9. बस्ती भूगोल Free Test
1. नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मध्य अन्तर स्थापित करने का प्रमुख आधार कौन-सा है?
[A] जनसंख्या
[B] क्षेत्रफल
[C] कार्य
[D] विकास की प्रक्रिया
[read more] [C] कार्य [/read]
2. हैरिस एवं उलमैन ने निम्नांकित में से किस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया?
[A] बहुनाभिक सिद्धान्त
[B] जनसंख्या संक्रमण सिद्धान्त
[C] मार्ग जाल की अभिगम्यता का सिद्धान्त
[D] संयुक्त वृद्धि सिद्धान्त
[read more] [A] बहुनाभिक सिद्धान्त [/read]
3. खण्ड सिद्धान्त (Sector Theory) का प्रतिपादक निम्न में से है
[A] हर्टसन
[B] वॉन थ्यूनेन
[C] बर्गेस
[D] होमर हॉयट
[read more] [D] होमर हॉयट [/read]
4. निकटतम पडोसी सांख्यिकी का प्रयोग यादृच्छिकता परीक्षण हेतु किया जाता है
[A] पशु संख्या में
[B] अपवाह घनत्व में
[C] मानव अधिवासों में
[D] परिवहन जात में
[read more] [C] मानव अधिवासों में [/read]
5. श्रेणीय आकार नियम एक अवधारणा है जिसका सम्बन्ध निम्नांकित में से किसी एक के अध्ययन से है:
[A] नगरीय अधिवास
[B] ग्रामीण अधिवास
[C] ग्रामीण-नगरीय मेखला
[D] मेट्रोपोलिटन नगर
[read more] [A] नगरीय अधिवास [/read]
6. कथन (A): हरित पेटी बड़े नगरों के भौतिक विस्तार को नियन्त्रित करने की एक नियोजन संकल्पना है।
कारण (R) : यह एक नगर का अनिवार्य घटक है।
[A] A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या करता करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है, परन्तु R गलत है
[D] A गलत है, परन्तु R सही है
[read more] [B] A तथा R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है [/read]
7. किस विद्वान ने नगरीय संक्रमण पेटी (Urban Eringe) शब्द का प्रयोग सबसे पहले किया?
[A] क्रिस्टलर ने
[B] क्लार्क ने
[C] टी. एल. स्मिथ ने
[D] गैरीसन ने
[read more] [C] टी. एल. स्मिथ ने [/read]
8. नगरीकरण सामान्यतः परिभाषित होता है।
[A] एक जनसांख्यिकीय तथ्य के रूप में
[B] औद्योगीकरण- जन्य आर्थिक परिवर्तनों के रूप में
[C] सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया के रूप में
[D] उपर्युक्त तीनों द्वारा
[read more] [D] उपर्युक्त तीनों द्वारा [/read]
9. नगरीय केन्द्रों के पदानुक्रम निर्धारित करने का आधार है:
[A] जनसँख्या का आकार
[B] क्षेत्रफल
[C] प्रकार्य
[D] वृद्धि दर
[read more] [A] जनसँख्या का आकार [/read]
10. बर्गेस का संकेन्द्रीय वलय सिद्धांत विशेष रूप से अमेरिका किस नगर के अध्ययन पर आधारित है?
[A] फिलाडल्फिया
[B] वाशिंगटन
[C] शिकागो
[D] न्यूयार्क
[read more] [C] शिकागो [/read]
11. ममफोर्ड के अनुसार नगर की किस अवस्था में उसकी स्थिति दयनीय हो जाती है?
[A] नैक्रोपोलिस
[B] टायरेनोपोलिस
[C] इओपोलिस
[D] मेट्रोपोलिस
[read more] [A] नैक्रोपोलिस [/read]
12. कोटि आकार नियम (Rank Size Rule) का सम्बन्ध भूगोल की निम्नांकित में से किस शाखा से है?
[A] औद्धयोगीक भूगोल से
[B] परिवहन भूगोल से
[C] नगरीय भूगोल से
[D] जनसँख्या भूगोल से
[read more] [C] नगरीय भूगोल से [/read]
13. कोटि आकार नियम के सूत्र में P1 का अर्थ है
[A] उस प्रदेश के सबसे बड़े नगर की जनसंख्या से
[B] उस प्रदेश की राजधानी से
[C] उस प्रदेश के प्रभाव क्षेत्र से
[D] उस प्रदेश के सबसे छोटे नगर के प्रभाव क्षेत्र से
[read more] [A] उस प्रदेश के सबसे बड़े नगर की जनसंख्या से [/read]
14. निम्न में से नगरों व उनकी कोटि में सर्वप्रथम सम्बन्ध बताने वाले विद्वान थे:
[A] एफ.ओएरबाख
[B] जेफरसन
[C] जी.के.जिफ
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [A] एफ.ओएरबाख [/read]
15. नगर को परिभाषित करने में निम्न में से कौन-सा तत्व नगण्य है?
[A] न्यूनतम जनसंख्या
[B] विशिष्ट क्रियाकलाप
[C] क्षेत्रीय विस्तार
[D] जनसंख्या घनत्व
[read more] [C] क्षेत्रीय विस्तार [/read]
16. ‘मेगापोलिस’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया?
[A] जीन गोटमैन ने
[B] टेलर ने
[C] डेविस ने
[D] पेंक ने
[read more] [A] जीन गोटमैन ने [/read]
17. भारत में नगरीय भूगोल का अग्रदूत निम्नलिखित में से किस भूगोलवेत्ता को माना जाता है?
[A] एम.एल.अली
[B] एम.शफी
[C] आर.एल.सिंह
[D] पी.दयाल
[read more] [B] एम.शफी [/read]
18. संकेन्द्रीय कटिबन्ध सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?
[A] व्हिटलसी
[B] बर्गेस
[C] स्पाइकमैन
[D] वॉनथ्यूनेन
[read more] [B] बर्गेस [/read]
19. नगरीय भूगोल के विकास में निम्नांकित में से किस भूगोलला का सर्वाधिक योगदान रहा है?
[A] विडाल डी ला ब्लॉश
[B] ब्लैंचार्ड
[C] डी-मार्तोनी
[D] वॉलिंग
[read more] [B] ब्लैंचार्ड [/read]
20. उद्यान शहर (Garden City) शब्द के प्रतिपादक हैं:
[A] डेविड हार्वे
[B] कार्ल सावर
[C] ए. स्टीवर्ट
[D] ईसा बोमेन
[read more] [C] ए. स्टीवर्ट [/read]
21. अमलैण्ड (Umland) किस भाषा का शब्द है?
[A] फ्रांसीसी
[B] जर्मनी
[C] अंग्रेजी
[D] रूसी
[read more] [B] जर्मनी [/read]
22. ग्रामीण कृषक बाजार द्योतक है:
[A] उत्पादक एवं उपभोक्ता क्षेत्रों के बीच द्विपक्षीय व्यापार के लिए
[B] उत्पादक एवं उपभोक्ता क्षेत्रों के बीच एक पक्षीय व्यवहार के लिए
[C] व्यापार के विषम तंत्र के लिए
[D] तंत्र विहीनता के लिए
[read more] [B] उत्पादक एवं उपभोक्ता क्षेत्रों के बीच एक पक्षीय व्यवहार के लिए [/read]
23. लॉश द्वारा प्रतिपादित आर्थिक दृश्यभूमि में बस्तियों के वृत्त में खण्डों की संख्या होती है:
[A] 8
[B] 6
[C] 13
[D] 14
[read more] [B] 6 [/read]
24. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है:
[A] समावेशी पदानुक्रम सिद्धान्त- फिल्ब्रिक
[B] मध्यवर्ती पदानुक्रम सिद्धान्त- स्टाउफर
[C] स्थानापन्न सिद्धान्त- इजार्ड
[D] न्यूनतम परिवहन लागत का सिद्धान्त- रेनर
[read more] [D] न्यूनतम परिवहन लागत का सिद्धान्त- रेनर [/read]
25. लॉश ने कृषि गांवों की सघन बस्तियों के वितरण को किस प्रतिरूप में माना था?
[A] षट्भुजाकार
[B] आयताकार
[C] त्रिभुजाकार
[D] वलयाकार
[read more] [C] त्रिभुजाकार [/read]
26. संकेन्द्री मेखला सिद्धान्त में द्वितीय मेखला को कहते हैं:
[A] संक्रमण मेखला
[B] कम्प्यूटर मेखला
[C] श्रमिक मेखला
[D] व्यापारिक मेखला
[read more] [A] संक्रमण मेखला [/read]
27. केन्द्रीय स्थान पदानुक्रम में केन्द्रों के व्यापारिक क्षेत्र का प्रतिरूप होता है:
[A] अष्टभुजीय
[B] त्रिभुजाकार
[C] षष्टभुजीय
[D] वलयाकार
[read more] [C] षष्टभुजीय [/read]
28. क्रिस्टैलर की केन्द्रीयता की संकल्पना आधारित है:
[A] पदानुक्रम पर
[B] गुरुत्वाकर्षण के नियम पर
[C] ‘न्यूनतम प्रयास’ पर
[D] बस्तु परास पर
[read more] [A] पदानुक्रम पर [/read]
29. क्रिस्टैलर के केन्द्रीय स्थान सिद्धान्त के अनुसार मानव बस्तियों के संगठन के लिए K = 4 दर्शाता है:
[A] परिवहन सिद्धान्त
[B] बाजार सिद्धान्त
[C] प्रशासकीय सिद्धान्त
[D] तकनीकी और प्रौद्योगिकी सिद्धान्त
[read more] [A] परिवहन सिद्धान्त [/read]
30. प्रारम्भिक आधुनिक नगरों का विकास किस प्रकार के भू-भाग में हुआ:
[A] भीतरी भाग
[B] समुद्रतटीय भाग
[C] मैदानी भाग
[D] द्वीप समूह
[read more] [B] समुद्रतटीय भाग [/read]
31. रेलमार्गों की स्थापना ने किस प्रकार के नगरों की जन्म दिया।
[A] आन्तरिक नगर
[B] पर्वतीय नगर
[C] समुद्रतटीय नगर
[D] पठारी नगर
[read more] [A] आन्तरिक नगर [/read]
32. उपनगरों का प्रसार किस प्रकार के नगरों की देन है।
[A] वृहद् महानगर
[B] कस्बा
[C] नगर
[D] महानगर
[read more] [A] वृहद् महानगर [/read]
33. वृहद् महानगरों के किस भाग में जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक पाया जाता है:
[A] मध्यवर्ती
[B] सीमावर्ती
[C] उपान्त
[D] व्यापारिक
[read more] [A] मध्यवर्ती [/read]
34. प्राथमिक अमलैण्ड का निर्धारण किस प्रकार के अभिगमनकर्ताओं द्वारा सीमांकित किया जा सकता है:
[A] दैनिक
[B] मासिक
[C] साप्ताहिक
[D] अर्द्ध-मासिक
[read more] [A] दैनिक [/read]
35. अमलैण्ड शब्द का प्रयोग सबसे पहले किस विद्वान ने किया था?
[A] स्टेलने डोज
[B] आन्द्रे एलिक्स
[C] ग्रिफिथ टेलर
[D] क्लीफ
[read more] [B] आन्द्रे एलिक्स [/read]
36. अमलैण्ड के बाहर फैला प्रदेश, जो नगर से आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक सम्बन्ध रखता है, को विशेष रूप से किस नाम द्वारा जाना जाता है:
[A] सहायक प्रदेश
[B] अमलैण्ड
[C] नगर प्रदेश
[D] नगरीय क्षेत्र
[read more] [C] नगर प्रदेश [/read]
37. अलगाव बिन्दु नियम का प्रतिपादक कौन है:
[A] एच. सी. कैरो
[B] प्रकाशाराव
[C] पी. डी. कैनवर्स
[D] रैली
[read more] [C] पी. डी. कैनवर्स [/read]
38. कौन-सा कार्य नगर के प्रभाव क्षेत्र द्वारा नगर के लिए नहीं किया जाता है?
[A] दूध आपूर्ति
[B] दैनिक यात्री
[C] साग-सब्जी आपूर्ति
[D] उच्च चिकित्सा
[read more] [D] उच्च चिकित्सा [/read]
39. कौन-सा कार्य नगर द्वारा अपने प्रभाव क्षेत्र के लिए नहीं किया जाता है?
[A] बस सेवा
[B] अनाज आपूर्ति
[C] चिकित्सा सेवा
[D] आकृषित वस्तुएं
[read more] [B] अनाज आपूर्ति [/read]
40. ग्रामीण-नगरीय उपान्त नगर के किस भाग पर स्थित होता है?
[A] सीमावर्ती
[B] एक किनारे पर
[C] मध्यवर्ती
[D] खण्ड
[read more] [A] सीमावर्ती [/read]
41. ग्रामीण-नगरीय उपान्त को विकसित करने में किस प्रकार के परिवहन मार्ग अधिक उत्तरदायी हैं?
[A] मोटर मार्ग
[B] तांगा मार्ग
[C] रिक्शा मार्ग
[D] पैदल मार्ग
[read more] [A] मोटर मार्ग [/read]
42. ग्रामीण-नगरीय उपान्त पर सबसे महत्वपूर्ण विचार किस विदेशी विद्वान के हैं?
[A] टी. एल. स्मिथ
[B] होमर हायट
[C] जी. एस. वेहरवीन
[D] जे. बस्ती
[read more] [C] जी. एस. वेहरवीन [/read]
43. निम्न में से कौन-सा कार्य उपान्त क्षेत्र में विकसित नहीं मिलता है?
[A] उद्योग
[B] सघन व्यापारिक क्षेत्र
[C] हवाई अड्डा
[D] शमशान भूमि
[read more] [B] सघन व्यापारिक क्षेत्र [/read]
44. निम्न में कौन-सा आधार उपान्त के सीमा-निर्धारण में सहायक नहीं है?
[A] परिवहन सुविधाएं
[B] जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना
[C] भूमि उपयोग परिवर्तन
[D] कृषि भूमि का विस्तार
[read more] [D] कृषि भूमि का विस्तार [/read]
45. उपान्त पेटी का विस्तार सबसे अधिक किस प्रकार के नगरों में मिलता है:
[A] महानगर
[B] नगर
[C] वृहत् महानगर
[D] कस्बा
[read more] [C] वृहत् महानगर [/read]
46. केन्द्रीय स्थान किस प्रकार के प्रदेश के लिए कार्य करता है:
[A] दूरवर्ती क्षेत्र
[B] समीपवर्ती क्षेत्र
[C] चारों ओर फैला समीपवर्ती क्षेत्र
[D] आंशिक समीपवर्ती क्षेत्र
[read more] [C] चारों ओर फैला समीपवर्ती क्षेत्र [/read]
47. केन्द्रीय स्थानों के सेवा क्षेत्र की सर्वमान्य आकृति कौन-सी है?
[A] वृत्ताकार
[B] त्रिभुजाकार
[C] षटकोणीय
[D] आयताकार
[read more] [C] षटकोणीय [/read]
48. नगर की आकारिकी में सबसे अधिक भू-भाग किस प्रकार की विशेषता से सुसज्जित होता है?
[A] औद्योगिक
[B] रिहाइशी
[C] व्यापारिक
[D] मनोरंजन
[read more] [B] रिहाइशी [/read]
49. जी. के. जिफ द्वारा प्रतिपादित सूत्र कौन-सा है?
[A] Pn = P₁(n)-1
[B] P = P/n
[C] Pr = P1/r
[D] P1= ∑P/∑(1/R)
[read more] [C] Pr = P1/r [/read]
50. एन. वी. के. रेड्डी के अनुसार किसी प्रदेश के प्राथमिक नगर की जनसंख्या की गणना किस प्रकार की जाती है:
[A] ∑PR/N
[B] Pr = P/r
[C] P P/n
[D] P1 = ∑P/∑(1/R)
[read more] [D] P1 = ∑P/∑(1/R) [/read]
51. पिछले पचास वर्षों में किस वृहत् महानगर ने कोटि क्रम में अपनी स्थिति को तीसरे क्रम में बनाए रखा है:
[A] कोलकाता
[B] चेन्नई
[C] दिल्ली
[D] हैदराबाद
[read more] [C] दिल्ली [/read]
52. केन्द्रीय स्थानों में किस प्रकार के कार्यों की अधिकता होती है:
[A] प्रादेशिक
[B] स्थानिक
[C] सर्वगत
[D] स्थानीय
[read more] [A] प्रादेशिक [/read]
53. पदानुक्रम का तात्पर्य नगरीय बस्तियों का किस प्रकार का विभाजन करना है:
[A] आकार विभाजन
[B] स्थिति विभाजन
[C] श्रेणी विभाजन
[D] जनसंख्या विभाजन
[read more] [C] श्रेणी विभाजन [/read]
54. कौन-सी विधि पदानुक्रम निर्धारण का आधार नहीं है?
[A] कार्यों की संख्या
[B] कार्यों की केन्द्रीयता
[C] कार्यों का संख्यात्मक मान
[D] कार्यों का अभाव
[read more] [A] कार्यों की संख्या [/read]
55. पदानुक्रम निर्धारण की कौन-सी विधि प्रादेशिक नियोजन का अध्याय खोल देती है?
[A] कार्यों की संख्या व स्तर
[B] कार्यों का गुणात्मक मान
[C] कार्यों का सापेक्षिक महत्व
[D] जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना
[read more] [A] कार्यों की संख्या व स्तर [/read]
56. केन्द्रीय स्थानों के बीच दूरियां षटकोणीय व्यवस्था में किस दर से बढ़ती जाती है?
[A] 3 किमी
[B] √3
[C] तीन गुनी
[D] 7 किमी
[read more] [B] √3 [/read]
57. केन्द्रीय स्थान की केन्द्रीयता किस बात से अधिक सम्बन्धित है:
[A] कार्यों की संख्या
[B] कार्यों का स्तर
[C] कार्यों की संख्या व स्तर
[D] कार्यों की विशेषता
[read more] [C] कार्यों की संख्या व स्तर [/read]
58. केन्द्रीय स्थान सिद्धान्त का प्रतिपादन किस विद्वान ने किया है?
[A] जी. के. जिंक
[B] ई. उलर्मेन
[C] मार्क जेफरसन
[D] वॉल्टर क्रिस्टालर
[read more] [D] वॉल्टर क्रिस्टालर [/read]
59. केन्द्रीय स्थान का सेवा क्षेत्र व सेवा क्षेत्र की जनसंख्या उसका पद बढ़ने पर कितने गुना बढ़ जाती है?
[A] दो गुनी
[B] तीन गुनी
[C] चार गुनी
[D] पांच गुनी
[read more] [B] तीन गुनी [/read]
60. नगर की आकारिकी नगर के किस भाग की संरचना का प्रतीक होती है?
[A] सम्पूर्ण भूभाग
[B] भीतरी भाग
[C] बाहरी भाग
[D] मध्यवर्ती भाग
[read more] [A] सम्पूर्ण भूभाग [/read]
61. किस बात का नगरीय आकारिकी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है?
[A] सड़कें
[B] नदियां
[C] धार्मिक संस्थान
[D] खेतों का आकार
[read more] [D] खेतों का आकार [/read]
62. नगरों के विकास में कौन-सा सिद्धान्त तीसरी अवस्था का परिचायक है?
[A] सकेन्द्रीय वलय
[B] खण्ड
[C] बहुनाभिक
[D] संयुक्त वृद्धि
[read more] [C] बहुनाभिक [/read]
63. नगरीय आकारिकी के विकास प्रक्रम की प्राथमिक अवस्था को क्या कहते हैं?
[A] जीव पिण्डोत्पत्ति
[B] स्वरूपोत्पत्ति
[C] प्रतिरूपोत्पत्ति
[D] रेखोत्पत्ति
[read more] [A] जीव पिण्डोत्पत्ति [/read]
64. नगर की आकारिकी के मध्य भाग को विकसित किस शक्ति का योगदान होता है:
[A] अपकेन्द्री शक्ति
[B] केन्द्रोन्मुखी शक्ति
[C] विकर्षण शक्ति
[D] प्रस्फुटन शक्ति
[read more] [B] केन्द्रोन्मुखी शक्ति [/read]
65. नगर के भीतरी भाग से अनेक कार्यों का बाहर के भागों में बसना किस शक्ति का परिणाम होता है?
[A] केन्द्रोन्मुखी शक्ति
[B] विकर्षण शक्ति
[C] आकर्षण शक्ति
[D] अपकेन्द्री शक्ति
[read more] [D] अपकेन्द्री शक्ति [/read]
66. नेल्सन विधि नगरों के वर्गीकरण के किस परिकलन पर आधारित है:
[A] माध्य व मानक विचलन
[B] माध्य
[C] मानक विचलन
[D] मध्यांक
[read more] [A] माध्य व मानक विचलन [/read]
67. पूर्व वैदिककाल में नगर किस प्रकार की गतिविधियों के केन्द्र नहीं थे:
[A] धार्मिक
[B] व्यापारिक
[C] सामरिक
[D] औद्योगिक
[read more] [D] औद्योगिक [/read]
68. नगरीकरण की नींव किस युग में पड़ी:
[A] प्राचीन युग
[B] अति प्राचीन युग
[C] उत्तर पाषाण युग
[D] पूर्व पाषाण युग
[read more] [D] पूर्व पाषाण युग [/read]
69. अन्तरालन का कौन-सा सूत्र सर्वमान्य है?
[A] 1.0746√A/ N
[B] 1.07√A/ N
[C] 1.1284√A/ N
[D] 1.1 √A/ N
[read more] [A] 1.0746√A/ N [/read]
70. बस्ती का औसत आकार व औसत दूरी का अनुपात किस बात का संकेतन है?
[A] सघनता
[B] अति सघनता
[C] प्रवणता
[D] प्रकीर्णता
[read more] [D] प्रकीर्णता [/read]
71. ग्रामीण बस्तियां आकार में बड़ी तथा पास-पास किस प्रकार की विशेषता रखने वाले प्रदेश में नहीं मिलती है:
[A] कृषि भूमि का उपजाऊपन
[B] समतल भू-भाग
[C] परिवहन सुविधा
[D] पर्वतीय भू-भाग
[read more] [D] पर्वतीय भू-भाग [/read]
72. भारत में ग्रामीण बस्तियों का औसत घनत्व कितना है?
[A] 18.86
[B] 19.86
[C] 17.86
[D] 20.86
[read more] [C] 17.86 [/read]
73. किस राज्य में ग्रामीण बस्तियों का घनत्व कम व अन्तरालन अधिक पाया जाता है:
[A] सिक्किम
[B] गोआ
[C] जम्मू-कश्मीर
[D] हिमाचल प्रदेश
[read more] [C] जम्मू-कश्मीर [/read]
74. विशाल मैदान में ग्रामीण बस्तियों का घनत्व किस भाग में कम मिलता है?
[A] पश्चिमी राजस्थान
[B] हरियाणा
[C] पश्चिमी उत्तर प्रदेश
[D] उत्तरी-पूर्वी राजस्थान
[read more] [A] पश्चिमी राजस्थान [/read]
75. विशाल मैदान में ग्रामीण बस्तियों का घनत्व किस भाग में अधिक पाया जाता है?
[A] पंजाब
[B] पश्चिम बंगाल का मैदानी भू-भाग
[C] पूर्वी उत्तर प्रदेश
[D] मध्यवर्ती उत्तर प्रदेश
[read more] [B] पश्चिम बंगाल का मैदानी भू-भाग [/read]
76. यमोदो, सतसुमा, एचिगों व टोकाची ग्रामीण बस्तियां किस देश की ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप कहलाती हैं:
[A] श्रीलंका
[B] थाईलैण्ड
[C] म्यांमार
[D] जापान
[read more] [D] जापान [/read]
77. यूरोप में अव्यवस्थित ग्रामीण बस्तियों को किस नाम से पुकारा जाता है?
[A] स्ट्रेसोन्डोर्फ
[B] हार्केन्डोर्फ
[C] एनारडोर्फ
[D] टोकाची
[read more] [B] हार्केन्डोर्फ [/read]
78. फार्मस्टेड के रूप में ग्रामीण बस्तियां किस देश में अपना प्रभुत्व रखती हैं?
[A] रूस
[B] फ्रांस
[C] संयुक्त राज्य अमेरिका
[D] ब्रिटेन
[read more] [C] संयुक्त राज्य अमेरिका [/read]
79. मानसून एशिया की जनसंख्या का अधिकांश किस प्रकार की ग्रामीण बस्तियों में निवास करता है:
[A] सघन
[B] प्रकीर्ण
[C] अर्द्धसधन
[D] अतिप्रकीर्ण
[read more] [A] सघन [/read]
80. ग्रामीण सेवा केन्द्र का समीपवर्ती क्षेत्र से किस प्रकार का सम्बन्ध होता है?
[A] भौतिक
[B] प्राकृतिक
[C] कार्यात्मक
[D] सामाजिक
[read more] [C] कार्यात्मक [/read]
81. सेवा केन्द्र की पहचान कराने में कौन-सा कार्य सहायक नहीं है?
[A] कृषि
[B] शिक्षा
[C] व्यापार
[D] चिकित्सा
[read more] [A] कृषि [/read]
82. मुख्य बस्ती से बाहर उपबस्ती का निर्माण किस बात से सम्बन्धित है?
[A] कमजोर आर्थिक दशा
[B] विकसित आर्थिक दशा
[C] व्यापारिक अर्थव्यवस्था
[D] औद्योगिक अर्थव्यवस्था
[read more] [A] कमजोर आर्थिक दशा [/read]
83. किस भारतीय विद्वान के अनुसार ग्रामीण आकारिकी कार्यात्मक एवं सामाजिक समष्टि की अवधारणाओं पर आधारित है:
[A] ए. बी. मुकर्जी
[B] आर. एल. सिंह
[C] काशीनाथ सिंह
[D] आर. बी. मण्डल
[read more] [C] काशीनाथ सिंह [/read]
84. ग्रामीण आकारिकी निम्नलिखित में से किस बात से कम सम्बन्धित है?
[A] मकान व मार्गों का संगठन
[B] बस्ती की आकृति
[C] कार्यात्मक स्वरूप
[D] खेतों का प्रारूप
[read more] [D] खेतों का प्रारूप [/read]
85. नगर की आकारिकी पर प्रभाव डालने वाला सबसे प्रमुख कारक है:
[A] जलवायु
[B] बसाव स्थान
[C] मिट्टी की विशेषता
[D] जलपूर्ति
[read more] [B] बसाव स्थान [/read]
86. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर के कार्यात्मक वर्गीकरण में शामिल नहीं है?
[A] व्यापारिक
[B] समुद्रतटीय
[C] परिवहन
[D] संचार
[read more] [B] समुद्रतटीय [/read]
87. निम्नलिखित में से किस नगर की नाभीयता सबसे अधिक है?
[A] दिल्ली
[B] आगरा
[C] मथुरा
[D] जयपुर
[read more] [A] दिल्ली [/read]
88. ग्रामीण बस्तियों के प्रकार बताने का आधार नहीं है:
[A] जनसंख्या आकार
[B] मकानों के बीच दूरियां
[C] बसाव स्थान व बसाव स्थिति
[D] आकारिकी
[read more] [D] आकारिकी [/read]
89. ग्रामीण बस्ती का आकार बताने में सहायक नहीं है:
[A] मकानों की संख्या
[B] क्षेत्रीय विस्तार
[C] जनसंख्या
[D] स्थिति
[read more] [D] स्थिति [/read]
90. सघन बस्तियां किस शक्ति का परिणाम होती हैं:
[A] केन्द्रोन्मुखी शक्ति
[B] अपकेन्द्री शक्ति
[C] विवर्तनिक शक्ति
[D] जाति विभेदन शक्ति
[read more] [B] अपकेन्द्री शक्ति [/read]
91. जनसंख्या का विखराव व कृषि भूमि का अभाव किस प्रकार की बस्ती को जन्म देता है:
[A] सघन
[B] अर्द्ध सघन
[C] प्रकीर्ण
[D] अर्द्ध प्रकीर्ण
[read more] [C] प्रकीर्ण [/read]
92. बस्ती भूगोल मानव के किस क्रियाकलाप का वर्णन करता है:
[A] सांस्कृतिक भूदृश्य
[B] प्राकृतिक भूदृश्य
[C] स्थानिक भूदृश्य
[D] भौतिक भूदृश्य
[read more] [A] सांस्कृतिक भूदृश्य [/read]
93. ग्रामीण भूदृश्य निम्नांकित में से किस व्यवसाय से सम्बन्धित नहीं है?
[A] कृषि
[B] मत्स्य
[C] पशुचारण
[D] निर्माण कार्य
[read more] [D] निर्माण कार्य [/read]
94. निम्न में कौन-सा पक्ष ग्रामीण बस्ती भूगोल के अध्ययन का पक्ष नहीं है?
[A] गृह निर्माण सामग्री
[B] खेतों का प्रारूप
[C] कृषक गृहों का वितरण
[D] कृषि फसल प्रारूप
[read more] [D] कृषि फसल प्रारूप [/read]
95. बस्ती को नगरीय पद दिलाने में से कौन-सी विशेषता सहायक नहीं है?
[A] जनघनत्व
[B] जनसंख्या आकार
[C] आकर्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
[D] मार्गों का केन्द्र
[read more] [D] मार्गों का केन्द्र [/read]
96. बस्ती के कौन-से प्रमुख आवश्यक अवयव हैं:
[A] मकान व मार्ग
[B] सड़कें व पैदल मार्ग
[C] धार्मिक संस्थान व मकान
[D] पीने का पानी व अनुकूल जलवायु
[read more] [A] मकान व मार्ग [/read]
97. कार्यिक खण्ड किस प्रकार की बस्ती में स्पष्ट पहचान रखते है:
[A] कस्बा
[B] पुरवा
[C] महानगर
[D] नगरीय गांव
[read more] [C] महानगर [/read]
98. नगर का कौन-सा भाग रात में मृत हृदय बन जाता है:
[A] उपान्त क्षेत्र
[B] नगरमाल
[C] औद्योगिक क्षेत्र
[D] केन्द्रीय क्षेत्र
[read more] [D] केन्द्रीय क्षेत्र [/read]
99. निम्न में से किस विद्वान ने नगरीय बस्ती को परिभाषित करने में उसके समीपवर्ती प्रदेश के महत्व पर अधिक बल दिया है:
[A] फ्रेडरिक रेटजेल
[B] डिकिन्सन
[C] ममफोर्ड
[D] पीटर हैगेट
[read more] [B] डिकिन्सन [/read]
100. किस देश के नगर कोटि-आकार नियम के लगभग अनुरूप है?
[A] मिस्र
[B] कीनिया
[C] संयुक्त राज्य अमेरिका
[D] दक्षिणी कोरिया
[read more] [C] संयुक्त राज्य अमेरिका [/read]
101. विश्व के किस क्षेत्र में वर्तमान में ऐसे सुव्यवस्थित नगर हैं जिनमें पैदल चलने वालों के लिए पगडण्डी की व्यवस्था भी है?
[A] उत्तरी अमेरिका
[B] यूरोप
[C] लैटिन अमेरिका
[D] दक्षिणी एशिया
[read more] [B] यूरोप [/read]
102. नगरों के केन्द्रीय क्षेत्र के आर्थिक स्थायित्व को सर्वाधिक नुकसान हुआ है:
[A] आवासीय जनसंख्या के उपनगरीकरण से
[B] परिधीय क्षेत्रों के समामेलन से
[C] केन्द्रीय अवस्थिति को प्राप्त करने हेतु कड़ी प्रतिस्पर्द्धा से
[D] गन्दी बस्तियों के आविर्भाव से
[read more] [A] आवासीय जनसंख्या के उपनगरीकरण से [/read]
103. उत्तरी अमेरिका के नगरों में जनसंख्या का उच्च घनत्व पाया जाता है:
[A] केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र में
[B] उपनगरीय क्षेत्रों में
[C] महानगरीय क्षेत्र के उपान्त क्षेत्रों में
[D] नगर के केन्द्रीय भाग के समीपस्थ क्षेत्रों में
[read more] [D] नगर के केन्द्रीय भाग के समीपस्थ क्षेत्रों में [/read]
104. विश्व स्तर पर अधिकांश नगरों में भूमि-उपयोग का प्रारूप सर्वाधिक प्रभावित होता है:
[A] नगर की आयु द्वारा
[B] जनसंख्या परिवर्तन द्वारा
[C] संस्थागत नियंत्रणों द्वारा
[D] प्राथमिक संरचना द्वारा
[read more] [C] संस्थागत नियंत्रणों द्वारा [/read]
105. कार्यात्मक विशिष्टीकरण के आधार पर नगरों का वर्गीकरण किस सिद्धान्त के अन्तर्गत किया गया है?
[A] केन्द्र स्थल सिद्धान्त
[B] आर्थिक आधार सिद्धान्त
[C] नगरीय पदानुक्रम सिद्धान्त
[D] संचयी कार्योत्पादन सिद्धान्त
[read more] [B] आर्थिक आधार सिद्धान्त [/read]
106. किसी ग्राम का संहत प्रतिरूप निर्भर करता है:
[A] ग्रामों के बीच की दूरी पर
[B] ग्राम की जनसंख्या पर
[C] मकानों के विन्यास पर
[D] इनमें से सभी पर
[read more] [C] मकानों के विन्यास पर [/read]
107. नगर में भूमि उपयोग का कौन-सा प्रकार सर्वाधिक गम्य होता है?
[A] कृषि
[B] वाणिज्यिक या व्यापारिक
[C] औद्योगिक
[D] आवासीय
[read more] [B] वाणिज्यिक या व्यापारिक [/read]
108. एक नगर में सामाजिक क्षेत्र पहचाने जाते हैं:
[A] व्यापार, नृजातीयता और आवासों के आधार पर
[B] आर्थिक आधार, नृजातीयता और आवास के आधार पर
[C] परिवार की प्रस्थिति, नृजातीयता और सामाजिक प्रस्थिति के आधार पर
[D] सामाजिक प्रस्थिति, परिवार की प्रस्थिति और आर्थिक आधार पर
[read more] [C] परिवार की प्रस्थिति, नृजातीयता और सामाजिक प्रस्थिति के आधार पर [/read]
109. निम्नांकित में से किस एक का क्षेत्रीय विस्तार सर्वाधिक होता है?
[A] केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र का
[B] केन्द्रीय नगर का
[C] नगरीकृत क्षेत्र का
[D] महानगरीय क्षेत्र का
[read more] [D] महानगरीय क्षेत्र का [/read]
110. एक नगर की सम्पूर्ण आर्थिक संरचना आधारित होती है:
[A] उसके मूलभूत क्रियाकलापों पर
[B] उसके मूलभूत एवं उच्चस्तरीय क्रियाकलापों पर
[C] उसके उच्चस्तरीय क्रियाकलापों पर
[D] उसके मूलभूत एवं उच्चस्तरीय क्रियाकलापों के बीच अन्तर पर
[read more] [B] उसके मूलभूत एवं उच्चस्तरीय क्रियाकलापों पर [/read]
111. विकासशील देशों के नगरों में एक लक्षण जो सामान्यतः देखने को नहीं मिलता है, वह है:
[A] ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों का नगरों में प्रवास
[B] गन्दी बस्तियों का आविर्भाव
[C] जनसंख्या की तुलना में रोजगार के अवसरों की कमी
[D] केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र के विस्तृत होते हुए उपनगरीय बस्तियों के साथ संयुक्त हो जाना
[read more] [D] केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र के विस्तृत होते हुए उपनगरीय बस्तियों के साथ संयुक्त हो जाना [/read]
112. क्रिस्टैलर के केन्द्रीय स्थल सिद्धान्त के सम्बन्ध में कौन-सा कयन असत्य है?
[A] बड़े नगरों के बीच की दूरियां छोटे नगरों के बीच की दूरियों से अधिक होती है।
[B] बड़े नगरों की संख्या और छोटे नगरों की संख्या लगभग समान होती है।
[C] समान आकार के नगर एक-दूसरे से समान दूरी पर स्थित होते हैं।
[D] केन्द्र स्थल व्यवस्था में एक नगर को हटा देने से यह व्यवस्था अव्यवस्थित हो जाती है।
[read more] [B] बड़े नगरों की संख्या और छोटे नगरों की संख्या लगभग समान होती है। [/read]
Read More:
नोट : मैं आशा करता हूँ कि भूगोल विषय से सम्बंधित सभी Question Answer Test आपके सभी प्रकार के परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामना करता हूँ।
Thank You @ By Dr. Amar Kumar
Leave a Reply