Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 6

अध्याय-9 बिहार दर्शन-1

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-9 बिहार दर्शन-1


अध्याय-9 बिहार दर्शन-1

अध्याय-9 बिहार दर्शन-1

अभ्यास

1. सही विकल्प को चुनें।

(i) गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?

(क) पावापुरी

(ख) वैशाली

(ग) बोधगया

(घ) सासाराम

उत्तर- (ग) बोधगया

(ii) गया में अवस्थित विष्णुपद मंदिर किसने बनवाया था?

(क) रानी अहिल्या बाई

(ख) अजातशत्रु

(ग) अशोक

(घ) जरासंध

उत्तर- (क) रानी अहिल्या बाई

(ii) बिहार में गर्म जलकुंड कहाँ अवस्थित है?

(क) पावापुरी

(ख) राजगीर

(ग) गया

(घ) चाँदचारा

उत्तर- (ख) राजगीर

(iv) ककोलत प्रसिद्ध है-

(क) ठंडे जल के लिए

(ख) गर्म जल के लिए

(ग) मंदिरों के लिए

(घ) घाटों के लिए

उत्तर- (क) ठंडे जल के लिए

(v) जरासंध का अखाड़ा अवस्थित है-

(क) राजगीर में

(ग) बोधगया में

(ख) नालंदा में

(घ) वैशाली में

उत्तर- (क) राजगीर में

2. खाली जगहों को भरिए।

(i) पितृ पक्ष का मेला कृष्ण पक्ष में लगता है।

(ii) महाबोधि मंदिर के निकट मुचलिंद सरोवर है।

(iii) पावापुरी में जल मंदिर है।

(iv) महावीर ने  शरीर त्यागकर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।

(v) नालंदा विश्वविद्यालय ज्ञान-विज्ञान का अन्तर्राष्ट्रीय केंद्र था।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

(i) बोधगया क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर- बोधगया में ही महाबोधि मंदिर है। यह मंदिर विश्व के धरोहरों में जाना जाता है। इसी मंदिर में ध्यानरत बुद्ध की प्रतिमा है। यहीं बोधिवृक्ष के नीचे गौतम को ज्ञान प्राप्त हुआ था और वे गौतम बुद्ध कहलाने लगे। इस प्रकार बोधगया मुख्य रूप से गौतम बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थान के लिए प्रसिद्ध है।

(ii) अपने स्कूल से आप राजगीर जायेंगे तो रास्ते में आपको क्या-क्या नजर आएगा?

उत्तर- अपने स्कूल से राजगीर जाएँगे तो रास्ते में हमें सर्वप्रथम महाबोधि मंदिर के दर्शन होंगे और रास्ते में बोधिवृक्ष जहाँ गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, स्थित है, और वे उसके बाद ही गौतम बुद्ध कहलाने लगे थे। फल्गू नदी के तट पर गया में स्थित ‘विष्णुपद’ मंदिर है। राजगीर के गर्म जलकुंड, मनियारमठ और जरासंध का अखाड़ा, शांति स्तूप नजर आएंगे।

(ii) विष्णुपद मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? इसमें किस तरह के पत्थरों का उपयोग किया गया है?

उत्तर-  विष्णुपद मंदिर का निर्माण रानी अहिल्याबाई ने करवाया था। यह काले पत्थरों से बनवाया गया है। यहाँ भगवान विष्णु के पदचिह्न हैं।

(iv) राजगीर में गर्म जल कुंड है। क्यों?

उत्तर- राजगीर चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है और इन पहाड़ियों में गंधक है। इसलिए यहाँ से गर्म पानी का स्राव होता रहता है। इसलिए राजगीर में गर्म जलकुंड हैं। राजगीर के गर्म जलकुंड में हाथ-पाव धोने से सभी की थकावट मिट जाती है।

(v) जलमंदिर कहाँ है और क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर- जलमंदिर पावापुरी में स्थित है। तालाब के बीचों-बीच स्थित जलमंदिर में भगवान महावीर हैं। तालाब में मछलियों और कमल के फूल प्राकृतिक रूप में मंदिर की शोभा बढ़ाते हैं। यही वह जगह है जहाँ भगवान महावीर ने शरीर त्यागकर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। इसलिए जलोदर अपना खास योगदान के द्वारा ही जलोदर मनमोहक और आकर्षित लगता है। इसी वजह से जलमंदि दुनिया में सुप्रसिद्ध है।

अध्याय-9 बिहार दर्शन-1

4. सही मिलान करें।

                                  उत्तर-

(i) मुचलिंद सरोवर- (घ) बोध गया

(ii) रानी अहिल्या बाई- (ग) विष्णुपद मंदिर

(iii) शांतिस्तूप- (ख) राजगीर की पहाड़ी

(iv) ककोलत जल प्रपात- (क) नवादा जिला


Read More:- 
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home