Archives 2022

Indian Geography Capsule 3

भारत का भूगोल

Indian Geography Capsule 3


Indian Geography Capsule 3

एक नजर में इन्हें जरुर देखें

1.  नासिक एवं मुंबई के बीच का संपर्क मार्ग किस दर्रे से होकर गुजरती है-

उत्तर- थाल घाट

2. मुंबई एवं पुणे के बीच का संपर्क मार्ग किस दर्रे से होकर गुजरती है-

उत्तर – भोर घाट

3. कोयंबटूर एवं कोचीन के बीच का संपर्क मार्ग किस दर्रे से होकर गुजरती है-

उत्तर – पाल घाट

4. तिरुअनंतपुरम एवं मदुरै के बीच का संपर्क मार्ग किस दर्रे से होकर गुजरती है-

उत्तर – शेनकोटा

5. दक्कन का पठार किस राज्य में स्थित है-

उत्तर – महाराष्ट्र

6. दक्कन पठार का पूर्वी भाग किस नाम से जाना जाता है-

उत्तर – विदर्भ

7. धारवाड़ का पठार किस राज्य में स्थित है-

उत्तर – कर्नाटक

8. बाबाबुदन की पहाड़ी किस राज्य में स्थित है-

उत्तर – कर्नाटक

9. नीलगिरी का पहाड़ी किस राज्य में स्थित है-

उत्तर – तमिलनाडु

10. दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊँची छोटी है-

उत्तर – डोडाबेट्टा (2637 मीटर)

11. तमिलनाडु में स्थित उटकमंड किस पहाड़ी पर स्थित है-

उत्तर – नीलगिरी

12. प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कोडाईकनाल किस पहाड़ी पर स्थित है-

उत्तर – पालनी की पहाड़ी

13. आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के तटीय भागों में स्थित पहाड़ी है-

उत्तर – महेन्द्रगिरि

14. कन्याकुमारी से कृष्णा डेल्टा तक का तट कहलाता है-

उत्तर- कोरोमण्डल तट

15. कृष्णा नदी से गोदावरी डेल्टा तक का तट कहलाता है-

उत्तर- गोलकुण्डा तट

16. गोदावरी डेल्टा से लेकर उत्तरी तटीय भाग कहलाता है-

उत्तर- उतरी सरकार तट

17. पारादीप बंदरगाह किस राज्य में स्थित है-

उत्तर – ओडिशा

18. विशाखापतनम किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- आंध्रप्रदेश

19. तूतीकोरिन और एन्नौर किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- तमिलनाडु

20. विशाखापत्तनम बंदरगाह किस पहाड़ी के पीछे स्थित है-

उत्तर- डॉल्फिन नोज पहाड़ी

21. गुजरात से गोवा तक का पश्चिमी तटीय क्षेत्र कहलाता है-

उत्तर- कोंकण तट

22. गोवा से कर्नाटक के मंगलुरु तक का पश्चिमी तटीय क्षेत्र कहलाता है-

उत्तर- केनरा तट

23. मंगलुरु से कन्याकुमारी तक का पश्चिमी तटीय क्षेत्र कहलाता है-

उत्तर- मालाबार तट

24. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह स्थित है-

उत्तर- बंगाल की खाड़ी में

25. क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश है-

उत्तर- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (247 द्वीप)

Indian Geography Capsule 3

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का दृश्य

26. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप है-

उत्तर- लैंडफॉल द्वीप

27. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह म्यांमार के कोको द्वीप से अलग होती है-

उत्तर- कोको जलमार्ग से

28. न्यू मूर नामक नदी द्वीप स्थित है-

उत्तर- बंगाल की खाड़ी में

29. अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सबसे ऊँची पर्वत छोटी है-

उत्तर- सैंडल पीक (730 मीटर)

30. केंद्रशासित प्रदेश का सबसे बड़ा बंदरगाह है-

उत्तर- पोर्ट ब्लेयर (दक्षिणी अंडमान में)

31. नेल्लोर के निकट प्रवाल भित्ति निर्मित द्वीप है-

उत्तर- श्री हरिकोटा

32. लक्षद्वीप द्वीप समूह स्थित है-

उत्तर- अरब सागर में

33. लक्षद्वीप में स्थित कुल द्वीप है-

उत्तर- 36

34. पम्बन द्वीप स्थित है-

उत्तर- मन्नार की खाड़ी में

35. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित दो प्रसिद्ध ज्वालामुखी द्वीप है-

उत्तर- बैरन तथा नारकोंडा

36. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित सक्रिय ज्वालामुखी है-

उत्तर- बैरन

37. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में स्थित सुषुप्त ज्वालामुखी है-

उत्तर- नारकोंडम

38. इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और ग्रेट निकोबार द्वीप को पृथक करती है-

उत्तर- ग्रेट चैनल

39. लक्षद्वीप को मालद्वीप से अलग करता है-

उत्तर- 8° चैनल

40. द्वीपों पर अधिकता होती है-

उत्तर- नारियल की वृक्षों की

41. अंडमान और निकोबार अलग होता है-

उत्तर- 10° चैनल

42. मिनिकॉय द्वीप स्थित है-

उत्तर- लक्षद्वीप के सबसे दक्षिणी भाग में

43.  मिनिकॉय द्वीप को शेष उत्तरी द्वीपों से अलग करती है-

उत्तर- 9° चैनल

44. दक्षिण में इलायची पर्वत और नीलगिरि पर्वत अलग होता है-

उत्तर- पाल घाट दर्रा द्वारा

45. इलायची की पहाड़ी स्थित है-

उत्तर- केरल में

46. लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है-

उत्तर- मिनिकॉय/आण्ड्रेट

47. माउंट एवरेस्ट को नेपाल में कहा जाता है-

उत्तर- सागमाथा

48. माउंट एवरेस्ट को चीन में कहा जाता है-

उत्तर- क्योमोलांग

49. भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है-

उत्तर- बैरन

50. आरावली पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है-

उत्तर- गुरु शिखर (1722 मीटर, माउण्ट आबू पर स्थित)


Read More

Indian Geography Capsule 1

Indian Geography Cpasule 2

Indian Geography Capsule 3

Indian Geography Capsule 4

Indian Geography Capsule 5

Indian Geography Capsule 6

Indian Geography Capsule 7

Indian Geography Capsule 8

Indian Geography Capsule 9

Indian Geography Capsule 10

Indian Geography Capsule 11

Indian Geography Capsule 12

Indian Geography Capsule 13

Indian Geography Capsule 14

Indian Geography Capsule 15

Indian Geography Capsule 16

नोट :  मैं आशा करता हूँ कि भारत का भूगोल से सम्बंधित सभी Capsule आपके परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामनाता हूँ।

Thank You @ By Dr. Amar Kumar


Read More:

भूगोल- सामान्य भूगोल और भारत का भूगोल

इतिहास

राजनीतिशास्त्र

अर्थशास्त्र

जीवविज्ञान

भौतिकशास्त्र

रसायनशास्त्र

Indian Geography Capsule 2

   भारत का भूगोल 

Indian Geography Capsule 2


Indian Geography Capsule 2

एक नजर में इन्हें जरुर देखें

1. किस दर्रे के पास ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है-

उत्तर- यांग्याप दर्रे

2. जोजिला दर्रा का निर्माण किस नदी द्वारा हुआ है-

उत्तर- सिंधु नदी

3. शिपकिला दर्रा का निर्माण किस नदी द्वारा हुआ है-

उत्तर- सतलज नदी

4. जेलेपला दर्रा का निर्माण किस नदी द्वारा हुआ है-

उत्तर- तीस्ता नदी

5. भारत का सबसे ऊंचा दर्रा कौन सा है-

उत्तर- काराकोरम दर्रा (5624मीटर)

6. श्रीनगर से गिरगिट को जोड़ती है-

उत्तर- बुर्जिल दर्रा

7. शिमला से तिब्बत को जोड़ता है-

उत्तर- शिपकीला दर्रा

8. जवाहर सुरंग किस दर्रे में स्थित है-

उत्तर- बनिहाल दर्रा

9. बृहद हिमालय लघु हिमालय से अलग होती है-

उत्तर- मेन सेंट्रल थ्रस्ट द्वारा

10. लघु हिमालय शिवालिक से अलग होती है-

उत्तर- मेन बाउंड्री फॉल्ट द्वारा

11. हिमालय की सबसे नवीनतम भाग है-

उत्तर- शिवालिक

12. शिवालिक के निचले भाग को कहते है-

उत्तर- तराई

13. अरावली की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- राजस्थान

14. अरावली की सबसे ऊँची चोटी है-

उत्तर- गुरुशिखर (1722 मीटर)

15. अरावली की पश्चिम से निकलने वाली नदी है-

उत्तर- माही और लूनी

16. अरावली के पूर्वी ओर से निकलने वाली नदी है-

उत्तर- बनास नदी

17. कच्छ के रण में गायब होने वाली नदी है-

उत्तर- लूनी

18. चम्बल और बेतबा नदी की उत्पत्ति होती है-

उत्तर- मालवा का पठार से

19. मालवा का पठार निर्मित है-

उत्तर- ज्वालामुखीय चट्टानों से

20. उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करता है-

उत्तर- विंध्याचल पर्वतमाला

21. विंध्याचल पठार का विस्तार किन-किन राज्यों में है-

उत्तर- झारखंड, छतीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश

22. मैकाल पठार किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- छतीसगढ़

23. मैकाल पहाड़ी का सर्वोच्च शिखर है-

उत्तर- अमरकंटक (1036 मीटर)

24. अमरकंटक की पश्चिमी ओर से कौन सी नदी निकलती है-

उत्तर- नर्मदा नदी
Indian Geography Capsule 2
25. अमरकंटक की उत्तर की ओर से कौन सी नदी निकलती है-

उत्तर- सोन नदी

26. अमरकंटक की दक्षिण की ओर से कौन सी नदी निकलती है-

उत्तर- महानदी

27. भारत का रूर किसे कहा जाता है-

उत्तर- छोटानागपुर के पठार

नोट: रूर का मतलब खनिज भंडार की दृष्टि से सबसे सम्पन्न

28. छोटानागपुर स्थित राँची का पठार है-

उत्तर- समप्राय मैदान

29. सतपुड़ा की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- मध्यप्रदेश

30. सतपुड़ा की सबसे ऊंची छोटी है-

उत्तर- धूपगढ़ी (1350 मीटर)

31. सतपुड़ा की पूर्वी हिस्से से कौन सी नदी निकलती है-

उत्तर- ताप्ती नदी

32. पश्चिमी घाट पर्वत को किस नाम से जाना जाता है-

उत्तर- सह्याद्रि

33. पश्चिमी घाट पर्वत का विस्तार है-

उत्तर- ताप्ती नदी के मुहाने से कन्याकुमारी अंतरीप तक

34. पश्चिमी घाट पर्वत की कुल लंबाई है-

उत्तर- लगभग 1600 मीटर

35. पश्चिमी घाट पर्वत की औसत ऊंचाई है-

उत्तर- 1200 मीटर

36. पश्चिमी घाट, पूर्वी घाट तथा दक्षिणी पहाड़ियों का मिलान स्थल है-

उत्तर- नीलगिरी

37. छोटानागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी है-

उत्तर- पारसनाथ (गिरिडीह जिला में)

38. दक्षिण में इलायची पर्वत और नीलगिरी पर्वत अलग होती है-

उत्तर- पालघाट दर्रा द्वारा

39. इलायची पहाड़ी स्थित है-

उत्तर- केरल में

40. भारत मे अरावली पर्वत और सतपुड़ा पर्वत उदाहरण है-

उत्तर- अवशिष्ट पर्वत का

41. हिमालय, रॉकी, आल्प्स एवं एंडीज पर्वत उदाहरण है-

उत्तर- वलित पर्वत का

42. हिमाचल प्रदेश और तिब्बत को जोड़ता है-

उत्तर- शिपकिला दर्रा

43. जम्मू और हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है-

उत्तर- बाड़ालाचा ला दर्रा

44. सिक्किम और तिब्बत को जोड़ता है-

उत्तर- नाथूला और जेलेपला दर्रा

45. सह्याद्रि पर्वत स्थित है-

उत्तर- महाराष्ट्र में

46. अंडमान और निकोबार की सर्वोच्च बिंदु है-

उत्तर- सैडल पीक

47. पाक अधिकृत  कश्मीर और श्रीनगर को जोड़ता है-

उत्तर- बुर्जिल दर्रा

48. श्रीनगर को लेह से जोड़ता है-

उत्तर- जोजिला दर्रा

49. नीलगिरी की सबसे ऊँची चोटी है-

उत्तर- दोदाबेटा (2637 मीटर)

50. दक्षिण भारत की सर्वोच्च शिखर है-

उत्त – अनाईमुडी (2695 मीटर)

Read More

Indian Geography Capsule 1

Indian Geography Cpasule 2

Indian Geography Capsule 3

Indian Geography Capsule 4

Indian Geography Capsule 5

Indian Geography Capsule 6

Indian Geography Capsule 7

Indian Geography Capsule 8

Indian Geography Capsule 9

Indian Geography Capsule 10

Indian Geography Capsule 11

Indian Geography Capsule 12

Indian Geography Capsule 13

Indian Geography Capsule 14

Indian Geography Capsule 15

Indian Geography Capsule 16

नोट :  मैं आशा करता हूँ कि भारत का भूगोल से सम्बंधित सभी Capsule आपके परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामनाता हूँ।

Thank You @ By Dr. Amar Kumar


Read More:

भूगोल- सामान्य भूगोल और भारत का भूगोल

इतिहास

राजनीतिशास्त्र

अर्थशास्त्र

जीवविज्ञान

भौतिकशास्त्र

रसायनशास्त्र

 15. Trend and Problems of Urbanization / नगरीकरण की प्रवृति एवं समस्याएँ

 15. Trend and Problems of Urbanization 

(नगरीकरण की प्रवृति एवं समस्याएँ)



Q. नगरीकरण से आप क्या समझते है? नगरीकरण से संबंधित समस्याओं की चर्चा करें। 

Trend and Problems of Urbanization 

        नगरीकरण एक प्रक्रिया है जिसके तहत कोई भी ग्रामीण बस्ती धीरे-2 नगरीय बस्ती में बदलती हैं। दूसरे शब्दों में वह कोई भी अधिवासीय बस्ती जहाँ की जनसंख्या प्राथमिक कार्यों को छोड़ती है और लगातार द्वितीयक एवं तृतीयक गतिविधियों में संलग्न होने लगती है तो इस प्रक्रिया को भी नगरीकरण से संबोधित करने लगते हैं। कुछ भूगोलवेताओं का यह भी कहना है कि “नगरों के बढ़ रहे आकार या बढ़ रहे नगरीय जनसंख्या को भी नगरीकरण कहा जाता है। वर्तमान समय में यही परिभाषा सर्वाधिक मान्यता रखता है।

         21वीं शताब्दी को नगरीकरण की शताब्दी कहा जाता है क्योंकि आज विश्व की आधी से अधिक जनसंख्या नगरों में निवास कर रही है। इस संदर्भ में विश्व की करीब 57% जनसंख्या नगरों में रहती है।

      वैश्विक स्तर पर नगरीकरण की औसत वार्षिक वृद्धि दर लगभग 1.5-2% मानी जाती है जो नगरीय विस्फोट का प्रतीक है। विकसित देशों में नगरीकरण की प्रक्रिया लगभग शिथिल है। जबकि विकासशील देशों में नगरीकरण की प्रक्रिया दर तीव्र है।

विश्व में नगरीकरण की वर्तमान प्रवृत्ति

1. तीव्र शहरी वृद्धि:-

  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट (World Urbanization Prospects, 2022) के अनुसार, वर्तमान में विश्व की लगभग 57% जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में निवास करती है।
  • अनुमान है कि 2050 तक यह संख्या 68% से अधिक हो जाएगी।

2. विकसित देशों में संतृप्ति:-

  • यूरोप, उत्तर अमेरिका और जापान जैसे देशों में नगरीकरण का स्तर पहले से ही 75-85% तक पहुँच चुका है।
  • यहाँ नगरीकरण स्थिर है, लेकिन शहरी जीवन-शैली में तकनीकी व सांस्कृतिक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं।

3. विकासशील देशों में तीव्र नगरीकरण:-

  • एशिया और अफ्रीका में नगरीकरण की गति अत्यधिक तेज है।
  • भारत, चीन, नाइजीरिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में प्रतिवर्ष करोड़ों लोग गाँवों से शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं।
  • 2050 तक केवल भारत और नाइजीरिया मिलकर विश्व की शहरी जनसंख्या वृद्धि का लगभग 35% योगदान देंगे।

4. मेगासिटीज़ का उभार:-

  • विश्व में 10 मिलियन (एक करोड़) से अधिक जनसंख्या वाले नगरों की संख्या 2022 में लगभग 33 थी, जो 2035 तक 45 से अधिक हो जाएगी।
  • टोक्यो, दिल्ली, शंघाई, साओ पाउलो, मेक्सिको सिटी जैसे नगर इस श्रेणी में आते हैं।

5. प्रवास (Migration) की भूमिका:-

  • ग्रामीण-शहरी पलायन नगरीकरण का मुख्य आधार है।
  • आर्थिक अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य व जीवन-स्तर की बेहतर संभावनाएँ लोगों को शहरों की ओर आकर्षित करती हैं।

      इस प्रकार नगरीकरण की वर्तमान प्रवृति को विकसित और विकासशील देशों के संदर्भ में देखा जा सकता है। विकसित देशों में नगरीकरण की प्रवृति भले ही धीमी हैं लेकिन विकसित देशों की अधिकांश जनसंख्या नगरों में ही निवास करती है। इस प्रवृति से विकसित देशों में कई समस्याएँ उत्पन्न हुआ है। दूसरी ओर विकासशील देशों में तीव्र नरीकरण की प्रकृति के कारण गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही है। विकासशील देशों में नगरीकरण की एक यह भी प्रवृत्ति है कि देश की राजधानी नगर और बड़े-2 महानगरों की जनसंख्या बढ़ रही है। लेकिन छोटे नगरों की जनसंख्या यथावत है।

         विकसित और विकासशील दोनों ही प्रदेशों में इस प्रवृति का विकास हुआ है कि अधिक से अधिक लोग राजधानी या बड़े नगर में निवास करना चाहते हैं क्योंकि इन नगरों में बसने वाले लोगों का यह मानना है कि राजधानी नगर और महानगर में किसी-न-किसी प्रकार का रोजगार मिल ही जाता है। यह अवधारणा आमतौर पर विकासशील देशों में प्रचलित है। दूसरी ओर विकसित देशों में अधिक सुरक्षा, अधिक सार्वजनिक सुविधाएँ और अधिक रोजगार क कारण इन नगरों में निवास करना चाहती है।

        राजधानी एवं महानगरों की बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण मेट्रोपोलिटन नगर के स्थान पर मेगासिटी का विकास होने लगा है। अगर भारत को ही लिया जाय तो पाते हैं कि 1991 में यहाँ मात्र 23 महानगर थे जो 2001 में बढ़‌कर 35 और 2011 में बढ़कर 53  हो चुका है।

         बड़े आकार के नगरों में जनसँख्या विस्फोट से सार्वजनिक सुविधाओं की कमी होने लगी है। पुराने बस्तियाँ मलीन/गंदी बस्ती के रूप में बदलने लगे हैं। प्रदूषण की वहाँ गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होने लगी है। प्रदूषण का आलम यह है कि नगरों में ऑक्सीजन बार खुलने लगे हैं। 1996 में UNICEF के एक अध्ययन के अनुसार विकासशील देशों में 170 करोड़ जनसंख्या नगरों में रहती है जिनमें से 160 करोड़ के पास आवास की कमी है। इसके अलावे स्वच्छ जल, प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा नगण्य है।

       विकसित एवं विकासशील दोनों ही प्रदेश के नगरों में परिवहन दुर्घटना तेजी से बढ़ी है। वर्ल्ड डिजास्टर रिपोर्ट 1998 में बताया गया कि सर्वाधिक परिवहन दुर्घटना से मृत्यु इथोपिया में होती है। इसके बाद नेपाल, बंगलादेश, चीन, स्वाजीलैण्ड और भारत का स्थान आता है।

भारत में नगरीकरण की प्रवृत्ति (Trend of Urbanization in India):-

    भारत में नगरीकरण की प्रवृत्ति धीमी रही है। इसका प्रमुख कारण कृषि-प्रधान अर्थव्यवस्था तथा सुखद ग्रामीण अनुभूति रही है। सन् 1901 में भारत में केवल 11% जनसंख्या नगरीय थी जो सन् 1931 में बढ़कर 11.97%, 1941 में 13.9% तथा सन् 1951 में बढ़कर 17.9% हो गयी।

   सन् 1961 के बाद देश में नगरीकरण की प्रवृत्ति में तेजी आयी, जब देश की अर्थव्यवस्था में सामाजिक मान्यता, प्राकृतिक प्रकोप पर नियन्त्रण और शिक्षा तथा परिवहन का नवीन दौर शुरू हुआ। सन् 1991 में देश की नगरीय जनसंख्या 25.72% हो गयी। इसके बाद सन् 2011 की जनगणना के अनुसार नगरीय जनसंख्या 31.2% हो गयी।

भारत में नगरीकरण की वर्तमान प्रवृत्ति
वर्ष नगरीय जनसँख्या (%)
1901 10.84
1911 10.29
1921 11.18
1931 11.97
1941 13.86
1951 17.29
1961 17.97
1971 19.91
1981 23.34
1991 25.72
2001 27.78
2011 31.20

नगरीकरण की समस्याएँ

            उपरोक्त सामान्य समस्याओं के अलावे विकसित एवं विकासशील देशों में अलग-2 विशिष्ट समस्याएँ भी उत्पन्न हो रही है। जैसे:-

(A) विकसित देश की विशिष्ट नगरीय समस्याएँ:-

      विकसित देशों में नगरीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भिक अवस्था में ही सम्पन्न हो चुकी है, इसलिए वहाँ की नगरीय समस्याएँ विकासशील देशों से कुछ भिन्न प्रकार की होती हैं। इन समस्याओं का स्वरूप अधिकतर अत्यधिक औद्योगीकरण, उपभोक्तावाद, जीवन-शैली और तकनीकी प्रगति से जुड़ा होता है। विकसित देशों की प्रमुख नगरीय समस्याएँ निम्नलिखित हैं –

(1) विकसित देशों के अधिकतर महानगरीय प्रशासन वितीय संकट के दौर से गुजर रही है। जैसे- माण्ट्रीयल, ओसलो, स्टॉकहोम में स्थित नगर प्रशासन को कोई ऋण देने के लिए तैयार नहीं है।

(2) खाली अधिवासों की समस्या:-

        विकसित देशों में जनसंख्या नगर से ग्राम की ओर स्थानान्तरित हो रही है क्योंकि विकसित देशों के ग्रामीण क्षेत्र भी नगर के समान बिजली, परिवहन एवं अन्य संरचनात्मक सुविधाएँ उपलब्ध है। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र भीड़-भाड़ और पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त हैं। ऐसे में नगरीय जनसंख्या अधिक-से-अधिक ग्रामीण क्षेत्र में अधिवास करने की प्रवृति रखती है जिसके कारण विकसित देशों के नगरों में लाखों अधिवास खाली पड़े हैं।

(3) नवजनसंख्या का विस्फोट:-

          60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को नवजनसंख्या के अन्तर्गत रखते हैं। विकसित देशों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा और पर्याप्त पोषण उपलब्ध होने के कारण बूढ़ों की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे लोग प्राय: निर्भर जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे लोगों के बच्चे बूढ़े माता-पिता को बुजुर्ग आश्रम में ले जाकर छोड़ देते हैं। इससे पारिवारिक विखण्डन की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। 

(4) प्रदूषण की समस्या:-

       विकसित देशों के नगर वायु, जल और ध्वनि तीनों प्रकार के प्रदूषण ही समस्या से उलझ रहे हैं। शिकागों में 60% लोग बहरे हो चुके हैं। इसी तरह से USA के 70% नगरीय जनसंख्या प्रदूषित वायु लेने के लिए बाध्य है।

(5) जननांकीय समस्या:-

         विकसित देशों में एकल परिवार के विकास तथा अपने स्वास्थ के प्रति अति जागरूकता के करण जहाँ एक ओर परिवारों का विखंडन हो रहा है। वहाँ विवाह एवं नातेदारी जैसी सामाजिक संस्थाओं का पत्तन हुआ है जिसके कारण वहां नाकारात्मक जनसंख्या वृद्धि की समस्या उत्पन्न हुई है।

(B) विकासशील देशों की विशिष्ट नगरीय समस्याएं:- 

(1) विकासशील देशों में तीव्र ग्रामीण-नगरीय स्थानान्तरण के कारण नगरीय जनसंख्या विस्फोट की समस्या उत्पन्न हुई। 

(2) विकासशील देशों के अधिकतर देशों में अधिवासीय मकान की कमी की समस्या है और जो मकान उपलब्ध है उनका स्तर काफी निम्न है।

(3) गंदी बस्तियों का विकास विकासशील देशों के नगरों की एक गंभीर समस्या है। मुंबई का धरावी क्षेत्र विश्व की सबसे बड़ी गंदी बस्ती क्षेत्र का उदा० है। 

(4) विकासशील देशों के अधिकतर नगरों में नियोजित आन्तरिक संरचना का अभाव है। अनियोजित विकास के कारण नगरीय भूमि का न तो सही तरीके से प्रयोग हमें पता है और न ही उनका विकास हो पाता है। अनियोजित नगरों में परिवहन साधन धीमी गति से चलती है, वहीं दुर्घटना की भी संभावना अधिक होती है।

(5) विकासशील देशों में तीव्र नगरीकरण के कारण अनियोजित उपान्त क्षेत्रों से विकास बहुत तेजी से हो रहा है। उपान्त क्षेत्र से मुख नगर की ओर आने वाली परिवहन साधनों का घोर अभाव है वहीं दूसरी ओर वैसे सड़‌कों पर सड़क जाम एवं अति भीड़-भाड़ की  समस्या देखा जा सकता है।

(6) विकसित देशों की भाँति ही विकासशील देशों के नगरों भी गंभीर प्रदूषण की समस्या से गुजर रहे है।

निष्कर्ष:- 

      अतः ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि विकसित और विकासशील देशों की कुछ सामान्य समस्याएँ हैं वहीं अलग-2 भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कुछ विशिष्ट समस्याएँ भी हैं। ऊपर बताये गये समस्याओं की विवेचना की जाए तो पाते हैं कि गुणवत्ता और गहनता की दृष्टि से विश्व के सभी नगरों प लागू होता है। नगरीकरण एक वैश्विक वास्तविकता है, जो आर्थिक प्रगति और आधुनिक जीवन शैली का प्रतीक है। किंतु अनियंत्रित और अव्यवस्थित नगरीकरण अनेक गंभीर समस्याओं को जन्म देता है। अतः आवश्यक है कि नगरीकरण को सतत, समावेशी और पर्यावरण-सम्मत बनाया जाए, ताकि यह मानव जीवन के लिए अवसर का स्रोत बने, बोझ नहीं।



Read More:-

 18. Town Planning / नगर नियोजन

 18. Town Planning / नगर नियोजन



Q. नगर नियोजन का तात्पर्य क्या है ? भारत में नगर-नियोजन की प्रक्रिया और उसके इतिहास के पहलू का व्याख्या करें।

               भारतीय जनगणना विभाग के अनुसार वह कोई भी गुच्छित बस्ती जिसकी जनसंख्या 5,000 या उससे अधिक है। जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति/वर्ग km है और वहाँ का 2/3 कार्यकारी पुरुष जनसंख्या द्वितीयक एवं तृतीयक कार्यों में संलग्न है। वैसी गुच्छित बस्ती को नगर कहा जाता है जबकि नगर नियोजन का तात्पर्य वैसे नीति एवं कार्यक्रम से है जिसके आधार पर नगरों का विकास किया जाता है।

सामान्यत: नगरों के विकास की प्रक्रिया के आधार पर नगरों को दो भागों में बाँटते हैं:-

(1) अनियोजित नगर

(2) नियोजित नगर

         अनियोजित नगर वैसे नगर को कहते है जिसका विकास जैविक रूप से हुआ हो और नियोजित नगर वैसे नगर को कहते हैं जिसके विकास के पूर्व ही उसके संबंध में सभी नीति एवं कार्यक्रमों का निर्धारण कर लिया जाता है। उसके बाद नगर बसाये जाते हैं। फ्रांसीसी विद्वान गिलियन ने नगर नियोजन के तीन मुख्य उद्देश्य बताते हैं:-

(1) नगरीय स्वाथ्य का विकास करना- इसका तात्पर्य है कि नगर-नियोजन के वक्त इस तरह की नीति अपनाई जानी चाहिए कि नगरों में गंदी बस्ती का विकास न हो सके। नगरों में मनोरंजन के साधन का पूर्ण व्यवस्था हो।(2)नगरीय संपत्ति की सुरक्षा – इसका तात्पर्य है नगर के उत्पादक कार्य और नगर के भू उपयोग  के बीच सतत् संतुलन बना रहे। 

(3) नगरीय सौन्दर्य का विकास- इसका तात्पर्य है नगर में पर्याप्त मात्रा में पार्क, होटल, सॉपिंग कम्प्लेक्स, ट्रेफिक, वृक्षों की पेटी, का पूरा विकास हो।

             नगर नियोजन का कार्य पाँच अवस्थाओं से गुजरकर पूरा होता है। जैसे-

प्रथम चरण- इस चरण में नगर बसाव वाले स्थान का सर्वेक्षण किया जाता है। सर्वेक्षण के दौरान यह जाँच की जाती है कि वह स्थान भूकम्प क्षेत्र में है या नहीं, भूदृश्य कैसा है? मानव बसान के लिए भौगोलिक परिस्थितियाँ कैसी है? भविष्य में प्राकृतिक संसाधनों के विकास की क्या संभावना है? इत्यादि।

         सर्वेक्षण के द्वारा जो ऑकड़े उपलब्ध होते हैं उसे सांख्यिकी विधि के द्वारा कम्प्यूटर या अन्य तकनीक के माध्यम से सारणीकृत एवं विभिन्न प्रकार के आरेख का निर्माण कर एक रफ मानचित्र का निर्माण करते हैं। उसके बाद यह निर्धारण किया जाता है कि किस स्थान पर किस कार्य के लिए संरचनात्मक सुविधाओं का विकास किया जाए।

दूसरी चरण- नगर के बनाये गये रफ मानचित्र को परिमार्जित कर अंतिम ब्लूप्रिंट तैयार किया जाता है। उसके बाद वास्तविक धरातल पर अलग-2 कार्यों के लिए निर्धारित रेखांकन कर दिया जाता है।

तीसरा चरण- तीसरी अवस्था में सार्वजनिक सुविधाओं, मनोरंजनात्मक स्थल का विकास सबसे पहले किया जाता है उसके बाद लोगों को अधिवासीय वस्तु बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

चौथा अवस्था- चौथा अवस्था में नगर के बाहरी क्षेत्रों के लिए खण्डीय मानचित्र क निर्माण किया जाता है ताकि बढती हुई जनसंख्या को नियोजित किया जा सके।

पाँचवीं अवस्था- पाँचवी अवस्था में नियोजन के कार्यों को वास्तव में कार्य रूप प्रदान किया जाता है। अर्थात् राजनैतिक, प्रशासनिक एवं न्यायिक अड़चनों को दूर किया जाता है और अंतिम बनाये ब्लूप्रिंट मानचित्र में थोड़ा-बहुत परिवर्तन करके उसे कार्यान्वित किया जाता है।

भारत में नगर नियोजन का इतिहास 

                     भारत में नगर नियोजन की इतिहास सिन्धु घाटी सभ्यता से प्रारंभ होती है क्योंकि सिन्धु घाटी सभ्यता के जिन स्थलों की खुदाई की गई है उन सभी स्थानों पर नियोजित नगर का प्रमाण मिला है। जैसे सड़के समकोण पर काटती थी। जल निकासी की उत्तम व्यवस्था थी। सड़कों के किनारे प्रकाश का उचित प्रबंध था।       

                            भारत में आधुनिक नगर नियोजन 20वीं शताब्दी से मानी जाती है। 20वीं सदी में हुए नगर नियोजन को भी दो भागों में बाँटा जा सकता है:-

(1) स्वतंत्रता के पूर्व हुए नगर नियोजन का कार्य 

(2) स्वतंत्रता के बाद हुए नगर नियोजन का कार्य

               स्वतंत्रता के पूर्व प्रत्येक बड़े अनियोजित नगर के पास  नियोजित नगर का निर्माण किया गया। इस नियोजित नगर में सिविल लाइन्स, सैनिक छावनी और प्रशासनिक केन्द्र हुआ करते थे। जैसे- दिल्ली के पास दिल्ली कैण्ट, वाराणसी में वाराणसी कैंट, बंगलोर में बंगलौर कैण्ट, पटना में दानापुर सैनिक छावनी क्षेत्र या कैंट इत्यादि।

            स्वतंत्रता के बाद और स्वतंत्रता के पूर्व किये गये नगर नियोजन के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि भारत में नियोजन कार्य की प्रवृति तीन प्रकार की रही है। जैसे:-

(1) वृतीय या अर्द्धवृतीय प्रतिरूप के आधार पर- ऐसे नियोजित नगर के केन्द्र में प्रशासनिक केन्द्र होता है और उसके चारों और अर्द्धवृताकार क्षेत्र में अधिवासीय बस्तियों का विकास किया जाता है।

Town Planning(2) अरीय प्रतिरूप या मकड़ी जाली प्रतिरूप- इस प्रकार के प्रतिरूप में नगर के कई केन्द्र विकसित किये जाते हैं और प्रत्येक नगर को मुख्य नगर से जोड़ दिया जाता है। प्रत्येक उपनगर को जोड़ने के क्रम में सड़के वृत्त के समान दिखाई देने लगती हैं। नई दिल्ली मकड़ी जाल प्रतिरूप पर आधारित नगर है जिसके केन्द्र में कनॉड पैलेस अवस्थित है। इसी तरह से मुम्बई में हुतात्मा चौक को केन्द्र मानते हुए अरीय प्रतिरूप पर आधारित नगर का विकास किया गया है। 

(3) आय‌ताकार प्रतिरूप- आयताकार प्रतिरूप प्रणाली में सड़‌कें, एक-दूसरे के समकोण पर काटती है। ब्रिटिश सरकार के द्वारा आजादी के बाद इसी प्रणाली पर आधारित नगर नियोजन का कार्य दिया जा रहा है। जैसे- जमशेदपुर, ईटानगर, दिसपुर, चण्डीगढ़, भुवनेश्वर इत्यादि सभी आयताकार प्रतिरूप पर आधारित है।

            इस तरह ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि भारत में नगर-नियोजन का इतिहास काफी लम्बा रहा है। वर्तमान समय में भारत के लगभग सभी नगरों में नियोजित नगर विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें सरकार एवं निजी क्षेत्र दोनों एक समान भूमिका निर्वहन क रहे हैं।


Read More:-

17. Problems of Mumbai Metropolis / मुम्बई महानगर की  समस्याएँ

17. Problems of Mumbai Metropolis

(मुम्बई महानगर की  समस्याएँ)



Q. मुम्बई महानगर की क्या समस्याएँ है और उनका समाधान करने के लिए क्या-क्या उपाय विचाराधीन है? (39वीं BPSC)

         नगरीय जनसंख्या विस्फोट के कारण सामान्य रूप से भारतीय नगरों में कई समस्याओं का अभ्युदय हुआ है। लेकिन महानगरों की स्थिति कुछ विशिष्ट है। मुम्बई भारत का सबसे बड़ा महानगर है जो महाराष्ट्र के पश्चिम में अरब सागर के तट पर माहिम नदी के किनारे अवस्थित है। यह नगर सात टापू और सात पर्वत के ऊपर अवस्थित है। इस नगर के पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में पश्चिमी घाट पर्वत अवस्थित है। इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण दिशा में एक संकरी पट्टी के रूप में हुआ है जिसे नीचे के मानचित्र में देखा जा सकता है।

Problems of Mumbai Metropolis

            मुम्बई महानगरीय नियोजन संस्था के अनुसार मुम्बई महानगर की निम्नलिखित समस्याएँ हैं:-

(1) अधिवासीय मकानों की जबड़‌दस्त  कमी

(2) मकानों में भारी जनसंख्या दबाव 

(3) नगरीय जीवन में भारी गिरावट

(4) काम करने के स्थानों का कुछ सड़क मार्गों के किनारे ही एक लम्बी दूरी तक फैला होना

(5) कुछ क्षेत्रों में भारी उद्योगों का जमाव एवं कुछ क्षेत्रों में अभाव

(6) अभिगमनकर्ताओं का भारी संख्या में आना। 

(7) प्रदूषण की समस्या।  जैसे- वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण की समस्या

(8) हवाई अड्डा, बंदरगाह, रेलवे स्टेशन, बसस्टैण्ड पर भारी भीड़-भाड़

 (9) विद्युत् तथा पानी की कमी तथा नगर निगम का बढ़ता टैक्स 

(10) खुले स्थानों और मनोरंजन साधनों का अभाव 

(11) भूमि की जबड़‌दस्त कमी और उनका बढ़ता हुआ कीमत

(12) मुम्बई नगर निगम के सीमावर्ती क्षेत्रों में भूमि पर अतिक्रमण की समस्या 

(13) लोगों में परस्पर सामंजस्य का अभाव एवं एकाकी जीवन 

(14) सामाजिक ढाँचे में भारी विषमता।

          उपरोक्त सभी समस्याएँ मुम्बई महानगर द्वारा पिछले 60-70 वर्षों में की गई कारगुजारियों का परिणाम है। इस समस्या से निपटने के लिए मुम्बई का प्रादेशिक मास्टर प्लान के तहत विकसित करने का योजना बनायी गयी है जिसका प्रमुख उद्देश्य है- मुम्बई तथा उसके प्रदेश में बढ़ती असमानताओं का दूर करना। मुम्बई महानगर के प्रत्येक क्षेत्रों में समुचित सुविधाओं का विकास करना, लोगों के जीवन-स्तर में सुधार लाना और मुम्बई महानगर के अनियंत्रित विकास को रोकना है। इन उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु “मुम्बई मास्टर प्लान” का निर्माण 21वीं शताब्दी के अन्त में संभावित जनसंख्या को आधार मानते हुए तैयार किया गया।

             ट्रांस, थाणे क्रीक क्षेत्र में एक नया नगर स्थापित किया जा रहा है। कल्याण, पोलसेट, बालखून, खपोली, मीरा भण्डार, आप्टे तुराडे कम्प्लेक्स को औद्योगिक नगरों को विकसित किया जा रहा है। सड़क और रेलमार्ग के बीच में समन्वय स्थापित कर नगर के अंदर और बाहर के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुधारा जा रहा है।

         मुम्बई नगर में बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने के लिए नवी मुम्बई का विकास किया जा रहा है। यह माहिम क्रीड के पूर्वी क्षेत्र पर स्थित है। नवी मुम्बई से कोलावा और बेलपुर सड़‌क का विकास किया गया है और कई रिहाइशी बस्ती और कई व्यापारिक क्षेत्रों का विकास किया गया है। चेम्बूर से वार्सी के बीच में रेलपुल सङ्‌क मार्ग का निर्माण किया गया है।

         मुम्बई में ऐसे नवीन सेक्टर का निर्माण किया जा रहा है जो आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त है तथा चार-पाँच सेक्टर के बीच में एक CBD की स्थापना की गई है। नगर के अन्दर तीन बड़े-2 व्यापारिक केन्द्र का निर्माण किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में खेल के मैदान एवं पार्कों का विकास किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में तथा खाली भूमि पर हरी पेटी का विकास किया गया है ताकि ध्वनि प्रदूषण तथा वायु प्रदूषण पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

           बदरगाहों पर भीड़-भाड़ को कम करने के लिए नवासेवा बंदरगाह और मँझगाँव डाकयार्ड का निर्माण किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर और रेलवे भीड़-भाड़ को कम करने के लिए मुम्बई उपनगरीय रेल तो चलाया गया ही है। इसके बावजूद मुम्बई को एक ओर कोंकण रेलवे से जोड़ दिया गया है। तथा दूसरी ओर मुम्बई हथा अहमदाबाद के बीच में बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है तथा मुम्बई उपनगरीय क्षेत्र में स्काई बस चलाने की भोजना है।

             हवाई अड्डों पर भीड़ को कम करने के लिए शान्ता क्रुज और सहार में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण किया गया है। मुम्बई महानगर का क्षैतिज विस्तार अब संभव नहीं है। इसलिए सरकार ने वहाँ पर उदग्र जनसंख्या विस्तार का निर्णय लिया है। 

         इस तरह ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि मुम्बई महानगर को विभिन्न प्रकार के समस्याओं से निजात दिलाने हेतु कई प्रकार एवं संरचनात्मक उपाय किये गये हैं।


Read More:-

 16. Urban Problem /नगरीय समस्या

16. Urban Problem /नगरीय समस्या



प्रश्न प्रारूप

1. भारतीय नगरों के आवास की मौलिक समस्या अल्पता नहीं वरन् अत्यन्त निम्न स्तर की गुणवता है।” स्पष्ट कीजिए। (39 BPSC)

2. मुम्बई महानगर के के लिए क्या समस्याएँ है? उनका समाधान के लिए क्या-क्या उपाय विधाराधीन है? (39 BPSC)

3. गंदी बस्ती तथा नगरीय आवास के मुख्य कारकों की व्याख्या कीजिए। (42वीं BPSC)

4. बिहार में गंदी बस्ती एवं नगरीय आवास के मुख्य कारणों की व्याख्या कीजिए। (44वीं BPSC)

5. झोपड़ बस्ती हमारे शहरों का विभाज्य अंग बन गया है। व्याख्या कीजिए (44वीं BPSC)

Urban Problem

        भारत में नगरीय जनसंख्या विस्फोट के कारण कई समस्याओं का अभ्युदय हुआ है। उनमें से दो समस्याएं सबसे प्रमुख है। प्रथम गंदी बस्ती का विकास और द्वितीय आवासों की कमी। इन दोनों समस्याओं में सबसे गंभीर समस्या गंदा बस्ती का विकास है। गंदी बस्ती उस अधिवासीय क्षेत्र को कहा जाता है जहाँ अस्वास्थकर अधिवास पाया जाता है।
       WHO ने गंदी बस्ती को परिभाषित करते हुए कहा है:- “ Slum is an area where is darkness disappearance and Poverty is occurred.” अर्थात जिस अधिवासीय क्षेत्र में गरीबी धुँधले बस्ती तथा घर के अन्दर अन्धेरा का साम्राज्य हो वैसे बस्ती को गंदी बस्ती कहते हैं। भारत में गंदी बस्तियों को अलग-2 नाम से जानते हैं। जैसे- मुम्बई में ‘चाल’, कोलकाता में ‘बस्ती’, कानपुर में अहाता, चेन्नई में चेरी’ और दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी कोलनी (JJ Colong) कहते हैं।

              भारत में सबसे बड़ा गंदी बस्ती का मुम्बाई में हुआ है जो धरावी के नाम से प्रसिद्ध है। यह मुम्बई के उत्तरी भाग में अवस्थित है। यहाँ औद्योगिक श्रमिक बड़े पैमाने पर अधिवासित होते हैं। यहाँ के अधिवासीय मकान ही चाल कहलाते हैं। इन चालों में लोग ऐसे कमरों में रहा करते हैं जहाँ कबूतर एवं मुर्गी भी नहीं पाली जा सकती है। प्रत्येक चाल पर पाँच-छः मंजिले इमारत होते हैं जिसमें प्रकाश और वायु की कोई व्यवस्था नहीं होती हैं। शैौचालय अत्यंत दूषित तथा बदबूदार होता है।

            गंदे पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं होती है। और कूड़ा-करकट गंदे पानी में बहते हुए नजर आते हैं। इन चालों में ऐसे परिवार होते हैं जो एक रक्त से संबंधित होते हैं। यहाँ समाज विरोधी तत्व सक्रिय रहते हैं और गंदी बस्तियाँ सामाजिक बुराइयों का अड्डा होता है।

           कोलकाता में गंदी अधिवासीय क्षेत्र को ‘बस्ती’ कहते हैं। कोलकाता भारत का दूसरा सबसे बड़ा गंदी बस्ती का क्षेत्र है। कोलकाता में गंदी बस्ती का निर्माण जूट मील मालिक एवं सरदारों ने किया है। इन बस्तियों के निर्माण के पीछे पैसा कमाना मुख्य उद्देश्य है। कोलकाता में इन बस्तियों का विकास बड़े-2 पूजीपतियों एवं मील मालिक के अट्टालिकाओं के इर्द गिर्द हुआ है। इन बस्तियों में बिजली, वायु, शौचालय एवं नाला इत्यादि का घोर अभाव है।

           कानपुर में “श्रमिक जांच समिति” ने कानपुर गंदी बस्ती का विशेषता बताते हुए कहा है कि इन बस्तियों में अपरिचित व्यक्तियों के लिए घुसना खरनाऊ होता है क्योंकि अनजान व्यक्ति उसमें घुसकर अपना हड्‌डी तोड़‌वा सकता है। यद्धपि गंदी बस्ती में रहने वाले व्यक्ति अक्सर कीड़े-मकोड़े, खटमल, जू, मच्छर इत्यादि से शिकार होते रहते हैं। इन बस्तियों के अन्दर नारकीय वातावरण होता है।

            चेन्नई में गंदी बस्ती का विकास हुआ है जो ‘चेरी’ के नाम से प्रसिद्ध है। चेरी में निर्मित मकान मिट्टी के होते हैं। इन मकानों का निर्माण लोगों ने स्वयं किया है। यहाँ मानव पशुओं से भी बदत्तर जीवन जीने के लिए अभ्यस्त है।

        दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी कोलनी (J. J. Colony) यमुना नदी के किनारे सहादरा, यमुना बाजार, किदवई नगर, त्रिलोकपुरी, जहाँगीरपुरी क्षेत्रों में हुआ है। झुग्गी-झोपड़ी में मकान कच्चे मिट्टी से या बाँस और पुराने पॉलिथीन के चादर से बने होते हैं। मकानों के चारों ओर कुड़ा-कड़‌कट के ढेर, यहाँ-वहाँ गंदे जल का जमाव, तंग गलियाँ पायी जाती है। सामान्य दिनों में सौचालय करते हुए लोग दिखाई देते हैं और गर्मी के दिनों में यहाँ आग लगने की घटना बड़े पैमाने पर होती है।

              उपरोक्त नगरों के गंदी बस्ती के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि भारत के गंदी बस्तियों में निम्न गुणवत्ता वाले मकानों की अधिकता होती हैं वहीं बाहर का पर्यावरणीय एवं सामाजिक वातावरण भी काफी दुषित होता है।

गंदी बस्ती के विकास के कारण

                 किसी भी नगर में गंदी बस्तियों के विकसित होने के निम्नलिखित कारण हैं; 

(1) औद्योगिकीकरण⇒ किसी स्थान पर उद्योगों के लगने से अचानक बड़ी संख्या में मजदुर आकर निवास करने लगते हैं। फलत: ये मजदूर कामचलाऊ मकान बनाकर अधिवासित होने लगते हैं। पुनः उद्योग के मालिक मजदूरो के अधिवासित होने के लिए निम्न स्तरीय मकानों का निर्माण कराकर मजदूरों को बसा देते है। जैसे- कोलकाता नगर के इर्द-गिर्द बड़े पैमाने पर जूट, सूती वस्त्र का उद्योग का विकास हुआ है। इन उद्योगों में बिहार, UP. झारखण्ड स्वयं पश्चिम बंगाल, असम, बांगलादेश से आगे मजदूर कार्य करते हैं और काम चलाऊ अधिवासीय बस्ती में अधिवासित होते हैं।

(2) ग्रामीण-नगरीय जनसंख्या स्थानान्तरण- स्वदेश नागया ने दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी का अध्ययन कर बताया कि यहाँ गंदी बस्ती के विकसित होने का प्रमुख कारण ग्रामीण नगरीय जनसंख्या स्थानान्तरण है। 

(3) गरीबी तथा कम किराया- नगरों में काम करने वाले मजदूर पेट भरने और शरीर ढकने से ज्यादा नहीं कमा पाते हैं जिसके कारण वे अच्छे मकानों में नहीं रह पाते हैं। गंदी बस्ती में कम किराया होने के कारण लोग मजबूरन अधिवासित होने के लिए बाध्य होते हैं।

(4) नगरों में मकानों का अभाव- जिस तेजी से नगरीय जनसंख्या हमें वृद्धि हो रही है। उस दर से मकानों का निर्माण नहीं हो रहा है जिसके कारण लोग गंदी बस्तियों में अधिवासित हो रहे हैं।

(5) मकान मालिकों की मानसिकता- मकान मालिक अधिक से अधिक किराया प्राप्त करने के फिराक में मकानों के देख-भाल में ध्यान नहीं देते हैं तथा मकानों में सुविधाओं का विकास नहीं करते है।

(6) अज्ञानता- गंदी बस्ती के प्रसार में अज्ञानता एवं अशिक्षा प्रमुख योगदान है। बाहरी क्षेत्रों से आये हुए लोग अज्ञानतावश एक स्थान पर झुण्डों में निवास करने लगते है। स्वास्थ, सफाई, बीमारी से निपटने हेतु सामूहिक प्रयास नहीं करते हैं। फलतः गंदी बस्तियों का विकास होता है।

(7) नगर नियोजन का अभाव⇒ भारत में कुछ नगरों के विकास के लिए मास्टर प्लान का  निर्माण किया गया है लेकिन कई ऐसे नगर हैं जिनके लिए कोई मास्टर प्लान नहीं है। मास्टर प्लान लागू होने का दर  काफी धीमी है जबकि नगरीय जनसंख्या वृद्धि की दर तीव्र है।

 (8) अन्य कारण- पारिवारिक कलह, धार्मिक रूढ़िवादिता, सामाजिक बहिष्कार एवं सामाजिक असुरक्षा, अधिकांश नगरों का पुराना होना, नगरों में सार्वजनिक सुविधाओं का आभाव होना, समय-2 पर प्राकृतिक आपदाओं का आना इत्यादि कुछ ऐसे कारण है जिसके चलते गंदी बस्तियों विकास होता है।

                 इस तरह ऊपर के लक्ष्यों से स्पष्ट है कि भारत में बस्तियों के विकास के पीछे कोई एकल कारण नहीं है बल्कि कई समेकित कारण जिम्मेदा हैं।


Read More:-

 4. COMPLETE EDUCATIONAL PSYCHOLOGY CAPSULE 4 / सम्पूर्ण शिक्षा मनोविज्ञान

 4. COMPLETE EDUCATIONAL PSYCHOLOGY CAPSULE 4

सम्पूर्ण शिक्षा मनोविज्ञान


4. COMPLETE EDUCATIONAL PSYCHOLOGY CAPSULE 4

एक नजर में इन्हें जरुर देखें
अधिगम के सिद्धान्त
            अधिगम मलतब कि “सीखना” एक कला है, परन्तु अधिगम एक प्रक्रिया भी है। जब आप किसी काम को करने की इच्छा रखते हैं, तो आपको उससे पहले उस कार्य को सीखना पड़ता है। उस कार्य को सीखने के लिए आपको एक निश्चित कर्म से या पद्धति से गुजरना होगा, इसे ही अधिगम कहा जाता हैं। विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने सीखने की कुछ सिद्धांत भी निर्धारित किए है। अतः किसी भी उद्दीपक के प्रति क्रमबद्ध प्रतिक्रिया की खोज को ही अधिगम का सिद्धांत कहते हैं।
“पावलव ने कुत्ता छोड़ा, थार्नडायिक की बिल्ली पर। 
स्किनर का चूहा मर गया, कोहलर के चिम्पैंजी पर।”
पावलव  का अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धान्त
प्रतिपादक – IP पावलव/ शरीर शास्त्री
निवासी – रूस
सिद्धान्त – 1904
नोबेल पुरुस्कार – 1904
प्रयोग  – कुत्ते पर
प्रमुख संकेत 
U.C.S.- UNCONDITIONAL SITIMULUS (स्वभाविक उददीपक अर्थात भोजन)
C.S.-  CONDITIONAL SITIMULUS (अस्वभाविक उददीपक  अर्थात  घण्टी की आवाज)
U.C.R.- UNCONDITIONAL RESPONSE (स्वभाविक अनुक्रिया अर्थात  लार)
C.R. – CONDITIONAL RESPOSE (अस्वभाविक अनुकूलित अनुक्रिया र्अथात अनुबंधित)
पावलव का अनुकूलित अनुक्रिया सिद्धान्त :-   इस सिद्धान्त का प्रतिपादन 1904 में पावलन ने एक कुत्ते पर किये प्रयोग से किया। प्रारम्भ में पावलव ने पाया कि भूखे कुत्ते को भोजन दिखाने से उसके मुँह में लार आ जाना स्वभाविक क्रिया है।  बाद में पावलव ने कई दिनो तक कुत्ते को घण्टी बजाकर खाना दिया। (घण्टी +खाना) प्रक्रिया कई दिनो तक दोहराने से पाया कि खाना एवं घण्टी के मध्य सम्बन्ध उत्पन्न हो जाता है एवं लार टपकना स्वभाविक क्रिया होती है।
                 पावलव ने इसके बाद घण्टी बजाई परन्तु खाना साथ में नहीं दिया तथा देखा कि कुत्ता स्वभाविक क्रिया (लार) करता है। 
पावलव के इस प्रयोग हम निम्न 3 चरणों में समझ सकते हैं-
प्रथम चरण = अनुकूलन से पूर्व ⇒  स्वभाविक उददीपक (भोजन) U.C.S अनुबंधित उद्दीपक ⇒ स्वभाविक अनुक्रिया (लार) अनानुबंधित अनुक्रिया U.C.R.
द्वितीय चरण  = अनुकूलन के दौरान ⇒ अस्वभाविक उद्दीपक (घण्टी ) C.R. ⇒ स्वभाविक उद्दीपक (भोजन) U.C.S. अनानुबंधित उददीपक ⇒ स्वभाविक अनुक्रिया (लार) अनानुबंधित अनुक्रिया U.C.R.
तृतीय चरण = अनुकूलन के बाद ⇒ अस्वभाविक उद्दीपक (घण्टी) C.S. अनुबंधित उद्दीपक ⇒ स्वभाविक अनुक्रिया (लार) अनुबंधित व C.R. अनुकूलित अनुक्रिया
Note : अनुकूलित अनुक्रिया:- अस्वभाविक उद्दीपक के प्रति स्वभाविक अनुक्रिया होना। 
पावलव अनुक्रिया सिद्धान्त के उपनाम
➡ शरीर शास्त्री का सिद्धान्त 
➡ शास्त्रीय अनुबंधन का सिद्धान्त
➡ क्लासिकल सिद्धान्त / अनुबंधन
➡ अनुबंधित अनुक्रिया का सिद्धान्त 
➡ सम्बन्ध प्रतिक्रिया का सिद्धान्त
➡ अनुकूलित अनुक्रिया का सिद्धान्त  
➡ अस्वभाविक अनुक्रिया का सिद्धान्त
पावलव अनुक्रिया सिद्धान्त का शैक्षिक महत्व – 
➡ भय निवारण में सहायक 
➡ सामाजीकरण में सहायक 
➡ अनुशासन विकसित करने में सहायक 
➡ गणित शिक्षण में सहायक
➡ अभिवृत्ति विकास में सहायक
➡ स्वभाव व आदत निर्माण में सहायक 
थार्नडाइक के सीखने के सिद्धान्त
प्रतिपादक – थार्नडाइक
वर्ष – 1913 ई० 
निवासी – U.S.A. (अमेरिका)
प्रयोग – बिल्ली पर (भूखी)
उद्दीपक – मांस/मछली का टुकड़ा
BOOK – Education Psychology
➡ अपने प्रयोग मे थार्नडाइक में एक भूखी बिल्ली को पिंजड़े में बन्द कर दिया और पिंजड़े के बाहर भोज्य सामग्री रख दी। बिल्ली के लिए भोजन उद्दीपक था, उद्दीपक के कारण उसमे प्रतिक्रिया आरम्भ हुई। बिल्ली ने बाहर निकलकर भोजन प्राप्त करने के लिए कई प्रयास किये, और पिंजड़े के अन्दर चारों ओर घूमकर कई पंजे मारे। प्रयत्न करते करते उसने अचानक उस तार को खींच लिया जिससे पिंजड़े का दरवाजा खुलता था। दोबारा फिर बिल्ली को बन्द करने पर उसे बाहर आने के लिए पहले से कम समय में सफलता मिल गयी। इसी प्रकार तीसरे व चौथे प्रयास में और भी कम प्रयत्नों में सफलता मिल गई। अंततः एक परिस्थिति आई जब वह एक बार में ही दरवाजा खोलकर बाहर आना सीख जाती है। इसलिए थार्नडाइक के इस सिद्धान्त को ‘प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धान्त’ भी कहा जाता है।
NOTE-
           एक विशेष स्थिति / उद्दीपक (Stimulus) होता है, जो उसे एक प्रकार की प्रतिक्रिया / अनुक्रिया (Response) करनें के लिए प्रेरित करती हैं।
थार्नडाइक सिद्धान्त के उपनाम
➡ प्रयास एवं त्रुटि का सिद्धान्त,
➡ प्रयत्न एवं भूल का सिद्धान्त,
➡ आवृत्ति का सिद्धान्त, 
➡ उद्दीपक, अनुक्रिया का सिद्धान्त,
➡ SR BOND का सिद्धान्त, 
➡ सम्बन्ध वाद का सिद्धान्त,
➡ अधिगम का बन्ध सिद्धान्त।
इस प्रकार एक विशिष्ट उद्दीपक का एक विशेष प्रकार की प्रतिक्रिया / अनुक्रिया से सम्बन्ध स्थापित होना SR-BOND कहलाता है। 
बिल्ली के समान ही बालक का चलना, चम्मच से खाना, जूते पहनना। 
वयस्क लोग भी ड्राईविंग, टाई की गाँठ, कोई खेल इसी सिद्धान्त के अनुसार सीखते है।
थार्नडाइक सिद्धान्त का शैक्षिक महत्व –
➡ बड़े व मन्दबुद्धि बालकों के लिए उपयोगी।
➡ धैर्य व परिश्रम के गुणों का विकास। 
➡ सफलता के प्रति आशा।
➡ कार्य की स्पष्ट धारणा।
➡ शिक्षा के प्रति रुचि।
➡ गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र आदि विषयों के लिए उपयोगी। 
➡ अनुभवों से लाभ उठाने की क्षमता का विकास।
स्किनर का क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धान्त
निवासी – U.S.A.
प्रतिपादक – बी. एफ. स्किनर
वर्ष – 1938
प्रयोग – चूहा (1938 व कबूतर 1943)
⇒ यह सिद्धान्त थार्नडाइक के प्रभाव के नियम पर आधारित है।
स्किनर ने अपने आधार पर बताया कि व्यक्ति, प्राणी सीखते समय दो प्रकार के व्यवहार करता है।
(A) एक प्रकार के व्यवहार में उद्दीपक की जानकारी होती है, इसे अनुक्रियात्मक व्यवहार और ज्ञात उद्दीपक के प्रति होने वाली अनुक्रिया प्रकाशित अनुक्रिया कहलाती है।
(B) दूसरे प्रकार के व्यवहार में उद्दीपक की जानकारी नहीं होती है। इसे क्रिया प्रसूत व्यवहार और अज्ञात उद्दीपक के प्रति होने वाली अनुक्रिया निर्गमित या उत्सर्जित क्रिया कहते हैं। 
स्किनर का परीक्षण:-
स्किनर ने अधिगम से सम्बन्धित अपने सिद्धान्त के प्रयोग के लिए एक विशेष बॉक्स बनाया जिसे स्किनर बॉक्स कहा जाता है।
स्किनर ने चूहे को अपने प्रयोग का विषय बनाया। इस बॉक्स में एक लीवर था, जिसके दबते ही खट की आवाज आती थी, इस लीवर का सम्बन्ध एक प्लेट से था, जिसमें खाने का टुकड़ा आ जाता था।
          वह खाना उसकी क्रिया के लिए पुनर्बलन का कार्य करता था। इस प्रयोग में चूहा भूखा होने पर बॉक्स के लीवर को दबाता, और उसे भोजन मिल जाता था।
इसी आधार पर स्किनर ने कहा कि यदि किसी क्रिया के बाद ‘लिवर’ कोई बल प्रदान करने वाला उद्दीपक ‘भोजन’ प्राप्त हो जाता है तो उस क्रिया की शक्ति में वृद्धि हो जाती है।
स्किनर का मत:–
(i) यदि इस प्रकार अनुक्रियाओं को पुनर्बलित कर दिया। जाये तो वे बलवति हो जाती है, और व्यवहार में स्थायी परिवर्तन लाती है।
(ii) अनुक्रिया के लिए सदैव उद्दीपक का होना आवश्यक नहीं है। कभी-कभी उद्दीपक की अनुपस्थिति में अनुक्रिया होती है। इसलिए स्किनर के बारे में कहा गया।
इन्होंने परम्परागत थ्योरी (S-R) को (R-S) थ्योरी में परिवर्तित कर दिया है।
स्किनर सिद्धान्त का शैक्षिक महत्व:-
➡ अवांछित व्यवहारों को नकारात्मक पुनर्बलन प्रदान करके रोका जा सकता है।
➡ विद्यार्थी को तत्काल पुनर्बलन देना चाहिए। 
➡ शिक्षार्थी का परिणाम शीघ्रातिशीघ्र घोषित करना चाहिए।
➡ अभिक्रमित अनुदेशन, कम्प्यूटर सहायक, शिक्षण मशीन आदि में पुनर्बलन देने के लिए इसी सिद्धान्त का प्रयोग किया जाता है।
➡ अध्यापक छात्रों के वांछित व्यवहार को प्रशंसा पुरुस्कार प्रोत्साहन व अपनी सहमति से पुनर्बलित कर दे तो ‘विद्यार्थी ऐसे व्यवहार को बार-बार करना चाहेगा।
स्किनर सिद्धान्त के उपनाम :-
➡ R-S सिद्धान्त
➡ सक्रिय अनुबंध का सिद्धान्त
➡ व्यवहारिक सिद्धान्त  
➡ नेमेन्तिक वाद का सिद्धान्त
➡ कार्यात्मक प्रतिबद्धता का सिद्धान्त
अभिक्रमित अनुदेशन
➡ एक रेखिय अभिक्रमित अनुदेशन:-
प्रतिपादक – BF स्किनर 
वर्ष – 1952
शाखीय अभिक्रमित अनुदेशन:-
प्रतिपादक- नार्मन ए क्राउड
वर्ष – 1960
मैथेमेटिक्स या अवरोधी अभिक्रमित अनुदेशन:-
प्रतिपादक – थामस एफ गिलबर्ट
वर्ष – 1962
नोट : भारत में पहली बार प्रयोग इलाहबाद में सन् 1969 में किया गया।
कोहलर का अर्न्तदृष्टि या सूझ का सिद्धान्त:-
प्रतिपादक – कोहलर, मेलस वर्दीमर
प्रयोग कर्ता – कोहलर (1912)
प्रयोग – चिम्पैजी/वनमानुस/सुल्तान 
वर्ष – 1912
प्रसिद्ध 1920
सहयोगी- कोफ्का
गैस्टालवाद- जर्मन भाषा का शब्द (सम्पूर्ण से अंश की ओर)
➡ गैस्टालवादियों के अनुसार सीखना प्रयास व त्रुटि के द्वारा न होकर सूझ के द्वारा होता है।
➡ सूझ से तात्पर्य अचानक उत्पन्न होने वाले एक ऐसे विचार से है, जो किसी समस्या का समाधान कर दें।
➡ सूझ द्वारा सीखने के अन्तर्गत प्राणी परिस्थितियों का भली प्रकार से अवलोकन करता है, तत्पश्चात अपनी प्रक्रिया/प्रतिक्रिया देता है।
➡ सूझ द्वारा सीखने के लिए बुद्धि की आवश्यकता होती है, और इस प्रकार के अधिगम में मस्तिष्क का सर्वाधिक प्रयोग होता है।
कोहर सिद्धान्त के उपनाम:-
➡ गेस्टाल का सिद्धान्त
➡ समग्रकार सिद्धान्त
➡ कोहलर का सिद्धान्त
➡ अन्तर्दृष्टि/सूझ का सिद्धान्त
जीन पियाजे का संज्ञानवादी सिद्धान्त
निवासी – स्विटजरलैण्ड
सहयोगी – बारबेल इन्हेलडर
➡ जीन पियाजे ने संज्ञानात्मक पक्ष पर बल देते हुए संज्ञानवादी विकास का प्रतिपादन किया इसलिए जीन पियाजे को विकासात्मक मनोविज्ञान का जनक माना जाता है।
➡ विकास प्रारम्भ होता है गर्भावस्था से जबकि संज्ञान विकास शैशवावस्था से प्रारम्भ होकर जीवन पर्यन्त चलता है।
➡ जीन पियाजे में मानव संज्ञान विकास चार अवस्थाओं में समझाया है-
(i) संवेदी पेशिय अवस्था (0-2 वर्ष)
(ii) पूर्व सक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष)
(iii) मूर्त सक्रियात्मक अवस्था (7- 11 वर्ष)
(iv) औपचारिक सक्रियात्मक अवस्था (12-15 वर्ष)
(i) संवेदी पेशिय अवस्था (0-2 वर्ष) – 
➡ इसे इन्द्रिय जनित अवस्था भी कहते हैं। इस अवस्था में शिशु अपनी संवेदनाओं व शारीरिक क्रियाओं के द्वारा सीखता है।
➡ वह वस्तुओं को देखकर, सुनकर, स्पर्शकर, गन्ध तथा स्वाद के माध्यम से ज्ञान ग्रहण करता है।
➡ इस अवस्था में शिशु अपने हाथ-पैरो को चलाना व शब्दों को बोलना सीख जाता है।
(ii) पूर्व सक्रियात्मक अवस्था (2-7 वर्ष) – 
➡ इस अवस्था में शिशु दूसरों के सम्पर्क व खिलौनो तथा अनुकरण के माध्यम से सीखता है।
➡ अक्षर लिखना, गिनती गिनना, रंग की पहिचान करना, हल्का भारी बताना इत्यादि सीख जाता है।
➡ माता-पिता की आज्ञा मानना, नाम बताना, छोटे-छोटे कार्यों में भाग लेना आदि सीख जाता है।
➡ इस अवस्था में बालक तार्किक चिन्तन करने योग्य नहीं होता इसलिए इसे अतार्किक चिन्तन की अवस्था कहते हैं।
(iii) मूर्त सक्रियात्मक अवस्था (7- 11 वर्ष) – 
➡ इसे वैचारिक अवस्था चिन्तन की तैयारी का काल भी कहलाता है। 
➡ इस अवस्था में चिन्तन की शुरूआत हो जाती है, लेकिन उसका चिन्तन केवल मूर्त (प्रत्यक्ष) वस्तुओं तक ही सीमित रहता है। इसलिए इसे मूर्त चिन्तन की अवस्था भी कहते है।
➡ इस अवस्था में बालक दो वस्तुओं के मध्य अन्तर करना, तुलना करना, समानता बताना, सही-गलत में भेद करना आदि सीख जाता है।
➡ इस अवस्था मे बालक दिन, तारीख, वर्ष, महीन आदि बताने के योग्य हो जाता है।
(iv) औपचारिक सक्रियात्मक अवस्था (12-15 वर्ष)
➡ इस अवस्था में किशोर मूर्त के साथ-साथ अमूर्त चिन्तन करने के योग्य भी हो जाता है, इसलिए इसे तार्किक अवस्था भी कहते हैं।
➡ इस अवस्था में चिन्तन करना, कल्पना करना, निरीक्षण करना समस्या, समाधान करना आदि मानसिक योग्यताओं का विकास हो जाता है।
PSYCHOLOGY CAPSULE 4
जीन पियाजे का शिक्षा में योगदान-
➡ बाल केन्द्रित शिक्षा पर बल दिया। 
➡ शिक्षक के पद को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक को बालक की समस्या का निदान करना चाहिए। 
➡ शिक्षा हेतु बालकों को उचित वातावरण प्रदान करना चाहिए।
जी पियाजे ने बुद्धि को जीव विज्ञान की स्कीमा की भाँति बताया है।
स्कीमा- मानसिक संरचना को व्यवहार गत समानान्तर प्रक्रिया जीव विज्ञान में स्कीमा कहलाती है, अर्थात किसी उद्दीपक के प्रति विश्वसनिय अनुक्रिया को स्लीमा कहते है।
नोट :  मैं आशा करता हूँ कि शिक्षा मनोविज्ञान से सम्बंधित सभी CAPSULE आपके परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामना करता हूँ।

8. Law of Primate City / प्रमुख नगर के नियम या प्रमुख शहर एवं श्रेणी आकार प्रणाली की संकल्पना

8. Law of Primate City

(प्रमुख नगर के नियम या प्रमुख शहर एवं श्रेणी आकार प्रणाली की संकल्पना)


           Law of Primate City

    प्राइमेट नगर की संकल्पना का श्रेय अमेरिकी भूगोलवेता माइक जैफरसन को जाता है। किसी भी भौगोलिक प्रदेश में मिलने वाला सबसे बड़ा नगर या प्रथम पदानुक्रम वाले नगर को ‘प्राथमिक नगर/ प्रमुख नगर/ प्राइमेट नगर’ कहते हैं।

          जैफरसन ने अपने नगरों के अध्ययन में पाया कि किसी देश का प्राइमेट सिटी उस देश के द्वितीयक पदानुक्रम वाला नगर के तुलना में दो या तीन गुणा अधिक बड़ा होता है।

         जैफरसन ने देखा कि 28 प्रमुख देशों में मिलने वाला प्राइमेट सिटी द्वितीयक नगर की तुलना में दो गुगा बड़ा था। जबकि 18 देशों में द्वितीयक नगर के तुलना में तीन गुणा बड़ा था। जैफरसन बताया कि प्राइमेट नगर अन्य नगरों की तुलना में अधिक कार्य को सम्पादित करते हैं। पुनः जैफरसन के प्राइमेट सिटी के संबंध में व्यक्त सिद्धांत में तीन तत्व प्रमुख हैं:-

(1) प्राइमेट सिटी का आकार द्वितीय नगर से अधिक बड़ा होता है।
(2) प्राइमेट सिटी किसी राष्ट्र के विकास के प्रवृति और प्रभाव का धोतक होता है।
(3) प्राइमेट सिटी एक बार जब बड़ा हो जाता है तो भविष्य में भी उसका आकार और प्रभाव में वृद्धि होते रहती है।
             
          जैफरसन महोदय ने इस नियम के सहारे 1939 ई० के नगरों के वितरण की व्याख्या काने हेतु प्रतिपादित किया। इस नियम के प्रतिपादन का सैद्धांतिक आधार यह है कि किसी भी वृहद भौगोलिक प्रदेश में वितरित नगर के बीच आकार का तुलनात्मक परीक्षण किया जाय। जैफरसन का यह सिद्धांत निम्नलिखित परिकल्पना पर आधारित है-
(1) किसी भी नगर का पदानुक्रम उस नगर में विकसित संगठन, आकार, प्रभाव और शक्ति को बताता है।
(2) नगर की शक्ति और प्रभाव नगर के आकार से सूचित होता है।
(3) विभिन्न जनसंख्या आकार नगरों के आकार में विभिन्नता को सुनिश्चित करता है। कुछ नगर में तीव्र गति से वृद्धि होने की प्रवृत्ति होती है।
             
             जैफरसन ने प्राथमिक नगरों की पहचान हेतु एक ‘प्राथमिक सूचकांक का विकास किया है। जैसे-
     
            दो नगरों का प्राथमिक सूचकांक = वृहद नगर की जनसंख्या / दूसरे बड़े नगर की जनसंख्या
                       
           जैफरसन का यह सिद्धांत अनुमानित पयर्वेक्षण पर आधारित था जिसके कारण उनके विचारों में कई विसंगतियाँ भी पायी जाती हैं और उन विसंगतियों को दूर करने के लिए कई नवीन विचार भी प्रस्तुत किये गए हैं। 1967 ई० में क्लार्क महोदय ने नगरों के वितरण की व्याख्या हेतु तथा प्राथमिक नगर के संबंध में एक अलग विचार प्रस्तुत किया।
         क्लार्क के अनुसार एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर को ही प्राथमिक नगर कहा जाना चाहिए। क्लार्क के विचार इस संदर्भ में अल्पतंत्रीय वितरण के विचार से प्रसिद्ध है।
          क्लार्क का विचार जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील जैसे देशों में पाये जाते हैं। पुनः नगरीय वितरण को व्याख्या करने हेतु कोटि-आकार सह-संबंध नियम भी प्रस्तुत किया गया है। इस नियम के अनुसार नगरों के आकार और उसके पदानुक्रम में गहरा संबंध होता है।
         इसके अनुसार किसी आदर्श भौगोलिक परिस्थिति में निम्न पदानुक्रम के नगर एक निश्चित कोटि-आकार नियम के अनुरूप विकसित होते हैं। अगर यह विकास इस नियम के अनुरूप नहीं है तो उस प्रदेश में अस्वस्थ नगरीकरण की प्रवृत्ति है।
        कोटि आका का नियम स्पीयर्समैन के कोटि आकार सह संबंध नियम पर आधारित है। इस नियम का सहारा लेते हुए अमेरिकी भूगोलवेता जिप्स ने निम्न सूत्र विकसित किया है:-
Pr = P1 / r
जहाँ,
Pr = निश्चित कोटि के नगर की अनुमानित जनसंख्या
P1 = प्राथमिक नगर की जनसंख्या
r = निश्चित किये गये कोटि या पदानुक्रम
                     
         1949 ई० में जी. के. जिफ महोदय ने अपने सूत्र का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित सांख्यिकीय मान निर्धारित किये। जैसे 1, 0.500, 0.333, 0.250, 0.200 । जिफ के अनुसार अगर पाँच प्रथम क्रम तक कोटि आकार नियम के पालन होता है तो आगे नगरों पर अपने आप यह नियम लागू हो जाता है। लेकिन जिफ ने यह नहीं बताया कि नगरों के कितने कोटि या पदानुक्रम हो सकते हैं।
           1959 ई० में स्टीवर्ट महोदय ने विश्व के 72 देशों में कार्य करने के बाद यह बताया कि निम्न स्तर के नगर के लिए कोटि आकार नियम का पालन करना आवश्यक नहीं है जितना कि प्रथम पाँच कोटि आकार नियमों के पालन के लिए आवश्यक है। क्योंकि किसी की भौगोलिक प्रदेश में विकसित प्रथम पाँच पदानुक्रम के नगर ही द्वितीयक एवं तृतीयक कार्यों के प्रमुख केन्द्र होते हैं।
        स्टीवर्ट महोदय ने यह भी बताया कि विकसित देशों में कोटि आकार का नियम पूर्णतः लागू होता है लेकिन लेटिन अमेरिका में यह देखने को मिलता है कि वहाँ की अधिकत्तर जनसंख्या उसके राजधानी नगर या प्राथमिक नगर में ही केन्द्रित हैं। इसका तात्पर्य है कि वहाँ प्राथमिक नगर ही चुम्बकीय आकर्षण का कार्य करते हैं।
          लेटिन अमेरिका, USA और जिप्स के द्वारा दिया गया औसत आकार का तुलनात्मक अध्ययन नीचे के तालिका में किया जा रहा है।-       
पदानुक्रम जिप्स का मान  USA का मान ब्राजील के पदानुक्रम का मान
1 1 1 1
2 0.500 0.435 0.210
3 0.333  0.310 0.210
4 0.250  0.200 0.105
5 0.200  0.169 0.079
               
           दिये गये तालिका से स्पष्ट होता है कि ब्राजील में सभी प्रकार की जनसंख्या के लिए प्राथमिक नगर ही आकर्षण का कार्य करते हैं। हैगेट के अनुसार किसी भी नगर के कार्यों की गहनता से प्राथमिक नगरों की पहचान की जाती है।
       पुन: प्राथमिक नगर के संबंध में दिये गए कोटि आकार का निगम भारत जैसे देश में भी प्राथमिक स्तर पर लागू होता है। जैसे:- भारत को गंगा के मैदान है लिए प्राथमिक नगर अलग होगा और पूर्व तटीय मैदान के लिए अलग होगी।
 
        पीटर हैगेट ने कहा कि बड़े देशों में प्रादेशिक नगरों के कोटि- आकार का निर्धारण किया जाना चाहिए। N.B.K. रेड्डी ने गोदावरी और कृष्णा के मैदानी क्षेत्रों का अध्ययन करते हुए बताया है कि यहाँ हैदराबाद जैसे विशाल नगर के बाद विजयवाड़ा जैसे छोटे नगर है जिसकी जनसंख्या 10 लाख है इसका परिणाम यह है कि प्रादेशिक स्तर पर पिछड़ेपन के कारण महानगर जनसंख्या के जमघट बन चुके हैं।
          कुछ प्रदेशों में एक ही आकार के दो नगर पाये जाते हैं। ऐसी स्थिति में प्राथमिक नगरों का निर्धारण काफी मुश्किल हो जाता है। जैसे ब्राजील के द०-पूर्वी भाग में स्थित साओ पोली & रियो द जेनरियो नगर। यहाँ साओ-पोलो की जनसंख्या अधिक है जबकि कार्यिक विभिन्नता रियो द जेनरियो में अधिक मिलती है।
          वस्तुतः स्वस्थ कोटि नियम का पालन तभी संभव है जब संपूर्ण प्रदेश में वातावरणीय समरूपता पायी जाती हो साथ ही आर्थिक सामाजिक विकास की प्रक्रिया संतुलित रूप से चल ही हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो उन प्रदेशों में प्राथमिक नगर के संबंध में प्रतिपादित नियम लागू नहीं होगा।

7. Internal Structure of Cities / नगरों की आन्तरिक संरचना

7. Internal Structure of Cities

(नगरों की आन्तरिक संरचना)


             Internal Structure of Cities
     
          नगरों की आन्तरिक संरचना का तात्पर्य नगर के आन्तरिक भागों में विकसित भौतिक तथा सांस्कृति स्वरूप से है। भूगोल यह मानता है कि नगर एक जीवित प्राणी के समान है, जो सदैव विकास तथा विस्तार की प्रवृति रखता है। इसी प्रवृत्ति के परिणामस्वरूप नगरों के आन्तरिक संरचना का विकास होता है। इसी संदर्भ में कुछ भूगोलवेताओं का मानना है कि नगरों की आन्तरिक संरचना की संकल्पना एक गत्यात्मक पहलू है जो मुख्यतः तीन कारकों से प्रभावित होती है:-
(1) भौतिक कारक
(2) मानवीय / सांस्कृतिक कारक
(3) नियोजन और प्रशासनिक पहलू
          नगरों के आन्तरिक संरचना नगर के अन्दर भूमि के उपयोग किये जाने के प्रतिरूप से है। भूगोलवेताओं ने कहा है कि नगरों का विकास केन्द्रीय स्थल पर होता है और सभी नगर द्वितीयक एवं तृतीयक कार्यों को सम्पन्न करते हैं। लेकिन सभी नगर एक समान द्वितीयक एवं तृतीयक कार्यों को सम्पन्न नहीं करते हैं। ये असमानता ही नगरों के आन्तरिक संरचना में विषमता उत्पन्न करते हैं। नगरों के आन्तरिक संरचना में उत्पन्न असमानता के सैद्धांतीकरण का कार्य किया है। इसके लिए चार निम्नलिखित सिद्धांत प्रतिपादित किये गये हैं:-
(1) सकेन्द्रीय वलय पेटी का सिद्धत (Concentric Zone Theory)- बर्गेस (1927 ई0)
(2) खण्ड सिद्धांत- हॉयट (1939 ई0)
(3) बहुनाभिक सिद्धांत- हैरिस तथा उल्मैन (1945 ई0)
(4) संयुक्त वृद्धि का सिद्धांत- गैरिसन (1962 ई0)
 
(1) सकेन्द्रीय वलय सिद्धांत
         सकेन्द्रीय वलय सिद्धांत का प्रतिपादन अमेरिकी समाजशास्त्री बर्गेस ने (1927 ई0) में शिकागो नगर का अध्ययन करने के बाद प्रस्तुत किया था। उन्होंने अपने सिद्धांत में कहा था कि नगरों की आन्तरिक संरचना सकेन्द्रीय वलय पेटी के समान होते हैं, जिसे नीचे के मॉडल में देखा जा सकता है।
 
INDEX
1 = केन्द्रीय बाजार क्षेत्र Central Business District (CBD) – केंद्रीय व्यापार जिला
2 = संक्रमण पेटी – अधिवास & व्यापार का कार्य साथ-साथ
3 = श्रमिकों के अधिवासीय क्षेत्र पेटी
4 = मध्यम एवं उच्च आय वर्ग के अधिवासीच पेटी
5 = अभिगमन के क्षेत्र
               
           बर्गेस ने दिये गये मॉडल के अनुसार ही नगरों के आन्तरिक संरचना विकसित होने की संभावना विकसित की है। उन्होंने प्रत्येक पेटी की विशेषता निम्नलिखित प्रकार से बताया है।
(1) CBD (Central Business District)⇒
          इसे केन्द्रीय बाजार या केन्द्रीय व्यापार जिला से सम्बोधित करते है। CBD शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग मरफी महोदय ने किया था। GBD वह क्षेत्र है जो नगर के केन्द्र में होता है। जमीन और मकान का किराया अधिक होता है। भूमि के चप्पे-चप्पे प्रयोग व्पायार के रूप में किया जाता है। मकानें बहुमंजिले होते हैं। दिन में भीड़-भाड़ू लेकिन रात में शुन्य -शान का क्षेत्र होता है। रात में स्ट्रीट लाईट चौकीदार कुछ विश्विप्त लोग (पागल) और नगर निगम की सफाई की गाड़ियाँ दिखाई देती हैं। इस क्षेत्र को शिकागो में Loop, न्यूयॉर्क में Up and down Town तथा पीटरसबर्ग में ‘गोल्डेन टेम्पल’ के नाम से जानते हैं।
(2) संक्रमण पेटी⇒ 
              यह पेटी CBD के चारों ओर विकसित होता है। यह वह क्षेत्र है जहाँ पर व्यापार एवं अधिवास का कार्य साथ-साथ किया जाता है। अनियोजन इसकी एक सामान्य विशेषता है।
(3) श्रमिक या निम्न आय वर्ग की पेटी⇒ 
         यह तीसरी पेटी है जो संक्रमण पेटी के चारों ओर विकसित होती है। श्रमिक वर्ग के लोग तीसरी पेटी में निवास करते हैं क्योंकि यहाँ पर एक ओर अधिवासीय खर्च कम पड़ता है और दूसरी तरफ केन्द्रीय बस्ती तक पहुँचने में भाड़ा और समय कम लगता है।
(4) मध्यम और उच्च आय वर्ग की पेटी⇒ 
              इसका विकास चौथी पेटी के रूप में होता है क्योंकि यहाँ पर बसाव के लिए अधिक भूमि उपलब्ध होता है स्वच्छ और खुला वातावरण होता है। इनके पास परिवहन क्षमता अधिक होता है। इसलिए वे सार्वजनिक और निजी परिवहन का सफलतापूर्वक उपयोग कर लेते हैं।
(5) अभिगमन की पेटी⇒ 
           यह पाँचवाँ और अंतिम पेटी है। यहाँ दैनिक अभिगमन करने वाले लोग रहते हैं। कहीं-2 पर उच्च श्रेणी के रिहायसी मकान दिखाई देते हैं। सर्वत्र निर्माण का कार्य दिखाई देता है। बीच-बीच में दुग्ध व्यवसाय या सब्जी व्यवसाय का व्यापार करने वाले लोग दिखाई देते है।
           
       बर्गेस महोदय ने बताया है कि अगर नगरों का तेजी से बिस्तार हो रहा हो तो चार अन्य पेटियाँ भी मिल सकती है। पुन: 5वाँ पेटी (अभिगमन की पेटी), 9वाँ पेटी में चला जाता है। चार सांभावित पेटी को शामिल कर लिये जाने के बाद क्रमश: निम्नलिखित 9 पेटियों का विकास होता है:-
(1) CBD
(2) संक्रमण पेटी
(3) श्रमिकों की पेटी
(4) मध्यम और उच्च वर्ग की पेटी
(5) भारी उद्योग की पेटी
(6) अधिवासीय पेटी
(7) सीमान्त बाजार
(8) औद्योगिक उपनगरीय क्षेत्र
(9) अभिगमन की पेटी
                  उपरोक्त 9वीं पेटियों का विकास शिकागो नगर के अन्दर हुआ है।
आलोचना
(1) बर्गेस ने जिस ज्यामितीय नियम के आधार पर संकेन्द्रीय वलय पेटी के विकास की संभवना व्यक्त किया है वह संभव नहीं है क्योंकि नगर के अन्दर से गुजरने वाला सड़‌क नदी, पुल इत्यादि नगर की आन्तरिक संरचना को प्रभावित कर देते हैं।
(2) नगरों की आन्तरिक संरचना पर भौतिक कारकों का भी प्रभाव पड़ता है जिसकी चर्चा बर्गेस ने नहीं किया है।
(3) एक ही नगर को आधार मानकर पूरे विश्व के नगरों की आन्तरिक संरचना का अध्ययन किसी भी दृष्टिकोण में औचित्य दिखाई नहीं पड़ता।
(4) विकासशील देशों के CBD में अधिवास का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता है, पुनः पूर्वी यूरोप के नगर के केन्द्र सांस्कृतिक जमघट के केन्द्र होते हैं।
(5) इस सिद्धांत के सबसे बड़े आलोचक हॉयट महोदय हुए जिन्होंने बताया कि नगरों की आन्तरिक संरचना का विकास सकेन्द्रीय पेटी के रूप में न होकर खण्डीय होता है।
(6) डिक्सन महोदय में पेरिस का अध्ययन करते हुए बताया कि उसकी संरचना संकेन्द्रीय नहीं हैं बल्कि तारा द्वारा प्रतिरूप में हुआ है।
निष्कर्ष-
       उपरोक्त आलोचनाओं के बावजूद यह सिद्धांत नगरों की आन्तरिक संरचना का अध्ययन एवं सैद्धान्तीकरण करने का प्रथम प्रयास था जिसकी सराहना मुक्त्त रूप से सभी भूगोलवेताओं ने किया है।
 
2. खण्ड सिद्धान्त (Sector Theory):
               
             इसका प्रतिपादित अमेरिकी समाजशास्त्री होयट महोदय द्वारा 1939 ई. में किया गया था। इसका अध्ययन 142 अमेरिकी नगरों पर आधारित था।
मान्यताएँ : 
     
      होयट का सिद्धान्त इस मान्यता पर आधारित है कि-
(i) नगरों की संरचनात्मक फैलाव में केन्द्रीय बाजार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
(ii) सभी कार्यों की प्रकृति होती है कि वे केन्द्रीय बाजार तक सहज पहुँच रखते हो। अतः केन्द्रीय बाजार से निकलने वाले मुख्य पथ के किनारे विभिन्न प्रकार के कार्यों का फैलाव होने लगता है।
(iii) नगर के मध्य वाणिज्य तथा व्यापार के कार्य होते है और यह वृत्ताकार प्रवृत्ति में होता है।
(iv) नगरों का विकास एक वृत्त के रूप में होता है जिसके आन्तरिक भाग संकेन्द्रीय पेटी के रूप में नहीं बल्कि कई खण्डों में विकसित होते है।
               
         होयट के अनुसार नगर में पांच प्रकार के खण्ड देखने को मिलते हैं।
1. केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र
2. थोक पैमाने पर हल्के विनिर्माण उद्योग
3. निम्न श्रेणी रिहाइशी क्षेत्र
4. मध्यम श्रेणी रिहाइशी क्षेत्र
5. उच्च श्रेणी रिहाइशी क्षेत्र
               
             होयट के अनुसार सड़क मार्ग के किनारे उच्च आय वर्ग की बस्ती होता है। इसके किनारे मध्यम आय वर्ग की बस्ती विकसित होती है और दो मध्यम आय वर्ग के बीच एक उच्च आय वर्ग की खण्ड विकसित होती है। होयट के अनुसार उच्च आय वर्ग के बस्ती का विकास निम्नलिखित तीन प्रवृत्तियों के अनुसार होती है:-
(i) नगर लम्बवत् रूप (Vertical Expansion) से बढ़ सकता है। एक परिवार वाले मकान एक से अधिक परिवार वाले मकानों में परिवर्तित हो जाते हैं।
(ii) मकान खाली पड़े प्लाटों पर भी बनने लगते हैं। इस प्रकार बस्तियों के बीच में खाली हुआ भाग मकानों से घिर जाता है।
(iii) जब नगर पर जनसंख्या का दबाव पड़ता है तब मकान नगरीय सीमा को धक्का देकर बाहर की ओर बढ़ जाते हैं। इस प्रकार का विस्तार अपकेन्द्रीय विस्तार कहलाता है। अपकेन्द्रीय विस्तार के भी तीन रूप होते हैं-
(a) ध्रुवीय विकास
(b) एकाकी बस्तियां और
(c) एकाकी बस्तियों का मिलाप।
          होयट महोदय ने हल्के उद्योगों की स्थापना करें। पुन: होयट कहा है कि सभी पेटियों का बाहर फैलाव भी होता है। अर्थात् जनसंख्या जैसे-जैसे बढ़ेगी पेटी भी बाहर की ओर फैलता जाएगा। इतना ही नहीं नवीन खण्डों का भी निर्माण होता है। जैसे- यदि किसी नगर में बृहद् उद्योग की स्थापना होगी तो उसके लिए एक खण्ड विकसित होंगे जो दूसरे या तीस खण्ड के ऊपर होगी। चौथे खण्ड के ऊपर अधिवासीय उपनगर विकसित होगा जिसमें मध्य व उच्च वर्ग के लोग होंगे। पांचवे खण्ड के ऊपर अधिवासित खण्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा खण्ड विकसित होंगे।
आलोचनाएँ
(i) यह सिद्धांत महानगरों के लिए उपयोगी नहीं हैं बल्कि छोटे एवं मध्यम आकार के औद्योगिक नगरों पर लागु होता है।
(ii) वर्तमान नगर नियोजन में उच्चवर्गीय अधिवासीय क्षेत्र को उच्च वर्ग से दूर रखा जाता है।
(iii) इस सिद्धान्त के विश्लेषण से स्पष्ट है कि नगर का मुख्य कार्य अधिवास है जबकि ऐसा नहीं है।
               
            जहाँ तक भारत का प्रश्न है भारतीय नगरों में पूर्णरूपेण खण्डीय विकास की प्रवृत्ति नहीं है लेकिन औपनिवेशिक काल में कुछ नगरों में खण्डीय प्रवृत्ति भी ऐसा इसलिए कि वे लोग भारतीयों के साथ मिश्रित नहीं होना चाहते थे। वाराणसी में खण्डीय प्रवृत्ति विकसित हुई थी। इस प्रकार ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि वर्तमान में इस सिद्धांत की उपयोगिता नहीं के बराबर है।
 
3. बहुनाभिक सिद्धान्त (Muittiple Nuclei Theory) :
             
            इस सिद्धान्त का प्रतिपादन 1945 ई. में हैरिस तथा उल्मैन महोदय ने किया है। ये दोनों भूगोलवेत्ता थे जिन्होंने भौगोलिक सन्दर्भ में नगरों के आन्तरिक संरचना को स्पष्ट करने का प्रयास किया है। इसके निर्धारण में नगर के अधिवासीय कार्यों के अलावे उसके आर्थिक कार्य और परिवहन मार्गों के प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। बहुनाभिक सिद्धांत के अनुसार, किसी नगर का विकास केवल एक ही केन्द्र पर नहीं बल्कि कई केन्द्रों पर होता है।
मान्यताएँ :
         
        हैरिस तथा उल्मैन द्वारा विकसित मॉडल निम्नलिखित मान्यताओं पर आधारित है-
(1) यह सिद्धान्त इस मान्यता पर आधारित है कि नगर के प्रत्येक कार्यों का विकास निजी स्थानीय गुणां के कारण निकसित होती है। वह दूसरे पर आधारित नहीं होता है। चूंकि प्रत्येक कार्य के अपने आगे बढ़ने की शक्ति होती है, इसलिए प्रत्येक कार्य एक नाभिक केन्द्र का निर्माण करता है और इसी आधार पर उसे बहुनाभिक सिद्धांत कहा गया है।
(2) कुछ नगरीय क्षेत्रों का विकास विशिष्ट सुविधाओं के आधार पर होता है। जैसे- भारी उद्योग का विकास रेल परिवहन सुविधा के कारण होता है।
(3) कई कार्य एक-दूसरे के पूरक होते हैं। अत: उसका विकास एक-दुसरे के अगल-बगल में होता है। जैसे-अधिकांश वाणिज्यिक बैंक,का विकास CBD में होता है।
(4) कई नगरीय कार्य एक दूसरे के कार्य से विलगाव रखते है अर्थात् एक-दूसरे के अगल-बगल विकसित नहीं होते। जैसे- उच्च आय वर्ग की बस्ती और औद्योगिक बस्ती, उच्च आय वर्गीय बस्ती और गन्दी बस्ती अगल-बगल में विकसित नहीं होते हैं।
(5) कुछ ऐसे भी कार्य होते है जो अधिक आर्थिक लगान नहीं दे सकते है: अतः उनका विकास नगर के बाह्य क्षेत्रों में कम किराए के मकान पर होता है। जैसे – विश्वविद्यालय, हॉस्पीटल, प्रशासनिक।
       
            उपरोक्त मान्यताओं के आधार पर निम्न मानचित्र दिया गया है-
1. केन्द्रीय व्यापारिक केन्द्र
2. थोक पैमाने पर हल्के निर्माण उद्योग
3. निम्न श्रेणी रिहाइशी क्षेत्र
4. मध्यम श्रेणी रिहाइशी क्षेत्र
5. उच्च श्रेणी रिहाइशी क्षेत्र
6. भारी निर्माण उद्योग
7. भारी व्यापारिक पेटी
8. रिहाइशी उपनगर
9. औद्योगिक उपनगर
10. अभिगमनकर्ताओं की पेटी
आलोचनाएँ:
(i) यह सिद्धान्त सिर्फ महानगरों पर ही लागू होता है, छोटे नगरों के लिए उपयोगी नहीं है।
(ii) यह सिद्धान फैलाव के नियमों पर आधारित नहीं है। बल्कि वस्तुस्थिति का अधिक विश्लेषण करता है।
नोट: रिहाइशी = आवास
(iii) यह मूलतः पश्चिमी देशों के लिए उपयोगी है।
(iv) सिद्धान्त सभी प्रकार के कार्यों के मध्य नाभीय चरित्र की अपेक्षा रखता है जो यथार्थ में सभी क्षेत्र में संभव नहीं है।
(v) भारत जैसे देशों में बहुनाभिक सिद्धांत में वृद्धि की प्रवृत्ति तो है फिर भी यहां सकेन्द्रीय वलय प्रवृत्ति अधिक सशक्त है। नियोजित दिल्ली तथा स्वतंत्रता के बाद विकसित कलकत्ता में बहुनाभिक प्रवृति देखने को मिलता है।
(vi) हैरिस तथा उल्मेन ने यह भी बताया कि नगरीय कार्यिक केन्द्रों में परिवर्तन भी होता है। जैसे –
(1) पुराने उपांत अधिवासीय क्षेत्र का परिवर्तन उपनगरीय बस्ती में होता है।
(2) पुराने औद्योगिक बस्ती का परिवर्तन निम्न आय वर्ग औद्योगिक श्रमिकों के अधिवास क्षेत्र में हो जाता है।
(3) पुराने कम आय वर्ग के क्षेत्र या तो गंदी बस्ती में बदल जाते हैं या हल्के उद्योग वाले क्षेत्र हो जाते हैं।
4. संयुक्त वृद्धि सिद्धान्त (Fused Growth Theory):
           इसका प्रतिपादन अमेरिकी भूगोलवेत्ता गैरिसन में 1962 ई. में कलकत्ता महानगर के सन्दर्भ में किया। गैरिसन के अनुसार ‘विकासशील देशों के महानगरों की तुलना में विकसित देशों की संरचनात्मक प्रवृत्ति भिन्न होती है। विकासशील देशों में प्रारम्भिक नगरीय विकास संकेन्द्रीय था, औपनिवेशिक युग में यह खण्डीय हो गया तथा 1900 के बाद अर्थात् नगरीय विस्फोट के बाद बहुनाभिक हो गया है।
मान्यताएँ :
     गैरिसन का मत है कि नगरों के विकास में संकेन्द्रीय वलय प्रतिरूप खण्ड प्रतिरूप और बहुनाभिक प्रतिरूप तीनों एक दूसरे से नितान्त पृथक नहीं होते हैं बल्कि प्रत्येक मॉडल में शेष दो मंडलों का रूप भी कुछ-न-कुछ अंशों में देखने को मिलता है। इस प्रकार कोई भी एक नगर तीनों प्रकार का मिश्रित प्रतिरूप रखता है तथा उसमें उद्योगों और रिहाइशी केन्द्रों के पृथक-पृथक सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी खण्ड स्थापित हो जाते हैं।
आलोचना:-
(1) यह सिद्धान्त पूर्व के तीन सिद्धान्तों की उपयोगिता को लागू करते हैं।
(2) इसका संरचनात्मक स्वरूप जनसंख्या दबाव का परिणाम है। इससे स्पष्ट है कि अगर ये दबाव न होते तो इस प्रकार की संरचना का निकास नहीं हो।
(3) यह सिद्धांत नगर के अनियोजित चरित्र को स्पष्ट करता है। इसमें विकास की वैज्ञानिकता का अभाव है।
(4) यह छोटे नगरों की संरचना को स्पष्ट नहीं करता है फिर भी विकासशील देशों के महानगरों की आन्तरिक संरचना की अत्यंत ही उपयोगी व्याख्या करता जवत (करांची आदि शहरों के लिए अत्यंत ही उपयोगी व्याख्या करता है।
निष्कर्ष:- 

        ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि कोई भी सिद्धांत पूर्णरूप से मान्यता नहीं रखता है। प्रत्येक सिद्धांतो की कुछ सीमाएं हैं तथा प्रत्येक सिद्धांत कुछ विशेष परिस्थितियों में ही उपयोगी प्रतीत होता है। वस्तुतः सभी सिद्धान्तों के अनुरूप उदाहरण मिलते है। यही कारण है कि नगरों की आन्तरिक संरचना के लिए कोई भी सर्वमान्य सिद्धान्त विकसित नहीं जा सकता है फिर भी विकसित देशों के नियोजित नगरों पर प्रथम दो सिद्धांत बहुत हद तक लागू होते है। विकसित देशों के महानगरों प तीसरे सिद्धांत की भी उपयोगिता है जबकि विकासशील देशों के महानगरों में चौथे सिद्धांत की उपयोगिता प्रतीत होती है।


Read More:-

6. Internal Structure of Indian Cities / भारतीय नगरों की आंतरिक संरचना

6. Internal Structure of Indian Cities 

(भारतीय नगरों की आंतरिक संरचना)


प्रश्न प्रारूप

Q.भारत के प्राचीन, मध्ययुगीन तथा ब्रिटिश नगरों से विशिष्ट उदाहरण देते हुए उसके आंतरिक संरचना के विकास का परीक्षण कीजिए। 

Q. भारतीय नगरों की आन्तरिक संरचना से आप क्या समझते है?

Q. नगरों की आन्तरिक संरचना से आप क्या समझते है? Internal Structure of Indian Cities

        नगरों की आंतरिक संरचना का तात्पर्य नगर की उस व्यवस्था से है जिसमें नगरों की विन्यास प्रणाली और नगरों के कार्यिक प्रारूप का अध्ययन किया जाता है। किसी भी नगर का विकास किसी न किसी केन्द्रीय(चौराहा) स्थल पर होता है तथा नगरों के आन्तरिक संरचना की एक निश्चित प्रवृत्ति होती है। इन्हीं प्रवृतियों को कई भूगोलवेताओं ने सैद्धांतीकरण करने का प्रयास किया है। इनमें बर्गेस, हायड, उल्मान, हेरीस तथा गैरीसन जैसे भूगोलवेताओं का नाम उल्लेखनीय है। इन भूगोलवेताओं ने भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना का अध्ययन कर विकसित देशों के नगरों की आन्तरिक संरचना का अध्ययन कर सैद्धांतीकरण करने का प्रयास किया था।

भारतीय नगरों के आंतरिक संरचना को प्रभावित करने वाले कारक

      भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना पर निम्नलिखित कारकों का व्यापक प्रभाव पड़ा है।

(1) धार्मिक कार्य-

       धार्मिक कार्यों का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है। जैसे- वाराणसी, गया, मथुरा, मदुरई इत्यादि। धार्मिक स्थल से प्रत्येक लोग जुड़े रहना चाहते हैं। इसलिए ऐसे नगरों में संकरी और अनियोजित सड़क प्रणाली विकास हुआ है। भारत के अधिकांश प्राचीनकालीन नगर इसी प्रकार के उदा० प्रस्तुत करते हैं।

(2) धर्म तथा प्रशासन-

      मध्यकाल में नगरों की आंतरिक संरचना पर धर्म एवं प्रशासन दोनों का प्रभाव देखा जा सकता है। जैसे- फतेरपुर सिकरी, आगरा का किला, दिल्ली का लाल किला, जौनपुर, विजयनगर, इत्यादि नगरों पर प्रशासनिक प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

(3) औपनिवेशिक संस्कृति-
      भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना पर औपनिवेशिक संस्कृति का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है। औपनिवेशिक काल मे नियोजित एवं अनियोजित दोनों प्रकार के नगरों का विकास हुआ।इस काल में प्रत्येक अनियोजित नगर के पास नियोजित नजर देखने को मिलती है। अंग्रेजों ने अनियोजित नगर के पास ब्रिटिश अधिकारियों को रहने हेतु, सैनिक छावनी एवं प्रशासनिक कार्य हेतु नियोजित नगरों का विकास किया।

(4) ग्रामीण-नगरीय स्थानान्तरण- 

         भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना पर ग्रामीण नगरीण जनसंख्या स्थानान्तरण का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसके चलते नगरों में जनसंख्या विस्फोट हुआ है जिसके चलते गंदी बस्ती का विकास तेजी से हो रहा है।

(5) राजनीतिक व प्रशासनिक निर्णय-

     भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना पर राजनैतिक एवं प्रशासनिक निर्णय का भी प्रभाव देखा जा सकता है। जैसे- स्वतंत्रता के बाद नगरों के विकास के लिए “मास्टर प्लान बनाये गये। इसके लागू होने के कारण ही नगरों के बाहरी क्षेत्रों में नियोजित संरचना दिखाई देती है।

(6) सामाजिक एवं सांस्कृकृतिक कारक- 

      भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों का भी प्रभाव देखा जाता है। इन कारकों के कारण सामाजिक विलगाव पर आधारित अधिवासीय क्षेत्र देखने को मिलता है। जैसे- उत्तर भारत के प्रत्येक नगर में बंगालियों का एक अलग मुहल्ला मिलता है।

(7) द्वितीयक व तृतीयक आर्थिक गतिविधियाँ-

      भारतीय नगरों पर द्वितीय एवं तृतीयक आर्थिक गतिविधियों का भी स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है। आजादी के बाद भारत में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास के कारण औद्योगिक नगरों का विकास  हुआ है। जैसे- बोकारो, गांधीनगर, ईटानगर, भुवनेश्वर, राउरकेला, दिसपुर इत्यादि।

(8) ग्रामीण संस्कृति का प्रभाव- 

       भारतीय नगरों का विकास प्राय: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हुआ है और ग्रामीण क्षेत्र नगरों का सेवा किया करते है। ग्रामीण लोग नगरों में आकर ग्रामीण परिवेश के आधार पर ही आन्तरिक संरचना विकसित करते हैं।

भारतीय नगरों की आन्तरिक संरचना की विशेषता

      उपरोक्त कारकों के प्रभाव से भारतीय नगरों में निम्नलिखित विशेषताएं दिखाई देती है:-

(1) विकसित देशों में प्रत्येक नगर के मध्य CBD (Central Business District) दिखाई देता है और यह क्षेत्र अट्टालिकाओं का क्षेत्र होता है। यहाँ वाणिज्य, व्यापार थोक मूल्य, खुदरा मूल्य पर आधारित दुकानें होती हैं। रात में CBD खाली हो जाता है। यद्यपि भारत में CBD का विकास हुआ है। तथापि यह अट्टालिकाओं का क्षेत्र नहीं होता है तथा निचले तल्ले पर व्यापार और ऊपरी मंजिल पर अधिवास के रूप में प्रयोग किया जाता है। 

(2) विकसित देशों के नगर में नगर के केन्द्र से ज्यों-2 बाहर की ओर निकलते हैं त्यों-2 मकानों की ऊँचाई में कमी आते जाती है। लेकिन भारतीय नगरों में ऐसी कोई प्रकृति नहीं पायी जाती है।

(3) भारतीय नगरों में अधिवासीय क्षेत्र सामान्यत: मिश्रित रूप में पायी जाती है। अर्थात यहाँ सभी आय वर्ग के लोग साथ-2 अधिवासित होते हैं। 

(5) यहाँ के नगरों में अधिक आयु वाले मकान देखने को मिलते  और उनमें भी मकान निम्न स्तरीय होता।

(6) भारतीय नगरों में सघन जनसंख्या देखने को मिलती है।

(7) भारतीय नगरों में कार्यों की विशिष्टता के आधार पर नगरीय बस्तियाँ कम ही दिखाई देती है।

भारतीय नगरों की आंतरिक संरचना का भूगोलवेताओ द्वारा अध्ययन

        भारतीय नगरों की आन्तरिक संरचना का कई भूगोलवेताओं ने अध्ययन किया है जिनमें तीन का अध्ययन महत्त्वपूर्ण है:-

(1) गैरीसन का अध्ययन

(2) अशोकदत्ता का अध्ययन 

(3) डॉ. कुसुमलता का अध्ययन

(1) गैरीसन का अध्ययन 

        गैरीसन एक अमेरिकी भूगोलवेता थे जिन्होंने 1962ई० में कोलकाता नगर के आन्तरिक संरचना का अध्ययन किया और उन्होंने “संयुक्त वृद्धि का सिद्धांत” प्रतिपादित किया। उन्होंने बताया कि एक ही नगर में सकेन्द्रीय वलय पेटी या संकेन्द्रीय वलय प्रतिरूप, खण्डीय प्रतिरूप देखने को मिलता है। गैरीसन ने कहा कि वैसा नगर जिसका विकास लम्बी अवधि से हो रहा हो वहाँ तीनों प्रकार के प्रतिरूप मिलते हैं। उन्हेंने कहा कि कोलकाता महानगर में सबसे पहले सकेंद्रीय पेटियों का विकास हुआ और अंत में बहुनाभिक पेटी का विकास हुआ।

      गैरीसन ने बताया कोलकाता में 1887ई० तक सकेन्द्रीय विकास की प्रवृति थी। 1887ई०-1947ई० के बीच सकेन्द्रीय वलय पेटी और खण्डीय प्रतिरूप के विकास की प्रवृति थी और स्वतंत्रता के बाद बहुनाभिक विकास की प्रवृति है।

      गैरीसन के अध्ययन को आधार मानते हुए कानपुर, वाराणसी, बंगलौर एवं नगरीय जनसंख्या विस्फोट वाले नगरों का जब अध्ययन किया गया तो पाया गया कि उपरोक्त सभी नगरों का विकास गैरीसन के सिद्धांत के अनुरूप हुआ है। लेकिन गैरीसन का मॉडल भारत के छोटे नगरों पर लागू नहीं होता है, इसलिए अन्य अध्ययन आवश्यक था।

(2) अशोकदता का अध्ययन

          A.K. एक्रोन विश्वविद्यालय, USA में प्रो० थे। उन्होंने भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना का अध्ययन कर 1974ई० में शोध-पत्र प्रस्तुत किया। उनके अनुसार भारतीय नगरों की आन्तरिक संरचना का निम्नलिखित प्रतिरूप दिखाई देता है।

(1) कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई जैसे ब्रिटिशकालीन महानगरों में पश्चिमी देशों के समान ही नगर के केन्द्र में CBD का विकास हुआ है। लेकिन साथ-2 अधिवासीय क्षेत्र का भी विकास हुआ है।

(2) भारत में ब्रिटिशकाल के पूर्व जितने भी नगर विकसित हुए हैं वे सभी अनियोजित प्रकार के हैं।

(3) भारतीय नगरों में अधिवासीय क्षेत्र विलगाव पर आधारित है। भारतीय नगरों में यह विलगाव भाषा, जाति, धर्म और क्षेत्र के आधार पर देखा जा सकता है।

(3) डॉ. कुसुमलता का अध्ययन 

           डॉ. कुसुमलता ने 1968ई० में ही भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नगरों के आन्तरिक संरचना का तीन प्रतिरूप देखने को मिलता है।

(i) अनियोजित प्रतिरूप

(ii) अनियोजित सह नियोजित प्रतिरूप

(iii) नियोजित प्रतिरूप

(i) अनियोजित प्रतिरूप वाले नगर-

        डॉ० कुसुमलता के अनुसार संरचनात्मक विकास के आधार पर अनियोजित नगर दो प्रकार के हैं। प्रथम प्रकार में वैसे नगरों को शामिल करते हैं, जो अति प्राचीन है लेकिन, वर्तमान समय में विकसित होकर बहुत बड़े हो चुके हैं। जैसे- वाराणसी नगर इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। यहाँ पर नगर का विकास मंदिर के चारों ओर सबसे पहले अनियोजित तरीके से हुआ और आज भी उसका विकास अनियोजित क्रम में जारी है।

          भारत में दूसरे प्रकार के अनियोजित नगर वह है जो हाल के वर्षों में जनसंख्या विस्फोट और कार्यिक संरचना में आये परिवर्तन से हुआ है। उपरोक्त दोनों प्रकार के अनियोजित नगर के केन्द्र में सघन जनसंख्या देखी जा सकती है और वहाँ मिश्रित कार्यों की प्रवृति होती है।

(ii) अनियोजित सह नियोजित नगर-

        इस प्रतिरूप का विकास औपनिवेशिक काल में हुआ जैसे-पुरानी नगरीय बस्ती पहले से ही अनियोजित बस्ती थी। लेकिन उसके सटे ब्रिटिश प्रशासकों ने नियोजित बस्ती का विकास किया। ऐसे बस्ती आयताकार विन्यास प्रणाली पर आधारित थीं। ऐसे नियोजित नगरों में सिविल लाइन, सैनिक छावनी  तथा प्रशासनिक क्षेत्र का विकास किया गया। पुराने नगरों के नजदीक नियोजित नगर बसाने का प्रमुख कारण अनुकूल बसाव स्थान था। उदा०-(पटना और दानापुर, राँची और बामकुम्प, कैट, दिल्ली और दिल्ली कैंट, आगरा और आगरा कैंट आदि।   

(iii) नियोजित प्रतिरूप-

      भारत में पूर्ण नियोजित नगर का अभाव है। फिर भी कई ऐसे नगर हैं जिनका विकास नियोजित तरीक से किया जाता है। जैसे – जमशेदपुर, चण्डीगढ़, गाँधी नगर, भुवनेश्वर, ईटानगर, येहलांका, बंगलोर, दिसपुर इत्यादि।

       चण्डीगढ़ आयताकार विन्यासप्रणाली पर आधारित एक नियोजित नगर है जिसके केन्द्र में सेक्टर-17 है जिसमें CBD विकास हुआ है। अधिवासीय क्षेत्रों का विकास आय के आधार पर किया गया है। आजादी के पूर्व ब्रिटिश काल में मकड़े जाली प्रतिरूप पर नई दिल्ली को नियोजित नगर के रूप में विकसित किया गया था। जिसके केन्द्र में कनॉट पैलेस है। ब्रिटिश काल के पूर्व जयपुर को राजा जयसिंह ने नियोजित नगर के रूप में विकसित किया था।

  निष्कर्ष:- 

          इस तरह ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि भात में अनियोजित, नियोजित तथा अनियोजित सह नियोजित आन्तरिक संरचना नगरों में देखी जाती है।


Read More:-

5. Hierarchy of Urban Settlements / नगरीय बस्तियों का पदानुक्रम

 5. Hierarchy of Urban Settlements

(नगरीय बस्तियों का पदानुक्रम)



          Hierarchy of Urban Settlements

          नगरीय बस्तियों का विकास केन्द्रीय स्थल से प्रारंभ होता है। लेकिन सभी भौगोलिक प्रदेश में विकसित होने वाले केन्द्रीय बस्ती या स्थल समान रूप से केन्द्रीयता नहीं रखता है। अत: केन्द्रीय स्थलों की कार्य और जनसंख्या आकार में भिन्नता होती है। इन्हीं विभिन्नताओं के आधार पर कई भूगोलवेताओ ने नगरों के पदानुक्रम को निर्धारित करने का प्रयास किया है। कार्य के दृष्टिकोण से नगरीय पदानुक्रम के निर्धारण का कार्य 1933 ई० में क्रिस्टॉलर महोदय ने किया था। उन्होंने षष्टकोणीय मॉडल के आधार पर नगरों का सात पदानुक्रम निर्धारित किया था। उन्होंने एक ही पदानुक्रम के दो नगरों के बीच की समान दूरी भी निर्धारित किया था। जैसे:-

पदानुक्रम   नाम दूरी (km)
1. कस्बा बाजार 7
2. शहर  12
3. काउन्टी केन्द्र  21
4. जिला नगर  36
5. राज्यों की राजधानी  62
6. प्रान्तीय नगर 108
7. प्रादेशिक राजधानी नगर 186

          क्रिस्टॉलर ने प्रथम पदानुक्रम में सबसे छोटे नगर को शामिल किया और अंतिम पदानुक्रम में सबसे बड़े नगर को रखा है। बाद में लॉश, फिलब्रिक, बेरी, गैरीसन जैसे- भूगोलवेत्ताओं ने क्रिस्टॉलर के विधितंत्र की आलोचना की लेकिन नगरों को पदानुक्रमिक विकास पर सहमति जताया।

        पेरॉक्स & बोडोविले ने प्रादेशिक नियोजन के अन्तर्गत कार्यों के आधार पर केन्द्रीय स्थल की विकसित होने की चार पदानुक्रम निर्धारित किये हैं-

(1) विकास ध्रुव

(2) विकास केन्द्र

(3) विकास बिन्दु 

(4) सेवा केन्द्र

          बोडोबिले के अनुसार विकास ध्रुव वह नगर है जहाँ पर सर्वाधिक सेवा कार्य किये जाते हैं। जबकि सेवा केन्द्र वैसा नगर है जहाँ पर सबसे कम सेवा का कार्य होता है।

     विभिन्न देशों के जनगणना विभाग भी नगरों के पदानुक्रम का निर्धारण करने का प्रयास करती है। ब्रिटिश औपनिवेशिक देशों में जनसंख्या के आधार पर नगरों का 6 पदानुक्रम निर्धारित किया गया है-

पदमुक्रम जनसंख्या
1. 1 लाख या उससे अधिक
2. 50,000 – 99,999
3. 20000 – 49 999
4. 10000 – 19999 
5. 5000 – 9999
6. 5000 से कम 

         एक लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगर को सामान्य तौर पर महानगर कहा जाता है। लेकिन वर्तमान समय में 10 लाख या उससे अधिक जनसंख्या रखने वाले नगर महानगर और 50 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगर को मेगा सिटी कहा जाता है। 

           कई भूगोलवेताओं ने सांख्यिकी विधि के द्वारा कोटि आकार नियम विकसित किया है। इस संदर्भ में जेफर्सन, जिप्स, स्टीवर्ट, रेड्डी इत्यादि का कार्य विशेष महत्व है।

         अधिकतर विद्वानों ने बताया है कि नगर की आकार और उसके कोटि (पदानुक्रम) के बीच व्युत्क्रमानुपाती संबंध पाया जाता है। जिप्स ने नगरों का कोटि-आकार का संबंध स्थापित करने के लिए कुछ सांख्यिकीय मान निर्धारित की। जैसे-

            1, 0.5, 0.333, 0.250 तथा 0.200 उपयुक्त सांख्यिकी मान जिन नगरों के कोटि-आकार पर लागू होता है, वहाँ पर इससे ज्ञात होता है कि स्वस्थ्य नगरीय पदानुक्रम का विकास हो रहा है।

       कई भारतीय भूगोलवेताओं ने भी नगरीय पदानुक्रम को निर्धारित करने का प्रयास किया है। जैसे- 1955 ई० में राम लोचन सिंह बनारस प्रदेश के नगरीय पदानुक्रम का निर्धारण किया। उन्होंने बताया कि यहाँ पर नगरों का विकास चार पदानुक्रम में हुआ है।

(1) नगर

(2) उपनगर

(3) बड़ा कस्बा 

(4) छोटा कस्बा

            राम लोचन सिंह के द्वारा निर्धारित पदानुक्रम कार्यों के आधार पर किया गया था। पुन: 1951 ई० की जनगणना को मानते हुए 1969 ई० में डॉ० काशीनाथ सिंह ने मध्य गंगा के मैदानी भाग के नगरों का पदानुक्रम निर्धारित किया। उन्होंने मध्य गंगा के मैदानों के नगरों को 6 पदानुक्रम विभाजित किया है :-

(1) प्रादेशिक राजधानी नगर

(2) प्रादेशिक नगर

(3) मध्य आकार के नगर

(4) स्थानीय नगर

(5) ग्रामीण सह नगरीय केन्द्र-

(6) ग्रामीण बाजार

          प्रो० R. P. मिश्रा ने नियोजन कार्यों के संबंध में बोडोविले का सहारा लेते हुए नगरों का पाँच पदानुक्रम निर्धारित किया  इसी तरह कोटि-आकार नियम का सहारा लेते हुए N.B. रेड्‌डी आन्ध्रप्रदेश के, S.R. पाटिल कर्नाटक के, ओम प्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश के नगरों का पदानुक्रम निर्धारित किया भारत के जनगणना विभाग काशीनाथ सिंह के द्वारा निर्धारित 6 पदानुक्रम को मान्यता प्रदान करती है।

       नगरीय बस्तियों का पदानुक्रमिक अध्ययन प्रदेशिक नियोजन के संदर्भ में अति आवश्यक है। इस अध्ययन से उन नगरों की पहचान की जा सकती है जो कार्य और जनसंख्या के दबाव में है। अत: ऐसे नगरों में प्रादेशिक संसाधन और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अनुकूल पदानुक्रम विकसित कने का प्रयास किया जा सकता है।


Read More:-

4. Environmental Issues in Rural Settlements (ग्रामीण बस्तियों में पर्यावरणीय मुद्दे) 

4. Environmental Issues in Rural Settlements 

(ग्रामीण बस्तियों में पर्यावरणीय मुद्दे)



                Environmental Issues

         वह भौगोलिक स्थान जहाँ मानव सामूहिक रूप से अधिवास करता है, उस स्थान को बस्ती कहते हैं। सार्वभौमिक परिभाषा अनुसार जिस अधिवासीय बस्ती की 2/3 जनसंख्या प्राथमिक कार्य में संलग्न हो, उस अधिवासीय बस्ती को ग्रामीण बस्ती कहते हैं। किसी भी प्रकार के बस्ती के विकास पर भौतिक एवं सांस्कृतिक कारकों का स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। इस संदर्भ में कहा जा सकता है कि भौतिक पर्यावरण ही ग्रामीण बस्ती के प्रकार, प्रतिरूप तथा उसके आन्तरिक संरचना एवं अन्य विशेषताओं को प्रभावित करती हैं। लेकिन बदलते पर्यावरण के कारण आज की ग्रामीण-बस्तियाँ भी किसी भी प्रकार के बदलाव से अछूते नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में नगरों के भाँति ही अनेक प्रकार के पर्यावरणीय समस्याओं को देखा जा सकता है। जैसे:- 

(1) भूमिगत जलस्तर का ह्रास

            ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल एवं सिंचाई का सबसे बड़ा जलस्रोत भूमिगत जल रहा है। आज हरित क्रांति, सघन कृषि इत्यादि के कारण भूमिगत जलस्रोत का दोहन किसानों के द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिसका परिणाम है कि भूमिगत जलस्तर का ह्रास हो रहा है। मरुस्थलीय क्षेत्र एवं पठारी क्षेत्र के ग्रामीण बस्तियों में यह समस्या अति गंभीर रूप धारण कर चुका है।

         ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिगत जलस्तर के ह्रास में कमी का प्रमुख कारण भूमिगत जल का रिचार्ज करने वाले जलस्रोत का समाप्त हो जाना है। इसके अलावे वनों के तीव्र कटाव के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। वनीय कटाव के कारण वर्षा में अनियमितता उत्पन्न होता है अर्थात कभी अतिवृद्धि तो कभी अनावृष्टि की समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होती है। अनावृष्टि के दौरान जल का अभाव  हो जाता है, वहीं अतिवृष्टि के दौरान सभी जलस्रोत प्रदूषित हो जाते हैं जिसके कारण पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है।

(2) मृदा लवणीकरण की समस्या- 

          ग्रामीण क्षेत्रों में सतही सिंचाई के कारण मिट्टी के B स्तर के लवण जल के साथ घुलकर मिट्टी के ऊपरी भाग में आने की प्रवृति रखते हैं, जिसके कारण मृदा लवणीकरण की गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। विश्व के शुष्क एवं उपार्द्र क्षेत्रों में यह एक गंभीर समस्या उभरकर सामने आयी है।

(3) प्रदूषण की समस्या- 

           प्रदूषण कई प्रकार के होते हैं। जैसे – वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, और आण्विक प्रदूषण इत्यादि। ग्रामीण लोग आज भी अधिकांश ऊर्जा की जरूरत जीवाश्म ऊर्जा से प्राप्त करते हैं जिससे बड़े पैमाने पर धुआं और प्रदूषक पदार्थ वलुमण्डल में मिलते रहते है, जिसके कारण वायु का प्रदूषण तेजी से हो रहा है।

         ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल जैसे नवीन परिवहन साधन के आगमन से ग्रामीण वायु भी स्वच्छ नहीं रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में घूँआ से युक्त प्रदूषित वायु को शीत ऋतु में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वर्षा ऋतु में ग्रामीण बस्तियाँ नरक का रूप धारण कर लेती है क्योंकि ग्रामीण लोग घर से निकलने वाले कचड़े को घर के पास ही जमा रखते हैं।

         शौच इत्यादि के लिए शौचालय का प्रयोग न कर खुले स्थानों का प्रयोग करते है। मृत जानवरों को गाँव के खुले स्थानों पर ही फेंक आते हैं। ग्रामीण गलियाँ एवं सड़‌क कच्चे होने के कारण और उसमें जानवरों के मल-मूत्र मिल जाने के कारण दुर्गन्ध उत्पन्न होने लगती है। उपरोक्त कारणों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में वायु एवं जल दोनों के प्रदूषित होते हुए देखा जा सकता है।

(4) ध्वनि प्रदूषण- 

         आधुनिक ग्रामीण बस्तियाँ भी सूचना क्रांति के दौर से पीछे नहीं है। रात-दिन सिंचाई के लिए चलने वाले फिटर, थ्रेसर मशीन, क्रेसर मशीन, सुबह-शाम मंदिरों के ऊपर बजने वाले लाउड्सपीकर, मस्जिदों के ऊपर लगे लाउड्सपीकर, ग्रामीण क्षेत्र का सांस्कृतिक वातावरण के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण होता रहता है। 

(5) नाभिकीय प्रदूषण-

          आधुनिक युग  में ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने हेतु नाभिकीय ऊर्जा पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है, जिन-2 स्थानों पर नाभिकीय संयंत्र स्थापित है उन संयंत्रों के पास स्थित ग्रामीण बस्तियों में नाभिकीय प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो रही है।

(6) जल प्रदूषण- 

           ग्रामीण बस्तियाँ जल के लिए मुख रूप से दो श्रोतों पर निर्भर करती है। पहला भूमिगत जलस्रोत दूसरा सतही जलस्रोत।  भूमिगत जल स्रोत की चर्चा ऊपर की जा चुकी है। यहाँ सतही जलस्रोत की चर्चा की जा रही है।

           पोखर, तालाब, नदी, झील, बड़े-2 प्राकृतिक और कृत्रिम रूप से निर्मित गर्त में जमा पानी सतही जलस्रोत का कार्य करती है। खेतों में रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों का प्रयोग, जल स्रोत के पास मल त्याग का प्रयास, जलस्रोत में ही स्नान करने के दौरान डिटर्जेन्ट का प्रयोग, पशुओं को जलाशय में ले जाकर स्नान कराना इत्यादि आम बात है। इसके चलते सतही जलस्रोत प्रदूषित हो चुके हैं। ऐसे प्रदूषित जल ग्रामीण क्षेत्रों में जल जनित बीमारी, महामारी इत्यादि को जन्म देते हैं। 

(7) वन हाल की समस्या-

          ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन, विभिन्न प्रकार के कृषि कार्य, गृह निर्माण एवं अन्य कार्यों में बड़े पैमाने पर वृक्ष की आवश्यकता पड़ती है। इस आवश्यकता की पूर्ति करने हेतु ग्रामीण लोग अपने गाँव के इर्द-गिर्द उपस्थित वृक्ष को काट‌कर तात्कालिक रूप से प्रयोग में लाने का कार्य करते हैं। वृक्ष को पर्यावरण “लंगस्” कहा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि वनस्पति जलवायु का निर्धारक होता है। आज वनीय हास के कारण जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तापन इत्यादि की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में ओजोन क्षरण के प्रभाव को वनस्पति एवं पशुओं के ऊपर देखा जा सकता है। समय-2 पर अम्ल वर्षा, बादल फटना, अत्याधिक तड़ित झंझा का गिरना इत्यादि पर्यावरणीय समस्याएँ उत्पन्न हो रही है।

निष्कर्ष

          इस तरह ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि आज ग्रामीण क्षेत्र के पर्यावरण भी अछूते नहीं रहे हैं जिसका परिणाम यह हो रहा है, कि आज विश्व की ग्रामीण बस्तियाँ न केवल परम्परागत समस्याओं को झेल रही है बल्कि उन्हें आधुनिक पर्यावरणीय समस्याओं से भी झेलना पड़‌ रहा है। अत: आवश्यकता इस बात की है कि समय रहते संपोषणीय ग्रामीण विकास की योजनाओं का निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किया जाए औ ग्रामीण वातावरण को सुरक्षित खा जाय।


Read More:-

error: