13. Structure of The Atmosphere(वायुमण्डल की संरचना) |
वायुमण्डल की संरचना-
हमारी पृथ्वी वायु की एक पतली परत से चरों ओर से घिरी हुई है जिसका विस्तार पृथ्वी की सतह से कई किलोमीटर ऊपर तक है, जिसे वायुमंडल कहते हैं।
➤ हमारे वायुमंडल की उत्पत्ति लगभग 1 अरब वर्ष पहले हुआ। लेकिन वर्तमान स्वरूप में 58 करोड़ वर्ष पूर्व में आया।
➤ अमेरिकी भूगोलवेता स्ट्रॉलर के अनुसार धरातल से 80 हजार किमी० की ऊँचाई तक वायुमंडल मौजूद है।
➤ आयतन के दृष्टिकोण से 97% हिस्सा 29 किमी० की ऊँचाई तक और द्रव्यमान के दृष्टिकोण से 50% हिस्सा 5.6 किमी० की ऊँचाई तक मौजूद है।
➤ हमारे वायुमंडल में 95% हिस्सा गैसों का और 5% जलवाष्प एवं धूलकणों का है।
वायुमण्डल की संरचना का अध्ययन कई विधियों से सम्पन्न किया गया है जिससे ज्ञात होता है कि हमारा वायुमण्डल कई सकेन्द्रीय पेटियों में विभक्त है। जैसे:-
(A) प्रमुख मण्डल
(1) क्षोभ मण्डल / परिवर्तन मण्डल
(2) समताप मण्डल
(3) मध्य मण्डल
(4) ताप या आयन मण्डल
(5) बर्हिमण्डल
(6) चुम्बकीय मण्डल
(B) गौण मण्डल
(i) क्षोभ सीमा
(ii) समताप सीमा
(iii) मध्य सीमा

(1) क्षोभ मण्डल / परिवर्तन मण्डल (Troposphere):-
➤ यह वायुमण्डल का सबसे नीचला परत है जो धरातल से 8 से 18 किमी० की ऊँचाई तक पायी जाती है।
➤ सूर्य के तापीय प्रभाव के कारण विषुवत रेखा पर इसकी ऊँचाई अधिक 18 किमी० और ध्रुवों पर 8 किमी० है।
➤ इसमें सम्पूर्ण वायुमंडल का 75% भार पाया जाता है।
➤ सभी प्रकार की मौसमी घटनाएँ इसी मण्डल में घटित होती हैं। जैसे:- बादल का फटना, वर्षण, कुहरा, कुहासा आदि।
➤ क्षोभमण्डल के ऊपरी भाग में तेज गति से चलने वाली वायु को जेटस्ट्रीम कहते है।
➤ क्षोभमण्डल में नीचे से ऊपर जाने पर तापमान में कमी प्रति 165 मी० की ऊँचाई पर 1ºC और प्रत्येक 1,000 मी० पर 6.5ºC या प्रति 1 हजार फीट की ऊँचाई पर 3.6ºF की कमी आती है।
➤ क्षोभमण्डल के ऊपरी भाग में तापमान घटकर -45°C से -80°C तक पहुँच जाता है।
➤ अत्याधिक मौसमी घटनायें घटित होने के कारण इसे परिवर्तन मंडल भी कहते हैं।
(2) समताप मण्डल (Stratosphere):-
➤ यह मण्डल क्षोभमण्डल के ऊपरी भाग में पायी जाती है।
➤ इसका अधिकतम ऊपरी विस्तार धरातल से 50 km तक है।
➤ इस मण्डल में ओजोन गैस की उपस्थिति के कारण बढ़ते हुए ऊँचाई के साथ तापमान में बढ़ोतरी होती है।
➤ इस मण्डल के ऊपरी भाग में तापमान बढ़कर 0°C तक पहुँच जाता है।
➤ समताप मण्डल में 25-35 km के बीच ओजोन गैस की एक घना परत पायी जाती है जो सूर्य से आने वाली पराबैगनी किरणों को अवशोषित कर धरातल को सुरक्षित रखती है।
➤ ओजोन परत का सर्वप्रथम खोज रामसन महोदय ने किया था।
➤ समताप मंडल प्राय: जलवाष्प, धूलकण से रहित होता है। परन्तु कभी-2 इस मण्डल में हल्के मेघ का निर्माण होता है जिसे Mother of Pearl Cloud कहते हैं।
(3) मध्यमण्डल (Mesosphere):-
➤ मध्यमण्डल धरातल से 80km की ऊँचाई तक पायी जाती है।
➤ इस मंडल में बढ़ते हुए ऊँचाई के साथ तापमान में कमी आती है।
➤ मध्यमण्डल के ऊपरी भाग में तापमान घटकर -80°C से -100°C तक पहुँच जाता है।
➤ इस मण्डल में ब्रह्माण्डलीय धूल कण के कारण Noctilucent Cloud “निशादीप्ति बादल” का निर्माण होता है।
(4) तापमंडल (Thermosphere) / आयनमंडल (Inosphere):-
➤ ताप या आयनमण्डल मध्यमंडल के ऊपरी भाग में पायी जाती है।
➤ इसकी ऊपरी सीमा धरातल से 500 km की ऊँचाई तक पायी जाती है।
➤ इस मंडल में तापमान बढ़कर 25°C तक पहुँच जाता है।
➤ इसमें आयनीकृत गैस पाये जाते हैं, इसलिए इसे आयनमंडल भी कहते हैं।
➤ इसमें ध्रुवीय ज्योति की घटना घटती है जिसे उत्तरी गोलार्द्ध में “अरोरा बोरियालेसिस” और दक्षिणी गोलार्द्ध में “अरोरा ऑस्ट्रेलेसिस“ कहते हैं।
⇒ तापमंडल को पुन: कई परतों में बांटा जाता है। जैसेः-
| क्रम | उप परत | मोटाई | विशेषता |
| 1 | D परत | 80-90 किमी० | ➤ सूर्यास्त के समय समाप्त हो जाता है।
➤ यह लघु रेडियों तरंगों को परावर्तित करता है। |
| 2 | E परत | 90-130 किमी० | ➤ इसे क्रनेली हेवीसाइट परत भी कहते है।
➤ इसमें मध्यम एवं दीर्घ रेडियों तरंगों का परावर्तन होता है। |
| 3 | विशिष्ट E परत | 110 किमी० | ➤ उल्का पिंड घुसने के दौरान बनता है। |
| 4 | E परत | 150 किमी० | ➤ इसे एफलिटन परत भी कहते है। |
| 5 | F1 तथा F2 परत | 150-380 किमी० | ➤ इसे Appleton परत भी कहते है।
➤ यह परत सूर्य धब्बा दिखाई देने के दौरान बनता है। |
| 6 | G परत | 400-500 किमी० |
➤ यह सभी प्रकार के रेडियों तरंगों का परावर्तन करता है।
|
(5) बर्हिमण्डल / आयतन मण्डल (Exosphere):-
➤ धरातल से बर्हिमण्डल की ऊँचाई 2000 km तक है।
➤ इसकी ऊपरी सीमा पर तापमान बढ़कर 1000ºC तक पहुँच जाता है।
➤ इस मंडल में गैसों का इतना आयनीकरण हो जाता है कि गैस के अणु परमाणु के रूप में मिलने लगते है।
➤ इसी मण्डल में गैसों के अलग-अलग परत पाये जाते हैं।
(6) चुम्बकीय मण्डल:-
➤ यह वायुमंडल का सबसे उपरी परत है।
➤ इसकी ऊपरी सीमा 80 हजार किमी० तक संभावित है।
➤ इस मंडल को कुछ विद्वान वायुमण्डल का हिस्सा नहीं मानते हैं।
➤ इस मंडल में गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव नगण्य हो जाता है।
➤ इस मंडल में गैस के अणु इलेक्ट्रॉन एवं प्रोटोन में टूट जाते हैं।
➤ इस मंडल में विभिन्न प्रकार के कॉस्मिक किरणों का प्रभाव होता है। इस मंडल में सौर लपट का प्रभाव पड़ता है।
(B) गौण मण्डल- उपरोक्त प्रमुख मंडलों के अलावे भी तीन गौण मंडल भी पाये जाते हैं। जैसे:-
(i) क्षोभ सीमा
➤ स्थिति- क्षोभ मंडल और समताप मंडल के बीच की संक्रमण की पेटी
➤ मोटाई-1.5 किमी०
(ii) समताप सीमा
➤ समताप मंडल और मध्यमंडल के बीच की संक्रमण की पेटी
➤ मोटाई-5 किमी०
(iii) मध्य सीमा
➤ मध्यमंडल और तापमंडल के बीच की संक्रमण की पेटी
➤ मोटाई-10 किमी०
➤ ये तीनों पेटियाँ एक संक्रमण पेटी के समान है जिसमें किसी भी प्रकार की मौसमी घटनाएँ नहीं घटती है।
रासायनिक संघटन के दृष्टिकोण से वायुमण्डल को दो भागों में बाँटते है :-
(1) सममण्डल:-
इसके अंतर्गत क्षोभ मंडल, समताप मंडल और मध्यमंडल को शामिल किया जाता है। इसमें गैसों का अनुपात एक समान रहता है।
(2) विषममण्डल:-
➤ इसके अंतर्गत तापमंडल, बर्हिमण्डल एवं चुम्बकीय मण्डल को शामिल करते हैं।
➤ इसमें बढ़ते हुए ऊँचाई के साथ गैसों के अनुपात में परिवर्तन होते रहता है।
वायुमण्डल की संरचना से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर
1. पृथ्वी के वायुमण्डल का कितना प्रतिशत भाग 29 km की ऊँचाई तक पाया जाता है?
[A] 29%
[B] 57%
[C] 76%
[D] 97%
[read more] [D] 97% [/read]
2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
[A] वायुमण्डल की ऊपरी सीमा लगभग 10,000 km की ऊँचाई तक है।
[B] वायुमण्डल का 50% भाग 5-6 km की ऊँचाई तक सीमित है।
[C] ऊँचाई में वृद्धि के साथ-साथ जलवाष्प की मात्रा में वृद्धि होती है।
[D] वायुमण्डल के निचले स्तर में भारी गैस एवं ऊपरी स्तर में हल्की गैसों की प्रधानता है।
[read more] [C] ऊँचाई में वृद्धि के साथ-साथ जलवाष्प की मात्रा में वृद्धि होती है। [/read]
3. वायुमण्डल का सर्वाधिक स्थायी तत्व है-
[A] नाइट्रोजन
[B] ऑक्सीजन
[C] कार्बन डाइऑक्साइड
[D] जलवाष्प
[read more] [D] जलवाष्प [/read]
4. वायुमण्डल में सर्वाधिक कौन-सी गैस मिलती है?
[A] ऑक्सीजन
[B] हाइड्रोजन
[C] नाइट्रोजन
[D] कार्बन डाइऑक्साइड
[read more] [C] नाइट्रोजन [/read]
5. वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में विद्यमान अक्रिय गैस कौन-सी है?
[A] ऑर्गन
[B] क्रिप्टॉन
[C] हीलियम
[D] नियॉन
[read more] [A] ऑर्गन [/read]
6. वायुमण्डल मुख्यतः गर्म होता है-
[A] सूर्य की सीधी किरणों से
[B] पृथ्वी से विकिरण द्वारा
[C] पृथ्वी के अंदर की ऊष्मा से
[D] पृथ्वी की गति के घर्षण से
[read more] [B] पृथ्वी से विकिरण द्वारा [/read]
7. निम्न में से कौन-सा युग्म वायुमण्डल की गैसों की बढ़ती मात्रा को दर्शाता है?
[A] ओजोन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन
[B] नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन
[C] कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन
[D] आर्गन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड
[read more] [A] ओजोन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन [/read]
8. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिये उत्तरदायी है?
[A] क्लोरीन
[B] ऑक्सीजन
[C] कार्बन डाइऑक्साइड
[D] हाइड्रोजन
[read more] [C] कार्बन डाइऑक्साइड [/read]
9. सूर्य की तीव्र किरणों द्वारा झुलसने से वायुमण्डल की कौन-सी गैस हमारी रक्षा करती है?
[A] ऑक्सीजन
[B] नाइट्रोजन
[C] ओजोन
[D] आर्गन
[read more] [C] ओजोन [/read]
10. पृथ्वी के वायुमण्डल में पायी जाने वाली निम्नलिखित गैसों का सही अवरोही क्रम क्या होगा?
1. नाइट्रोजन 2. कार्बन डाइऑक्साइड 3. ऑक्सीजन 4. आर्गन 5. नियॉन
कूट :
[A] 1, 3, 2, 4, 5
[B] 1, 3, 4, 2, 5
[C] 1,3, 2, 5, 4
[D] 1, 2, 3, 5, 4
[read more] [B] 1, 3, 4, 2, 5 [/read]
11. भू-पृष्ठ से परावर्तित अवरक्त विकिरण के अवशोषण द्वारा भू-वायुमण्डल के तापमान में वृद्धि की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
[A] सुनामी
[B] ग्रीन हाउस प्रभाव
[C] सौर तापन
[D] भूकम्पीय प्रभाव
[read more] [B] ग्रीन हाउस प्रभाव [/read]
12. वायुमण्डल में नाइट्रोजन की प्रतिशतता है-
[A] 70%
[B] 71%
[C] 78%
[D] 21%
[read more] [C] 78% [/read]
13. पृथ्वी के धरातल से ऊपर की ओर वायुमण्डल के विभिन्न स्तरों का सही अनुक्रम है-
[A] क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल, आयन मण्डल, मध्य मण्डल
[B] समताप मण्डल, क्षोभ मण्डल, आयन मण्डल, मध्य मण्डल
[C] क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल, मध्य मण्डल, आयन मण्डल
[D] समताप मण्डल, क्षोभ मण्डल, मध्य मण्डल, आयन मण्डल
[read more] [C] क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल, मध्य मण्डल, आयन मण्डल [/read]
14. वायुमण्डल को क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल आदि परतों में विभाजित करने का मुख्य आधार क्या है?
[A] तापमान
[B] वायुदाब
[C] संघटन
[D] घनत्व
[read more] [A] तापमान [/read]
15. क्षोभ मण्डल की धरातल से औसत ऊँचाई लगभग कितनी है?
[A] 8 किमी०
[B] 18 किमी०
[C] 22 किमी०
[D] 14 किमी०
[read more] [D] 14 किमी० [/read]
16. निम्नलिखित में से किस मण्डल को संवहन मण्डल भी कहा जाता है?
[A] क्षोभ मण्डल
[B] आयन मण्डल
[C] समताप मण्डल
[D] मध्य मण्डल
[read more] [A] क्षोभ मण्डल [/read]
17. किस ऋतु में क्षोभ मण्डल की ऊँचाई में वृद्धि हो जाती है?
[A] शीत ऋतु
[B] वर्षा ऋतु
[C] ग्रीष्म ऋतु
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [C] ग्रीष्म ऋतु [/read]
18. क्षोभ मण्डल की धरातल से अधिकतम ऊँचाई है-
[A] 6 किमी०
[B] 12 किमी०
[C] 8 किमी०
[D] 18 किमी०
[read more] [D] 18 किमी० [/read]
19. क्षोभ मण्डल में तापमान की सामान्य ह्रास की 1°C प्रत्येक-
[A] 146 मी० हेतु
[B] 165 मी० हेतु
[C] 156 मी० हेतु
[D] 176 मी० हेतु
[read more] [B] 165 मी० हेतु [/read]
20. क्षोभ मण्डल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
[A] यह वायुमण्डल का सघनतम परत है।
[B] बादलों का निर्माण क्षोभ मण्डल में ही होता है।
[C] क्षोभ मण्डल की ऊपरी सीमा पर समताप सीमा स्थित है।
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [C] क्षोभ मण्डल की ऊपरी सीमा पर समताप सीमा स्थित है। [/read]
21. क्षोभ मण्डल एवं समताप मण्डल के बीच स्थित संक्रमण क्षेत्र को क्या कहा जाता है?
[A] समताप सीमा
[B] मध्य सीमा
[C] क्षोभ सीमा
[D] बाह्य सीमा
[read more] [C] क्षोभ सीमा [/read]
22. पृथ्वी के वायुमण्डल का सर्वाधिक घनत्व कहाँ पर होता है?
[A] क्षोभ मण्डल
[B] मध्य मण्डल
[C] समताप मण्डल
[D] आयन मण्डल
[read more] [A] क्षोभ मण्डल [/read]
23. वायुमण्डल में दैनिक मौसम परिवर्तन निम्नलिखित में से किसके कारण होते हैं?
[A] क्षोभ मण्डल
[B] आयन मण्डल
[C] मध्य मण्डल
[D] समताप मण्डल
[read more] [A] क्षोभ मण्डल [/read]
24. क्षोभ मण्डल (Troposphere) वायुमण्डल का निचला स्तर है जिसकी ऊँचाई भूमध्य रेखा पर होती है-
[A] 10 मील तक
[B] 6 मील तक
[C] 9 मील तक
[D] 4 मील तक
[read more] [A] 10 मील तक [/read]
25. मेघ गर्जन वायुमण्डल की किस परत में होता है?
[A] आयन मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] ओजोन मण्डल
[D] समताप मण्डल
[read more] [B] क्षोभ मण्डल [/read]
26. परिवर्तन मण्डल या क्षोभ मण्डल में तापमान-
[A] ऊँचाई के साथ घटता है।
[B] ऊँचाई के साथ बढ़ता है
[C] अपरिवर्तित रहता है।
[D] पहले घटता है पुनः बढ़ता है।
[read more] [A] ऊँचाई के साथ घटता है। [/read]
27. समताप मण्डल (Stratosphere) है-
[A] वायुमण्डल का मध्यस्थ प्रदेश
[B] वायुमण्डल का ऊपरी प्रदेश
[C] वायुमण्डल का निचला प्रदेश
[D] क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश
[read more] [D] क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश [/read]
28. वायुमण्डल की किस सतह में तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होता?
[A] समताप मण्डल
[B] बाह्य मण्डल
[C] क्षोभ मण्डल
[D] ताप मण्डल
[read more] [A] समताप मण्डल [/read]
29. ओजोन परत अवस्थित है-
[A] क्षोभ मण्डल में
[B] क्षोभ सीमा में
[C] समताप मण्डल में
[D] प्रकाश मण्डल में
[read more] [C] समताप मण्डल में [/read]
30. समताप मण्डल में ओजोन परत का कार्य है-
[A] भूमण्डलीय ताप को स्थिर रखना
[B] भूकम्पों की आवृति को घटाना
[C] मानसूनों की विफलता को बचाना
[D] भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना
[read more] [D] भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना [/read]
31. सुपर सोनिक (Supersonic) विमानों की उड़ान के लिये सर्वाधिक सुविधाजनक वायुमण्डलीय परत है-
[A] क्षोभ मण्डल
[B] मध्य मण्डल
[C] समताप मण्डल
[D] आयन मण्डल
[read more] [C] समताप मण्डल [/read]
32. समताप मंडल के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?
[A] समताप मण्डल का विस्तार 50 किमी० की ऊँचाई तक पाया जाता है।
[B] समताप मंडल की सीमा आयन मण्डल से मिलती है।
[C] इस मण्डल में बादलों का अभाव पाया जाता है।
[D] इस मण्डल में धूल कण और जलवाष्प की मात्रा काफी कम होती है।
[read more] [B] समताप मंडल की सीमा आयन मण्डल से मिलती है। [/read]
33. ओजोन परत के प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से अवक्षय के कारण उसमें 10 मिलियन वर्ग किमी० आकार का एक बड़ा छिद्र बन गया है। यह छिद्र अवस्थित है-
[A] आर्कटिक के ऊपर
[B] ध्रुवों के ऊपर
[C] अंटार्कटिका के ऊपर
[D] अमेरिका एवं यूरोप के ऊपर
[read more] [C] अंटार्कटिका के ऊपर [/read]
34. दीर्घ रेडियो तरंगें पृथ्वी की किस सतह से परावर्तित होती है?
[A] क्षोभ मण्डल
[B] क्षोभ सीमा
[C] आयन मण्डल
[D] समताप मण्डल
[read more] [C] आयन मण्डल [/read]
35. संचार उपग्रह किस वायुमण्डलीय स्तर में स्थित होते हैं?
[A] समताप मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] आयन मण्डल
[D] बर्हिमण्डल
[read more] [C] आयन मण्डल [/read]
36. वायुमण्डल में ओजोन स्तर के अवक्षय का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन है?
[A] सल्फर डाइऑक्साइड
[B] कार्बन डाइऑक्साइड
[C] नाइट्रस ऑक्साइड
[D] क्लोरो-फ्लोरो कार्बन
[read more] [D] क्लोरो-फ्लोरो कार्बन [/read]
37. रेडियो की लघु तरंगें आयन मण्डल की किस परत से परावर्तित होकर धरातल पर आती है?
[A] S परत
[B] E परत
[C] F परत
[D] D परत
[read more] [C] F परत [/read]
38. ऊपर से नीचे की ओर वायुमण्डल की विभिन्न परतों की सीमाओं (Pause) का कौन-सा क्रम सही है?
[A] मैग्निटोपॉज, मेसोपॉज, स्ट्रेटोपॉज, ट्रोपोपॉज
[B] मेसोपॉज, स्ट्रेटोपॉज, ट्रोपोपॉज, मैग्निटोपॉज
[C] ट्रोपोपॉज, स्ट्रेटोपॉज, मेसोपॉज, मैग्निटोपॉज
[D] स्ट्रेटोपॉज, ट्रोपोपॉज, मैग्निटोपॉज, मेसोपॉज
[read more] [A] मैग्निटोपॉज, मेसोपॉज, स्ट्रेटोपॉज, ट्रोपोपॉज [/read]
39. वायुमण्डल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90 प्रतिशत भाग विद्यमान रहता है?
[A] आयन मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] ओजोन मण्डल
[D] समताप मण्डल
[read more] [B] क्षोभ मण्डल [/read]
40. वायुमण्डल के किस परत को रसायन मण्डल कहते हैं?
[A] मध्य मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] आयन मण्डल
[D] ओजोन मण्डल
[read more] [A] मध्य मण्डल [/read]
41. किस वायुमण्डलीय परत को ‘मौसमी परिवर्तन की छत’ के नाम से जाना जाता है?
[A] समताप मण्डल
[B] आयन मण्डल
[C] क्षोभ मण्डल
[D] मध्य मण्डल
[read more] [C] क्षोभ मण्डल [/read]
42. हवाई जहाज प्राय: किस मण्डल में उड़ते हैं-
[A] क्षोभ मण्डल
[B] मध्य मण्डल
[C] समताप मण्डल
[D] बाह्य मण्डल
[read more] [C] समताप मण्डल [/read]
43. वायुमण्डल की सबसे निचली परत कहलाती है-
[A] मध्य मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] आयन मण्डल
[D] समताप मण्डल
[read more] [B] क्षोभ मण्डल [/read]
44. पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वायुमण्डलीय परत किस नाम से विदित है?
[A] आयन मण्डल
[B] समताप मण्डल
[C] बहिर्मण्डल
[D] क्षोभ मण्डल
[read more] [C] बहिर्मण्डल [/read]
45. वायुमण्डल में सबसे अधिक ओजोन कहाँ पर केन्द्रित है?
[A] आयनोस्फीयर
[B] स्ट्रेटोस्फीयर
[C] मीसोस्फीयर
[D] ट्रोपोस्फीयर
[read more] [B] स्ट्रेटोस्फीयर [/read]
46. समुद्रतल पर औसत वायुदाब कितना होता है?
[A] 1003.25 मिलीबार
[B] 1023.25 मिलीबार
[C] 1013.25 मिलीबार
[D] 1034.25 मिलीबार
[read more] [C] 1013.25 मिलीबार [/read]
47. वायुदाब प्रायः सर्वाधिक होता है जब वायु होती है-
[A] ठण्डी तथा शुष्क
[B] उष्ण तथा शुष्क
[C] ठण्डी तथा नम
[D] उष्ण तथा नम
[read more] [A] ठण्डी तथा शुष्क [/read]
48. वायुदाब में अचानक आने वाली कमी निम्न में से किसका सूचक होती है?
[A] स्वच्छ मौसम
[B] अत्यधिक शीतल मौसम
[C] तूफानी मौसम
[D] वर्षा का मौसम
[read more] [C] तूफानी मौसम [/read]
49. सामान्य वायुदाब पाया जाता है-
[A] पर्वतों पर
[B] सागरतल पर
[C] रेगिस्तान में
[D] धरातल के 5 km ऊपर
[read more] [B] सागरतल पर [/read]
50. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
[A] सागर तल पर वायुदाब अधिकतम होता है।
[B] वायुदाब को मिलीबार (mb) में मापा जाता है।
[C] किसी भी स्थान पर वायुदाब दो बार बढ़ता एवं दो बार घटता है।
[D] उपर्युक्त सभी।
[read more] [D] उपर्युक्त सभी। [/read]
51. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
[A] वायुदाब के घटने-बढ़ने की क्रिया को ‘वायुदाब उच्चावचन’ (Barometric tide) कहते हैं।
[B] वायुदाब में उतार-चढ़ाव विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर कम होता जाता हैं।
[C] 60° अक्षांश के बाद वायुदाब का दैनिक उतार चढ़ाव नहीं देखा जाता है।
[D] उपर्युक्त सभी।
[read more] [D] उपर्युक्त सभी। [/read]
52. ग्लोब पर दाब कटिबंधों (pressure belts) की संख्या कितनी है?
[A] 5
[B] 6
[C] 7
[D] 9
[read more] [C] 7 [/read]
53. विषुवतीय निम्न दाब पेटी का विस्तार विषुवत रेखा के दोनों ओर कितने अक्षांश तक मिलता है?
[A] 5°
[B] 10°
[C] 15°
[D] 20°
[read more] [A] 5° [/read]
54. डोलड्रम पेटी का विस्तार सामान्यतः पाया जाता है-
[A] 0° – 5° उत्तर
[B] 0° – 5° दक्षिण
[C] 0°- 10° उत्तर
[D] 5°N – 5° दक्षिण
[read more] [D] 5°N – 5° दक्षिण [/read]
55. डोलड्रम क्षेत्र की विशेषता होती है-
[A] निम्न दाब एवं वायु का अवतलन
[B] निम्न दाब एवं मन्द पूर्वी पवन
[C] सामान्य दाब एवं वायु का अवतलन
[D] निम्न दाब एवं शान्त पवन
[read more] [D] निम्न दाब एवं शान्त पवन [/read]
56. शांत पेटी किस रेखा के दोनों ओर पायी जाती है?
[A] भूमध्य रेखा
[B] कर्क रेखा
[C] मकर रेखा
[D] आर्कटिक वृत्त
[read more] [A] भूमध्य रेखा [/read]
57. विश्व के सभी उष्ण मरुस्थल निम्न में से किस पेटी में स्थित हैं?
[A] विषुवतीय निम्न दाब पेटी
[B] उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब पेटी
[C] उपध्रुवीय निम्न वायुदाब पेटी
[D] ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी
[read more] [B] उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब पेटी [/read]
Leave a Reply