5. एशिया का कृषिगत जलवायु प्रदेश / Aagro-Climatic Region of Asia

5. एशिया का कृषिगत जलवायु प्रदेश

(Aagro-Climatic Region of Asia)


एशिया का कृषिगत जलवायु प्रदेश⇒

प्रश्न प्रारूप

1. एशिया को कृषि प्रदेशों में विभक्त कीजिए और उनकी विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन करें।

अथवा

एशिया को प्रमुख कृषिगत जलवायु का वर्णन करें। 

उत्तर-  किसी भी प्रदेश के जलवायु नियंत्रक तत्वों की भिन्नता के कारण वहाँ के धरातल की बनावट, प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु तथा मानव जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। विभिन्न जलवायुगत विशेषताओं से युक्त प्रदेश एक अलग इकाई का निर्माण करते हैं। एशिया को निम्नलिखित कृषिगत जलवायु प्रदेशों में बांटा जा सकता है-

1. भूमध्यवर्ती प्रदेश- इस प्रदेश में इण्डोनेशिया, मलेशिया तथा श्रीलंका शामिल किये जाते है। इसका विस्तार 10° उत्तर से 10° दक्षिण अक्षांश तक पाया जाता है। इस प्रदेश में वर्षभर सूर्य की किरणें लम्बवत पड़ती है, अत: सालभर अत्यधिक गर्मी पड़ती है। यहाँ वर्षा का औसत तापमान 26°C रहता है तथा यहाँ का ताप परिसर 1° रहता है। दैनिक ताप परिसर 9° तक रहता है। अत्यधिक गर्मी के कारण यहाँ पर अल्पवायु दाब अधिक विकसित होते हैं तथा संवहनीय वर्षा अधिक होती है। यहाँ वायु की आर्द्रता तथा बादल की मात्रा वर्षभर अधिक होती है।

           इस प्रदेश की असमान जलवायुगत विशेषतायें मानव विकास में बड़ी बाधक है। इसका आर्थिक विकास नहीं हो पाया है। कई भागों में जनसंख्या अधिक है। इस प्रदेश के भिन्न-भिन्न भागों के मानव-जीवन में बड़ा अन्तर है। जहाँ घने वन है वहाँ के निवासी असभ्य है और इनका मुख्य उद्यम जानवरों का शिकार, मछली पकड़ना तथा जंगलों से हाथी दाँत, फल तथा रबड़ आदि वस्तुओं को एकत्र करना है। परन्तु जिन भागों में जंगलों को काट दिया गया है वहाँ आधुनिक प्रकार की कृषि विकसित की गयी है।

2. मानसूनी प्रदेश- यह प्रदेश 7° उत्तर से 30° उत्तरी अक्षांश तक एशिया के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। इसके अन्तर्गत भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, वर्मा, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस, वियतनाम, फिलिपाइन तथा चीन शामिल है। इस प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु शुष्क और शीत ऋतु साधारण गर्म होती है। ग्रीष्म काल के आरम्भ में 37°C से भी अधिक तापमान होता है। किन्तु सभी स्थानों पर औसत तापमान 26°C रहता है। शीतऋतु का तापमान 18°C से 24°C रहता है। समुद्र से दूर के स्थानों पर तापमान काफी गिर जाता है।

      ग्रीष्मऋतु में यहाँ विशाल अल्पदाव क्षेत्र बन जाता है और समुद्र की ओर से वाप्पकृत हवायें चलने लगती है। यहाँ वर्षा मूसलाधार होती है। समय और स्थान के अनुसार वर्षा अनियमित तथा अनिश्चित होती है। प्रायः पर्वतीय तथा चक्रवातीय वर्षा होती है। भारत में दक्षिण-पश्चिमी मानसून से तथा फिलिपाइन और वियतनाम में दक्षिण-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है। व्यापक वर्षा का औसत 100-200 से.मी. होता है। ग्रीष्मकाल में चलने वाले चक्रवातों को चीन में टाइफल, फिलिपाईन में बेग्यूस तथा भारत में लू कहते हैं।

             मानसूनी जलवायु के देश प्राचीन काल से कृषि के लिए प्रसिद्ध है। इस प्रदेश में धान, जूट, चाय, गन्ना, गेहूं, तम्बाकू, मक्का, ज्वार,बाजरा, तिलहन और कपास की खेती होती है। धान इस प्रदेश की मुख्य उपज है जो अधिक वर्षा वाले भागों में उपजायी जाती है। संसार का 90 प्रतिशत चावल एशियाई मानसूनी देशों में पैदा होता है, इसका सबसे प्रमुख उत्पादक चीन और भारत है। चाय इस प्रदेश की दूसरी मुख्य उपज है जो पहाड़ी ढालों पर पैदा की जाती है। संसार की 96 प्रतिशत उपज इसी प्रदेश में होती है।

       संसार के उत्पादकों में भारत प्रथम, श्रीलंक द्वितीय और चीन तृतीय स्थान पर है। संसार का सबसे अधिक जूट इस प्रदेश में नदी डेल्टाओं में पैदा होता है। संसार के सबसे बड़े जूट उत्पादक बांग्लादेश और भारत है। गन्ना के उत्पादन में भारत सबसे प्रथम है। इस प्रदेश में कृषि के प्रायः पुराने ढंग के औजार प्रायेग में आते हैं किन्तु भारत, पाकिस्तान तथा दक्षिणी चीन में नवीनतम ढंग के औजारों का तीव्रता से विकास हो रहा है। इस प्रदेश में आबादी काफी सघन है। उत्तम जलवायु तथा अन्य सुविधाओं के कारण यह प्रदेश उन्नति का प्रदेश कहा जाता है। इस प्रदेश में लोग आर्थिक तथा शैक्षणिक दृष्टिकोण से काफी उन्नत है।

एशिया का कृषिगत जलवायु

3. उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश- यह प्रदेश 20° उत्तर अक्षाश से लेकर 30° उत्तर अक्षांश तक फैला हुआ है। इसके अन्तर्गत भारत में चार मरूस्थल, पाकिस्तान में सिन्धु नदी के निचले बेसीन का पूर्वी भाग और पश्चिम एशिया में अरब और सीरिया के मरुस्थल आते है। इस प्रदेश की जलवायु शुष्क एवं विषम है। ग्रीष्म ऋतु में काफी अधिक गर्मी पड़ती है। तापमान 32°C रहता है। परन्तु रात में तापमान में अन्तर पाया जाता है।

       दिन-रात का ताप परिसर 21°C तक पहुंच जाता है। शीतऋतु में कठोर सर्दी पड़ती है। इस प्रदेश में 25 से.मी. से अधिक वर्षा नहीं होती है। यह प्रदेश सन्मार्गी हवाओं की पेटी में स्थित है। इस प्रदेश में ग्रीष्मऋतु में धूलभरी आंधियाँ चलती है। शीतऋतु की वायु तीव्र होती है। इस प्रदेश में वर्षा अनिश्चित होती है।

        इस प्रदेश में कृषि का विकास नहीं हुआ है। केवल मरुधानों में खजूर, ज्वार, बाजरा तथा तम्बाकू की खेती होती है। जहाँ सिंचाई की सुविधा है, वहाँ खेती होती है। इराक तथा सिन्धु नदी की निचली घाटी में सिचाई की सहायता से खेती की जाती है। सिंचित क्षेत्रों में धान, कपास, गेहूं तथा फल की खेती होती है।

        इस प्रदेश की जनसंख्या कम है। केवल मरुधानों के समीप तथा खनिज उत्पादक स्थानों पर ही मानव बस्तियाँ पायी जाती है। यहाँ के निवासी लम्बे तथा गठीले शरीर वाले पाये जाते हैं। ये कृषक तथा पशुपालक होते हैं तथा ऊंट और भेड़-बकरी पालते हैं। अन्य मरुस्थलों के निवासी भ्रमणशील होते है। अरब के बहु इसी प्रकार के हैं। इनका भोजन ऊँट का दूध, खजूर, भेड़-बकरी का मांस इत्यादि है। इनका भोजन ऊंट का दूध, खजूर, भेड़-बकरी का मांस इत्यादि है।

4. भूमध्य सागरीय प्रदेश- पश्चिमी एशिया के 30° उत्तर से 42° उत्तरी अक्षाश के मध्य भूमध्य सागरीय तट पर स्थित तुर्की का पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिम भाग, लेवनान तथा इजरायल देश इसमें शामिल किये जाते है। इस प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में साधारण गर्मी तथा शीतऋतु में हल्की ठण्ड पड़ती है। ग्रीष्म ऋतु का औसत तापमान 21°C तथा शीतऋतु का तापमान 10°C रहता है। वार्षिक ताप परिसर 17°C तक रहता है तथा दैनिक ताप परिसर 4°C रहता है। इस प्रदेश में शीतऋतु में वर्षा होती है। ग्रीष्मऋतु शुष्क होती है।

        ग्रीष्मकाल में यह प्रदेश सन्मार्गी हवाओं की पेटी में पड़ता है, अतः वर्षा नहीं होती है। शीतऋतु में यह प्रदेश पछुआ हवाओं की पेटी में रहता है। इस क्षेत्र में वार्षिक वर्षा 50-100 से भी होती है। इस प्रदेश के निवासियों का मुख्य उद्यम फल उत्पादन करना तथा कृषि है। यहाँ की शुष्क ग्रीष्मऋतु तथा धूपदार मौसम फलों को पकाने तथा स्वादिष्ट बनाने में सहायक होती है। यहाँ के प्रमुख फल नारंगी, नीबू, अंजीर, सेव, अनार और बादाम है। कृषि क्षेत्र में गेहूँ, कपास तथा तम्बाकू पैदा होती है। यहाँ के निवासियों का मुख्य उद्यम कृषि और पशुपालन है। ये उन्नतिशील तथा सम्पन्न है।

5. शुष्क पठारी प्रदेश-  इस प्रदेश का विस्तार तुर्की, ईरान तथा अफगानिस्तान में है। अनातोलिया का पठार तथा ईरा-सीस्तान का पठार इस भाग में शामिल है। यह प्रदेश 26° उत्तरी अक्षांश से 45° उत्तरी अक्षांश तक विस्तृत है। इस प्रदेश की जलवायु काफी विषम है। ग्रीष्मऋतु का औसत तापमान 24°C हो जाता है। शीतऋतु का तापमान शून्य तक पहुँच जाता है। इस भाग में शीतऋतु मे वर्षा होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 25 से.मी. तक होता है।

            यह प्रदेश अभी अविकसित है। मरुस्थलीय पठार तथा विषम जलवायु आर्थिक विकास के प्रतिकूल है। यहाँ के निवासियों का मुख्य उद्यम पशुपालन है। ये अधिकतर ऊंटो, घोड़ों तथा भेड़-बकरियों को लेकर इधर-उधर चराया करते हैं। वहाँ का प्रसिद्ध कृषि धान है। नदियों के सिचाई क्षेत्र में गेहूँ, कपास, तम्बाकू तथा फल पैदा होता है। इस प्रदेश में जनसंख्या बहुत कम है।

       पशुपालन यहाँ के लोगों का मुख्य उद्यम है। पशुपालक भ्रमणशील होते हैं। इनके भोजन में दूध और मांस प्रमुख हैं। जहाँ पानी तथा सिंचाई की सुविधा है वहाँ पर कृषि-कार्य होता है। यहाँ के लोगों का मुख्य उद्यम कम्बल और कालीन बुनना, फल सुखाना, शराब बनाना इत्यादि है। यहाँ के लोग काफिला जीवन व्यतीत करते हैं। अत्यधिक पूंजी और श्रम के उपयोग से इस प्रदेश का विस्तार हो रहा है। यद्यपि ईरान तथा अफगानिस्तान में शिक्षा का प्रचार काफी कम हुआ है।

6. तुरान प्रदेश- यह कैस्पियन सागर, अरब सागर तथा साइबेरिया के दक्षिण-पश्चिम की ओर विस्तृत एक प्रदेश है। इसका विस्तार 30° उत्तरी अक्षांश से 42° उत्तरी अक्षांश तक है। इस प्रदेश की जलवायु शुष्क, विषम तथा कठोर है। ग्रीष्मकाल का तापमान 27° से अधिक हो जाता है और जनवरी का तापमान हिमांक से भी नीचे गिरता है। यहाँ की नदियाँ तथा झीलें जम जाती है। उत्तर की सर्द हवा से जाड़े के दिनों हिमपात होता है। यहाँ का वार्षिक ताप परिसर अधिक रहता है।

        उत्तरी-पूर्वी तथा उत्तरी-पश्चिम वायु से वर्षा होती है। मैदानी भाग में 16 से.मी. से 40 से मी. तक वर्षा होती है। यह प्रदेश समुद्री प्रभाव से बाहर रहता है। इस प्रदेश का अधिकांश भाग मरुस्थल है। यहाँ वर्षा की कमी तथा सिंचाई का अभाव है। यहाँ के निवासियों का मुख्य उद्यम पशुपालन है। नदी की घाटियो, मरुधानों तथा नदियों की बेसिनों में सिचाई की व्यवस्था की सहायता से यहाँ गेहूँ, कपास, जौ, चुकन्दर तथा फल की खेती होती है। यहाँ मंगोल जाति के लोग रहते हैं।

         यहां की जनसंख्या काफी कम है। यहाँ का बहुत-सा क्षेत्र मानवहीन है। केवल कृषि क्षेत्र में ही स्थायी आबादी है। पशुपालक लोग स्थायी बस गये है। ये अधिकतर चारागाह तथा पानी की तलाश में घूमते है। गर्मियों में ये पहाड़ पर चले जाते हैं और शीतऋतु में मैदानों में उतर आते हैं।

7. स्टेपी प्रदेश-  एशिया में यह प्रदेश 45° उत्तर अक्षांश से 60° उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है। इसमें साइबेरिया का दक्षिणी-पश्चिमी भाग, उत्तरी मंगोलिया तथा पूर्वोत्तर चीन के घास के मैदान शामिल किये जाते हैं। इस प्रदेश की जलवायु पर महाद्वीपीय प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है। यहाँ ग्रीष्मकाल में कड़ी गर्मी तथा शीतकाल में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ग्रीष्म काल का तापमान 21°C रहता है और शीतऋतु का तापमान 17°C रहता है। वार्षिक ताप परिसर काफी अधिक रहता है।

      इस प्रदेश में वर्षा कम अनियमित तथा अनिश्चित होती है। ग्रीष्मऋतु मे समुद्र से चलने वाली हवाओं से जलवृष्टि होती है। यहाँ वार्षिक वर्षा का औसत 25 से.मी. है। कभी-कभी दोपहर के समय अत्यधिक वर्षा होती है। साइबेरिया के स्टेप में जाड़े में शीत लहर चलती है जिसे तुरान कहते हैं। यहाँ के निवासियों का मुख्य उद्यम पशुपालन और पशुचारण है। जहाँ पानी एवं सिचाई की सुविधा है वहाँ कृषि द्वारा गेहूँ, जौ, कपास, तम्बाकू तथा तिलहन की कृषि होती है। पूर्वोत्तर चीन में गेहूं, जौ, राई, सोयाबीन और कोओलिआंग की फसलें उपजाई जाती है।

          विषम जलवायु के कारण यहाँ आबादी विरल है और अधिकांश निवासी बनजारे का जीवन व्यतीत करते हैं। ये काल्मुक जाति के होते हैं। एशियाई स्टेप के निवासी करिघिज कहलाते हैं। ये अधिकतर खेमों में निवास करते हैं।

8. चीन प्रदेश- एशिया में चीन प्रदेश 25° उत्तरी अक्षांश से 40° उत्तरी अक्षाश के मध्य विस्तृत है। इसमें मध्यचीन, दक्षिण-पूर्वी चीन, कोरिया तथा दक्षिण जापान को शामिल किया जाता है। इस प्रदेश की जलवायु ठण्डी मानसूनी है। यहाँ शीतऋतु में अधिक सर्दी और ग्रीष्मऋतु में अधिक गर्मी पड़ती है। शीतऋतु में पाला पड़ता है। यहाँ शीतकाल का तापमान 40°C से 13°C रहता है। ग्रीष्म काल का औसत तापमान 24°C-27°C रहता है। कभी-कभी तापमान 32°C तक पहुंच जाता है। यहाँ का वार्षिक ताप-परिसर अधिक होता है। दैनिक ताप-परिसर 11°C तक हो जाता है।

           वर्षा का वितरण वर्षभर रहता है किन्तु ग्रीष्मकाल में वर्षा का औसत अधिक रहता है क्योंकि ग्रीष्मकाल में समुद्र की ओर से दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवायें चलती है। जाड़े में हल्की वर्षा होती है। पतझड़ की ऋतु मे वर्षा कम होती है। कभी-कभी आंधी के साथ मूसलाधार वर्षा होती है। यहां के चक्रवातों को टाइफून कहा जाता है। यहाँ के लोगों का मुख्य उद्यम कृषि है। इसकी मुख्य उपज धान, गेहूँ, तम्बाकू, मक्का, चाय और रेशम है। नदियों के मैदानों में अनी का उत्पादन अधिक होता है। 

          पहाड़ी ढालों पर चाय के बगीचे लगाये जाते है। इस प्रदेश की आबादी काफी घनी है। भिन्न-भिन्न भागों में मानव जीवन में बड़ी विषमता है। यहाँ मंगोल जाति के लोग निवास करते हैं और कृषि कार्य कते हैं।


 

4. एशिया की जलवायु तथा जलवायु क्षेत्र / Climate and Climatic Region of Asia

4. एशिया की जलवायु तथा जलवायु क्षेत्र 

(Climate and Climatic Region of Asia)


एशिया की जलवायु तथा जलवायु क्षेत्र⇒

प्रश्न प्रारूप  

1. एशिया की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिये।

उत्तर- सभी भौतिक तत्वों में जलवायु सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि इसका प्रत्यक्ष प्रभाव मानव शरीर एवं कार्यों पर पड़ता है। भौतिक एवं सांस्कृतिक भूदृश्यों की विविधता का बहुत कुछ कारण जलवायुविक तत्व ही है। एशिया की संस्कृति एवं आर्थिक विविधता के लिए जलवायु सर्वाधिक उत्तरदायी कारक है।

        एशिया महाद्वीप विश्व का एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ विश्व में पाई जाने वाले लगभग सभी प्रकार के मुख्य जलवायु कहीं न कहीं उपस्थित है। साथ ही साथ यहाँ विश्व जलवायु की अतिशय दशाएं जैसे सबसे गर्म स्थान जकोबाबाद, अति शीतल स्थान बर्खोयाँस्क, अतिवृष्टि का स्थान चेरापूंजी एवं अति शुष्क भाग अरब मरुस्थल भी उपस्थित है।

        इस महाद्वीप की जलवायु इस विविधता के लिए इन महाद्वीप की भौगोलिक दशाएं उत्तरदायी है जिनमें महाद्वीप की विशालता, मध्यवर्ती उच्च भूमि की उपस्थिति और अक्षांशीय विस्तार सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है। 

         एशिया की जलवायु को प्रभावित करने वाले निम्नलिखित कारक है- 

(i) एशिया की विशालता- इस महाद्वीप की जलवायु को नियंत्रित करने में इसकी विशाल आकृति का प्रभाव सर्वाधिक है। जलवायु की दृष्टि से यूरोप एशिया का महाद्वीप है, अतः दोनों का सामूहिक प्रभाव इसकी जलवायु पर पड़ता है। इन दोनों महाद्वीपों का संयुक्त क्षेत्रफल संपूर्ण स्थलमंडल का लगभग आधा है। इस महाद्वीप की विशालता का प्रमाण इसके भाग से समुद्र तट की दूरी से लगाया जा सकता है। इसका कोई भी तक मध्यवर्ती भाग से 24000 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित है। इस तथ्य ने एशिया महाद्वीप के विशाल भूखंड की जलवायु को महाद्वीपीय बना दिया है।

        विशाल स्थलीय प्रभाव के कारण वार्षिक तापांतर में भारी अंतर है (60° से 65° से०) और समुद्र की आर्द्र हवाएं आंतरिक भाग में पहुंचते-पहुंचते शुष्क हो जाती है जिससे न्यूनतम वर्षा होती है। इसके विस्तृत उत्तर भाग पर अति शीत, उष्ण और शुष्क जलवायु की उपस्थिति इसकी विशालता की देन है।

(ii) मध्यवर्ती उच्च भूमि- एशिया महाद्वीप की जलवायु पर, मध्य भाग में फैली हुई उच्च एवं विशाल पर्वत श्रेणियों का प्रभाव पड़ने के कारण महाद्वीप को दो भागों में बांटती है – उत्तरी एशिया एवं दक्षिण एशिया। ये विशाल पर्वत श्रेणियां हिन्द एवं प्रशांत महासागर की ओर से आने वाली जल से भरी हवाओं को उत्तर की ओर जाने से रोक देती है जिनके परिणामस्वरूप एशिया का मध्य एवं उत्तरी भाग वर्षा से वंचित रह जाता है। इसलिए ये भाग अत्यंत शुष्क रह जाते हैं। यही कारण है कि उच्च पर्वत श्रेणियों को विशाल पर्वतीय बाधा के नाम से पुकारा जाता है।

        एशिया की यह मानसूनी हवाएं इन विशाल पर्वतीय श्रेणियों से टकराकर एशिया के दक्षिण एवं दक्षिणी-पूर्वी भागों में वर्षा कर देती है और इस प्रकार एशिया का दक्षिणी तथा दक्षिणी-पूर्वी भाग संसार की सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करता है।

                 एशिया महाद्वीप के मध्य भाग में स्थित पर्वत श्रेणीयां वर्षा के साथ-साथ इस क्षेत्र के तापमान के वितरण पर भी मुख्य रूप से प्रभाव डालती है। ये पर्वत श्रेणियां एशिया के उत्तरी तथा उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली बर्फीली हवाओं के लिए बाधक बन जाती है तथा इन हवाओं को दक्षिणी तथा दक्षिण-पूर्वी एशिया में प्रवेश करने से रोकती है। फलस्वरुप दक्षिणी भागों में तापमान इतना अधिक गिरने नहीं पाता है जितना उत्तरी भाग में गिर जाता है। यही कारण है कि भारत और पाकिस्तान में सर्दियों में कुछ उत्तरी भागों में बर्फ नहीं जम जाती है जबकि एशिया के उत्तरी भागों में बर्फ जम जाती है। इस प्रकार ये पर्वत श्रेणियां दक्षिणी भागों में उच्च तापमान बनाए रखने में विशेष रूप से सहायक है तथा दूसरी ओर ये दक्षिण की से चलने वाली गर्म हवाओं को उत्तर की ओर आने से रोक देती है जिसके फलस्वरूप उत्तरी भाग सर्दियों में अधिक तापमान प्राप्त नहीं कर पाता है और अधिक ठंडा हो जाता है।

         अत्यधिक ठंड के कारण एशिया के उत्तर में स्थित आर्कटिक महासागर जम जाता है जिसके परिणामस्वरूप उत्तरी स्थलखंड  और भी अधिक ठंडे हो जाते हैं। यही कारण है कि उत्तरी एशिया का उत्तरी ध्रुवीय भाग अत्यधिक ठंडा होने के कारण विश्व का ‘शीत ध्रुव’ कहलाता है। स्पष्ट है कि ऊंची पर्वत श्रेणियों के कारण एशिया के जलवायु बहुत अधिक विषम हो गई है। पर्वतों के मध्य स्थित पठार वृष्टिछाया में पड़ने के कारण शीत एवं शुष्क है। तिब्बत का पठार, ईरान का पठार और अनातोलिया का पठार इसके अच्छे उदाहरण है।

(iii) अक्षांशीय विस्तार- एशिया की जलवायु को नियंत्रित करने में इसके अक्षांशीय विस्तार का प्रभाव भी महत्वपूर्ण है। महाद्वीप का विस्तार 10° दक्षिणी अक्षांश से 80° उत्तरी अक्षांश तक है। इसका अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। महाद्वीप का उष्णकटिबंधीय भाग, जो विषुवत रेखा के पास स्थित है, उच्च तापमान और संवहनीय वर्षा प्राप्त करता है। चूँकि इस सम्भाग में द्वीपों की प्रधानता है। इसीलिए यहाँ की जलवायु विषुवतीय होते हुए भी प्रतिकूल नहीं है।

       एशिया का अधिकांश भाग समशीतोष्ण कटिबंध में स्थित है जिसके फलस्वरूप लगभग तीन-चौथाई भूखंड पर शीतोष्ण जलवायु का विस्तार है। उत्तरी भाग में साईबेरिया के छोर पर शीत कटिबन्धीय जलवायु पाई जाती है। इस प्रकार एशिया में तीनों कटिबन्धों की जलवायु उपस्थित है।

(iv) अन्य प्रभावकारी कारक- एशिया की जलवायु को प्रभावित करने में अन्य कारकों जैसे चक्रवात और समुद्री धाराओं का उल्लेख भी आवश्यक है।पछुआ हवा के साथ चलने वाले समशीतोष्ण चक्रवात यूरोप पार कर दो शाखाओं में बँट जाते हैं, प्रथम शाखा में चक्रवात साइबेरिया में पहुंचकर हिमपात करते हैं और दूसरी शाखा में चक्रवात काला सागर होते हुए तुर्की, ईरान, इराक, अफगानिस्तान में वर्षा करते हुए भारत पहुंच जाता है।

             भारत के उत्तरी में सर्दियों में वर्षा इन्हीं के आने पर होती है। ग्रीष्म काल में हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात दक्षिणी तथा दक्षिणी-पूर्वी एशिया में वर्षा करते हैं और तूफान से भारी क्षति पहुंचाते हैं। चीन सागर में उठने वाला टाइफून भयंकर चक्रवात का उदाहरण है।

 निष्कर्ष-

         उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि एशिया महाद्वीप जलवायु के दृष्टिकोण से संपूर्ण विश्व का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रश्न प्रारूप 

2.  एशिया महाद्वीप की जलवायु की विशेषताओं का वर्ण करें।

अथवा एशिया के शीत एवं ग्रीष्म ऋतु की दशाओं का वर्णन कीजिये।

उत्तर- एशिया महाद्वीप संसार का सबसे विशाल महाद्वीप है। इसमें जलवायु संबंधी अनेक विषमताएँ मिलती है। उदाहरण के लिए संसार का सबसे गर्म भाग जैकोबाबाद तथा संसार का सबसे ठण्डा भाग बर्खोयांस्क इसी महाद्वीप में स्थित है।

        एशिया का दक्षिणी-पश्चिमी एवं मध्य भाग सबसे अधिक तापमान (लगभग 50° सेण्टीग्रेड) प्राप्त करता है जबकि उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्रों में लगभग नौ माह तक कठोर सर्दियाँ पड़ती है और तापमान हिमांक से बहुत नीचे गिर जाता है जो लगभग -50° सेण्टीग्रेड तक पहुँच जाता है। जलवायु की यह विषमता वर्षा के वितरण में भी पाई जाती है।

        संसार की लगभग 50% वर्षा केवल भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैण्ड, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम, इण्डोनेशिया, मलेशिया तथा फिलीपाइन द्वीपसमूह में हो जाती है। इन भागों में वर्षा का सामान्य औसत 250 सेण्टीमीटर से भी अधिक है जबकि एशिया के मध्य एवं दक्षिणी-पश्चिमी भाग वर्षा की कमी के कारण शुष्क एवं मरुस्थलीय हैं। इन भागों में वर्षा का सामान्य औसत 25 सेण्टीमीटर से भी कम है। एशिया महाद्वीप में जलवायु की इस विषमता के मिलने के दो कारण है – 

1. एशिया महाद्वीप की विशालता, 

2. एशिया महाद्वीप के मध्य भाग में उठी हुई पर्वत श्रेणियाँ

               सूर्य के उत्तरायण एवं दक्षिणायन होने के कारण कटिबन्धीय विस्तार में परिवर्तन के साथ वायुदाब, वायु दिशा एवं वर्षा की मात्रा में भी परिवर्तन हो जाता है। सामान्य तौर पर यहाँ दो ऋतुयें पाई जाती है – शीत ऋतु एवं ग्रीष्म ऋतु।

शीत ऋतु जलवायविक दशाएँ

        एशिया की जलवायु में शीत ऋतु की दशाएं अधिक प्रभावकारी हैं। शीत ऋतु में सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्द्ध में तिरछी होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप एशिया के विस्तृत भाग में तापमान नीचे चला जाता है। इस अवधि में सम्पूर्ण उत्तरी भाग कम तापमान और ध्रुवीय हवाओं के प्रभाव के कारण शीत कटिबन्धीय हो जाता है।

          विस्तृत भाग का तापमान हिमांक के नीचे चला जाता है और सर्वत्र शुष्क प्रधान ध्रुवीय हवा का साम्राज्य स्थापित हो जाता है। मध्य एशिया की उच्च भूमि अपनी विशेषता के अनुरूप इसमें सहयोग देती है। परिणामस्वरूप आर्कटिक सागर से लेकर तिब्बत के पठार तथा यूरॉल से लेकर प्रशान्त तट कर का सम्पूर्ण भाग शीतल एवं शुष्क हवा के चपेट में आने के कारण कष्टदाई जलवायु का क्षेत्र बन जाता है।

             ध्रुवीय हवाओं की सघनता एवं शीतलता के कारण वायुमण्डलीय दाब बढ़ जाता है।इसे ठण्डी वायुराशि (Cold Airmass) कहा जाता है। इस ऋतु में अधिकतम वायुदाब का केन्द्र मध्य एशिया में केन्द्रित होता है। ध्रुवीय हवाओं के अतिक्रमण के कारण एशिया महाद्वीप पर अयन रेखीय कम वायुदाब की पेटी विलुप्त हो जाती है। मध्यवर्ती भाग पर अधिक वायुदाब  होने के कारण बहिर्मुखी स्थलीय हवाएं चारों ओर चलने लगती हैं जो शुष्क एवं ठण्डी होती हैं। इनके प्रभाव के कारण सम्पूर्ण उत्तरी भाग में शीत-शुष्क जलवायु का विस्तार हो जाता है।

          दक्षिण में हिमालय के अवरोध के कारण भारत में इनका प्रभाव नहीं हो पाता है, जबकि पूरब में इनका प्रवेश चीन की जलवायु को अत्यधिक प्रभावित करता है। जब ये हवाएं तटीय क्षेत्रों के पास पहुँचती हैं तो वाष्प ग्रहण कर तट की ओर मुड़ जाती है, जिससे दक्षिणी कोरिया, मंचूरिया, जापान, फिलीपीन्स आदि में वर्षा प्राप्त होती है।

       इसी प्रकार की स्थलीय हवा उत्तर भारत के अधिक दबाव क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी की ओर चलती और मुड़कर कोरोमण्डल तट एवं श्रीलंका में वर्षा करती है। इसे जाड़े की मानसून के नाम से भी पुकारा जाता है। इनका विस्तार दक्षिण-पूर्व एशिया तक हो जाता है, जहाँ संवाहनिक हवाओं के साथ मिलकर ये भारी वर्षा करती हैं। शीत ऋतु में यूरोप पछुवा हवाओं और संलग्न चक्रवातों के प्रभाव में रहता है।

          जब ये चक्रवात यूरोप को पार कर साइबेरिया में प्रवेश करते हैं तो अत्यधिक वायुदाब की पेटी के अवरोध के कारण दो शाखाओं में विभक्त हो जाते हैं। एक शाखा के चक्रवात साइबेरिया और दूसरी शाखा के चक्रवात एशिया माइनर की ओर मुड़ जाते हैं।

        साइबेरिया की ओर जाने वाले चक्रवातों से हिम वर्षा होती है, जबकि एशिया माइनर की ओर आने वाले चक्रवात भूमध्यसागरीय तट के देशों में शीतकालीन वर्षा करते हुए पश्चिम एशिया के देशों जैसे ईरान, अफगानिस्तान के रास्ते भारत तक पहुँच जाते हैं और जाड़े की ऋतु में वर्षा करते हैं। इनका आगमन भारत में पूर्णतः अनिश्चित रहता है। 

          इस प्रकार कुछ लघु क्षेत्रों को छोड़कर जाड़े की ऋतु में सम्पूर्ण एशिया शुष्क रहता है। जाड़े में एशिया के मात्र कुछ क्षेत्र ही वर्षा प्राप्त कर पाते हैं। ऐसे क्षेत्रों में निम्नलिखित विशेष उल्लेखनीय हैं।

1. दक्षिणी-पूर्वी एशिया जहाँ संवाहनिक तरंगों के कारण वर्षा की प्राप्ति होती है। कुछ क्षेत्रों में तटवर्ती हवा के मुड़कर चलने के कारण भी वर्षा होती है जैसे – इण्डोचीन एवं मलाया में।

2. पूर्वी एशिया का तटीय भाग दक्षिणी कोरिया, जापान, पूर्वी चीन, फिलीपीन्स आदि जहाँ स्थलीय हवा के मुड़कर चलने के कारण जाड़े में वर्षा होती हैं। 

3. कोरोमण्डल तट एवं श्रीलंका में जाड़े की मानसून से वर्षा होती है। एशिया माइनर, पश्चिमी एशिया, दक्षिणी-पूर्वी एशिया एवं भारत में पश्चिमी चक्रवातों से वर्षा होती है।

ग्रीष्म कालीन दशाएं

       सूर्य के उत्तरायण होते ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। तापमान में उत्तरोत्तर वृद्धि होने लगती है, जिससे अनेक वायुमण्डलीय स्थितियां परिवर्तित होने लगती है। जाड़े में जो उत्तरी भाग शीत कटिबन्ध बना हुआ था वह गर्म होकर समशीतोष्ण हो जाता है। 100 सेण्टीग्रेड की समताप रेखा टैगा के समानान्तर गुजरती है। तापमान की वृद्धि के फलस्वरूप वायुमण्डली दाब घट जाता है और न्यूनतम वायुदाब का क्षेत्र मध्य एशिया में विकसित हो जाता है। इस समय समुद्रों पर अधिक वायुदाब होता है।

          इसी समय भारतीय उपमहाद्वीप पर एक अन्य कम वायुदाब कि का क्षेत्र विकसित हो जाता है। इससे प्रभावित होकर समुद्री हवाएं आन्तरिक भागों की ओर चलने लगती है, जिनसे वर्षा होती है। इन हवाओं के कारण जहाँ दक्षिणी एवं पूर्वी एशिया में वर्षा होती है, वहीं पश्चिमी एशिया शुष्क रह जाता है। पूरब से चलने वाली लम्बी दूरी तय करने के कारण मध्य एशिया अथवा साइबेरिया में पहुँचते-पहुँचते ये शुष्क हो जाती है, जिससे बहुत कम वर्षा की प्राप्ति हो पाती है।

          भारतीय उपमहाद्वीप की ओर चलने वाली समुद्री हवा मानसून के नाम से जानी जाती है जो एक लघु अवधि में अत्यधिक वर्षा करती है। लेकिन इस प्रकार की मानसूनी हवा से वर्षा की मात्रा और सामयिक वितरण हमेशा अनिश्चित रहता है। इनके साथ जब ऊष्ण चक्रवात मिल जाते हैं तो मूसलाधार वर्षा के कारण बाढ़ और जलप्लावन से अपार धन-जन की हानि होती है। मानसूनी क्षेत्रों में सूखा और बाढ़ सबसे बड़ी आपदा हैं। ऐसे क्षेत्र दक्षिणी, दक्षिणी-पूर्वी और पूर्वी एशिया में स्थित है।

         एशिया में ग्रीष्म कालीन वर्षा शरद कालीन वर्षा से अधिक होती है। यही नहीं औसत वर्षा के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि अधिक वर्षा या सामान्य वर्षा प्राप्त करने वाले भाग कम और कम वर्षा प्राप्त करने वाले क्षेत्र अधिक हैं। वर्षों की कमी के कारण यहाँ की जलवायु में बहुत अन्तर देखा जाता है। वर्षा की विषमता इस स्तर की है कि कहीं बाढ़ से लोग बह रहे होते हैं तो कहीं पानी के लिए तरसते है। 100 सेण्टीमीटर औसत वर्षा प्राप्त करने वाले क्षेत्रों का प्रतिशत सम्पूर्ण एशिया के क्षेत्रफल के संदर्भ में बहुत कम है।

           एशिया की जलवायु को चरितार्थ करने वाली ऋतुओं के विवेचन से स्पष्ट है कि कि दोनों ऋतुओं में अतिशयता (Extremes) की प्रधानता है। तापमान एवं वर्षा की इस अतिशयता ने यहाँ के निवासियों की कठिनाइयों को बढ़ा दिया है। वार्षिक वर्षा के विश्लेषण से प्रकट होता है कि बहुत लघु क्षेत्र पर आवश्यकता के लिए वर्षा हो पाती है।

         वर्षा के अभाव में पश्चिमी भाग मरुभूमि सदृश्य है तो मध्यवर्ती और उत्तरी भाग स्टेपी घास का मैदान है। सुविधा सम्पन्न वनस्पति पैदा करने वाली जलवायु एशिया के दक्षिणी, दक्षिणी-पूर्वी एवं पूर्वी छोरों पर पाई जाती है, जो पर्याप्त वर्षा के कारण विकसित क्षेत्र है।का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और यहां वर्षा सवहनीय होती है।।

निष्कर्ष:

        उपर्युक्त ऋतुओं के विवेचन से स्पष्ट है कि दोनों ऋतुओं में अतिशयता की प्रधानता है। तापमान एवं वर्षा की इस अतिशयता ने एशिया निवासियों की कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है। वार्षिक वर्षा के विश्लेषण से प्रकट होता है कि बहुत कम क्षेत्र पर आवश्यकता के लिये वर्षा हो पाती है। वर्षा के अभाव में पश्चिमी भाग मरुस्थल  और मध्यवर्ती उत्तरी भाग स्टेपी घास का मैदान है।

प्रश्न प्रारूप 

3. एशिया के जलवायवीय प्रदेश का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

अथवा एशिया को जलवायु विभागों में विभक्त कीजिए और उनमें से किन्हीं दो की जलवायु की विशेषताओं का विवेचन कीजिए।

उत्तर- एशिया महाद्वीप ग्लोब के लगभग एक-तिहाई भाग पर फैला हुआ है, अतः इस विशाल महाद्वीप में जलवायु में विविधता पायी जाती है। प्रो. कैसी ने लिखा है कि- “प्रायः सभी प्रकार की जलवायु एशिया महाद्वीप में पायी जाती है।” इस प्रकार इस महाद्वीप की क्षेत्रीय विभिन्नताओं को ध्यान में रखकर यहाँ की जलवायु का वर्गीकरण अनेक जलवायुविदों ने किया है।

          विश्व स्तर पर जलवायु वर्गीकरण में इन विद्वानों ने अनेक प्रतीकों का प्रयोग किया है जिनके आधार पर ही एशिया की जलवायु का वर्गीकरण किया गया है। इनमें से कुछ मान्य वर्गीकरण निम्नलिखित हैं-

1. ब्लाडिमिर कोपेन का जलवायु वर्गीकरण

2. थर्नाथ्वेट का जलवायु वर्गीकरण

3. फिंच एवं ट्रिवार्था का जलवायु वर्गीकरण

 4. एल. डब्ल्यू. लायड का जलवायु वर्गीकरण

5. एल. डडले स्टाम्प का जलवायु वर्गीकरण 

6. सामान्य जलवायु वर्गीकरण

एशिया की जलवायु का सामान्य वर्गीकरण (General Climatic Division of Asia)

            उपर्युक्त विद्वानों का जलवायु वर्गीकरणों को ध्यान में रखते हुए एशिया की जलवायु का सामान्य परिचय प्राप्त करने के लिए हम एशिया को निम्नांकित जलवायु विभागों में बाँट सकते हैं :-

(1) भूमध्यरेखीय जलवायु- इस प्रकार की जलवायु मलाया, श्रीलंका और हिन्देशिया में पायी जाती है। यह प्रदेश भूमध्य रेखा के 5° उत्तर और 5° दक्षिण तक फैला हुआ है। इस जलवायु की सबसे बड़ी विशेषता वर्ष भर ऊँचा तापमान व प्रतिदिन वर्षा है।

        औसत वार्षिक तापमान 26° सेल्सियस रहता है। दैनिक तापमान अधिक-से-अधिक 30° सेल्सियस और कम-से-कम 25° सेल्सियस होता है। दैनिक तापान्तर न्यूनतम रहता है। यह प्रदेश उत्तरी-पूर्वी एवं दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक आर्द्र हवाओं के मार्ग में पड़ता है जिससे यहाँ वर्ष भर वर्षा होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 200 सेमीo से अधिक है। उष्ण-आर्द्र जलवायु के कारण यहाँ चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वृक्ष पाये जाते हैं।

एशिया की जलवायु

(2) मानसूनी जलवायु- इस प्रकार की जलवायु पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, म्यांमार (बर्मा), थाइलैण्ड, हिन्दचीन, फिलीपाइन, फारमोसा और जापान आदि देशों में पायी जाती है। यहाँ गर्मी में तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है। कभी-कभी तापमान 40° सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है एवं वार्षिक व दैनिक तापान्तर अधिक होता है। सर्दी की ऋतु में कठोर सर्दी पड़ती है और उत्तरी भागों में तापमान 10° सेल्सियस एवं दक्षिणी भागों में तापमान 23° सेल्सियस के आसपास रहता है।

           ग्रीष्मकाल में यहाँ भयंकर गर्मी पड़ने के करण एशिया के मध्य से स्थल भाग काफी गरम हो जाते है, अत: वहाँ न्यून भार स्थापित हो जाता है। इस समय स्थल की अपेक्षा जल पर अधिक भार बना रहता है।

             अतः इस ऋतु के कारण एशिया के मध्य से स्थल भाग काफी गरम हो जाते हैं, अत: वहाँ न्यून भार स्थापित हो जाता है। इस समय स्थल की अपेक्षा जल पर अधिक भार बना रहता है। अत: इस ऋतु में हवायें जल से स्थलीय भाग की ओर चलती हैं एवं आर्द्र होती है जिससे इन आर्द्र हवाओं से वर्षा होती है। वर्षा की मात्रा एवं वितरण अनिश्चित होता है।

        दक्षिणी-पूर्वी चीन तट,भारत के पश्चिमी घाट एवं असम की पहाड़ियों पर वर्षा का औसत 500 सेमी. से अधिक है, वहीं उत्तरी-पश्चिमी भारत में 25 सेमी. से भी कम वर्षा होती है। यहाँ पतझड़ वनस्पतियाँ पायी जाती हैं।

(3) चीन तुल्य जलवायु- इस प्रकार की जलवायु का प्रमुख क्षेत्र उत्तरी चीन, दक्षिणी कोरिया एवं जापान द्वीप समूह है। यह भाग 30° उत्तरी अक्षांश से 45° उत्तरी अक्षांश के बीच मिलता है। गर्मियों में पर्याप्त गर्मी व सर्दियों में कठोर सर्दी इस जलवायु की मुख्य विशेषता है।

        गर्मियों में तापमान 28° सेल्सियस के लगभग रहता है। सर्दियों में मध्य एशिया से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान अत्यन्त कम हो जाता है जिससे बर्फ जम जाती है। ग्रीष्म काल में यहाँ मानसून हवाओं से बहुत वर्षा होती है। वर्षा का औसत 100 सेमी. तक होता है। ग्रीष्म ऋतु में उष्ण चक्रवात जिन्हें टाइफून कहते हैं, से घनघोर वर्षा होती है।

(4) उष्ण मरुस्थलीय जलवायु- इस प्रकार की जलवायु एशिया महाद्वीप के दक्षिणी-पश्चिमी भाग, सऊदी अरब, थार के मरुस्थलीय भागों, सीरिया एवं पश्चिमी इराक आदि क्षेत्रों में पायी जाती है। उच्च तापमान तथा शुष्कता यहाँ की जलवायु की प्रमुख विशेषता है। ग्रीष्म ऋतु में तापमान 50° सेल्सियस के आसपास रहता है तथा शीतकाल में तापमान 15° सेल्सियस तक पहुँचता है। शीतकाल की रात्रि में कभी-कभी तापमान हिमांक तक पहुँच जाता है। इस प्रकार की जलवायु में ग्रीष्मकाल में दिन गर्म एवं धूल भरी आँधियाँ एवं लू चलती है जबकि रात्रि के समय आकाश स्वच्छ रहता है एवं तापमान के गिर जाने के कारण रातें ठण्डी रहती हैं।

(5) भूमध्यसागरीय जलवायु- इस जलवायु को रूमसागरीय जलवायु के नाम से भी जाना जाता है। तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजराइल, जार्डन, साइप्रस आदि भूमध्यसागरीय निकटवर्ती भागों में इस प्रकार की जलवायु पायी जाती है। ये देश एशिया महाद्वीप के पश्चिम में स्थित है।

         गर्मियों में बहुत गर्मी एवं सर्दियों में वर्षा इस जलवायु की सबसे बड़ी विशेषता है। ग्रीष्मकाल में वर्षा बहुत कम होती है। शीतकाल में चक्रवातों से वर्षा होती है, ग्रीष्मकाल में औसत तापमान 24° सेल्सियस एवं शीतकाल में 10° सेल्सियस रहता है। वर्षा का वार्षिक औसत 50 से 75 सेमी. तक रहता है।

(6) ईरान तुल्य जलवायु- ईरान, पूर्वी इराक एवं अफगानिस्तान में इस प्रकार की जलवायु पायी जाती है। गर्मियों में उच्च तापमान एवं शुष्कता तथा सर्दियों में कड़ी सर्दी इस ऋतु की मुख्य विशेषता है। गर्मियों में तापमान 45° सेल्सियस तक पहुँच जाता है और सर्दियों में तापमान 0° सेल्सियस से भी कम हो जाता है। रात्रि में ओस और कोहरा पड़ता है। औसत वार्षिक वर्षा 25 सेमी. है। वर्षा की कमी के कारण यह जलवायु प्रदेश शुष्क रह गया है।

(7) तूरान तुल्य जलवायु- इस प्रकार की जलवायु एशिया के आन्तरिक भाग में पायी जाती है। समुद्र से अधिक दूरी होने के कारण इस भाग पर सागरीय प्रभाव नगण्य है। अतः यह पूर्णतया महाद्वीपीय जलवायु है। तीव्र गर्मी, कड़ी सर्दी तथा अति न्यून वर्षा इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं। ग्रीष्मकाल में तापमान 40° सेल्सियस तक पहुँच जाता है एवं सर्दियों में तापमान हिमांक बिन्दु से नीचे गिर जाता है। वर्षा का वार्षिक औसत 20 सेमी. है। वर्षा केवल गर्मियों में होती है। शीत ऋतु में वर्षा बहुत कम होती है।

(8) मंचूरिया तुल्य जलवायु- मंचूरिया, उत्तरी जापान, उत्तरी कोरिया और सखालिन द्वीप में पायी जाने वाली जलवायु मंचूरिया तुल्य जलवायु कहलाती है। साधारण गर्मी, कठोर शीत एवं वार्षिक तापान्तर की अधिकता यहाँ की जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ हैं। शीत ऋतु में साइबेरिया की ओर से आने वाली ठण्डी हवायें तापमान को गिरा देती हैं। ग्रीष्मकाल में औसत तापमान 22° सेल्सियस और औसत वार्षिक वर्षा 35 सेमी. प्राप्त होती है।

(9) तिब्बत तुल्य जलवायु- इस जलवायु प्रदेश का विस्तार तिब्बत व पामीर के पठारी भाग हैं। तिब्बत व पामीर के पठार समुद्र तल से 3500 मीटर से अधिक ऊँचे हैं। ये दोनों पठार चारों ओर से पर्वतों से घिरे हुए हैं। इस कारण यहाँ की जलवायु में अति विषमता पायी जाती है।

        गर्म व लघु ग्रीष्मकाल तथा कठोर व लम्बा शरदकाल इस जलवायु की प्रमुख विशेषता है। ग्रीष्मकाल में तापमान 20° सेल्सियस के निकट रहता है एवं शीतकाल में तापमान हिमांक बिन्दु से नीचे पहुँच जाता है। दैनिक तापान्तर बहुत अधिक पाया जाता है। सर्दियों में पाला पड़ता है। वर्षा गर्मियों में होती है। वर्षा का औसत 70 सेन्टीमीटर तक पाया जाता है।

(10) अल्टाई तुल्य जलवायु- एशिया महाद्वीप के मध्य भाग में अल्टाई पर्वतमाला के निकटवर्ती भागों में इस तरह की जलवायु पायी जाती है। सामान्य व लघु ग्रीष्मकाल तथा अति कठोर व लम्बा शीतकाल इस जलवायु की प्रमुख विशेषता है। ग्रीष्मकाल में तापमान 10° सेल्सियस के लगभग रहता है किन्तु शीतकाल में तापमान -25° तक पहुँच जाता है। सर्दियों में अत्यन्त शीतल व बर्फीली हवायें चलती जो चारों तरफ बर्फ जमा देती हैं। अधिकांश वर्षा ग्रीष्मकाल में होती है। वर्षा बर्फ व जल दोनों रूपों में होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 100 सेमी. तक पाया जाता है।

(11) प्रेयरी तुल्य जलवायु- इस प्रकार की जलवायु को मध्य अक्षांशीय महाद्वीपीय या स्टेपी जलवायु के नाम से भी पुकारते हैं। यह जलवायु पश्चिमी साइबेरिया तथा मंगोलिया के घास के मैदानों में पायी जाती है। साधारण गर्मी तथा कठोर शीत इस ऋतु की प्रमुख विशेषता है।

         ग्रीष्मकाल में तापमान 24° सेल्सियस तक पाया जाता है। शीत ऋतु में बर्फीली तथा ठण्डी हवायें चलती हैं जिससे तापमान हिमांक बिन्दु से नीचे चला जाता है, कभी-कभी तापमान -50° सेल्सियस तक चला जाता है। विश्व का सबसे ठण्डा स्थान बर्खोयांस्क इसी जलवायु क्षेत्र में स्थित है। वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है जिसका वार्षिक औसत 40 सेमी. है। वर्षा से घास उग जाती है जिसे स्टेपी घास के नाम से जाना जाता है।

(12) टैगा तुल्य जलवायु- एशिया महाद्वीप के अत्यन्त ठण्डे प्रदेश साइबेरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्थित कोणधारी टैगा वन प्रदेश में यह जलवायु पायी जाती है। ग्रीष्मकाल 3 माह एवं शीतकाल 9 माह की अवधि का होता है। ग्रीष्मकाल 5° सेल्सियस तक सामान्य तापमान रहता है जबकि शीतकाल में तापमान -50° सेन्ट्रीग्रेड तक पहुँच जाता है।

        शीत ऋतु बड़ी कठोर व दीर्घ अवधि वाली होती है। कठोर सर्दी के कारण यहाँ अत्यधिक सहन शक्ति वाले कोणधारी वन पाये जाते हैं। ग्रीष्मकाल में हल्की वर्षा होती है एवं शीत ऋतु में वर्षा बर्फ के रूप में होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 50 सेमी. पाया जाता है।

(13) टुण्ड्रा तुल्य जलवायु- आर्कटिक महासागर के किनारे पर हिममण्डित क्षेत्र में इस प्रकार की जलवायु पायी जाती है। यह क्षेत्र वर्ष भ हिम से आवृत्त रहता है।

3. एशिया की अपवाह प्रणाली / Drainage System of Asia

3. एशिया की अपवाह प्रणाली 

(Drainage System of Asia)


3. एशिया की अपवाह प्रणाली⇒

                  विश्व के सबसे विशाल एशिया महाद्वीप के विकास में वहाँ के अपवाह प्रणाली का विशेष महत्त्व होता है। नदियों तथा बहते हुए जल का अध्ययन अपवाह प्रणाली के अंतर्गत किया जाता है। किसी भी देश अथवा महाद्वीप के विकास में उस क्षेत्र की नदियाँ सर्वाधिक सहायक होती है। प्रोफेसर क्रैसी के अनुसार “एशिया में किसी बड़ी विशाल नदी का अभाव है जबकि अनेक छोटी नदियाँ एशिया के आंतरिक भागों से निकलती है।”
 
         एशिया महाद्वीप की अपवाह प्रणाली के अंतर्गत यहाँ की विशाल पर्वत श्रेणियों से निकलने वाली नदियों के मार्ग में ये पर्वत श्रेणियां बाधा उत्पन्न नहीं करती है। इन मध्यवर्ती पर्वत श्रेणियों से निकलने वाली सतत वाहिनी नदियाँ पर्वतीय ढालों के अनुसार बहती हुई पूरब, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण दिशाओं में अपने मार्ग का अनुसरण करती हुई आगे बढ़ जाती है।
          एशिया महाद्वीप को अफवाह के दृष्टिकोण से निम्न पॉंच क्षेत्रों में विभाजित किया गया है –
1. प्रशांत महासागर की अपवाह प्रणाली
2. हिंद महासागर की अपवाह प्रणाली
3. आर्कटिक महासागर की अपवाह प्रणाली
4. आंतरिक अपवाह प्रणाली
5. भूमध्यसागरीय अपवाह प्रणाली।
एशिया की अपवाह प्रणाली1. प्रशांत महासागर की अपवाह प्रणाली
                 मध्य एशिया की पर्वत श्रेणियों से निकलने वाली नदियाँ पूरब दिशा की ओर बहती हुई प्रशांत महासागर में गिर जाती है। प्रशांत महासागर अपवाह क्षेत्र का विस्तार कम है। इस अपवाह क्षेत्र में पाई जाने वाली नदियाँ आमूर, हांगहो, यांगटिसीक्यांग, सीक्यांग, मीकांग, मीनाम, लाल इत्यादि है। अन्य नदियों में आमूर की सहायक नदियाँ उसुरी तथा सुँगारी; हांगहो की सहायक नदियाँ  वी-हो तथा फेन-हो; यांगटिसीक्यांग की सहायक नदियाँ हान, मिन, कान, चार्लिंग, सियांग इत्यादि है।
            इस अपवाह क्षेत्र में अनेक प्रकार की अफवाह स्वरूप देखने को मिलते हैं, जैसे – हांगहो का अपवाह, ओरडोस पठार एवं सिनलिंग पर्वत श्रेणी के निकट भागों में आयताकार अपवाह प्रणाली के रूप में है जबकि  यांगटिसीक्यांग अपनी सहायक नदियों के साथ वृक्षीय अपवाह प्रणाली का विकास करती है। वृक्षीय अपवाह प्रणाली में पाए जाने वाले नदियाँ कृषि, परिवहन तथा सिंचाई में अपना विशेष महत्व रखती है। चीन का विशाल उत्तरी मैदान हांगहो की देन है। अपनी प्रतिवर्ष आने वाली भयंकर बाढ़ के कारण चीन का शोक कहलाती है।
2. हिंद महासागर की अपवाह प्रणाली
         पश्चिम दिशा में स्थित दजला-फरात नदियों के उद्गम स्थल से लेकर पूरब में मलेशिया तक का विस्तृत क्षेत्र हिंद महासागर अपवाह प्रणाली के अंतर्गत आता है। इस अफवाह क्षेत्र के मुख्य नदियाँ दजला, फरात, सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र है। अन्य नदियों  में इरावदी, सालवीन, चिंदविन, गोदावरी, नर्मदा, ताप्ती, कृष्णा, कावेरी, महानदी इत्यादि है। हिंद महासागर अपवाह क्षेत्र में नदी अपहरण के अनेक उदाहरण मिलते हैं। इरावदी और सिंधु नदियाँ इसके सबसे बड़े उदाहरण है।
         प्राचीन काल में उत्तर-दक्षिण घाटी में बहने वाली नदी का सिंधु नदी ने अपहरण किया था। इस प्रकार के नदी अपहरण के अनेक चिन्ह आज भी हिमालय पर्वत पर दिखाई देते हैं। भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय पर बहने वाली नदियाँ मार्ग परिवर्तन की अपेक्षा अपनी घाटियों को गहरी करने में लगी हुई है। इस प्रकार की नदियों का अपवाह पुर्वोत्पन्न अपवाह प्रणाली के रूप में है। पुर्वोत्पन्न अपवाह प्रणाली में बहने वाली नदियाँ कृषि सिंचाई के दृष्टिकोण से अधिक महत्व रखती है।
        गंगा एवं सिन्धु का मैदान एशिया का प्रसिद्ध एवं सबसे अधिक उपजाऊ मैदान है। म्यांमार की इरावदी ने इस देश को एक सुचारू आर्थिक जीवन प्रदान किया है। इराक अपनी दोनों नदियों दजला एवं फरात की देन है। इस क्षेत्र में मिलने वाली नदियाँ इस क्षेत्र की जल की कमी की समस्या को बहुत कुछ अंश तक दूर करने में सहायक रही है। इस क्षेत्र में बहने वाली नदियों में वर्ष भर जला भरा रहता है।
एशिया की अपवाह प्रणाली3. आर्कटिक महासागर की अपवाह प्रणाली
           एशिया महाद्वीप की सबसे विशाल अपवाह प्रणाली एशिया के उत्तरी भाग में स्थित आर्थिक महासागरीय प्रवाह प्रणाली है। इस अपवाह प्रणाली में बहने वाली नदियाँ उच्च व गर्म प्रदेशों से निकलकर उत्तर के विशाल मैदान में बहती हुई आर्कटिक महासागर में जाकर गिरती है। आर्थिक सागर के अधिकांश भाग में वर्ष भर बर्फ के जमे रहने के कारण इस क्षेत्र के नदियाँ अपने मुहानों पर गिरने के पूर्व दोनों किनारों पर फैल जाती है जिससे नदियों के बेसिनों एवं समुद्र-तटीय भागों के निकट अनेक विस्तृत दलदल बन जाते हैं।
             दलदली भाग एवं शीत ऋतु में बर्फ जम जाने के कारण इस क्षेत्र की नदियों का कोई आर्थिक महत्व नहीं है। आर्कटिक महासागर में बर्ष के अधिकांश भाग में बर्फ जमी रहती है, इस कारण इस महासागर में किसी बंदरगाह का निर्माण नहीं हुआ है। इसलिए व्यापारिक दृष्टिकोण से इस क्षेत्र की नदियों का कोई महत्व नहीं है। इस क्षेत्र की  तीन विशाल नदियों ओब, यनीसी तथा लीना संसार की बड़ी नदियों में से है। इस क्षेत्र की नदियों में  इन्दिगिरिका,  कोलीमा, यना इत्यादि है। शीतकाल में कुछ नदियों का जल ऊपरी भाग में जम जाता है।
4. आंतरिक अपवाह प्रणाली
          आंतरिक अपवाह प्रणाली पश्चिम में आनातोलिया से लेकर पूरब में मंचूरिया तक विस्तृत है। इस अपवाह प्रणाली में पाई जाने वाली नदियाँ वर्षा तथा वर्ष के ऊपर निर्भर हैं। बर्फ पिघलने के कारण इन नदियों को पर्याप्त मात्रा में जल मिल जाता है। ये नदियाँ बहकर झीलों अथवा आन्तरिक  सागरों में गिर जाती है अन्यथा जल की मात्रा कम होने के कारण यह नदियाँ मध्य एशिया के शुष्क रेतीले भागों में सूखकर नदियाँ आमू दरिया और सर दरिया है जो अरल सागर में गिरती है।
           अन्य नदियों में इली, चू, तारिम, खोतान  इत्यादि है जो बालकश झील तथा लैपनौर झील में गिरती है। इस अफवाह क्षेत्र में नदियों की अपेक्षा झीलों का महत्व अधिक है। कैस्पियन, अरल तथा बालकश झीलें  उल्लेखनीय है। इस अपवाह क्षेत्र का विस्तार एशिया की लगभग 80 लाख पर किलोमीटर भूमि पर है लेकिन इनका कोई आर्थिक महत्व नहीं है।
5. भूमध्यसागरीय अपवाह प्रणाली
                एशिया महाद्वीप के पश्चिमी भाग में भूमध्य सागर विस्तृत है। एशिया के दक्षिणी-पश्चिमी भाग के देशों की नदियों का जल भूमध्य सागर में गिरता है। भूमध्य सागर अपवाह क्षेत्र का विस्तार बहुत कम है। टर्की, सीरिया, लेबनान, इजरायल, जॉर्डन तथा साइप्रस देशों तक ही सीमित है। इस जल-प्रवाह क्षेत्र का एशिया की जल-प्रवाह प्रणाली में विशेष महत्व है क्योंकि आरमीनिया की गाँठ ने  भूमध्य सागर का केवल थोड़े से ही क्षेत्र में संपर्क रहने दिया है। इस क्षेत्र में एशिया की कोई विशाल नदी भी नहीं है। केवल छोटी नदियाँ भूमध्य सागर में जाकर गिरती है जिनका कोई आर्थिक महत्व नहीं है। टर्की से निकलने वाली मनीसा तथा मैंडेरिस नदियाँ एवं सीरिया से निकलने वाली ओरोनटेस नदी ही इस जल प्रवाह क्षेत्र की मुख्य नदियाँ है जो भूमध्य साग में गिरती हैं।
प्रश्न प्रारूप 
Q1. एशिया की अपवाह प्रणाली का सविस्तार वर्णन कीजि
 अथवा
Q2. एशिया के जल-प्रवाह का वर्णन कीजिए 

2. एशिया का उच्चावच / Relief or Physiography of Asia

2. एशिया का उच्चावच 

(Relief or Physiography of Asia)


एशिया का उच्चावच⇒

                     विश्व का सबसे विशाल महाद्वीप एशिया पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। भूमध्य रेखा से 10° दक्षिणी की ओर से लेकर 80° उत्तर की ओर स्थित होने के कारण यह दक्षिणी तथा उत्तरी दोनों गोलार्ध में अपनी भौगोलिक स्थिति लिए हुए है। एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्ध में ही है। इस महाद्वीप की पूर्व से पश्चिम तक की स्थिति 25° पूर्वी देशांतर से लेकर 170° पश्चिमी देशांतर के बीच है। इस प्रकार एशिया महाद्वीप की स्थिति 90° अक्षांशों तथा 195° देशांतरों में है।
 
           इस महाद्वीप की उत्तर से दक्षिण की अधिकतम लंबाई 8580 किलोमीटर तथा पूरब से पश्चिम अधिकतम चौड़ाई 7720 किलोमीटर है। एशिया महाद्वीप का विस्तार 44030200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर है। यह विशाल महाद्वीप तीन ओर से समुद्र से तथा एक ओर से स्थलखंड (यूरोप महाद्वीप) से घिरा हुआ है।
           
            एशिया महाद्वीप के उच्चावच को निम्नलिखित पाँच भागों में बाँट सकते हैं-
 
1. मध्यवर्ती पर्वत-पठार-क्रम
2. नदियों के मैदान
3. दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठार
4. उत्तर की निचली भूमि
5. द्वीप समूह मालाएँ
एशिया का उच्चावच

1. मध्यवर्ती पर्वत-पठार-क्रम

              विश्व का सबसे विशाल एशिया महाद्वीप अपनी धरातलीय विशेषताओं के कारण संसार के सभी महाद्वीपों से अलग है। एशिया के मध्य भाग में स्थित ये पर्वत श्रेणियाँ एशिया महाद्वीप के लगभग 20% भागों पर फैली हुई है। इसका विस्तार पश्चिम में टर्की से प्रारंभ होकर पूरब में चीन तथा उत्तर-पूर्व में बेरिंग सागर तक है। इसमें अनेक उच्च पर्वत एवं पठार सम्मिलित है। इस क्रम में पर्वत शिखरों की सामान्य ऊँचाई 1000 मीटर से लेकर 8848 मीटर तक है। एशिया के इस मध्यवर्ती पर्वत-पठार-क्रम का केंद्र पामीर की गाँठ है जो विश्व की छत कहलाती है।

  • पामीर की गाँठ से निकलने वाली पर्वत श्रेणियों का प्रथम क्रम पश्चिम की ओर फैली हुई है। इस क्रम के अंतर्गत निम्नलिखित पर्वत एवं पठार सम्मिलित है – हिंदुकुश, एल्बुर्ज, गिलगिट, सुलेमान, किरथर, जैग्रोस पर्वत श्रेणियाँ, ईरान का पठार, पौंटिक श्रेणी, टॉरस श्रेणी, एशिया माइनर का पठार।
  • पामीर की गाँठ से निकलने वाली पर्वत श्रेणियों का दूसरा क्रम दक्षिण-पूरब की ओर फैला हुआ है। इस क्रम के अंतर्गत निम्न पर्वत एवं पठार सम्मिलित है :
हिमालय पर्वत श्रेणी – हिमालय पर्वत श्रेणी पर संसार की सर्वोच्च पर्वत श्रेणी स्थित है। इसका सर्वोच्च पर्वत शिखर एवरेस्ट संसार का सबसे ऊँचा शिखर है जिसकी ऊँचाई 8848 मीटर है। हिमालय पर्वत श्रेणी की एक शाखा असम तथा म्यांमार होती हुई पूर्वी द्वीप समूह को चली गई है। असम में इसकी मुख्य पर्वत श्रेणियाँ नागा, गारो, खासी, जयंतिया तथा पटकोई है। म्यांमार में इसके मुख्य पर्वत श्रेणियाँ अराकानयोमा, पीगूयोमा और तनासरिमयोमा है।
  • पामीर की गाँठ से निकलने वाले पर्वत श्रेणियों का तीसरा क्रम पूरब की ओर फैला हुआ है। इस क्रम के अंतर्गत निम्न पर्वत एवं पठार सम्मिलित है – क्यूनलुन, बयानकारा, सिनलिंग, अलताइनतांग, नानशान, खिंगन, तिब्बत का पठार, काराकोरम।
  • पामीर की गाँठ से निकलने वाले पर्वत श्रेणियों का चौथा क्रम उत्तर-पूरब दिशा में फैला हुआ है। इस क्रम के अंतर्गत निम्न पर्वत एवं पठार सम्मिलित है – तियानशान, अल्टाई, यावलोनोय, स्टेनोवोय, बर्खोयानस्क, कोलिमा, अनादिर, कमचटका
एशिया का उच्चावच
2. नदियों के मैदान
                         विभिन्न नदियों के छोटे-बड़े मैदान मिलकर एशिया महाद्वीप के विशाल धरातल का निर्माण करते हैं। यह मैदान अत्यंत उपजाऊ मृदा द्वारा निर्मित है। अनेक महत्वपूर्ण सभ्यताओं का विकास इन मैदानों में हुआ है। सिंधु घाटी एवं दजला-फरात बेसिन की सभ्यता एशिया की प्राचीन सभ्यताओं में से है जहाँ से इसका प्रचार संसार के अनेक देशों में हुआ है। ये एशिया महाद्वीप के सांस्कृतिक विकास केंद्र है। आज भी एशिया महाद्वीप की जनसंख्या का सबसे अधिक घनत्व इन्हीं मैदानों में मिलता है। पश्चिम से पूरब की ओर ये मैदान क्रमशः निम्न प्रकार है-
(i) दजला-फरात का मैदान – इस मैदान का विस्तार इराक में है। दजला-फरात के मैदान को मेसोपोटामिया का मैदान भी कहा जाता है।
(ii) सिंधु-गंगा का मैदान – इसका विस्तार भारत तथा पाकिस्तान में है। सिंधु तथा गंगा और इन नदियों की अनेक सहायक नदियों की उपजाऊ कॉंप मिट्टी से यह मैदान निर्मित हुआ है। सिंधु घाटी की सभ्यता का विकास एशिया के सिंधु तथा गंगा के मैदान में ही हुआ।
(iii) इरावदी का मैदान – इस मैदान का विस्तार में म्यांमार में है। इरावती का उपजाऊ मैदान कॉंप मिट्टी की सैकड़ों मीटर गहरी परतों द्वारा निर्मित है जो चावल की कृषि के लिए विश्वविख्यात है।
(iv) मीनाम का मैदान – इस मैदान का विस्तार थाईलैंड में है। यह कॉंप उपजाऊ मिट्टी का मैदान है जिसका विस्तार दक्षिण की ओर अधिक है।
(v) मीकांग का मैदान – मीकांग नदी ने हिंदचीन प्रायद्वीप पर उपजाऊ मैदान का निर्माण किया है। इस मैदान में कॉंप मिट्टी की अनेक परतें बिछी हुई है।
(vi) सिक्यांग का मैदान – यह मैदान दक्षिणी चीन में विस्तृत है। इस मैदान का विस्तार अधिक नहीं है।
(vii) यांगटिसीक्यांग का मैदान – यह मैदान मध्य चीन में है जिसका निर्माण यांगटिसीक्यांग तथा उसकी सहायक नदियों द्वारा हुआ है। यह उपजाऊ कॉंप मिट्टी का बना है। इसका रेड बेसिन प्रसिद्ध मैदानी भाग है।
(viii) ह्वांगहो का मैदान – इसका निर्माण ह्वांगहो अथवा पीली नदी द्वारा लोयस के पठार से बहाकर लाई गई पीली मिट्टी से हुआ है। इसलिए इसे उत्तरी चीन का विशाल पीला मैदान भी कहते हैं।
3. दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठा
                                      एशिया के दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी भाग में प्राचीन चट्टानों का विस्तार पाया जाता है। इन प्राचीन चट्टानों का उद्भव पृथ्वी की उत्पत्ति के साथ हुआ। इन प्राचीन पठारों को तीन भागों में बांटा गया है-
(i) अरब का प्रायद्वीपीय पठार – यह पठार एशिया के दक्षिणी-पश्चिमी भाग अरब प्रायद्वीप में स्थित है। अरब का प्रायद्वीपीय पठार कठोर प्राचीन चट्टानों द्वारा निर्मित गोंडवाना भूमि का एक भाग है। इस पठार की सामान्य ऊँचाई 2000 मीटर है। यह एक शुष्क मरुस्थलीय भाग है। शुष्कता के कारण ही यह अत्यंत रेतीला हो गया है।
(ii) भारत का प्रायद्वीपीय पठार – यह पठार भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है। अरब के प्रायद्वीपीय पठार की भांति यह भी प्राचीन चट्टानों से निर्मित गोंडवाना भूमि का अंश है जो कठोर रवेदार चट्टानों से बना है। इस पठार की सामान्य ऊँचाई 1400 मीटर है। पठार के उत्तरी भाग में विंध्याचल पर्वत, सतपुड़ा पर्वत तथा मालवा का पठार प्रमुख श्रेणियां है जबकि पठार के दक्षिणी भाग में नीलगिरी तथा इलायची की पहाड़ियां प्रमुख श्रेणियां है।
(iii) हिन्दचीन का पठार – यह दक्षिणी-पूर्वी एशिया में फैला हुआ प्रायद्वीपीय पठार है जिसका अधिकांश भाग हिन्दचीन में स्थित है। यह कठोर चट्टानों से निर्मित है। इस पठार की सामान्य ऊँचाई 1200 मीटर है। इस पठार पर नदियों द्वारा क्षरण कार्य बहुत कम हुआ है इसलिए यह कम कटा-फटा पठार है।
4. उत्तर की निचली भूमि
                साइबेरिया के उत्तर की निचली भूमि त्रिभुजाकार मैदान के रूप में विस्तृत है। इस मैदान के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में यूराल पर्वत तथा दक्षिण एवं पूरब में मध्यवर्ती पर्वत-पठार क्रम फैला हुआ है। यह निचला मैदान ओबी तथा लीना नदियों के बेसिनों से बना है। इस विस्तृत मैदान को एशिया के धरातल में पड़ने वाले अनेक मोड़ों का सामना करना पड़ा है। इस मैदान का ढाल उत्तर में आर्कटिक सागर की ओर है। इसका ढाल अत्यंत मंद होने के कारण इसकी उत्तरी भाग में जल भर जाता है और अनेक दलदल बन जाते हैं। इस मैदान की नदियों के मुहाने तथा निचले भागों में बर्फ जम जाने के कारण इन नदियों का जल अपवाह रुक जाता है इससे अनेक दलदली क्षेत्र बन जाते हैं। यही कारण है कि इन क्षेत्रों की नदियों का कोई व्यापारिक महत्व नहीं है।
5. द्वीप समूह मालाएँ
               एशिया महाद्वीप के पूरब एवं दक्षिण-पूरब की ओर अनेक द्वीपसमूह एक विस्तृत पंक्ति में चाप की भांति फैले हुए हैं। ये द्वीप प्रशांत महासागर तथा हिंद महासागर में स्थित है जिसमें से प्रशांत महासागर में द्वीपों की बहुलता है। ये सभी पहाड़ी भाग के रूप में है जिनका निर्माण तृतीय कल्प की नवीन मोड़दर पर्वत श्रेणियों के साथ हुआ था। इन द्वीपों की चट्टानों में नवीन मोड़दार चट्टानें मिलती है।
             भूगर्भवेत्ताओं के अनुसार यह नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियों के उठे हुए भाग है जो समुद्र में डूबी हुई है। इन तीनों में पूर्वी एवं पश्चिमी समुद्र तटों पर संकरी मैदानी पट्टी मिलती है। इन द्वीपों की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ पर मिलने वाली ज्वालामुखी पर्वतों की अधिकता है। अनेक ज्वालामुखी पर्वत आज भी जागृत अवस्था में है। इस द्वीप समूह माला के प्रमुख द्वीप क्यूराइल, होकैडो, हांशू, क्यूशू, शिकोकू, ताइवान, लुजोन, मिडनाओ, समार, नेग्रोस, पलाबन, सैलीबीज, बोर्नियो, जावा, मदुरा, ईरियन, सिंगापु इत्यादि है।
प्रश्न प्रारूप 
Q1. एशिया को उच्चावच इकाईयों में विभक्त कीजिए और उनमें से किसी एक का विशद विवरण दीजिए
 अथवा
Q2.  एशिया को भौतिक  इकाईयों में विभाजित कीजिए तथा उनमें से किन्हीं दो की विवेचना  किजिए

1. एशिया की धरातल की संरचना (Asia : Surface Structure)

1. एशिया की धरातल की संरचना (Asia : Surface Structure)


एशिया की धरातल की संरचना⇒

For BA(Hons) Part-I, Paper-II 

                 धरातलीय संरचनाओं पर भू-गर्भ की प्राचीन चट्टानों के विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है। प्राचीन चट्टानों की बनाबट का अध्ययन धरातलीय संरचना के आधार पर किया जाता है। एशिया महाद्वीप में धरातलीय संरचना के अंतर्गत भी अनेक विशेषताएँ मिलती है। इस महाद्वीप में उपकल्प(Eozoic Era) की पुरातन चट्टानें से लेकर टर्शियरी युग की नवीनतम चट्टानें मिलती है। चट्टानों की विविधता के साथ-साथ चट्टानों के धरातलीय स्वरूप में भी अनेक विविधताएँ पायी जाती है।
         एशिया महाद्वीप में अनेक ऐसे स्थलखंड विद्यमान है जिनमें धरातलीय परिवर्तन भूगर्भिक हलचलों के कारण उत्पन्न हुए हैं जबकि महाद्वीप पर कुछ स्थलखंड ऐसे भी है जो इन भूगर्भिक हलचलों से प्रभावित नहीं होते हैं। कुछ स्थान पर अयनवृत्तीकरण के कारण चट्टानों का बाहरी रूप अवश्य परिवर्तित हो गया है लेकिन चट्टानों की आंतरिक बनावट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। 
                  एशिया महाद्वीप की धरातलीय संरचना के बारे में विभिन्न भूतत्ववेताओं में मतभेद है फिर भी अधिकांश भूतत्ववेताओं ने एशिया को भूगर्भिक संरचना के आधार पर चार भागों में बाँटा है – 
(1) उत्तर के प्राचीन भूखंड 
(2) दक्षिण के प्राचीन भूखण्ड 
(3) नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियाँ 
(4) अवशेष भाग 
एशिया की धरातल की संरचना(1) उत्तर के प्राचीन भूखंड

                  उत्तर के प्राचीन भूखंडों का विस्तार एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग में हुआ है। इस प्राचीन भूखंड में कैंब्रियन युग से पहले की कठोर चट्टानों का विस्तार पाया जाता है। यह प्राचीन विशाल भूखंड पैंजिया स्थलखंड से अलग हुए विशाल भूखंड है। इन भूखंडों की चट्टानें बहुत कठोर है। इनमें से कुछ चट्टानों का रूप परिवर्तित भी हो गया है। इन भागों में आग्नेय चट्टानों की बहुलता है। मुख्य चट्टानें नाइस, शिष्ट, स्लेट तथा ग्रेनाइट है।

            उत्तर के प्राचीन भूखंड के अंतर्गत चार प्रमुख खंड आते हैं जिनमें एक भूखंड जिसका नाम रूसी चबूतरा है, एशिया महाद्वीप में न होकर यूरोप महाद्वीप में स्थित है लेकिन फिर भी इसका अध्ययन इसलिए आवश्यक हो जाता है क्योंकि इससे एशिया महाद्वीप की संरचना को समझने में सहायता मिलती है। यह एशिया की सीमा से लगा हुआ यूरोप के बाल्टिक सागर तक विस्तृत है, इसलिए इसे बाल्टिक शीट भी कहते हैं। उत्तर के प्राचीनतम भूखंडों के अंतर्गत निम्नलिखित भूखंड सम्मिलित किए जाते हैं –

(i) रुसी चबूतरा 
(ii) अंगारा भूमि 
(iii) चीनी मैसिफ
 (iv) सारडिनियन मैसिफ।
(2) दक्षिण के प्राचीन भूखण्ड
                 उत्तर के प्राचीन भूखंडों की भांति दक्षिण के प्राचीनतम भूखंड कठोर तथा प्राचीनतम चट्टानों द्वारा निर्मित है। यह प्राचीन भूखंड पैंजिया के टूटे हुए स्थल भूखंड है जिन्हें गोंडवाना भूमि के नाम से पुकारते हैं। विद्वानों के अनुसार यह गोंडवाना भूमि प्राचीन समय में दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण एशिया तथा आस्ट्रेलिया के कुछ भाग में फैली हुई थी। कालांतर में महाद्वीप की रचना के समय इसके टुकड़े हो गए। एशिया महाद्वीप में भी इस गोंडवाना भूमि के दो प्रमुख भूखंड मिलते हैं जो निम्नलिखित है-
1. अरब प्रायद्वीप 
2. प्रायद्वीपीय भारत
             
          कैंब्रियन युग से पहले की चट्टानों द्वारा इन दोनों प्राचीन भूखंडों का निर्माण हुआ है। इन दोनों भूखंडों में आग्नेय तथा रूपांतरित चट्टानों का विस्तार पाया जाता है जिनमें नाइस, शिस्ट तथा बैसाल्ट चट्टानों की प्रधानता है।
(3) नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियाँ
                नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियाँ एशिया महाद्वीप के मध्य भाग में पाई जाती है। पृथ्वी की हलचलों के परिणामस्वरुप टर्शियरी युग में इन पर्वत श्रेणियों का विस्तार हुआ। मध्य जीवकल्प(Mesozoic Era) के अंतिम समय में इन मोड़दार पर्वत श्रेणियों का निर्माण प्रारंभ हो गया तथा तृतीय युग में इन श्रेणियों का विकास पूर्ण रूप से हो पाया। यह पर्वत श्रेणियाँ अनेक मोड़ों द्वारा निर्मित हुई है। इन पर्वत श्रेणियों की चट्टानों में समुद्री मलवा तथा जीव-जंतुओं के अवशेष पाए जाते हैं।
           इनकी उत्पत्ति के बारे में विद्वानों का मत है कि अत्यंत प्राचीन काल में उत्तर-पूरब एवं दक्षिण के प्राचीन स्थित भूखंडों के बीच एक विशाल भू-अभिनति(Geosyncline) था जो जिब्राल्टर से लेकर पूर्वी एशिया तक फैला हुआ था जिसको विद्वानों ने तेथिस सागर के नाम से पुकारा। इस सागर के बचे हुए भाग आज भी एशिया महाद्वीप के पश्चिमी एवं मध्य भागों में भूमध्सायगर, कैस्पियन सागर, काला सागर, अरब सागर आदि के रूप में स्थित है। यह सागर कुछ स्थानों पर अत्यंत गहरा था। 
              टेथिस साग में उत्तर एवं दक्षिण के अनेक धरातलीय पदार्थ, मालवा तथा जीव-जन्तुओं के अवशेष करोड़ों वर्ष तक अपरदन द्वारा सागर की तलहटी में एकत्र होते रहे। इस जमाव क्रिया के फलस्वरुप समुद्र धरातल में अनेक परतें एक के ऊपर एक जमा होती रही। मुख्यतः परमियन काल से आदि नूतनकाल के पदार्थों की एक मोटी सागर की तली पर जमा हो गई। कालांतर में पृथ्वी की भूगतियों के कारण भूखंडों में हलचल उत्पन्न हो गई तथा उत्तर के प्राचीन भूखंड दक्षिण की ओर खिसके। दक्षिण का प्राचीन गोंडवाना भूखंड वह अपने ही स्थान पर स्थिर रहा। इससे दोनों भूखंडों के मध्य टेथिस सागर से जमा मलबे में अनेक मोड़ पड़ गए। जिन भागों में मलबे के परतें अधिक जमा थी और जहाँ भूखंडों का दबाव अधिक पड़ा,  उन क्षेत्रों में ऊँची पर्वत श्रेणियों की उत्पत्ति हुई।
               टेथिस सागर की इस क्रिया के फलस्वरुप इन नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियों की उत्पत्ति हुई। ये पर्वत श्रेणियां दक्षिण-पश्चिमी एशिया के पश्चिमी किनारे से लेकर दक्षिण-पूर्वी एशिया के पूर्वी किनारे तक विस्तृत है। इनमें मुख्य पर्वत श्रेणियां हिमालय, एशिया माइनर, आरमीनिया, काराकोरम, नानशान, आराकानयोमा इत्यादि है। अन्य पर्वतों में हिंदूकुश, एल्बुर्ज, जैग्रोस, टॉरस, पॉन्टिक, आनातोलिया का पठार, सुलेमान किरथर इत्यादि है। यूरोप का अल्पाइन पर्वत श्रेणियां का निर्माण भी इसी काल में हुआ। इसलिए इन नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखलाओं को अल्पाइन पर्वत श्रेणियों के नाम से पुकारा जाता है।
(4) अवशेष भाग
              एशिया महाद्वीप के इस भाग के अंतर्गत उन संपूर्ण क्षेत्रों का वर्णन किया जाता है जो नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियों के मध्य तथा उत्तर एवं दक्षिण की खंड के मध्य स्थित है। यह क्षेत्र अवशेषी भाग के रूप में जाना जाता है। इस अवशेषी भाग में पाए जाने वाले की चट्टानों का निर्माण पुराजीव कल्प(Paleozoic Era) और मध्य जीवकल्प(Mesozoic Era) में हुआ था ।विद्वानों का मत है कि इन युगों में संपूर्ण पृथ्वी पर विश्वव्यापी हलचलें हुई थी। इन हालचलों की क्रिया के फलस्वरुप पृथ्वी के समस्त धरातल का कुछ भाग ऊपर उठ गया था तथा कुछ भाग नीचे धँस गया था। 
           डिवोनियन युग के अंतर्गत होने वाली कैलीडोनियन हलचलों के अंतर्गत एशिया के इस मध्य धरातलीय भाग में अनेक मोड़दार पर्वतों का निर्माण हुआ। इसके बाद परमियन युग के अंतर्गत होने वाली हरसीनियन हलचलों के परिणामस्वरुप अनेक मोड़दार पर्वतों की उत्पत्ति हुई। इन पर्वतों पर बाद में अपदन क्रिया के फलस्वरूप इनका बाहरी रूप काफी घिस गया। इससे अनेक पर्वत अवशिष्ट पर्वत एवं पठारों का रूप ग्रहण कर गए। चीन का पठार भी इस प्रकार का रूपांतरित पठार है। अपनदन की क्रिया लंबे समय तक होने के कारण अधिकांश पर्वतों ने घिसकर समतल मैदान का रूप ले लिया।
 
निष्कर्ष  :
           निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि एशिया महाद्वीप में धरातलीय संरचना के अंतर्गत भी अनेक विशेषताएँ मिलती है। यहाँ पूरातन चट्टानों से लेकर टर्शियरी युग की चट्टानें पाई जाती है। उत्तर के प्राचीन भूखंड, दक्षिण के प्राचीन भूखंड के साथ-साथ महाद्वीपों के मध्य भाग में नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियाँ देखने को मिलता है। इसके अलावा यहाँ अवशेषी भाग भी पाए जाते हैं।
 
प्रश्न प्रारूप 
Q1. एशिया को संरचनात्मक इकाईयों में विभक्त कीजिए और उसमें से किसी एक का विशद विवरण दीजिए 
 अथवा 
Q2. एशिया की संचना के प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए 
अथवा  
Q3. एशिया की भू-रचना की विशेषताओं का वर्णन करें
error: