Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 11NCERT CLASS 11

Chapter 1 India Location (भारत-स्थिति)

Chapter 1 India Location

(भारत-स्थिति)

(भाग – 2 : भारत- भौतिक पर्यावरण)



1. बहुवैकल्पिक प्रश्न एवं उनके उत्तर

(i) भारत के विस्तार के संबंध कौन-सा कथन सही है

(क) 8°41’N-35°5’N

(ख) 8°4’N-35°6’N

(ग) 8°4’N-37°6’N

(घ) 6°45″N-35°6’N

उत्तर- (ग) 8°41’N-37°6’N

व्याख्या:

   भारत 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक फैला है।

⇒ भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 29° है।

⇒ भारत का देशांतरिक विस्तार लगभग 30° है।

⇒ भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर है।

⇒ 82°30′ पूर्व देशांतर को भारतीय मानक समय (IST) के रूप में अपनाया गया है।

(ii) भारत के साथ किस देश की स्थल सीमा सबसे लम्बी है

(क) बंग्लादेश

(ख) पाकिस्तान

(ग) चीन

(घ) म्यांमार

उत्तर- (क) बंग्लादेश

  भारत की सबसे लंबी स्थल सीमा बांग्लादेश के साथ है, जिसकी लंबाई लगभग 4096 किलोमीटर है।

(iii) कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से अधिक बड़ा है
(क) चीन
(ख) फ्रांस
(ग) मिस्र
(घ) ईरान
उत्तर- (क) चीन

(iv) निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर है?

(क) 69°30’E

(ख) 75°30’E

(ग) 82°30’E

(घ) 90°30’E

उत्तर- (ग) 82°30’E

(v) यदि आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किसको आर-पार नहीं करेंगे?

(क) यमुना

(ख) सिंधु

(ग) ब्रह्मपुत्र

(घ) गंगा

उत्तर- (ख) सिंधु

(vi) क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान है।

(क) तीसरा

(ख) चौथा

(ग) पांचवाँ

(घ) सातवाँ

उत्तर- (घ) सातवाँ

   भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.87 लाख वर्ग किलोमीटर है, और क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा देश है।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

(i) क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ, तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
उत्तर- हाँ, भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है क्योंकि देशांतर रेखाओं के मानों से स्पष्ट होता है कि इनमें लगभग 30 डिग्री का अंतर है जो हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर पैदा करता है। कुछ ऐसे देश हैं जिनमें अधिक पूर्व-पश्चिम विस्तार के कारण एक से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ हैं। उदाहरण : संयुक्त राज्य अमेरिका में छह समय कटिबंध हैं।

(ii) भारत की लम्बी तटरेखा के क्या प्रभाव है?

उत्तर- भारत की लंबी तटरेखा के कारण देश को अनेक लाभ प्राप्त हैं, जैसे– समुद्री व्यापार और मत्स्य पालन का विकास, बंदरगाहों की स्थापना, पर्यटन उद्योग का विस्तार, तटीय कृषि व खनिज संपदा का उपयोग, तथा विदेशी देशों से सांस्कृतिक और आर्थिक संपर्क सुदृढ़ होना।

(iii) भारत का देशंतारीय फैलाव इसके लिए किस प्रकार लाभप्रद है?

उत्तर- भारत का देशांतरिक फैलाव लगभग 30° है, जो देश के पूर्व से पश्चिम तक समय, जलवायु और कृषि विविधता प्रदान करता है। यह फैलाव विभिन्न फसलों की खेती, विविध उद्योगों के विकास और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने में लाभप्रद है। इससे क्षेत्रीय संतुलित विकास संभव होता है।

(iv) जबकि पूर्व में उदाहरणत: नागालैंड में सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों दिखाती है?

उत्तर- भारत में संपूर्ण देश के लिए एक ही समय निर्धारित है, जिसे भारतीय मानक समय (IST) कहते हैं। यह समय रेखा प्रयागराज के निकट 82°30′ पू. देशांतर से गुजरती है। इसलिए नागालैंड (कोहिमा) और नई दिल्ली, दोनों जगहों पर घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं, भले ही सूर्य उदय-अस्त का समय अलग हो।

Chapter 1 India Location

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home