Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 7

अध्याय-4 वायुमंडल एवं इसका संघटन

बिहार बोर्ड वर्ग-7 वाँ भूगोल प्रश्नोत्तर 

अध्याय-4 वायुमंडल एवं इसका संघटन


वायुमंडल एवं इसका संघटन

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

i. सही विकल्प को चुनें।

(1) पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर जाने पर साँस लेना कठिन होता है क्योंकि-

(क) वातावरण में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है।

(ख) वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।

(ग) वातावरण में नाइट्रोजन की मात्रा कम जाती हैं।

(घ) वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम जाती है।

उत्तर- (घ) वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम जाती है।

(2) पहले कौन-सा भाग गर्म होता है?

(क) जल की सतह

(ग) पर्वतीय भाग

(ख) स्थल की सतह

(घ) वायुमंडल

उत्तर- (ग) पर्वतीय भाग

(3) वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा है-

(क) 25.42

(ख) 78.03

(ग) 20.99

(घ) 2

उत्तर- (ग) 20.99

(4) वायुमंडल की सबसे पहली परत है-

(क) समताप मंडल

(ख) क्षोभमंडल

(ग) वाह्यमंडल

(घ) मध्यमंडल

उत्तर- (ख) क्षोभमंडल

(5) रेडियो तरंगे किस परत से परावर्तित होकर पृथ्वी पर वापस लौटती हैं-

(क) क्षोभ मंडल

(ख) आयनमंडल

(ग) ओजोनमंडल

(घ) बर्हिमंडल

उत्तर- (ख) आयनमंडल

ii. रिक्त स्थानों को भरिए

1. समताप मंडल का आरंभ क्षोभ मंडल के बाद होता है।

2. बाह्यमंडल का फैलाव 80 से 400 किलोमीटर तक है।

3. हल्की गैसें बर्हिमंडल से अंतरिक्ष में तैरती रहती हैं।

4. वायुमंडल का विस्तार पृथ्वी की सतह से 1000 किलोमीटर की ऊँचाई तक है।

5. वायुमंडल में सबसे अधिक नाइट्रोजन गैस पाई जाती है।

6. तापमान बढ़ने से समुद्र के जल स्तर में वृद्धि हो रही है।

7. कार्बन डाइऑक्साइड गैस को ग्रीन हाउस गैस भी कहते हैं।

iii. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. वायुमंडल किसे कहते हैं? वायुमंडल के गैसों के घटक को वृत्त में दिखाइए।
उत्तर- धरातल से लेकर ऊपर कई सौ मीटर तक वायु पाई जाती है। अर्थात हमारी पृथ्वी के चरों ओर घिरी हुई वायु के आवरण को ही ‘वायुमंडल’ कहते हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि पृथ्वी हमेशा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती रहती है तो इसके साथ ही वायुमंडल भी चक्कर लगाते रहता है। एक खास ऊँचाई तक ही जहाँ हमारी नाक रहेगी वहाँ वायु भी रहेगी। वायुमंडल के गैसों के घटकों का वृत्त निम्नलिखित है-

वायुमंडल एवं इसका संघटन
पृथ्वी के वातावरण के इकाई आयतन में गैसों की मात्रा

2. ग्रीन हाउस को समझाइए।
उत्तर- ऐसा प्रक्रम जिससे ताप को ह्रासित होने से बचाया जा सके, उसे ग्रीन हाउस कहते हैं। बहुत ठण्डे देशों में प्लास्टिक या कांच के मकान बनाकर उसी में बगवानी की जाती है। ऐसे घर में ताप प्रवेश तो कर जाता है, लेकिन उससे निकल नहीं पाता। इसी तरह के मकान को ‘ग्रीन हाउस’ कहते हैं। ग्रीन हाउस के पौधों पर बाहरी आवो-हवा का असर नहीं पड़ता, जिससे वे सदा हरे-भरे रहते हैं। इसी से उसका नाम ‘ग्रीन हाउस’ रखा गया है।

वायुमंडल एवं इसका संघटन
ग्रीन हाउस

3. कार्बन डाइऑक्साइड भी जीवन के लिये जरूरी है। कैसे?
उत्तर- वैसे तो कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा एक सीमा से अधिक वृद्धि होने पर हारिकाकरक मानी जाती है, लेकिन यह जीवन के लिये जरूरी भी है क्योंकि पेड़-पौध ‘कार्बन डाइऑक्साइड’ से ही अपना भोजन बनाते हैं। सूर्य के प्रकाश में पेड़-पौध अपने हरे पत्तों द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग कर प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से अपना भोजन तैयार करते हैं। ये इस प्रक्रम में कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग तो कर ही लेते हैं, बदले में पर्याप्त ऑक्सीजन निकालते हैं जो जीव-जंतुओं के लिये प्राण वायु का काम करता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि कार्बन डाइऑक्साइड भी जीवन के लिये बहुत ही जरूरी है।

4. वायुमंडल में पाई जाने वाली विभिन्न परतों के नाम लिखिए। मोटे कूट या थर्मोकोल की मदद से इन परतों को क्रमबद्ध दिखाइए।
उत्तर- वायुमंडल में नीचे से ऊपर पाई जानेवाली विभिन्न परतों के नाम निम्नलिखित हैं:

(क) क्षोभमंडल

(ख) समतापमंडल

(ग) मध्यमंडल

(घ) बाह्य मंडल/आयनमंडल 

(ड़) बर्हिमंडल।

         इस प्रकार पृथ्वी से सटे सबसे नीचे क्षोभमंडल है और सबसे ऊपर बर्हिमंडल है।
(नोट : प्रश्न के दूसरे भाग को छात्र स्वयं करें।)

5. किसी एक मंडल के न होने से क्या कठिनाइयाँ होंगी? लिखिए।
उत्तर- सभी मंडलों की अपनी-अपनी उपयोगिता है। एक मंडल के काम को कोई दूसरा मंडल नहीं कर सकता। अतः किसी एक मंडल के भी न रहने से सम्भव है जलवायु में भारी परिवर्तन हो जाय, जिससे मानव जीवन ही खतरे में पड़ जाय या इसका कोई क्रियाकलाप बाधित हो जाय। इस प्रकार यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि किस मंडल के नहीं रहने से क्या कठिनाई होगी। लेकिन यह निश्चित है कि कोई-न-कोई कठिनाइयाँ अवश्य ही होगी।

6. पृथ्वी पर तापमान बढ़ने से जीवन के लिये खतरा बढ़ता है। कैसे?
उत्तर- पृथ्वी पर तापमान बढ़ने से जीवन के लिये खतरा बढ़ता है, क्योंकि पृथ्वी पर तापमान के बढ़ने से पहाड़ों पर जमें बर्फ तो गलते ही हैं साथ में ध्रुवों के पास के बर्फ भी गलने लगते हैं। जिसके परिणामस्वरूप समुद्रों का जलस्तर बढ़ने लगता है जिससे समुद्रों के बीच बसे द्वीप पानी में डूब जाते हैं। वहाँ के लोगों को पलायन करना पड़ता है। गंगा नदी के डेल्टा के कुछ द्वीप पानी में विलीन हो चुके हैं। तटवर्ती निवासियों के जीवन पर खतरे की तलवार लटक रही है, कब उनका आवास समुद्र में समा जाएगा, कोई ठीक नहीं।

7. रेडियो और दूरदर्शन की तरंगें किन माध्यमों से हम तक पहुँचती हैं? पता कीजिए।
उत्तर- पृथ्वी से प्रसारित रेडियो और दूरदर्शन की तरंग बाह्य मंडल से होकर पुन: पृथ्वी पर हमारे रेडियो या दरदर्शन पर दिखाई पड़ता है। ऊँचे फ्रीक्वुऐंसी (Frequency) की तरंगों को यह मंडल आसानी से प्रसारित कर देता है। इसी सुविधा का लाभ उठाकर आज घर-घर में टेलिविजन और गाँव-गाँव तक मोबाइल फोन पहुँच गये हैं।

8. शीत प्रदेशों या ध्रुवों पर सब्जियों का उत्पादन कैसे करते है?
उत्तर- शीत प्रदेशों या ध्रुवों पर अत्यधिक ठंड पड़ती है। इस कारण-वहाँ कोई वनस्पति नहीं उग पाती। लेकिन ‘ग्रीन हाउस’ का उपयोग कर वहाँ भी सब्जियाँ उगा ली जाती है। यदि ग्रीन हाउस (मकान) बड़ा हो तो अनाज भी उपजाया जा सकता है।

9. वायमंडल की विभिन्न परतों को चार्ट पेपर पर अलग-अलग रंगों से दिखलाइए।
उत्तर- छात्र स्वयं करें

10. ओजोन परत को खतरे से बचाना जरूरी है? क्यों और कैसे?
उत्तर- आजोन परत को खतरे से बचाना इसलिये जरूरी है क्योंकि यह परत पृथ्वी और पृथ्वीवासियों की रक्षा करता है। सूर्य से निकलने वाली किरणों में एक खतरनाक किरण ‘पराबैंगनी किरण’ है। यदि यह किरण पूरी तरह पृथ्वी पर पहुँच जाय तो शायद जीवन ही समाप्त हो जाय। लेकिन गनीमत है कि इन खतरनाक पराबैंगनी किरणों को ओजोन परत सोख लेती है और उन्हें पृथ्वी पर पहुँचने नहीं देती। लेकिन मानव की लापरवाही और स्वार्थ के चलते ओजन परत पर खतरा मंडरा रहा है। इसका कारण है कि हम धड़ल्ले से ऐसे वाहनों और उपकरणों का उपयोग करने लगे हैं, जिनसे निकली गैसें ओजोन परत को नष्ट करने पर उतारू हैं। अत: उसे बचाने के लिए हमें खनिज तेज चालित वाहनों तथा सुविधा देने वाले उपकरणों का उपयोग कम करना चाहिए।

11. पता कीजिए कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने से कौन-कौन से शहर, द्वीप और देश पर खतरा है?
उत्तर- समुद्र का जल स्तर बढ़ने से वैसे तो विश्व के सभी तटवर्ती गाँव और शहरों पर खतरा है लेकिन अपने देश भारत में पूर्वी डेल्टा के द्वीपों, मुंबई तथा चेन्नई शहरों को विशेष खतरा है। मुंबई में थोडी वर्षा से ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, क्योंकि समुद्र में पानी जा नहीं पाता और जाता भी है तो बहुत धीरे-धीरे। कई देशों जैसे- श्रीलंका, मालद्वीप, मारीशस तथा मेडागस्कर पर भारी खतरा है। हिन्द महासाग, बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में अवस्थित छोटे-छोटे भारतीय द्वीप तो पहले ही डूबेंगे।


Read More: 
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home