Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 6

अध्याय-3 पृथ्वी के परिमंडल

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-3 पृथ्वी के परिमंडल


अध्याय-3 पृथ्वी के परिमंडलअध्याय-3 पृथ्वी के परिमंडल

अभ्यास

1. सही विकल्प को चुनें।

(i) जीवन पनपता है-

(क) स्थलमंडल पर

(ख) जलमंडल पर

(ग) वायुमंडल पर

(घ) जैवमंडल पर

उत्तर- (क) स्थलमंडल पर

(ii) अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे-

(क) अशोक शर्मा

(ख) राकेश शर्मा

(ग) रमेश वर्मा

(घ) रवीश मलहोत्रा

उत्तर- (ख) राकेश शर्मा

(iii) जलडमरु मध्य जोड़ता है-

(क) दो बड़े भू-स्थलों को

(ख) दो बड़े जल-भागों को

(ग) दो झीलों को

(घ) दो नदियों को

उत्तर- (ख) दो बड़े जल-भागों को

(iv) समतापमंडल होता है-

(क) जलमंडल में

(ख) स्थलमंडल में

(ग) वायुमंडल में

(घ) जैवमंडल में

उत्तर- (ग) वायुमंडल में

2. खाली जगहों को भरिए-

(i) स्थल का एक संकरा भाग जो दो बड़े स्थलीय भागों को जोड़ता है स्थल संधि कहलाता है।

(ii) पानी का संकरा भाग जो दो बड़ी जलराशियों को एक-दूसरे से जोड़ता है जलडमरू मध्य या जल संधि कहलाता है।

(iii) चंद्रमा पर हवा और पानी नहीं होने से वहाँ जीवन सम्भव नहीं है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

1. पृथ्वी पर जीवन का क्या कारण है?

उत्तर- पृथ्वी के चारों ओर घिरे हुए आवरण को वायुमंडल कहते हैं। वायुमंडल पृथ्वी पर जीवों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी जीवों को जीवित रहने के लिए भोजन, पानी और हवा की आवश्यकता होती है। इन्हें ये तीनों चीजें स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल से मिलती हैं। हमारी पृथ्वी पर ये तीनों मंडल उपस्थित होने के कारण ही जीवन पनपता है। यही कारण है कि पृथ्वी पर जीवन पाया जाता है।

i. पृथ्वी पर प्रमुख परिमण्डल कौन-कौन से हैं?

उत्तर- पृथ्वी पर प्रमुख परिमण्डल स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल है।

iii. पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।

उत्तर- पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम निम्नलिखित है-

1. एशिया

2. यूरोप

3 . अफ्रिका

4 . उत्तरी

5 . दक्षिणी अमेरिका

6 . अंटार्कटिका

7. 3. आस्ट्रेलिया।

iv. पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?

उत्तर-  हमारी पृथ्वी जिस पर हम रहते हैं पृथ्वी पर ही जीवन मिलता है क्योंकि वहाँ जल एवं जीवन के लिए आवश्यक गैसें मौजूद है। अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली नजर आती है। क्योंकि वायुमंडल में प्रकाश की किरणें परावर्तित होती हैं तथा समुद्र की सतह से नीले रंग का परावर्तन सर्वाधिक है। हमारी पृथ्वी पर लगभग 71% भू-भाग जल से घिरा है तथा मात्र 29% स्थल मंडल है, अतएव जलीय भाग के अधिक रहने के कारण परावर्तन अधिक होता है, फलतः यह नीला दिखाई देता है। इसलिए इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।

v. पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम लिखिए।

उत्तर- पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम निम्नलिखित हैं-

1. हिंद महासागर

2. प्रशांत महासागर

3. अटलांटिक महासागर

4. आर्कटिक महासागर।

vi. जैवमण्डल किसे कहते है? इसका विस्तार कहाँ है?

उत्तर- जैवमण्डल पृथ्वी के चारों तरफ फैले लगभग 30 किमी मोटी वायु, जल, स्थल, मृदा, तथा शैल युक्त एक जीवनदायी परत होती है। इसके अंतर्गत सभी पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओ का जीवन सम्भव होता है। अर्थात जैवमण्डल में पृथ्वी के स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के हर उस अंग का समावेश है जहाँ जीवन पनपता है।

vii. जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है। कैसे?

उत्तर- पृथ्वी के चरों ओर फैले हुए विभिन्न गैसों के आवरण को ही वायुमंडल कहते हैं। वायु के बिना तो हमलोग एक पल भी जीवित नहीं रह सकते हैं। वायुमंडल पृथ्वी पर जीवों के लिए अति आवश्यक है। इसकी उपस्थिति के कारण ही हमलोग सांस लेते हैं और पेड़-पौधे भी अपना भोजन इसकी मदद से बनाते हैं।

हमलोग जो सर्दी-गर्मी महसूस करते हैं वह हवाओं के माध्यम से ही करते हैं। ये वायु ही बादलों को गतिशील बनाती हैं जिससे वर्षा होती है। सभी जीवों को जीवित रहने के लिए वायु की जरूरत होती है जो हमें वायु वायुमंडल से प्राप्त होती है। जलचर भी पानी में घुलनशील हवाओं के द्वारा ही जीवित रहते हैं। इस प्रकार जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है।

viii. स्थलमंडल किसे कहते है ? यह क्यों उपयोगी है?

उत्तर- पृथ्वी का वह ऊपरी ठोस भाग जिसमें मिट्टी, कंकड़, पत्थर, पहाड़, मैदान, पठार आदि सम्मिलित है, वह स्थलमंडल कहलाता है। इस स्थलमंडल पर ही सारे जीव-जन्तु, मनुष्य, अपना घर बनाकर अपना जीवन-यापन करते हैं।

             स्थलमंडल पर ही मनुष्य खेती-बाड़ी करके अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। स्थलमंडल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। स्थलमंडल हमारे जीवन का अस्तित्व है। स्थलमंडल पर ही पेड़-पौधे का भी जीवन पाया जाता है। इस प्रकार स्थलमंडल हमारे लिए अति उपयोगी है।

ix. जलीय क्षेत्रों के जीव-जंतु एवं पौधे कौन-कौन से हैं? सूची बनाइए।

उत्तर- जलीय क्षेत्रों के जीव-जन्तु- कछुआ, साँप, मगमच्छ, मछली, मेढ़क, हंस, बतख इत्यादि हैं। जलीय क्षेत्रों के पौधे- कमल, केला का पौधा इत्यादि है।


Read More:- 
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home