Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 7

अध्याय-9 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : थार प्रदेश में जन-जीवन

बिहार बोर्ड वर्ग-7 वाँ भूगोल प्रश्नोत्तर 

अध्याय-9 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : थार प्रदेश में जन-जीवन


अध्याय-9 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : थार प्रदेश में जन-जीवन

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

i. सही विकल्प पर सही (✓) का चिह्न लगाएँ।

1. थार का रेगिस्तान फैला है-
(क) गुजरात-महाराष्ट्र
(ख) गुजरात-राजस्थान
(ग) पंजाब-राजस्थान
(घ) राजस्थान-मध्यप्रदेश
उत्तर- (ख) गुजरात-राजस्थान

2. साफा कहते हैं-
(क) सफाई वाले कपड़े को
(ख) पूरी आस्तीन वाली कमीज को
(ग) सिर पर बाँधने वाली पगड़ी को
(घ) कमर में बांधने वाला कपड़ा
उत्तर- (ग) सिर पर बाँधने वाली पगड़ी को

3. थार प्रदेश में पाये जाने वाले खनिज हैं-
(क) संगमरमर-अभ्रक
(ख) बॉक्साइट-संगमरमर
(ग) संगमरमर-जिप्सम
(घ) संगमरमर-कोयला
उत्तर- (ग) संगमरमर-जिप्सम

4. नखलिस्तान का अर्थ है-
(क) एक बहुत छोटा प्रदेश
(ख) ठंड वायु का क्षेत्र
(ग) रेगिस्तान में हरियाली व जल वाला क्षेत्र
(घ) राजस्थान-मध्यप्रदेश
उत्तर- (ग) रेगिस्तान में हरियाली व जल वाला क्षेत्र (मरूद्यान)

ii. खाली जगहों को भरिए-

(1) भारत के पश्चिमी भाग में थार का रेगिस्तान है।

(2) रेगिस्तान का जहाज ऊँट कहलाता है।

(3) राजस्थान नहर सतजल नदी पर बनाया गया बांध है।

नोट : राजस्थान नहर को इन्दिरा गाँधी नहर भी कहा जाता है। 

(4) बीकानेर,जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर थार रेगिस्तान का मुख्य शहर है।

iii. निम्न प्रश्नों के उत्तर दें-

(1) थार प्रदेश में जनसंख्या कम क्यों है?
उत्तर- थार प्रदेश में जनसंख्या इसलिए कम है क्योंकि वहाँ का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण है। जीवन-यापन के साधनों का अभाव है। सड़कों की कमी से यात्रा करना कठिन है। दिन में काफी गर्म तथा रात में भारी ठंड झेलना पड़ता है।

(2) आपके प्रदेश के जनजीवन और थार प्रदेश के जनजीवन में अंतरों की सूची बनाइए।
उत्तर- हमारे प्रदेश के जनजीवन और थार प्रदेश के जनजीवन में अंतरों की सूची निम्नलिखित है-

हमारे प्रदेश का जन-जीवन-

⇒ केवल गर्मी के मौसम में ही गर्मी पड़ती है।

⇒ केवल जाड़े में रात में जाड़ा पड़ता है।

⇒ वर्षा ऋतु में सामान्य वर्षा होती है।

⇒ हर प्रकार का वाहन मिलता है।

⇒ पानी की कोई किल्लत नहीं है।

⇒ हर तरह के अन्न की प्रमुखता है।

थार प्रदेश का जन-जीवन-

⇒ सालों भर गर्मी पड़ती है।

⇒ सालों भर रात में जाड़ा पड़ता है।

⇒ वर्षा नहीं के बराबर होती है।

⇒ केवल ऊँट ही वाहन है।

⇒ पानी की भारी किल्लत है।

⇒ केवल बाजरे की प्रमुखता है।

(3) थार प्रदेश में जल की उपलब्धता कैसे बढ़ाई जा सकती है?
उत्तर- पक्का टैंक बनाकर वर्षा के जल को एकत्र किया जा सकता है। वर्षा ऋतु में जो भी वर्षा हो, पूरे गाँव के वर्षा जल को इसमें एकत्र किया जाय। यह जल पीने से लेकर सिंचाई के काम में भी आ सकता है।

(4) थार प्रदेश में बहने वाली नदियों में पानी कैसे बढ़ सकता है?
उत्तरे- नदियाँ प्राकृतिक होती हैं। वह भी राजस्थान की नदियाँ शुष्क है। अतः नदियों में पानी बढ़ाना कठिन है हाँ, उसके स्थान पर इन्दिरा नहर से उप-नहरों की संख्या बढ़ाकर नदियों की कमी दूर की जा सकती है।

(5) यातायात, सुरक्षा, खानपान के लिए ऊँट जीवन रेखा है कैसे? अपने प्रदेश के ऐसे किसी उपयोगी जानवर के बारे में बताएँ।
उत्तर- थार प्रदेश के ऊँट ही मुख्य सवारी है। यातायात के लिये यही एकमात्र साधन है। बालू पर दूसरी सवारी चल भी नहीं सकती। यह क्षेत्र पाकिस्तान सीमा पर अवस्थित है, अतः सुरक्षा की अति आवश्यकता है, कम-से-कम बार्डर सिक्युरिटी फोर्स के लिए भी ऊँट का ही उपयोग करते हैं। ऊँटनी का दूध ही यहाँ मिलता है। उसी के दूध से चाय बनती है। खोवा, पनीर सब ऊँटनी के दूध से ही बनते हैं। इस प्रकार हम देखते हैं कि यातायात, सुरक्षा, खानपान के लिए ऊँट ही जीवन रेखा है।

       हमारे प्रदेश बिहार में ऐसी बात नहीं है। यातायात के लिए घोड़ा समेत अनेक साधन मौजूद है। सुरक्षा के लिए उत्तर नेपाल की सीमा पर घोड़ा और जीप का उपयोग होता है। दूध के लिए बकरी, गाय और भैंस बहुतायत में उपलब्ध हैं।

iv. क्रियाकलाप-

(1) नखलिस्तान का मॉड या चित्र बनाइए।

उत्तर-

थार मरुस्थल

थार प्रदेश में जन-जीवन
नखलिस्तान का मॉडल

(2)  रवि को रेगिस्तानी देश ‘थार’ में जाने के लिए किन आवश्यक चीजों को ले जाना होगा ? सूची बनाइये और कारण भी लिखिये।
उत्तर- ‘थार’ में जाने के लिये निम्नलिखित वस्तुएँ साथ ले जाना चाहिए-

⇒ रात में ओढ़ने के लिये कंबल।

⇒ पहनने के लिये काफी कपड़े।

⇒ खाने के तैया समान, जैसे- बिस्कुट, पावरोटी, मक्खन।

⇒ एक बड़ा थर्मस तथा एक गिलास।

⇒ थार क्षेत्र का नक्शा।


Read More: 
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home