Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

NCERT CLASS 7

रेगिस्तान में जीवन / LIFE IN THE DESERTS / CHAPTER 10 NCERT CLASS7

  
NCERT CLASS-7 Geography Solutions      
   (हिन्दी माध्यम)

 अध्याय-10. रेगिस्तान में जीवन (LIFE IN THE DESERTS)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



LIFE IN THE DESERTS

          
 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 
 
(क) विश्व में कौन-से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं?
उत्तर – विश्व में रेगिस्तान दो प्रकार के पाए जाते हैं – गर्म रेगिस्तान एवं ठंडा रेगिस्तान
(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है ?
उत्तर – सहारा रेगिस्तान अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।
(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या है?
उत्तर – लद्दाख एक ठंडा रेगिस्तान है। लद्दाख की ऊँचाई कारगिल में लगभग 3000 मीटर से लेकर काराकोरम में 8000 मीटर से भी अधिक पाई जाती है। अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ की जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क होती है। इस ऊँचाई पर वायु परत पतली होती है जिससे सूर्य की गर्मी की अत्यधिक तीव्रता महसूस होती है।
         यहाँ ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0° सेल्सियस से कुछ ही अधिक होता है एवं रात में तापमान 0° से -30° सेल्सियस से नीचे चला जाता है। शीत ऋतु में यह बर्फीला ठंडा हो जाता है। तापमान लगभग हर समय -40° सेल्सियस से नीचे ही रहता है। चूँकि यह हिमालय की वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित है।
   
        अतः यहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है, मुश्किल से 10 सेंटीमीटर प्रति वर्ष। यह क्षेत्र बर्फीली हवाओं एवं तेज जलाने वाले सूर्यातप का अनुभव करता है।
(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या है?
उत्तर – लद्दाख का मुख्य क्रियाकलाप पर्यटन है, देश-विदेश से अनेक पर्यटक यहाँ पर्यटन के लिए आते हैं। गोंपा- दर्शन, घास के मैदानों व हिमनदों की सैर एवं उत्सवों तथा अनुष्ठानों को देखना यहाँ के प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। 
(च) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं ?
उत्तर – सहारा रेगिस्तान के लोग धूल भरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।
(छ) लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर – यहाँ उच्च शुष्कता के कारण वनस्पति विरल है। यहाँ जानवरों के चरने के लिए कहीं-कहीं पर ही घास एवं छोटी झाड़ियाँ मिलती है। घाटी में शरपत (विलो) एवं पॉप्लर के उपवन देखे जा सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु में सेब, खुबानी एवं अखरोट जैसे पेड़ पल्लवित होते हैं।
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए  –
(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित हैं?
(i) दक्षिणी
(ii) उत्तरी
(iii) पश्चिमी
उत्तर – (ii) उत्तरी
(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?
(i) ठंडा
(ii) गर्म
(iii) मृदु
उत्तर –(ii) गर्म
(ग) लद्धाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी है –
(i) ईसाई एवं मुसलमान
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(iii) ईसाई एवं बौद्ध
उत्तर –(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(घ) रेगिस्तान की विशेषता है –
(i) विरल वनस्पति
(ii) अधिक वर्षण
(iii) अल्प जलवाष्पण
उत्तर – (i) विरल वनस्पति
(च) लद्धाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध है –
(i) मंदिर
(ii) चर्च
(iii) बौद्ध मठ
उत्तर – (iii) बौद्ध मठ
(छ) मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है – 
 (i) गेहूँ
(ii) मकई
(iii) कपास
उत्तर –(iii) कपास
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए –
                                   उत्तर 
(क) मरूद्यान –   (iv) जल के साथ गर्त
(ख) बेदूईन –  (vi) सहारा
(ग) तेल –   (i) लीबिया
(घ) गैंग्री –  (iii) हिमनद
(च) लामायुरू –  (ii) बौद्ध मठ 
4. कारण बताइए-
(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है ।
उत्तर – सहारा रेगिस्तान की जलवायु अत्यधिक गर्म एवं शुष्क है। यहाँ की वर्षा ऋतु अल्पकाल के लिए होती है। यहाँ आकाश बादल रहित एवं निर्मल होता है। यहाँ नमी संचय होने की अपेक्षा तेजी से वाष्पित हो जाती है। दिन अविश्वसनीय रूप से गर्म होते हैं। दिन के समय तापमान 50° सेल्सियस से ऊपर पहुँच जाता है, जिससे रेत एवं नग्न चट्टानें अत्यधिक गर्म हो जाती है। इनके ताप का वितरण होने से चारों तरफ सब कुछ गर्म हो जाता है। रातें अत्यधिक ठंडी होती है तथा तापमान गिरकर हिमांक बिंदु, लगभग 0° सेल्सियस तक पहुँच जाता है। यही कारण है कि रेगिस्तान में इतनी अधिक विषम जलवायु के कारण अत्यल्प वनस्पति होती है। वनस्पतियों में मुख्यतः कैक्टस, खजूर के पेड़ एवं ऐकेशिया पाए जाते हैं। यहाँ कुछ स्थानों पर मरूद्यान-खजूर के पेड़ों से घिरे हरित द्वीप पाए जाते हैं।
(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
उत्तर – सहारा रेगिस्तान के लोग धूल भरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।
5. मानचित्र कौशल-
(क) अफ्रीका के मानचित्र पर सहारा रेगिस्तान एवं इसके आसपास के लिए चार देशों को चिन्हित करें।
उत्तर-
(ख) भारत के रूप रेखा मानचित्र पर काराकोरम श्रेणी, जास्कर श्रेणी, लद्दाख एवं जोजिला दर्रा को चिन्हित करें।

उत्त


Read More:

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home