अध्याय-8 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : लद्दाख प्रदेश में जन-जीवन

अध्याय-8 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : लद्दाख प्रदेश में जन-जीवन

बिहार बोर्ड वर्ग-7 वाँ भूगोल प्रश्नोत्तर 

अध्याय-8 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : लद्दाख प्रदेश में जन-जीवन


अध्याय-8 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : लद्दाख प्रदेश में जन-जीवन

मानव पर्यावरण अंतःक्रिया

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

i. सही विकल्प पर सही (✓) का चिह्न लगाएँ:

(i) लद्दाख की जलवायु शुष्क है, क्योंकि लद्दाख का-
(क) ऊँचाई पर होना
(ख) वनस्पतियों का न होना
(ग) हिमालय की वृष्टि-छाया में होना
(घ) नीचाई पर होना
उत्तर- (क) ऊँचाई पर होना

(ii) लद्दाख में पाया जाने वाला महत्त्वपूर्ण जानवर है-
(क) पांडा
(ख) जंगली भैंसा
(ग) याक
(घ) शेर
उत्तर- (ग) याक

(iii) कश्मीर से लद्दाख होते हुए तिब्बत को जोड़ता है-
(क) रोहतांग दर्रा
(ख) काराकोरम दर्रा
(ग) जोजीला दर्रा
(घ) नापूला दर्रा
उत्तर- (ख) काराकोरम दर्रा

(iv) लद्दाख में बहने वाली नदियाँ हैं:
(क) सिंधु-नर्मदा
(ख) सिंधु-श्योक
(ग) सिंधु-गंगा
(घ) सिन्धु-चिनाव
उत्तर- (ख) सिंधु-श्योक

अध्याय-8 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : लद्दाख प्रदेश में जन-जीवन

ii. खाली जगहों को भरिए-

(1) खा-पा-चान का अर्थ है हिम भूमि

(2) लद्दाख क्षेत्र की सामान्य ऊँचाई है 3600 मीटर

(3) अच्छे किस्म का जीरा द्रास घाटी में होता है।

(4) काराकोरम दर्रा कश्मीर को तिब्बत से जोड़ता है।

(5) बड़े मठों को गोप्पा कहते हैं।

iii. निम्न प्रश्नों के उत्तर दें:

1. हम प्रकृति के साथ अनुकूलित हैं। कैसे?
उत्तर- हम जिस पारितंत्र में रहते हैं वहीं के वातावरण के अनुकूल अपने को अनुकूलित कर लेते हैं। साथ ही वहाँ के पशु-पक्षी, फसलें, वनस्पतियाँ जलवायु के अनुकूल ढालने में हमारा साथ देती हैं, हालांकि उन्हें भी अनुकूलित होने में समय लगा होगा।

2. जम्मू कश्मीर के नक्शे में सिंधु नदी का बहाव, कराकोरम दर्रा और जोजिला दर्रा को चिह्नित करें।
उत्तर- छात्र स्वंय करें।

3. लद्दाख क्षेत्र की जलवायु कैसी है?
उत्तर- लद्दाख क्षेत्र की जलवायु शुष्क और ठंडा है। यह दुनिया की छत कहे जाने वाला तिब्बत के पठार का पश्चिमी भाग है। इसे हम उच्च भूमि भी कह सकते हैं। यहाँ की सामान्य ऊँचाई 6700 मीटर है। अधिक ऊँचाई के कारण ही जलवायु ठंडी है। हिमालय पहाड़ की वृष्टिछाया में पड़ जाने से यहाँ वर्षा नहीं होती। इसी कारण यह क्षेत्र शुष्क हो गया है। यहाँ जाड़ा कभी बहुत अधिक और कभी थोड़ा कम लेकिन सालों भर पड़ता है।

4. लद्दाख में विरल वनस्पति और विरल जनसंख्या क्यों है?
उत्तर- उच्च शुष्कता के कारण यह उजाड़ है और वनस्पतियाँ कम है। हरियाली कहीं नहीं दिखती। कृषि योग्य भूमि की भारी कमी है। जीवन-यापन की असुविधा के कारण जनसंख्या भी विरल ही है।

5. याक की उपयोगिता हमारे यहाँ के किस पशु से मिलती है?
उत्तर- याक की उपयोगिता हमारे यहाँ के भैंस से है। मादा याक बच्चे पैदा करती है। इनसे दूध मिलता है, जिससे खोवा, पनीर और मक्खन बनता है। नर याक बोझ ढोने, गाड़ी और हल खींचने के काम आते हैं।

6. लद्दाख जैसे ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र में पर्यटन की क्या संभावनाएँ हैं?
उत्तर- जाड़े की अधिकता तथा कोई प्राचीन स्मारक के नहीं रहने के कारण यहाँ पर्यटन की कोई संभावना नहीं है। यातायात की भी कोई खास सस्ती व्यवस्था नहीं है।

7. ठंडे रेगिस्तानी प्रदेशों में आपको जाना है। साथ ले जाने वाले सामानों की सूची बनाइए।
उत्तर- ठंडे रेगिस्तानी प्रदेश में जाने के लिए हमें मोटे-मोटे कम्बल, गर्म कपड़े जिसमें ओभर कोट अवश्य हो, ऊनी मोजा, कांटेदार जूता, रात बिताने के लिए रावटी भी साथ में होना चाहिए। तैयार खाने का सामान भी साथ ले जाना पड़ेगा।

नोट: रावटी- कपड़े का बना हुआ एक प्रकार का छोटा घर या डेरा जिसके बीच में एक बँडेर होती है और जिसके दोनों ओर दो ढालुएँ परदे होते हैं, छौलदारी, टेंट, तंबू।

8. आप अपने और द्दाख के निवासियों के जीवन शैली की तुलना करके पता करें कि कहाँ का जीवन अधिक कठिन है और क्यों?
उत्तर- हम धान, गेहूँ और विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ उगाते हैं। ये सुविधा लद्दाख के लोगों के पास बहुत कम है। हमारा वातावरण सुखमय है जबकि लद्दाख वासियों को मशक्कत का जीवन-जीना पडता है। हम तीनों मौसमों जाड़ा, गर्मी औ बरसात का मजा लेते हैं। लद्दाख में तो केवल जाड़ा पड़ता है और वह भी भीषण।


Read More: 

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: