Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

Special Notes For UGC NET/JRF

2. जलवायु विज्ञान Free Test

2. जलवायु विज्ञान Free Test



1.ऊपर से नीचे की ओर वायुमण्डल की विभिन्न परतों की सीमाओं (Pauses) का कौन-सा क्रम सही है:-
[A] मैग्नीटोपॉज, मेसोपॉज, स्ट्रैटोपॉज, ट्रोपोपॉज
[B] मेसोपॉज, स्ट्रैटोपॉज, ट्रोपोपॉज, मैग्नीटोपॉज
[C] ट्रोपोपॉज, स्ट्रैटोपॉज, मेसोपॉज, मैग्नीटोपॉज
[D] स्ट्रैटोपॉज, ट्रोपोपॉज, मैग्नीटोपॉज, मेसोपॉज

Show Answer

2. वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में विद्यमान अक्रिय गैस कौन-सी हैं:
[A] आर्गन
[B] क्रिप्टॉन
[C] हीलियम
[D] नीऑन

Show Answer

3. जलवायु की दृष्टि से निम्न में से किस तत्व का महत्व सर्वाधिक है:
[A] धरातल से ऊंचाई
[B] जलवाष्प
[C] वायुमण्डलीय अशुद्धियां
[D] कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस

Show Answer

4. वायुमण्डल की संरचना में कितने प्रतिशत योगदान नाइट्रोजन का है:
[A] 10%
[B] 50%
[C] 33%
[D] 78%

Show Answer

5. वायुमण्डल में ऊपर की ओर जाने पर न्यूनतम तापमान की सीमा निम्न में से किस नाम से जानी जाती है:
[A] ट्रोपोपॉज
[B] मेसोपॉज
[C] स्ट्रैटोपॉज
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

6. ब्रह्माण्ड किरणों (Cosmic Rays) का परिलक्षण निम्न में से किस मण्डल में किया जाता है:
[A] क्षोभमण्डल
[B] मेसोपॉज
[C] समतापमण्डल
[D] आयतन या बहिर्मण्डल

Show Answer

7. निम्नलिखित में से कौन-सा मण्डल (स्फीयर) वायुमण्डल से सम्बन्धित है:
[A] जैवमण्डल (बायोस्फीयर)
[B] परिमण्डल (इकोस्फीयर)
[C] बाह्यमण्डल (एक्सोस्फीयर)
[D] चुम्बकमण्डल (मैग्नीटोस्फीयर)

Show Answer

8. निम्नलिखित में से कौन-सी वायुमण्डलीय परत है जिसमें ऊंचाई के साथ तापमान में वृद्धि अंकित की जाती है:
[A] ट्रोपोस्फीयर
[B] स्ट्रैटोस्फीयर
[C] मेसोस्फीयर
[D] इनमें से सभी

Show Answer

9. निम्न में से कौन-सी वायुमण्डलीय परत रेडियो संचार में सहायता करती है:
[A] बहि:मण्डल
[B] आयनमण्डल
[C] क्षोभमण्डल
[D] समतापमण्डल

Show Answer

10. निम्न में से कौन-सी वायुमण्डल की स्थायी गैस नहीं है?
[A] नाइट्रोजन
[B] ऑक्सीजन
[C] कार्बन डाइ ऑक्साइड
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

11. वायुमण्डल में सर्वाधिक कौन-सी गैस पाई जाती है?
[A] ऑक्सीजन
[B] नाइट्रोजन
[C] हाइड्रोजन
[D] कार्बन डाइ ऑक्साइड

Show Answer

12. आयनमण्डल पृथ्वी से लगभग कितनी दूरी पर शुरू होता है?
[A] 60 किमी
[B] 90 किमी
[C] 80 किमी
[D] 290 किमी

Show Answer

13.सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए:
सूची I – सूची II
(अ) शान्त मेखला – 1. जी. जी. कोरिआलिस
(ब) विक्षेप बल – 2. डॉक्टर
(स) गरजती चलीसा – 3. विषुवत रेखीय पछुआ पवन
(द) हरमट्टान – 4. पछुआ पवन
कूट : अ ब स द
[A] 4 2 3 1
[B] 2 3 1 4
[C] 3 1 4 2
[D] 1 4 2 3

Show Answer

14. वायुमण्डल मुख्यतः गर्म होता है?
[A] पृथ्वी की गति के घर्षण से
[B] सूर्य की सीधी किरणों से
[C] पृथ्वी से विकिरण द्वारा
[D] पृथ्वी के अन्दर की ऊष्मा से

Show Answer

15. अधिकांश मौसमी घटनाएं निम्नलिखित में से किस मण्डल से घटित होती हैं?
[A] आयनमण्डल
[B] समतापमण्डल
[C] क्षोभमण्डल
[D] ओजोनमण्डल

Show Answer

16. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
कवन (A): क्षोभमण्डल की मोटाई विषुवत् रेखा पर सर्वाधिक है।
कारण (R): विषुवत् रेखा के निकट सूर्यातप उच्च तथा संवहन धाराएं सशक्त हैं।
कूट :
[A] A तथा R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
[B] A तथा R दोनों सत्य हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
[C] A सत्य है परन्तु R असत्य है
[D] A असत्य है परन्तु R सत्य है

Show Answer

17. यदि पृथ्वी एवं अन्तरिक्ष के बीच से वायुमण्डल को हटा हुआ माना जाए तो आसमान का रंग कैसा होगा:
[A] काला
[B] सफेद
[C] लाल
[D] नीला

Show Answer

18. वॉन एलेन विकिरण मेखला (Von Allen Radiation Belt) निम्न में से किस मण्डल में है:
[A] क्षोभमण्डल
[B] मध्य्मंडल
[C] आयनमंडल
[D] बर्हिमंडल

Show Answer

19. मानव जाति के लिए ओजोन महत्वपूर्ण है क्योंकि-
[A] यह पराबैंगनी किरणों के लिए सुरक्षा कवच बनाती है
[B] यह वायु में ऑक्सीजन का निस्तारण करती है
[C] यह पृथ्वी के तापमान को बनाए रखती है
[D] यह वायुमण्डल से हाइड्रोजन का निस्तारण करती हैं

Show Answer

20. धरातल से 25 किमी की ऊंचाई पर शुष्क वायु में निम्नलिखित में से किस गैस की अधिकता पाई जाती है?

[A] ऑक्सीजन
[B] नाइट्रोजन
[C] कार्बन डाइ-ऑक्साइड
[D] आर्गन

Show Answer

21. वायुमण्डल एक ग्रीन हाउस की तरह है क्योंकि:

[A] यह सौर विकिरण के लिए पारदर्शक है तथा धरातलीय विकिरण को शोषित करता है
[B] यह सौर विकिरण तथा धरातलीय विकिरण दोनों के लिए पारदर्शक है
[C] यह कुछ सौर विकिरणों को सोखता है तथा धरातलीय विकिरण के लिए पारदर्शक है
[D] यह कुछ सौर विकिरण तथा कुछ धरातलीय विकिरण को शोषित करता है

Show Answer

22. ध्रुवों की तुलना में भूमध्य रेखा पर निम्न में से कौन-सा कारक मुख्य रूप से वायुमण्डल में भारी गैस तत्व की न्यूनता का द्योतक है:

[A] पृथ्वी का घूर्णन
[B] नियतवाही पवनें
[C] तापक्रम में अन्तर
[D] लवणता में अन्तर

Show Answer

23. पृथ्वी की ओर किस दिन सर्वाधिक सूर्याभिताप प्राप्त होता है:

[A] 4 जुलाई
[B] 3 जनवरी
[C] 21 मार्च
[D] 22 दिसम्बर

Show Answer

24. पृथ्वी की ओर जो सौर ऊर्जा प्रति वर्ग सेमी (कैलोरी में) प्राप्त होती है, वह है:

[A] 1.94
[B] 2.54
[C] 2.94
[D] 3.54

Show Answer

 

25. ऊष्मा का सन्तुलित बजट या ताप बजट से पृथ्वी के सन्दर्भ में अर्थ है:

[A] निरन्तर ऊर्जा प्राप्ति किन्तु कम नष्ट होना
[B] निरन्तर भौमिक ताप विकिरण किन्तु कम सौर ऊर्जा प्राप्ति
[C] जितना सूर्याभिताप भूतल को प्राप्त होता है, उतना ही भौमिक विकिरण व परावर्तन, आदि द्वारा बाह्याकाश में लीन हो जाना
[D] भूतल के विभिन्न भागों में निरन्तर कम-ज्यादा सूर्याभिताप की प्राप्ति

Show Answer

26. भूतल पर सामान्य ताप वितरण को प्रभावित करने वाले दो प्रधान कारण हैं:

[A] समुद्री धाराएं व पवनें
[B] भूमि का रंग एवं स्वभाव
[C] समुद्र तट से दूरी एवं ऊंचाई
[D] अक्षांश एवं जल-थल का वितरण

Show Answer

27. रुद्धोष्म दर वर्षाकाल में विशेष प्रभावी रहती है:

[A] इस समय वायु की निचली परतें मेघाच्छादित रहती हैं
[B] निरन्तर वर्षा से भूमि जल प्लावित रहती है
[C] वायु जलवाष्प से संतृप्त रहने से उसकी ताप ह्रास दर और भी घट जाती है
[D] ऐसी वायु के ऊंचाई के साथ ताप बढ़ते जाते हैं

Show Answer

28. मध्यवर्ती अक्षांशों की घाटी की तली में पाला गिरता है जबकि मध्यवर्ती ढाल पाला रहित रहते हैं:

[A] घाटी की तली में धूप का अभाव
[B] ढालों पर घने वन क्षेत्र
[C] रात्रि के पिछले प्रहर में तली की ओर ढाल के सहारे ठण्डी व भारी पवनों का उतरना
[D] ढालू भू-भाग निरन्तर उष्ण बने रहते हैं

Show Answer

29. भूतल पर सूर्याभिताप वितरण को प्रभावित करने का प्रधान कारक है:

[A] घरातल से ऊंचाई
[B] आयन मण्डल के ऊंचे तापमान
[C] जल-थल का वितरण
[D] अक्षांश या सूर्य की किरणों का तिरछापन

Show Answer

30. कथन (A): वायुमण्डल की मोटाई एवं अक्षांशीय स्थिति सूर्यातप के भूतल पर वितरण के प्रधान कारक हैं।

कारण (R) : ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ वायुमण्डल विरल होता जाता है।

[A] A तथा R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है

Show Answer

31. कवन (A): मौसम सम्बन्धित सभी घटनाएं विक्षोभमण्डल में ही विकसित होती हैं।

कारण (R) : इसकी ऊपरी सीमा पर जेट धाराएं प्रवाहित होती हैं।

[A] A तथा R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है

Show Answer

32. कथन (A): वायुमण्डल की निचली परतें सर्वप्रथम गर्म होती है।

कारण (R) : भौमिक विकिरण द्वारा ही वायु को अधिकांश ताप की प्राप्ति होती है।

[A] A तथा R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है

Show Answer

33. सामान्यतः भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर तापमान की मात्रा कम होती जाती है। इसका सर्वप्रमुख कारण निम्न में से कौन-सा है:

[A] सूर्य की किरणों का सापेक्ष तिरछापन
[B] पृथ्वी का ध्रुवों पर चपटा होना
[C] ध्रुवीय क्षेत्रों से चलने वाली शीतल हवाएं
[D] ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर सामान्य पवन प्रवाह

Show Answer

34. ऐल्बिडो (Albedo) निम्न में से क्या है:

[A] संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा की सीमा पर स्थित झील
[B] उच्च कपासी बादलों का उपनाम
[C] किसी सतह से परावर्तित होने वाली एवं उसको प्राप्त होने वाली कुल विकिरण ऊर्जा की मात्रा का अनुपात
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

35. किसी स्थान विशेष के औसत तापमान तथा उसके अक्षांशीय तापमान के औसत के बीच के अन्तर को क्या कहा जाता है:

[A] तापीय व्युत्क्रमण
[B] तापक्रमीय विसंगति
[C] अक्षांशीय विसंगति
[D] तापीय अनुकूलता

Show Answer

36. तापीय प्रतिलोमन की स्थिति सामान्यतया किन क्षेत्रों में पायी जाती है:

[A] पर्वत चोटियों पर
[B] महासागरीय भागों में
[C] अन्तरापर्वतीय घाटियों में
[D] मरुस्थली क्षेत्र में

Show Answer

37. उच्च वायुमण्डलीय तापीय प्रतिलोमन का सबसे प्रमुख कारण क्या है:

[A] चक्रवात
[B] जेट स्ट्रीम
[C] ओजोन गैस को उपस्थिति
[D] पार्थिव विकिरण

Show Answer

38. भूमध्य रेखीय क्षेत्र में प्राप्त होने वाली सूर्यातप की मात्रा कितनी होती है:

[A] उत्तरी ध्रुव की तुलना में दो गुनी अधिक
[B] दक्षिणी ध्रुव की तुलना में चार गुनी अधिक
[C] दोनों ध्रुवों की तुलना में चार गुनी अधिक
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

39. जैसे ही हम भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाते हैं तो ताप कम होता जाता है। यह तापान्तर किस ऋतु में अधिकतम होता है:

[A] सर्दियों में
[B] ग्रीष्म ऋतु में
[C] वर्षा ऋतु में
[D] वसन्त ऋतु में

Show Answer

40. वायुमण्डल के निचले भाग में ऊपरी भाग की अपेक्षा अधिक तापमान पाया जाता है। इसका उपर्युक्त कारण निम्न में से कौन-सा है:

[A] निचले भाग में पार्थिक विकिरण से ऊष्मा की प्राप्ति होती है जबकि ऊपरी वायुमण्डल विरल रहता है
[B] वायुमण्डल के निचले भाग को मिलने वाली सूर्यातप की मात्रा ऊपरी भाग की अपेक्षा अधिक होती है
[C] निचले भाग में संघनन की क्रिया से मुक्त होने वाली गुप्त उष्मा के कारण तापमान अधिक हो जाता है
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

 

41. किसी स्थान विशेष की जलवायु का निर्धारण होता है?

[A] मौसम से
[B] वहां पर रहने वाले लोगों से
[C] पेड़-पौधों से
[D] अक्षांशीय दूरी व ऊंचाई से

Show Answer

42. सुबह और शाम की तुलना में दोपहर में गर्मी ज्यादा क्यों होती है?

[A] क्योंकि सूर्य की किरणें दोपहर में सीधी पड़ती हैं
[B] क्योंकि पृथ्वी गर्मी सोख कर उसे दोपहर को छोड़ती है
[C] दोपहर के वक्त समुद्र से गर्म हवा चलती है
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

43. संचालन प्रक्रिया में:

[A] गर्म से ठण्डे की ओर ताप का संचालन होता है जब तक दोनों का तापमान समान न हो जाए
[B] ताप ठण्डे से गर्म क्षेत्र की ओर जाता है
[C] सम्पर्क में आने वाली किसी भी वस्तु में ताप संचालित नहीं होता है
[D] उपर्युक्त सभी सही हैं

Show Answer

44. एकसमान औसत तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखा को कहते हैं?

[A] आइसोथर्म
[B] आइसोबार
[C] इस्मस
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

45. शुष्क रुद्धोष्म तापीय ह्रास दर कितनी होती है?

[A] प्रति 100 मी. पर 1° सेण्टीग्रेड
[B] प्रति 500 मी. पर 2° सेण्टीग्रेड
[C] प्रति 1,000 मी. पर 3° सेण्टीग्रेड
[D] प्रति 1,000 मी. पर 6.8° सेण्टीग्रेड

Show Answer

 

46. पृथ्वी पर अक्षांशीय ऊष्मा सन्तुलन के लिए निम्न में से कौन-सा कारक उत्तरदायी है?

[A] वायुमण्डलीय हवाएं
[B] महासागरीय धाराएं
[C] उपर्युक्त दोनों
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

47. संवहन क्या है?

[A] यह एक प्रक्रिया है जो किसी भी तापमान के क्षेत्र में होती है।
[B] यह सौर ऊर्जा के हस्तान्तरण की एक अत्यन्त सूक्ष्म प्रक्रिया है।
[C] यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ऊर्जा का हस्तान्तरण वायु व जलराशियों की गति द्वारा होता है।
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

48. सौर-प्रकाश को वायुमण्डल की पारदर्शक मोटी परत से गुजरते समय उनके साथ निम्न में से कौन-सी क्रिया होती है?

[A] प्रकीर्णन
[B] अवशोषण
[C] परावर्तन
[D] इनमें से सभी

Show Answer

49. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

कथन (A): समताप रेखाएं आपस में समानान्तर नहीं होतीं।

कारण (R): पृथ्वी पर तापमान की भिन्नता व्यवस्थित नहीं होती।

कूट:

[A] A सत्य है R असत्य है
[B] A तथा R दोनों असत्य हैं
[C] R सत्य है A असत्य है
[D] A तथा R दोनों सत्य हैं

Show Answer

50. तापक्रम विलोमता का अर्थ है?

[A] बढ़ती ऊंचाई के साथ घटता तापक्रम
[B] बढ़ती ऊंचाई के साथ बढ़ता तापमान
[C] बढ़ती ऊंचाई के साथ स्थिर तापमान
[D] बढ़ती ऊंचाई के साथ तापमान में घट-बढ़

Show Answer

51. ग्रीष्म एवं शीत ऋतु में समताप रेखाएं अधिक उत्तर या दक्षिण की तरफ झुकी मिली हैं?

[A] एशियाई भूखण्ड पर
[B] आस्ट्रेलिया में
[C] अटलाण्टिक महासागर पर
[D] हिन्द महासागर पर

Show Answer

52. आइसोहेल रेखाओं द्वारा क्या प्रदर्शित किया जाता है?

[A] समान वर्षा
[B] समान हिमपात
[C] समान ऊंचाई
[D] समान धूप

Show Answer

53. अधिक मात्रा में सूर्यातप की प्राप्ति के बावजूद भूमध्य रेखीय क्षेत्र उपोष्ण क्षेत्रों की अपेक्षा ठण्डे रहते हैं:

[A] अधिक ऊंचाई के कारण
[B] ठण्डी समुद्री धाराओं के करण
[C] मेघमय आकाश के कारण
[D] उपर्युक्त सभी कारणों से

Show Answer

54. सर्वाधिक मात्रा में सूर्यातप प्राप्त करते हैं:

[A] भूमध्य रेखीय क्षेत्र
[B] उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र
[C] शीत क्षेत्र
[D] समशीतोष्ण क्षेत्र

Show Answer

55. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे गर्म महीना होता है:

[A] जून
[B] जुलाई
[C] जनवरी
[D] दिसंबर

Show Answer

56. सौर ऊर्जा की परावर्तित मात्रा को कहते हैं:

[A] एल्बिडो
[B] हरित गृह प्रभाव
[C] सौर ऊष्मांक
[D] तापान्तर

Show Answer

57. निम्नांकित में से सबसे कम एल्बिडो वाली सतह हैं:

[A] हिमनद
[B] चीड़ के वन
[C] दोमट मिट्टी
[D] काली मिट्टी

Show Answer

58. इटली व एड्रियाटिक सागरतट पर चलने वाली शीतल व शुष्क पवन का नाम है:

[A] खमसिन
[B] फोहन
[C] बोरा
[D] हरमट्टान

Show Answer

59. जो पवनें अश्व अक्षांशों से पश्चिमी यूरोप की ओर प्रवाहित होती हैं उनका नाम है:

[A] उ.-पू. व्यापारिक पवनें
[B] पछुआ पवनें
[C] उष्ण चक्रवातीय पवनें
[D] ध्रुवीय पवनें

Show Answer

60. पछुआ पवनों के मार्ग में स्थित स्थल भागों पर वर्ष भर वर्षा होती है:

[A] यहां पर ध्रुवीय पवनों का प्रभाव रहता है
[B] इन पवनों से वर्ष भर सागर से स्थल की ओर बहते समय चक्रवात बनने से भूमि पर व्यापक वर्षा होती है
[C] यहां की पवनें उपोष्ण हैं
[D] पवनें पूर्व की ओर अपनी गति व दिशा बदलती हैं

Show Answer

61. भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेशों में शीतकाल में ही पछुआ पवनों से वर्षा होती है:

[A] भूमध्य सागरीय प्रदेशों का विस्तार विश्व में सर्वत्र है
[B] यहां पर सूर्य तिरछा चमकने से पवनें अनियमित चलती हैं
[C] शीतकाल में ग्रहीय पवन पेटियों के विषुवत् रेखा की ओर खिसकने से यहां शीत ऋतु में ही पछुआ पवनें चलती हैं
[D] यहां रुक-रुक कर पछुआ पवनें अपना विस्तार करती हैं

Show Answer

62. प्रति व्यापारिक पवनें कहते हैं:

[A] भूतल के निकट व्यापारिक पवनों से प्रतिकूल पवनें
[B] यह पछुआ पवनें हैं
[C] यह ध्रुवीय पवनें हैं
[D] यह ऊपरी विक्षोभमण्डल में व्यापारिक पवनों के क्षेत्रों में उनसे प्रतिकूल दिशा में चलने वाली पवनें हैं

Show Answer

63. स्थल एवं जल समीर के चलने का मुख्य कारण है:

[A] पृथ्वी की घूर्णन गति
[B] पृथ्वी की परिक्रमण गति
[C] सागर व स्थल की सापेक्ष दूरी
[D] सागर तल पर रात्रि में एवं स्थल पर मध्याह्न पश्चात् निम्न दाब का विकास

Show Answer

64. पवनों की दिशा निर्धारण के दो प्रमुख कारक हैं:

[A] पृथ्वी की दैनिक गति एवं वायुदाब प्रवणता (ढाल क्रम)
[B] पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा एवं तापमान
[C] वायुदाब पेटियाँ एवं उनका विस्तार स्वरूप
[D] सभी सत्य हैं

Show Answer

65. कौन-सी पवनें हल्की व न्यून दाब वाली होती हैं:

[A] ठण्डी व शुष्क
[B] उष्ण व संतृप्त
[C] उष्ण व शुष्क
[D] ध्रुवीय पवनें

Show Answer

66. गति जनित वायुदाब पेटियों के नाम बताइए:

[A] उपोष्ण उच्च वायुदाब एवं उपध्रुवीय निम्न वायुदाब पेटियाँ
[B] ध्रुवीय उच्चदाब एवं उपध्रुवीय निम्न वायुदाब पेटियाँ
[C] विषुवत् रेखीय व ध्रुवीय पेटियाँ
[D] सभी असत्य हैं

Show Answer

67. सामान्यतः पवनों की दिशा का रुख रहता है:

[A] निम्न वायुदाब से उच्च वायुदाब की ओर
[B] स्थल से जल की ओर
[C] सागर से स्थल की ओर
[D] उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब की ओर

Show Answer

68. अश्व अक्षांशों से विषुवत् रेखा की ओर प्रवाहित पवनों का नाम है:

[A] ध्रुवीय पवनें
[B] व्यापारिक पवनें
[C] मानसूनी पवनें
[D] स्थानीय पवनें

Show Answer

69. उत्तरी गोलार्द्ध की पछुआ पवनों की दिशा है:

[A] दक्षिण-पूर्व
[B] उत्तर-पश्चिम
[C] उत्तर-पूर्व
[D] दक्षिण-पश्चिम

Show Answer

 

70. ताप जनित पेटियों के नाम बताइए:

[A] ध्रुवीय एवं उपध्रुवीय वायुदाब पेटियाँ
[B] उपध्रुवीय व शीतोष्ण पेटियाँ
[C] विषुवत् रेखीय निम्नदाब एवं ध्रुवीय उच्चदाब पेटियाँ
[D] उपध्रुवीय व विषुवत् रेखीय पेटियाँ

Show Answer

71. आदर्श मानसूनी दशाएं पाई जाती हैं:

[A] पूर्वी एशिया में
[B] दक्षिणी एशिया में
[C] पूर्वी संयुक्त राज्य में
[D] द.-पू. आस्ट्रेलिया में

Show Answer

 

72. दक्षिणी गोलार्द्ध की पछुआ पवनों के विशेष तीव्र गति से चलने का कारण है: 

[A] सर्वत्र सागर तल की अधिकता एवं पर्वतीय धरातल का अभाव
[B] हिमशिलाओं की अधिकता
[C] ध्रुवीय पवनों से सीधा सम्पर्क
[D] हिमाच्छादित अण्टार्कटिका की उपस्थिति

Show Answer

73. वायुदाब प्रायः सर्वाधिक होता है जब वायु होती है:

[A] ठण्डी तथा नम
[B] ठण्डी तथा शुष्क
[C] उष्ण तथा शुष्क
[D] उष्ण तथा नम

Show Answer

74. भूमध्य रेखा के समीपवर्ती क्षेत्र में स्थित निम्न वायुदाब की पेटी को किस नाम से जाना जाता है:

[A] चक्रवात की आंख
[B] संवहनीय गर्त
[C] डोलड्रम
[D] उपकटिबन्धीय निम्न वायुदाब पेटी

Show Answer

75. जापान, फिलीपीन्स व चीन में चलने वाले उष्ण कटिबंधीय चक्रवात को कहते हैं?

[A] टारनेडो
[B] हरिकेन
[C] टाइफून
[D] थंडर स्टोर्म

Show Answer

76. समुद्री हवा चलती है:

[A] रात्रि को भूमि से सागर की ओर
[B] रात्रि को सागर से भूमि की ओर
[C] दिन को सागर से भूमि की ओर
[D] दिन को भूमि से सागर की ओर

Show Answer

77. सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

सूची I              सूची II

अ. शान्त मेखला  1. जी. जी. कोरिऑलिस

ब. विक्षेप बल      2. डॉक्टर

स. गरजती चालीसा 3. विषुवत रेखीय पछुआ पवन

द. हरमट्टान     4. पछुआ पवन

कूट : अ ब स द 

[A]  4 2 3 1
[B]  2 3 1 4
[C]  3 1 4 2
[D]  1 4 2 3

Show Answer

78. पूर्वी ईरान व अफगानिस्तान में कौन-सी पवनें चलती हैं:

[A] चिनूक
[B] हरमट्टान
[C] ब्रिक फील्डर
[D] सीस्टान

Show Answer

79. विली-विली (Willy-Willy) किस प्रकार के तूफान हैं:

[A] ध्रुवीय
[B] समशीतोष्ण कटिबन्धीय
[C] शीतोष्ण कटिबन्धीय
[D] उष्ण कटिबन्धीय

Show Answer

 

80. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है:

[A] सिमूम- थार रेगिस्तान
[B] फॉन- फ्रांस
[C] हरमट्टान- सहारा
[D] गिबिली-लीबिया

Show Answer

81. चीन में सर्वाधिक टाइफून किन महीनों में आते हैं:

[A] जनवरी से मार्च
[B] मार्च से जून
[C] जुलाई से नवम्बर
[D] नवम्बर से जनवरी

Show Answer

82. निम्न में से कौन-सी स्थायी पवनों का उदाहरण है:

[A] मानसून
[B] घाटी एवं पर्वत समीर
[C] व्यापारिक
[D] सागरीय एवं स्थल समीर

Show Answer

83. न्यूजीलैण्ड में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों से उतरने वाली गर्म, शुष्क एवं धूल भरी स्थानीय हवा निम्न में से किस नाम से जानी जाती है:

[A] ब्रिक फील्डर
[B] नार्वेस्टर
[C] टैमोण्टेन
[D] साण्टा अना

Show Answer

84. निम्न में से कौन-सी ठण्डी स्थानीय हवा नहीं है:

[A] मिस्ट्रल
[B] खमसिन
[C] बोरा
[D] ब्लिजार्ड

Show Answer

85. ब्यूफोर्ट स्केल पर निम्न में से क्या दर्शाया जाता है:

[A] भूकम्पीय तरंगों की गति
[B] बहते हुए जल की गति
[C] पवन की गति
[D] इनमें से सभी

Show Answer

86. घाटी समीर (Valley Breeze) कब प्रवाहित होती है:

[A] रात के समय
[B] ग्रीष्मकाल में
[C] दिन के समय
[D] शीतकाल में

Show Answer

87. यूरोप में जरा पर्वत से जेनेवा झील की तरफ रात्रि में चलने वाली शीतल एवं शुष्क पवन को किस नाम से जाना जाता है:

[A] तालविण्ड
[B] सौलेनो
[C] मिस्ट्रल
[D] जोरान

Show Answer

88. अर्जेण्टीना के (पम्पास क्षेत्र में उरुग्वे की ओर से प्रचण्ड वेग से चलने वाली ठण्डी हवाओं को क्या कहा जाता है:

[A] टपीरो
[B] हरमट्टान
[C] काराबुरान
[D] पैम्पीरो

Show Answer

89. सं. रा. अमेरिका के पश्चिमी तट से प्रारम्भ होकर रॉकी पर्वत को पार करके उसके नीचे उतरने वाली गर्म एवं शुष्क हवा किस नाम से जानी जाती है:

[A] फॉन
[B] नार्दन
[C] चिनूक
[D] साण्टा अना

Show Answer

90. विषुवत्-शान्त मण्डल (doldrums) का तात्पर्य है:

[A] विषुवत् रेखा के निकट शान्त व हल्की पवनों की एक पट्टी (belt)
[B] प्रशान्त महासागर में एक विशेष क्षेत्र
[C] एक प्रकार की महासागरीय धारा
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

 

91. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

[A] गरजता चालीसा- 40° से 50° द. अक्षांश
[B] प्रचण्ड प्रचासा- 50° द. अक्षांश के पास
[C] शान्त पेटी- भूमध्य रेखा के दोनों ओर 5° अक्षांश तक
[D] चीखता साठा- 60° उत्तरी अक्षांश के पास

Show Answer

92. निम्नांकित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?

[A] चिनूक- उ. अमेरिका
[B] हरमट्टान- सहारा रेगिस्तान
[C] फोहन- स्विट्जरलैण्ड
[D] ब्रिक फील्डर- चिली

Show Answer

93. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?

[A] खमसिन- मिस्र
[B] चिनूक- चीन
[C] सिरोक्को- इटली
[D] गिबिली- लीबिया 

Show Answer

94. चिनूक निम्नलिखित में से क्या है?

[A] स्थानीय हवा
[B] सनातनी हवा
[C] स्थायी हवा
[D] महासागरीय जलधारा

Show Answer

95. मध्य अमेरिका के प्रशान्त तट पर ग्रीष्मकाल में दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली तीव्र मानसून प्रकार की हवा किस नाम से जानी जाती है?

[A] चिनूक
[B] टैम्पोरल्स
[C] लिजार्ड
[D] साण्टा अना

Show Answer

96. वे नियमित हवाएं जो कि ‘गरजता चालीसा’, ‘प्रचण्ड पचासा’ तथा ‘चीखता साठा’ के उपनाम से जानी जाती हैं, निम्न में से किस प्रकार की हवाएं हैं?

[A] ध्रुवीय
[B] चक्रवातीय
[C] पछुआ
[D] व्यापारिक

Show Answer

97. रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढालों पर उतरने वाली हवा को सं. रा. अ. और कनाडा में कहा जाता है?

[A] सिरोक्को
[B] खमसिन
[C] चिनूक
[D] हरिकेन

Show Answer

 

98. व्यापारिक हवाएं किन अक्षांशों से किन अक्षांशों की ओर बहती है?

[A] विषुवत् रेखा से उष्ण कटिबन्ध की ओर
[B] उष्ण कटिबन्ध से ध्रुवीय क्षेत्रों की ओर
[C] अश्व अक्षांशों से विषुवत् रेखा की ओर
[D] उपर्युक्त सभी

Show Answer

99. व्यापारिक हवाएं होती हैं?

[A] नियमित व स्थिर
[B] अंशतः अनियमित
[C] अनियमित
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

100. निम्न में से कौन-सी ठण्डी स्थानीय हवा नहीं है?

[A] मिस्ट्रल
[B] खमसिन
[C] बोरा
[D] ब्लिजार्ड

Show Answer

101. मानसून शब्द का तात्पर्य है?

[A] हवाओं का सदैव एक ही ओर को बहना
[B] हवाओं का बहुत तेजी से बहना
[C] हवाओं का बहुत धीमी गति से बहना
[D] हवाओं के रुख का बदलना

Show Answer

102. वे उत्तर-पश्चिम प्रति-व्यापारिक हवाएं जो 40° से 50° अक्षांश के मध्य बहती हैं, कहलाती हैं?

[A] गर्जदार पवनें
[B] डोलड्रम
[C] तूफान
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

103. 30° उत्तरी और 30° दक्षिणी अक्षांश के बीच उष्ण प्रदेश में स्थित हवाएं जो भूमध्य रेखा की ओर बहती हैं, क्या कहलाती हैं?

[A] व्यापारिक हवाएं
[B] तूफानी हवाएं
[C] स्थली हवाएं
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

 

104. डोलड्रम किस क्षेत्र को कहते हैं?

[A] विषुवत् रेखीय क्षेत्र को
[B] कर्क रेखीय क्षेत्र को
[C] मकर रेखीय क्षेत्र को
[D] 40° उत्तर और दक्षिण अक्षांश वाले क्षेत्र को

Show Answer

 

105. समान वायुदाब वाले स्थानों को नक्शे पर जोड़ती हुई रेखाएं कहलाती हैं?

[A] आइसोबार
[B] इस्मस
[C] आइसोथर्म
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

106. यदि बैरोमीटर के पारे में अचानक गिरावट आ जाये तो यह सूचना देता है कि मौसम रहेगा:

[A] आंधी-तूफान भरा
[B] ठण्डा और शान्त
[C] मूसलाधार वर्षा वाला
[D] बहुत गर्म

Show Answer

107. निम्नलिखित युग्मों में कौन सुमेलित नहीं है?

[A] हरिकेन- सं. रा. अमेरिका
[B] टाइफून- चीन
[C] सिरोक्को- आस्ट्रेलिया
[D] मिस्ट्रल- स्पेन

Show Answer

108. पवन की गति निम्नलिखित में से किस यन्त्र से मापी जाती है?

[A] बैरोमीटर
[B] ऐनीमोमीटर
[C] विण्डवेन
[D] रोटामीटर

Show Answer

109. कोरिऑलिस बल (फोर्स) उत्पन्न होता है।

[A] वायुदाब के अन्तर से
[B] ताप के अन्तर से
[C] पृथ्वी के घूर्णन से
[D] उच्चावचीय अवरोध से

Show Answer

110. चिनूक हवाएं रॉकी पर्वत के उनका तापमान किस दर से पूर्वी ढाल पर नीचे उतरती हैं, बढ़ता है?

[A] सामान्य ताप-पतन दर
[B] शुष्क रुद्धोष्म दर
[C] आर्द्र रुद्धोष्म दर
[D] दोनों सामान्य ताप-पतन दर और शुष्क रुद्धोष्म दर

Show Answer

111. निम्न में से कौन-सी वायु स्विट्जरलैण्ड में उत्तरी आल्प्स के विमुख ढाल पर बहती है:

[A] फॉन
[B] सिरोक्को
[C] मिस्ट्रल
[D] चिनूक

Show Answer

112. ‘चीखती साठा’ किस तत्व की बोधक है?

[A] उच्च ज्वार
[B] मूसलाधार वर्षा
[C] तड़ित झंझा
[D] उच्चवेगीय पवन

Show Answer

113. सूची 1 और सूची II का सुमेल कीजिए तथा कूट से सही उत्तर चुनिए:

सूची I (हवायें)   सूची II (देश)

अ. चिनूक 1. सं. रा. अमेरिका

ब. सिरोक्को 2. आस्ट्रेलिया

स. ब्रिक फील्डर 3. यूरोप

द. मिस्ट्रल 4. अफ्रीका

कूट: अ ब स द  

[A]   1 4 2 3
[B]   2 3 4 1
[C]   3 2 1 4
[D]   4 1 3 2

Show Answer

114. अन्तर उष्ण कटिबन्धीय अभिसरण क्षेत्र है:

[A] व्यापारिक पवनों का अभिसरण क्षेत्र
[B] संवहन धाराओं से उत्पन्न निम्न वायुदाब का क्षेत्र
[C] डोलड्रम
[D] उपर्युक्त सभी

Show Answer

115. अन्तर उष्ण कटिबन्धीय अभिसरण क्षेत्र के उत्तर-दक्षिण स्थानान्तरण से सम्बन्धित मानसूनी वर्षा प्राप्त करने वाले क्षेत्र है:

[A] दक्षिणी-पूर्वी एशिया
[B] अफ्रीका का पश्चिमी तट
[C] आस्ट्रेलिया का उत्तरी तट
[D] उपर्युक्त सभी

Show Answer

116. जेट स्ट्रीम के सम्बन्ध में कौन-सा कथन असत्य है?

[A] ये क्षोभ सीमा के समीप प्रवाहित होती है।
[B] इनकी गति 30 मीटर प्रति सेकण्ड से अधिक एवं पथ सर्पिलाकार होता है।
[C] इनके चारों ओर प्रखर उर्ध्वाधर एवं क्षैतिजीय वायु कर्तन पाया जाता है
[D] ये प्रव्य वायुधाराएं हैं

Show Answer

117. जेट धाराएं निम्न में से किसके स्थानान्तरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं?

[A] संवेग के
[B] ऊष्मा के
[C] आर्द्रता के
[D] इनमें सभी के

Show Answer

118. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

[A] उपोष्ण कटिबन्धीय जेट धारा- 30° अक्षांश
[B] ध्रुवीय वाताग्र जेट धारा- 40 से 60° अक्षांश
[C] उष्ण कटिबन्धीय पूर्वी जेट धारा- 5° से 15° अक्षांश
[D] समतापमण्डलीय उपध्रुवीय जेट धारा- 0° से 5° अक्षांश

Show Answer

119. mTks वायुराशि होती है:

[A] महाद्वीपीय अशान्त वायुराशि
[B] महासागरीय ठण्डी व अशान्त वायुराशि
[C] विशिष्ट लक्षणों वाली महासागरीय उष्णकटिबन्धीय ठण्डी व शान्त वायुराशि
[D] शीतोष्ण प्रदेशों की महासागरीय शीतकालीन वायुराशि 

Show Answer

120. cT वायुराशि है:

[A] उष्णकटिबन्धीय महाद्वीपीय
[B] उष्णकटिबन्धीय महासागरीय
[C] ध्रुवीय महाद्वीपीय
[D] ध्रुवीय महासागरीय

Show Answer

121. उष्ण महासागरीय वायुराशियों से कौन-सा मौसम सम्भावित है:

[A] सामान्यतः शीतल मौसम
[B] उष्ण व आर्द्र से तर मौसम
[C] प्रति-चक्रवातीय मौसम
[D] वायु विक्षोभ व वाताग्र के लिए उत्तम

Show Answer

122. कोई पवन राशि वायुराशि कहलाती है:

[A] जब उसका विशेष विस्तार हो
[B] जब वह सागर से महाद्वीप की ओर फैल जाए
[C] जब विशाल वायुपुंज अति उष्ण, विशेष ठण्डे व महासागरीय तल पर लम्बे समय तक स्थिर रह कर उसके गुण ग्रहण करने लगे होने लगे
[D] जब वायुपुंज में अस्थिरता बढ़ती जाए एवं तेजी से वर्षा होने लगे

Show Answer

123. वायुराशियों के वर्गीकरण का आधार है:

[A] महासागरीय तल
[B] हिम से ढका प्रदेश
[C] बड़े वायुपुंज में विशिष्ट तापमान एवं नमी की समस्वरूपता
[D] तटीय व पठारी भागों के लक्षण

Show Answer

124. गर्त चक्रों (Depressions) या शीतोष्ण चक्रवातों की सामान्य प्रवाह दिशा होती है:

[A] तूफान के स्वरूप के अनुसार किसी भी दिशा में
[B] सामान्यतः व्यापारिक पवनों की दिशा में
[C] अनिश्चित व परिवर्तनशील दिशा में 
[D] पछुआ पवनों की पेटी में पश्चिम से पूर्व व उत्तर-पूर्व की ओर

Show Answer

125 उत्तर-पश्चिमी भारत में प्रवेश करने वाले अधिकांश शीतकालीन चक्रवातों का विकास होता है:

[A] फारस की खाड़ी व पूर्वी भूमध्य सागर में
[B] लाल सागर में
[C] काला सागर में
[D] मृत सागर क्षेत्र में

Show Answer

126. प्रति-चक्रवात अधिकांशतः बनते हैं:

[A] बंगाल की खाड़ी में
[B] उष्ण व शुष्क प्रदेशों में
[C] शीतोष्ण कटिबन्ध में पछुआ हवाओं की पेटी में
[D] भूमध्य सागरीय क्षेत्रों में

Show Answer

127. चक्रवात की आंख (Eye of Cyclone) की सर्वप्रमुख विशेषता कौन-सी है?

[A] सघन कुहरा
[B] कपासी बादल
[C] स्वच्छ नीला आकाश
[D] पक्षाभ बादल

Show Answer

 

128. ‘टी’ मापक (T-Scale पर निम्न में से किसका मापन किया जाता है:

[A] भूकम्पीय तरंगें
[B] चक्रवातों की शक्ति
[C] पवनों की गति
[D] ज्वालामुखी उद्‌गार से निःसृत पदार्थ

Show Answer

129. निम्न में से किस हवा में चक्रवातीय गति का अभाव पाया जाता है:

[A] हरिकेन
[B] टारनेडो
[C] पापागयो
[D] टाइफून

Show Answer

 

130. वायुराशियों का एक-दूसरे की विपरीत दिशा में होने वाला प्रवाह क्या कहलाता है?

[A] अभिसरण
[B] स्थानान्तरणी प्रवाह
[C] अपसरण
[D] विरूपणी प्रवाह

Show Answer

131. भारत में प्रति-चक्रवातों की उपस्थिति किस मौसम में पायी जाती है:

[A] शीतकाल में
[B] बसन्त के समय में
[C] ग्रीष्मकाल में
[D] हेमन्त के समय में

Show Answer

132. ‘टाइफून’ नामक चक्रवात से निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र प्रभावित होता है:

[A] आस्ट्रेलिया
[B] चीन सागर
[C] पश्चिमी द्वीप समूह क्षेत्र
[D] इनमें से सभी

Show Answer

133. कम दाब के क्षेत्र में सर्पिलाकार (spiral form) में बहती हुई पवन को कहते हैं:

[A] तूफान (hurricane)
[B] चक्रवात (cyclone)
[C] प्रति-चक्रवात (anti-cyclone)
[D] बवण्डर (tornade)

Show Answer

134. ‘गर्म सेक्टर’ अवस्थित होता है?

[A] गर्म वाताग्र में
[B] ठण्डे वाताग्र में
[C] गर्म एवं ठण्डे वाताग्र के क्षेत्र में
[D] आक्लूडेड वाताग्र में

Show Answer

135. सन् 1861 ई. में प्रति-चक्रवात की व्याख्या सर्वप्रथम किस विद्वान ने की:

[A] अल्फ्रेड वेगनर
[B] सर जेम्स जीन्स
[C] फ्रेल्सिस्को गाल्टन
[D] जॉन हेडले

Show Answer

136. ठण्डी तथा भारी वायू द्वारा गर्म एवं हल्की वायु को ऊपर उठा देने से निर्मित वाताग्र क्या कहलाता है?

[A] उष्ण वाताग्र
[B] स्थायी वाताग्र
[C] शीत वाताग्र
[D] अधिविष्ट वाताग्र

Show Answer

137. वह वायुराशि जिसका तापक्रम उसकी गतिशीलता वाली धरातलीय सतह की अपेक्षा अधिक होता है, निम्न में से क्या कहलाती है?

[A] शीत वायुराशि
[B] गर्म वायुराशि
[C] अस्थिर वायुराशि
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

138. उष्णकटिबन्धीय चक्रवातों को आस्ट्रेलिया में किस नाम से जाना जाता है?

[A] टाइफून
[B] दक्षिण बस्टर्स
[C] हरिकेन
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

 

139. ‘टारनेडो’ का मुख्य सम्बन्ध है?

[A] उत्तरी अमरीका से
[B] चीन से
[C] उत्तरी यूरोप से
[D] दक्षिण अफ्रीका से

Show Answer

140. ‘गरजता चालीसा’ क्या है?

[A] 40° दक्षिणी अक्षांश की जलधारा
[B] 40° उत्तरी अक्षांश की जलधारा
[C] दक्षिणी गोलार्द्ध में 40° अक्षांश के पास चलने वाली तेज हवाएं
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

141. वायुमण्डलीय दाब में तीव्र गिरावट होने से किसके आगमन का संकेत मिलता है?

[A] बहुत अधिक ठण्ड
[B] अच्छा मौसम
[C] वर्षा
[D] तूफान

Show Answer

142. दो अलग स्वभाव वाली वायुराशियों को अलग करने वाली पेटी को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?

[A] चक्रवात
[B] वाताग्र
[C] वायुराशि विभाजक पेटी
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

143. उत्तरी गोलार्द्ध के चक्रवात की वायुदिशा क्या होती है?

[A] दक्षिणावर्त
[B] पश्चिम से पूर्व
[C] वामावर्त
[D] पूर्व से पश्चिम

Show Answer

144. उच्च दवाव वाली हवाएं जो केन्द्र से बाहर की ओर चलती हैं, कहलाती हैं:

[A] प्रति-चक्रवाती
[B] तूफान
[C] दवावपूर्ण हवाएं
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

145. चक्रवात का शान्त क्षेत्र कहलाता है?

[A] गर्त
[B] चक्षु
[C] केन्द्र
[D] परिक्षेत्र

Show Answer

146. चक्रवात एक प्रकार की वायु भंवर है जिसके केन्द्र में पाया जाता है:

[A] निम्न वायुदाब
[B] समान वायुदाब
[C] उच्च वायुदाब
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

147. विषुवतरेखीय प्रदेशों में निरन्तर भारी वर्षा करने वाले मेघ है:

[A] स्तरी-कपासी
[B] मध्य मेघ
[C] कपासी वर्षी
[D] वर्षी मेघ

Show Answer

 

148. ओस किस प्राकृतिक घटना का अच्छा उदाहरण है?

[A] वाष्पीकरण
[B] सूर्य की तिरछी किरणें
[C] संघनन
[D] सूर्य की सीधी किरणेंसूर्य की सीधी किरणें

Show Answer

149. मौसम कहां सदैव एक-सा रहता है?

[A] विषुवत् रेखा पर
[B] कर्क रेखा पर
[C] मकर रेखा पर
[D] उत्तरी ध्रुव वृत्त पर

Show Answer

150. सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए:

सूची I           सूची II

a. सापेक्ष आर्द्रता- 1. एनिमोमीटर

b. वायु वेग- 2. अल्टीमीटर

c. वायुमण्डलीय दाब- 3. रेन गेज

d. मध्य समुद्रतल से ऊंचाई- 4. साइक्रोमीटर

e. वर्षा       5. एनीरायड बैरोमीटर

कूट : a b c d e

[A]  1 2 3 4 5
[B]  4 1 5 2 3
[C]  5 4 3 2 1
[D]  4 1 3 2 5

Show Answer

151. ‘बादलों के फटने’ (Cloud Brust) का क्या तात्पर्य है?

[A] आकाश में बिखरे हुए बादलों की उपस्थिति
[B] कृत्रिम वर्षा की क्रिया
[C] मेघाच्छादित मौसम जिसमें एक लम्बे समय तक सामान्य वर्षा होती रहे
[D] तड़ित झंझा के साथ तीव्र मूसलाधार वर्षा की असामान्य दशा

Show Answer

152. सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए :

सूची 1     सूची II

a. विनाशकारी वर्षा  (1) मानसूनी

b. तीव्र बौछारों वाली वर्षा  (2) चक्रवातीय

c. लगभग पूर्णतः शान्त वर्षा (3) पर्वतीय

d. तीव्र हवाओं के साथ होने वाली वर्षा (4) संवहनीय

कूट:  a b c d

[A]  2 4 1 3
[B]  1 2 3 4
[C]  4 3 2 1
[D]  1 3 4 2

Show Answer

153. स्तरी-कपासी बादल निम्न में से किस प्रकार के बादल हैं:

[A] उच्च बादल
[B] निम्न बादल
[C] मध्यम बादल
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

154. यदि वायु का तापमान बढ़ता है तो उसकी जलवाष्ण ग्रहण करने की क्षमता पर क्या प्रभाव पड़ता है:

[A] घटती है
[B] बढ़ती है
[C] पहले घटती है पुनः बढ़ती है
[D] कोई प्रभाव नहीं पड़ता

Show Answer

155. भूमध्यरेखीय प्रदेशों में होने वाली वर्षा निम्नलिखित में से किस प्रकार से सम्बन्धित है:

[A] पर्वतीय वर्षा
[B] संवहनीय वर्षा
[C] चक्रवातीय वर्षा
[D] इनमें से सभी

Show Answer

156. अति सघन कुहरे (Dense fog) के समय दृश्यता कितनी रहती है? 

[A] 1 किमी से अधिक
[B] 330 से 550 मीटर
[C] 550 मीटर से 1 किमी
[D] 330 मीटर से भी कम

Show Answer

157. निम्नलिखित में से कौन-सा बादल अत्यधिक तीव्र वर्षा के लिए उत्तरदायी होता है?

[A] कपासी (Cumulus)
[B] कपासी-वर्षी (Cumulo-nimbus)
[C] वर्षा-स्तरी (Nimbo-stratus)
[D] पक्षाभ-स्तरी (Cirro-stratus)

Show Answer

158. आकाश में सर्वाधिक ऊंचाई पर बनने वाले बादल निम्न में से हैं:

[A] कपासी- मध्य
[B] स्तरी- कपासी
[C] पक्षाभ- स्तरी
[D] वर्षा- स्तरी

Show Answer

159. वायुमण्डल की कौन-सी प्रक्रिया ठोस पदार्थों के अभाव में नहीं हो सकती है?

[A] संतृप्तीकरण
[B] वाष्पीकरण
[C] संघनन
[D] इनमें से सभी

Show Answer

 

160. निम्न में से कौन वायुमण्डल में आर्द्रताग्राही नाभिक की भूमिका निभाता है:

[A] धूल के कण
[B] धुएं के कण
[C] समुद्री नमक के कण
[D] इनमें से सभी

Show Answer

161. निम्नांकित में से किस प्राकृतिक घटना में दृश्यता सबसे कम होती है?

[A] धुआं
[B] ओस
[C] कोहरा
[D] कुहासा

Show Answer

162. नफोमीटर से निम्न में से किसका मापन किया जाता है?

[A] वर्षा की मात्रा
[B] बादलों की दिशा एवं गति
[C] सागरीय लवणता की मात्रा
[D] उपर्युक्त सभी

Show Answer

163. निम्न में से कौन उच्च बादलों में शामिल नहीं किया जाता है?

[A] पक्षाभ
[B] स्तरी-कपासी
[C] पक्षाभ-स्तरी
[D] पक्षाभ-कपासी

Show Answer

164. जल के जलवाष्प में परिवर्तित होने की क्रिया निम्न में से क्या कहलाती है?

[A] अवक्षेपण
[B] संतृप्तीकरण
[C] संघनन
[D] वाष्पीकरण

Show Answer

165. निम्न में से किसे मोती की माता कहा जाता है?

[A] पक्षाभ बादल
[B] कपासी बादल
[C] स्तरी बादल
[D] वर्षा-स्तरी बादल

Show Answer

166. सापेक्षिक आर्द्रता को निम्नलिखित में से किस ग्राफ पर दिखाया जाता है?

[A] बैरोग्राफ
[B] क्लाइमोग्राफ
[C] हीदरग्राफ
[D] हिप्सोमेट्रिक ग्राफ

Show Answer

 

167. सांध्यकालीन सर्वाधिक रंगीन मेघ हैं:

[A] कपासी
[B] पक्षाभ
[C] स्तरी
[D] बर्फीले

Show Answer

168. वायु में स्थित नमी के अंश को कहते हैं?

[A] वर्षा
[B] आर्द्रता
[C] बादल
[D] ओस

Show Answer

169. किसी निश्चित तापमान पर हवा की अधिकतम नमी धारण करने की क्षमता तथा उसमें मौजूद आर्द्रता की वास्तविक मात्रा के अनुपात को कहते हैं?

[A] निरपेक्ष आर्द्रता
[B] विशिष्ट आर्द्रता
[C] सापेक्ष आर्द्रता
[D] ओसांक

Show Answer

170. समवृष्टि रेखा मानचित्र जिसके वितरण को दर्शाता है, वह है:

[A] ऊंचाई
[B] दूरी
[C] वर्षा
[D] तापक्रम

Show Answer

171. शीतकाल में वर्षा एवं शुष्क ग्रीष्मकाल निम्न में से किस जलवायु प्रदेश की प्रमुख विशेषता है:

[A] मानसूनी
[B] पश्चिमी यूरोप तुल्य
[C] सवाना
[D] भूमध्यसागरीय

Show Answer

172. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण का आधार है:

[A] वनस्पति एवं तापमान
[B] तापमान एवं वर्षा
[C] वर्षण प्रभाविता
[D] तापीय दक्षता

Show Answer

 

173. भूमध्यरेखीय एवं उष्णकटिबन्धीय जलवायु प्रदेशों में कौन-सी विशेषता पायी जाती है:

[A] अधिक वार्षिक तापान्तर
[B] कम वार्षिक तापान्तर
[C] वर्ष भर उच्च तापमान
[D] B एवं C दोनों

Show Answer

 

174. निम्न में से कौन-सा देश मानसूनी क्षेत्र के अन्तर्गत नहीं आता है:

[A] फिलीपीन्स
[B] केन्या
[C] थाईलैण्ड
[D] भारत

Show Answer

175. कांगो नदी घाटी में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है:

[A] मानसूनी
[B] भूमध्यरेखीय
[C] भूमध्यसागरीय
[D] उपध्रुवीय

Show Answer

176. निम्नलिखित में से किस जलवायु प्रदेश में सबसे कम तापान्तर पाया जाता है:

[A] भूमध्यरेखीय
[B] भूमध्यसागरीय
[C] मानसूनी
[D] मध्य महाद्वीपीय

Show Answer

177. कौन-सा देश भूमध्यरेखीय जलवायु की पेटी में स्थित नहीं है:

[A] श्रीलंका
[B] इण्डोनेशिया
[C] मलेशिया
[D] ताइवान

Show Answer

178. कोरिया तथा उत्तरी जापान में कौन-सी जलवायु पाई जाती है:

[A] सेण्ट लॉरेन्स तुल्य
[B] टैगा तुल्य
[C] प. यूरोप तुल्य
[D] चीन तुल्य

Show Answer

 

179. चीन तुल्य जलवायु पाई जाती है:

[A] महाद्वीपों के पूर्वी भागों में
[B] महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में
[C] महाद्वीपों के भीतरी भागों में
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

180. आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पश्चिमी तटीय क्षेत्र में पायी जाती है:

[A] सेण्ट लॉरेन्स तुल्य जलवायु
[B] सवाना तुल्य जलवायु
[C] सूडान तुल्य जलवायु
[D] भूमध्यसागरीय जलवायु

Show Answer

181. भूमध्यसागरीय या रूमसागरीय जलवायु निम्न में से कहां पर नहीं पायी जाती है:

[A] थाइलैण्ड
[B] अल्जीरिया
[C] मध्य चिली
[D] पश्चिमी इजरायल

Show Answer

 

182. सवाना तुल्य जलवायु को कहा जाता है:

[A] सेण्ट लॉरेन्स तुल्य
[B] मानसून तुल्य
[C] सूडान तुल्य
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

183. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र मानसून द्वारा सर्वाधिक प्रभावित होता है:

[A] आस्ट्रेलिया का उत्तरी भाग
[B] कैलिफोर्निया तट
[C] चिली
[D] गिनी तट

Show Answer

184. भूमध्यसागरीय जलवायु के अन्तर्गत कौन-सा नगर स्थित है।

[A] ग्लासगो
[B] लिस्बन
[C] कीव
[D] मानचेस्टर

Show Answer

185. सी. डब्ल्यू, थार्नध्वेट ने दक्षिणी गंगा मैदान की जलवायु के प्रदर्शन हेतु निम्न में से किस एक जलवायु प्रतीक का प्रयोग किया है:

[A] AA’r
[B] BA’w
[C] CA’w
[D] CB’w

Show Answer

186. Bw जलवायु प्रतिनिधित्व करती है?

[A] अर्द्धशुष्क जलवायु का
[B] भूमध्यसागरीय जलवायु का
[C] शुष्क जलवायु का
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

187. निम्न में से कौन-सा जलवायु प्रदेश फलोद्यान तथा शराब के निर्माण के लिए विश्वविख्यात है?

[A] मानसूनी
[B] भूमध्यरेखीय
[C] भूमध्यसागरीय
[D] स्टेपी

Show Answer

188. कहां भूमध्यसागरीय जलवायु नहीं मिलती है?

[A] पर्थ
[B] केपटाउन
[C] कैलिफोर्निया
[D] बोलीविया

Show Answer

189. महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर 48° से 60° अक्षांशों के बीच कौन-सी जलवायु पायी जाती है?

[A] पश्चिमी यूरोप तुल्य
[B] भूमध्यसागरीय
[C] शीत समुद्री
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

 

190. भूमध्यसागरीय प्रदेशों में होने वाली वर्षा निम्नलिखित में से किस प्रकार से सम्बन्धित है?

[A] पर्वतीय वर्षा
[B] चक्रवातीय वर्षा
[C] संवाहनीय वर्षा
[D] इनमें से सभी

Show Answer

191. शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में सामान्यतया किस प्रकार की वर्षा होती है?

[A] संवाहनिक
[B] चक्रवातीय 
[C] पर्वतीय
[D] इनमें से कोई नहीं

Show Answer

192. उत्तरी आस्ट्रेलिया में निम्न में से किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है?

[A] मानसूनी
[B] चीन तुल्य
[C] सवाना तुल्य
[D] पश्चिमी यूरोप तुल्य

Show Answer

193. सेनफ्रांसिस्को, सेण्टियागो, केपटाउन तथा पर्थ में समानता पायी जाती है:

[A] औद्योगीकरण की
[B] कृषि उत्पादन की
[C] जनसंख्या घनत्व की
[D] जलवायु की

Show Answer

194. निम्नलिखित में से किस जलवायु की उत्पत्ति स्थायी हवाओं के क्षेत्र में स्थानान्तरण के कारण होती है?

[A] मानसूनी जलवायु
[B] विषुवत् रेखीय जलवायु
[C] भूमध्यसागरीय जलवायु
[D] पश्चिमी यूरोपियन तुल्य जलवायु

Show Answer

195. कोपेन की ‘Cs’ जलवायु मिलती है:

[A] भूमध्यसागरीय क्षेत्र में
[B] मध्य अक्षांशीय मरुस्थलों में
[C] मध्य अक्षांशीय कोणधारी वनों में
[D] उपोष्ण मरुस्थलों में

Show Answer

 

196. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

[A] उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र में महाद्वीप के पूर्वी तट पर मरुस्थल नहीं पाया जाता है
[B] उपोष्ण कटिबन्धीय का महासागरीय पूर्वी तट काफी आर्द्र होता है।
[C] उपोष्ण कटिवन्धीय पश्चिमी महाद्वीपीय तट आर्द्र होता है।
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

197. भूमध्यसागरीय प्रदेशों में समान जलवायु पाई जाती है वहां अन्य किन समान विशिष्टताओं की अपेक्षा की जाती है?

[A] भूआकार एवं जल आकृतियाँ
[B] प्राकृतिक वनस्पति एवं मृदाएं
[C] जनसंख्या वितरण एवं घनत्व
[D] यातायात एवं दूरसंचार

Show Answer

198. भूमध्यसागरीय जलवायु की प्रमुख विशेषता निम्ननिखित में से कौन-सी है?

[A] वार्षिक तापान्तर की अधिकता
[B] शुष्क शीत ऋतु
[C] आर्द्र ग्रीष्म ऋतु
[D] आर्द्र शीत ऋतु

Show Answer

199. निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में टुण्ड्रा प्रदेश का विस्तार पाया जाता है?

[A] अलास्का, ग्रीनलैण्ड, आइसलैण्ड, उत्तरी साइबेरिया
[B] फाकलैण्ड, जायरे, ब्राजील, आस्ट्रेलिया
[C] फाकलैण्ड, आइसलैण्ड, अलास्का, न्यूजीलैण्ड
[D] कनाडा, नार्वे, न्यूजीलैण्ड, जापान

Show Answer

 

200. महाद्वीपीयता के विषय में निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए, तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए:

1. यह समुद्र से बढ़ती दूरी के साथ घटती है।

2. यह समुद्र की बढ़ती दूरी के साथ बढ़ती है।

3. इसमें उच्च वार्षिक तापान्तर मिलता है।

4. इसमें जाड़े में अधिकतम वर्षा होती है।

कूट :

[A] 1 तथा 2 सही हैं
[B] 2 तथा 3 सही हैं
[C] 3 तथा 4 सही हैं
[D] 2 तथा 4 सही हैं

Show Answer

 

201. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवातों से वर्ष भर वर्षा प्राप्त होती है?

[A] मानसूनी जलवायु
[B] पश्चिमी समुद्री जलवायु
[C] भूमध्यसागरीय जलवायु
[D] भूमध्यरेखीय जलवायु

Show Answer

202 सेनफ्रांसिस्को, सेण्टियागो, केपटाउन तथा पर्थ में कौन-सा समान सूत्र है?

[A] प्रजातान्त्रिक शासन व्यवस्था
[B] भूमध्यसागरीय जलवायु
[C] औद्योगिक आर्थिक आधार
[D] जनसंख्या की स्पैनिश वंश परम्परा

Show Answer

 

203. थार्नथ्वेट के जलवायु वर्गीकरण में वर्षण प्रभाविता (P/E) ज्ञात करने के लिए निम्न में से कौन-सा फॉर्मूला प्रयुक्त किया गया है?

[A] P/E = 115 [P/(T-10)]110/9
[B] T/E = 115 [P/(T -10)]10/0
[C] r = 0.44t – 8.5/2
[D] a = 3.94 – r/52

Show Answer

204. दक्षिणी अमेरिका का मध्य चिली एक उदाहरण है?

[A] विषुवतरेखीय प्रदेश का
[B] सवाना प्रदेश का
[C] भूमध्यसागरीय प्रदेश का
[D] टैगा प्रदेश का

Show Answer

205. निम्नांकित व्यक्तियों में से किस एक ने विश्व की जलवायु के वर्गीकरण हेतु वाष्पन-वाष्पोत्सर्जन प्रयोग किया है:

[A] कोपेन
[B] थार्नथ्वेट
[C] ट्रिवार्था
[D] केण्डू

Show Answer

206. निम्न आंकड़े किस जलवायु प्रदेश को प्रदर्शित करते हैं?

जनवरी  अप्रैल  जुलाई अक्टूबर
औरत अधिकतम तापमान (ºC में) 8.0 13.5 24.4 17.2
औसत वर्षा (मिमी में ) 8.6 5.0 1.0 11.0

[A] चीन तुल्य
[B] मानसून तुल्य
[C] भूमध्यसागरीय तुल्य
[D] सूडान तुल्य

Show Answer

 

207. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन (A): भूमध्यसागरीय जलवायु में जाड़े में वर्षा होती है।

कारण (R) : यह पछुआ हवाओं तथा व्यापारिक हवाओं के मध्य स्थित है।

निम्न कूट में से सही उत्तर चुनिए :

[A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता
[B] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही परन्तु R गलत है
[D] A गलत है परन्तु R सही है

Show Answer

208 आई. टी. सी. की गतिविधि वर्षा प्रतिरूप को मुख्यतः अनुशासित करती है?

[A] विषुवत् रेखीय जलवायु में
[B] मानसून जलवायु में
[C] भूमध्यसागरीय जलवायु में
[D] पश्चिमी अनुसमुद्रीय जलवायु में

Show Answer

209. विश्व जलवायु के सम्बन्ध में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

1. अमेजन बेसिन में संवाहनीय वर्षा होती है

2. उत्तरी महाद्वीपों के मध्यवर्ती भागों में भारी वर्षा होती है।

3. विषुवत् रेखीय प्रदेश में आवर्तक वर्षा होती. है।

4. विषुवत् रेखीय प्रदेश के बाहर सर्वाधिक दैनिक तापमान पाया जाता है।

कूट:

[A] 1 तथा 2 सही हैं
[B] 2 तथा 3 सही हैं
[C] 3 तथा 4 सही हैं
[D] 1 तथा 4 सही हैं

Show Answer

210. जलवायु को प्रभावित करने वाले कारण हैं:

[A] अक्षांशीय स्थिति
[B] समुद्र से दूरी
[C] समुद्र तल से ऊंचाई
[D] इनमें से सभी

Show Answer

 

211. निम्न में से किसने जलवायु का वर्गीकरण नहीं किया है?

[A] कोपेन
[B] थार्नथ्वेट
[C] कैंडोल
[D] हम्बोल्ट

Show Answer

212. (एन्सा’ (ENSO) का सम्बन्ध है:

[A] वायुमण्डलीय संचार प्रणाली से
[B] महासागरीय संचार प्रणाली से
[C] उपर्युक्त दोनों से
[D] उपर्युक्त दोनों से नहीं

Show Answer

213. एन्सो के दौरान जब सागरीय जल का तापमान बढ़ जाता है तो निम्न में से कौनसी घटना नहीं घटित होती है?

[A] दक्षिणी प्रशान्त महासागरीय व्यापारिक पवनों का कमजोर पड़ना
[B] पूर्वी-दक्षिणी प्रशान्त महासागर में उच्च वायुदाब के स्थान पर निम्न वायुदाब क्षेत्र का विकसित होना
[C] उत्तरी आस्ट्रेलिया और इण्डोनेशिया में निम्न वायुदाब के स्थान पर उच्च वायुदाब का विकसित होना
[D] पश्चिमी प्रशान्त महासागर से ठण्डे जल का भू-मध्य रेखा के सहारे पूर्व की ओर प्रवाहित होना

Show Answer

214. वायुमण्डल की सामान्य संचार प्रणाली में हैडले कोशिका आधारित है:

[A] तापीय संकल्पना पर
[B] गतिक संकल्पना 
[C] कोणीय संवेग संकल्पना पर
[D] ज्वारीय संकल्पना पर

Show Answer

215. फेरेल कोशिका के सम्बन्ध में कौन-सा कथन असत्य है?

[A] यह दोनों गोलार्द्धों में 35° से 60° अक्षांशों के बीच पछुआ पवनों की संचार व्यवस्था से सम्बन्धित है।
[B] इसमें धरातल के समीप वायु ध्रुवों की ओर प्रवाहित होती है
[C] यह कोशिका तापीय संकल्पना पर आधारित है
[D] इसमें वायुमण्डल का ऊपरी संचार भूमध्यरेखा की तरफ होता है

Show Answer

216. कोरिऑलिस प्रभाव उत्पन्न होने का कारण है:

[A] पृथ्वी सतह की वक्रता
[B] पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
[C] पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर घूर्णन
[D] ऊपरी वायुमण्डल की पवनों का प्रभाव

Show Answer

217. क्षोभमण्डल में तापमान:
[A] ऊंचाई के साथ घटता है
[B] ऊंचाई के साथ बढ़ता है
[C] अपरिवर्तित रहता है
[D] पहले घटता है पुनः बढ़ने लगता है

Show Answer



नोट :  मैं आशा करता हूँ कि भूगोल विषय से सम्बंधित सभी Question Answer Test आपके सभी प्रकार के परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामना करता हूँ।

Thank You @ By Dr. Amar Kumar

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home