25. Major deltas of the world
(विश्व के प्रमुख डेल्टा)

1. नदी की विभिन्न शाखाओं के बीच स्थित त्रिभुजाकार निक्षेपात्मक आकृति को क्या कहा जाता है?
(a) जलोढ़ पंख
(b) प्राकृतिक तटबंध
(c) नदी विसर्प
(d) डेल्टा
[read more] (d) डेल्टा [/read]
2. डेल्टा का नामकरणकर्ता किसे माना जाता है?
(a) पोलीडोनियस
(b) हिकेटियस
(c) इरेटॉस्थनीज
(d) हेरोडोटस
[read more] (d) हेरोडोटस [/read]
3. सामान्यतया डेल्टा की आकृति किस प्रकार की होती है?
(a) आयताकार
(b) अनिश्चित आकृति
(c) वर्गाकार
(d) त्रिभुजाकार
[read more] (d) त्रिभुजाकार [/read]
4. निम्नलिखित में कौन-सी परिस्थितियाँ डेल्टा के निर्माण के लिए आवश्यक है?
(a) नदी में बोझ की अधिक मात्रा
(b) मुहाने का ज्वार-भाटे से मुक्त होना
(c) मुहाने के निकट नदी का वेग कम होना
(d) उपर्युक्त सभी
[read more] (d) उपर्युक्त सभी [/read]
5. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा कौन-सा है?
(a) नील नदी का डेल्टा
(b) सुन्दर वन डेल्टा
(c) अमेजन नदी का डेल्टा
(d) मिसीसिपी नदी का डेल्टा
[read more] (b) सुन्दर वन डेल्टा [/read]
6. गंगा तथा मिसीसिपी नदियों का डेल्टा किस प्रकार का डेल्टा माना जाता है?
(a) ज्वारनदमुखी डेल्टा
(b) प्रगतिशील डेल्टा
(c) चापाकार डेल्टा
(d) पक्षीपाद डेल्टा
[read more] (b) प्रगतिशील डेल्टा [/read]
7. परित्यक्त (Abandoned) डेल्टा का उदाहरण निम्न में से किस नदी द्वारा प्रस्तुत किया जाता है?
(a) ह्वांगहो
(b) नील
(c) गंगा
(d) अमेजन
[read more] (a) ह्वांगहो [/read]
8. नर्मदा और तापी किस प्रकार के डेल्टा का निर्माण करती है?
(a) चापाकार डेल्टा
(b) ज्वारनदमुखी डेल्टा
(c) पक्षीपाद डेल्टा
(d) परित्यक्त डेल्टा
[read more] (b) ज्वारनदमुखी डेल्टा [/read]
9. कौन-सी नदी पंजाकार डेल्टा का सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत करता है?
(a) नील
(b) गंगा
(c) मिसीसिपी
(d) हांगहो
[read more] (c) मिसीसिपी [/read]
10. निम्नलिखित में से किस नदी का डेल्टा चिड़िया के पैर (पंजे) जैसा है?
(a) नील
(b) ब्रह्मपुत्र
(c) अमेजन
(d) मिसीसिपी
[read more] (d) मिसीसिपी [/read]
11. गंगा नदी का डेल्टा किस प्रकार का है?
(a) चापाकार
(b) पंजाकार
(c) क्षीणाकार
(d) नौकाकार
[read more] (a) चापाकार [/read]
12. गंगा नदी अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती है। यह डेल्टा कहाँ से प्रारम्भ होता है?
(a) कोलकाता से
(b) गौर से
(c) बजबज से
(d) सुन्दर वन से
[read more] (b) गौर से [/read]
13. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी ज्वारनदमुख का निर्माण करती है?
(a) मेनाम
(b) नील
(c) यांग्टिसीक्यांग
(d) नर्मदा
[read more] (d) नर्मदा [/read]
14. नदी द्वारा वृद्धावस्था में किस महत्वपूर्ण स्थलाकृति की रचना होती है?
(a) जलप्रपात
(b) छाड़न झील
(c) जलोढ़ शंकु
(d) डेल्टा
[read more] (d) डेल्टा [/read]
15. शुष्क डेल्टा का निर्माण किन क्षेत्रों में कैसे होता है?
(a) समुद्रतटीय क्षेत्रों में नदियों द्वारा पुराने डेल्टा को छोड़ देने से
(b) पर्वतपाद प्रदेश में जहाँ नदियाँ पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है।
(c) नदियों के संगम क्षेत्र में उनके सम्मिलन से
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[read more] (b) पर्वतपाद प्रदेश में जहाँ नदियाँ पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है। [/read]
16. रेड रिवर (लाल नदी) के डेल्टा क्षेत्र में कौन-सा नगर स्थित है?
(a) वियन्तियान
(b) सिओल
(c) हनोई
(d) हैंकाऊ
[read more] (c) हनोई [/read]
Leave a Reply