Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

NCERT CLASS 6

अध्याय 7 हमारा देश : भारत / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

अध्याय 7 हमारा देश : भारत 

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



 
हमारा देश 
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(i) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है ? उनके नाम लिखिए।
उत्तर – भारत को पाँच भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है। उनके नाम इस प्रकार है-
◆ उत्तर का हिमालय पर्वत
◆ भारत का उत्तरी विशाल मैदान
◆ प्रायद्वीपीय पठार
◆ तटीय मैदान
◆ द्वीप समूह 
(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है । उनके नाम लिखिए।
उत्तर – भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों से जुड़ी है उनके नाम इस प्रकार है-
◆ पाकिस्तान
◆ अफगानिस्तान
◆ चीन
◆ नेपाल
◆ भूटान
◆ म्यांमार
◆ बांग्लादेश 
(iii) कौन सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती है?
उत्तर – अरब सागर में गिरने वाली दो प्रमुख नदियाँ नर्मदा तथा ताप्ती है 
(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।
उत्तर – गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा सुंदरबन डेल्टा का निर्माण होता है।
(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है? किन दो राज्यों की राजधानी है एक ही है?
उत्तर – भारत में वर्तमान में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश है। पंजाब एवं हरियाणा राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ एक ही है।
(vi) उत्तरी मैदान में अधिक जनसंख्या में निवास करती है क्यों?
उत्तर –भारत का उत्तरी मैदान अत्यधिक जनसंख्या निवास करने वाला प्रदेश है क्योंकि यह मैदान काफी अधिक समतल एवं उपजाऊ है जिसके कारण यहाँ सघन कृषि कार्य किया जाता है। यहाँ यातायात के साधन, उद्योग-धंधे, नगरों का काफी विकास हुआ है । यहाँ की जलवायु मानव बसाव के लिए भी काफी उपयुक्त है। 
(vii) लक्ष्यद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?
उत्तर – प्रवाल छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल है, जिसे पॉलिप कहा जाता है। जब जीवित पॉलिप मरते हैं तब उनका कंकाल बच जाता है। अन्य पॉलिप की वृद्धि इन ठोस कंकालों के ऊपर होती है जो बढ़ते-बढ़ते काफी ऊँचे होते जाते हैं तथा इस प्रकार प्रवाल द्वीपों का निर्माण करते हैं का निर्माण करते है । लक्षद्वीप का निर्माण भी इन्हीं प्रवालों से हुआ है। यही कारण है कि लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?
क. शिवालिक
ख. हिमाद्रि
ग. हिमाचल
उत्तर – क. शिवालिक
(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
क. अरावली
ख. पश्चिमी घाट
ग. हिमाद्रि
उत्तर – ख. पश्चिमी घाट
(iii) पाक जल सधि किन देशों के बीच स्थित है
क. श्रीलंका तथा मालदीव
ख. भारत तथा श्रीलंका
ग. भारत तथा मालदीव
उत्तर – ख. भारत तथा श्रीलंका 
(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीप समूह कौन-से है?
क. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
ख. लक्ष्यद्वीप द्वीप समूह
ग. मालदीव
उत्तर – ख. लक्ष्यद्वीप द्वीप समूह 
(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
क. अरावली
ख. पश्चिमी घाट
ग. हिमालय
उत्तर – क. अरावली
3. खाली स्थान भरें।
(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किमी. है।
(ii) महान हिमालय को हिमाद्री के नाम से भी जाना जाता है।
(iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
(iv) नर्मदा नदी अरब सागर में गिरती है। 

(v) कर्क रेखाभारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजने वाली अक्षांश रेखा है।


Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home