Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

NCERT CLASS 7

अध्पयाय 1 पर्यावरण/Environment/CHAPTER-1 NCERT CLASS-7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions

               (हिन्दी माध्यम)            

अध्याय-1. पर्यावरण (Environment)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



   Environment

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) पारितंत्र क्या है?

उत्तर – वैसे तंत्र जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं जिसमें वे निवास करते हैं, उसे पारितंत्र कहा जाता है। वह सब ऊर्जा और पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा सम्बद्ध है। 

      इस प्रकार सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक-दूसरे पर भी आश्रित हैं। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, नदी, महासागर एवं छोटे-से ताल का भी एक पारितंत्र हो सकता है।

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर – भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनने वाले पर्यावरण को प्राकृतिक पर्यावरण कहा जाता है।

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से है ?

उत्तर – पर्यावरण के प्रमुख घटक दो होते हैं-

जैविक घटक (जीवीय) – पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु

अजैविक घटक (अजीवीय) – भूमि, जल, वायु इत्यादि।

(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।

उत्तर – मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण निम्नलिखित है –

◆फसल उगाना 

◆पशुपालन 

◆ औद्योगिक क्रांति

◆ व्यापार एवं वाणिज्य

(च) स्थल मंडल क्या है ?

उत्तर – पृथ्वी की ठोस पर पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढका होता है। या पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि जैसी विभिन्न स्थल आकृतियों वाला विषम धरातल होता है। ये स्थलाकृतियाँ महाद्वीपों के अलावा महासागर की सतह पर भी पाई जाती है। अर्थात स्थलमंडल वह क्षेत्र है जो हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि पशुओं को चरने के लिए घास स्थल प्रदान करता है। यह खनिज संपदा का भी एक सोच है।

(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या है?

उत्तर – जीवीय पर्यावरण – पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु।

(ज) जैवमंडल क्या है ?

उत्तर- पादप एवं जीव-जंतु मिलकर जलमंडल या सजीव संसार का निर्माण करते हैं। यह पृथ्वी वह संकीर्ण क्षेत्र है जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं।

1. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है?

(i) मरुस्थल

(ii) ताल

(iii) वन

उत्तर – (ii) ताल

(ख) इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?

(i) स्थल

(ii) धर्म

(iii) समुदाय

उत्तर – (i) स्थल

(ग) इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण है?

(i) पहाड़

(ii) पर्वत

(iii) सड़क

उत्तर – (iii) सड़क

(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है?

(i) पादप-वृद्धि

(ii) जनसंख्या वृद्धि

(iii) फसल वृद्धि

उत्तर –(ii) जनसंख्या वृद्धि

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

                              उत्तर 

(क) जैवमंडल  – (v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।

(ख) वायुमंडल – (i) पृथ्वी को घेरने वाले वायु की चादर 

(ग) जलमंडल – (ii) जलीय क्षेत्र

(घ) पर्यावरण – (iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र

4. कारण बताइए –

(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

उत्तर – कार का धूआँ वायु को प्रदूषित करता है, पानी को पात्र में एकत्रित किया जाता है, भोजन को बर्तनों में परोसा जाता है और भूमि पर कारखानों का निर्माण होता है।

           मानव कार, मिल, कारखानों एवं बर्तनों का निर्माण करता है। इस प्रकार से मानव प्राकृतिक पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

(ख) पौधे एवं जीव जंतु एक दूसरे पर आश्रित है।

उत्तर – सभी पेड़-पौधे जीव-जंतु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक-दूसरे पर भी आश्रित है। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन, घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासाग एवं छोटे-से ताल भी एक पारितंत्र हो सकता है।


Read More:

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home