Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

NCERT CLASS 6

अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल 

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



पृथ्वी के प्रमुख
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?
उत्तर- पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल है: भूमंडल, जलमंडल, वायुमंडल तथा जीवमंडल।
(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों का नाम लिखिए।
उत्तर- पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप है। यह विस्तृत जल राशि के द्वारा एक दूसरे से अलग है। यह महाद्वीप है: एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका। 
(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों।
उत्तर- आस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका महाद्वीप जो की पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर- वायुमंडल की विभिन्न परतों का नाम पृथ्वी की सतह से शुरु करते हुए क्षोभ मंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, आयन मंडल तथा बहिर्मण्डल है।
(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर- पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है क्योंकि पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग पर जल तथा 29 प्रतिशत भाग पर स्थल है। जलमंडल में जल के सभी रूप उपस्थित है। इसमें महासागर एवं नदियाँ, झीलें, हिमनदियाँ, भूमिगत जल तथा वायुमंडल के जलवाष्प सभी सम्मिलित हैं। इसीलिए पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखने पर नीला दिखाई पड़ती है।
(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तर- उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है क्योंकि स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है।
(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। यह वह भाग है जहाँ जीवन मौजूद है। यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ है जो कि सूक्ष्मजीवों तथा बैक्टीरिया से लेकर बड़े स्तनधारियों के आकार में पाई जाती है। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं।
         जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल का बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भूमंडल, वायुमंडल तथा जलमंडल के बीच के प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। यह तीनों परिमंडल आपस में पारस्परिक क्रिया करते हैं तथा एक दूसरे को किसी न किसी रूप में प्रभावित भी करते हैं।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है ?
क. एंडीज
ख. हिमालय
ग. युराल
उत्तर – ग. यूराल
(ii) उत्तरी अमेरिका दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा हुआ है-
क. स्थलसंधि 
ख. जलसंधि
ग. नहर
उत्तर – क. स्थलसंधि
(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है –
क. नाइट्रोजन
ख. ऑक्सीजन
ग. कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर – क. नाइट्रोजन
(iv) पृथ्वी का कौन सा भाग दोस्त चट्टानों का बना है –
क. वायुमंडल
ख. जलमंडल
ग. स्थलमंडल
उत्तर – ग. स्लथमंडल
(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है –
क. अफ्रीका
ख. एशिया
ग. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – ख एशिया
3. खाली स्थान भरें । 
(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है ।
(ii)  हिन्द महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है
(iii) जीवमंडल स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है ।
(iv) यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ यूरेशिया कहा जाता है ।

(v) पृथ्वी प सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट है।


Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home