10. जीव भूगोल Free Test

10. जीव भूगोल Free Test

10. जीव भूगोल Free Test



जीव भूगोल Free Test

1. कथन (A): विशेषित निकेत वाले जीव ही आज अधिक संख्या में लुप्त हुए हैं।
कारण (R) ऐसे जीव विशिष्ट पर्यावरण दशाएं उपलब्ध होने पर ही अपना जीवनयापन कर सकते हैं।
[A] A तथा R दोनों सही है तथा R. A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है

[read more] [A] A तथा R दोनों सही है तथा R. A की सही व्याख्या करता है [/read]

2. मनुष्य की आंत में रहने वाले प्रोटोजोआ किस प्रकार के जैविक सम्बन्ध का उदाहरण है:
[A] सहभोजिता
[B] सहोपकारिता
[C] शोषण
[D] परजीवी

[read more] [A] सहभोजिता [/read]

3. लाइकेन जिसका निर्माण कवक एवं शैवाल के एक साथ रहने से होता है, उदाहरण है:
[A] सहभोजिता का
[B] सहोपकारिता का
[C] स्पर्धा का
[D] परजीविता का

[read more] [B] सहोपकारिता का [/read]

4. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
[A] क्लीमेण्ट- समुदाय विज्ञान
[B] हैकेल— इकोलॉजी
[C] चार्ल्स एल्टन— वैज्ञानिक प्राकृतिक इतिहास
[D] ई. पी. ओडम— इकोटोन

[read more] [D] ई. पी. ओडम— इकोटोन [/read]

5. निम्नांकित में कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
[A] मोबियस – Biocoenosis
[B] टॉन्सले – Ecosystem
[C] फोर्ब्स – Biosystem
[D] दौक्याशैव-Biogeocoenosis

[read more] [C] फोर्ब्स – Biosystem [/read]

6. दो भिन्न बायोम के मिलन वाले क्षेत्र को कहते हैं:
[A] इकोजोन
[B] इकोमार्क
[C] इकोटिम
[D] इकोटोन

[read more] [D] इकोटोन [/read]

7. निम्नांकित में से किस बायोम में जैव विविधता अधिक है:
[A] टैगा वन जीवोम
[B] उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र वन जीवोम
[C] घास स्थल जीवोम
[D] टुण्ड्रा जीवोम

[read more] [B] उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र वन जीवोम [/read]

8. सर्वाधिक प्राथमिक उत्पादकता निम्न में से किस जीवोम की है?
[A] अर्द्ध-सदाबहार वन जीवोम
[B] सदाबहार वन जीवोम
[C] सवाना जीवोम
[D] शीतोष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन जीवोम

[read more] [B] सदाबहार वन जीवोम [/read]

9. कथन (A) उष्ण कटिबन्ध के जीव समुदाय भोजन एवं प्रजनन के लिए प्रवास नहीं करते हैं।
कारण (R) वनस्पति के लम्बवत सारीकरण में जितने अधिक स्तर होते हैं, उसी के अनुरूप प्राणियों में गतिशीलता कम होती है।
[A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है

[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है [/read]

10. कथन (A): भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जैव विविधता कम होती है।
कारण (R): भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर वनस्पति की सघनता में कमी होती जाती है।
[A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है

[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है [/read]

11. अम्ल वर्षा के लिए जिम्मेदार गैसें हैं?
1. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड 2. सल्फर डाइऑक्साइड
3. कार्बन डाइ ऑक्साइड 4. नाइट्रस ऑक्साइड
[A] 1 और 3
[B] 1 और 4
[C] 1 और 2
[D] 2 और 4

[read more] [C] 1 और 2 [/read]

12. विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है:
[A] 16 फरवरी को
[B] 16 सितम्बर को
[C] 16 अक्टूबर को
[D] 16 जनवरी को

[read more] [B] 16 सितम्बर को [/read]

13.सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए:
    सूची I –                   सूची II
(अ) पोषण स्तर1 – 1. मांसाहारी
(ब) पोषण स्तर2 – 2. स्वपोषित
(स) पोषण स्तर3 – 3. प्राथमिक उपभोक्ता
(द) पोषण स्तर4 – 4. अपघटक
कूट : अ ब स द
[A] 4 2 3 1
[B] 3 1 4 2
[C] 2 3 1 4
[D] 3 2 4 1

[read more] [C] 2 3 1 4 [/read]

14. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
[A] रोजर आर. रेवेल – हरितगृह प्रभाव
[B] थॉमस मिजले – क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स
[C] शेरवुड रोलैण्ड – ओजोन गैस क्षय
[D] ए. वी. रामाराव – अम्ल वर्षा

[read more] [D] ए. वी. रामाराव – अम्ल वर्षा [/read]

15. निम्नांकित में से कौन-सा एक ओजोन परत की सुरक्षा उपायों से सम्बन्धित नहीं है?
[A] मांट्रियल प्रोटोकोल
[B] वियना अधिवेशन
[C] क्योटो सम्मेलन
[D] नैरोबी सम्मेलन

[read more] [D] नैरोबी सम्मेलन [/read]

16. अण्टार्कटिका में ओजोन छिद्र बनना प्रारम्भ होता है:
[A] अगस्त माह के मध्य में
[B] अक्टूबर माह के अन्त में
[C] अप्रैल माह के मध्य में
[D] जून माह के अन्त में

[read more] [A] अगस्त माह के मध्य में [/read]

17. अण्टार्कटिका के ऊपर वसन्त ऋतु में होने वाले ओजोन ह्रास का महत्वपूर्ण कारक है
[A] क्षोभमण्डल का वायुदाब
[B] क्षोभमण्डल में तापमान का हास
[C] समतापमण्डल का तापमान
[D] ध्रुवीय हवाएं

[read more] [C] समतापमण्डल का तापमान [/read]

18. ओजोन गैस विद्यमान है:
[A] क्षोभमण्डल में
[B] समतापमण्डल में
[C] मध्यमण्डल में
[D] आयनमण्डल में

[read more] [B] समतापमण्डल में [/read]

19. निम्नांकित में से जो हरित गृह गैस नहीं है, वह है:
[A] मीथेन
[B] नाइट्रस ऑक्साइड
[C] कार्बन डाइऑक्साइड
[D] सल्फर डाइऑक्साइड

[read more] [D] सल्फर डाइऑक्साइड [/read]

20. मरुस्थलीकरण का कारण है:
[A] वनोन्मूलन
[B] नियन्त्रित चराई
[C] लाभप्रद भूमि उपयोग
[D] भूमिगत जल का इष्टतम उपयोग

[read more] [A] वनोन्मूलन [/read]

21. जैवमण्डल में भू-जैव रसायन चक्रों में विभिन्न कड़ियों के बीच माध्यम का कार्य करता है?
[A] वायु
[B] पौष्टिक पदार्थ
[C] जल
[D] खनिज पदार्थ

[read more] [C] जल [/read]

22. निम्नांकित में से किस प्रदूषण के द्वारा सर्वाधिक बीमारियां होती हैं?
[A] वायु प्रदूषण
[B] जल प्रदूषण
[C] भूमि प्रदूषण
[D] ध्वनि प्रदूषण

[read more] [B] जल प्रदूषण [/read]

23. कथन (A): बढ़ते पोषण स्तर के साथ जीवों को अपना भोजन प्राप्त करने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।
कारण (R): बढ़ते पोषण स्तर के साथ जीवों का आकार बढ़ता जाता है।
[A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथाR दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है

[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है [/read]

24. निम्नांकित में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] हरे पौधे प्रकाश ऊर्जा को प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।
[B] पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह एकदिश होता है।
[C] श्वसन प्रक्रिया में ऊष्मा ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है।
[D] पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का चक्रण एवं पुनर्चक्रण होता है।

[read more] [D] पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का चक्रण एवं पुनर्चक्रण होता है। [/read] 

25. निम्नांकित में से जिन पारिस्थितिकी तन्त्रों की पारिस्थितिकी दक्षता अधिक होती है, वे हैं:

1. वन

2. प्रवाल-भित्ति

3. ज्वारनदमुख

4. रेगिस्तान

कूट :

[A] 1 और 3
[B] 2 और 3
[C] 1, 2 और 3
[D] 2 और 4

[read more] [C] 1, 2 और 3 [/read]

26. निम्नांकित में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] जीवभार के आधार पर स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्रों के पिरामिड सीधे बनते हैं।
[B] ऊर्जा के आधार पर बनने वाले पिरामिड का आधार सदैव छोटा एवं शीर्ष बड़ा होता है।
[C] प्राथमिक उत्पादक जिस दर से ऊर्जा ग्रहण करते हैं उसी दर से जैवीय तत्वों का निर्माण भी करते हैं।
[D] जैवभार के आधार पर वृक्ष का पिरामिड सीधा बनता है।

[read more] [B] ऊर्जा के आधार पर बनने वाले पिरामिड का आधार सदैव छोटा एवं शीर्ष बड़ा होता है। [/read]

27. किस पारिस्थितिकी तंत्र के संख्या का पिरामिड उल्टा बनता है?

[A] घास-स्थल
[B] वन
[C] तालाब
[D] वृक्ष

[read more] [D] वृक्ष [/read]

28. निम्नांकित में से सर्वाहारी जीव है:

1. मानव

2. शेर

3. हाथी

4. अपघटक जीव

कूट :

[A] केवल 1
[B] 1 और 2
[C] 1 और 4
[D] 1, 2 और 3

[read more] [C] 1 और 4 [/read]

29. पोषण स्तर के चौथे सोपान का प्रमुख सदस्य है।

[A] हरे पौधे
[B] हाथी
[C] मानव
[D] शेर

[read more] [C] मानव [/read]

30. कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र के सन्दर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?

[A] इनमें ऊर्जा की आपूर्ति मानव द्वारा होती है।
[B] तंत्र के उत्पादन का उपयोग दूरस्थ भागों में भी किया जाता है।
[C] कृषि, उद्योग, नगर, आदि कृत्रिम पारिस्थितिकी तंत्र के उदाहरण हैं।
[D] इस तंत्र की कार्यशैली प्राकृतिक नियमों से संचालित होती है।

[read more] [D] इस तंत्र की कार्यशैली प्राकृतिक नियमों से संचालित होती है। [/read]

31. प्रौढ़ पारिस्थितिकी तंत्र के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] इसमें जैव विकास की प्रारम्भिक अवस्था पायी जाती है
[B] इसमें जैवभार अधिक होता है
[C] इसमें जैविक विविधता अधिक पायी जाती है
[D] इसमें खाद्य श्रृंखला जटिल होकर खाद्य जाल का रूप ले लेती है

[read more] [A] इसमें जैव विकास की प्रारम्भिक अवस्था पायी जाती है [/read]

32. अपरदन चक्र में पुनर्योवन के कारण किस प्रकार के पारिस्थितिकी तन्त्र का विकास होता है?

[A] अपूर्ण
[B] मिश्रित
[C] निष्क्रिय
[D] प्रौढ़

[read more] [B] मिश्रित [/read]

33. अपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है

[A] वन
[B] घास-स्थल
[C] दलदल
[D] इनमें से सभी

[read more] [C] दलदल [/read]

34. निम्नांकित में से अपघटक जीव है:

[A] कवक
[B] मृतोपजीवी
[C] जीवाणु
[D] इनमें से सभी

[read more] [D] इनमें से सभी [/read]

35. निम्नांकित में से सर्वोच्च या अन्तिम उपभोक्ता है

[A] शेर
[B] बाज
[C] चीता
[D] इनमें से सभी

[read more] [D] इनमें से सभी [/read]

36. पारिस्थितिकी तंत्र में जीवों में परस्पर सम्बन्धों का मुख्य आधार है:

[A] भोजन
[B] श्वसन
[C] प्रकाश-संश्लेषण
[D] स्पर्धा

[read more] [A] भोजन [/read] 

37. स्वपोषी घटक हैं:

[A] स्थलीय वनस्पति
[B] जलोद्भिद वनस्पति
[C] शैवाल
[D] इनमें से सभी

[read more] [D] इनमें से सभी [/read]

38. जो पारिस्थितिकी तंत्र की नैसर्गिक विशेषता नहीं है, वह है।

[A] कार्य-शैली
[B] गत्यात्मकता
[C] संरचना 
[D] साम्यावस्था में असन्तुलन

[read more] [D] साम्यावस्था में असन्तुलन [/read] 

39. कौन-सा अन्तर्सम्बन्ध पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं के बीच विकसित नहीं होता है?

[A] शोषण
[B] सहजीवन
[C] सहोपकारिता
[D] प्रवास एवं प्रसरण

[read more] [D] प्रवास एवं प्रसरण [/read]

40. निम्नांकित में से कौन-सी संकल्पना गलत है?

[A] पर्यावरण की कार्यप्रणाली प्राकृतिक नियमों से संचालित होती है।
[B] पर्यावरण के तत्वों में पार्थिव एकता विद्यमान है।
[C] पर्यावरण भौतिक संसाधनों का भण्डार है लेकिन जैविक संसाधनों का नहीं।
[D] पर्यावरणीय व्यवस्था में स्वयं सम्वर्द्धन क्षमता विद्यमान होती है।

[read more] [C] पर्यावरण भौतिक संसाधनों का भण्डार है लेकिन जैविक संसाधनों का नहीं। [/read]

41. निम्नांकित में से कौन-सी व्यवस्था प्राकृतिक नियमों से संचालित नहीं होती है?

[A] खाद्य श्रृंखला
[B] मानव प्रेरित पारिस्थितिकी तंत्र
[C] ऊर्जा का प्रवाह
[D] जैव-भू-रासायनिक चक्र

[read more] [B] मानव प्रेरित पारिस्थितिकी तंत्र [/read]

42. कवन (A): पर्यावरण अपार शक्ति का भण्डार है।

कारण (R): पर्यावरणीय शक्तियों एवं प्रक्रियाओं के फलस्वरूप पर्यावरणीय तत्त्वों का निर्माण होता है।

कूट :

[A] A तथा R दोनों सही हैं
[B] A तथा R दोनों गलत हैं
[C] A गलत है R सही है
[D] A सही है R गलत है

[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं [/read]

43. पर्यावरण के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] जैवमण्डल, पर्यावरण के अध्ययन की आधारभूत इकाई है।
[B] जैवमण्डल में भौतिक एवं जैविक तत्व दोनों ही विद्यमान हैं।
[C] हरे पौधे अपने मृत अवयवों को अपघटित कर सकते हैं।
[D] अपघटक जीव अपना भोजन स्वयं नहीं बना पाते हैं।

[read more] [C] हरे पौधे अपने मृत अवयवों को अपघटित कर सकते हैं। [/read]

44. निम्न में से ‘पक्षियों का महाद्वीप’ किसे कहते हैं?

[A] आस्ट्रेलिया को
[B] द. अमेरिका को
[C] अफ्रीका को
[D] एशिया को

[read more] [B] द. अमेरिका को [/read]

45. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का उद्देश्य निम्न में से एक है:

[A] अल्प अवधि के लिए संसाधनों के उपयोग को पूर्णरूपेण प्रतिबन्धित करना
[B] उनके उपयोग पर आंशिक प्रतिबन्ध करना
[C] प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना
[D] प्राकृतिक संसाधनों का लाभदायक उपयोग करना

[read more] [C] प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना [/read]

46. निम्न खण्डों में से किस एक में यमुना नदी का जल अत्यधिक प्रदूषण भार के कारण ‘हरा सूप’ कहा जाता है।

[A] दिल्ली-आगरा
[B] आगरा-यमुना-चम्बल संगम
[C] ताजेवाला-वजीराबाद
[D] वजीराबाद-ओखला बांध

[read more] [D] वजीराबाद-ओखला बांध [/read]

47. निम्न नदियों में से कौन एक अधिक प्रदूषण भार के कारण ‘जैविक रेगिस्तान’ कही जाती है

[A] घाघरा नदी
[B] दामोदर नदी
[C] पेरियार नदी
[D] ब्रह्मपुत्र नदी

[read more] [B] दामोदर नदी [/read]

48. निम्न में से कौन एक मुख्य रूप से ओजोन क्षरण के नियंत्रण से सम्बन्धित है

[A] टोरण्टो सम्मेलन
[B] रियो सम्मेलन
[C] मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल
[D] क्योटो प्रोटोकॉल

[read more] [D] क्योटो प्रोटोकॉल [/read]

49. पारिस्थितिक उत्पादकता होती है:

[A] प्रति समय इकाई प्रति क्षेत्रीय इकाई में जीवित पदार्थों की सख्या का उत्पादन
[B] प्रति क्षेत्रीय इकाई एवं प्रति समय इकाई में जैविक पदार्थों का सकल प्राथमिक उत्पादन
[C] प्रति इकाई समय और क्षेत्र में एकत्रित कार्बनिक पदार्थों की मात्रा
[D] प्रति क्षेत्रीय इकाई एवं प्रति समय इकाई में जैविक पदार्थों के उत्पादन की दर

[read more] [C] प्रति इकाई समय और क्षेत्र में एकत्रित कार्बनिक पदार्थों की मात्रा [/read]

50. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए

सूची I                 सूची II

a. पोषण स्तर 1  1. मांसाहारी

b. पोषण स्तर 2  2. स्वपोषित

c. पोषण स्तर 3  3. प्राथमिक उपभोक्ता

d. पोषण स्तर 4  4. अपघटक

कूट:

        a b c d

[A]  4 2 3 1
[B]  3 1 4 2
[C]  2 3 1 4
[D]  3 2 4 1

[read more] [C]  2 3 1 4 [/read]

51. खाद्य श्रृंखला नीचे दिए में से किसी एक को सन्दर्भित करती है

[A] एक देश से दूसरे देश में खाद्यान्न को स्थानान्तरित करना
[B] खाद्यान्न के भण्डारण के लिए वेयर हाउस का बड़ी संख्या में निर्माण
[C] खाद्यान्न का एक जैवीय समुदाय से दूसरे को स्थानान्तरित करना
[D] सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से खाद्यान्नों की वितरण प्रणाली की व्यवस्था

[read more] [C] खाद्यान्न का एक जैवीय समुदाय से दूसरे को स्थानान्तरित करना [/read] 

52. निम्न में से कौन एक सवाना बायोम की विशेषता है

[A] वनस्पति समुदाय में प्रधान परत, उपप्रधान परत, झाड़ी परत तथा भूमि परत के चार लम्बवत् स्तर होते हैं
[B] वनस्पति समुदाय में वृक्षों की वितान (मुकुट) परत झाड़ियों की मध्य परत तथा घासों की भूमि परत की तीन स्तरीय सरचना होती है
[C] पत्तियां मोटी तथा कठोर होती हैं
[D] सदाबहार घासें चरम समुदाय होती हैं

[read more] [B] वनस्पति समुदाय में वृक्षों की वितान (मुकुट) परत झाड़ियों की मध्य परत तथा घासों की भूमि परत की तीन स्तरीय सरचना होती है [/read]

53. निम्न में से कौन एक सही कथन है

[A] इकोलाइन जैविक समुदाय खासकर वनस्पति के परिवर्तन के ढाल को प्रदर्शित करती है।
[B] इकोलाइन प्रौढ़ पारिस्थितिक तंत्र को प्रदर्शित करती है।
[C] इकोलाइन समान पारिस्थितिकीय संसाधनों के स्थानों की मिलाने वाली रेखा को प्रदर्शित करती है।
[D] इकोलाइन पारिस्थितिकीय जलवायु को प्रदर्शित करती है।

[read more] [C] इकोलाइन समान पारिस्थितिकीय संसाधनों के स्थानों की मिलाने वाली रेखा को प्रदर्शित करती है। [/read]

54. विभिन्न जीवों के अन्तर्सम्बन्धों तथा उनके भौतिक वातावरण से अन्तर्सम्बन्ध के अध्ययन को किस नाम से जाना जाता है

[A] फेनोलॉजी
[B] पारिस्थितिकी
[C] जैविकी
[D] प्राणिविज्ञान

[read more] [B] पारिस्थितिकी [/read]

55. कथन (A): बढ़ते पोषण स्तर के साथ ऊर्जा का सापेक्षिका हास बढ़ता जाता है।

कारण (R) बढ़ते पोषण स्तर के साथ प्रजातियों की गतिशीलता बढ़ती जाती है।

निम्नलिखित कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

[A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है परन्तु R गलत है
[D] R सही है परन्तु A गलत है

[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है [/read]

56. वनों को काटने का परिणाम होता है

[A] वर्षा और नमी में वृद्धि
[B] मिट्टी का क्षरण और अनियंत्रित बाढ़
[C] उष्णता में वृद्धि
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

[read more] [B] मिट्टी का क्षरण और अनियंत्रित बाढ़ [/read]

57. वन मिट्टी का अवक्षेपण कैसे रोका जा सकता है?

[A] अधिक वन लगाने से
[B] वनों की सुरक्षा से
[C] वनों की सफाई से
[D] इनमें से कोई नहीं

[read more] [A] अधिक वन लगाने से [/read]

58. वृक्षों तथा वनों को काटने से किस प्रकार की हानि होती है?

[A] वायुमण्डलीय परिवर्तन
[B] प्रदूषण का खतरा
[C] भूमि-क्षरण
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

59. पर्यावरण ज्ञान के लिए प्रयुक्त होने वाले पारिस्थितिकी शब्द का अंग्रेजी पर्याय ‘इकोलॉजी’ सर्वप्रथम किस जर्मन जीध वैज्ञानिक ने प्रस्तावित किया था?

[A] अर्नस्ट हैकेल
[B] ओडम
[C] टर्क एवं विट्स
[D] अल्फ्रेड हेटनर

[read more] [A] अर्नस्ट हैकेल [/read]

60. वन पारिस्थितिकी निम्न में से किस प्रकार के पारिस्थतिकी तंत्र का उदाहरण है?

[A] प्रौढ़
[B] अप्रौढ़
[C] मिश्रित
[D] निष्क्रिय

[read more] [A] प्रौढ़ [/read]

61. घास तथा दलदली भूमियों का पारिस्थितिकी तन्त्र निम्न में से किस प्रकार है?

[A] प्रौढ़
[B] अप्रौढ़
[C] मिश्रित
[D] निष्क्रिय

[read more] [B] अप्रौढ़ [/read]

62. किसी पारितंत्र में निम्न में से कौन प्राथमिक उत्पाद होते हैं?

[A] अपघटक
[B] प्राणी
[C] हरै पौधे अथवा वनस्पतियाँ
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [C] हरै पौधे अथवा वनस्पतियाँ [/read]

63. निम्नलिखित कथनों का अध्ययन कीजिए।

कथन (A): जैविक समुदायों तथा जैविक एवं अजैविक घटकों के अन्तर्सम्बन्ध के अध्ययन को पारिस्थितिकी कहते हैं।

कारण (R): इस प्रकार के अध्ययन की इकाई पारिस्थितिक तंत्र है।

नीचे दिए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए

[A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है परन्तु R गलत है
[D] R सही है परन्तु A गलत है

[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता है [/read]

64. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम अण्टार्कटिका पर ओजोन क्षय का साक्ष्य प्रस्तुत किया था

[A] एम. मोलिना
[B] एस. रोलेण्ड
[C] जे. फारमैन
[D] एम. एल पैरी

[read more] [B] एस. रोलेण्ड [/read]

65. सूची I का सूची II से सुमेल कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए

सूची I                         सूची II

(पारिस्थितिक तंत्र)  (वनस्पति जगत)

a. उष्ण कटिबन्धीय घास स्थल 1. सेल्वाज

b. समशीतोषण वन 2. टैगा

c. उष्ण कटिबन्धीय वन 3. सवाना

d. समशीतोष्ण घास स्थल 4. पैम्पा

कूट :

        a b c d

[A]  3 2 1 4
[B]  1 2 3 4
[C]  4 3 2 1
[D]  2 1 4 3

[read more] [A]  3 2 1 4 [/read]

66. ‘पर्यावरण मित्र-उत्पादों’ पर चिह्नित किया जाता है।

[A] आई. एस. ओ. मार्क
[B] आई. एस. आई. मार्क
[C] यू. एन. ई. पी. मार्क
[D] इको मार्क

[read more] [D] इको मार्क [/read]

67. यूनेस्को के जीवमण्डल प्रारक्षण कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों में निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है:

[A] संरक्षण भूमिका
[B] विकास भूमिका
[C] वृद्धिघाती भूमिका
[D] पुनर्जनन भूमिका

[read more] [C] वृद्धिघाती भूमिका [/read]

68. एक पारिस्थितिक तंत्र के सम्बन्ध में निम्नांकित कथनों में कौन-सा सही नहीं है:

[A] यह एक सुसंरचित कार्यात्मक इकाई है
[B] सम्पूर्ण जैवमण्डल ही एक पारिस्थितिक तंत्र है
[C] उसका एक स्थानिक घटक है
[D] यह एक संवृत तंत्र है

[read more] [C] उसका एक स्थानिक घटक है [/read]

69. ओजोन परत के क्षयीकरण का प्रमुख कारण कौन-सा है?

[A] एक्स-रे
[B] पराबैंगनी किरणें
[C] कार्बन डाइ-ऑक्साइड
[D] क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स

[read more] [D] क्लोरोफ्लोरोकार्बन्स [/read]

70. ‘पारिस्थितिकी’ के अन्तर्गत अध्ययन किया जाता है?

[A] अजैविक व जैविक तत्वों के पारस्परिक सम्बन्धों का
[B] किसी देश की अर्थव्यवस्था का
[C] पर्यावरण प्रदूषण का
[D] सूक्ष्म जीव-जन्तुओं का

[read more] [A] अजैविक व जैविक तत्वों के पारस्परिक सम्बन्धों का [/read] 

71. जल प्रदूषण का प्रमुख प्रभाव निम्नलिखित में से कौन-सा है?

[A] वर्षा की कमी
[B] जल में खारेपन की अधिकता
[C] जलीय जीवन के लिए ऑक्सीजन की कमी
[D] जलचक्र का बाधित हो जाना

[read more] [C] जलीय जीवन के लिए ऑक्सीजन की कमी [/read]

72. जीव समुदाय द्वारा निम्नलिखित में से किस ऊर्जा का सर्वाधिक उपयोग किया जाता है?

[A] आणविक ऊर्जा
[B] सौर ऊर्जा
[C] भूतापीय ऊर्जा
[D] ज्वारीय ऊर्जा

[read more] [B] सौर ऊर्जा [/read] 

73. वेनेजुएला में उष्ण कटिबन्धीय सवाना घास के मैदानों को कहते हैं:

[A] लानोज
[B] पम्पाज
[C] कैम्पोस
[D] मोण्टाना

[read more] [A] लानोज [/read]

74. अर्जेण्टीना में शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदानों को कहते है

[A] पम्पाज
[B] सेल्वास
[C] वाल्सा
[D] कैम्पोस

[read more] [A] पम्पाज [/read]

75. मध्य ब्राजील में उष्ण कटिबन्धीय घास के मैदानों को कहते है

[A] कैम्पोस
[B] लानोज 
[C] पम्पाज
[D] मोण्टाना

[read more] [A] कैम्पोस [/read]

76. दक्षिणी अफ्रीका में शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदानों को कहा जाता है:

[A] डाउन्स
[B] सवाना
[C] वेल्ड
[D] कैम्पोज

[read more] [C] वेल्ड [/read]

77. अफ्रीका में उष्ण कटिबन्धीय लम्बी और मोटी घास के क्षेत्र को कहते हैं:

[A] वेल्ड
[B] सवाना
[C] लानोज
[D] डाउन्स

[read more] [B] सवाना [/read]

78. निम्न में से कौन-सी वनस्पति उष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र में नहीं पाई जाती है:

[A] रेडवुड
[B] ताड़
[C] महोगनी
[D] लोगवुड

[read more] [A] रेडवुड [/read] 

79. निम्न में से कौन-सा घास का मैदान उष्ण कटिवन्धीय पेटी के अन्तर्गत शामिल नहीं है।

[A] लानोज
[B] सवाना
[C] वेल्ड्स
[D] चाको

[read more] [C] वेल्ड्स [/read]

80. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए

सूची I                  सूची II

(घास के मैदान)  (क्षेत्र) 

a. चाको  1. द. पू. बोलीविया

b. क्वींसलैण्ड  2. आस्ट्रेलिया

c. कैम्पोस  3. ब्राजील

d. स्टेपी  4. यूरोप/रूस

e. लानोज  5. उ. कोलम्बिया

                  6. कनाडा

        a b c d e

[A]  1 3 5 6 2
[B]  5 2 4 1 6
[C]  6 4 3 2 1
[D]  1 2 3 4 5

[read more] [D]  1 2 3 4 5 [/read]

81. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए

सूची I         सूची II

a. प्रेयरी  1. समशीतोष्ण घास के मैदान

b. क्वीन्सलैण्ड 2. उष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान

c. टैगा        3. शंकुधारी

d. सवाना  4. उष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान

        a b c d

[A]  1 2 3 4
[B]  4 3 2 1
[C]  3 2 1 4
[D]  2 3 4 1

[read more] [A]  1 2 3 4 [/read]

82. निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है

[A] पम्पाज- द. अमेरिका
[B] प्रेयरी- उ. अमेरिका
[C] वेल्ड- आस्ट्रेलिया
[D] कैम्पोस- द. अमेरिका

[read more] [C] वेल्ड- आस्ट्रेलिया [/read]

83. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है।

[A] सेल्वास- अमेजन बेसिन
[B] पुस्ताज- कैमरून
[C] पार्कलैण्ड- अमेरिका
[D] कैम्पोस- ब्राजील

[read more] [B] पुस्ताज- कैमरून [/read] 

84. उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी यूरेशिया के आर्कटिक वृत्त क्षेत्र में पड़ने वाले वृक्षहीन मैदान को क्या कहते हैं

[A] सवाना
[B] टुण्ड्रा
[C] स्टेपीज
[D] पम्पाज

[read more] [C] स्टेपीज [/read]

85. आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले घास के मैदानों को क्या कहते हैं?

[A] पम्पाज
[B] सवाना
[C] स्टेपीज
[D] डाउन्स

[read more] [D] डाउन्स [/read]

86. जैतून, कार्क तथा ओक के वृक्ष किस वनस्पति क्षेत्र से सम्बन्धित हैं?

[A] भूमध्यरेखीय
[B] भूमध्यसागरीय
[C] मानसूनी
[D] टैगा

[read more] [B] भूमध्यसागरीय [/read]

87. मलेरिया की दवा कुनैन निम्नलिखित में से किस वृक्ष से प्राप्त की जाती है?

[A] यूकेलिप्टस
[B] सिनकोना
[C] वालनट
[D] राऊल्फिया सरपेण्टीना

[read more] [B] सिनकोना [/read]

88. पेन्सिल बनाने में निम्न में से किस वृक्ष की लकड़ी का सामान्यत: प्रयोग किया जाता है।

[A] टीक
[B] देवदार
[C] सिडार
[D] आबनूस

[read more] [C] सिडार [/read]

89. शीत कटिबन्धीय टुण्ड्रा प्रदेशों की वनस्पति जैसे काई, लाइकेन आदि निम्न में से किस वर्ग के अन्तर्गत आती है?

[A] जीरोफाइट
[B] हाइड्रोफाइट
[C] क्रायोफाइट
[D] मेसोफाइट

[read more] [C] क्रायोफाइट [/read]

90. भूमध्यरेखीय प्रदेशों में पेड़ों पर चढ़ी लताओं को क्या कहा जाता है?

[A] लियाना
[B] लाइकेन
[C] पटाना
[D] लोगॉन

[read more] [A] लियाना [/read]

91. उष्ण कटिबन्धीय मरुभूमियों में मिलने वाली बबूल, कैक्टस, आदि वनस्पतियों को क्या कहा जाता है?

[A] हाइग्रोफाइट
[B] क्रायोफाइट
[C] जीरोफाइट
[D] लिथोफाइट

[read more] [C] जीरोफाइट [/read]

92. स्यूस, फर व चीड़ मुख्य रूप से पाए जाते हैं?

[A] टैगा वनों में
[B] भूमध्यरेखीय वनों में
[C] मानसून वनों में
[D] भूमध्यसागरीय वनों में

[read more] [A] टैगा वनों में [/read]

93. पम्पाज एवं स्टेपीज निम्नलिखित में से किस श्रेणी में आते हैं?

[A] मध्य अक्षांशीय घास के मैदान
[B] उच्च अक्षांशीय घास के मैदान
[C] निम्न अक्षांशीय घास के मैदान
[D] उष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान

[read more] [A] मध्य अक्षांशीय घास के मैदान [/read]

94. निम्न में से कौन-सा उष्ण कटिबन्धीय घास का मैदान है?

[A] लानोज
[B] स्टेपी
[C] प्रेयरी
[D] वेल्ड

[read more] [A] लानोज [/read]

95. वेल्ड किस प्रकार की घासों के अन्तर्गत सम्मिलित की जाती है?

[A] शीतोष्ण
[B] अयनवर्ती
[C] टुण्ड्रा
[D] उष्ण कटिबन्धीय

[read more] [A] शीतोष्ण [/read]

96. निम्नलिखित में से कौन घास के मैदान नहीं हैं?

[A] सेल्वास
[B] स्टेपी
[C] लानोज
[D] डाउन्स

[read more] [A] सेल्वास [/read]

97. अल्फाफा है:

[A] एक नगर
[B] एक जनजाति
[C] एक प्रकार की घास
[D] एक पशु

[read more] [C] एक प्रकार की घास [/read]

98. कथन (A): वनस्पति के वर्गीकरण का आधार जलवायु होती है।

कारण (R): वनस्पति उच्चावच की प्रकृति बताती है।

निम्न कूट में से सही उत्तर चुनिए:

[A] दोनों सही हैं तथा R, A का सही कारण है
[B] दोनों सही हैं पर R, A का सही कारण नहीं है
[C] A सही R गलत है
[D] R सही A गलत है

[read more] [C] A सही R गलत है [/read]

99. भारत में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गई।

[A] 1953 में 
[B] 1974 में 
[C] 1984 में 
[D] 1986 में

[read more] [B] 1974 में  [/read]

100. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

[A] वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण कानून-1981
[B] पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986
[C] जैव विधिता संरक्षण विधेयक-2002
[D] वन्य जीव संरक्षण कानून-1954

[read more] [D] वन्य जीव संरक्षण कानून-1954 [/read] 

101. राष्ट्रीय नदी संरक्षण प्राधिकरण में सम्मिलित नदी है।

[A] यमुना
[B] दामोदर
[C] गोमती
[D] इनमें से सभी

[read more] [D] इनमें से सभी [/read]

102. निम्न में से कहां पर पर्यावरण उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित नहीं है?

[A] अहमदाबाद
[B] कोयम्बटूर
[C] चेन्नई
[D] मंगलौर

[read more] [D] मंगलौर [/read]

103. राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में जो झील सम्मिलित नहीं है, वह है:

[A] पोवाई झील
[B] पिछोला झील
[C] ऊटी झील
[D] कोडाई कनाल झील

[read more] [B] पिछोला झील [/read]

104. राष्ट्रीय वनरोपण एवं पारिस्थितिकी विकास बोर्ड की स्थापना की गई है:

[A] 2002 में
[B] 2000 में
[C] 1992 में
[D] 1998 में

[read more] [C] 1992 में [/read]

105. इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार में पुरस्कार स्वरूप देय नकद राशि है:

[A] एक लाख रु.
[B] पांच लाख रु.
[C] पचास हजार रु.
[D] दस लाख रु.

[read more] [B] पांच लाख रु. [/read]

106. निम्नांकित में से जो हरित गृह गैस नहीं है, वह है:

[A] कार्बन डाइऑक्साइड
[B] मीथेन
[C] नाइट्रस ऑक्साइड
[D] नाइट्रोजन

[read more] [D] नाइट्रोजन [/read]

107. भारत में जैविक संसाधनों के विभिन्न संरक्षण संस्तरों में से अधिकतम भौगोलिक क्षेत्र आच्छादित हैं।

[A] राष्ट्रीय उद्यानों द्वारा
[B] आरक्षित वनों द्वारा
[C] जैव मण्डलीय आरक्षित क्षेत्रों द्वारा
[D] वन्य जीव अभयारण्यों द्वारा

[read more] [B] आरक्षित वनों द्वारा [/read]

108. निम्नलिखित में से कौन-सा पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण तथा प्रबन्धन हेतु उचित प्रयास है?

[A] राष्ट्रीय उद्यान
[B] वन्य जीव अभयारण्य
[C] जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

109. अलनिनो के दौरान असामान्य रूप से सूखे की स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं:

[A] इण्डोनेशिया में
[B] आस्ट्रेलिया में
[C] उत्तरी-पूर्वी दक्षिणी अमेरिका में
[D] उपर्युक्त सभी में

[read more] [D] उपर्युक्त सभी में [/read]

110. अलनिनो के दौरान असामान्य रूप से बाढ़ की स्थितियाँ उत्पन्न होती हैं

[A] इक्वेडोर में
[B] पेरू में
[C] मध्य चिली में
[D] इनमें से सभी में

[read more] [D] इनमें से सभी में [/read]

111. 20वीं शताब्दी में सबसे गम्भीर अलनिनो वर्ष रहा है

[A] 1982-83
[B] 1972-73
[C] 1987-88
[D] 1994-95

[read more] [A] 1982-83 [/read]

112. द्वितीय पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन स्थल था:

[A] क्योटो
[B] नौरोबी
[C] जोहन्सबर्ग
[D] रियो डी जिनेरियो

[read more] [C] जोहन्सबर्ग [/read]

113. द्वितीय पृथ्वी सम्मेलन में चिन्तन के प्रमुख विषय थे

[A] सतत विकास
[B] जैव विविधता संरक्षण
[C] जलवायु परिवर्तन
[D] इनमें से सभी

[read more] [D] इनमें से सभी [/read]

114. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

[A] पंचमढ़ी- मध्य प्रदेश
[B] अगस्तस्यमलाई- केरल
[C] मानस- असम
[D] डिब्रू सेखोवा-अरुणाचल प्रदेश

[read more] [D] डिब्रू सेखोवा-अरुणाचल प्रदेश [/read]

115. पर्यावरण प्रबन्धन वस्तुतः एक कार्यनीति है, जिसमें सम्मिलित है:

[A] संसाधनों का उचित दोहन
[B] मानवीय आवश्यकताओं की वर्तमान एवं भावी क्षमताओं में वृद्धि
[C] आर्थिक विकास और पारिस्थितिकी के मध्य सन्तुलन
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

116. भारत में 1853 में बनाया गया पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी पहला कानून सम्बन्धित था:

[A] जल प्रदूषण से
[B] भूमि प्रदूषण से
[C] शोर प्रदूषण से
[D] वायु प्रदूषण से

[read more] [C] शोर प्रदूषण से [/read]

117. “हरितगृह प्रभाव” का आशय है:

[A] सूर्यातप की मात्रा में बढ़ने की प्रवृत्ति
[B] पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि की प्रवृत्ति
[C] देश को हरा-भरा बनाने की कार्यनीति
[D] अधिक हरे पौधे उगाने की प्रवृत्ति

[read more] [B] पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि की प्रवृत्ति [/read]

118. हरित गृह प्रभाव का मुख्य कारण वायुमण्डल के संघटन में:

[A] नाइट्रोजन के प्रतिशत में वृद्धि
[B] ऑक्सीजन के प्रतिशत में वृद्धि
[C] कार्बन डाइऑक्साइड के प्रतिशत में वृद्धि
[D] जलवाष्प के प्रतिशत में वृद्धि

[read more] [C] कार्बन डाइऑक्साइड के प्रतिशत में वृद्धि [/read] 

119. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की स्थापना किस वर्ष हुई?

[A] 1986
[B] 1992
[C] 1983
[D] 1972

[read more] [D] 1972 [/read]

120. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण का मुख्यालय कहाँ है?

[A] न्यूयार्क
[B] नैरोबी
[C] वाशिंगटन
[D] जेनेवा

[read more] [B] नैरोबी [/read]



Read More:

1. भू-आकृति विज्ञान Free Test

2. जलवायु विज्ञान Free Test

3. समुद्र विज्ञान Free Test

4. भौगोलिक चिंतन Free Test

5. राजनितिक भूगोल Free Test

6. प्रादेशिक भूगोल Free Test

7. आर्थिक भूगोल Free Test

8. मानव भूगोल Free Test

9. बस्ती भूगोल Free Test

10. जीव भूगोल Free Test

11. मानचित्र कला Free TEST

12. जनसँख्या भूगोल Free Test

13. भारत का भूगोल Free Test

14. विश्व का भूगोल Free Test

नोट :  मैं आशा करता हूँ कि भूगोल विषय से सम्बंधित सभी Question Answer Test आपके सभी प्रकार के परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामना करता हूँ।

Thank You @ By Dr. Amar Kumar

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: