Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 7

अध्याय-13 मौसम सम्बन्धी उपकरण

बिहार बोर्ड वर्ग-7 वाँ भूगोल प्रश्नोत्तर 

अध्याय-13 मौसम सम्बन्धी उपकरण


अध्याय-13 मौसम सम्बन्धी उपकरण

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

i. खाली जगहों को भरिए-

1. दैनिक तापमान में सेल्सियस पैमाने मापते हैं ।

2. शरीर का तापमान फारेनहाइट पैमाने में मापते हैं।

3. वायुदिशा दर्शक में तीर की पूँछ वायु चलने की दिशा में हो जाती है।

4. वर्षा की मात्रा रेनगेज से मापते हैं।

ii. मिलान कीजिए:-

                     उत्तर-

1. रेनगेज- वर्षा की मात्रा

2. विंडवेन- पवन की दिशा

3. थर्मामीटर- तापमान

iii. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

1. दैनिक तापमान से क्या समझते हैं?
उत्तर- दिन-प्रतिदिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान को दैनिक तापमान कहते हैं।

2. सोचकर बताएँ कि किसी जगह पर दिन भर के तापमान में भिन्नता क्यों होती है?
उत्तर- किसी जगह पर दिन भर के तापमान में भिन्नता के कारण हैं सूर्य से मिलने वाला ताप। प्रात:काल में तापमान कम रहता है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता है वैसे-वैसे तापमान बढ़ता जाता है। ठीक 2 बजे दिन में तापमान सर्वाधिक होता है। अब जैसे-जैसे सूर्य पश्चिम की ओर ढलते जाता है, वैसे-वैसे तापमान भी कमता जाता है। संध्या में वह सर्वाधिक कम हो जाता है। फिर जैसे-जैसे रात बीतती जाती है वैसे-वैसे तापमान कम होते जाता है। इस प्रकार सुबह चार बजे का तापमान न्यूनतम हो जाता है।

3. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्या होता है? किसी अखबार में देखकर आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान लिखिए।
उत्तर- किसी दिन के 24 घंटे के तापमान में जो आँकड़ा अधिकतम बताता है और जो आँकड़ा न्यूनतम बताता है वही उस दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान होता है।

        आज बिहार के विभिन्न शहरों का तापमान निम्नलिखित रहा-

बिहार के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान ºC में (26.12.2022)
पटना 25 13.4
गया 25.4 14
भागलपुर 24 15.2
पूर्णिया 25 14
बाल्मीकिनगर 24.6 12

4. मौसम संबंधी उपकरणों के नाम लिखिए तथा बताइए कि वे किस-किस काम आते हैं?
उत्तर- मौसम संबंधी उपकरणों के नाम निम्नलिखित हैं:-

⇒ थर्मामीटर- इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान मापा जाता है।

⇒ विंडबेन- इससे हवा की दिशा ज्ञात की जाती है। 

⇒ रेनगेज- इससे वर्षा की मात्रा मापी जाती है। 

5. मौसम केन्द्र पर दैनिक तापमान कैसे मापते हैं? लिखिए।
उत्तर- मौसम केन्द्र पर दैनिक तापमान मापने के लिए तापमापी अर्थात् थर्मामीटर नामक एक उपकरण रहता है। इस उपकरण को काँच की नली से बनाया जाता है। इसका आकार अंग्रेजी के ‘U’ अक्षर जैसा होता है। न्यूनतम ताप नली से लगी काँच की एक और धुंडी होती है, जिसमें पारा भरा रहता है। अधिकतम ताप वाली नली में अल्कोहल भरा होता है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे पारा फैलता है और अधिकतम तापवाली नली का अल्कोहल ऊपर चढ़ता है।

         स्केल को देख कर पता करते हैं कि अभी का अधिकतम तापमान क्या है। तब ताप के बाद चुम्बक से पारा को नीचे कर लिया जाता है। फिर पारा ऊपर चढने लगता हैं न्यूनतम तापमान पर रूक जाता है। दिन विशेष का अधिकतम और न्यूनतम तापमान नोट कर लिया जाता है और रेकॉर्ड बुक में चढ़ा लिया जाता है। यह क्रिया प्रतिदिन दी जाती है।

6. हवा की दिशा किस उपकरण से पता की जाती है। चित्र बनाकर नाम लिखिए।
उत्तर- हवा की दिशा ‘विंडवेन’ नामक उपकण से पता की जाती है।

मौसम सम्बन्धी उपकरण
मौसम सम्बन्धी उपकरण

7. वर्षा मापक यंत्र का चित्र बनाइए।
उत्तर- 

रेनगेज
रेनगेज

8. आपके यहाँ मौसम सम्बन्धी आँकड़े कहाँ एकत्र किये जाते हैं? पता कर के लिखिए।
उत्तर- हमारे राज्य बिहार में पटना अवस्थित वेधशाला में मौसम सम्बन्धी आँकड़े एकत्र किये जाते हैं।

क्रियाशीलन

1. पवन दिशा दर्शक बनाइए एवं उन तरीकों की सची बनाकर कक्षा में प्रकाशित कीजिए जिनसे हम हवा की दिशा का अनुमान लगा सकते है।
संकेत: छात्र स्वयं करें।


Read More: 
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home