Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 7

अध्याय-11 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : तटीय प्रदेश केरल में जन-जीवन

बिहार बोर्ड वर्ग-7 वाँ भूगोल प्रश्नोत्तर 

अध्याय-11 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : तटीय प्रदेश केरल में जन-जीवन


अध्याय-11 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : तटीय प्रदेश केरल में जन-जीवन

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

i. सही विकल्प को चुने-

(1) केरल प्रदेश की जलवायु है-
(क) उष्ण
(ख) शीतोष्ण
(ग) समशीतोष्ण
(घ) उष्णार्द्र
उत्तर- (घ) उष्णार्द्र मानसूनी जलवायु

(2) केरल में नहीं उपजाया जाता है-
(क) कहवा
(ख) काजू
(ग) जूट
(घ) इलायची
उत्तर- (ग) जूट

(3) साइलेंट वैली स्थित है-
(क) पूर्वी घाट में
(ख) पश्चिमी घाट में
(ग) कृष्णा घाट में
(घ) कावेरी घाट में
उत्तर- (ख) पश्चिमी घाट में

(4) केरल में सबरीमाला क्या है?
(क) तीर्थ स्थान
(ख) पर्यटन स्थल
(ग) नौका दौड़
(घ) एक प्रकार का नृत्य
उत्तर- (क) तीर्थ स्थान

ii. सही मिलान करें-

                     उत्तर-

1. मलखम्भ- एक खेल

2. पश्चिमी घाट- नीलगिरि की पहाड़ियाँ

3. केरली मसाज- एक प्रकार की चिकित्सा पद्धति

4. उत्पम- एक प्रकार का खाद्य पदार्थ

5. मलयालम- एक प्रकार की भाषा

अध्याय-11 मानव पर्यावरण
केरला राज्य

iii. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. केरल प्रदेश की जलवायु और वनस्पति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर- केरल प्रदेश की जलवायु ऊष्ण-आर्द्र मानसूनी प्रकार की है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 200 सेमी० या इससे अधिक होती है। यहाँ ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान 32°C तथा शीत ऋत में 23°C रहता है। वार्षिक तापान्तर 2°C से 5°C तक रहता है।

        वनस्पति के क्षेत्र में देखा जाए तो राज्य का 1/4 भाग वनों से ढंका है। यहाँ सदाबहार वन पाये जाते हैं। सागवान, चन्दन, सुपारी, नारियल, रबर, बाँस प्रमुख वनस्पतियाँ हैं। यहाँ केले भी खूब होते हैं।

2. पी. वेल्लू सुंदरम् ने केरल की किन-किन विशेषताओं का जिक्र किया?
उत्तर- पी० वेल्लू सुन्दरम् ने केरल की विभिन्न विशेषताओं का जिक्र किया है। सबसे पहले इन्होंने केरल की अवस्थिति का जिक्र किया। उन्होंने प्राकृतिक तथा भौतिक विशेषताएँ बताई। अधिकतम तथा न्यूनतम ताप को बताया है और उसके बाद वर्षा की मात्रा का वर्णन किया है। वन, वनस्पति तथा वन्य जीवों की चर्चा की। लोगों के आर्थिक जीवन के साथ खान-पान तथा पहनावे की बात बताई। जो खनिज मिलते हैं उनके नाम बताएँ। उन्होंने आवागमन के साधनों की विशेषता बताई।

3. केरल मसालों का प्रदेश है। कैसे?
उत्तर- केरल में अनेक तरह के मशाले की खेती की जाती हैं। काली मिर्च, इलायची, गरम मसाले, जावित्री, दालचीनी, कबाब चीनी आदि खूब होते हैं। इसी कारण केरल को मसालों का प्रदेश कहते हैं।

4. लोग पर्यटन के लिये केरल जाना क्यों पसंद करते हैं?
उत्तर- लोग पर्यटन के लिये केरल जाना इसलिए पसन्द करते हैं, क्योंकि यहाँ नौका दौड़ का आयोजन होता है।  कत्थकली यहाँ का विश्व प्रसिद्ध नृत्य नाटिका है। मोहनीअट्टम यहाँ का प्रसिद्ध नृत्य है। मार्शल आर्ट के रूप में कलारीपयट्ट शैली है। मलखम्भ यहाँ का प्रसिद्ध खेल है। सबरीमाला एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इन्हीं सब आकर्षणों से पर्यटक यहाँ खींचे चले आते हैं।

      यहाँ कश्मीर की तरह हाउस वोट मिलते हैं। विदेशी पर्यटक इन्हीं में रहना पसन्द करते हैं। वे विलासिता युक्त नौकाओं में भ्रमण करना विशेष पसंद करते हैं। यहाँ के लोग सेवा भाव से पूर्ण होते हैं। अत: पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होती।

अध्याय-11 मानव पर्यावरण
केरल

5. अपने मुहल्ले के दुकानदार से मसालों की आपूर्ति के स्रोत का वर्णन करें।
उत्तर- हमने अपने मुहल्ले के दुकानदार से मसालों की आपूर्ति के स्रोत का पता किया। उन्होंने बताया कि हम तो थोक मंडी से मसाले लाते हैं। लेकिन वे लोग प्रायः दक्षिण भारत के राज्यों, खासकर केरल से ट्रकों द्वारा मसाले मँगवाते हैं।

6. केरल के खान-पान बनाने में किन खाद्य पदार्थों की जरूरत होगी? सूची बनाइए।
उत्तर- केरल के खान-पान बनाने में निम्नलिखित खाद्य पदार्थों की जरूरत होगी-
चावल, मिर्च मसाला, नमक, आलू, नारियल, नारियल का तेल आदि।

7. बिहार और केरल के पहनावा में क्या-क्या अंतर है?
उत्तर- बिहार की महिलाएँ साड़ी, पेटीकोट तथा ब्लाऊज पहनती हैं तो केरल की महिलाएं भी यही पहनती है। बिहार में पुरुष धोती, कुरता, गंजी, गमछा का व्यवहार करते हैं, लेकिन केरल के पुरुष हाफ कमीज और लुंगी पहनते हैं। लुंगी तो बिहार के लोग भी पहनते हैं, लेकिन तब जब वे घर पर रहते हैं या रात में। बिहार में पायजामा कुरता का विशेष चलन हो गया है। फुलपैंट-शर्ट दोनों राज्यों के लोग पहनते हैं।

8. केरल के नौका दौड़ का आयोजन अपने राज्य में करने के लिये आप क्या करेंगे?
उत्तर- बिहार में केरल जैसा नौका दौड़ करने के लिए हमें किसी सीधे बहती नदी का चुनाव करना होगा। नौका चालकों को ट्रेंड करना होगा। तभी हम केरल जैसा नौका दौड़ का आयोजन कर सकते हैं।

9. केरल व बिहार के भोजन में कौन-सा खाद्यान्न समान है?
उत्तर- केल व बिहार के भोजन में चावल समान है।

10. राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में पता कीजिए।
उत्तर- छात्र स्वयं करें।


Read More: 
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home