11. मानचित्र कला Free Test

11. मानचित्र कला Free Test

11. मानचित्र कला Free Test



 मानचित्र कला Free Test

1. 1º अक्षांश का अन्तराल दर्शाता है-
[A] 211 किलोमीटर
[B] 111 किलोमीटर
[C] 91 किलोमीटर
[D] 241 किलोमीटर

[read more] [B] 111 किलोमीटर [/read]

2. भारत का ऋतु मानचित्र बनाया जाता है–
[A] बोन प्रक्षेप पर
[B] बेलनाकार समक्षेत्र प्रक्षेप पर
[C] मॉलवीड प्रक्षेप पर
[D] मर्केटर प्रक्षेप पर

[read more] [D] मर्केटर प्रक्षेप पर [/read]

3. बोन प्रक्षेप का विशिष्ट गुण है–
[A] शुद्ध आकृति
[B] शुद्ध दिशा
[C] शुद्ध क्षेत्रफल
[D] अशुद्ध क्षेत्रफल

[read more] [C] शुद्ध क्षेत्रफल [/read]

4. जनसँख्या वितरण प्रदर्शित करने हेतु सर्वोत्तम विधि है–
[A] पृथक छायांकन
[B] कोरोप्लेथ
[C] बिंदु
[D] आइसोप्लेथ

[read more] [C] बिंदु [/read]

5. मानचित्र पर दूरियों को मापने के लिए निम्न में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है-
[A] प्लैनीमीटर
[B] रोटामीटर
[C] ऑपिसोमीटर
[D] तेलयूरोमीटर

[read more] [C] ऑपिसोमीटर [/read]

6. 1 मानक मील (Standard Mile) की दूरी कितने गज के बराबर होती है-
[A] 1060
[B] 1660
[C] 1560
[D] 1760

[read more] [D] 1760 [/read]

7. मानचित्रों के विवर्धन एवं लघुकरण के लिए निम्न में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है-
[A] पैंटोग्राफ
[B] पैन्टोग्राफिक कैमरा
[C] इपीस्कोप
[D] इनमें से सभी

[read more] [D] इनमें से सभी [/read]

8. वास्तविक उत्तर का निर्धारण निम्नलिखित में से किसकी सहायता से किया जाता है-
[A] सूर्य
[B] गाइरोकम्पास
[C] भौगोलिक उत्तर के ठीक ऊपर स्थित ध्रुव तारा
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

9. भारत के प्रथम विस्तृत मानचित्र की रचना की थी-
[A] डी.ऐनविले ने
[B] इरैटोस्थनीज ने
[C] टॉलमी ने
[D] जेम्स रेनेल ने

[read more] [D] जेम्स रेनेल ने [/read]

10. यदि एक मानचित्र पर 1 सेमी 2 किलोमीटर की दूरी को प्रदर्शित करता है, तो उसका प्रतिनिधि भिन्न है-
[A] 1/20,000
[B] 1/80,000
[C] 1/40,000
[D] 1/2,00,000

[read more] [D] 1/2,00,000 [/read]

11. मानचित्र कला में ‘धरातल के वास्तविक सर्वेक्षण से मानचित्र के प्रक्रमों की संपूर्ण शृंखला सम्मिलित है।’ यह परिभाषा दी गई है-
[A] रॉबिन्सन द्वारा
[B] रेज द्वारा
[C] मांकहाउस द्वारा
[D] कैलावे द्वारा

[read more] [C] मांकहाउस द्वारा [/read]

12. कथन (A) सभी देशान्तर बृहत् वृत्त होते हैं।
कारण (R) : एक वृहत् वृत्त पृथ्वी को दो समान भागों में विभाजित करता है।
कूट :-
[A] कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है
[B] कथन तथा कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है
[C] कथन सही है परन्तु कारण गलत है
[D] कथन गलत है परन्तु कारण सही है

[read more] [A] कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है [/read]

13. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए:
सूची I (पुस्तक) – सूची II (लेखक)
(अ) एलीमेन्टस ऑफ कार्टोग्राफी – 1. बीगॉट
(ब) एन इण्ट्रोडक्शन टू द स्टडी ऑफ मैप प्रोजेक्शन – 2. बोयेर
(स) ए गाइड टू मैप प्रोजेक्शन – 3. स्टीयर्स
(द) एन इण्ट्रोडक्शन टू मैपवर्क – 4. रॉबिन्सन
कूट: अ ब स द
[A]  4 3 2 1
[B]  1 2 3 4
[C]  4 1 2 3
[D]  1 3 4 2

[read more] [A]  4 3 2 1 [/read]

14. जनसंख्या के आयु-लिंग संगठन को निरूपित करने की सर्वोत्तम विधि है:-
[A] सरल दण्ड आरेख द्वारा
[B] मिश्र पट्टी स्तम्भ आरेख द्वारा
[C] पिरामिड आरेख द्वारा
[D] बहुरेखा ग्राफ द्वारा

[read more] [C] पिरामिड आरेख द्वारा [/read]

15. निम्नांकित में से कौन-सा कथन ज्यावक्रीय प्रक्षेप हेतु सत्य नहीं है:-
[A] यह सम-क्षेत्र प्रक्षेप है
[B] सभी अक्षांशों पर मापक सही होता है
[C] सभी देशान्तरों पर मापक सही होता है
[D] केन्द्रीय देशान्तर से दूर वाले क्षेत्रों की आकृति विकृत होती है

[read more] [C] सभी देशान्तरों पर मापक सही होता है [/read]

16. संसार में चावल की कृषि को दर्शाने के लिए सबसे अधिक उपयुक्त मानचित्र प्रक्षेप कौन-सा है-
[A] बोन प्रक्षेप
[B] बेलनाकार समक्षेत्र प्रक्षेप
[C] मॉलवीड प्रक्षेप
[D] साधारण बेलनाकार प्रक्षेप

[read more] [B] बेलनाकार समक्षेत्र प्रक्षेप [/read]

17. भारत का ऋतु मानचित्र बनाया जाता है-
[A] बोन प्रक्षेप पर
[B] बहुशंक्वीय प्रक्षेप पर
[C] मर्केटर प्रक्षेप पर
[D] मॉलवीड प्रक्षेप पर

[read more] [C] मर्केटर प्रक्षेप पर [/read]

18. किसी स्थान के औसत मासिक तापमान एवं वर्षा की दशाओं को निरूपित करने हेतु बारह-भुजाओं वाली आकृति को कहते है-
[A] थर्मोग्राफ
[B] हीदरग्राफ
[C] क्लाइमोग्राफ
[D] अर्गोग्राफ

[read more] [B] हीदरग्राफ [/read]

19. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्षेप केप-काहिरा रेलमार्ग के प्रदर्शन हेतु उपयुक्त है:-
[A] मर्केटर
[B] बोन
[C] बहुशंकुक
[D] सिनुसॉयडल

[read more] [D] सिनुसॉयडल [/read]

20. इर्गोग्राफ पर निम्न में से किसका सम्बन्ध प्रदर्शित किया जाता है?

[A] जलवायवीय दशाएं एवं फसलों का वर्धनकाल
[B] तापमान एवं वार्षिक वर्षा
[C] आर्द्र-बल्ब तापमान एवं आर्द्रता
[D] सापेक्ष आर्द्रता एवं तापमान

[read more] [A] जलवायवीय दशाएं एवं फसलों का वर्धनकाल [/read]

21. उष्ण कटिबन्धी फसलें निम्नलिखित में से किस प्रक्षेप पर दर्शायी जाती हैं?

[A] ध्रुवीय
[B] मॉलवीड
[C] शंक्वाकार
[D] मर्केटर

[read more] [B] मॉलवीड [/read]

22. निम्नांकित में से किस नामांक वाले धरातलीय पत्रक पर 1 सेमी की दूरी को 2.5 किमी द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?

[A] 45
[B] 45 H
[C] 45 H/10
[D] 45 H/10/SE

[read more] [B] 45 H [/read]

23. सिनुसॉयडल प्रक्षेप निम्नलिखित में से किस प्रक्षेप का परिवर्तित रूप है?

[A] बोन्स प्रक्षेप
[B] गाल्स प्रक्षेप
[C] पॉलीकोनिक प्रक्षेप
[D] लैम्फर्ट प्रक्षेप

[read more] [A] बोन्स प्रक्षेप [/read]

24. खगोलीय मानचित्रों के निर्माण हेतु कौन-सा प्रक्षेप उपयुक्त रहता है?

[A] गॉल प्रक्षेप
[B] मॉलवीड का समक्षेत्र प्रक्षेप
[C] दो मानक अक्षांश वाला शंक्वाकार प्रक्षेप
[D] लम्बकोणीय ध्रुवीय खमध्य प्रक्षेप

[read more] [D] लम्बकोणीय ध्रुवीय खमध्य प्रक्षेप [/read]

25. निम्नलिखित में से कौन डिग्री या चौथाई इंच पत्रक है?

[A] 44 A/NW
[B] 44 A/5
[C] 44 A
[D] 44

[read more] [C] 44 A [/read]

26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मापक नगर के गाइड मानचित्रों के लिए उपयुक्त है:

[A] 1:20,000
[B] 1: 63,360
[C] 1:50,000
[D] 1: 1,000,000

[read more] [A] 1:20,000 [/read] 

27. प्लेन टेबल सर्वेक्षण के सम्बन्ध में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

1. मानचित्र का निर्माण क्षेत्र में ही हो सकता है।

2. यह वन क्षेत्रों के सर्वेक्षण हेतु आदर्श है।

3. पुनरुच्छेदन में सदैव त्रुटि का त्रिभुज आता है।

4. मानचित्र में विस्तारण हेतु उपयुक्त है।

कूट :

[A] 1 व 2 सही हैं
[B] 1 व 4 सही हैं
[C] 3 व 2 सही हैं
[D] 2 व 4 सही हैं

[read more] [B] 1 व 4 सही हैं [/read]

28. निम्नलिखित में से कौन-सी विधि मानचित्र पर ग्रामीण जनसंख्या के वितरण को प्रदर्शित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है:

[A] बिन्दु विधि
[B] छाया विधि
[C] वृत्त विधि
[D] गोलाभ विधि

[read more] [A] बिन्दु विधि [/read]

29. निम्नलिखित प्रक्षेपों में से कौन-सा एक असंदर्श प्रक्षेप है:

[A] खमध्य केन्द्र रेखीय
[B] खमध्य सान्द्र रेखीय
[C] खमध्य सम दूरी
[D] खमध्य अनन्त रेखीय

[read more] [D] खमध्य अनन्त रेखीय [/read]

30. उस प्रक्षेप का नाम है जिसमें ग्लोब का एक भाग स्पर्श रेखीय तल के सहारे प्रक्षेपित किया जाता है:

[A] बहुशंक्वाकार प्रक्षेप
[B] बेलनाकार प्रक्षेप
[C] ग्लोबीय प्रक्षेप
[D] शिरोबिंदु प्रक्षेप

[read more] [C] ग्लोबीय प्रक्षेप [/read]

31. पोलीकोनिक प्रक्षेप निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

[A] अन्तर्राष्ट्रीय प्रक्षेप
[B] बोन्स प्रक्षेप
[C] मर्केटर प्रक्षेप
[D] सिनुसॉयडल प्रक्षेप

[read more] [A] अन्तर्राष्ट्रीय प्रक्षेप [/read]

32. किसी मानचित्र का मात्रक 1: 40,000 है। यदि इसकी मापनी चार गुना बढ़ायी जाए तो प्रदर्शन भिन्न होगी?

[A] 1 : 10,000
[B] 1 : 60,000
[C] 1 : 75,000
[D] 1 : 80,000

[read more] [A] 1:10,000 [/read]

33. उत्तल ढाल के बारे में कौन सा तथ्य सही है?

[A] नीचे तीव्र ढाल तथा ऊपर धीमा ढाल
[B] नीचे धीमा ढाल तथा ऊपर तीव्र ढाल
[C] सभी जगह तीव्र ढाल
[D] सभी जगह धीमा ढाल

[read more] [A] नीचे तीव्र ढाल तथा ऊपर धीमा ढाल [/read]

34. किस प्रक्षेप पर विषुवत् रेखा मापनी के अनुसार पूर्णतः शुद्ध होती है?

[A] बोन प्रक्षेप
[B] सिनुसॉयडल प्रक्षेप
[C] पोलीकोनिक प्रक्षेप
[D] अन्तर्राष्ट्रीय प्रक्षेप

[read more] [B] सिनुसॉयडल प्रक्षेप [/read]

35. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

[A] मर्केटर- प्रक्षेप नौचालन
[B] नोमोनिक प्रक्षेप- क्षेत्रीय दूरी
[C] बोन प्रक्षेप- समक्षेत्रफल
[D] मॉलवीड प्रक्षेप- विश्व जनसंख्या वितरण

[read more] [B] नोमोनिक प्रक्षेप- क्षेत्रीय दूरी [/read] 

36. नौवाहन निम्न में से किस प्रक्षेप से सम्बन्धित है?

[A] बोन्स प्रक्षेप
[B] मर्केटर प्रक्षेप
[C] मॉलवीड प्रक्षेप
[D] पोलीकोनिक प्रक्षेप

[read more] [B] मर्केटर प्रक्षेप [/read]

37. हिप्सोमीट्रिक कर्व के द्वारा निम्नलिखित में से क्या दिखाया जाता है?

[A] तापक्रम
[B] उच्चावच
[C] वर्षा
[D] दूरी

[read more] [B] उच्चावच [/read]

38. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्षेप भू-पत्रक (टोपो-शीट) बनाने में प्रयुक्त किया जाता है? 

[A] मर्केटर प्रक्षेप
[B] अन्तर्राष्ट्रीय प्रक्षेप
[C] बोन्स प्रक्षेप
[D] मॉलवीड प्रक्षेप

[read more] [B] अन्तर्राष्ट्रीय प्रक्षेप [/read]

39. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा दिए गए कूट के अनुसार अपने उत्तर का चयन कीजिए:

1. हीदरग्राफ (क) तापक्रम

2. क्लाइमोग्राफ (ख) सापेक्षिक आर्द्रता

3. बैरोमीटर (ग) दाब

4. तारा चित्र (घ) दिशा

कूट:  1  2  3  4

[A]  क ख ग घ 
[B]  क ख घ ग 
[C]  ख क ग घ 
[D]  ख ग क घ 

[read more] [A]  क ख ग घ  [/read] 

40. डेटम रेखा है:

[A] भारत तथा चीन की सीमा रेखा
[B] एक काल्पनिक रेखा जो शून्य अंश देशान्तर से गुजरती है
[C] एक काल्पनिक क्षैतिज तल जहां से ऊंचाई तथा गहराई का अंकन किया जाता है
[D] वह रेखा जिसके आर-पार तिथि बदल जाती है

[read more] [C] एक काल्पनिक क्षैतिज तल जहां से ऊंचाई तथा गहराई का अंकन किया जाता है [/read]

41. ट्रांस-साइबेरियन रेलवे को प्रदर्शित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त प्रक्षेप है:

[A] मर्केटर प्रक्षेप
[B] द्विमानक अक्षांश युक्त साधारण शंकु प्रक्षेप
[C] बेलनाकार समक्षेत्र प्रक्षेप
[D] ध्रुवीय खमध्य नोमोनिक प्रक्षेप

[read more] [B] द्विमानक अक्षांश युक्त साधारण शंकु प्रक्षेप [/read]

42. ‘अन्तर्राष्ट्रीय प्रक्षेप’ संशोधित स्वरूप प्रस्तुत करता है:

[A] बहुशंकु प्रक्षेप का
[B] बोन प्रक्षेप का
[C] सिनुसॉयडल प्रक्षेप का
[D] द्विमानक अक्षांश युक्त साधारण शंकु प्रक्षेप का

[read more] [A] बहुशंकु प्रक्षेप का [/read]

43. अर्गोग्राफ की रचना की थी:

[A] जी. पी. केलावे ने
[B] ई. रेज ने
[C] के. पी. धुरधर ने
[D] ए. गेडीज ने

[read more] [A] जी. पी. केलावे ने [/read]

44. निम्नांकित में से कौन भारतीय दैनिक मौसम मानचित्र पर नहीं दिखाया जाता है:

[A] तापमान
[B] वर्षा
[C] बादल
[D] पवन

[read more] [A] तापमान [/read]

45. लोक्जोड्रोम (एक दिशा भी पथ रेखा) का सम्बन्ध है?

[A] बेलनाकार समदूरी प्रक्षेप
[B] मॉलवीड प्रक्षेप
[C] बोन प्रक्षेप
[D] मर्केटर प्रक्षेप

[read more] [D] मर्केटर प्रक्षेप [/read]

46. मानचित्र में चुम्बकीय दिक्पात प्रदर्शित किया जाता है?

[A] भूकम्पनीय रेखाओं से
[B] प्लैनीमीट्रिक रेखाओं से
[C] उच्चतादर्शी रेखाओं से
[D] आइसोगोनिक रेखाओं से

[read more] [D] आइसोगोनिक रेखाओं से [/read] 

47. मृतक भूमि को कहते हैं:

[A] बंजर भूमि
[B] कब्रिस्तान
[C] दो बिन्दुओं से न दिखने वाली भूमि
[D] परती भूमि

[read more] [C] दो बिन्दुओं से न दिखने वाली भूमि [/read]

48. कथन (A): सभी देशान्तर वृहत् वृत्त होते हैं।

कारण (R): एक वृहत् वृत्त पृथ्वी को दो समान भागों में विभाजित करता है।

कूट :

[A] कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या है
[B] कथन तथा कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है
[C] कथन सही है परन्तु कारण गलत है
[D] कथन गलत है परन्तु कारण सही है

[read more] [B] कथन तथा कारण दोनों सही हैं परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है [/read]

49. निम्नांकित, किस प्रक्षेप पर विषुवत् रेखा की लम्बाई सही नहीं होती है?

[A] बेलनाकार समक्षेत्र प्रक्षेप
[B] मर्केटर प्रक्षेप
[C] मॉलवीड प्रक्षेप
[D] सिनुसॉयडल प्रक्षेप

[read more] [C] मॉलवीड प्रक्षेप [/read]

50. निम्नांकित कौनसी विशेषताएं वोन प्रक्षेप के सम्बन्ध में सही हैं? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

1. यह एक समक्षेत्र प्रक्षेप है।

2. इसके अक्षांश समकेन्द्रित वृत्त होते हैं।

3. केवल केन्द्रीय मध्याह्न रेखा एक सरल रेखा होती है।

कूट :

[A] 1 तथा 2 सही हैं
[B] 1 तथा 3 सही हैं
[C] 2 तथा 3 सही हैं
[D] 1, 2, 3 सही हैं

[read more] [D] 1, 2, 3 सही हैं [/read]

51. एक मानचित्र पर एक सेमी 10 किमी की दूरी प्रदर्शित करता है। उसकी प्रतिनिधि भिन्न है:

[A] 1/100,000
[B] 1/1,000,000
[C] 1/10,000
[D] 1/1,000

[read more] [B] 1/1,000,000 [/read]

52. प्रिज्मेटिक कम्पास सर्वेक्षण में दिकमान निम्न में से किसके सन्दर्भ में मापे जाते हैं?

[A] भौगोलिक उत्तर
[B] चुम्बकीय उत्तर
[C] ग्रिड उत्तर
[D] काल्पनिक उत्तर

[read more] [B] चुम्बकीय उत्तर [/read]

53. निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

कथन (A): चक्रारेख, वृत्तारेख से भिन्न है।

कारण (R): चक्रारेख में चक्र खण्डों में विभक्त रहता है जबकि वृत्तारेख में नहीं।

कूट :

[A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R. A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सत्य है R असत्य है
[D] A असत्य है R सत्य है

[read more] [B] A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है [/read] 

54. सूची I तथा सूची II को सुमेल कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए:

सूची II (गुण)    सूची I (प्रक्षेप)

a. बोन  1. शुद्ध क्षेत्रफल

b. बहुशंकु 2. सही आकृति

c. ध्रुवीय नोमोनिक 3. न शुद्ध क्षेत्रफल न सही आकृति

d. मर्केटर 4. सही दिशा

कूट :

        a b c d

[A]  1 2 3 4
[B]  1 3 4 1
[C]  2 3 4 1
[D]  4 3 2 1

[read more] [A]  1 2 3 4 [/read]

55. जनसंख्या वितरण प्रदर्शित करने हेतु सर्वोत्तम विधि है?

[A] पृथक् छायांकन
[B] बिन्दु
[C] कोरोप्लेथ
[D] आइसोप्लेथ

[read more] [B] बिन्दु [/read]

56. 1: 1 मिलियन मापक पर निर्मित मानचित्र पर 2.4 सेमी के अन्तराल पर दर्शाए दो स्थानों की वास्तविक दूरी है?

[A] 6 किमी
[B] 12 किमी
[C] 18 किमी
[D] 24 किमी

[read more] [D] 24 किमी [/read]

57. निम्न में से कौन-सा लघुतम पैमाना है?

[A] 1: 10,00,000
[B] 1: 1,00,000
[C] 1: 50,000
[D] 1: 50,00,000

[read more] [D] 1: 50,00,000 [/read]

58. सूची I तथा सूची II का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही संयुक्ति चुनिए?

सूची I (प्रक्षेप) सूची II (मुख्य विशेषता)

a. अन्तर्राष्ट्रीय 1. सम क्षेत्रफल

b. मॉलवीड 2. सही दिशा

c. मर्केटर 3. सही मापक

d. गॉल 4. कोई नहीं

कूट :

        a b c d

[A]  3 2 4 1
[B]  3 1 2 4
[C]  2 4 3 1
[D] 1 2 4 3

[read more] [B] 3 1 2 4 [/read]

59. अगर अ और व के बीच की दूरी मानचित्र पर 7 सेमी और मानचित्र की प्रदर्शक भिन्न 1 3,25,000 है तो दोनों स्थानों के बीच की दूरी क्या होगी?

[A] 18.60 किमी
[B] 22.75 किमी
[C] 21.50 किमी
[D] 26.25 किमी

[read more] [B] 22.75 किमी [/read]

60. विश्व में गेहूं उत्पादन वितरण किस प्रक्षेप द्वारा अच्छी तरह प्रदर्शित किया जा सकता है?

[A] मर्केटर
[B] मॉलवीड
[C] बोन्स
[D] नोमोनिक

[read more] [B] मॉलवीड [/read]

61. निम्न में से कौन सी विशेषता चुम्बकीय उत्तरी ध्रुव की है?

[A] मंद खिसकाव
[B] अन्तरायी खिसकाव
[C] स्थिरता
[D] तीव्र खिसकाव

[read more] [A] मंद खिसकाव [/read] 

62. 1: 50,000 की प्रदर्शक भिन्न पर भूपत्रक की संख्या निम्न में से क्या होगी?

[A] 50
[B] 50 G
[C] 50 G/2
[D] 50 G/2/4

[read more] [C] 50 G/2 [/read]

63. बोन्स प्रक्षेप निम्नलिखित में से किस प्रकार का प्रक्षेप है?

[A] बेलनाकार
[B] अर्द्धचन्द्राकार
[C] शंक्वाकार
[D] ध्रुवीय शिरोच्छेदीय

[read more] [C] शंक्वाकार [/read]

64. विश्व में चावल का कृषि प्रदेश निम्नलिखित में से किस प्रक्षेप पर दर्शाया जाता है?

[A] समक्षेत्र बेलनाकार प्रक्षेप
[B] मॉलवीड प्रक्षेप
[C] शंक्वाकार प्रक्षेप
[D] ध्रुवीय गोलाकार प्रक्षेप

[read more] [A] समक्षेत्र बेलनाकार प्रक्षेप [/read]

65. सभी अक्षांश रेखाएं किस प्रक्षेप पर मानक अक्षांश रेखाएं होती हैं?

[A] बेलनाकार समक्षेत्र प्रक्षेप
[B] मॉलवीड प्रक्षेप
[C] मर्केटर प्रक्षेप
[D] सिनुसॉयडल प्रक्षेप

[read more] [D] सिनुसॉयडल प्रक्षेप [/read]

66. एक वायु फोटो चित्र पर दो स्थानों के बीच की दूरी 2 सेमी तथा धरातल पर इन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी 7.5 किमी है तो उस फोटो चित्र की प्रतिनिधि भिन्न (RF) होगी:

[A] 1: 75,000
[B] 1: 37,500
[C] 1: 7,50,000
[D] 1: 3,75,000 

[read more] [D] 1: 3,75,000 [/read]

67. एक माप की इकाई का सौवां भाग या तीसरी उप इकाई तक मापने वाली मापनी का नाम है:

[A] सरल मापनी
[B] घनमल
[C] तुलनात्मक
[D] कर्णवत्

[read more] [D] कर्णवत् [/read]

68. मानचित्र के किन्हीं दो बिन्दुओं एवं भूमि के उन्हीं दो स्थानों की वास्तविक दूरियों के अनुपात को व्यक्त करते हैं:

[A] मापनी द्वारा
[B] एटलस मानचित्र द्वारा
[C] मात्रा प्रधान आरेख द्वारा
[D] वितरण मानचित्र द्वारा

[read more] [A] मापनी द्वारा [/read]

69. मानचित्र रचना में सर्वाधिक शुद्धता जिन तथ्यों की रखी जाती है, वह है:

[A] अक्षांश देशान्तर विस्तार की
[B] तथ्यों के विस्तार स्वरूप की
[C] सीमावर्ती आकृति की
[D] मापनी एवं दिशा की शुद्धता की

[read more] [D] मापनी एवं दिशा की शुद्धता की [/read]

70. वह कौन-सी मापनी है, जिसमें सूक्ष्म दूरियां मापने के लिए एक-पर-एक (दोहरी) मापनी काम में लाई जाती है।

[A] समय व दूरी मापनी
[B] तुलनात्मक मापनी
[C] वर्नियर मापनी
[D] कर्णवत् मापनी

[read more] [C] वर्नियर मापनी [/read]

71. भारतीय भूपत्रकों की 45 N/13 संख्यात्मक की वर्तमान में मापनी है:

[A] 1 सेमी 2.5 किमी
[B] 2 सेमी = 1 किमी
[C] 1 सेमी 5 किमी
[D] 1 सेमी 1 किमी

[read more] [B] 2 सेमी = 1 किमी [/read]

72. एटलस मानचित्रों में उत्तर दिशा ज्ञात की जा सकती है:

[A] अक्षांश रेखा द्वारा
[B] देशान्तर रेखा द्वारा
[C] एक दिशा-नोपथ रेखा द्वारा
[D] विषुवत् रेखा द्वारा

[read more] [B] देशान्तर रेखा द्वारा [/read]

73. एक मानचित्र की मापनी 1 सेमी = 30 किमी है, यदि इस मानचित्र को 1 : 3 के अनुपात में बड़ा करना है तो इस वृहद् मापनी वाले मानचित्र का उपलक्षक भाग (RF) होगा:

[A] 1: 10,00,000
[B] 1: 30,00,000
[C] 1: 3,00,000
[D] 1: 1,00,000

[read more] [A] 1: 10,00,000 [/read] 

74. विकर्ण मापनी का विशेष उद्देश्य है:

[A] अनुमानित दूरियां ज्ञात करना
[B] एक माप इकाई के सौवें भाग तक दूरी मापना
[C] किमी एवं मील में एक साथ दूरियां मापना
[D] बैरोमीटर का वायुदाब 01 तक मापना

[read more] [B] एक माप इकाई के सौवें भाग तक दूरी मापना [/read]

75. देशान्तरों के सहारे वृहत् वृत्त बनता है:

[A] तिर्यक प्रक्षेप पर
[B] शंक्वाकार प्रक्षेप पर
[C] दो प्रति ध्रुवित देशान्तरों के मिलने से
[D] बेलनाकार प्रक्षेप पर

[read more] [C] दो प्रति ध्रुवित देशान्तरों के मिलने से [/read]

76. उपलक्षक भाग या प्रदर्शक भिन्न (RF) को अन्तर्राष्ट्रीय मापनी कहते हैं:

[A] इसका उपयोग सभी देशों में समान रूप से किया जा सकता है।
[B] इससे किन्हीं भी दो देशों की मापनी की तुलना की जा सकती है।
[C] यह एक आनुपातिक मापनी है।
[D] सभी सत्य हैं।

[read more] [D] सभी सत्य हैं। [/read]

77. शिरोबिन्दु गोलीय प्रक्षेप में प्रकाशीय स्थिति होती है:

[A] त्रिज्याकार
[B] अनन्त पर
[C] केन्द्र में
[D] दूसरे ध्रुवीय छोर पर

[read more] [D] दूसरे ध्रुवीय छोर पर [/read]

78. निम्न में से कौन-सा प्रक्षेप असंदर्श या संशोधित प्रक्षेप है:

[A] आर्थोग्राफिक
[B] स्टीरियोग्राफिक
[C] नोमोनिक
[D] सेन्सन फ्लैम्प्स्टीड (सिनुसॉयडल)

[read more] [D] सेन्सन फ्लैम्प्स्टीड (सिनुसॉयडल) [/read]

79. आज के विकसित देशों के मध्य बढ़ते अन्तर्महाद्वीपीय वायुमार्गों को दर्शाने वाला प्रक्षेप है:

[A] मर्केटर प्रक्षेप
[B] सिनुसॉयडल प्रक्षेप
[C] शिरोबिन्दु गोलीय (स्टीरियोग्राफिक) प्रक्षेप
[D] बोन प्रक्षेप

[read more] [C] शिरोबिन्दु गोलीय (स्टीरियोग्राफिक) प्रक्षेप [/read]

80. उस प्रक्षेप का नाम बताइए जिस पर मध्यवर्ती 90° पू. एवं 90° प. देशान्तर मिलकर एक पूर्णवृत्त बनाती है:

[A] सिनुसॉयडल प्रक्षेप
[B] बोन
[C] मॉलवीड
[D] आर्थोग्राफिक

[read more] [C] मॉलवीड [/read]

81. जिस देश का अक्षांशीय अथवा देशान्तीय विस्तार अधिक होता है उसे सामान्यतः जिस प्रक्षेप पर दर्शाया जाता है वह है:

[A] शंक्वाकार एक प्रामाणिक अक्षांश
[B] बहुशंकु प्रक्षेप
[C] शंक्वाकार दो प्रामाणिक अक्षांश
[D] मर्केटर प्रक्षेप

[read more] [C] शंक्वाकार दो प्रामाणिक अक्षांश [/read]

82. भारत का मानचित्र विशेषतः किस प्रक्षेप पर लोकप्रिय रहा है:

[A] दो प्रामाणिक अक्षांश
[B] ग्लोवुलर
[C] बोन प्रक्षेप
[D] सेन्सन फ्लैम्प्टीड

[read more] [C] बोन प्रक्षेप [/read]

83. किस प्रक्षेप के अक्षांशीय वृत्तांश भिन्न-भिन्न केन्द्रों से खींचे जाते हैं:

[A] बोन
[B] बहुशंकु
[C] शंक्वाकार दो प्रधान अक्षांश
[D] शंक्वाकार एक प्रधान अक्षांश

[read more] [B] बहुशंकु [/read]

84. बेलनाकार प्रक्षेपों पर सर्वाधिक अशुद्धता रहती है:

[A] विषुवत् रेखा के निकट
[B] पूर्वी गोलार्द्ध की ओर
[C] पश्चिमी गोलार्द्ध की ओर
[D] ध्रुवीय प्रदेशों की ओर

[read more] [D] ध्रुवीय प्रदेशों की ओर [/read]

85. मर्केटर पर कौन-सी अक्षांश नहीं दर्शाई जा सकती है:

[A] मकर रेखा
[B] 60° उ.
[C] उत्तरी ध्रुवीय वृत्त
[D] 90° अक्षांश या दोनों ध्रुव

[read more] [D] 90° अक्षांश या दोनों ध्रुव [/read]

86. बोन प्रक्षेप का विशिष्ट गुण है:

[A] शुद्ध आकृति
[B] शुद्ध क्षेत्रफल
[C] शुद्ध दिशा
[D] अशुद्ध दिशा

[read more] [B] शुद्ध क्षेत्रफल [/read]

87. जिस प्रक्षेप पर सीधी मध्य देशान्तर रेखा विषुवत् रेखा से आधी रखी जाती है, वह है:

[A] सिनुसॉयडल
[B] ग्लोबुलर
[C] बेलनाकार समक्षेत्रफल
[D] मर्केटर

[read more] [A] सिनुसॉयडल [/read] 

88. बेलनाकार प्रक्षेपों में सबसे उपयोगी एवं प्रसिद्ध रहा प्रक्षेप है:

[A] मर्केटर प्रक्षेप
[B] समदूर प्रक्षेप
[C] समक्षेत्रफल प्रक्षेप
[D] संदर्श बेलनाकार प्रक्षेप

[read more] [A] मर्केटर प्रक्षेप [/read]

89. मर्केटर प्रक्षेप पर वृहत् वृत्त मार्ग को वृत्ताकार कहते हैं क्योंकि:

[A] इस पर मापनी शुद्ध रहती है।
[B] इस पर आकृतियां शुद्ध नहीं रहतीं।
[C] इस पर क्षेत्रफल शुद्ध रहता है।
[D] ग्लोब पर खींची गई सीधी रेखा मर्केटर पर वृहत् वृत्तीय रेखा ही होगी।

[read more] [D] ग्लोब पर खींची गई सीधी रेखा मर्केटर पर वृहत् वृत्तीय रेखा ही होगी। [/read] 

90. आर्थोग्राफिक या लम्बकोणीय प्रक्षेप का विशेष उपयोग है:

[A] पृथ्वी का एक गोलार्द्ध दर्शाने में
[B] धरातलीय पत्रक बनाने में
[C] छोटे देशों के मध्यवर्ती अक्षांशों के मानचित्र बनाने में
[D] आकाशीय पिण्डों की स्थिति दर्शाने व नक्षत्रवेत्ताओं के लिए

[read more] [D] आकाशीय पिण्डों की स्थिति दर्शाने व नक्षत्रवेत्ताओं के लिए [/read]

91. ध्रुवीय प्रदेश के वायु यातायात चार्ट बनाने हेतु कौन-सा जेनियल प्रक्षेप विशेष उपयोगी माना जाता है:

[A] लम्बकोणीय
[B] समदूर
[C] समक्षेत्रफल
[D] नोमोनिक

[read more] [D] नोमोनिक [/read]

92. टॉलमी ने विश्व मानचित्र बनाने के लिए जिस प्रक्षेप का उपयोग किया, उसका नाम है:

[A] आयताकार प्रक्षेप
[B] संशोधित प्रक्षेप
[C] जेनिथल या शिरोबिन्दु प्रक्षेप
[D] शंक्वाकार प्रक्षेप

[read more] [D] शंक्वाकार प्रक्षेप [/read]

93. बेलनाकार प्रक्षेपों पर ध्रुव दर्शाया जाता है:

[A] एक वृत्त द्वारा
[B] एक रेखा द्वारा
[C] एक बिन्दु द्वारा
[D] एक वृत्तांश द्वारा

[read more] [B] एक रेखा द्वारा [/read]

94. प्रकाशीय विधि पर जो प्रक्षेप बनते हैं, उन्हें कहते हैं:

[A] संदर्श प्रक्षेप
[B] वृद्धमापनी प्रक्षेप
[C] असंदर्श प्रक्षेप
[D] गणितीय प्रक्षेप

[read more] [A] संदर्श प्रक्षेप [/read]

95. नोमोनिक प्रक्षेप में प्रकाश की स्थिति रहती है:

[A] विपरीत ध्रुव पर
[B] ग्लोब के केन्द्र पर
[C] अनन्त पर
[D] कहीं भी नहीं

[read more] [B] ग्लोब के केन्द्र पर [/read]

96. प्रक्षेप बनाते समय किन तत्वों की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है:

[A] मापनी व क्षेत्रफल
[B] दिशा
[C] शुद्ध आकृति
[D] सभी सत्य हैं

[read more] [D] सभी सत्य हैं [/read]

97. एक मानचित्र प्रक्षेप अक्षांश देशान्तर रेखाजाल को प्रदर्शित करता है:

[A] स्थूल आरेख पर
[B] ग्लोब के एक भाग पर
[C] चपटे या समतल तल पर
[D] एटलस मानचित्र पर

[read more] [C] चपटे या समतल तल पर [/read]

98. विषुवत् रेखा पर दो देशान्तर के बीच की शुद्ध दूरी होती है:

[A] 21.32 किमी (76.132 मील)
[B] 111.32 किमी (69.2 मील)
[C] 108 किमी (68.0 मील) 
[D] 100 किमी (60 मील)

[read more] [B] 111.32 किमी (69.2 मील) [/read]

99. पाश्चात्य जगत में किस प्रकार की मानचित्रकरण तेजी से सुविकसित होती जा रही है:

[A] विशिष्ट एटलस कार्टोग्राफी
[B] कम्प्यूटर कार्टोग्राफी
[C] उपग्रहों व वायु फोटो समझाने की मानचित्र कला
[D] पारम्परिक मानचित्रकला

[read more] [B] कम्प्यूटर कार्टोग्राफी [/read]

100. दीर्घ मापनी पर सर्वप्रथम किस विद्वान ने फ्रांस के मानचित्रों की रचना की:

[A] सेन्सन
[B] कैसिनी
[C] मर्केटर
[D] टॉलोमस

[read more] [B] कैसिनी [/read] 

101. यदि 1 सेमी = 10 किमी हो तो उस पर पृथ्वी दर्शाने वाले ग्लोब का व्यास होगा:

[A] 10 मीटर
[B] 15 मीग
[C] 12 मीटर
[D] 9 मीटर

[read more] [C] 12 मीटर [/read]

102. यदि मौखिक मापनी 1 सेमी = 5 मीटर है तो RF होगा

[A] 1 : 50
[B] 1 : 5,000
[C] 1 : 500
[D] 1 : 180

[read more] [C] 1 : 500 [/read]

103. यदि मौखिक मापनी 1 इंच = 10 गज है तो RF होगा:

[A] 1 : 10
[B] 1 : 100
[C] 1 : 360
[D] 1 : 36

[read more] [C] 1 : 360 [/read]

104. यदि RF 1 : 6,33,600 है तो मौखिक मापनी ज्ञात कीजिए:

[A] 1″ = 1 मील
[B] 1″ = 5 मील
[C] 1 सेमी = 10 किमी
[D] 1″ = 10 मील

[read more] [D] 1″ = 10 मील [/read]

105. मानचित्र रचना में सर्वप्रथम अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं का उपयोग किया गया:

[A] चीनी विद्वानों द्वारा
[B] भारतीय विद्वानों द्वारा
[C] मिस्री विद्वानों द्वारा
[D] यूनानी विद्वानों द्वारा

[read more] [D] यूनानी विद्वानों द्वारा [/read]

106. भारत व निकटवर्ती देशों का त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण प्रारम्भ किया गया (वर्ष):

[A] 1902 से
[B] 1802 से
[C] 1702 से
[D] 1852 से

[read more] [B] 1802 से [/read]

107. भारत में भारतीय सर्वेक्षण विभाग (SOI) की स्थापना की गई:

[A] 1667 में
[B] 1697 में
[C] 1767 में
[D] 1797 में

[read more] [C] 1767 में [/read]

108. भारत व निकटवर्ती देशों की प्रथम संस्करण की मापनी रखी गई:

[A] 1: 20 लाख
[B] 1: 10 लाख
[C] 1: 25 लाख
[D] सभी गलत हैं

[read more] [B] 1: 10 लाख [/read]

109. भारत के सर्वेक्षण विभाग के प्रथम महासर्वेक्षक बने:

[A] श्री एनविले
[B] जेम्स हटन
[C] डॉ. वाडिया
[D] जेम्स रेनेल

[read more] [D] जेम्स रेनेल [/read]

110. धरातलीय पत्रक को फोटो मानचित्र भी कहा जाता है क्योंकि:

[A] यह वायु फोटो आधारित एवं सभी प्रकार की जानकारी देने वाले सभी प्रकार से शुद्ध मानचित्र हैं।
[B] इसकी समोच्च रेखाओं द्वारा ढाल की विशिष्ट व जटित प्रकृति एवं समतल भागों का तत्काल ज्ञान हो जाता है।
[C] यह जटिल रचना वाले मध्यम मापनी के मानचित्र होते हैं। 
[D] इन्हें मिलाकर भित्ति मानचित्र खींचे जा सकते हैं।

[read more] [A] यह वायु फोटो आधारित एवं सभी प्रकार की जानकारी देने वाले सभी प्रकार से शुद्ध मानचित्र हैं। [/read]

111. 4°×4° विस्तार वाली दस लाख मापनी की भू-पत्रक में कुल 15′ x 15′ विस्तार वाली कितनी शीटें बनती हैं:

[A] 246
[B] 200
[C] 256
[D] 360

[read more] [C] 256 [/read]

112. भारत में भू-पत्रकों या सर्वे शीटों का प्रकाशन होता है:

[A] चेन्नई से
[B] पूना से
[C] दिल्ली से
[D] देहरादून से

[read more] [D] देहरादून से [/read]

113. रूढ़ संकेत कहते हैं:

[A] सभी प्रकार के मानचित्र के संकेत
[B] एटलस मानचित्र के संकेत
[C] भू-पत्रकों के पूर्व निर्धारित एवं मान्य व व्यवस्थित संकेत क्रम 
[D] वायु फोटो से निर्धारित एवं उपग्रह प्रतिभावलियों के संकेत

[read more] [C] भू-पत्रकों के पूर्व निर्धारित एवं मान्य व व्यवस्थित संकेत क्रम [/read]

114. अन्तर्राष्ट्रीय श्रृंखला पर बने स्थलाकृति मानचित्रों का विस्तार (अक्षांश-देशान्तर) रखा गया:

[A] 4°×4°
[B] 12′ x 8′
[C] 6°× 4″
[D] 12″x 4″

[read more] [A] 4°×4° [/read]

115. भारतीय भू-पत्रकों के संख्यांक (Index No.) निर्धारित किए जाते हैं:

[A] दस लाख मापनी वाली शीट की संख्या से
[B] अक्षांश देशान्तर की रेखाजाल संख्या से
[C] अन्तर्राष्ट्रीय प्रक्षेप संख्यांक से
[D] सभी सत्य हैं

[read more] [A] दस लाख मापनी वाली शीट की संख्या से [/read]

116. अन्तर्राष्ट्रीय प्रक्षेप पर विश्व व्यवस्था के अनुसार बने भारतीय भू-पत्रकों का अक्षांश-देशान्तर विस्तार रहता है:

[A] 4°× 4°
[B] 6°× 6°
[C] 4°× 6°
[D] 12°× 4°

[read more] [C] 4°× 6° [/read]

117. भू-पत्रक संख्यांक 45 के अन्तर्गत मुख्यतः जिस राज्य का अधिकांश भाग आता है, वह है:

[A] उत्तर प्रदेश
[B] गुजरात
[C] मध्य प्रदेश
[D] राजस्थान

[read more] [D] राजस्थान [/read]

118. भू-पत्रक संख्यांक 54 एवं 64 के अन्तर्गत मुख्यतः जिस राज्य का अधिकांश भाग आता है, वह है:

[A] पंजाब व हरियाणा
[B] जम्मू-कश्मीर
[C] दिल्ली व उत्तर प्रदेश
[D] राजस्थान व मध्य प्रदेश

[read more] [C] दिल्ली व उत्तर प्रदेश [/read]

119. मापनी भू-पत्रक के किस भाग में अंकित रहती है:

[A] ऊपरी हांसिए के पूर्व में
[B] निचले भाग के मध्य में
[C] पश्चिमी छोर पर
[D] कहीं भी नहीं

[read more] [B] निचले भाग के मध्य में [/read]

120. भू-पत्रक पर अंकित उत्तर दिशा प्रायः होती है:

[A] चुम्बकीय उत्तर
[B] भौगोलिक उत्तर
[C] ग्रिड उत्तर
[D] सभी सही हैं

[read more] [D] सभी सही हैं [/read]

121. धरातलीय पत्रकों में सर्वेक्षित वृक्षों को दिखाया जाता है:

[A] हरे रंग से
[B] लाल रंग से
[C] पीले रंग से
[D] काले रंग से

[read more] [D] काले रंग से [/read]

122. भारत में मौसम प्रेक्षण हेतु मौसम विभाग एवं वेधशाला किस वर्ष में प्रारम्भ हुई:

[A] 1857 
[B] 1868
[C] 1864
[D] 1914

[read more] [C] 1864 [/read]

123. भारत में मौसम मानचित्र प्रकाशित होते रहे हैं:

[A] देहरादून से
[B] अहमदाबाद से
[C] कोलकाता से
[D] पूना से

[read more] [D] पूना से [/read]

124. भारतीय मौसम मानचित्रों में वायुदाब दर्शाया जाता है:

[A] मिलीमीटर द्वारा
[B] मिलीबार द्वारा
[C] इंच द्वारा
[D] कोई भी नहीं

[read more] [B] मिलीबार द्वारा [/read]

125. प्रथम विश्व युद्ध से पूर्व तक मौसम विभाग का मुख्यालय था:

[A] शिमला में
[B] कोलकाता में
[C] पूना में
[D] दिल्ली में

[read more] [A] शिमला में [/read]

126. सांख्यिकी आरेख होते हैं:

[A] मात्रा प्रधान
[B] आनुपातिक
[C] गुण प्रधान
[D] सभी सत्य हैं

[read more] [A] मात्रा प्रधान [/read]

127. एक विमा आरेखों में आते हैं:

[A] रेखाग्राफ
[B] दण्ड ग्राफ
[C] रेखा एवं दण्ड ग्राफ
[D] इनमें से सभी

[read more] [D] इनमें से सभी [/read] 

128. क्लाइमोग्राफ में चारों कोनों में लिखे शब्दों से तात्पर्य है:

[A] जलवायु की दशाओं का सम्यक् ज्ञान 
[B] आर्द्रता एवं तापमान के अतिरेक स्थल
[C] फसलों के लिए अनुकूल दशा के स्थल
[D] सभी सत्य हैं

[read more] [B] आर्द्रता एवं तापमान के अतिरेक स्थल [/read]

129. अर्गोग्राफ समाज के जिस विशेष वर्ग के लिए अधिक उपयोगी है, वह है:

[A] उद्योगपति
[B] मजदूर
[C] कृषक
[D] शैक्षिक वर्ग

[read more] [C] कृषक [/read]

130. इरविन रेज के क्लाइमेटोग्राफ को नाम दिया गया:

[A] Spoke ग्राफ
[B] Econo ग्राफ
[C] Polar चार्ट
[D] Clock ग्राफ

[read more] [A] Spoke ग्राफ [/read]

131. वलय (Ring) आरेख की रचना में वृत्त किस भांति सेट किए जाते हैं:

[A] समकेन्द्रीय वृत्त
[B] एक त्रिज्या आधार पर छूते हुए वृत्त
[C] भिन्न त्रिज्या वृत्त
[D] सम केन्द्रीय वृत्त 

[read more] [B] एक त्रिज्या आधार पर छूते हुए वृत्त [/read]

132. एकदिश नौ पथ (Rhumb Line) है:

[A] पृथ्वी तल पर एक रेखा जो सभी मध्याह्न रेखाओं को एक ही कोण पर काटती है
[B] ग्रीनविच मध्यान्ह रेखा को अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से जोड़ने वाली रेखा
[C] अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का एक उपनाम
[D] वह रेखा जिस पर अक्षांशीय एवं देशान्तरीय पैमाना शुद्ध रहता है

[read more] [A] पृथ्वी तल पर एक रेखा जो सभी मध्याह्न रेखाओं को एक ही कोण पर काटती है [/read] 

133. विश्व के मानचित्र को बनाने में टोलेमी ने निम्नांकित में से किस एक प्रक्षेप के परिवर्तित रूप का उपयोग किया?

[A] मरकेटर प्रक्षेप
[B] शंक्वाकार प्रक्षेप
[C] खमध्य प्रक्षेप
[D] वेलनाकार समदूरस्थ प्रक्षेप

[read more] [B] शंक्वाकार प्रक्षेप [/read]

134. मानचित्रकला पर प्रथम ग्रन्थ लिखा गया था:

[A] अरस्तू द्वारा
[B] टोलेमी द्वारा
[C] मरकेटर द्वारा
[D] हिकेटियस द्वारा

[read more] [B] टोलेमी द्वारा [/read]

135. अधिक लम्बी अवधि में वर्षा के वास्तविक वितरण को दर्शाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त आरेख है:

[A] परिक्षेपण आरेख
[B] प्रकीर्ण आरेख
[C] दण्ड आरेख
[D] ब्लॉक पुन्ज आरेख

[read more] [B] प्रकीर्ण आरेख [/read]

136. अत्यधिक भिन्न आकार की ग्रामीण बस्तियों वाले क्षेत्र में ग्रामीण जनसंख्या का वितरण प्रदर्शित करने के लिए निम्न में से कौन-सी सबसे अच्छी मानचित्र विधि है?

[A] वर्णमात्री विधि
[B] सममान रेखा विधि
[C] बहुबिन्दु विधि
[D] वर्ण प्रतीकी विधि

[read more] प्रकीर्ण आरेख [/read]

137. सभी प्रकार के मानचित्रों में कुछ विकृति अवश्य विद्यमान रहती है, क्योंकि:

[A] मानचित्र की मापनी परिवर्तित हो जाती है
[B] कुछ स्थानिक घटनाएं दृश्य नहीं होती है
[C] भी प्रक्षेप त्रिआयामी सतह पर बनाए जाते हैं
[D] त्रिआयामी पृथ्वी की वक्राकार सतह का प्रदर्शन मानचित्र के रूप में द्विआयामी कागज की सतह पर करना होता है

[read more] [D] त्रिआयामी पृथ्वी की वक्राकार सतह का प्रदर्शन मानचित्र के रूप में द्विआयामी कागज की सतह पर करना होता है [/read]

138. कार्टोग्राम (Cartogram) को उद्देश्यपूर्वक विकृत (Distorted) किया जाता है:

[A] आंकडों के बीच अन्तर्सम्बन्ध को दशनि हेतु
[B] घटनाओं की वास्तविक संख्या से आलेखित करने हेतु
[C] ताकि अधिकतम सांख्यिकीय मान वाली इकाई को सबसे बड़ी क्षेत्रीय इकाई के रूप में दिखाया जा सके
[D] उपर्युक्त सभी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु

[read more] [C] ताकि अधिकतम सांख्यिकीय मान वाली इकाई को सबसे बड़ी क्षेत्रीय इकाई के रूप में दिखाया जा सके [/read]

139. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

[A] मानचित्र की मापनी जितनी बड़ी होगी, उतने ही बड़े क्षेत्र को मानचित्र में प्रदर्शित किया जा सकेगा।
[B] मानचित्र की मापनी जितनी बड़ी होगी, उसमें प्रदर्शित आंकड़ों को उतने ही सामान्यीकृत रूप में प्रदर्शित किया जा सकेगा।
[C] मानचित्र की मापनी जितनी छोटी होगी, उतने ही बड़े क्षेत्र को मानचित्र में प्रदर्शित किया जा सकेगा।
[D] मानचित्र की मापनी जितनी छोटी होगी, उसमें प्रदर्शित तथ्यों को अपेक्षाकृत अधिक शुद्धता के साथ दिखाया जा सकेगा।

[read more] [C] मानचित्र की मापनी जितनी छोटी होगी, उतने ही बड़े क्षेत्र को मानचित्र में प्रदर्शित किया जा सकेगा। [/read] 

140. आजकल दूर संवेद कार्यों में किसी संवेदक को कृत्रिम उपग्रहों, वायुयानों अथवा किसी अन्य प्लेट फार्म में रखकर प्रयोग में लाते हैं। दूर संवेग कार्यों में निम्नलिखित संवेदकों में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है?

[A] वायव कैमरा (Aerial camera)
[B] बहुस्पेक्ट्रमी क्रमवीक्षक (Multi-spectral scanner)
[C] तापीय अवरक्त रैखिक क्रमवीक्षक (Thermal infrared linear scanner)
[D] थियोडोलाईट, सेक्सटेन्ट, आदि

[read more] [D] थियोडोलाईट, सेक्सटेन्ट, आदि [/read]

141. दूर संवेद (Remote Sensing) का तात्पर्य उन विधियों से है जिनमें किसी लक्ष्य को पहचानने तथा उसके लक्षणों को मापने के लिए विद्युत चुम्बकीय उर्जा जैसे प्रकाश, ऊष्मा व रेडियो तरंगों को प्रयोग में लाते हैं, यह परिभाषा है:

[A] प्लॉयड एफ. साबिन्स (Floyd.f. Sabins)
[B] बी.एल. डीकशटुलू (B.L. Deekshatulu)
[C] जार्ज जोसेफ (George Joseph)
[D] टी.एम. लिलेसेण्ड (T.M. Lillesand)

[read more] [A] प्लॉयड एफ. साबिन्स (Floyd.f. Sabins) [/read]

142. पृथ्वी के घूर्णन काल (Rotation period) से मेल खाने वाले वेग से गतिमान उपग्रह को कहते हैं:

[A] भू-स्थिर उपग्रह
[B] धरातल-तुल्य उपग्रह
[C] सूर्य कालिका उपग्रह
[D] इन्सेट

[read more] [A] भू-स्थिर उपग्रह [/read]

143. दूर संवेग के ऐसे प्लेटफार्म जहां से वायुमण्डलीय दशओं एवं भू-संसाधनों का ग्लोबीय स्तर पर लगातार प्रेक्षण एवं मानीटरन किया जा सकता है, कहलाता है:

[A] अन्तरिक्ष यान
[B] कृत्रिम उपग्रह
[C] रॉकेट
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [B] कृत्रिम उपग्रह [/read] 

144. दूर संवेग की दृष्टि से विद्युत चुम्बकीय तरंगों के तीन प्रमुख लक्षण हैं। निम्न में से कौन-सा नहीं है?

[A] तरंग वेग
[B] तरंग बारम्वारता
[C] तरंग दैर्ध्य
[D] तरंग दिशा

[read more] [D] तरंग दिशा [/read]

145. वितरण मानचित्र की रचना हेतु कौन-सी विधि मात्रात्मक नहीं है?

[A] सममान रेखा विधि
[B] वर्णमात्री विधि
[C] स्तर रंजन विधि
[D] बिन्दु विधि

[read more] [C] स्तर रंजन विधि [/read]

146. सममान रेखा विधि के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है?

[A] यह प्राकृतिक तत्वों को दर्शाने के लिए अधिक उपयोगी है
[B] यह प्रवणता को भली-भांति दिखा सकती है
[C] यह जलवायु मानचित्रों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है
[D] इसका प्रयोग अधिकतर मानव भूगोल में किया जाता है

[read more] [D] इसका प्रयोग अधिकतर मानव भूगोल में किया जाता है [/read] 

147. संक्रमण पेटी (Transitional Belt) वाले तत्वों का वितरण मानचित्र बनाने के लिए कौन-सी विधि सबसे अधिक उपयुक्त है?

[A] सममान रेखा विधि
[B] बिन्दु विधि
[C] वर्णमात्री विधि
[D] वर्णप्रतीकी विधि

[read more] [A] सममान रेखा विधि [/read]

148. निरपेक्ष आंकड़ों (Absolute Figures) को मानचित्र पर दर्शाने के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है?

[A] सममान रेखा विधि का
[B] बिन्दु विधि का
[C] वर्णमात्री विधि
[D] सामान्य छाया विधि का

[read more] [B] बिन्दु विधि का [/read]

149. इस मानचित्र को क्या कहते हैं जिसमें एक ही वस्तु के विभिन प्रकारों के वितरण को विभिन्न रंगों से दर्शाया जाता है:

[A] कोरोस्केमेटिक मानचित्र
[B] आइसोप्लेथ मानचित्र
[C] कोरोप्लेथ मानचित्र
[D] कोरोक्रोमेटिक मानचित्र

[read more] [D] कोरोक्रोमेटिक मानचित्र [/read]

150. किसी चरांक के विभिन्न मानों में आन्तरिक विभिन्नताओं की गहनता क्या कहलाती है?

[A] संचयी बारम्बारता
[B] विक्षेपण या फैलाव
[C] सहसम्बन्ध गुणांक
[D] मानक विचलन

[read more] [B] विक्षेपण या फैलाव [/read]

151. दो चरांकों के बीच सम्बन्धों की दिशा और गहनता की माप को क्या कहते हैं? 

[A] वर्ग अन्तराल
[B] सहसम्बन्ध गुणांक
[C] विचरण का गुणांक
[D] गुण सहचर्य

[read more] [B] सहसम्बन्ध गुणांक [/read]

152. किन्हीं दो चरों में यदि सहसम्बन्ध मूल्य +1.0 है तो इसका आशय है कि यह दो चर:

[A] आपस में पूरी तरह से सम्बन्धित हैं
[B] आपस में सम्बन्धित नहीं है
[C] एक-दूसरे पर बहुत अधिक निर्भर हैं
[D] एक-दूसरे से पूर्णतया स्वतंत्र हैं

[read more] [A] आपस में पूरी तरह से सम्बन्धित हैं [/read]

153. मानक विचलन का उपयोग कब किया जाता है

[A] जब परिवर्तनीयता की अत्यधिक विश्वसनीय तथा निर्भर करने योग्य जानकारी प्राप्त करनी हो
[B] जव मानक विद्यतन पर निर्भर सहसम्वन्ध सांख्यिकी ज्ञान करनी हो
[C] जय सामान्य वक्र की व्याख्या आवश्यक हो
[D] उपर्युक्त सभी दशाओं में

[read more] [D] उपर्युक्त सभी दशाओं में [/read]

154. किन्ही दो चरों में यदि सहसंबंध मूल्य 1.0 है तो इसका तात्पर्य है कि उन दोनों चरों में:

[A] पूर्ण सहसंबंध है
[B] पूर्ण ऋणात्मक सहसम्बन्ध है
[C] नगण्य धनात्मक सहसंबंध है
[D] नगण्य ऋणात्मक सहसंबंध है

[read more] [B] पूर्ण ऋणात्मक सहसम्बन्ध है [/read]

155. वर्गान्तरों (Class Intervals) को लिखने की मुख्य विधियां:

[A] समावेशी श्रेणी
[B] शुद्ध श्रेणी
[C] अपवर्जी श्रेणी
[D] इनमें से सभी

[read more] [D] इनमें से सभी [/read] 

156. वर्गान्तरों को लिखने की कौन-सी विधि में वर्गान्तरों को 0-4, 5-9, 10-14, 15-19 के रूप में लिखा जाता है?

[A] शुद्ध श्रेणी
[B] अपवर्जी श्रेणी
[C] समावेशी श्रेणी
[D] इनमें से सभी में

[read more] [C] समावेशी श्रेणी [/read]

157. बारंबारता का ग्रामीण प्रदर्शन कहलाता है:

[A] दण्डारेख
[B] आयतचित्र
[C] चक्रारेख
[D] पेन्टोग्राफ

[read more] [B] आयतचित्र [/read]

158. निम्नांकित में से कौन-सा कथन सत्य है?

[A] सांख्यिकी आंकड़ों की प्रवृत्ति जो किसी मान के आस-पास गुच्छित होती है केन्द्रीय प्रवृत्ति कहलाती है। 
[B] बहुलक पद का वह मान है जिसकी बारंबारता सबसे अधिक होती है।
[C] चतुर्थक चर संस्थाओं के वे मन जो श्रृंखला के पदों को चार बराबर भागों में बांटते हैं।
[D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।

[read more] [D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। [/read]

159. वह आरेख क्या कहलाता है, जिसमें ग्राफ कागज पर दो अभिलक्षकों का विचलन दिखाया जाता है?

[A] आयत चित्र
[B] प्रकीर्ण आरेख
[C] लारेंज वक्र
[D] प्रतीगमन आरेख

[read more] [B] प्रकीर्ण आरेख [/read]

160. किसी क्षेत्र की मूल आकृति को किसी विशेष उद्देश्य से विकृत कर सांख्यिकी आंकड़ों का आरेखी विधि से मानचित्र पर प्रदर्शन कहलाता है:

[A] आयत चित्र
[B] वलयारेख
[C] मानारेख
[D] मानचित्रकला

[read more] [C] मानारेख [/read]

161. माध्य विचलन में केन्द्रीयमान सामान्यतः होता है:

[A] माध्यिका
[B] माध्य
[C] बहुलक
[D] ‘A’ और ‘B’ दोनों

[read more] [D] ‘A’ और ‘B’ दोनों [/read]

162. श्रेणी के समस्त पदों के माध्य से निकाले गए विचलनों के वर्गों के माध्य का धनात्मक वर्गमूल होता है:

[A] मानक विचलन
[B] माध्य विचलन
[C] प्रतीगमन
[D] बहुलक

[read more] [A] मानक विचलन [/read] 

163. अभिलक्षकों के संकेन्द्रता को दिखाने वाली ग्राफीय विधि क्या कहलाती है?

[A] प्रतीगमन रेखा
[B] लारेंज वक्र
[C] प्रकीर्ण रेखा
[D] विक्षेपण वक्र

[read more] [B] लारेंज वक्र [/read] 

164. “दूरस्थ संवेदन” नामक शब्दावली का प्रयोग सर्वप्रथम हुआ:

[A] 1950 में
[B] 1955 में
[C] 1960 में
[D] 1965 में

[read more] [C] 1960 में [/read]

165. दूरस्थ संवदेन का कौन-सा प्रकार प्लेटफार्म आधारित है?

[A] सक्रिय (Active) दूरस्थ संवेदन
[B] निष्क्रिय (Passive) दूरस्थ संवेदन
[C] विमान वाहित (Air Borne) दूरस्थ संवेदन
[D] लाल अवरक्त दूरस्थ संवेदन

[read more] [C] विमान वाहित (Air Borne) दूरस्थ संवेदन [/read]

166. निम्नलिखित में से कौन-सा अवयव विद्युत चुम्बकीय विकिरण पर आधारित दूरस्थ संवेदन से सम्बन्धित नहीं है?

[A] ऊर्जा का स्रोत
[B] संवेदक
[C] पृथ्वी सतह के साथ ऊर्जा की अन्तर्क्रिया
[D] इलेक्ट्रीकल युक्तियां

[read more] [D] इलेक्ट्रीकल युक्तियां [/read]

167. “भारतीय फोटो-निर्वचन संस्थान” स्थित है:

[A] चेन्नई में
[B] देहरादून में
[C] हैदराबादद में
[D] बंगलोर में

[read more] [B] देहरादून में [/read]

168. भारतीय सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण में “भारतीय फोटो-निर्वचन संस्थान” की स्थापना किस देश की सहायता से की गई है?

[A] संयुक्त राज्य अमेरिका
[B] फ्रांस
[C] नीदरलैण्ड
[D] रूस

[read more] [C] नीदरलैण्ड [/read]

169. समोच्चरेखी मानचित्रण किस यन्त्र के उपयोग में आसान हो जाता है?

[A] मल्टीप्लैक्स
[B] पैरेलेक्स स्केल
[C] स्टीरियोमीटर
[D] पेन्टोग्राफ

[read more] [A] मल्टीप्लैक्स [/read]

170. कम्प्यूटर पर आधारित वह प्रणाली जो पृथ्वी सतह का निर्माण करने वाले लक्षणों से सम्बन्धित सूचनाओं का आलेखन, संग्रहण और विश्लेषण करती है, कहलाती है:

[A] दूरस्थ संवेदन
[B] भूमि सूचना प्रणाली
[C] भौगोलिक सूचना प्रणाली
[D] अंकीय चित्र संसाधित प्रणाली

[read more] [C] भौगोलिक सूचना प्रणाली [/read]

171. भौगोलिक सूचना प्रणाली के उपयोग का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके द्वारा:

[A] मानचित्र पर विभिन्न लक्षणों के मध्य विद्यमान स्थानिक संबंधों को ज्ञात किया जा सकता है
[B] मानचित्रों का भण्डारण किया जा सकता है
[C] पृथ्वी सतह की जानकारी प्राप्त की जा सकती है
[D] भौगोलिक आंकड़ों का संग्रहण किया जा सकता है

[read more] [A] मानचित्र पर विभिन्न लक्षणों के मध्य विद्यमान स्थानिक संबंधों को ज्ञात किया जा सकता है [/read]

172. भौगोलिक सूचना प्रणाली किस प्रकार की सूचना के समुच्चय से युक्त होती है?

[A] मानचित्र
[B] चित्र
[C] बिम्ब चित्र
[D] डेटोबेस (आंकड़ा आधार)

[read more] [D] डेटोबेस (आंकड़ा आधार) [/read]

173. भौगोलिक सूचना प्रणाली में भौगोलिक लक्षणों को दिखाने हेतु किसका प्रयोग होता है?

[A] बिन्दुओं का
[B] रेखाओं का
[C] बहुभुजों का
[D] इनमें से सभी का

[read more] [D] इनमें से सभी का [/read] 

174. भौगोलिक सूचना प्रणाली में सूचनाओं के प्रत्येक समुच्चय को क्या कहते हैं:

[A] लेयर (Layer)
[B] बिंदु (Points)
[C] बहुभुज (Polygons)
[D] क्षेत्र (Area)

[read more] [A] लेयर (Layer) [/read]

175. भौगोलिक सूचना प्रणाली का विकास 1960-70 के दशक में सर्वप्रथम किसमें हुआ?

[A] संयुक्त राज्य अमेरिका
[B] कनाडा
[C] फ्रांस
[D] रूस

[read more] [B] कनाडा [/read]

176. ओक्टास’ मापनी का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके मापन के लिए किया जाता है?
[A] वायुमण्डलीय आर्द्रता
[B] मेघाच्छादन की मात्रा
[C] सौर प्रकाश की मात्रा
[D] ओस-जमाव का स्तर

[read more] [B] मेघाच्छादन की मात्रा [/read]

177. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए:
सूची I – सूची II
(अ) कोरोस्किमैटिक मानचित्र- 1. बहुत छोटे मापक पर एटलस मानचित्र
(ब) कोरोसेमैटिक मानचित्र – 2. विभिन्न रंगों द्वारा विभिन्न तथ्यों का प्रदर्शन
(स) कोरोप्लेथ मानचित्र – 3. विभिन्न प्रतीकों द्वारा वस्तु वितरण
(द) कोरोग्राफिकल मानचित्र – 4. क्षैतिजीय तथा लम्बवत् रेखाओं द्वारा विभिन्न छायाएं
कूट: अ ब स द
[A]  1 2 3 4
[B]  2 3 4 1
[C]  4 3 2 1
[D]  4 2 3 1

[read more] [B] 2 3 4 1 [/read]



Read More:

1. भू-आकृति विज्ञान Free Test

2. जलवायु विज्ञान Free Test

3. समुद्र विज्ञान Free Test

4. भौगोलिक चिंतन Free Test

5. राजनितिक भूगोल Free Test

6. प्रादेशिक भूगोल Free Test

7. आर्थिक भूगोल Free Test

8. मानव भूगोल Free Test

9. बस्ती भूगोल Free Test

10. जीव भूगोल Free Test

11. मानचित्र कला Free TEST

12. जनसँख्या भूगोल Free Test

13. भारत का भूगोल Free Test

14. विश्व का भूगोल Free Test

नोट :  मैं आशा करता हूँ कि भूगोल विषय से सम्बंधित सभी Question Answer Test आपके सभी प्रकार के परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामना करता हूँ।

Thank You @ By Dr. Amar Kumar

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: