रेगिस्तान में जीवन / LIFE IN THE DESERTS / CHAPTER 10 NCERT CLASS7

  
NCERT CLASS-7 Geography Solutions      
   (हिन्दी माध्यम)

 अध्याय-10. रेगिस्तान में जीवन (LIFE IN THE DESERTS)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



LIFE IN THE DESERTS

          
 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 
 
(क) विश्व में कौन-से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं?
उत्तर – विश्व में रेगिस्तान दो प्रकार के पाए जाते हैं – गर्म रेगिस्तान एवं ठंडा रेगिस्तान
(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है ?
उत्तर – सहारा रेगिस्तान अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है।
(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या है?
उत्तर – लद्दाख एक ठंडा रेगिस्तान है। लद्दाख की ऊँचाई कारगिल में लगभग 3000 मीटर से लेकर काराकोरम में 8000 मीटर से भी अधिक पाई जाती है। अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ की जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क होती है। इस ऊँचाई पर वायु परत पतली होती है जिससे सूर्य की गर्मी की अत्यधिक तीव्रता महसूस होती है।
         यहाँ ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0° सेल्सियस से कुछ ही अधिक होता है एवं रात में तापमान 0° से -30° सेल्सियस से नीचे चला जाता है। शीत ऋतु में यह बर्फीला ठंडा हो जाता है। तापमान लगभग हर समय -40° सेल्सियस से नीचे ही रहता है। चूँकि यह हिमालय की वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित है।
   
        अतः यहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है, मुश्किल से 10 सेंटीमीटर प्रति वर्ष। यह क्षेत्र बर्फीली हवाओं एवं तेज जलाने वाले सूर्यातप का अनुभव करता है।
(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या है?
उत्तर – लद्दाख का मुख्य क्रियाकलाप पर्यटन है, देश-विदेश से अनेक पर्यटक यहाँ पर्यटन के लिए आते हैं। गोंपा- दर्शन, घास के मैदानों व हिमनदों की सैर एवं उत्सवों तथा अनुष्ठानों को देखना यहाँ के प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। 
(च) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं ?
उत्तर – सहारा रेगिस्तान के लोग धूल भरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।
(छ) लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर – यहाँ उच्च शुष्कता के कारण वनस्पति विरल है। यहाँ जानवरों के चरने के लिए कहीं-कहीं पर ही घास एवं छोटी झाड़ियाँ मिलती है। घाटी में शरपत (विलो) एवं पॉप्लर के उपवन देखे जा सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु में सेब, खुबानी एवं अखरोट जैसे पेड़ पल्लवित होते हैं।
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए  –
(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित हैं?
(i) दक्षिणी
(ii) उत्तरी
(iii) पश्चिमी
उत्तर – (ii) उत्तरी
(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?
(i) ठंडा
(ii) गर्म
(iii) मृदु
उत्तर –(ii) गर्म
(ग) लद्धाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी है –
(i) ईसाई एवं मुसलमान
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(iii) ईसाई एवं बौद्ध
उत्तर –(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(घ) रेगिस्तान की विशेषता है –
(i) विरल वनस्पति
(ii) अधिक वर्षण
(iii) अल्प जलवाष्पण
उत्तर – (i) विरल वनस्पति
(च) लद्धाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध है –
(i) मंदिर
(ii) चर्च
(iii) बौद्ध मठ
उत्तर – (iii) बौद्ध मठ
(छ) मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है – 
 (i) गेहूँ
(ii) मकई
(iii) कपास
उत्तर –(iii) कपास
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए –
                                   उत्तर 
(क) मरूद्यान –   (iv) जल के साथ गर्त
(ख) बेदूईन –  (vi) सहारा
(ग) तेल –   (i) लीबिया
(घ) गैंग्री –  (iii) हिमनद
(च) लामायुरू –  (ii) बौद्ध मठ 
4. कारण बताइए-
(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है ।
उत्तर – सहारा रेगिस्तान की जलवायु अत्यधिक गर्म एवं शुष्क है। यहाँ की वर्षा ऋतु अल्पकाल के लिए होती है। यहाँ आकाश बादल रहित एवं निर्मल होता है। यहाँ नमी संचय होने की अपेक्षा तेजी से वाष्पित हो जाती है। दिन अविश्वसनीय रूप से गर्म होते हैं। दिन के समय तापमान 50° सेल्सियस से ऊपर पहुँच जाता है, जिससे रेत एवं नग्न चट्टानें अत्यधिक गर्म हो जाती है। इनके ताप का वितरण होने से चारों तरफ सब कुछ गर्म हो जाता है। रातें अत्यधिक ठंडी होती है तथा तापमान गिरकर हिमांक बिंदु, लगभग 0° सेल्सियस तक पहुँच जाता है। यही कारण है कि रेगिस्तान में इतनी अधिक विषम जलवायु के कारण अत्यल्प वनस्पति होती है। वनस्पतियों में मुख्यतः कैक्टस, खजूर के पेड़ एवं ऐकेशिया पाए जाते हैं। यहाँ कुछ स्थानों पर मरूद्यान-खजूर के पेड़ों से घिरे हरित द्वीप पाए जाते हैं।
(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
उत्तर – सहारा रेगिस्तान के लोग धूल भरी आँधियों एवं गर्म वायु से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।
5. मानचित्र कौशल-
(क) अफ्रीका के मानचित्र पर सहारा रेगिस्तान एवं इसके आसपास के लिए चार देशों को चिन्हित करें।
उत्तर-
(ख) भारत के रूप रेखा मानचित्र पर काराकोरम श्रेणी, जास्कर श्रेणी, लद्दाख एवं जोजिला दर्रा को चिन्हित करें।

उत्त


Read More:

शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन/LIFE IN THE TEMPERATE GRASSLANDS/ CHAPTER 9 NCERT CLASS7

  NCERT CLASS-7 Geography Solutions 
  (हिन्दी माध्यम)

 अध्याय-9. शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन

(LIFE IN THE TEMPERATE GRASSLANDS)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



LIFE IN THE TEMPERATE 
1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उत्तर-अमेरिकी शीतोष्ण घास स्थल को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घासस्थल को प्रेअरी कहते हैं।
(ख) उत्तर-अमेरिकी घासस्थल के पशु चारागाह को क्या कहते हैं ?
उत्तर – उत्तर-अमेरिकी घासस्थल के पशु चारागाह को रैंच कहते हैं।
(ग) वेल्ड को अपवाहित करने वाली नदियों के नाम बताइए।
उत्तर – वेल्ड को अपवाहित करने वाली नदियों के नाम – ऑरेंज एवं लिमपोपो है।
(घ) वेल्ड में वर्षा ऋतु कब आती है?
उत्तर – वेल्ड क्षेत्र में वर्षा नवंबर से फरवरी के बीच ग्रीष्मकालीन महीनों में होती है। यह वेल्ड के तटों पर गर्म महासागरीय जलधारा प्रवाहित होने के कारण होता है। यदि शीत ऋतु में जून से अगस्त तक के महीनों में वर्षा कम होती है तो यह क्षेत्र सूखाग्रस्त हो सकता है।
(च) दक्षिण अफ्रीका के घासस्थल के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका के घासस्थल के लोगों का मुख्य व्यवसाय भेड़ पालन है। भेड़ मुख्यतः उन के लिए पाली जाती है तथा इससे वेल्ड में ऊनी उद्योग विकसित हुआ है। मेरिनो भेड़ एक लोकप्रिय प्रजाति है तथा दुग्ध उत्पादन यहाँ का दूसरा महत्वपूर्ण व्यवसाय है। पशुपालन गर्म एवं नम प्रदेशों में किया जाता है एवं मक्खन, चीज जैसे दुग्ध पदार्थों का उत्पादन घरेलू उपयोग एवं निर्यात के लिए किया जाता है।
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –
(क) मिसीसिपी नदी अपवाहित करती है-
(i) कनाडा
(ii) अफ्रीका
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर – (iii) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ख) ड्रेकेंन्सवर्ग पर्वत किसके पश्चिम में स्थित हैं?
(i) प्रेअरी
(ii) वेल्ड
(iii) पंपास
उत्तर – (ii) वेल्ड
(ग) मोरिनो प्रजाति है?
(i) मछली
(ii) हाथी
(iii) भेड़
उत्तर – (iii) भेड़
(घ) किम्बरले किसके लिए प्रसिद्ध है?
(i) हीरा
(ii) चाँदी
(iii) प्लैटिनम
उत्तर –(i) हीरा
 
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए-
                            उत्तर 
(क) काओबॉय –   (ii) प्रेअरी
(ख) सोना –    (v) जोहांसबर्ग
(ग) कुडू –       (vi) पशु
(घ) चिनूक –   (iii) गर्म पवन
(च) कोयला –   (iv) वेल्ड
4. कारण बताइए-
(क) प्रेयरी को विश्व का धन्यगार कहा जाता है।
उत्तर – गेहूँ के अत्याधिक उत्पादन के कारण प्रेअरी को विश्व का धान्यगार भी कहा जाता हैं।
(ख) वेल्ड में ऊनी उद्योग का विकास
उत्तर – वेल्ड का मुख्य व्यवसाय भेड़ पालन है। भेड़ मुख्यतः ऊन लिए ही पाली जाती है। यही कारण है कि वेल्ड में ऊनी उद्योग काफी अधिक विकसित हुआ है।
5. मानचित्र कौशल-

उत्तरी अमेरिका के रेखा मानचित्र पर रॉकी पर्वत ग्रेट लेक मिसीसिपी नदी सास के चार नदी शिकागो एवं विनिपेग शह चिन्हित करें


Read More:

मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश/HUMAN ENVIRONMENT INTERACTIONS-THE TROPICAL AND THE SUBTROPICAL REGION, CHAPTER 8 NCERT CLASS 7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions 
(हिन्दी माध्यम) 

अध्याय-8. मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



पर्यावरण अन्योन्यक्रिया

 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उस महाद्वीप का नाम बताएँ जो अमेजन बेसिन में स्थित है।
उत्तर – दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में अमेजन बेसिन स्थित है।
(ख) अमेजन बेसिन के लोग कौन-सी फसल उपजाते जाते हैं?
उत्तर – अमेजन बेसिन के लोग शाक-सब्जी, टेपियोका, अनन्नास, शकरकंद, कॉफी, मक्का एवं कोको जैसी फसल यहाँ उगाई जाती है।
(ग) अमेजन के वर्षा वन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर – वर्षा वन में प्राणीजात की प्रचुरता होती है। टूकन, गुंजन, रंगीन पक्षति वाले पक्षि एवं भोजन के लिए बड़ी चोंच वाले विभिन्न प्रकार के पक्षी जो भारत में पाए जाने वाले सामान्य पक्षियों से भिन्न होते हैं यहाँ पाए जाते हैं।
(घ) गंगा नदी के तट पर कौन-से प्रमुख शहर स्थित है?
उत्तर – गंगा नदी के तट पर प्रमुख शहर प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, पटना एवं कोलकाता जैसे 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर स्थित है।
(च) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते है?
उत्तर – एक सींग वाला गैंडा ब्रह्मपुत्र के मैदानों में पाया जाता है।
 
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए-

(क) टूकन क्या है?
(i) पक्षी
(ii) पशु
(iii) फसलें
उत्तर –(i) पक्षी

(ख) मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है?
(i) गंगा बेसिन
(ii) अफ्रीका
(iii) अमेजन
उत्तर – (iii) अमेजन

(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?
(i) औरेंज
(ii) हुगली
(iii) भागीरथी
उत्तर – (ii) हुगली

(घ) देवदार एवं फर किसके प्रकार है ?
(i) शंकुधारी वृक्ष
(ii) पर्णपाती वृक्ष
(iii) क्षुप
उत्तर –(i) शंकुधारी वृक्ष

(च) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते है?

 (i) पर्वतों में
(ii) डेल्टा क्षेत्रों में
(iii) अमेजन में
उत्तर –(ii) डेल्टा क्षेत्रों में
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए –
                                  उत्तर
(क) सूती कपड़े – (v) गंगा के मैदान
(ख) मलोका – (iv) ढालू छत
(ग) पिरान्या – (vii) मत्स्य
(घ) रेशम कीट – (iii) रेशम कीटपालन
(च) काजीरंगा – (i) असम
4. कारण बताईए –
(क) वर्षा वन लुप्त हो रहे हैं।
उत्तर – विकास की गतिविधियों के कारण जैविक विविधता वाले वर्षावन धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि प्रतिवर्ष अमेजन बेसिन के वर्षा वन का बड़ा भाग लुप्त होता जा रहा है। वर्षा वनों के लुप्त होने से व्यापक प्रभाव होता है। वर्षा के कारण मिट्टी की ऊपरी परत बह जाती है एवं सघन वन बंजर भूमि में बदल जाता है।
(ख) गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।

उत्तर – गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदान काफी उपजाऊ है। इन स्थानों पर फसल उगाने के लिए समतल भूमि उपलब्ध है। यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है और धान यहाँ का मुख्य फसल है क्योंकि यहाँ अधिक वर्षा होती है चूँकि धान की खेती के लिए पर्याप्त जल की आवश्यकता होती है। 
5. मानचित्र कौशल
(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ। दोनों नदियों की महत्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ।

(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र प भूमध्य रेखा खींचें। उन देशों को चिन्हित करें जहाँ से भूमध्य रेखा गुजरती है।


Read More:

मानवीय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन, एवं संचार/HUMAN ENVIRONMENT-SETTLEMENT,TRANSPORT AND COMMUNICATION/ CHAPTER 7 NCERT CLASS7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions
(हिन्दी माध्यम) 

अध्याय-7. मानवीय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन, एवं संचार

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



मानवीय पर्यावरण

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
 
(क) परिवहन के चार प्रकार क्या है?
उत्तर – परिवहन के चार प्रकार निम्नलिखित है-
(i) सड़कमार्ग
(ii) जलमार्ग
(iii) रेलमार्ग
(iv) वायुमार्ग
(ख) बस्ती से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – वह स्थान जहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं उसे बस्ती कहा जाता है। बस्तियाँ स्थायी या अस्थायी हो सकती है। जो बस्तियाँ कुछ समय के लिए बनाई जाती है उन्हें अस्थायी बस्तियाँ कहते हैं और जो बस्तियाँ हमेशा के लिए बनाई जाती है उसे स्थायी बस्तियाँ कहते हैं। यद्धपि अधिकांश बस्तियाँ आज अस्थायी ही है।
(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या है?
उत्तर – ग्रामीण लोग कृषि, मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन संबंधी कार्य करते हैं।
(घ) रेल मार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ
उत्तर – रेलमार्ग के दो गुण निम्नलिखित है –
(i) कम खर्च में आवागमन
(ii) तीव्रता से आवागमन
(च) संचार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – दूसरों के पास तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया को संचार कहा जाता है। तकनीकी विकास के साथ मानव ने संचार के नए एवं तीव्र साधनों को विकसित कर लिया है।संचार के क्षेत्र में विकास से विश्व में सूचना क्रांति आई है।
(छ) जनसंपर्क माध्यम क्या है?
उत्तर – समाचार पत्रों, रेडियों एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं, इसीलिए इस प्रकार के साधन को जनसंपर्क माध्यम कहते हैं।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए–

(क) इनमें से कौन संचार के साधन नही है?
(i) टेलीफोन
(ii) पुष्तक
(iii) मेज
उत्तर – (iii) मेज
(ख) इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण हैं?
(i) फ्लाईओवर
(ii) एक्सप्रेस वे
(iii) सब वे
उत्तर – (iii) सब वे
(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लीए, निम्न में से कौन-सा यातायात साधन उपयुक है –
(i) जहाज
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार
उत्तर – (i) जहाज
(घ) यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता ? 
 (i) साईकिल
(ii) बस
(iii) हवाईजहाज
उत्तर –(i) साईकिल
 
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –
                                      उत्तर  
(क) इंटरनेट –  (v) संचार का एक साधन
(ख) नहर मार्ग –  (iv) अंतर्देशीय जलमार्ग
(ग) नगरीय क्षेत्र – (i) क्षेत्र जहाँ के लोग उत्पादन, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं
(घ) सघन बस्ती –  (ii) आस-पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
 
4. कारण बताइए –
आज का विश्व सिमटता जा रहा है।
उत्तर – विश्व सिमटने से तात्पर्य लोगों के बीच आज संचार के क्षेत्र में नए एवं तीव्र साधनों के विकसित होने से सूचना क्रांति आई है। इससे सूचना आदान-प्रदान करना बहुत ही आसान हो गया है। लोगों को दूर रहते हुए भी पास होने का एहसास होने लगा है। आज सेल्यूलर फोन के द्वारा बेतार टेलिफोनिक संचार अत्यधिक लोकप्रिय हो चुका है।

     इंटरनेट के माध्यम से विश्व भर में केवल सूचना एवं परस्पर समीपता ही नहीं मिलती अपितु इनसे हमारा जीवन अधिक सुखमय भी बन गया है। अब हम घर बैठे ही रेल, हवाई जहाज एवं सिनेमा या होटल तक के लिए टिकट आरक्षित करवा सकते हैं। संपूर्ण विश्व में इस प्रकार लोगों के बीच, लोगों एवं सेवाओं तथा संस्थाओं के बीच तीव्र गति से आपसी संपर्क संभव होने के कारण आज विश्व सिमटता जा हा है।


Read More:

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन/NATURAL VEGETATION AND WILD LIFE/ CHAPTER 6 NCERT CLASS7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions 

(हिन्दी माध्यम) 

    अध्याय-6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

(NATURAL VEGETATION AND WILD LIFE)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



                        
NATURAL VEGETATION
1. लिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
  
(क) वनस्पतियों का विकास किन दो कारकों पर अधिकतर निर्भर करता है?
उत्तर – वनस्पतियों का विकास तापमान एवं नमी पर निर्भर करती है। इसके अलावा यह ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई जैसे कारकों पर भी निर्भर करती है।
(ख) प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ कौन-सी है ?
उत्तर – प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ निम्नलिखित है –
(i) वन- जो वन वृक्षों के लिए उपयुक्त तापमान एवं परिपूर्ण वर्षा वाले क्षेत्रों में उगते हैं। इन कारकों के आधार पर सघन एवं खुले वन विकसित होते हैं।
(ii) घासस्थल- जो मध्यम वर्षा वाले क्षेत्र में विकसित होते हैं।
(iii) काँटेदार झारियाँ- काँटेदार झाड़ एवं झारियाँ केवल शुष्क क्षेत्रों में पैदा होते हैं।
(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर – उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम- रोजवुड, महोगनी है।
(घ) विश्व के किस भाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं ?
उत्तर – उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन मानसूनी वन होते है जो भारत, उत्तरी ऑस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते है।
(च) नींबू-वंश (सिट्रस) के फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं ?
उत्तर – नींबू-वंश (सिट्रस) के फल भूमध्यसागरीय जलवायु में उगाए जाते हैं।
(छ) शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ
उत्तर – शंकुधारी वन के चार उपयोग निम्नलिखित है-
(i) लुगदी बनाने में
(ii) माचिस बनाने के उपयोग में
(iii) पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए
(iv) रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय भालू जैसे जानवरों के शरणस्थली के रूप में।
(ज) विश्व के किन भागों में मौसमी घास स्थल पाए जाते हैं?
उत्तर – विश्व के शीतोष्ण कटिबंधीय भागों में मौसमी घास स्थल पाए जाते हैं।
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –
(क) काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं
(i) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ii) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
(i (iii) टुन्ड्रा वनस्पति में
उत्तर – (iii) टुन्ड्रा वनस्पति में
(ख) कांटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं
(i) गर्म एवं आद्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में 
(ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में
(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर – (ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में
(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर :
(i) बन्दर
(ii) जिराफ
(iii) ऊँट
उत्तर –(i) बन्दर
(घ) शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति :
(i) रोजवुड
(ii) चीड़
(iii) सागवान
उत्तर –(ii) चीड़
(च) स्टेपी घसस्थल पाए जाते हैं
(i) दक्षिण अफ्रीका
(ii) आस्ट्रेलिया
(iii) मध्य एशिया 
 उत्तर – (iii) मध्य एशिया
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए –
                           उत्तर 
(क) वालरस – (iii) एक ध्रुवीय जानवर 
(ख) देवदार का वृक्ष – (i) नरम काष्ठ पेड़
(ग) जैतून –  (vi) एक नींबू -वंश (सिट्रस) का फल
(घ) हाथी – (ii) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन का एक जानवर 
(च) कंपोस –  (vii) ब्राजील की उष्णकटिबंधीय घास स्थल
(छ) डाउन –  (iv) ऑस्ट्रेलिया के शीतोष्ण घसस्थल
4. कारण बताइए-
(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है।
उत्तर – ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है जो उन्हें ठंडी जलवायु में सुरक्षित रखता है।
(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।
उत्तर – उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में वृक्ष पतियाँ झाड़ देते हैं।
(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।

उत्तर – प्राकृतिक वनस्पतियों के प्रकार में बदलाव का मुख्य कारण जलवायु का बदलाव है। जलवायु बदलने के कारण ही वनस्पति के प्रका एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।


Read More:

जल/WATER/NCERT CHAPTER-5 CLASS7

       NCERT CLASS-7 Geography Solutions 
  (हिन्दी माध्यम)      

अध्याय-5. जल (Water)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें




Water
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
 
(क) वर्षण क्या है?
उत्तर – सूर्य के ताप के कारण जल वाष्पित हो जाता है और ये जलवाष्प ठंडा होने पर संगठित होकर बादलों का रूप ले लेता है। फिर यहाँ से यह वर्ष, हिम तथा सहिम वृष्टि के रूप में धरती या समुद्र पर नीचे गिरता है, जिसे वर्षण कहा जाता है। 
(ख) जल चक्र क्या है?
उत्तर – जिस प्रक्रम में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और झील, नदी, सागर, महासागरों वायुमंडल एवं धरती के बीच चक्कर लगाता रहता है उसे जलचक्र कहते हैं।
(ग) लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
उत्तर – लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारकों में पवन, भूकंप, ज्वालामुखी उद्गार, जल के नीचे भूस्खलन, ज्वार-भाटा इत्यादि है।
(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
उत्तर – महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं –
◆ समुद्री जल का तापमान
◆ सागरीय जल की लवणता
◆ सागर में आने वाले ज्वार-भाटा
◆ सागरीय सतह पर लगने वाले वायुदाब
◆ सागरीय जल का घनत्व
(च) ज्वार-भाटा क्या है तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं?
उत्तर – दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना ज्वार-भाटा कहलाता है। जब सर्वाधिक ऊँचाई तक उठकर जल, तट के बड़े हिस्से को डुबो देता है, तब उसे ज्वार कहते हैं। जब जल अपने निम्नतम स्तर तक आ जाता है एवं तब से पीछे चला जाता है, तो उसे भाटा कहते हैं।
     सूर्य एवं चंद्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार-भाटे आते हैं। जब पृथ्वी का जल चंद्रमा के निकट होता है उस समय चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल से जल अभिकर्षित होता है, जिसके कारण उच्च ज्वार आते हैं। पूर्णिमा एवं अमावस्या के दिनों में सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी तीनों एक सीध में होते हैं और इस समय सबसे ऊँचे ज्वार उठते हैं। इस ज्वार को बृहत ज्वार कहते हैं। लेकिन जब चाँद अपने प्रथम एवं अंतिम चतुर्थांश में होता है तो पृथ्वी एवं सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल विपरीत दिशाओं से महासागरीय जल पर पड़ता है परिणामस्वरूप, निम्न ज्वार-भाटा आता है ऐसे ज्वार को लघु ज्वार भाटा करते हैं।
(छ) महासागरीय धाराएँ क्या है?
उत्तर – महासागरीय धाराएँ, निश्चित दिशा में महासागरीय सतह पर नियमित रूप से बहने वाली जल की धाराएँ होती है। महासागरीय धाराएँ गर्म या ठंडी हो सकती है। सामान्यतः गर्म महासागरीय धाराएँ भूमध्य रेखा के निकट उत्पन्न होती है एवं ध्रुवों की ओर प्रवाहित होती है। ठंडी धाराएँ,  ध्रुवों या उच्च अक्षांशों से उष्णकटिबंधीय निम्न अक्षांश की ओर प्रवाहित होती है।
2. कारण बताइए –
(क) समुद्री जल नमकीन होता है ।
उत्तर – महासागरों एवं समुद्रों का जल लवणीय होता है। क्योंकि इसमें अधिकांश नमक – सोडियम क्लोराइड या खाने में उपयोग किए जाने वाला नमक होता है। 
नोट : ◆ लवणता 1000 ग्राम जल में मौजूद नमक की मात्रा होती है। महासागर की औसत लवणता 35 भाग प्रति हजार ग्राम है।
◆ इजरायल के मृत सागर में 340 ग्राम प्रति लीटर लवणता होती है।
(ख) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है ।
उत्तर – आज कल मनुष्य की क्रियाकलापों के कारण ही  काफी मात्रा में जल प्रदूषित हो रहा है। उद्योगों से निकलने वाले हानिकारक रसायन युक्त जल तथा शहरों से निकलने वाले प्रदूषित जल के विभिन्न जलाशयों में मिलने से जल की गुणवत्ता का निरंतर ह्रास हो रहा है।
3. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –
(क) वह प्रक्रम जिस में जल लगातार अपने स्वरुप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल एवं स्थल के बीच चक्कर लगाता रहता है ?
(i) जल चक्र
(ii) ज्वार भाटा 
(iii) महासागरीय धाराएँ
उत्तर – (i) जल चक्र
(ख) सामान्यत: गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती है :
(i) ध्रुव के निकट
(ii) भूमध्य रेखा के निकट
(iii) दोनों में से कोई नहीं
उत्तर – (ii) भूमध्य रेखा के निकट
(ग) दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है ?
(i) ज्वार-भाटा
(ii) महासागरीय धाराएँ
(iii) तरंगें
उत्तर –(i) ज्वार-भाटा
4. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए-
                               उत्तर 
(क) कैस्पियन सागर- (i) विशालतम झील
(ख) ज्वा-भाटा- (ii) जल में आवधिक चढ़ाव एवं उतार
 (ग) सुनामी- (iii) तीव्र भूकंपीय तरंगें

(घ) महासागरीय धाराएँ- (iv) निश्चित मार्ग में प्रवाहित होने वाली जल-धाराएँ


Read More:

वायु/AIR/NCERT CHAPTER-4 CLASS 7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions    

       (हिन्दी माध्यम)

          अध्याय-4. वायु (Air)  

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



             

Air
      
1.निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
 
(क) वायुमंडल क्या है ?
उत्तर – पृथ्वी के चारों ओर घिरी हुई वायु के आवरण को वायुमंडल कहा जाता है। पृथ्वी पर सभी जीव जीवित रहने के लिए वायुमंडल पर निर्भर है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों के प्रभाव से हमारी रक्षा भी करता है।
(ख) वायुमंडल का अधिकतर भाग किन दो गैसों से बना है?
उत्तर – वायुमंडल का अधिकतर भाग नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन जैसी दो गैसों से बना है।
(ग) वायुमंडल में कौन-सी गैस हरित गृह प्रभाव पैदा करती है ?
उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल में फैलकर पृथ्वी से विकिरित ऊष्मा को पृथ्वी पर रोककर ग्रीन हाउस प्रभाव पैदा करती है। इसीलिए इसे ग्रीन हाउस गैस भी करते हैं। इसके अभाव में धरती इतनी ठंडी हो जाती कि इस पर रहना असंभव होता।
(घ) मौसम किसे कहते हैं ?
उत्तर – किसी स्थान या क्षेत्र के खास समय में वायुमंडलीय दशाओं को मौसम का कहा जाता है। अर्थात मौसम वायुमंडल की प्रत्येक घंटे तथा दिन-प्रतिदिन की स्थिति होती है। वायुदाब का क्षैतिज वितरण किसी स्थान पर उपस्थित वायुदाब के ताप द्वारा प्रभावित होता है।
(च) वर्षा के तीन प्रकार लिखें  ।
उत्तर – वर्षा के तीन प्रकार निम्नलिखित है –
(i) संवहनीय वर्षा
(ii) पर्वतीय वर्षा
(iii) चक्रवातीय वर्षा
(छ) वायुदाब क्या है ?
उत्तर – पृथ्वी की सतह पर वायु के भार द्वारा लगाया गया दाब, वायुदाब कहलाता है। वायुमंडल में ऊपर की ओर जाने पर दाब तेजी से गिरने लगता है। समुद्र स्तर पर वायुदाब सर्वाधिक होता है और ऊँचाई पर जाने पर यह घटता जाता है।
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –
(क) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हनिकारक किरणों से बचाती है ?
(i) कार्बन डाईऑकसाईड
(ii) नाईट्रोजन
(iii) ओजोन
उत्तर – (iii) ओजोन
(ख) वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है
(i) क्षोभमंडल
(ii) बाह्य वायुमंडल
(iii) मध्यमंडल
उत्तर – (i) क्षोभमंडल
(ग) वायुमंडल की निन्म परतों में कौन सी बादल विहीन है?
(i) क्षोभमंडल
(ii) समतापमंडल
(iii) मध्यमंडल
उत्तर – (ii) समतापमंडल
(घ) वायुमंडल की परतों में जब हम ऊपर जातें हैं, तब वायुदाब
(i) बढ़ता है
(ii) घटता है
(iii) समान रहता है
उत्तर –(ii) घटता है
(च) जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती है, उसे हम कहते हैं
(i) बादल
(ii) वर्षा
(iii) हिम
उत्तर –(ii) वर्षा
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही  जोड़े बनाइए –
                            उत्तर-
(क) व्यापारिक पवनें – (v) स्थायी पवन
(ख) लू –      (vi) स्थानीय पवन
(ग) मानसून –  (ii) मौसमी पवन
(घ) पवन –   (iii) पवन की क्षैतिज गति
 
4. कारण बताइए
(क) आर्द्र दिन में गीले कपड़े सूखने में अधिक समय लेते हैं।
उत्तर – जब जल पृथ्वी एवं विभिन्न जलाशयों से वाष्पित होता है तो यह जलवाष्प बन जाता है। वायु में किसी भी समय जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं। जब वायु में जलवाष्प की मात्रा अत्यधिक होती है तो उसे हम आर्द्र दिन कहते हैं।
   
       जैसे-जैसे वायु गर्म होती जाती है इसकी जलवाष्प धारण करने की क्षमता बढ़ती जाती है और इस प्रकार यह और अधिक आर्द्र हो जाती है। यही कारण है कि आर्द्र दिन में कपड़े सूखने में काफी समय लगता है एवं हमारे शरीर से पसीना आसानी से नहीं सूखता और हम असहज महसूस करते हैं।
(ख) भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर आपतन की मात्रा घटती जाती है ।

उत्तर – आपतन एक महत्वपूर्ण कारक जो तापमान के वितरण को प्रभावित करता है। सूर्य से आने वाली वह ऊर्जा जिसे पृथ्वी रोक लेती है, आप आपतन कहलाती है। आपतन (सूर्यातप) की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर घटती जाती है। इसीलिए तापमान भी उसी प्रका घटता जाता है।


Read More:

 हमारी बदलती पृथ्वी/OUR CHANGING EARTH/NCERT CHAPTER 3,CLASS 7

        NCERT CLASS-7 Geography Solutions

             (हिन्दी माध्यम)

         अध्याय-3. हमारी बदलती पृथ्वी (OUR CHANGING EARTH)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



OUR CHANGING EARTH
1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) प्लेटें क्यों घूमती है?
उत्तर – पृथ्वी के अंदर पिघले हुए मैग्मा में होने वाली गति के कारण प्लेटें घूमती है। पृथ्वी के अंदर पिघला हुआ मैग्मा एक वृत्तीय रूप में घूमता रहता है।
(ख) बहिर्जनिक एवं अंतरर्जनिक बल क्या है?
उत्तर – जो बल पृथ्वी के आंतरिक भाग में घटित होते हैं उन्हें अन्तर्जनित बल (एंडोजेनिक फोर्स) कहते हैं।अंतरर्जनिक बाल कभी आकस्मिक गति उत्पन्न करते हैं तो कभी धीमी गति एवं जो बल पृथ्वी की सतह पर उत्पन्न होते हैं उन्हें बहिर्जनिक (एक्सोजेनेटिक फोर्स) कहते हैं। 
(ग) अपरदन क्या है?
उत्तर – भू-दृश्य पर जल, पवन एवं हिम जैसे विभिन्न घटकों के द्वारा होने वाले क्षय को अपरदन कहते हैं। 
(घ) बाढ़कृत मैदान का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर – बाढ़ के कारण नदी के तटों के निकटवर्ती क्षेत्रों में महीन मिट्टी एवं अन्य पदार्थों का निक्षेपण करती है। ऐसी मिट्टी एवं पदार्थों को अवसाद कहते है और इससे बनने वाले समतल उपजाऊ मैदान को ही बाढ़कृत मैदान कहते है। 
(च) बालू टिब्बा क्या है?
उत्तर – मरुस्थलीय क्षेत्र में जब पवन चलती है तो वह अपने साथ रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाती है और जब पवन का बहाव रुकता है तो रेत गिरकर छोटी पहाड़ी का निर्माण करती है जिसे बालू टिब्बा कहा जाता है।
(छ) समुद्री पुलिन का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर – समुद्री तरंगे किनारों पर अवसाद जमा कर समुद्री पुलिन का निर्माण करती है। 
(ज) चाप झील क्या है ?
उत्तर – जब कुछ समय के बाद विसर्प लूप नदी से कट जाते हैं और एक अलग झील बनाते हैं तो ऐसे झील को ही चाप झील कहा जाता हैं।
 2. सही (√) उत्तर चिह्नित कीजिए –
(क) इनमें से कौन-सी समुद्र तरंग की विशेषता नहीं है?
(i) शैल
(ii) किनारा
(iii) समुद्री गुफा
उत्तर – (ii) किनारा
(ख) हिमनद की निक्षेपण विशेषता है –
(i) बाढ़कृत मैदान
(ii) पुलिन
(iii) हिमोढ़
उत्तर – (iii) हिमोढ़
(ग) पृथ्वी की आकस्मिक गतियों के कारण कौन-सी घटना होती है?
(i) ज्वालामुखी
(ii) वलन
(iii) बाढ़कृत मैदान
उत्तर – (i) ज्वालामुखी
(घ) छत्रक शैलें पाई जाती है
(i) रेगिस्तान में
(ii) नदी घाटी में
(iii) हिमनद में
उत्तर –(i) रेगिस्तान में 
(च) चापझील यहाँ पाई जाती हैं
(i) हिमनद
(ii) नदी घटी
(iii) रेगिस्तान
उत्तर – (ii) नदी घटी 
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए- 
                          उत्तर 
(क) हिमनद – (iii) बर्फ की नदी
(ख) विसर्प –  (iv) नदियाँ
(ग) पुलिन –    (i) समुद्री तट
(घ) बालू टिब्बा  –  (viii) रेगिस्तान
(च) जलप्रपात  –  (vii) कठोर संस्तर
(छ) भूकंप –    (v) पृथ्वी का कंपन
 
4. कारण बताइए –
(क) कुछ शैल छत्रक के आकार में होते हैं।
उत्तर – पवन शैल के ऊपरी भाग के अपेक्षा निचले भाग को आसानी से काटती है। इसीलिए ऐसी शैल के आधार संकीर्ण एवं शीर्ष विस्तृत होते हैं जो देखने में छत्रक के आकार में होते है।
(ख) बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं।
उत्तर – बाढ़कृत मैदान बहुत उपजाऊ होते हैं इसके निम्नलिखित कारण है-
◆ बाढ़ के कारण नदी तट के आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं।
◆ निकटवर्ती क्षेत्रों में महीन मिट्टी एवं अन्य पदार्थों का निक्षेपण हो जाता है।
◆ निक्षेपित पदार्थों में ह्यूमस की मात्रा काफी अधिक होती है।
◆ यह मैदान लगभग समतल होने के कारण कृषि कार्य के लिए काफी उपयुक्त  है।
(ग) समुद्री गुफा स्टैक के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
उत्तर – समुद्री तरंग के अपरदन एवं निक्षेपण से तटीय स्थलआकृतियाँ बनती है। समुद्री तरंगे लगातार शैलों से टकराती रहती है, जिससे दरार विकसित होती है। समय के साथ यह बड़ी और चौड़ी होती जाती हैं। इनको समुद्री गुफा कहते हैं। इन गुफाओं के बड़े होते जाने पर इनमें केवल छत ही बचती है, जिससे तटीय मेहराब बनते हैं। लगातार अपरदन छत को भी तोड़ देता है और केवल दीवारें बचती हैं। दीवार जैसी इन आकृतियों को ही स्टैक करते हैं।
(घ) भूकंप के दौरान इमारतें गिरती है।
उत्तर – भूकंप के दौरान इमारतें गिरने का निम्नलिखित काण हो सकते हैं-
◆ भूकंप के दौरान कंपन बहुत होती है।
◆ भूकंप की तीव्रता सामान से ज्यादा होना।

◆ मकान का भूकंपरोधी न होना।


Read More:

हमारी पृथ्वी के अन्दर/ INSIDE OUR EARTH/CHAPTER-2 NCERT CLASS-7

          NCERT CLASS-7 Geography Solutions

              (हिन्दी माध्यम)

              अध्याय-2. हमारी पृथ्वी के अन्दर (INSIDE OUR EARTH)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें


अध्याय-2. हमारी पृथ्वी के अन्दर INSIDE OUR EARTH

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) पृथ्वी के तीन परतें है क्या है? 

उत्तर – पर्पटी, मैंटल तथा क्रोड

(ख) शैल क्या है?

उत्तर – पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को शैल करते हैं। शैल विभिन्न रंग, आकार एवं गठन की हो सकती है।

(ग) तीन प्रकार की शैलों के नाम लिखें।

उत्तर – मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है-

◆ आग्नेय (इग्नियस) शैल

◆ अवसादी (सेडीमेंट्री) शैल एवं 

◆ कायांतरित (मेटामॉरफिक) शैल

(घ) बहिर्भेदी एवं अंतर्भेदी शैल का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर – पृथ्वी के आंतरिक भाग से जब निकल कर द्रवित लावा पृथ्वी की सतह पर आता है तो यह तेजी से ठंडा होकर ठोस बन जाता है, पर्पटी पर इस प्रकार से बने ठोस शैल को बहिर्भेदी आग्नेय शैल कहते हैं। जैसे – बेसाल्ट।

     पृथ्वी के आंतरिक भाग से जब निकलकर द्रवित लावा कभी-कभी भूपर्पटी के अंदर गहराई में ही ठंडा हो जाता है तो इस प्रकार बने ठोस शैलों को अंतर्वेदी आग्नेय शैल कहते हैं। जैसे -ग्रेनाइट।

(च) शैल चक्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – किसी निश्चित दशाओं में एक प्रकार की शैल चक्रीय तरीके से एक-दूसरे में परिवर्तित हो जाते हैं। इस प्रकार एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तित होने की इस प्रक्रिया को शैल चक्र कहा जाता है।

       द्रवित मैग्मा ठंडा होकर ठोस आग्नेय शैल बन जाता हैं। ये आग्नेय शैल छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित होकर अवसादी शैल का निर्माण करते हैं। अत्यधिक ताप एवं दाब के कारण ये आग्नेय एवं अवसादी शैल पुनः कायांतरित शैल में बदल जाते हैं।

        पुनः अत्यधिक ताप एवं दाब के कारण कायांतरित शैल पिघलकर द्रवित मैग्मा बन जाता है। यह द्रवित मैग्मा पुनः ठंडा होकर आग्नेय शैल में परिवर्तित हो जाता है।

(छ) शैलों के क्या उपयोग है ?

उत्तर – शैल का निम्नलिखित उपयोग है-

◆ सड़क बनाने में,

◆ घर एवं इमारत बनाने में,

◆ कई प्रकार के खेलों जैसे सात पत्थर, पांच पत्थर इत्यादि में।

(ज) कायांतरित शैल क्या है ?

उत्तर – जब अत्यधिक ताप एवं दाब के कारण आग्नेय एवं अवसादी शैलों का रूपांतरण हो जाता है तब इससे एक नया शैल का निर्माण होता है, जिसे कायांतरित शैल कहा जाता है। जैसे – चिकनी मिट्टी स्लेट में एवं चुना पत्थर संगमरमर में रूपांतरित हो जाता है।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) द्रवित मैग्मा से बने शैल

(i) आग्नेय

(ii) अवसादी

(iii) कायांतरित

उत्तर – (i) आग्नेय

(ख) पृथ्वी की सबसे भीतरी परत

(i) पर्पटी

(ii) क्रोड

(iii) मैंटल

उत्तर – (ii) क्रोड

(ग) सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदहारण है?

(i) शैल

(ii) खनिज

(iii) जीवाश्म

उत्तर – (ii) खनिज

(घ) शैल, जिसमें जीवाश्म होते हैं

(i) अवसादी

(ii) कायांतरित

(iii) आग्नेय

उत्तर – (i) अवसादी

(च) पृथ्वी की सबसे पतली परत हैं

(i) पर्पटी

(ii) मैंटल

(iii) क्रोड

उत्तर – (i) पर्पटी

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –

                          उत्तर

(क) क्रोड –   (v) सबसे भीतरी परत

(ख) खनिज –  (iv) इसका एक निश्चित रासायनिक मिश्रण होता है।

(ग) शैल –   (ii) सड़क एवं इमारत बनाने के लिए उपयोग होता है।

(घ) चिकनी मिट्टी – (vi) स्लेट में बदलता है ।

(च) सिएल – (iii) सिलिका एवं एलुमिना से बनता है।

4. कारण बताइए  –

(क) हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते हैं?

उत्तर – पृथ्वी के केंद्र की गहराई समुद्र सतह से 6000 किलोमीटर नीचे है, साथ ही साथ केंद्रीय क्रोड का तापमान एवं दाब काफी उच्च होता है जिसकी खुदाई करना बिल्कुल असंभव है।

(ख) अवसादी शैल अवसाद से बनती है। 

उत्तर – शैल लुढ़ककर, चटककर तथा एक-दूसरे से टकराकर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती है। इन छोटे कणों को अवसाद का कहते है। ये अवसाद हवा, जल आदी के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच कर जमा कर दिए जाते हैं। यह अदृढ़ अवसाद दबकर एवं कठोर होकर शैल की परत बनाते हैं। इस प्रकार की शैलों को अवसादी शैल कहते हैं। जैसे- बलुआ पत्थर, रेत इत्यादि।

(ग) चूना पत्थर संगमरमर में बदलता है।

उत्तर – अत्याधिक उच्च ताप एवं दाब के कारण चूना पत्थर का रूपांतरण संगमरमर में  हो जाता है।

नोट : जीवाश्म – शैलों की परतों में दबे मृत पौधों एवं जीव जंतुओं के अवशेषों को जीवाश्म कते है।


Read More:

अध्पयाय 1 पर्यावरण/Environment/CHAPTER-1 NCERT CLASS-7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions

               (हिन्दी माध्यम)            

अध्याय-1. पर्यावरण (Environment)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



   Environment

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) पारितंत्र क्या है?

उत्तर – वैसे तंत्र जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं जिसमें वे निवास करते हैं, उसे पारितंत्र कहा जाता है। वह सब ऊर्जा और पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा सम्बद्ध है। 

      इस प्रकार सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक-दूसरे पर भी आश्रित हैं। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, नदी, महासागर एवं छोटे-से ताल का भी एक पारितंत्र हो सकता है।

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर – भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनने वाले पर्यावरण को प्राकृतिक पर्यावरण कहा जाता है।

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से है ?

उत्तर – पर्यावरण के प्रमुख घटक दो होते हैं-

जैविक घटक (जीवीय) – पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु

अजैविक घटक (अजीवीय) – भूमि, जल, वायु इत्यादि।

(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।

उत्तर – मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण निम्नलिखित है –

◆फसल उगाना 

◆पशुपालन 

◆ औद्योगिक क्रांति

◆ व्यापार एवं वाणिज्य

(च) स्थल मंडल क्या है ?

उत्तर – पृथ्वी की ठोस पर पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढका होता है। या पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि जैसी विभिन्न स्थल आकृतियों वाला विषम धरातल होता है। ये स्थलाकृतियाँ महाद्वीपों के अलावा महासागर की सतह पर भी पाई जाती है। अर्थात स्थलमंडल वह क्षेत्र है जो हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि पशुओं को चरने के लिए घास स्थल प्रदान करता है। यह खनिज संपदा का भी एक सोच है।

(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या है?

उत्तर – जीवीय पर्यावरण – पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु।

(ज) जैवमंडल क्या है ?

उत्तर- पादप एवं जीव-जंतु मिलकर जलमंडल या सजीव संसार का निर्माण करते हैं। यह पृथ्वी वह संकीर्ण क्षेत्र है जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं।

1. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है?

(i) मरुस्थल

(ii) ताल

(iii) वन

उत्तर – (ii) ताल

(ख) इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?

(i) स्थल

(ii) धर्म

(iii) समुदाय

उत्तर – (i) स्थल

(ग) इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण है?

(i) पहाड़

(ii) पर्वत

(iii) सड़क

उत्तर – (iii) सड़क

(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है?

(i) पादप-वृद्धि

(ii) जनसंख्या वृद्धि

(iii) फसल वृद्धि

उत्तर –(ii) जनसंख्या वृद्धि

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

                              उत्तर 

(क) जैवमंडल  – (v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।

(ख) वायुमंडल – (i) पृथ्वी को घेरने वाले वायु की चादर 

(ग) जलमंडल – (ii) जलीय क्षेत्र

(घ) पर्यावरण – (iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र

4. कारण बताइए –

(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

उत्तर – कार का धूआँ वायु को प्रदूषित करता है, पानी को पात्र में एकत्रित किया जाता है, भोजन को बर्तनों में परोसा जाता है और भूमि पर कारखानों का निर्माण होता है।

           मानव कार, मिल, कारखानों एवं बर्तनों का निर्माण करता है। इस प्रकार से मानव प्राकृतिक पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

(ख) पौधे एवं जीव जंतु एक दूसरे पर आश्रित है।

उत्तर – सभी पेड़-पौधे जीव-जंतु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक-दूसरे पर भी आश्रित है। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन, घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासाग एवं छोटे-से ताल भी एक पारितंत्र हो सकता है।


Read More:

error: