36. World Fishing (विश्व मत्स्यन)

36. World Fishing (विश्व मत्स्यन)

36. World Fishing

(विश्व मत्स्यन)



1. मत्स्यन किस प्रकार की आर्थिक क्रिया है?

(a) प्राथमिक

(b) द्वितीयक

(c) तृतीयक

(d) चतुर्थक

[read more] (a) प्राथमिक [/read]

2. व्यापारिक रूप से मत्स्य पालन का व्यवसाय क्या कहलाता है?

(a) विटीकल्चर

(b) सेरीकल्चर

(c) एपीकल्चर

(d) पिसीकल्चर

[read more] (d) पिसीकल्चर [/read]

3. नीली क्रांति (Blue revolution) निम्न में से किससे सम्बन्धित है?

(a) अन्तरिक्ष अनुसंधान

(b) मत्स्य पालन

(c) नील की खेती

(d) इनमें से कोई नहीं

[read more] (b) मत्स्य पालन [/read]

4. प्लैंकटन (Plankton) है-

(a) वन

(b) धूमकेतु

(c) कृत्रिम उपग्रह

(d) समुद्री मछलियों का भोजन

[read more] (d) समुद्री मछलियों का भोजन [/read]

5. मछलियों का सबसे अधिक केन्द्रीयकरण छिछले तटीय जल में पाया जाता है क्योंकि इन भागों में सहयोगी कारक है-

(a) गर्म जल

(b) स्वच्छ जल

(c) अत्यधिक प्लैंकटन

(d) समुद्री जलधाराओं से सुरक्षा

[read more] (c) अत्यधिक प्लैंकटन [/read]

6. हेरिंग पॉण्ड (Hering Pond) के नाम से जाना जाता है-

(a) प्रशान्त महासागर

(b) अटलांटिक महासागर

(c) हिन्द महासागर

(d) आर्कटिक महासागर

[read more] (b) अटलांटिक महासागर [/read]

7. मत्स्य उद्योग के विशेष रूप से उत्तरी गोलार्द्ध में ही विकसित होने का कारण है-

(a) उथले सागर

(b) स्थल खण्डों की अधिकता

(c) गर्म एवं ठंडी जल धाराओं का सम्मिलन

(d) उपर्युक्त सभी

[read more] (d) उपर्युक्त सभी [/read]

8. संसार के प्रमुख मत्स्य ग्रहण क्षेत्रों में सम्मिलित नहीं है-

(a) उत्तर पश्चिम प्रशांत महासागर

(b) उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर

(c) उत्तर पूर्वी अटलांटिक महासागर

(d) दक्षिणी हिन्द महासागर

[read more] (d) दक्षिणी हिन्द महासागर [/read]

9. विश्व का लगभग एक तिहाई मत्स्योत्पादन प्राप्त होता है-

(a) उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर से

(b) उत्तर पूर्व अटलांटिक महासागर से

(c) उत्तर पश्चिम प्रशान्त महासागर से

(d) दक्षिण पूर्व प्रशान्त महासागर से

[read more] (c) उत्तर पश्चिम प्रशान्त महासागर से [/read]

10. मत्स्य उद्योग की दृष्टि से कौन-सा देश महत्वपूर्ण है?

(a) चीन

(b) नार्वे

(c) इण्डोनेशिया

(d) भारत

[read more] (b) नार्वे [/read]

11. विश्व का वृहत्तम मत्स्य आहरण क्षेत्र है-

(a) कैरेबियन सागर

(b) चेसापीक खाड़ी

(c) ग्रैंड बैंक

(d) नोवा-स्कोशिया

[read more] (c) ग्रैंड बैंक [/read]

12. प्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्र ‘ग्रैंड बैंक’ स्थित है-

(a) प्रशान्त महासागर में

(b) अटलांटिक महासागर में

(c) हिन्द महासागर में

(d) आर्कटिक महासागर में

[read more] (b) अटलांटिक महासागर में [/read]

13. विश्व का एक प्रमुख मत्स्यन क्षेत्र ‘डॉगर बैंक’ कहाँ स्थित है?

(a) बाल्टिक सागर में

(b) उत्तरी सागर में

(c) बोथनिया की खाड़ी में

(d) इंगलिश चैनल में

[read more] (b) उत्तरी सागर में [/read]

14. चेसापीक खाड़ी जो कि ओयस्टर पकड़ने के लिए प्रसिद्ध है, स्थित है-

(a) फ्रांस के तट के निकट

(b) नार्वे के तट के निकट

(c) यू०एस०ए० के तट के निकट

(d) कनाडा के तट के निकट

[read more] (c) यू०एस०ए० के तट के निकट [/read]

15. विश्व में स्वच्छ जल की मछली का सबसे बड़ा उत्पादक देश है-

(a) चीन

(c) बांग्लादेश

(b) भारत

(d) इण्डोनेशिया

[read more] (a) चीन [/read]

16. विश्व में स्वच्छ जल की मछली के उत्पादक देशों का सही अवरोही क्रम है-

(a) चीन, बांग्लादेश, भारत, इण्डोनेशिया

(b) चीन, भारत, बांग्लादेश, इण्डोनेशिया

(c) भारत, चीन, बांग्लादेश, इण्डोनेशिया

(d) भारत, बांग्लादेश, चीन, इण्डोनेशिया

[read more] (b) चीन, भारत, बांग्लादेश, इण्डोनेशिया [/read]

17. अटलांटिक महासागर के मत्स्य उत्पादन में कमी आने का मुख्य कारण है-

1. अति मत्स्यन

2. जल प्रदूषण

3. माँग में कमी

4. ग्लोबल वार्मिंग

कूट :

(a) 1 एवं 2

(b) 2 एवं 3

(c) 1, 2 एवं 3

(d) 1, 2, 3 एवं 4

[read more] (a) 1 एवं 2 [/read]

18. मत्स्य ग्रहण क्षेत्र अधिकतर उच्च अक्षांशों में स्थित होते हैं, कारण-

I. तटरेखा का अत्यधिक लंबा होना

II. महाद्वीपीय मग्नतटों का अधिक विस्तार

III. सागरीय जल के तापमान का 20°C से कम होना

IV. कम जनसंख्या

कूट :

(a) I, II एवं III

(b) II, III एवं IV

(c) I एवं II

(d) II एवं IV

[read more] (a) I, II एवं III [/read]

19. उष्ण कटिबंधीय महासागरों में मत्स्य उद्योग का विकास काफी कम हुआ है। इसका कारण है-

(a) छिछले सागरों का अभाव

(b) माँग की कमी

(c) संरचनात्मक सुविधाओं का अभाव

(d) उपर्युक्त सभी

[read more] (d) उपर्युक्त सभी [/read]

20. ग्रैंड बैंक है-

(a) संयुक्त राज्य अमेरिका का केन्द्रीय बैंक

(b) ग्रेट ब्रिटेन का सुरक्षित खाद्य भंडा

(c) गल्फस्ट्रीम तथा लैब्रोडो धाराओं का संगम स्थल

(d) इंगलिश चैनल के दोनों तट

[read more] (c) गल्फस्ट्रीम तथा लैब्रोडोर धाराओं का संगम स्थल [/read]

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: