Category Complete Geography Material

35. World Agriculture (विश्व की कृषि)

35. World Agriculture

(विश्व की कृषि)



World Agriculture

1. कृषि किस प्रकार की मानवीय आर्थिक क्रिया है?

(a) प्राथमिक

(b) द्वितीयक

(c) तृतीयक

(d) चतुर्थक

2. निम्नलिखित में से कौन-सी एक नकदी फसल है?

(a) गेहूँ

(b) बाजरा

(c) धान

(d) रबड़

3. निम्नलिखित में से कौन खरीफ की फसल है?

(a) चावल

(b) मक्का

(c) कपास

(d) इनमें से सभी

4. निम्नलिखित में से किसकी गणना नकदी फसल के रूप में होती है?

(a) कपास

(b) जूट

(c) चाय

(d) इनमें से सभी

5. निम्नलिखित में से कौन खरीफ की फसल है?

(a) धान

(b) मक्का

(c) ज्वार

(d) चना

6. निम्नलिखित में से कौन मुद्रादायिनी फसलों का समूह है?

(a) कपास, चाय, आलू एवं जूट

(b) चावल, मक्का, एवं चना

(c) कपास, गेहूँ एवं मक्का

(d) चावल, मक्का एवं चना

7. सर्वप्रथम कृषि प्रदेशों का विश्व वर्गीकरण किसने प्रस्तुत किया था?

(a) डडले स्टाम्प

(b) डी० ह्विटलसी

(c) कुमारी सेम्पुल

(d) वॉन थ्यूनेन

8. विश्व के कृषि प्रदेशों का सर्वाधिक मान्य सीमांकन है-

(a) डी० ह्विटलसी

(b) आई खोखर

(c) एल० डी० स्टाम्प

(d) ओ० जानसन

9. विश्व के सम्पूर्ण धरातलीय क्षेत्र का कितना प्रतिशत भाग कृषि योग्य है?

(a) 1%

(b) 5%

(c) 11%

(d) 51%

10. वॉन ध्यूनेन ने अपना कृषि अवस्थिति सिद्धान्त किस वर्ष दिया?

(a) 1706 ई०

(b) 1726 ई०

(c) 1826 ई०

(d) 1926 ई०

11. वान थ्यूनेन ने अपने कृषि अवस्थिति सिद्धान्त में केन्द्र के चारों ओर कितनी पेटियों की संख्या बतायी है?

(a) 6

(b) 7

(c) 9

(d) 10

12. वान थ्यूनेन का कृषि अवस्थिति सिद्धान्त किस पर आधारित है?

(a) फसल सघनता पर

(b) परिवहन लागत पर

(c) फसल प्रतिस्थापन पर

(d) तुलनात्मक लाभ पर

13. विश्व का सबसे बड़ा गेहूँ उत्पादक देश है-

(a) चीन

(b) भारत

(c) सं०रा०अ०

(d) फ्रांस

14. निम्नलिखित में से किस देश में गेहूँ की प्रति हेक्टेयर उपज सबसे अधिक है?

(a) यूनाइटेड किंगडम

(b) दक्षिण अफ्रीका

(c) जर्मनी

(d) फ्रांस

15. यूक्रेन का मुख्य कृषि उत्पाद है-

(a) चावल

(b) गेहूँ

(c) मक्का

(d) कपास

16. आस्ट्रेलिया में गेहूँ के फार्म संकेन्द्रित हैं-

(a) क्वीन्सलैण्ड में

(b) नॉदर्न टेरीटरीज में

(c) पश्चिमी आस्ट्रेलिया में

(d) न्यूसाउथवेल्स में

17. विश्व में गेहूँ का सबसे बड़ा निर्यातक देश है-

(a) यूक्रेन

(b) चीन

(c) भारत

(d) अर्जेण्टीना

18. संयुक्त राज्य अमेरिका की गेहूँ पेटी (Wheat belt) पायी जाती है-

(a) बड़े मैदान में

(b) इम्पीरियल घाटी में

(c) अटलांटिक तटीय क्षेत्र में

(d) टेनीसी घाटी में

19. कनाडा एक बसन्तकालीन गेहूँ पैदा करने वाला देश है क्योंकि-

I. यहाँ मिट्टी रेगुर किस्म की है।

II. नमी बर्फ के पिघलने से प्राप्त होती है।

III. यह गर्म धूप से ग्रीष्म में पैदा होता है।

IV. भूमि बहुत उबड़-खाबड़ है।

कूट :

(a) I और II

(b) II और III

(c) III और IV

(d) I और IV

20. गेहूँ की कृषि का आदर्श तापमान है-

(a) 10°-15°C

(b) 15°-20°C

(c) 20°-25°C

(d) 25°-30°C

21. नील नदी के डेल्टा क्षेत्र में सर्दी के मौसम में कौन-सी फसल उगायी जाती है?

(a) चावल

(b) तम्बाकू

(c) कपास

(d) गेहूँ

22. गेहूँ की कृषि निम्न में से किससे सम्बन्धित है?

(a) सेल्वास

(b) लानोज

(c) केम्पास

(d) स्टेपी

23. गेहूँ की खेती निम्न में से किस मृदा से सम्बन्धित है?

(a) चेरनोजम

(b) पॉडजोल

(c) लाल

(d) जलोढ़

24. कथन (A): चीन विश्व का सबसे बड़ा गेहूँ उत्पादक देश है।

कारण (R): विश्व में गेहूँ के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रकल चीन में पाया जाता है।

(a) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।

(b) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(c) A सही है, परन्तु R गलत है।

(d) A गलत है, परन्तु R सही है।

25. विश्व में गेहूँ के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल किस देश में है?

(a) भारत

(b) चीन

(c) यू०एस०ए०

(d) आस्ट्रेलिया

26. बसन्तकालीन गेहूँ की खेती कहाँ की जाती है?

(a) रूस और कनाडा में

(b) भारत और पाकिस्तान में

(c) आस्ट्रेलिया और अर्जेण्टीना में

(d) इण्डोनेशिया और मलेशिया में

27. यूक्रेन और रूस की किस मिट्टी में सबसे अधिक गेहूँ उपजता है?

(a) पहाड़ी मिट्टी में

(b) चेरनोजम मिट्टी में

(c) पॉडजोल मिट्टी में

(d) इनमें किसी में नहीं

28. उत्तरी गोलार्द्ध संसार का कितना प्रतिशत गेहूँ उपजाता है?

(a) 50%

(b) 70%

(c) 90%

(d) 25%

29. गेहूँ का निर्यातक देश नहीं है-

(a) ब्रिटेन

(b) अर्जेण्टीना

(c) कनाडा

(d) आस्ट्रेलिया

30. संसार में सिंचाई का सर्वाधिक उपयोग किस फसल की कृषि में होता है?

(a) धान

(b) गेहूँ

(c) कपास

(d) जूट

31. गेहूँ की खेती के लिए कौन-सी जलवायु सबसे उपयुक्त है?

(a) विषुवतीय

(b) उष्ण कटिबंधीय

(c) समशीतोष्ण

(d) टुण्ड्रा

32. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) विश्व का 90% से भी अधिक चावल मानसूनी जलवायु वाले क्षेत्रों से प्राप्त होता है।

(b) इण्डोनेशिया के जावा द्वीप में सालोंभर चावल की खेती की जाती है।

(c) चीन चावल का एक प्रमुख निर्यातक देश हैं।

(d) यूरोप में इटली चावल का प्रमुख उत्पादक है। 

33. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

1. थाईलैंड चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है।

2. चावल का विश्व व्यापार काफी कम है।

3. दक्षिण कोरिया में चावल की प्रति हेक्टेयर ऊपज काफी अधिक है।

4. विश्व में चावल के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल चीन में है।

कूट:

(a) 1, 2 एवं 3

(b) 1, 2 एवं 4

(c) 2, 3 एवं 4

(d) 1, 2, 3 एवं 4

34. विश्व में चावल के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल किस देश में हैं?

(a) चीन

(b) भारत

(c) इण्डोनेशिया

(d) थाईलैंड

35. विश्व में चावल उत्पादक देशों का सही अवरोही क्रम है-

(a) भारत, चीन, थाईलैंड, इण्डोनेशिया”

(b) चीन, भारत, थाईलैंड, इण्डोनेशिया

(c) भारत, चीन, इण्डोनेशिया, थाईलैंड

(d) चीन, भारत, इण्डोनेशिया, थाईलैंड

36. कथन (A): विश्व में उत्पादित चावल का लगभग 5% ही अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए उपलब्ध होता है।

कारण (R): विश्व में सामान्यतः चावल की गहन जीवन निर्वाह कृषि की जाती है।

(a) A और R दोनों सही और R, A की सही व्याख्या है।

(b) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(c) A सही है, परन्तु R गलत है।

(d) A गलत है, परन्तु R सही है।

37. इटली में चावल की कृषि के लिए कौन-सी नदी घाटी प्रसिद्ध है?

(a) एल्ब नदी घाटी

(b) पो नदी घाटी

(c) रोन नदी घाटी

(d) एब्रो नदी घाटी

38. निम्नलिखित में से किस फसल को जल भराव की आवश्यकता होती है?

(a) चाय

(b) कॉफी

(c) चावल

(d) गन्ना

39. चावल की कृषि की जाती है-

(a) प्रेयरी घासभूमियों में

(b) सवाना जलवायु प्रदेश में

(c) लैटराइट मृदा प्रदेश में

(d) जलपूरित निम्नवर्ती भागों में

40. निम्नलिखित में कौन-सा देश विश्व में चावल का सबसे अधिक उत्पादन करता है?

(a) इण्डोनेशिया

(b) चीन

(c) भारत

(d) थाईलैण्ड

41. धान की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे अधिक उपयुक्त है?

(a) उपजाऊ दोमट मिट्टी

(b) उपजाऊ चिकनी मिट्टी

(c) लैटेराइट मिट्टी

(d) काली मिट्टी

42. इनमें से कौन चावल का निर्यातक देश नहीं है?

(a) म्यान्मार

(b) थाईलैंड

(c) कम्बोडिया

(d) श्रीलंका

43. दून घाटी (Doon Valley) चावल पैदा करने में सक्षम है क्योंकि-

(a) यहाँ उष्ण ग्रीष्म ऋतु तथा सिंचाई के लिए हिम से पिघला हुआ जल उपलब्ध है।

(b) घाटी के लोग चावल खाने के शौकीन हैं।

(c) अन्य फसलें नहीं उगायी जा सकती है।

(d) यहाँ निर्यात की भारी मांग है।

44. मक्का उत्पादक देशों का अवरोही क्रम है-

(a) यू० एस० ए०, चीन, ब्राजील, मैक्सिको

(b) चीन, यू० एस० ए०, ब्राजील, फ्रांस

(c) यू० एस० ए०, अर्जेण्टीना, चीन, रोमानिया

(d) चीन, ब्राजील, यू० एस० ए०, अर्जेण्टीना

45. विश्व में मक्का की पेटी (Corn belt) किस देश में पायी जाती है?

(a) भारत

(b) चीन

(c) यू०एस०ए०

(d) कनाडा

46. व्यापारिक पशुपालन एवं मक्का उत्पादन भली भाँति समायोजित है-

(a) आस्ट्रेलिया

(b) पोलैण्ड

(c) चीन

(d) यू० एस० ए०

47. यू० एस० ए० की ‘मक्का पेटी’ में किसानों को अधिकांश आमदनी प्राप्त होती है-

(a) मक्का से

(b) गेहूँ एवं मक्का से

(c) गोमांस हेतु पशुपालन से

(d) ताजे फल व सब्जियों से

48. यू० एस० ए० की मक्का पेटी की पश्चिमी सीमा निर्धारित होती है-

(a) 21°C समताप रेखा से

(b) ओजार्क मैसिफ तथा आन्तरिक निम्न पठार से

(c) पीडमाण्ट प्रदेश से

(d) 50 सेमी० की औसत वार्षिक वर्षा रेखा अथवा गर्मी के 3 महीनों में 20 सेमी० की वर्षा रेखा

49. निम्न में से किस फसल की कृषि विश्व के विस्तृत फार्मों पर ऊर्वर मिट्टी में की जाती है जो जानवरों को खिलाने के काम में आती है?

(a) जौ

(b) जई

(c) राई

(d) मक्का

50. निम्न में से किसे मक्का का जन्म स्थान माना जाता है?

(a) ब्राजील

(b) यूक्रेन

(c) मध्य अमेरिका

(d) भारत

51. अमेरिकी कृषि का हृदय तथा विश्व में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कृषि प्रदेश है-

(a) मक्के की पेटी

(b) कपास की पेटी

(c) डेयरी मेखला

(d) शाक कृषि मेखला

52. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) गन्ना उष्ण कटिबंध की फसल है।

(b) क्यूबा के कुल कृषि क्षेत्र के 50 प्रतिशत से भी अधिक भाग पर गन्ना की कृषि की जाती है।

(c) हवाई द्वीप में गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज विश्व में सर्वाधिक है।

(d) उपर्युक्त सभी

53. विश्व में गन्ना का उत्पादन करने वाले प्रमुख देशों का उत्पादन के आधार पर सही अवरोही कम है-

(a) ब्राजील, क्यूबा, भारत, हवाई द्वीप

(b) ब्राजील, भारत, क्यूबा, हवाई द्वीप

(c) भारत, ब्राजील, क्यूबा, हवाई द्वीप

(d) भारत, क्यूबा, ब्राजील, हवाई द्वीप

54. निम्नलिखित में से किस देश में गन्ने की प्रति हेक्टेयर ऊपज विश्व में सर्वाधिक है?

(a) भारत

(b) ब्राजील

(c) क्यूबा

(d) हवाई द्वीप

55. हवाई द्वीप प्रमुख उत्पादक है-

(a) चाय का

(b) चुकन्दर का

(c) गन्ना का

(d) गेहूँ का

56. इनमें से कौन-सा द्वीप गन्ने की उन्नत खेती करता है?

(a) मालागासी

(b) हवाई द्वीप

(c) तस्मानिया

(d) न्यूजीलैंड

57. निम्नलिखित में किस फसल का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार नहीं होता है?

(a) चावल

(b) कपास

(c) गन्ना

(d) चाय

58. निम्नलिखित में से किस फसल की कृषि मात्र उत्तरी गोलार्द्ध में ही सीमित है?

(a) गन्ना

(b) चुकन्दर

(c) चाय

(d) कपास

59. विश्व का सबसे बड़ा मुंगफली उत्पादक देश है-

(a) भारत

(b) सं०रा०अ०

(c) चीन

(d) इण्डोनेशिया

60. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) मुंगफली उष्ण एवं आर्द्र कटिबंध की फसल है।

(b) भारत विश्व का सबसे बड़ा मुंगफली उत्पादक देश है।

(c) चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, इण्डोनेशिया, नाइजीरिया मुंगफली के अन्य प्रमुख उत्पादक हैं।

(d) मुंगफली के अन्तर्गत विश्व में सर्वाधिक क्षेत्रफल भारत में है।

61. विश्व में सोयाबीन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण उत्पादक देश हैं-

(a) चीन, अर्जेण्टीना, ब्राजील, संयुक्त राज्य अमेरिका

(b) संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, चीन एवं अर्जेण्टीना

(c) संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, अर्जेण्टीना एवं चीन

(d) संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील एवं अर्जेण्टीना

62. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) नारियल उष्ण एवं आर्द्र कटिबंध की फसल है।

(b) इसकी कृषि के लिए 25°C से अधिक तापमान की आवश्यकता होती है।

(c) नारियल की कृषि के लिए 150 सेमी० से अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है।

(d) भारत विश्व का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश है।

63. विश्व में नारियल का सबसे अधिक उत्पादन करता है-

(a) भारत

(b) फिलीपीन्स

(c) इण्डोनेशिया

(d) वियतनाम

64. विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश कौन है?

(a) चीन

(b) भारत

(c) श्रीलंका

(d) कीनिया

65. भूतपूर्व सोवियत संघ का कौन-सा देश चाय का महत्वपूर्ण उत्पादक है?

(a) रूस

(b) यूक्रेन

(c) आर्मीनिया

(d) जार्जिया

66. चाय उत्पादक देशों का उत्पादन की दृष्टि से सही अवरोही क्रम है-

(a) चीन, भारत, कीनिया एवं श्रीलंका

(b) भारत, चीन, कीनिया एवं श्रीलंका

(c) चीन, भारत, श्रीलंका एवं कीनिया

(d) भारत, चीन, श्रीलंका एवं कीनिया

67. चाय के निर्यात में भारत को किस देश से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है?

(a) चीन

(b) श्रीलंका

(c) कीनिया

(d) इण्डोनेशिया

68. चाय निर्यात के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश है-

(a) भारत

(b) चीन

(c) श्रीलंका

(d) कीनिया

69. विश्व प्रसिद्ध ‘उलंग’ (Ullang) किस्म की चाय किस देश में पैदा होती है?

(a) भारत

(b) वियतनाम

(c) ताइवान

(d) कीनिया

70. यारबा माटे है-

(a) मैक्सिको में एक खाद्य वस्तु

(b) ब्राजील में एक मवेशी प्रजाति

(c) पराग्वे में एक चाय सदृश झाड़ी

(d) अर्जेण्टीना में चर्म शोधन हेतु प्रयुक्त एक पेड़

71. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) चाय उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंध की फसल है।

(b) मानसूनी एशिया चाय का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है।

(c) जॉर्जिया और ताइवान की चाय उत्तम कोटि की होती है।

(d) उपर्युक्त सभी

72. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) भारत विश्व में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता है।

(b) चाय के निर्यात में चीन और श्रीलंका के बाद भारत का तीसरा स्थान है।

(c) श्रीलंका में चाय की कृषि मध्य एवं दक्षिणी पहाड़ी भाग में की जाती है।

(d) संयुक्त राज्य अमरीका विश्व में चाय का सबसे बड़ा आयातक देश है।

73. चाय के अन्तर्गत विश्व में सर्वाधिक क्षेत्रफल किस देश में पाया जाता है?

(a) भारत

(b) चीन

(c) श्रीलंका

(d) जॉर्जिया

74. चाय की खेती के लिए ढालू जमीन की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

(a) ताकि पानी जड़ में जमा न होने पाए

(b) ताकि जड़ों को नीचे फैलने में सुविधा हो

(c) ताकि चाय बागान की दृश्य भूमि नयनाभिराम हो सके

(d) ताकि ढालू जमीन की उर्वरा शक्ति कायम रहे

75. चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त जलवायु कौन-सी है?

(a) विषुवतीय

(b) समशीतोष्ण

(c) मानसूनी

(d) भूमध्यसागरीय

76. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक चाय की खेती के लिए आवश्यक है?

(a) पर्वतीय ढाल

(b) जलोढ़ मैदान

(c) 50 सेमी० वर्षा

(d) सिंचाई की सुविधा

77. निम्नलिखित में से कौन-सी भौगोलिक दशा चाय उत्पादन के लिए उपयुक्त नहीं है?

(a) उष्ण आई जलवायु

(b) 24°C से 30°C तापमान

(c) समतल मैदान

(d) 125 – 250 सेमी० वर्षा

78. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) कहवा उष्ण जलवायु की फसल है।

(b) कहवा की कृषि पहाड़ी ढालों पर की जाती है।

(c) जमैका का ब्लू माउण्टेन कहवा विश्व में सर्वोच्च कोटि का कहवा माना जाता है।

(d) ग्रेट ब्रिटेन कहवा का सबसे बड़ा आयातक है।

79. कहवा के उत्पादन के आधार पर देशों का सही अवरोही क्रम है-

(a) ब्राजील, कोलम्बिया, इण्डोनेशिया एवं आइवरी कोस्ट

(b) ब्राजील, आइवरी कोस्ट, कोलम्बिया एवं इण्डोनेशिया

(c) ब्राजील, आइवरी कोस्ट, इण्डोनेशिया एवं कोलम्बिया

(d) ब्राजील, कोलम्बिया, आइवरी कोस्ट एवं इण्डोनेशिया

80. फजेण्डा है

(a) मलेशिया में रबड़ के बागान

(b) ग्वाटेमाला में केले के बागान

(c) ब्राजील में कहवा के बागान

(d) श्रीलंका में चाय के बागान

81. कहवे के कुछ उत्पादन का 60 प्रतिशत से भी अधिक भाग प्राप्त होता है-

(a) लैटिन अमेरिका से

(b) अफ्रीका से

(c) एशिया से

(d) उत्तर अमेरिका से

82. पश्चिम एशिया का कौन-सा देश उच्च कोटि के ‘मोचा कहवा’ के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?

(a) ओमान

(b) यमन

(c) जॉर्डन

(d) संयुक्त अरब अमीरात

83. ब्राजील किसका प्रमुख उत्पादक है?

(a) कोको का

(b) कपास का

(c) कॉफी का

(d) तम्बाकू का

84. ब्राजील में कहवा उत्पादन सम्बन्धी निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए।

I. कहवा दक्षिण-पूर्वी ब्राजील में उगाया जाता है।

II. विश्व का 80 प्रतिशत कहवा यही उत्पन्न करता है।

III. यह टेरारोसा मिट्टी पर उगाया जाता है।

IV. कहवा का अधिकांश भाग लैटिन अमेरिकी देश को निर्यात किया जाता है।

कूट :

(a) I एवं II सही हैं।

(b) I एवं III सही हैं।

(c) I तथा IV सही है।

(d) II एवं III सही है।

85. विश्व की कहवा मण्डी के नाम से कौन प्रसिद्ध है?

(a) रियो-डि-जेनेरो

(b) मनाओस

(c) साओपालो

(d) सेण्टोस

86. फेजेण्डा का सम्बन्ध है-

(a) पशुचारण से

(b) दुग्ध उत्पादन से

(c) कहवा के बागान से

(d) व्यापारिक अन्न उत्पादन से

87. पेट्रोन-कोलोन (Patron Colon) प्रथा जिसमें कहवा के पुराने बगानों को काटकर नये बागान लगाने में खर्च कम पड़ता है, निम्न में से किस देश में प्रचलित है?

(a) कोलम्बिया

(b) ब्राजील

(c) इण्डोनेशिया

(d) भारत

88. ब्राजील में कहवा का अधिक उत्पादन होने का प्रमुख कारण क्या है?

(b) असमान धरातल

(a) भूमध्यरेखीय स्थिति

(c) तकनीकी उन्नति

(d) टेरारोसा मृदा

89. अफ्रीका महाद्वीप में कहवा का सबसे बड़ा उत्पादक कौन है?

(a) घाना

(b) आइवरी कोस्ट

(c) कांगो

(d) इथोपिया

90. ब्राजील की अर्थव्यवस्था मुख्यतः निम्नलिखित में से किसके उत्पादन पर निर्भर करती है?

(a) चाय

(b) कॉफी

(c) तम्बाकू

(d) नारियल

91. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह ‘कॉफी पत्तन’ के नाम से जाना जाता है?

(a) साओपालो

(b) सैंटोस

(c) रियो-डि-जेनेरो

(d) ब्यूनस आयर्स

92. कहवा किस जलवायु की उपज है?

(a) उष्ण कटिबन्धीय

(b) शीत कटिबन्धीय

(c) शीतोष्ण कटिबन्धीय

(d) मध्य अक्षांशीय

93. कहवा से सम्बन्धित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) कहवा के लिए उष्णतर जलवायु की आवश्यकता होती है।

(b) अच्छी उत्पादन के लिए 15°C से 28°C तापमान आवश्यक होता है

(c) कहवा के लिए धनी वर्षा (150 सेमी० से 250 सेमी०) की आवश्यकता होती है।

(d) उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।

94. व्यापारिक दृष्टिकोण से कहवा की किस्म नहीं है-

(a) कॉफिया डाइबीरिका

(b) कॉफिया रोबास्टा

(c) कॉफिया साइबीरिका

(d) कॉफिया अरेबिका

95. विश्व में सबसे उत्तम स्वाद वाला कहवा किसे माना जाता है?

(a) उलंग कहवा

(b) मोचा कहवा

(c) काली पत्ती बाती कहवा

(d) हरी पत्ती वाला कहवा

96. कोको की कृषि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी भौगोलिक परिस्थितियाँ आवश्यक है?

1. लगभग 25°C से 27°C तापमान

2. 200 सेमी० से अधिक वर्षा

3. लोहा एवं पोटाश युक्त गहरी मिट्टी

4. ढालुआ भूमि

5. तेज एवं चमकदार धूप

कूट:

(a) 1, 2 एवं 3

(b) 1, 2 एवं 4

(c) 2, 3 एवं 4

(d) 1, 2, 3 एवं 5

97. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

1. क्रिओलो एवं फोरास्टेरो उच्च कोटि के कोको है।

2. किओलो निम्न कोटि का कोको है जबकि फोरास्टेरो उच्च कोटि का कोको है।

3. क्रिओलो कोको मुख्यतः दक्षिण अमेरिका में उपजाया जाता है।

4. फोरेस्टेरो कोको मुख्यतः पश्चिम अफ्रीका में उपजाया जाता है।

कूट:

(a) 1 एवं 2

(b) 3 एवं 4

(c) 1, 3 एवं 4

(d) 2, 3 एवं 4

98. विश्व में कोको उत्पादक देशों का सही अवरोही क्रम है-

(a) घाना, ब्राजील, आइवरी कोस्ट एवं नाइजीरिया

(b) घाना, आइवरी कोस्ट, ब्राजील एवं नाइजीरिया

(c) आइवरी कोस्ट, घाना, ब्राजील एवं नाइजीरिया

(d) आइवरी कोस्ट, ब्राजील, घाना एवं नाइजीरिया

99. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) कपास की कृषि मुख्यतः उपोष्ण कटिबंध में की जाती है।

(b) यू० एस० ए० कपास का सबसे बड़ा निर्यातक है।

(c) कपास का सबसे बड़ा उत्पादक होने के बावजूद चीन कपास का निर्यातक नहीं है।

(d) विषुवतीय क्षेत्र की जलवायु कपास की कृषि के लिए उपयुक्त है।

100. विश्व में कपास का उत्पादन करने वाले प्रमुख देशों का उत्पादन के आधार पर सही अवरोही क्रम है-

(a) संयुक्त राज्य अमेरिका, सी० आई एस०, चीन एवं भारत

(b) संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, सी० आई० एस०, एवं भारत

(c) चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, सी० आई० एस० एवं भारत

(d) चीन, सी० आई० एस०, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं भारत

101. विश्व में कपास की कृषि के अन्तर्गत सर्वधिक क्षेत्रफल किस देश में पाया जाता है?

(a) सी०आई०एस०

(b) चीन

(c) संयुक्त राज्य अमेरिका

(d) भारत

102. विश्व में लम्बी रेशे की कपास के प्रमुख उत्पादक देश हैं-

(a) भारत एवं ब्राजील

(b) पेरू एवं मैक्सिको

(c) चीन एवं पाकिस्तान

(d) यू० एस० ए० एवं मिस्र

103. निम्नलिखित में से कौन-सी भौगोलिक परिस्थिति कपास की कृषि के लिए आवश्यक होती है?

1. 21°C से 27°C तापमान

2. 100-150 सेमी० वर्षा

3. 200 दिन पालारहित 

4. चूने की पर्याप्त मात्रा वाली हल्की मृदा

कूट :

(a) 1, 2 एवं 3

(b) 1, 3 एवं 4

(c) 1, 2 एवं 4

(d) 1, 2, 3 एवं 4

104. विश्व में कपास का वृहत्तम उत्पादक है-

(a) यू०एस०ए०

(b) चीन

(c) मिस्र

(d) भारत

105. विश्व में लम्बे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है-

(a) मिस्र

(b) भारत

(c) चीन

(d) सं०रा०अ०

106. विश्व में कपास का सबसे बड़ा निर्यातक देश निम्न में से कौन है?

(a) चीन

(b) मिस्र

(c) सं०रा०अ०

(d) भारत

107. निम्नलिखित देशों में से किसमें एक सुस्पष्ट कपास मेखला द्रष्टव्य है?

(a) मिस्र

(b) मैक्सिको

(c) सूडान

(d) सं०रा०अ०

108. एशमाउनी (Ashrnouni) निम्न में से किसकी प्रजाति है?

(a) भेड़

(b) भैंस

(c) कपास

(d) तम्बाकू

109. विश्व के लावा निर्मित मैदानों में निम्न में से किस फसल की सर्वाधिक कृषि की जाती है?

(a) जूट

(b) कपास

(c) चावल

(d) चाय

110. संयुक्त राज्य अमेरिका में कपास की उत्तरी सीमा निर्धारित होती है-

(a) 200 पालारहित दिनों से

(b) 30°C ग्रीष्म तापमान से

(c) 50 सेमी० वर्षा रेखा से

(d) पॉडजॉलिक मृदा की दक्षिणी सीमा से

111. निम्नलिखित में से कौन-सा शस्य उन क्षेत्रों में होता है जहाँ 200 दिन पाला रहित, 500 से 1000 मिमी० वर्षा तथा 20°C तापमान होता है?

(a) जूट

(b) गेहूँ

(c) कपास

(d) धान

112. विश्व में कपास के तीन अग्रणी उत्पादक देशों का अवरोही क्रम है-

(a) चीन, यू० एस० ए०, भारत

(b) चीन, यू० एस० ए०, पाकिस्तान

(c) यू० एस० ए०, भारत, चीन

(d) भारत, यू० एस० ए०, चीन

113. विषुवतीय प्रदेश में कपास की खेती क्यों नहीं की जाती है?

(a) वहाँ श्रमिकों का अभाव है।

(b) वहाँ उपजाऊ मिट्टी नहीं मिलती है।

(c) वहाँ की अधिक वर्षा इसके लिए घातक है।

(d) वहाँ यातायात की सुविधाएँ नहीं है।

114. भारतीय कपास किस किस्म की होती है?

(a) लम्बे रेशे की

(b) मध्यम रेशे की

(c) छोटे रेशे की

(d) सभी किस्म की

115. अफ्रीका के किस देश की कपास लम्बे रेशे की होती है और अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में उसकी बड़ी मांग रहती है?

(a) अल्जीरिया

(b) मिस्र

(c) यूगाण्डा

(d) द० अफ्रीका

116. सबसे उत्तम किस्म की ‘सागर द्वीपीय कपास’ किस देश में पैदा होती है?

(a) मिस्र

(b) बारबाडोस

(c) चीन

(d) सं०रा०अ०

117. निम्नलिखित में से कौन-सी भौगोलिक परिस्थिति जूट की कृषि के लिए आवश्यक है-

1. 25°C से अधिक तापमान

2. 175 सेमी० से अधिक वर्षा

3. नवीन जलोढ़ मिट्टी 

4. 80% से अधिक सापेक्षिक आर्द्रता

कूट :

(a) 1 एवं 2

(b) 1, 2 एवं 3

(c) 1, 2 एवं 4

(d) 1, 2, 3 एवं 4

118. कथन (A): भारत विश्व में जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है।

कारण (R): जूट की कृषि के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल भारत में पाया जाता है।

(a) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।

(b) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(c) A सही है, परन्तु R गलत है।

(d) A गलत है, परन्तु R सही है।

119. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) जूट उष्ण एवं आर्द्र कटिबंध की फसल है।

(b) जूट की कृषि मुख्यतः भारत एवं बांग्लादेश में गंगा-ब्रह्मपुत्र की डेल्टा में की जाती है।

(c) बांग्लादेश विश्व का सबसे बड़ा जूट उत्पादक देश है।

(d) जूट उत्पादन की दृष्टि से भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।

120. जूट उत्पादक देशों का सही अवरोही क्रम है-

(a) भारत, बांग्लादेश एवं चीन

(b) भारत, चीन एवं बांग्लादेश

(c) बांग्लादेश, भारत एवं चीन

(d) बांग्लादेश, चीन एवं भारत

121. जूट उत्पादन देशों में से सबसे अधिक प्रति हेक्टेयर जूट का उत्पादन किस देश में होता है?

(a) ब्राजील

(b) मलेशिया

(c) बांग्लादेश

(d) संयुक्त राज्य अमेरिका

122. विश्व का सर्वाधिक जूट उत्पादक क्षेत्र है

(a) गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टाई मैदान

(b) गंगा ब्रह्मपुत्र का मैदान

(c) कांगो बेसिन

(d) इरावदी बेसिन

123. रेशम के उत्पादन हेतु व्यापारिक स्तर पर रेशम के कीड़ों का पाला जाना कहलाता है-

(a) सिल्वीकल्चर

(b) सेरीकल्चर

(c) एपीकल्चर

(d) विटीकल्चर

124. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) विश्व का तीन चौथाई से अधिक रेशम एशिया महाद्वीप से प्राप्त होता है।

(b) रेशम के उत्पादन में चीन का विश्व में प्रथम स्थान है।

(c) इटली विश्व में रेशम का सबसे बड़ा आयातक है।

(d) इनमें से कोई नहीं

125. कथन (A): विश्व में रेशम की कृषि मुख्यतः उष्ण एवं उपोष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में ही की जाती है।

कारण (R): रेशम की कृषि के लिए 16°C का न्यूनतम तापमान आवश्यक होता है।

(a) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।

(b) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(c) A सही है, परन्तु R गलत है।

(d) A गलत है, परन्तु R सही है।

126. कथन (A): भारत कच्चे रेशम का एक प्रमुख निर्यातक देश है।

कारण (R): भारत विश्व में कच्चे रेशम का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

(a) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।

(b) A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(c) A सही है, परन्तु R गलत है।

(d) A गलत है, परन्तु R सही है।

127. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) रेशम एक प्रकार के कीड़े से प्राप्त किया जाता है जिसे शहतूत के वृक्षों पर पाला जाता है।

(b) रेशम का उत्पादन उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंध में होता है।

(c) चीन, जापान एवं भारत रेशम के क्रमशः सबसे बड़े उत्पादक है।

(d) उपर्युक्त सभी

128. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) रबड़ की कृषि के अन्तर्गत विश्व में सबसे अधिक क्षेत्रफल थाईलैंड में पाया जाता है।

(b) विश्व में प्राकृतिक रबड़ की तुलना में कृत्रिम रबड़ का अधिक उत्पादन होता है।

(c) विश्व के कुल रबड़ उत्पादन का लगभग 90 प्रतिशत दक्षिण- पूर्वी एशिया से प्राप्त होता है।

(d) संयुक्त राज्य अमेरिका कृत्रिम रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

129. रबड़ की कृषि के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल किस देश में है?

(a) थाईलैंड

(b) मलेशिया

(c) इण्डोनेशिया

(d) भारत

130. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) रबड़ उष्ण एवं आर्द्र कटिबंध का पौधा है।

(b) इण्डोनेशिया का अधिकांश रबड़ सुमात्रा से प्राप्त होता है।

(c) रबड़ श्रीलंका की दूसरी महत्वपूर्ण व्यापारिक फसल हैं

(d) इनमें से कोई नहीं

131. प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन करने वाले देशों का सही अवरोही क्रम है-

(a) थाईलैंड, मलेशिया, इण्डोनेशिया एवं भारत

(b) थाईलैंड, इण्डोनेशिया, मलेशिया एवं भारत

(c) मलेशिया, थाईलैंड, इण्डोनेशिया एवं भारत

(d) मलेशिया, थाईलैंड, भारत एवं इण्डोनेशिया

132. विश्व में प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक है-

(a) थाईलैंड

(b) इण्डोनेशिया

(c) मलेशिया

(d) भारत

133. विश्व में संश्लेषित या सिन्थेटिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्त्पादक है-

(a) थाईलैंड

(b) मलेशिया

(c) इण्डोनेशिया

(d) संयुक्त राज्य अमेरिका

134. विश्व के कुल रबड़ उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत उत्पादित करता है-

(a) जापान व इण्डोनेशिया

(b) चीन व ब्राजील

(c) मलेशिया व इण्डोनेशिया

(d) थाईलैंड व मलेशिया

135. रबड़ की कृषि के लिए कितनी वर्षा होना आवश्यक है?

(a) 100-200 सेमी०

(b) 200-250 सेमी०

(c) 250-300 सेमी०

(d) 300-350 सेमी०

136. रबड़ के बागान मुख्यतः पाये जाते हैं-

(a) शीतोष्ण वनीय क्षेत्र में

(b) स्टेपी वनीय क्षेत्र में

(c) पम्पास वनीय क्षेत्र में

(d) भूमध्यरेखीय वनीय क्षेत्र में

137. रबड़ किस जलवायु का पौधा है?

(a) भूमध्यरेखीय

(b) मानसूनी

(c) भूमध्यसागरीय

(d) प० यूरोपीय तुल्य

138. दक्षिण-पूर्व एशिया में रबड़ किस स्थान से लाया गया?

(a) अमेजन बेसिन से

(b) कांगो बेसिन से

(c) नील नदी डेल्टा क्षेत्र से

(d) गंगा नदी डेल्टा क्षेत्र से

139. प्राकृतिक रबड़ किस क्षेत्र की मुख्य उपज है?

(a) दक्षिण अमेरिका

(b) दक्षिण-पूर्वी एशिया

(c) मध्य अफीका

(d) भूमध्यसागरीय क्षेत्र

140. तम्बाकू की कृषि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी भौगोलिक परिस्थिति आवश्यक नहीं है?

(a) 18-27°C तापमान

(b) 100-150 सेमी० वर्षा

(c) खनिज एवं जीवांश युक्त दोमट मिट्टी

(d) सस्ते श्रमिक

141. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) तम्बाकू उष्ण एवं उपोष्ण कटिबन्ध की फसल है।

(b) चीन विश्व का सबसे बड़ा तम्बाकू उत्पादक देश है जहाँ इसकी कृषि मुख्यतः हुनान तथा क्वेचाऊ क्षेत्र में होती है।

(c) अमेरिका में तम्बाकू की कृषि मुख्यतः पूर्वी क्षेत्र में की जाती है। वर्जिनिया, केंटुकी, टेनेसी, जार्जिया एवं उत्तरी केरोलिना यहाँ के प्रमुख तम्बाकू उत्पादक प्रान्त हैं।

(d) उपर्युक्त सभी

142. विश्व में तम्बाकू का सबसे बड़ा उत्पादक देश है-

(a) भारत

(b) चीन

(c) संयुक्त राज्य अमेरिका

(d) सी० आई० एस०

143. विश्व में तम्बाकू का उत्पादन करने वाले प्रमुख देशों का उत्पादन के आधार पर सही अवरोही क्रम है-

(a) यू० एस० ए०, चीन, ब्राजील एवं भारत

(b) यू० एस० ए०, चीन, भारत, एवं ब्राजील

(c) चीन, यू० एस० ए०, ब्राजील एवं भारत

(d) चीन, यू० एस० ए०, भारत एवं ब्राजील

144. उच्च कोटि की मादकता वाली सुगन्ध (Aroma) से परिपूर्ण ओरिएण्टल किस्म की तम्बाकू का विश्व में सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है?

(a) संयुक्त राज्य अमेरिका

(b) चीन

(c) भारत

(d) तुर्की

145. विश्व में इलायचीं का सबसे प्रमुख उत्पादक देश कौन है?

(a) भारत

(b) ग्वाटेमाला

(c) मैक्सिको

(d) मालागासी

146. विश्व में अफीम का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है?

(a) चीन

(b) पाकिस्तान

(c) अफगानिस्तान

(d) भारत

147. इजमिर की घाटी जो अफीम की कृषि के लिए प्रसिद्ध है, किस देश में स्थित है?

(a) अफगानिस्तान

(b) ईरान

(c) इराक

(d) टर्की

148. ट्रान्सजीनिक फसलों का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है?

(a) संयुक्त राज्य अमेरिका

(b) कनाडा

(c) चीन

(d) अर्जेण्टीना

149. विश्व में सर्वाधिक आलू कहाँ पैदा होते हैं?

(a) रूस

(b) संयुक्त राज्य अमेरिका

(c) पोलैंड

(d) नीदरलैंड

150. विश्व में अंगूर का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है?

(a) इटली

(b) फ्रांस

(c) स्पेन

(d) टर्की

151. जैतून विस्तृत क्षेत्र में उगाया जाता है-

(a) फ्रांस में

(b) चीन में

(c) घाना में

(d) पोलैंड में

152. फल एवं सब्जियों के निर्यात हेतु उनकी खेती होती है-

(a) इजरायल में

(b) मिस्र में

(c) नीदरलैंड में

(d) मॉरीशस में

153. न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था निर्भर है-

(a) निर्यातोन्मुख कृषि पर

(b) भारी उद्योगों पर

(c) पर्यटन पर

(d) इलेक्ट्रानिक उद्योग पर

154. विश्व में केले का सबसे बड़ा उत्पादक है-

(a) कोलम्बिया

(b) जिम्बाब्वे

(c) मलेशिया

(d) भारत

155. दुग्ध उत्पादन में किस देश का प्रथम स्थान है?

(a) संयुक्त राज्य अमेरिका

(b) भारत

(c) नीदरलैंड

(d) डेनमार्क

156. विश्व में ऊन (Wool) का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है-

(a) रूस

(b) आस्ट्रेलिया

(c) न्यूजीलैंड

(d) अर्जेण्टीना

157. विश्व का सबसे बड़ा लौंग उत्पादक देश है-

(a) मैक्सिको

(b) ग्वाटेमाला

(c) जंजीबार

(d) भारत

158. विश्व में मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक देश है-

(a) भारत

(b) चीन

(c) ब्राजील

(d) सी०आई०एस०

159. सुमेलित कीजिए-

सूची-I (फसल)  सूची-II (उत्पादक)

A. रबड़     1. मॉरीशस 

B. कहवा   2. कैलीफोर्निया

C. जैतून    3. कोलम्बिया

D. गंन्ना      4. मलेशिया

कूट:

      A B C D

(a) 1 2 3 4

(b) 4 3 2 1

(c) 4 3 1 2

(d) 3 4 2 1

160. बागानी कृषि व्यापक है-

(a) नील नदी घाटी में

(b) मिसीसिपी घाटी में

(c) कैलीफोर्निया में

(d) केरिबियन क्षेत्र में

161. निम्न में से कौन मानव निर्मित धान्य है?

(a) बौना गेहूँ

(b) संकर मक्का

(c) ट्रिटीकेल

(d) सोयाबीन

162. निम्न में से किसको कृषि क्षेत्र में ‘हरित क्रान्ति’ का जन्मदाता कहा जाता है?

(a) नॉर्मन ई० बोरलोग

(b) एम० एस० स्वामीनाथन

(c) ए० वाक्समैन

(d) एस० एन० विनोग्रेडस्कोई

163. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-I (फसल)  सूची-II (अग्रणी उत्पादक)

A. चावल     1. भारत

B. मक्का     2. यू० एस० ए०

C. कहवा     3. चीन

D. चाय        4. ब्राजील

कूट :

      A B C D

(a) 1 2 3 4

(b) 2 3 4 1

(c) 2 4 3 1

(d) 3 2 4 1

164. निम्नलिखित में से कौन-सा देश गेहूँ और चावल दोनों का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक है?

(a) यू०एस०ए०

(b) चीन

(c) भारत

(d) रूस

165. कुल खाद्यान्न उत्पादन के आधार पर निम्नलिखित देशों का सही अवरोही क्रम है?

1. चीन 2. U.S.A. 3. रूस 4. भारत

कूट :

(a) 1, 2, 3 एवं 4

(b) 1, 2, 4, एवं 3

(c) 2, 1, 3 एवं 4

(d) 2, 1, 4 एवं 3

166. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(a) इंग्लैंड में कपास की खेती उसकी अपनी आवश्यकताओं के लिए की जाती है।

(b) भारत में जूट का सर्वाधिक उत्पादन पश्चिम बंगाल राज्य द्वारा किया जाता है।

(c) भारत तिलहनों का निर्यातक देश है।

(d) आस्ट्रेलिया भारत से बड़ी मात्रा में ऊन का आयात करता है।

167. सुमेलित कीजिए- 

सूची-I (फसल)  सूची-II (अग्रणी उत्पादक)

A. जैतून       1. सं०रा०अमेरिका

B. कपास     2. इटली

C. सोयाबीन 3. ब्राजील

D. कॉफी      4. चीन

कूट:

     A B D

(a) 1 4 3 2

(b) 2 1 3 4

(c) 4 1 2 3

(d) 2 4 1 3

168. भारत सर्वश्रेष्ठ उत्पादक एवं उपभोक्ता है- 

(a) चावल का

(b) चाय का

(c) तिलहन का

(d) दाल का

169. नकदी फसल में सम्मिलित नहीं है-

(a) गन्ना

(b) कपास

(c) जूट

(d) गेहूँ

170. उत्पाद व उनके प्रमुख उत्पादक देशों के युग्मों में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?

1. अंगूर- इटली

2. तिलहन- भारत

3. मोटा अनाज- भारत

4. कहवा- इथोपिया

कूट :

(a) 1, 3 एवं 4

(b) 2, 3 एवं 4

(c) 1, 2 एवं 3

(d) 1, 2, 3 एवं 4

18. Cyclone and Anti cyclone (चक्रवात एवं प्रति चक्रवात)

18. Cyclone and Anti cyclone

(चक्रवात एवं प्रति चक्रवात)



1. चक्रवात की उत्पत्ति किस प्रकार होती है?

(a) दो विभिन्न वायुराशियों के मिलने से

(b) दो भिन्न तापमान वाली वायुराशियों के मिलने से

(c) वायुमण्डलीय दशाओं में असाधारण परिवर्तन से

(d) उपर्युक्त सभी

2. चक्रवात की दिशा क्या होती है?

(a) उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी की सूई के विपरीत और दक्षिणी गोलार्द्ध में घड़ी की सूई के अनुकूल

(b) उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी की सूई के अनुकूल और दक्षिणी गोलार्द्ध में घड़ी की सूई के विपरीत

(c) उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी की सूई के विपरीत और दक्षिणी गोलार्द्ध में भी घड़ी की सूई के विपरीत

(d) उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिणी गोलार्द्ध दोनों में घड़ी की सूई के अनुकूल

3. चक्रवात की आकृति इनमें से किस प्रकार की होती है?

(a) अण्डाकार

(b) त्रिभुजाकार

(c) गोलाकार

(d) उपर्युक्त सभी

4. चक्रवात का शान्त क्षेत्र क्या कहलाता है?

(a) चक्षु

(b) गर्त

(c) परिक्षेत्र

(d) केन्द्र

5. चक्रवात की ‘आँख’ एक विशेषता है-

(a) उष्ण कटिबंधीय चक्रवात की

(b) प्रतिचक्रवात की

(c) उष्णार्द्र चक्रवात की

(d) आक्लूडेड वाताग्र की

6. उत्तरी गोलार्द्ध में चक्रवात की वायु की दिशा होती है-

(a) दक्षिणावर्त

(b) वामावर्त

(c) पश्चिम से पूर्व

(d) पूर्व से पश्चिम

7. दक्षिणी गोलार्द्ध में चक्रवात की वायु की दिशा होती है-

(a) घड़ी की सूई के अनुकूल

(b) घड़ी की सूई के विपरीत

(c) कोई निश्चित दिशा नहीं

(d) इनमें से कोई नहीं

8. टी-मापक (T-Scale) पर निम्न में से किसका मापन किया जाता है?

(a) भूकम्पीय तरंग

(b) पवनों की गति

(c) चक्रवातों की शक्ति

(d) वर्षा की मात्रा

9. फिलीपीन्स, जापान तथा चीन सागर में जो उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातीय तूफान आते हैं उन्हें क्या कहा जाता है?

(a) हरिकेन

(b) टारनेडो

(c) टायफून

(d) विलीविली

10. हरिकेन चलते हैं-

(a) यूरोप में

(b) चीन सागर में

(c) सहारा मरुस्थल में

(d) मिसीसिपी घाटी में

11. निम्नलिखित में से कौन-सा देश टायफून से प्रभावित रहता है?

(a) होंडरास एवं ग्वाटेमाला

(b) फिलीपींस एवं जापान

(c) बांग्लादेश

(d) मिसीसिपी घाटी

12. उष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों को आस्ट्रेलिया में किस नाम से जाना जाता है?

(a) टायफून

(b) हरिकेन

(c) टोरनेडो

(d) विलीविली

13. निम्न में से किस हवा में चक्रवातीय गति का अभाव पाया जाता है?

(a) हरिकेन

(b) टारनेडो

(c) पापागयो

(d) टाइफून

14. चक्रवातों की उत्पत्ति से सम्बन्धित भंवर सिद्धान्त (Eddy theory) के प्रतिपादक कौन हैं?

(a) बर्कनीज

(b) लैम्फर्ट

(c) नेपियर शॉ

(d) उपर्युक्त में कोई नहीं

15. टारनेडो का मुख्य सम्बन्ध है-

(a) उत्तरी अमरीका से

(b) उत्तरी यूरोप से

(c) चीन से

(d) दक्षिण अफ्रीका से

16. चक्रवातों की उत्पत्ति से सम्बन्धित ध्रुवीय वाताग्र सिद्धान्त का प्रतिपादन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया है?

(a) नेपियर शॉ तथा लैम्फर्ट

(b) जे० बर्कनीज

(c) फिट्जेराय

(d) टॉर बरांरान

17. निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त चक्रवातों की उत्पत्ति की व्याख्या नहीं करता है?

(a) प्रगामी तरंग सिद्धान्त

(b) ध्रुवीय वाताग्र सिद्धान्त

(c) भंवर सिद्धान्त

(d) गतिक सिद्धान्त

18. टाइफून नामक चक्रवात से कौन-सा क्षेत्र प्रभावित होता है?

(a) आस्ट्रेलिया

(b) चीन सागर

(c) पश्चिमी द्वीप समूह क्षेत्र

(d) उपर्युक्त सभी

19. सुमेलित कीजिए-

सूची-I             सूची-II

A. टायफून    1. चीन

B. विलीविली 2. आस्ट्रेलिया

C. हरिकेन     3. यू० एस० ए०

D. टॉरनेडो     4. कैरीबियन सागर

कूट: A B C D

(a)  1 2 3 4

(b)  1 2 4 3

(c)  3 2 4 1

(d)  1 3 4 2

20. प्रतिचक्रवात की विशेषता है-

(a) तापमान में वृद्धि

(b) स्वच्छ आसमान

(c) तेज पवन

(d) तीव्र दृष्टि

21. उच्च दबाब वाली हवाएँ जो केन्द्र से बाहर की ओर चलती है, क्या कहलाती है?

(a) चक्रवात

(b) तूफान

(c) प्रतिचक्रवात

(d) इनमें से कोई नहीं

22. प्रतिचक्रवात में वायुदाब कहाँ अधिक होता है?

(a) केन्द्र में

(b) मध्य में

(c) बाहर की ओर

(d) कहीं नहीं

23. प्रतिचक्रवात किस क्षेत्र में कम उत्पन्न होते हैं?

(a) भूमध्य रेखीय क्षेत्र

(b) मरुस्थलीय क्षेत्र

(c) आर्कटिक क्षेत्र

(d) शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र

24. प्रतिचक्रवात किस क्षेत्र में अधिक उत्पन्न होते हैं?

(a) भूमध्य रेखीय क्षेत्र

(b) मरुस्थलीय क्षेत्र

(c) आर्कटिक क्षेत्र

(d) उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब क्षेत्र

25. प्रतिचक्रवात चक्रवात की तुलना में होते हैं-

(a) छोटे

(b) बड़े

(c) बराबर

(d) बहुत छोटे

26. प्रतिचक्रवात की आकृति सामान्यतः होती है-

(a) गोलाकार

(c) त्रिभुजाकार

(b) अंडाकार

(d) उपर्युक्त सभी

27. प्रतिचक्रवात में वायु की दिशा होती है-

(a) उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी की सूइयों के अनुकूल तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में घड़ी की सूईयों के विपरीत

(b) उत्तरी गोलार्द्ध में घड़ी की सूईयों के विपरीत तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में घड़ी की सूईयों के अनुकूल

(c) दोनों गोलाद्धों में घड़ी की सूईयों के अनुकूल

(d) दोनों गोलाद्धों में घड़ी की सूईयों के विपरीत

28. प्रतिचक्रवात के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) प्रतिचक्रवात में केन्द्र में उच्च दाब पाया जाता है।

(b) चक्रवात की तुलना में इसका आकार छोटा होता है।

(c) प्रतिचक्रवात में सामान्यतः वर्षा अधिक होता है।

(d) प्रतिचक्रवात में सामान्यतः वर्षा का अभाव होता है।

29. निम्नलिखित में कौन सर्वाधिक विनाशकारी होता है?

(a) तड़ित झंझा

(b) हरिकेन

(c) टायफून

(d) टॉरनेडो

30. टॉरनेडो है

(a) एक अति उच्च दाब केन्द्र

(b) एक अति निम्न दाब केन्द्र

(c) एक अति उच्च समुद्री लहर

(d) एक भूमण्डलीय पवन

31. डोलड्रम क्या है?

(a) व्यापारिक हवाएँ

(b) भूमध्य रेखा के आसपास अल्प दाब का क्षेत्र

(c) बहुत अधिक आर्द्रता वाला क्षेत्र

(d) शान्त समुद्रों वाला क्षेत्र

24. Ocean Floor (महासागरीय नितल)

24. Ocean Floor

(महासागरीय नितल)



1. समस्त पृथ्वी के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग जल से आच्छादित है?

(a) 29% 

(b) 71%

(c) 75%

(d) 79%

2. उत्तरी गोलार्द्ध में जलमण्डल का विस्तार का प्रतिशत कितना है?

(a) 60%

(b) 63%

(c) 60.7%

(d) 80.9%

3. दक्षिणी गोलार्द्ध में जलमण्डल का विस्तार का प्रतिशत कितना है?

(a) 60%

(b) 63%

(c) 80.9%

(d) 82.8%

4. महाद्वीपों से महासागरों की ओर जाने पर महासागरीय नितलों का कौन- सा क्रम सही है?

(a) महाद्वीपीय मग्न तट, गहरे सागरीय मैदान, महाद्वीपीय मग्न ढाल, महासागरीय गर्त

(b) गहरे सागरीय मैदान, महासागरीय गर्त, महाद्वीपीय मग्न तट, महाद्वीपीय मग्न ढाल

(c) महाद्वीपीय मग्न ढाल, महाद्वीपीय मग्न तट, गहरे सागरीय मैदान, महासागरीय गर्त

(d) महाद्वीपीय मग्न तट, महाद्वीपीय मग्न ढाल, गहरे सागरीय मैदान, महासागरीय गर्त

5. सागर की ओर तीव्र ढाल वाला भाग क्या कहलाता है-

(a) महासागरीय गर्त

(b) गहन सागरीय ढाल

(c) महाद्वीपीय मग्न तट

(d) महाद्वीपीय मग्न ढाल

6. महाद्वीपीय मग्न तट तथा गहरे सागरीय मैदान के मध्य स्थित होता है-

(a) महाद्वीपीय मग्न ढाल

(b) महासागरीय गर्त

(c) महाद्वीपीय मग्न तट

(d) इनमें से कोई नहीं

7. घटते क्षेत्रफल के आधार पर निम्नलिखित का सही अवरोही क्रम क्या होगा?

I. गहन सागरीय मैदान

II. महाद्वीपीय मग्न ढाल

III. महासागरीय गर्त

IV. महाद्वीपीय मग्न तट

कूट :

(a) I, II, III, IV

(b) 1, IV, II, III

(c) I, II, IV, III

(d) I, IV, III, II

8. सम्पूर्ण महासागरीय क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपीय मग्न तट का विस्तार है?

(a) 6.5%

(b) 7.5%

(c) 8.5%

(d) 9.5%

9. महाद्वीपीय मग्न तट के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) यह संरचना की दृष्टि से महाद्वीप का अंग है।

(b) इसकी औसत गहराई लगभग 200 मीटर है।

(c) इसका सर्वाधिक विस्तार प्रशान्त महासागर में है।

(d) इसकी औसत ढाल लगभग 1° है।

10. महाद्वीपीय मग्न तट का सर्वाधिक विस्तार किस महासागर में पाया जाता है?

(a) प्रशान्त महासागर

(b) हिन्द महासागर

(c) अटलांटिक महासागर

(d) आर्कटिक महासागर

11. अधिकांश मछलियों एवं अन्य समुद्री आहार मुख्यतः प्राप्त किये जाते हैं-

(a) महाद्वीपीय मग्न तट से

(b) महाद्वीपीय उभार से

(c) महाद्वीपीय मग्न ढाल से

(d) गहन सागरीय मैदान से

12. विश्व का सर्वाधिक चौड़ा महाद्वीपीय मग्न तट किस महासागर में स्थित है?

(a) प्रशान्त महासागर

(b) अटलांटिक महासागर

(c) आर्कटिक महासागर

(d) हिन्द महासागर

13. भूमि का वह डूबा हुआ भाग जो महाद्वीप में जुड़ा होता है और 600 फीट से अधिक गहरा नहीं होता है, उसे कहते हैं

(a) महाद्वीपीय मग्न तट

(b) महाद्वीपीय द्वीप

(c) महाद्वीपीय मग्न ढाल

(d) मूंगा द्वीप

14. तट के किनारे जिन क्षेत्रों में पर्वत पाये जाते हैं, वहाँ महाद्वीपीय मग्न तट है-

(a) काफी चौड़ा

(b) संकरा

(c) कटा-छटा

(d) उथला

15. विश्व के कुल खनिज तेल तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन का कितना प्रतिशत भाग महाद्वीपीय मग्न तट से प्राप्त होता है?

(a) 10%

(b) 20%

(c) 25%

(d) 40%

16. महाद्वीपीय मग्न ढाल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) यह महाद्वीपीय मग्न तट तथा महासागरीय गम्भीर मैदान के बीच स्थित होता है।

(b) इसकी गहराई 200 मीटर से 2000 मीटर तथा औसत ढाल 2° से 5° होती है।

(c) इसे महाद्वीपों की अन्तिम सीमा कहा जाता है।

(d) इनमें से कोई नहीं

17. सम्पूर्ण महासागरीय क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपीय मग्न ढाल का विस्तार पाया जाता है?

(a) 5.5%

(b) 6.5%

(c) 7.5%

(d) 8.5%

18. सम्पूर्ण महासागरीय क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर गम्भीर सागरीय मैदान का विस्तार पाया जाता है?

(a) 71%

(b) 76%

(c) 80%

(d) 82%

19. गम्भीर सागरीय मैदान का सर्वाधिक विस्तार किस महासागर में पाया जाता है ?

(a) प्रशान्त महासागर

(b) हिन्द महासागर

(c) अटलांटिक महासागर

(d) आर्कटिक महासागर

20. गम्भीर सागरीय मैदान के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(a) इसके अन्तर्गत सम्पूर्ण महासागरीय क्षेत्रफल का लगभग तीन चौथाई भाग आता है।

(b) इसकी गहराई 3000 से 6000 मीटर होती है।

(c) इसका सर्वाधिक विस्तार 20° उत्तरी अक्षांश से 60° दक्षिणी अक्षांश के बीच पाया जाता है।

(d) उपर्युक्त सभी

21. महासागरीय गर्तों की सर्वाधिक संख्या किस महासागर में है?

(a) प्रशान्त महासागर

(b) हिन्द महासागर

(c) अटलांटिक महासागर

(d) आर्कटिक महासागर

22. संसार के समस्त महासागरों में अब तक कितने महासागरीय गर्तों का पता चला है?

(a) 19

(b) 32

(c) 51

(d) 57

23. महासागरीय गर्तों की सामान्यतः गहराई कितने मीटर होती है?

(a) 5,000 मीटर

(b) 7,000 मीटर

(c) 5,500 मीटर

(d) 10,000 मीटर

24. विश्व का सबसे गहरा महासागरीय गर्त है-

(a) प्यूर्टोरिको

(b) सुण्डा

(c) मेरियाना

(d) मिंडनाओ

25. महासागर में सबसे अधिक गहराई प्रशान्त महासागर के मेरियाना गर्त की है जो है-

(a) समुद्रतल से 9,200 मी० नीचे

(b) समुद्रतल से 10,500 मी० नीचे

(c) समुद्रतल से 11,033 मी० नीचे

(d) समुद्रतल से 11,500 मी० नीचे

26. निम्नलिखित में से कौन-सा महासागरीय गर्त प्रशान्त महासागर में स्थित नहीं है?

(a) मेरियाना

(b) मिण्डनाओ

(c) टोंगा

(d) प्यूर्टोरिको

27. विश्व का सबसे गहरा गर्त चैलेन्जर गर्त स्थित है-

(a) फिजी के निकट

(b) गुआम द्वीपमाला के निकट

(c) जापान के पूर्वी तट पर

(d) फिलीपींस के पूर्वी तट पर

28. सपाट शीर्ष वाले समुद्री पर्वतों को किस नाम से जाना जाता है?

(a) मोनेडनॉक

(b) गुयॉट

(c) इन्सेलबर्ग

(d) ज्यूगेन

29. अटलांटिक महासागर में स्थित मध्य अटलांटिक कटक की लम्बाई लगभग है-

(a) 11,000 किमी०

(b) 14,000 किमी०

(c) 18,000 किमी०

(d) 20,000 किमी ०

30. समुद्री पहाड़ियों की नितल से न्यूनतम ऊँचाई कितनी होती है?

(a) 500 मी०

(b) 1,000 मी०

(c) 1,500 मी०

(d) 2,000 मी०

31. सबसे अधिक नितल पहाड़ियाँ (Abyssal Hills) किस महासागर में है?

(a) प्रशान्त महासागर

(b) हिन्द महासागर

(c) अटलांटिक महासागर

(d) आर्कटिक महासागर

32. प्रशान्त महासागर में नितल पहाड़ियों की संख्या लगभग कितनी है?

(a) 5,000

(b) 7,000

(c) 10,000

(d) 15,000

33. विश्व में जलमग्न केनियन की संख्या कितनी है?

(a) 57

(b) 75

(c) 102

(d) 120

34. जलमग्न केनियन सर्वाधिक संख्या में किस महासागर में हैं?

(a) प्रशान्त महासागर

(b) हिन्द महासागर

(c) अटलांटिक महासागर

(d) आर्कटिक महासागर

35. विश्व के सबसे लम्बे जलमग्न केनियन पाये जाते हैं-

(a) भूमध्य सागर में

(b) बेरिंग सागर में

(c) दक्षिण चीन सागर में

(d) जापान सागर में

36. डॉल्फिन चैलेन्जर कटक स्थित है-

(a) अटलांटिक महासागर में

(b) प्रशान्त महासागर में

(c) हिन्द महासागर में

(d) आर्कटिक महासागर में

37. सुण्डा गर्त स्थित है-

(a) सुमात्रा के दक्षिण

(b) सुमात्रा के उत्तर

(c) चागोस द्वीप के उत्तर

(d) चागोस द्वीप के दक्षिण

25. Major deltas of the world (विश्व के प्रमुख डेल्टा)

25. Major deltas of the world

(विश्व के प्रमुख डेल्टा)



Major deltas of the world

1. नदी की विभिन्न शाखाओं के बीच स्थित त्रिभुजाकार निक्षेपात्मक आकृति को क्या कहा जाता है?

(a) जलोढ़ पंख

(b) प्राकृतिक तटबंध

(c) नदी विसर्प

(d) डेल्टा

2. डेल्टा का नामकरणकर्ता किसे माना जाता है?

(a) पोलीडोनियस

(b) हिकेटियस

(c) इरेटॉस्थनीज

(d) हेरोडोटस

3. सामान्यतया डेल्टा की आकृति किस प्रकार की होती है?

(a) आयताकार

(b) अनिश्चित आकृति

(c) वर्गाकार

(d) त्रिभुजाकार

4. निम्नलिखित में कौन-सी परिस्थितियाँ डेल्टा के निर्माण के लिए आवश्यक है?

(a) नदी में बोझ की अधिक मात्रा

(b) मुहाने का ज्वार-भाटे से मुक्त होना

(c) मुहाने के निकट नदी का वेग कम होना

(d) उपर्युक्त सभी

5. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा कौन-सा है?

(a) नील नदी का डेल्टा

(b) सुन्दर वन डेल्टा

(c) अमेजन नदी का डेल्टा

(d) मिसीसिपी नदी का डेल्टा

6. गंगा तथा मिसीसिपी नदियों का डेल्टा किस प्रकार का डेल्टा माना जाता है?

(a) ज्वारनदमुखी डेल्टा

(b) प्रगतिशील डेल्टा

(c) चापाकार डेल्टा

(d) पक्षीपाद डेल्टा

7. परित्यक्त (Abandoned) डेल्टा का उदाहरण निम्न में से किस नदी द्वारा प्रस्तुत किया जाता है?

(a) ह्वांगहो

(b) नील

(c) गंगा

(d) अमेजन

8. नर्मदा और तापी किस प्रकार के डेल्टा का निर्माण करती है?

(a) चापाकार डेल्टा

(b) ज्वारनदमुखी डेल्टा

(c) पक्षीपाद डेल्टा

(d) परित्यक्त डेल्टा

9. कौन-सी नदी पंजाकार डेल्टा का सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत करता है?

(a) नील

(b) गंगा

(c) मिसीसिपी

(d) हांगहो

10. निम्नलिखित में से किस नदी का डेल्टा चिड़िया के पैर (पंजे) जैसा है?

(a) नील

(b) ब्रह्मपुत्र

(c) अमेजन

(d) मिसीसिपी

11. गंगा नदी का डेल्टा किस प्रकार का है?

(a) चापाकार

(b) पंजाकार

(c) क्षीणाकार

(d) नौकाकार

12. गंगा नदी अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती है। यह डेल्टा कहाँ से प्रारम्भ होता है?

(a) कोलकाता से

(b) गौर से

(c) बजबज से

(d) सुन्दर वन से

13. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी ज्वारनदमुख का निर्माण करती है?

(a) मेनाम

(b) नील

(c) यांग्टिसीक्यांग

(d) नर्मदा

14. नदी द्वारा वृद्धावस्था में किस महत्वपूर्ण स्थलाकृति की रचना होती है?

(a) जलप्रपात

(b) छाड़न झील

(c) जलोढ़ शंकु

(d) डेल्टा

15. शुष्क डेल्टा का निर्माण किन क्षेत्रों में कैसे होता है?

(a) समुद्रतटीय क्षेत्रों में नदियों द्वारा पुराने डेल्टा को छोड़ देने से

(b) पर्वतपाद प्रदेश में जहाँ नदियाँ पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है।

(c) नदियों के संगम क्षेत्र में उनके सम्मिलन से

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

16. रेड रिवर (लाल नदी) के डेल्टा क्षेत्र में कौन-सा नगर स्थित है?

(a) वियन्तियान

(b) सिओल

(c) हनोई

(d) हैंकाऊ

24. Major Cities Located on The River Banks (नदियों के किनारे स्थित प्रमुख नगर)

24. Major Cities Located on The River Banks

(नदियों के किनारे स्थित प्रमुख नगर)



1. निम्नलिखित में कौन-सा शहर नीली नील नदी एवं सफेद नील नदी के संगम पर स्थित है?

(a) काहिरा

(b) बगदाद

(c) खारतूम

(d) अंकारा

2. कौन-सा शहर मिसीसिपी तथा मिसौरी के संगम पर स्थित है?

(a) शिकागो

(b) ब्रेडफोर्ड

(c) सेंट लुईस

(d) वाशिंगटन डी० सी०

3. कौन-सा शहर दजला एवं फरात नदियों के संगम पर स्थित है?

(a) काहिरा

(b) खारतूम

(c) बगदाद

(d) बसरा

4. कौन-सा शहर डिलोवेयर तथा स्चुतकिल नदियों के संगम पर स्थित है?

(a) ब्रेडफोर्ड

(b) शिकागो

(c) न्यूयॉर्क

(d) फिलाडेल्फिया

5. जमशेदपुर शहर किन नदियों के संगम पर बसा है?

(a) दामोदर एवं स्वर्णरखा

(b) दामोदर एवं बराकर

(c) स्वर्णरेखा एवं खरकई

(d) दामोदर एवं खरकई

6. पेरिस शहर किस नदी के तट पर स्थित है?

(a) डेन्यूब

(b) टाइबर

(c) सीन

(d) सतलज

7. वियना शहर किस नदी के किनारे बसा है?

(a) डेन्यूब

(b) टाइबर

(c) टेम्स

(d) हडसन

8. बुडापेस्ट शहर किस नदी के किनारे स्थित है?

(a) टिग्रिस

(b) हडसन

(c) नील

(d) डेन्यूब

9. रोम (इटली) नगर किस नदी के किनारे बसा है?

(a) विस्टुला

(b) एवान

(c) राइन

(d) टाइबर

10. निम्नलिखित में कौन-सा शहर डेन्यूब नदी के किनारे नहीं अवस्थित है?

(a) बेलग्रेड

(b) बुडापेस्ट

(c) रोम

(d) वियना

11. फ्रांस का बोर्डो बन्दरगाह किस नदी के तट पर स्थित है?

(a) सीन

(b) लायर

(c) ओडर

(d) गेरून

12. सीन नदी किस नगर से होकर बहती है?

(a) लंदन

(b) पेरिस

(c) फ्रैंकफर्ट

(d) रोम

13. निम्नलिखित में कौन-सा नगर किसी नदी के तट पर स्थित नहीं है?

(a) इस्ताम्बुल

(b) मास्को

(c) बगदाद

(d) पेरिस

14. निम्ननांकित में किसका सुमेल नहीं है?

(a) वॉन- राइन

(b) काहिरा- नील

(c) न्यूयॉर्क- हडसन

(d) वियना- वोल्गा

15. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित है?

(a) बगदाद- टिग्रिस

(b) रोम- सीन

(c) वॉन- डेन्यूब

(d) पेरिस- टाइबर

16. हैम्बर्ग किस नदी के मुहाने पर स्थित है?

(a) एल्ब

(b) राइन

(c) सीन

(d) रोन

17. निम्न में से कौन-सा शहर नील नदी के किनारे बसा हुआ है?

(a) किन्शासा

(b) नैरोबी

(c) खारतूम

(d) अदीस अबाबा

18. निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?

(a) बर्लिन- स्प्री नदी

(b) रंगून- इरावदी नदी

(c) लन्दन- टेम्स नदी

(d) रोम- टिग्रिस नदी

19. सुमेलित कीजिए

सूची-I (नगर)  सूची-II (नदी)

A. रोम       1. हडसन

B. मास्को  2. टेम्स

C. लंदन     3. मस्कोवा

D. न्यूयॉर्क   4. टाइबर

कूट: A B C D

(a)  3 4 2 1

(b)  3 4 1 2

(c)  4 3 1 2

(d)  4 3 2 1

20. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर चुनिए-

सूची-I (नगर)   सूची-II (नदी)

A. बर्लिन  1. टाइबर

B. लाहौर  2. हडसन

C. न्यूयॉर्क 3. रावी

D. रोम      4. स्प्री

कूट: A B C D

(a)  1 2 3 4

(b)  4 3 2 1

(c)   3 4 1 2

(d)  1 4 2 3

21. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चुनाव कीजिए-

सूची I (नदियाँ)   सूची-II (नगर)

A. डेन्यूब       1. वियना

B. मैजेनसेस  2. मैड्रिड

C. सेंट लारेंस 3. ओटावा

D. डार्लिंग      4. सिडनी

कूट: A B C D

(a)  1 2 3 4

(b)  2 1 3 4

(c)  1 2 4 3

(d)  2 1 4 3

11. Major Geographical Features (प्रमुख भौगोलिक स्थलाकृतियाँ)

11. Major Geographical Features

(प्रमुख भौगोलिक स्थलाकृतियाँ)



1. जलोढ़ पंख कहाँ निर्मित होते हैं?

(a) नदी के तट पर

(b) नदी के किनारों पर

(c) पहाड़ी के तलीय क्षेत्र पर

(d) झील के किनारों पर

2. एक संकरी, गहरी तथा तीव्र ढ़ाल युक्त किनारों वाली नदी घाटी को किस नाम से जाना जाता है?

(a) ब्लफ

(b) कैनियन

(c) रिफ्ट घाटी

(d) उपर्युक्त सभी

3. अपरदन के सामान्य चक्र में पुनर्योवन को दर्शाने वाली स्थलाकृति कौन- सी है?

(a) अधःकर्तित विसर्प

(b) गॉर्ज अथवा कैनियन

(c) बाढ़ का मैदान

(d) उपर्युक्त सभी

4. समप्राय मैदानों का निर्माण नदी की किस अवस्था में होता है?

(a) युवावस्था

(b) जीर्णावस्था

(c) प्रौढ़ावस्था

(d) इनमें से कोई नहीं

5. निम्नलिखित में से कौन नदी का निक्षेपात्मक स्थलरूप नहीं है?

(a) प्राकृतिक तटबंध (लेवीज)

(b) बाढ़ का मैदान

(c) नदी विसर्प या मियाण्डर

(d) जलोढ़ पंख एवं शंकु

6. चाप झील (Ox-bow Lake) तथा विसर्प (Meander) नदी घाटी के किस भाग के लक्षण हैं?

(a) ऊपरी मार्ग

(b) निचला मार्ग

(c) मध्य मार्ग

(d) इनमें से कोई नहीं

7. नदियों द्वारा अपने किनारों पर प्राकृतिक रूप से बनाये गये बांधों को किस नाम से जाना जाता है?

(a) अवरोध

(b) लेवीज या तटबंध

(c) बैराज

(d) वेदिका

8. नदी के उस मुहाने पर जहाँ से नदी समुद्र में गिरती है, त्रिकोण रूप में जलोढ़ मिट्टी का भण्डार कहलाता है-

(a) डेल्टा

(b) केप

(c) महाद्वीपीय छज्जा

(d) लेवीज

9. V-आकार की घाटी कौन बनाती है?

(a) हिमनद या हिमानी

(b) समुद्री लहर

(c) पवन

(d) नदी

10. छाड़न झील (Ox-bow Lake) है-

(a) समुद्रतट पर स्थित झील

(b) नदी डेल्टा की झील

(c) परित्यक्त नदी मोड़

(d) इनमें से कोई नहीं

11. नदी के निक्षेपण से बनी स्थलाकृति है-

(a) जलप्रपात

(b) नदी विसर्प (मियाण्डर)

(c) प्राकृतिक तटबंध

(d) सम्प्राय मैदान

12. नदी के अपरदन से बनी स्थलाकृति है-

(a) डेल्टा

(b) गॉर्ज

(c) प्राकृतिक तटबंध

(d) बाढ़ का मैदान

13. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृति का निर्माण नदी की युवावस्था में होता है?

(a) डेल्टा

(b) गॉर्ज

(c) गोखुर

(d) मियाण्डर

14. अर्द्धचन्द्राकार मरूस्थलीय आकृति किस नाम से जानी जाती है?

(a) सीफ

(b) बरखान

(c) एरेट

(d) गारा

15. बहते हुए नदी जल द्वारा निर्मित आकृति विहीन मैदानों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

(a) पेडीप्लेन

(b) पेनीप्लेन

(c) एवंप्लेन

(d) पैनप्लेन

16. पवन के अपरदनात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप तीन फलक या पार्श्वों वाले कठोर शैलों के टुकड़ों को किस नाम से जाना जाता है?

(a) ज्यूजेन

(b) यारडांग

(c) ड्राइकाण्टर

(d) इन्सेलबर्ग

17. रेगिस्तानी भागों में बरखानों की दो समानान्तर श्रेणियों के मध्य रेत मुक्त गलियारा, जिससे होकर कारवां मार्ग आगे बढ़ते हैं, निम्न में से क्या कहलाता है?

(a) हमादा

(b) बजादा

(c) रेग

(d) गासी

18. लोयस जमाव के अति वृहत क्षेत्र मिलते हैं

(a) पश्चिमी आस्ट्रेलिया में

(b) पैटागोनिया में

(c) उत्तरी चीन में

(d) उत्तरी अफ्रीका में

19. मरूस्थलीय क्षेत्रों से पवन द्वारा उड़ायी गयी रेत की बड़ी मात्रा के निक्षेपण से निर्मित स्थल रूप को क्या कहा जाता है जिसका नामकरण फ्रास के अलसस प्रान्त में स्थित एक ग्राम के नाम पर किया गया है?

(a) प्लाया

(b) सेलिनास

(c) बजाडा

(d) लोयस

20. मरूस्थलीय भागों में असामयिक वर्षा से बनी अल्पकालिक झीलों के सूख जाने पर सिल्ट एवं नामक के निक्षेपण से बनी समतल स्थलाकृति को क्या कहा जाता है?

(a) बालसन

(b) उत्खात स्थलाकृति

(c) पेडीमेण्ट

(d) प्लाया

21 . लोयस का निर्माण होता है-

(a) नदियों से

(b) हिमनद से

(c) पवन से

(d) भूमिगत जल से

22. चन्द्राकार बालू के टीलों को कहते हैं-

(a) बरखान

(b) ज्यूजेन

(c) यारडांग

(d) तटबंध

23. अपरदन के किस कारक द्वारा बरखान का निर्माण होता है?

(a) नदी

(b) हिमनद

(c) पवन

(d) भूमिगत जल

24. अपरदन के किस कारक द्वारा ज्यूगेन का निर्माण होता है?

(a) नदी

(b) पवन

(c) हिमनद

(d) भूमिगत जल

25. गारा (Gara) स्थलाकृति कहाँ मिलती है?

(a) मरुस्थलों में

(b) डेल्टाई भाग में

(c) हिमाच्छादित प्रदेश में

(d) यूरोप में

26. गारा या छत्रक शिला का निर्माण किस दूत (कारक) द्वारा होता है?

(a) नदी

(b) पवन

(c) हिमनद

(d) भूमिगत जल

27. सीफ का निर्माण किससे होता है?

(a) पवन से

(b) हिमनद से

(c) नदी से

(d) समुद्री लहर से

28. रेगिस्तानी क्षेत्रों में पर्वतों से घिरी बेसिन जिसमें चारों ओर से छोटी-छोटी नदियाँ गिरती है, निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?

(a) प्लाया

(b) बजाडा

(c) बालसन

(d) हम्मादा

29. अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में ‘धूल-दानव’ (Dust devil) के नाम से निम्न में से कौन जाना जाता है?

(a) बालूका स्तूप का खिसकाव

(b) धूलयुक्त तीव्र हवा

(c) आसमान से होने वाली धूल भरी वर्षा

(d) सायं काल चलने वाली तीव्र आंधियाँ

30. ड्रमलिन क्या है?

(a) एक संकरी घाटी

(b) अंडाकार पर्वत

(c) एक पिरामिडीय चोटी

(d) उपर्युक्त में कोई नहीं

31. ‘अण्डों की टोकरी’ स्थलाकृति निम्न में से किससे सम्बन्धित है?

(a) केम

(b) एस्कर

(c) ड्रमलिन

(d) सर्क

32. भेड़ पीठ शैल या रॉशमुटोने का निर्माण निम्न में से किस प्रक्रम द्वारा किया जाता है?

(a) नदी

(b) हिमनद

(c) भूमिगत जल

(d) पवन

33. भेड़ पीठ शैल या रॉशमुटोने का निर्माण हिमानी की किस क्रिया द्वारा होता है?

(a) अपरदन

(b) निक्षेपण

(c) परिवहन

(d) उपर्युक्त में कोई नहीं

34. U- आकार की घाटी कहाँ पायी जाती है?

(a) हिमानी क्षेत्र में

(b) चूना पत्थर क्षेत्र में

(c) परिपक्व नदी में

(d) उपर्युक्त में कोई नहीं 

35. हिमोढ (Moraines) किसके द्वारा निक्षेपित किये जाते हैं?

(a) बहता पानी

(b) पवन

(c) जल तरंग क्रिया

(d) हिमनद द्वारा

36. हिमखण्ड ग्लेशियर के पिण्ड होते हैं जिनका भाग-

(a) समुद्र तल से ऊपर होता है।

(b) समुद्र तल से नीचे होता है।

(c) समुद्र तल के बराबर होता है।

(d) इनमें से कोई नहीं

37. लटकती घाटियाँ कहाँ पायी जाती है?

(a) नदी घाटी क्षेत्र में

(b) कार्स्ट क्षेत्र में

(c) मरुस्थलीय क्षेत्र में

(d) हिमानी क्षेत्र में

38. ड्रमलिन (Drumlin) के बारे में क्या सत्य है?

(a) कार्स्ट प्रदेश में मिलने वाला गर्त

(b) हिमानी क्षेत्रों की उलटी नाव के आकार की स्थलाकृति

(c) पवन द्वारा निर्मित निक्षेपजन्य स्थलाकृति

(d) सागरीय स्थलाकृति

39. एरीट है-

(a) चूना प्रदेश में पातालीय स्तम्भ

(b) हिमानी प्रदेश में कंघीनुमा तेज किनारे वाली नग्न चट्टानों की दीवार

(c) सोई हुई भेड़ की तरह चट्टान

(d) हिमनद के साथ चलने वाले शिलाखण्ड

40. हिमनद निर्मित घाटी अँग्रेजी के किस अक्षर की तरह होती है?

(a) V

(b) U

(c) O

(d) C

41. हिमनदों द्वारा जमा किये गए अवसाद जब गोलाकार पहाड़ियों का रूप धारण कर लेते हैं तब उसे कहा जाता है-

(a) ब्यूट

(b) वलित पर्वत

(c) ड्रमलिन

(d) भ्रंशोत्य पर्वत

42. टोम्बोलो स्थलाकृति का निर्माण किस प्रक्रम द्वारा होता है?

(a) नदी

(b) हिमानी

(c) पवन

(d) सागरीय तरंगें

43. स्टैक स्थलाकृति का निर्माण निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा होता है?

(a) बहता हुआ जल (नदी)

(b) सागरीय लहरें

(c) पवन

(d) भूमिगत जल

44. पिंगो स्थलाकृति निम्न में से किस क्षेत्र में पायी जाती है?

(a) मरुस्थलीय

(b) परिहिमानी

(c) समुद्र तटीय

(d) अगाधसागरीय

45. फियोर्ड किस प्रक्रम से निर्मित होता है?

(a) नदी से

(b) समुद्री तरंग से

(c) हवा से

(d) ग्लेशियरों से

46. कार्स्ट प्रदेश निम्नलिखित में से कस देश में स्थित है?

(a) सं० रा० अमेरिका

(b) फ्रांस

(c) इटली

(d) यूगोस्लाविया

47. लैपीज किस क्षेत्र से सम्बन्धित स्थलाकृति है?

(a) रेगिस्तान

(b) पर्वतीय

(c) मैदानी

(d) कार्स्ट 

48. चूना प्रदेश (कार्स्ट प्रदेश) में पाये जाने वाले कीप के आकार के गर्त को क्या कहते हैं?

(a) विलय रंध्र

(b) घोल रंध्र

(c) कन्दराएँ

(d) बेसिन

49. कार्स्ट क्षेत्र में कन्दरा को विलयन छिद्र से सीधे मिलाने वाली लम्बवत या कुछ झुकी हुई नली को क्या कहा जाता है?

(a) लैपीज

(b) घोल रंध्र

(c) पोल्जे

(d) पोनोर

50. कार्स्ट प्रदेशों में डोलाइन की ऊपरी सतह के ध्वस्त हो जाने एवं ऊपरी भाग के खुल जाने से निर्मित छिद्र को क्या कहा जाता है?

(a) युवाला

(b) पोल्जे

(c) पोनोर

(d) कार्स्ट खिड़की

51. कार्स्ट प्रदेशों में कन्दरा की ऊपरी छत से जल के रिसकर नीचे गिरने पर उसके साथ घुले हुए पदार्थों के अधिक ताप एवं वाष्पीकरण तथा CO₂ गैस के मुक्त होने के कारण छत से लटकने वाले स्तम्भ को किस नाम से जाना जाता है?

(a) स्टैक

(b) स्टैलेग्माइट

(c) स्टैलेक्टाइट

(d) कन्दरा स्तम्भ

52. घोल रंध्रों (Sink-Holes) के विस्तृत स्वरूप को किस नाम से जाना जाता है?

(a) डोलाइन

(b) युवाला

(c) कन्दरा स्तम्भ

(d) पोल्जे

53. निम्नलिखित में से कौन कार्स्ट स्थलाकृति के अन्तर्गत नहीं आता है?

(a) अंधी घाटी

(b) युवाला

(c) पोल्जे

(d) कैटल हाल

54. निम्नलिखित में से कौन कार्स्ट स्थलाकृतियों से संबंधित नहीं है?

(a) लैपीज

(b) स्टैलेक्टाइट

(c) एस्कर

(d) डोलाइन

55. निम्नलिखित में से कौन घुली हुई चट्टानों के निक्षेपित होने से बना है?

(a) युवाला

(b) डोलाइन

(c) लैपीज

(d) स्टैलेग्माइट

56. युवाला कहाँ मिलते हैं?

(a) शुष्क प्रदेशों में

(b) नदी मार्ग में

(c) चूना पत्थर प्रदेश में

(d) सर्वत्र

57. स्टैलेक्टाइट तथा स्टैलेग्माइट के एक दूसरे से मिल जाने से जो स्थलाकृति बनती है उसे क्या कहते हैं?

(a) कन्दरा स्तम्भ

(b) पोल्जे

(c) पोनोर

(d) डोलाइन

58. अंधी घाटियाँ (Blind Valleys) कहीं मिलती है?

(a) घोर घने पर्वतीय वन में

(b) चूना प्रदेश में

(c) हिम प्रदेश में

(d) मरुस्थलीय प्रदेश में

59. किस दूत के द्वारा स्टेलेग्टाइट, स्टैलेग्माइट कंदरा-स्तम्भ आदि स्थलाकृतियों का निर्माण होता है?

(a) हिमनद

(b) नदी

(c) पवन

(d) भूमिगत जल

60. चूने के पाषाणीय लटकते स्तम्भ को क्या कहते हैं?

(a) आश्चुताश्म

(b) कन्दरा स्तम्भ

(c) निश्चुताश्म

(d) नूनाटक

61. निम्नलिखित में से किसको ‘आकाशी स्तम्भ’ कहा जाता है?

(a) स्टैलेग्टाइट

(c) कन्दरा स्तम्भ

(b) स्टैलैग्माइट

(d) नूनाटक

62. अँग्रेजी का ‘गीजर’ (Geyser) शब्द आइसलैंड के किस शब्द से निकला है?

(a) गेसिर

(b) गसर

(c) गासूर

(d) गेसोर

63. ‘गेसिर’ किस द्वीप का महान गीजर है?

(a) न्यूजीलैंड

(b) मेडागास्कर

(c) आइसलैंड

(d) होकाइडो

64. ‘येलोस्टोन पार्क’ जहाँ लगभग 100 गीजर और 4000 गर्म जल के झरने हैं, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

(a) न्यूजीलैंड

(b) आइसलैंड

(c) आस्ट्रेलिया

(d) सं० रा० अ०

65. ‘ओल्ड फेथफुल’ गीजर जो प्रत्येक 65 मिनट के अन्तराल पर फूटता है, किस देश में स्थित है?

(a) न्यूजीलैंड

(b) आस्ट्रेलिया

(c) आइसलैंड

(d) सं० रा० अ०

66. उस गर्म पानी के झरने को क्या कहते हैं जिससे गर्म पानी भापीय दबाव के कारण धरातल पर वेग से निकलता है?

(a) झरना

(b) पाताल कुआँ

(c) गीजर

(d) जलप्रपात

67. निम्न में से कौन-सा गीजर भारत के बिहार प्रान्त में स्थित है?

(a) तपनी

(b) मणिकर्ण

(c) यमुनोत्री

(d) सीताकुण्ड

68. उस विशिष्ट कुएँ को क्या कहते हैं जिससे भूमिगत जल अपने दबाब के कारण स्वतः धरातल पर निकलने लगता है?

(a) कुआँ

(b) उत्स्रुत कूप

(c) झरना

(d) गीजर

69. आर्टजियन वेल (उत्स्रुत कूप) अर्टवायज प्रदेश के नाम पर आधारित है। यह प्रदेश किस देश में स्थित है?

(a) आइसलैंड

(b) फ्रांस

(c) जर्मनी

(d) आस्ट्रेलिया

70. ग्रेट आर्टजियन बेसिन निम्न में से कहाँ स्थित है?

(a) फ्रांस

(b) आइसलैंड

(c) आस्ट्रेलिया

(d) अर्जेण्टीना

71. संसार का सबसे बड़ा पाताली जल का बेसिन है-

(a) उत्तर भारत के मैदान में

(b) यू० एस० ए० के वृहत मैदान में

(c) उत्तरी सहारा में

(d) आस्ट्रेलिया के वृहत बेसिन में

31. Major River Dams of The World (विश्व के प्रमुख नदी बाँध)

31. Major River Dams of The World

(विश्व के प्रमुख नदी बाँध)



1. आस्वान बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

(a) जायरे

(b) लिम्पोपो

(c) जेम्बेजी

(d) नील

2. अकोसोम्बो बाँध निम्न में से किस नदी पर स्थित है?

(a) लिम्पोपो

(b) वोल्टा

(c) वोल्गा

(d) कोलोरेडो

3. करीबा बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

(a) जेम्बेजी

(b) नील

(c) जायरे

(d) नाइजर

4. कैंजी बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर निर्मित है?

(a) जेम्बेजी

(b) नील

(c) जायरे

(d) नाइजर

5. ग्रैण्ड कुली डैम निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

(a) पराना

(b) कोलम्बिया

(c) नील

(d) जेम्बेजी

6. हूवर डैम निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

(a) नील

(b) पराना

(c) कोलोरेडो

(d) जेम्बेजी

7. अफ्रीका का सबसे ऊँचा बाँध नील नदी पर बना है। इसका नाम है-

(a) करीबा

(b) कैंजी

(c) आस्वान

(d) अकोसोम्बो

8. श्री गार्जेज डैम किस नदी पर निर्मित है?

(a) नील

(b) नाइजर

(c) जेम्बेजी

(d) यांगटीसीक्यांग

9. बॉन-बिले बाँध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?

(a) कोलम्बिया नदी

(b) मिसीसिपी नदी

(c) कोलोरेडो नदीं

(d) सेक्रामेन्टो नदी

10. विश्व में सबसे ऊँचा बाँध कौन-सा है?

(a) इनगुरी (रूस)

(b) रोगवन्स्की (ताजिकिस्तान)

(c) भाखड़ा (भारत)

(d) जिनपिंग-आई (चीन)

27. महासागरीय लवणता

27. महासागरीय लवणता



महासागरीय लवणता

1. समुद्री जल में उपस्थित लवणों का उनकी मात्रा के आधार पर सही अवरोही क्रम है-

1. सोडियम क्लोराइड

2. मैग्नेशियम क्लोराइड

3. कैल्सियम सल्फेट

4. मैग्नेशियम सल्फेट

कूट :

(a) 1, 2, 3, 4

(b) 1, 2, 4, 3

(c) 1, 3, 2, 4

(d) 1, 3, 4, 2

2. विश्व में सर्वाधिक लवणता पायी जाती है-

(a) ग्रेट साल्ट लेक में

(b) मृत सागर में

(c) प्रशान्त महासागर में

(d) वॉन झील में

3. लवणता के अवरोही क्रम में निम्नलिखित सागरों का सही क्रम है-

(a) लाल सागर, काला सागर, आर्कटिक सागर

(b) लाल सागर, आर्कटिक सागर, काला सागर

(c) काला सागर, लाल सागर, आर्कटिक सागर

(d) काला सागर, आर्कटिक सागर, लाल सागर

4. सागरीय जल में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला लवण है-

(a) कैल्सियम क्लोराइड

(b) कैल्सियम सल्फेट

(c) सोडियम क्लोराइड

(d) मैग्नेशियम सल्फेट

5. महासागरीय जल में लवणता की सर्वाधिक मात्रा किन अक्षांशों के मध्य पायी जाती है?

(a) 0° से 10° अक्षांश के मध्य

(b) 10° से 20° अक्षांश के मध्य

(c) 20° से 40° अक्षांश के मध्य

(d) 40° से 60° अक्षांश के मध्य

6. समुद्री जल की औसत लवणता है-

(a) 20‰

(b) 25‰

(c) 30‰

(d) 35‰

7. महासागरीय जल की सर्वाधिक लवणता पायी जाती है-

(a) 0° अक्षांश के निकट

(b) 25° अक्षांश के निकट

(c) 35° अक्षांश के निकट

(d) 45° अक्षांश के निकट

8. सामान्यतः महासागरीय जल की लवणता गहराई में वृद्धि के साथ-साथ

(a) बढ़ता है

(b) घटता है

(c) समान रहता है

(d) धीरे-धीरे बढ़ता है

9. लवणता की मात्रा सर्वोच्च है-

(a) बाल्टिक सागर में

(b) मृत सागर में

(c) काला सागर में

(d) लाल सागर में

10. खारेपन की दृष्टि से जो समुद्र अन्य तीनों से भिन्न है, वह है-

(a) लाल सागर

(b) मृत सागर

(c) काला सागर

(d) भूमध्य सागर

11. मृत सागर में उच्च लवणता का कारण है-

(a) उच्च तापमान

(b) स्थिर जल

(c) न्यून वर्षा

(d) वाष्पीकरण का उच्चतम दर

12. काला सागर में लवणता की मात्रा कम होने का कारण है-

(a) जल का स्थिर होना

(b) कम तापमान

(c) कम वाष्पीकरण

(d) नदियों द्वारा स्वच्छ जल की आपूर्ति

13. निम्नलिखित में से किस महासागर की लवणता सबसे अधिक है?

(a) अटलांटिक महासागर

(b) हिन्द महासागर

(c) प्रशान्त महासागर

(d) आर्कटिक महासागर

14. उत्तर सागर में अपेक्षाकृत अधिक लवणता का कारण है-

(a) अधिक वाष्पीकरण

(b) न्यून वर्षा

(c) उत्तरी अटलांटिक प्रवाह

(d) अधिक तापमान

15. ग्रीष्म ऋतु में उच्च अक्षांशाों में महासागरीय जल की लवणता-

(a) घट जाती है

(b) बढ़ जाती है

(c) एकसमान रहती है

(d) इनमें से कोई नहीं

16. मृत सागर में लवणता की मात्रा काफी अधिक है, इसका कारण है-

1. जल निकासी का अभाव

2. स्वच्छ जल की आपूर्ति का अभाव

3. तीव्र वाष्पीकरण

4. अधिक घनत्व

कूट :

(a) केवल 1, 2 एवं 4

(b) केवल 1, 2 एवं 3

(c) केवल 1, 3 एवं 4

(d) उपर्युक्त सभी

26. Major Ocean Currents (प्रमुख महासागरीय धाराएँ)

26. Major Ocean Currents

(प्रमुख महासागरीय धाराएँ)



Major Ocean Currents

प्रमुख महासागरीय धाराएँ

1. विश्व की सबसे तेज बहने वाली महासागरीय जलधारा है-

(a) गल्फस्ट्रीम जलधारा

(b) लेब्रोडोर जलधारा

(c) बेंगुएला जलधारा

(d) क्यूराइल जलधारा

2. निम्नलिखित में कौन-सी महासागरीय जलधारा यूरोप का गर्म कम्बल के नाम से लोकप्रिय है?

(a) बेंगुएला जलधारा

(b) केनारी जलधारा

(c) गल्फस्ट्रीम जलधारा

(d) नार्वे की जलधारा

3. निम्नलिखित में किस जलधारा को ‘क्रिसमस के बच्चे की धारा’ कहते हैं?

(a) पेरू जलधारा

(b) कैलीफोर्निया जलधारा

(c) अलनिनो जलधारा

(d) गल्फस्ट्रीम जलधारा

4. गहरा नीला रंग होने के कारण किस जलधारा को जापानी लोग ‘जापान की काली धारा’ (Black Stream of Japan) कहते हैं?

(a) क्यूरोशियो जलधारा

(b) ओयाशियो जलधारा

(c) क्यूराइल जलधारा

(d) सुशीमा जलधारा

5. निम्नलिखित में किस जलधारा को ‘हम्बोल्ट की जलधारा’ के नाम से भी जाना जाता है?

(a) पेरू की धारा

(b) फॉकलैंड की धारा

(c) ब्राजील की धारा

(d) एलनिनो धारा

6. महासागर में जलधाराओं के बनने का कारण है-

(a) वायुदाब एवं हवाएँ

(b) पृथ्वी का परिभ्रमण एवं गुरुत्वाकर्षण

(c) भूमध्य रेखीय एवं ध्रुवीय प्रदेशों का असमान तापमान

(d) उपर्युक्त सभी

7. समुद्र की गर्म जलधाराएँ किस ओर जाती है?

(a) ध्रुवों की ओर

(b) भूमध्य रेखा की ओर

(c) उष्ण कटिबंध की ओर

(d) इनमें से कोई नहीं

8. निम्नलिखित में से किस सागर के चारों ओर समुद्री जलधारा प्रवाहित होती है?

(a) चीन सागर

(b) सारगैसो सागर

(c) जापान सागर

(d) मारमारा सागर

9. निम्न में कौन-सी जलधारा दक्षिणी गोलार्द्ध में बहती है?

(a) फ्लोरिडा धारा

(b) केनारी धारा

(c) हम्बोल्ट धारा

(d) क्यूराइल धारा

10. गल्फस्ट्रीम धारा की उत्पत्ति होती है-

(a) बिस्के की खाड़ी में

(b) मैक्सिको की खाड़ी में

(c) हडसन की खाड़ी में

(d) इनमें से कोई नहीं

11. एलनिनो जलधारा कहाँ प्रकट होती है?

(a) ब्राजील के तट पर

(b) पेरू के तट पर

(c) अलास्का के तट पर

(d) प० आस्ट्रेलिया के तट पर

12. हम्बोल्ट जलधारा किस तट के पास बहती है?

(a) एशिया के पूर्वी तट

(b) अफ्रीकी के पश्चिमी तट

(c) द० अमेरिका के पश्चिमी तट

(d) अफ्रीका के पूर्वी तट

13. उत्तरी अमेरिका में न्यूफाउण्डलैंड के पास का समुद्री भाग प्रायः कुहरे से घिरा रहता है। इसका कारण है-

(a) इसके निकट से गल्फस्ट्रीम नामक गर्म समुद्री धारा बहती है।

(b) इसके निकट से लेब्राडोर नामक ठंडी समुद्री धारा बहती है।

(c) इसके निकट गल्फस्ट्रीम नामक गर्म तथा लेब्राडोर नामक ठंडी धारा का मेल होता है।

(d) उपर्युक्त में कोई नहीं

14. निम्नलिखित में कौन जलधारा अटलांटिक महासागर में नहीं प्रवाहित होती है?

(a) रेनेल धारा

(b) इरमिंजर धारा

(c) सुशिमा धारा

(d) बेंगुला धारा

15. महासागर की जलधाराओं का एक असर यह होता है कि वे-

(a) जल को साफ रखती है।

(b) जल को समान रूप से बाँटती है।

(c) जल को स्थिर रखती है।

(d) मछलियों को बहा ले जाती है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सी तीन गर्म समुद्री जलधाराएँ हैं?

(a) गल्फस्ट्रीम, क्यूराइल, क्यूरोशियो

(b) क्यूरोशियो, क्यूराइल, कैलीफोर्निया

(c) क्यूरोशियो, गल्फस्ट्रीम, मोजाम्बिक

(d) गल्फस्ट्रीम, मोजाम्बिक, ब्राजील

17. स्कैन्डिनेविया के देश उच्च अक्षांशों में स्थित हैं। समान अक्षांशों में स्थित देशों के भू-भाग जाड़े में बर्फ से जम जाते हैं, परन्तु नार्वे के तट पर स्थित बन्दरगाह नहीं जमते हैं। इसका कारण है

(a) अनेक छोटी नदियों समुद्र में गिरती है।

(b) वहाँ ज्वालामुखियों की एक श्रृंखला है।

(c) उत्तरी अन्ध महासागरीय गर्म जलधारा इस तट के पास से बहती है।

(d) पछुआ हवाएँ (westerlies) दक्षिण पश्चिम से बहती है।

18. निम्नलिखित में कौन-सी जलधारा अटलांटिक महासागर से सम्बन्धित है?

(a) रेनेल धारा

(b) केनारी धारा

(c) इरमिंजर धारा

(d) कैलीफोर्निया धारा

19. निम्नलिखित में किस महासागरीय जलधारा का सम्बन्ध ‘अलनिनो’ से है?

(a) हम्बोल्ट धारा

(b) क्यूरोशियो धारा

(c) लेब्राडोर धारा

(d) बेंगुला धारा

20. किस द्वीप के द्वारा अगुल्हास जलधारा दो भागों में विभक्त हो जाती है?

(a) जावा

(b) आइसलैंड

(c) क्यूबा

(d) मेडागास्कर

21. लेब्राडोर की ठंडी धारा और गल्फस्ट्रीम की गर्म धारा कहाँ एक-दूसरे से मिलती है?

(a) उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी तट पर

(b) उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी तट पर

(c) अफ्रीका के दक्षिणी पश्चिमी तट पर

(d) यूरोप के उत्तरी पश्चिमी तट पर

22. निम्नलिखित में कौन एक ठंडी जलधारा है?

(a) क्यूरोशियो

(b) गल्फस्ट्रीम

(c) रेनेल

(d) लेब्राडोर

23. निम्नलिखित में कौन एक ठंडी जलधारा है?

(a) बेंगुला

(b) क्यूरोशियो

(c) गल्फस्ट्रीम

(d) पेरू

24. निम्नलिखित में कौन एक गर्म जलधारा है?

(a) पिरूवियन धारा

(b) बेंगुएला धारा

(c) केनारी धारा

(d) ब्राजील धारा

25. निम्नलिखित में कौन ठंडी जलधारा नहीं है?

(a) फाकलैंड धारा

(b) प० आस्ट्रेलिया धारा

(c) कैलीफोर्निया धारा

(d) अगुल्हास धारा

26. सामान्यतया न्यूफाउण्डलैंड के समीप सम्पर्षीय कुहरा (Advection fog) छाया रहता है। इसका कारण है-

(a) सागरीय तथा स्थलीय भाग की उपस्थिति के कारण तापीय भिन्नता की स्थिति

(b) गर्म उत्तरी अटलांटिक प्रवाह एवं लेब्राडोर की ठंडी धारा का सम्मिलन

(c) तापीय प्रतिलोमन की स्थिति

(d) इनमें से कोई नहीं

27. अफ्रीका के दक्षिण-पश्चिम तट पर बहने वाली महासागरीय जलधारा है-

(a) बेंगुला जलधारा

(b) हम्बोल्ट जलधारा

(c) केनारी जलधारा

(d) मोजाम्बिक जलधारा

28. कौन-सी धारा दक्षिणी अटलांटिक महासागर में धाराओं के एक पूर्ण वृत्त के निर्माण में योगदान नहीं देती है?

(a) बेंगुला जलधारा

(b) केनारी जलधारा

(c) ब्राजील जलधारा

(d) पश्चिमी पवन प्रवाह

29. निम्नलिखित में कौन शीत समुद्री धारा है? 

(c) क्यूरोशियो धारा

(b) ब्राजील

(b) गल्फस्ट्रीम

(d) हम्बोल्ट धारा

30. निम्न में किसका सुमेल नहीं है?

(a) ब्रजील धारा- दक्षिणी अटलांटिक महासागर 

(b) हम्बोल्ट धारा- उत्तरी प्रशान्त महासागर

(c) गल्फस्ट्रीम धारा- उत्तरी अटलांटिक महासागर

(d) अगुलहास धारा- हिन्द महासागर

31. हिन्द महासागर में सागर धाराओं के नियमित दिशा में परिवर्तन के लिए निम्नलिखित कारकों में से कौन-सा एक उत्तरदायी है?

(a) हिन्द महासागर एक अर्द्धमहासागर है।

(b) हिन्द महासागर में मानसूनी प्रवाह पाया जाता है।

(c) हिन्द महासागर एक स्थल परिबद्ध महासागर है।

(d) हिन्द महासागर में लवणता में अपेक्षाकृत अधिक विभिन्नता पायी जाती है।

32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. महासागर धाराएँ महासागर में जल का मंद भू-पृष्ठ संचलन होती है।

2. महासागर धाराएँ पृथ्वी का ताप संतुलन बनाये रखने में सहायक होती है।

3. महासागर धाराएँ मुख्यतः सनातन पवनों द्वारा चलायमान होती है।

4. महासागर धाराएँ महासागर संरूपण द्वारा प्रभावित होती है।

    इनमें से कौन-कौन से वक्तव्य सही हैं?

(a) 1 और 2

(b) 2, 3 और 4

(c) 1, 3 और 4

(d) 1, 2, 3 और 4

33. निम्नलिखित में से कौन-सी गर्म जलधारा है?

(a) हम्बोल्ट जलधारा

(b) कैलीफोर्निया जलधारा

(c) क्यूरोशियो जलधारा

(d) इनमें से कोई नहीं

34. रेनेल जलधारा किस महासागर की जलधारा है?

(a) अटलांटिक महासागर

(b) प्रशान्त महासागर

(c) हिन्द महासागर

(d) इनमें से कोई नहीं

35. निम्न में से कौन गर्म जलधारा है?

(a) कैलीफोर्निया धारा

(b) ब्राजील की धारा

(c) वेनेजुएला धारा

(d) लेब्राडोर धारा

36. निम्नलिखित में कौन सुमेलित है?

(a) क्यूराइल जलधारा- हिन्द महासागर

(b) केनारी जलधारा- प्रशान्त महासागर

(c) ब्राजील जलधारा- उत्तरी प्रशान्त महासागर

(d) क्यूरोशियो जलधारा- उत्तरी प्रशान्त महासागर

28. Coral Reef (प्रवाल भित्ति)

28. Coral Reef

(प्रवाल भित्ति)



1. प्रवाल (Corals) क्या है?

(a) एक वन काष्ठ

(b) एक समुद्री जीव

(c) एक जड़ी-बुटी

(d) एक स्थलीय जीव

2. प्रवाल भित्ति (Coral reef) है-

(a) जीवों द्वारा निर्मित एक समूह

(b) समुद्री जीवों द्वारा निर्मित भित्ति

(c) आस्ट्रेलिया के निकट स्थित एक गर्त

(d) आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर पाया जाने वाला एक घास

3. प्रवाल के निक्षेपण के लिये महत्व की दृष्टि से उपयुक्त दशा होती है-

(a) गहरा सागर, अवसाद युक्त जल, कम तापक्रम

(b) उथला सागर, अवसाद युक्त जल, सामान्य तापक्रम

(c) उथला सागर, अवसाद युक्त जल, अधिक तापक्रम

(d) गहरा सागर, अवसाद युक्त जल, सामान्य तापक्रम

4. कौन-सा सागर प्रवाल की उत्पत्ति के लिए उपयुक्त है?

(a) उष्ण कटिबंधीय महासागर

(b) शीत कटिबंधीय महासागर

(c) शीतोष्ण कटिबंधीय महासागर

(d) इनमें से कोई नहीं

5. कौन-सा तापमान प्रवाल जीवों के विकास के लिए उपयुक्त होता है?

(a) 70° F से 80° F

(b) 50° F से 60° F

(c) 65° F से 70° F

(d) 60° F से 80° F

6. प्रवालों के विकास के लिए औसत सागरीय लवणता होनी चाहिए-

(a) 22‰ से 27‰

(b) 32‰ से 37‰

(c) 27‰ से 32‰

(d) 37‰ से 42‰

7. प्रवाल भित्तियाँ मुख्य रूप से पायी जाती है-

(a) 30°N से 30° S अक्षांश के मध्य

(b) 20° N से 20° S अक्षांश के मध्य

(c) 15° N से 30° N तथा 15° S से 30° S अक्षांश के मध्य

(d) 20° N से 35° N तथा 20° S से 35° S अक्षांश के मध्य

8. जो प्रवाल भित्ति समुद्री तट से कुछ दूर हटकर बनी होती है, कहलाती है-

(a) वलयाकार प्रवाल भित्ति

(b) अवरोधक प्रवाल भित्ति

(c) तटीय प्रवाल भित्ति

(d) इनमें से कोई नहीं

9. किस प्रवाल भित्ति का आकार घोड़े के नाल या मुद्रिका के समान होता है?

(a) तटीय प्रवाल भित्ति

(b) एटॉल

(c) अवरोधक प्रवाल भित्ति

(d) इनमें से सभी

10. तटीय प्रवाल भित्ति एवं स्थल खण्ड के बीच विकसित होने वाले लैगून को क्या कहा जाता है?

(a) एटॉल

(b) कयाल

(c) कारवाँ

(d) बोट चैनल

11. प्रवाल भित्तियों की उत्पत्ति से सम्बन्धित भू-अवतलन सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया है?

(a) गार्डिनर

(b) डार्विन

(c) मर्रे

(d) डेली

12. प्रवाल भित्तियों की उत्पत्ति से सम्बन्धित हिमानी नियन्त्रण सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया है?

(a) डाना

(b) डेविस

(c) डेली

(d) जॉली

13. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति ग्रेट बैरियर रीफ कहाँ स्थित है?

(a) आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर

(b) आस्ट्रेलिया के उ०-पू० तट पर

(c) आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी तट पर

(d) आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर

14. ग्रेट बैरियर रीफ की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः कितनी है?

(a) 600 km व 200 km

(b) 1000 km व 300 km

(c) 1200 km व 100 km

(d) 1900 km ब 160 km

15. आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ निम्नलिखित में से किस प्रवाल भित्ति का उदाहरण है?

(a) वलयाकार प्रवाल भित्ति

(b) तटीय प्रवाल भित्ति

(c) अवरोधक प्रवाल भित्ति

(d) इनमें से कोई नहीं

16. प्रवाल भित्तियों की उत्पत्ति से सम्बन्धित सिद्धान्त और उनके प्रप्तिपादकों का कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(a) हिमाली नियन्त्रण सिद्धान्त- डेली

(b) स्थिर स्थल सिद्धान्त- जॉन मर्रे

(c) अवतलन सिद्धान्त- डार्विन

(d) अवरोधक भित्ति सिद्धान्त- डब्ल्यू० पी० जॉन

29. Tide (ज्वार-भाटा)

29. Tide

(ज्वार-भाटा)



1. प्रगामी तरंग सिद्धान्त निम्नलिखित में से किसकी उत्पत्ति की व्याख्या करता है?

(a) महासागरीय तरंग

(b) ज्वार-भाटा

(c) चक्रवात

(d) उपसागरीय भूकम्प

2. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के सम्बन्ध में प्रगामी तरंग सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया है?

(a) जी बी एयरी

(b) विलियम वेवेल

(c) डेविस

(d) लाप्लास

3. सुमेलित कीजिए-

सूची-I                         सूची-II

A. सन्तुलन सिद्धान्त 1. सर आइजक न्यूटन

B. गतिक सिद्धान्त 2. लाप्लास

C. प्रगामी तरंग सिद्धान्त 3. विलियम वेवेल

D. स्थैतिक तरंग सिद्धान्त 4. आर० ए० हैरिस

कूट : A B C D

(a)  1 2 3 4

(b)  2 1 3 4

(c)  1 2 4 3

(d)  2 1 4 3

4. महासागरों में उठने वाले ज्वार-भाटा का कारण है-

(a) चन्द्रमा का प्रभाव

(b) सशक्त पवनें

(c) आसमान का तापमान

(d) इनमें से कोई नहीं

5. दैनिक ज्वार-भाटा के मध्य समयान्तर होता है-

(a) 12 घण्टे 16 मिनट

(b) 12 घण्टे 26 मिनट

(c) 24 घण्टे 32 मिनट

(d) 24 घण्टे 52 मिनट

6. अर्द्ध दैनिक ज्वार-भाटा प्रायः कितने समय बाद आता है?

(a) 12 घण्टे 16 मिनट

(b) 12 घण्टे 26 मिनट

(c) 24 घण्टे 52 मिनट

(d) 24 घण्टे 26 मिनट

7. जब सूर्य एवं चन्द्रमा पृथ्वी के निकटतम पहुँचकर सीधी अवस्था (syzgy) प्राप्त कर लेती है तो ऐसी स्थिति में आने वाले ज्वार को क्या कहा जाता है?

(a) वृहत् ज्वार

(b) सर्वोच्च ज्वार

(c) विषुवत रेखीय ज्वार

(d) पेरीजियन ज्वार

8. ज्वारों की उत्पत्ति के लिए उत्तरदायी कारक है-

(a) पृथ्वी, चन्द्रमा एवं सूर्य का गुरूत्वाकर्षण बल

(b) पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल तथा चन्द्रमा एवं सूर्य का गुरूत्वाकर्षण बल

(c) पृथ्वी, चन्द्रमा एवं सूर्य का अपकेन्द्रीय बल

(d) पृथ्वी एवं चन्द्रमा का अपकेन्द्रीय बल तथा सूर्य का गुरूत्वाकर्षण बल

9. कथन (A): किसी भी स्थान पर प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष एवं कृष्ण पक्ष की सप्तमी / अष्टमी को लघु ज्वार आता है।

कारण (R): इस दिन सूर्य और चन्द्रमा समकोणिक स्थिति में होते हैं।

(a) A और R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या है।

(b) A और R दोनों सही है, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(c) A सही है, परन्तु R गलत है।

(d) A गलत है, परन्तु R सही है।

10. कथन (A): वृहत् ज्वार प्रत्येक महीने की अमावस्या तथा पूर्णिमा के दिन आता है।

कारण (R): इस दिन सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा एक सीध में होते हैं।

(a) A और R दोनों सही है तथा R, A की सही व्याख्या है।

(b) A और R दोनों सही है, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(c) A सही है, परन्तु R गलत है।

(d) A गलत है, परन्तु R सही है।

11. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(a) किसी भी स्थान पर दो ज्वारों के बीच 12 घण्टे 52 मिनट का अन्तराल होता है।

(b) लघु ज्वार में सामान्य ज्वार से 20% नीचा ज्वार आता है।

(c) जब सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक बीच में होते हैं तो वृहत् ज्वार आता है।

(d) उपर्युक्त सभी।

12. विश्व में सबसे ऊँचा ज्वार कहाँ आता है?

(a) कच्छ की खाड़ी

(b) खम्भात की खाड़ी

(c) फंडी की खाड़ी

(d) उत्तरी सागर

13. ज्वार-भाटा की उत्पत्ति में निम्नलिखित में से किसका प्रभाव अधिक होता है?

(a) सूर्य

(b) पृथ्वी

(c) चन्द्रमा

(d) इनमें से किसी का नहीं

30. Major Rivers of The World (विश्व की प्रमुख नदियाँ)

30. Major Rivers of The World

(विश्व की प्रमुख नदियाँ)



1. जल के आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?

(a) नील

(b) मिसीसिपी

(c) यांग्स-क्यांग

(d) अमेजन

2. निम्न में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?

(a) अमेजन

(b) सिन्धु

(c) वोल्गा

(d) राइन

3. वोल्गा नदी कहाँ गिरती है?

(a) लाल सागर

(b) कैस्पियन सागर

(c) काला सागर

(d) भूमध्य सागर

4. किस सभ्यता को नील नदी का वरदान कहा जाता है?

(a) असीरिया की सभ्यता

(b) मेसोपोटामिया की सभ्यता

(c) बेबीलोनिया की सभ्यता

(d) मिस्र की सभ्यता

5. यूरोप की कौन-सी नदी ‘कोयला नदी’ के नाम से जानी जाती है?

(a) टेम्स

(b) राइन

(c) रोन

(d) एल्ब

6. विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी है-

(a) नील

(b) मिसीसिपी

(C) राइन

(d) रोन

7. यूरोप महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?

(a) राइन

(b) वोल्गा

(c) डेन्यूब

(d) सीन

8. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है?

(a) नील नदी

(b) अमेजन नदी

(c) कांगो नदी

(d) नाइजर नदी

9. पराना तथा पराग्वे नदियों के संगम के पश्चात् इसका सम्मिलित नाम हो जाता है-

(a) उरूग्वे

(b) कम्बाइन

(c) पराग्वे

(d) लाप्लाटा

10. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम भूमध्य रेखा के समीप से होता है?

(a) अमेजन

(b) नील

(c) जेम्बेजी

(d) इरावदी

11. विश्व की सर्वाधिक विश्वासघाती नदी किसको कहा जाता है?

(a) अमेजन

(b) मिसीसिपी

(c) ह्वांगहो

(d) नील

12. निम्नलिखित में कौन-सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है?

(a) लिम्पोपो

(b) जेम्बेजी

(c) कोलोरेडो

(d) कांगो

13. किस नदी को ‘यूरोपीय व्यापार की जीवन रेखा’ कहा जाता है?

(a) टेम्स

(b) राइन

(c) वोल्गा

(d) सीने

14. महाबली गंगा किस देश की सबसे बड़ी नदी है?

(a) श्रीलंका

(b) म्यान्मार

(c) थाईलैंड

(d) इण्डोनेशिया

15. बांग्लादेश में किस नदी को पद्मा के नाम से पुकारा जाता है?

(a) ब्रह्मपुत्र

(b) गंगा

(c) तिस्ता

(d) कोसी

16. निम्नलिखित में से किस नदी को ‘कोयला ढोने वाली नदी’ कहा जाता है?

(a) सीन

(b) टेम्स

(c) नाइजर

(d) राइन

17. निम्नलिखित में से किस नदी को ‘तेल नदी’ के नाम से जाना जाता है?

(a) राइन

(b) नाइजर

(c) टेम्स

(d) अमेजन

18. रूस की सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी है-

(a) वोल्गा

(b) नीपर

(c) नीस्टर

(d) डॉन

19. लाल नदी (Red River) किस देश में बहती है?

(a) थाईलैंड

(b) मलेशिया

(c) म्यान्मार

(d) वियतनाम

20. यूगोस्लाविया, चेक, स्लोवाक, आस्ट्रिया, जर्मनी, हंगरी और रोमानिया से होकर प्रवाहित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय नदी है-

(a) डेन्यूब

(b) एल्ब

(c) राइन

(d) ओडर

21. सीन नदी कहाँ बहती है?

(a) मिस्र में

(b) फ्रांस में

(c) जर्मनी में

(d) पोलैंड में

22. मर्रे-डार्लिंग नदी कहाँ बहती है?

(a) फ्रांस

(b) जर्मनी

(c) आस्ट्रिया

(d) आस्ट्रेलिया

23. नदी जो समुद्र में मिलने से पूर्व एक विस्तृत मरुस्थल से गुजरती है, वह है-

(a) मिसीसिपी

(b) अमेजन

(c) ह्वांगहो

(d) कोलोरेडो

24. नील नदी कहाँ गिरती है?

(a) काला सागर में

(b) भूमध्य सागर में

(c) लाल सागर में

(d) कैस्पियन सागर में

25. जॉर्डन नदी कहाँ गिरती है?

(a) कैस्पियन सागर में

(b) भूमध्य सागर में

(c) मृत सागर में

(d) लाल सागर में

26. ह्वांगहो नदी किसमें गिरती है?

(a) पूर्वी चीन सागर में

(b) पीला सागर में

(c) दक्षिणी चीन सागर में

(d) जापान सागर में

27. कौन-सी यूरोपीय नदी ब्लैक फोरेस्ट से निकलकर काला सागर में गिरती है?

(a) राइन

(b) बोल्गा

(c) डेन्यूब

(d) ओडर

28. ओब (Ob) नदी किसमें गिरती है?

(a) कैस्पियन सागर में

(b) काला सागर में

(c) बाल्टिक सागर में

(d) आर्कटिक सागर में

29. मिसीसिपी और मिसौरी है-

(a) दो नदियाँ

(b) दो नदियाँ और दो राज्य

(c) दो राज्य

(d) इनमें से कोई नहीं

30. किस नदी को ‘चीन का शोक’ कहा जाता है?

(a) यांग्स-क्यांग

(b) ह्वांगहो

(c) आमुर

(d) साल्वीन

31. कैस्पियन सागर में कौन-सी नदी गिरती है?

(a) दजला

(b) वोल्गा

(c) जॉर्डन

(d) डेन्यूब

32. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?

(a) पद्मा

(b) मेघना

(c) दिहांग

(d) नारायणी

33. जो नदी दरार घाटी में बहती है, वह है-

(a) राइन

(b) रोन

(c) मिसीसिपी

(d) उरूग्वे

34. लम्बाई के घटते क्रम में विश्व की तीन सबसे लम्बी नदियाँ है

(a) मिसौरी-मिसीसिपी, अमेजन, नील

(b) नील, मिसौरी-मिसीसिपी, अमेजन

(c) अमेजन, नील, मिसौरी-मिसीसिपी

(d) नील, अमेजन, मिसौरी-मिसीसिपी

35. डेन्यूब नदी निम्नलिखित में किस देश से होकर गुजरती है?

1. जर्मनी

2. आस्ट्रिया

3. हंगरी

4. पोलैण्ड

5. रूमानिया

कूट :

(a) 1, 2 एवं 3

(c) 2, 3, 4 एवं 5

(b) 1, 2, 3 एवं 4

(d) 1, 2, 3 एवं 5

36. वियतनाम में प्रवाहित होने वाली सोंग-का (Song-ka) नामक नदी को किस नाम से जाना जाता है?

(a) पीली नदी

(b) काली नदी

(c) लाल नदी

(d) देव नदी

37. विश्व की सबसे चौड़ी नदी है-

(a) मिसीसिपी

(b) अमेजन

(c) नील

(d) डेन्यूब

38. विश्व की सबसे लम्बी नदी है-

(a) अमेजन

(b) गंगा

(c) मिसीसिपी-मिसौरी

(d) नील

39. निम्नलिखित में से किस देश में से यूक्रेटस व टिगरिस नदियाँ बहती है?

(a) ईरान

(b) जार्डन

(c) कुवैत

(d) इराक

40. विश्व की अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से सबसे बड़ी नदी है-

(a) नील

(b) ब्रह्मपुत्र

(c) अमेजन

(d) मिसीसिपी

error: