खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (य) पाकिस्तान

खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (य) पाकिस्तान

 खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश

(य) पाकिस्तान



अध्याय 7 भारत
 
वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर
1. पाकिस्तान का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कहाँ है?
(क) इस्लामाबाद
(ख) करांची
(ग) स्यालकोट
(घ) मुल्तान
उत्तर- (ख) करांची
2. खेल का सामान बनाने में विश्व प्रसिद्ध है-
(क) करांची
(ख) रावलपिण्डी
(ग) स्यालकोट
(घ) लाहौर
उत्तर- (ग) स्यालकोट
3. पाकिस्तान की सबसे प्रसिद्ध चोटी तख्त सुलेमान की ऊँचाई क्या है?
(क) 3850 मी०
(ख) 3770 मी०
(ग) 3700 मी०
(घ) 4400 मी०
उत्तर- (ख) 3770 मी०
4. सिंधु नदी बहती है –
(क) दक्षिण से उत्तर
(ख) पूरब से पश्चिम
(ग) उत्तर से दक्षिण
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ग) उत्तर से दक्षिण
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. पाकिस्तान को ‘सिंधु की देन’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर- पाकिस्तान के मुख्य नदी सिंधु और उसकी सहायक नदियों में झेलम, चिनाव, रावी, सतलज एवं व्यास है। इन्हें ‘पंचनद’ कहा जाता है, और सिंधु को ‘नद’ के नाम से पुकारा जाता है। सिंधु का उद्गम हिमालय पहाड़ से है जो अपना लंबा सफर तय करता हुआ अरब सागर में समा जाता है। इसकी सभी सहायक नदियाँ उत्तर-पूर्व (भारत के उत्तर-पश्चिम) से मैदान के मध्यवर्ती भाग में आकर इससे मिलती है।
             सिंधु की सहायक नदियों में काबुल नदी भी है, जो अफगानिस्तान होते हुए उत्तर-पश्चिम से आकर सिंधु में मिलती है। पाकिस्तान को सिंधु की देन कहा जाता है। यह सत्य है कि यदि सिंधु पाकिस्तान से अनुपस्थित हो जाए तो पूरा देश पत्थरों और रेगिस्तान का ढेर तुल्य रह जाएगा।
 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. पाकिस्तान की जलवायु की विशेषताओं की व्याख्या करें।
उत्तर- पाकिस्तान की जलवायु मानसून एवं उष्ण मरुस्थलीय है। यहाँ गर्मी में बेहद गर्मी और जाड़े में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। जाड़े के मौसम में औसत तापमान 7° सेंटीग्रेड से काम रहता है और उत्तर के पर्वतीय भाग में बर्फ जम जाता है। गर्मी ऋतु में तापमान 45° सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है। इस समय ‘जैकोबाबाद’ का तापमान 55° सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है, यह पाकिस्तान का ही नहीं वरन एशिया का सबसे गर्म स्थान है। पूर्वी मरुस्थलीय भाग में धूल भरी आँधियाँ चलती है और चारों ओर रेत के टीले भी दिखाई पड़ते हैं। 
                             यहाँ वर्षा का अभाव है, वार्षिक वर्षा का औसत मात्र 35 सेंटीमीटर है। जाड़ें में चक्रवात द्वारा वर्षा होती है और गर्मी में बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून से होती है। यहाँ वर्षा का वितरण एक समान नहीं है। उत्तर के पर्वतीय क्षेत्र में 75 से 80 सेंटीमीटर, पूर्वी मैदान में 35 से 50 सेंटीमीटर, जबकि पश्चिम क्षेत्र में 10 से 25 सेंटीमीटर ही वर्षा होती है।
2. पाकिस्तान के खनन एवं उद्योगों के विकास का वर्णन करें।
उत्तर- खनिज पदार्थों की दृष्टि से पाकिस्तान एक गरीब देश है। यहाँ मिलने वाले खनिज में कोयला, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, क्रोमाइट, जिप्सम, लोहा, सेंधा नमक, चूना पत्थर, बॉक्साइट एवं गंधक प्रमुख है। खनिज तेल का उत्पादन बालाकासार, खैरपुर, अटक, चाकवाल में होता है। रावलपिंडी, मजराबल, हैदराबाद के कई क्षेत्रों में कोयला खनन किया जाता है।
 
           अटक, सरगोधा, जितरल एवं मियाँवाली क्षेत्र से लौह अयस्क प्राप्त किया जाता है। बलूचिस्तान की जोब घाटी में क्रोमियम का भंडार है। मैंगनीज लासबेला और कोहाट क्षेत्र से प्राप्त किया जाता है। प्राकृतिक गैस का मुख्य क्षेत्र सुई, खैरपुर और लायलपुर है।
            यहाँ कृषि एवं रसायन पर आधारित उद्योगों को अधिक विकसित किया गया है। इनमें सूती वस्त्र, ऊनी वस्त्र, चीनी, खेल के सामान, कागज, रासायनिक तथा दियासलाई के उद्योग प्रमुख है। खनिज पर आधारित उद्योगों में सीमेंट, तेल शोधक एवं प्राकृतिक गैस आधारित उद्योग मुख्य है। वन आधारित उद्योगों में खेल का सामान तैयार करने के लिए स्यालकोट विश्व प्रसिद्ध है।
               मुल्तान, कराची, लायलपुर, लाहौर उकाड़ा सूत एवं सूती वस्त्र उद्योग के प्रमुख केंद्र है। हरनाई,बन्नू एवं कदियाबाद ऊनी वस्त्र के केंद्र है। नौशेरा और रहवाली में फाइन पेपर तथा दफ्ती पेपर उद्योग बांस आधारित है। चारसद्दा, मारदान, जौहरबाद में चीनी की मिलें स्थापित है। मारदान (पेशावर) में एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल है।
              कराची, हैदराबाद, दाउदखेल, बाह तथा रोहरी में सीमेंट उद्योग का विकास हुआ है। दाउदखेल में रसायन पदार्थ बनाने का सबसे बड़ा केंद्र है। इसके अतिरिक्त नौशेरा, लायलपुर, हरिपुर में कास्टिक सोडा, गंधक, तेजाब, रसायनिक, डी०डी०टी०, रेजिन, पेनसीलिन और रंग बनाए जाते हैं।

            कराची के मोगाह में तेल शोधन और सुई में गैस आधारित उद्योग स्थापित है। कुहुरा में परमाणु शक्ति उत्पादन केंद्र स्थापित है।


Read More:

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: