Archives 2022

NCERT CLASS 12 Geography Solutions हिंदी माध्यम इकाई 3 अध्याय 8 परिवहन एवं संचार

 NCERT CLASS -12 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)
इकाई -3
अध्याय-8. परिवहन एवं संचार 
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए : 
(i) पारमहाद्वीपीय स्टुवर्ट महामार्ग किनके मध्य से गुजरता है?
(क) डार्विन और मेलबॉर्न
(ख) एडमंटन और एंकॉरेज
(ग) बैंकूवर और सेंट जॉन नगर
(घ) चेगडू और ल्हासा
उत्तर – (क) डार्विन और मेलबॉर्न
(ii) किस देश में रेल मार्गों के जाल का सघनतम घनत्व पाया जाता है?
(क) ब्राजील
(ख) कनाडा
(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका
(घ) रूस
उत्तर – (ख) कनाडा 
(iii) बृहद ट्रक मार्ग होकर जाता है –
(क) भूमध्य सागर हिंद महासागर से होकर
(ख) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर
(ग) दक्षिण अटलांटिक महासागर से होकर
(घ) उत्तर प्रशांत महासागर से होकर 
उत्तर – (क) भूमध्य सागर हिंद महासागर से होकर 
(iv) ‘बिग इंच’ पाइप लाइन के द्वारा परिभाषित किया जाता है।
(क) दूध
(ख) जल
(ग) तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी)
(घ) पेट्रोलियम
उत्तर – (ग) तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी)
(v) चैनल टनल जोड़ता है 
(क) लंदन-बर्लिन
(ख) बर्लिन-पेरिस
(ग) पेरिस-लंदन
(घ) बार्सिलोना-बर्लिन
उत्तर – (ख) बर्लिन-पेरिस
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएँ हैं?
उत्तर – पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की निम्लिखित समस्याएँ हैं –
◆ विषम भौगोलिक कारकों का होना,
◆ सड़क एवं रेलमार्ग निर्माण के लिए आसानी से सामाग्री प्राप्त न होना,
◆ जनसंख्या घनत्व कम होना। 
(ii) पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होता है?
उत्तर – वैसे रेलमार्ग जो पुरे महाद्वीप से होकर गुजरते हुए इसके दोनों छोरों को जोड़ते हैं उसे पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग कहते है। इसका निर्माण आर्थिक और राजनितिक कारणों से विभिन्न दिशाओं में लम्बी यात्राओं कि सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया था
(iii) जल परिवहन के क्या लाभ है?
उत्तर – जल परिवहन के निम्लिखित लाभ है –
◆ इसमें मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता है
◆ यह परिवहन काफी सस्ता पड़ता है
◆जल परिवहन की उर्जा लागत की अपेक्षाकृत कम होती है
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) “एक सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली में विभिन्न एक-दूसरे की संपूरक होती है,” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -परिवहन योजक और वाहक उपलब्ध कराता है जिनके माध्यम से व्यापर संभव होता है परिवहन, संचार एवं व्यापार, उत्पादन केंद्रों और उपभोग केंद्रों को जोड़ते हैं। परिवहन समाज की आधारभूत आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए रचा गया एक संगठित सेवा उद्योग है। परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दुसरे स्थान तक वहां करने की सेवा या सुविधा को कहते है। जिसमें मनुष्यों, पशुओं तथा विभिन्न प्रकार की गाड़ियों का प्रयोग किया जाता है इसके अंतर्गत परिवहन मार्गों, लोगों और वस्तुओं के वहन के लिए गाडियों, मार्गों के रख-रखाव और लदान, उतराव तथा वितरण का निपटान करने के लिए संस्थाओं का समावेश किया जाता है। विश्व परिवहन की प्रमुख विधाएँ हैं – स्थल, जल, वायु और पाइपलाइन आदि। इनका प्रयोग अन्तर्प्रादेशिक  तथा अंतरा-प्रादेशिक परिवहन के लिए किया जाता है और पाइपलाइन को छोड़कर प्रत्येक यात्रियों और माल दोनों का वहन करता है।
                                  किसी विधा की सार्थकता परिवहित की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार, परिवहन की लागतों और उपलब्ध विधा पर निर्भर करता है। वस्तुओं के अंतर्राष्ट्रीय संचलन का निपटान भारी वाहन जलयानों द्वारा किया जाता है। कम दूरी एवं एक घर से दूसरे घर की सेवाएं प्रदान करने में सड़क परिवहन सस्ता एवं तीव्रगामी है। किसी देश के भीतर स्थूल पदार्थों के विशाल परिणाम को लंबी दूरियों तक परिवहन करने के लिए रेल सर्वाधिक अनुकूल साधन है। उच्च मूल्य वाली; हल्की तथा नाशवान वस्तुओं का वायुमार्गों द्वारा परिवहन सर्वश्रेष्ठ होता है। परिवहन के लिए वायु यातायात अच्छी विधि है। एक सुप्रबंधित परिवहन तंत्र में ये विभिन्न विधाएँ एक-दूसरे की पूरक होती है।
 (ii) विश्व की वे  कौन-से प्रमुख प्रदेश हैं जहाँ वायुमार्ग का सघनतंत्र पाया जाता है?
उत्तर – उत्तरी गोलार्द्ध में अंतर-महाद्वीपीय वायुमार्गों की एक सुस्पष्ट पूर्व-पश्चिम पट्टी है। पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और दक्षिण-पूर्वी एशिया में वायुमार्गों का सघन जाल पाया जाता है। विश्व के कुल वायुमार्गों के 60 प्रतिशत भाग का प्रयोग अकेला संयुक्त राज्य अमेरिका करता है। न्यूयार्क, लंदन, पेरिस, एमस्टर्डम और शिकागो नोडीय बिंदु हैं। जहाँ  अभिसरित होते हैं अथवा सभी महाद्वीपों की ओर विकरित होते हैं। 
                             अफ्रीका, रूस के एशियाई भाग और दक्षिण अमेरिका में वायु सेवाओं का अभाव है दक्षिण गोलार्द्ध में 10-35 अक्षांशों के मध्य अपेक्षाकृत विरल जनसंख्या, सीमित स्थलखंड और आर्थिक विकास के कारण सीमित वयुसेवाएँ उपलब्ध है
(iii) वे कौन सी विधाएँ हैं जिनके द्वारा साइबर स्पेस मनुष्यों के समकालीन आर्थिकी और सामाजिक स्पेस की वृद्धि करेगा?
उत्तर – साइबर स्पेस विधुत द्वारा कम्पयूटरीकृत  स्पेस का संसार है। यह वर्ल्ड वाइड वेबसाइट जैसे इन्टरनेट द्वारा आवृत है। सरल शब्दों में यह भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के शारीरिक संचलन के बिना कंप्यूटर पर सूचनाओं के प्रेषण और प्राप्ति कि विधुतीय अंकीय दूनियाँ है। इसे इन्टरनेट के नाम से भी जाना जाता है। साइबर स्पेस हर जगह विद्यमान है। यह किसी कार्यालय में जल में चलती नौका में, उड़ते जहाजों में और वास्तव में कहीं भी हो सकता है  
                                प्रतिवर्ष करोड़ों लोग प्रतिवर्ष इंटरनेट का प्रयोग करते है साइबर स्पेस लोगों के समकालीन आर्थिक और सामाजिक स्पेस को ई. मेल, ई. वाणिज्य, ई. शिक्षा और ई. प्रशासन के माध्यम से विस्तृत करेगा। फैक्स, टेलिविजन और रेडियो के साथ इंटरनेट समय और स्थान की सीमाओं को लांघते हुए अधिक लोगों तक पहुंचेगा। ये आधुनिक संचार प्रणालियाँ  हैं जिन्होंने परिवहन से कहीं ज्यादा वैश्विक ग्राम की संकल्पना को साकार किया है।
Read More :-

NCERT CLASS 12 Geography Solutions हिंदी माध्यम इकाई 3 अध्याय 7 तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

 NCERT CLASS -12 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)
इकाई -3
अध्याय-7. तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप
 
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए : 
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है?
(क) खेती
(ख) बुनाई
(ग) व्यापार
(घ) आखेट
उत्तर –  (ग) व्यापार 
(ii) निम्नलिखित क्रियाकलापों में से कौन-सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है?
(क) इस्पात प्रगलन
(ख) वस्त्र निर्माण
(ग) मछली पकड़ना
(घ) टोकरी बुनाना
उत्तर – (ग) मछली पकड़ना 
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक सेक्टर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है?
(क) प्राथमिक
(ख) द्वितीयक
(ग) पर्यटन
(घ) सेवा
उत्तर – (घ) सेवा 
(iv) वे काम जिनमें उच्च परिणाम और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं, कहलाते हैं:
(क) द्वितीयक क्रियाकलाप
(ख) पंचम क्रियाकलाप
(ग) चतुर्थ क्रियाकलाप
(घ) प्राथमिक क्रियाकलाप
उत्तर – (ख) पंचम क्रियाकलाप 
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप चतुर्थ सेक्टर से संबंधित है?
(क) संगणक विनिर्माण
(ख) विश्वविद्यालयी अध्यापन
(ग) कागज और कच्ची लुगदी निर्माण
(घ) पुस्तकों का मुद्रण
उत्तर – (घ) पुस्तकों का मुद्रण 
(vi) निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है?
(क) बाह्यस्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है।
(ख) कभी-कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है।
(ग) बी.पी.ओज के पास के.पी.ओज की तुलना में बेहतर व्यवसाय का अवसर होते हैं।
(घ) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है।
उत्तर – (घ) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है। 
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – ये वह व्यापारिक क्रियाकलाप है जो उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष-विक्रय से संबंधित हैं। अधिकांश फुटकर व्यापार केवल विक्रय से नियत प्रतिष्ठानों और भंडारों में संपन्न होता है। फेरी, रेहड़ी, ट्रक, द्वार से द्वार, डाक आदेश, दूरभाष, स्वचालित बिक्री मशीनें तथा इंटरनेट फुटकर बिक्री के भंडार रहित उदाहरण हैं।
(ii) चतुर्थ सेवाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर- चतुर्थ क्रियाकलाप अनुसंधान और विकास पर आधारित होते हैं और विशिष्टीकृत ज्ञान प्रौद्योगिकी कुशलता और प्रशासकीय सामर्थ्य से संबद्ध सेवाओं के उन्नत नमूने के रूप में देखे जाते हैं। जैसे- सूचना का संग्रहण, उत्पादन और प्रकीर्णन अथवा सूचना का उत्पादन।
(iii) विश्व में चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए देशों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत विश्व में चिकित्सा पर्यटन में अग्रणी देश बनकर उभरा है। भारत, थाइलैंड, सिंगापुर और  मलेशिया जैसे विकासशील देशों को चिकित्सा पर्यटन से अनेक लाभ प्राप्त होते है। भारत, स्विटजरलैंड और आस्ट्रेलिया के अस्पताल विकिरण बिंबों के अध्ययन से लेकर चुंबकीय अनुनाद बिंबों के निर्वचन और पराश्राव्य परीक्षणों तक की विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध करा रहे हैं।
(iv) अंकीय विभाजन क्या है?
उत्तर –आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों में अंतर के कारण विकसित और विकसित और विकाशशील देशों में नागरिकों को सूचना और संचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने में पर्याप्त अंतर पाया जाता है। इसे ही अंकीय विभाजक कहा जाता है। इस संबंध में अंत: एवं अंतरप्रादेशिक विभिन्नताएँ पाई जाती हैं 
 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धि की चर्चा कीजिए।
उत्तर –  सेवाएँ विभिन्न स्तरों पर पाई जाती हैं। कुछ सेवाएँ उद्योगों को चलाती है, कुछ लोगों को और कुछ उद्योगों और लोगों दोनों को, उदाहरणतः परिवहन तंत्र। निम्नस्तरीय सेवाएँ जैसे- पंसारी की दुकानें, धोबीघाट, उच्चस्तरीय सेवाओं अथवा लेखाकार, परामर्शदाता और काय चिकित्सक जैसी अधिक विशिष्टीकृत सेवाओं की अपेक्षा अधिक सामान्य और विस्तृत हैं। सेवाएँ भुगतान कर सकने वाले व्यक्तिगत उपभोक्ताओं को उपलब्ध होती हैं। माली, धोबी और नाई मुख्य रूप से शारीरिक श्रम करते हैं। अध्यापक, वकील, चिकित्सक, संगीतकार और अन्य मानसिक श्रम करते हैं। दैनिक जीवन में काम को सुविधाजनक बनाने के लिए लोगों को व्यक्तिगत सेवाएँ  भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
                                        अनेक सेवाएँ अब नियमित हो गई हैं। महामार्गों एवं पुलों का निर्माण और अनुरक्षण, अग्निशमन विभागों का अनुरक्षण और शिक्षा की पूर्ति अथवा पर्यवेक्षण और ग्राहक-सेवा महत्वपूर्ण सेवाओं में से हैं, जिनका पर्यवेक्षण अथवा निष्पादन प्रायः सरकारों अथवा कंपनियों द्वारा किया जाता है। राज्य और संघ विधान ने परिवहन, दूरसंचार, ऊर्जा और जलापूर्ति जैसी सेवाओं के विपणन के पर्यवेक्षण और नियंत्रण के लिए निगमों की स्थापना की है। स्वास्थ्य की देखभाल, अभियांत्रिकी, विधि और प्रबंधन व्यावसायिक सेवाएँ हैं। मनोरंजनात्मक और प्रमोद सेवाओं की स्थिति बाजार पर निर्भर करती है। मल्टीप्लेक्स और रेस्तराओं की स्थिति केन्द्रीय व्यापार क्षेत्र (सी.बी.डी.) के अंदर अथवा निकट हो सकती है।  इस प्रकार हम कह सकते है कि सेवा सेक्टर में रोजगार की प्रवृति बढ़ रही है। जबकि प्राथमिक और द्वितीयक क्रियाकलापों में यह  अपरिवर्तित अथवा घट रही है। अत: आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता में लगातार वृद्धि हो रही है।
(ii) परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तार पूर्वक स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – परिवहन एक ऐसी सेवा अथवा सुविधा है जिससे व्यक्तियों, विनिर्मित माल तथा सम्पत्ति को भौतिक रूप से एक स्थान से दुसरे स्थान पर ले जाया जाता है। यह  मनुष्य की गतिशीलता की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने के लिए निर्मित एक संगठित उद्योग है। आधुनिक समाज वस्तुओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग में सहायता देने के लिए तीव्र और सक्षम परिवहन व्यवस्था चाहते हैं। इस जटिल व्यवस्था की प्रत्येक अवस्था में परिवहन द्वारा पदार्थ का मूल्य अत्यधिक बढ़ जाता है। परिवहन दूरी को किलोमीटर दूरी अथवा मार्ग लंबाई की वास्तविक दूरी, समय दूरी अथवा एक मार्ग पर यात्रा करने में लगने वाले समय, और लागत दूरी अथवा मार्ग पर यात्रा के खर्च के रूप में मापा जा सकता है। परिवहन के साधन के चयन में समय अथवा लागत के संदर्भ में एक निर्णायक कारक है। परिवहन की माँग जनसंख्या के आकार से प्रभावित होती है। जनसंख्या का आकार जितना बड़ा होगा परिवहन की माँग उतनी ही अधिक होगी। नगरों, कस्बों, गाँवों, औद्योगिक केंद्रों और कच्चे माल, उनके मध्य व्यापार के प्रारूप, उनके भू-दृश्य की प्रकृति, जलवायु के प्रकार और मार्ग की लंबाई पर आने वाले व्यवधानों को दूर करने के लिए उपलब्ध निधियों पर मार्ग निर्भर करते हैं। 
                          संचार सेवाओं में शब्दों और संदेशों, तथ्यों और विचारों का प्रेषण सम्मिलित है। लेखक के आविष्कार ने संदेशों को संरक्षित किया और संचार को परिवहन के साधनों पर निर्भर करने में सहायता की। यही कारण है कि परिवहन के सभी रूपों को संचार पथ कहा जाता है। जहाँ परिवहन जाल-तंत्र सक्षम होता है वहाँ संचार का फैलाव सरल होता है। मोबाइल दूरभाष और उपग्रहों जैसे कुछ विकासों ने संचार को परिवहन से मुक्त कर दिया है। लेकिन अभी भी सभी रूपों का साहचर्य पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। आज भी पूरे विश्व में विशाल मात्रा में डाक का निपटारन डाकघरों द्वारा हो रहा है। मोबाइल क्रांति ने संचार को प्रत्यक्ष और तत्काल बना दिया है। उपग्रह संचार पृथ्वी और अंतरिक्ष से सूचना का प्रसारण करता है। इंटरनेट ने वैश्विक संचार तंत्र में वास्तव में क्रांति ला दी है।
Read More :-

NCERT CLASS 12 Geography Solutions हिंदी माध्यम इकाई 3 अध्याय 6 द्वितीयक क्रियाएँ

 NCERT CLASS -12 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)
इकाई -3
अध्याय-6. द्वितीयक क्रियाएँ 
 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए :
(i) निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?
(क) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए।
(ख) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग है।
(ग) खनिज तेल एवं जल विद्युत शक्ति के विकास ने उद्योगों की अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्व को कम किया है।
(घ) पतन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है।
उत्तर – (घ) पतन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है।
(ii) निम्न में से कौन-सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है।
(क) पूँजीवाद
(ख) मिश्रित
(ग) समाजवाद
(घ) कोई भी नहीं
उत्तर – (क) पूँजीवाद
(iii) निम्न में से कौन-सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करता है?
(क) कुटीर उद्योग
(ख) छोटे पैमाने के उद्योग
(ग) आधारभूत उद्योग
(घ) स्वच्छंद उद्योग
उत्तर – (ग) आधारभूत उद्योग 
(iv) निम्न में से कौन-सा एक जोड़ा सही मेल खाता है?
(क) स्वचालित वाहन उद्योग    …  लॉस एंजिल्स
(ख) भूत निर्माण उद्योग           …  लुसाका
(ग) वायु निर्माण उद्योग           …  फ्लोरेंस
(घ) लौह इस्पात उद्योग           …  पिट्सबर्ग
उत्तर – (घ) लौह इस्पात उद्योग  …  पिट्सबर्ग
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग
उत्तर – निर्माण क्रियाओं में उच्च प्रौद्योगिकी नवीनतम पीढ़ी है। इसमें उन्नत वैज्ञानिक एवं इंजीनियरिंग उत्पादकों का निर्माण गहन शोध एवं विकास के प्रयोग द्वारा किया जाता है। उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में यंत्रमानव, कंप्यूटर आधारित डिजाइन (कैड) तथा निर्माण, धातु पिघलाने एवं शोधन के इलेक्ट्रोनिक नियंत्रण एवं नए रासायनिक व औषधीय उत्पाद प्रमुख स्थान रखते हैं। 
(ii) विनिर्माण
उत्तर – विनिर्माण का शाब्दिक अर्थ है किसी भी वस्तु का उत्पादन। इसमें हस्तशिल्प एवं यंत्रों द्वारा बनाया गया सामान सम्मिलित किया जाता है। हस्तशिल्प कार्य से लेकर लोहे व इस्पात को गढ़ना, प्लास्टिक के खिलौने बनाना, कंप्यूटर के अति सूक्ष्म घटकों को जोड़ना एवं अंतरिक्षयान निर्माण इत्यादि सभी प्रकार के उत्पादन को निर्माण के अंतर्गत माना जाता है।
(iii)  स्वच्छंद उद्योग
उत्तर – स्वच्छंद उद्योग व्यापक विविधता वाले स्थानों में स्थित होते हैं। यह किसी विशिष्ट कच्चे माल जिनके भार में कमी हो रही है अथवा नहीं, पर निर्भर नहीं रहते हैं। यह उद्योग संघटक पुरजों पर निर्भर रहते हैं जो कहीं से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इसमें उत्पादन कम मात्रा में होता है एवं श्रमिकों की भी कम आवश्यकता होती है। सामान्यतः ये उद्योग प्रदूषण नहीं फैलाते। इनकी स्थापना में महत्वपूर्ण कारक सड़कों के जाल द्वारा अभिगम्यता होती है।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) प्राथमिक एवं द्वितीयक गतिविधियों में क्या अंतर है।
उत्तर – प्राथमिक गतिविधियाँ कृषि, मत्स्य पालन, आखेट, खनन, पशुचारण, वनों से लकड़ी काटना एवं भोजन संग्रह से सम्बंधित है जबकि द्वितीयक गतिविधियाँ विनिर्माण, प्रसंस्करण और निर्माण(अवसंरचना) उद्योग से सम्बन्धित है। 
(ii) विश्व के विकसित देशों के उद्योगों के संदर्भ में आधुनिक औद्योगिक क्रियाओं की मुख्य प्रवृतियों की विवेचना कीजिए।
उत्तर – आधुनिक निर्माण की विशेषताएँ हैं –
(क) एक एक जटिल प्रौद्योगिकी यंत्र
(ख) अत्यधिक विशिष्टीकरण एवं श्रम विभाजन के द्वारा कम प्रयास एवं अल्प लागत से अधिक माल का उत्पादन करना
(ग) अधिक पूँजी
(घ) बड़े संगठन एवं
(ड़) प्रशासकीय अधिकारी-वर्ग।
                                               आधुनिक निर्माण के मुख्य संकेन्द्रण कुछ ही स्थानों में सीमित हैं। विश्व के कुल स्थलीय भाग के 10 प्रतिशत से कम भू-भाग पर इनका विस्तार है। यह देश आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति के केन्द्र बन गए हैं। कुल क्षेत्र को आच्छादित करने की दृष्टि से विनिर्माण स्थल, प्रक्रियाओं की अत्यधिक गहनता के कारण बहुत कम स्पष्ट है तथा कृषि की अपेक्षा बहुत छोटे क्षेत्रों में संकेन्द्रित हैं। जैसे अमेरिका के मक्का की पेटी के 2.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में साधारणतया चार बड़े फार्म होते है जिनमें 10-20 श्रमिक कार्य करते है जिनमे 50-100 मनुष्यों का भरण -पोषण होता है। जबकि इतने ही क्षेत्र में अनेकों वृहद् समाकलित कारखानों को समाविष्ट कर हजारों श्रमिकों को रोजगार दिया जा सकता है।
                                                   विकसित देशों के उद्योगों में आधुनिक स्वचालित यंत्रीकरण की विकसित अवस्था है। जिससे उद्योग अपनी लागत घटाकर लाभ को बढ़ाते हैं। इनके पास व्यापक बाजार है। पश्चिमी यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भागों में अत्यधिक परिवहन तंत्र विकसित होने के कारण सदैव इन क्षेत्रों में उद्योगों का संकेंद्रण हुआ है। आधुनिक उद्योग अपृथक्करणीय ढंग से परिवहन तंत्र से जुड़े हैं। इन उद्योग को कच्चा माल अपेक्षाकृत सस्ता एवं सरलता से मिल जाता है।
(iii) अधिकतर देशों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग प्रमुख महानगरों के परिधि क्षेत्रों में ही क्यों विकसित हो रहे हैं। व्याख्या कीजिए।
उत्तर – विगत कुछ दशकों से औद्योगीकरण में नवीन प्रवृत्तियों का विकास हुआ है, अतः उच्च प्रौद्योगिक उद्योगों का तीव्रता से विकास तथा विस्तार हो रहा है। उच्च तकनीकी उद्योग स्वच्छंद उद्योगों की श्रेणी में आते हैं और स्वच्छंद उद्योग की प्रवृत्ति उद्देश्य आधारित औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होने की होती है। अत: ये उद्योग मुख्य महानगरों के परिधि क्षेत्र में विकसित हो रहे हैं। परिधि क्षेत्र, नगर के आंतरिक भाग की तुलना में अधिक लाभ प्रदान करते हैं।
a) जहाँ तक मंजिलें कारखाने तथा भविष्य में विस्तार के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होता है।
b) नगर-परिधि पर भूमि का मूल्य कम होता है अतः भूमि सस्ते दामों पर मिल जाती है।
c) यह मुख्य सड़कों तथा वाहन मार्गों द्वारा नगर से जुड़ा होता है।
d) यहाँ का पर्यावरण शांत और सुखद होता है, क्योंकि यह हरित पट्टी क्षेत्र होता है।
e) यहाँ निकटवर्ती आवासीय क्षेत्र और पड़ोसी ग्रामों से प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों से श्रम की आपूर्ति होती है। 
(iv) अफ्रीका में अपरिमित प्राकृतिक संसाधन है फिर भी औद्योगिक दृष्टि से यह बहुत पिछड़ा महाद्वीप है। समीक्षा कीजिए।
उत्तर – कच्चे माल को कारखाने तक लाने के लिए तथा  परिष्कृत सामग्री को बाजार तक पहुँचाने के लिए तीव्र और सक्षम परिवहन सुविधाएँ औद्योगिक विकास के लिए अत्यावश्यक है। परिवहन लागत किसी औद्योगिक इकाई की अवस्थिति को निश्चित करने में महत्वपूर्ण कारक हैं। किसी उद्योग का आकार उसमें निवेदित पूँजी, कार्यरत, श्रमिकों की संख्या एवं उत्पादन की मात्रा पर निर्भर करता है। उद्योगों की अवस्थिति में श्रम एक प्रमुख कारक है। उद्योगों के लिए कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होती है।
                             जबकि अफ्रीकी देशों के पास इन सभी संसाधनों के साथ कुशल श्रमिकों की कमी भी है। उद्योगों की स्थापना में सबसे प्रमुख कारक उसके द्वारा उत्पादित माल के लिए उपलब्ध बाजार का होना आवश्यक है। उस क्षेत्र में तैयार वस्तुओं की मांग और  वहाँ के निवासियों में खरीदने की क्षमता होनी चाहिए लेकिन अफ्रीकी देश गरीब होने के कारण महंगे उत्पाद नहीं खरीद सकते। इनके अतिरिक्त विद्युत , जल आपूर्ति की कमियों, भौगोलिक परिस्थितियों, आधुनिक तकनीक, शिक्षा आदि की कमी होने के कारण अपरिमित प्राकृतिक संसाधन होते हुए भी अफ्रीका औद्योगिक दृष्टि से बहुत पिछड़ा महाद्वीप है।
Read More :-

NCERT CLASS 12 Geography Solutions हिंदी माध्यम इकाई 3 अध्याय 5 प्राथमिक क्रियाएँ

 NCERT CLASS -12 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)
इकाई -3
अध्याय-5. प्राथमिक क्रियाएँ
 
 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए :
(i) निम्न में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है?
(क) कॉफी
(ख) गन्ना
(ग) गेहूँ
(घ) रबड़
उत्तर – (ग) गेहूँ 
(ii) निम्न देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है?
(क) रूस
(ख) डेनमार्क
(ग) भारत
(घ) नीदरलैंड
उत्तर – (ख) डेनमार्क 
(iii) फूलों की कृषि कहलाती है?
(क) ट्रक फार्मिंग
(ख) कारखाना कृषि
(ग) मिश्रित कृषि
(घ) पुष्पोत्पादन
उत्तर – (घ) पुष्पोत्पादन
(iv) निम्न में से कौन-सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया?
(क) कोलखहोज
(ख) अंगूरोत्पादन
(ग) मिश्रित कृषि
(घ) रोपण कृषि
उत्तर – (घ) रोपण कृषि 
(v) निम्न प्रदेशों में से किसमें विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि नहीं की जाती है?
(क) अमेरिका एवं कनाडा के प्रेयरी क्षेत्र
(ख) अर्जेंटीना के पंपास क्षेत्र
(ग) यूरोपीय स्टैपीज क्षेत्र
(घ) अमेजन बेसिन
उत्तर – (घ) अमेजन बेसिन
(vi) निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की कृषि की जाती है?
(क) बाजारीय सब्जी कृषि
(ख) भूमध्यसागरीय कृषि
(ग) रोपण कृषि
(घ) सहकारी कृषि
उत्तर – (ख) भूमध्यसागरीय कृषि
(vii) निम्न कृषि के प्रकारों में से कौन-सा प्रकार कर्तन-दहन कृषि का प्रकार है?
(क) विस्तृत जीवन निर्वाह कृषि
(ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि
(ग) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि
(घ) मिश्रित कृषि
उत्तर – (ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि
(viii) निम्न में से कौन-सी एकल कृषि नहीं है?
(क) डेयरी कृषि
(ख) मिश्रित कृषि
(ग) रोपण कृषि
(घ) वाणिज्य अनाज कृषि
उत्तर – (ख) मिश्रित कृषि
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) स्थानांतरित कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है। विवेचना कीजिए।
उतर – स्थानांतरित कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है क्योंकि इस कृषि में एक कृषि भूमि की उर्वरता समाप्त होते ही उसे छोड़ना पड़ता है और दूसरे वन भूमि के टुकड़े की वनस्पति को काट व जलाकर साफ करना पड़ता है। इस प्रकार इस कृषि में भूमि तथा पर्यावरण दोनों को हानि होती है। यही कारण है कि स्थानांतरित कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है।
(ii) बाजारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है?
उत्तर – इस प्रकार की कृषि में अधिक मुद्रा मिलती है इसकी मांग नगरीय क्षेत्रों में अधिक होती है इस कृषि में खेती का आकार छोटा होता है एवं खेत अच्छे यातायात साधनों के द्वारा नगरीय केंद्रों जहां ऊंचाई वाले उपभोक्ता रहते हैं। इसमें गहन श्रम एवं अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि बाजारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप की जाती है।
(iii) विस्तृत पैमाने पर डेरी कृषि का विकास यातायात के साधनों एवं प्रशीतकों के विकास के बाद ही क्यों संभव हो सका है?
उत्तर – विस्तृत पैमाने पर डेरी कृषि का विकास यातायात के साधनों एवं प्रशीतकों के विकास के बाद ही संभव हो सका क्योंकि विकसित यातायात के साधन, प्रशीतकों का उपयोग, पास्तेरीकरण की सुविधा के कारण विभिन्न डेयरी उत्पादों को अधिक समय तक रखा जा सकता है।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) चलवासी पशुचारण और वाणिज्य पशुधन पालन में अंतर कीजिए।
उत्तर – चलवासी पशुचारण कृषि पशु आधारित जीवन-निर्वाह कृषि है इसमें कृषकों का अस्थायी निवास होता है पशु ही कृषकों कि संम्पत्ति होते है पशुओं के साथ वे एक स्थान से दुसरे स्थान चारागाह एवं पानी की उपलब्धता के लिए स्थान्तरित होते रहते है पशु उत्पाद का उपयोग निजी कार्य के लिए किया जाता है
                           दूसरी ओर, वाणिज्य पशुपालन तुलनात्मक रूप से अधिक व्यवस्थित, स्थायी एवं पूंजी प्रधान कृषि है यह कृषि पश्चिमी संकृति से प्रभावित हैयह एक ऐसी कृषि प्रकार है जिसमें केवल एक ही प्रकार के पशु का पालन वैज्ञानिक ढंग से किया जाता है इन पशुओं से प्राप्त उत्पाद दुग्ध एवं मांस को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भेजा जाता है विश्व स्तर पर अमेरिका, उरुग्वे, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड में इस प्रकार की कृषि की जाती है  
(ii) रोपण कृषि की मुख्य विशेषताएँ बतलाइए एवं भिन्न-भिन्न देशों में उगाई जाने वाली कुछ प्रमुख रोपण फसलों के नाम बतालाइए।
उत्तर – रोपण कृषि के मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित है –
◆ इसमें कृषि क्षेत्र का आकार बहुत विस्तृत होता है।
◆ इसमें अधिक पूँजी निवेश की आवश्यकता होती है।
◆ इसमें उच्च प्रबंधन एवं तकनीकी आधार एवं वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाता है।
◆यह एक फसली कृषि है जिसमें किसी एक फसल के उत्पादन पर ही सकेंद्रण किया जाता है।
◆इसमें सस्ते श्रमिक एवं यातायात की सुविधा भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है।    
                 यूरोपीय लोगों ने विश्व के अनेक भागों का औपनिवेशीकरण किया तथा कृषि के कुछ अन्य रूपों की शुरुआत की जैसे रोपण कृषि, जो कि वृहद स्तरीय लाभोन्मुख उत्पादन प्रणाली है। यूरोपीय उपनिवेशों ने अपने अधीन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में चाय, कॉफी, कोको, रबड़, कपास, गन्ना, केले एवं अन्नानास की पौधे लगाई।
Read More :-

NCERT CLASS 12 Geography Solutions हिंदी माध्यम इकाई 2 अध्याय 3 जनसंख्या संघटन

NCERT CLASS -12 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

इकाई -2

अध्याय -3. जनसंख्या  संघटन

1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए :
 (i) निम्नलिखित में से किस ने संयुक्त अरब अमीरात के लिंग अनुपात को निम्न किया है?
(क) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास।
(ख) पुरुषों की उच्च जन्म दर
(ग) स्त्रियों की निम्न जन्म दर
(घ) स्त्रियों का उच्च उत्प्रवास
उत्तर – (क) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास।
 (ii) निम्नलिखित में से कौन सी संख्या जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है?
(क) 15 से 65 वर्ष
(ख) 15 से 66 वर्ष
(ग) 15 से 64 वर्ष
(घ) 15 से 59 वर्ष
उत्तर – (घ) 15 से 59 वर्ष
(iii) निम्नलिखित में से किस देश का लिंग अनुपात विश्व में सर्वाधिक है?
(क) लैटविया
(ख) जापान
(ग) संयुक्त अरब अमीरात
(घ) फ्रांस
उत्तर – (क) लैटविया
 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
 (i) जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – किसी राज्य अथवा देश में निवास करने वाली कुल जनसंख्या में स्त्रियों एवं पुरुषों की संख्या, लिंगानुपात, आयु-वर्ग संरचना, व्यवसाय, शिक्षा का स्तर, जीवन-प्रत्याशा के जनांकिकीय विशेषताओं को जनसंख्या संघटन कहते हैं।
(ii) आयु-संरचना का क्या महत्व है?
उत्तर – आयु संरचना के द्वारा किसी भी देश में निवास करने वाले  विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की संख्या को प्रदर्शित किया जाता है। जनसंख्या संघटन का यह एक महत्वपूर्ण सूचक है, क्योंकि 15 से 59 आयु वर्ग के बीच जनसंख्या का बड़ा आकार एक विशाल कार्यशील जनसंख्या को इंगित करता है 
(iii) लिंग-अनुपात कैसे मापा जाता है?
उत्तर – किसी देश कि कुल जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के बीच के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। 
कुछ देशों में यह निम्न सूत्र द्वारा परिकलित किया जाता है –
 पुरुष की कुल जनसंख्या / स्त्रियों की कुल जनसंख्या ×1000 
अर्थात प्रति हजार स्त्रियों पर पुरुषों की संख्या
 भारत में इस सूत्र का प्रयोग कर लिंग अनुपात ज्ञात किया जाता है :
 स्त्रियों कि कुल जनसंख्या / पुरुषों की कुल जनसंख्या ×1000
 अर्थात प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या
 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) जनसंख्या के ग्रामीण-नगरीय संघटन का वर्णन कीजिए।
उत्तर – जनसंख्या का ग्रामीण और नगरीय संघटन में विभाजन निवास के आधार पर होता है। यह विभाजन आवश्यक है क्योंकि ग्रामीण और नगरीय जीवन आजीविका और सामाजिक दशाओं में एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आयु-लिंग संघटन, व्यवसायिक संरचना, जनसंख्या का घनत्व तथा विकास के स्तर अलग-अलग होते हैं।
                        यद्यपि ग्रामीण और नगरीय जनसंख्या में अंतर करने के मापदंड सभी देशों में अलग-अलग होते हैं। सामान्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र वे होते हैं जिनमें अधिकांश लोग प्राथमिक क्रियाओं में संलग्न रहते हैं और नगरीय क्षेत्र वे होते हैं जिनमें अधिकांश कार्यशील जनसंख्या द्वितीयक एवं तृतीयक क्रियाओं में संलग्न होती है।
                         कनाडा और फिनलैंड जैसे पश्चिमी यूरोपीय देशों में ग्रामीण और नगरीय लिंग अनुपात में अंतर अफ्रीकी और एशियाई देशों क्रमशः जिंबाब्वे तथा नेपाल के ग्रामीण और नगरीय लिंग अनुपात के विपरीत है। पश्चिमी देशों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में स्त्रियों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। नेपाल, पाकिस्तान और भारत जैसे देशों में स्थिति इससे विपरीत है। नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की अधिक संभावनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाओं के आगमन के परिणामस्वरुप यूरोप, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के नगरीय क्षेत्रों में महिलाओं की अधिकता है। कृषि भी इन विकसित देशों में अत्यधिक मशीनीकृत है और यह लगभग पुरुष प्रधान व्यवसाय है। इसके विपरीत एशिया के नगरीय क्षेत्रों में पुरुष प्रधान प्रवास के कारण लिंग अनुपात भी पुरुषों के अनुकूल है। उल्लेखनीय है कि भारत जैसे देशों में ग्रामीण क्षेत्रों के कृषि कार्यों में महिलाओं की सहभागिता काफी ऊँची है। नगरों में आवास की कमी, रहन-सहन की उच्च लागत, रोजगार के अवसरों की कमी और सुरक्षा की कमी महिलाओं के गाँव से नगरीय क्षेत्रों में प्रवास को रोकता है।
(ii) विश्व के विभिन्न भागों में आयु-लिंग में असंतुलन के लिए उत्तरदाई कारकों तथा व्यावसायिक संरचना की विवेचना कीजिए।
उत्तर – आयु-लिंग अनुपात किसी  देश में स्त्रियों की स्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना होती है जिन प्रदेशों में लिंग भेदभाव अनियंत्रित होता है वहाँ लिंग अनुपात निश्चित रूप से स्त्रियों के प्रतिकूल होता है। इन क्षेत्रों में स्त्री भ्रूण हत्या तथा स्त्री-शिशु हत्या और स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा की प्रथा प्रचलित है। इसका एक कारण इन क्षेत्रों में स्त्रियों की सामाजिक-आर्थिक स्तर का निम्न होना हो सकता है।
                          सामान्यत:  एशिया में लिंग अनुपात निम्न है। चीन, भारत, सऊदी अरब, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों में लिंग अनुपात और भी भिन्न है दूसरी ओर रूस, सहित यूरोप के एक बड़े भाग में पुरुष अल्प संख्या में है यूरोप के अनेक देशों में पुरुषों की कमी, वहाँ स्त्रियों की बेहतर स्थिति तथा भूतकाल में विश्व के विभिन्न भागों में अत्यधिक पुरुष उत्प्रवास के कारण है।
व्यावसायिक संरचना  
                         व्यावसायिक संरचना से तात्पर्य किसी भी देश या प्रदेश के कार्यशील जनसंख्या (अर्थात 15 से 59 आयु वर्ग में स्त्री और पुरुष) से है जो कि कृषि, वानिकी, मत्स्यन, विनिर्माण, निर्माण, व्यवसायिक परिवहन, सेवाओं, संचार तथा अन्य अवर्गीकृत सेवाओं जैसे व्यवसायों से जुड़े होते हैं। व्यावसायिक संरचना को मुख्यतः चार भागों में बाँटा जा सकता है :- 
(क) प्राथमिक कार्यशील जनसंख्या  – इसके अंतर्गत कृषि, वानिकी, मत्स्यन तथा खनन जैसे कार्यों को रखा जाता है।
(ख) द्वितीयक कार्यशील जनसंख्या – इसके अंतर्गत निर्माण, विनिर्माण से संबंधित कार्य किए जाते हैं। शक्ति उत्पादन से संबंधित क्रिया भी इसी समूह में शामिल है।  
(ग) तृतीयक  कार्यशील जनसंख्या – इसके अंतर्गत व्यापार, आयात-निर्यात तथा अन्य कार्य सम्मिलित है
(घ) चर्तुथक कार्यशील जनसंख्या – अनुसंधान और वैचारिक विकास से जुड़े कार्यों को चतुर्थक कार्यशील जनसंख्या के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। 
                     उपरोक्त चार खंडों में कार्यशील जनसंख्या का अनुपात किसी राष्ट्र के आर्थिक विकास के स्तरों का एक अच्छा सूचक है। इसका कारण यह है कि केवल उद्योगों और अवसंरचना से युक्त एक विकसित अर्थव्यवस्था ही द्वितीयक, तृतीयक और चतुर्थक क्षेत्रों में अधिक कर्मियों को समायोजित कर सकती है। यदि अर्थव्यवस्था अभी भी आदिम अवस्था में है तब प्राथमिक क्रियाओं में संलग्न लोगों का अनुपात अधिक होगा क्योंकि इसमें मात्र प्राकृतिक संसाधनों का दोहन होता है।
Read More :-

NCERT CLASS 12 Geography Solutions/हिंदी माध्यम इकाई 2 अध्याय 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

 NCERT CLASS -12 Geography Solutions
(हिंदी माध्यम)
इकाई -2
अध्याय -2. विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए :
(i) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है?
(क) अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग) दक्षिण अमेरिका
(घ) उत्तर अमेरिका
उत्तर – (ख) एशिया
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?
(क) अटाकामा
(ख) भूमध्यरेखीय प्रदेश
(ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया
(घ) ध्रुवीय प्रदेश
उत्तर – (ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?
(क) जलाभाव
(ख) बेरोजगारी
(ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ
(घ) महामारियाँ
उत्तर – (ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है?
(क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है।
(ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।
(ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।
उत्तर – (ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।
 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर –जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारण निम्नलिखित है : –
(क) जल की उपलब्धता – जल जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है। अतः लोग उन क्षेत्रों में बसने को प्राथमिकता देते हैं जहां जल आसानी से उपलब्ध होता है।
(ख) भू-आकृति – अधिकांश लोग समतल मैदानों और मन्द ढालों पर बसने को प्राथमिकता देते हैं। क्योंकि ऐसे क्षेत्र फसलों के उत्पादन, सड़क निर्माण, और उद्योगों के लिए अनुकूल होते हैं।
(ग) जलवायु – अनुकूल जलवायु वाले क्षेत्र जिनमें अधिक मौसम परिवर्तन नहीं होते, अधिक लोगों को आकृष्ट करते हैं।
(ii) विश्व मे उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र हैं। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर – विश्व के अनेकों ऐसे क्षेत्र है जहाँ जनसंख्या घनत्व उच्च है क्योंकि यहाँ पर्याप्त जल की मात्रा, अनुकूल जलवायु, विस्तृत समतल भूमि की उपलब्धता, उपजाऊ मिट्टियाँ जैसे भौगोलिक कारक तथा खनिजों, नगरीकरण, औद्योगिकरण जैसे आर्थिक कारक उपलब्ध है।  जैसे – संयुक्त राज्य अमेरिका का उत्तरी पूर्वी-भाग, यूरोप का उत्तरी-पश्चिमी भाग तथा दक्षिणी, दक्षिणी-पूर्वी और पूर्वी एशिया के भाग इत्यादि।
(iii) जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन-से है?
उत्तर  – जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक है – जन्म, मृत्यु और प्रवास।
3. अंतर स्पष्ट कीजिए :
(i) जन्म दर और मृत्यु दर
उत्तर – जन्म दर – किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति एक हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों की संख्या को जन्म दर कहा जाता है।
अशोधित जन्म दर = किसी वर्ष विशेष में जीवित जन्म / किसी क्षेत्र विशेष में वर्ष के मध्य जनसंख्या ×1000
मृत्यु दर – किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति एक हजार जनसंख्या के पीछे मरने वालों संख्या को मृत्यु दर कहा जाता है।
अशोधित मृत्यु दर = किसी वर्ष विशेष में मृतकों की संख्या / उस वर्ष के मध्य में अनुमानित जनसंख्या ×1000
(ii) प्रवास के प्रतिकर्ष कारक और अपकर्ष कारक
उत्तर – प्रवास के प्रतिकर्ष  – वे सभी कारक जो किसी स्थान पर जनसंख्या को बसने के लिए आकर्षित नहीं करता हो उसे प्रवास के प्रतिकर्ष कारक कहते है। जैसे – बेरोजगारी, रहन-सहन की निम्न दशाएं, राजनीतिक उपद्रव, प्रतिकूल जलवायु, प्राकृतिक विपदाएँ, महामारीयाँ तथा सामाजिक आर्थिक पिछड़ेपन इत्यादि।
प्रवास के अपकर्ष कारक – वे सभी कारक जो किसी स्थान पर जनसंख्या को बसने के लिए आकर्षित करता हो उसे प्रवास के अपकर्ष कारक कहते है। जैसे – बेहतर रोजगार के अवसर, रहन-सहन की अच्छी दशाएं, शांति व स्थायित्व, जीवन व संपत्ति की सुरक्षा तथा अनुकूल जलवायु इत्यादि।
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) विश्व में  जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
उत्तर – जनसंख्या वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है :-
(A) भौगोलिक कारक – 
(i) जल की उपलब्धता – जल जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है। अतः लोग उन क्षेत्रों में बसने को प्राथमिकता देते हैं जहाँ जल आसानी से उपलब्ध होता है। यही कारण है कि नदी-घाटियाँ विश्व के सबसे सघन घने बसे हुए क्षेत्र हैं।
(ii) भू-आकृति – लोग समतल मैदानों और मंद ढालों पर बसने को वरीयता देते हैं क्योंकि ऐसे क्षेत्र फसलों के उत्पादन सड़क, निर्माण और उद्योगों के लिए अनुकूल होते हैं। गंगा का मैदान विश्व के सर्वाधिक सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है जबकि हिमालय के पर्वतीय भाग विरल जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं।
(iii) जलवायु – अति उष्ण अथवा ठंडे मरुस्थलों की विषम जलवायु मानव बसाव के लिए सुविधाजनक नहीं होती है अर्थात सुविधाजनक जलवायु वाले क्षेत्र जिनमें अधिक मौसमी परिवर्तन नहीं होते वहाँ अधिक लोगों का बसाव होता है।
(iv) मृदाएँ – कृषि तथा इससे संबंधित क्रियाओं के लिए उपजाऊ मृदाओं का महत्वपूर्ण है इसीलिए उपजाऊ दोमट मिट्टी वाले प्रदेशों में अधिक लोगों का निवास होता है क्योंकि यह मृदाएँ गहन कृषि का कार्य के लिए उपयुक्त होती है।
(B) आर्थिक कारक – 
(i) खनिजों की उपस्थिति – खनिजों से युक्त क्षेत्र उद्योगों को आकृष्ट करते हैं क्योंकि खनन और औद्योगिक गतिविधियाँ रोजगार उत्पन्न करते हैं। अतः कुशल एवं अर्ध कुशल कर्मी इन क्षेत्रों में पहुँचते हैं और जनसंख्या को सघन बना देते हैं।
(ii) नगरीकरण – नगर रोजगार के बेहतर अवसर, शैक्षणिक व चिकित्सा संबंधी सुविधाएँ तथा परिवहन और संचार के बेहतर साधन प्रस्तुत करते हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में प्रवास होता है। इस प्रकार नगर के आकार में वृद्धि होती है।
(iii) औधोगिकरण – औद्योगिक पेटियाँ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है और बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती है। इनमें केवल कारखानों के श्रमिक ही नहीं होते बल्कि परिवहन परिचालक, दुकानदार, बैंक कर्मी, डॉक्टर, अध्यापक तथा अन्य सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले भी होते हैं।
(C) सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक – कुछ स्थान धार्मिक अथवा सांस्कृतिक महत्व के कारण अधिक लोगों को आकर्षित करते हैं। ठीक इसी प्रकार लोग उन क्षेत्रों को छोड़कर चले जाते हैं जहाँ सामाजिक और राजनीतिक अशांति होती है। कई बार सरकारें लोगों को विरल जनसंख्या वाले क्षेत्रों में बसने अथवा भीड़-भाड़ वाले स्थानों से चले जाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
(ii) जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं की विवेचना कीजिए।
उत्तर – जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का प्रतिपादन थॉम्पसन एवं नॉटेस्टीन द्वारा किया गया था। इस सिद्धांत का उपयोग किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिए किया जा सकता है। इस सिद्धांत से हमें पता चलता है कि जैसे ही ग्रामीण समाज खेतिहर और अशिक्षित अवस्था से उन्नति करके नगरीय औद्योगिक और साक्षर बनता है तो किसी प्रदेश की जनसंख्या उच्च जन्म और निम्न जन्म व निम्न मृत्यु में परिवर्तित होती है। यह परिवर्तन मुख्यतः तीन अवस्थाओं में होते हैं जिन्हें सामूहिक रूप से जनांकिकीय चक्र के रूप में जाना जाता है । :-
(क) प्रथम अवस्था – उच्च जन्म दर तथा उच्च मृत्यु दर इस अवस्था की प्रमुख विशेषता है। जनसंख्या वृद्धि धीमी होती है और अधिकांश लोग खेती में कार्यरत होते हैं। यहाँ बड़े परिवारों को परिसंपत्ति माना जाता है। जीवन-प्रत्याशा निम्न होती है। अधिकांश लोग अशिक्षित होते हैं और उनके प्रौद्योगिकी स्तर निम्न होते हैं। 200 वर्ष पूर्व विश्व के लगभग सभी देश इसी अवस्था में थे। जैसे – बांग्लादेश, वर्षा वानों के आदिवासी इत्यादि।
(ख) द्वितीय अवस्था – इस अवस्था में जन्म दर उच्च रहती है परंतु मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आती है। स्वास्थ्य संबंधी दशाओं व स्वच्छता में सुधार के साथ मृत्यु दर में कमी आती है। इस अंतर के परिणामस्वरूप जनसंख्या में विस्फोटक वृद्धि होती है। जैसे – पेरू, श्रीलंका, केन्या आदि देश इस अवस्था से गुजर रहे हैं।
(ग) तृतीय अवस्था – इस अवस्था में जन्म दर में तेजी से कमी आती है साथ ही मृत्यु दर भी धीरे-धीरे घटती जाती है। इस प्रकार इस अवस्था में जनसंख्या वृद्धि दर या तो स्थिर हो जाती है या मन्द गति से बढ़ती है। जनसंख्या नगरीय और शिक्षित हो जाती है तथा उसके पास तकनीकी ज्ञान होता है। ऐसी जनसंख्या विचार पूर्वक परिवार के आकार को नियंत्रित करती है। जैसे- जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, इत्यादि। 
Read More :-

NCERT CLASS 12 Geography Solutions हिंदी माध्यम इकाई 2 अध्याय 4 मानव विकास

 NCERT CLASS -12 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)
इकाई -2
अध्याय -4. मानव विकास
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए :
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
(क) आकार में वृद्धि
(ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन
(ग) आकार में स्थिरता
(घ) गुण में साधारण परिवर्तन
उत्तर – (ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन
 (ii) मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है?
(क) प्रो. अमर्त्य सेन
(ख) डॉ. महबूब-उल-हक
(ग) एलन सी. सेम्पुल
(घ)  रैटजेल
उत्तर – (ख) डॉ. महबूब-उल-हक
 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
(i) मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र कौन-से है?
उत्तर – मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र संसाधनों तक पहुँच, स्वास्थ्य एवं शिक्षा है। इन पक्षों में से प्रत्येक के मापन के लिए उपयुक्त सूचकों का विकास किया गया है। दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन जीना, ज्ञान प्राप्त कर पाना तथा एक शिष्ट जीवन जीने के पर्याप्त साधनों का होना मानव विकास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष है।
(ii) मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर – मानव विकास के चार प्रमुख घटक समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता और सशक्तिकरण है। जिस प्रकार किसी इमारत को स्तंभों का सहारा होता है ठीक उसी प्रकार मानव विकास के लिए भी ये सभी घटकों काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
(iii) मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर – मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों तक पहुँच जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निष्पादन के आधार पर देशों का क्रम तैयार करता है। यह क्रम 0 से 1 के बीच के स्कोर पर आधारित होता है जो एक देश, मानव विकास के महत्वपूर्ण सूचकों में अपने रिकॉर्ड से प्राप्त करता है।
 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
(i) मानव विकास शब्द से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर – मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन डॉ० महबूब-उल-हक के द्वारा किया गया था। डॉ० ने मानव विकास का वर्णन एक ऐसे विकास के रूप में किया जो लोगों के विकल्पों में वृद्धि करता है और उनके जीवन में सुधार लाता है। दीर्घ और स्वस्थ्य जीवन जीना, ज्ञान प्राप्त कर पाना और उच्च जीवन स्तर मानव विकास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पक्ष है हैं। मानव विकास के अन्य विकल्प हैं, राजनीतिक स्वतंत्रता, मानव अधिकारों की गारंटी, आत्म निर्भरता तथा स्वाभिमान के विविध घटक। लोगों के विकल्पों के परिवर्धन की प्रक्रिया और जनकल्याण के स्तर को ऊँचा उठाना ही मानव विकास है। मानव विकास की कल्पना केवल अर्थव्यवस्था के विकास से संबंधित न होकर, मानव के संपूर्ण विकास से संबंधित है। आर्थिक कारकों के समान राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कारकों को भी उतना ही महत्त्व दिया जाता है। इसके अतिरिक्त विकास के लक्ष्य और साधनों, दोनों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। मानव विकल्पों के विस्तार को तो विकास का लक्ष्य माना जाता है लेकिन आपके विस्तार हो इसका आवश्यक साधना माना जाता है।
 (ii) मानव विकास अवधारणा के अंतर्गत समता और सतत पोषणीयता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – मानव विकास के चार प्रमुख घटक समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता और सशक्तिकरण है। जिस प्रकार किसी इमारत को स्तंभों का सहारा होता है ठीक उसी प्रकार मानव विकास के लिए भी ये सभी घटकों काफी महत्वपूर्ण होते हैं।
                 समता का तात्पर्य प्रत्येक व्यक्ति को उपलब्ध अवसरों के लिए समान पहुँच की व्यवस्था करने से है। लोगों को उपलब्ध अवसर लिंग, प्रजाति, आय और भारत के संदर्भ में जाति के भेदभाव के विचार के बिना समान होने चाहिए। यद्यपि ऐसा ज्यादातर तो नहीं होता फिर भी यह लगभग प्रत्येक समाज में घटित होता है। उदाहरण के तौर पर किसी भी देश में यह जानना रुचिकर होता है कि विद्यालय में विरत अधिकांश छात्र किस वर्ग से हैं। तब ऐसी घटनाओं के पीछे कारणों का पता लगना चाहिए। भारत में स्त्रियाँ और सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए वर्ग के व्यक्ति बड़ी संख्या में विद्यालय से विरत होते हैं। इससे पता चलता है कि शिक्षा तक पहुँच न होना किस प्रकार इन वर्गों के विकल्पों को सीमित करता है।
Read More :-

NCERT CLASS 12 Geography Solutions हिंदी माध्यम इकाई 1 अध्याय 1 मानव भूगोल प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

 NCERT CLASS -12 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)
इकाई -1
अध्याय -1. मानव भूगोल प्रकृति एवं विषय क्षेत्र
 
 
1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए :
 (i) निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता ?
(क) समाकलनात्मक अनुशासन
(ख) मानव और पर्यावरण के बीच अंतर-संबंधों का अध्ययन
(ग) द्वैधता पर आश्रित
(घ) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं ।
उत्तर – (ग) द्वैधता पर आश्रित
 (ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है?
(क) यात्रियों के विवरण
(ख) प्राचीन मानचित्र
(ग) चन्द्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने
(घ) प्राचीन महाकाव्य
उत्तर – (घ) प्राचीन महाकाव्य
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है?
(क) मानव बुद्धिमता
(ख) प्रौद्योगिकी
(ग) लोगों के अनुभव
(घ) मानवीय भाईचारा
उत्तर – (ख) प्रौद्योगिकी
 (iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है?
(क) क्षेत्रीय विभिन्नता
(ख) मात्रात्मक क्रांति
(ग) स्थानिक संगठन
(घ) अन्वेषण और वर्णन
उत्तर – (ग) स्थानिक संगठन
 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :
 (i) मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।
उत्तर – मानव भूगोल, मानव विकास के विभिन्न चरणों में उस पर पड़ने वाले भौगोलिक प्रभाव का आदर्श अध्ययन है। मानव भूगोल, मानव और उसके भौतिक वातावरण के संबंधों का संपूर्ण अध्ययन करता है।
(ii)  मानव भूगोल के कुछ उप-क्षेत्रों के नाम बताइए।
उत्तर – मानव भूगोल के उप-क्षेत्र  निम्नलिखित है –
व्यवहारवादी भूगोल, सामाजिक कल्याण का भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, संसाधन भूगोल, कृषि भूगोल, उद्योग भूगोल, पर्यटन भूगोल, इत्यादि।
 (iii) मानव भूगोल किस प्रकार अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंधित है?
उत्तर- मानव भूगोल, मानव जीवन के सभी तत्वों तथा अंतराल, जिसके अंतर्गत वे घटित होते हैं के मध्य संबंध की व्याख्या करने का प्रयत्न करती है। इस प्रकार मानव भूगोल की प्रकृति अत्यधिक अंतर विषयक है। पृथ्वी तल पर पाए जाने वाले मानवीय तत्वों को समझने व उनकी व्याख्या करने के लिए मानव भूगोल अन्य सामाजिक विज्ञानों के सहयोगी विषयों के साथ घनिष्ठ अंतर्संबंध विकसित करती है।
 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
 (i) मानव के प्रकृतीकरण की व्याख्या कीजिए।
उत्तर – मनुष्य अपने प्रौद्योगिकी की सहायता से अपने भौतिक पर्यावरण से अन्योन्यक्रिया करता है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि मानव क्या उत्पन्न और निर्माण करता है बल्कि यह अत्यन्त महत्वपूर्ण है कि ‘वह किन उपकरणों और तकनीकों की सहायता से उत्पादन और निर्माण करता है’। 
               प्रौद्योगिकी किसी समाज के सांस्कृतिक विकास के स्तर की सूचक होती है। मानव प्रकृति के नियमों को बेहतर ढंग से समझने के बाद ही प्रौद्योगिकी का विकास कर पाया। जैसे घर्षण और ऊष्मा की संकल्पनाओं ने अग्नि की खोज में हमारी सहायता की। इसी प्रकार डीएनए और अनुवांशिकी के रहस्य की समझ ने हमें अनेक बीमारियों पर विजय पाने के योग्य बनाया। अधिक तीव्र गति से चलने वाले यान विकसित करने के लिए हम वायु गति के नियमों का प्रयोग करते हैं। इस प्रकार प्रकृति का ज्ञान प्रौद्योगिकी को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है और प्रौद्योगिकी मनुष्य पर पर्यावरण की बंदिशों को कम करती है। 
                       प्राकृतिक पर्यावरण से अन्योन्यक्रिया की आरंभिक अवस्थाओं में मानव से अधिक प्रभावित हुआ था। उन्होंने प्रकृति के आदेशों के अनुसार अपने आप को ढाल लिया। इसका कारण यह है कि प्रौद्योगिकी का स्तर अत्यंत निम्न था और मानव के सामाजिक विकास की अवस्था भी आदिम थी। आदिम मानव समाज और प्रकृति की प्रबल शक्तियों के बीच इस प्रकार की अन्योन्यक्रिया को पर्यावरणीय निश्चयवाद कहा गया। प्रौद्योगिकी विकास की उस अवस्था में हम प्राकृतिक मानव की कल्पना कर सकते हैं जो प्रकृति को सुनता था उसकी प्रचंडता से भयभीत होता था और उसकी पूजा करता था।
(ii) मानव भूगोल के विषय क्षेत्र पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर  – मानव भूगोल भौतिक अथवा प्राकृतिक एवं मानव जगत के बीच संबंध मानवीय परिघटनाओं का स्थानिक वितरण तथा उनके घटित होने के कारण एवं विश्व के विभिन्न भागों में सामाजिक और आर्थिक विविधताओं का अध्ययन  है। अर्थात मानव एवं भौतिक पर्यावरण के बीच अंतर संबंधों का अध्ययन ही मानव भूगोल कहलाता है।
                  इस प्रकार मानव भूगोल की प्रकृति अत्यधिक अंतर-विषयक है। पृथ्वी तल पर पाए जाने वाले मानवीय तत्वों को समझने व उनकी व्याख्या करने के लिए मानव भूगोल सामाजिक विज्ञानों के सहयोगी विषयों के साथ घनिष्ठ अंतरा पृष्ठ विकसित करती है। ज्ञान के विस्तार के साथ नए क्षेत्रों का विकास होता है और मानव भूगोल के साथ भी ऐसा ही हुआ है। मानव भूगोल के कई क्षेत्र जैसे – सामाजिक भूगोल, नगरीय भूगोल, राजनीतिक भूगोल, जनसंख्या भूगोल, आवास भूगोल, आर्थिक भूगोल इत्यादि है। मानव भूगोल के कई उपक्षेत्र भी है जैसे – व्यवहारिक भूगोल, सामाजिक कल्याण का भूगोल, अवकाश का भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, लिंग भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, चिकित्सा भूगोल, निर्वाचन भूगोल, सैन्य भगोल, संसाधन भूगोल, कृषि भूगोल,  विपणन भूगोल, पर्यटन भूगोल, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का भूगोल इत्यादि।
Read More :-
NCERT GEOGRAPHY SOLUTION CLASS 12
(खण्ड 1: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत)
Part 1: Principal of Human Geography
NCERT GEOGRAPHY SOLUTION CLASS 12
(खण्ड 2: भारत – लोग और अर्थव्यवस्था)
Part 2: India – People and Economy
  • इकाई -1 अध्याय 1 जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन (Population: Distribution, Density, Growth and Composition)
  • इकाई -1 अध्याय 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम (Migration: Types, Causes and Consequences)
  • इकाई -1 अध्याय 3 मानव विकास (Human Development)
  • इकाई -2 अध्याय 4 मानव बस्तियाँ (Human Settlements)
  • इकाई -3 अध्याय 5 भू-संसाधन तथा कृषि (Land Resources and Agriculture)
  • इकाई -3 अध्याय 6 जल संसाधन (Water Resources)
  • इकाई -3 अध्याय 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन (Mineral and Energy Resources)
  • इकाई -3 अध्याय 8 निर्माण उद्योग (Manufacturing Industries)
  • इकाई -3 अध्याय 9 भारत के संदर्भ में नियोजन और सततपोषणीय विकास (Planning and Sustainable Development in Indian Context)
  • इकाई -4 अध्याय 10 परिवहन तथा संचार (Transport And Communication)
  • इकाई -4 अध्याय 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (International Trade)
  • इकाई -5 अध्याय 12 भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ (Geographical Perspective on Selected Issues and Problems)

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2021, भूगोल का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र/Intermediate Annual Examination -2021, Geography With Total Solution Paper

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2021, भूगोल(ऐच्छिक) का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र

(Intermediate Annual Examination -2021, Geography With Total Solution Paper)


 

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2021

इंटरमीडिएट वार्षिक परीकTheory / सैद्धांतिक

खण्ड – अ / SECTION – A

वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions

प्रश्न संख्या 1 से 70 तक के प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। आपको 35 प्रश्नों के उत्तर देने हैं । 35 × 1 = 35

Question Nos. 1 to 70 have four options, out of which only one is correct. You have to mark your selected options on the OMR sheet. Only 35 questions are to be answered. 35 x 135

1.निम्नलिखित में कौन मानव और पर्यावरण के बीच अन्योन्य क्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है?

(A) मानव बिद्धिमत्ता

(B) प्रौद्योगिकी

(C) लोगों के अनुभव

(D) मानवीय भाईचारा

उत्तर – (B) प्रौद्योगिकी

2. नियतिवाद संकल्पना में किस घटक को महत्वपूर्ण माना गया है?

(A) प्राकृतिक घटक

(B) मानवीय घटक

(C) (A) एवं (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) प्राकृतिक घटना

3. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल नहीं है?

(A) कॉफी

(B) गेहूँ

(C) बुनाई

(D) जूट उद्योग

उत्तर – (B) गेहूँ

4. निम्नलिखित में कौन प्राकृतिक क्रियाकलाप है?

(A) खेती

(B) व्यापार

(C) बुनाई

(D) जूट उद्योग

उत्तर – (A) खेती

5. स्वेज नहर जोड़ती है-

(A) हिन्द महासागर को प्रशांत महासागर से

(B) प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से

(C) अटलांटिक महासागर को आर्कटिक महासागर से

(D) लाल सागर को भूमध्य सागर से

उत्तर – (D) लाल सागर को भूमध्य सागर से

6. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस अंतर्राट्रीय हवाई अड्डा है-

(A) ओडिशा में

(B) पश्चिम बंगाल में

(C) महाराष्ट्र में

(D) गुजरात में

उत्तर- (B) पश्चिम बंगाल में

7. नदी के सहारे बसा गांव किस प्रतिरूप में आएगा

(A) आयताकार

(B) अरीय

(C) वृत्ताकार

(D) रेखीय

उत्तर – (D) रेखीय

8. संभववाद की अवधारणा में किस घटक को महत्वपूर्ण माना गया है?

(A) प्राकृतिक घटक

(B) मानवीय घटक

(C) (A)  एवं  (B) दोनों 

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B) मानवीय घटक

9. विश्व के सघन  जनसंख्या क्षेत्रों में निम्नलिखित में से कौन क्षेत्र  सम्मिलित नहीं है?

(A) पश्चिमी यूरोप

(B) दक्षिण-पूर्व एशिया

(C) दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका

(D) उत्तर-पूर्व उत्तरी अमेरिका

उत्तर – (C) दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका

10. निम्नलिखित में कौन एक जन-स्थानांतरण का अपकर्ष  कारक नहीं है?

(A) रहन-सहन की अच्छी की दशाएँ

(B) अनुकूल जलवायु

(C) रहन-सहन की निम्न दशाएँ

(D) शांति एवं स्थायित्व

उत्तर – (C) रहन-सहन की निम्न दशाएँ

11. विश्व के किस देश की जनसंख्या सर्वाधिक है?

(A) संयुक्त राज्य अमेरिका

(B) भारत

(C) चीन

(D) इंडोनेशिया

उत्तर – (C) चीन

12. निम्नलिखित में कौन एकल कृषि नहीं है?

(A) मिश्रित कृषि

(B) डेरी कृषि

(C) रोपण कृषि

(D) व्यापारिक अनाज कृषि

उत्तर – (A) मिश्रित कृषि

13. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल नहीं है?

(A) कॉफी

(B) गेहूँ

(C) गन्ना

(D) रबड़

उत्तर – (B) गेहूँ

14. विस्तृत व्यापारी का अनाज-उत्पादक कृषि नहीं की जाती है?

(A) प्रेयरी क्षेत्र में 

(B) स्टैपीज क्षेत्र  में

(C) पम्पास क्षेत्र में

(D) अमेजन बेसिन में

उत्तर – (D) अमेजन बेसिन में

15. निम्नलिखित में कौन पश्चिमी भारत की नदी बेसिन है?

(A) माही बेसिन

(B) कोसी बेसिन

(C) गंगा बेसिन

(D) सोन बेसिन

उत्तर – (A) माही बेसिन

16. सबसे महत्वपूर्ण जूट उत्पादक क्षेत्र है

(A) गंगा डेल्टा

(B) कृष्णा डेल्टा

(C) गोदावरी डेल्टा

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) गंगा डेल्टा

17. बाबाबूदन पहाड़ी है

(A) कर्नाटक में

(B) गोवा में

(C) झारखंड में

(D) उड़ीसा में

उत्तर – (A) कर्नाटक में

18. निम्नलिखित राज्यों में कौन को गोंडवाना कोयला के लिए प्रसिद्ध है?

(A) नागालैंड

(B) त्रिपुरा

(C) तमिलनाडु

(D) झारखंड

उत्तर – (D) झारखंड

19. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है

(A) स्थलाकृति

(B) मिट्टी

(C) प्राकृतिक वनस्पति

(D) जलवायु

उत्तर – (A) स्थलाकृति

20. औद्योगिकरण से कौन-सा प्रदूषण होता है?

(A) जल प्रदूषण

(B) वायु प्रदूषण

(C) ध्वनि प्रदूषण

(D) इनमें से सभी

उत्तर – (D) इनमें से सभी

21. हथकरघा उद्योग है

(A) आधारभूत उद्योग

(B) कुटीर उद्योग

(C) स्वच्छंद उद्योग

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B) कुटीर उद्योग

22. हुगली औद्योगिक प्रदेश का केंद्र है

(A) कोलकाता- हावड़ा

(B) कोलकाता- मेदिनीपुर

(C) कोलकाता- रिषरा

(D) कोलकाता- कोन्नगर

उत्तर – (A) कोलकाता- हावड़ा

23. भारत में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था

(A) 1936 में

(B) 1911 में

(C) 1923 में

(D) 1927 में

उत्तर – (C) 1923 में

24. भारतीय रेल की शुरुआत हुई

(A) 1853 में

(B) 1753 में

(C) 1863 में

(D) 1760 में

उत्तर – (A) 1853 में

25. कोच्चि पतन  अवस्थित है

(A) कर्नाटक में

(B) उडिशा में

(C) केरल में

(D) तमिलनाडु में

उत्तर – (C) केरल में

26. जल-जन्य रोग है

(A) श्वसन संक्रमण

(B) नेत्र श्लेष्मल शोथ 

(C) अतिसार

(D) श्वासनली शोथ 

उत्तर – (C) अतिसार

27. सर्वाधिक जनसंख्या वाला मेगालोपोलिस है

(A) मुंबई

(B) दिल्ली

(C) कोलकाता

(D) चेन्नई

उत्तर – (A) मुंबई

28. धारावी मलिन बस्ती स्थित है

(A) कोलकाता में

(B) मुंबई में

(C) दिल्ली में

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B) मुंबई में

29. निम्नलिखित में कौन दूसरे उद्योगों के लिए कच्चा माल तैयार करता है?

(A) आधारभूत उद्योग

(B) कुटीर उद्योग

(C) स्वच्छंद उद्योग

(D) छोटे पैमाने का उद्योग

उत्तर – (A) आधारभूत उद्योग

30. निम्नलिखित में कौन तृतीयक क्रियाकलाप है?

(A) खेती

(B) व्यापार

(C) बुनाई

(D) आखेट

उत्तर – (B) व्यापार

31. निम्नलिखित में कौन द्वितीयक क्रियाकलाप नहीं है?

(A) मछली पकड़ना

(B) लौह प्रगलन

(C) वस्त्र निर्माण

(D) टोकरी बनाना

उत्तर – (A) मछली पकड़ना

32. ट्रांस महाद्वीपीय स्टुअर्ट महामार्ग जोड़ता है

(A) बैंकूवर को सेंट जॉन्स से

(B)  चेंगडू को ल्हासा से 

(C) एडमोंटन को एनकोरेज से  

(D) डार्विन को मेलबोर्न से

उत्तर – (D) डार्विन को मेलबोर्न से

33. पनामा नहर जोड़ती है

(A) प्रशांत महासागर को हिन्द महासागर से 

(B) कैरीबियन सागर को मैक्सिको की खाड़ी से 

(C) प्रशांत महासागर को अतलांटिक महासागर से 

(D) अटलांटिक महासागर को हिन्द महासागर से 

उत्तर- (C) प्रशांत महासागर को अतलांटिक महासागर से 

34. विश्व के प्रमुख समुद्री पत्तन है

(A) नौसेना पत्तन 

(B) तेल पत्तन 

(C) विस्तृत पत्तन 

(D) औद्योगिक पत्तन 

उत्तर – (C) विस्तृत पत्तन 

35. निम्नलिखित महाद्वीपों में किससे विश्व व्यापार का सर्वाधिक प्रभाव होता है?

(A) एशिया

(B) उत्तरी अमेरिका

(C) यूरोप

(D) अफ्रीका

उत्तर –(C) यूरोप

36. ओपेक (ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) का मुख्यालय कहाँ है?

(B) जकार्ता

(C) हनोई

(D) जेनेवा

उत्तर – (A) वियना

37. झील के चारों ओर बसा गाँव किस प्रतिरूप में आएगा?

(A) आयताकार

(B) अरीय

(C) वृताकार

(D) तारा

उत्तर – (C) वृताकार

38. निम्नलिखित में कौन व्यवसायिक नगर है?

(A) जेरूसलम

(B) पिट्सबर्ग

(C) बीजिंग

(D) एमस्टर्डम

उत्तर – (D) एमस्टर्डम

39. उत्तर अटलांटिक मार्ग जोड़ता है

(A) उत्तरी अमेरिका को यूरोप से

(B) उत्तरी अमेरिका को अफ्रीका से

(C) यूरोप को एशिया से

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) उत्तरी अमेरिका को यूरोप से

40. यूरोपवासियों द्वारा अपने उपनिवेशों में किस प्रकार की कृषि का विकास किया गया था?

(A) मिल्पा

(B) रोपण कृषि

(C) मिश्रित कृषि

(D) अंगूर की खेती

उत्तर – (B) रोपण कृषि

41. खट्टे फलों की कृषि संबंधित है

(A) मिश्रित कृषि से

(B) रोपण कृषि से

(C) भूमध्यसागरीय कृषि से

(D) सहकारी कृषि से

उत्तर – (C) भूमध्यसागरीय कृषि से

42. निम्नलिखित में से कौन ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है?

(A) कैनबेरा

(B) अदीस अबाबा

(C) बीजिंग

(D) पर्थ

उत्तर – (A) कैनबेरा

43. नोआमुंडी लौह क्षेत्रीय स्थित है

(A) महाराष्ट्र में

(B) झारखंड में

(C) मध्यप्रदेश में

(D) छत्तीसगढ़ में

उत्तर – (B) झारखंड में

44. भारत में हरित क्रांति शुरू हुई थी

(A) 1950 के दशक में

(B) 1960 के दशक में

(C) 1970 के दशक में

(D) 1980 के दशक में

उत्तर – (B) 1960 के दशक में

45. कोलकाता पत्तन स्थित है

(A) कर्नाटक में

(B) ओडिशा में

(C) केरल में

(D) पश्चिम बंगाल में

उत्तर – (D) पश्चिम बंगाल में

46. निम्नलिखित रोगों में से कौन वायु जन्य नहीं है?

(A) श्वसन संक्रमण

(B) नेत्र श्लेष्मल शोथ 

(C) अतिसार

(D) श्वासनली शोथ

उत्तर – (C) अतिसार

47. ब्राजील के कॉफी क्षेत्र को कहा जाता है

(A) फेजेंडा

(B) एजेंडा

(C) मिल्पा

(D) लदान

उत्तर – (A) फेजेंडा

48. मणिपाल सॉफ्टवेयर तकनीकी पार्क अवस्थित है

(A) सिक्किम में

(B) कर्नाटक में

(C) आंध्र प्रदेश में

(D) तमिलनाडु में

उत्तर –(B) कर्नाटक में

49. निम्नलिखित में सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन है?

(A) रावी

(B) गोदावरी

(C) ब्रह्मपुत्र

(D) यमुना

उत्तर – (D) यमुना

50. उच्च परिणाम और स्तर वाले अन्वेंषण से संबंधित क्रियाकलापों को कहा जाता है

(A) द्वितीयक क्रियाकलाप

(B) पंचम क्रियाकलाप

(C) चतुर्थ क्रियाकलाप

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C) चतुर्थ क्रियाकलाप

51. उत्तर भारत में सिंचाई का मुख्य स्रोत कौन है?

(A) नहर

(B) नलकूप

(C) तालाब

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) नहर

52. निम्नलिखित खनिजों में किसको ‘भूरा हीरा’ कहा जाता है?

(A) लौह अयस्क

(B) अभ्रक

(C) मैंगनीज

(D) लिग्नाइट

उत्तर – (D) लिग्नाइट 

53. निम्नलिखित राज्यों में किसमें  कैगा नाभिकीय ऊर्जा केंद्र अवस्थित है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) महाराष्ट्र

(C) कर्नाटक

(D) गुजरात

उत्तर – (C) कर्नाटक

54. बैलाडीला लौह अयस्क क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?

(A) महाराष्ट्र

(B) झारखंड

(C) मध्य प्रदेश

(D) छत्तीसगढ़

उत्तर – (D) छत्तीसगढ़

55. केन्दुझर मैंगनीज क्षेत्र स्थित है

(A) मध्यप्रदेश में

(B) झारखंड में

(C) ओडिशा में

(D) छत्तीसगढ़ में

उत्तर – (C) ओडिशा में

56. निम्नलिखित में कौन ऊर्जा का गैर परंपरागत स्रोत है?

(A) कोयला

(B) जल विद्युत

(C) सौर ऊर्जा

(D) खनिज तेल

उत्तर – (C) सौर ऊर्जा

57. 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य की जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है?

(A) अरुणाचल प्रदेश

(B) मेघालय

(C) केरल

(D) असम

उत्तर – (A) अरुणाचल प्रदेश

58. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या थी

(A) 10.41 करोड़

(B) 11.41 करोड़

(C) 961 करो

(D) 8.51 करोड़

उत्तर – (A) 10.41 करोड़

59. निम्नलिखित राज्यों में से किसकी जनसंख्या सर्वाधिक है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) बिहार

(C) पश्चिम बंगाल

(D) महाराष्ट्र

उत्तर – (A) उत्तर प्रदेश

60. हॉर्टिकल्चर संबंधित है

(A) फूल से

(B) अन्न से 

(C) दाल से

(D) फल एवं सब्जी से

उत्तर – (A) फूल से तथा  (D) फल एवं सब्जी से (दोनों विकल्प होगा) 

61. शुष्क क्षेत्रों में मृदा अपरदन का मुख्य कारण है

(A) अवनालिका अपरदन

(B) सिल्ट-जमाव

(C) वायु अपरदन

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C) वायु अपरदन

62. दक्षिण भारत में सिंचाई का मुख्य स्रोत कौन है?

(A) नहर

(B) नलकूप

(C) तालाब

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C) तालाब

63. तारापुर नाभिकीय ऊर्जा केंद्र अवस्थित है

(A) उत्तर प्रदेश में

(B) महाराष्ट्र में

(C) कर्नाटक में

(D) गुजरात में

उत्तर – (B) महाराष्ट्र में 

64. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का जनसंख्या घनत्व था

(A) 1126 व्यक्ति / वर्ग किमी 

(B) 1006 व्यक्ति / वर्ग किमी

(C) 906 व्यक्ति / वर्ग किमी

(D) 1106 व्यक्ति / वर्ग किमी

उत्तर – (D) 1106 व्यक्ति / वर्ग किमी

65. भारत में पूर्ण जनगणना पहली बार कब हुई थी?

(A) 1881

(B) 1901

(C) 1781

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) 1881

66. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में नगरीय आबादी है

(A) 31.165%

(B) 35.16%

(C) 36.16%

(D) 37.16%

उत्तर – (A) 31.165%

67. निम्नलिखित में से कौन भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है?

(A) विवाह

(B) व्यवसाय

(C) काम और रोजगार

(D) शिक्षा

उत्तर – (C) काम और रोजगार

68. निम्नलिखित राज्यों में किसका 0-6 आयु वर्ग में लिंगानुपात निम्नतम है?

(A) हरियाणा

(B) गुजरात

(C) पंजाब

(D) हिमाचल प्रदेश

उत्तर – (A) हरियाणा

69. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किसमें नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है?

(A) तमिलनाडु

(B) महाराष्ट्र

(C) गोवा

(D) केरल

उत्तर – (C) गोवा

70. सिंचित क्षेत्रों में मृदा निम्नीकरण का प्रमुख कारण है

(A) अवनालिका अपरदन

(B) मृदा लवणता

(C) वायु अपरदन

(D) सिल्ट का जामाव

उत्तर – (B) मृदा लवणता



खंड- ब /Section- B 

Short Answer Type 2uestions

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न संख्या 1 से 20 लघु उत्तरीय हैं । किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। 10 x 2 = 20

Question Nos. 1 to 20 are Short Answer Type. Answer any 10 questions. Each question carries 2 marks. 10 x 2 = 20

1. भारत के चार प्रमुख औद्योगिक प्रदेशों के नाम बताइए।

उत्तर – भारत के चार प्रमुख औद्योगिक प्रदेश हैं-

(i) गोवा – नागपुर क्षेत्र 

(ii) मुंबई – पुणे क्षेत्र 

(iii) तमिलनाडु – बेंगलुरु क्षेत्र 

(iv) गुजरात प्रदेश 

(v) हुगली औद्योगिक प्रदेश (कोई चार)

2. भारत में परिवहन के मुख्य साधन कौन है?

उत्तर – भारत में परिवहन के मुख्य साधन हैं-

(i) स्थल परिवहन 

(ii) जल परिवहन 

(iii) वायु परिवहन

3. जन्म दर और मृत्यु दर में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – जन्म दर एवं मृत्यु दर में अंतर-  

जन्म दर-

    किसी एक वर्ष के दौरान प्रति एक हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए गए जीवित बच्चों की संख्या जन्म दर कहलाता है। 

मृत्यु दर- 

    किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति एक हजार जनसंख्या के पीछे मृतकों की संख्या मृत्यु दर कहलाती है।

4. मानव भगोल को परिभाषित कीजिए।

उत्तर – मानव भगोल-

       मानव भूगोल मानव विकास के विभिन्न चरणों में उस पर पड़ने वाले भौगोलिक प्रभाव का आदर्श अध्ययन है। अर्थात् मानव भूगोल मानव और उसके भौतिक वातावरण के संबंधों का समग्र अध्ययन करता है।

5. डेन्यूब जलमार्ग के महत्व का उल्लेख करें।

उत्तर – 2850 किलोमीटर लंबी डेन्यूब नदी यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है। यह यूरोप के सात से अधिक देशों से होकर बहती है और काला सागर में गिरती है। यह सघन जलमार्ग यूरोप का अंत:स्थलीय जलमार्ग है। यह नदी ब्लैक फारेस्ट से होती हुई पूरब की तरफ बहती है। इसमें बड़े जहाजों का परिवहन टॉरना सेविरिन तक होता है।

6. ओरिएंट एक्सप्रेस क्या है?

उत्तर –  ओरियंट एक्सप्रेस-

     ओरियंट एक्सप्रेस का विस्तार पेरिस से इस्तांबुल तक स्ट्रेंसबर्ग, म्युनिक, वियना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड होते हुए हैं। यह रेलमार्ग पाँच से अधिक देशों से होकर गुजरता है। इस रेलमार्ग पर पनीर, सूअर का माँस, जई, शराब, फल तथा मशीनों का अधिक व्यापार होता है।

7. मानव विकास के दो मूलभूत क्षेत्र कौन से हैं?

उत्तर – मानव विकास के दो मूलभूत क्षेत्र हैं-

(क)  शिक्षा 

(ख) दीर्घ और स्वास्थ्य जीवन 

(ग) संसाधनों तक पहुँच (कोई दो)

8. आप्रवास और उत्प्रवास में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर – आप्रवास एवं उत्प्रवास में अंतर-

उत्प्रवास-

     व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह का स्थाई रूप से किसी स्थान से बाहर जाना उत्प्रवास कहलाता है। 

आप्रवास-

    व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह का स्थाई रूप से किसी स्थान पर बाहर से आकर बस जाना अप्रवास कहलाता है।

9. महाराष्ट्र के चार प्रमुख सूती वस्त्र उद्योग केंद्रों के नाम लिखिए।

उत्तर –

(i) मुंबई 

(ii) पुणे 

(iii) कोल्हापुर 

(iv) शोलापुर इत्यादि।

10. संचार से आप क्या समझते है?

उत्तर – संचार – 

    एक स्थान से दूसरे स्थान एवं एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच संदेशों के आदान-प्रदान की विधि को संचार कहा जाता है।

11. मुक्त व्यापार क्या है?

उत्तर – मुक्त व्यापार-

    व्यापार हेतु अर्थव्यवस्थाओं को खोलना तथा व्यापारिक बाधाएँ तथा बंधन से मुक्त करना मुक्त व्यापार अथवा व्यापार उदारीकरण के रूप में जाना जाता है। यह कार्य व्यापारिक अवरोधों जैसे सीमा शुल्क को घटाकर किया जाता है। घरेलू उत्पादों एवं सेवाओं से प्रतिस्पर्धा करने के लिए व्यापार उदारीकरण स्थानों से वस्तुओं और सेवाओं के लिए अनुमति प्रदान करता है।

12.  भारत के घटते शिशु लिंगानुपात के दो कारणों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- भारत में घटते शिशु लिंगानुपात के दो कारण निम्नलिखित है-

(क) सामाजिक दृष्टिकोण-

      जिसमें पुत्र को प्राथमिकता दी जाती है। 

(ख) वैज्ञानिक विधियाँ – 

     जिसमें शिशु जन्म से पहले ही उसके लिंग का पता लगा लिया जाता है। इससे भारत में कन्या भ्रूण हत्या को प्रोत्साहित मिला है।

13. अंकीय विभाजक क्या है?

उत्तर – अंकीय विभाजक- 

    सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक परिस्थितियों में अंतर के कारण विकसित और विकासशील देशों में नागरिकों को सूचना और संचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने में पर्याप्त अंतर पाया जाता है। इसे ही अंकीय विभाजक कहा जाता है। इस संबंध में अंत: एवं अंतरप्रादेशिक विभिन्नताएँ पाई जाती है।

14. पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है?

उत्तर – पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग-

      पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग महाद्वीप के दो किनारों को जोड़ता है। इसका निर्माण आर्थिक और राजनीतिक कारणों से विभिन्न दिशाओं में लंबी यात्राओं की रेल सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है। जैसे- पार-साइबेरियन रेलमार्ग, पार-कैनेडियन रेलमार्ग आदि।

15. लिंग-अनुपात कैसे मापा जाता है?

उत्तर- लिंग अनुपात मापने का तरीका- 

     लिंग अनुपात किसी प्रदेश के पुरुष तथा महिला जनसंख्या के बीच के संबंधों को व्यक्त करता है। भारत में लिंग अनुपात कुल जनसंख्या में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में मापा जाता है।

16. आकार के आधार पर उद्योगों को वर्गीकृत कीजिए।

उत्तर- आकार के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण-

(i) कुटीर उद्योग 

(ii) लघु उद्योग 

(iii) वृहद उद्योग

17. जल संभरण प्रबंधन क्या है?

उत्तर – जल संभरण प्रबंधन-

     सतही एवं भूमिगत जल संसाधनों का दक्ष प्रबंधन, जल संभरण प्रबंधन है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा-पोषित क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के सतत् पोषणीय विकास के द्वारा कृषि की उत्पादकता एवं उत्पादन को बढ़ाना है।

18 . भारत के चार लौह-अयस्क उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए।

उत्तर – भारत के चार लौह-अयस्क उत्पादक राज्य हैं-

(क) गोवा 

(ख) छत्तीसगढ़ 

(ग) मध्य प्रदेश 

(घ) कर्नाटक 

(च) झारखंड 

(ज) उड़ीसा (कोई चार)

19. निवल बोया गया क्षेत्र तथा सकल बोया गया क्षेत्र में अंतर स्पष्ट करें

उत्तर – निबल बोया गया क्षेत्र तथा सकल बोया गया क्षेत्र में अंतर- 

निबल बोया गया क्षेत्र- भू-उपयोग के अंतर्गत वह भूमि जिस पर फसलें उगाई व काटी जाती है, निबल बोया गया क्षेत्र कहलाता है।

सकल बोया गया क्षेत्र- जोते गए क्षेत्र में बोया गया शुद्ध क्षेत्र तथा बोए क्षेत्र शुद्ध क्षेत्र का वह भाग जिसका उपयोग वर्ष में एक से अधिक बार किया गया दोनों शामिल है।

20. ध्वनि प्रदूषण के चार स्रोतों का उल्लेख करें।

उत्तर – ध्वनि प्रदूषण के चार स्रोत है-

(i) मशीनीकृत निर्माण

(ii) तीव्र चालित मोटरवाहन 

(iii) वायुयान 

(iv) विविध उद्योग



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Long Answer Type Questions

प्रश्न संख्या 21 से 26 दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। 3 x 5 = 15

Question Nos. 21 to 26 are Long Answer Type. Answer any three questions. Each question carries 5 marks. 3 x 5-15

21. चलवासी पशुचारण और व्यापारिक पशुपालन में अंतर कीजिए।

उत्तर- चलवासी पशुचारण कृषि पशु आधारित जीवन-निर्वाह कृषि है। इसमें कृषकों का अस्थायी निवास होता है। पशु ही कृषकों की संपत्ति होते हैं। पशुओं के साथ वे एक स्थान से दूसरे स्थान चारागाह एवं पानी की उपलब्धता के लिए स्थानांतरित होते रहते है। पशु उत्पाद का उपयोग निजी कार्य के लिए किया जाता है। इस प्रकार की कृषि मसाई, बंटू, खिरगीज, लैप इत्यादि जनजातियों द्वारा किया जाता रहा है। परंतु अब इन सभी ने स्थायी जीवन अपना लिया है।

     दूसरी ओर, वाणिज्यिक पशुपालन तुलनात्मक रूप से अधिक व्यवस्थित, स्थायी एवं पूँजी प्रधान कृषि है। यह कृषि पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित है। यह एक ऐसी कृषि प्रकार है जिसमें केवल एक ही प्रकार के पशु का पालन वैज्ञानिक ढंग से किया जाता है। इन पशुओं से प्राप्त उत्पाद दुग्ध एवं मांस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेज जाता है। विश्व स्तर पर अमेरिका, उरुग्वे, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड में इस प्रकार की कृषि की जाती है।

22. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्वेज नहर मार्ग के महत्व का वर्णन कीजिए।

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय नहर विश्व की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण जहाजी नहर है जो भूमध्यसागर को लाल सागर होते हुए अरब सागर से जोड़ने का काम करती है। 160 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण कार्य 1869 में पूरा हुआ। यहाँ से प्रतिदिन लगभग 100 जहाज गुजरते है। यहाँ से जहाजों को गुजरने से 10 से 12 घण्टे का समय लगता है। मिस्र सरकार के नियंत्रण वाले इस नहर के भूमध्यसागर तट पर पोर्ट सईद और लाल सागर तट पर स्वेज बंदरगाह की स्थिति है।

    स्वेज नहर व्यापारिक दृष्टि से यूरोप के विकसित एवं एशिया के विकासशील देशों के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है। वास्तव में यह नहर विश्व के मध्य से होकर गुजरती है। परिणामस्वरूप इससे यूरोपीय देश, पूर्वी अफ्रीकी देश, दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश लाभान्वित है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लगभग 20% भाग इस नहर मार्ग से संपादित होता है। यही नहीं, इस नहर के बन जाने से कई देशों के मध्य दूरी में काफी कमी आई है। इस नहर मार्ग से यूरोप को पेट्रोलियम, चाय, कपास, रबड़, टीन, खजूर, रेशम सागौन, मसाला, तंबाकू, ऊन, गेहूँ, मांस तथा फल और एशिया को वस्त्र, रसायन, मशीनरी, कागज, मोटरकार तथा उर्वरक की आपूर्ति होती है।

23. विकासशील देशों ने नगरीय बस्तियों  की समस्याओं की विवेचना कीजिए।

उत्तर- नगरीकरण विकास का सूचक माना जाता है। परिणामस्वरूप विश्व के सभी देशों तथा विकसित एवं विकासशील देशों में नगरों का वितरण भिन्न रूपों में पाया जाता है। विकसित देशों में नगरीकरण सुविधाएँ बढ़ी है जबकि विकासशील देशों में समस्याएँ बढ़ी है। छोटे-छोटे कस्बों एवं क्षेत्रों से कार्यकारी जनसंख्या का पलायन हो रहा है। रोजगार के ज्यादा अवसर बड़े-बड़े शहरों तक सीमित है। वृहत आकार की जनसंख्या में अकुशल, अर्द्धकुशल एवं अनुत्पादकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अकुशल, अर्द्धकुशल श्रमिकों को छोटे स्तर पर काम मिलने से उनका जीवन स्तर निम्न स्तर का होता है। यहाँ कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक बुराइयाँ जन्म ले रही है। यहाँ का लिंगानुपात बिगड़ रहा है। अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। पर्यावरणीय समस्याएँ बढ़ती जा रही है तथा यातायात संबंधी समस्याएँ भी बढ़ती जा रही है।

24. भारत मे धान का उत्पाद एवं वितरण का विवरण दें।

उत्तर – चावल भारत का प्रमुख खाद्य फसल है। जो धान की भूसी को हटाकर प्राप्त किया जाता है। चावल उत्पादन में भारत का विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान है। इसकी खेती कुल बोए गए क्षेत्र के लगभग 25% भाग पर की जाती है। धान की खेती के लिए उपलब्ध आवश्यक भौगोलिक सुविधाओं को देखते हुए इसकी कृषि उत्तरी भारत के मैदानों, तटीय मैदानों, हिमालय की घाटी तथा प्रायद्वीपीय भारत में की जाती है। 

       उत्पादन की दृष्टि से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा राज्य मुख्य है। पश्चिम बंगाल में धान की तीन फसलें उगाई जाती है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। पंजाब एवं हरियाणा चावल के परंपरागत उत्पादक राज्य नहीं है। हरित क्रांति के बाद 1970 से यहाँ के सिंचित क्षेत्रों से चावल की कृषि प्रारंभ की गई है। 1951 में चावल का उत्पादन देश में 211 टन था जो 1961 से 346, 1971 में 422, 1981 में 536, 1991 में 743 तथा 2001 में 850 लाख टन हो गया। 2008 में इसका उत्पादन 1000 टन तक पहुँच गया। यानी हरित क्रांति के बाद विशेषकर 1970 के बाद से देश में चावल का उत्पादन प्रतिवर्ष बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से सिंचाई सुविधाओं में विस्तार के कारण चावल का उत्पादन बढ़ा है।

25. ऊर्जा के अपारंपरिक स्रोतों की विवेचना कीजिए।

उत्तर- ऊर्जा के परंपरागत स्रोतों की कमी तथा ऊर्जा के बढ़ते उपयोग एवं मांग को देखते हुए गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत या साधन अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। अपरंपरागत ऊर्जा के स्रोत में मुख्य है- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय उर्जा और बायोगैस।

सौर ऊर्जा- 

     एक उष्णकटिबंधीय होने के कारण भारत में सौर ऊर्जा के विकास की असीम संभावनाएँ है। कुछ अंशों में इसका उपयोग किया जाने लगा है। गुजरात में भुज के निकट इसका सबसे बड़ा उत्पादन संयंत्र लगाया गया है। 

पवन ऊर्जा- 

    भारत में पवन ऊर्जा के विकास की असीम संभावनाएँ हैं। देश के तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र तथा लक्षद्वीप में इसके विकास की पूरी संभावनाएँ मौजूद है। एशिया का सबसे बड़ा ऊर्जा संयंत्र गुजरात के लांबा में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु के नागरकोइल से मदुरई तक इसके विकास की संभावनाएँ हैं।

ज्वारीय ऊर्जा- 

     ज्वारीय ऊर्जा के अंतर्गत समुद्री तरंगों, लहरों के प्रयोग विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है। भारत में कच्छ की खाड़ी में विद्युत उत्पादन करने की दशाएँ मौजूद है जबकि भूतापीय उर्जा के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश और लद्धाख में  संभावनाएँ मौजूद है। भारत जैसे ग्रामीण परिवेश वाले देश में बायोगैस के विकास की संभावनाएँ मौजूद हैं। भारत के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बायोगैस संयंत्र लगाए जा चुके हैं।

26. भारत का मानचित्र बनाइये और निम्नलिखित को प्रदर्शित कीजिए:

(A) उदयपुर

(B) शिमला

(C) भुवनेश्वर 

(D) हैदराबाद

(E) नर्मदा नदी।


Read More:-

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

(खण्ड 1: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत)

Part 1: Principal of Human Geography
बिहा बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर
(खण्ड 2: भारत- लोग और अर्थव्यवस्था)
Part 2: India- People and Economy

PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER सम्पूर्ण हल सहित (बिहार बोर्ड भूगोल 12वीं कक्षा)

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2022, भूगोल का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र /Intermediate Annual Examination -2022, Geography WithTotal Solution Paper

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2022, भूगोल(ऐच्छिक) का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र

(Intermediate Annual Examination -2022, Geography With Total Solution Paper)


इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2022, भूगोल(ऐच्छिक) का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्
 
खंड -अ/Section -A
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
1.पर्वतों पर किस प्रकार की बस्तियाँ पाई जाती है?
(A) वृत्ताकार 
(B) सीढ़ीनुमा 
(C) आयताकार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) सीढ़ीनुमा
2. शेंटी टाउन का संबंध है-
(A) महानगर से
(B) गंदी बस्ती से
(C) जुड़वा नगर से
(D) तटीय नगर से
उत्तर – (B) गंदी बस्ती से
3. धनबाद प्रसिद्ध है
(A) कोयला के लिए
(B) राजधानी के लिए
(C) पर्यटन के लिए
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (A) कोयला के लिए
4. मिलियन सिटी की जनसंख्या होती है-
(A) एक लाख से कम
(B) पाँच लाख से कम
(C) दस लाख से अधिक
(D) दस लाख से कम
उत्तर – (C) दस लाख से अधिक
5. फेब्रे संबंधित है-
(A) नियतिवाद से
(B) संभववाद से
(C) मानवतावाद से
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर -(B) संभववाद से
6. सिक्किम की राजधानी है
(A) शिलांग
(B) इंफाल
(C) पटना
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं
7. धारावी मलिन बस्ती कहाँ है?
(A) मुंबई
(B) कोलकाता
(C) दिल्ली
(D) चेन्नई
उत्तर -(A) मुंबई
8. किस देश में सेंट जॉन से बैंकुवर के बीच महामार्ग है?
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) भारत
(D) कनाडा
उत्तर -(D) कनाडा
9. एयर इंडिया संबंधित है
(A) इंटरनेट से
(B) उपग्रह से
(C) वायु मार्ग से
(D) महामार्ग से
उत्तर – (C) वायुमार्ग से
10. यूरोपीय संघ का मुख्यालय किस देश में है?
(A) रूस
(B) बेल्जियम
(C) जर्मनी
(D) कनाडा
उत्तर – (B) बेल्जियम
11. निम्न में से किस संघ का मुख्यालय काठमांडू में अवस्थित है
(A) ओपेक
(B) दक्षेस
(C) आसियान
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (B) दक्षेस
12. कारवाड़ पतन है
(A) बिहार में
(B) पश्चिम बंगाल में
(C) कर्नाटक में
(D) गुजरात में
उत्तर – (C) कर्नाटक में
13. ओपेक संबंधित है
(A) कपास निर्यात से
(B) तांबा निर्यात से
(C) पेट्रोलियम निर्यात से
(D) चीनी निर्यात से
उत्तर – (C) पेट्रोलियम निर्यात से
14. माराकाइबो पतन संबंधित है –
(A) वेनेजुएला से
(B) भारत से
(C) ऑस्ट्रेलिया से
(D) रूस से
उत्तर -(A) वेनेजुएला से
15. सलाया-मथुरा पाइपलाइन का सलाया अवस्थित है
(A) बिहार में
(B) पंजाब में
(C) गुजरात में
(D) तमिलनाडु में
उत्तर – (C) गुजरात में
16. वाल्लामकाली (नौका दौड़) संबंधित है –
(A) केरल से
(B) बिहार
(C) गुजरात से
(D) असम से
उत्तर – (A) केरल से
17. वेस्ट सेंट्रल रेलमंडल का मुख्यालय है?
(A) हाजीपुर
(B) जबलपुर
(C) चेन्नई
(D) गाँधीनगर
उत्तर – (B) जबलपुर
18. भरमौर जनजातीय क्षेत्र से संबंधित है?
(A) गद्दी से
(B) मसाई से
(C) बेंदा से
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) गद्दी से
19. अलापुझा औद्योगिक केंद्र किस राज्य में अवस्थित है?
(A) बिहार
(B) सिक्किम
(C) त्रिपुरा
(D) केरल
उत्तर – (D) केरल
20. पायकारा जलविद्युत परियोजना है
(A) तमिलनाडु में
(B) पंजाब में
(C) असम में
(D) मणिपुर में
उत्तर – (A) तमिलनाडु में
21. हुबली सूती वस्त्र केंद्र कहाँ है?
(A) कर्नाटक
(B) पश्चिम बंगाल
(C) बिहार
(D) हरियाणा
उत्तर -(A) कर्नाटक
22. अरेबिका संबंधित है
(A) चाय से
(B) कॉफी से
(C) गन्ना से
(D) धान से
उत्तर -(B) कॉफी से
23. निम्न में से कौन जूट उत्पादक राज्य है?
(A) तमिलनाडु
(B) कर्नाटक
(C) असम
(D) पंजाब
उत्तर – (C) असम
24. मेरठ महानगरीय शहर किस राज्य में अवस्थित है?
(A) बिहार
(B) राजस्थान
(C) केरल
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (D) उत्तर प्रदेश
25. नीरू-मीरू संबंधित है
(A) जल संभर प्रबंधन से
(B) सिंचाई प्रबंधन से
(C) प्रदूषण प्रबंधन से
(D) पर्यावरण प्रबंधन से
उत्तर – (A) जल संभर प्रबंधन से
26. लूनी नदी के प्रवाह की दिशा है
(A) पूर्वी
(B) पश्चिमी
(C) दक्षिणी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) दक्षिणी
27. रानीगंज प्रसिद्ध है
(A) ताँबा के लिए
(B) कोयला के लिए
(C) हीरा के लिए
(D) यूरेनियम के लिए
उत्तर -(B) कोयला के लिए
28. पानीपत तेलशोधन केंद्र किस राज्य में अवस्थित है?
(A) हरियाणा
(B) बिहार
(C) केरल
(D) असम
उत्तर -(A) हरियाणा
29. निम्न पुस्तकों में कौन हम्बोल्ट द्वारा  लिखित है?
(A) ऑस्ट्रेलिया का भूगोल
(B) कॉसमास
(C) जनसंख्या भूगोल
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (B) कॉसमास
30. निम्न में से कौन मानव भूगोल से संबंधित नहीं है?
(A) प्रत्यक्षवाद
(B) संभववाद
(C) समुद्र विज्ञान
(D) मानववाद
उत्तर – (C) समुद्र विज्ञान
31. मसाई जनजाति संबंधित है
(A) आस्ट्रेलिया से
(B) यूरोप से
(C) अंटार्कटिका से
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं
32. आयु-लिंग पिरामिड का संबंध है
(A) जनसंख्या घनत्व से
(B) पुरुष एवं महिला जनसंख्या से
(C) जनसंख्या साक्षरता से
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) पुरुष एवं महिला जनसंख्या से
33. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या का घनत्व है
(A) 815
(B) 382
(C) 215
(D) 940
उत्तर – (B) 382
34. निम्नलिखित में कौन मानव विकास सूचकांक से संबंधित है?
(A) मनमोहन सिंह
(B) सुचित्रा सेन 
(C) महबूब उल हक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) महबूब उल हक
35. निम्नलिखित देशों में किस में प्रसन्नता को प्रगति का माप माना गया है?
(A) भूटान
(B) भारत
(C) क्यूबा
(D) रूस
उत्तर – (A) भूटान
36. विजाग का सम्बंध है 
(A) सूती वस्त्र उद्योग से 
(B) लौह-इस्पात उद्योग से
(C) चीनी उद्योग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर -(B) लौह-इस्पात उद्योग से
37. बुंदेलखंड प्रदेश में किस प्रकार की बस्तियाँ पायी जाती है?
(A)  पल्ली बस्तियाँ
(B)  गुच्छित बस्तियाँ
(C) प्रविकीर्ण बस्तियाँ
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (C) प्रविकीर्ण बस्तियाँ
38. निम्न में उत्तर भारत में अवस्थित नगर है
(A) पुणे
(B) चेन्नई
(C) कोचिंग
(D) आगरा
उत्तर -(D) आगरा
39. गाजियाबाद एक उदाहरण है
(A) प्राचीन नगर का
(B) सेटेलाइट अनुषंगी नगर का
(C) मध्यकालीन नगर
(D) आधुनिक नगर का
उत्तर – (B) सेटेलाइट अनुषंगी नगर का
40. ज्वार उत्पादन में अग्रणी राज्य है
(A) महाराष्ट्र
(B) ओडिशा
(C) गोवा
(D) मेघालय
उत्तर – (A) महाराष्ट्र
41. हरित क्रांति में किस फसल का सर्वाधिक उत्पादन था?
(A) सोयाबीन
(B) चना
(C) गेहूँ
(D) कपास
उत्तर -(C) गेहूँ
42. भारत में चाय की खेती कहाँ से आरंभ हुई?
(A) ब्रह्मपुत्र घाटी
(B) नीलगिरी
(C) डालमा हिल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर -(A) ब्रह्मपुत्र घाटी
43. टोकरी बनाना किस आर्थिक क्रियाकलाप का उदाहरण है?
(A) प्राथमिक
(B) द्वितीयक
(C) तृतीयक
(D) पंचम
उत्तर – (A) प्राथमिक
44. नागासाकी उदाहरण है
(A) तेल पत्तन का
(B) मत्स्य पत्तन का
(C) आंत्रेपो पत्तन का
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) मत्स्य पत्तन का
45. गैरिसन नगर का संबंध है
(A) छावनी से
(B) व्यापार से
(C) तट से
(D) इनमें से सभी से
उत्तर – (A) छावनी से
46. पेरिस और लंदन शहर को जोड़ने वाली सुरंग है
(A) चैनल टनल
(B) सेटेलाइट टनल
(C) पोस्टल टनल
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (A) चैनल टनल
47. सर्वाधिक प्रदूषण मिलता है
(A) सन्नगर में
(B) मलिन बस्ती में
(C) महानगर में
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) मलिन बस्ती में
48. कुलगार्डी किस देश में अवस्थित है?
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) भारत
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) कनाडा
उत्तर – (C) ऑस्ट्रेलिया
49. रेखिए नगर का विकास होता है
(A) नदी के सहारे
(B) झील के सहारे
(C) पर्वतों पर
(D) मैदान में
उत्तर -(A) नदी के सहारे
50. निम्न में से कौन कालाहारी मरुस्थल की जनजाति है?
(A) बुशमैन
(B) रोका
(C) मसाई
(D) सोमांग
उत्तर – (A) बुशमैन
51. निम्न में से कौन एकल कृषि का उत्पाद है?
(A) रबड़
(B) केला
(C) चाय
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (B) केला
52. निम्नलिखित में कौन रूस में अवस्थित है?
(A) टोकियो
(B) तुला
(C) शंघाई
(D) ऐसेन
उत्तर – (B) तुला
53. ऐसेन अवस्थित है
(A) जर्मनी में
(B) भारत में
(C) ऑस्ट्रेलिया में
(D) अफ्रीका
उत्तर – (A) जर्मनी में
54. कौन पेशागत कॉलर का रंग नहीं है?
(A) लाल
(B) नीला
(C) काला
(D) गुलाबी
उत्तर – (C) काला
55. निम्न में से कौन पेशेवर सेवाओं से संबंधित है?
(A) वकील
(B) नाई
(C) धोबी
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
56. किस मार्ग का उपयोग अर्जेंटीना एवं यूरोप के बीच व्यापार के लिए होता है?
(A) उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग
(B) स्वेज मार्ग
(C) पनामा मार्ग
(D) केप मार्ग
उत्तर – (D) केप मार्ग
57. भद्रावती का संबंध है
(A) लौह-इस्पात से
(B) सूती-वस्त्र से
(C) पेट्रो-रसायन से
(D) बंदरगाह से
उत्तर – (A) लौह-इस्पात से
58. किस पतन को स्वेज मार्ग का लाभ प्राप्त है?
(A) कोच्चि
(B) कोलकाता
(C) चेन्नई
(D) पोर्ट ब्लेयर
उत्तर – (A) कोच्चि
59. निम्न नगरों में कौन गुजरात में अवस्थित नहीं है?
(A) सूरत
(B) नासिक
(C) राजकोट
(D) कांडला
उत्तर – (B) नासिक
60. भारत के जल संसाधन से जुड़ी समस्या है
(A) वितरण
(B) उपलब्धता
(C) संरक्षण
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
61. निम्न में से कौन लौह अयस्क खान छत्तीसगढ़ में है?
(A) नोआमुंडी
(B) किरीबुरू
(C) बैलाडीला
(D) बदामपहाड़
उत्तर – (C) बैलाडीला
62. निम्न में से कौन रेडियो सक्रिय खनिज है?
(A) यूरेनियम
(B) थोरियम
(C) जिरकोनियम
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
63. सिंदरी प्रसिद्ध है
(A) उर्वरक कारखाना के लिए
(B) नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र के लिए
(C) सूती वस्त्र उद्योग के लिए
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) उर्वरक कारखाना के लिए
64. निम्न में से कौन भूमि-निम्नीकरण का कारण है?
(A) भू-क्षारता
(B) मृदा अपरदन
(C) जल जमाव
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
65. पंचपटमाली खान किस खनिज से संबंधित है?
(A) सोना
(B) बॉक्साइट
(C) यूरेनियम
(D) पेट्रोलियम
उत्तर – (B) बॉक्साइट
66. कोरोना बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित होती है
(A) स्वसन तंत्र
(B) तंत्रिका तंत्र
(C) रक्त संचार तंत्र
(D) उत्सर्जन तंत्र
उत्तर – (A) स्वसन तंत्र
67. डेसीबल मापन इकाई है
(A) जल प्रदूषण की
(B) वायु प्रदूषण की
(C) भू-प्रदूषण की
(D) ध्वनि प्रदूषण की
उत्तर – (B) ध्वनि प्रदूषण की
68. निम्न में से कौन जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह कहलाता है?
(A) मार्मागाओ
(B) मंगलोर
(C) न्हवा शेवा
(D) कोलकाता
उत्तर – (C) न्हवा शेवा
69. पारादीप पतन किस नदी के डेल्टा पर स्थित है?
(A) गंगा
(B) महानदी
(C) कावेरी
(D) नर्मदा
उत्तर – (B) महानदी
70. मुक्त आकाश नीति लागू की गई
(A) 1992 में
(B) 1972 में
(C) 2011 में
(D) 2021 में

उत्तर- (A) 1992 में



खंड- ब /Section- B 

Short Answer Type 2uestions

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न संख्या 1 से 20 लघु उत्तरीय हैं । किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

10 x 2 = 20

Question Nos. 1 to 20 are Short Answer Type. Answer any 10 questions. Each question carries 2 marks.

10 x 2 = 20

1. सतत् पोषणीय विकास क्या है?
उत्तर- सतत् पोषणीय विकास- भावी पीढ़ी के पोषण की आवश्यकता को ध्यान में रखकर वर्तमान पीढ़ी द्वारा पर्यावरण को बिना क्षति पहुँचाए विकास करना, सतत् पोषणीय विकास कहलाता है।
 
2. भारत के कुछ प्रमुख आयात उत्पादों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत के प्रमुख आयात उत्पाद – भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत कई वस्तुओं का आयात किया जाता है। इनमें प्रमुख उत्पाद शामिल है- सोना, खनिज तेल, कीमती रत्न, मोती, उर्वरक, रसायन, कृत्रिम रोल, पेट्रोलियम उत्पाद इत्यादि।
 
3. स्थिर जनसंख्या से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर- स्थिर जनसँख्या- जब किसी देश में जन्म दर एवं मृत्यु दर लगभग समान हो जाता है तब वहाँ की जनसंख्या वृद्धि स्थिर हो जाती है, इसे ही स्थिर जनसंख्या कहा जाता है।
 
4. साक्षरता को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- साक्षरता- भारत में 7 वर्ष एवं इससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जो किसी भी भाषा में दैनिक उपयोग की बातों को लिखना-पढ़ना जानता है और इसकी समझ रखता है, साक्षर व्यक्ति कहलाता है। इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
5. सवारी पतन क्या है? कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर- सवारी पतन- वैसे पतन जिनका मुख्य कार्य सवारियों को चढ़ाना एवं उतारना होता है, सवारी पतन कहलाता है। उदाहरण- मुंबई, लंदन, न्यूयार्क आदि (कोई दो)
 
6. भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रमुख अवधियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रमुख अवधियाँ-
     भारत में जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख अवधियाँ 1901 से 2011 तक इस प्रकार है-
(क) 1901 -1921 तक – धीमी जनसंख्या वृद्धि वाली अवधि
(ख) 1921 -1951 तक – निरंतर जनसंख्या वृद्धि वाली अवधि
(ग) 1951 -1981 तक- विस्फोटक जनसंख्या वृद्धि वाली अवधि
(घ) 1981 -2011 तक- घटती जनसंख्या वृद्धि वाली अवधि
 
7. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवास के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवास – जब व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह अपने मूल स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर कानूनी रूप से स्थायी अथवा अस्थायी रूप से बस जाता है तब इसे प्रवास कहा जाता है। ऐसा प्रवास जब देश के अंदर होता है तब इसे राष्ट्रीय प्रवास कहा जाता है और जब ऐसा प्रवास दो या अधिक देशों के बीच होता है तब इसे अंतरराष्ट्रीय प्रवास कहा जाता है।
 
8. अधिवास क्या है? इसके प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- अधिवास एवं इसके प्रमुख प्रकार – विभिन्न परिवारों के समूह को एक स्थान पर बसने को अधिवास कहा जाता है। कार्यों के आधार पर मानवीय अधिवास को दो प्रमुख भागों में बाँटा जाता है-
(क) ग्रामीण अधिवास और
(ख) नगरीय अधिवास
 
9. सामूहिक कृषि कैसे की जाती है?
उत्तर- सामूहिक कृषि- सामूहिक कृषि के तहत जोत का स्वामित्व अनेक व्यक्तियों के पास होता है। इसमें उत्पादन सामूहिक श्रम पर आधारित होता है। समूह के सभी सदस्य मिलकर पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार कार्य करते हैं।
 
10. औद्योगिक बस्ती किसे कहा जाता है?
उत्तर- औधोगिक बस्ती- ऐसी बस्ती जहाँ शोध एवं विकास के साथ उत्पादन का काम भी किया जाता है, औद्योगिक बस्ती कहलाता है। ऐसी बस्तियाँ नगरों के बाहर और अंदर विकसित होते हैं।
11. बेंदा समाज में वनों को क्या कहा जाता है?
उत्तर- बेंदा के समाज में वनों को पेंडा कहा जाता है।
12. जैव तकनीक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- जैव तकनीक- किसी विशेष प्रकार के पदार्थों अथवा उत्पादों को बनाने या विकसित करने में जब जीवों या जीवित प्रणालियों का उपयोग किया जाता है, तब इस प्रणाली को जैव तकनीक कहा जाता है।
13.  बाह्यस्रोतीकरण क्या है?
उत्तर- बाह्यस्रोतीकरण- दक्षता को बढ़ाने और कीमत को घटाने के लिए बाहर से किसी कंपनी अथवा व्यक्तियों के समूह से काम लेना बाह्यस्रोतीकरण कहलाता है।
 
14. सड़क परिवहन की किन्हीं दो समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- सड़क परिवहन की दो समस्याएँ- सड़क परिवहन की दो मुख्य समस्याएँ हैं-
(क) वर्षा ऋतु के दौरान कच्ची सड़कों पर चलना एवं वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। 
(ख) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें बाढ़ से बार-बार टूट जाती है।
(ग) पर्वतीय एवं पठारी भागों में सड़क निर्माण कठिन होता है।
(घ) मरुस्थल के बालुई क्षेत्रों में सड़क निर्माण कठिन होता है। (कोई दो)
15. जन्म दर क्या है?
उत्तर- जन्म दर- किसी एक वर्ष के दौरान प्रति एक हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए गए जीवित बच्चों की संख्या को जन्म दर कहा जाता है।
 
16. अपकर्ष कारक क्या है?
उत्तर- अपकर्ष कारक- वैसे कारक जो जनसंख्या को अपनी ओर आकर्षित करते हैं अथवा किसी स्थान पर बसने के लिए लोगों को आकर्षित करते हैं, अपकर्ष कारक कहलाते हैं। 
  शहरीकरण, औद्योगीकरण, खनिजों की उपलब्धता, शैक्षणिक सुविधाएँ, तृतीयक एवं अन्य प्राथमिक कार्यों की उपलब्धता प्रमुख अपकर्ष कारक है।
 
17. भारत की किन्ही चार खरीफ फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर – भारत की खरीफ फसलें- खरीफ की चार प्रमुख फसलें हैं- धान, कपास, अरहर, बाजरा, मूंगफली, ज्वार इत्यादि (कोई चार)
 
18. जल संरक्षण के लिए किन्हीं चार विधियों का सुझाव दीजिए।
उत्तर – जल संरक्षण संबंधित चार सुझाव-
     जल अभाव की स्थिति से निपटने के लिए जल संरक्षण जरूरी है। जल संरक्षण संबंधी चार सुझाव निम्नलिखित है-
(क) जल की बर्बादी रोकने हेतु जन जागरूकता पैदा करना 
(ख) वर्षा जल संग्रह करना 
(ग) छत वर्षा जल संग्रह करना 
(घ) जल के अति शोषण पर रोक लगाना
(च)  नदियों पर बाँध बनाना 
(छ) बॉस ड्रिप सिंचाई को प्रचलित करना (कोई चार)
 
19. भारत के चार अभ्रक उत्पादक क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- भारत के चार अभ्रक उत्पादक क्षेत्र – भारत के अभ्रक उत्पादक चार क्षेत्रों में शामिल है- झारखंड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल (कोई चार)
 
20. पेट्रो-रसायन उद्योग का आधार क्या है?

उत्तर- पेट्रो रसायन उद्योग का आधार- पेट्रो रसायन उद्योग का आधार पेट्रोलियम से प्राप्त रसायन उत्पाद है।



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Long Answer Type Questions

प्रश्न संख्या 21 से 26 दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

3 x 5 = 15

Question Nos. 21 to 26 are Long Answer Type. Answer any three questions. Each question carries 5 marks. 3 x 5-15

21. यूरोप के किसी एक जलमार्ग का विवरण दीजिए।
उत्तर- यूरोप में नदियों के जाल के कारण कई जलमार्ग विकसित है। इनमें राईन जलमार्ग प्रमुख है। राईन नदी स्विट्जरलैंड से फ्रांस की पूर्वी सीमा होती हुई जर्मनी और नीदरलैंड्स तक बहती है। राईन नदी पर विकसित यह जलमार्ग अटलांटिक महासागर से मिलती है। बेसल से रोटरडम तक इसकी लंबाई 700 किलोमीटर है। समुद्री जहाज इनमें कोलोन तक जाता है। रूर नदी भी इस जलमार्ग से जुड़ा है। फलत: यह पूरा बेसिन आर्थिक रूप से समृद्ध है। राईन के तट पर ड्यूसेलडर्फ क्षेत्र की औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों की जान है। रूर के दक्षिण का जलमार्ग विश्व का सबसे व्यस्त जलमार्ग माना जाता है। राईन जलमार्ग के कारण फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड जैसे कई अन्य औद्योगिक एवं व्यापारिक देशों का सम्पर्क अटलांटिक से सीधे हो गया है।
 
22. कृषि कार्य को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- कृषि एक प्राथमिक क्रिया है जो विश्व स्तर पर की जाती है। इसमें फसलों का उत्पादन कई कारकों पर निर्भर करता है। कृषि कार्य करने के लिए कई कारक सहायक के रूप में कार्य करते हैं। कृषि कार्य को प्रभावित करने वाले कारकों में प्रमुख है:-
(i) भूमि- भूमि की दृष्टि से समतल मैदानी भागों में कृषि करना सरल होता है। इसके विपरीत पर्वतीय एवं पठारी भागों में कृषि करना तुलनात्मक रूप से कठिन होता है।
(ii) जलवायु- फसल विशेष के लिए विशिष्ट प्रकार के जलवायु की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए उष्ण कटिबंधीय, शीतोष्ण कटिबंधीय, शुष्क जलवायु क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं।
(iii) वर्षा- फसलों की वृद्धि के लिए नमी की आवश्यकता होती है। जैसे – धान की फसल और गेहूँ की फसलों के लिये नमी की अलग मात्रा की जरूरत होती है। अधिक पानी में मटर की फसल गल जाती है जबकि मोटा अनाज के लिए शुष्क मौसम सहायक होती है। 
(iv) मृदा- विभिन्न प्रकार की मृदा के भौतिक एवं रासायनिक गुणों में अंतर का असर फसलों के उत्पादन पर पड़ता है।
   इसके अलावा उच्चावच एवं सामाजिक-आर्थिक कारकों का भी कृषि पर असर होता है।
 
23. आकृति के आधार पर ग्रामीण अधिवासों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर- आकृति के आधार पर ग्रामीण अधिवासों के प्रमुख वर्ग है- 
(i) रेखीय अधिवास- सड़कों, नदियों, रेलमार्गों,  नहरों के सहारे विकसित अधिवासों की आकृति रेखीय होती है। 
(ii) चौकपट्टी अधिवास- जब सड़कें समकोण पर मिलती है तब ऐसी स्थिति में गलियाँ एवं सड़कें लम्बवत तथा समानांतर होती है। ऐसी दशा में विकसित अधिवास चौकपट्टी आकृति का विकसित होता है। 
(iv) अरीय अधिवास- जब अधिवास के बीच झील, तालाब, बाजार या कुआँ की स्थिति हो तथा यहाँ से कई सड़कें बाहर जाती है या बाहर से अंदर की ओर आती है तब विकसित अधिवास की आकृति अरीय हो जाती है। 
(iv) वृत्ताकार अधिवास- झील, तालाब, बाजार या कुआँ के  चारों तरफ विकसित अधिवास की आकृति वृत्ताकार हो जाती है। 
(v) सीढ़ीनुमा अधिवास- पर्वतीय ढालों के सहारे विकसित अधिवास की आकृति विभिन्न ऊंचाइयों के कारण सीढ़ीनुमा आकृति ले लेता है। 
(vi) तीर अधिवास- अंतरिप के सिर पर या नदी के नुकीले मोड़ पर बसे अधिवास तीर आकृति का विकसित होता है।
 
24. प्रवास के सामाजिक-जनांकिकीय परिणामों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- प्रवास के कई विभिन्न परिणाम है। प्रवास के कारण विभिन्न भागों में लोगों के भी बिखराव होने से सांस्कृतिक एकता सुदृढ़ होती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के प्रवास के कारण ग्रामीण आबादी विशेषकर पुरुष आबादी घटती जा रही है जबकि शहरी आबादी बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग के प्रवास के कारण लिंगानुपात, आयु-संरचना एवं शिक्षित वर्ग की संख्या में गंभीर असंतुलन उत्पन्न हो गया है। 
     सामाजिक दृष्टि से कुशल युवा वर्ग के प्रवास के कारण आधुनिक एवं तकनीकी विचारों का वितरण एवं प्रचार-प्रसार होता है। शिक्षित महिलाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास से साक्षरता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। नौकरी करने वाले लोगों के नगर से गांव में प्रवास से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ी है। इसके कारण पुरुष एवं महिलाओं के बीच का अंतर कम होता जा रहा है तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को इससे बल मिला है। इन सबसे समाज प्रगति करता जा रहा है।
25. भारत के पेट्रोलियम संसाधन का विवरण दीजिए।
उत्तर- पेट्रोलियम एक ऐसा अकार्बनिक तरल पदार्थ है जो भारत के टर्शियरी युग के चट्टानों में पाया जाता है। भारत में लगभग 14 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल के 16 अरब टन भंडार है। देश में पहली बार असम के डिगबोई क्षेत्र में पेट्रोलियम का पता चला था 19850-51 में भारत में कच्चे तेल का कुल उत्पादन 3 लाख टन था जो 2020 में बढ़कर 32 लाख टन हो गया। भारत में पेट्रोलियम उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों में असम क्षेत्र, गुजरात क्षेत्र एवं मुंबई हाई शामिल है।
                 
      असम क्षेत्र के अंतर्गत डिगबोई, नाहरकटिया, हुगरीजन, मोरान , गुजरात क्षेत्र में अंकलेश्वर, कलोल, कोसंबा, लुनेज, मेहसाना प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र है। मुंबई हाई अरब सागर में स्थित भारत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है।  इसके अलावा गोदावरी और कावेरी नदी बेसिन में भी पेट्रोलियम पाया जाता है। भारत के कुल पेट्रोलियम उत्पादन का 63% मुंबई हाई क्षेत्र से, 18% गुजरात क्षेत्र से तथा 16% असम क्षेत्र से प्राप्त होता है। देश में कुल 18 प्रमुख तेल शोधनशालाओं में कच्चे तेल का परिष्करण किया जाता है।
26. भारत का मानचित्र बनाइए और निम्नलिखित को प्रदर्शित कीजिए :
(A)पटना 
(B)चेन्नई 
(C) गंगा नदी 
(D) जमशेदपुर 
(E) मुंबई
 उत्तर –


Read More:-

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

(खण्ड 1: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत)

Part 1: Principal of Human Geography
बिहा बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर
(खण्ड 2: भारत- लोग और अर्थव्यवस्था)
Part 2: India- People and Economy

PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER सम्पूर्ण हल सहित (बिहार बोर्ड भूगोल 12वीं कक्षा)

10. एशिया के जनसंख्या वृद्धि एवं वितरण / Population growth and Distribution of Asia

10. एशिया के जनसंख्या वृद्धि एवं वितरण

(Population Growth and Distribution of Asia)


एशिया के जनसंख्या वृद्धि एवं वितरण⇒एशिया के जनसंख्या

प्रश्न प्रारूप

1. एशिया महाद्वीप की जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

(Describe the factors which effects the distribution of population of Asia.) Or, 

एशिया में जनसंख्या के असमान वितरण के कारणों का वर्णन कीजिए।

 उत्तर – एशिया महाद्वीप में जनसंख्या की अधिकता के साथ-साथ जनसंख्या का वितरण बड़ा असमान है। प्रसिद्ध विद्वान क्रेसी के अनुसार, “एशिया में अनेक स्थान ऐसे है जहाँ बहुत कम मानव निवास करते हैं और अनेक ऐसे स्थान है जहाँ बहुत अधिक संख्या में मानव निवास करते हैं।”

          वास्तव में अगर एशिया की जनसंख्या के वितरण में मानचित्र को देखा जाए तो एशिया महाद्वीप का लगभग एक-तिहाई भाग जो एशियाई रूस के अन्तर्गत है, ऐसा है जहाँ जनसंख्या बहुत कम मिलती है। दूसरी ओर चीन, जापान, भरत आदि मानसूनी जलवायु वाले दक्षिण-पूर्वी एशिया के देशों का भाग है जहाँ जनसंख्या इतनी अधिक है कि मानव बसाव के लिए भूमि नहीं है। एशिया महाद्वीप के जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले निम्नलिखित तत्व है-

1. धरातल: एशिया में जनसंख्या के असमान वितरण में धरातल की बनावट का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में मिलने वाली नदियों के मैदानों में जनसंख्या अधिक मिलती है। उदाहरण के लिए, यांगटिसीक्यांग बेसिन में 5,000 मानव तक प्रति वर्ग किलोमीटर मिलते हैं।

2. जलवायु: जलवायु का जनसंख्या के वितरण पर बहुत प्रभाव पड़ता है। एशिया में दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में मिलने वाली मानसूनी जलवायु वाले देशों में जनसंख्या अधिक मिलती है। दूसरी ओर साइबेरिया की ठण्डी एवं उष्ण मरुस्थलीय प्रदेशों की गर्म जलवायु वाले भागा में जनसंख्या बहुत कम मिलती है। डडले स्टाम्प के अनुसार, “इसमें कोई संदेह नहीं कि एशिया की आधुनिक जनसंख्या के वितरण में सबसे अधिक प्रभाव जलवायु की दशाओं का पड़ा है।” 

3. मिट्टी: एशिया में जिन भागों में नदियों द्वारा लाकर बिछाई गई कॉप मिट्टी मिलती है वहाँ जनसंख्या अधिक मिलती है, क्योंकि जनसंख्या के लिए उन भागों में कृषि करने की सुविधाएं हैं।

4. जल की प्राप्ति: एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग शुष्क है तथा यहाँ जल के अभाव के कारण जनसंख्या भी बहुत कम पाई जाती है। रेगिस्तानी भागों में जनसंख्या के कम मिलने का कारण यहाँ जल का अभाव है।  

5. यातायात के साधन: विकसित यातायात के साधन भी जनसंख्या के वितरण पर प्रभाव डालते हैं। जापान, भारत तथा चीन में जनसंख्या की अधिकता में यहाँ के यातायात के साधनों ने भी सहयोग दिया है। सुमात्रा, मलाया तथा साइबेरिया में यातायात के साधनों के अभाव के कारण मानव को सुविधाएं नहीं मिलने पाती हैं अतः ऐसे स्थानों पर मानव कम निवास करना पसंद करता है।

6. औद्योगिक विकास: जापान एशिया का सबसे अधिक उद्योग-धन्धों में विकसित देश है तथा जापान में जनसंख्या भी बहुत अधिक है। इस प्रकार जिन भागों में मनुष्य को जीवन निर्वाह के लिए रोजगार सुविधापूर्वक मिल जाता है वहाँ अधिक संख्या में मानव निवास करना पसन्द करते हैं।

7. राजनीतिक कारण: जापान में जनसंख्या अधिक होने का एक कारण यह भी है कि जापान सरकार ने युद्धकाल में जनसंख्या को बढ़ाने के लिए जनता को प्रोत्साहित किया था। उत्तरी कोरिया में दक्षिणी कोरिया की अपेक्षा जनसंख्या कम मिलने का कारण यहाँ की युद्ध की परिस्थितियाँ रही है।

8. शांतिपूर्ण वातावरण: एशिया अनेक धर्म, संस्कृति, सभ्यता एवं सम्प्रदायों का जन्म स्थल होने के कारण मानव जाति के लिए सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए शान्तिपूर्ण वातावरण प्रस्तुत करता है। नदी घाटियों की सभ्यता यहाँ के सामाजिक जीवन को मधुर बनाती है।

2. एशिया में अनेक स्थान ऐसे हैं जहाँ बहुत कम मानव निवास करते हैं और कम ऐसे निवास हैं जहाँ बहुत अधिक संख्या में मानव निवास करते हैं। विवेचन करें।

उत्तर – एशिया संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है। विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक तिहाई भाग अकेले एशिया महाद्वीप में आता है लेकिन जब हम एशिया महाद्वीप की जनसंख्या का अध्ययन करते है तो हमें इस बात से और भी आश्चर्य होता है कि एशिया महाद्वीप में संसार के सबसे अधिक मानव निवास करते हैं। इस प्रकार विश्व के लगभग एक-तिहाई भाग पर विश्व की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या निवास करती है। वर्ष 2011 के अनुसार संसार में निवास करने वाले लगभग 700 करोड़ मानवों में से एशिया में लगभग 420 करोड़ से अधिक मानव निवास करते हैं।                             

              एशिया महाद्वीप में जनसंख्या की अधिकता के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस महाद्वीप में कुछ क्षेत्र ऐसे है जहाँ एशिया के बहुत अधिक मानव निवास करते हैं और अभी भी इन क्षेत्रों में मानव वृद्धि बड़ी तीव्रता से हो रही है। इसके विपरीत, बहुत-से क्षेत्र ऐसे है जहाँ एशिया के बहुत कम मानव निवास करते हैं तथा इन क्षेत्रों में मानव की कमी के कारण इन भागों में छिपे प्राकृतिक साधनों का भी प्रयोग नहीं होने पाया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि एशिया महाद्वीप में जनसंख्या का वितरण बड़ा असमान है।

जनसंख्या के घनत्व की अधिकता

            एशिया महाद्वीप में जनसंख्या की अधिकता के साथ-साथ जनसंख्या का प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व भी अधिक है। जैसा कि संसार की जनसंख्या का घनत्व 46 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है जबकि एशिया का 81  व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या के प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व के आधार पर एशिया महाद्वीप को तीन भागों में बाँटा जा सकता है –

1. अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र 

2. मध्यम जनसंख्या वाले क्षेत्र 

3. कम जनसंख्या वाले क्षेत्र।

1. अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र : 

                     एशिया महाद्वीप के दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में मानव के निवास के लिए सभी सुविधाएं प्राप्त है इसलिए इस भाग में एशिया की लगभग 70% से अधिक जनसंख्या निवास करती है। इस प्रकार एशिया महाद्वीप के लगभग एक-तिहाई भाग पर लगभग दो-तिहाई मानव निवास करते हैं। इस क्षेत्र में जापान, चीन, भारत, इण्डोनेशिया, पाकिस्तान, वियतनाम इत्यादि देश सम्मिलित है। यहाँ के निवासियों का प्रधान व्यवसाय कृषि करना है। इन देशों में जनसंख्या की वृद्धि दर सबसे अधिक है। अत्यधिक जनसंख्या के केन्द्र होने के कारण यहाँ जनसंख्या का प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व भी अधिक है। इस क्षेत्र में आने वाले प्रमुख देशों की जनसंख्या एवं घनत्व की स्थिति निम्न प्रकार है-

एशिया में सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश
देश  जनसंख्या (मिलियन घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर)
चीन 1341.33 141
भारत 1214.46 383
इंडोनेशिया 232.52 123
पाकिस्तान 184.75 232
बांग्लादेश 164.75 1118
जापान 127.00 337
वियतनाम 89.03 269

2. मध्यम जनसंख्या वाले क्षेत्र: 

         एशिया महाद्वीप के कुछ भाग ऐसे हैं जहाँ कि मानव के निवास के लिए सभी सुविधाएं प्राप्त नहीं है इसलिए इन भागों में एशिया महाद्वीप की लगभग 22% जनसंख्या निवास करती है। इस क्षेत्र में म्यांमार, थाईलैण्ड, मलेशिया, टर्की, नेपाल, कम्बोडिया, सीरिया आदि देश सम्मिलित है। यहाँ के निवासियों का प्रधान व्यवसाय कृषि करना है। जलवायु की उपयुक्त दशाओं के अनुसार ये पशुपालन का भी कार्य करते हैं। यहाँ जनसंख्या की वृद्धि दर अधिक नहीं है जितनी भारत, चीन तथा जापान में है। इन क्षेत्रों में आने वाले प्रमुख देशों की जनसंख्या एवं घनत्व की स्थिति निम्न प्रकार है-

प्रमुख देशों की जनसंख्या एवं घनत्व की स्थिति
देश  जनसंख्या (मिलियन घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर)
टर्की 75.71 97
म्यांमार 50.50 75
थाईलैंड 68.14 133
नेपाल 29.85 157
लाओस 27.91 83
कम्बोडिया 15.05 74
सीरिया 22.51 97

3. कम जनसंख्या वाले क्षेत्र : इस क्षेत्र में एशिया महाद्वीप का वह भाग सम्मिलित है जहाँ मानव निवास के लिए सुविधाएं प्राप्त नहीं है। इस क्षेत्र का अधिकांश भाग या तो पहाड़ी एवं पठारी है अथवा मरुस्थलीय है। एशिया के गर्म एवं शीत मरुस्थल इसी क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं। इस क्षेत्र में एशियाई रूस, मंगोलिया, अरब, ईरान, अफगानिस्तान, तिब्बत आदि सम्मिलित है। इस भाग की जलवायु एवं प्राकृतिक परिस्थितियाँ मानव आवास के अनुकूल नहीं है। इस भाग में एशिया महाद्वीप की लगभग 8% जनसंख्या निवास करती है जबकि यह भाग एशिया महाद्वीप के लगभग 1/2 भाग को घेरे हुए है। जनसंख्या की कमी के कारण यहां जनसंख्या का प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व भी बहुत कम है। इस भाग में कुछ स्थान तो ऐसे है जो मानव से शून्य है। इस क्षेत्र में आने वाली प्रमुख देशों की जनसंख्या घनत्व की स्थिति अग्र प्रकार है-     

एशिया के कम जनसंख्या वाले क्षेत्र
देश  जनसंख्या (लाख)  घनत्व (प्रति वर्ग किलोमीटर)
सऊदी अरब 26.25 12.6
जोर्डन 6.47 57.5
ईराक  31.47 72.0
ईरान 75.08 45.0
लाओस 6.44 24.0
अफगानिस्तान 29.19 45.0
मंगोलिया 2.70 1.5
कजाखस्तान 15.75 5.9

3. एशिया में जनसंख्या वृद्धि से कौन-कौन सी समस्यायें उत्पन्न हुई है? उसके हल करने के उपायों का वर्णन करें।

(What are the main problems which increases the population in Asia ? Discuss.)

उत्तर – एशिया महाद्वीप की जनसंख्या के वितरण का अध्ययन करने से यह स्पष्ट हो जाता है कि एशिया महाद्वीप में अधिक मानव निवास करते हैं अतएव एशिया अत्यधिक जनसंख्या (Over-population) वाला महाद्वीप है। एशिया की लगभग 70% जनसंख्या का प्रधान व्यवसाय कृषि करना है, लेकिन फिर भी एशिया महाद्वीप की 20% जनसंख्या अपनी उदर-पूर्ति के लिए अन्य महाद्वीपों से खाद्यान्न आयात करती है। एशिया में तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या एशिया के लिए एक समस्या बनती जा रही है।

          एशिया में प्रतिवर्ष औसतन 30% जनसंख्या बढ़ रही है। एक बात एशिया की जनसंख्या में आश्चर्यजनक है, वह यह है कि एशिया के जिन भागों में जनसंख्या की अधिकता है उन्हीं भागों में जनसंख्या तीव्रता से बढ़ रही है। जनसंख्या की निरन्तर वृद्धि का प्रभाव एशिया के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जीवन पर पड़ रहा है। जनसंख्या का दबाव भूमि पर बढ़ता जा रहा है और जनसंख्या की वृद्धि की दर के साथ निर्वाह के साधनों में वृद्धि नहीं हो रही है। एशिया महाद्वीप में इस जनसंख्या की वृद्धि से निम्नलिखित इकाईयां उत्पन्न हो गई है-

1. अकालों का पड़ना: यद्यपि भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे कासशील देशों में 76 प्रतिशत जनता कृषि कार्य करती है। इसके अलावे यहाँ की कृषि पूर्णतया मौसमी तत्वों से प्रभावित होती है। यहाँ की जनसंख्या माल्थस महोदय के अनुसार 5 वर्ष में दुगुनी हो रही है। यहाँ व्यक्तियों की जन्म-दर, मृत्यु दर की अपेक्षा अधिक है। कृषि भूमि के स्थिर रहने के कारण बढ़ती हुई जनसंखय को अतिरिक्त संसाधन प्राप्त नहीं हो पाता है फलस्वरूप यहाँ प्रति दस वर्षों के अन्तराल पर बाढ़ तथा सूखे की स्थिति आती जिससे काफी अधिक जनसंख्या प्रभावित होती है। माल्थस महोदय ने इसे प्राकृतिक प्रकोप माना है। फोर्ड फाउन्डेसन टीम ने एशिया के अविकसित देशों का अध्ययन कर पाया है कि समस्या का हल एक पहेली है।

2. रहन-सहन के स्तर का गिरना : एशियाई देशों में मनुष्यों की संतुलित भोजन के अभाव के कारण रोगों से सामना करने की शक्ति कम है। अतः वे शीघ्र ही बीमार होकर मर जाते है। इन देशों में जन्म दर 41.7 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 22.8 प्रतिशत है। ऊंची जन्म-दर होने के कारण प्राकृतिक वृद्धि दर 18.9 है। यहाँ के 90 प्रतिशत व्यक्ति भूख की सीमा के आस-पास जीवन व्यतीत करते हैं। यहाँ प्रति व्यक्ति उपलब्ध भूमि की संख्या 1.1 एकड़ है। इस प्रकार यहाँ की कृषि पर आधारित जीवन के कारण लोगों के रहन-सहन का स्तर काफी गिर गया है। अधिक जनसंख्या के विकास के कारण ही महानगरों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव है। इन सब कारणों से यहाँ के लोगों का जीवन काफी निम्न हो गया है।

3. राजनीतिक अशांति का फैलना : विभिन्न संसाधनों के अभाव के कारण यहाँ के लोगों का मानसिक विकास अधिक नहीं हो पाता है फलस्वरूप यहाँ राजनीतिक अशांति फैलती है। सामाजिक सुविधाओं का अभाव, आर्थिक सुदृढ़ता का अभाव इत्यादि तत्व यहाँ के राजनीतिक स्थितियों को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावे लोगों में सत्ता का मोह राजनीतिक अशांति फैलाते हैं।

4. कृषि पर निर्भरता: एशियाई देशो की 70 से 75 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर करती है, जैसे—भारत में 70 प्रतिशत व्यक्ति, पाकिस्तान में 75 प्रतिशत, बांग्लादेश में 60 प्रतिशत व्यक्ति कृषि पर निर्भर करते हैं जबकि ब्रिटेन में केवल 5 प्रतिशत तथा अमेरिका में केवल 7 प्रतिशत व्यक्ति ही कृषि पर निर्भर करते हैं तभी तो बेन्जामिन हिगिन्स महोदय ने यह अनुमान लगाया है कि विश्व में कुल 1.3 बिलियन लोग कृषि पर निर्भर करते हैं। इनमें एक बिलियन लोग एशिया में है। जापान को छोड़कर सभी एशियाई देशों में कृषि पर निर्भरता अधिक है। 

5. बेरोजगारी तथा छिपी हुई बेरोजगारी: एशियाई देशों में जनसंख्या वृद्धि के कारण बेरोजगारी की समस्या काफी बढ़ गयी है। बौर एवं यामे के अनुसार इन देशों मे बेरोजगारी का मुख्य कारण उन्हें काम देने के लिए आवश्यक सहयोगी साधनों का अभाव है। यद्यपि बेरोजगारी का प्रधान कारण प्रभावपूर्ण माँग का अभाव है जबकि एशियाई देशों की बेरोजगारी संरचनात्मक होती है। इसका मुख्य कारण श्रम-शक्ति के प्रयोग के लिए आवश्यक पूँजी का अभाव है।

6. सामाजिक समस्याएँ: एशिया में जनसंख्या वृद्धि के फलस्वरूप अनेक सामाजिक समस्याओं का जन्म हुआ है। इन देशों में साक्षरता का प्रतिशत कम है। भारत में 29.5 प्रतिशत पाकिस्तान में 18 प्रतिशत, बांग्लादेश में 12 प्रतिशत है, जबकि जापान में 99 प्रतिशत है। सामाजिक रूढ़ियों के कारण यहाँ की सामाजिक व्यवस्था काफी पिछड़ी है। रूढ़ि तथा रीति-रिवाज काफी महंगे हैं। स्त्रियों की स्थिति काफी कमजोर है।

7. युद्ध शक्ति एवं युद्ध की सम्भावना में वृद्धि 

8. आर्थिक संकट की समस्या

9. विकास कार्यों का रूक जाना      

जनसंख्या की समस्या को हल करने के उपाय

             एशिया की जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं को संतान उत्पत्ति पर प्रतिबन्ध, विवाह की आयु में वृद्धि, सन्तति सुधार एवं स्वास्थ्य सेवायें, सामाजिक शिक्षा-प्रसार, भूमि का अधिकाधिक उपयोग, औद्योगिक विकास, खाद्य-सामग्री का आयात तथा मानव प्रवास आदि विधियों द्वारा समाधान कर सकते हैं। इन उपायों का गहनतम प्रयोग भारत, चीन, जापान आदि में किया जा रहा है। जापान में भूमि का अधिकाधिक उपयोग करने के दृष्टिकोण से गहरी खेती की जा रही है। भारत में शिक्षा-प्रसार तथा औद्योगिक विकास किया जा रहा है।

              एशिया की जनसंख्या का विस्तार में अध्ययन करने पर यह स्पष्ट होता है कि  एशिया में बढ़ती हुई जनसंख्या से इस महाद्वीप में अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो गई है। कुछ समस्याएँ तो इतनी गम्भीर रूप धारण कर गई है कि इनका प्रभाव देश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन पर पड़ता है। जनसंख्या की अत्यधिक वृद्धि ने अनेक बुराइयाँ उत्पन्न कर दी है, अतः हमें इन बुराइयों को दूर करने के लिए जनसंख्या की तीव्र वृद्धि को रोकना पड़ेगा। जनसंख्या की वृद्धि को रोकने के लिए निम्नलिखित उपाय प्रयोग में लाए जा सकते हैं-

1. सन्तान उत्पत्ति पर प्रतिबन्ध, 

(2) विवाह की आयु में वृद्धि, 

(3) सन्तति सुधार एवं स्वास्थ्य सेवाएँ 

(4) सामाजिक शिक्षा प्रसार, 

(5) भूमि का सर्वाधिक उपयोग, 

(6) औद्योगिक विकास 

(7) खाद्य सामग्री का आयात 

(8) मानव प्रवास। 

            एशिया महाद्वीप के कुछ देशों में उपर्युक्त उपायों में से कुछ उपायों को अमल में लाया जा रहा है। जनसंख्या की अधिक वृद्धि वाले देशी-भारत, चीन तथा जापान में सन्तान उत्पत्ति पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है। जापान में भूमि का अधिक से अधिक उपयोग करने दृष्टिकोण से गहरी खेती की जा रही है। भात में शिक्षा का प्रसार तथा औद्योगिक विकास किया जा रहा है।

9. एशिया का लौह के उत्पादन एवं वितरण / Distribution and Production of Iron-Ore of Asia

9. एशिया का लौह के उत्पादन एवं वितरण 

(Distribution and Production of Iron-Ore of Asia)


एशिया का लौह के उत्पादन एवं वितरण

एशिया का लौह

              लौह विश्व की एक महत्वपूर्ण खनिज धातु है। यह पृथ्वी के अन्दर चट्टानों में कच्ची धातु के रूप में पाया जाता है जिसे अग्नि भट्टियों में डालकर उपयोगी बनाया जाता है। दैनिक प्रयोग में आने वाली अनेक मशीने, यातायात के साधन-रेल, मोटर, साइकिल, हवाई जहाज, जलयान, हथियार आदि वस्तुओं को तैयार करने के लिये लौह की ही आवश्यकता पड़ती है। लौह अयस्क निम्नलिखित प्रकार का होता है –

(i) हेमेटाइट: इसमें लौह का अंश 75 प्रतिशत तक होता है। यह आसानी से गल जाता है। यह कठोर तथा कम वजन का होता है। 

(ii) मैगनेटाइट: यह हरे भूरे काले रंग का लौह खनिज है। इसमें लोहे का अंश 72 प्रतिशत तक होता है। यह चुम्बक द्वारा सरलता से आकर्षित हो जाता है।

(iii) लिमोनाइट: इसमें लौह अयस्क अंश 60 प्रतिशत तक रहता है। इसकी खुदाई सरलता से हो जाती है। यह पीले व भूरे रंग में मिलता है। 

(iv) साइडेराइट: इसमें लौह अंश 20-30 प्रतिशत तक होता है। यह अशुद्ध मिश्रित लौह धातु है। यह भी भूरे रंग का होता है।

उत्पादन : 

          एशिया में विश्व का लगभग 14 प्रतिशत लौह उत्पन्न होता है। एशिया के प्रमुख लौह उत्पादक देश चीन, सोवियत एशिया, भारत, उत्तरी कोरिया, फिलीपाइन तथा मलेशिया है। जापान, बर्मा, थाइलैंड, टर्की, पाकिस्तान तथा दक्षिण कोरिया भी कुछ लौह का उत्पादन करते हैं।

चीन: चीन में लौह अयस्क के भण्डारों का अनुमान 46 बिलियन टन का है। अधिकांश लोहा उत्तर के कोयला क्षेत्रों के साथ ही निकाला जाता है। विश्व में लौह-अयस्क के उत्पादन में चीन का प्रथम स्थान है। यहाँ विश्व में लोह अयस्क के कुल उत्पादन का 28% होता है। चीन विश्व का अग्रणी लौह-अयस्क उत्पादक देश है। चीन में लौह अयस्क के भण्डार शन्सी कोयला क्षेत्र के पास हेबेई और शान्डोंग में पाया जाता है। हुपेड़ तथा चिनलिंग की खानों से भी लोहा निकाला जाता है। अन्य लोहे की खाने भीतरी मंगोलिया, आन्हेई, लिआओनिंग, चिघाई, आदि राज्यों में मिलती है।

एशिया में लौह उत्पादन

देश     उत्पादन (मिलियन टन)

चीन    – 610.0

भारत  -140.0

कजाखस्तान  -19.20

ईरान   -18.20

मलेशिया  -6.6

भारत: भारत एशिया का प्रमुख लोहा उत्पादक देश है। भारत का लगभग 50% लोहा झारखण्ड की सिंहभूम तथा ओडिशा की मयूरभंज एवं क्योंझर की खानों से प्राप्त होता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र की खानों से भी लोहा निकाला जाता है। भारत लोहे का निर्यात करता है। यहाँ से निर्यात जापान, चैक, स्लोवाक, जर्मनी, रोमानिया, इटली, पोलैण्ड, बेल्जियम, हंगरी आदि देशों को होता है। 

कजाखस्तान: मध्य एशियाई देशों में कजाखस्तान लौह अयस्क का उल्लेखनीय उत्पादक देश है। यहाँ लौह अयस्क का खनन कारगाण्डा तथा कोस्तानाय क्षेत्रों में होता है। 

ईरान: यहाँ लौह अयस्क का खान रश्त् (गिलान) क्षेत्र में होता है।

जापान: जापान के मुरोरां जिला तथा कैमेशी क्षेत्र की खानों से भी उत्तम प्रकार की लौह धातु प्राप्त की जाती है। कैमेशी में मिलने वाली लौह धातु मैगनेटाइट श्रेणी की है। अन्य खानों में मोथाइशी तथा ओमोरी हैं। 

मलेशिया: मलेशिया संघ के मलाया प्रायद्वीप की जोहोर तथा ट्रैगानू राज्यों की लौह खानों से लोहा निकाला जाता है। ट्रैगानू राज्य की डुंगन तथा बुकिनवेसी लौह खाने प्रसिद्ध हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार  

          आज के इस्पात युग में लोहे का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मलाया प्रायद्वीप, उत्तरी कोरिया, भात तथा चीन देश लोहे का निर्यात करते हैं। जापान तथा फिलीपाइन प्रमुख आयात करने वाले देश है।

प्रश्न प्रारूप

1. एशिया में लौह अयस्क के उत्पादन और प्रमुख उत्पादक देशों प संक्षेप में प्रकाश डालें।

error: