22. Primary, Secondary, Tertiary and Quaternary Economic Activities of Humans (मानव के प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक व्यवसाय)

22. Primary, Secondary, Tertiary and Quaternary Economic Activities of Humans (मानव के प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक व्यवसाय)

Primary, Secondary, Tertiary and Quaternary Economic Activities of Humans

(मानव के प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक आर्थिक गतिविधियाँ)



Q. मानव के प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक एवं चतुर्थक आर्थिक गतिविधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर- मानव अपनी मूलभूत और उच्चतर आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाएँ करता है। इन क्रियाओं द्वारा मानव की आर्थिक प्रगति होती है। मनुष्य की आर्थिक क्रियाओं पर भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण का प्रभाव पड़ता है। चूंकि पृथ्वी सतह पर भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण में क्षेत्रीय विभिन्नता विद्यमान है, अतः मानव की आर्थिक क्रियाओं में भी क्षेत्रीय विभिन्नता पाई जाती है।

     उदाहरण के लिए वनों में मानव एकत्रीकरण या संग्रहण, आखेट एवं लकड़ी काटने जैसे आर्थिक क्रियाएँ सम्पन्न करता है तो घास के मैदानों में पशुचारण, उपजाऊ समतल मैदानी भागों में कृषि, खनिजों की उपलब्धि वाले क्षेत्रों में खनन, जल की उपलब्धि वाले क्षेत्रों में मत्स्याखेट जैसी आर्थिक क्रियाएँ करता है। साथ ही अनुकूल अवस्थिति वाले क्षेत्रों में विनिर्माण उद्योगों, परिवहन, व्यापार एवं सेवाओं से सम्बन्धित आर्थिक गतिविधियों में भी संलग्न रहता है।

     मनुष्य की आर्थिक क्रियाओं या गतिविधियों को निम्नलिखित चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, यद्यपि ये चारों वर्ग एक-दूसरे से घनिष्ठ रूप से सम्बन्धित हैं:

1. प्राथमिक व्यवसाय (Primary Occupation):-

       प्राथमिक व्यवसाय पूर्णतः प्रकृति पर आश्रित होते हैं। प्राथमिक व्यवसायों के संचालन हेतु अपेक्षाकृत विस्तृत क्षेत्र की आवश्यकता होती है। वनों से संग्रहण, आखेट, लकड़ी काटना घास के मैदानों में पशु चराना, पशुओं से दूध, मांस, खालें, आदि प्राप्त करना, समुद्रों, नदियों एवं झीलों से मछली पकड़ना, कृषि तथा खानों से खनिज निकालना, आदि प्रमुख प्राथमिक व्यवसाय हैं।

     विश्व के विकासशील देशों में कार्यशील जनसंख्या का अधिकांश भाग प्राथमिक व्यवसायों में लगा हुआ है और विकसित देशों में कार्यरत जनसंख्या का अधिकांश भाग तृतीयक एवं चतुर्थक व्यवसायों में कार्यरत है।

  भारत में 60 प्रतिशत, चीन में 50 प्रतिशत, इथोपिया में 80 प्रतिशत, नाइजीरिया में 70 प्रतिशत जनसंख्या प्राथमिक व्यवसायों में लगी हुई है जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में 8 प्रतिशत, ग्रेट ब्रिटेन में 1 प्रतिशत, जापान में 5 प्रतिशत जनसंख्या ही प्राथमिक व्यवसायों में संलग्न है।

2. द्वितीयक व्यवसाय (Secondary Occupation):-

    द्वितीयक या गौण व्यवसाय में वे सभी प्रकार के विनिर्माण उद्योग सम्मिलित किए जाते हैं जो प्राथमिक व्यवसायों जैसे- कृषि, खनन, पशुपालन, मत्स्य संग्रहण, लकड़ी काटना, आदि से प्राप्त उत्पादों को कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त कर मशीनी प्रक्रिया द्वारा उसे तैयार माल में बदलते हैं। इस प्रक्रिया द्वारा गौण व्यवसाय कच्चे माल के स्वरूप में परिवर्तन करते हैं, उसके मूल्य में वृद्धि करते हैं और उसकी उपयोगिता को बढ़ा देते हैं।

     उदाहरण के लिए कृषि से प्राप्त गन्ना गौण व्यवसाय के लिए कच्चा माल है, मशीनी प्रक्रिया द्वारा गन्ने से चीनी बनाई जाती है। इस प्रकार गन्ने का स्वरूप भी परिवर्तित हो जाता है, गन्ने से शक्कर बनने पर उसके मूल्य और उपयोगिता में वृद्धि हो जाती है।

     इसी प्रकार लौह अयस्क का खनन प्राथमिक व्यवसाय है, लेकिन लोहा-इस्पात का निर्माण गौण व्यवसाय है। विभिन्न प्रकार के उद्योग एक-दूसरे के निकट स्थापित हो जाते हैं, क्योंकि एक उद्योग का तैयार माल दूसरे उद्योग के लिए कच्चा माल हो सकता है। उदाहरण के लिए लौह इस्पात उद्योग अनेक प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योगों को विकसित कर सकता है।

     उद्योगों का विकास कच्चे माल, शक्ति, श्रमिक, पूंजी और तैयार माल के लिए बाजार की उपलब्धि पर निर्भर है। इन कारकों के अलावा परिवहन और संचार की सुविधाएं, कच्चे माल और शक्ति का लागत मूल्य, श्रमिकों का वेतन तथा तैयार माल का लागत मूल्य भी उद्योगों की स्थापना और विकास में महत्वपूर्ण आर्थिक कारक है।

     किसी देश में गौण व्यवसायों में कितनी विविधता है तथा उन व्यवसायों में कितने लोग काम करते हैं, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि उस देश में औद्योगिक विकास कितना हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ग्रेट ब्रिटेन, जापान, कनाडा, आस्ट्रेलिया, आदि देशों में प्राथमिक व्यवसायों की तुलना में गौण व्यवसायों में अधिक लोग काम करते हैं।

     उद्योगों में कार्यरत लोगों की संख्या, उपयोग में आने वाली यान्त्रिक शक्ति तथा निर्मित उत्पादों के मूल्य के आधार पर उद्योग तीन प्रकार के होते हैं यथा- वृहत् उद्योग, लघु उद्योग और कुटीर उद्योग।

     दस्तकार स्थानीय पदार्थों का उपयोग करके दस्तकारी की वस्तुएं बनाते हैं। हथकरघा, बुनकर, टोकरी बनाने वाले, कालीन बनाने वाले, आदि गौण व्यवसायों में लगे हैं। इन गौण व्यवसायों को कुटीर उद्योग कहते हैं। कुटीर उद्योग की प्रत्येक इकाई में लोग कम संख्या में काम करते हैं और इनमें यांत्रिक शक्ति का प्रयोग नहीं होता है।

    लघु उद्योग यांत्रिक शक्ति का उपयोग करते हैं। ये उद्योग बड़े उद्योगों के लिए पुर्जे भी बनाने हैं। इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं बनाने वाली औद्योगिक इकाइयां जैसे- रेडियो, टी. वी. सेट, प्लास्टिक की वस्तुएं, सामान्यतः लघु उद्योगों की श्रेणी में आते हैं।

Tertiary and Quaternary Economic

प्लास्टिक की वस्तुएं

     वृहत् उद्योगों में सैकड़ों लोग काम करते हैं और इनमें करोड़ों रुपए की पूंजी लगी हुई होती है। इनमें से कुछ उद्योग जैसे मोटर कार उद्योग या दुपहिया वाहन उद्योग अधिक उत्पादन के लिए एसेम्बली लाइन तकनीक का उपयोग करते हैं। एसेम्बली लाइन में अलग-अलग स्थानों पर कच्चे पदार्थ तथा विविध पुर्जों को जोड़ने का कार्य होता है।

     एसेम्बली लाइन पर जैसे-जैसे निर्माणाधीन वस्तु आगे सरकती है, प्रत्येक श्रमिक कोई निश्चित काम करता है, फिर दूसरी निर्माणाधीन वस्तु में वह वही काम करता है। इस तरह अन्त तक पहुंचते-पहुंचते वस्तु का निर्माण पूरा हो जाता है और इस प्रकार एसेम्बली लाइन में से निर्मित वस्तु बाहर निकलती है। इस विधि में प्रत्येक श्रमिक किसी एक काम में विशेष दक्ष होता है, जिसे वह बार-बार दोहराता है। निर्माण उद्योगों के परिणामस्वरूप प्राथमिक व्यवसायों जैसे- कृषि, खनन, मत्स्य ग्रहण, आदि में भी मशीनों का खूब प्रयोग होने लगा है।

3. तृतीयक व्यवसाय (Tertiary Occupation):-

      तृतीयक व्यवसायों में समाज को दी जाने वाली व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक सेवाएं सम्मिलित हैं। इस व्यवसाय को सेवा श्रेणी भी कहा जाता है। सामान्यतः विकास की प्रक्रिया का एक निश्चित क्रम होता है। प्रारम्भ में प्राथमिक व्यवसायों की प्रधानता होती है। इसके बाद गौण व्यवसायों का महत्व बढ़ता है तथा अन्त में तृतीयक और चतुर्थक व्यवसाय महत्वपूर्ण बन जाते हैं।

    तृतीयक व्यवसायों के अन्तर्गत समाज को प्रदान की जाने वाली सेवाओं में रेल, सडक, जहाज, वायुयान, सेवाएं, डाक-तार सेवाएं, दूरदर्शन, रेडियो, फिल्म, साहित्य, कानूनी सेवाएं, जनसम्पर्क और परामर्श, विज्ञापन, वित्त, बीमा, थोक और फुटकर व्यापार, मरम्मत के कार्य जैसी सेवाएं, स्थानीय, राज्यीय, राष्ट्रीय प्रशासन, पुलिस, सेना और अन्य जन सेवाएं तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं उल्लेखनीय हैं।

     उद्योगों के विकास के साथ-साथ नगरीय जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप विभिन्न प्रकार की सेवाओं की मांग में भी वृद्धि हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में नगरीय क्षेत्रों में अपेक्षाकृत अधिक संख्या में लोग तृतीयक व्यवसायों में संलग्न हैं।

     विकासशील देशों की तुलना में विकसित देशों में कार्यरत जनसंख्या का अधिकांश भाग सेवाओं में लगा हुआ है। उदाहरण के लिए जापान में 70 प्रतिशत, आस्ट्रेलिया में 73 प्रतिशत, कनाडा में 74 प्रतिशत, जर्मनी में 64 प्रतिशत कार्यशील लोग तृतीयक व्यवसायों में संलग्न हैं जबकि भारत में 23 प्रतिशत और चीन में 28 प्रतिशत कार्यशील जनसंख्या ही तृतीयक व्यवसायों में लगी हुई है।

    विकसित देशों में प्रति व्यक्ति आय के बढ़ने से विभिन्न प्रकार की सेवाओं विशेषकर मनोरंजन, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्राथमिक एवं गौण व्यवसायों में काम करने वाले लोगों की भांति तृतीयक व्यवसायों में सेवारत लोगों के कार्य भी महत्वपूर्ण हैं। प्राथमिक और गौण व्यवसायों में लगे लोग, समाज के लिए आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करते हैं और तृतीयक व्यवसायी समाज को विभिन्न सेवाएं प्रदान करते हैं।

4. चतुर्थक व्यवसाय (Quaternary Occupation):-

       वर्तमान समय में मानव के आर्थिक क्रियाकलाप दिनोंदिन बहुत ही विशिष्ट और जटिल होते जा रहे हैं। फलतः मानव की कानून, वित्त, शिक्षा, शोध और संचार से जुड़ी उन आर्थिक गतिविधियों को जो सूचना (information), सूचना के संग्रहण, (Acquisition), सूचना के संसाधन, (Manipulation) और सूचना के प्रसारण (Transmission) से सम्बन्धित है, को चतुर्थक व्यवसाय के अन्तर्गत सम्मिलित किया गया है।

    वर्तमान में विश्व के लगभग सभी देशों में और विशेषकर विकसित देशों में चतुर्थक व्यवसाय में संलग्न लोगों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। इस व्यवसाय के लोगों में उच्च वेतनमान और पदोन्नति की चाह में गतिशीलता अधिक पाई जाती है।

    कम्प्यूटर के बढ़ते प्रयोग और सूचना प्रौद्योगिकी ने इस व्यवसाय के महत्व को बहुत बढ़ा दिया है। परिणामस्वरूप औद्योगिक समाज के तकनीकी तत्वों में क्रान्तिकारी परिवर्तन आ गया है और वर्तमान आर्थिक क्रियाकलाप मुख्य रूप से उन अप्रत्यक्ष उत्पादों से प्रभावित हो गए हैं जिनके उत्पादन में ज्ञान, सूचना और संचा अधिक महत्वपूर्ण है।

MCQs/UGC NET/JRF Quick Revision

1. मानव की आर्थिक क्रियाओं में क्षेत्रीय विभिन्नता का सबसे उपयुक्त कारण कौन-सा है?

Which best explains regional variation in human economic activities?

(A) केवल जनसंख्या का आकार / Population size only

(B) भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण की क्षेत्रीय विभिन्नता / Regional variation in physical and social environment

(C) केवल राजनीतिक सीमाएँ / Political boundaries only

(D) केवल तकनीकी विकास / Technological development only

Answer: (B)

2. निम्न में से कौन-सा आर्थिक क्रियाओं के चार-स्तरीय वर्गीकरण का सही क्रम है?

Which is the correct four-fold classification of economic activities?

(A) Primary → Secondary → Tertiary → Quaternary

(B) Primary → Tertiary → Secondary → Quaternary

(C) Secondary → Primary → Quaternary → Tertiary

(D) Tertiary → Primary → Secondary → Quaternary

Answer: (A)

3. निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि प्राथमिक व्यवसाय की मूल प्रकृति को सर्वाधिक स्पष्ट करती है?

Which activity best represents the basic nature of a primary occupation?

(A) Software development

(B) Banking

(C) Forest resource collection

(D) Retail trade

Answer: (C)

4. प्राथमिक व्यवसायों के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

Which statement is correct regarding primary occupations?

(A) वे पूर्णतः प्रकृति से स्वतंत्र होते हैं।

(B) वे मुख्यतः प्रकृति पर आश्रित होते हैं।

(C) उनमें विस्तृत क्षेत्र की आवश्यकता कभी नहीं होती।

(D) वे केवल विकसित देशों में पाए जाते हैं।

Answer: (B)

5. निम्न में से कौन-सा प्राथमिक व्यवसायों का समूह है?

Which is a group of primary occupations?

(A) Banking, insurance, trade

(B) Mining, agriculture, fishing

(C) Teaching, research, consulting

(D) Manufacturing, construction, processing

Answer: (B)

6. निम्न में से कौन-सा प्राथमिक व्यवसाय नहीं है?

Which is NOT a primary occupation?

(A) Fishing

(B) Mining

(C) Agriculture

(D) Manufacturing

Answer: (D)

7. प्राथमिक व्यवसायों के लिए अपेक्षाकृत विस्तृत क्षेत्र की आवश्यकता होने का मुख्य कारण क्या है?

Why do primary occupations generally require relatively extensive areas?

(A) वे सीधे प्राकृतिक संसाधनों एवं भूमि पर निर्भर होते हैं।

(B) उनमें केवल urban population कार्य करती है।

(C) उनमें केवल मशीनों का प्रयोग होता है।

(D) उनका प्राकृतिक पर्यावरण से कोई संबंध नहीं है।

Answer: (A)

8. निम्न में से कौन-सा प्राथमिक व्यवसाय और उसके पर्यावरण के बीच सही संबंध दर्शाता है?

Which correctly relates a primary occupation to its environment?

(A) घासभूमि — पशुपालन

(B) खनिज क्षेत्र — मत्स्य ग्रहण

(C) नदी — खनन ही केवल

(D) वन — बैंकिंग

Answer: (A)

9. आखेट एवं संग्रहण आधारित अर्थव्यवस्था की सबसे प्रमुख विशेषता क्या है?

What is the major characteristic of hunting and gathering economy?

(A) पूर्णतः स्थायी कृषि

(B) अत्यधिक औद्योगिकीकरण

(C) स्थानीय प्राकृतिक पर्यावरण पर अत्यधिक निर्भरता

(D) बड़े पैमाने का विनिर्माण

Answer: (C)

10. निम्न में से कौन-सा आखेट एवं संग्रहण से संबंधित नहीं है?

Which is NOT associated with hunting and gathering?

(A) फल एवं जड़ें एकत्र करना

(B) पशु-पक्षियों का आखेट

(C) मछली पकड़ना

(D) बड़े पैमाने पर मशीन आधारित उद्योग

Answer: (D)

11. निम्न में से कौन-सा समूह source के अनुसार आखेट-संग्रहण से संबंधित समुदायों का उदाहरण देता है?

Which group represents communities associated with hunting and gathering according to the source?

(A) पिग्मी, सेमांग, बुशमैन

(B) मसाई, फुलानी, बद्दू

(C) गुज्जर, गद्दी, बकरवाल

(D) डेनमार्क के डेयरी किसान

Answer: (A)

12. उष्ण कटिबंधीय वनों में वाणिज्यिक संग्रहण में निम्न में से किसका संग्रह किया जाता है?

Which may be collected commercially in tropical forests?

(A) लाख, गोंद एवं जड़ी-बूटियाँ

(B) केवल गेहूँ

(C) केवल कोयला

(D) केवल लौह-अयस्क

Answer: (A)

13. आखेट-संग्रहण समुदायों की प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति गहरी जानकारी का प्रमुख कारण क्या है?

Why do hunting-gathering communities possess detailed knowledge of their natural environment?

(A) उनकी आवश्यकताओं का बड़ा भाग स्थानीय पर्यावरण से पूरा होता है।

(B) वे केवल आधुनिक उद्योगों पर निर्भर होते हैं।

(C) वे स्थायी कृषि करते हैं।

(D) वे केवल आयातित वस्तुओं का उपयोग करते हैं।

Answer: (A)

14. पशुपालन के विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा क्रम source की व्याख्या से सर्वाधिक संगत है?

Which sequence is most consistent with the source’s explanation of the development of pastoralism?

(A) व्यापार के बाद संग्रहण का विकास

(B) उद्योग के बाद आखेट का विकास

(C) आखेट-संग्रहण के बाद पशुपालन का विकास

(D) कृषि के बाद ही सभी प्रकार के पशुपालन का विकास

Answer: (C)

15. निम्न में से कौन-सा पशु-पर्यावरण का सही युग्म है?

Which is the correctly matched animal-environment pair?

(A) मरुस्थल — ऊँट

(B) टुण्ड्रा — गाय-बैल

(C) सवाना — याक

(D) तिब्बत — ऊँट

Answer: (A)

16. तिब्बत एवं हिमालय के पर्वतीय प्रदेशों में किस पशु का पालन source में बताया गया है?

Which animal is associated with pastoralism in Tibet and Himalayan mountainous regions?

(A) Camel

(B) Yak

(C) Reindeer

(D) Alpaca

Answer: (B)

17. निम्न में से कौन-सा चलवासी पशुपालन की मूल विशेषता है?

Which is a basic characteristic of nomadic pastoralism?

(A) चारे एवं पानी की खोज में स्थान परिवर्तन

(B) एक ही खेत में स्थायी फसल उत्पादन

(C) केवल urban market services

(D) पूर्णतः factory-based livestock production

Answer: (A)

18. चलवासी पशुपालक अपने स्थान परिवर्तन के दौरान मुख्यतः किन संसाधनों की खोज करते हैं?

Which resources primarily determine the movement of nomadic pastoralists?

(A) चारा और पानी

(B) कोयला और लौह-अयस्क

(C) बाजार और बैंक

(D) कारखाने और बंदरगाह

Answer: (A)

19. निम्न में से कौन-सा चलवासी पशुपालन का क्षेत्र source में उल्लिखित है?

Which is an area of nomadic pastoralism mentioned in the source?

(A) सहारा मरुस्थल

(B) अमेजन का शहरी क्षेत्र

(C) पश्चिमी यूरोप का औद्योगिक क्षेत्र

(D) जापान का महानगरीय क्षेत्र

Answer: (A)

20. निम्न में से कौन-सा समुदाय चलवासी पशुपालन से संबंधित है?

Which community is associated with nomadic pastoralism?

(A) मसाई

(B) डेनिश डेयरी किसान

(C) पम्पास के आधुनिक कृषक

(D) कनाडाई लकड़ी उद्योग कर्मी

Answer: (A)

21. पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में ऊँचाई की ओर और शीत ऋतु में घाटियों की ओर पशुपालकों का जाना कहलाता है—

Seasonal movement of pastoralists to higher elevations in summer and valleys in winter is called:

(A) Transhumance / ऋतु प्रवास

(B) Plantation

(C) Shifting cultivation

(D) Truck farming

Answer: (A)

22. निम्न में से कौन-सा ऋतु प्रवास का सही उदाहरण है?

Which is an example of transhumance?

(A) कनाडा के औद्योगिक श्रमिक

(B) सहारा के स्थायी कृषक

(C) हिमालय के गुज्जर, गद्दी एवं बकरवाल

(D) डेनमार्क के डेयरी किसान

Answer: (C)

23. निम्न में से कौन-सा कथन Transhumance को Nomadic Pastoralism से अलग करता है?

Which distinguishes transhumance from nomadic pastoralism?

(A) Transhumance में seasonal movement एक अपेक्षाकृत निश्चित ऊर्ध्वाधर/क्षेत्रीय pattern का अनुसरण करता है।

(B) Transhumance में पशुपालन नहीं होता।

(C) Nomadic pastoralism में कभी movement नहीं होता।

(D) दोनों में कोई अंतर नहीं है।

Answer: (A)

24. आधुनिक काल में कुछ क्षेत्रों में चलवासी पशुपालन के स्थान पर व्यापारिक पशुपालन आने का एक प्रमुख कारण क्या बताया गया है?

What is one reason for the replacement of nomadic pastoralism by commercial livestock farming in some regions?

(A) कृषि का पूर्ण अंत

(B) प्राकृतिक संसाधनों का पूर्ण अभाव

(C) पशुओं का विलुप्त होना

(D) उद्योगों एवं आधुनिक सुविधाओं का विकास 

Answer: (D)

25. व्यापारिक पशुपालन की कौन-सी विशेषता उसे चलवासी पशुपालन से अलग करती है?

Which feature distinguishes commercial livestock farming from nomadic pastoralism?

(A) पशुपालक एक स्थान पर रहकर वैज्ञानिक एवं व्यापारिक तरीके अपनाते हैं।

(B) वे लगातार नए चरागाह खोजते हैं।

(C) वे केवल प्राकृतिक घास पर निर्भर रहते हैं।

(D) वे बाजार से पूर्णतः कटे रहते हैं।

Answer: (A)

26. व्यापारिक पशुपालन में चारे की फसलों की खेती का क्या महत्व है?

What is the significance of fodder cultivation in commercial livestock farming?

(A) पशुओं के लिए नियंत्रित एवं पौष्टिक चारा उपलब्ध कराना

(B) पशुपालकों को प्रवास के लिए बाध्य करना

(C) प्राकृतिक चरागाह समाप्त करना ही इसका उद्देश्य है।

(D) केवल निर्यात फसल पैदा करना

Answer: (A)

27. निम्न में से कौन-सा व्यापारिक पशुपालन का प्रमुख क्षेत्र source में उल्लिखित है?

Which is a major region of commercial livestock farming mentioned in the source?

(A) उत्तरी अमेरिका का प्रेयरी क्षेत्र

(B) सहारा का केंद्रीय मरुस्थल ही

(C) हिमालय का प्रत्येक भाग

(D) अमेजन का प्रत्येक भाग

Answer: (A)

28. व्यापारिक पशुपालन में नस्ल सुधार एवं रोग नियंत्रण का महत्व किस बात को दर्शाता है?

What does emphasis on breeding and disease control indicate in commercial livestock farming?

(A) इसका वैज्ञानिक एवं बाजारोन्मुख स्वरूप

(B) इसका पूर्णतः निर्वाह स्वरूप

(C) इसका पर्यावरण से पूर्ण विच्छेद

(D) इसका केवल खानाबदोश स्वरूप

Answer: (A)

29. लकड़ी काटने का व्यापारिक विकास विशेष रूप से किस प्रकार के वन प्रदेश में हुआ?

Commercial logging developed particularly in which forest region?

(A) मरुस्थलीय प्रदेश

(B) शंकुधारी वन प्रदेश

(C) टुण्ड्रा का बर्फीला क्षेत्र

(D) घासभूमि

Answer: (B)

30. निम्न में से कौन-सा लकड़ी काटने वाले प्रमुख देशों का समूह है?

Which group represents major commercial logging countries mentioned in the source?

(A) अर्जेंटीना, ब्राजील, वेनेजुएला, उरुग्वे

(B) मिस्र, सऊदी अरब, लीबिया, चाड

(C) भारत, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया

(D) स्वीडन, फिनलैंड, रूस, कनाडा 

Answer: (D)

31. लकड़ी से लुग्दी एवं कागज बनाने वाले उद्योगों का वनों से संबंध किस प्रकार का है?

What is the relationship between pulp and paper industries and forests?

(A) वन कच्चा माल प्रदान करते हैं।

(B) वन केवल बाजार प्रदान करते हैं।

(C) वन केवल श्रमिक प्रदान करते हैं।

(D) वन का कोई संबंध नहीं है।

Answer: (A)

32. मध्य अक्षांशीय तटीय प्रदेशों में व्यापारिक मत्स्य ग्रहण के विकास में कौन-सा कारक महत्वपूर्ण है?

Which factor is important for commercial fishing in middle-latitude coastal regions?

(A) शक्तिचालित नावों एवं जलपोतों का उपयोग

(B) केवल पारंपरिक भाले

(C) केवल ऊँट परिवहन

(D) केवल वर्षा जल

Answer: (A)

33. बड़े मत्स्य जहाजों में मछलियों को संसाधित एवं पैक करने की सुविधा किस प्रवृत्ति को दर्शाती है?

Processing and packing fish aboard large fishing vessels indicates:

(A) मत्स्य व्यवसाय का औद्योगिक एवं व्यापारिक स्वरूप

(B) केवल निर्वाह मत्स्य ग्रहण

(C) पशुपालन

(D) स्थानान्तरी कृषि

Answer: (A)

34. खनन को प्राथमिक व्यवसाय क्यों माना जाता है?

Why is mining classified as a primary occupation?

(A) इसमें पृथ्वी से प्राकृतिक खनिज संसाधनों का प्रत्यक्ष निष्कर्षण होता है।

(B) इसमें केवल manufactured goods बेचे जाते हैं।

(C) इसमें केवल financial services होती हैं।

(D) इसमें केवल research किया जाता है।

Answer: (A)

35. निम्न में से कौन-सा खनन के व्यापारिक दोहन को प्रभावित करने वाला कारक नहीं है?

Which is NOT a factor affecting commercial exploitation of minerals?

(A) अयस्क की मांग

(B) अयस्क की गुणवत्ता

(C) खान की गहराई एवं सुगम्यता

(D) केवल देश की भाषा

Answer: (D)

36. खनिजों के वितरण के संबंध में कौन-सा कथन सही है?

Which statement is correct regarding mineral distribution?

(A) खनिजों का वितरण असमान है और अधिकांश खनिज non-renewable हैं।

(B) सभी देश खनिजों में आत्मनिर्भर हैं।

(C) सभी खनिज renewable हैं।

(D) खनिज पूरे विश्व में समान रूप से वितरित हैं।

Answer: (A)

37. खनन प्रारम्भ होने के बाद किसी क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विकास और बस्ती विस्तार का क्या संबंध हो सकता है?

What may be the relationship between mining and transport/settlement development?

(A) खनन के कारण परिवहन सुविधाएँ विकसित हो सकती हैं और लोगों का आगमन बढ़ सकता है।

(B) खनन हमेशा बस्तियों को समाप्त करता है।

(C) खनन का परिवहन से कोई संबंध नहीं है।

(D) खनन केवल समुद्र में होता है।

Answer: (A)

38. पेट्रोलियम शोधनशालाओं के संदर्भ में source में कौन-सा तर्क दिया गया है?

What reasoning is given in the source regarding petroleum refineries?

(A) अशुद्ध पेट्रोलियम का परिवहन कई petroleum products की तुलना में सस्ता हो सकता है।

(B) पेट्रोलियम का परिवहन असंभव है।

(C) सभी refineries केवल खानों के ऊपर स्थापित होती हैं।

(D) पेट्रोलियम का कोई परिवहन नहीं होता।

Answer: (A)

39. कृषि के विकास के संदर्भ में सबसे प्राचीन रूप किसे बताया गया है?

Which is described as the oldest form of agriculture?

(A) स्थानान्तरी कृषि

(B) रोपण कृषि

(C) मिश्रित कृषि

(D) ट्रक फार्मिंग

Answer: (A)

40. स्थानान्तरी कृषि की मूल प्रक्रिया में क्या शामिल है?

What is involved in the basic process of shifting cultivation?

(A) वनस्पति को काटना-जला कर भूमि साफ करना और कुछ वर्षों बाद दूसरी भूमि पर जाना

(B) स्थायी खेतों में लगातार एक ही भूमि पर खेती करना

(C) केवल greenhouse cultivation

(D) केवल commercial dairy farming

Answer: (A)

41. स्थानान्तरी कृषि में भूमि को कुछ वर्षों के बाद छोड़ने का प्रमुख कारण क्या है?

Why is land left fallow after a few years in shifting cultivation?

(A) समुद्री जल का बढ़ना

(B) भूमि की उर्वरता/उत्पादकता में कमी और नए क्षेत्र की आवश्यकता

(C) उद्योगों की अधिकता

(D) बाजार का पूर्ण अभाव

Answer: (B)

42. निम्न में से कौन-सा स्थानान्तरी कृषि का प्रमुख क्षेत्र source में बताया गया है?

Which is a major area of shifting cultivation mentioned in the source?

(A) उष्ण कटिबंधीय वन

(B) शीतोष्ण घासभूमि ही

(C) मरुस्थलीय क्षेत्र ही

(D) ध्रुवीय हिम क्षेत्र

Answer: (A)

43. स्थायी कृषि के विकास का एक प्रमुख सामाजिक-भौगोलिक परिणाम क्या था?

What was a major socio-geographical consequence of permanent agriculture?

(A) अतिरिक्त खाद्यान्न समाप्त हो गया।

(B) मानव पूरी तरह खानाबदोश बन गया।

(C) परिवहन समाप्त हो गया।

(D) स्थायी बस्तियों को प्रोत्साहन मिला।

Answer: (D)

44. व्यापारिक कृषि की प्रमुख विशेषता क्या है?

What is a major characteristic of commercial agriculture?

(A) बाजार/निर्यात के लिए विशेष फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन

(B) केवल स्थानीय निर्वाह के लिए उत्पादन

(C) केवल जंगली पौधों का संग्रहण

(D) केवल पशुपालन

Answer: (A)

45. रोपण कृषि को कृषि का विशिष्टीकृत रूप क्यों कहा जाता है?

Why is plantation agriculture considered a specialized form of agriculture?

(A) केवल वन्य उत्पादों का संग्रहण

(B) केवल छोटे घरेलू खेतों में खाद्यान्न उत्पादन

(C) केवल पशुपालन

(D) बड़े क्षेत्र में चाय, कॉफी, रबर आदि विशेष फसलों का मुख्यतः व्यापारिक/निर्यात उद्देश्य से उत्पादन

Answer: (D)

46. निम्न में से कौन-सा रोपण कृषि का सही समूह है?

Which is the correct group of plantation crops?

(A) चाय, कॉफी, रबर

(B) गेहूँ, जौ, बाजरा

(C) चना, मसूर, मटर

(D) केवल घास और चारा

Answer: (A)

47. मिश्रित कृषि की सबसे उपयुक्त पहचान क्या है?

What best identifies mixed farming?

(A) फसल उत्पादन और पशुपालन का एक साथ होना

(B) केवल फल उत्पादन

(C) केवल पशुपालन

(D) केवल वन संग्रहण

Answer: (A)

48. ट्रक फार्मिंग मुख्यतः किससे संबंधित है?

Truck farming is mainly associated with:

(A) मरुस्थल में ऊँट पालन

(B) नगरीय क्षेत्रों के समीप साग-सब्जियों की कृषि

(C) पर्वतीय क्षेत्रों में याक पालन

(D) समुद्र में मत्स्य ग्रहण

Answer: (B)

49. उद्यान कृषि का प्रमुख स्थानिक संबंध किससे है?

What is the major locational association of horticulture mentioned in the source?

(A) केवल ध्रुवीय क्षेत्रों में कृषि

(B) केवल खनिज क्षेत्रों में कृषि

(C) नगरीय उपभोग केन्द्रों के समीप फल एवं फूलों की कृषि

(D) केवल समुद्र के भीतर कृषि

Answer: (C)

50. निम्न में से कौन-सा प्राथमिक आर्थिक गतिविधियों के बदलते स्वरूप को सबसे अच्छी तरह दर्शाता है?

Which best represents the changing nature of primary economic activities?

(A) प्रकृति से पूर्ण स्वतंत्रता

(B) निर्वाह से व्यापारिक एवं वैज्ञानिक उत्पादन की ओर बढ़ता विशिष्टीकरण

(C) प्राथमिक गतिविधियों का पूर्ण अंत

(D) केवल शिकार पर स्थायी निर्भरता

Answer: (B)

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: