Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

Complete Geography MaterialSpecial Notes For UGC NET/JRF

Indian Geography Capsule 11

भारत का भूगोल



Indian Geography Capsule 11

एक नजर में इन्हें जरुर देखें

1. कोपेन के जलवायु विभाजन के अनुसार भारत के किस भाग में लघु गर्म मानसून जलवायु (Amw) पाई जाती है-
उत्तर- दक्षिणी-पश्चिमी तट

2. भारत में शरदकालीन वर्षा के क्षेत्र है-
उत्तर- तमिलनाडु, कर्नाटक

3. गंगा मैदान में पूर्व से पश्चिम वर्षा की वार्षिक मात्रा घटती है क्योंकि-
उत्तर- वायु में नमी की मात्रा क्रमशः घटती जाती है

4. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण में ‘As’ भारत के किस क्षेत्र के लिये उपयोग किया जाता है-
उत्तर- तमिलनाडु तट

5. शीत ऋतु में तमिलनाडु में होने वाली वर्षा का प्रकार है-
उत्तर- चक्रवातीय वर्षा

6. भारत का ऋतु मानचित्र बनाया जाता है-
उत्तर- मर्केटर प्रक्षेप पर

7. कोपेन ने भारत को कितने जलवायु प्रदेशों में विभक्त किया है-
उत्तर- 8

8. स्टाम्प ने भारत को कितने जलवायु प्रदेशों में बांटा है-
उत्तर- 11

9. लैटेराइट मिट्टी के निर्माण हेतु उत्तरदायी है-
उत्तर- अपक्षालन और केशिका क्रिया

10. भारत मे किस मिट्टी का विस्तार सर्वाधिक क्षेत्रफल पर है-
उत्तर- जलोढ़ मिट्टी

11. पिट मिट्टी मुख्यतः पायी जाती है-
उत्तर- केरल में

12. गुजरात प्रदेश अधिकांशतः आच्छादित है-
उतर- काली मिट्टी से

13. अत्यंत सूक्ष्म कणों वाली मिट्टी है-
उत्तर- चिका मिट्टी

14. पश्चिमी घाट पर पायी जाने वाली वनस्पति है-
उत्तर- सदाहरित

15. हिमालय क्षेत्र में शंकु वन मिलते है-
उत्तर- 1500 से 3500 मीटर ऊँचाई के बीच

16. भारत मे मैंग्रोव वनस्पति का सर्वाधिक विस्तार किस राज्य में है-
उत्तर- पश्चिम बंगाल

17. भारत मे चन्दन के वृक्ष सर्वाधिक किस राज्य में है-
उत्तर- कर्नाटक में

18. सागौन वनस्पति महत्वपूर्ण है-
उत्तर- पश्चिमी घाट की

19. कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का सर्वाधिक प्रतिशत वनाच्छादित है-
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश

20. भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यावसायिक वन है-
उत्तर- उष्णकटिबंधीय अर्द्ध सदाबहार वन

21. गंगा-महानदी डेल्टाई क्षेत्रों में वनस्पति पाए जाए है-
उत्तर- ज्वारीय वन

22. भारत मे चन्दन की लकड़ी के वन सर्वाधिक कहाँ पाए जाते है-
उत्तर- नीलगिरि की पहाड़ियों में

23. देश में सिंचित भूमि के सर्वाधिक भाग पर किस साधन द्वारा सिंचाई होती है-
उत्तर- नहर द्वारा

24. राजस्थान गुजरात की संयुक्त बहुउद्देश्यीय परियोजना है-
उत्तर- माही बजाज

25. सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बनाया गया है-
उत्तर- नर्मदा

26. 1902 ई० में भारत की सबसे पहली जल विद्युत परियोजना स्थापित की गई थी-
उत्तर- शिवसमुद्रम

27. जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गाँधी सागर जलाशयों का निर्माण किस नदी पर किया गया है-
उत्तर- चम्बल

28. रिहन्द बांध किस राज्य में स्थित है-
उत्तर- उत्तर प्रदेश

29. कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में सिंचाई के मुख्य साधन है-
उत्तर- तालाब

30. महानदी पर हीराकुंड परियोजना किस प्रदेश में बनाई गई है-
उत्तर- उड़ीसा

31. पोंग बाँध किस नदी पर बनाया गया है-
उत्तर- व्यास नदी

32. भारत के किस राज्य में इडुक्की जल-विद्युत परियोजना स्थित है-
उत्तर- केरल

33. तुलबुल परियोजना सम्बन्धित है-
उतर- झेलम नदी से

34. राजस्थान और मध्यप्रदेश की संयुक्त परियोजना है-
उत्तर- चम्बल परियोजना

35. इन्दिरा गाँधी नहर निकलती है-
उत्तर- हरिके बाँध से

36. जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बनी जल विद्युत परियोजना है-
उत्तर- सलाल

37. टिहरी बांध परियोजना से निर्मित जलाशय का नाम है-
उत्तर- स्वामी रामतीर्थ सागर

38. देश मे नलकूपों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई होती है-
उत्तर- उत्तर प्रदेश में

39. भारत मे प्रथम बहुउद्देश्यीय परियोजना का प्रारंभ किया गया था-
उत्तर- दामोदर नदी पर

40. बकिंघम नहर का मुख्य कार्य है-
उत्तर- नौकागमन

41. त्रिवेणी नहर किस नदी से सम्बंधित है-
उत्तर- गण्डक नदी से

42. समोच्च रेखा कृषि, वेदिका कृषि और पट्टिका कृषि की जाती है-
उत्तर- मृदा अपरदन को रोकने हेतु

43. भारत को कितने कृषि जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया गया है-
उत्तर- 15

44. भारत मे दलहनों का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है-
उत्तर- मध्यप्रदेश

45. देश में कुल खाद्यान्न के उत्पादन में प्रथम स्थान वाला राज्य है-
उत्तर- उत्तर प्रदेश

46. देश में किस फसल का क्षेत्र सबसे अधिक सिंचित है-
उत्तर- गेंहूँ

47. देश मे प्रति हेक्टेयर सबसे अधिक उपज किस फसल की होती है-
उत्तर- गेहूँ

48. देश मे मात्रा की दृष्टि से सबसे अधिक उत्पादन किस फसल का होता है-
उत्तर- चावल

49. देश मे सर्वाधिक सकल बोया गया क्षेत्र किस फसल के अंतर्गत है-
उत्तर- चावल

50. विश्व में प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन में भारत का स्थान है-
उत्तर- दूसरा

Indian Geography Capsule 11
प्राकृतिक रबड़


Read More

Indian Geography Capsule 1

Indian Geography Cpasule 2

Indian Geography Capsule 3

Indian Geography Capsule 4

Indian Geography Capsule 5

Indian Geography Capsule 6

Indian Geography Capsule 7

Indian Geography Capsule 8

Indian Geography Capsule 9

Indian Geography Capsule 10

Indian Geography Capsule 11

Indian Geography Capsule 12

Indian Geography Capsule 13

Indian Geography Capsule 14

Indian Geography Capsule 15

Indian Geography Capsule 16

नोट :  मैं आशा करता हूँ कि भारत का भूगोल से सम्बंधित सभी Capsule आपके परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact क सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामनाता हूँ।

Thank You @ By Dr. Amar Kumar


Read More:

भूगोल- सामान्य भूगोल और भारत का भूगोल

इतिहास

राजनीतिशास्त्र

अर्थशास्त्र

जीवविज्ञान

भौतिकशास्त्र

रसायनशास्त्र

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home