R.F. and Maps(प्रतिनिधि भिन्न एवं मानचित्र) |
R.F. का अर्थ:
(Meaning of R. F.)
R.F. (Representative Fraction) मानचित्र की मापनी (Map Scale) को प्रदर्शित करने की एक महत्वपूर्ण विधि है। इसमें मानचित्र पर मापी गई दूरी और धरातल पर उसकी वास्तविक दूरी के बीच अनुपात को समान इकाइयों में व्यक्त किया जाता है।
R.F.= Distance on Map/Corresponding Distance on Ground
अर्थात्-
R.F. = मानचित्र दूरी / वास्तविक धरातलीय दूरी
उदाहरण के लिए, यदि किसी मानचित्र की R.F. 1 : 50,000 है, तो इसका अर्थ है कि मानचित्र पर 1 इकाई, धरातल पर उसी इकाई की 50,000 इकाइयों को प्रदर्शित करती है।
R.F. की प्रमुख विशेषताएँ:
1. R.F. को अनुपात के रूप में व्यक्त किया जाता है, जैसे 1 : 50,000।
2. इसमें map distance और ground distance की इकाइयाँ समान होती हैं।
3. इसलिए R.F. स्वयं unitless (इकाई रहित) होती है।
4. R.F. का numerator सामान्यतः 1 रखा जाता है।
5. इसका उपयोग मानचित्र की मापनी को सरल एवं सार्वभौमिक रूप में व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
6. Denominator जितना बड़ा होगा, scale उतना ही छोटा (Small Scale) होगा।
7. Denominator जितना छोटा होगा, scale उतना ही बड़ा (Large Scale) होगा।
उदाहरण: यदि मानचित्र पर 1 cm = धरातल पर 1 km है, तो पहले दोनों को समान इकाई में बदलेंगे।
1 km = 100,000 cm
अतः-
R.F. = 1/100000
इसलिए,
R.F. = 1 : 100,000
R.F. और Scale का संबंध:
यदि किसी मानचित्र का scale है:
1 cm = 1 km
तो पहले 1 km को cm में बदलेंगे:
1 km = 100,000 cm
अतः,
R.F. से Ground Distance ज्ञात करना:
जब R.F. (Representative Fraction) और मानचित्र पर दी गई दूरी (Map Distance) ज्ञात हो, तो धरातल की वास्तविक दूरी (Ground Distance) निम्न सूत्र से निकाली जाती है:
Ground Distance = Map Distance / R.F.
उदाहरण 1 किसी मानचित्र का R.F. 1 : 50,000 है। मानचित्र पर दो स्थानों के बीच की दूरी 4 cm है। धरातल पर दोनों स्थानों के बीच वास्तविक दूरी ज्ञात कीजिए।
दिया गया:
R.F. = 1 : 50,000
Map Distance = 4 cm
सूत्र: Ground Distance = Map Distance×R.F. Denominator
= 4×50,000
= 200,000 cm
अब cm को km में बदलें:
200,000 cm = 2 km
अतः उत्तर: Ground Distance = 2 km
Ground Distance से Map Distance ज्ञात करना:
जब R.F. (Representative Fraction) और धरातल की वास्तविक दूरी (Ground Distance) ज्ञात हो, तो मानचित्र की दूरी (Map Distance) निम्न सूत्र से निकाली जाती है:
Map Distance = Ground Distance×R.F.
उदाहरण: किसी मानचित्र का R.F. 1 : 50,000 है। दो स्थानों के बीच धरातल पर वास्तविक दूरी 5 km है। मानचित्र पर यह दूरी कितनी होगी?
दिया गया:
R.F. = 1 : 50,000
Ground Distance = 5 km
पहले km को cm में बदलें:
5 km = 5×100,000 = 500,000 cm
अब,
अतः उत्तर: Map Distance = 10 cm
Map (मानचित्र) का अर्थ:
मानचित्र (Map) पृथ्वी की सम्पूर्ण सतह अथवा उसके किसी भाग का एक निश्चित मापनी पर समतल सतह पर किया गया लघु, सांकेतिक एवं व्यवस्थित निरूपण है। मानचित्र में प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक विशेषताओं को विभिन्न conventional signs, symbols और colours की सहायता से प्रदर्शित किया जाता है।
मानचित्र के आवश्यक तत्व:
(Essential Elements of a Map)
एक अच्छे मानचित्र में सामान्यतः निम्न तत्व होने चाहिए:
Leave a Reply