Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 8

अध्याय 1.2 (ख) वन एवं वन्य जीव संसाधन

इकाई 1. अध्याय 1.2 (ख) वन एवं वन्य जीव संसाधन

बिहार बोर्ड के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें


वन एवं वन्य जीव

अध्याय 1.2 (ख) वन एवं वन्य जीव संसाधन

I. बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
सही विकल्प को चुनें।
1. भारत में सबसे अधिक वन क्षेत्रफल किस राज्य में है?
(क) मेघालय
(ख) मणिपुर
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) महाराष्ट्र
उत्तर- (ग) मध्य प्रदेश
2. विश्व में लगभग कितने प्रकार की वनस्पतियाँ मिलती है?
(क) 5 लाख
(ख) 10 हजार
(ग) 50 लाख
(घ) 10 लाख
उत्तर- (घ) 10 लाख
3. बिहार उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
(क) उष्णकटिबंधीय पतझड़ वन
(ख) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
(ग) शीतोष्ण पतझड़ वन
(घ) कोणधारी वन
उत्तर- (क) उष्णकटिबंधीय पतझड़ वन
4. इनमें कौन उभयचर जीव है?
(क) केचुआ
(ख) कछुआ
(ग) कौवा
(घ) बाघ
उत्तर – (ख) कछुआ
5. इनमें कौन भारत का राष्ट्रीय पशु है?
(क) मोर
(ख) शेर
(ग) ऊँट
(घ) बाघ
उत्तर- (घ) बाघ
6. रेड डाटा बुक क्या है?
(क) विलुप्त हो रहे प्रजातियों की सूची
(ख) भारत के वनों की सूची
(ग) भारत के सभी पशुओं की सूची
(घ) भारत के सभी पक्षियों की सूची
उत्तर- (क) विलुप्त हो रहे प्रजातियों की सूची (1970)
7. देश में राष्ट्रीय उद्यानों की कुल संख्या कितनी है?
(क) 448
(ख) 14
(ग) 85
(घ)21
उत्तर- (ग) 85
II. खाली स्थान को उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।
1. वन है तो हम है।
2. कृत्रिम रूप से किए गए पौधारोपण को  सामजिक वानिकी कहा जाता है।
3. हिमालय वन  से प्राप्त रसायन कैंसर के उपचार में उपयोगी है।
4. चंदन के वन कर्नाटक में मिलते हैं।
5. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सदाबहार वन जाते हैं।
6. गौतम बुद्ध अभयारण्य गया जिला में है।
7. वन को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है।
III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)
1. सामाजिक वानिकी किसे कहा जाता है?
उत्तर- सामजिक स्तर पर परती या बेकार भूमि पर पर्यावरण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए कृत्रिम वनों का विकास किया जाता है, जिसे सामाजिक वानिकी कहा जाता है। दुसरे शब्दों में कृत्रिम रूप से किए गए पौधारोपण को सामजिक वानिकी कहा जाता है।
2. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के तीन प्रमुख वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर- उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के तीन प्रमुख वृक्षों के नाम – शीशम, सागवान, साल।
3. किस वर्ग के लोगों के लिए वन आश्रय स्थली का काम करता है?
उत्तर- जनजातीय वर्ग के लोगों के लिए वन आश्रय स्थली का काम करता है
4. उन राज्यों के नाम लिखिए जहाँ देश में सदाबहार वन पाए जाते हैं?
उत्तर- असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम।
5. वनों के कोई तीन महत्व लिखिए।
उत्तर- (i) जलावन एवं फर्नीचर के लिए।
(ii) कई उद्योगों के लिए कच्चा माल में।
(iii) औषधियों के निर्माण में।
IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 200 शब्दों में)
1. वन से आप क्या समझते हैं? भारत में पाए जाने वाले वनों का विस्तृत विवरण दीजिए।
त्तर- वह स्थान जहाँ पेड़-पौधों का घनत्व सामान्य से अधिक होता है उसे वन/जंगल कहा जाता हैं।
             100 से 200 सेंटीमीटर वर्षा वाले भागों में पर्णपाती मानसूनी वन पाए जाते हैं। 50 सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में मरुस्थलीय वन पाये जाते हैं। भारत के कुल वन क्षेत्रों में 93 प्रतिशत उष्ण कटिबन्धीय वन तथा 87 प्रतिशत शीतोष्ण कटिबन्धीय वन पाए जाते हैं।
2. वन में पाए जाने वाले विभिन्न प्राणियों का वर्गीकरण उदाहरण के साथ दीजिए।
उत्तर- वन और वन्य जीवों की बीच आपस में गहरा संबंध होता है। यहाँ विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु अपना जीवन व्यतीत करते हैं। जिनमें मांसाहारी जीव जैसे – शेर, बाघ आदि। 
शाकाहारी जीव जैसे-हिरण, हाथी आदि। 
उभयचर जीव जैसे-मेढ़क, कछुआ आदि।
सरीसृप जीव जैसे-सांप, छिपकली, जोंक, केंचुआ आदि पाए जाते हैं। इन जीवों के अलावा यहाँ विभिन्न  प्रकार के पक्षी भी मिलते हैं।
3. वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का वर्णन कीजिए।
उत्तर – वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण संघ इस दिशा में अनेक कार्यक्रम चला रहा है। वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण्य एवं जैवमंडल क्षेत्र विकसित किए गए हैं।
       
        इस समय देश में 85 राष्ट्रीय उद्यान, 448 अभ्यारण्य एवं 16 जैवमंडल सुरक्षित क्षेत्र हैं। बिहार में कांवर झील पक्षी विहार (बेगूसराय), गया में गौतम बुद्ध अभ्यारण्य, पश्चिमी चम्पारण में वाल्मीकि नग वन्य प्राणी अभ्यारण्य प्रसिद्ध हैं।

Read More:

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home