Archives 2026

PG Regular Semester-IV Examination 2021 QUESTION PAPER, HUMAN RIGHTS, Urban and Population Geography, Patliputra University, Patna

PG Regular Semester-IV Examination 2021

Patliputra University, Patna

PG Regular Semester-IV Examination 2021

(Session: 2019-2021)

GEOGRAPHY

[PPU-M-IV(GEO-M401)EC-1(C)]

(Population Geography)

Time: Three Hours] [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all the Parts as directed.

परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसर सभी भागों से उत्तर दें।

Part-A / भाग-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Note: Select the correct answer of all questions from the alternatives given below: [10×2=20]

1. नीचे दिए गए सभी प्रश्नों के विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(i) Which organization collects the population data in India?

(a) Survey of India

(b) NATMO

(c) Census of India

(d) National Bureau of Soil Survey

भारत में कौन-सा संगठन जनसंख्या आंकड़ों को एकत्र करता है?

(a) सर्वे ऑफ इण्डिया

(b) NATMO

(c) सेन्सस ऑफ इण्डिया

(d) नेशनल ब्यूरो आफ सायल सर्वे

(ii) According to 2011 census, highest populous state of India is:

(a) Bihar

(b) West Bengal

(c) Madhya Pradesh

(d) Uttar Pradesh

2011 की जनगणना के अनुसार भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रदेश है:

(a) बिहार

(b) प. बंगाल

(c) मध्य प्रदेश

(d) उत्तर प्रदेश

(iii) The number of children dying in their first year per thousand live birth is called:

(a) Death rate

(b) Standard Mortality Rate

(c) Infant Mortality Rate

(d) Life Expectancy Rate

जन्म के पहले वर्ष में मरने वाले बच्चों की संख्या प्रति हजार को कहते हैं :

(a) मृत्यु दर

(b) मानक मर्त्यता दर

(c) शिशु मृत्यु दर

(d) जीवन प्रत्याशा दर

(iv) The population density obtained through division of total population of an area by the total agricultural land is formed:

(a) Agricultural density

(b) Physiological density

(c) Arithmetic density

(d) Economic density

किसी देश की कुल जनसंख्या को कुल कृषि भूमि से विभाजित करके प्राप्त किए गए घनत्व को कहा जाता है:

(a) कृषि घनत्व

(b) कायिक घनत्व

(c) अंकगणितीय घनत्व

(d) आर्थिक घनत्व

(v) Demographic Transition Theory shows that the main determinant of population growth is the nature of balance between:

(a) Immigration and emigration

(b) Fecundity and fertility

(c) Fertility and migration

(d) Fertility and mortality

जनसंख्या संक्रमण सिद्धान्त दर्शाता है कि जनसंख्या वृद्धि के मूल कारण इन दोनों के बीच के संतुलन की प्रकृति है:

(a) अप्रवासन एवं उत्प्रवासन

(b) जनशक्ति एवं प्रजननता

(c) प्रजननता एवं प्रवास

(d) प्रजननता एवं मर्त्यता

(vi) Which of these types of migration is lowest in India (According to 2011 census)?

(a) Rural to rural

(b) Rural to urban

(c) Urban to urban

(d) None of these

2011 की जनगणना के अनुसार इनमें से कौन-सा प्रवास भारत में न्यूनतम है?

(a) ग्रामीण से ग्रामीण

(b) ग्रामीण से शहरी

(c) शहरी से शहरी

(d) इनमें से कोई नहीं

(vii) What does ‘Population pyramid’ illustrate?

(a) Temporal growth of population

(b) Spatial distribution of population

(c) Age – sex structure of population

(d) Occupational structure of population

जनसंख्या पिरामिड क्या चित्रित करता है?

(a) जनसंख्या की कालिक वृद्धि

(b) जनसंख्या का स्थानिक वितरण

(c) जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना

(d) जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना

(viii) Mortality rate measures:

(a) The proportion of number of births in the population

(b) The proportion of deaths in the population

(c) The biological capacity of females to produce an offspring

(d) The measure of the account of illness in the population

मृत्यु दर किसका मापन है?

(a) कुल जनसंख्या में जन्म का अनुपात

(b) कुल जनसंख्या में मृत्यु का अनुपात

(c) महिलाओं की प्रजननशीलता की जैविक क्षमता

(d) कुल जनसंख्या में रुग्ण व्यक्तियों का अनुपात

(ix) As per census, 2011 the percentage of urban to total population in India is:

(a) 23.31

(b) 27.81

(c) 26.13

(d) 31.16

जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत है:

(a) 23.31

(b) 27.81

(c) 26.13

(d) 31.16

(x) Who has developed population resource region?

(a) Ackerman

(b) Malthus

(c) Humboldt

(d) Zipf

जनसंख्या संसाधन प्रदेश का विकास किसने किया?

(a) ऐकरमैन

(b) माल्थस

(c) हम्बोल्ट

(d) जिफ

Part-B / भाग-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions from the following. [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

2. Nature and scope of Population Geography.

जनसंख्या भूगोल की प्रकृति एवं विषयक्षेत्र।

3. Vital Registration

जन्म-मृत्यु पंजीकरण

4. Growth of population in India

भारत में जनसंख्या वृद्धि

5. Demographic Transition Theory

जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त

6. Infant mortality rate

शिशु मृत्यु दर

Part-C / भाग-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions from the following: [3×10-30)

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

7. Discuss the different sources of population data.

जनसंख्या आँकड़ों के विभिन्न स्रोतों का वर्णन कीजिए।

8. Describe the spatial pattern of density of population in India.

भारत की जनसंख्या घनत्व के स्थानिक स्वरूप का विवरण दीजिये।

9. Explain the Malthusian theory of population.

माल्थस के जनसंख्या सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।

10. Explain the factors responsible for the growth of urbanisation in India.

भारत में नगरीकरण को प्रभावित करने वाले कारकों पर प्रकाश डालिए।

11. Discuss the Ackerman’s scheme of population resource region.

ऐकरमैन के जनसंख्या-ससाधन प्रदेश योजना की व्याख्या कीजिए।

P.G. (Regular Semester-IV) Examination

(Session: 2019-2021)

GEOGRAPHY

[ PPU-M-IV(GEO-M401) EC-1(A)]

(Urban Geography)

Time: Three Hours] [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all the Parts as directed.

परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी भागों से उत्तर दीजिए।

Part-A / भाग-अ

(Objective Type Questions)

Note: All the questions are compulsory. Select the correct answer from the alternatives given below: [10×2=20]

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1. (i) How many cities have been selected for the development as smart city in Bihar?

(a) 2

(b) 3

(c) 4

(d) 5

बिहार में स्मार्ट सिटी के रूप में विकास के लिए कितने शहरों का चयन किया गया?

(a) 2

(b) 3

(c) 4

(d) 5

(ii) The urbanization process is resulting in which region having the largest cities of the world?

(a) Asia and Africa

(b) Europe

(c) Latin America

(d) North America

शहरीकरण प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप दुनिया के बड़े शहर किस क्षेत्र में है?

(a) एशिया और अफ्रीका

(b) यूरोप

(c) लैटिन अमेरिका

(d) उत्तरी अमेरिका

(iii) Suburbanization can occur:

(a) in the core of the city

(5) in rural urban fringe

(c) in CBD

(d) around a lake

उपनगरीकरण हो सकता है :

(a) शहर के केन्द्र में

(b) ग्रामीण-शहरी सीमा में

(c) सी.बी.डी. में

(d) एक झील के आसपास

(iv) What is the purpose of AMRUT scheme?

(a) To provide basic infrastructure

(b) To provide affordable housing loan

(c) Village up gradation

(d) To ensure clean environment

AMRUT योजना का उद्देश्य क्या है?

(a) बुनियादी ढाँचा प्रदान करना

(b) किफायती आवास ऋण प्रदान करना

(c) ग्राम उन्नयन

(d) स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना

(v) According to the Rank-size rule, the third ranked settlement will be what ratio to the size of the first-ranked settlement?

(a) 1/3

(b) 1/100

(c) 1/1000

(d) 3/1

रैंक-साइज नियम के अनुसार तीसरी रैंक वाली बस्तियाँ पहले रैंक वाली बस्तियों के आकार का कितना अनुपात होगा?

(a) 1/3

(b) 1/100

(c) 1/1000

(d) 3/1

(vi) Patrick Geddes in known for:

(a) Innovative thinking in urban planning

(b) Primate city concept

(c) Rank-Size rule

(d) Smart city mission

पैट्रिक गेडे को इनमें से किसके लिए जाना जाता है?

(a) शहरी नियोजन के क्षेत्र में अभिनव सोच के लिए

(b) प्राइमेट सिटी कान्सेप्ट के लिए

(c) रैंक आकार नियम के लिए

(d) स्मार्ट सिटी मिशन के लिए

(vii) According to urban hierarchy theory, there should be:

(a) few megalopolises

(b) few small towns

(c) many megalopolises

(d) equal number of small towns and megalopolises

शहरी पदानुक्रम सिद्धांत के अनुसार होना चाहिए:

(a) कुछ मेगालोपोलिस

(b) कुछ छोटे शहर

(c) कई मेगालोपोलिस

(d) छोटे शहरों और मेगालोपोलिस की समान संख्या

(viii) Who had presented the Multiple-Nuclei theory of urban growth?

(a) E. Burgess

(b) Homer Hoyt

(c) F. Tonnies

(d) C.D. Harris and E.Ullman

शहरी विकास का बहु-नाभिक सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया था?

(a) ई. बर्गेस

(b) होमर होयट

(c) एफ. टोन्नीस

(d) सी.डी. हैरिस और ई. उलमैन

(ix) Which of these is an industrial city?

(a) Patna

(b) Jamshedpur

(c) Gaya

(d) Lucknow

इनमें से कौन औद्योगिक शहर है?

(a) पटना

(b) जमशेदपुर

(c) गया

(d) लखनऊ

(x) Which city is known as the city of technology in India?

(a) Shillong

(b) Lucknow

(c) Bengaluru

(d) Varanasi

भारत में प्रौद्योगिकी शहर के रूप में किस शहर को जाना जाता है?

(a) शिलांग

(b) लखनऊ

(c) बंगलुरू

(d) वाराणसी

Part-B / भाग-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Write short notes on any four of the following: [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार पर टिप्पणियाँ:

2. Scope of urban geography

शहरी भूगोल का दायरा

3. Multiple-nucleir theory

बहु नाभिक सिद्धांत

4. City region

शहर क्षेत्र

5. Smart city concept

स्मार्ट सिटी संकल्पना

6. Urban ecology

शहरी पारिस्थितिकी

Part-C / भाग-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions each in about 500 words. Draw figures/maps where ever necessary. [3×10=30]

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 500 शब्दों में दीजिए। जहाँ भी आवश्यक हो, चित्र/मानचित्र बनाइए।

7. Describe the functional classification of towns with the help of examples.

उदाहरणों की सहायता से नगरों के कार्यात्मक वर्गीकरण का वर्णन कीजिए।

8. Define slum. What policies are prepared by the Indian government for slum upgradation.

स्लम को परिभाषित कीजिए। स्लम उन्नयन के लिए भारत सरकार द्वारा कौन-सी नीतियाँ तैयार की गई?

9. Explain the concept of Primate City and Rank-size rule. Is the primate city concept applicable? Explain in context to India.

प्राइमेट सिटी और रैंक-साइज नियम की अवधारणा की व्याख्या कीजिए। क्या प्राइमेट सिटी कान्सेप्ट लागू है? भारत के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।

10. Describe the global trends of urbanization.

शहरीकरण की वैश्विक प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।

11. What is urban morphology? Explain any one urban land use model.

शहरी आकारिकी क्या है? किसी एक नगरीय भूमि उपयोग मॉडल की व्याख्या कीजिए।

PG Regular Semester-IV Examination 2024 QUESTION PAPER, HUMAN RIGHTS, Urban and Population Geography, Patliputra University, Patna

PG Regular Semester-IV Examination 2024

Patliputra University, Patna


PG Regular Semester-IV Examination 2024

GEOGRAPHY

Paper Code: 920715

(Urban Geography)

Time: Three Hours] [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answer in their own words as far as practicable. The figure in the margin indicate full marks. Answer from all parts as directed.

परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में उत्तर दें। उपान्त के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी भागों से उत्तर दीजिए।

Part-A / भाग-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

1. Choose the correct answer of the following questions:

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चयन कीजिए:

(i) What is the purpose of AMRUT scheme?

(a) To provide basic infrastructure

(b) To provide affordable housing loan:

(c) Village up gradation

(d) To ensure clean environment

AMRUT योजना का उद्देश्य क्या है?

(a) बुनियादी ढाँचा प्रदान करना

(b) किफायती आवास ऋण प्रदान करना

(c) ग्राम उन्नयन

(d) स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना

(ii) According to the Rank-size rule, the third ranked settlement will be what ratio to the size of the first-ranked settlement?

(a) 1/3

(b) 1/100

(c) 1/1000

(d) 3/1

रैंक-साइज नियम के अनुसार तीसरी रैंक वाली बस्तियाँ पहले रैंक वाली बस्तियों के आकार का कितना अनुपात होगा?

(a) 1/3

(b) 1/100

(c) 1/1000

(d) 3/1

(iii) Patrick Geddes in known for:

(a) Innovative thinking in urban planning

(b) Primate city concept

(c) Rank-Size rule

(d) Smart city mission

पैट्रिक गेडे को इनमें से किसके लिए जाना जाता है?

(a) शहरी नियोजन के क्षेत्र में अभिनव सोच के लिए

(b) प्राइमेट सिटी कान्सेप्ट के लिए

(c) रैंक आकार नियम के लिए

(d) स्मार्ट सिटी मिशन के लिए

(iv) According to urban hierarchy theory, there should be:

(a) few megalopolises

(b) few small towns

(c) many megalopolises

(d) equal number of small towns and megalopolises

शहरी पदानुक्रम सिद्धांत के अनुसार होना चाहिए:

(a) कुछ मेगालोपोलिस

(b) कुछ छोटे शहर

(c) कई मेगालोपोलिस

(d) छोटे शहरों और मेगालोपोलिस की समान संख्या

(v) Who had presented the Multiple-Nuclei theory of urban growth?

(a) E. Burgess

(b) Homer Hoyt

(c) F. Tonnies

(d) C.D. Harris and E.Ullman

शहरी विकास का बहु-नाभिक सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया था?

(a) ई. बर्गेस

(b) होमर होयट

(c) एफ. टोन्नीस

(d) सी.डी. हैरिस और ई. उलमैन

(vi) Which of these is an industrial city?

(a) Patna

(b) Jamshedpur

(c) Gaya

(d) Lucknow

इनमें से कौन औद्योगिक शहर है?

(a) पटना

(b) जमशेदपुर

(c) गया

(d) लखनऊ

(vii) Which city is known as the city of technology in India?

(a) Shillong

(b) Lucknow

(c) Bengaluru

(d) Varanasi

भारत में प्रौद्योगिकी शहर के रूप में किस शहर को जाना जाता है?

(a) शिलांग

(b) लखनऊ

(c) बंगलुरू

(d) वाराणसी

(viii) How many cities have been selected for the development as smart city in Bihar?

(a) 2

(b) 3

(c) 4

(d) 5

बिहार में स्मार्ट सिटी के रूप में विकास के लिए कितने शहरों का चयन किया गया?

(a) 2

(b) 3
(c) 4

(d) 5

(ix) The urbanization process is resulting in which region having the largest cities of the world?

(a) Asia and Africa

(b) Europe

(c) Latin America

(d) North America

शहरीकरण प्रक्रिया के परिणामस्वरूप दुनिया के बड़े शहर किस क्षेत्र में हैं?

(a) एशिया और अफ्रीका

(b) यूरोप

(c) लैटिन अमेरिका

(d) उत्तरी अमेरिका

(x) What is the purpose of AMRUT scheme?

(a) To provide basic infrastructure

(b) To provide affordable housing loan

(c) Village up gradation

(d) To ensure clean environment

AMRUT योजना का उद्देश्य क्या है?

(a) बुनियादी ढाँचा प्रदान करना

(b) किफायती आवास ऋण प्रदान करना

(c) ग्राम उन्नयन

(d) स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना

Part-B / भाग-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions of the following: [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

2. Multiple-nucleir theory

बहु नाभिक सिद्धांत

3. Smart city concept

स्मार्ट सिटी संकल्पना

4. Conurbation

सन्नगर

5. Economic base of towns

नगरों के आर्थिक आधार

6. Scope of urban geography

शहरी भूगोल का दायरा

7. Urban ecology

शहरी पारिस्थितिकी

Part-C / भाग-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions of the following: [3×10 = 30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

8. Examine critically Christaller’s central place theory.

क्रिस्टालर के केन्द्रीय स्थल सिद्धान्त की समालोचनात्मक समीक्षा कीजिए।

9. Explain the concept of Primate City and Rank-size rule. Is the primate city concept applicable? Explain in context to India.

प्राइमेट सिटी और रैंक-साइज नियम की अवधारणा की व्याख्या कीजिए। क्या प्राइमेट सिटी कान्सेप्ट लागू है? भारत के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।

10. Define slum. What policies are prepared by the Indian government for slum upgradation?

स्लम को परिभाषित कीजिए। स्लम उन्नयन के लिए भारत सरकार द्वारा कौन-सी नीतियाँ तैयार की गईं?

11. Describe the functional classification of towns with the help of examples.

उदाहरणों की सहायता से नगरों के कार्यात्मक वर्गीकरण का वर्णन कीजिए।

12. Describe the global trends of urbanization.

शहरीकरण की वैश्विक प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।



PG (Regular Sem.-IV)

Examination, 2024

GEOGRAPHY

Paper Code: 920717

(Population Geography)

Time: Three Hours]  [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answer in their own words as far as practicable. The figure in the margin indicate full marks. Answer from all parts as directed.

परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में उत्तर दें। उपान्त के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी भागों से उत्तर दीजिए।

Part-A / भाग-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Note: All questions to be answered:  [2×10=20]

सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

1. Choose the correct answer of the following questions:

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चयन कीजिए :

(i) Demographic Transition Theory shows that the main determinant of population growth is the nature of balance between:

(a) Immigration and emigration

(b) Fecundity and fertility

(c) Fertility and migration

(d) Fertility and mortality

जनसंख्या संक्रमण सिद्धान्त दर्शाता है कि जनसंख्या वृद्धि के मूल कारण इन दोनों के बीच के संतुलन की प्रकृति है :

(a) अप्रवासन एवं उत्प्रवासन

(b) जनशक्ति एवं प्रजननता

(c) प्रजननता एवं प्रवास

(d) प्रजननता एवं मर्त्यता

(ii) By 2025 AD the world population will be:

(a) 6.8 billion

(b) 8 billion

(c) 6 billion

(d) 8.6 billion

सन् 2025 तक विश्व की जनसंख्या हो जाएगी :

(a) 6.8 बिलियन

(b) 8 बिलियन

(c) 6 बिलियन

(d) 8.6 बिलियन

(iii) According to 2011 census, the highest density of population is in:

(a) Uttar Pradesh

(b) Bihar

(c) West Bengal

(d) Haryana

2011 की जनगणना के अनुसार अत्यन्त सघन आबादी है:

(a) उत्तर प्रदेश

(b) बिहार

(c) पश्चिम बंगाल

(d) हरियाणा

(iv) According to Malthus, population would be doubled in:

(a) 12 years

(b) 15 years

(c) 25 years

(d) 35 years

माल्थस के अनुसार, जनसंख्या दुगुनी हो जायेगी:

(a) 12 वर्षों में

(b) 15 वर्षों में

(c) 25 वर्षों में

(d) 35 वर्षों में

(v) Which of these types of migration is highest in India (According to 2011 census)?

(a) Rural to rural

(b) Rural to urban

(c) Urban to urban

(d) None of these

2011 की जनगणना के अनुसार, इनमें से कौन-सा प्रवास भारत में सर्वाधिक है?

(a) ग्रामीण से ग्रामीण

(b) ग्रामीण से नगरीय

(c) नगरीय से नगरीय

(d) इनमें से कोई नहीं

(vi) The number of children dying in their first year per thousand live birth is called:

(a) Death rate

(b) Standard Mortality Rate

(c) Infant Mortality Rate

(d) Life Expectancy Rate

जन्म के पहले वर्ष में मरने वाले बच्चों की संख्या प्रति हजार को कहते हैं :

(a) मृत्यु दर

(b) मानक मर्त्यता दर

(c) शिशु मृत्यु दर

(d) जीवन प्रत्याशा दर

(vii) The population density obtained through division of total population of an area by the total agricultural land is formed :

(a) Agricultural density

(b) Physiological density

(c) Arithmetic density

(d) Economic density

किसी देश की कुल जनसंख्या को कुल कृषि भूमि से विभाजित करके प्राप्त किए गए घनत्व को कहा जाता है:

(a) कृषि घनत्व

(b) कायिक घनत्व

(c) अंकगणितीय घनत्व

(d) आर्थिक घनत्व

(viii) Mortality rate measures:

(a) The proportion of number of births in the population

(b)

The proportion of deaths in the population

( c) The biological capacity of females to produce an offspring

(d) The measure of the account of illness in the population

मृत्यु दर किसका मापन है?

(a) कुल जनसंख्या में जन्म का अनुपात

(b) कुल जनसंख्या में मृत्यु का अनुपात

(c) महिलाओं की प्रजननशीलता की जैविक क्षमता

(d) कुल जनसंख्या में रुग्ण व्यक्तियों का अनुपात

(ix) Which of these types of migration is lowest in India (According to 2011 census)?

(a) Rural to rural

(b) Rural to urban

(c) Urban to urban

(d) None of these

2011 की जनगणना के अनुसार इनमें से कौन-सा प्रवास भारत में न्यूनतम है?

(a) ग्रामीण से ग्रामीण

(b) ग्रामीण से शहरी

(c) शहरी से शहरी

(d) इनमें से कोई नहीं

(x) What does ‘Population pyramid’ illustrate?

(a) Temporal growth of population

(b) Spatial distribution of population

(c) Age-sex structure of population

(d) Occupational structure of population

जनसंख्या पिरामिड क्या चित्रित करता है?

(a) जनसंख्या की कालिक वृद्धि

(b) जनसंख्या का स्थानिक वितरण

(c) जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना

(d) जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना

Part-B / भाग-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions of the following:. [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

2. Vital Registration

जन्म-मृत्यु पंजीकरण

3. Urbanisation in India

भारत में नगरीकरण

4. Demographic Transition Theory

जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त

5. Nature and scope of Population Geography

जनसंख्या भूगोल की प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

6. Infant mortality rate

शिशु मृत्यु दर

7. Food security in India

भारत में खाद्य सुरक्षा

Part-C / भाग-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions of the following: [3×10-30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

8. Explain the different types of fertility and their measurement methods.

विभिन्न प्रकार के उत्पादकता/जन्मदर का वर्णन कर उनके मापने की विधियों का वर्णन कीजिए।

9. Discuss the different sources of population data.

जनसंख्या आँकड़ों के विभिन्न स्रोतों का वर्णन कीजिए।

10. Define Population Geography. Describe the nature and scope of Population Geography.

जनसंख्या भूगोल की परिभाषा दीजिए। जनसंख्या भूगोल की प्रकृति एवं विषयक्षेत्र का विवरण दीजिए।

11. Explain the factors responsible for the growth of urbanisation in India.

भारत में नगरीकरण को प्रभावित करने वाले कारकों पर प्रकाश डालिए।

12. Explain the Malthusian theory of population.

माल्थस के जनसंख्या सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।

PG (Regular Sem.-IV)

Examination, 2024

(Common For All)

Paper Code: 111138

HUMAN RIGHTS

Time: Three Hours] [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answer in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Attempt the questions as per given direction in each section.

परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। प्रत्येक खण्ड में दिए गए निर्देश के अनुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Section-A / खण्ड-अ

(Multiple Choice Questions)

(बहु विकल्पीय प्रश्न)

Note: Attempt all MCQ from this section. Each question carries two marks. [2×10-20]

इस खण्ड से सभी बहु विकल्पीय प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न दो अंको का है।

1. Choose the correct option. Only one option is cor-rect.

सही विकल्प चुनिए। केवल एक ही विकल्प सही है।

(i) Helsinki Declaration, 1964 is concerned with:

(a) War Prevention

(b) Human Experimentation

(c) Gender Discrimination

(d) Child Abuse

हेलसिंकी घोषणापत्र, 1964 से सम्बन्धित है।

(a) युद्ध रोकथाम

(b) मानव प्रयोग

(c) लैंगिक भेदभाव

(d) बाल हनन
(ii) The Foundation day of NHRC India is:

(a) 10 December

(b) 10 October

(c) 12 October

(d) 12 December

NHRC इंडिया का स्थापना दिवस है:

(a) 10 दिसम्बर

(b) 10 अक्टूबर

(c) 12 अक्टूबर

(d) 12 दिसम्बर

(iii) Which of the following article is related with the Prohibition of child labour?

(a) Article 21

(b) Article 22

(c) Article 24

(d) Article 25

भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद बाल श्रम के निषेध से सम्बन्धित है?

(a) अनुच्छेद 21

(b) अनुच्छेद 22

(c) अनुच्छेद 24

(d) अनुच्छेद 25

(iv) Where is the headquarter of NHRC India?

(a) New Delhi

(b) Patna

(c) Kolkata

(d) In each state capital of India

NHRC इंडिया का मुख्यालय कहाँ है?

(a) नई दिल्ली

(b) पटना

(c) कोलकाता

(d) भारत के प्रत्येक राज्य की राजधानी में

(v) Human right can be most appropriately related with the:

(a) Washington DC

(b) Geneva

(c) New Delhi

(d) The Hague, Netherlands

मानव अधिकार सबसे उपयुक्त रूप से सम्बन्धित हो सकता है :

(a) वाशिंगटन डीसी से

(b) जिनेवा से

(c) नई दिल्ली से

(d) हेग, (नीदरलैंड) से

(vi) Where is International Criminal Court?

(a) In Washington DC

(b) In Geneva

(c) In New Delhi

(d) In The Hague, Netherlands

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय कहाँ है?

(a) वांशिंगटन डीसी में

(b) जिनेवा में

(c) नई दिल्ली में

(d) हेग, नीदरलैंड में

(vii) Who wrote the book “Das Kapital”

(a) Rousseau

(b) J.S. Mill

(c) Karl Marks

(d) Gramsci

“दास कैपिटल” पुस्तक किसने लिखी है।

(a) रूसो

(b) जे. एस. मिल

(c) कार्ल मार्क्स

(d) ग्राम्शी
(viii) Who is the author of “On Liberty”?

(a) James Stuart Mill

(b) John Stuart Mill

(c) Jeremy Stuart Mill

(d) James Stuart Millind

“ऑन लिबर्टी” के लेखक हैं:

(a) जेम्स स्टूवर्ट मिल

(b) जॉन स्टूवर्ट मिल

(c) जेरेमी स्टूवर्ट मिल

(d) जेम्स स्टूवर्ट मिलिन्द

(ix) Which of the following day is the World Day for Prevention of Child abuse?

(a) 19 November

(b) 19 December

(c) 19 October

(d) 19 January

निम्नलिखित में से कौन-सा दिन बाल शोषण की रोकथाम के लिए विश्व दिवस है?

(a) 19 नवम्बर

(b) 19 दिसम्बर

(c) 19 अक्टूबर

(d) 19 जनवरी

(x) Who played an important role in International Human Rights Law?

(a) Eco Summit

(b) World War

(c) The United Nations

(d) None of these

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

(a) इको सम्मेलन

(b) विश्व युद्ध

(c) संयुक्त राष्ट्र

(d) इनमें से कोई नहीं

Section-B / खण्ड-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Attempt any four questions from this section. Each question carries 5 marks. [4×5=20]

इस खण्ड से किन्हीं चार प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंको का है।

2. Critically examine relevance of minority rights in multi-cultural societies.

बहु-सांस्कृतिक समाजों में अल्पसंख्यक अधिकारों की प्रासंगिकता का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

3. Write a short note on the voting rights of women in perspective with India and other European countries.

भारत और अन्य यूरोपीय देशों के परिप्रेक्ष्य में महिलाओं के मताधिकार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

4. Nowadays it is considered that some human right organization hamper the economic development of the India. What is your view on this?

आजकल यह माना जाता है कि कुछ मानवाधिकार संगठन भारत के आर्थिक विकास में बाधा डालते हैं। इस पर आपकी क्या राय है ?

5. Discuss the feminist perspective of human rights.

मानवाधिकार के नारीवादी सन्दर्भ की विवेचना कीजिए।

6. What is your view on the human rights of the terrorist?

आतंकवादी के मानवाधिकारों पर आपका क्या विचार है?

Section-C / खण्ड-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Attempt any three questions from this section. Each question carries 10 marks. [3×10=30]

इस खण्ड से किन्हीं तीन प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

7. Write an essay on State Sovereignty.

राज्य सम्प्रभुता पर एक लेख लिखिए।

8. What is Magnacarta? Explain some important provisions of Magnacarta.

मैग्ना कार्टा क्या है ? मैग्ना कार्टा के कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों की व्याख्या कीजिए।

9. What is the status of human rights of women in India with respect to the legal aspect, Social aspect and religious aspect?

कानूनी पहलू, सामाजिक पहलू और धार्मिक पहलू के सम्बन्ध में भारत में महिलाओं के मानवाधिकारों की स्थिति क्या है?

10. Explain Natural rights, Civil right, Political right and Legal right.

प्राकृतिक अधिकार, नागरिक अधिकार, राजनीतिक अधिकार और कानूनी अधिकार की व्याख्या कीजिए।

11. Explain Natural Rights, Civil Rights, Political Rights and Constitutional Rights.

प्राकृतिक अधिकार, नागरिक अधिकार, राजनीतिक अधिकार एवं संवैधानिक अधिकार की व्याख्या कीजिए।

3. Mode / बहुलक

Mode 

बहुलक

परिचय (Introduction):

     सांख्यिकी (Statistics) में केन्द्रीय प्रवृत्ति (Measures of Central Tendency) के तीन प्रमुख माप होते हैं- माध्य (Mean), माध्यिका (Median) और बहुलक (Mode)। इनमें से बहुलक वह मान होता है जो किसी आंकड़ों के समूह में सबसे अधिक बार प्रकट होता है।

    दूसरे शब्दों में, जिस मान की आवृत्ति (Frequency) सबसे अधिक होती है, वही बहुलक कहलाता है।

   बहुलक को सामान्य भाषा में सबसे सामान्य या प्रचलित मान भी कहा जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी कक्षा में छात्रों के जूतों के आकार (Shoe Size) में 7 सबसे अधिक बार आता है, तो 7 उस समूह का बहुलक होगा।

परिभाषा (Definition):

     बहुलक वह मान है जिसकी आवृत्ति किसी श्रेणी में सबसे अधिक होती है।

सांख्यिकीविदों के अनुसार:

“The mode is the value which occurs most frequently in a series.”

     अर्थात जिस मान की पुनरावृत्ति सबसे अधिक होती है, वही बहुलक कहलाता है।

बहुलक की विशेषताएँ (Characteristics of Mode):-

✍️ बहुलक वह मान है जो सबसे अधिक बार आता है।

✍️ यह सबसे सामान्य या प्रचलित मान को दर्शाता है।

✍️ बहुलक को ग्राफ द्वारा भी निकाला जा सकता है।

✍️ यह चरम मानों (Extreme Values) से प्रभावित नहीं होता।

✍️ कभी-कभी किसी श्रेणी में एक से अधिक बहुलक भी हो सकते हैं।

1. व्यक्तिगत श्रेणी (Individual Series) में बहुलक:-

   व्यक्तिगत श्रेणी में प्रत्येक मान अलग-अलग दिया होता है। इसमें बहुलक वह मान होता है जो सबसे अधिक बार दोहराया गया हो।

उदाहरण:

आंकड़े: 2, 4, 6, 6, 7, 8, 6, 9

   यहाँ 6 तीन बार आया है, जो सबसे अधिक है।

इसलिए बहुलक = 6

2. खंडित श्रेणी (Discrete Series) में बहुलक:-

   खंडित श्रेणी में मान (X) और उनकी आवृत्ति (f) दी होती है। जिस मान की आवृत्ति सबसे अधिक होती है वही बहुलक होता है।

उदाहरण:

X f
10 2
20 5
30 7
40 4

यहाँ 30 की आवृत्ति सबसे अधिक (7) है।

इसलिए बहुलक = 30

3. सतत श्रेणी (Continuous Series) में बहुलक:-

     सतत श्रेणी में बहुलक निकालने के लिए एक विशेष सूत्र का प्रयोग किया जाता है।

सूत्र (Formula)-

जहाँ

L = बहुलक वर्ग की निचली सीमा / Lower Limit of Modal Class

f₁ = बहुलक वर्ग की आवृत्ति / Frequency of Modal Class

f₀ = बहुलक वर्ग से पहले की आवृत्ति / Frequency of Class preceding the Modal Class

f₂ = बहुलक वर्ग के बाद की आवृत्ति / Frequency of Class succeeding the Modal Class

h = वर्ग अंतराल (Class Interval) / Class Interval / Class Width

नोट: बहुलक वर्ग (Modal Class)- जिस वर्ग की आवृत्ति सबसे अधिक होती है, उसे बहुलक वर्ग (Modal Class) कहा जाता है।

उदाहरण-

वर्ग आवृत्ति
0–10 5
10–20 8
20–30 12
30–40 7
यहाँ 20–30 की आवृत्ति सबसे अधिक (12) है। इसलिए 20–30 बहुलक वर्ग होगा।

L = 20 (बहुलक वर्ग की निचली सीमा)

f₁ = 12 (बहुलक वर्ग की आवृत्ति)

f₀ = 8 (पहले वाले वर्ग की आवृत्ति)

f₂ = 7 (अगले वर्ग की आवृत्ति)

h = 10 (वर्ग अंतराल)

Now,

Mode

Mode = 20+(12-8)/(2 X 12-8-7) X 10

           = 20+4/(24-15) X 10

           = 20+4/9 X10

           = 20+4.44

           = 24.44

नोट: माध्य, माध्यिका और बहुलक का संबंध:

    सांख्यिकी में एक महत्वपूर्ण संबंध होता है:

Mode = 3Median−2Mean

यह सूत्र तब उपयोगी होता है जब किसी श्रेणी में माध्य और माध्यिका ज्ञात हों।

बहुलक के गुण (Merits of Mode):-

(i) सरल और आसानी से समझने योग्य:-

      बहुलक निकालना बहुत आसान है।

(ii) चरम मानों से प्रभावित नहीं होता:-

     बहुत बड़े या छोटे मान इसका प्रभाव कम करते हैं।

(iii) व्यावहारिक महत्व:-

     व्यापार और उद्योग में इसका व्यापक उपयोग होता है।

(iv) ग्राफ द्वारा ज्ञात:-

     हिस्टोग्राम की सहायता से बहुलक निकाला जा सकता है।

(v) गुणात्मक आंकड़ों के लिए उपयोगी:-

    जहाँ संख्यात्मक औसत संभव नहीं होता, वहाँ बहुलक उपयोगी होता है।

बहुलक की सीमाएँ (Limitations of Mode):-

(i) सभी मानों पर आधारित नहीं होता:-

     यह केवल सबसे अधिक आवृत्ति वाले मान पर आधारित होता है।

(ii) कभी-कभी बहुलक स्पष्ट नहीं होता:-

    कई बार दो या अधिक बहुलक हो सकते हैं।

(iii) गणितीय विश्लेषण में कम उपयोगी:-

    आगे की गणनाओं में इसका प्रयोग सीमित होता है।

(iv) छोटे डेटा में विश्वसनीय नहीं:-

    बहुत छोटे आंकड़ों में बहुलक सही परिणाम नहीं देता।

निष्कर्ष (Conclusion):

    इस प्रकार बहुलक सांख्यिकी में केन्द्रीय प्रवृत्ति का एक महत्वपूर्ण माप है जो किसी आंकड़ों के समूह में सबसे अधिक बार आने वाले मान को दर्शाता है। यह विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब हमें किसी समूह का सबसे सामान्य या प्रचलित मान जानना हो। हालांकि इसकी कुछ सीमाएँ भी हैं, फिर भी व्यापार, अर्थशास्त्र, शिक्षा और सामाजिक विज्ञानों में इसका व्यापक उपयोग किया जाता है।

     इस प्रकार बहुलक न केवल सरल और व्यावहारिक है, बल्कि यह किसी भी डेटा के सामान्य व्यवहार को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

2. Median / माध्यिका

Median 

माध्यिका

माध्यिका (Median):

      सांख्यिकी में केन्द्रीय प्रवृत्ति का एक महत्वपूर्ण माप है। यह वह मान होता है जो किसी व्यवस्थित (आरोही या अवरोही क्रम में रखे गए) आंकड़ों के समूह को दो बराबर भागों में विभाजित करता है। अर्थात् आधे मान माध्यिका से छोटे होते हैं और आधे मान उससे बड़े होते हैं।

      माध्यिका का उपयोग विशेष रूप से तब किया जाता है जब आंकड़ों में अत्यधिक बड़े या छोटे मान (extreme values) मौजूद हों, क्योंकि ऐसे मान औसत (Mean) को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन माध्यिका पर उनका प्रभाव कम पड़ता है। इसलिए इसे अधिक स्थिर और विश्वसनीय माप माना जाता है।

      यदि आंकड़ों की संख्या विषम (odd) हो, तो माध्यिका वह मध्य का मान होता है जो सभी मानों को क्रम में रखने पर बीच में आता है। उदाहरण के लिए: 3, 5, 7, 9, 11 में माध्यिका 7 है।

     यदि आंकड़ों की संख्या सम (even) हो, तो बीच के दो मानों का औसत माध्यिका कहलाता है। जैसे: 2, 4, 6, 8 में माध्यिका (4 + 6) / 2 = 5 होगी।

     भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र तथा जनसंख्या अध्ययन में माध्यिका का व्यापक उपयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए आय वितरण, जनसंख्या घनत्व या भूमि स्वामित्व के अध्ययन में माध्यिका वास्तविक स्थिति को बेहतर ढंग से दर्शाती है। इस प्रकार, माध्यिका आंकड़ों के विश्लेषण में एक महत्वपूर्ण और उपयोगी सांख्यिकीय माप है।

1. व्यक्तिगत श्रेणी (Individual Series) में माध्यिका की गणना:

     व्यक्तिगत श्रेणी में प्रत्येक आंकड़ा अलग-अलग दिया होता है और उनकी कोई आवृत्ति (frequency) नहीं होती। ऐसे आंकड़ों में माध्यिका निकालने के लिए सबसे पहले सभी मानों को आरोही (छोटे से बड़े) या अवरोही (बड़े से छोटे) क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इसके बाद कुल पदों की संख्या के आधार पर माध्यिका ज्ञात की जाती है।

✍️ जब पदों की संख्या विषम (Odd) हो-

     यदि कुल पदों की संख्या n विषम है, तो माध्यिका का स्थान (n+1)/2 होता है। अर्थात जो मान इस स्थान पर होगा वही माध्यिका कहलाएगा।

उदाहरण:

आंकड़े: 5, 9, 3, 7, 11

क्रम में रखने पर: 3, 5, 7, 9, 11

यहाँ n = 5

माध्यिका का स्थान = (5+1)/2 = 3

तीसरे स्थान का मान 7 है, इसलिए माध्यिका = 7।

✍️ जब पदों की संख्या सम (Even) हो-

    यदि कुल पदों की संख्या n सम है, तो माध्यिका बीच के दो पदों के औसत से निकाली जाती है।

सूत्र:

उदाहरण:

आंकड़े: 4, 8, 6, 10

क्रम में: 4, 6, 8, 10

यहाँ n=4

माध्यिका = (6 + 8) / 2 = 7।

     इस प्रकार व्यक्तिगत श्रेणी में माध्यिका निकालने की प्रक्रिया सरल होती है और यह आंकड़ों को दो बराबर भागों में विभाजित करने वाला मध्य मान दर्शाती है।

2. खंडित श्रेणी (Discrete Series) में माध्यिका की गणना:

    खंडित श्रेणी में प्रत्येक मान (Value) के साथ उसकी आवृत्ति (Frequency) दी होती है। माध्यिका ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित चरण अपनाए जाते हैं।

✍️ सबसे पहले कुल आवृत्ति (N) ज्ञात करें

      सभी आवृत्तियों को जोड़कर कुल आवृत्ति अर्थात् N निकालते हैं।

✍️ उसके बाद संचयी आवृत्ति (Cumulative Frequency) बनाएं

       आवृत्तियों को क्रमशः जोड़कर संचयी आवृत्ति तैयार की जाती है।

✍️ उसके बाद N/2 वाँ पद का मान निकालें

      कुल आवृत्ति को 2 से भाग देकर N/2 का मान प्राप्त करते हैं।

✍️ फिर माध्यिका का मान निर्धारित करें

      संचयी आवृत्ति में वह पहला मान खोजते हैं जो N/2 के बराबर या उससे बड़ा हो। उसी के सामने जो मान (Value) होगा वही माध्यिका कहलाता है।

उदाहरण-

मान (X) आवृत्ति (f) संचयी आवृत्ति (cf)
10 3 3
20 5 8
30 7 15
40 4 19
50 1 20

यहाँ,

N = 20

N/2 = 10

    संचयी आवृत्ति में 10 से बड़ा या बराबर पहला मान 15 है, जो 30 के सामने है।

अतः माध्यिका = 30

सूत्र-

Median = वह मान जिसकी संचयी आवृत्ति N/2 के बराबर या उससे अधिक हो।

    इस प्रकार खंडित श्रेणी में माध्यिका निकालने के लिए संचयी आवृत्ति का प्रयोग किया जाता है और यह आँकड़ों को दो बराबर भागों में विभाजित करती है।

3. सतत श्रेणी (Continuous Series) में माध्यिका की गणना:

    सतत श्रेणी में आंकड़े वर्ग-अंतराल (Class Interval) के रूप में दिए होते हैं, जैसे 0–10, 10–20, 20–30 आदि। ऐसी स्थिति में माध्यिका निकालने के लिए एक विशेष सूत्र का उपयोग किया जाता है।

चरण (Steps):-

✍️ संचयी आवृत्ति (Cumulative Frequency) तैयार करें।

     दिए गए वर्गों की आवृत्तियों को क्रम से जोड़कर संचयी आवृत्ति बनाते हैं।

✍️ कुल आवृत्ति (N) ज्ञात करें।

    सभी आवृत्तियों को जोड़कर N निकालते हैं।

✍️ N/2 का मान निकालें।

    कुल आवृत्ति को 2 से भाग देते हैं।

✍️ माध्यिका वर्ग (Median Class) पहचानें।

     संचयी आवृत्ति में वह वर्ग खोजते हैं जिसकी संचयी आवृत्ति N/2 के बराबर या उससे अधिक हो। वही माध्यिका वर्ग कहलाता है।

सूत्र-

हाँ-

M = माध्यिका मूल्य

l = माध्यिका वर्गान्तर की निचली सीमा

i = माध्यिका वर्गान्तर का विस्तार

f = माध्यिका वर्ग की आवृत्ति

c = माध्यिका वर्गान्तर से पहले वर्गान्तर की संचयी आवृति

अथवा

जहाँ-

L = माध्यिका वर्ग की निचली सीमा

N = कुल आवृत्ति

Cf = माध्यिका वर्ग से पहले की संचयी आवृत्ति

f = माध्यिका वर्ग की आवृत्ति

h = वर्ग अंतराल (class width)

उदाहरण-

1. निम्नांकित सारणी में 100 परीक्षार्थियों के प्राप्तांक दिए गये है। माध्यिका की गणना कीजिये:

प्राप्तांक परीक्षार्थियों की संख्या
0-10 06
10-20 30
20-30 40
30-40 14
40-50 10

हल:

प्राप्तांक

(वर्गान्तर)

परीक्षार्थियों की संख्या

(आवृति)

 संचयी आवृति
0-10 06 06
10-20 30 36
20-30 40 76
30-40 14 90
40-50 10 100

m = N/2 वाँ वार्गांतर

      = 100/2

      = 50 वाँ वार्गांतर

माध्यिका वार्गांतर = 20-30

Now,

      = 20+10/40 (50-36)

      = 20+(10×40)/40

      = 20+140/40

      = (800+400)/40

      = 940/40

  माध्यिका प्राप्तांक = 23.5

माध्यिका के गुण (Merits of Median)

(i) सरल और समझने में आसान:

       माध्यिका निकालने की विधि बहुत सरल होती है और इसे आसानी से समझा जा सकता है।

(ii) चरम मानों से प्रभावित नहीं होती:

     बहुत अधिक या बहुत कम मान (Extreme Values) माध्यिका को अधिक प्रभावित नहीं करते।

(iii) क्रमबद्ध आंकड़ों के लिए उपयुक्त:

    जब आंकड़े क्रम (order) में हों तो माध्यिका आसानी से निकाली जा सकती है।

(iv) खुले वर्ग अंतराल (Open-end classes) में भी उपयोगी:

    सतत श्रेणी में जहाँ वर्ग अंतराल खुले होते हैं, वहाँ भी माध्यिका निकाली जा सकती है।

(v) ग्राफ द्वारा भी ज्ञात: ओजाइव (Ogive Curve) की सहायता से भी माध्यिका का मान निकाला जा सकता है।

माध्यिका की सीमाएँ (Limitations of Median)

(i) सभी मानों पर आधारित नहीं होती:

     माध्यिका केवल मध्य मान पर आधारित होती है, इसलिए सभी आंकड़ों का पूरा उपयोग नहीं होता।

(ii) गणितीय विश्लेषण में कम उपयोगी:

    माध्यिका पर आगे के गणितीय विश्लेषण करना कठिन होता है।

(iii) अधिक सटीक नहीं मानी जाती:

    कई बार यह औसत (Mean) जितनी सटीक जानकारी नहीं देती।

(iv) क्रमबद्ध करना आवश्यक:

    माध्यिका निकालने से पहले आंकड़ों को क्रम में रखना जरूरी होता है।

निष्कर्ष (Conclusion):

    माध्यिका सांख्यिकी में केन्द्रीय प्रवृत्ति का एक महत्वपूर्ण माप है। यह विशेष रूप से तब उपयोगी होती है जब आंकड़ों में बहुत अधिक या बहुत कम मान मौजूद हों। हालांकि इसके कुछ सीमित पक्ष भी हैं, फिर भी आय वितरण, जनसंख्या अध्ययन और सामाजिक विज्ञानों में वास्तविक स्थिति को समझने के लिए माध्यिका का व्यापक उपयोग किया जाता है।

1. Field Techniques: Merits, Demerits and Selection / फील्ड तकनीकों के लाभ, सीमाएँ तथा उनका चयन

Field Techniques: Merits, Demerits and Selection 

फील्ड तकनीकों के लाभ, सीमाएँ तथा उनका चयन

Field Techniques

परिचय (Introduction)

      भूगोल तथा अन्य सामाजिक विज्ञानों में फील्ड वर्क (Field Work) शोध की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। फील्ड वर्क के दौरान शोधकर्ता वास्तविक क्षेत्र में जाकर प्रत्यक्ष रूप से डेटा एकत्र करता है। इस प्रक्रिया में विभिन्न फील्ड तकनीकों (Field Techniques) का उपयोग किया जाता है, जिनकी सहायता से शोधकर्ता किसी क्षेत्र की भौतिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विशेषताओं का अध्ययन करता है।

     फील्ड तकनीकें डेटा संग्रहण, विश्लेषण और निष्कर्ष निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए किसी भी शोध में सही तकनीक का चयन करना आवश्यक होता है।

फील्ड तकनीकों का अर्थ (Meaning of Field Techniques)

    फील्ड तकनीकें वे विधियाँ या तरीके हैं जिनकी सहायता से शोधकर्ता क्षेत्र में जाकर प्रत्यक्ष रूप से जानकारी एकत्र करता है।

    इन तकनीकों में मुख्य रूप से शामिल हैं-

(i) अवलोकन (Observation)

(ii) साक्षात्कार (Interview)

(iii) प्रश्नावली (Questionnaire)

(iv) अनुसूची (Schedule)

(v) सर्वेक्षण (Survey)

(vi) मापन और मानचित्रण (Measurement & Mapping)

     इनका उद्देश्य क्षेत्र से प्राथमिक आँकड़े (Primary Data) प्राप्त करना होता है।

फील्ड तकनीकों के लाभ (Merits of Field Techniques):

     फील्ड तकनीकें शोध कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, क्योंकि इनके माध्यम से शोधकर्ता सीधे अध्ययन क्षेत्र में जाकर जानकारी एकत्र करता है। इसके प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं-

(i) प्रत्यक्ष और वास्तविक जानकारी:-

       फील्ड तकनीकों के माध्यम से शोधकर्ता स्वयं क्षेत्र में जाकर डेटा एकत्र करता है, जिससे प्राप्त जानकारी अधिक सटीक और वास्तविक होती है।

(ii) प्राथमिक आँकड़ों की प्राप्ति:-

      इन तकनीकों से शोधकर्ता को सीधे क्षेत्र से प्राथमिक डेटा (Primary Data) प्राप्त होता है, जो शोध के लिए अधिक विश्वसनीय माना जाता है।

(iii) क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों की समझ:-

      फील्ड वर्क के दौरान शोधकर्ता क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकता है।

(iv) समस्या का गहन अध्ययन संभव:-

      फील्ड तकनीकें किसी भी समस्या या विषय का विस्तृत और गहराई से अध्ययन करने में सहायक होती हैं।

(v) स्थानीय लोगों से संपर्क:-

    फील्ड कार्य के दौरान शोधकर्ता का स्थानीय लोगों से संपर्क होता है, जिससे स्थानीय समस्याओं और स्थितियों की सही जानकारी मिलती है।

(vi) व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि:-

     फील्ड वर्क के माध्यम से शोधकर्ता को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उसके ज्ञान और समझ में वृद्धि होती है।

(vii) मानचित्रण और विश्लेषण में सहायता:-

     फील्ड तकनीकों से प्राप्त आँकड़ों के आधार पर मानचित्र, ग्राफ और चार्ट तैयार करना आसान हो जाता है।

(viii) शोध की विश्वसनीयता:-

     प्रत्यक्ष रूप से एकत्रित आँकड़ों के कारण शोध अधिक वैज्ञानिक और विश्वसनीय बन जाता है।

फील्ड तकनीकों की सीमाएँ (Demerits of Field Techniques):

     फील्ड तकनीकें शोध कार्य में उपयोगी होती हैं, लेकिन इनके कुछ महत्वपूर्ण सीमाएँ भी होती हैं। ये सीमाएँ निम्नलिखित हैं-

(i) अधिक समय की आवश्यकता:-

      फील्ड वर्क करने में काफी समय लगता है क्योंकि शोधकर्ता को क्षेत्र में जाकर डेटा एकत्र करना पड़ता है।

(ii) खर्च अधिक:-

   फील्ड कार्य के दौरान यात्रा, आवास, उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं पर अधिक खर्च करना पड़ता है।

(iii) कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ:-

     कई बार अध्ययन क्षेत्र दूरस्थ या दुर्गम होता है, जिससे डेटा संग्रहण में कठिनाई आती है।

(iv) मौसम का प्रभाव:-

     बारिश, अत्यधिक गर्मी या ठंड जैसी प्राकृतिक परिस्थितियाँ फील्ड कार्य को प्रभावित कर सकती हैं।

(v) उत्तरदाताओं का सहयोग न मिलना:-

    कभी-कभी लोग सही जानकारी देने से हिचकिचाते हैं या सहयोग नहीं करते, जिससे डेटा अधूरा रह सकता है।

(vi) मानवीय त्रुटियों की संभावना:-

   अवलोकन या साक्षात्कार के दौरान शोधकर्ता से गलती होने की संभावना रहती है।

(vii) सीमित क्षेत्र में अध्ययन:-

    फील्ड वर्क आमतौर पर सीमित क्षेत्र तक ही किया जा सकता है, इसलिए बड़े क्षेत्र का अध्ययन कठिन हो जाता है।

(viii) डेटा विश्लेषण में कठिनाई:-

    फील्ड से प्राप्त अधिक मात्रा में आँकड़ों को व्यवस्थित करना और उनका विश्लेषण करना कभी-कभी कठिन हो जाता है।

फील्ड तकनीकों का चयन (Selection of Field Techniques):

    फील्ड तकनीकों का चयन किसी भी शोध कार्य की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उचित तकनीक के चयन से डेटा संग्रहण अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बनता है। फील्ड तकनीकों के चयन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है-

(i) शोध के उद्देश्य के आधार पर:-

    फील्ड तकनीक का चयन शोध के उद्देश्य के अनुसार किया जाता है। यदि अध्ययन सामाजिक विषयों से संबंधित है तो साक्षात्कार या प्रश्नावली उपयुक्त होती है।

(ii) अध्ययन क्षेत्र की प्रकृति:-

      अध्ययन क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियाँ भी तकनीक के चयन को प्रभावित करती हैं। कठिन या दूरस्थ क्षेत्रों में सरल तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

(iii) समय की उपलब्धता:-

     यदि शोध के लिए समय सीमित है, तो ऐसी तकनीकों का चयन किया जाता है जिनसे कम समय में अधिक डेटा प्राप्त किया जा सके।

(iv) आर्थिक संसाधन:-

     फील्ड वर्क में खर्च भी एक महत्वपूर्ण कारक है। इसलिए शोधकर्ता को उपलब्ध आर्थिक संसाधनों के अनुसार तकनीक का चयन करना चाहिए।

(v) डेटा की प्रकृति:-

    यदि शोध में गुणात्मक डेटा चाहिए तो अवलोकन और साक्षात्कार उपयोगी होते हैं, जबकि मात्रात्मक डेटा के लिए सर्वेक्षण और मापन तकनीकें अधिक उपयुक्त होती हैं।

(vi) शोधकर्ता का अनुभव और कौशल:-

     तकनीक का चयन शोधकर्ता के अनुभव, ज्ञान और प्रशिक्षण पर भी निर्भर करता है।

(vii) उत्तरदाताओं की उपलब्धता:-

     यदि उत्तरदाता आसानी से उपलब्ध हों, तो साक्षात्कार और प्रश्नावली जैसी तकनीकें अधिक प्रभावी होती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):

     इस प्रकार फील्ड तकनीकें किसी भी भौगोलिक और सामाजिक शोध का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। इनके माध्यम से शोधकर्ता क्षेत्र में जाकर वास्तविक परिस्थितियों का अध्ययन करता है और प्राथमिक आँकड़े प्राप्त करता है। यद्यपि फील्ड तकनीकों में समय, धन और श्रम अधिक लगता है, फिर भी इनके द्वारा प्राप्त जानकारी अधिक सटीक और विश्वसनीय होती है। इसलिए शोध के उद्देश्य, संसाधनों और अध्ययन क्षेत्र की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त फील्ड तकनीक का चयन करना आवश्यक होता है।

     इस प्रकार, सही फील्ड तकनीकों के उपयोग से शोध अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और विश्वसनीय बनता है।

4. Observation Method / अवलोकन विधि

Observation Method

अवलोकन विधि

    Observation Method

    Observation Method / अवलोकन विधि प्राथमिक आँकड़े (Primary Data) एकत्र करने की एक महत्वपूर्ण विधि है। इसमें शोधकर्ता किसी व्यक्ति, घटना, वस्तु या गतिविधि को सीधे देखकर, समझकर और नोट करके जानकारी एकत्र करता है। इसमें उत्तरदाता से प्रश्न पूछना जरूरी नहीं होता, बल्कि प्रत्यक्ष निरीक्षण के आधार पर तथ्य इकट्ठे किए जाते हैं।

    सरल शब्दों में जब शोधकर्ता किसी घटना या व्यवहार को प्रत्यक्ष रूप से देखकर जानकारी जुटाता है, तो उसे अवलोकन विधि कहते हैं।

   अर्थात् अवलोकन विधि वह विधि है जिसमें शोधकर्ता किसी घटना या व्यवहार को सीधे देखकर जानकारी एकत्र करता है।

उदाहरण

✍️ शिक्षक द्वारा कक्षा में छात्रों के व्यवहार का निरीक्षण करना।

✍️ शोधकर्ता द्वारा बाजार में लोगों की खरीदारी की आदतों को देखना।

✍️ कृषि वैज्ञानिक द्वारा खेत में फसल की वृद्धि का निरीक्षण करना।

✍️ यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर वाहनों की संख्या और गति का अवलोकन करना।

अवलोकन विधि के प्रकार

       अवलोकन विधि (Observation Method) के मुख्य प्रकार इस प्रकार हैं-

1.  सहभागी अवलोकन (Participant Observation) 

2. असहभागी अवलोकन (Non-Participant Observation) 

3. संरचित अवलोकन (Structured Observation) 

4. असंरचित अवलोकन (Unstructured Observation)

1. सहभागी अवलोकन (Participant Observation) :-

      सहभागी अवलोकन वह विधि है जिसमें शोधकर्ता अध्ययन किए जा रहे समूह या समुदाय का स्वयं हिस्सा बनकर उनकी गतिविधियों और व्यवहार का निरीक्षण करता है। इस विधि में शोधकर्ता लोगों के साथ रहकर उनके दैनिक जीवन, परंपराओं और व्यवहार को समझता है।

     इससे जानकारी अधिक वास्तविक और गहन मिलती है। उदाहरण के लिए, कोई शोधकर्ता गाँव में रहकर वहाँ के लोगों की जीवन-शैली और सामाजिक गतिविधियों का अध्ययन करता है। इस प्रकार सहभागी अवलोकन से सामाजिक व्यवहार को अच्छी तरह समझा जा सकता है।

2. असहभागी अवलोकन (Non-Participant Observation) :-     

       असहभागी अवलोकन वह विधि है जिसमें शोधकर्ता किसी समूह, घटना या गतिविधि का अध्ययन उसका हिस्सा बने बिना करता है। वह केवल दूर से निरीक्षण करता है और जो भी गतिविधियाँ होती हैं उन्हें ध्यानपूर्वक देखकर नोट करता है।

     इस विधि में शोधकर्ता का हस्तक्षेप बहुत कम होता है, इसलिए लोगों का व्यवहार स्वाभाविक रहता है। उदाहरण के लिए, एक शिक्षक कक्षा में बैठकर छात्रों के व्यवहार को बिना उनके कार्यों में भाग लिए केवल देखता और लिखता है।

3. संरचित अवलोकन (Structured Observation) :-   

     संरचित अवलोकन वह विधि है जिसमें शोधकर्ता किसी घटना या व्यवहार का अध्ययन पहले से तय योजना, नियम या चेकलिस्ट के आधार पर करता है। इस विधि में यह पहले ही निर्धारित कर लिया जाता है कि कौन-कौन सी बातों का अवलोकन करना है और किस प्रकार जानकारी दर्ज करनी है। इससे प्राप्त आँकड़े अधिक व्यवस्थित और तुलनात्मक होते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि कोई शोधकर्ता कक्षा में छात्रों के व्यवहार का अध्ययन करना चाहता है, तो वह पहले से एक सूची बना लेता है जैसे—कितने छात्र ध्यान से पढ़ रहे हैं, कितने नोट्स लिख रहे हैं और कितने बातचीत कर रहे हैं। इस प्रकार निश्चित योजना के अनुसार किया गया निरीक्षण संरचित अवलोकन कहलाता है।

4. असंरचित अवलोकन (Unstructured Observation) :-

    असंरचित अवलोकन वह विधि है जिसमें शोधकर्ता बिना किसी पूर्व निर्धारित योजना, सूची या प्रश्नों के किसी घटना, व्यक्ति या गतिविधि का निरीक्षण करता है। इसमें शोधकर्ता परिस्थिति के अनुसार जो भी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई देती है, उसे स्वतंत्र रूप से नोट करता है।

     इस विधि में अवलोकन अधिक लचीला और खुला होता है, जिससे शोधकर्ता को विषय को गहराई से समझने का अवसर मिलता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई शोधकर्ता किसी गाँव के सामाजिक जीवन का अध्ययन करना चाहता है, तो वह गाँव में रहकर लोगों की दैनिक गतिविधियों, व्यवहार और परंपराओं का निरीक्षण करता है।

अवलोकन विधि के लाभ:

   इसके कई महत्वपूर्ण लाभ होते हैं।

(i) प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त – इस विधि में शोधकर्ता स्वयं देखकर तथ्य एकत्र करता है, इसलिए जानकारी अधिक सटीक और वास्तविक होती है।

(ii) विश्वसनीयता अधिक – अवलोकन द्वारा प्राप्त आँकड़े सामान्यतः अधिक भरोसेमंद होते हैं क्योंकि वे प्रत्यक्ष अनुभव पर आधारित होते हैं।

(iii) प्राकृतिक व्यवहार का अध्ययन संभव – इस विधि से लोगों के व्यवहार को उनकी स्वाभाविक स्थिति में देखा जा सकता है।

(iv) अनपढ़ लोगों के लिए भी उपयोगी – इसमें उत्तरदाता को पढ़ना या लिखना नहीं पड़ता, इसलिए यह सभी प्रकार के लोगों पर लागू होती है।

(v) वास्तविक परिस्थितियों का ज्ञान – अवलोकन से वास्तविक स्थिति और वातावरण को समझना आसान होता है।

(vi) तुरंत जानकारी – घटनाओं का उसी समय निरीक्षण करके तुरंत डेटा प्राप्त किया जा सकता है।

(vii) व्यवहार और गतिविधियों का सही अध्ययन – लोगों की क्रियाओं और गतिविधियों का सटीक विश्लेषण किया जा सकता है।

(viii) अन्य विधियों की पुष्टि में सहायक – यह विधि प्रश्नावली और साक्षात्कार से प्राप्त जानकारी की सत्यता की जाँच करने में भी सहायक होती है।

      इस प्रकार अवलोकन विधि शोध कार्य में बहुत उपयोगी और प्रभावी मानी जाती है।

अवलोकन विधि की सीमाएँ:

✍️ इसमें अधिक समय और मेहनत लगती है।

✍️ हर प्रकार की जानकारी अवलोकन से प्राप्त नहीं हो सकती।

✍️ कभी-कभी शोधकर्ता की व्यक्तिगत सोच का प्रभाव पड़ सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

    इस प्रकार अवलोकन विधि प्राथमिक आँकड़ों के संकलन की एक महत्वपूर्ण और उपयोगी विधि है। इसमें शोधकर्ता किसी घटना, व्यक्ति या गतिविधि का प्रत्यक्ष निरीक्षण करके जानकारी प्राप्त करता है। इस विधि से प्राप्त आँकड़े अधिक वास्तविक और विश्वसनीय होते हैं, क्योंकि वे सीधे अनुभव पर आधारित होते हैं।

      हालांकि इसमें समय और मेहनत अधिक लगती है, फिर भी सामाजिक तथा वैज्ञानिक शोध में यह विधि बहुत प्रभावी मानी जाती है और सही निष्कर्ष निकालने में सहायक होती है।

1. Methods of Primary Data Collection / प्राथमिक आँकड़ों के संकलन की विधियाँ

Methods of Primary Data Collection

प्राथमिक आँकड़ों के संकलन की विधियाँ

Methods of Primary Data Collection

परिचय (Introduction)

      सामाजिक विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, शिक्षा तथा अन्य शोध क्षेत्रों में प्राथमिक आँकड़ों (Primary Data) का अत्यधिक महत्व होता है। प्राथमिक आँकड़े वे आँकड़े होते हैं जिन्हें शोधकर्ता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र (Field) से एकत्रित करता है।

      In social sciences, geography, economics, education, and other research fields, primary data plays a very important role. Primary data refers to the data that is collected directly from the field by the researcher.

      ये आँकड़े अधिक विश्वसनीय (Reliable), यथार्थपरक (Realistic) तथा सटीक (Accurate) माने जाते हैं क्योंकि इन्हें सीधे स्रोत से प्राप्त किया जाता है।

     These data are considered more reliable, realistic, and accurate because they are obtained directly from the original source.

    प्राथमिक आँकड़ों के संकलन की प्रमुख विधियाँ हैं-

    The main methods of collecting primary data are-

1. प्रश्नावली विधि (Questionnaire Method)

2. अनुसूची विधि (Schedule Method)

3. साक्षात्कार विधि (Interview Method)

4. अवलोकन विधि (Observation Method) 

5. सर्वेक्षण (Field Survey) 

6. प्रयोग या परीक्षण (Experiment)

 प्रश्नावली (Questionnaire)

प्रश्नावली का अर्थ (Meaning of Questionnaire)

     प्रश्नावली प्रश्नों का एक सुव्यवस्थित लिखित रूप होती है, जिसे उत्तरदाताओं को दिया जाता है ताकि वे स्वयं अपने उत्तर लिख सकें। इसमें शोध से संबंधित प्रश्न पहले से निर्धारित होते हैं।

English:

   A questionnaire is a systematic written set of questions given to respondents so that they can write their answers themselves. The questions are predetermined according to the research objectives.

परिभाषा (Definition)

   प्रश्नावली वह साधन है, जिसके माध्यम से शोधकर्ता लिखित प्रश्नों द्वारा उत्तरदाताओं से जानकारी प्राप्त करता है।

English:

    A questionnaire is a research tool through which a researcher collects information from respondents using written questions.

प्रश्नावली की विशेषताएँ (Characteristics of Questionnaire)

✍️ यह लिखित रूप में होती है।

It is in written form.

✍️ उत्तरदाता स्वयं प्रश्न पढ़कर उत्तर देता है।

The respondent reads the questions and answers them independently.

✍️ प्रश्न क्रमबद्ध और स्पष्ट होते हैं।

Questions are arranged in a systematic and clear manner.

✍️ यह कम लागत वाली विधि है।

It is a low-cost method.

✍️ बड़े क्षेत्र और अधिक जनसंख्या के अध्ययन में उपयोगी है।

It is useful for studies covering large areas and large populations.

प्रश्नावली के प्रकार

Types of Questionnaire

(i) संरचित प्रश्नावली

Structured Questionnaire

     संरचित प्रश्नावली में प्रश्न पहले से निश्चित होते हैं और उत्तर के विकल्प भी दिए जाते हैं। उत्तरदाता को उन्हीं विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है।

English:

    In a structured questionnaire, the questions are predetermined and answer options are provided. The respondent selects the appropriate answer from the given options.

उदाहरण (Example)

विषय: किसी क्षेत्र में जल की उपलब्धता का अध्ययन

Topic: Study of Water Availability in an Area

1. आपके घर में पानी का मुख्य स्रोत क्या है?

What is the main source of water in your household?

(a) नल जल / Tap Water

(b) कुआँ / Well

(c) हैंडपंप / Hand Pump

(d) टैंकर / Water Tanker

2. क्या आपको प्रतिदिन पर्याप्त पानी मिल जाता है?

Do you receive sufficient water daily?

(a) हाँ / Yes

(b) नहीं / No

3. आपके क्षेत्र में पानी की समस्या कितनी गंभीर है?

How serious is the water problem in your area?

(a) बहुत अधिक / Very High

(b) मध्यम / Moderate

(c) कम / Low

(d) नहीं है / No Problem

4. पानी की आपूर्ति कितनी बार होती है?

How often is water supplied?

(a) प्रतिदिन / Daily

(b) दो दिन में एक बार / Once in Two Days

(c) सप्ताह में एक बार / Once a Week

संक्षेप में इसमें

✍️ प्रश्न निश्चित और पूर्वनिर्धारित होते हैं।

Questions are fixed and predetermined.

✍️ उत्तर के विकल्प पहले से दिए जाते हैं।

Answer options are already provided.

   अर्थात् संरचित प्रश्नावली में सभी प्रश्न और उत्तर पहले से तय होते हैं, इसलिए इससे प्राप्त आँकड़ों का सांख्यिकीय विश्लेषण (Statistical Analysis) करना आसान होता है।

(ii) असंरचित प्रश्नावली

Unstructured Questionnaire

    असंरचित प्रश्नावली में प्रश्न पहले से निश्चित रूप में सीमित नहीं होते और उत्तरदाता को स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति होती है। इसमें उत्तर के विकल्प नहीं दिए जाते, इसलिए उत्तरदाता अपने शब्दों में उत्तर देता है।

English:

    In an unstructured questionnaire, the questions are open and flexible. Respondents are free to express their views in their own words, and predefined answer options are not provided.

उदाहरण (Example)

विषय: किसी क्षेत्र में जल समस्या का अध्ययन

Topic: Study of Water Problems in an Area

1. आपके क्षेत्र में पानी की स्थिति के बारे में आप क्या सोचते हैं?

What do you think about the water situation in your area?

2. आपके अनुसार पानी की कमी के मुख्य कारण क्या हैं?

According to you, what are the main causes of water shortage?

3. पानी की समस्या से आपके दैनिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

How does the water problem affect your daily life?

4. पानी की समस्या को दूर करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

What measures can be taken to solve the water problem?

संक्षेप में (In Short):

   असंरचित प्रश्नावली में उत्तरदाता को विस्तृत और स्वतंत्र उत्तर देने का अवसर मिलता है, जिससे शोधकर्ता को किसी विषय के बारे में गहन (In-depth) और गुणात्मक (Qualitative) जानकारी प्राप्त होती है। 

✍️ प्रश्न खुले होते हैं।

Questions are open-ended.

✍️ उत्तरदाता स्वतंत्र रूप से उत्तर देता है।

Respondents answer freely in their own words.

(iii) खुले प्रश्न

Open-ended Questions   

     खुले प्रश्न वे प्रश्न होते हैं जिनमें उत्तरदाता को अपने शब्दों में स्वतंत्र रूप से उत्तर देने का अवसर मिलता है। इसमें उत्तर के विकल्प पहले से निर्धारित नहीं होते।

English:

    Open-ended questions are those in which respondents are free to answer in their own words. No fixed answer options are provided.

उदाहरण (Examples)

  1. आपके क्षेत्र में जल की समस्या के मुख्य कारण क्या हैं?

  2. What are the main causes of water problems in your area?

  3. आपके अनुसार पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?

  4. In your opinion, what measures should be taken to reduce environmental pollution?

  5. आपके क्षेत्र के विकास के लिए सरकार को कौन-कौन से कदम उठाने चाहिए?

  6. What steps should the government take for the development of your area?

  7. आप जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को अपने क्षेत्र में कैसे देखते हैं?

  8. How do you observe the impacts of climate change in your area?

✍️ उत्तरदाता अपनी भाषा में उत्तर देता है।

The respondent answers in their own words.

(iv) बंद प्रश्न

Close-ended Questions

     बंद प्रश्न वे प्रश्न होते हैं जिनमें उत्तर के विकल्प पहले से दिए जाते हैं और उत्तरदाता को उन्हीं विकल्पों में से किसी एक को चुनना होता है।

English:

    Close-ended questions are those in which answer options are already provided, and the respondent has to choose one of the given options.

उदाहरण (Examples)

1. क्या आपके क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त सुविधा है?

Is there sufficient drinking water facility in your area?

(a) हाँ / Yes

(b) नहीं / No

2. आप किस प्रकार के आवास में रहते हैं?

What type of house do you live in?

(a) पक्का घर / Pucca House

(b) कच्चा घर / Kutcha House

(c) अर्ध-पक्का / Semi-pucca

3. आपका मुख्य व्यवसाय क्या है?

What is your main occupation?

(a) कृषि / Agriculture

(b) व्यापार / Business

(c) नौकरी / Service

(d) अन्य / Other

4. क्या आपके क्षेत्र में सड़क की सुविधा है?

Is there a road facility in your area?

(a) हाँ / Yes

(b) नहीं / No

✍️ ‘हाँ/नहीं’, बहुविकल्पीय (MCQ) आदि।

Examples include Yes/No questions and Multiple Choice Questions (MCQ).

प्रश्नावली निर्माण के सिद्धांत

Principles of Questionnaire Construction

✍️ प्रश्न सरल और स्पष्ट हों।

Questions should be simple and clear.

✍️ प्रश्न संक्षिप्त हों।

Questions should be brief.

✍️ एक प्रश्न में एक ही बात पूछी जाए।

Each question should ask only one thing.

✍️ कठिन और संवेदनशील प्रश्न अंत में रखें।

Difficult and sensitive questions should be placed at the end.

✍️ तकनीकी शब्दों से बचें।

Avoid technical terms.

✍️ प्रश्न तार्किक क्रम में हों।

Questions should follow a logical order.

प्रश्नावली के लाभ

Advantages of Questionnaire

✍️ कम समय और कम खर्च में जानकारी प्राप्त होती है।

Information can be collected in less time and at low cost.

✍️ पक्षपात की संभावना कम होती है।

There is less possibility of bias.

✍️ उत्तरदाता स्वतंत्र होकर उत्तर देता है।

Respondents can answer freely.

✍️ आँकड़ों का विश्लेषण सरल होता है।

Data analysis becomes easier.

प्रश्नावली की सीमाएँ:

Limitations of Questionnaire

✍️ अशिक्षित उत्तरदाताओं के लिए अनुपयुक्त।

Not suitable for illiterate respondents.

✍️ प्रश्न गलत समझे जाने की संभावना।

Questions may be misunderstood.

✍️ उत्तर न मिलने (Non-response) की समस्या।

There may be a problem of non-response.

✍️ भावनात्मक एवं गहन जानकारी प्राप्त करना कठिन।

It is difficult to obtain emotional or in-depth information.

अनुसूची (Schedule)

अनुसूची का अर्थ (Meaning of Schedule):

    अनुसूची प्रश्नों की एक सूची होती है, जिसे शोधकर्ता या गणनाकर्ता स्वयं उत्तरदाता से पूछकर भरता है। इसमें उत्तरदाता को स्वयं लिखने की आवश्यकता नहीं होती।

English:

      A schedule is a list of questions that is filled in by the researcher or enumerator after asking the respondent directly. The respondent does not need to write the answers themselves.

परिभाषा (Definition):

    अनुसूची वह विधि है, जिसमें शोधकर्ता प्रत्यक्ष रूप से उत्तरदाता से प्रश्न पूछकर उत्तर लिखता है।

English:

       Schedule is a method in which the researcher directly asks questions to the respondent and records the answers.

अनुसूची की विशेषताएँ (Characteristics of Schedule):

✍️ यह भी प्रश्नों का लिखित रूप होती है।

It is also a written form of questions.

✍️ इसे गणनाकर्ता द्वारा भरा जाता है।

It is filled by the enumerator or researcher.

✍️ अशिक्षित लोगों के लिए उपयुक्त।

It is suitable for illiterate respondents.

✍️ उत्तर की शुद्धता अधिक होती है।

Accuracy of answers is generally higher.

अनुसूची के प्रकार (Types of Schedule):

(i) संरचित अनुसूची (Structured Schedule)-

✍️ निश्चित प्रश्न और विकल्प होते हैं।

Fixed questions and answer options are provided.

उदाहरण (Example):

विषय: किसी गाँव में पेयजल सुविधा का अध्ययन

Topic: Study of Drinking Water Facilities in a Village

1 आपके घर में पानी का मुख्य स्रोत क्या है?

What is the main source of water in your household?

(a) नल जल / Tap Water

(b) हैंडपंप / Hand Pump

(c) कुआँ / Well

(d) अन्य / Other

2. क्या आपको प्रतिदिन पर्याप्त पानी मिल जाता है?

Do you get sufficient water daily?

(a) हाँ / Yes

(b) नहीं / No

3. पानी की आपूर्ति कितनी बार होती है?

How often is water supplied?

(a) प्रतिदिन / Daily

(b) दो दिन में एक बार / Once in two days

(c) सप्ताह में एक बार / Once a week

4. क्या आपके क्षेत्र में पानी की समस्या है?

Is there a water problem in your area?

(a) हाँ / Yes

(b) नहीं / No

(ii) असंरचित अनुसूची (Unstructured Schedule)-

✍️ खुले प्रश्नों पर आधारित होती है।

It is based on open-ended questions.

     अर्थात् असंरचित अनुसूची में प्रश्न पहले से निश्चित नहीं होते। इसमें अधिकतर खुले प्रश्न (Open-ended Questions) होते हैं और उत्तरदाता अपने विचारों के अनुसार उत्तर देता है। शोधकर्ता या गणनाकर्ता उत्तरों को स्वयं लिखता है।

English:
     In an unstructured schedule, questions are not fixed in advance. Most questions are open-ended, and the respondent can answer freely. The researcher or enumerator records the responses.

उदाहरण (Example)

विषय: किसी क्षेत्र में पर्यावरण समस्याओं का अध्ययन

Topic: Study of Environmental Problems in an Area

1. आपके क्षेत्र में मुख्य पर्यावरण समस्याएँ क्या हैं?

What are the major environmental problems in your area?

2. इन समस्याओं के मुख्य कारण क्या हैं?

What are the main causes of these problems?

3. पर्यावरण संरक्षण के लिए आपके अनुसार क्या उपाय किए जाने चाहिए?

According to you, what measures should be taken to protect the environment?

4. क्या सरकार द्वारा पर्यावरण सुधार के लिए कोई कदम उठाए गए हैं?

Have any steps been taken by the government to improve the environment?

अनुसूची के लाभ (Advantages of Schedule):

✍️ अशिक्षित उत्तरदाताओं से भी जानकारी मिलती है।

Information can be collected even from illiterate respondents.

✍️ उत्तर अधिक पूर्ण और सही होते हैं।

Answers are more complete and accurate.

✍️ उत्तर न मिलने की समस्या कम होती है।

The problem of non-response is reduced.

✍️ प्रश्न समझाने की सुविधा होती है।

Questions can be explained to the respondents.

अनुसूची की सीमाएँ (Limitations of Schedule):

✍️ समय और धन अधिक लगता है।

It requires more time and money.

✍️ प्रशिक्षित गणनाकर्ताओं की आवश्यकता होती है।

Trained enumerators are required.

✍️ व्यक्तिगत पक्षपात की संभावना रहती है।

There is a possibility of personal bias.

✍️ बड़े क्षेत्र में इसका प्रयोग कठिन होता है।

It is difficult to use in large areas.

2. Soil Pollution / मृदा प्रदूषण

Soil Pollution 

मृदा प्रदूषण

मृदा प्रदूषण का अर्थ (Definition) / Meaning of Soil Pollution:

     जब मिट्टी में भौतिक, रासायनिक या जैविक तत्व मिलकर उसकी प्राकृतिक गुणवत्ता और उर्वरता को कम कर देते हैं, जिससे वह कृषि के लिए अनुपयुक्त हो जाती है, तो इसे मृदा प्रदूषण कहते हैं।

   When physical, chemical, or biological substances mix with soil and reduce its natural quality and fertility, making it unsuitable for agriculture, it is called soil pollution.

सरल शब्दों में (In Simple Words):

    जब मिट्टी की उपजाऊ शक्ति घट जाती है और उसमें फसलें अच्छी तरह नहीं उगतीं, तो उसे मृदा प्रदूषण कहा जाता है।

   When the fertility of soil decreases and crops cannot grow properly in it, it is known as soil pollution.

मृदा प्रदूषण के कारण (Causes of Soil Pollution):

    मृदा की गुणवत्ता का क्षय दो प्रकार से होता है-

   The degradation of soil quality occurs in two ways:-

1. ऋणात्मक क्षय (Negative Degradation)

⇒ मिट्टी के आवश्यक तत्व पानी में घुलकर या बहकर निकल जाते हैं।

⇒ इससे मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है।

⇒ यह मुख्यतः प्राकृतिक कारणों से होता है।

English:

⇒ Essential nutrients of soil dissolve in water or are washed away.

⇒ This reduces the fertility of soil.

⇒ It mainly occurs due to natural factors.

2. धनात्मक क्षय (Positive Degradation)

⇒ मिट्टी में बाहरी हानिकारक पदार्थ मिल जाते हैं।

⇒ जैसे – रसायन, औद्योगिक कचरा, कीटनाशक।

⇒ यह मुख्यतः मानवीय गतिविधियों से होता है।

English:

⇒ Harmful external substances mix with the soil.

⇒ Such as chemicals, industrial waste, pesticides.

⇒ This mainly occurs due to human activities.

    इस प्रकार मृदा प्रदूषण के कारकों को दो वृहद् वर्गों में विभाजित कर सकते हैं-

    Thus, the causes of soil pollution can be divided into two broad categories:

1. भौतिक कारक (Natural / Physical Factors)

2. मानवीय कारक (Human Factors)

1. भौतिक कारक (Natural / Physical Factors)

    जलवायु एवं भौगोलिक स्थिति में अनुरूप होता है। इसके अन्तर्गत-
These factors depend on climatic and geographical conditions. These include:

(i) भू-क्षरण (Soil Erosion)

⇒ पानी और हवा से मिट्टी की ऊपरी परत बह जाती है।

⇒ इससे भूमि बंजर हो जाती है।

English:

⇒ The upper layer of soil is washed away by water and wind.

⇒ This makes the land barren.

(ii) जलमग्नता (Waterlogging)

⇒ जब भूजल स्तर जमीन की सतह तक आ जाता है।

⇒ इससे भूमि दलदली होकर कृषि के लिए अनुपयुक्त हो जाती है।

English:

⇒ When the groundwater level reaches the surface of the land.

⇒ The land becomes marshy and unsuitable for agriculture.

Soil Pollution

जलमग्नता (Waterlogging)

(iii) कांस घास (Kans Grass)

⇒ यह घास अन्य पौधों को उगने नहीं देती।

English:

⇒ This grass does not allow other plants to grow.

कांस घास (Kans Grass)

 

(iv) अधिक या कम तापमान

⇒ अत्यधिक तापमान से मिट्टी के उपयोगी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं।

⇒ Extreme temperatures destroy useful soil bacteria.

2. मानवीय कारण (Human Factors)

(i) कृषि कार्य (Agricultural Activities)

⇒ रासायनिक उर्वरकों का अधिक उपयोग

⇒ कीटनाशकों और खरपतवार नाशकों का प्रयोग

⇒ अत्यधिक सिंचाई

⇒ झूम कृषि

English:

⇒ Excessive use of chemical fertilizers

⇒ Use of pesticides and herbicides

⇒ Excessive irrigation

⇒ Shifting cultivation

(ii) औद्योगिक गतिविधियाँ (Industrial Activities)

⇒ फैक्ट्रियों का कचरा

⇒ फ्लाई ऐश

⇒ रासायनिक अपशिष्ट

⇒ परमाणु कचरा

English:

⇒ Factory waste

⇒ Fly ash

⇒ Chemical waste

⇒ Nuclear waste

(iii) नगरीय गतिविधियाँ (Urban Activities)

⇒ ठोस कचरा

⇒ सीवर का पानी

⇒ वाहनों से निकलने वाले प्रदूषक

English:

⇒ Solid waste

⇒ Sewage water

⇒ Pollutants emitted from vehicles

(iv) खनन कार्य (Mining Activities)

⇒ खनन से भारी धातुएँ मिट्टी में जमा हो जाती हैं

⇒ जैसे- कैडमियम, पारा, लेड

English:

⇒ Heavy metals accumulate in soil due to mining

⇒ Such as cadmium, mercury, and lead

मृदा प्रदूषण के प्रभाव (Effects of Soil Pollution)

(i) मिट्टी पर प्रभाव (Effect on Soil)

⇒ मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है

⇒ pH मान बिगड़ जाता है

⇒ मिट्टी की संरचना खराब हो जाती है

English:

⇒ Soil fertility decreases

⇒ Soil pH value becomes imbalanced

⇒ Soil structure deteriorates

(ii) जल पर प्रभाव (Effect on Water)

⇒ प्रदूषित मिट्टी से नदियाँ और भूजल भी प्रदूषित हो जाते हैं।

English:

⇒ Polluted soil also contaminates rivers and groundwater.

(iii) पौधों पर प्रभाव (Effect on Plants)

⇒ पौधों की वृद्धि रुक जाती है

⇒ पत्तियाँ पीली हो जाती हैं

⇒ पौधे मर भी सकते हैं

English:

⇒ Plant growth stops

⇒ Leaves turn yellow

⇒ Plants may die

(iv) मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव (Effect on Human Health)

⇒ जहरीली धातुएँ शरीर में पहुँच जाती हैं

⇒ बीमारियाँ जैसे- एनीमिया, गुर्दे की बीमारी, उल्टी, विषाक्तता

English:

⇒ Toxic metals enter the human body

⇒ Diseases such as anemia, kidney disease, vomiting, and poisoning

(v) पशुओं पर प्रभाव (Effect on Animals)

⇒ प्रदूषित चारा खाने से पशु बीमार पड़ते हैं

⇒ कई बार उनकी मृत्यु भी हो जाती है।

English:

⇒ Animals become sick by eating polluted fodder

⇒ Sometimes they may even die.

मृदा प्रदूषण नियंत्रण के उपाय (Control Measures)

(i) वृक्षारोपण (Afforestation)

⇒ पेड़ लगाने से मृदा अपरदन कम होता है।

English:

⇒ Planting trees reduces soil erosion.

(ii) वैज्ञानिक कृषि (Scientific Agriculture)

⇒ मृदा परीक्षण के बाद ही उर्वरकों का उपयोग।

English:

⇒ Fertilizers should be used only after soil testing.

(iii) जैविक खाद का उपयोग (Use of Organic Manure)

⇒ गोबर खाद

⇒ कम्पोस्ट खाद

English:

⇒ Cowdung manure

⇒ Compost manure

(iv) कीटनाशकों का सीमित उपयोग (Limited Use of Pesticides)

⇒ जरूरत के अनुसार ही उपयोग करना चाहिए।

English:

⇒ They should be used only when necessary.

(v) ठोस कचरे का सही प्रबंधन (Proper Management of Solid Waste)

⇒ नगरों के कचरे का वैज्ञानिक निपटान।

English:

⇒ Scientific disposal of urban waste.

(vi) मल-जल शोधन संयंत्र (Sewage Treatment Plants)

⇒ गंदे पानी को साफ करके उपयोग करना।

English:

⇒ Wastewater should be treated before use.

(vii) जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology)

⇒ केंचुए और सूक्ष्मजीव मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं।

English:

⇒ Earthworms and microorganisms increase soil fertility.

(viii) भूमि संरक्षण तकनीक (Land Conservation Techniques)

⇒ समोच्च जुताई

⇒ बांध और मेड़ बनाना

English:

⇒ Contour ploughing

⇒ Building bunds and embankments

निष्कर्ष (Conclusion):

   इस प्रकार मृदा प्रदूषण आज एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है। यदि मिट्टी की उर्वरता नष्ट हो गई तो कृषि और खाद्य सुरक्षा दोनों प्रभावित होंगी। इसलिए वैज्ञानिक कृषि, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय अपनाना बहुत ही आवश्यक है।

English:
    Thus, soil pollution is a serious environmental problem today. If soil fertility is destroyed, both agriculture and food security will be affected. Therefore, it is very necessary to adopt scientific agriculture, afforestation, and pollution control measures.

1. Measurement of Central Tendency (केन्द्रीय प्रवृत्ति  की माप) : Mean (माध्य)

Measurement of Central Tendency

(केन्द्रीय प्रवृत्ति  की माप) : Mean (माध्य)



परिचय:

   केन्द्रीय प्रवृत्ति (Central Tendency) सांख्यिकी का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जिसके माध्यम से किसी भी आँकड़ा-समूह (data set) का प्रतिनिधि या केंद्रीय मान ज्ञात किया जाता है। सरल शब्दों में, यह बताता है कि दिए गए आंकड़ों का “मध्य” या “औसत” मान क्या है, जिसके आसपास अधिकांश मान केंद्रित होते हैं।

जब किसी क्षेत्र, जनसंख्या, तापमान, वर्षा या उत्पादन आदि से संबंधित बहुत सारे आँकड़े एकत्र किए जाते हैं, तो उन्हें समझना कठिन हो सकता है। ऐसे में केन्द्रीय प्रवृत्ति का माप उन सभी मानों को एक संक्षिप्त और अर्थपूर्ण रूप में प्रस्तुत करता है।

केन्द्रीय प्रवृत्ति के तीन मुख्य माप हैं-

1. माध्य (Mean) सभी मानों का औसत।

2. माध्यिका (Median) मध्य का मान।

3. बहुलक (Mode) सर्वाधिक बार आने वाला मान।

     भूगोल में केन्द्रीय प्रवृत्ति का उपयोग औसत तापमान, औसत वर्षा, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता दर आदि के अध्ययन में किया जाता है। यह क्षेत्रीय तुलना, विकास स्तर के विश्लेषण तथा प्रवृत्तियों को समझने में अत्यंत सहायक है।

     इस प्रकार, केन्द्रीय प्रवृत्ति जटिल आँकड़ों को सरल और सारगर्भित रूप में प्रस्तुत करने का एक प्रभावी साधन है।

माध्य (Mean) :

      माध्य वह मान है जो किसी चर राशि के सभी मानों के कुल योग को उनकी संख्या से विभाजित करने पर प्राप्त होता है। इसे सामान्य भाषा में औसत (Average) भी कहा जाता है। इसे अंकगणितीय माध्य या समान्तर माध्य भी कहते हैं।

Croxton & Cowden के अनुसार–  “औसत समंकों के विस्तार के अंतर्गत स्थित एक ऐसा मान है जिसका प्रयोग श्रेणी के सभी मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाता है।”

       किसी समंक श्रेणी के विस्तार के मध्य में स्थित होने के कारण औसत को केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप भी कहा जाता है। औसत या माध्य का सांख्यिकी में विशेष महत्व है। डा. एल. एल. बाउले ने सांख्यिकी को ‘माध्यों’ का विज्ञान’ कहकर संबोधित किया है।

समान्तर माध्य या औसत की गणना :

       समान्तर माध्य की गणना करने हेतु निम्नलिखित दो विधियाँ होती हैं-

(1) प्रत्यक्ष विधि: जब किसी समंक श्रेणी में पद-मूल्यों की संख्या कम हो तथा उनके मान दशमलव में न हो तो इस विधि का प्रयोग श्रेयस्कर होता है। इस विधि द्वारा माध्य ज्ञात करने के निम्नलिखित सूत्र हैं:

(i) व्यक्तिगत श्रेणी x̄ = ΣΧ/ N

(ii) खण्डित श्रेणी x̄ = ΣfΧ /N

(iii) अखण्डित श्रेणी x̄ = ΣfΧ /N

जहाँ, x̄ = समान्तर माध्य या औसत,

ΣΧ = पद-मूल्यों का योग

ΣfX = वर्गान्तरों के मध्य मूल्यों तथा आवृत्तियों के गुणनफलों का योग

N = पदों की कुल संख्या

(2) लघु विधि : इस विधि का प्रयोग उस समय करने में सरलता होती है जब समंक-श्रेणी में पद मूल्य अधिक हों तथा उनके मानों में अधिक अंतर न हो। इस विधि में सर्वप्रथम कल्पित माध्य चुन लेते हैं तत्पश्चात् इस कल्पित माध्य से पद-मूल्यों का विचलन ज्ञात कर निम्न सूत्रों का प्रयोग करते हैं-

Measurement of Central Tendencyजहाँ, 

x̄  = माध्य

A = कल्पित माध्य

N = पदों की संख्या

ΣdX = कल्पित माध्य से विचलनों का योग

ΣfdX = आवृत्तियों तथा विचलनों के गुणनफलों का योग

(1) व्यक्तिगत श्रेणी में समान्तर माध्य की गणना :

उदाहरण (1) : किसी कारखाने के 10 श्रमिकों के मासिक वेतनों के आधार पर समान्तर माध्य की गणना कीजिए-

   हल: (a) प्रत्यक्ष विधि:

श्रमिक  मासिक वेतन (रु०)
A 840
B 860
C 855
D 880
E 890
F 905
G 945
H 960
I 925
J 980
N = 10 ΣX = 9040

x̄ = ΣΧ/ N

    = 9040/10

    = 904 रु०

(b) लघु विधि:

    माना कि कल्पित माध्य = 890

श्रमिक

 मासिक वेतन (रु०)

X

 कल्पित माध्य (A  = 890)  से विचलन

अर्थात् X-A 

dX

A 840  840-890=-50
B 860 860-890 = -30
C 855 855-890 = -35
D 880 880-890 = -10
E 890 890-890 = 0
F 905 905-890 = +15
G 945 945-890 = +55
H 960 960-890 = +70
I 925 925-890 = +35
J 980 980-890 = +90
N = 10 ΣdX = +140

x̄  = A+ΣdX/N

     = 890+140/10

      = 9040/10

       = 904

∴ वेतनों का समांतर माध्य = 904 रु०। 

(2) खंडित (Discrete) श्रेणी में समान्तर माध्य की गणना :

उदाहरण (1) : निम्नलिखित आंकड़ों  से माध्य की गणना कीजिए-

   हल: (a) प्रत्यक्ष विधि:

प्राप्तांक

(X)

आवृति

(f)

fx
70 13 910
73 15 1095
75 19 1425
78 23 1794
81 31 2511
85 34 2890
87 18 1566
90 17 1530
92 16 1472
94 14 1316
N = Σf = 200 Σfx = 16509

x̄ = Σfx/ N

    = 16509/200

     = 82.545

 हल: (b) लघु विधि:

  माना कि कल्पित माध्य = A = 81

प्राप्तांक

(X)

आवृति

(f)

X-A = dx fdx
70 13 70-81 = -11 -143 
73 15 73-81 = -8  -120
75 19 75-81 = -6  -114
78 23 78-81 = -3  -69
81 31 81-81 = 0  0
85 34 85-81 = +4  +136
87 18 87-81 = +6  +108
90 17 90-81 = +9  +153
92 16 92-81 = +11  +176
94 14 94-81 = +13  +182
N = Σf = 200 Σfdx = 309 

x̄ = A+ Σfdx/ N

    = 81+309/200

    = 81+1.545

     = 82.545

(3) अविच्छिन्न या अखंडित (Continuous) श्रेणी में समान्तर माध्य की गणना :

उदाहरण (1) : निम्नलिखित आंकड़ों  से समान्तर माध्य की गणना कीजिए-

वर्गान्तर बारंबारता
0-10 10
10-20 12
20-30 15
30-40 17
40-50 20
50-60 16
60-70 12
70-80 8
80-90 7
90-100 3

   हल: (a) प्रत्यक्ष विधि:

वर्गान्तर मध्यमान (Mid Value) बारंबारता या आवृति आवृति X मध्यमान
  (x) (f) (fx)
0-10 5 10 50
10-20 15 12 180
20-30 25 15 375
30-40 35 17 595
40-50 45 20 900
50-60 55 16 880
60-70 65 12 780
70-80 75 8 600
80-90 85 7 595
90-100 95 3 285
Σf या N = 120 Σfx = 5240

x̄ = Σfx/ N 

    = 5240/120

    = 43.666

    = 43.67

 हल: (b) लघु विधि:

  माना कि कल्पित माध्य = A = 45

वर्गान्तर मध्यमान (Mid Value) बारंबारता या आवृति x-A = विचलन fdx
  (x) (f) dx
0-10 5 10 5-45 = -40 -400
10-20 15 12 15-45 = -30 -360
20-30 25 15 25-45 = -20 -300
30-40 35 17 30-45 = -10 -170
40-50 45 20 45-45 = 0 0
50-60 55 16 55-45= +10 +160
60-70 65 12 65-45 = +20 +240
70-80 75 8 75-45 =+30 +240
80-90 85 7 85-45 =+40 +230
90-100 95 3 95-45 =+50 +150
Σf या N = 120 Σfdx = -160

x̄ = A+ Σfdx/ N

    = 45+(-160)/120

     = 5240/120

     = 43.666  

Mean के गुण (Merits):

     माध्य (Mean) सांख्यिकी में केन्द्रीय प्रवृत्ति का सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला माप है। इसे सामान्यतः अंकगणितीय माध्य (Arithmetic Mean) कहा जाता है। यह किसी भी आँकड़ों के समूह का औसत मान बताता है और पूरे डेटा का प्रतिनिधित्व करता है। माध्य के कई महत्वपूर्ण गुण होते हैं, जिनके कारण इसका उपयोग शिक्षा, अर्थशास्त्र, भूगोल तथा अन्य सामाजिक विज्ञानों में व्यापक रूप से किया जाता है।

(i) सरलता (Simplicity):-

     माध्य की गणना करना बहुत सरल होता है। सभी प्रेक्षणों (observations) का योग करके उन्हें कुल प्रेक्षणों की संख्या से विभाजित कर दिया जाता है। इसलिए इसे समझना और उपयोग करना आसान होता है।

(ii) सभी मानों का उपयोग (Based on All Observations):-

      माध्य की गणना में डेटा के प्रत्येक मान का उपयोग होता है। इसलिए यह पूरे डेटा का सही प्रतिनिधित्व करता है और अधिक विश्वसनीय परिणाम देता है।

(iii) निश्चित एवं स्पष्ट (Definite and Rigidly Defined):-

    माध्य का मान निश्चित होता है और इसे एक ही तरीके से निकाला जाता है। अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा गणना करने पर भी परिणाम समान ही आता है।

(iv) बीजगणितीय उपयोगिता (Algebraic Treatment):-

    माध्य का उपयोग विभिन्न गणितीय और सांख्यिकीय विश्लेषणों में आसानी से किया जा सकता है। जैसे– विचलन (Deviation), मानक विचलन (Standard Deviation) और सहसंबंध (Correlation) आदि की गणना में माध्य का प्रयोग किया जाता है।

(v) तुलनात्मक अध्ययन में उपयोगी (Useful for Comparison):-

    माध्य के माध्यम से विभिन्न समूहों या क्षेत्रों के आँकड़ों की तुलना करना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए, किसी कक्षा के छात्रों के औसत अंक निकालकर उनकी उपलब्धि का आकलन किया जा सकता है।

(vi) स्थिरता (Stability):-

    माध्य अपेक्षाकृत स्थिर माप है और छोटे-मोटे परिवर्तन से बहुत अधिक प्रभावित नहीं होता। इसलिए इसे दीर्घकालिक विश्लेषण में भी उपयोगी माना जाता है।    

Mean की सीमाएँ (Demerits):

(i) चरम मानों (Extreme Values) का प्रभाव:-

   माध्य पर बहुत बड़े या बहुत छोटे मानों का अधिक प्रभाव पड़ता है। यदि किसी डेटा में अत्यधिक बड़ा या छोटा मान हो, तो माध्य वास्तविक स्थिति को सही तरीके से प्रदर्शित नहीं करता।

(ii) प्रतिनिधित्व की कमी:-

     कई बार माध्य पूरे डेटा का सही प्रतिनिधित्व नहीं करता। विशेषकर तब, जब आंकड़ों में बहुत अधिक असमानता या फैलाव (dispersion) हो।

(iii) गुणात्मक तथ्यों के लिए अनुपयुक्त:-

    माध्य का उपयोग केवल संख्यात्मक (quantitative) डेटा के लिए किया जा सकता है। गुणात्मक (qualitative) डेटा जैसे रंग, लिंग, धर्म आदि के लिए माध्य का प्रयोग नहीं किया जा सकता।

(iv) अधूरे आंकड़ों में उपयोग कठिन:-

     यदि डेटा अधूरा हो या कुछ मान उपलब्ध न हों, तो माध्य निकालना कठिन हो जाता है।

(v) व्यावहारिक रूप से हमेशा संभव नहीं:-

    कुछ परिस्थितियों में माध्य का मान भौतिक रूप से संभव नहीं होता। जैसे यदि किसी परिवार में औसत बच्चों की संख्या 2.4 निकले, तो वास्तविकता में ऐसा संभव नहीं है।

(vi) सभी मानों का ज्ञान आवश्यक:-

    माध्य निकालने के लिए सभी मानों का ज्ञात होना आवश्यक है। यदि कोई मान छूट जाए, तो परिणाम गलत हो सकता है।

(vii) ग्राफिकल विधि से नहीं निकाला जा सकता:-

     माध्य को सीधे ग्राफ से नहीं निकाला जा सकता, जबकि कुछ अन्य माप जैसे माध्यिका (Median) ग्राफ से भी प्राप्त की जा सकती है।

(viii) खुले वर्ग अंतराल (Open-ended classes) में कठिनाई:-

   जब वर्ग अंतराल खुले हों (जैसे 50 से कम या 100 से अधिक), तब माध्य निकालना कठिन हो जाता है।

भूगोल में व्यावहारिक उपयोग:

     भूगोल का व्यावहारिक उपयोग मानव जीवन के अनेक क्षेत्रों में होता है। यह प्राकृतिक संसाधनों के सही उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्रीय योजना बनाने में सहायक होता है। भूगोल की सहायता से मौसम पूर्वानुमान, कृषि योजना, जल संसाधन प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे कार्य किए जाते हैं। परिवहन, संचार और शहरी विकास की योजनाओं में भी भूगोल का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अलावा उद्योगों की स्थापना, जनसंख्या वितरण तथा भूमि उपयोग के अध्ययन में भी भूगोल उपयोगी सिद्ध होता है। इस प्रकार भूगोल मानव और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने तथा सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निष्कर्ष:

     भूगोल में माध्य (Mean) सांख्यिकीय विश्लेषण का एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह किसी क्षेत्र की जलवायु, जनसंख्या, कृषि उत्पादन आदि के औसत स्तर को समझने में सहायता करता है। हालाँकि, असामान्य मानों की स्थिति में केवल Mean पर निर्भर रहना उचित नहीं है; Median एवं Mode का भी उपयोग आवश्यक है।

2. माध्यिका (Median) 

3. बहुलक (Mode)

Measure of Central Tendency (केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप) से संबंधित 30+ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, MCQs एवं परीक्षा उपयोगी नोट्स – NET/JRF, Pre-PhD, Assistant Professor, BPSC एवं PG विद्यार्थियों के लिए।


1. केंद्रीय प्रवृत्ति (Central Tendency) का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(A) डेटा के मध्य मान को दर्शाना (To represent the central value of data)

(B) डेटा को बढ़ाना (To increase data)

(C) डेटा को हटाना (To remove data)

(D) डेटा को विभाजित करना (To divide data)

[read more] (A) डेटा के मध्य मान को दर्शाना (To represent the central value of data) [/read]

2. निम्नलिखित में कौन केंद्रीय प्रवृत्ति का माप नहीं है?

(A) Mean

(B) Median

(C) Mode

(D) Standard Deviation

[read more] (D) Standard Deviation [/read]

3. यदि डेटा में अत्यधिक चरम मान (Extreme Values) हों, तो कौन-सा माप सबसे उपयुक्त है?

(A) Mean

(B) Median

(C) Mode

(D) Harmonic Mean

[read more] (B) Median [/read]

4. Arithmetic Mean को और किस नाम से जाना जाता है?

(A) Average

(B) Quartile

(C) Variance

(D) Range

[read more] (A) Average [/read]

5. कौन-सा केंद्रीय प्रवृत्ति का माप गुणात्मक (Qualitative) डेटा के लिए सबसे उपयुक्त है?

(A) Mean

(B) Median

(C) Mode

(D) Geometric Mean

[read more] (C) Mode [/read]

6. यदि सभी प्रेक्षण (Observations) समान हों, तो Mean, Median और Mode होंगे-

(A) समान (Equal)

(B) अलग-अलग (Different)

(C) केवल Mean और Median समान

(D) कोई नहीं

[read more] (A) समान (Equal) [/read]

7. खुली वर्ग सीमाओं (Open-ended Class Interval) में कौन-सा माप अधिक उपयुक्त है?

(A) Mean

(B) Median

(C) Mode

(D) Harmonic Mean

[read more] (B) Median [/read]

8. सबसे अधिक बार आने वाला मान कहलाता है-

(A) Mean

(B) Median

(C) Mode

(D) Range

[read more] (C) Mode [/read]

9. Geometric Mean का प्रमुख उपयोग किसमें होता है?

(A) Growth Rate

(B) Age

(C) Height

(D) Weight

[read more] (A) Growth Rate [/read]

10. Harmonic Mean का प्रयोग मुख्यतः किसके लिए किया जाता है?

(A) Average Speed

(B) Rainfall

(C) Population

(D) Temperature

[read more] (A) Average Speed [/read]

11. यदि Mean = Median = Mode हो, तो वितरण (Distribution) होगा-

(A) Positively Skewed

(B) Negatively Skewed

(C) Symmetrical

(D) Bimodal

[read more] (C) Symmetrical [/read]

12. किस माप पर Extreme Values का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है?

(A) Median

(B) Mode

(C) Mean

(D) Quartile

[read more] (C) Mean [/read]

13. यदि सभी मानों में 10 जोड़ दिया जाए, तो Mean होगा-

(A) 10 बढ़ जाएगा

(B) 10 घट जाएगा

(C) अपरिवर्तित रहेगा

(D) शून्य हो जाएगा

[read more] (A) 10 बढ़ जाएगा [/read]

14. यदि सभी मानों को 5 से गुणा किया जाए, तो Mean होगा-

(A) 5 गुना

(B) आधा

(C) समान

(D) शून्य

[read more] (A) 5 गुना [/read]

15. निम्न में कौन-सा संबंध सही है?

(A) Mean ≥ Median ≥ Mode

(B) Mode ≥ Mean ≥ Median

(C) Mean = Range

(D) Median = Variance

[read more] (A) Mean ≥ Median ≥ Mode [/read]

Answer: (A) (Positively Skewed Distribution)

16. किस केंद्रीय प्रवृत्ति माप की गणना सबसे सरल है?

(A) Arithmetic Mean

(B) Harmonic Mean

(C) Geometric Mean

(D) Weighted Mean

[read more] (A) Arithmetic Mean [/read]

17. यदि किसी डेटा में दो Mode हों, तो वह कहलाता है-

(A) Unimodal

(B) Bimodal

(C) Trimodal

(D) Uniform

[read more] (B) Bimodal [/read]

18. सबसे स्थिर (Stable) केंद्रीय प्रवृत्ति का माप कौन-सा है?

(A) Arithmetic Mean

(B) Mode

(C) Median

(D) Range

[read more] (A) Arithmetic Mean [/read]

19. कौन-सा Mean हमेशा Arithmetic Mean से कम या उसके बराबर होता है?

(A) Geometric Mean

(B) Harmonic Mean

(C) दोनों (A) एवं (B)

(D) Median

[read more] (C) दोनों (A) एवं (B) [/read]

20. यदि डेटा अत्यधिक विकृत (Highly Skewed) हो, तो सबसे उपयुक्त माप होगा-

(A) Mean

(B) Median

(C) Mode

(D) Geometric Mean

[read more] (B) Median [/read]

21. यदि Mean = 40 तथा 10 प्रेक्षण हैं, तो कुल योग होगा-

(A) 400

(B) 40

(C) 50

(D) 500

[read more] (A) 400 [/read]

22. किसी डेटा का Mean 25 है। यदि प्रत्येक मान में 5 घटा दिया जाए, तो नया Mean होगा-

(A) 30

(B) 25

(C) 20

(D) 15

[read more] (C) 20 [/read]

23. यदि Mean > Median > Mode, तो वितरण होगा-

(A) Positively Skewed/धनात्मक विकृत

(B) Negatively Skewed

(C) Symmetrical

(D) Uniform

[read more] (A) Positively Skewed [/read]

24. Median निकालने के लिए डेटा का होना आवश्यक है-

(A) Ordered

(B) Random

(C) Grouped only

(D) None

[read more] (A) Ordered [/read]

25. किस स्थिति में Mode अस्तित्व में नहीं भी हो सकता है?

(A) सभी मान अलग-अलग हों

(B) सभी मान समान हों

(C) केवल दो मान हों

(D) सभी धनात्मक हों

[read more] (A) सभी मान अलग-अलग हों [/read]

26. यदि किसी डेटा का Mean = 20 है तथा प्रत्येक मान को दोगुना कर दिया जाए, तो नया Mean होगा-

(A) 20

(B) 30

(C) 40

(D) 10

[read more] (C) 40 [/read]

27. निम्न में कौन-सा कथन सही है?

(A) Mean हमेशा डेटा का वास्तविक मान होता है।

(B) Median पर Extreme Values का प्रभाव कम पड़ता है।

(C) Mode केवल Continuous Data में प्रयुक्त होता है।

(D) Mean कभी दशमलव में नहीं आता।

[read more] (B) Median पर Extreme Values का प्रभाव कम पड़ता है। [/read]

28. यदि किसी वितरण में Mean = Median = Mode = 50, तो वितरण होगा-

(A) Symmetrical

(B) Positively Skewed

(C) Negatively Skewed

(D) Irregular

[read more] (A) Symmetrical [/read]

29. Weighted Mean का उपयोग कब किया जाता है?

(A) जब सभी मानों का समान महत्व हो

(B) जब विभिन्न मानों का भार (Weight) अलग-अलग हो

(C) केवल Nominal Data में

(D) केवल Median निकालने में

[read more] (B) जब विभिन्न मानों का भार (Weight) अलग-अलग हो [/read]

30. निम्न में कौन-सा कथन गलत (Incorrect) है?

(A) Mean सभी प्रेक्षणों पर आधारित होता है।

(B) Median डेटा के मध्य मान को दर्शाता है।

(C) Mode सबसे कम बार आने वाला मान है।

(D) Arithmetic Mean केंद्रीय प्रवृत्ति का सबसे अधिक प्रयुक्त माप है।

[read more] (C) Mode सबसे कम बार आने वाला मान है। [/read]

23. Petro-Chemical Complexes with Reference to India / पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स : भारत के संदर्भ में

Petro-Chemical Complexes with Reference to India 

पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स : भारत के संदर्भ में

Petro-Chemical Complexes

परिचय:

     पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स वे एकीकृत औद्योगिक परिसर हैं जहाँ कच्चे तेल (Crude Oil) अथवा प्राकृतिक गैस से विभिन्न आधारभूत एवं उच्च मूल्य के रासायनिक उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है। ये कॉम्प्लेक्स आधुनिक औद्योगिक अर्थव्यवस्था के केंद्रीय स्तंभ माने जाते हैं, क्योंकि इनके उत्पाद प्लास्टिक, सिंथेटिक फाइबर, रबर, उर्वरक, डिटर्जेंट, पेंट, दवा, पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे अनेक उद्योगों के लिए कच्चा माल प्रदान करते हैं।

     भारत में पेट्रोकेमिकल उद्योग का विकास 1960 के दशक में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से प्रारंभ हुआ, परंतु 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद निजी क्षेत्र की भागीदारी और विदेशी निवेश के कारण इस क्षेत्र में तीव्र वृद्धि हुई। आज भारत विश्व के प्रमुख पेट्रोकेमिकल उपभोक्ता और उत्पादक देशों में सम्मिलित है।

पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की संरचना 

    पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स सामान्यतः तीन स्तरों में विभाजित होते हैं:

(1) अपस्ट्रीम (Upstream):-

     इस चरण में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का अन्वेषण एवं उत्पादन किया जाता है। रिफाइनरी में कच्चे तेल का आसवन कर विभिन्न अंश प्राप्त किए जाते हैं, जैसे- नेफ्था, एलपीजी, एथेन आदि। यही पदार्थ आगे पेट्रोकेमिकल उत्पादन के लिए फीडस्टॉक के रूप में प्रयुक्त होते हैं।

(2) मिडस्ट्रीम (Midstream):-

     इस चरण में क्रैकिंग प्रक्रिया द्वारा नेफ्था या गैस को तोड़कर एथिलीन, प्रोपिलीन, ब्यूटाडीन जैसे ओलेफिन तथा बेंजीन, टोल्यून, जाइलिन जैसे एरोमैटिक्स तैयार किए जाते हैं। ये आधारभूत रसायन आगे पॉलीमर उत्पादन में प्रयुक्त होते हैं।

(3) डाउनस्ट्रीम (Downstream):-

     इस चरण में पॉलीइथिलीन (PE), पॉलीप्रोपिलीन (PP), पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC), सिंथेटिक रबर, पॉलिएस्टर फाइबर, प्लास्टिक उत्पाद आदि का निर्माण होता है। यही उत्पाद उपभोक्ता वस्तुओं और औद्योगिक उत्पादों में उपयोग किए जाते हैं।

भारत के प्रमुख पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स

1. जामनगर (गुजरात):-

     जामनगर गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित भारत का सबसे प्रमुख रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल केंद्र है। यहाँ विश्व के सबसे बड़े एकीकृत रिफाइनरी परिसरों में से एक स्थापित है, जिसका संचालन Reliance Industries द्वारा किया जाता है। जामनगर परिसर में दो विशाल रिफाइनरियाँ तथा उन्नत पेट्रोकेमिकल इकाइयाँ कार्यरत हैं।

     इस कॉम्प्लेक्स की प्रमुख विशेषता Oil-to-Chemicals (O2C) मॉडल है, जिसमें कच्चे तेल को रिफाइन कर सीधे उच्च मूल्य वाले रसायनों और पॉलिमर उत्पादों में परिवर्तित किया जाता है। यहाँ एथिलीन, प्रोपिलीन, पॉलीइथिलीन, पॉलीप्रोपिलीन, एरोमैटिक्स तथा विभिन्न स्पेशलिटी केमिकल्स का उत्पादन होता है।

      जामनगर की तटीय स्थिति और आधुनिक बंदरगाह सुविधा के कारण कच्चे तेल का आयात और तैयार उत्पादों का निर्यात अत्यंत सुगम है। यह परिसर भारत की ऊर्जा सुरक्षा, निर्यात आय और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

      उन्नत तकनीक, डिजिटल नियंत्रण प्रणाली और पर्यावरणीय मानकों के पालन के कारण जामनगर पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी माना जाता है। यह भारत को विश्व पेट्रोकेमिकल मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

2. पानीपत (हरियाणा):-   

     पानीपत हरियाणा राज्य में स्थित उत्तर भारत का एक प्रमुख रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल केंद्र है। यहाँ स्थित पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का संचालन Indian Oil Corporation (IOCL) द्वारा किया जाता है। यह भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन एवं रिफाइनिंग कंपनी है।

    पानीपत कॉम्प्लेक्स की विशेषता इसकी नाफ्था क्रैकर इकाई है, जो एथिलीन और प्रोपिलीन जैसे आधारभूत पेट्रोकेमिकल्स का उत्पादन करती है। इन्हीं रसायनों से पॉलीइथिलीन, पॉलीप्रोपिलीन और अन्य पॉलिमर तैयार किए जाते हैं, जो प्लास्टिक, पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल, वस्त्र एवं उपभोक्ता उद्योगों में व्यापक रूप से उपयोग होते हैं।

    यह कॉम्प्लेक्स राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तर भारत के औद्योगिक बाजारों के निकट स्थित है, जिससे तैयार उत्पादों की आपूर्ति सुगम होती है। साथ ही, यह क्षेत्र रेल और सड़क नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

     पानीपत पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स ने क्षेत्रीय आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आधुनिक तकनीक, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय मानकों के पालन के कारण यह भारत के प्रमुख एकीकृत पेट्रोकेमिकल परिसरों में गिना जाता है।

3. दाहेज (गुजरात):-

      दाहेज गुजरात राज्य के भरूच (Bharuch) जिले में खंभात की खाड़ी (Gulf of Khambhat) के तट पर स्थित है। इसकी समुद्री स्थिति इसे एक प्रमुख औद्योगिक और बंदरगाह केंद्र बनाती है। यहाँ गहरे पानी का बंदरगाह (Deep Draft Port) उपलब्ध है, जिससे बड़े जहाज सीधे कच्चा माल और तैयार माल का परिवहन कर सकते हैं।

  अर्थात Dahej क्षेत्र को PCPIR (Petroleum, Chemicals and Petrochemical Investment Region) के रूप में विकसित किया गया है। यह क्लस्टर आधारित औद्योगिक मॉडल का उत्कृष्ट उदाहरण है। यहाँ LNG टर्मिनल, बंदरगाह सुविधा और अनेक केमिकल इकाइयाँ स्थित हैं। यह भारत के सबसे बड़े निवेश आकर्षण क्षेत्रों में से एक है।

4. हल्दिया (पश्चिम बंगाल):-

    हल्दिया पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में स्थित एक प्रमुख औद्योगिक एवं पेट्रोकेमिकल केंद्र है। यहाँ Haldia Petrochemicals Limited कार्यरत है, जो पॉलीइथिलीन, पॉलीप्रोपिलीन तथा अन्य पेट्रोकेमिकल उत्पादों का निर्माण करती है। हल्दिया बंदरगाह (Haldia Dock Complex) की उपलब्धता के कारण कच्चे माल का आयात और तैयार उत्पादों का निर्यात सुगम है। यह पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत के लिए पेट्रोकेमिकल आपूर्ति का महत्वपूर्ण आधार है तथा क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

5. हजीरा (गुजरात):- 

      हजीरा गुजरात राज्य के सूरत जिले में अरब सागर के तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं पेट्रोकेमिकल केंद्र है। इसकी तटीय स्थिति और विकसित बंदरगाह सुविधा इसे कच्चे माल के आयात तथा तैयार उत्पादों के निर्यात के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है।

     हजीरा में गैस आधारित पेट्रोकेमिकल इकाइयाँ प्रमुख हैं। यहाँ Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) की गैस प्रसंस्करण इकाइयाँ तथा अन्य निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियाँ कार्यरत हैं। प्राकृतिक गैस की उपलब्धता के कारण यहाँ एथिलीन, प्रोपिलीन तथा विभिन्न पॉलिमर उत्पादों का निर्माण होता है।

    हजीरा औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) से जुड़ा हुआ है, जिससे परिवहन एवं लॉजिस्टिक सुविधाएँ मजबूत हुई हैं। यह क्षेत्र गुजरात को भारत का अग्रणी पेट्रोकेमिकल हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    इसके अतिरिक्त, हजीरा क्षेत्र में पर्यावरणीय प्रबंधन, आधुनिक अवसंरचना तथा ऊर्जा आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है, जिससे यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए आकर्षक केंद्र बना हुआ है।

पेट्रो-केमिकल कॉम्प्लेक्स के प्रमुख उत्पाद:

✍️ प्लास्टिक और पॉलिमर: पॉलीइथाइलीन (PE), पॉलीप्रोपाइलीन (PP), पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC), पॉलीस्टाइनिन (PS)।

✍️ सिंथेटिक फाइबर: पॉलिएस्टर, नायलॉन, ऐक्रेलिक (कपड़ा उद्योग के लिए)।

✍️ सिंथेटिक रबर: टायर और ऑटोमोबाइल पार्ट्स के लिए।

✍️ औद्योगिक रसायन: एथिलीन ग्लाइकॉल, एसिड, एसीटोन, और सॉल्वैंट्स।

✍️ अन्य: उर्वरक (यूरिया), डिटर्जेंट, पेंट, और डिटर्जेंट के लिए कच्चे माल।

    इन परिसरों में नेफ्था या गैस को स्टीम क्रैकिंग प्रक्रिया के माध्यम से इन उत्पादों में बदला जाता है, जो आधुनिक विनिर्माण की नींव हैं।

भारत के प्रमुख पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के स्थान चयन के कारक:

(i) कच्चे माल की उपलब्धता – नेफ्था, प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल की निकटता उत्पादन लागत को कम करती है।

(ii) तटीय स्थिति एवं बंदरगाह – आयात–निर्यात सुविधा हेतु गहरे पानी के बंदरगाह आवश्यक होते हैं (जैसे गुजरात तट)।

(iii) ऊर्जा संसाधन – पेट्रोकेमिकल उद्योग ऊर्जा-गहन है, इसलिए बिजली एवं गैस की निरंतर आपूर्ति जरूरी है।

(iv) जल उपलब्धता – शीतलन (Cooling) एवं औद्योगिक प्रक्रियाओं के लिए पर्याप्त जल की आवश्यकता होती है।

(v) परिवहन सुविधा – सड़क, रेल, पाइपलाइन एवं बंदरगाह नेटवर्क से जुड़ाव लागत घटाता है।

(vi) बाजार की निकटता – तैयार उत्पादों की खपत के लिए बड़े औद्योगिक एवं शहरी बाजार महत्वपूर्ण हैं।

(vii) सरकारी नीतिगत समर्थन – PCPIR /Petroleum, Chemicals and Petrochemicals Investment Region, औद्योगिक कॉरिडोर और कर प्रोत्साहन स्थान चयन को प्रभावित करते हैं।

(viii) भूमि एवं अवसंरचना – बड़े भू-क्षेत्र और विकसित औद्योगिक ढाँचा आवश्यक होता है।

आर्थिक महत्व:

✍️ विनिर्माण GDP में महत्वपूर्ण योगदान।

✍️ प्लास्टिक, ऑटोमोबाइल, वस्त्र, पैकेजिंग एवं फार्मा उद्योग को कच्चा माल उपलब्ध कराना।

✍️ निर्यात आय में वृद्धि।

✍️ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन।

✍️ MSME / Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises क्षेत्र को किफायती कच्चा माल।

✍️ औद्योगिक आत्मनिर्भरता और आयात प्रतिस्थापन को बढ़ावा।

सरकारी नीतियाँ:

✍️ PCPIR (Petroleum, Chemicals & Petrochemical Investment Region) नीति।

✍️ मेक इन इंडिया पहल।

✍️ आत्मनिर्भर भारत अभियान।

✍️ उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजनाएँ।

✍️ विदेशी निवेश (FDI) को प्रोत्साहन।

✍️ औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC आदि) का विकास।

पर्यावरणीय प्रभाव:

✍️ वायु प्रदूषण (SOx, NOx, CO₂ उत्सर्जन)।

✍️ जल प्रदूषण एवं रासायनिक अपशिष्ट।

✍️ ठोस एवं खतरनाक कचरा।

✍️ ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन।

✍️ समुद्री एवं तटीय पारिस्थितिकी पर प्रभाव।

✍️ समाधान हेतु ग्रीन टेक्नोलॉजी और रीसाइक्लिंग की आवश्यकता।

चुनौतियाँ: 

✍️ कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव।

✍️ उच्च पूंजी निवेश की आवश्यकता।

✍️ वैश्विक प्रतिस्पर्धा।

✍️ पर्यावरणीय नियमों का कड़ाई से पालन।

✍️ तकनीकी निर्भरता और नवाचार की कमी।

✍️ प्लास्टिक उपयोग पर वैश्विक प्रतिबंधों का प्रभाव।

भविष्य की संभावनाएँ:  

✍️ Oil-to-Chemicals (O2C) मॉडल का विस्तार।

✍️ स्पेशलिटी केमिकल्स उत्पादन में वृद्धि।

✍️ बायो-पेट्रोकेमिकल्स का विकास।

✍️ निर्यात उन्मुख उत्पादन रणनीति।

✍️ डिजिटल ऑटोमेशन और ऊर्जा दक्षता।

✍️ सर्कुलर इकोनॉमी और ग्रीन टेक्नोलॉजी को अपनाना।

निष्कर्ष:

      पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भारत की औद्योगिक संरचना के महत्वपूर्ण आधार हैं। ये न केवल आर्थिक विकास को गति देते हैं, बल्कि रोजगार, निर्यात और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को भी सुदृढ़ करते हैं। उचित नीति, पर्यावरण संतुलन और तकनीकी नवाचार के माध्यम से भारत इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

13. Inductive and Deductive Approaches in Geography / भूगोल में आगमनात्मक एवं निगमनात्मक उपागम

Inductive and Deductive Approaches in Geography

भूगोल में आगमनात्मक एवं निगमनात्मक उपागम

परिचय

      भूगोल पृथ्वी की सतह पर पाए जाने वाले प्राकृतिक तथा मानवीय तत्त्वों और उनके आपसी संबंधों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है। इन तत्त्वों को समझने और विश्लेषण करने के लिए भूगोल में विभिन्न उपागम अपनाए जाते हैं। इनमें आगमनात्मक (Inductive) और निगमनात्मक (Deductive) उपागम सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

    आगमनात्मक उपागम में विशिष्ट तथ्यों और अनुभवों के आधार पर सामान्य नियमों का निर्माण किया जाता है, जबकि निगमनात्मक उपागम में पहले से स्थापित सिद्धांतों के आधार पर विशिष्ट घटनाओं की व्याख्या की जाती है। इन दोनों उपागमों ने भूगोल को वर्णनात्मक विषय से वैज्ञानिक और विश्लेषणात्मक विषय के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

     संक्षेप में भूगोल एक ऐसा विषय है जो पृथ्वी की सतह पर घटित प्राकृतिक तथा मानवीय घटनाओं का अध्ययन करता है। इन घटनाओं को समझने के लिए भूगोल में विभिन्न उपागम (Approaches) अपनाए जाते हैं। उनमें से दो सबसे महत्वपूर्ण उपागम हैं-

1. आगमनात्मक उपागम (Inductive Approach)

2. निगमनात्मक उपागम (Deductive Approach)

     ये दोनों उपागम यह निर्धारित करते हैं कि भूगोल में ज्ञान का निर्माण किस दिशा से और किस प्रकार किया जाए।

उपागम (Approach) का अर्थ:

     उपागम से आशय उस दृष्टिकोण या पद्धति से है, जिसके माध्यम से किसी विषय का अध्ययन किया जाता है। भूगोल में उपागम यह तय करता है कि हम-

✍️ तथ्यों से सिद्धांत तक जाएँ, या

✍️ सिद्धांत से तथ्यों की व्याख्या करें।

आगमनात्मक उपागम (Inductive Approach):

     आगमनात्मक उपागम वह अध्ययन-पद्धति है जिसमें भूगोल का अध्ययन विशिष्ट तथ्यों, घटनाओं और प्रत्यक्ष अवलोकनों से प्रारम्भ होकर सामान्य नियमों या सिद्धांतों के निर्माण तक पहुँचता है। इस उपागम में पहले विभिन्न स्थानों से प्राप्त आँकड़ों और अनुभवों का संग्रह किया जाता है, फिर उनका विश्लेषण एवं तुलना करके सामान्य निष्कर्ष निकाले जाते हैं।

    भूगोल में यह उपागम प्राकृतिक घटनाओं जैसे जलवायु, स्थलरूप, नदियों और मृदा के अध्ययन में विशेष रूप से उपयोगी है। आगमनात्मक उपागम अनुभव और वास्तविकता पर आधारित होने के कारण भूगोल को वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है तथा नए नियमों और अवधारणाओं के विकास में सहायक सिद्ध होता है।

      संक्षेप में आगमनात्मक उपागम वह पद्धति है जिसमें- विशिष्ट तथ्यों और उदाहरणों के अध्ययन से सामान्य नियमों या सिद्धांतों तक पहुँचा जाता है। अर्थात पहले तथ्य, फिर नियम

प्रक्रिया:

      आगमनात्मक उपागम की प्रक्रिया में सर्वप्रथम किसी क्षेत्र या घटना से संबंधित प्रत्यक्ष अवलोकन किया जाता है। इसके बाद विभिन्न स्थानों से जुड़े तथ्यों एवं आँकड़ों का संग्रह किया जाता है। संकलित तथ्यों की तुलना और विश्लेषण करके उनमें निहित समानताओं और भिन्नताओं को पहचाना जाता है। अंततः इन विश्लेषित तथ्यों के आधार पर सामान्य नियमों, सिद्धांतों या निष्कर्षों का निर्माण किया जाता है। यह प्रक्रिया अनुभव और वास्तविकता पर आधारित होती है, इसलिए इसे वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय माना जाता है।

भूगोल में आगमनात्मक उपागम का प्रयोग:

✍️ प्रारम्भिक भूगोलवेत्ताओं द्वारा व्यापक उपयोग

✍️ अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट (Alexander von Humboldt) – क्षेत्रीय अवलोकन, अनुभव और तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर सामान्य नियमों की स्थापना।

✍️ वेरेनियस (Bernhard Varenius) – प्राकृतिक तथ्यों से सार्वभौमिक नियम निकालने के पक्षधर।

✍️ विशेष रूप से भौतिक भूगोल और प्रादेशिक भूगोल में उपयोगी।

उदाहरण:

(i) विभिन्न स्थानों के तापमान और वर्षा के आँकड़े एकत्र कर ⇒ जलवायु के सामान्य नियम बनाना

(ii) अनेक नदियों का अध्ययन कर ⇒ नदी के अपरदन और निक्षेपण के नियम निकालना

विशेषताएँ:

(i) विशिष्ट तथ्यों से सामान्य नियमों की ओर अग्रसर

(ii) प्रत्यक्ष अवलोकन और अनुभव पर आधारित

(iii) क्षेत्रीय एवं स्थल-स्तरीय अध्ययन पर बल

(iv) तुलनात्मक विधि का व्यापक प्रयोग

(v) नए सिद्धांतों एवं नियमों की खोज में सहायक

(vi) भौतिक भूगोल के अध्ययन में अधिक उपयोगी

(vii) प्रकृति के वास्तविक स्वरूप के निकट

(viii) वैज्ञानिक सोच और विश्लेषण क्षमता को बढ़ावा देता है।

सीमाएँ (Limitations):

⇒ समय-साध्य प्रक्रिया

⇒ सीमित तथ्यों से गलत सामान्यीकरण का खतरा

⇒ पूर्ण सार्वभौमिक नियम हमेशा संभव नहीं

निगमनात्मक उपागम (Deductive Approach):

          निगमनात्मक उपागम (Deductive Approach) वह अध्ययन-पद्धति है जिसमें पहले से स्थापित सामान्य नियमों, सिद्धांतों या अवधारणाओं के आधार पर विशिष्ट तथ्यों और घटनाओं की व्याख्या की जाती है। इस उपागम में अध्ययन की दिशा सामान्य से विशेष की ओर होती है। सर्वप्रथम किसी सिद्धांत या नियम को स्वीकार किया जाता है, फिर उसके आधार पर परिकल्पनाएँ बनाई जाती हैं और अंत में वास्तविक तथ्यों द्वारा उनकी जाँच की जाती है।

     भूगोल में निगमनात्मक उपागम का प्रयोग प्राकृतिक तथा मानवीय घटनाओं की तार्किक, वैज्ञानिक और व्यवस्थित व्याख्या के लिए किया जाता है। यह उपागम भूगोल को सैद्धांतिक और मात्रात्मक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

     संक्षेप में निगमनात्मक उपागम वह पद्धति है जिसमें- पहले से स्थापित सामान्य नियमों या सिद्धांतों के आधार पर विशिष्ट घटनाओं की व्याख्या की जाती है। अर्थात पहले नियम, फिर तथ्य।

प्रक्रिया:

      निगमनात्मक उपागम में अध्ययन की शुरुआत पहले से स्थापित सामान्य नियमों या सिद्धांतों से की जाती है। सर्वप्रथम किसी सिद्धांत या मॉडल का चयन किया जाता है, जिसके आधार पर एक परिकल्पना निर्मित की जाती है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र से तथ्यों एवं आँकड़ों का संग्रह कर उस परिकल्पना का परीक्षण किया जाता है।

     यदि प्राप्त तथ्य सिद्धांत के अनुरूप होते हैं तो परिकल्पना की पुष्टि होती है, अन्यथा उसमें संशोधन किया जाता है। अंततः निष्कर्ष निकाले जाते हैं, जिनसे किसी विशिष्ट भौगोलिक घटना की व्याख्या की जाती है। इस प्रकार निगमनात्मक उपागम तर्क, विश्लेषण और वैज्ञानिक परीक्षण पर आधारित होता है। अर्थात संक्षेप में

(i) सामान्य सिद्धांत का चयन

(ii) परिकल्पना का निर्माण

(iii) तथ्यों के माध्यम से परीक्षण

(iv) निष्कर्ष की पुष्टि या अस्वीकृति

भूगोल में निगमनात्मक उपागम का प्रयोग:

     इसका आधुनिक भूगोल में व्यापक उपयोग किया जाता है। जैसे- यदि यह सिद्धांत हो कि “औद्योगिक क्षेत्र परिवहन सुविधा के निकट विकसित होते हैं”, तो किसी शहर के औद्योगिक विकास का अध्ययन इसी आधार पर किया जाएगा। इस उपागम से शोध में तार्किकता, स्पष्टता और वैज्ञानिकता बढ़ती है। मानव एवं आर्थिक भूगोल में क्षेत्रीय विश्लेषण, मॉडल परीक्षण तथा स्थानिक पैटर्न समझने में इसका व्यापक प्रयोग होता है। अन्य उदाहरण जलवायु के सिद्धांत के आधार पर किसी क्षेत्र की वर्षा का अनुमान करना, गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत से नदी प्रवाह की दिशा को समझना।

विशेषताएँ:

✍️ तर्क और सिद्धांत पर आधारित

✍️ कम समय में निष्कर्ष

✍️ गणितीय एवं सांख्यिकीय विधियों का प्रयोग

लाभ (Merits):

✍️ तेज और व्यवस्थित प्रक्रिया

✍️ वैज्ञानिक और तर्कसंगत

✍️ भविष्यवाणी में सहायक

✍️ मॉडल निर्माण के लिए उपयुक्त

सीमाएँ (Limitations):

✍️ यदि सिद्धांत गलत हो तो निष्कर्ष भी गलत

✍️ स्थानीय विशेषताओं की उपेक्षा

✍️ मानवीय तत्वों को पूर्ण रूप से नहीं समझा पाता

आगमनात्मक और निगमनात्मक उपागम में अंतर

आधार आगमनात्मक निगमनात्मक
दिशा विशेष → सामान्य सामान्य → विशेष
आधार तथ्य, अनुभव सिद्धांत, तर्क
उपयोग प्रादेशिक अध्ययन सामान्य नियम
समय अधिक कम
प्रकृति खोजपरक व्याख्यात्मक

भूगोल में दोनों उपागमों का महत्व: 

       भूगोल में आगमनात्मक उपागम (Inductive Approach) में शोधकर्ता छोटे-छोटे तथ्यों, आंकड़ों और क्षेत्रीय अध्ययन से सामान्य सिद्धांत बनाता है। उदाहरणतः किसी क्षेत्र की वर्षा, तापमान और फसल पैटर्न का अध्ययन कर व्यापक निष्कर्ष निकाले जाते हैं। यह पद्धति अनुभवजन्य और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाती है।

      वहीं निगमनात्मक उपागम (Deductive Approach) में पहले सिद्धांत स्थापित किए जाते हैं, फिर उन्हें वास्तविक तथ्यों पर परखा जाता है। जैसे जनसंख्या सिद्धांत को किसी शहर के आंकड़ों से जांचना।

        दोनों उपागम परस्पर पूरक हैं और भूगोल को वैज्ञानिक, तर्कसंगत तथा व्यावहारिक आधार प्रदान करते हैं।

निष्कर्ष:

     आगमनात्मक और निगमनात्मक उपागम भूगोल के अध्ययन की दो मूलभूत पद्धतियाँ हैं। आगमनात्मक उपागम तथ्यों से सिद्धांतों तक पहुँचने में सहायक है, जबकि निगमनात्मक उपागम सिद्धांतों के आधार पर घटनाओं की व्याख्या करता है। आधुनिक भूगोल में दोनों उपागमों का समन्वित प्रयोग किया जाता है, जिससे भूगोल अधिक वैज्ञानिक, व्यावहारिक और विश्वसनीय विषय बन गया है।

41. Significance of Statistical Methods in Geography/भूगोल में सांख्यिकीय विधियों का महत्व

Significance of Statistical Methods in Geography

(भूगोल में सांख्यिकीय विधियों का महत्व)

Significance of Statistical Methodsपरिचय:

       भूगोल एक समन्वयात्मक विज्ञान है, जो प्राकृतिक तथा मानव निर्मित दोनों प्रकार की घटनाओं का अध्ययन करता है। आधुनिक भूगोल केवल वर्णनात्मक (descriptive) विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह एक विश्लेषणात्मक, मात्रात्मक और वैज्ञानिक अनुशासन बन चुका है। इसी परिवर्तन के साथ सांख्यिकीय विधियों (Statistical Methods) का महत्व भूगोल में अत्यधिक बढ़ गया है।

        सांख्यिकी भूगोल को मात्रात्मक आधार प्रदान करती है, जिससे भौगोलिक तथ्यों का मापन, वर्गीकरण, विश्लेषण और तुलनात्मक अध्ययन संभव होता है। जनसंख्या, जलवायु, कृषि, उद्योग, परिवहन, नगरीकरण, संसाधन वितरण आदि सभी क्षेत्रों में सांख्यिकीय विधियों का प्रयोग अनिवार्य हो गया है।

सांख्यिकी और भूगोल का संबंध:

      सांख्यिकी और भूगोल के बीच घनिष्ठ एवं पूरक संबंध है। भूगोल प्राकृतिक तथा मानव निर्मित घटनाओं का स्थानिक और कालिक अध्ययन करता है, जबकि सांख्यिकी इन घटनाओं से संबंधित आंकड़ों के संग्रह, वर्गीकरण, विश्लेषण एवं व्याख्या की वैज्ञानिक विधि प्रदान करती है।

      जनसंख्या वितरण, वर्षा, तापमान, कृषि उत्पादन, औद्योगिक विकास एवं नगरीकरण जैसे भौगोलिक तथ्यों को समझने में सांख्यिकी अत्यंत सहायक है। सांख्यिकीय विधियों के माध्यम से भौगोलिक पैटर्न, क्षेत्रीय असमानता तथा कारण–परिणाम संबंधों का स्पष्ट विश्लेषण संभव होता है। इस प्रकार सांख्यिकी भूगोल को वैज्ञानिक, वस्तुनिष्ठ एवं विश्लेषणात्मक आधार प्रदान करती है।

भूगोल में सांख्यिकीय विधियों के प्रयोग के कारण:

     भूगोल में सांख्यिकी के प्रयोग के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-

(i) भौगोलिक तथ्यों की विशाल मात्रा

(ii) क्षेत्रीय विविधता और जटिलता

(iii) तुलनात्मक अध्ययन की आवश्यकता

(iv) पूर्वानुमान (forecasting) की मांग

(v) नीति निर्माण और योजना में उपयोग

भूगोल में सांख्यिकीय विधियों का महत्व:

    यह स्पष्ट है कि सांख्यिकीय विधियाँ आधुनिक भूगोल की आधारशिला हैं। इनके बिना भूगोल न तो वैज्ञानिक बन सकता है और न ही व्यावहारिक। इसलिए भूगोल के अध्ययन में सांख्यिकी का महत्व अत्यंत व्यापक और अनिवार्य है। इसके महत्व निम्नलिखित है-

(i) भूगोल को वैज्ञानिक स्वरूप प्रदान करना:-

        सांख्यिकीय विधियाँ भूगोल को केवल वर्णनात्मक विषय न बनाकर वैज्ञानिक, वस्तुनिष्ठ और विश्लेषणात्मक अनुशासन बनाती हैं। इनके माध्यम से भौगोलिक तथ्यों का मात्रात्मक विश्लेषण संभव होता है।

(ii) भौगोलिक आंकड़ों के संग्रह और संगठन में सहायता:-

       भूगोल में विशाल मात्रा में आंकड़े प्राप्त होते हैं, जैसे- जनगणना, जलवायु, कृषि, उद्योग आदि। सांख्यिकीय विधियाँ इन आंकड़ों के संग्रह, वर्गीकरण और सारणीकरण को सरल और व्यवस्थित बनाती हैं।

(iii) क्षेत्रीय विविधता एवं असमानता की व्याख्या:-

      भूगोल का मूल उद्देश्य क्षेत्रीय अंतर को समझना है। सांख्यिकी की सहायता से क्षेत्रीय असमानता, विविधता और वितरण पैटर्न का स्पष्ट विश्लेषण किया जाता है।

(iv) तुलनात्मक अध्ययन में उपयोगिता:-

      सांख्यिकीय विधियाँ विभिन्न क्षेत्रों, देशों एवं समयावधियों के बीच तुलनात्मक अध्ययन को संभव बनाती हैं, जैसे—राज्यों की जनसंख्या घनत्व, विकास स्तर, साक्षरता दर आदि।

(v) कारण-परिणाम संबंध की व्याख्या:-

      भूगोल में केवल तथ्यों का वर्णन नहीं, बल्कि उनके कारण और परिणाम की व्याख्या भी आवश्यक है। सहसंबंध एवं प्रतिगमन जैसी सांख्यिकीय तकनीकें इन संबंधों को स्पष्ट करती हैं।

(vi) प्रवृत्ति विश्लेषण और पूर्वानुमान:-

       जनसंख्या वृद्धि, नगरीकरण, जलवायु परिवर्तन आदि के अध्ययन में सांख्यिकी द्वारा प्रवृत्तियों (Trends) का विश्लेषण तथा भविष्य के लिए पूर्वानुमान लगाया जाता है।

(vii) मानचित्रण (Cartography) में महत्व:-

       विषयगत मानचित्रों जैसे- कोरॉप्लेथ, डॉट, आइसोप्लिथ मानचित्रों के निर्माण में सांख्यिकीय आंकड़े अनिवार्य होते हैं। इससे भौगोलिक तथ्यों की दृश्यात्मक प्रस्तुति संभव होती है।

(viii) भौतिक भूगोल में योगदान:-

       तापमान, वर्षा, नदी प्रवाह, भूकंप, सूखा आदि के अध्ययन में सांख्यिकी द्वारा औसत, विचलन और परिवर्तनशीलता का विश्लेषण किया जाता है।

(ix) मानव भूगोल में उपयोग:-

       जनसंख्या, बस्ती, आर्थिक गतिविधियाँ, परिवहन आदि मानव भूगोल के सभी पक्ष सांख्यिकीय मापों पर आधारित होते हैं, जिससे मानव–पर्यावरण संबंधों की स्पष्ट समझ मिलती है।

(x) योजना निर्माण एवं नीति निर्धारण में सहायता:-

        क्षेत्रीय योजना, शहरी विकास, संसाधन प्रबंधन और आपदा प्रबंधन में सांख्यिकीय विश्लेषण वैज्ञानिक निर्णय लेने में सहायक होता है।

(xi) अनुसंधान एवं मात्रात्मक क्रांति का आधार:-

       भूगोल में आई मात्रात्मक क्रांति का मूल आधार सांख्यिकी है। शोध, परिकल्पना परीक्षण और मॉडल निर्माण में इसका विशेष महत्व है।

भूगोल में प्रयुक्त प्रमुख सांख्यिकीय विधियाँ: 

      भूगोल में सांख्यिकीय विधियाँ भौगोलिक तथ्यों के मापन, विश्लेषण और व्याख्या के लिए प्रयोग की जाती हैं। प्रमुख विधियाँ निम्नलिखित हैं-

(i) केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप (Measures of Central Tendency):-

    इनमें औसत (Mean), माध्यिका (Median) तथा बहुलक (Mode) शामिल हैं। इनका उपयोग किसी क्षेत्र की सामान्य स्थिति को समझने के लिए किया जाता है, जैसे औसत वर्षा, औसत तापमान या औसत जनसंख्या घनत्व।

(ii) विचलन के माप (Measures of Dispersion):-

    इनमें परास (Range), मानक विचलन (Standard Deviation) तथा परिवर्तन गुणांक (Coefficient of Variation) प्रमुख हैं। ये किसी भौगोलिक घटना में असमानता और परिवर्तनशीलता को स्पष्ट करते हैं, जैसे वर्षा की अस्थिरता।

(iii) सहसंबंध विश्लेषण (Correlation Analysis):-

    इसका प्रयोग दो भौगोलिक चरों के बीच संबंध की दिशा और तीव्रता जानने के लिए किया जाता है, जैसे वर्षा और फसल उत्पादन के बीच संबंध।

(iv) प्रतिगमन विश्लेषण (Regression Analysis):-

     यह कारण-परिणाम संबंध की व्याख्या तथा पूर्वानुमान में सहायक है, जैसे जनसंख्या वृद्धि के आधार पर शहरी विस्तार का अनुमान।

(v) समय श्रेणी विश्लेषण (Time Series Analysis):-

    इसका उपयोग समय के साथ होने वाले परिवर्तनों और प्रवृत्तियों के अध्ययन में किया जाता है, जैसे दशकों में तापमान या जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्ति।

(vi) सूचकांक संख्या (Index Numbers):-

     ये तुलनात्मक अध्ययन के लिए प्रयुक्त होते हैं, जैसे जीवन स्तर, कृषि उत्पादन या औद्योगिक विकास सूचकांक।

(vii) संभाव्यता एवं नमूना विधियाँ (Probability and Sampling Techniques):-

    सीमित आंकड़ों के आधार पर निष्कर्ष निकालने और भौगोलिक अनुसंधान को वैज्ञानिक बनाने में इनका महत्वपूर्ण स्थान है।

सीमाएँ (Limitations):

      यद्यपि सांख्यिकीय विधियाँ भूगोल को वैज्ञानिक, विश्लेषणात्मक एवं मात्रात्मक आधार प्रदान करती हैं, फिर भी इनकी कुछ व्यावहारिक और सैद्धांतिक सीमाएँ हैं। इन सीमाओं को समझना आवश्यक है ताकि सांख्यिकी का प्रयोग संतुलित एवं विवेकपूर्ण ढंग से किया जा सके।

✍️ सांख्यिकीय निष्कर्ष पूर्णतः आंकड़ों की गुणवत्ता पर निर्भर करते हैं।

✍️ मानवीय व्यवहार, संस्कृति और भावनाओं को संख्याओं में व्यक्त करना कठिन है।

✍️ अति-मात्रात्मकता से भूगोल का मानवीय पक्ष उपेक्षित हो सकता है।

✍️ अपूर्ण या गलत आंकड़े भ्रामक निष्कर्ष दे सकते हैं।

✍️ सांख्यिकीय विधियाँ सामान्यीकरण पर आधारित होती हैं, जिससे स्थानीय विशेषताएँ छूट सकती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):

       निष्कर्षतः भूगोल में सांख्यिकीय विधियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। ये भौगोलिक तथ्यों को वैज्ञानिक, वस्तुनिष्ठ एवं विश्लेषणात्मक रूप प्रदान करती हैं। सांख्यिकी के माध्यम से आंकड़ों का संग्रह, वर्गीकरण, तुलनात्मक अध्ययन तथा कारण-परिणाम संबंध की व्याख्या संभव हो पाती है।

    आधुनिक भूगोल में क्षेत्रीय योजना, पूर्वानुमान, शोध एवं नीति निर्माण के लिए सांख्यिकीय विधियाँ अनिवार्य हो चुकी हैं। इनके बिना भूगोल का आधुनिक, व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप अधूरा माना जाएगा।

error: