Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 8

इकाई 3 अध्याय 3 उद्योग

इकाई 3 अध्याय 3 उद्योग

बिहार बोर्ड के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 3 उद्योग
I. बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
सही विकल्प को चुनें।
1. उद्योग का संबंध किस प्रकार की गतिविधि से होता है?
(क) सामाजिक
(ख) सांस्कृतिक
(ग) आर्थिक
(घ) जैविक
उत्तर- (ग) आर्थिक
2. वृहद उद्योग में पूंजी निवेश की सीमा होती है-
(क) 1 करोड़ से अधिक
(ख) 50 करोड़ से अधिक
(ग) 10 लाख से कम
(घ) 50 हजार मात्र
उत्तर- (क) 1 करोड़ से अधिक
3. दवा उद्योग किस प्रकार का उद्योग है?
(क) आधारभूत उद्योग
(ख) संयुक्त क्षेत्र उद्योग
(ग) हल्का उद्योग
(घ) उपभोक्ता उद्योग
उत्तर- (घ) उपभोक्ता उद्योग
4. इनमें कौन औद्योगिक प्रदेश नहीं है?
(क) दक्कन प्रदेश
(ख) छोटानागपुर प्रदेश
(ग) मुंबई-पुणे क्षेत्र
(घ) गुड़गाँव-दिल्ली मेरठ प्रदेश
उत्तर- (क) दक्कन प्रदेश
5. इनमें कौन कृषि आधारित उद्योग है?
(क) फर्नीचर उद्योग
(ख) कागज उद्योग
(ग) वस्त्र उद्योग
(घ) ताम्बा प्रगलन उद्योग
उत्तर- (ग) वस्त्र उद्योग
II. खाली स्थान को उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।
1. भिलाई लौह इस्पात छत्तीसगढ़ राज्य में है।
2. उद्योग के अंतर्गत कच्चे माल को अधिक मूल्य के उत्पादों में बदल जाता है।
3. फर्नीचर उद्योग लघु उद्योग का उदाहरण है।
4. पूँजी निवेश के आधार पर उद्योग तीन प्रकार के होते है।
5. सीमेंट उद्योग खनिज आधारित उद्योग के अंतर्गत आता है।
III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)
1. उद्योग से क्या समझते हैं?
उत्तर- विभिन्न प्रकार के कच्चे माल को अधिक मूल्य के उत्पादों के रूप में परिवर्तित किया जाना ही उद्योग है। इसे द्वितीयक गतिविधि के अंतर्गत रखा जाता है।
2. लघु एवं वृहद उद्योग के बीच अंतर कीजिए।
उत्तर- लघु एवं वृहत् उद्योग के बीच अन्तर निम्नलिखित हैं-
लघु उद्योग- 
⇒ लघु उद्योग में पूँजी निवेश की सीमा एक करोड़ से कम होती है।
⇒ विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण छोटी-छोटी मशीनों द्वारा होता है।
वृहत् उद्योग-
⇒ वृहत् उद्योग में पूँजी निवेश की सीमा एक करोड़ से अधिक होती है।
⇒ विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण वृहत पैमाने पर होता है।
3. वन आधारित उद्योगों के कोई तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर- वन आधारित उद्योगों के तीन उदाहरण- कागज उद्योग, औषधि (आयुर्वेद) निर्माण उद्योग, फर्नीचर उद्योग।
4. संयुक्त क्षेत्र का उद्योग किसे कहा जाता है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर- जिस उद्योग का संचालन सरकार एवं निजी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है उसे संयुक्त क्षेत्र का उद्योग कहा जाता है।
   जैसे- मारूति उद्योग, एनटीपीसी, नबीनगर पावर जेनरेटिंग कं. प्रा. लि.।
5. सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उद्योगों के बीच अंतर उपयुक्त उदाहरण के साथ कीजिए।
उत्तर- सार्वजनिक क्षेत्र-
               वैसे उद्योग जिसका संचालन पूर्ण रूप से सरकार द्वारा किया जाता हो उसे सार्वजानिक क्षेत्र के उद्योग कहा जाता है।
जैसे- SAIL, BHEL, रेल कारखाना, आयुध कारखाना आदि।
निजी क्षेत्र- 
        वैसे उद्योग जिसका संचालन पूर्ण रूप से निजी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा किया जाता हो उसे निजी क्षेत्र के उद्योग कहा जाता है।
जैसे- टाटा, बजाज, रिलायंस, बिड़ला आदि।
6. भूमिका के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर- भूमिका के आधार पर उद्योगों को दो भागों में बाँटा गया है-
(i) आधारभूत उद्योग- 
          वैसे उद्योग जिनके उत्पादों या कच्चे माल पर दूसरे उद्योग निर्भर हैं, उन्हें आधारभूत उद्योग कहते हैं।
जैसे- लोहा इस्पात, तांबा गलाना, खनिज गलाना इत्यादि।
(ii) उपभोक्ता उद्योग- 
         वैसा उद्योग जिनके उत्पादों को उपभोक्ताओं को सीधे उपयोग के लिए किया जाता है।
जैसे- दवा उद्योग, बर्तन उद्योग, टूथपेस्ट, मंजन, शृंगार, प्रसाधन उद्योग, कागज उद्योग, रेडिमेड वस्त्र उद्योग आदि।
7. भार के आधार पर उद्योग कितने प्रकार के होते हैं? उपयुक्त उदाहरण के साथ लिखें।
उत्तर – भार के आधार पर उद्योग दो प्रकार के होते हैं।
(i) भारी उद्योग- 
         वैसे उद्योगों जिनके उत्पादों का वजन काफी अधिक होता है उसे भारी उद्योग कहते हैं।
जैसे- लोहा इस्पात, मोटर गाड़ी उद्योग, सीमेंट उद्योग, पोत निर्माण उद्योग इत्यादि।
(ii) हल्के उद्योग- 
          वैसे उद्योग जिनमें कम भार वाले कच्चे माल का प्रयोग कर हल्के तैयार माल का उत्पादन किया जाता है उसे हल्के उद्योग कहते है।
जैसे- विद्युतीय उद्योग, घड़ी उद्योग, बल्ब उद्योग, पीतल के बर्तन उद्योग इत्यादि।
8. भारत के कुछ प्रमुख औद्योगिक प्रदेशों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- भारत के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश निम्नलिखित हैं-
⇒ मुम्बई-पूर्ण क्षेत्र,
⇒ बंगलुरू-चेन्नई सेलम,
⇒ अहमदाबाद-बड़ोदरा-सूरत क्षेत्र,
⇒ विशाखापटनम्-गुंटूर औद्योगिक क्षेत्र,
⇒ गुड़गांव दिल्ली-मेरठ औद्योगिक प्रदेश
⇒ कोल्लम-तिरूवन्तपुरम् औद्योगिक प्रदेश
⇒ छोटानागपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं
⇒ हुगली क्षेत्र।
IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 200 शब्दों में)
1. उद्योग को परिभाषित कीजिए तथा इसका विस्तृत वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर- विभिन्न प्रकार के कच्चे माल को अधिक मूल्य के उत्पादों के रूप में परिवर्तित किया जाना ही उद्योग है। इसे द्वितीयक गतिविधि के अंतर्गत रखा जाता है।
उद्योगों का विस्तृत वर्गीकरण-
         
       उद्योगों का विस्तृत वर्गीकरण कई आधारों पर किया गया है-
⇒ कच्चे माल के आधार पर
(क) कृषि आधारित उद्योग
(ख) खनिज आधारित उद्योग
(ग) वन आधारित उद्योग
(घ) समुद्र आधारित उद्योग
 
⇒ पूँजी निवेश के आधार पर
(क) कुटीर उद्योग
(ख) लघु उद्योग
(ग) वृहत् उद्योग
 
⇒ स्वामित्व के आधार पर
(क) निजी क्षेत्र
(ख) सार्वजनिक क्षेत्र
(ग) संयुक्त क्षेत्र
(घ) सहकारी क्षेत्र
 
⇒ प्रमुख भूमिका के आधार पर
(क) आधारभूत उद्योग
(ख) उपभोक्ता उद्योग
 
⇒ कच्चे एवं तैयार माल की मात्रा एवं भार के आधार पर
(क) भारी उद्योग
(ख) हल्के उद्योग
 
2. कच्चे माल की प्रकृति के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण उपयुक्त उदाहरण के साथ कीजिए।
उत्तर – कच्चे माल की प्रकृति के आधार पर उद्योगों को दो भागों में बाँटा गया है-
 
(i) भारी उद्योग- वैसे उद्योगों जिनके उत्पादों का वजन काफी अधिक होता है उसे भारी उद्योग कहते हैं। जैसे– लोहा इस्पात, मोटर गाड़ी उद्योग, सीमेंट उद्योग, पोत निर्माण उद्योग इत्यादि।
 
(ii) हल्के उद्योग- वैसे उद्योग जिनमें कम भार वाले कच्चे माल का प्रयोग कर हल्के तैयार माल का उत्पादन किया जाता है उसे हल्के उद्योग कहते है। जैसे- विद्युतीय उद्योग, घड़ी उद्योग, बल्ब उद्योग, पीतल के बर्तन उद्योग इत्यादि।
 
3. स्वामित्व के आधार पर उद्योग कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक का उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर – स्वामित्व के आधार पर उद्योग चार प्रकार के होते हैं-
(क) निजी क्षेत्र
(ख) सार्वजनिक क्षेत्र
(ग) संयुक्त क्षेत्र
(घ) सहकारी क्षेत्र
(i) निजी क्षेत्र के उद्योग- वैसे उद्योग जिसका संचालन पूर्ण रूप से निजी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा किया जाता हो उसे निजी क्षेत्र के उद्योग कहा जाता है। जैसे– टाटा, बजाज, रिलायंस, बिड़ला आदि।
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग- वैसे उद्योग जिसका संचालन पूर्ण रूप से सरकार द्वारा किया जाता हो उसे सार्वजानिक क्षेत्र के उद्योग कहा जाता है। जैसे- SAIL, BHEL, रेल कारखाना, आयुध कारखाना आदि।
(iii) संयुक्त क्षेत्र के उद्योग- जिस उद्योग का संचालन सरकार एवं निजी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है उसे संयुक्त क्षेत्र का उद्योग कहा जाता है। जैसे- मारूति उद्योग, एनटीपीसी, नबीनगर पावर जेनरेटिंग कं. प्रा. लि.।
(iv) सहकारी क्षेत्र के उद्योग- वैसे उद्योग जिसका स्वामित्व कच्चे माल की पूर्ति करने वाले उत्पादकों, श्रमिकों या दोनों के हाथों में होता है तथा लाभ-हानि का विभाजन भी आनुपातिक होता है, उसे सहकारी क्षेत्र के उद्योग कहा जाता है। जैसे- सुधा डेयरी, केरल के नारियल आधारित उद्योग आदि।
 
4. उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कर भारत के पाँच औद्योगिक प्रदेशों के नाम लिखिए।
उत्तर- उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:-
(i) कच्चे माल की उपलब्धता
(ii) अनुकूल जलवायु
(iii) सस्ते श्रमशक्ति
(iv) पूँजी की उपलब्धता
(v) विद्युत की सुविधा
(vi) उद्योगपतियों की इच्छाशक्ति
(vii) विस्तृत बाजार की उपलब्धता इत्यादि।
            भारत के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश निम्नलिखित हैं-
⇒ मुम्बई-पूर्ण क्षेत्र,
⇒ बंगलुरू-चेन्नई सेलम,
⇒ अहमदाबाद-बड़ोदरा-सूरत क्षेत्र,
⇒ विशाखापटनम्-गुंटूर औद्योगिक क्षेत्र,
⇒ गुड़गांव दिल्ली-मेठ औद्योगिक प्रदेश
⇒ कोल्लम-तिरूवन्तपुरम् औद्योगिक प्रदेश
⇒ छोटानागपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं

⇒ हुगली क्षेत्र।


Read More:

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home