Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 6

अध्याय-10 बिहार दर्शन-2

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-10 बिहार दर्शन-2


अध्याय-10 बिहार दर्शन-2

अध्याय-10 बिहार दर्शन-2अभ्यास

1. सही विकल्प को चुनें।

(i) गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान है-

(क) पटना

(ख) आरा

(ग) सासाराम

(घ) पटना सिटी

उत्तर- (क) पटना

(ii) गोलघर कहाँ अवस्थित है?

(क) आरा

(ख) पूर्णिया

(ग) पटना

(घ) वैशाली

उत्तर- (ग) पटना

(iii) दीदारगंज कहाँ है?

(क) वैशाली

(ख) समस्तीपुर

(ग) पटना

(घ) गया

उत्तर- (ग) पटना

2. खाली जगहों को भरिये-

(i) गोलघर का निर्माण 1786 ई. में करवाया गया था।

(ii) शेरशाह का मकबरा सासाराम में है।

(iii) पटना स्थित संग्रहालय में 5000 वर्ष पुरानी एक विशाल पेड़ की डाल रखी है।

(iv) यक्षिणी की मूर्ति दीदारगंज में मिली थी।

(v) तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब में स्थित है।

(vi) शेरशाह का मकबरा अष्ट कोणीय है।

(vii) ग्रैंडकोर्ड रेलवे दिल्ली-हावड़ा को जोड़ती है।

(viii) गोलघर का निर्माण  कैप्टन जान गॉलस्टीन ने करवाया।

3. सही मिलान करें।

                                उत्तर-

(i) गुरु गोविंद सिंह- (ख) पटना साहिब

(ii) पटना संग्रहालय- (ग) राजेन्द्र कक्ष

(ii) गोलघर- (घ) अनाज का भंडारण

(iv) रोहतास- (क) सासाराम

प्रश्न 4. सही कथनों में सही (√) का चिह्न लगाएँ एवं गलत कथन में गलत (x) का चिह्न लगाएँ-

(क) शेरशाह को हराकर हुमायूँ ने भारत की गद्दी पर कब्जा किया।- (x)

(ख) पटना से गया को जोड़ने वाली रेलवे लाईन ग्रैंड कार्ड लाईन कहलाती है।-(x)

(ग) पटना का गोलघर कैप्टन जान गॉलस्टीन ने बनवाया था।- (√)

(घ) पत्थर की मूर्ति “यक्षिणी” पटना के दीदारगंज में मिली थी।- (√)

(ड़) गुरुगोविन्द सिंह का जन्म स्थल तख्त श्री हरमंदिर जी कहलाता है।- (√)

प्रश्न 5. बताइये-

(क) गोलघर कहाँ है ? इसका निर्माण क्यों करवाया गया?
उत्तर- गोलघर पटना के गाँधी मैदान के पश्चिम में स्थित है। इसका निर्माण कैप्टन जान गॉलस्टीन ने 1786 ई में अनाज के सुरक्षित भंडारण के उद्देश्य से करवाया था ताकि दुर्भिक्ष काल अर्थात अकाल के समय इस अनाज से मदद पहुँचाई जा सके, जिससे सभी को अनाज की समस्याओं का सामना करना नहीं पड़े।

(ख) शेरशाह कौन थे? इनका मकबरा कहाँ है?
उत्तर- शेरशाह के बचपन का नाम फरीद खाँ था जो युवा काल में ही अपने संरक्षक की रक्षा करते हुए शेर को तलवार से एक ही बार में दो टुकड़े कर दिये थे, तभी से उसे शेरशाह के नाम से पुकारा जाने लगा। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में अफगान शासक शेरशाह का मकबरा स्थित है। यह मकबरा अष्टकोणीय है, जो लाल पत्थरों से बना हुआ है। यह मकबरा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण में है।

(ग) अगर आप पटना संग्रहालय जायेंगे तो आपको कौन-कौन सी चीजें नजर आएंगी?
उत्तर- पटना संग्रहालय का भवन राजस्थानी शैली में बना हुआ है। संग्रहालय के बगीचे में सामने ही तोप रखे हैं, चारों ओर कई बड़ी-बड़ी दुर्लभ मूर्तियाँ भी हैं। मुख्य भवन में जाते ही एक विशाल पेड़ देखने को मिलेगा। जो लगभग 5000 वर्ष पुराना है। उसकी लकड़ियाँ अब पत्थरनुमा हो गई हैं। यह पत्थरनुमा वृक्ष जीवाश्म का उदहारण है।

         यहाँ भगवान बुद्ध और जैन तथा मौर्यकाल की महत्वपूर्ण मूर्तियों, सिक्कों और बर्तनों को भी देखते हैं। पटना संग्रहालय में ही आगे बढ़कर जाने पर एक राजेन्द्र कक्ष बना हुआ है। यहाँ राष्ट्रपति के रूप में राजेन्द्र प्रसाद को मिले हुए उपहारों को भी देख सकते हैं जो उनकी स्मृति के रूप में रखा हुआ है।

(घ) गुरुगोविन्द सिंह का जन्म-स्थान आज किस नाम से प्रसिद्ध है? वहाँ सिक्ख क्यों आते हैं?
उत्तर- गुरुगोविन्द सिंह का जन्म-स्थान आज तख्त श्री हरमंदिर साहब गुरुद्वारा के नाम से प्रसिद्ध है। यह सफेद संगमरमर से बना हुआ है। यह सिक्खों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यहाँ सभी श्रद्धालु अपने सिर पर रुमाल रखकर जाते है। गुरुगोविन्द सिंह के जन्मदिवस पर यहाँ मेला लगता है। यहाँ देश-विदेश के सिक्ख बड़ी संख्या में भाग लेने आते हैं। सिक्खों के इस पवित्र स्थल के अंदर गुरुग्रंथ साहिब खा हुआ है और गुरुवाणी पढ़ी जाती है। यहाँ प्रत्येक दिन लंगर भी चलता है जहाँ लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया जाता है।


Read More:- 
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home