Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

NCERT CLASS 6

अध्याय 8 भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिन्दी माध्यम)

NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिन्दी माध्यम) 

अध्याय 8 भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 8 भारत

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(i) कौन-सी पवन भारत में वर्षा लाती है? यह इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर- मानसून पवन भारत में वर्षा लाती है क्योंकि मानसून पवन बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर से स्थल की ओर बहती है एवं वे अपने साथ नमी भी लाती है और यह पवन पहाड़ों से टकराकर वर्षा करती है। इसीलिए यह पवन भारत में काफी महत्वपूर्ण है। 
(ii) भारत के विभिन्न मौसमों के नाम लिखिए।
उत्तर- सामान्यत: भारत में प्रमुख मौसम होते हैं:
◆ दिसंबर से फरवरी तक ठंडा मौसम (सर्दी)
◆ मार्च से मई तक गर्म मौसम (गर्मी)
◆ जून से सितंबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (वर्षा)
◆ अक्टूबर और नवंबर में मानसून के लौटने का मौसम (शरद) 
(iii) प्राकृतिक वनस्पति क्या है ?
उत्तर- घास, झाड़ियाँ तथा पेड़-पौधे जो बिना मनुष्य की सहायता के उगते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है। 
(iv) भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों के नाम लिखिए।
उत्तर – भारत की वनस्पतियों को पाँच प्रकार में विभाजित किया जा सकता है- 
● उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन,
● उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन,
● कंटीली झाड़ियाँ,
● पर्वतीय वनस्पति तथा 
● मैंग्रोव। 
(v) सदाबहार वन तथा पतझड़ वन में क्या अंतर है?
उत्तर- सदाबहार वन- उष्णकटिबंधीय वर्षा वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वर्षा बहुत अधिक होती है। यह इतने घने होते हैं कि सूर्य का प्रकाश भी जमीन तक नहीं पहुँच पाता है। वृक्ष की अनेक प्रजातियाँ इन वनों में पाई जाती है। ये एक वर्ष के अलग-अलग समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं फलत: वे हमेशा हरे-भरे दिखाई देते हैं और उन्हें सदाबहार वन कहा जाता है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूहों, उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों तथा पश्चिमी घाट की संकरी पट्टी में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष महोगनी,एबोनी तथा रोजवुड है।
पतझड़ वन- हमारे देश के बहुत बड़े भाग में इस प्रकार के वन पाए जाते हैं। इन वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है। यह कम घने होते हैं और वर्ष के एक निश्चित समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं। इन वनों में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण पेड़ साल, सागौन, पीपल, नीम एवं शीशम हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों में पाए जाते हैं। 
(vi) कटिबंधीय वर्षा वनों को सदाबहार वन क्यों कहा जाता है?
उत्तर- उष्णकटिबंधीय वर्षा वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वर्षा बहुत अधिक होती है। यह इतने घने होते हैं कि सूर्य का प्रकाश भी जमीन तक नहीं पहुँच पाता है। वृक्ष की अनेक प्रजातियाँ इन वनों में पाई जाती है। ये एक वर्ष के अलग-अलग समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं फलत: वे हमेशा हरे-भरे दिखाई देते हैं यही कारण है कि उन्हें सदाबहार वन कहा जाता है। अंडमान-निकोबा द्वीप समूहों, उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों तथा पश्चिमी घाट की संकरी पट्टी में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष महोगनी,एबोनी तथा रोजवुड है। 
 
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए। 
(i) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है-
क. मुंबई
ख. आसनसोल
ग. मौसिनराम
उत्तर – ग. मौसिनराम 
(ii) मैंग्रोव वन कहाँ हो सकते हैं ?
क. खारे जल में
ख. साफ जल में
ग. प्रदूषित जल में
उत्तर – क. खारे जल में 
(iii) महोगनी एवं रोजवुड वृक्ष पाए जाते हैं –
क. मैंग्रोव वन में
ख. उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन में
ग. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
उत्तर – ग. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में 
(iv) जंगली बकरी तथा हिम तेंदुए कहाँ पाए जाते हैं?
क. हिमालय क्षेत्र में
ख. प्रायद्वीपीय क्षेत्र में
ग. गिर वन में
उत्तर – क. हिमालय क्षेत्र में
(v) दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय आर्द्र पवनें कहाँ बहती है?
क. स्थल से समुद्र की ओर
ख. समुद्र से स्थल की ओर
ग. पठार से मैदान की ओर
उत्तर – ख. समुद्र से स्थल की ओर
3. खाली स्थान भरें।
(i) गर्मी में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवनें चलती है जिन्हें लू कहा जाता है।
(ii) आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में मानसून के लौटने/जाड़े के मौसम में बहुत अधिक मात्रा में वर्षा होती है।
(iii) गुजरात के गिर वन एशियाई शेरों का निवास है।
(iv) सुंदरी मैंग्रोव वन की प्रजाति है।

(v) उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन को मानसून वन भी कहा जाता है।


Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home