Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 6

अध्याय-2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ


अध्याय-2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ

अभ्यास

1. सही विकल्प को चुने-

(i) समदिवा रात्रि होते हैं-

(क) 22 जून एवं 21 सितम्बर

(ख) 25 दिसम्बर

(ग) 21 मार्च एवं 23 सितम्बर

(घ) ध्रुवों पर

उत्तर- (ग) 21 मार्च एवं 23 सितम्बर

(ii) सबसे बड़ा दिन होता है-

(क) 21 जून
(ख) 22 जून
(ग) 25 दिसम्बर
(घ) 22 दिसम्बर
उत्तर- (क) 21 जून और (घ) 22 दिसम्बर

(iii) पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी है-

(क) 32½°
(ख) 33½°
(ग) 67½°
(घ) 23½°
उत्तर- (घ) 23½°

(iv) शीतोष्ण कटिबंध में-

(क) बहुत गरमी पड़ती है

(ख) कम गरमी पड़ती है

(ग) बहुत बरसात होती है

(घ) अधिक ठंड एवं कम गरमी पड़ती है

उत्तर- (घ) अधिक ठंड एवं कम गरमी पड़ती है

(v) जहां सालों भर गरमी पड़ती है वह क्षेत्र कहलाता है-

(क) शीतोष्ण कटिबंध

(ख) उष्ण कटिबंध

(ग) ध्रुव

(घ) विषुवत रेखा पर

उत्तर- (ख) उष्ण कटिबंध

(vi) पृथ्वी आकार में चंद्रमा से-

(क) छोटी है

(ख) बड़ी है

(ग) समान है

उत्तर- (ख) बड़ी है

(vii) चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?

(क) राकेश शर्मा

(ग) तेन सिंह

(ख) यूरी गागरिन

(घ) नील आर्मस्ट्रांग

उत्तर- (घ) नील आर्मस्ट्रांग

2. खाली जगहों को भरिए-

(i) उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा अक्ष कहलाती है।

(ii) पृथ्वी की  दैनिक या घूर्णन गति के कारण दिन-रात होते हैं।

(iii) विषुवतीय प्रदेश में सूर्य की किरणें सालों भर सीधी पड़ती हैं।

(iv) पृथ्वी पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

(i) ध्रुवों पर छह महीने लगातार दिन और रात क्यों होते हैं?

उत्तर- जब उत्तरी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश लगातार 6 महीने पड़ता है तो यहाँ छ: महीने लगातार दिन होते हैं और ठीक उसी समय दक्षिणी ध्रुव में अंधेरा होने के कारण ही दक्षिणी ध्रुव में लगातार 6 महीने रात होती हैं। ठीक इसी प्रकार जब दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश लगातार 6 महीने पड़ता है तो यहाँ छ: महीने लगातार दिन होते हैं और ठीक उसी समय उत्तरी ध्रुव में अंधेरा होने के कारण ही उत्तरी ध्रुव में लगातार 6 महीने रात होती हैं।

(ii) दैनिक गति और वार्षिक गति में क्या अंतर है?

उत्तर- दैनिक गति- जिस हिस्से पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है वह हिस्सा हमें दिखाई देता है अर्थात वहाँ दिन होता है और जहाँ प्रकाश नहीं पड़ता है वहाँ दिखाई नहीं पड़ता और वहाँ रात होती है। पृथ्वी को इस तरह का चक्कर पूरी करने में 24 घंटे अर्थात एक दिन का समय लगता है। पृथ्वी की इस गति को घूर्णन गति या दैनिक गति कहते हैं। इस गति के कारण ही दिन और रात होते हैं।

वार्षिक गति- घूर्णन गति से ही पृथ्वी की परिभ्रमण गति भी जुड़ी हुई है। इसके कारण ही पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती हुई 365 दिन अर्थात एक वर्ष में धीरे-धीरे खिसकते हुए सूर्य का एक चक्कर पूरा कर लेती है। पृथ्वी की इस वार्षिक गति को ही परिभ्रमण गति कहा जाता है।

(iii) ‘अक्ष’ किसे कहते हैं?

उत्तर- पृथ्वी पश्चिम से पूरब घूमती रहती है। उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा अक्ष कहलाती है। इसी अक्ष पर पृथ्वी घूम रही है। लेकिन पृथ्वी पर ग्लोब की तरह उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रव को मिलाने वाली कोई रेखा नहीं है। ग्लोब पृथ्वी का नमूना हैं इसलिए ग्लोब अपने अक्ष पर सीधी नहीं खड़ी होकर एक ओर झुकी हुई है क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है।

(iv) पृथ्वी किस दिशा में घूमती है?

उत्तर- पृथ्वी पश्चिम दिशा से परब दिशा की ओर घूमती है।

(v) पृथ्वी के किस भाग में सबसे कम गर्मी पड़ती है और क्यों?

उत्तर- पृथ्वी के ‘शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र’ में जैसे-जैसे उत्तर या दक्षिण में बढ़ते हैं सूर्य की किरणें तिरछी होती जाती हैं और बड़े हिस्से में फैल जाती है जिसके कारण कम गर्मी पड़ती है।

(vi) पृथ्वी पर कितने कटिबंध हैं? कटिबंधों में सूर्य के प्रकाश की क्या स्थिति होती है?

उत्तर- पृथ्वी पर तीन कटिबंध निम्नलिखित हैं-

(क) उष्ण कटिबंध- कर्क एवं मकर रेखाओं के बीच अन्य अक्षांशों की तुलना में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है जिसके कारण इसे उष्णकटिबंध कहा जाता है। यहाँ दिन और रात की स्थितियाँ सालों भर होती है तथा सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं।

(ख) समशीतोष्ण कटिबंध- कर्क एवं मकर रेखा के बाद उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तरी ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणी ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र में तापमान मध्यम रहता है। यहाँ जाड़े में सर्दी पड़ती है तथा गर्मी में तापमान अधिक रहता है। इसे सम शीतोष्ण कटिबंध कहते हैं। दिन और रात की स्थितियाँ होती हैं परन्तु सूर्य की किरणें कभी लम्बवत् नहीं पड़ती हैं।

(ग) शीत कटिबंध- यहाँ छ: महीने का दिन एवं छः महीने की रात होती है। ध्रुवों के निकट सूर्य की किरणें अत्यधिक तिरछी पड़ती हैं यही कारण है कि छह महीने का दिन होने के बावजूद ये किरणें वहां के धरातल एवं वातावरण को गर्म नहीं कर पातीं। अतः यहाँ वर्षभर बर्फ जमी रहती है। इस क्षेत्र को शीत कटिबंध’ की पेटी कहा जाता है।

4. पता कीजिए।

(i) विषुवत रेखा किन-किन देशों से होकर गुजरती है?

उत्तर- विषुवत रेखा कुल 13 देशों से गुजरती है, जो इस प्रकार हैं-

⇒ दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश- इक्वाडोर, कोलम्बिया एवं ब्राजील

⇒ अफ्रीका महाद्वीप के देश- गैबन, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, सोमालिया

⇒ एशिया महाद्वीप के देश- मालदीव, इंडोनेशिया, किरिबाती, साओटोम और पिंसिप

(ii) शीत कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम-

उत्तर- शीत कटिबंध में स्थित देश उत्तरी यूरोप के देश है जिसमें डेनमार्क, जर्मनी, नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड, लिथुआनिया तथा रूस एवं कनाडा हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया का दक्षिणी हिस्सा तथा दक्षिणी अमेरिका के चिल्ली देश है।

(iii) शीतोष्ण कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम-

उत्तर- शीतोष्ण कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम- संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूरोप, मध्य एशिया, दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी देश और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह क्षेत्र कर्क रेखा और मक रेखा के बीच स्थित हैं।

5. दिए गए चित्र में सही स्थान पर कटिबंधों के नाम लिखिए।

उत्तर-


Read More:- 
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home