7. आर्थिक भूगोल Free Test

7. आर्थिक भूगोल Free Test

7. आर्थिक भूगोल Free Test



आर्थिक भूगोल Free Test

1. निम्नांकित में से जो आर्थिक भूगोल की शाखा नहीं है, वह है:
[A] औद्योगिक भूगोल
[B] परिवहन भूगोल
[C] राजनीतिक भूगोल
[D] कृषि भूगोल

[read more] [C] राजनीतिक भूगोल [/read]

2. आर्थिक भूगोल के अध्ययन का प्रमुख विषय है:
[A] पृथ्वी की ऊपरी परत
[B] औद्योगिक संरचना और अवस्थिति
[C] जलवायु तथा मानवीय क्रियाकलाप
[D] मानव तथा उसकी उत्पादन, उपभोग और वितरण सम्बन्धी क्रियाएं

[read more] [D] मानव तथा उसकी उत्पादन, उपभोग और वितरण सम्बन्धी क्रियाएं [/read]

3. “आर्थिक भूगोल मानव की जीविकोपार्जन की विधियों की समानता एवं विषमता का अध्ययन करता है।” यह परिभाषा दी है:
[A] आर. ई. मरफी ने
[B] डडले स्टाम्प ने
[C] जोन्स ने
[D] रेनर ने

[read more] [A] आर. ई. मरफी ने [/read]

4. मानव के प्राथमिक व्यवसाय में जो सम्मिलित नहीं है, वह है
[A] कृषि
[B] खनन
[C] पशुपालन
[D] व्यापार

[read more] [D] व्यापार [/read]

5. निम्नांकित में से कौन-सी शाखा आर्थिक भूगोल से सम्बन्धित नहीं है?
[A] औद्योगिक भूगोल
[B] कृषि भूगोल
[C] परिवहन भूगोल
[D] सामाजिक भूगोल

[read more] [D] सामाजिक भूगोल [/read]

6. “आर्थिक भूगोल के अन्तर्गत विश्व के विभिन्न क्षेत्रों की उन विशेषताओं का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाता है, जिनका वस्तु उत्पादन पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है।” उपर्युक्त परिभाषा दी गई है:
[A] गोट्ज द्वारा
[B] मरफी द्वारा
[C] मिलर द्वारा
[D] अलेक्जेण्डरसन द्वारा

[read more] [A] गोट्ज द्वारा [/read]

7. निम्न में से कौन-सी चतुर्थक क्रिया नहीं है?
[A] वित्त
[B] शोध
[C] शिक्षा
[D] आयात-निर्यात

[read more] [D] आयात-निर्यात [/read]

8. निम्न में से कौन मानव की द्वितीयक क्रिया है:
[A] व्यापार
[B] उद्योग-धन्धे
[C] कृषि एवं पशुपालन
[D] प्रशासन एवं धार्मिक कार्य

[read more] [B] उद्योग-धन्धे [/read]

9. भूगोल में अवस्थितिक सम्प्रदाय के प्रतिनिधि हैं:
[A] रिचार्ड पीट
[B] पीटर हैगेट
[C] एडवर्ड उलमान
[D] कार्ल सावर

[read more] [B] पीटर हैगेट [/read]

10. विश्व आर्थिक कॉम्प्लेक्स की संकल्पना दी:
[A] चोर्ले ने
[B] बेरी ने
[C] हैगेट ने
[D] हाटसन ने

[read more] [C] हैगेट ने [/read]

11. निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य ‘अपहरण आर्थिक क्रियाओं’ के अन्तर्गत आता है:
[A] कृषि
[B] उत्खनन
[C] पशुचारण
[D] मत्स्ययन

[read more] [B] उत्खनन [/read]

12. “आर्थिक भूगोल उत्पादक व्यवसायों का अध्ययन करता है।” उपर्युक्त कथन है:
[A] जोन्स का
[B] जिम्मरमेन का
[C] मरफी का
[D] स्मिथ का

[read more] [A] जोन्स का [/read]

13. एक संसाधन के रूप में कृषि क्षेत्र निम्नलिखित में से किस एक संवर्ग से सम्बन्धित है:
[A] सामान्य सुलभ
[B] सर्वसुलभ
[C] विरल
[D] एकल

[read more] [A] सामान्य सुलभ [/read]

14. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
[A] प्राथमिक उत्पादन सम्बन्धी क्रियाएं- लाल कॉलर श्रमिक
[B] गौण उत्पादन क्रियाएं- नीला कॉलर श्रमिक
[C] तृतीयक उत्पादन क्रियाएं-गुलाबी कॉलर श्रमिक
[D] चतुर्थक उत्पादन क्रियाएं — सुनहरी कॉलर श्रमिक

[read more] [D] चतुर्थक उत्पादन क्रियाएं-सुनहरी कॉलर श्रमिक [/read]

15. आर्थिक भूगोल मानव की किन क्रियाओं का अध्ययन करता है:
[A] आर्थिक क्रियाएं
[B] सामाजिक क्रियाएं
[C] सांस्कृतिक क्रियाएं
[D] जैविक क्रियाएं

[read more] [A] आर्थिक क्रियाएं [/read]

16. आर्थिक भूगोल का विकास वाणिज्यिक भूगोल के रूप में 1862 में प्रकाशित पुस्तक (ज्योग्राफी डेस वेल्थैण्डेल्स) से माना जाता है। बताइए इस पुस्तक के रचयिता कौन थे:
[A] गोत्ज (Gotz)
[B] रसेल स्मिथ (Russel Smith)
[C] चिशोल्म (Chisholm)
[D] एण्ड्री (Andree)

[read more] [D] एण्ड्री (Andree) [/read]

17. आर्थिक भूगोल का विकास सर्वप्रथम किस रूप में हुआ था?
[A] वाणिज्यिक भूगोल
[B] संसाधन भूगोल
[C] मानव भूगोल
[D] सामाजिक भूगोल

[read more] [A] वाणिज्यिक भूगोल [/read]

18. “आर्थिक भूगोल के अन्तर्गत उन सब भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन आता है, जो वस्तुओं की उत्पत्ति, उनके विनिमय एवं स्थानान्तरण पर प्रभाव डालती हैं।” उक्त कथन किस भूगोलविद् का है?
[A] वैगस्टन (Bengston)
[B] चिशोल्म (Chisholm)
[C] डार्कनवाल्ड (Darkenwald)
[D] गोत्ज (Gotz)

[read more] [B] चिशोल्म (Chisholm) [/read]

19. आर्थिक भूगोल के क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य शामिल है?
[A] यह आर्थिक क्रियाओं और उनके जीविकोपार्जन का अध्ययन है
[B] यह मानव के भौतिक तथा सांस्कृतिक वातावरण का अध्ययन है
[C] यह विश्व के विभिन्न भागों में पाए जाने वाले आर्थिक क्रियाकलापों के उत्पादन, वितरण, उपभोग, वाणिज्य तथा परिवहन का अध्ययन है
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

20. किसी विषय के स्वरूप की अभिव्यक्ति निम्न में से किसके द्वारा होती है:
[A] परिभाषा
[B] सिद्धांत
[C] संकल्पना
[D] मॉडल

[read more] [C] संकल्पना [/read]

21. आर्थिक भूदृश्य की संकल्पना का उद्भव किस जर्मन शब्द से हुआ है?
[A] लैण्डफार्मस (Landforms)
[B] लैण्डस्केप (Landscape)
[C] लैण्डशॉफ्ट (Landshaft)
[D] लैण्डरकुण्डे (Landerkunde)

[read more] [C] लैण्डशॉफ्ट (Landshaft) [/read]

22. रुडोल्फ वेटगेन्स के अनुसार आर्थिक भूगोल का अन्तिम लक्ष्य है:
[A] आर्थिक क्रियाकलापों का अध्ययन
[B] आर्थिक भूदृश्यों का निर्धारण
[C] आर्थिक भूदृश्यों की व्याख्या
[D] विभिन्न आर्थिक तन्त्रों की विवेचना

[read more] [B] आर्थिक भूदृश्यों का निर्धारण [/read]

23. आर्थिक भूगोल की कौन-सी संकल्पना असत्य है:
[A] प्रादेशिक कार्यात्मक अन्योन्य क्रिया
[B] आर्थिक कार्यकलाप की स्थिति एवं स्थापना
[C] आर्थिक भूदृश्यों का निर्धारण
[D] आर्थिक-सामाजिक अन्तर्सम्बन्धों की विवेचना

[read more] [D] आर्थिक-सामाजिक अन्तर्सम्बन्धों की विवेचना [/read]

24. एडवर्ड एल. उलमैन ने क्षेत्र एवं क्षेत्रीय अन्योन्य क्रिया को बताया है:
[A] भौगोलिक अध्ययन की धुरी
[B] भौगोलिक अध्ययन का शीर्ष
[C] भौगोलिक अध्ययन का शिखर
[D] भौगोलिक अध्ययन का आधार

[read more] [A] भौगोलिक अध्ययन की धुरी [/read]

25. ए. के. फिलब्रिक ने आर्थिक भूदृश्य की किस विशेषता की विशद व्याख्या की है?
[A] प्रादेशिक कार्यात्मक अन्योन्य क्रिया दो प्रकार की होती है
[B] क्षेत्रीय कार्यात्मक संगठन सात तत्वों से निर्मित होता है
[C] आर्थिक भूदृश्यों का प्रादेशिक विकास होता है
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [B] क्षेत्रीय कार्यात्मक संगठन सात तत्वों से निर्मित होता है [/read]

26. फैन्टम या आधारभूत छाया नियम सम्बन्धित है:
[A] राजनीतिक भूगोल से
[B] औद्योगिक भूगोल से
[C] परिवहन भूगोल से
[D] संसाधन भूगोल से

[read more] [D] संसाधन भूगोल से [/read]

27. निम्नांकित में से कौन-सी संकल्पना संसाधनों की गतिक विचारधारा से सम्बन्धित है?
[A] संसाधन भौतिक पदार्थ मात्र है
[B] संसाधन सुगम रूप से प्राप्य है
[C] संसाधन होते नहीं, बनते है
[D] संसाधन पूंजी मात्र है

[read more] [C] संसाधन होते नहीं, बनते है [/read]

28. निम्नांकित में से कौन-सा एक संसाधनों के वर्गीकरण का आधार नहीं है?

[A] उपलब्धता
[B] उपयोग
[C] वितरण
[D] अवस्थिति

[read more] [D] अवस्थिति [/read]

29. स्वामित्व की दृष्टि से संसाधन का प्रकार नहीं है

[A] व्यक्तिगत संसाधन
[B] विश्व संसाधन
[C] राष्ट्रीय संसाधन
[D] स्थानीय संसाधन

[read more] [D] स्थानीय संसाधन [/read]

30. “उपयोग से संसाधन के आयतन में कमी होती है, किन्तु तकनीकी द्वारा कूल कार्यात्मक क्षमता में वृद्धि होती है।” यह सिद्धान्त कहलाता है:

[A] संसाधनों की गतिक संकल्पना
[B] ‘छाया-पुंज’ सिद्धान्त
[C] संसाधनों की स्थैतिक विचारधारा
[D] संसाधनों की क्रियात्मक संकल्पना

[read more] [B] ‘छाया-पुंज’ सिद्धान्त [/read]

31. संसाधनों के निर्माण का कारक है:

[A] मानव
[B] प्रकृति
[C] संस्कृति
[D] इनमें से सभी 

[read more] [C] इनमें से सभी [/read]

32. कोयला, पेट्रोल तथा खनिज है:

[A] पुनः पूर्ति योग्य संसाधन
[B] पुनः अनापूर्ति संसाधन
[C] बारम्बार प्रयोग के साधन
[D] सनातन संसाधन

[read more] [B] पुनः अनापूर्ति संसाधन [/read] 

33. एकल संसाधन का उदाहरण है:

[A] नाइट्रोजन
[B] क्रायोलाइट
[C] भूमि
[D] यूरेनियम

[read more] [B] क्रायोलाइट [/read]

34. वायुमण्डल में व्याप्त गैसें हैं:

[A] सर्वसुलभ संसाधन
[B] सामान्य सुलभ संसाधन
[C] विरल संसाधन
[D] एकल संसाधन

[read more] [A] सर्वसुलभ संसाधन [/read]

35. ‘संसाधन पर्यावरण की वे विशेषताएं हैं जो मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं।’ यह परिभाषा किसने दी:

[A] मेकनाल
[B] फिशर
[C] जिम्मरमैन
[D] स्मिथ

[read more] [C] जिम्मरमैन [/read]

36. ‘ज्ञान ही मानव के अन्य समस्त संसाधनों की जननी है’- यह कथन किस विद्वान का है?

[A] मिशेल
[B] मार्शल
[C] फिशर
[D] जीवतर

[read more] [A] मिशेल [/read] 

37. संरक्षण शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसके द्वारा किया गया:

[A] विलियम पैन
[B] प्रेसिडेन्टएडम
[C] गिफोर्ड पिन्चौर
[D] प्रेसिडेन्ट टॉफ

[read more] [C] गिफोर्ड पिन्चौर [/read]

38. ‘दीर्घकाल तक’ अधिकाधिक लोगों की अधिक-से-अधिक भलाई ही संरक्षण है, यह कथन किसका है?

[A] एडम का
[B] टॉफ का
[C] पैन का
[D] पिन्चौर का

[read more] [B] टॉफ का [/read]

39. संसाधनों की न्यूनता का विचार किसने दिया?

[A] रिकार्डो
[B] मिल
[C] माल्थस
[D] इनमें से कोई नहीं

[read more] [C] माल्थस [/read]

40. द्वितीयक गतिविधियों में सम्मिलित है:

[A] संसाधनों का दोहन
[B] विनिर्माण एवं संरचनात्मक निर्माण
[C] वस्तुओं का रिटेल और थोक व्यापार
[D] शोध एवं विकास

[read more] [B] विनिर्माण एवं संरचनात्मक निर्माण [/read]

41. कोई भी पदार्थ संसाधन की श्रेणी में आएगा अथवा नहीं, यह निर्धारित होता है:

[A] सांस्कृतिक परिस्थितियों द्वारा
[B] भौतिक परिस्थितियों द्वारा
[C] एक देश विशेष की आर्थिक स्थिति के द्वारा
[D] संसाधन की भौगोलिक अवस्थिति के द्वारा

[read more] [A] सांस्कृतिक परिस्थितियों द्वारा [/read]

42. जीवाश्म ईंधनों के उपयोग ने किस क्रान्ति को जन्म दिया है?

[A] कृषि क्रान्ति
[B] हरित क्रान्ति
[C] सांस्कृतिक क्रान्ति
[D] औद्योगिक क्रान्ति

[read more] [D] औद्योगिक क्रान्ति [/read]

43. विश्व में 90 प्रतिशत मत्स्य संसाधन की प्राप्ति होती है:

[A] अन्तर्देशीय जलाशयों से
[B] खुले सागरों से
[C] पीरू के तट से
[D] महाद्वीपीय मग्न तट से

[read more] [D] महाद्वीपीय मग्न तट से [/read]

44. किसी देश के आर्थिक निर्णय निम्न में से किस कारक द्वारा प्रभावित नहीं होते हैं:

[A] सांस्कृतिक
[B] आश्रित अनुपात
[C] राजनीतिक नीतियां
[D] प्रौद्योगिकी विकास

[read more] [B] आश्रित अनुपात [/read]

45. धात्विक खनिजों का खनन आधारित होता है:

[A] स्रोत क्षेत्र से दूरी, अयस्क की मात्रा और जल विद्युत् की उपलब्धता पर
[B] अयस्क की मात्रा, अयस्क की गुणवत्ता और अयस्क को संसाधित करने की योग्यता पर
[C] अयस्क की मात्रा, अयस्क की गुणवत्ता और बाजार से दूरी पर
[D] अयस्क की गुणवत्ता, जल विद्युत की उपलब्धता और स्रोत क्षेत्र से दूरी पर

[read more] [D] अयस्क की गुणवत्ता, जल विद्युत की उपलब्धता और स्रोत क्षेत्र से दूरी पर [/read] 

46. चतुर्थक व्यवसाय में जो सम्मिलित नहीं है, वह है:

[A] संप्रेषण योग्यता
[B] प्राकृतिक संसाधन
[C] विशेषीकृत ज्ञान
[D] तकनीकी प्रवीणता

[read more] [B] प्राकृतिक संसाधन [/read]

47. विश्व में कोयला के वृहत्तम जमाव अवस्थित हैं:

[A] भूमध्यरेखीय क्षेत्रों में
[B] दक्षिणी गोलार्द्ध के मध्य अक्षांशों में
[C] उत्तरी गोलार्द्ध के मध्य अक्षांशों में
[D] उत्तरी गोलार्द्ध के उपआर्कटिक क्षेत्रों में

[read more] [C] उत्तरी गोलार्द्ध के मध्य अक्षांशों में [/read]

48. खुदरा (Retailing) व्यापार, जो एक तृतीयक व्यवसाय है, के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है?

[A] यह सिर्फ बड़े महानगरीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
[B] यह वस्तुओं की आपूर्ति पर आधारित है।
[C] तीव्र गति से विकसित हो रहा व्यवसाय है।
[D] यह बहुत ही कम लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

[read more] [C] तीव्र गति से विकसित हो रहा व्यवसाय है। [/read]

49. विश्व में गैर कृषि कार्यों में संलग्न जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग पार-राष्ट्रीय निगमों में कार्यरत है?

[C] तीव्र गति से विकसित हो रहा व्यवसाय है।
[B] 60 प्रतिशत
[C] 16 प्रतिशत
[D] 85 प्रतिशत

[read more] [C] तीव्र गति से विकसित हो रहा व्यवसाय है। [/read] 

50. निम्नांकित में से कौन-सा कथन सत्य है?

[A] सभी अजैव संसाधन अनव्यकरण योग्य हैं तथा सभी जैव संसाधन नव्यकरण योग्य हैं।
[B] सभी अजैव संसाधन अनुव्यकरण योग्य हैं, लेकिन कुछ जैव संसाधन अनव्यकरण योग्य हैं।
[C] कुछ अजैव संसाधन नव्यकरण योग्य हैं, लेकिन सभी जैव संसाधन नव्यकरण योग्य हैं।
[D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।

[read more] [B] सभी अजैव संसाधन अनुव्यकरण योग्य हैं, लेकिन कुछ जैव संसाधन अनव्यकरण योग्य हैं। [/read]

51. मत्स्यन, आखेट तथा भोजन संग्रह की क्रियाएं की जाती हैं:

[A] मलेशिया के सेमांग लोगों द्वारा
[B] पूर्वी अफ्रीका के मसाई लोगों द्वारा
[C] अरब के वहू लोगों द्वारा
[D] कालाहारी के बुशमैन लोगों द्वारा

[read more] [A] मलेशिया के सेमांग लोगों द्वारा [/read]

52. संरक्षण का कार्य है ‘व्यय से अधिक बचत’ यह विचार किसका है?

[A] जिम्मरमैन का
[B] पारकिन्स का
[C] एली का
[D] जॉन हेज हेमण्ड का

[read more] [B] पारकिन्स का [/read] 

53. ‘वर्तमान पीढ़ी का भावी पीढ़ी के लिए त्याग ही संरक्षण है’- यह कथन किसका है:

[A] वान हिज का
[B] पारकिन्स का
[C] ऐली का
[D] जिम्मरमैन का

[read more] [C] ऐली का [/read]

54. मैकनाल के अनुसार संरक्षण की विशेषता है:

[A] संरक्षण एक बचत प्रक्रिया है
[B] संरक्षण संसाधनों की बरबादी रोकता है
[C] संरक्षण संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग है
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

55. संसाधनों के संरक्षण हेतु विशेषज्ञों का प्रथम विश्व सम्मेलन कहां हुआ?

[A] पेरिस
[B] रियो-डि-जेनेरो
[C] वाशिंगटन
[D] मास्को

[read more] [A] पेरिस [/read]

56. मृदा संरक्षण की तकनीक है:

[A] प्रभावी वनस्पति का आवरण बनाए रखना
[B] समोच्च रेखीय जुताई
[C] खेतों का वेदिकाकरण
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

57. विश्व के सम्पूर्ण धरातलीय क्षेत्र का कितने प्रतिशत भाग कृषि योग्य है:

[A] 1 %
[B] 11 %
[C] 5 %
[D] 51 %

[read more] [B] 11 % [/read]

58. आस्ट्रेलिया व कनाडा में होती है:

[A] गहन कृषि
[B] निर्वाह कृषि
[C] उद्यान कृषि
[D] विस्तृत कृषि

[read more] [D] विस्तृत कृषि [/read]

59. निम्न में से कौन-सा भूमध्य सागरीय कृषि प्रदेश है?

[A] यूनान, द. इटली
[B] टर्की, सीरिया
[C] मध्य चिली, कैलिफोर्निया घाटी
[D] उक्त सभी

[read more] [D] उक्त सभी [/read]

60. बागाती कृषि की प्रमुख विशेषता है:

[A] एक फसली उत्पादन
[B] विभिन्न समूहों में विविध फसलों का उत्पादन
[C] बड़े फार्मों पर पशुपालन एवं फसल उत्पादन
[D] फलदार वृक्षों की कृषि

[read more] [A] एक फसली उत्पादन [/read] 

61. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

सूची I               सूची II 

क्षेत्र                 आर्थिक कार्य

a. ध्रुवीय  1. चारण

b. पर्वतीय  2. कृषि

c. मरु एवं अर्द्ध मरु 3. लकड़ी काटना

d. मैदान एवं नदी घाटियां  4. ह्वेल पकड़ना

कूट :

       a b c d

[A] 1 2 3 4
[B]  4 3 1 2
[C] 2 3 4 1
[D] 3 4 1 2

[read more] [B]  4 3 1 2 [/read]

62. मिश्रित कृषि संबंधित है:

[A] एक ही फार्म पर दो या उससे अधिक फसलों की खेती करने से 
[B] एक ही फार्म पर फसल उत्पादन एवं पशुपालन से
[C] आधुनिक विधियों द्वारा खेती करने से
[D] एक ही फार्म पर उत्पादन तथा बागवानी से

[read more] [B] एक ही फार्म पर फसल उत्पादन एवं पशुपालन से [/read]

7. विस्तृत व्यापारिक अन्न कृषि निम्न में से किसी एक की विशेषता है:

[A] पश्चिमी यूरोप
[B] यू.एस.ए. वृहत् मैदानी क्षेत्र
[C] मानसून प्रदेश
[D] भूमध्यसागरीय प्रदेश

[read more] [B] यू.एस.ए. वृहत् मैदानी क्षेत्र [/read]

63. जैविक कृषि के विषय में निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए तथा कूट से सही उत्तर चुनिए:

a. यह पौधों के विकास हेतु पारिस्थितिकीय प्रक्रियाओं का उपयोग करने का आग्रह करता है।
b. यह अन्तर्फसली कृषि पर बल देता है।
c. यह रासायनिक उर्वरकों की अधिक निवेश की अनुशंसा करता है।
d.  यह समन्वित कीट प्रबन्धन की अनुशंसा करता है।

कूट :

[A] a, b तथा d सही हैं
[B] a, b तथा c सही हैं
[C] b, c तथा d सही हैं
[D] सभी कथन सही हैं

[read more] [A] a, b तथा d सही हैं [/read]

64. विश्व में सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार किस खाद्यान्न का होता है:

[A] मक्का
[B] गेहूं
[C] बाजरा
[D] चावल

[read more] [B] गेहूं [/read]

65. पोल्डर्स (Polders) अथवा समुद्र से सुखाई गई भूमि निम्नलिखित में से किस देश में पाई जाती है:

[A] नार्वे
[B] डेनमार्क
[C] बेल्जियम
[D] नीदरलैण्ड

[read more] [D] नीदरलैण्ड [/read]

66. विश्व में बागाती कृषि का सर्वाधिक विकास कहां हुआ है?

[A] मध्य अमेरिका में
[B] अमेजन अमेजन वेसिन में में
[C] कांगो बेसिन में
[D] दक्षिणी-पूर्वी एशिया में

[read more] [D] दक्षिणी-पूर्वी एशिया में [/read]

67. सं. रा. अमेरिका के वे किसान जिनके फार्म ग्रामीण क्षेत्रों में होते हैं तथा जो उनके समीप ही किसी नगर में निवास करते हैं और जुताई, बुवाई एवं कटाई के समय फार्मों पर आ जाते हैं। निम्न में से किस नाम से जाने जाते हैं?

[A] सूटकेस फार्मर
[B] ट्रक फार्मर
[C] साइडवाक फार्मर
[D] वाण्डरिंग फार्मर

[read more] [C] साइडवाक फार्मर [/read]

68. निम्न में से किसको कृषि क्षेत्र में ‘हरित क्रान्ति’ का जन्मदाता माना जाता है?

[A] नार्मन ई. बोरलॉग
[B] एम. एस. स्वामीनाथन
[C] ए. वाक्समैन
[D] एस. एन. विनोग्रेडस्कोई

[read more] [A] नार्मन ई. बोरलॉग [/read]

69. विश्व के मध्य अक्षांशीय क्षेत्रों में कृषि कार्य में मशीनों का अत्यधिक प्रयोग किया जाता है। इसका कारण निम्न में से कौन-सा है?

[A] मशीनों की अधिक उपलब्धता
[B] जनसंख्या की कमी
[C] खेती का समतल एवं बड़ा आकार
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

[read more] [C] खेती का समतल एवं बड़ा आकार [/read]

70. व्यापारिक पशुपालन एवं मक्का उत्पादन भली-भांति समायोजित है: 

[A] आस्ट्रेलिया में
[B] पोलैण्ड में
[C] चीन में
[D] सं. रा. अमेरिका में

[read more] [D] सं. रा. अमेरिका में [/read]

71. पशुपालन का महत्वपूर्ण स्थान होता है:

[A] मिश्रित कृषि में
[B] बागाती कृषि में
[C] गहन निर्वाहक कृषि में
[D] स्थानान्तरण शील कृषि में

[read more] [A] मिश्रित कृषि में [/read]

72. स्थानान्तरी कृषि की सर्वप्रथम शुरुआत हुई:

[A] उत्तरी-पूर्वी भारत में
[B] थाईलैण्ड में
[C] कांगो बेसिन में
[D] अमेजन बेसिन में

[read more] [B] थाईलैण्ड में [/read]

73. लदांग एक स्थानान्तरणशील कृषि है:

[A] अफ्रीका में
[B] मध्य भारत में
[C] मलेशिया में
[D] दक्षिण अमेरिका में

[read more] [C] मलेशिया में [/read]

74. गहन निर्वाहक कृषि प्रचलित है:

[A] कनाडा में
[B] चीन में
[C] सं. रा. अमेरिका में
[D] यूक्रेन में

[read more] [B] चीन में [/read]

75. व्यापारिक खाद्यान्न उत्पादक क्षेत्र है:

[A] उत्तरी चीन का मैदान
[B] बोल्गा बेसिन
[C] पम्पास का मैदान
[D] डैन्यूब बेसिन

[read more] [C] पम्पास का मैदान [/read]

76. ह्वीटलसी के कृषि प्रदेशों के वर्गीकरण में निम्न में से कौन-सा तत्व सम्मिलित नहीं है:

[A] कृषि उत्पादन विधियां
[B] कृषि और पशुओं का पारस्परिक सम्बन्ध
[C] भूमि का मूल्य
[D] कृषि में पूंजी और श्रम का विनियोग

[read more] [C] भूमि का मूल्य [/read]

77. पृथ्वी के सभी ताप कटिबन्धों में उगाई जाने वाली कृषि फसल है:

[A] गेहूं
[B] चावल
[C] मक्का
[D] कहवा

[read more] [A] गेहूं [/read]

78. कथन (A): विस्तृत कृषि, कृषि योग्य भूमि की अधिकता तथा कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में की जाती है।

कारण (R): उत्तरी अमेरिका और आस्ट्रेलिया में की जाने वाली गेहूं की खेती इसका सर्वोत्तम उदाहरण है।

[A] A तथा R दोनों सही हैं
[B] A तथा R दोनों गलत हैं
[C] A सही है R गलत है
[D] A गलत है R सही है

[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं [/read]

79. द्विफसली विधि (Double Cropping) तथा अन्तर फसली विधि (Inter-culture) का प्रयोग किस कृषि पद्धति में किया जाता है?

[A] गहन कृषि
[B] विस्तृत कृषि
[C] शुष्क कृषि
[D] बागाती कृषि

[read more] [A] गहन कृषि [/read]

80. संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय देश एवं रूस में किस प्रकार की कृषि अधिक होती है?

[A] डेयरी फार्मिंग
[B] व्यापारिक मिश्रित कृषि
[C] शुष्क कृषि
[D] गहन कृषि

[read more] [B] व्यापारिक मिश्रित कृषि [/read] 

81. डेयरी फार्मिंग का सर्वाधिक विकास हुआ है:

[A] समशीतोष्ण जलवायु वाले देशों में
[B] उष्ण कटिबन्धीय जलवायु वाले देशों में
[C] शीतोष्ण कटिबन्धीय जलवायु वाले देशों में
[D] शीत कटिबन्धीय जलवायु वाले देशों में

[read more] [A] समशीतोष्ण जलवायु वाले देशों में [/read]

82. बागाती अथवा रोपण कृषि के मुख्य क्षेत्र स्थित हैं:

[A] शीतोष्ण कटिबन्ध में
[B] उष्ण कटिबन्ध में
[C] समशीतोष्ण कटिबन्ध में
[D] उपरोक्त सभी में

[read more] [B] उष्ण कटिबन्ध में [/read]

83. क्रमबद्ध रूप से विश्व कृषि का प्रदेशीकरण सर्वप्रथम सम्पादित किया गया था:

[A] डी. ह्वीटलसी द्वारा
[B] एल. डी. स्टैम्प द्वारा
[C] ग्रिफिथ टेलर द्वारा
[D] कार्ल रिटर द्वारा

[read more] [A] डी. ह्वीटलसी द्वारा [/read]

85. थ्यूनेन के सिद्धान्त में विभिन्न वृत्तखण्डों में विभिन्न वस्तुओं का उत्पादन निर्धारित होता है:

[A] परिवहन लागत द्वारा
[B] उत्पादन लागत द्वारा
[C] विक्रय मूल्य द्वारा
[D] सापेक्षिक लाभ द्वारा

[read more] [D] सापेक्षिक लाभ द्वारा [/read]

86. ध्यूनेन द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त में नगर के चारों ओर कृषि फसलों का स्थानीयकरण प्रतिरूप होता है:

[A] त्रिभुजाकार
[B] चतुर्भुजाकार
[C] वलयाकार
[D] आयताकार

[read more] [C] वलयाकार [/read]

87. थ्यूनेन के सिद्धान्त के सम्वन्ध में निम्नांकित में से कौन-सा कथन असत्य है:

[A] कृषि फसलों का स्थानीयकरण नगर के चारों ओर वलयाकार प्रतिरूप में होता है।
[B] नगर के समीप प्रथम वृत्त खण्ड में सब्जी और दुग्ध का उत्पादन होगा।
[C] द्वितीय वृत्त खण्ड में ईंधन लकड़ी का उत्पादन होगा।
[D] चतुर्थ वृत्त खण्ड में पशुपालन होगा।

[read more] [D] चतुर्थ वृत्त खण्ड में पशुपालन होगा। [/read]

88. थ्यूनेन ने अपने सिद्धान्त के प्रतिपादन में विभिन्न दूरियों पर कृषक को प्राप्त होने वाले लाभ को ज्ञात करने हेतु जिस सूत्र का उपयोग किया है, वह है:

[A] P = V – (E+T)
[B] P = V + (E-T)
[C] P=V-(E-T)
[D] P = V × (E+T)

[read more] [A] P = V – (E+T) [/read]

89. वॉन थ्यूनेन की कृषि अवस्थिति सिद्धान्त में केन्द्रीय नगर से बढ़ती दूरी के साथ जलावन लकड़ी का उत्पादन होता है:

[A] प्रथम वलय में
[B] द्वितीय वलय में
[C] तृतीय वलय में
[D] चतुर्थ वलय में

[read more] [B] द्वितीय वलय में [/read]

90. वर्ष 1826 में ‘कृषि अवस्थिति सिद्धान्त’ का प्रतिपादन निम्न में से किस जर्मन विद्वान द्वारा किया गया था?

[A] वॉन थ्यूनेन
[B] वाल्टर क्रिस्टालर
[C] अल्फ्रेड वेबर
[D] अगस्त लॉश

[read more] [A] वॉन थ्यूनेन [/read]

91. गहन जीवन निर्वाह कृषि की विशेषता है:

[A] कृषि के साथ नियंत्रित पशुपालन
[B] गेहूं की विस्तृत कृषि और पशुपालन
[C] अधिक मात्रा में पूंजी, श्रम का निवेश और उन्नत बीजों का उपयोग
[D] आत्म निर्भरता, कम उत्पादकता और कम जनसंख्या घनत्व

[read more] [D] आत्म निर्भरता, कम उत्पादकता और कम जनसंख्या घनत्व [/read]

92. कृषि में महिलाओं की भूमिका के सम्बन्ध में कौन-सा कथन असत्य है?

[A] हरित क्रान्ति के परिणामस्वरूप कृषि विकास कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी कम हुई है।
[B] विश्व के लगभग आधे खाद्यान्न के उत्पादन में महिला कृषकों का योगदान है।
[C] पुरुष कृषक की तुलना में महिला कृषक कम वेतन में अधिक घण्टे काम करती है।
[D] कृषि से प्राप्त धन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की समान भागीदारी होती है।

[read more] [D] कृषि से प्राप्त धन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की समान भागीदारी होती है। [/read]

93. अधिकांश विकासशील देशों में कार्यशील जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत भाग कृषि में संलग्न है?

[A] 10 प्रतिशत
[B] 50 प्रतिशत
[C] 75 प्रतिशत
[D] 90 प्रतिशत

[read more] [C] 75 प्रतिशत [/read]

94. प्रति व्यक्ति कृषि योग्य भूमि की उपलब्धता के संदर्भ में दिए गए महाद्वीपों का सही अवरोही क्रम है:

[A] अफ्रीका, एशिया, दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया
[B] आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया
[C] एशिया, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका
[D] दक्षिणी अमेरिका, एशिया, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया

[read more] [B] आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया [/read]

95. वॉन थ्यूनेन के वैकल्पिक भूमि उपयोग वृत्तों का सही क्रम है:

[A] धान्य कृषि, अरण्य भूमि, विपणि खेती, चारण
[B] विपणि खेती, अरण्य भूमि, धान्य कृषि, चारण
[C] विपणि खेती, धान्य कृषि, चारण, अरण्य भूमि
[D] विपणि खेती, चारण, धान्य कृषि, अरण्य भूमि

[read more] [B] विपणि खेती, अरण्य भूमि, धान्य कृषि, चारण [/read]

96. ‘अवस्थापना त्रिकोण’ प्रतिमान को निम्न में से किसने विकसित किया था:

[A] वाल्टर क्रिस्टालर ने
[B] अल्फ्रेड वेबर ने
[C] अगस्त लॉश ने
[D] मेक्स वेबर ने

[read more] [B] अल्फ्रेड वेबर ने [/read]

97. निम्न में से कौन-सा एक फुट-लूज उद्योग है:

[A] सीमेण्ट
[B] होजरी
[C] चीनी
[D] जूट

[read more] [B] होजरी [/read]

98. वेबर के अनुसार शुद्ध कच्चे माल का पदार्थ सूचकांक होता है:

[A] 5
[B] 10
[C] 0
[D] 1

[read more] [D] 1 [/read]

99. अपने सिद्धान्त को समझाने में सम-मूल्य (Isotim) रेखाओं की सहायता ली है:

[A] फेटर ने
[B] हूवर ने
[C] वेबर ने
[D] राष्ट्रोन ने

[read more] [A] फेटर ने [/read] 

100. निम्न में से जिसने औद्योगिक स्थिति का व्यावहारिक सिद्धान्त प्रतिपादित किया है, वह है:

[A] एलेन प्रेड
[B] डी. एम. स्मिथ
[C] रेनर
[D] लॉश

[read more] [A] एलेन प्रेड [/read] 

101. श्रम मूल्य प्रभावित न्यूनतम लागत के सिद्धान्त को वेबर ने निम्नांकित में से किसकी सहायता से समझाया है:

[A] स्थानीकरण त्रिभुज
[B] आइसोडापेन
[C] आइसोटिम
[D] पदार्थ सूचकांक

[read more] [B] आइसोडापेन [/read] 

102. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है:

[A] न्यूनतम परिवहन लागत का सिद्धान्त- हूवर
[B] बाजार प्रतिस्पर्द्धा सिद्धान्त- फेटर
[C] सीमान्त औद्योगिक स्थिति सिद्धान्त- राष्ट्रोन
[D] स्थानापन्न सिद्धान्त- एलेन प्रेड

[read more] [D] स्थानापन्न सिद्धान्त- एलेन प्रेड [/read]

103. अपने सिद्धान्त को समझाने में भुगतान-मूल्य, यातायात प्रवणता और सीमान्त रेखाओं जैसे शब्दों का उपयोग किया है:

[A] वेबर ने
[B] अगस्त लॉश ने
[C] हूवर ने
[D] फेटर ने

[read more] [C] हूवर ने [/read]

104. किसी कारखाने के न्यूनतम परिवहन लागत बिन्दु से विचलन की स्थिति की व्याख्या हेतु ‘आइसोडापेन’ की संकल्पना प्रस्तुत की थी:

[A] ए. वेबर ने
[B] डब्ल्यू. आइ. जार्ड ने
[C] इ. हूवर ने
[D] ए. लॉश ने

[read more] [A] ए. वेबर ने [/read]

105. नाशवान वस्तु से सम्बन्धित उद्योगों की स्थापना अनिवार्यतः… होती है:

[A] श्रम क्षेत्र में
[B] पूंजीवाद क्षेत्र में
[C] शक्ति सुलभता वाले क्षेत्र में
[D] बाजार के निकट

[read more] [D] बाजार के निकट [/read]

106. औद्योगिक अवस्थापन के लिए मुख्य भौगोलिक कारक है:

[A] कच्चा माल
[B] शक्ति के साधन एवं श्रमिक
[C] बाजार एवं परिवहन
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

107. वेबर का औद्योगिक स्थानीयकरण सिद्धान्त निम्न में से किस मौलिक मान्यता पर आधारित है:

[A] सम्पूर्ण लागत को न्यूनतम रखना
[B] लाभ को अधिकतम करना
[C] बाजार क्षेत्र का अधिकतम अधिग्रहणबाजार क्षेत्र का अधिकतम अधिग्रहण
[D] फर्मों की स्थानिक अन्योन्याश्रिता

[read more] [A] सम्पूर्ण लागत को न्यूनतम रखना [/read]

108. जिसके समीप खाद्य सामग्री बनाने वाले उद्योग सामान्यतः स्थित होते हैं, वह है:

[A] कच्चे माल का उत्पादन क्षेत्र
[B] बाजार
[C] शक्ति संसाधनों का क्षेत्र
[D] तटीय क्षेत्र

[read more] [B] बाजार [/read] 

109. औद्योगिक सिद्धान्त से निम्नलिखित में से कौन सम्बन्धित है:

[A] डेविस
[B] पेंक
[C] हूवर
[D] टेलर

[read more] [C] हूवर [/read]

110. आइसोडापेन शब्द का प्रयोग किया जाता है:

[A] औद्योगिक स्थानीयकरण में
[B] कृषि प्रदेशों के सीमांकन में
[C] जलवायु कटिबन्धों के विभाजन में
[D] वनस्पति प्रदेशों के विभाजन में

[read more] [A] औद्योगिक स्थानीयकरण में [/read]

111. अवस्थिति सिद्धान्त से निम्न में से कौन सम्बन्धित है:

[A] वेबर
[B] हैगेट
[C] हेटनर
[D] डेविस

[read more] [A] वेबर [/read]

112. निम्न में से कौन-सा उद्योग फुट-लूज है:

[A] लोहा व इस्पात
[B] कागज
[C] इलेक्ट्रॉनिक
[D] सीमेण्ट

[read more] [C] इलेक्ट्रॉनिक [/read]

113. उन्नत तकनीकी के कारण उद्योग मुख्यतः किस बिन्दु की ओर आकर्षित होते हैं?

[A] कच्चा माल
[B] बाजार
[C] श्रम
[D] इनमें से सभी

[read more] [C] श्रम [/read]

114. बाजार को नियन्त्रित करने वाले यन्त्र के रूप में मूल्य अथवा कीमत किसका परिणाम है:

[A] लाभप्रदता का
[B] मध्यवर्ती सुविधाओं का
[C] तुलनात्मक लागतों का
[D] मांग और आपूर्ति का

[read more] [D] मांग और आपूर्ति का [/read]

115. निम्न में से कौन-सा एक प्रमुख औद्योगिक प्रदेश नहीं है?

[A] पूर्वी एशिया
[B] पूर्वी-उत्तरी अमेरिका
[C] पश्चिमी एवं मध्य यूरोप
[D] पश्चिमी दक्षिणी अमेरिका

[read more] [D] पश्चिमी दक्षिणी अमेरिका [/read]

116. गौण अथवा द्वितीयक प्रकार के उद्योग संबंधित हैं:

[A] कच्चे माल के दोहन से
[B] सूचना के सम्प्रेषण से
[C] उच्च स्तरीय प्रवन्धकीय व्यवस्था से
[D] विनिर्माण और संरचना निर्माण से

[read more] [D] विनिर्माण और संरचना निर्माण से [/read]

117. अल्फ्रेड वेबर के अनुसार, किस कारक की लागत उद्योग स्थापना के निर्धारण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

[A] श्रम
[B] कच्चा माल
[C] उत्पादन
[D] परिवहन

[read more] [D] परिवहन [/read]

118. तुलनात्मक लाभ की संकल्पना ज्ञान कराती है:

[A] वस्तुओं की बाजार में भारी मांग का
[B] कच्चे माल के स्रोत क्षेत्रों के समीप कारखानों की स्थापना का
[C] प्रादेशिक विशिष्टीकरण का
[D] श्रम की दरों में होने वाली कमी का

[read more] [C] प्रादेशिक विशिष्टीकरण का [/read]

119. स्वच्छन्द उद्योग (Footloose) वे हैं, जो:

[A] एक से अधिक कच्चे माल स्रोत क्षेत्रों की मांग रखते हैं
[B] प्रधानतः कृषि क्षेत्रों में पाए जाते हैं
[C] अपना उत्पादन कार्य सिर्फ रात्रि में करते हैं
[D] परिवहन लागत से प्रभावित नहीं होते हैं

[read more] [D] परिवहन लागत से प्रभावित नहीं होते हैं [/read]
120. उद्योगों की कच्चा माल स्रोत क्षेत्र आधारित स्थिति होती है, जब:

[A] विनिर्माण प्रक्रिया में वजन हास नहीं होता है
[B] कच्चे माल के वैकल्पिक स्रोत क्षेत्र सीमित होते हैं
[C] कच्चे माल में अशुद्धि का अंश नगण्य मात्रा में हो
[D] कच्चा माल शीघ्र नष्ट न होने वाला हो

[read more] [B] कच्चे माल के वैकल्पिक स्रोत क्षेत्र सीमित होते हैं [/read]

121. सिलिकन घाटी और उत्तरी कैरोलीना त्रिभुज क्षेत्र में स्थानीयकरण हुआ है:

[A] उच्चस्तरीय चतुर्थक सेवाओं का
[B] उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों का
[C] खुदरा और थोक व्यापार गतिविधियों का
[D] परम्परागत भारी विनिर्माण उद्योगों का

[read more] [B] उच्च प्रौद्योगिकी उद्योगों का [/read]

122. अधिकांश बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने अपने कारखानों की स्थापना थाइलैण्ड, मलेशिया और इण्डोनेशिया में की है, क्योंकि:

[A] विशाल बाजार की समीपता के कारण
[B] श्रम का मूल्य कम होने के कारण
[C] बेहतर परिवहन सुविधाओं के कारण
[D] अपने गृह देशों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण

[read more] [B] श्रम का मूल्य कम होने के कारण [/read]

123. एशिया में वृहत्तम तथा सर्वाधिक उत्पादक औद्योगिक प्रदेश है:

[A] शंघाई प्रदेश
[B] मुम्बई प्रदेश
[C] दक्षिणी होन्श्यू प्रदेश
[D] जावा प्रदेश

[read more] [C] दक्षिणी होन्श्यू प्रदेश [/read]

124. औद्योगिक स्थिति के वेबर-मॉडल को ब्रिटेन के निम्नांकित में से किस उद्योग की परिवर्तनशील स्थिति की व्याख्या के लिए उपयोगी ढंग से प्रयुक्त किया गया है:

[A] लौह-इस्पात उद्योग
[B] सूती वस्त्र उद्योग
[C] जलयान निर्माण उद्योग
[D] चीनी उद्योग

[read more] [A] लौह-इस्पात उद्योग [/read]

125. निम्नांकित में से किसका औद्योगिक अवस्थिति सिद्धान्त न्यूनतम मूल्य उपागम पर आधारित है?

[A] हूवर
[B] लॉश
[C] वेबर
[D] राष्ट्रोन

[read more] [C] वेबर [/read] 



Read More:

1. भू-आकृति विज्ञान Free Test

2. जलवायु विज्ञान Free Test

3. समुद्र विज्ञान Free Test

4. भौगोलिक चिंतन Free Test

5. राजनितिक भूगोल Free Test

6. प्रादेशिक भूगोल Free Test

7. आर्थिक भूगोल Free Test

8. मानव भूगोल Free Test

9. बस्ती भूगोल Free Test

10. जीव भूगोल Free Test

11. मानचित्र कला Free TEST

12. जनसँख्या भूगोल Free Test

13. भारत का भूगोल Free Test

14. विश्व का भूगोल Free Test

नोट :  मैं आशा करता हूँ कि भूगोल विषय से सम्बंधित सभी Question Answer Test आपके सभी प्रकार के परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामना करता हूँ।

Thank You @ By Dr. Amar Kumar

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: