Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

Complete Geography MaterialGENERAL COMPETITIONSSpecial Notes For UGC NET/JRF

General Geography Capsule 4

सामान्य भूगोल


General Geography Capsule 4

एक नजर में इसे जरुर पढ़ें

1.  क्षुद्र ग्रह स्थित है-

उत्तर- मंगल और वृहस्पति ग्रह के बीच

2. सूर्य के उतरायन और दक्षिणायन की सीमा को कहते है-

उत्तर- संक्राति (कर्क और मकर संक्रांति)

3. भारत वर्ष की जल क्षेत्र सीमा (प्रादेशिक) फैली हुई है-

उत्तर-  12 नॉटिकल मील तक

4. 1 नॉटिकल मील (समुद्री मील) बराबर होता है-

उत्तर-  1.852 किमी.

5. किसी स्थान पर दो ज्वारों के बीच का अंतराल होता है-

उत्तर-  12घंटा 26 मिनट

6. ज्वार के कितने समय बाद भाटा आता है-

उत्तर-  6घंटा 13 मिनट

7. ज्वार-भाटा उत्पन्न होने का कारण है-

उत्तर- सूर्य एवं चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण शक्ति

8. सीस्मोग्राफ (भूकंपमापी) की खोज किसने किया था-

उत्तर- जॉन मिल ने

9. पृथ्वी पर जल भाग है-

उत्तर- 71 %

10. महासागरों की औसत गहराई है-

उत्तर- 4000 मी०

11. समुद्री तल की औसत लवणता होती है-

उत्तर- 35 ‰ (प्रति हजार ग्राम)

12. सर्वाधिक लवणता पायी जाती है-

उत्तर- तुर्की के वॉन झील में (330‰)

13. पृथ्वी पर जलमंडल का स्वच्छ जल क्षेत्र है-

उत्तर- 2.7 भाग

14. समुद्री लवणता में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है-

उत्तर- सोडियम क्लोराइड

15. लवणता के संघटकों में सबसे ज्यादा मिलने वाला तत्व है-

उत्तर- क्लोरीन

16. पृथ्वी के चारों ओर का गैसीय आवरण कहलाता है-

उत्तर- वायुमंडल

17. वायु हैं-

उत्तर- गैसों का मिश्रण

18.  वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस है-

उत्तर- नाइट्रोजन (78.03%)

19. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा होती है-

उत्तर- 0.03%

20. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में विद्यमान अक्रिय गैस है-

उत्तर- आर्गन (0.93)

21. वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा होती है-

उत्तर- 5%

22. पृथ्वी पर पहुँचने वाली सौर विकिरण की मात्रा है-

उत्तर- 51%

23. वायुमंडल की सबसे निचली परत है-

उत्तर- क्षोभमण्डल

24. वायुमंडल की सबसे बाहरी परत है-

उत्तर- बहिर्मंडल

25. मौसम परिवर्तन से संबंधित सभी घटनाएँ घटित होती है-

उत्तर- क्षोभमण्डल

26. क्षोभमंडल की ऊंचाई (मोटाई) में वृद्धि होती है-

उत्तर- ग्रीष्म ऋतु में

27. क्षोभ मंडल में उपर जाने पर प्रति 165 मी. की ऊँचाई पर ताप घटता है-

उत्तर- 1ºC

28. क्षोभ मंडल में प्रति 1 किमी. की ऊँचाई पर जाने पर ताप घटता है-

उत्तर- 6.5ºC

29. क्षोभमंडल का विस्तार ध्रुवों तथा विषुवत रेखा पर होती है-

उत्तर- क्रमशः 8 किमी. तथा 18 किमी.

30. सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों से रक्षा करती है-

उत्तर- ओजोन परत

31. पृथ्वी का ‘रक्षा कवच’ कहा जाता है-

उत्तर- ओजोन परत को

32. ओजोन परत को नष्ट करने वाली गैस है-

उत्तर- क्लोरो-फ्लोरोकार्बन

33. वातावरण तथा जीवमंडल के बीच का संबंध कहलाता है-

उत्तर- पारिस्थितिकी (Ecosystem)

34. जेट विमान तथा हवाई जहाज उड़ते है-

उत्तर- समताप मण्डल में

35. रेडियो तथा संचार उपग्रह किस मण्डल से संचारित होते हैं-

उत्तर- आयन मण्डल

36. उल्का से संबंधित अधिकांश घटनाएँ होती है-

उत्तर- मध्यमण्डल में

37. अंतरिक्ष यात्री तथा उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते है-

उत्तर- बहिर्मंडल में

38. बहिर्मंडल की प्रधान गैसें है-

उत्तर- हीलियम और हाइड्रोजन

39. पृथ्वी के ताप को बनाये रखता है-

उत्तर- जलवाष्प तथा CO2

40. वायु में जल की उपस्थिति कहलाती है-

उत्तर- आर्द्रता

41. वायुमंडल की आर्द्रता की माप की जाती है-

उत्तर- हइग्रोमीटर

42. ग्रीन हाउस गैसें है-

उत्तर-  CO2 तथा क्लोरोफ्लोरोकार्बन 

43. सागर तल से समान वायुदाब वाले क्षेत्रों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा कहलाती है-

उत्तर-  समदाब रेखा

44. वायुमंडलीय दाब को मापने वाला यंत्र कहलाता है-

उत्तर-  बैरोमीटर

45. किसी भी देश का मानक समय  का निर्धारण ग्रीनवीच मीन टाइम से कितने गुणक पर किया जाता है-

उत्तर- आधे घंटे के गुणक पर

46. सबसे अधिक समय जोन किस देश में बनाया गया है-

उत्तर- रूस

47. विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत है-

उत्तर- कोटापैक्सी (इक्वाडो)

General Geography Capsule 4
कोटापैक्सी

48. अंत: सागरीय भूकम्पों द्वारा उत्पन्न लहरों को जापान में कहा जाता है-

उत्तर- सुनामी

49. विश्व की सबसे लम्बी रिफ्ट घाटी है-

उत्तर- जॉर्डन नदी घटी

50. आगरा का किला तथा दिल्ली का लाल किला किस अवसादी चट्टानों से निर्मित है-

उत्तर- बलुआ पत्थर 

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home