Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 10

आपदा और सह-अस्तित्व / बिहार बोर्ड-10 Geography Solutions खण्ड (ख) इकाई 6.

बिहार बोर्ड वर्ग-10वाँ Geography Solutions

खण्ड (ख) 

इकाई 6. आपदा और सह-अस्तित्व

आपदा और सह


आपदा और सह-अस्तित्व

वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखितमें कौन प्राकृतिक आपदा है?
(a) आग लगना
(b) बम विस्फोट
(c) भूकंप
(d) रासायनिक दुर्घटनाएँ
उत्तर- (c) भूकंप
2. भूकंप संभावित क्षेत्रों में भवनों की आकृति कैसी होनी चाहिए?
(a) अण्डाकार
(b) त्रिभुजाकार
(c) चौकोर
(d) आयताकार
उत्तर- (d) आयताकार
3. भूस्खलन वाले क्षेत्र में ढलान पर मकानों के निर्माण क्या है?
(a) उचित
(b) अनुचित
(c) लाभकारी
(d) उपयोगी
उत्तर- (b) अनुचित
4. सुनामी प्रभावित क्षेत्र में मकानों के निर्माण कहाँ करना चाहिए?
(a) समुद्र के निकट
(b) समुद्र तट से दूर
(c) समुद्र तट से दूर ऊँचाई पर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (c) समुद्र तट से दूर ऊँचाई पर
5. बाढ़ से सबसे अधिक हानि होती है-
(a) फसल को
(b) पशुओं को
(c) भवनों को
(d) उपरोक्त सभी को
उत्तर- (d) उपरोक्त सभी को
 
6.कृषि सुखाड़ होता ही-
(a) जल के अभाव में
(b) मिट्टी की नमी के अभाव में
(c) मिट्टी के क्षय के कारण
(d) मिट्टी की लवणता के कारण
उत्तर- (b) मिट्टी की नमी के अभाव में
 
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. भूकम्प के प्रभावों  को कम करने वाले उपायों को लिखिए।
उत्तर – भूकम्प के प्रभावों को कम करने के लिए निम्नलिखित उपायों करना चाहिए-
◆  दो मकानों के बीच की सड़कों या गलियों को चौड़ा रखना चाहिए।
◆  मकान छोटा और आयताकार बनाना चाहिए।
◆  नींव को मजबूत एवं भूकम्परोधी होनी चाहिए।
◆ दरवाजे तथा खिड़कियों की स्थिति भूकम्परोधी होनी चाहिए।
◆ लंबी दीवारों को सहारा देने हेतु ईंट-पत्थर या कंक्रीट के कॉलम होने चाहिए।
 प्रश्न 2. सुनामी सम्भावित क्षेत्रों में गृह निर्माण पर अपना विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर- सुनामी संभावित क्षेत्रों में ऐसे मकान का निर्माण हो जो भूकम्प एवं सुनामी लहरों के प्रभाव को न्यून कर सके।
प्रश्न 3. सुखाड़ में मिट्टी की नमी को बनाये रखने के लिए आप क्या करेंगे।
उत्तर- सुखाड़ जैसे प्राकृतिक आपदा को विभिन्न विधियों को अपनाकर इसकी विभीषिका को कम किया जा सकता है। जैसे, जल संसाधन का वैज्ञानिक विकास और प्रबंधन द्वारा जल की समस्या का समाधान किया जा सकता है; क्योंकि सुखाड़ के समय जल के अभाव से न केवल मिट्टी की नमी समाप्त हो जाती है, बल्कि सभी प्राणियों को जान तक बचाना मुश्किल हो जाता है। जल विभाजक के विकास की योजना ऐसी स्थिति में बहुत सहायक होती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न1.भूस्खलन अथवा बाढ़ जैसी प्राकृतिक विभीषिकाओं का सामना आप किस प्रकार कर सकते हैं। विस्तार से लिखिए।

उत्तर- भूस्खलन अथवा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का होना स्वभाविक है, इसे रोका नहीं जा सकता है बल्कि इसके मुकाबले/सामना के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और आपदा पूर्व ही तैयारी करनी चाहिए ताकि कम से कम क्षति हो सके और याधिक से अधिक लोगों को जान-माल सुरक्षा मिल सके। ऐसा न हो कि हम यह समझ कर नजर अंदाज कर दें कि यह सब एक प्राकृतिक प्रकोप है, इसका सामना करना मनुष्य के लिए असंभव है।


Read More:

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home