अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिन्दी माध्यम)

अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिन्दी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिन्दी माध्यम)

अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
(i) प्रमुख स्थल स्वरूप कौन-कौन से है?
उत्तर – विभिन्न स्थलरूपों को उनकी ऊँचाई एवं ढाल के आधार पर पर्वत, पठार एवं मैदान में वर्गीकृत कर सकते हैं।
(ii) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है?
उत्तर – पर्वत- पर्वत पृथ्वी की सतह की प्राकृतिक ऊंचाई हैं। पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है। यह आस-पास के क्षेत्र से बहुत ऊँचा होता है। कुछ पहाड़ बादलों से भी ऊँचे होते हैं। अधिक ऊँचाई जाने पर जलवायु ठंडी होती जाती है। 
पठार- पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है। यह आस-पास के क्षेत्रों से अधिक उठा होता है तथा इसका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है। किसी पठार के एक या एक से अधिक किनारे होते हैं जिनके ढाल खड़े होते हैं।पठारों की ऊँचाई प्रायः कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक हो सकती है। पर्वतों की तरह पठार भी नए या पुराने हो सकते हैं। 
(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर – पर्वत मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं – वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत तथा ज्वालामुखी पर्वत।
(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी है?
उत्तर – मनुष्य के लिए पर्वत निम्नलिखित प्रकार से उपयोगी है –
◆ पर्वत जल के संग्रहागार होते हैं।
◆ बहुत-सी नदियों का स्त्रोत पर्वतों में स्थित हिमानयों में होता है।
◆ पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई तथा पनबिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।
◆ नदी घाटियाँ तथा वेदिकाएँ कृषि के लिए उपयुक्त होती है।
◆ पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियाँ तथा जीव-जंतु पाए जाते हैं।
◆ वनों से हमें ईंधन, चारा, आश्रय तथा दूसरे उत्पाद जैसे गोंद, रेजीन इत्यादि प्राप्त होते हैं।
◆ सैलानियों के लिए पर्वतीय भाग उपयुक्त स्थान है। वे पर्वतों की यात्रा उनकी प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए करते हैं।
◆ विभिन्न प्रकार के खेल; जैसे- पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग तथा स्कीइंग पर्वतों के प्रचलित खेल है।
(v) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है ?
उत्तर – मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं। अधिकांश मैदान मुख्य नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए मलबों के निक्षेप से बने हैं।
        नदियों पर्वतों के ढालों पर नीचे की ओर बहती है तथा उन्हें अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती है। अपने साथ ढ़ोये जाने वाले पदार्थों; जैसे पत्थर, बालू तथा सिल्क को यह घाटियों में निक्षेपित कर देती है। इन्हीं निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।
(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों ?
उत्तर – नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, इसके निम्नलिखित कारण हैं –
◆ यह मैदान कृषि कार्य के लिए काफी उपजाऊ होता है।
◆ यह मैदान लगभग समतल होता है जहाँ मकानों को आसानी से बनाया जाता है।
◆ औद्योगिक स्थल के लिए भी उपयुक्त होता है।
◆ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाता है।
◆ परिवहन के साधन जैसे सड़क आसानी से निर्मित किए जाते हैं। 
(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों?
उत्तर – पर्वतों में कम जनसंख्या होती है जिसके निम्नलिखित कारण हैं –
◆ कठोर जलवायु 
◆ खारी ढाल वाला धरातल 
◆ कृषि योग्य भूमि की कमी
◆ परिवहन सुविधाओं का अभाव
◆ पीने योग्य पानी का अभाव इत्यादि।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं-
क. ऊँचाई
ख. ढाल
ग. अभिमुखता
उत्तर- क. ऊँचाई 
(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती है?
क. पर्वतों में
ख. मैदानों में
ग. पठारों में
उत्तर- क. पर्वतों में 
(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है?
क. केन्या
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
उत्तर- ग. भारत 
(iv) यांग्त्से नदी कहाँ बहती है?
क. दक्षिण अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
उत्तर- ग. चीन 
(v) यूरोप की एक महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
क. एंडीज
ख. आल्प्स
ग. रॉकीज
उत्तर- ख. आल्प्स 
3. खाली स्थान भरें।
(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को मैदान कहते हैं।
(ii) हिमालय एवं आल्प्स वलित पर्वतों के उदाहरण है। 
(iii) पठारी क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुता होती है। 
(iv) पर्वत  श्रृंखला पर्वतों का एक क्रम है। 

(v) मैदानी क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं।


Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: