Category GENERAL COMPETITIONS

17. Winds (हवाएँ)

17. हवाएँ (Winds)



हवाएँ

       हवा तीन प्रकार के होते है- 

1. प्रचलित हवा

     वैसी हवा जो सलोंभर निश्चित दिशा में बहती है। जैसे- वाणिज्यिक हवा, पछुआ हवा, ध्रुवीय हवा।

2. मौसमी हवा

       वैसी हवा जो मौसमी विशेष में निश्चित दिशा में बहती है।

3. स्थानीय हवा

        वैसी हवा जो स्थानीय परिस्थितियों के प्रभाव से उत्पन्न होती है। ये प्रभाव इसके दिशा निर्धारित करते है। यही कारण है कि अलग-अलग स्थानीय हवा के अलग-अलग दिशा होती है

स्थायी /प्रचलित/ग्रहीय वायु

      उच्च वायुदाब पेटियाँ ही वायु के स्रोत क्षेत्र होते हैं। H.P. से ही वायु L.P. की ओर चला करती है। फेरल नियम के अनुसार उत्तरी गोलार्ध में वायु दायीं ओर और दक्षिणी गोलार्ध में वायु बायीं ओर मुड़ जाती है। अपने मार्ग से विचलन का प्रमुख कारण पृथ्वी की घूर्णन गति है। अतः पृथ्वी रूपी ग्रह का प्रभाव वायु पर पड़ता है इसलिए ऐसे वायु को ग्रहीय वायु करते हैं। यह तीन प्रकार के होते हैं

1. वाणिज्यक/व्यापारिक/सन्मार्गी वायु

2. पछुआ वायु

3. ध्रुवीय वायु

1. वाणिज्यक/व्यापारिक/सन्मार्गी वायु-

       इसका स्रोत क्षेत्र उपोष्ण भार का क्षेत्र होता है। उत्तरी गोलार्ध में इसकी दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर तथा दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिण-पूरब से उत्तर-पश्चिम की ओर होती है। इस हवा का लक्ष्य क्षेत्र विषुवतीय निम्न भार का केंद्र होता है।

      दोनों गोलार्द्धों से चलने वाली वाणिज्यिक हवाएँ विषुवतीय निम्न वायुदाब के अंतर्गत मिलने की प्रवृत्ति रखती है। जिसे अंतर उष्ण अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) कहते हैं। इस अभिसरण के बाद वायुदाब में थोड़ी वृद्धि होती है जिसके कारण वायु में गतिशीलता समाप्त हो जाती है, जिसे शांत पेटी या डोलड्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। डोलड्रम का निर्माण प्रायः समुद्री सतह पर होता है। विषुवतीय क्षेत्र में वायु के अभिसरण से प्रतिरोधी विषुवतीय वायु भी उत्पन्न होती है जिसे विषुवतीय पछुआ हवा कहते हैं।

2. पछुआ वायु

      इस वायु का भी स्रोत क्षेत्र उपोष्ण उष्ण वायुदाब का क्षेत्र होता है लेकिन इसका लक्ष्य क्षेत्र उपध्रुवीय निम्नवायु दाब का क्षेत्र होता है। उतरी गोलार्द्ध में इसकी दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूरब की ओर और दक्षिणी गोलार्द्ध में उतर-पश्चिम से दक्षिण-पश्चिम की ओर होती है। यह निम्न अक्षांश से उच्च अक्षांश की ओर जाने वाली वायु है जिसके  कारण तापमान में सामान्यतः कमी आती है।

      इस वायु का अभिसरण ध्रुवीय वायु से होता है। ध्रुवीय वायु अत्यधिक ठंडा जबकि उसके तुलना में पछुआ वायु गर्म होता है। इसीलिए दोनों मिलकर एक वाताग्र का निर्माण करते है और अंततः वाताग्र के सहारे (शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात) की उत्पति होती है।

      दक्षिण गोलार्द्ध में पछुआ वायु तुलनात्मक दृष्टि से अधिक स्थिर और बाधारहित मार्ग से गुजरती है क्योंकि दक्षिण गोलार्द्ध में समुद्र का विस्तार अधिक हुआ है। जब पछुआ हवा 40° दक्षिण अक्षांश के पास से गुजरती है तो उसे गरजता चालीसा कहते है। 50°S अक्षांश के पास प्रचण्ड पचासा/गरजता पचासा और 60°S अक्षांश के पास चीखता साठा कहलाता है।

3. ध्रुवीय वायु

      इसका स्रोत क्षेत्र ध्रुवीय उच्च वायुदाब का क्षेत्र होता है और लक्ष्य क्षेत्र उपध्रुवीय निम्न वायुदाब का क्षेत्र होता है। दक्षिणी गोलार्द्ध में उतर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिण-पूरब से उत्तर-पश्चिम की ओर चलती है। ध्रुवीय वायु की पछुआ वायु से मिलकर शीतोष्ण चक्रवात को जन्म देती है।

निष्कर्ष:

     ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि विश्व के जलवायु और मौसमी परिस्थतियों के निर्माण में वायुदाब पेटी और स्थायी हवा का विशेष योगदान है।

स्थानीय हवा/LOCAL WINDS

         स्थानीय वायु मौसम विज्ञान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है क्योंकि ये बादल निर्माण में मदद करते है। यह दो प्रकार का होता है।

(A) गर्म स्थानीय वायु

(B) ठंडी स्थानीय वायु

(A) गर्म स्थानीय वायु 

1. सिरक्को (Sirocco)

◆ यह हवा सहारा मरुस्थल में उत्पन्न होकर भूमध्यसागरीय भागों में प्रवाहित होती है।

◆ तापमान 3.7℃

◆ सापेक्ष आर्द्रता 10-20%

◆ यह हवाएँ लगातार 24 घंटे से 43 घंटे तक चला करती है।

स्रोत क्षेत्र- सहारा मरुस्थल

◆ धूल के कणों से वायुमंडल इतना अंधेरा हो जाता है कि सूर्य भी दिखाई नहीं पड़ता।

◆ यह हवाएँ भूमध्य सागर को पार करके दक्षिण फ्रांस तथा इटली पहुँचती है तो इनमें आर्द्रता की मात्रा अधिक पाई जाती है। इस आर्द्रता को यह भूमध्य सागर से प्राप्त कर लेती है।

◆ इटली में जब बारिश होती है तो इन बालू के कणों के कारण वर्षा की बूँदे लाल रंग की हो जाती है जिसे Blood Rain कहते हैं।

◆ सिरक्को को अलग-अलग देश में अलग-अलग नाम से जानते हैं।

(i) खमसिन

◆ मिस्र के डेल्टा की ओर चलने वाली धूल भरी आँधी है जिसका स्रोत क्षेत्र सहारा है।

◆ प्रायः वसंत ऋतु में ही चलती है।

(ii) लेवेची

◆ स्पेन में सहारा क्षेत्र से चलने वाली हवा।

(iii) लेस्ट

◆ मदिरा तथा कनारी द्वीप समूह में चलने वाले गर्म एवं शुष्क पूर्वी हवाओं को, जो सहारा के उष्ण मरुस्थल से चलती है, लेस्ट के नाम से पुकारा जाता है।

(iv) हरमट्टान

◆ इस पवन की उत्पत्ति शीतकाल में सहारा मरुस्थलीय क्षेत्र में होती है।

◆ यह पश्चिम अफ्रीका के सहारा से उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में चलने वाले गर्म एवं अति शुष्क हवा है।

◆ गिनी के तट पर इसका प्रभाव शीतलकारी होता है।

◆ नाइजीरिया और घाना में इसे डॉक्टर हवा कहते हैं क्योंकि वहाँ के निवासियों को आर्द्र मौसम से राहत देती है।

◆ परंतु सहारा के मरुस्थल में यह पवन ऊँट के काफीलों के लिए काफी कष्टदायक होती है।

2. ब्रिकफील्डर (Brick Filder)

◆ ऑस्ट्रेलिया में मरुस्थलीय प्रदेशों में चलने वाले गर्म एवं शुष्क पवन को ब्रिकफील्डर कहा जाता है।

◆ दक्षिण आस्ट्रेलिया (एडिलेड के पश्चिम) में उत्तर से दक्षिण की ओर चलने वाली हवा है।

3. ब्लैक रोलर

◆ उत्तरी अमेरिका के विशाल मैदान में दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूरब की ओर तेज धूल भरी आँधियाँ चला करती है। जिनसे कभी-कभी मार्ग में पड़ने वाली इमारतें रेत के ढेर के नीचे दब जाती है। इन स्थानीय हवा को ब्लैक रोलर कहा जाता है।

स्रोत क्षेत्र- कोलरेडो के मरुस्थलीय क्षेत्र (न्यू मैक्सिको)

प्रभाव- मिसीसिपी मिसौरी के मध्यवर्ती क्षेत्र में

◆ धूल कण का आकार बड़ा-बड़ा होता है।

4. शामल

◆ मेसोपोटामिया तथा फारस की खाड़ी की ओर उत्तर-पूरब से चलने वाली गर्म हवा को शामिल कहा जाता है।

◆ इराक में चलने वाली हवा है।

◆ वस्तुतः यह सिमूम हवा ही है।

5. नार्वेस्टर

◆ न्यूजीलैंड में वहाँ की पर्वत मालाओं से उत्पन्न गर्म, शुष्क तथा  झोंकेंदार पवन को नॉर्वेस्टर कहा जाता है।

6. गिबली

◆ लीबिया में सहारा क्षेत्र में चलने वाली हवा।

7. चिली

◆ ट्यूनीशिया की स्थानीय हवा जो सहारा क्षेत्र से चलती है।

◆ यह धूल भरी आंधी के समान है।

8. सिमूम

◆ अफ्रीका एवं अरब के मरुस्थलों में गर्म एवं शुष्क आँधियाँ चलती है जिनको सिमूम कहते हैं।

◆ यह अरब मरुस्थल के मध्य से चलने वाली हवा है जो इराक और कुवैत की ओर (पर्शियन गल्फ) चलती है।

◆ इनके साथ रेत की मात्रा अधिक होती है जिससे दृश्यता समाप्त हो जाती है।

◆ यह बवण्डर की तरह उठती है।

◆ यह दमघोंटू हवा है।

9. लू 

◆ गर्मी के महीने में उत्तरी भारत में चलने वाली पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी गर्म तथा अत्यधिक शुष्क वायु को लू कहते हैं।

◆ थार के मरुस्थल से उत्तरी भारत एवं पाकिस्तान के मैदान में मई एवं जून में प्रवाहित होती है।

◆ इनकी गति पर प्रायः 20 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होती है।

◆ उत्तर में लू दोपहर के थोड़ा पहले से सूर्यास्त तक प्रभावित होती है।

◆ मानसून के आविर्भाव के साथ लू खत्म हो जाती है।

◆ यह गर्म हवा है जिसकी धूलकण बनारस तक और इसका प्रभाव भागलपुर तक रहता है।

तापमान- 40℃ से 50℃

◆ इसे Heat Waves भी कहते हैं।

10. काराबूरान

यह मध्य एशिया के तारिम बेसिन और गोबी मरूस्थल से चलने वाली गर्म हवा है।

यह धूल से भरी वायु है।

मध्य एशिया में लोएस का मैदान का निर्माण इसी वायु से हुआ है।

11.  सांता आना (Santa Ana)

पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित घाटियों में जब ऊँचाई पर एकत्रित वायु पूंज तीव्र गति से नीचे उतरती है, तो उन शुष्क और गर्म हवाओं को फॉल विन्डस (fall winds) की संज्ञा प्रदान की जाती है।

उ० अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांताआना कैनियन (घाटी) से होकर तटवर्ती मैदानों (कैलिफोर्निया) की ओर चलने वाली धूल भरी आँधी को सांताआना कहा जाता है।

ये आंधियाँ उत्तर अथवा उत्तर- पू० की ओर से चलती है।

उत्पति का मूल स्थान- ग्रेट बेसिन

शुष्कता अत्यधिक

अत्यधिक शुष्क एवं गर्म हवाओं से कैलीफोर्निया के फल के बगीचों की अपार क्षति होती है।

प्रबल वेग

इन हवाओं से पेड़ सूख जाती है तथा जंगलों में आग लग जाती है।

हवा में रेत की महीन कणों की मात्रा अधिक होने के कारण श्वास लेना भी कठिन हो जाता है।

12. योमा (Yoma)

सांताआना के समान जापान में चलने वाली गर्म हवा को योमा कहा जाता है।

➤  पश्चिमी तट पर ताप को बढ़ा देता है।

यह जाड़े की ऋतु में साइ‌बेरिया से आने वाली ठंडी हवा के प्रभाव को कम करती है।

इसका प्रभाव होन्शू द्वीप पर पड़ता है।

13. जोंडा (zonda)

एंडीज पर्वत से प० पेंटागोनियाँ में चलने वाली स्थानीय हवाओं को जोंडा कहते है।

यह सांताआना के समान है।

पम्पास प्रदेश (द० अमेरिका) में चलने वाली है।

यह पम्पास के मैदान में चारे की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

यह घाटियों से एंडीज पर्वत के पूरब की ओर उतरने वाली हवा है।

14. फॉन (Fochn)

➤ उन पर्वतीय क्षेत्रों में जहाँ चक्रवातीय तुफान चला करते हैं, फॉन नामक गर्म और शुष्क स्थानीय हवायें पायी जाती है।

➤ इनकी उत्पति पर्वतों के वायु विमुख ढाल की ओर वायु के अवतलन के कारण होती है।

➤ यह आल्प्स से उत्तर की ओर चलने वाली हवा है।

➤ चीनूक और फॉन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस तक होता है इसलिए जाड़े के लिए यह उपयुक्त होती है।

➤ इस स्थानीय हवा को तथा ऑस्ट्रिया तथा जर्मनी में फॉन कहा जाता है।

➤ इसका प्रभाव स्वीटजरलैंड पर भी पड़ता है।

➤ यह हवा सेब, अंगूर की खेती के लिए उपयुक्त होती है।

15. चिनूक (chinook)

➤ संयुक्त राज्य अमेरिका (उत्तरी अमेरिका) में रॉकी पर्वत के पश्चिमी ढाल के सहारे चढ़ती है एवं पूर्वी ढाल के सहारे गर्म होकर उतरती है जो कोलेरेडो से कोलंबिया तक के प्रांतों को प्रभावित करती है।

इन हवाओं को पश्चिमी कनाडा तथा USA में चिनूक कहा जाता है।

ये हवाएं अधिकांशत: जाड़े के ऋतु में प्रभावित होती है।

➤ मृत घाटी सियरा नेवादा के पवन विमुख ढाल पर स्थित है।

➤ फॉन तथा चिनूक हवाओं के गर्म होने के दो प्रमुख कारण है:-

(i) वायु अभिमुख ढाल पर आरोही पवन में संघनन की गुप्त ऊष्मा द्वारा वायु के तापमान में वृद्धि है।

(ii) उन हवाओं के अवरोहण के समय संपीडन के कारण उनके तापमान में अतिरिक्त वृद्धि है।

इसके तापमान बढ़ने की दर 10 से 15 मिनट में 3ºC से 10ºC तक रहती है। 24 घंटे में 12 से 15ºC तापमान बढ़ जाता है।

➤ इसे हिम भक्षिणी Snow Eaters भी कहा जाता है।

➤चिनूक हवा शुष्क रुद्दोष्म दर से गर्म होता है

अन्य गर्म हवा

16. बाग्यो (Bayuio)

➤ फिलिपिंस में चलने वाली उष्ण कटिबंधीय चक्रवातीय हवा है

➤ यह उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात भी है।

17. सुखोवे

➤ रूस एवं कजाकिस्तान में चलने वाली गर्म हवा है।

18. गोरिच

➤ ईरान में प्रवाहित होने वाली गर्म एवं शुष्क पवन है।

19. मारिन

➤ द० फ्रांस में बहने वाली गर्म एवं आर्द्र पवन है।

20. अयाला

➤ फ्रांस के मध्य मैसिफ में चलने वाली गर्म हवा है।

21. कोयम बैग

➤ यह इंडोनेशिया में चलने वाली गर्म हवा है।

➤ इससे तम्बाकू के फसल को हानि होती है।

22. सिस्टन (seistan या 120 दिन की पवन)

➤ पूर्वी ईरान की गर्म हवा है।

23. वीरोजन (virozon)

➤ पेरू तथा चिली के प० तटों पर बहने वाली हवा है।

24. वेन्डावेल्स (vendavales)

➤ जिब्राल्टर तथा स्पेन के पूर्वी तट पर चलने वाली ठंडी हवा को वेन्डावेल्स कहते है।

25. टेम्पोराल्स (Temporals)

➤ मध्य अमेरिका के प्रशांत तट पर की हवा है।

➤ मैक्सिको की भी हवा है।

26. सोमून (Somun)

➤ ईरान में कुर्दिस्तान पर्वत से उत्तर-पश्चिम की हवा है।

27. हबूब (Haboob)

➤ सूडान में उत्तर-पूर्व दिशा की ओर चलने वाली हवा है।

➤ स्रोत- सहारा मरुस्थल

28. ग्रेगल

➤ पश्चिमी यूरोप में उत्तर-पूर्व दिशा की ओर चलने वाली हवा है।

29. मेस्ट्रो (Maestro)

➤ भूमध्यसागरीय क्षेत्र से उ०-प० (स्पेन और पुर्तगाल की ओर चलने वाली हवा)

30. बर्ग

➤ द० अफ्रीका में फॉन के समान वायु, जो आंतरिक पठारी भाग से तटवर्ती क्षेत्र की ओर चलती है।

नोट:- प्रमुख गर्म हवाएँ-

फॉन, चिनुक, सिमूम, सिरॉको

ब्रिकफिल्डर, ब्लैक रोलर, काराबुरान, हरमट्टान

खमसिन, गिबली, चिली, जोंडा।

लू, सोलैनो, कोयमबैंग, अयाला।।

शांताआना, योमा, शामल, नार्वेस्टर

बर्ग, बाग्यो, गोरिच, सुखोवे

(B) ठंडी स्थानीय वायु

गुरुत्व पवन (Gravity Winds):-

     समुद्र के तटवर्ती क्षेत्रों में जहां पठार अथवा पर्वतों से घिरे मैदानी भाग है वहां शीत ऋतु में भारी मात्रा में शीतल वायु एकत्रित हो जाती है। इन पठारों अथवा पर्वतों के ढालों से खिसक कर वायु की कुछ राशि घाटियों तथा नदी कंदराओं में एकत्रित हो जाती है।

     साधारण स्थिति में ये हवाएं मंद पवन या समीर के रूप में तट की ओर प्रवाहित होती है। किंतु जब कभी चक्रवातों का आगमन होता है तो न्यून वायु भार व्यवस्था के अंतर्गत शीतल और भारी वायु राशि प्रबल वेग के रूप में तट की ओर प्रवाहित होने लगती है। इस प्रकार के पवनों को अवरोही पवन, गुरुत्व पवन, फॉल विंड्स (Fall Winds), ड्रेनेज विंड्स (Drainage Winds) अथवा केटाबेटिक विंड्स आदि कई नामों से अलंकृत किया जाता है।

    इन अवरोही पवनोंं को विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न से जाना जाता है:-

गुरुत्व पवन (Gravity Winds):-

(i) बोरा (Bora)

➤ बोरा एक शीतल स्थानीय पवन है जो उत्तर/उ०-पू० दिशा से एड्रियाटिक सागर के उत्तरी तट पर चला करता है।

➤ इन पवनों का वेग 128 km/h से लेकर 196 km/h hota है।

➤ तीव्र झोंका के साथ चलने वाली शीतल हवा है।

➤ यह आल्प्स पर्वत की हवा है।

➤ यह आल्प्स पर्वत के दर्रों से आनेवाली हवा है।

➤ यह फॉन का उल्टा हवा है।

➤ यह इटली, यूनान, युगोस्लाविया के तट पर कष्टकर स्थिति उत्पन्न करती है।

➤ रसेदार फसलों के लिए हानिकारक है।

(ii) गिरती पवन (Fall Winds)

नार्वेजियन तट पर इसको गिरती पवन (Fall Winds) कहा जाता है।

(iii) मिस्ट्रल (Mistral)

➤ फ्रांस के भूमध्यसागरीय तट पर गुरुत्व पवन को मिस्ट्रल कहा जाता है।

➤ यह द० फ्रांस की हवा है जो मध्यवर्ती यूरोप से आती है और भूमध्यसागर की ओर बहती है।

➤ रसेदार फसलों के लिए हानिकारक होती है।

हिमझंझा (Blizzard)

➤ अत्यधिक सर्द, वेगवान तथा हिमकणों से युक्त पवन को हिम झंझा कहा जाता है।

➤ प्रारंभ में इस पवन का नामकरण USA स्थित रॉकी पर्वत के पूर्व की ओर मैदानी भागों में चलने वाली बर्फीली आंधियों के लिए किया गया था।

➤ इनकी उत्पत्ति शीतकालीन चक्रवातों के पृष्ठ भाग में स्थित प्रतिचक्रवातों से होती है।

➤ इनमें भारी मात्रा में हिमकण प्रवाहित होती है।

➤ यह जाड़े की ऋतु में उत्तरी अमेरिका में ध्रुवीय प्रदेश से आने वाली हवा है।

➤ कपास, प्याज के लिए हानिकारक साबित होता है।

➤ इससे उत्तरी अमेरिका में पाला पड़ने लगता है।

➤ आजकल उच्च अक्षांशों में चलने वाली पवनों में यदि हिमकण मिश्रित होते है तो उन्हें ब्लिजार्ड कहा जाता है।

➤ अंटार्कटिका में प्राय: ऐसे हिमझंझावत चला करते है जिनमें पवन का वेग कभी-कभी 80 Km/h तथा तापमान -7ºC होता है।

(i) बुरान (Buran)/ पुर्गा

➤ सोवियत रूस तथा मध्य साइबेरिया में उ०-पू० से चलने वाली अत्यधिक सर्द हवाओं को बुरान कहा जाता है तथा बर्फीली आंधियों को पूर्गा (Purga) कहते है।

(ii) बाइज (Bise)/लेवांतर

➤ शीत ऋतु में प्रबल वेग से चलने वाली अत्यधिक ठंडी हवाओं को दक्षिणी फ्रांस में बाइज कहा जाता है तथा स्पेन में लेवांतर (Levanter) कहा जाता है। स्रोत क्षेत्र- Northerly Winds.

➤ तापमान हिमांक से नीचे चला जाता है जबकि मिस्ट्रल का तापमान हिमांक से ऊपर रहता है।

(iii) पैम्पीरो (Pampero)

➤ द० अमेरिका में अर्जेंटीना के पंपास क्षेत्र में उरुग्वे से प्रचंड वेग वाली सर्द हवाएं चला करती है जिन्हें वहां पैम्पीरो कहते है।

➤ इन हवाओं के साथ धूल भरी आंधियां भी चला करती है।

(iv) पापागायो (Papagayo)

➤ कोस्टा रीका के उत्तरी-पश्चिमी तट तथा समीपवर्ती प्रशांत तटवर्ती क्षेत्रों में पापागायो की खाड़ी में शीतकालीन उत्तर-पूर्वी हवाएं चलती है जिन्हें उस खाड़ी के नाम पर पापागायो कहा जाता है।

➤ ये हवाएं बड़ी प्रचंड होती है।

(v) टेहुयांटिपेकर (Tehuanterpecer)

➤ दक्षिणी मैक्सिको तथा उत्तरी मध्य अमेरिका से जाड़े के मौसम में धूलभरी तेज आंधियाँ चला करती है जिसे टेहुयांटिपेकर कहा जाता है।

➤ कोलेरेडो और ग्रेट बेसिन से जाड़े की ऋतु में चलती है।

(vi) फ्राइजेम (Friagem)

➤ ब्राजील के उष्ण कटिबंधीय कम्पोज तथा मध्य अमेजन घाटी में मई तथा जून के महीनों में भीषण शीत लहरी का प्रकोप हो जाता है, फ्राइजेम कहा जाता है।

➤ इन सर्द हवाओं का प्रकोप 3 से 5 दिन रहता है।

➤ जाड़े की ऋतु में एंडीज पर्वत से नीचे उतरने वाली हवा है।

➤ यह भी आनंददायक हवा है।

सदर्न बस्टर (Southern Buster)

➤ ध्रुवीय प्रदेशों से द० ऑस्ट्रेलिया (न्यू साउथ वेल्स) में प्रवाहित होने वाली हवा है।

नेवाडोह

➤ यह दक्षिणी अमेरिका के एंडीज के हिम क्षेत्रों से इक्वाडोर की उच्च घाटियों में प्रवाहित होने वाली पवन है।

➤ यह एक पर्वत समीर है।

ट्रामोण्टाना

➤ पश्चिमी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में शीत काल में प्रवाहित होने वाली शुष्क एवं शीतल हवा है।

केप डाक्टर

➤ द० अफ्रीका के पठारी क्षेत्र से दक्षिणी तट की ओर बहती है।

➤ इस हवा को टेबल क्लॉथर कहा जाता है क्योंकि यह पवन पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों का निर्माण करती है।

नार्दर (Norther)

➤ यह वास्तव में एक ध्रुवीय पवन है जो अवरोध के अभाव के कारण दक्षिण में अमेरिका के टेक्सास एवं खाड़ी तटीय क्षेत्रों तक पहुंच जाती है।

➤ इसका अगला क्रम मध्य अमेरिका में Norte कहलाता है।

विलीवाव (Willywaw)

➤ यह एक गुरुत्व पवन है।

➤ अंटार्कटिका में शीतल और भारी हवाएं पठारी ढालों से नीचे उतरकर तीव्र वेग से चलती है जिसे विलीवाव कहा जाता है।

➤ अलास्का में इस पवन को बिलिबॉब कहते है।

➤ जब सूर्य दक्षिणायन होती है तब यह पवन चलती है।

मौसमी हवा या सामयिक पवन

      मौसम के अनुसार या समय के साथ चलने वाली हवा को मौसमी हवा कहते हैं। यह कुल तीन प्रकार के होते हैं-

1. स्थलीय समीर और सागर समीर 

2. पर्वत समीर और घाटी समीर 

3. मानसून पवनें

1. स्थलीय समीर और सागर समीर (Land Breeze and Sea Breeze)

दिन के समय समुद्र के निकटवर्ती क्षेत्र, समुद्र की तुलना में जल्दी गर्म हो जाते हैं जिससे स्थल पर LP का और समुद्र पर HP का निर्माण हो जाता है जिससे हवा समुद्र से स्थल की ओर प्रवाहित होने लगती है, इसे सागरीय या समुद्री समीर कहते हैं। 

इसके विपरीत रात के समय पार्थिव विकिरण के कारण स्थलीय भाग सागरीय भाग की तुलना में शीघ्रता से ठंडी हो जाती है जिससे स्थल पर HP एवं समुद्र पर LP का निर्माण होता है, जिसके कारण हवा स्थल से समुद्र की ओर चलने लगती है, इसे स्थलीय समीर कहते हैं।

हवाएँ

स्थलीय समीर और समुद्री समीर की निम्नलिखित विशेषताएँ है-

◆ 24 घंटे में इनकी दिशा में दो बार परिवर्तन होता है।

◆ ये समीर तटीय क्षेत्रों को एक पतली पेटी में प्रभावित करती है।

◆ इसी समीर के कारण तटीय क्षेत्रों में मौसम हमेशा सम बना रहता है। दिन के समय समुद्र से आने वाली हवा के कारण वायु में आर्द्रता की मात्रा अधिक रहती है जबकि स्थालीय समीर के कारण रात के समय मौसम शीतल हो जाता है। यही कारण है कि तटीय क्षेत्रों में अवस्थित नगरों में आर्थिक गतिविधियाँ देर रात तक संचालित होती रहती है।

2. पर्वत समीर और घाटी समीर

ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों में दो प्रकार की दैनिक हवाएँ चलती है- पर्वत समीर एवं घाटी समीर।

दिन के समय पर्वतीय ढाल वाला क्षेत्र घाटियों की तुलना में जल्दी एवं अधिक गर्म हो जाते हैं जिससे ढलानों पर LP और घाटी में HP का निर्माण हो जाता है। जिसके कारण पवन का संचरण ढालों के सहारे नीचे से ऊपर की ओर होने लगती है, इसे घाटी समीर कहते हैं।

इसके विपरीत रात्रि के समय बढ़ती ऊँचाई के कारण तापमान में कमी आ जाती है जिससे पर्वतों के ऊपरी क्षेत्रों में हवा ठंडी एवं भारी हो जाती है एवं HP का निर्माण कर लेती है जबकि घाटी में LP की स्थिति बनती है। अतः हवा पर्वतीय ढालों के सहारे नीचे की ओर संचरित होने लगती है, इसे पर्वतीय समीर कहा जाता है।

विशेषताएँ

◆ यह एक दैनिक हवा है जो पर्वतीय ढालों के सहारे चलती है। घाटी समीर ‘एनाबेटिक हवा’ है जबकि पर्वतीय समीर एक ‘केटाबेटिक’ हवा है।

◆ उष्ण एवं शीतोष्ण प्रदेशों में 35° से 50° अक्षांश के बीच इस हवा को स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है।

◆ यह हेडली सेल के विपरीत कार्य करता है। इसी समीर के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में फलों के बागान, नगरों का विकास, या अधिवासी क्षेत्र का निर्माण न तो घाटी में होता है और न ही पर्वतीय कटकों पर बल्कि इनका विकास पर्वतीय ढलान पर होता है।

3. मानसूनी हवा

      यह मौसम विशेष की हवा है। हेडली महोदय ने इसे परिभाषित करते हुए कहा है कि मानसून एक ऐसी हवा है जो 6 महीने स्थल से समुद्र की ओर और अगले 6 महीने समुद्र से स्थल की ओर चलती है।

विशेषताएँ

◆ मानसून की उत्पत्ति के संबंध में चार सिद्धांत दिए हैं-

(i) तापीय सिद्धांत

(ii) पछुआ हवा सिद्धांत

(iii) जेट स्ट्रीम सिद्धांत और

(iv) अलनीनो सिद्धांत

◆ यह एक अनिश्चिताओं से भरी हुई हवा है क्योंकि इसके आने और जाने की तिथि अनिश्चित है।

◆ इसकी विश्वसनीयता संदिग्ध है।

◆ वर्षा का वितरण एवं मात्रा दोनों अनिश्चित है।

◆ बादल विस्फोट की घटना घटित होती है।

◆ इस हवा की उत्पत्ति 8° से 35° अक्षांश के बीच में होती है। इसका विस्तार भारतीय उपमहाद्वीप, उत्तरी-पूर्वी आस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्वी ब्राजील, दक्षिणी चीन, मेडागास्क, संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य इत्यादि में हुआ है



हवाओं से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



 

1. व्यापारिक हवाएँ (Trade winds) किन अक्षांशों से किन अक्षांशों की ओर बहती है?

[A] विषुवत रेखा से उष्ण कटिबन्ध की ओर
[B] उष्ण कटिबन्ध से ध्रुवीय क्षेत्रों की ओर
[C] अश्व अक्षांशों से विषुवत रेखा की ओर
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [C] अश्व अक्षांशों से विषुवत रेखा की ओर [/read]

2. उच्च दाब क्षेत्र से भूमध्य सागर की ओर चलने वाली पवनें होती है-

[A] पछुआ हवाएँ
[B] व्यापारिक पवनें
[C] व्यापारिक पवनें
[D] समुद्री पवनें

[read more] [B] व्यापारिक पवनें [/read]

3. व्यापारिक हवाएँ होती है-

[A] नियमित व स्थिर
[B] अनियमित
[C] अंशतः अनियमित
[D] उपर्युक्त में कोई नहीं

[read more] [A] नियमित व स्थिर [/read]

4. पूरे वर्ष एक ही दिशा में प्रवाहित होने वाली पवनें क्या कहलाती है?

[A] स्थानीय पवन
[B] सामाजिक पवन
[C] सनातनी पवन
[D] ध्रुवीय पवन

[read more] [C] सनातनी पवन [/read]

5. उपोष्ण उच्च दाब से विषुवत रेखीय निम्न दाब की ओर चलने वाली पवनें क्या कहलाती है?

[A] व्यापारिक पवनें
[B] ध्रुवीय पवनें
[C] पछुआ पवनें
[D] गरजता चालीसा

[read more] [A] व्यापारिक पवनें [/read]

6. व्यापारिक पवनें कहाँ से चलती है?

[A] विषुवतीय निम्न दाब से
[B] ध्रुवीय उच्च दाब से
[C] उपोष्ण उच्च दाब से
[D] अधोध्रुवीय निम्न दाब से

[read more] [C] उपोष्ण उच्च दाब से [/read]

7. वे नियमित हवाएँ जो कि ‘गरजता चालीसा’, ‘प्रचण्ड पचासा’ तथा ‘चीखता साठा’ के उपनाम से जानी जाती है, निम्न में से किस प्रकार की हवाएँ है?

[A] ध्रुवीय
[B] पछुआ
[C] चक्रवातीय
[D] व्यापारिक

[read more] [B] पछुआ [/read]

8. दहाड़ता चालीसा क्या है?

[A] 40° दक्षिणी अक्षांश की जलधारा
[B] 40° उत्तरी अक्षांश की जलधारा
[C] दक्षिणी गोलार्द्ध में 40° अक्षांश के पास चलने वाली तेज हवा
[D] इनमें से कोई नहीं

[read more] [C] दक्षिणी गोलार्द्ध में 40° अक्षांश के पास चलने वाली तेज हवा [/read]

9. भयंकर पचासा चलते हैं-

[A] 50° उत्तरी अक्षांश पर
[B] 50° दक्षिणी अक्षांश पर
[C] 50° N से 60° N के मध्य
[D] इनमें से कोई नहीं

[read more] [B] 50° दक्षिणी अक्षांश पर [/read]

10. चीखता साठा पवन प्रवाहित होती है-

[A] 60° पूर्वी देशान्तर के निकट
[B] 60° पश्चिमी देशान्तर के निकट
[C] 60° उत्तरी अक्षांश के निकट
[D] 60° दक्षिणी अक्षांश के निकट

[read more] [D] 60° दक्षिणी अक्षांश के निकट [/read]

11. मानसून शब्द का तात्पर्य है-

[A] हवाओं का सदैव एक ओर ही बहना
[B] हवाओं का बहुत तेजी से बहना
[C] हवाओं का बहुत धीमी गति से बहना
[D] हवाओं के रूख का बदलना

[read more] [D] हवाओं के रूख का बदलना [/read]

12. मानसूनी हवाएँ-

[A] उच्च दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर चलती है।
[B] उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर चढ़ती है।
[C] निम्न दाब क्षेत्र से उच्च दाब क्षेत्र की ओर चलती है।
[D] निम्न दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर चलती है।

[read more] [B] उच्च दाब क्षेत्र से निम्न दाब क्षेत्र की ओर चढ़ती है। [/read]

13. आल्पस पर्वत के उत्तरी भाग में बहने वाली उष्ण शुष्क स्थानीय हवाओं को क्या कहा जाता है?

[A] खमसिन
[B] सिराँको
[C] चिनूक
[D] फॉन

[read more] [D] फॉन [/read]

14. अर्जेण्टीना के पम्पास क्षेत्र में उरूग्वे की ओर से प्रचण्ड वेग से चलने वाली ठंडी हवाओं को क्या कहा जाता है?

[A] टपीरो
[B] पैम्पीरा
[C] हरमट्टन
[D] काराबुरान

[read more] [B] पैम्पीरा [/read]

15. न्यूजीलैंड में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों से उतरने वाली गर्म शुष्क एवं धूल भरी स्थानीय हवा निम्न में से किस नाम से जानी जाती है?

[A] ब्रिक फील्डर
[B] ट्रैमोण्टेन
[C] नारवेस्टर
[D] साण्टाअना

[read more] [C] नारवेस्टर [/read] 

16. सं० रा० अमेरिका के पश्चिमी तट से प्रारम्भ होकर रॉकी पर्वत को पार करके उसके नीचे उतरने वाली गर्म एवं शुष्क हवा किस नाम से जानी जाती है?

[A] फॉन
[B] नार्दन
[C] चिनूक
[D] साण्टाअना

[read more] [C] चिनूक [/read]

17. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?

[A] चिनूक- चीन
[B] खमसिन- मिस्र
[C] सिराँको- इटली
[D] गिबिली- लीबिया

[read more] [A] चिनूक- चीन [/read]

18. यूरोप में जूरा पर्वत से जेनेवा झील की तरफ रात्रि में चलने वाली शीतल एवं शुष्क पवन को किस नाम से जाना जाता है?

[A] तालविण्ड
[B] सोलैनी
[C] मिस्ट्रल
[D] जोरान

[read more] [D] जोरान [/read]

19. रॉकी पर्वत के पूर्वी ढालों पर उतरने वाली हवा को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में क्या कहा जाता है?

[A] सिराँको
[B] चिनूक
[C] खमसिन
[D] हरिकेन

[read more] [B] चिनूक [/read]

20. निम्न में से कौन-सी स्थानीय ठंडी हवा नहीं है?

[A] मिस्ट्रल
[B] बोरा
[C] खमसिन
[D] ब्लिजार्ड

[read more] [C] खमसिन [/read]

21. निम्न में से कौन ठंडी स्थानीय हवा है?

[A] मिस्ट्रल 
[B] पैम्पीरो
[C] बोरा
[D] उपर्युक्त सभी

[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]

22. निम्नलिखित में से कौन-सी वायु स्विट्‌जरलैंड में उत्तरी आल्पस के विमुख ढाल पर बहती है?

[A] फॉन
[B] मिस्ट्रल
[C] सिराँको
[D] चिनूक

[read more] [A] फॉन [/read]

23. चिनूक है एक-

[A] स्थानीय हवा
[B] स्थायी हवा
[C] सनातनी हवा
[D] समुद्री जलधारा

[read more] [A] स्थानीय हवा [/read]

24. निम्नलिखित में कौन सुमेलित नहीं है?

[A] मिस्ट्रल- फ्रांस
[B] सिराँको- आस्ट्रेलिया
[C] यामो- जापान
[D] खमसिन- मिस्र

[read more] [B] सिराँको- आस्ट्रेलिया [/read] 

25. सुमेलित कीजिए-

सूची-I (स्थानीय हवा)  सूची-II (देश)

a. चिनूक 1. सं० रा० अ०

b. सिराँको 2. आस्ट्रेलिया

c. ब्रिक फील्डर 3. फ्रांस

d. मिस्ट्रल 4. इटली

कूट: a b c d

[A] 1 4 2 3
[B] 1 4 3 2
[C] 4 1 2 3
[D] 4 1 3 2

[read more] [A] 1 4 2 3 [/read]

26. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थानीय पवन इटली में ‘रक्त की वर्षा’ लाती है?

[A] सिमूम
[B] सामून
[C] सिराँको
[D] शामल

[read more] [C] सिराँको [/read]

27. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थानीय पवन ‘हिम भजी’ के नाम से जानी जाती है?

[A] चिनूक
[B] फॉन
[C] हरमट्टन
[D] सिरॉको

[read more] [A] चिनूक [/read]

28. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थानीय पवन को ‘डाक्टर वायु’ भी कहा जाता है?

[A] फॉन
[B] चिनूक
[C] हरमट्टन
[D] सिरॉको

[read more] [C] हरमट्टन [/read]

29. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थानीय पवन अफ्रीका में गिनी तट के लोगों को आर्द्र मौसम से राहत प्रदान करती है?

[A] मिस्ट्रल
[B] हरमट्टन
[C] खमसिन
[D] सिमूम

[read more] [B] हरमट्टन [/read] 

30. निम्नलिखित में से कौन-सी गर्म स्थानीय पवन कैलिफोर्निया में फल के बगीचों को काफी नुकसान पहुँचाती है?

[A] जोण्डा
[B] सान्ताअना
[C] नार्दर
[D] चिनूक

[read more] [B] सान्ताअना [/read]

31. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थानीय पवन मध्य यूरोप के पर्वतीय क्षेत्र से यूगोस्लाविया के एड्रियाटिक तट की ओर प्रवाहित होती है?

[A] मिस्ट्रल
[B] फॉन
[C] बोरा
[D] बुरान

[read more] [C] बोरा [/read]

32. निम्नलिखित में से कौन ठंडी स्थानीय पवन नहीं है?

[A] जूरन
[B] जोण्डा
[C]  बुरान
[D] पापाग्यो

[read more] [B] जोण्डा [/read]

33. निम्नलिखित में से कौन ठंडी स्थानीय पवन है?

[A] खमसिन
[B] सिरॉको
[C] हरमट्टन
[D] फ्राइजेम

[read more] [D] फ्राइजेम [/read]

34. सुमेलित कीजिए-

सूची-I (स्थानीय पवन) सूची-II (देश)

a. खमसिन 1. मिस्र

b. चिली 2. ट्यूनीशिया

c. गिबिली 3. लीबिया

d. लेवेच 4. स्पेन

कूट: a b c d

[A] 1 2 3 4 
[B] 2 1 3 4
[C] 1 2 4 3
[D] 4 2 3 1

[read more] [A] 1 2 3 4 [/read]

35. सुमेलित कीजिए-

सूची-I (स्थानीय पवन)  सूची-II (देश)

a. सिरॉको 1. फिलीपीन्स

b. ब्रिक फिल्डर 2. आस्ट्रेलिया

c. सामून 3. ईरान

d. बाग्यो 4. इटली

कूट: a b c d

[A] 1 2 3 4
[B] 2 1 3 4
[C] 4 2 3 1
[D] 4 3 2 1

[read more] [C] 4 2 3 1 [/read]

14. Composition of The Atmosphere (वायुमण्डल का संगठन)

14. Composition of The Atmosphere

(वायुमण्डल का संगठन)


वायुमण्डल ⇒

Composition of The Atmosphere

 

      ठोस पृथ्वी के चारों ओर गैंसों का एक आवरण मिलता है जिसे वायुमण्डल (Atmosphere) कहते हैं। इसकी कई विशेषताएँ है। जैसे:-

वायुमण्डल के ही अंतर्गत कई प्रकार के मौसमी एवं जलवायु सबंधित घटनाएँ घटित होती है।

हमारा वायुमण्डल गैस, जलवाष्प और धुलकण से निर्मित है।

जलवाष्प की उपस्थिति के कारण ही मौसमी घटनायें घटित होती है।

हमारा वायुमंडल कई उप-पेटियों में विभक्त है।

वायुमण्डल में प्रतिरोधात्मक क्षमता है।

गुरुत्वाकर्षण बल के कारण वायुमंडल पृथ्वी से चिपका हुआ है।

वायुमण्डल में वायुदाब, वायुसंचरण, जलवायु परिवर्तन जैसे गुण पाये जाते हैं।

वायुमण्डल अपने आपको लगातार स्वच्छ बनाए रखता है।

वायुमण्डल का संगठन (Composition of the Atmosphere)

      हमारा वायुमण्डल मुख्यत: गैस, जलवाष्प और धुलकण से निर्मित है। वायुमण्डल को निर्मित करने वाले संघटन की चर्चा नीचे कर रहे हैं-

(1) गैस (Gases)- हमारा वायुमंडल कई प्रकार के गैसों से निर्मित हैं।

क्रम गैस सूत्र आयतन (% में)
1. नाइट्रोजन N2 78.03
2. ऑक्सीजन O2 20.95
3. आर्गन Ar 0.93
4. कार्बन डाई ऑक्साइड CO2 0.036
5. नियॉन Ne 0.002
6. हीलियम He 0.0005
7. क्रिप्टन Kr 0.001
8. जेनन Xe 0.00009
9. हाइड्रोजन H2 0.00005

       उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि वायुमण्डल में नाइट्रोजन की मात्रा सर्वाधिक है। वायुमण्डल में यह दो कार्यों को सम्पन्न करता है-

(i) ऑक्सीकरण की क्रिया को मंद करता है या रोकता है।

(ii) नाइट्रोजन चक्र को संचालित करता है।

हमारे वायुमण्डल में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण गैस ऑक्सीजन है जो ऑक्सीकरण तथा प्रज्वलन की क्रिया में मदद करता है। साथ ही जैविक श्वसन क्रिया का प्रमुख आधार है।

हमारे वायुमण्डल में तीसरा सबसे महत्वपूर्ण गैस अक्रिय गैसे हैं। जैसे- आर्गन, नियॉन इत्यादि।

सभी अक्रिय गैसों को मिलाने पर वायुमण्डल में इनकी मात्रा 1% है। इनमें भी सर्वाधिक आर्गन (0.93%) है। ये वायुमण्डल में अति अल्प मात्रा में मौजूद है। वायुमण्डल में रहकर यह कई प्रकार के रासायनिक पदार्थ को निष्क्रिय करती है।

हमारे वायुमण्डल में ऑक्सीजन का एक अपरूप ओजोन (O3) के रूप में मौजूद है।

यह गैस समताप मण्डल के ओजोन परत में पायी जाती है।

यह सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों को शोखकर पृथ्वी को सुरक्षित करती है, इसलिए ओजन परत को “वायुमण्डल का छतरी” कहा जाता है।

हमारे वायुमण्डल का अगला महत्वपूर्ण गैस ग्रीनहाउस गैसें हैं।

इसके अंतर्गत CO2, CO, CFC, CH4 (मिथेन) जैसे गैसों को शामिल करते हैं।

इनमें सिर्फ CO2 को छोड़कर शेष सभी गैस वायुमण्डल में प्रदूषक के रूप में मौजूद रहते हैं।

CO2 गैस प्राकृतिक रुप से वायुमण्डल में मौजूद रहता है।

CO2 गैस ही पार्थिव विकिरण को अवशोषित कर वायुमण्डल को गर्म बनाये रखता है।

CO2 को “वायुमण्डल का कम्बल” भी कहा जाता है।

अंतिम महत्वपूर्ण गैस हाइड्रोजन है जो जलवाष्प एवं जल के निर्माण में मदद करता है।

       सामान्यतः समुद्रतल से 80 Km की ऊँचाई तक गैस समान अनुपात में पाये जाते हैं लेकिन उसके बाद गैंसों का भिन्न -2 स्तर पाया जाता है। जैसे:-

      ऊँचाई               गैसों का स्तर
(i) 90 – 200 किमी०- N2 गैस के अणुओं का स्तर
(ii) 200-400 किमी०- O2 गैस के परमाणु का स्तर
(iii) 1100-3500 किमी०- He गैस का स्तर
(iv) 3500-10000 किमी०- H2 परमाणु का स्तर

(2) जलवाष्प (Water Vapour)-

जलवाष्प हमारे वायुमण्डल का दूसरा प्रमुख संघटक है।

यह वायुमण्डल में 12 किमी० की ऊँचाई तक पायी जाती है। लेकिन 90% हिस्सा 8 किमी० की ऊँचाई तक ही मिलती है।

कभी-2 वायु में चलने वाले संवहन तरंगों के कारण जलवाष्प को 50 किमी० की ऊँचाई तक पहुँचा दी जाती है।

ये जलवाष्प ब्रह्माण्डीय धुल-कणों के साथ मिलकर विश्व में सबसे ऊँचाई पर मिलने वाले बादल “निशा दीप्ति बादल” का निर्माण करती है।

वायुमण्डलीय जलवाष्प के कारण ही वर्षण क्रिया, बादल निर्माण क्रिया, कुहरा, कुहासा, ओस और आर्द्रण की क्रिया होती है।

वायुमण्डल में जलवाष्प की आपूर्ति पृथ्वी के धरातल से ही वाष्पोत्सर्जन, वाष्पीकरण, उर्ध्वपातन (ठोस से गैस) की क्रिया द्वारा होता है।

नोट: वाष्पोत्सर्जन की दर को जिस यंत्र द्वारा मापा जा सकता है उसे पोटोमीटर कहते हैं।

(3) धुलकण (Dust Particle)-

वायुमण्डल का तीसरा सबसे प्रमुख संघटक धूलकण है।

वायुमण्डल में इसकी आपूर्ति दो स्थानों से होती है- ब्रह्माण्ड और पृथ्वी के धरातल से।

ब्रह्मण्ड से मिलने वाले धुलकण को ब्रह्मण्डलीय धूलकण कहते हैं।

ये धुलकण दूसरे ग्रह, उपग्रह से विखण्डित होकर पृथ्वी पर गिरने वाला पदार्थ है।

कभी-2 इनके आकार इतनी बड़ी होती है कि पृथ्वी पर उल्का वृष्टि की घटना घटती है।

पार्थिव धूलकण का मुख्य स्रोत धरातल है।

ये परागण एवं हाइग्रोस्कोपिक (आर्द्रताग्राही) कण के रूप में मौजूद रहते हैं।

वायुमण्डल में सर्वाधिक धुलकण की आपूर्ति समुद्र तटीय भागों से होती है।

ये धूलकण वायुमंडल में जाकर जल की तुलना में पहले ठण्डी होने की प्रवृत्ति रखते हैं। इस कणों के इर्द-गिर्द आर्द्रता या जलवाष्प का संघनन होने लगता है जिससे जलबून्दों का निर्माण होने लगता है।

सामान्य तौर पर वायुमण्डल में 12 Km की ऊँचाई तक धूलकण पाये जाते हैं लेकिन इसका अधिकांश भाग 5 किमी० की ऊँचाई तक मिलते हैं।

निष्कर्ष:

        सैद्धांतिक रूप से हमारा वायुमण्डल गैस, जलवाष्प और धूलकण से निर्मित है। लेकिन तीव्र औद्योगिकीकरण, नगरीकरण, बढ़ती जनसंख्या इत्यादि के कारण कई प्रदूषक तत्व वायुमण्डल में छोड़े जा रहे हैं जिसके कारण वायु प्रदूषण, ओजोन क्षरण, ग्लोबल वार्मिंग, अम्ल वर्षा जैसी घटनायें घटित हो ही हैं। अत: आवश्यकता इस बात का है कि वायुमण्डल में मौजूद गैस, जलवाष्प एवं धुलकण के अनुपात को नियत बनाकर खा जाय।



वायुमण्डल का संगठन से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



1. पृथ्वी के वायुमण्डल का कितना प्रतिशत भाग 29 km की ऊँचाई तक पाया जाता है?

[A] 29%
[B] 57%
[C] 76%
[D] 97%

[read more] [D] 97% [/read]

2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] वायुमण्डल की ऊपरी सीमा लगभग 10,000 km की ऊँचाई तक है।
[B] वायुमण्डल का 50% भाग 5-6 km की ऊँचाई तक सीमित है।
[C] ऊँचाई में वृद्धि के साथ-साथ जलवाष्प की मात्रा में वृद्धि होती है।
[D] वायुमण्डल के निचले स्तर में भारी गैस एवं ऊपरी स्तर में हल्की गैसों की प्रधानता है।

[read more] [C] ऊँचाई में वृद्धि के साथ-साथ जलवाष्प की मात्रा में वृद्धि होती है। [/read]

3. वायुमण्डल का सर्वाधिक स्थायी तत्व है-

[A] नाइट्रोजन
[B] ऑक्सीजन
[C] कार्बन डाइऑक्साइड
[D] जलवाष्प

[read more] [D] जलवाष्प [/read]

4. वायुमण्डल में सर्वाधिक कौन-सी गैस मिलती है?

[A] ऑक्सीजन
[B] हाइड्रोजन
[C] नाइट्रोजन
[D] कार्बन डाइऑक्साइड

[read more] [C] नाइट्रोजन [/read]

5. वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में विद्यमान अक्रिय गैस कौन-सी है?

[A] ऑर्गन
[B] क्रिप्टॉन
[C] हीलियम
[D] नियॉन

[read more] [A] ऑर्गन [/read]

6. वायुमण्डल मुख्यतः गर्म होता है-

[A] सूर्य की सीधी किरणों से
[B] पृथ्वी से विकिरण द्वारा
[C] पृथ्वी के अंदर की ऊष्मा से
[D] पृथ्वी की गति के घर्षण से

[read more] [B] पृथ्वी से विकिरण द्वारा [/read]

7. निम्न में से कौन-सा युग्म वायुमण्डल की गैसों की बढ़ती मात्रा को दर्शाता है?

[A] ओजोन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन
[B] नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन
[C] कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन
[D] आर्गन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड

[read more] [A] ओजोन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन [/read]

8. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिये उत्तरदायी है?

[A] क्लोरीन
[B] ऑक्सीजन
[C] कार्बन डाइऑक्साइड
[D] हाइड्रोजन

[read more] [C] कार्बन डाइऑक्साइड [/read]

9. सूर्य की तीव्र किरणों द्वारा झुलसने से वायुमण्डल की कौन-सी गैस हमारी रक्षा करती है?

[A] ऑक्सीजन
[B] नाइट्रोजन
[C] ओजोन
[D] आर्गन

[read more] [C] ओजोन [/read]

10. पृथ्वी के वायुमण्डल में पायी जाने वाली निम्नलिखित गैसों का सही अवरोही क्रम क्या होगा?

1. नाइट्रोजन 2. कार्बन डाइऑक्साइड 3. ऑक्सीजन 4. आर्गन 5. नियॉन

कूट :

[A] 1, 3, 2, 4, 5
[B] 1, 3, 4, 2, 5
[C] 1,3, 2, 5, 4
[D] 1, 2, 3, 5, 4

[read more] [B] 1, 3, 4, 2, 5 [/read]

11. भू-पृष्ठ से परावर्तित अवरक्त विकिरण के अवशोषण द्वारा भू-वायुमण्डल के तापमान में वृद्धि की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

[A] सुनामी
[B] ग्रीन हाउस प्रभाव
[C] सौर तापन
[D] भूकम्पीय प्रभाव

[read more] [B] ग्रीन हाउस प्रभाव [/read]

12. वायुमण्डल में नाइट्रोजन की प्रतिशतता है-

[A] 70%
[B] 71%
[C] 78%
[D] 21%

[read more] [C] 78% [/read]

13. पृथ्वी के धरातल से ऊपर की ओर वायुमण्डल के विभिन्न स्तरों का सही अनुक्रम है-

[A] क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल, आयन मण्डल, मध्य मण्डल
[B] समताप मण्डल, क्षोभ मण्डल, आयन मण्डल, मध्य मण्डल
[C] क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल, मध्य मण्डल, आयन मण्डल
[D] समताप मण्डल, क्षोभ मण्डल, मध्य मण्डल, आयन मण्डल

[read more] [C] क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल, मध्य मण्डल, आयन मण्डल [/read]

14. वायुमण्डल को क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल आदि परतों में विभाजित करने का मुख्य आधार क्या है?

[A] तापमान
[B] वायुदाब
[C] संघटन
[D] घनत्व

[read more] [A] तापमान [/read] 

15. क्षोभ मण्डल की धरातल से औसत ऊँचाई लगभग कितनी है?

[A] 8 किमी०
[B] 18 किमी०
[C] 22 किमी०
[D] 14 किमी०

[read more] [D] 14 किमी० [/read]

16. निम्नलिखित में से किस मण्डल को संवहन मण्डल भी कहा जाता है?

[A] क्षोभ मण्डल
[B] आयन मण्डल
[C] समताप मण्डल
[D] मध्य मण्डल

[read more] [A] क्षोभ मण्डल [/read]

17. किस ऋतु में क्षोभ मण्डल की ऊँचाई में वृद्धि हो जाती है?

[A] शीत ऋतु
[B] वर्षा ऋतु
[C] ग्रीष्म ऋतु
[D] इनमें से कोई नहीं

[read more] [C] ग्रीष्म ऋतु [/read]

18. क्षोभ मण्डल की धरातल से अधिकतम ऊँचाई है-

[A] 6 किमी०
[B] 12 किमी०
[C] 8 किमी०
[D] 18 किमी०

[read more] [D] 18 किमी० [/read]

19. क्षोभ मण्डल में तापमान की सामान्य ह्रास की 1°C प्रत्येक-

[A] 146 मी० हेतु
[B] 165 मी० हेतु
[C] 156 मी० हेतु
[D] 176 मी० हेतु

[read more] [B] 165 मी० हेतु [/read]

20. क्षोभ मण्डल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] यह वायुमण्डल का सघनतम परत है।
[B] बादलों का निर्माण क्षोभ मण्डल में ही होता है।
[C] क्षोभ मण्डल की ऊपरी सीमा पर समताप सीमा स्थित है।
[D] इनमें से कोई नहीं

[read more] [C] क्षोभ मण्डल की ऊपरी सीमा पर समताप सीमा स्थित है। [/read]

21. क्षोभ मण्डल एवं समताप मण्डल के बीच स्थित संक्रमण क्षेत्र को क्या कहा जाता है?

[A] समताप सीमा
[B] मध्य सीमा
[C] क्षोभ सीमा
[D] बाह्य सीमा

[read more] [C] क्षोभ सीमा [/read]

22. पृथ्वी के वायुमण्डल का सर्वाधिक घनत्व कहाँ पर होता है?

[A] क्षोभ मण्डल
[B] मध्य मण्डल
[C] समताप मण्डल
[D] आयन मण्डल

[read more] [A] क्षोभ मण्डल [/read]

23. वायुमण्डल में दैनिक मौसम परिवर्तन निम्नलिखित में से किसके कारण होते हैं?

[A] क्षोभ मण्डल
[B] आयन मण्डल
[C] मध्य मण्डल
[D] समताप मण्डल

[read more] [A] क्षोभ मण्डल [/read] 

24. क्षोभ मण्डल (Troposphere) वायुमण्डल का निचला स्तर है जिसकी ऊँचाई भूमध्य रेखा पर होती है-

[A] 10 मील तक
[B] 6 मील तक
[C] 9 मील तक
[D] 4 मील तक

[read more] [A] 10 मील तक [/read]

25. मेघ गर्जन वायुमण्डल की किस परत में होता है?

[A] आयन मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] ओजोन मण्डल
[D] समताप मण्डल

[read more] [B] क्षोभ मण्डल [/read]

26. परिवर्तन मण्डल या क्षोभ मण्डल में तापमान-

[A] ऊँचाई के साथ घटता है।
[B] ऊँचाई के साथ बढ़ता है
[C] अपरिवर्तित रहता है।
[D] पहले घटता है पुनः बढ़ता है।

[read more] [A] ऊँचाई के साथ घटता है। [/read]

27. समताप मण्डल (Stratosphere) है-

[A] वायुमण्डल का मध्यस्थ प्रदेश
[B] वायुमण्डल का ऊपरी प्रदेश
[C] वायुमण्डल का निचला प्रदेश
[D] क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश

[read more] [D] क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश [/read]

28. वायुमण्डल की किस सतह में तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होता?

[A] समताप मण्डल
[B] बाह्य मण्डल
[C] क्षोभ मण्डल
[D] ताप मण्डल

[read more] [A] समताप मण्डल [/read] 

29. ओजोन परत अवस्थित है-

[A] क्षोभ मण्डल में
[B] क्षोभ सीमा में
[C] समताप मण्डल में
[D] प्रकाश मण्डल में

[read more] [C] समताप मण्डल में [/read]

30. समताप मण्डल में ओजोन परत का कार्य है-

[A] भूमण्डलीय ताप को स्थिर रखना
[B] भूकम्पों की आवृति को घटाना
[C] मानसूनों की विफलता को बचाना
[D] भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना

[read more] [D] भूतल पर पराबैंगनी विकिरणपात को रोकना [/read]

31. सुपर सोनिक (Supersonic) विमानों की उड़ान के लिये सर्वाधिक सुविधाजनक वायुमण्डलीय परत है-

[A] क्षोभ मण्डल
[B] मध्य मण्डल
[C] समताप मण्डल
[D] आयन मण्डल

[read more] [C] समताप मण्डल [/read]

32. समताप मंडल के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] समताप मण्डल का विस्तार 50 किमी० की ऊँचाई तक पाया जाता है।
[B] समताप मंडल की सीमा आयन मण्डल से मिलती है।
[C] इस मण्डल में बादलों का अभाव पाया जाता है।
[D] इस मण्डल में धूल कण और जलवाष्प की मात्रा काफी कम होती है।

[read more] [B] समताप मंडल की सीमा आयन मण्डल से मिलती है। [/read]

33. ओजोन परत के प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से अवक्षय के कारण उसमें 10 मिलियन वर्ग किमी० आकार का एक बड़ा छिद्र बन गया है। यह छिद्र अवस्थित है-

[A] आर्कटिक के ऊपर
[B] ध्रुवों के ऊपर
[C] अंटार्कटिका के ऊपर
[D] अमेरिका एवं यूरोप के ऊपर

[read more] [C] अंटार्कटिका के ऊपर [/read]

34. दीर्घ रेडियो तरंगें पृथ्वी की किस सतह से परावर्तित होती है?

[A] क्षोभ मण्डल
[B] क्षोभ सीमा
[C] आयन मण्डल
[D] समताप मण्डल

[read more] [C] आयन मण्डल [/read]

35. संचार उपग्रह किस वायुमण्डलीय स्तर में स्थित होते हैं?

[A] समताप मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] आयन मण्डल
[D] बर्हिमण्डल

[read more] [C] आयन मण्डल [/read]

36. वायुमण्डल में ओजोन स्तर के अवक्षय का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन है?

[A] सल्फर डाइऑक्साइड
[B] कार्बन डाइऑक्साइड
[C] नाइट्रस ऑक्साइड
[D] क्लोरो-फ्लोरो कार्बन

[read more] [D] क्लोरो-फ्लोरो कार्बन [/read]

37. रेडियो की लघु तरंगें आयन मण्डल की किस परत से परावर्तित होकर धरातल पर आती है?

[A] S परत
[B] E परत
[C] F परत
[D] D परत

[read more] [C] F परत [/read]

38. ऊपर से नीचे की ओर वायुमण्डल की विभिन्न परतों की सीमाओं (Pause) का कौन-सा क्रम सही है?

[A] मैग्निटोपॉज, मेसोपॉज, स्ट्रेटोपॉज, ट्रोपोपॉज
[B] मेसोपॉज, स्ट्रेटोपॉज, ट्रोपोपॉज, मैग्निटोपॉज
[C] ट्रोपोपॉज, स्ट्रेटोपॉज, मेसोपॉज, मैग्निटोपॉज
[D] स्ट्रेटोपॉज, ट्रोपोपॉज, मैग्निटोपॉज, मेसोपॉज

[read more] [A] मैग्निटोपॉज, मेसोपॉज, स्ट्रेटोपॉज, ट्रोपोपॉज [/read]

39. वायुमण्डल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90 प्रतिशत भाग विद्यमान रहता है?

[A] आयन मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] ओजोन मण्डल
[D] समताप मण्डल

[read more] [B] क्षोभ मण्डल [/read]

40. वायुमण्डल के किस परत को रसायन मण्डल कहते हैं?

[A] मध्य मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] आयन मण्डल
[D] ओजोन मण्डल

[read more] [A] मध्य मण्डल [/read]

41. किस वायुमण्डलीय परत को ‘मौसमी परिवर्तन की छत’ के नाम से जाना जाता है?

[A] समताप मण्डल
[B] आयन मण्डल
[C] क्षोभ मण्डल
[D] मध्य मण्डल

[read more] [C] क्षोभ मण्डल [/read]

42. हवाई जहाज प्राय: किस मण्डल में उड़ते हैं-

[A] क्षोभ मण्डल
[B] मध्य मण्डल
[C] समताप मण्डल
[D] बाह्य मण्डल

[read more] [C] समताप मण्डल [/read]

43. वायुमण्डल की सबसे निचली परत कहलाती है-

[A] मध्य मण्डल
[B] क्षोभ मण्डल
[C] आयन मण्डल
[D] समताप मण्डल

[read more] [B] क्षोभ मण्डल [/read]

44. पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वायुमण्डलीय परत किस नाम से विदित है?

[A] आयन मण्डल
[B] समताप मण्डल
[C] बहिर्मण्डल
[D] क्षोभ मण्डल

[read more] [C] बहिर्मण्डल [/read]

45. वायुमण्डल में सबसे अधिक ओजोन कहाँ पर केन्द्रित है?

[A] आयनोस्फीयर
[B] स्ट्रेटोस्फीयर
[C] मीसोस्फीयर
[D] ट्रोपोस्फीयर

[read more] [B] स्ट्रेटोस्फीयर [/read]

46. समुद्रतल पर औसत वायुदाब कितना होता है?

[A] 1003.25 मिलीबार
[B] 1023.25 मिलीबार
[C] 1013.25 मिलीबार
[D] 1034.25 मिलीबार

[read more] [C] 1013.25 मिलीबार [/read]

47. वायुदाब प्रायः सर्वाधिक होता है जब वायु होती है-

[A] ठण्डी तथा शुष्क
[B] उष्ण तथा शुष्क
[C] ठण्डी तथा नम
[D] उष्ण तथा नम

[read more] [A] ठण्डी तथा शुष्क [/read]

48. वायुदाब में अचानक आने वाली कमी निम्न में से किसका सूचक होती है?

[A] स्वच्छ मौसम
[B] अत्यधिक शीतल मौसम
[C] तूफानी मौसम
[D] वर्षा का मौसम

[read more] [C] तूफानी मौसम [/read]

49. सामान्य वायुदाब पाया जाता है-

[A] पर्वतों पर
[B] सागरतल पर
[C] रेगिस्तान में
[D] धरातल के 5 km ऊपर

[read more] [B] सागरतल पर [/read]

50. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

[A] सागर तल पर वायुदाब अधिकतम होता है।
[B] वायुदाब को मिलीबार (mb) में मापा जाता है।
[C] किसी भी स्थान पर वायुदाब दो बार बढ़ता एवं दो बार घटता है।
[D] उपर्युक्त सभी।

[read more] [D] उपर्युक्त सभी। [/read]

51. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

[A] वायुदाब के घटने-बढ़ने की क्रिया को ‘वायुदाब उच्चावचन’ (Barometric tide) कहते हैं।
[B] वायुदाब में उतार-चढ़ाव विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर कम होता जाता हैं।
[C] 60° अक्षांश के बाद वायुदाब का दैनिक उतार चढ़ाव नहीं देखा जाता है।
[D] उपर्युक्त सभी।

[read more] [D] उपर्युक्त सभी। [/read] 

52. ग्लोब पर दाब कटिबंधों (pressure belts) की संख्या कितनी है?

[A] 5
[B] 6
[C] 7
[D] 9

[read more] [C] 7 [/read]

53. विषुवतीय निम्न दाब पेटी का विस्तार विषुवत रेखा के दोनों ओर कितने अक्षांश तक मिलता है?

[A] 5°
[B] 10°
[C] 15°
[D] 20°

[read more] [A] 5° [/read]

54. डोलड्रम पेटी का विस्तार सामान्यतः पाया जाता है-

[A] 0° – 5° उत्तर
[B] 0° – 5° दक्षिण
[C] 0°- 10° उत्तर
[D] 5°N – 5° दक्षिण

[read more] [D] 5°N – 5° दक्षिण [/read]

55. डोलड्रम क्षेत्र की विशेषता होती है-

[A] निम्न दाब एवं वायु का अवतलन
[B] निम्न दाब एवं मन्द पूर्वी पवन
[C] सामान्य दाब एवं वायु का अवतलन
[D] निम्न दाब एवं शान्त पवन

[read more] [D] निम्न दाब एवं शान्त पवन [/read]

56. शांत पेटी किस रेखा के दोनों ओर पायी जाती है?

[A] भूमध्य रेखा
[B] कर्क रेखा
[C] मकर रेखा
[D] आर्कटिक वृत्त

[read more] [A] भूमध्य रेखा [/read]

57. विश्व के सभी उष्ण मरुस्थल निम्न में से किस पेटी में स्थित हैं?

[A] विषुवतीय निम्न दाब पेटी
[B] उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब पेटी
[C] उपध्रुवीय निम्न वायुदाब पेटी
[D] ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी

[read more] [B] उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब पेटी [/read]

12. Important Grasslands of the World (विश्व के महत्वपूर्ण घास के मैदान)

Important Grasslands of the World

(विश्व के महत्वपूर्ण घास के मैदान)



➤ शीतोष्ण घास प्रदेश (Temperate Grasslands)

पम्पास- अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्राजील

प्रेयरी- उत्तरी अमेरिका

डाउंस- आस्ट्रेलिया

वेल्ड- दक्षिण अफ्रीका

स्टेपीज- पश्चिम रूस, मध्य एशिया (यूरेशिया)

केंटरबरी- न्यूजीलैंड

पुस्ताज- हंगरी (यूरोप)

बुग्याल और मर्ग- भारत

नोट: गढ़वाल हिमालय में पाए जाने वाले उच्च अक्षांशीय अल्पाइन घास भूमियों को ‘बुग्याल’ कहा जाता है।

important-grasslands

➤ उष्णकटिबन्धीय घास प्रदेश (Tropical Grasslands)

सवाना- पूर्वी अफ्रीका (केन्या, तंजानिया), वेनेजुएला, कोलंबिया, ब्राजील

लानोज- वेनेजुएला

कैम्पास- ब्राजीलियन उच्च भूमि

पार्कलैंड- दक्षिणी अफ्रीका

सेल्वास- अमेजन बेसिन

सेराडो- ब्राजील

पटाना- श्रीलंका

साहेल (अकेसिया सवाना)- अफ्रीका महाद्वीप में लाल सागर से अटलांटिक सागर तक एक पट्टी के रूप में

प्रमुख प्रश्नोत्तर

1. निम्न में से कौन शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि नहीं है?

(A) पम्पाज     

(B) लानोज

(C) पुस्ताज     

(D) कैण्टरबरी

उत्तर- (B) लानोज

2. कनाडा के मध्य अक्षांशीय घास के मैदान कहलाते हैं?

(A) प्रेयरी

(B) पम्पास

(C) स्टेपी

(D) डाउन्स

उत्तर- (A) प्रेयरी

3. निम्नलिखित में से उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान हैं?

1. कैम्पोस

2. पम्पास

3. सवाना

4. स्टेपी

कूट: 

(A) 1 और 4

(B) 1 और 3

(C) 2 और 3

(D) 1 और 2

उत्तर- (B) 1 और 3

4. निम्नलिखित में से कौन शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है?

(A) सवाना

(B) कैम्पोस

(C) वेल्ड

(D) लानोज

उत्तर- (C) वेल्ड

5. निम्न में से कौन शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है?

(A) सवाना

(B) कैम्पोस

(C) वेल्ड

(D) लानोज

उत्तर- (C) वेल्ड

6. अर्जेण्टीना में पाये जाने वाले शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को क्या कहा जाता है?

(A) वेल्ड

(B) लानोज

(C) पम्पास

(D) स्टेपी

उत्तर- (C) पम्पास

7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-I (घासभूमियाँ)  सूची-II (अवस्थिति)

अ. पम्पास  1. उत्तरी एशिया

ब. डाउन्स  2. ऑस्ट्रेलिया

स. स्टेपी    3. अर्जेंटीना

द. प्रेयरी    4. उत्तरी अमेरिका

कूट:

      अ. ब. स. द.

(A) 3 2  4  1

(B) 3 2  1  4

(C) 2 3  4  1

(D) 2 3  1  4

उत्तर- (B) 3 2  1  4

8. निम्न में से कौन उष्ण कटिबंधीय घासभूमि कहलाते हैं?

(A) लोनाज

(B) वेल्ड

(C) प्रेयरी

(D) स्टेपी

उत्तर- (A) लोनाज

9. निम्नलिखित में सही सुमेलित है-

(A) डाउन्स- ऑस्ट्रेलिया

(B) कैम्पास- ब्राजील

(C) पार्कलैंड- अफ्रीका

(D) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (D) उपर्युक्त सभी

10. निम्नलिखित में सही सुमेलित नहीं है-

(A) दक्षिण अफ्रीका- वेल्ड

(B) अर्जेंटीना- पम्पास

(C) ऑस्ट्रेलिया- डाउंस

(D) ब्राजील- लानोज

उत्तर- (D) ब्राजील- लानोज

11. दक्षिण अफ्रीका में चरागाह क्षेत्र को क्या कहा जाता है?

(A) डाउन्स

(B) स्टेपी

(C) प्रेयरी

(D) वेल्ड

उत्तर- (D) वेल्ड

12. पम्पास एवं स्टेपी निम्नलिखित में से किस श्रेणी में आते हैं?

(A) उच्च अक्षांशीय घासभूमि

(B) मध्य अक्षांशीय घासभूमि

(C) निम्न अक्षांशीय घासभूमि

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (C) निम्न अक्षांशीय घासभूमि

13. पटाना नामक उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान निम्न में से किस देश में पाये जाते हैं?

(A) ब्राजील

(B) हंगरी

(C) श्रीलंका

(D) इण्डोनेशिया

उत्तर- (C) श्रीलंका

14. सवाना घास भूमियाँ मुख्यत: कहाँ पायी जाती है?

(A) मध्य एशिया में

(B) उत्तरी अमेरिका में

(C) उत्तरी मध्य अफ्रीका में

(D) ऑस्ट्रेलिया में

उत्त– (C) उत्तरी मध्य अफ्रीका में

15. सुमेलित नहीं है-

(A) कैंटरबरी- न्यूजीलैंड

(B) वेल्ड- दक्षिण अफ्रीका

(C) पार्कलैंड- ब्राजील

(D) लानोज- वेनेजुएला

उत्त– (C) पार्कलैंड- ब्राजील

16.  विश्व में किस घास के मैदान को विश्व के रोटी का टोकरी कहा जाता है

(A) डाउन्स

(B) स्टेपी

(C) प्रेयरी

(D) वेल्ड

उत्तर- (B) स्टेपी 

11. विश्व में सर्वाधिक ऊँचा, लम्बा, गहरा, बड़ा, छोटा व प्रथम

11. विश्व में सर्वाधिक ऊँचा, लम्बा, गहरा, बड़ा, छोटा व प्रथम

General Geography Capsule 10

सामान्य भूगोल



1. भारत की सबसे बड़ी तथा खारे जल की झील है

➤ चिल्का झील (उड़ीसा)

2. विश्व की सबसे बड़ी तथा खारे जल की झील है

कैस्पियन सागर (रूस) 

3. भारत की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है

➤ वुलर झील (जम्मू-कश्मीर) 

4. विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है

➤ सुपीरियर झील (अमेरिका)

5. भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है

➤ गोविन्द सागर झील

6. विश्व की सबसे गहरी झील है

➤ बैकाल झील (रूस)

7. विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है

➤ वोल्गा झील (घाना)

8. भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है

➤ थार मरूभूमि (राजस्थान)

9. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान है

➤ सहारा मरूभूमि (अफ्रिका)

10. भारत का सबसे ऊँचा बाँध है

➤ भाखड़ा बाँध (सतलज नदी, पंजाब)

11. भारत का सबसे लम्बा बाँध है

➤ हीराकुण्ड बाँध (महानदी, उड़ीसा)

12. विश्व का सबसे ऊँचा बाँध है

रोगुन्वस्की (तजाकिस्तान, रूस)

13. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है

➤ जोग या गरसोप्पा (शरावती नदी, कर्नाटक)

14. विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात है

➤ एंजिल (वेनेजुएला)

15. भारत की सबसे लम्बी नहर है

➤ इंदिरागांधी नहर या राजस्थान नहर (राजस्थान)

16. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है

➤ सुन्दरवन डेल्टा (भारत)

17. विश्व की सबसे लम्बी नदी है

➤ नील नदी (मिस्र)

18. विश्व की सबसे चौड़ी नदी है

➤ आमेजन (द० अमेरीका)

19. विश्व की सबसे छोटी नदी है

➤ डी नदी ( USA)

20. विश्व का सबसे बड़ा नहर है

➤ स्वेज नहर (1869 ई. में निर्मित)

21. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है

➤ माजूली (ब्रह्मपुत्र नदी, असम)

22. विश्व का सबसे छोटा नदी द्वीप है

➤ उमानंद (असम)

23. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है

➤ एशिया 

24. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है

➤ आस्ट्रेलिया

25. सबसे बड़ा एवं गहरा महासागर है

➤ प्रशांत महासागर

26. विश्व का सबसे छोटा महासागर है

➤ आर्कटिक महासागर

27. सबसे बड़ा द्वीप है

➤ ग्रीनलैण्ड (डेनमार्क)

28. सबसे बड़ा द्वीप समूह है

➤ इण्डोनेशिया

29. सबसे बड़ा प्रायद्वीप है

➤ अरब प्रापद्वीप

30. झील के अन्दर झील है

➤ मेनीटू (कनाडा)

31. सबसे बड़ा जलडमरूमध्य है

➤ डेविस जलडमरूमध्य

32. सबसे बड़ी खाड़ी है

➤ मैक्सिको की खाड़ी

33. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है

➤ रूस

34. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश है

➤ वेटिकन सिटी

35. भारत की सबसे लम्बी सुरंग है

जबाहर सुरंग (जम्मू-कश्मीर)

36. विश्व का सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी है

➤ राईन नदी (जर्मनी)

37. विश्व की सर्वाधिक सीमाओं वाला देश है

➤ चीन (14 देशों के साथ)

38. विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील है

➤ टिटिकाका (द० अमेरीका)

39. विश्व में सबसे निचले स्थान पर स्थित झील है

➤ मृतसागर (प्रशांत महासागर में

40. विश्व की सबसे ऊँची जाग्रत ज्वालामुखी है

➤ कोटोपैक्सी (इक्वेडोर, दक्षिण अमेरिका में)

41. संसा का सबसे छोटा ज्वालामुखी है

➤ ताल (फिलीपिंस)

42. एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है

➤ गोबी (मंगोलिया)

43. सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है

➤ मासिनराम (मिजोरम, भारत)

44. लम्बा प्लेटफार्म है

➤ खड़गपुर (प. बंगाल)

45.  सबसे लम्बी रेलवे है 

➤ ट्रांस साइबेरियन रेलवे (6000 मील)

नोट:  रूस का यह प्रमुख रेलमार्ग पश्चिम में सेंट पीटर्सबर्ग से पूरब में प्रशान्त महासागर तट पर स्थित ब्लाडीवोस्टक तक जाता है।

विश्व में सर्वाधिक ऊँचा

46. लम्बा मुहाना किस नदी का है

➤ ओब (रूस)

47. सर्वाधिक ज्वालामुखी है 

➤ इंडोनेशिया में

48. सबसे ऊँची राजधानी है 

➤ ल्हासा (तिब्बत)

49. बड़ी दीवार है

➤ चीन की दीवार (2225 किमी०)

50. सबसे ऊँचा नग है

➤ बेन चुआन (चीन, 16000 फुट)

Bihar Board 12th Geography Model Paper 2025 (बिहार बोर्ड 12वीं भूगोल मॉडल पेपर 2025)

Bihar Board 12th Geography Model Paper 2025

(बिहार बोर्ड 12वीं भूगोल मॉडल पेपर 2025)


बिहार बोर्ड 12वीं भूगोल मॉडल पेपर 2025

Theory / सैद्धांतिक

खण्ड – अ / SECTION – A

वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions

प्रश्न संख्या 1 से 70 तक के प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। आपको 35 प्रश्नों के उत्तर देने हैं । 35 × 1 = 35

Question Nos. 1 to 70 have four options, out of which only one is correct. You have to mark your selected options on the OMR sheet. Only 35 questions are to be answered. 35 x 135

1. निम्नलिखित में से कौन मानव भूगोल का उपागम नहीं है?

(A) क्षेत्रीय विभिन्नता

(B) अन्वेषण और वर्णन

(C) स्थानिक संगठन

(D) मात्रात्मक क्रान्ति

Which of the following is not an approach to human geography?

(A) Areal differentiation

(B) Exploration and description

(C) Spatial organisation

(D) Quantitative revolution

उत्तर- (D) मात्रात्मक क्रान्ति

2. नवनिश्चयवाद की संकल्पना का प्रतिपादन किसने किया?

(A) अल्बर्ट डिमांजियाँ

(B) अल्फ्रेड हेटनर

(C) ग्रिफिथ टेलर

(D) फ्रेड्रिक रैटजेल

Who promulgated the concept of Neodeterminism?

(A) Albert Demangeon

(B) Alfred Hettner

(C) G. Taylor

(D) Friedrich Ratzel

उत्तर- (C) ग्रिफिथ टेलर

3. किसने कहा “मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच सम्बन्धों का संश्लेषित अध्ययन है”?

(A) रिटर

(B) रैटजेल

(C) एलन सी० सेम्पल

(D) टेलर

Who said “Human geography is the synthetic study of relationship between human societies and earth’s surface”?

(A) Ritter

(B) Ratzel

(C) Ellen C. Semple

(D) Taylor

उत्तर- (C) एलन सी० सेम्पल

4. व्यवहारवादी भूगोल, मानव भूगोल के किस क्षेत्र का उपक्षेत्र है?

(A) नगरीय भूगोल

(B) जनसंख्या भूगोल

(C) आर्थिक भूगोल

(D) सामाजिक भूगोल

Behavioural geography is a sub-field of which field of human geography?

(A) Urban geography

(C) Economic geography

(B) Population geography

(D) Social geography

उत्तर- (D) सामाजिक भूगोल

5. कृषि भूगोल, मानव भूगोल के किस क्षेत्र का उपक्षेत्र है?

(A) सामाजिक भूगोल

(B) जनसंख्या भूगोल

(C) आर्थिक भूगोल

(D) नगरीय भूगोल

Agriculture geography is a sub-field of which field of human geography?

(A) Social geography

(B) Population geography

(C) Economic geography

(D) Urban geography

त्तर- (C) आर्थिक भूगोल

निम्नलिखित में कौन विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र है?

(A) पश्चिमी यूरोप

(B) दक्षिण-पूर्व एशिया

(C) उत्तर-पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका

(D) पश्चिमी आस्ट्रेलिया

Which of the following is sparsely populated region?

(A) Western Europe

(B) South East Asia

(C) North East United States of America

(D) Western Australia

त्तर- (D) पश्चिमी आस्ट्रेलिया

7. निम्नलिखित में कौन एक जन-स्थानान्तरण का प्रतिकर्ष कारक नहीं है?

(A) शैक्षणिक सुविधाएँ

(B) बेरोजगारी

(C) महामारियाँ

(D) जलाभाव

Which of the following is not a push factor of human migration?

(A) Educational facilities

(B) Unemployment

(C) Epidemics

(D) Water shortage

उत्तर- (A) शैक्षणिक सुविधाएँ

8. जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक है

(A) अफ्रीका में

(B) एशिया में

(C) उत्तर अमेरिका में

(D) दक्षिण अमेरिका में

The highest growth rate of population is in

(A) Africa

(B) Asia

(C) North America

(D) South America

उत्तर- (A) अफ्रीका में

9. निम्नलिखित देशों में किसका लिंगानुपात विश्व में सबसे कम है?

(A) संयुक्त अरब अमीरात

(B) भारत

(C) फ्रांस

(D) इनमें से कोई नहीं

Which of the following countries has the lowest sex-ratio in the world?

(A) United Arab Emirates

(B) India

(C) France

(D) None of these

उत्तर- (D) इनमें से कोई नहीं (लैटविया)

10. निम्नलिखित संख्या में कौन जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है?

(A) 15 से 59

(B) 15 से 60

(C) 18 से 60

(D) 18 से 65

Which of the following figures represents the working age group of

population ?

(A) 15 to 59

(B) 15 to 60

(C) 18 to 60

(D) 18 to 65

उत्तर- (A) 15 से 59

11. निम्नलिखित में कौन मानव विकास सूचकांक का मापक है?

(A) स्वास्थ्य

(B) शिक्षा

(C) संसाधनों तक पहुँच

(D) इनमें से सभी

Which of the following is a measure of Human Development Index?

(A) Health

(B) Education

(C) Access to resources

(D) All of these

उत्तर- (D) इनमें से सभी

12. डॉ० महबूब-उल-हक मूल निवासी थे

(A) भारत के

(B) पाकिस्तान के

(C) इराक के

(D) अफगानिस्तान के

Dr. Mahbub ul Haq was the native of

(A) India

(B) Pakistan

(C) Iraq

(D) Afghanistan

उत्तर– (B) पाकिस्तान के

13. मानव विकास सूचकांक में विश्व के निम्नलिखित देशों में से किसकी कोटि उच्चतम है?

(A) जर्मनी

(B) नीदरलैंड

(C) नार्वे

(D) स्विट्जरलैंड

Which of the following countries of the world has the highest rank in the Human Development Index?

(A) Germany

(B) Netherlands

(C) Norway

(D) Switzerland

उत्तर- (C) नार्वे

14. निम्नलिखित में किसे कर्तन-दहन कृषि भी कहते हैं?

(A) रोपण कृषि

(B) सघन निर्वाह कृषि

(C) आदिम निर्वाह कृषि

(D) मिश्रित कृषि

Which among the following is also called slash and burn agriculture?

(A) Plantation farming

(B) Intensive subsistence farming

(C) Primitive subsistence farming

(D) Mixed farming

उत्तर- (C) आदिम निर्वाह कृषि

15. सहकारी कृषि अधिक सफल रही है

(A) स्वीडन में

(C) इटली में

(B) डेनमार्क में

(D) भारत में

Co-operative farming has been more successful in

(A) Sweden

(B) Denmark

(C) Italy

(D) India

उत्तर- (B) डेनमार्क में

16. कोको किस प्रकार की कृषि की उपज है?

(A) रोपण कृषि

(B) भूमध्यसागरीय कृषि

(C) प्रारम्भिक स्थानबद्ध कृषि

(D) मिश्रित कृषि

Cocoa is the product of which type of farming?

(A) Plantation farming

(B) Mediterranean farming

(C) Primitive sedentary farming

(D) Mixed farming

उत्तर- (A) रोपण कृषि

17. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल है?

(A) राई

(B) गेहूँ

(C) कपास

(D) मक्का

Which of the following is a plantation crop?

(A) Rye

(B) Wheat

(C) Cotton

(D) Maize

त्तर- (C) कपास

18. निम्नलिखित में कौन द्वितीयक आर्थिक क्रियाकलाप है?

(A) खेती

(B) मछली पकड़ना

(C) व्यापार

(D) वस्त्र निर्माण

Which of the following is secondary economic activity?

(A) Farming

(B) Catching fish

(C) Trading

(D) Making garments

उत्तर- (D) वस्त्र निर्माण

19. निम्नलिखित में कौन कृषि आधारित उत्पाद नहीं है?

(A) चीनी

(B) नमक

(C) कॉफी

(D) चाय

Which of the following is not an agro based product?

(A) Sugar

(B) Salt

(C) Coffee

(D) Tea

उत्तर- (B) नमक

20. निम्नलिखित में से किस अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?

(A) पूँजीवादी

(B) समाजवादी

(C) मिश्रित

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (A) पूँजीवादी

In which of the following economies production is owned individually?

(A) Capitalistic

(B) Socialistic

(C) Mixed

(D) None of these

21. निम्नलिखित में कौन वन आधारित उद्योग है?

(A) लाख उद्योग

(B) चमड़ा उद्योग

(C) गंधक उद्योग

(D) इनमें से कोई नहीं

Which of the following is forest based industry?

(A) Lac industry

(B) Leather industry

(C) Sulphur industry

(D) None of these

उत्तर- (A) लाख उद्योग

22. निम्नलिखित में से कौन चतुर्थक आर्थिक क्रियाकलापों से सम्बन्धित है?

(A) पुस्तकों का मुद्रण

(B) संगणक विनिर्माण

(C) कागज और लुग्दी निर्माण

(D) विश्वविद्यालय शिक्षण

Which of the following is related to quaternary economic activities?

(A) Printing books

(B) Manufacturing computer

(C) Paper and pulp production

(D) University teaching

उत्तर- (D) विश्वविद्यालय शिक्षण

23. निम्नलिखित में कौन एक पंचम क्रियाकलाप है?

(A) खेती

(B) आखेट

(C) बाह्यस्रोतन

(D) व्यापार

Which of the following is a quinary activity?

(A) Farming

(B) Hunting

(C) Outsourcing

(D) Trade

उत्तर- विचारधाराओं की रचना

24. लम्बी दूरी तक भारी सामान ढोने के लिए कौन सबसे सस्ता परिवहन साधन है?

(A) सड़क परिवहन

(B) रेल परिवहन

(C) जल परिवहन

(D) वायु परिवहन

Which mode of transportation is the cheapest for transporting heavy goods for long distance?

(A) Roadways

(B) Railways

(C) Waterways

(D) Airways

उत्तर- (C) जल परिवहन

25. बृहद ट्रंक मार्ग सम्बन्धित है-

(A) उत्तर अटलांटिक समुद्री मार्ग से

(B) उत्तमाशा अन्तरीप समुद्री मार्ग से

(C) भूमध्यसागर-हिन्द महासागर मार्ग से

(D) उत्तर प्रशान्त समुद्री मार्ग से

Great Trunk route is related to

(A) the North Atlantic Ocean route

(B) the Cape of Good Hope Ocean route

(C) the Mediterranean-Indian Ocean route

(D) the North Pacific Ocean route

त्तर- (A) उत्तर अटलांटिक समुद्री मार्ग से

Note: उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग लोकप्रिय रूप से Big Trunk Route (बृहद ट्रंक मार्ग) के रूप में जाना जाता है। इसमें विश्व के विदेशी व्यापार का एक-चौथाई हिस्सा शामिल है।

26. बिग इंच पाइप लाइन परिवाहित करता है

(A) दूध

(B) जल

(C) पेट्रोलियम

(D) तरल पेट्रोलियम गैस (LPG)

Big Inch pipeline transports

(A) Milk

(B) Water

(C) Petroleum

(D) Liquid Petroleum Gas (LPG)

त्तर- (C) पेट्रोलियम

27. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ है?

(A) ब्रुसेल्स

(B) वियना

(C) जेनेवा

(D) न्यूयार्क

Where is the headquarters of World Trade Organisation?

(A) Brussels

(B) Vienna

(C) Geneva

(D) New York

त्तर- (C) जेनेवा

Note: इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

28. भारत एक सदस्य है

(A) साफ्टा का

(B) ओईसीडी का

(C) आसियान का

(D) ओपेक का

India is a member of

(A) SAFTA

(B) OECD

(C) ASEAN

(D) OPEC

त्तर- (C) आसियान का

29. यूरोपीय संघ (ई०यू०) का मुख्यालय कहाँ है?

(A) ब्रुसेल्स

(B) मिस्क

(C) जकार्ता

(D) वियना

Where is the headquarters of European Union (EU)?

(A) Brussels

(B) Minsk

(C) Jakarta

(D) Vienna

उत्तर- (A) ब्रुसेल्स 

30. लेनिनग्राद किस प्रकार का पत्तन है?

(A) विस्तृत पत्तन

(B) वाणिज्यिक पत्तन

(C) औद्योगिक पत्तन

(D) इनमें से कोई नहीं

Which type of port is Leningrad?

(A) Comprehensive port

(B) Commercial port

(C) Industrial port

(D) None of these

उत्तर– (C) औद्योगिक पत्तन

31. निम्नलिखित आर्थिक क्रियाओं में कौन नगरीय अधिवासों से सम्बन्धित है?

(A) द्वितीयक

(B) तृतीयक

(C) चतुर्थक

(C) औद्योगिक पत्तन

Which of the following economic activities is associated with urban settlements?

(A) Secondary

(B) Tertiary

(C) Quaternary

(D) All of these

उत्तर- (C) औद्योगिक पत्तन

32. पर्वतीय प्रदेशों में किस प्रतिरूप का अधिवास पाया जाता है?

(A) रैखिक

(13) वृत्ताकार

(C) सीढ़ीनुमा

(D) तारा

Which pattern of settlement is found in mountainous region?

(A) Linear

(B) Circular

(C) Terraced

(D) Star

त्तर- (C) सीढ़ीनुमा

33. निम्नलिखित में कौन नियोजित नगर है?

(A) लाहौर

(C) ढाका

(B) कैनबरा

(D) इनमें से कोई नहीं

Which of the following is a planned city ?

(A) Lahore

(B) Canberra

(C) Dhaka

(D) None of these

उत्तर– (B) कैनबरा

34. निम्नलिखित प्रदेशों में कौन सुप्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती है?

(A) मेसोपोटामिया

(B) स्वाँग हो घाटी

(C) नील घाटी

(D) सिन्धु घाटी

Which of the following regions is the oldest well-documented urban settlement?

(A) Mesopotamia

(B) Hwang Ho valley

(C) Nile valley

(D) Indus valley

उत्तर- (A) मेसोपोटामिया

35. निम्नलिखित में कौन परिवहन नगर है?

(A) सिंगापुर

(B) अदीस अबाबा

(C) मक्का

(D) बीजिंग

Which of the following is a transport town?

(A) Singapore

(C) Mecca

(B) Addis Ababa

उत्तर- (A) सिंगापुर

36. 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?

(A) बिहार

(B) पश्चिम बंगाल

(C) हरियाणा

(D) केरल

According to 2011 census which state has the highest density of population?

(A) Bihar

(B) West Bengal

(C) Haryana

(D) Kerala

उत्तर- (A) बिहार

Note: 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बिहार सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है, यहाँ प्रति वर्ग किमी0 में 1106 लोग रहते हैं।

37. किस भाषा परिवार की जनसंख्या सबसे कम है?

(A) द्रविड

(B) आस्ट्रिक

(C) भारतीय-यूरोपीय

(D) चीनी-तिब्बती

Which linguistic family has the lowest population?

(A) Dravidian

(B) Austric

(C) Indo-European

(D) Sino-Tibetan

उत्तर- (D) चीनी-तिब्बती

38. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व था

(A) 482 व्यक्ति/वर्ग किमी

(B) 382 व्यक्ति/वर्ग किमी

(C) 324 व्यक्ति/वर्ग किमी

(D) 282 व्यक्ति/वर्ग किमी

According to 2011 census, the density of population of India was

(A) 482 persons/sq.km

(B) 382 persons/sq.km

(C) 324 persons/sq.km

(D) 282 persons/sa km

उत्तर- (B) 382 व्यक्ति/वर्ग किमी

39. भारत में पुरुष प्रवास की प्रमुख धारा है-

(A) नगरीय से नगरीय

(B) ग्रामीण से नगरीय

(C) ग्रामीण से ग्रामीण

(D) नगरीय से ग्रामीण

The main stream of male migration in India is

(A) urban to urban

(B) rural to urban

(C) rural to rural

(D) urban to rural

उत्तर- (D) नगरीय से ग्रामीण

40. मानव विकास सूचकांक, 2011 के संदर्भ में विश्व के देशों में भारत की निम्न में से कौन कोटि थी?

(A) 131

(B) 129

(C) 134

(D) 128

Which of the following was India’s rank in term of Human Development Index among the countries of the world in 2011?

(A) 131

(B) 129

(C) 134

(D) 128

उत्तर- (C) 134

41. मानव विकास सूचकांक में भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसकी कोटि उच्चतम है?

(A) केरल

(B) तमिलनाडु

(C) हरियाणा

(D) पंजाब

Which of the following states of India has the highest rank in Human Development Index?

(A) Kerala

(B) Tamil Nadu

(C) Haryana

(D) Punjab

उत्तर– (A) केरल

42. निम्नलिखित केन्द्र शासित प्रदेशों में किसकी साक्षरता दर उच्चतम है?

(A) लक्षद्वीप

(B) दमन और दीव

(C) अंडमान और निकोबार

(D) चंडीगढ़

Which of the following union territories has the highest literacy rate?

(A) Lakshadweep

(B) Daman & Diu

(C) Andaman & Nicobar

(D) Chandigarh

उत्तर- (A) लक्षद्वीप

43. निम्नलिखित में कौन गैरिसन नगर है?

(A) मथुरा

(B) पटना

(C) जमशेदपुर

(D) उधमपुर

Which of the following is a garrison town?

(A) Mathura

(B) Patna

(C) Jamshedpur

(D) Udhampur

उत्तर- (D) उधमपुर

44. निम्नलिखित में कौन खनन नगर है?

(A) कानपुर

(B) अंबाला

(C) रानीगंज

(D) पुरी

Which of the following is a mining town?

(A) Kanpur

(B) Ambala

(C) Raniganj

(D) Puri

उत्तर- (C) रानीगंज

45. हरित क्रांति सम्बन्धित है-

(A) दूध उत्पादन से

(B) खाद्यान्न उत्पादन से

(C) चाय उत्पादन से

(D) इनमें से कोई नहीं

Green revolution is related to

(A) milk production

(B) food production

(C) tea production

(D) none of these

उत्तर- (B) खाद्यान्न उत्पादन से

46. निम्नलिखित में कौन भारतीय कृषि की समस्या है?

(A) अनियमित मानसून

(B) विखंडित जोत

(C) निम्न उत्पादकता

(D) इनमें से सभी

Which of the following is the problem of Indian agriculture?

(A) Erratic monsoon

(B) Fragmented landholdings

(C) Low productivity

(D) All of these

त्तर- (D) इनमें से सभी

47. निम्नलिखित में कौन रेशेदार फसल नहीं है?

(A) कपास

(B) जूट

(C) चाय

(D) मेस्टा

Which of the following is not a fibrous crop?

(A) Cotton

(B) Jute

(C) Tea

(D) Mesta

उत्तर- (C) चाय

48. निम्नलिखित में कौन फसल शुष्क कृषि से सम्बन्धित नहीं है?

(A) ज्वार

(B) बाजरा

(C) रागी

(D) गन्ना

Which of the following crops is not related to dry farming?

(A) Jawar

(B) Bajra

(C) Ragi

(D) Sugarcane

उत्तर- (D) गन्ना

49. निम्नलिखित में कौन खाद्य फसल है?

(A) कपास

(B) गन्ना

(C) चाय

(D) गेहूँ

Which among the following is a food crop?

(A) Cotton

(B) Sugarcane

(C) Tea

(D) Wheat

उत्तर- (D) गेहूँ

50. निम्नलिखित राज्यों में से कौन कॉफी उत्पादक है?

(A) कर्नाटक

(B) केरल

(C) तमिलनाडु

(D) इनमें से सभी

Which of the following states is a coffee producer?

(A) Karnataka

(B) Kerala

(C) Tamil Nadu

(D) All of these

उत्तर- (D) इनमें से सभी

51. निम्नलिखित में कौन भू-उपयोग संवर्ग नहीं है?

(A) परती भूमि

(B) निवल बोया गया क्षेत्र

(C) सीमांत भूमि

(D) कृषि योग्य व्यर्थ भूमि

Which of the following is not a land use category?

(A) Fallow land

(B) Net sown area

(C) Marginal land

(D) Cultivable waste land

उत्तर(C) सीमांत भूमि

52. निम्नलिखित में कौन भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग है?

(A) एन०एच०-1

(B) एन०एच०-6

(C) एन०एच०-44

(D) इनमें से कोई नहीं

Which of the following is the longest National Highway of India?

(A) NH 1

(B) NH 6

(C) NH 44

(D) None of these

त्तर- (C) एन०एच०-44

Note NH-44 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसकी लंबाई 3745 किमी0 है जो उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कन्याकुमारी तक जाती है।

53. जल है

(A) जैव संसाधन

(B) अजैव संसाधन

(C) अनवीकरणीय संसाधन

(D) इनमें से कोई नहीं

Water is

(B) Abiotic resource

(A) Biotic resource

(C) Non-renewable resource

(D) None of these

उत्तर- (B) अजैव संसाधन

54. निम्नलिखित नदियों में कौन पूर्व की ओर प्रवाहित नहीं होती है?

(A) कृष्णा

(B) कावेरी

(C) नर्मदा

(D) महानदी

Which of the following rivers does not flow towards the east?

(A) Krishna

(B) Kaveri

(C) Narmada

(D) Mahanadi

उत्तर- (C) नर्मदा

55. केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई “हरियाली प्रोजेक्ट” सम्बंधित है-

(A) वायु संरक्षण से

(B) जल संरक्षण से

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

Central Government’s “Hariyali Project” is associated with

(A) air conservation

(B) water conservation

(C) both (A) and (B)

(D) none of these

उत्तर- (C) (A) और (B) दोनों

56. निम्नलिखित में कौन परम्परागत ऊर्जा स्रोत है?

(A) कोयला

(B) पेट्रोलियम

(C) प्राकृतिक गैस

(D) इनमें से सभी

Which of the following is a conventional source of energy?

(A) Coal

(B) Petroleum

(C) Natural gas

(D) All of these

उत्तर– (D) इनमें से सभी

57. हीराकुड परियोजना अवस्थित है-

(A) ओडिशा में

(B) छत्तीसगढ़ में

(C) मध्य प्रदेश में

(D) झारखंड में

Hirakud project is located in

(A) Odisha

(B) Chhattisgarh

(C) Madhya Pradesh

(D) Jharkhand

त्तर- (A) ओडिशा में

Note :- हीराकुद बाँध ओड़िशा में महानदी पर निर्मित एक बाँध है।

58. भंडारा मैंगनीज क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?

(A) महाराष्ट्र

(B) ओडिशा

(C) छत्तीसगढ़

(D) मध्य प्रदेश

In which state is Bhandara manganese area located?

(A) Maharashtra

(B) Odisha

(C) Chhattisgarh

(D) Madhya Pradesh

उत्तर- (A) महाराष्ट्र

59. भारत में प्रथम नाभिकीय ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई थी-

(A) कलपक्कम में

(B) तारापुर में

(C) नरोरा में

(D) कैगा में

The first atomic power project was established in

(A) Kalpakkam

(B) Tarapur

(C) Narora

(D) Kaiga

उत्तर- (B) तारापुर में

60. निम्नलिखित राज्यों में किसमें काकरापार नाभिकीय ऊर्जा केन्द्र अवस्थित है?

(A) महाराष्ट्र

(B) कर्नाटक

(C) गुजरात

(D) राजस्थान

In which of the following states is Kakrapar atomic power centre located?

(A) Maharashtra

(B) Karnataka

(C) Gujarat

(D) Rajasthan

उत्तर- (C) गुजरात

61. विजयनगर लौह-इस्पात केन्द्र अवस्थित है-

(A) आन्ध्र प्रदेश में

(B) तमिलनाडु में

(C) कर्नाटक में

(D) छत्तीसगढ़ में

Vijayanagar iron and steel centre is located in

(A) Andhra Pradesh

(B) Tamil Nadu

(C) Karnataka

(D) Chhattisgarh

उत्तर- (C) कर्नाटक में

62. प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित है-

(A) पश्चिम बंगाल में

(B) बिहार में

(C) असम में

(D) तमिलनाडु में

Major oil fields are located in

(A) West Bengal

(B) Bihar

(C) Assam

(D) Tamil Nadu

त्तर- (C) असम में

63. निम्नलिखित में कौन उत्तर-पूर्वी रेल मंडल का मुख्यालय है?

(A) हाजीपुर

(B) गोरखपुर

(C) इलाहाबाद

(D) कोलकाता

Which of the following is the headquarters of North-Eastern Railway zone?

(A) Hajipur

(B) Gorakhpur

(C) Allahabad

(D) Kolkata

उत्तर- (A) हाजीपुर

64. नई औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई?

(A) 1987

(B) 1991

(C) 1993

(D) इनमें से कोई नहीं

When was the new industrial policy announced?

(A) 1987

(B) 1991

(C) 1993

(D) None of these

उत्तर- (B) 1991

65. भारत में वायु परिवहन सेवा की शुरुआत हुई

(A) 1911 में

(B) 1948 में

(C) 1921 में

(D) 1925 में

Air transport in India was introduced in

(A) 1911

(B) 1948

(C) 1921

(D) 1925

त्तर- (A) 1911 में

66. उत्तर-दक्षिण गलियारा जोड़ता है-

(A) जम्मु को तिरुवनन्तपुरम से

(B) बारामुला को कन्याकुमारी से

(C) श्रीनगर को नागरकोइल से

(D) श्रीनगर को कन्याकुमारी से

North-South corridor connects

(A) Jammu with Thiruvananthapuram

(B) Baramula with Kanyakumari

(C) Srinagar with Nagercoil

(D) Srinagar with Kanyakumari

उत्तर- (D) श्रीनगर को कन्याकुमारी से

67. निम्नलिखित में से कौन स्थलबद्ध पोताश्रय है?

(A) हल्दिया

(C) विशाखापट्नम

(B) मुंबई

(D) एन्नोर

Which of the following is a landlocked harbour?

(A) Haldia

(C) Vishakhapatnam

(B) Mumbai

(D) Ennore

उत्तर- (C) विशाखापट्नम

68. कांदला पत्तन अवस्थित है-

(B) गुजरात में

(A) महाराष्ट्र में

(C) गोवा में

(D) कर्नाटक में

Kandla port is located in

(A) Maharashtra

(B) Gujarat

(C) Goa

(D) Karnataka

उत्तर- (B) गुजरात में

69. दो देशों के मध्य व्यापार कहलाता है

(A) अन्तरराज्यीय व्यापार

(B) स्थानीय व्यापार

(C) बाह्य व्यापार

(D) अंतरराष्ट्रीय व्यापार

Trade between two countries is termed as

(A) interstate trade

(B) local trade

(C) external trade

(D) international trade

उत्तर- (D) अंतरराष्ट्रीय व्यापार

70. ध्वनि प्रदूषण का प्रमुख स्रोत है

(A) उद्योग

(B) मोटर वाहन

(C) लाउडस्पीकर

(D) इनमें से सभी

The main source of noise pollution is

(A) industry

(B) motor vehicle

(C) loudspeaker

(D) all of these

उत्तर- (D) इनमें से सभी



खंड- ब /Section- B 

Short Answer Type 2uestions

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न संख्या 1 से 20 लघु उत्तरीय हैं । किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। 10 x 2 = 20

Question Nos. 1 to 20 are Short Answer Type. Answer any 10 questions. Each question carries 2 marks. 10 x 2 = 20

1. नवनिश्चयवाद क्या है?

What is neodeterminism?

उत्तर- नवनिश्चयवाद- नवनियतिवाद की संकल्पना में यह बताया गया कि प्रकृति एवं मानव दोनों श्रेष्ठ है और दोनों ही एक-दूसरे के पूरक है। मानव के बिना प्रकृति अपने आप में अर्थहीन है जबकि प्रकृति के बिना मानव का अस्तित्व संभव नहीं है। नवनियतिवाद संकल्पना को विकसित करने का श्रेय अमेरिकी भूगोलवेता ग्रिफिथ टेलर को जाता है।

2. प्रवास से सम्बन्धित किन्हीं दो अपकर्ष कारकों का उल्लेख करें।

Mention any two pull factors related to migration.

उत्तर- प्रवास के अपकर्ष कारक- वे सभी कारक जो किसी स्थान पर जनसंख्या को बसने के लिए आकर्षित करता हो उसे प्रवास के अपकर्ष कारक कहते है। जैसे – बेहतर रोजगार के अवसर, रहन-सहन की अच्छी दशाएं, शांति व स्थायित्व, जीवन व संपत्ति की सुरक्षा तथा अनुकूल जलवायु इत्यादि।

3. मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।

Name four main components of human development.

उत्तर- मानव विकास के चार प्रमुख घटक समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता और सशक्तिकरण है। जिस प्रकार किसी इमारत को स्तंभों का सहारा होता है ठीक उसी प्रकार मानव विकास के लिए भी ये सभी घटकों काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

4. आयु-संरचना का क्या महत्व है?

What is the significance of age-structure?

उत्तर- आयु-संरचना का महत्व- आयु संरचना के द्वारा किसी भी देश में निवास करने वाले  विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की संख्या को प्रदर्शित किया जाता है। जनसंख्या संघटन का यह एक महत्वपूर्ण सूचक है, क्योंकि 15 से 59 आयु वर्ग के बीच जनसंख्या का बड़ा आकार एक विशाल कार्यशील जनसंख्या को इंगित करता है। 

5. मिश्रित कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम लिखिए।

Name any four crops of mixed farming.

उत्तर- मिश्रित कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम- 

(i) गेहूँ + सरसों,

(ii) मूंगफली + सूरजमुखी,

(iii) अरहर + मूंगफली,

(iv) बाजरा + उड़द

6.सामूहिक कृषि क्या है?

What is collective farming?

उत्तर- सामूहिक कृषि- वैसी कृषि प्रणाली जिसमें दो या दो से अधिक किसान परिवार के सदस्य मिल-जुलकर खेती या खेती संबंधित उद्योग व्यवसाय करते है ऐसी कृषि प्रणाली को सामूहिक खेती या सामूहिक कृषि कहा जाता है।

7. कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योग में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Distinguish between cottage industry and small scale industry.

उत्तर- कुटीर उद्योग- इस उद्योग में वस्तुओं का निर्माण स्थानीय कच्चे माले का प्रयोग करके घरों में किया जाता है। इसमें कम पूँजी की आवश्यकता होती है। इस उद्योग में गाँव में विकसित विविध शिल्प रंगाईछपाई, चटाइयाँमिट्टी के बर्तनईंटे, सोना, चाँदी के आभूषण बनाए जाते हैं। 

लघु उद्योग- इस उद्योग में थोड़ी-सी पूँजी द्वारा छोटी-छोटी मशीनों की सहायता से वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। इस उद्योग में खिलौनेजूते, रेडियोटी. वी., घड़ी के पूर्जे आदि का निर्माण होता है।

8. कच्चे मालों के आधार पर उद्योगों को वर्गीकृत कीजिए।

Classify industries on the basis of raw materials.

उत्तर- कच्चे मालों के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण-

(i) कृषि आधारित उद्योग- इसमें कच्चा माल कृषि उत्पाद से प्राप्त होता है, जैसे- सूती वस्त्र उद्योग।

(ii) खनिज आधारित उद्योग- इसमें कच्चा माल खनिजों से प्राप्त होता है, जैसे- लोह-इस्पात उद्योग।

(iii) वन आधारित उद्योग- इसमें कच्चा माल वनों से प्राप्त होता है, जैसे- कागज उद्योग।

9. चार तृतीयक आर्थिक क्रियाकलापों का उल्लेख कीजिए।

Mention four tertiary economic activities.

उत्तर- चार तृतीयक आर्थिक क्रियाकलापों का नाम- व्यापार, परिवहन, संचार और सेवाएँ

10. राइन जलमार्ग के किन्हीं चार महत्व का उल्लेख करें।

Mention any four importances of the Rhine waterways.

उत्तर- राइन जलमार्ग के चार महत्व-

(i) राईन नदी स्विट्जरलैंड से फ्रांस की पूर्वी सीमा होती हुई जर्मनी और नीदरलैंड्स तक बहती है।

(ii) राईन जलमार्ग के कारण फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड जैसे कई अन्य औद्योगिक एवं व्यापारिक देशों का सम्पर्क अटलांटिक से सीधे हो गया है।

(iii) बेसल से रोटरडम तक इसकी लंबाई 700 किलोमीटर है।

(iv) यह पूरा बेसिन आर्थिक रूप से समृद्ध है, राईन के तट पर ड्यूसेलडर्फ क्षेत्र की औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों की जान है।

11. भारत के किन्हीं दो व्यावसायिक संवर्गों का उल्लेख करें।

Mention any two occupational categories of India.

उत्तर- दो व्यावसायिक संवर्गों- बैंकिंग, बीमा, परिवहन, भण्डारण एवं संप्रेषण सेवाएँ। (कोई दो) 

12. कायिक घनत्व क्या है?

What is physiological density?

उत्तर- कायिक घनत्व- किसी क्षेत्र के कुल जनसंख्या तथा उसी क्षेत्र के निवल कृषित क्षेत्र के अनुपात को कायिक घनत्व कहा जाता है।

13. भारत के चार प्रमुख लौह-इस्पात उद्योग केन्द्रों के नाम लिखें।

Name four important centres of iron and steel industry of India.

उत्तर- भारत के चार प्रमुख लौह-इस्पात उद्योग केन्द्रों के नाम-

(i) भिलाई इस्पात कारखाना- छत्तीसगढ़

(ii) दुर्गापुर इस्पात कारखाना- पश्चिम बंगाल

(iii) राउरकेला इस्पात कारखाना- ओड़िसा

(iv) बोकारो इस्पात कारखाना- झारखंड

14. भारत के चार प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा केन्द्रों के नाम लिखिए।

Name four important nuclear power centres of India.

उत्तर- भारत के चार प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा केन्द्रों के नाम-

(i) तारापुर (महाराष्ट्र)

(ii) रावतभाटा (राजस्थान)

(iii) कलपक्कम (तमिलनाडु)

(iv) नरोरा (उत्तर प्रदेश)

15. सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना को परिभाषित कीजिए।

Define the concept of sustainable development.

उत्तर- सतत्पोपणीय विकास का तात्पर्य ऐसा विकास से है जिसमें भविष्य में आने वाली पीढ़ियाँ की आवश्यकता पूर्ति को प्रभावित किए बिना वर्तमान पीढ़ी द्वारा अपनी आवश्यकता की पूर्ति की जाती है। अर्थात सतत्पोपणीय विकास एक बहुआयामी संकल्पना है और अर्थव्यवस्था, समाज तथा पर्यावरण में सकारात्मक व अनुत्क्रमीय परिवर्तन का द्योतक है।

16.  सूखा संभावी क्षेत्र कार्यक्रम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Write a short note on drought-prone area programme.

उत्तर- सूखा संभावी क्षेत्र कार्यक्रम-

        यह कार्यक्रम चौथी पंचवर्षीय योजना में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूखा प्रवण क्षेत्रों में गरीब ग्रामीण लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा सूखे के प्रभाव को कम करना था। इसमें समन्वित विकास पर विशेष जोर दिया गया था। ये कार्यक्रम सिंचाई परियोजनाओं, भूमि विकास कार्यक्रम, वनारोपण, घास भूमि विकास, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युतीकरण और अवसंरचनात्मक विकास कार्यक्रम से सम्बन्धित थे।

17. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित चार समुद्री पत्तनों के नाम लिखिए।

Name four seaports situated on the western coast of India.

उत्तर- भारत के पश्चिमी तट पर स्थित चार समुद्री पत्तनों के नाम-

(i) कांडला पोर्ट

(ii) जवाहरलाल नेहरू पोर्ट

(iii) मुंबई पोर्ट

(iv) मोरमुगाओ पोर्ट

18. स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग पर टिप्पणी लिखिए।

Write a note on Golden Quadrilateral Highway.

उत्तर- वर्ष 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के चार बड़े महानगरों अर्थात् दिल्ली, मुंबई, कोलकाता तथा चेन्नई को चार से छह लेन वाले राजमार्गों के नेटवर्क से जोड़ने की एक योजना बनाई। चूँकि यह राजमार्ग मानचित्र पर देखे जाने पर चतुर्भुज आकार का दिखता है, इसी कारण से इस राजमार्ग को स्वर्णिम चतुर्भुज कहा जाता है

19. पाइप लाइन परिवहन के लाभ का उल्लेख कीजिए।

Mention the advantage of pipeline transportation.

उत्तर- लाभ-

(i) पाइप लाइनों गैसों एवं तरल पदार्थों के लंबी दूरी तक परिवहन हेतु अत्यधिक सुविधाजनक एवं सक्षम परिवहन प्रणाली है।

(ii) इनके द्वारा ठोस पदार्थों को भी घोल या गारा में बदल कर परिवहित किया जा सकता है।

20. भू-निम्नीकरण से आप क्या समझते हैं?

What do you mean by land degradation?

उत्तर- भूमि निम्नीकरण- भूमि निम्नीकरण से तात्पर्य मानव प्रेरित या प्राकृतिक प्रक्रिया से है, जो किसी भी पारितंत्र में भूमि को प्रभावशाली ढंग से कार्य करने की क्षमता को घटा देती है अर्थात् भूमि की उत्पादकता में कमी आ जाती है। फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन घट जाता है। किसानों को इससे काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। वनों और चरागाहों की उत्पादकता भी काफी घट जाती है।



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Long Answer Type Questions

प्रश्न संख्या 21 से 26 दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। 3 x 5 = 15

Question Nos. 21 to 26 are Long Answer Type. Answer any three questions. Each question carries 5 marks. 3 x 5-15

21. विस्तृत वाणिज्यिक कृषि की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

Describe the characteristics of extensive commercial farming.

उत्तर- विस्तृत वाणिज्यिक कृषि की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-

(i) इस प्रकार की कृषि विस्तृत भू-जोतों पर की जाती है।

(ii) इनका क्षेत्रफल प्राय: 240 से 1600 हैक्टेयर तक होता है।

(iii) इस कृषि में खेत तैयार करने से फसल काटने तक का सभी कार्य मशीनों के द्वारा किया जाता है।

(iv) इस प्रकार की खेती के लिए ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, श्रेसर, कम्बाईन, विनोअर आदि मुख्य यंत्र हैं।

(v) इस प्रकार की कृषि की मुख्य फसलें गेहूँ, जौ, जई, राई, तिलहन आदि बोई जाती है।

(vi) खाद्यान्नों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े-बड़े माल गोदाम बनाए जाते हैं।

(vii) इस कृषि में मानवीय श्रम का उपयोग न्यूनतम होता है।

(viii) इस कृषि में प्रति हेक्टेयर उपज कम तथा प्रति व्यक्ति उपज अधिक होती है।

(ix) इस प्रकार की कृषि शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदानों में की जाती है।

(x) यूरेशिया के स्टेपीज, उत्तरी अमेरिका के प्रेयरीज, अर्जेन्टाइना के पम्पास, दक्षिणी अफ्रीका के वेल्डस, आस्ट्रेलिया के डाउन्स तथा न्यूजीलैंड के कैंटरबरी के मैदानों में इस प्रकार की कृषि की जाती है।

(xi) इस कृषि के क्षेत्रों में निरन्तर जनसंख्या वृद्धि के कारण कृषि क्षेत्र निरन्तर घटता जा रहा है।

(xii) इस प्रकार की कृषि करने वाले सभी देश विकसित हैं।

(xiii) यह कृषि यंत्रीकृत व उच्च तकनीक पर आधारित कृषि है।

22. विश्व में जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारकों की विवेचना कीजिए। 

Discuss the geographical factors influencing the distribution of population in the world.

उत्तर- जनसंख्या वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है:-

(A) भौगोलिक कारक-
(i) जल की उपलब्धता-
      जल जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है। अतः लोग उन क्षेत्रों में बसने को प्राथमिकता देते हैं जहाँ जल आसानी से उपलब्ध होता है। यही कारण है कि नदी-घाटियाँ विश्व के सबसे सघन घने बसे हुए क्षेत्र हैं।
(ii) भू-आकृति- 
    लोग समतल मैदानों और मंद ढालों पर बसने को वरीयता देते हैं क्योंकि ऐसे क्षेत्र फसलों के उत्पादन सड़क, निर्माण और उद्योगों के लिए अनुकूल होते हैं। गंगा का मैदान विश्व के सर्वाधिक सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है जबकि हिमालय के पर्वतीय भाग विरल जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं।
(iii) जलवायु-     
      अति उष्ण अथवा ठंडे मरुस्थलों की विषम जलवायु मानव बसाव के लिए सुविधाजनक नहीं होती है अर्थात सुविधाजनक जलवायु वाले क्षेत्र जिनमें अधिक मौसमी परिवर्तन नहीं होते वहाँ अधिक लोगों का बसाव होता है।
(iv) मृदाएँ-
      कृषि तथा इससे संबंधित क्रियाओं के लिए उपजाऊ मृदाओं का महत्वपूर्ण है इसीलिए उपजाऊ दोमट मिट्टी वाले प्रदेशों में अधिक लोगों का निवास होता है क्योंकि यह मृदाएँ गहन कृषि का कार्य के लिए उपयुक्त होती है।
(B) आर्थिक कारक-
(i) खनिजों की उपस्थिति-
      खनिजों से युक्त क्षेत्र उद्योगों को आकृष्ट करते हैं क्योंकि खनन और औद्योगिक गतिविधियाँ रोजगार उत्पन्न करते हैं। अतः कुशल एवं अर्ध कुशल कर्मी इन क्षेत्रों में पहुँचते हैं और जनसंख्या को सघन बना देते हैं।
(ii) नगरीकरण-
      नगर रोजगार के बेहतर अवसर, शैक्षणिक व चिकित्सा संबंधी सुविधाएँ तथा परिवहन और संचार के बेहतर साधन प्रस्तुत करते हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में प्रवास होता है। इस प्रकार नगर के आकार में वृद्धि होती है।
(iii) औधोगिकरण-
       औद्योगिक पेटियाँ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है और बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती है। इनमें केवल कारखानों के श्रमिक ही नहीं होते बल्कि परिवहन परिचालक, दुकानदार, बैंक कर्मी, डॉक्टर, अध्यापक तथा अन्य सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले भी होते हैं।
(C) सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक-      
        कुछ स्थान धार्मिक अथवा सांस्कृतिक महत्व के कारण अधिक लोगों को आकर्षित करते हैं। ठीक इसी प्रकार लोग उन क्षेत्रों को छोड़कर चले जाते हैं जहाँ सामाजिक और राजनीतिक अशांति होती है। कई बार सरकारें लोगों को विरल जनसंख्या वाले क्षेत्रों में बसने अथवा भीड़-भाड़ वाले स्थानों से चले जाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

23. अन्तरराष्ट्रीय व्यापार में पनामा नहर मार्ग के महत्त्व का वर्णन कीजिए।

Describe the importance of the Panama canal route in international trade.

उत्तर- अन्तरराष्ट्रीय व्यापार में पनामा नहर मार्ग के महत्त्व-

          पनामा नहर को विस्तार के बाद 26 जून 2016 को विशाल जहाजों के लिए खोल दिया गया। इसके विस्तार पर करीब 5.4 अरब डॉलर खर्च हुए। चीन के एक विशाल जहाज का कास्को शिपिंग पनामा ने इस विस्तारित नहर का उ‌द्घाटन किया। करीब 9000 कंटेनरों के साथ जहाज ने नहर में प्रवेश किया। नहर में पहले की तुलना में 3 गुना ज्यादा बड़े जहाज गुजर सकेंगे। इससे पनामा नहर प्राधिकरण को 2021 तक सालाना लगभग 2.1 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

      अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच की दूरी इस नहर से होकर गुजरने पर तकरीबन 8,000 मील घट जाती है क्योंकि इसके ना होने की स्थिति में जलयानों को दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी छोर केप हॉर्न अंतरीप से होकर चक्कर लगाते हुए जाना पड़ता था। पनामा नहर को पार करने में जलयानों को 8 घंटे का समय लगता है।

Panama Canal

       इस नहर के द्वारा समुद्री मार्ग से न्यूयॉर्क एवं सैन फ्रांसिस्को के मध्य लगभग 13000 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। इसी प्रकार पश्चिमी यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट, उत्तर पूर्वी और मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका और पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के मध्य की दूरी बेहद कम हो गई है।

      पनामा नहर जल मार्ग से होकर विश्व के लगभग 5% से अधिक जहाज गुजरते हैं। इस नहर द्वारा अमेरिका, कनाडा, पश्चिमी यूरोप, चीन, कोरिया, और दक्षिण अमेरिका के अन्य देशों की कंपनियों द्वारा ऑटोमोबाइल, खाद्य पदार्थ, वस्त्र, दवाइयाँ, रसायन, मशीनरी, कोयला, पेट्रोलियम आदि विभिन्न उत्पादों का परिवहन किया जाता है। इस नहर का अधिकतम उपयोग अमेरिकी जलयान करते हैं जो चीन, जापान, कोलंबिया तथा साउथ कोरिया को जाते हैं।

24. भारतीय कृषि की समस्याओं की विवेचना कीजिए।

Discuss the problems of Indian agriculture.

उत्तर- भारत एक कृषि प्रधान देश है, परन्तु यहाँ कृषि की दशा संतोषजनक नहीं है। भारत की जनसंख्या का लगभग 70% भाग कृषि कार्य में लगा हुआ है लेकिन इसके उपरान्त भी भारतीय कृषक की दशा अच्छी नहीं है। 

        भारतीय किसान कृषि कार्य को एक व्यवसाय के रूप में नहीं करता है, बल्कि जीविकोपार्जन के लिए करता है। कृषि की पुरानी विधियों, पूँजी की कमी, भूमि सुधार की कमी, विपणन एवं वित्त सम्बन्धी कठिनाइयों आदि के कारण भारतीय कृषि की उत्पादकता अत्यन्त न्यून है। भारतीय कृषि की कुछ प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं-

(i) भूमि पर जनसंख्या का निरन्तर बढ़ता हुआ भार:-

 भारत में जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है, अतः भूमि पर जनसंख्या का भार निरन्तर बढ़ता जा रहा है। जनसंख्या वृद्धि के कारण प्रतिव्यक्ति उपलब्ध भूमि का औसत कम होता जा रहा है।

(ii) भूमि का असमान वितरण:-

       भारत में भूमि का वितरण बहुत ही असमान एवं असन्तुलित है। देश में आज भी 62 प्रतिशत कृषि भूमि केवल 10 प्रतिशत किसानों के पास है तथा शेष 38 प्रतिशत भाग ही 90 प्रतिशत किसानों के पास है। 

(iii) कृषि जोतों का बिखराव एवं भूमि का विभाजन:-

         भारत में उत्तराधिकार के नियमों के कारण भूमि का बंटवारा होता रहता है। इस कारण खेतों का आकार बहुत छोटा हो गया है। छोटे-छोटे खेत एक स्थान पर न होकर अनेक स्थानों पर बिखरे हुए रहते हैं। इस कारण आधुनिक यंत्रों के द्वारा उन्नत कृषि नहीं की जा सकती है।

(iv) कृषि की न्यून उत्पादकता:-

        1970 तक देश के अधिकांश भागों में औसत उत्पादन स्तर अधिकांश विकसित व कई विकासशील देशों (मैक्सिको, ब्राजील, फिलीपीन्स) से भी काफी कम रहा, लेकिन अब हरित क्रांति एवं सरकारी प्रयत्नों से स्थिति में कुछ सुधार अवश्य हुआ है।

(v) सिंचाई के साधनों की कमी:-

       भारतीय कृषि अधिकतर मानसूनी वर्षा पर ही निर्भर है और मानसून हमेशा अनियमित बना रहता है।

(vi) कृषि आदानों का अभाव:-

       भारतीय कृषकों के पास कृषि आदानों (कृषि सामाग्रियों) का हमेशा अभाव बना रहता है, जिससे वे अच्छे बीज, खाद, सिंचाई, कृषि यंत्र आदि का उपयोग नहीं कर पाते हैं। 

(vii) साख सुविधाओं की कमी:-

        भारतीय कृषकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इस कारण उनके सामने हमेशा आर्थिक संकट बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में साख-सुविधाओं का आज भी अभाव है। अतः कृषकों को वित्त पूर्ति के लिए गांव के महाजन एवं साहूकारों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। 

(viii) मृदा अपरदन:-

        मृदा अपरदन के कारण कृषि भूमि को क्षति पहुंचती है, जिससे भूमि की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। 

(ix) धार्मिक एवं सामाजिक कारण:-

      भारतीय कृषक भाग्यवादी एवं अंधविश्वासी होता है। वह कृषि के विकास पर व्यय करने की अपेक्षा शादी, मृत्यु-भोज, सामाजिक रीति-रिवाजों व त्योहारों पर अपनी क्षमता से अधिक खर्च करता है। 

(x) कृषि बीमा का अभाव:-

        भारत में कृषि बीमा का अभाव है। किसानों को किसी-किसी वर्ष बाढ़, सूखा एवं विभिन्न प्रकार के कृषि रोगों से कृषि उत्पादन में भारी क्षति उठानी पड़ती है, यहाँ तक कि उस आय से वह उत्पादन का खर्च भी प्राप्त नहीं कर पाता और उनकी स्थिति इतनी दयनीय हो जाती है कि वे आत्महत्या तक के लिए विवश हो जाते हैं। 

(xi) विपणन व्यवस्था का अभाव:-

         विपणन व्यवस्था का अभाव भारतीय किसान की एक महत्वपूर्ण समस्या है, क्योंकि इसके अभाव में किसान को अपने फसल उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पाता है। 

25. भारत में लौह अयस्क के वितरण का विवरण दीजिए।

Give an account of the distribution of iron ore in India.

उत्तर- भारत में लौह अयस्क प्रायः सभी राज्यों में पाया जाता है परन्तु यहाँ के कुल भण्डार का 96% कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गोवा, झारखण्ड, राज्यों में सीमित है। शेष भण्डार तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में अवस्थित है। भारत में 1950-51 में 42 लाख टन लोहे का उत्पादन हुआ जो 2004-05 में बढ़कर 1427.1 लाख टन हो गया। अतः लोहे के उत्पादन में भारी विकास हुआ है।

        कर्नाटक राज्य भारत का लगभग एक-चौथाई लोहा उत्पादन करता है। यहाँ बेल्लारी, हास्पेट, सुदूर क्षेत्रों में लौह अयस्क की खानें हैं।
         
      छत्तीसगढ़ देश का दूसरा उत्पादन राज्य है जो देश का करीब 20 प्रतिशत लोहा उत्पन्न करता है। दाँतेवाड़ा जिले का बैलाडिला तथा दुर्गा जिले के डल्ली एवं राजहरा प्रमुख उत्पादक हैं। रायगढ़, विलासपुर तथा सरगुजा अन्य उत्पादक जिले हैं। यहाँ का अधिकांश लोहा विशाखापट्नम बंदरगाह से जापान को निर्यात किया जाता है।
           
        उड़ीसा देश का 19 प्रतिशत लोहा उत्पादन करता है। यहाँ की प्रमुख खानें गुरु माहिषानी, बादम पहाड़ (मगूरगंज) एवं किरिबुरू हैं।
         
        गोवा देश का चौथा बड़ा लोहा उत्पादक राज्य है तथा 16 प्रतिशत देश का लोहा यहीं से प्राप्त होता है। यहाँ की प्रमुख खाने साहक्वालिम, संग्यूम, क्यूपेम, सतारी, पौडा एवं वियोलिम में स्थित हैं। यहाँ के मर्मागांव पतन से लोहा निर्यात किया जाता है।
           
      झारखण्ड देश का पांचवां बड़ा अयस्क उत्पादक राज्य है और 15 प्रतिशत से अधिक लोहे का उत्पादन करता है। यहाँ के सिंहभूम, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा तथा राँची मुख्य उत्पादक जिले हैं।
   
       महाराष्ट्र में लौह अयस्क की खाने चन्द्रपुर, रत्नागिरि और भण्डारा जिलों में स्थित हैं।
             
      आन्ध्रप्रदेश के कसीमनगर, बारंगल, कुर्नुल, कड़प्पा आदि जिले लौह अयस्क उत्पादक हैं जबकि तमिलनाडु के तीर्थ मल्लाई पहाड़ियों (सलेम) एवं यादपल्ली (नीलगिरी) क्षेत्र में लोहे के भण्डार हैं।
Geography Model Paper 2025

26. भारत का मानचित्र बनाइए और निम्नलिखित को प्रदर्शित कीजिए:

(A) कांडला

(B) राँची

(C) चेन्नई

(D) कोच्चि

(E) शिमला।

Draw a map of India and show the following:

(A) Kandla

(B) Ranchi

(C) Chennai

(D) Kochi

(E) Shimla

उत्तर-

 



Read More:-

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

(खण्ड 1: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत)

Part 1: Principal of Human Geography
बिहा बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर
(खण्ड 2: भारत- लोग और अर्थव्यवस्था)
Part 2: India- People and Economy

PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER सम्पूर्ण हल सहित (बिहार बोर्ड भूगोल 12वीं कक्षा)

7. Major Historical Events (प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ)

7. Major Historical Events

(प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ)



क्रम घटनाओं का नाम वर्ष
1. भारत में आर्यों का आगमन 1500 ई० पू०
2. महावीर का जन्म 540 ई० पू०
3. महावीर का निर्वाण 468 ई० पू०
4. गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई० पू०
5. गौतम बुद्ध का महा परिनिर्वाण 483 ई० पू०
6. सिकंदर का भारत पर आक्रमण 326-325 ई० पू०
7. अशोक द्वारा कलिंग पर विजय 261 ई० पू०
8. विक्रम सम्वत् का आरंभ 58 ई० पू०
9. शक् सम्वत् का आरंभ 78 ई०
10. हिजरी सम्वत् का आरंभ 622 ई०
11. फाह्यान की भारत यात्रा 405-11 ई०
12. हर्षवर्धन का शासनकाल 606-647 ई०
13. ह्वेनसांग की भारत यात्रा  630 ई०
14. सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण 1025 ई०
15. तराईन का प्रथम युद्ध 1191 ई०
16. तराईन का द्वितीय युद्ध 1192 ई०
17. गुलामवंश की स्थापना 1206 ई०
18. वास्कोडिगामा का भारत आगमन 1498 ई०
19. पानीपत का प्रथम युद्ध 1526 ई०
20. पानीपत का द्वितीय युद्ध 1556 ई०
21. पानीपत का तीसरा युद्ध 1761 ई०
22. अकबर का राज्यारोहण 1556 ई०
23. हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई०
24. दीन-ए-इलाही धर्म की स्थापना 1582 ई०
25. प्लासी का युद्ध 1757 ई०
26. बक्सर का युद्ध 1764 ई०
27.  बंगाल में स्थायी बंदोबस्त 1793 ई०
28. बंगाल का प्रथम विभाजन 1905 ई०
29. मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 ई०
30. मार्ले-मिण्टो सुधार 1909 ई०
31. प्रथम विश्वयुद्ध 1914-18 ई०
32. द्वितीय विश्वयुद्ध 1939-45 ई०
33. असहयोग आन्दोलन 1920-22 ई०
34. साइमन कमीशन का आगमन  1928 ई०
35. दांडी मार्च नमक सत्याग्रह 1930 ई०
36. गाँधी इरविन समझौता 1931 ई०
37. कैबिनेट मिशन का आगमन 1946 ई०
38. महात्मा गाँधी की हत्या 1948 ई०
39. चीन का भारत पर आक्रमण 1962 ई०
40. भारत-पाक युद्ध 1965 ई०
41. ताशकंद-समझौता 1966 ई०
42. तालीकोटा का युद्ध 1565 ई०
43. प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध 1767-69 ई०
44. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1780-84 ई०
45. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1790-92 ई०
46. चतुर्थ आंग्ल-मैसू युद्ध 1799 ई०
47. कागिल युद्ध 1999 ई०
48. प्रथम गोलमेज सम्मेलन 1930 ई०
39. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 1931 ई०
40. तृतीय गोलमेज सम्मेलन 1932 ई०
41. क्रिप्स मिशन का आगमन 1942 ई०
42. चीनी क्राति 1911 ई०
43. फ्रांसीसी क्रांति 1789 ई०
44. रूसी क्रांति 1917 ई०
45. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम 1776 ई०

 

5. Modern Indian History (आधुनिक भारतीय इतिहास)

5. Modern Indian History

(आधुनिक भारतीय इतिहास)



1. भारत में आने वाला प्रथम पुर्तगाली था

➤ वास्कोडिगामा (20 मई, 1498 ई को, कालीकट में)

Modern Indian History

वास्कोडिगामा

2 वास्कोडिगामा दूसरी बार भारत आया था

➤ 1502 ई. में

3. वास्कोडिगामा को भारत पहुँचने पर उसका स्वागत किया था

➤ कालीकट के शासक जमोरिन ने

4. भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय बनकर आया था

➤ फ्रांसिस्को-द-अल्मेडा (1505 ई में)

5. अल्बुकर्क ने 1510 ई. में गोवा जीता था

➤ बीजापुर के युसुफ आदिशाह से

6. पुर्तगालियों ने अपनी पहली व्यापारिक कोठी खोली थी

➤ कोचीन में

7. भारत आने वाला प्रथम डच नागरिक था

➤ कारनेलिस डे हस्तमान (1596 ई. में)

8. प्रथम डच फैक्ट्री की स्थापना की गई थी

मसुलीपट्टनम् में (1605 में)

9. भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई थी

➤ 31 दिसम्बर 1600 ई. को (महारानी एलिजाबेथ से आज्ञा पत्र प्राप्त कर)

10. ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर था

➤ टॉम्स स्मिथ

11. मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज था

➤ कैप्टन हॉकिन्स (1609 में जहाँगीर के दरबार में)

12. अंग्रेजों की प्रथम व्यापारिक कोठी (फैक्ट्री) खुली थी

➤ 1608 ई० में (सूरत में)

13. कलकत्ता (कोलकाता) नगर की नींव रखी थी

➤ जॉर्ज चारनौक ने

14. प्रथम फ्रांसीसी गवर्नर था

➤ डुप्ले

15. अंग्रेजी साम्राज्य का संस्थापक था

➤ लॉर्ड क्लाइव

16. प्रथम कर्नाटक युद्ध (1746-48 ई०) समाप्त हुआ था

➤ ए-ला-शापल की संधि द्वारा

17. दूसरा कर्नाटक युद्ध (1749-54 ई०) समाप्त हुआ था

➤ पांडीचेरी की संधि द्वारा

18. तीसरा कर्नाटक युद्ध (1756-63 ई०) समाप्त हुआ था

➤ पेरिस की संधि द्वारा

19. वांडीवाश की लड़ाई (1760 ई०) में फ्रांसीसीयों को बुरी तरह हराया था

➤ अंग्रेजी सेना ने (सर आयरकूट के नेतृत्व में)

20. अंग्रेजों ने पांडिचेरी को फ्रांसीसीयों से छीना

➤ 1761 ई. में

21. भारत आने वाले विदेशियों का सही क्रम है

➤ पुर्तगाली, डच, अंग्रेजी, डेनिश, फ्रांसीसी

22. प्लासी का युद्ध 23 जून, 1757 ई० को हुआ था

➤ रार्बट क्लाइव एवं सिराजुद्दौला के बीच

23. अपनी राजधानी को मुर्शिदाबाद से मुंगेर (मुगदलपुर) स्थानान्तरित किया था

➤ मीरकासिम ने

24. बक्सर का युद्ध (अंग्रेजों एवं मीरकासिम, अवध के नवाब शुजाद्दौला एवं मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के सम्मिलित सेना के बीच) हुआ था

➤ 1764 ई० में

25. बक्सर की लड़ाई (1764 ई०) में अंग्रेज सेनापति था

➤ हेक्टर मुनरो

26. टीपु सुल्तान (हैदर अली का पुत्र) की राजधानी थी

➤ श्री रंगपट्टनम्

27. कलकत्ता में ब्लैक होल की घटना घटी थी

➤ 20 जून 1756 को (सिराजुद्दौला के समय)

28. टीपू सुल्तान शासक था

➤ मैसूर का

29. मैसूर राज्य की स्थापना की थी

➤ हैदर अली ने (1766 ई० में)

30. जयपुर शहर का निर्माण करवाया था

➤ सवाई जयसिंह ने

31. टीपू सुल्तान की मृत्यु हुई थी

➤ 1799 ई में (चतुर्थ ऑग्ल मैसूर युद्ध के दरम्यान)

32. अंग्रेज और फ्रांसीसीयों के मध्य हुए युद्ध को कहा जाता है

➤ कर्नाटक युद्ध

33. मार्च 1784 ई० में मंगलौर की संधि हुई थी

➤ टीपू सुल्तान और अंग्रेजों के मध्य

34. टीपू सुल्तान और अंग्रेजों के बीच श्री रंगपट्टनम की संधि हुई थी

➤ 1792 ई. में

35. अलीनगर की संधि फरवरी 1757 को हुई थी

➤ सिराजुद्दौला और क्लाइव के बीच

36. इलाहाबाद की प्रथम संधि (बक्सर के युद्ध के बाद 12 अगस्त 1765 ई० को) हुई थी

➤ शाहआलम द्वितीय एवं क्लाईव के बीच

37. इलाहाबाद की दूसरी संधि 16 अगस्त 1765 ई० को हुई थी

➤ अवध के नबाब शुजाउद्दौला और क्लाइव के बीच

38. भारत आने वाला प्रथम ब्रिटिश नागरिक था

➤ जॉन मिल्डेन हॉल

39. फोर्ट विलियम (कलकता) का प्रथम शासक था

➤ चार्ल्स आयर

40. भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम था

➤ 1857 की क्रांति

41. 1857 की क्राति का प्रारंभ हुआ था

➤ 10 मई 1857 को (मेरठ से)

42. 1857 के क्रांति के समय इंगलैण्ड के प्रधानमंत्री थे

➤ लार्ड पामर्स्टन

43. 1857 के क्राति के समय भारत का गवर्नर जनरल था

➤ लार्ड कैनिंग

44. 1857 के विद्रोह के समय भारत का सम्राट था

➤ बहादुर शाह जफर (बहादुरशाह-II)

45. 1857 के क्रांति का तत्कालिक कारण था

➤ चर्बीयुक्त कारतुस व एनफिल राईफल का प्रयोग

46. मंगल पांडे को फांसी दी गई थी

➤ 8 अप्रैल, 1857 को

47. 1857 के क्राति को ‘राष्ट्रीय विद्रोह’ की संज्ञा दी थी

➤ बेन्जामिन डिजरेली ने

48. 1857 की क्राति को ‘स्वतंत्रता संग्राम’ कहा था

➤ वी० डी० सावरकर ने

49. 1857 की क्राति ‘स्वतंत्रता संग्राम नहीं था’ कहा था

➤ आर० सी० मजुमदार ने

50. 1857 के विद्रोह को ‘सैनिक विद्रोह’ कहा था

➤ सर जॉन लॉरेंस, सीले तथा होम्ज ने

51. बिहार में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था

➤ वीर कुंवर सिंह ने (जगदीशपुर के)

52. झाँसी में 1857 की क्राति का नेतृत्व किया था

➤ लक्ष्मीबाई ने (बचपन का नाम – मनुबाई)

53. 1857 की क्राति में लक्ष्मीबाई का सामना हुआ था

➤ ब्रिटिश नायक ह्यूरोज से

54. कानपुर में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था

➤ नाना साहेब ( बाजीराव द्वितीय के पुत्र) ने

55. तात्या टोपे का वास्तविक नाम था

➤ रामचन्द्र पांडुरंग

56. लखनऊ में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था

➤ बेगम हजरत महल ने

57. कानपुर तथा लखनऊ में हुए विद्रोह को दबाने वाले थे

➤ ब्रिटिश नायक कैंपबेल

58. 1857 के विद्रोह को ‘बर्बरता तथा सभ्यता का युद्ध’ कहा था

➤ टी० आर० होम्स ने

59. खुद को ‘बंगाल का शेर’ कहता था

➤ लॉर्ड वेलेजली

60. बंगाल में द्वैध शासन की स्थापना की थी

➤ राबर्ट क्लाईव ने

61. बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल था

➤ वारेन हेस्टिंग्स (1774-85 ई०)

62. कलकत्ता में एक उच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी

➤ रेग्यूलेटिंग एक्ट के तहत (वारेन हेस्टिंग्स के समय, 1774 ई० में)

63. एकमात्र गवर्नर जनरल जिस पर महाभियोग चलाया गया था

➤ वारेन हेस्टिंग्स (1775 ई० में)

64. बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त पद्धति को लागू किया था

➤ लॉर्ड कार्नवालिस ने (1793 ई० में)

65. भारत में प्रशासनिक सेवा (नागरिक सेवा) का जनक माना जाता है

➤ लार्ड कार्नवालिस को

66. सहायक संधि (1798 ई०) का जन्मदाता कहा जाता है

➤ लार्ड वेलेजली को (1798-1805 ई०)

67. भारत का पहला गवर्नर जनरल हुआ

➤ लार्ड विलियम बैंटिक

68. सती प्रथा (1829 ई० में) तथा ठगी प्रथा (1830 ई० में) को समाप्त किया था

➤ लार्ड विलियम बैंटिक ने

69. बंगाल का विभाजन (1905 में) तथा रेलवे बोर्ड का गठन (1905 में) हुआ था

➤ लॉर्ड कर्जन के समय

70. भारतीय रेल, डाक तथा तार का प्रारंभ हुआ था

➤ लॉर्ड डलहौजी के समय

71. भारतीय नागरिक सेवा हेतु पहली बार प्रतियोगिता परीक्षा की शुरूआत हुई थी

➤ लॉर्ड डलहौजी के समय

72. लॉर्ड मैकाले की अनुशंसा पर अंग्रेजी को 1835 ई० में शिक्षा का माध्यम बनाया गया

➤ लॉर्ड विलियम बैंटिक के समय

73. भारत का अंतिम गवर्नर जनरल तथा प्रथम वायसराय था

➤ लॉर्ड कैनिंग

74. बंगाल में भयंकर अकाल तथा पंजाब में कूका आन्दोलन हुआ था

➤ लॉर्ड नार्थब्रुक के समय (1872-76 ई०)

75. वर्नाक्यूलर प्रेस ऐक्ट पारित हुआ था

➤ 1878 को (लार्ड लिटन के समय में)

76. स्थानीय स्वशासन (1882 ई०) की शुरूआत तथा वर्नाकुलर प्रेस एक्ट (1882 ई०) को समाप्त किया था

➤ लॉर्ड रिपन ने

77. 1 जनवरी 1879 को महारानी विक्टोरिया को कैसर-ए-हिन्द की उपाधि से सम्मानित किया था

➤ लॉर्ड लिटन ने (दिल्ली दरबार में)

78. बंगाल विभाजन को रद्द (1911 ई.) तथा राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित किया था

➤ लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय ने

79. सिविल सर्विसेज में प्रवेश की आयु को 19 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किया था

➤ लार्ड रिपन ने (1880-1884)

80. 1861 ई० में कलकत्ता, दिल्ली तथा मुम्बई में उच्च न्यायालय का गठन हुआ था

➤ लॉर्ड कैनिंग के समय

81. बंग-भंग आन्दोलन तथा पुलिस आयोग (1902 ई०) का गठन हुआ था

➤ लार्ड कर्जन के समय

82. बम्बई का वास्तविक संस्थापक था

➤ गैरॉल्ड ऑगयार

83. मुगल साम्राज्य के प्रमुख शासकों का क्रम है

➤ बाबर, हुमायूँ, अकबर, जहाँगीर, शाहजहाँ, और औरंगजेब

84. ‘भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता’ कहा जाता है

➤ चार्ल्स मेटकॉफ को

85. 1905 के स्वदेशी आन्दोलन के प्रमुख नेता थे

➤ लाल-बाल-पाल

86. गणपति उत्सव (1893 ई०) तथा शिवाजी उत्सव (1895 ई०) मनाना प्रारंभ किया था

➤ बाल गंगाधर तिलक ने

87. ‘इंडियन होमरूल सोसाइटी’ की स्थापना किया था

➤ श्यामजी कृष्ण वर्मा ने (1905 में, लंदन में)

88. पटना में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था

➤ पीर अली ने

89. 1 नवम्बर, 1913 ई० को लाला हरदयाल ने गदर पार्टी की स्थापना की थी

➤ सेन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में

90. गदर पार्टी के प्रथम अध्यक्ष थे

➤ सोहन सिंह भखना

91. महात्मा गांधी को अंग्रेज सरकार ने कैसर-ए-हिन्द उपाधि से सम्मानित किया था

➤ 1915 ई० में

92. अंग्रेजों को तीनकठिया प्रथा को समाप्त करना पड़ा था

➤ चम्पारण विद्रोह (1917 में) के कारण

93. होमरूल लीग (1916 ई०) की स्थापना की थी

➤ ऐनी बेसेंट ने (मद्रास में)

94. रौलेक्ट ऐक्ट (काला कानून) लागू किया गया था

➤ 19 मार्च 1919 को (लार्ड चेम्सफोर्ड के समय)

95. जलियाँवाला बाग हत्याकांड (अमृतसर में) हुआ था

➤ 13 अप्रैल 1919 को (लार्ड चेम्सफोर्ड के समय)

96. जलियाँवाला बाग हत्याकांड को अंजाम दिया था

➤ जनरल ओ-डायर ने

97. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘सर’ तथा जमनालाल बजाज ने ‘राय बहादुर’ की उपाधि लौटा दी

➤ जलियाँवाला बाग हत्या कांड के विरोध में

98. जलियाँवाला बाग हत्याकांड की जाँच के लिए गठित समिति थी

➤ हंटर समिति (19 अक्टूबर, 1919 में)

99. चौरी-चौरा कांड (उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला में) हुआ था

➤ 5 फरवरी, 1922 को

100. गांधी जी ने 12 फरवरी 1922 ई० को असहयोग आन्दोलन स्थगित कर दिया था

➤ चौरी-चौरा घटना से दुखित होकर

101. काकोरी कांड (रेल षड्यंत्र) हुआ था

➤ 9 अगस्त 1925 ई० को

102. साइमन कमीशन (वाइट मैन कमीशन) भारत आया था

➤ 3 फरवरी 1928 को (लार्ड इरविन के समय)

103. क्रिप्श मिशन भारत आया था

➤ 22 मार्च 1942 को

104. ‘यह आगे की तारीख का चेक था (पोस्टडेटेड चेक)’ कहा था

➤ महात्मा गांधी ने (क्रिप्स मिशन के बारे में)

105. जार्ज पंचम के आगमन के समय भारत का वायसराय था

➤ लॉर्ड हार्डिंग-II

106. ‘पब्लिक सेफ्टी बिल’ पास होने के विरोध में ‘केन्द्रीय विधानसभा’ में बम फेंका था

➤ बटुकेश्वर दत्त तथा भगत सिंह ने (8 अप्रैल 1929 ई० को)

107. प्रथम गोलमेज सम्मेलन हुआ था

➤ 12 नवम्बर 1930 को (लार्ड इरविन के समय)

108. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन हुआ था

➤ 7 सितम्बर 1931 को (लार्ड वेलिंगटन के समय)

109. चन्द्रशेखर आजाद पुलिस मुठभेड़ में शहीद हुए थे

➤ 23 फरवरी 1931 को (अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद)

110. काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी

➤ मई 1934 को

111. 1 मई 1939 को ‘फारवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की गई

➤ सुभाषचन्द्र बोस द्वारा

112. पंजाब के भूतपूर्व लैफ्टिनेंट गवर्नर ओ-डायर की गोली मारकर हत्या कर दी थी

➤ उद्यम सिंह ने (13 मार्च 1940 को लंदन में)

113. मुहम्मद अली जिन्ना ने भारत से अलग मुस्लिम राष्ट्र ‘पाकिस्तान’ की माँग की

➤ 1940 के मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में

114. आजाद हिन्द फौज का गठन सिंगापुर में हुआ था

➤ 1 सितम्बर 1942 को (कैप्टन मोहन सिंह द्वारा)

115. सुभाष चन्द्र बोस का जन्म हुआ था

➤ 23 जनवरी 1897 को (कटक, उड़ीसा में)

116. कैबिनेट मिशन भारत आया था

➤ 24 मार्च 1946 को

117. कैबिनेट मिशन (तीन सदस्य) के अध्यक्ष थे

➤ लार्ड पैथिक लॉरेंस (भारत में मंत्री)

118. सुभाष चन्द्र बोस के राजनीतिक गुरू थे

➤ देश-बंधु चितरंजन दास

119. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी दी गई थी

➤ 23 मार्च 1931 को (लाहौर केस षड्यंत्र के अंतर्गत)

120. भूख हड़ताल के कारण मृत्यु हुई थी

➤ जतिनदास की (64 दिनों के भूख हड़ताल)

121. जवाहर लाल नेहरू द्वारा अंतरिम सरकार का गठन हुआ था

2 सितम्बर, 1946 को

122. पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री थे

लियाकत अली

123. मुस्लिम लीग ने ‘मुक्ति दिवस’ मनाया था

22 दिसम्बर 1939 को

124. ‘पाकिस्तान’ का विचार सर्वप्रथम दिया था

चौधरी रहमत अली ने

125. व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन (1940 ई.) के प्रथम एवं द्वितीय सत्याग्रही थे

क्रमशः विनोवा भावे व पं. जवाहर लाल नेहरू

126. अगस्त प्रस्ताव (8 अगस्त, 1940) की घोषणा की थी

वायसराय लार्ड लिनलिथगो ने

127. राज्य हड़प भीति (ड्रॉक्टिन ऑफ सैप्स) चलाई थी

लॉर्ड डलहौजी ने

128. सहायक संधि की पद्धति शुरू की थी

लॉर्ड वेलेजली ने

129. रिपन को ‘भारत के उद्धारक’ की उपाधि दी थी

फ्लोरेंस नाइटिंगल ने

130. गाँधी जी ने किस आन्दोलन में ‘करो या मरो’ का नारा दिया था

भारत छोड़ों आन्दोलन (9 अगस्त, 1942 ई०)

131. भारत सरकार अधिनियम पास किया गया था

1935 ई० में

132. भारत के स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे

क्लीमेंट एटली (लेबर पार्टी)

133. ‘बिना ताज के बादशाह’ कहा जाता है

सुरेन्द्रनाथ बनर्जी को

134. ‘भारतीय हरिजन संघ’ की स्थापना की थी

महात्मा गांधी ने

135. ‘भारत का विस्मार्क’ कहा जाता है

सरदार वल्लभ भाई पटेल को

136. ‘भारत भारतीयों के लिए’ नारा है

आर्य समाज का

137. ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ की माँग का प्रस्ताव रखा गया था

➤  लाहौर अधिवेशन (1929 ई०) में

138. ‘हरमिट ऑफ शिमला’ कहा जाता है

ए० ओ० ह्यूम को (स्कौटलैंड वासी)

139. ‘धन निष्कासन के सिद्धांत’ को प्रतिपादित किया था

दादाभाई नौरोजी ने

140. बंगाल में ‘अनुशीलन समिति’ का गठन किया था

वारीन्द्र घोष ने

141. ‘मोपला विद्रोह’ मालाबार (केरल) में हुआ था

1921 ई० में

142. मुंडा विद्रोह (1899-1900 ई) के नेतृत्वकर्ता थे

बिरसा मुण्डा

143. 1857 के विद्रोह के ठीक बाद बंगाल में विद्रोह हुआ

नील विद्रोह

144. ‘पहला कारखाना अधिनियम’ पारित हुआ था

1881 ई० को (लॉर्ड रिपन के समय)

145. ‘भारत एक राष्ट्र नहीं, दो राष्ट्र है’ कथन है

मुहम्मद अली जिन्ना का

146. आजादी के पूर्व प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था

26 जनवरी 1930 को

147. भारत का विभाजन हुआ था

माउण्टबेटन योजना (1947) के तहत

148. ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना हुई थी

1906 में

149. प्रथम सिपाही विद्रोह हुआ था

1764 ई० को (बंगाल में)

150. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की स्थापना की गयी थी

हेडगेवेर द्वारा (1921 में, नागपुर में)

151. मांटेग्यू चेम्स फोर्ड सुधार को लाया गया था

➤ 1919 ई० में

152. लखनऊ में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था।

➤ बेगम हजरत महल ने

153. रैयतबाड़ी व्यवस्था लागू की गयी थी

➤ मद्रास और बम्बई प्रेसीडेंसी में

154. ‘मराठा’ तथा ‘केसरी’ का सम्पादन किया था

➤ तिलक ने

155. प्रथम दिल्ली दरबार का आयोजन हुआ था

➤ 1877 ई० में (आयोजक- लार्ड लिटन)

156. कलकत्ता में ‘फोर्ट विलियम कॉलेज’ स्थापित हुआ था

➤ 1800 ई० में (लॉर्ड वेलेजली द्वारा)

157. भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा कहा जाता है

➤ 1854 ई० के चार्ल्स वुड डिस्पैच को

158. वैवेल योजना (1945) पर विचार हेतु शिमला समझौता हुआ था

➤ 25 जून 1945 को

159. कांग्रेस को ‘चापलूसों का सम्मेलन’ कहा था

➤ तिलक ने

160. ‘बंद समाज’ को स्थापना किया था

➤ श्री धरालू नायडू ने (1864 में, मद्रास में)

161. आदि ब्रह्म समाज की स्थापना किया था

➤ केशवचन्द्र सेन ने (1865 ई० में)

162. ‘मोहम्मद अली जिन्ना’ को ‘कायदे आजम’ नाम से संबोधित किया था

➤ गांधीजी ने

163. ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ भात की यात्रा प आए थे

➤ अप्रैल 1921 में

164. तृतीय गोलमेज सम्मेलन हुआ था

➤ 17 नवम्बर, 1932 को

9. Earthquake and Tsunami (भूकंप व सुनामी)

9. Earthquake and Tsunami

(भूकंप व सुनामी)



भूकम्प दो शब्दों के मिलने से बना है- भू + कम्प

भू= भूपटल

कम्प= कम्पन

इस प्रकार भूपटल में उत्पन्न होने वाला किसी भी प्रकार के कम्पन को भूकम्प कहते है। 

समुद्र के अंदर उत्पन्न होने वाले भूकंप को सूनामी (Tsunami) कहते है।

सूनामी जापानी शब्द है जिसका अर्थ बंदरगाह लहर होता है।

विज्ञान की वह शाखा जिसमें भूकम्प का अध्ययन किया जाता है उसे सिस्मोलोजी (Seismology) कहते है। 

भूपटल के जिस बिंदु से भूकम्प प्रारंभ होती है। उसे भूकम्प केंद्र (Focus) कहते है।

Earthquake and Tsunami

अधिकेंद्र- भूपटल के जिस बिंदु पर भूकम्प का झटका सबसे पहले अनुभव होता है उसे अधिकेंद्र कहते है।

प्रघात (Shocks)- अधिकेंद्र पर भूकम्पीय तरंग के द्वारा अनुभव किया गया पहला भूकम्पीय झटका को प्रघात कहते है।

जब भूकंप समाप्त हो जाता है तो भी कई दिनों तक हल्के भूकम्प के झटके महसूस किए जाते है उसे After Shock कहा जाता है।

बिहार में औसतन प्रत्येक 17 वर्ष पर भूकम्प आता है।

सिस्मोग्राफ: सिस्मोग्राफ भूकम्पीय तरंगों के प्रवृति को रेखांकन करने वाला यंत्र है।

समभूकम्प रेखा: समान भूकम्पीय तीव्रता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को समभूकम्पीय रेखा कहते है।

सहभूकम्प रेखा: एक ही समय पर पहुँचने वाले भूकम्पीय तरंगों को मिलने वाली सरल रेखा को सह-भूकम्प रेखा कहते है।

भूकम्प के प्रकार

       भूकम्प का वर्गीकरण दो आधार पर किया जाता है:-

(A) गहराई के आधार पर

(B) समय के आधार पर

      गहराई के आधार पर भूकम्प तीन प्रकार के होते है-

(i) छिछला भूकम्प– फोकस 50 KM की गहराई तक होता है।

(ii) मध्यम भूकम्प– फोकस 50-250 KM के बीच

(iii) गहरा भूकम्प– फोकस 250-700 KM के बीच

(B) समय के आधार पर

     समय के आधार पर भूकम्प दो प्रकार के होते है:-

(i) धीमा भूकम्प

(ii) अचानक भूकम्प

धीमा भूकम्प की तीव्रता कम होती है लेकिन इसके झटके लम्बे समय तक अनुभव किये जाते है। ऐसे भूकम्प से ही वलित पर्वत तथा पठारों का निर्माण होता है।

अचानक भूकम्प की तीव्रता अधिक होती है। इसके झटके अति उच्च समय तक अनुभव किये जाते है। इसके चलते इससे ज्वालामुखी पर्वत तथा ब्लॉक पर्वत का निर्माण होता है।

विश्व में सर्वाधिक छिछले उदगम वाले भूकम्प होते हैं जिसका प्रभाव लम्बे समय तक होता है।

 भूकम्प के कारण

      भूकम्प क्यों आते है उन कारणों को दो भागों में बाँटकर अध्ययन किया जा सकता है:-

(A) मानवीय कारण

(B) प्राकृतिक कारण

(A) मानवीय कारण :-

(i) परमाणु विस्फोट

(ii) मानव के द्वारा किया जा रहा खनन कार्य

(iii) बड़े-बड़े बाँधों का निर्माणEarthquake

(iv) पर्वतीय क्षेत्रों में किया जा रहा विकास कार्यक्रम जैसे- सड़क निर्माण, वन ह्रास इत्यादि।

(B) प्राकृतिक कारक:-

ज्वालामुखी उदगार, मोड़दार एवं ब्लॉक पर्वत का निर्माण जब कभी होता है। भूकम्प आने से संबंधित प्राकृतिक कारणों की व्याख्या होती है।

       भूकम्प आने से संबंधित प्राकृतिक कारणों की व्याख्या करने हेतु दो सिद्धान्त दिए गए है:-

(1) प्रत्यास्थ पुनश्चलन का सिद्धान्त (Elastic Rebond Theory)

इस सिद्धांत को अमेरिकी वैज्ञानिक H.F. रीड ने दिया था।

इनके अनुसार भुपटल प्रत्यास्थ चट्टानों से निर्मित है।

जब इन चट्टानों पर बाहरी दबाव बल कार्य करता है तो चट्टानें फैलती है और जब दबाव हटता है तो चट्टानें सिकुड़ने के क्रम में ही भूकम्प उत्पन्न होता है।

2) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त (Plate Tectonic Theory)

इस सिद्धान्त के प्रतिपादक हैरीहेस महोदय है।

इन्होंने बताया कि पृथ्वी का भूपटल कई प्लेटों से निर्मित है।

यही प्लेट जब क्षैतिज या उदग्र रूप से गति करते है तो भूकम्प उत्पन्न होते है।

प्लेटों में सर्वाधिक भूकम्प प्लेट के किनारे अनुभव किये जाते है।

भूकम्प के आधार पर प्लेट के किनारों को तीन भागों में बांटा गया है-

I. अपसरण सीमा

II. अभिसरण सीमा

III. संरक्षी सीमाEarthquake

प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त में यह बताया गया है कि प्लेटों में गति चार कारणों से उत्पन्न होती है:-

जैसे:-

(i) चन्द्रमा एवं ब्रहाण्डीय पिण्डों का आकर्षण बल

(ii) एक प्लेट के सापेक्ष में दूसरे प्लेट का 45° कोण पर झुका हुआ होना

(iii) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल

(iv) दुर्बलमण्डल में उत्पन्न होने वाला संवहन तरंग

            प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त में उपरोक्त सभी कारणों को भूकम्प के लिए जिम्मेवार बताये गये है लेकिन इनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण संवहन तरंग है।

जिन किनारों पर संवहन तरंग ऊपर की ओर उठकर फैलने की प्रवृति रखती है वहाँ पर अपसरण सीमा का निर्माण होता है और प्लेटों में उत्पन्न होने वाले गति को अपसरण गति कहते है।

जैसे- अटलांटिक कटक के सहारेEarthquake

जब किसी प्लेट के नीचे संवहन तरंग बैठने की पवृति रखती है वहाँ पर अभिसरण सीमा (किनारा) का निर्माण होता है। अभिसरण किनारों के सहारे प्लेटों में अभिसरण गति उत्पन्न होती है। 
Earthquake
जब दो प्लेट आपस में समांतर रूप से रगड़ खाते है तो वैसे स्थानों पर संरक्षी सीमा का निर्माण होता है और प्लेटों में उत्पन्न होने वाले गति को संरक्षी गति कहते है। जापान, फिलीपींस, इंडोनेशिया जैसे द्वीप समूह संरक्षी सीमा पर अवस्थित है। यही कारण है कि यहाँ सबसे अधिक तीव्र वाले भूकम्प रिकॉर्ड किया जाता है।
Earthquake
       इस तरह उपर्युक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि भूकम्प के कारणों का सर्वाधिक वैज्ञानिक व्याख्या प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त द्वारा किया जाता है।

भूकम्प का वितरण

विश्व में मुख्यतः भूकम्प के तीन क्षेत्र है:-

(i) प्रशांत महासागर के चारों ओर-

     विश्व में सर्वाधिक भूकम्प प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में ही आती है। यहाँ अधिकांश गहरे केंद्र वाले भूकम्प आते है।

(ii) मध्य महाद्वीपीय क्षेत्र-

        यह क्षेत्र यूरेशियन प्लेट और इसके दक्षिण में स्थित भारतीय प्लेट तथा अफ्रीकन प्लेट के मध्य स्थित है। यहाँ मध्यम एवं छिछले किस्म के भूकम्प आते है।

(iii) मध्य अटलांटिक कटक एवं पूर्वी अफ्रीका के भ्रंश घाटी क्षेत्र- 

      अटलांटिक महासागर में अपसरण सीमा के सहारे भूकम्प आती है जिसका विस्तार उत्तर में आइसलैंड के थोड़ा ऊपर से दक्षिण में बोवेट द्वीप तक हुआ है।

भूकम्पीय तीव्रता एवं इसका मापन

भूकम्प के आगमन के दौरान बड़ी मात्रा में ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। इसी ऊर्जा का मापन भूकम्पीय तीव्रता कहलाता है।

वैज्ञानिकों ने भूकम्पीय तीव्रता की मापन हेतु दो प्रकार के पैमाने का विकास किया है-

1. मार्सेली पैमाना

2. रिक्टर (Richter) पैमाना

मार्सेली पैमाना

मार्सेली पैमाना का विकास फ्रांस के मार्सेली महोदय द्वारा किया गया था।

इन्होंने इसे ज्ञानेन्द्रियों के अनुभव एवं विनाशकारी प्रभाव पर विकसित किया।

इस पैमाने से न्यूनतम 1 और अधिकतम 12 इकाई तक भूकम्पीय तीव्रता का मापन किया जाता है।

रिचर पैमाना

रिचर पैमाना का विकास 1835 ई० में सी.एफ. रिचर महोदय ने किया था। 

सके अंतर्गत भूकम्पीय तीव्रता का मापन 1 से 9 इकाई तक किया जाता है। रिचर पैमाना में भूकम्पीय तीव्रता का मापन 10 के घात के रूप में होता है।

रिचर पैमाना पर तीव्रता प्रभाव
1 केवल यंत्रों द्वारा अनुभव किया जाता है।
2 केवल अधिकेन्द्र के पास हल्का कम्पन होता है।
3 चट्टानों में सामान्य कम्पन होती है
4 केन्द्र से 32 किमी० की त्रिज्या में भूकम्प अनुभव की जाती है
5 अधिकेन्द्र से 5 हजार किमी० की दूरी तक भूकम्प अनुभव किया जाता है और पेड़-पौधे हिलने लगते हैं
6 विनाश प्रारंभ हो जाता है और दीवारों में दरारें पड़ने लगती हैं।
7 दीवारें ध्वस्त हो जाती है, वृहत भूकम्प की स्थिति उत्पन्न होती है।
8 इसका प्रभाव विश्वव्यापी होती है, नदियाँ अपना मार्ग बदल लेती है।
9 सम्पूर्ण सर्वनाश (नदी, नाला, मकान) की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी।
           
अगर रिचर स्केल पर भूकम्प तीव्रता 6.5 हो तो यह मानव के लिए विनाशात्मक साबित होता है। 

भूकम्पीय तरंग एवं इसकी विशेषता

      भूकम्प के दौरान कई प्रकार के प्रमुख एवं गौण तरंगों की उत्पति होती है:-

(A) प्रमुख तरंग 

I. P तरंग

II. S तरंग

III. L तरंग

(B) गौण तरंग

I. P* तथा S*

II. Pg तथा Sg

(A) प्रमुख तरंग 

P तरंग 

P तरंग को कई नामों से जानते है। जैसे: प्राथमिक तरंग, Pull & Push तरंग या अनुधैर्य तरंग।

इसे ध्वनि तरंग से तुलना की जा सकती है क्योंकि यह ठोस, द्रव्य और गैस तीनों प्रकार के माध्यम से संचारित हो सकती है।

इसकी गति 7.8 Km/Sec होती है।

P तरंग भूकम्प रिकॉर्डिंग स्टेशन पर सबसे पहले पहुँचती है या अनुभव किया जाता है।

इसकी उत्पत्ति भूकम्पीय केंद्र/फोकस से होती है।

S तरंग

S तरंग को द्वितीयक तरंग या अनुप्रस्थ तरंग कहते है।

इसकी तुलना प्रकाश तरंग से की जा सकती है।

यह तरंग तरल भाग में विलुप्त हो जाती है।

भूकम्प रिकॉर्डिंग स्टेशन पर P तरंग की तुलना में S तरंग देरी से पहुंचती है।

S तरंग की भी उत्पति भूकम्पीय केंद्र/फोकस से होती है।

P तरंग अपने संचरण अक्ष के क्षैतिज जबकि S तरंग अपने संचरण मार्ग के लम्बवत गमन करती है।

S तरंग की औसत गति 4.5 Km/Sec होता है।

L तरंग 

L तरंग को सतही तरंग (Surface Wave or Long Wave) भी कहा जाता है।

L तरंगों की खोज H. D. Love ने की थी, इसलिए इन्हें Love Waves के नाम से भी जाना जाता है।

L तरंग की उत्पति अधिकेंद्र (Epicentre) से होती है।

L तरंग रिकॉर्डिंग स्टेशन पर सबसे देर से पहुँचती है।

L तरंग के कारण ही सर्वाधिक क्षति होती है।

L तरंग की गति काफी अनियमित होती है। 

भूकंपीय छाया क्षेत्र (Shadow Zone)

         भूकंप लेखी यंत्र (सिस्मोग्राफ) पर दूर के क्षेत्रों से आने वाली भूकंपीय तरंग अंकित होती हैं, परन्तु कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहाँ कोई भी भूकंपीय तरंग अंकित नहीं होती है, ऐसे क्षेत्र को भूकंपीय छाया क्षेत्र कहते है।

भूकंप अधिकेंद्र से 105° और 145° के बीच का क्षेत्र जहाँ कोई भी भूकंपीय तरंग अंकित नहीं होती है।  यह क्षेत्र दोनों प्रकार की तरगों के लिए छाया क्षेत्र (Shadow zone) हैं।

105° के परे पूरे क्षेत्र में ‘S’ तरंगें नहीं पहुँचतीं।

‘S’ तरंगों का छाया क्षेत्र ‘P’ तरंगों के छाया क्षेत्र से अधिक विस्तृत है।

भूकंप अधिकेंद्र के 105° से 145° तक ‘P’ तरंगों का छाया क्षेत्र एक पट्टी (Band) के रूप में पृथ्वी के चारों तरफ प्रतीत होता है।

‘S’ तरंगों का छाया क्षेत्र न केवल विस्तार में बड़ा है, वरन् यह पृथ्वी के 40 प्रतिशत भाग से भी अधिक है। 

(B) गौण तरंग
P* तथा S* तरंग 

पृथ्वी  का भुपटल मुख्यत: दो प्रकार के चट्टानों से निर्मित है:-

(1) ग्रेनाइट तथा

(2) बैसाल्ट चट्टान

P* तथा S* ऐसा तरंग है जो केवल बैसाल्टिक चट्टानों से होकर गुजरती है।

P* की गति=6-7 Km/Sec

S* की गति=3-4 Km/Sec

ये तरंग समुद्री भूपटल और महाद्वीपों के आंतरिक भागों में चलती है।

इस तरंगों की खोज 1923 ई० में कोनार्ड महोदय के द्वारा किया गया था।

इस तरंगों की खोज कोनार्ड ने टायर्न में आये भूकम्प के दौरान किया गया था।

Pg तथा Sg तरंग 

ये दोनों तरंगे ग्रेनाइट चट्टानों से होकर गुजरती है।

इसका खोज जेफरीज महोदय ने 1909 ई० में क्रोएशिया (Croatia) के कुपा घाटी में आये भूकम्प के दौरान किया था।

Pg तरंग की औसत गति =5.4 Km/Sec

Sg तरंग की औसत गति =3.3 Km/Sec

Pg & Sg एक ऐसी तरंग है जो केवल महाद्वीपीय भागों से होकर गुजरती है। 

निष्कर्ष:-

        इस तह उपर्युक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि भूकम्प के दौरान अलग-अलग प्रका के तरंगों की उत्पत्ति होती है जिनकी अपनी विषिष्टता होती है। इन्हीं विशिष्टताओं के आधार पर पृथ्वी के आंतरिक भागों के अध्ययन वैज्ञानिक तरीके से किया जाता है।


सूनामी (Tsunami) 

➤ सुनामी समुद्र के नीचे भूकंप या ज्वालामुखी विस्फोट के कारण उत्पन्न होने वाली विनाशकारी लहरें हैं।

➤ “सुनामी” एक जापानी शब्द से लिया गया है , जिसका अर्थ है “बंदरगाह लहर”

‘सुनामी’ शब्द वास्तव में दो शब्दों ‘सू’ अर्थात ‘बंदरगाह’ और ‘नामी’ अर्थात ‘विनाशकारी लहरें’ से मिलकर बना है

सुनामी एक दीर्घ तरंग (Long wave) है जो समुद्र तल के समानांतर विशाल तरंगें (Giant waves) के रूप में संचरित होती है

सुनामी की तरंग आवृत्ति (Wave Frequency) एवं तरंग आयाम (Wave Amplitude) में तट (Coast) की ओर निरंतर वृद्धि होती है।

सुनामी लहरों के साथ जल की गति संपूर्ण गहराई तक होती है, इसलिए ये अधिक प्रलयकारी होती हैं।

सुनामी का तरंग दैर्ध्य 160 किमी. तक देखा गया है, साथ ही इनकी गति अत्यधिक होती है जो कभी-कभी 650 किमी० प्रति घंटा भी देखी गई है।

खुले सागरों में इन तरंगों की ऊँचाई अधिकतम 1 मी. की होती है, परंतु जब ये तटवर्ती उथले जल क्षेत्र में प्रवेश करती है तो इनकी ऊँचाई में अचानक असामान्य वृद्धि हो जाती है जिससे बहुत कम समय में ही भीषण विनाश की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

सुनामी लहरों की दृष्टि से प्रशांत महासागर सबसे संवेदनशील स्थिति में है। महासागरीय प्लेटों के अभिसरण क्षेत्र में ये सर्वाधिक शक्तिशाली होती हैं।

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 26 दिसंबर, 2004 को हिंद महासागर के तल के नीचे उत्पन्न सुनामी लहरें भारतीय प्लेट के बर्मी प्लेट के नीचे क्षेपण (Subduction) का परिणाम था।

टेलीसुनामी (Teletsunami) 

जब सुनामी लहरों का प्रसार तथा प्रभाव इतना अधिक व्यापक हो कि वे अपनी उत्पत्ति वाले समुद्री क्षेत्र को भी पार करते हुए हज़ारों मील दूर स्थित क्षेत्र तक को भी अपनी चपेट में ले लेता हो, तो इस सुनामी को टेलीसुनामी या मेगासुनामी या समुद्रपारीय सुनामी (Trans-oceanic tsunami) कहा जाता हैं।

1883 की क्राकाटोआ सुनामी और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 26 दिसंबर, 2004 की हिंद महासागर की सुनामी, 2021 की दक्षिणी अटलांटिक महासागर की सुनामी इत्यादि इसी प्रकार की सुनामी थी जिसका प्रभाव हजारों मील दूर के क्षेत्रों पर भी देखा गया था।

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 26 दिसंबर, 2004 की हिंद महासागर सुनामी का प्रभाव पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तटीय भाग, मेडागास्कर और अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी व सुदूर दक्षिणी भाग तक देखा गया था।



भूकंप व सुनामी से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



1. प्रत्यास्थ पुनश्चलन सिद्धान्त निम्नलिखित में से किसकी उत्पत्ति की व्याख्या करता है?

(a) ज्वालामुखी

(b) भूकम्प

(c) चक्रवात

(d) भूकम्प एवं ज्वालामुखी

[read more] (b) भूकम्प [/read]

2. भूकम्प की उत्त्पत्ति से सम्बन्धित प्रत्यास्थ पुनश्चलन सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया है?

(a) होम्स

(b) रीड

(c) जॉली

(d) डेली

[read more] (b) रीड [/read] 

3. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना की विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने का सबसे प्रमुख स्रोत है-

(a) भूकम्प विज्ञान

(c) ज्वालामुखी

(b) तापमान

(d) दबाव एवं घनत्व

[read more] (a) भूकम्प विज्ञान [/read]

4. भू-गर्भ में जिस स्थान पर भूकम्पीय तरंगों की उत्पत्ति होती है, उस स्थान को क्या कहा जाता है?

(a) अधिकेन्द्र

(b) भूकम्प अधिकेन्द्र

(c) भूकम्प केन्द्र

(d) इक्लोजाइट

[read more] (c) भूकम्प केन्द्र [/read]

5. भूकम्प-मूल (Focus) वह स्थान होता है जहाँ-

(a) धरातल पर भूकम्पीय लहरों का सर्वप्रथम ज्ञान होता है।

(b) जहाँ से भूकम्प की उत्पत्ति होती है।

(c) जहाँ से भूकम्प की उत्पत्ति के पश्चात् उसकी लहरें ठीक नीचे स्थित स्थान तक यात्रा करके पुनः वापस लौट आती है।

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

[read more] (b) जहाँ से भूकम्प की उत्पत्ति होती है। [/read]

6. अधिकेन्द्र (Epicentre) भूकम्प का एक बिन्दु है, जो सम्बन्धित है-

(a) पृथ्वी के अंदर भूकम्प के उद्गम स्थान से

(b) भूकम्प उद्गम केन्द्र के ऊपर भूपृष्ठीय बिन्दु से

(c) वह स्थान जहाँ भूकम्प का अनुभव किया जाता है।

(d) भू-पृष्ठ का वह बिन्दु जहाँ पहला झटका अनुभव किया जाता है।

[read more] (d) भू-पृष्ठ का वह बिन्दु जहाँ पहला झटका अनुभव किया जाता है।, (b) भूकम्प उद्गम केन्द्र के ऊपर भूपृष्ठीय बिन्दु से  [/read]

7. धरातल के जिस स्थान पर सर्वप्रथम भूकम्प का अनुभव किया जाता है, कहलाता है-

(a) भूकम्प मूल

(b) भूकम्प अधिकेन्द्र

(c) भूकम्प केन्द्र

(d) इनमें से कोई नहीं

[read more] (b) भूकम्प अधिकेन्द्र [/read]

8. भूकम्प में धरातलीय तरंगें होती है-

(a) गौण तरंगें

(b) L तरंगे

(c) प्राथमिक तरंगें

(d) प्राथमिक एवं गौण तरंगें

[read more] (b) L तरंगे [/read]

9. निम्नलिखित में से कौन-सी भूकम्पीय तरंगें सर्वाधिक क्षति पहुँचाती है?

(a) प्राथमिक

(b) द्वितीयक

(c) दीर्घ पृष्ठीय

(d) क्षितिजीय

[read more] (c) दीर्घ पृष्ठीय [/read]

10. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) भूकम्प के कारण समान बर्बादी वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को समभूकम्प रेखा कहा जाता है।

(b) समभूकम्प रेखा का आकार नियमित (Regular) होता है।

(c) उन स्थानों को मिलाने वाली रेखा जहाँ भूकम्प एक साथ आते हैं, सहभूकम्प रेखा कहलाती है।

(d) भूकम्पीय तरंगों को अंकित करने वाला यंत्र सिस्मोग्राफ कहलाता है।

[read more] (b) समभूकम्प रेखा का आकार नियमित (Regular) होता है। [/read]

11 . निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) रिक्टर स्केल भूकम्प की तीव्रता मापने का एक यंत्र है।

(b) रिक्टर स्केल एक लोगारिथमिक स्केल होता है।

(c) यह स्केल भूकम्प की ऊर्जा को मापता है।

(d) इनमें से कोई नहीं।

[read more] (d) इनमें से कोई नहीं। [/read]

12. अन्तः सागरीय भूकम्पों द्वारा उत्पन्न समुद्री लहरों को क्या कहा जाता है?

(a) सर्क

(b) सुनामी

(c) स्केल

(d) केम

[read more] (b) सुनामी [/read]

13. सुनामी का मुख्य कारण निम्नलिखित में से कौन है?

(a) ज्वालामुखी

(b) भूकम्प

(c) चक्रवात

(d) प्रतिचक्रवात

[read more] (b) भूकम्प [/read]

14. विश्व के सर्वाधिक (63% के लगभग) भूकम्प निम्न में से किस पेटी में आते हैं?

(a) परिप्रशान्त महासागरीय पेटी

(b) मध्य महाद्वीपीय पेटी

(c) मध्य अटलांटिक पेटी

(d) हिन्द महासागरीय पेटी

[read more] (a) परिप्रशान्त महासागरीय पेटी [/read]

15. भूकम्पों का प्रभाव महाद्वीपीय भागों के अतिरिक्त महासागरीय भागों पर भी पड़ता है और इससे महासागरों में भयंकर लहरें उत्पन्न होती है। इन लहरों को किस नाम से जाना जाता है?

(a) ज्वार भित्ति

(b) सीचेस लहरें

(c) सदाशिव

(d) सुनामी

[read more] (d) सुनामी [/read]

16. सुनामी किस भाषा का शब्द है?

(a) जर्मन

(b) पुर्तगाली

(c) जापानी

(d) चीनी

[read more] (c) जापानी [/read]

17. किस देश में भूकम्प से उत्पन्न विनाशकारी समुद्री तरंगों को सुनामी कहते हैं?

(a) मैक्सिको

(b) जापान

(c) ब्रिटेन

(d) न्यूजीलैंड

[read more] (b) जापान [/read]

18. तरल पदार्थों से होकर न गुजर सकने वाली भूकम्पीय लहर कौन-सी है?

(a) P-तरंगें

(b) L-तरंगें

(c) S-तरंगें

(d) इनमें से कोई नहीं

[read more] (c) S-तरंगें [/read]

19. रिक्टर स्केल मापता है-

(a) भूकम्प की तीव्रता

(b) सापेक्षिक आर्द्रता

(c) वर्षा की मात्रा

(d) ताप

[read more] (a) भूकम्प की तीव्रता [/read]

20. सिस्मोग्राफ किसे मापने के लिए काम में लाया जाता है?

(a) सागरीय तरंगों को

(b) ज्वार-भाटे को

(c) भूकम्पीय तरंगों को

(d) इनमें से कोई नहीं

[read more] (c) भूकम्पीय तरंगों को [/read]

21. भूकम्प का अध्ययन कहलाता है-

(a) सिस्मोलॉजी

(b) टेराटोलॉजी

(c) पीडोलॉजी

(d) आइकोनोलॉजी

[read more] (a) सिस्मोलॉजी [/read]

22. समान भूकम्पीय तीव्रता अर्थात् समान बर्बादी वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को क्या कहा जाता है?

(a) समभूकम्प रेखा

(b) सहभूकम्प रेखा

(c) समताप रेखा

(d) समदाब रेखा

[read more] (a) समभूकम्प रेखा [/read]

23. किसी क्षेत्र के उन स्थानों को मिलाने वाली रेखा जहाँ भूकम्प एक साथ अनुभव किया जाता है, कहलाती है-

(a) समभूकम्प रेखा

(b) सहभूकम्प रेखा

(c) आइसोपाइक्निक रेखा

(d) आइसोगोनल रेखा

[read more] (b) सहभूकम्प रेखा [/read]

24. समभूकम्प रेखा (Iso Seismal Line) का आकार प्रायः होता है-

(a) नियमित

(b) अनियमित

(c) वृत्ताकार

(d) एकरेखीय

[read more] (b) अनियमित [/read]

25. भूकम्प मापी यंत्र के अनुसार एक वर्ष की अवधि में सामान्यतः कितने बार भूकम्प आते हैं?

(a) 5000 से 7000

(b) 8000 से 10000

(c) 10000 से 12000

(d) 1200 से 15000

[read more] (b) 8000 से 10000 [/read]

26. अग्नि वलय (Circle of Fire) प्रशान्त महासागर के उस विशाल क्षेत्र को कहते हैं जहाँ कुल भूकम्प का… .आता है।

(a) 68%

(b) 40%

(c) 30%

(d) 25%

[read more] (a) 68% [/read]

27. भूकम्पीय तरंगों का मापन निम्नलिखित में से किस यंत्र द्वारा किया जाता है?

(a) बैरोग्राफ

(b) क्लाइमोग्राफ

(c) सीस्मोग्राफ

(d) इर्गोग्राफ

[read more] (c) सीस्मोग्राफ [/read]

28. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना धरातल पर नहीं घटित होती है?

(a) ज्वालामुखी

(b) अपक्षय

(c) अपरदन

(d) सुनामी

[read more] (d) सुनामी [/read]

10. Volcanic Action (ज्वालामुखी क्रिया)

10. Volcanic Action

(ज्वालामुखी क्रिया)



ज्वालामुखी क्रिया:-

         ज्वालामुखी क्रिया दो शब्दों सेे मिलकर बना है। प्रथम ज्वालामुखी, द्वितीय क्रिया। पुनः ज्वालामुखी शब्द को भी दो भागों में बांटा जा सकता है:- प्रथम ज्वाला द्वितीय मुखी।

जब पृथ्वी के भूपटल में किसी भी प्रकार का छिद्र का निर्माण होता है तो उसे मुख कहते है, जब उस मुख से पृथ्वी के दुर्बल मण्डल का मैग्मा पदार्थ जल एवं बाष्प बाहर की ओर निकलता है तो उसे ज्वाला कहते है। ज्वाला और मुख को सम्मिलित रूप से ज्वालामुखी कहते है।

क्रिया का तात्पर्य विभिन्न प्रकार के प्रक्रियाओं से है। ज्वालामुखी उदगार में निकलने वाला पदार्थ भुपटल के ऊपर निकलने का प्रयास करता है या निकल जाता है पुनः निकलकर अनेक प्रकार के स्थलाकृतियों को जन्म देता है। इस सम्पूर्ण परिघटना को ही ज्वालामुखी क्रिया (Volcanism) कहा जाता है।

ज्वालामुखी क्रिया शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग वारसेस्टर महोदय ने किया था। उन्होनें ज्वालामुखी क्रिया को परिभाषित करते हुए कहा कि “ज्वालामुखी क्रिया एक ऐसी प्रक्रिया है कि जिसमे गर्म पदार्थ की धरातल के तरफ या धरातल के ऊपर आने वाली सभी प्रक्रिया को शामिल किया जाता है।”

परिभाषा से स्पष्ट होता है कि ज्वालामुखी क्रिया दो प्रकार का होता  है- प्रथम आन्तरिक ज्वालामुखी की क्रिया दूसरा बाह्य ज्वालामुखी की क्रिया।

आन्तरिक ज्वालामुखी क्रिया में गर्म पदार्थ अपने स्रोत क्षेत्र से ऊपर उठकर धरातल के नीचे ही ठोस होने की प्रवृत्ति रखता है जबकि बाह्य ज्वालामुखी क्रिया में गर्म पदार्थ धरातल के ऊपर प्रकट होकर अनेक स्थलाकृतियां को जन्म देता है। 

ज्वालामुखी क्रिया में निकलने वाला पदार्थ- ज्वालामुखी उदगार के दौरान निकलने वाला पदार्थ को तीन श्रेणी में विभाजित करते है:-

(i) गैस तथा जलवाष्प

(ii) विखण्डित पदार्थ

(iii) लावा पदार्थ

(i) गैस तथा जलवाष्प

सर्वप्रथम जब ज्वालामुखी का उदगार होता है तो गैस एवं जलवाष्प धरातल को तोड़कर सबसे पहले तेजी से बाहर निकलते है।

इसमें जलवाष्प की मात्रा सर्वाधिक होती है।

सम्पूर्ण गैस का 60 से 90 प्रतिशत भाग जलवाष्प का होता है।

इसमें जलवाष्प के अलावा कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2), नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO2), सल्फर डाई ऑक्साइड (SO2), जैसे गैस भी मौजूद रहते है।

(ii) विखण्डित पदार्थ

विखण्डित पदार्थ में बारीक धूलकण से लेकर बड़े बड़े चट्टानी टुकड़ों को शामिल किया जाता है।

इसका मुख्य स्रोत भूपटलीय चट्टान होता है।

जब गैस निलकना मंद पड़ता है तो ये विखण्डित चट्टानें धरातल पर पुनः वापस आने लगते है जिससे ऐसा लगता है कि अकाश से बम्ब बरसाए जा रहे है।

ज्वालामुखी उदगार के दौरान अकाश से नीचे गिरने वाले बड़े-बड़े चट्टानी टुकड़ों को “ज्वालामुखी बम्ब” कहा जाता है।

इसका व्यास कुछ इंच से लेकर कुछ फीट तक होता है।

जब विखण्डित चट्टानों के आकार मटर के दाना या अखरोट के आकार का होता है तो उसे ‘लैपिली’ कहते है।

जब टुकड़ों का आकार लैपिली से थोड़े छोटे हो तो उसे स्कोरिया कहते है।

जब विखण्डित चट्टानों के आकार अत्यंत बारीक होता है तो उसे ज्वालामुखी राख एवं धूलकण कहते है।

जब लावा का जमाव का आकार त्रिकोण के समान होता है तो उसे ब्रेसिया कहा जाता है।

(iii) लावा पदार्थ

ज्वालामुखी उद्गार के दौरान सबसे अंत में लावा या मैग्मा पदार्थ बाहर निकलता है।

लावा पदार्थ का स्रोत दुर्बलमण्डल में मिलने वाला मैग्मा चैम्बर या ‘बेनी ऑफ जोन’ होता है।

ये लावा रासायनिक दृष्टि से दो प्रकार के होते है- प्रथम अम्लीय लावा तथा द्वितीय क्षारीय लावा

➤ अम्लीय लावा का रंग पीला भार में हल्का लेकिन गाढ़ा होता है। अर्थात इसमें सिलिका की मात्रा अधिक होती है। जिसके कारण अति उच्च तापमान पर पिघलता है।

➤ क्षारीय लावा का रंग गहरा तथा काला होता है। इसमें सिलिका की मात्रा कम होने के कारण शीघ्र पिघलने की क्षमता रखता है, यह पतला और शीघ्र जमकर ठोस रूप धारण करने वाला होता है।

जब लावा पदार्थ पानी के अंदर जमकर ठोस हो जाता है तो उसे ‘टफ(Tuff)’ कहते है 

जब लावा पदार्थ धरातल के ऊपर आकर ठोस तथा छिद्रदार हो जाता है तो उसे ‘प्यूमिस (Pumiss)’ कहते है।

ज्वालामुखी उदगार के कारण 

         ज्वालामुखी उदगार के चार कारण है-

(1) भूगर्भ में ताप का अधिक होना,

(2) अत्यधिक ताप तथा दबाव के कारण लावा की उत्पति

(3) गैस तथा वाष्प की उत्पति,

(4) लावा पदार्थ का ऊपर की ओर आना।

1. भूगर्भ में ताप की वृद्धि-

भूपटल के नीचे की ओर जाने पर प्रति 32 मीटर पर 1℃ तापमान बढ़ जाता है। इस कारण पृथ्वी के आन्तरिक भाग का तापमान अत्यधिक होता है।

तापमान में बढ़ोतरी होना पृथ्वी के आन्तरिक भागों में रेडियोसक्रिय पदार्थों के उपस्थिति का होना बतलाया जाता है।

पृथ्वी के अंदर तापमान बढ़ने से चट्टानें पिघल जाती है और पिघलकर हल्की हो जाती है। यही पिघला हुआ पदार्थ धरातल को तोड़कर बाहर निकलता है या भूपटल के नीचे ही ठंडा हो जाता है तो ज्वालामुखी उत्पन्न होता है।Volcano2. अत्यधिक ताप एवं दबाव के कारण लावा की उत्पति-

पृथ्वी के धरातल से ज्यों-ज्यों पृथ्वी के केन्द्र की ओर जाते है त्यों-त्यों पृथ्वी के दबाव में बढ़ोतरी होती जाती है।

ज्यों-ज्यों दबाव बढ़ता है त्यों-त्यों तापमान में बढ़ोतरी होती जाती है।

इसी तापमान की बढ़ोतरी से चट्टानें पिघलकर मैग्मा पदार्थ का निर्माण करती है।

यह मैग्मा पदार्थ जब अपने स्रोत क्षेत्र से बाहर आने का प्रयास करता है तो ज्वालामुखी का उदगार होता है।

3. गैस तथा वाष्प की उत्पति-

ज्वालामुखी उदगार के समय कई तरह की गैस एवं जलवाष्प निकलती है।

ज्वालामुखी गैसों की उत्पति के विषय में उनेेेक मत प्रचलित है। जैसे- जब भूमिगत जल रिसकर पृथ्वी के दुर्बलमण्डल में पहुंच जाते है तो अत्यधिक ताप के कारण बड़े पैमाने पर गैस तथा जलवाष्प का निर्माण होता है।

दूसरे मत के अनुसार वर्षा जल जब संरोधी चट्टानों के सहारे धरातल के अंदर पहुंचते है तो भी बड़े पैमाने पर गैस एवं जलवाष्प का  निर्माण होता है। भूपटल के नीचे निर्मित ये जलवाष्प एवं गैस ही भूकम्पीय उदगार को जन्म देते है।

4. लावा पदार्थ का ऊपर की ओर अग्रसर होना-

पृथ्वी के अंदर स्थित दुर्बलमण्डल में मैग्मा पदार्थ स्थायी रूप से मौजूद है।

दुर्बलमण्डल के चारों ओर स्थलमण्डल अवस्थित है।

जब स्थलमण्डल में पर्वत निर्माणकारी भूसंचलन या भूकंप या किसी कारण वश स्थलमण्डल कमजोर पड़ता है तो स्वत: मैग्मा पदार्थ धरातल से बाहर निकलने का प्रयास करते है और ज्वालामुखी उदगार को जन्म देते है।  

प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त ज्वालामुखी उदगार की व्याख्या करने वाला सबसे सटीक संकल्पना है। इस संकल्पना के अनुसार पृथ्वी अनेक प्लेटों से निर्मित है।Volcano

ये प्लेट संवहन तरंगों के कारण हमेशा गतिशील रहते है।

इन प्लेटों में तीन प्रकार के सीमा का निर्माण होता है:-

I. निर्माणकारी सीमा या अपसरण सीमा

II. विनाशकारी  या अभिसरण सीमा

III. संरक्षी सीमा

विश्व के अधिकांश ज्वालामुखी के प्रमाण इन्हीं सीमाओं के सहारे मिलते है।

अपसरण सीमा में उठते हुए संवहन तरंग के कारण दो प्लेटें एक दूसरे से दूर खिसकती है जिससे लम्बे दरार का निर्माण होता है। इन दरारों से मैग्मा चैंबर का लावा पदार्थ बाहर निकलता है और ज्वालामुखी उदगार को जन्म देता है। मध्य अटलांटिक कटक के सहारे इसी प्रक्रिया से ज्वालामुखी का उदगार हो रहा है। 

विश्व के लगभग 15 प्रतिशत ज्वालामुखी रचनात्मक प्लेट किनारों के सहारे पाये जाते हैं।

विश्व के लगभग 80 प्रतिशत ज्वालामुखी विनाशी प्लेट किनारों के सहारे पाये जाते हैं।

इनके अलावा कुछ ज्वालामुखी का उद्भेदन प्लेट के आन्तरिक भाग में भी होता है।

विनाशात्मक प्लेट सीमा का निर्माण नीचे गिरते हुए संवहन तरंगों के कारण होता है।

प्रशान्त महासागर के चारों ओर इस प्रकार का सीमा का निर्माण हुआ है।

विनाशात्मक प्लेट सीमा के सहारे अधिक घनत्व वाले महासागरीय प्लेट कम घनत्व वाले महाद्वीपीय प्लेट के अंदर प्रविष्ट करने की प्रवृति रखते है।

महासागरीय प्लेट का नीचे की ओर प्रक्षेपित भाग पिघलकर “बेनी ऑफ जोन” का निर्माण करते है।

बेनी ऑफ जोन का ही मैग्मा पदार्थ धरातल से ऊपर आकर ज्वालामुखी उदगार को जन्म देता है। 

कभी-कभी संरक्षी सीमा के सहारे भी ज्वालामुखी का उदगार होता है- जैसे जापान के होंशु द्वीप के सहारे दो महासागरीय प्लेट आपस में रगड़ खा रहे है। एक प्लेट जापान सागर प्लेट कहलाता है तो दूसरा प्लेट  प्रशान्त महासागरीय प्लेट कहलाता है।

प्रशान्त महासागरीय प्लेट का सापेक्षिक घनत्व अधिक होने के कारण जापान सागर प्लेट के नीचे प्रक्षेपित हो गया है और होन्शु द्वीप के नीचे ‘बेनी ऑफ जोन’ का निर्माण हुआ है।

Volcano

यहां जापान सागर प्लेट स्थिर है जबकि प्रशांत प्लेट ही गतिशील है।

इस तरह ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि प्लेट टेक्टोनिक संकल्पना ज्वालामुखी उदगार का व्याख्या करने वाला सबसे सटीक मत है।

ज्वालामुखी क्रिया का प्रकार

         ज्वालामुखी क्रिया दो प्रकार का होता है-

A. केंद्रीय उदगार वाले ज्वालामुखी क्रिया:-

इस प्रकार के उदगार में भूपटल में एक सँकरा छिद्र का निर्माण होता है और इन्ही छिद्रों के सहारे ज्वालामुखी पदार्थ बाहर की ओर निकलते है।

इस प्रकार के उदगार में मुख का व्यास कुछ 100 फीट से अधिक नहीं होता है।

मुख का आकार लगभग गोल होता है। जिससे गैस, लावा एवं विखण्डित पदार्थ अत्यधिक भयंकर विस्फोट के साथ बाहर निकलते हैं तथा आकाश में काफी ऊँचाई तक पहुंच जाते हैं। ऐसे उदगार को ही केंद्रीय ज्वालामुखी उदगार कहते है।

इस प्रकार का उदगार काफी विनाशकारी होता है। उदगार के समय भयंकर भूकम्प आती है।

केन्द्रीय ज्वालामुखी उदगार को भी चार भागों में बांटा गया है:-

1. हवाईतुल्य ज्वालामुखी उदगार

2. स्ट्राम्बोली तुल्य ज्वालामुखी उदगार

3. वोल्केनियन तुल्य ज्वालामुखी उदगार

4. पिलियन तुल्य ज्वालामुखी उदगार

1. हवाई तुल्य ज्वालामुखी उद्गार- 

इस प्रकार का ज्वालामुखी का उद्गार काफी शांत तरीके से होता है। क्योंकि इसमें निकलने वाला मैग्मा पदार्थ काफी पतला तथा गैसों की मात्रा कम होती है। इस कारण विस्फोट तीव्र नहीं होता है।

इसमें निकलने वाला विखण्डित पदार्थ नगण्य होता है।

उद्गार के समय लावा के छोटे-छोटे लाल पिंड गैसों के साथ ऊपर उछाल दिए जाते है जिसे हवाई द्वीप के निवासी “अग्नि देवी पिलीकेश राशि” कहते है।

इस तरह का उद्गार खासकर हवाई द्वीप पर देखने को मिलता है, इसीलिए इसे हवाईयन प्रकार का ज्वालामुखी कहते है।Volcano

2. स्ट्राम्बोली तुल्य ज्वालामुखी उद्गार– 

हवाईयन के तुलना में ये ज्यादा विस्फोटक होता है।

➤ इसमें तरल लावा पदार्थ एवं अन्य विखण्डित पदार्थ उसके तुलना में अधिक निकलते है।

उदगार के समय विखण्डित पदार्थ काफी ऊँचाई पर चले जाते है और जाकर पुनः क्रेटर में गिरते रहते है।

इस प्रकार का उदगार इटली के लिपारी द्वीप पर स्थित स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी में पाया जाता है, इसीलिए इसे स्ट्राम्बोली तुल्य ज्वालामुखी उदगार कहते है।Volcano

3. वोल्केनियन ज्वालामुखी उदगार–

इस प्रकार का उदगार काफी भयंकर एवं विस्फोटक होता है।

इससे निकलने वाला लावा काफी चिपचिपा एवं लसदार होता है। जिसके कारण दो उदगार के बीच यह ज्वालामुखी छिद्र पर जमकर ढक देता है। जिसके कारण ज्वालामुखी नली में बड़ी मात्रा में गैस एवं जलवाष्प जमा हो जाते है जब विस्फोट होता है तो काफी तीव्रता के साथ बाहर निकलते है।

इसमें गैस बाहर निकलने के बाद यह आसमान में फूलगोभी के समान दिखाई देता है।

इसका नामांकरण लीपारी द्वीप पर स्थित वोल्केनो पर्वत के नाम पर किया गया है।Volcano

4. पीलियन तुल्य ज्वालामुखी उदगार-

यह उदगार सबसे अधिक विस्फोटक एवं भयंकर होता है।

इसमें निकलने वाला लावा सबसे अधिक चिपचिपा एवं लसदार होता है।

➤ इसमें विस्फोट के समय काफी तीव्रता से आवाज उत्पन्न होता है।

8 May,1902 ई० को वेस्टइंडीज में स्थित पिल्ली ज्वालामुखी के भयंकर विस्फोट के आधार पर इसे पीलियन ज्वालामुखी उदगार कहते है।

1883 में हुआ क्राकातोआ विस्फोट (जावा और सुमात्रा द्वीप के बीच में) पीलीयन प्रकार का विस्फोट था। यह अब तक का सबसे भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट का उदाहरण है।

         कुछ विद्वान एक अन्य प्रकार के विसुवियस तुल्य ज्वालामुखी उदगार भी मानते है।

इस प्रकार के उदगार का पहला अध्ययन प्लिनी (इटली) ने किया था, इसलिए इसे प्लिनियन प्रकार का ज्वालामुखी उद्गार भी कहते है।

यह भी काफी विस्फोटक होता है लेकिन इसमें लावा पदार्थ काफी ऊँचाई तक पहुंच जाते है और ज्वालामुखी बादल का आकार गोलाकार हो जाता है।

Volcano

(B) दरारी उदभेदन वाले ज्वालामुखी–

ब ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान गैस की मात्रा कम और लावा की मात्रा अधिक होती है तो भूपटल में दरार का विकास होता है और उससे लावा निकलकर ठोस होने की प्रवित्ति रखती है तो इसे ही दरारी उदभेदन वाले ज्वालामुखी कहते है।

इससे निकलने वाला लावा प्रायः क्षारीय (Basic) प्रकार का होता है।

कोलम्बिया का पठार (USA), दक्कन का पठार दरारी उदगार के प्रमुख उदाहरण है।

ज्वालामुखी स्थलाकृति

      ज्वालामुखी क्रिया से मुख्यत: दो प्रकार के स्थलाकृति का निर्माण होता है।

1. आन्तरिक ज्वालामुखी स्थलाकृति और

2. बाह्य ज्वालामुखी स्थलाकृति।

1. आन्तरिक ज्वालामुखी स्थलाकृति-

 जब मैग्मा पदार्थ अपने स्रोत क्षेत्र से ऊपर उठकर भूपटल के नीचे ही ठंडा होने की प्रवृति रखता है, तब उससे आन्तरिक ज्वालामुखी स्थलाकृति का निर्माण होता है। जैसे–Volcano

 जब मैग्मा पदार्थ अपने स्रोत क्षेत्र से ऊपर उठकर लम्बत ठोस होता है तो डाइक, क्षैतिज ठोस होता है तो सिलजब उत्तल दर्पण के समान ठोस होता है तो लैकोलिथ, जब अवतल दर्पण के समान ठोस होता है तो लोपोलिथ, जब तरंग के समान ठोस होता है तो फैकोलिथ स्थलाकृति का निर्माण होता है।

 इसी तरह जब मैग्मा पदार्थ अपने स्रोत क्षेत्र से ऊपर उठकर एक गुम्बद के समान ठोस हो जाते है तो उससे बैथोलिथ का निर्माण होता है।

2. बाह्य स्थलाकृति-

     जब गर्म पदार्थ भूपटल को तोड़कर बाहर निकलती है तो निम्नलिखित स्थलाकृति का निर्माण करते है:-

(i) क्रैटर- वैसा ज्वालामुखी छिद्र जिसका व्यास कम हो तथा समय-समय पर लावा निकलता रहता हो उसे क्रैटर कहते है,

(ii) कोल्डेरा- जिस ज्वालामुखी के छिद्र का व्यास बहुत अधिक हो तथा लावा निकलना बंद हो गया हो तो उसे कोल्डेरा कहते है।

 अमेरिका का ओरेगन झील और भारत का लोनार झील क्रैटर का उदाहरण है जबकि किलिमंजारो पर्वत के ऊपर तथा भारत के पुष्कर झील कोल्डेरा का उदाहरण है।

लुनार झील

पुष्कर झील

(iii) सोल्फतारा और धुँआरा- जब ज्वालामुखी उदगार के बाद लावा निकलना बन्द हो जाता है तो लम्बे समय तक गैस एवं जलवाष्प निकलते रहते है तो उसे धुँआरा कहते है लेकिन जिस धुँआरे में गंधक की मात्रा अधिक होती है तो उसे सोल्फतारा कहते है।

 अलास्का के कटमई ज्वालामुखी के पास 10000 (दस हजार) धुँआरों की घाटी, न्यूजीलैण्ड के प्लेनेटी के खाड़ी में व्हाइट टापू का धुँआरा, ईरान में कोह सुल्तान का धुँआरा का विकास हुआ है।

(iv) गीजर यह एक ऐसी ज्वालामुखी स्थलाकृति है जिसमें भिन्न-भिन्न समयांतराल पर गर्म जलवाष्प फव्वारे के रूप में बाहर निकलते है।

 इसका सबसे अच्छा उदाहरण USA के वायोमिंग राज्य में स्थित ओल्डफेथफुल गीजर है।

 इसी तरह आइसलैंड  के द ग्रेट गीसिर और न्यूजीलैंड के वायमान्यू गीजर प्रसिद्ध है।

(v) गर्म जल के सोते– यह एक ऐसी ज्वालामुखीय स्थलाकृति है, जिसके मुख से गर्म पानी बाहर निकलता रहता है। जैसे- राजगीर का सूर्य कुंड, नानक कुंड, हजारीबाग का सूर्य कुंड, सीताकुंड और मुंगेर का सीताकुंड प्रसिद्व है।

(vi) ज्वालामुखी पठार एवं मैदान- दरारी ज्वालामुखी उदगार के समय पर्याप्त मात्रा में क्षारीय लावा धरातल पर प्रकट होकर ठंडा हो जाते है और पठार जैसी स्थलाकृति का निर्माण करते है। 

 भारत का दक्कन का पठार, USA का कोलम्बिया का पठार, इथोपिया का पठार और अनातोलिया का पठार इसका उदाहरण है।

(vii) ज्वालामुखी पर्वत- जब केंद्रीय ज्वालामुखी उदगार होती है तो उससे पर्याप्त मात्रा में अम्लीय लावा बाहर की ओर निकलती है जो काफी गाढ़ा होता है। इनके जमाव से निर्मित पर्वतीय स्थलाकृति को ज्वालामुखी पर्वत कहते है। ज्वालामुखी पर्वत तीन प्रकार का होता है। 

1. सक्रीय/जीवित ज्वालामुखी पर्वत-

       वैसा ज्वालामुखी पर्वत जिसके क्रेटर से वर्त्तमान समय में भी मलवा बाहर निकल रहा हो। विश्व में कुल 500 जीवित ज्वालामुखी पर्वत है। जैसे– इटली का एटना, स्ट्रोम्बोली इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। “स्ट्रोम्बोली को भूमध्यसागर का प्रकाश स्तम्भ” कहते है। 

2. शांत ज्वालामुखी पर्वत-

     जब ज्वालामुखी का उदगार पूर्णतया समाप्त हो गया हो या भविष्य में भी उदगार की कोई संभावना न हो, उसे शांत या मृत ज्वालामुखी कहते है। जैसे– इरान का कोह-सुल्तान, म्यंनमार का माउंट पोपो मृत ज्वालामुखी के उदाहरण है।

3. प्रसुप्त ज्वालामुखी पर्वत-

      वैसा ज्वालामुखी पर्वत जिनके क्रेटर से वर्तमान समय में लावा का उत्सर्जन नहीं हो रहा हो लेकिन भविष्य में लावा का उत्सर्जन  की पूरी संभावना हो, उसे प्रसुप्त या सुषुप्त ज्वालामुखी पर्वत कहते है। जैसे- इटली का विसुवियस, जावा व सुमात्रा के मध्य क्राकाटोवा, इक्वेडोर का चिम्बराजों और चिली का एकांकागुआ इत्यादि।

(viii) शंकु- केन्द्रीय ज्वालामुखी उदगार के दौरान निकले विखण्डित पदार्थों के निक्षेपण से शंकु का निर्माण होता है। शंकु कई प्रकार का होता है। जैसे:-

1. सिंडर शंकु Volcano

जैसे – म्यांमार का प्यूमा शंकु

2. मिश्रित शंकु

Volcano

जैसे- जापान का फ्यूजियामा

3. सैटेलाइट शंकु

Volcanic Action

सैटेलाइट शंकु

जैसे- जापान का फ्यूजियामा

विश्व में ज्वालामुखी का वितरण

        विश्व में ज्वालामुखी वितरण का एक निश्चित क्रम है जिसे नीचे की शीर्षक में चर्चा की जा रही है।

1. परिप्रशान्त मेखला के सहारे मिलने वाला ज्वालामुखी–

              यह मेखला प्रशांत महासागर के सहारे चारों ओर स्थित है, इसे “प्रशांत अग्निवलय” के नाम से भी जानते है। विश्व में सर्वाधिक ज्वालामुखी इसी क्षेत्र में मिलते है। जैसे जापान का फ्यूजियामा, फिलीपींस का माउंट टाल, USA का माउंट सस्ता, इक्वेडोर का कोटोपैक्सी और चिम्बरजो, अर्जेंटीना का एकांकागुआ, कनाडा का माउंट रेनजल इत्यादि।

        विश्व के अधिकांश ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत एवं चोटियाँ इसी मेखला के सहारे मिलती है।       

2. मध्य महाद्वीपीय पेटी:-

           इस पेटी का विस्तार पूर्व में प्रशांत महासागर से लेकर पश्चिम में अटलांटिक महासागर के केनारी द्वीप तक हुआ है। यह हिमालय और आल्पस पर्वत से होकर गुजरती है। यह प्लेट अभिसरण का क्षेत्र है। हिमालय क्षेत्र में बाहरी ज्वालामुखी का प्रमाण मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। जबकि इसी पेटी में स्थित भूमध्यसागरीय क्षेत्र में अनेक जीवित एवं प्रसुप्त ज्वालामुखी का प्रमाण मिलता है। जैसे- इटली का विसुवियस, स्ट्राम्बोली, एटना, एल्बुर्ज, ईरान का कोह-सुल्तान इत्यादि।

3. मध्य अटलांटिक कटक पेटी:

           यह पेटी अटलांटिक महासागर के मध्य भाग में उत्तर से दक्षिण दिशा से होकर गुजरती है। यह प्लेट अपसरण का क्षेत्र है। यहाँ पर लम्बे दरार का निर्माण हुआ है। जिससे बैसाल्टिक लावा बाहर निकलता है और ठंडा होकर मध्य अटलांटिक कटक को जन्म दिया है। जैसे- आइसलैंड का माउंट हेकला, माउंट लोकी, सक्रिय ज्वालामुखी है, जो मध्य अटलांटिक पेटी में ही पड़ते है।

4. अन्य क्षेत्र:-

     विश्व के कई ऐसे छोटे-छोटे क्षेत्र है जहाँ पर ज्वालामुखी उदगार का प्रमाण मिलता है। जैसे- अफ्रीका के पूर्वी भाग में निर्मित महान भ्रंश घाटी के सहारे तंजानिया का किलिमंजारो, केन्या का  माउंट केनिया पर्वत मिलते है। इसी तरह क्रिटैशियस काल में हुए लावा उदगार से दक्कन के पठार पर ज्वालामुखी का प्रमाण मिलता है तथा अंडमान एवं निकोबार में बैरन (सक्रिय) एवं नरकोंडम (प्रसुप्त) द्वीप ज्वालामुखी के ही उदहारण है।

        अतः उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि विश्व के अधिकांश ज्वालामुखी के क्षेत्र प्लेट के किनारे पर अवस्थित है।

 विश्व के प्रमुख सक्रिय (Active) ज्वालामुखी

क्रम नाम  देश ऊँचाई (मीटर में)
1. कोटापैक्सी इक्वाडोर 5897
2. क्लूचेवस्काया रूस 4750
3. मौनालोआ हवाई द्वीप (USA) 4170
4. कैमरून कैमरून 4070
5. इरेबस (माउन्ट एर्बुस) रॉस द्वीप, अंटार्कटिका 3795
6. एटना सिसली,  इटली 3340
7. सेंट हेलेंस पर्वत  USA 2530
8. किलाउएला हवाई द्वीप (USA) 1277
9. स्ट्रोम्बोली इटली (लिपारी द्वीप /भूमध्य सागर) 925
10. बैरेन द्वीप  अंडमान-निकोबार (भारत)  354

 विश्व के प्रमुख सुषुप्त (Dormant) ज्वालामुखी

क्रम नाम  देश ऊँचाई (मीटर में)
1. विसुवियस इटली (नेपल्स की खाड़ी) 1277
2. क्राकाटाओ सुमात्रा व जावा द्वीप के मध्य, इंडोनेशिया 110
3. नारकोंडम अंडमान-निकोबार (भारत)  710
4. मेयाना फिलीपींस 2,463
5. फ्यूजीयामा जापान 3776

 विश्व के प्रमुख मृत (Dead or Extinct) ज्वालामुखी

क्रम नाम  देश ऊँचाई (मीटर में)
1. मौना केआ हवाई द्वीप (USA) 4,207 
2. माउंट फूजी जापान 3,776
3.

किलीमंजारो

केन्या (अफ्रीका) 5,895
4. देमबंद व कोह सुल्तान ईरान 5,610 व 2334
5. चिम्बराजो इक्वेडोर 6,263
6. पोपा म्यांमार 1,518
7. एकान्कागुआ (एंडीज पर्वतमाला ) अर्जेंटीना 6,961

 महाद्वीपों की सर्वोच्च ज्वालामुखी चोटियाँ

क्रम चोटी पर्वत श्रेणी महाद्वीप देश ऊँचाई (मीटर में)
1. ओजोस डेल सलाडो एंडीज दक्षिण अमेरिका चिली /अर्जेंटीना 6,893
2. किलीमंजारो किलिमंजारो अफ्रीका तंजानिया 5,895
3. एल्ब्रस काकेशस यूरोप रूस 5,642
4. पिको डे ओरिजाबा ट्रांसमेक्सिकन ज्वालामुखी बेल्ट उत्तरी अमेरिका मेक्सिको 5,636
5. देमबंद एल्बोर्ज एशिया ईरान 5,610
6. माउन्ट गिलुवे सदर्न उच्च भूमि प्रशांत ओशिनिया, आस्ट्रेलिया पापुआ न्यूगिनी 4,367
7. माउन्ट सिडले एक्जीक्यूटिव कमेटी श्रेणी अंटार्कटिका 4,285

 मानवीय क्रियाकलापों पर ज्वालामुखी का प्रभाव:

      मानवीय क्रियाकलापों को ज्वालामुखी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित करता है।

1. मानवीय क्रियाकलापों पर ज्वालामुखी का सकारात्मक प्रभाव:

         मानवीय क्रियाकलापों पर ज्वालामुखियों के सकारात्मक प्रभाव निम्नलिखित हैं:-

 ज्वालामुखी से बहुत सारे नए भू-आकृतियों का निर्माण होता है। जैसे- क्रेटर और काल्डेरा झीलें, लावा मैदान, गेसर, ज्वालामुखीय पठार और ज्वालामुखी पर्वत।

 यह दुर्बलमंडल (Asthenosphere) से सतह पर सोना, लोहा, निकेल और मैग्नीशियम जैसे मूल्यवान तत्व को पृथ्वी के सतह पर लाता है। उदाहरण के लिए, दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग का सोना और कनाडा में सडबरी का निकेल निक्षेप ज्वालामुखी निक्षेपण के उदाहरण हैं।

आग्नेय शैल लावा के ठंडा होने के बाद बनता है, जिसका उपयोग निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए किया जाता है।

 ज्वालामुखी हमें उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं। ज्वालामुखी की धूल और राख का जमाव भूमि को उपजाऊ बनाता है। उदाहरण के लिए, दक्कन ट्रैप की काली मिट्टी और जावा द्वीपों की उपजाऊ भूमि ज्वालामुखी द्वारा बनाई गई है।

 यह सुंदर दृश्य भी बनाता है और जिससे यह पर्यटकों को आकर्षित करता है।

यह पृथ्वी के आंतरिक भाग के बारे में भी बहुत सारी जानकारी प्रदान करता है।

 यह टेक्टोनिक प्लेट सीमाओं और प्लेटों की गति की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

 यह भूतापीय ऊर्जा का एक संभावित स्रोत भी है। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, इटली और जापान जैसे कई देश भूतापीय ऊर्जा का उत्पादन कर रहे हैं।

2. मानवीय क्रियाकलापों पर ज्वालामुखी का नकारात्मक प्रभाव:

      मनुष्य पर ज्वालामुखी के नकारात्मक प्रभाव निम्नलिखित हैं:-

ज्वालामुखी की धूल और गैसें वातावरण को अपारदर्शी बना देती हैं जिससे वायु परिवहन मुश्किल हो जाता है, श्वसन रोग बढ़ जाता है और सूर्यातप को पृथ्वी की सतह तक पहुंचने से भी रोकता है अर्थात यह पृथ्वी को ठंण्डा करता है।

 ज्वालामुखी विस्फोट के बाद क्षेत्र में लावा का जमाव होने से वहाँ की जमीन को सरंध्र बनाती है जिससे क्षेत्र में पानी की कमी हो जाती है।

ज्वालामुखियों के अचानक फटने से मानव बस्ती, मानव जीवन और उसकी संपत्ति को काफी नुकसान होता  है। उदाहरण के लिए, माउंट वेसुवियस (जो एक ज्वालामुखी विस्फोट से बना है) ने 78 ई० में इटली में पोम्पेई शह को नष्ट कर दिया।

 जब समुद्र में ज्वालामुखियों का विस्फोट होता है तो यह आसपास के जल को गर्म कर देता है जिससे की वहाँ के जलीय जीवों पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं।



ज्वालामुखी से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



1. निम्नलिखित में से किसे ‘प्रकृति का सुरक्षा वाल्व’ कहा जाता है?

(a) भूकम्प

(b) ओजोन गैस

(c) ज्वालामुखी

(d) नदियाँ

[read more] [c] ज्वालामुखी [/read]

2. ज्वालामुखियों के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

(a) यह पृथ्वी की क्रस्ट की एक नली होती है जिसके माध्यम से भू-गर्भ की पिघली चट्टानें (Magma) तथा अन्य पदार्थ बाहर आते हैं।

(b) अक्सर इनकी नली के चारों ओर गोल कीपाकार पहाड़ी अथवा पर्वतीय भाग का विस्तार हो जाता है।

(c) ज्वालामुखी जाग्रत, प्रसुप्त या शान्त तथा मृत तीन प्रमुख प्रकारों में वर्गीकृत किये जाते हैं।

(d) उपर्युक्त सभी।

[read more] [d] उपर्युक्त सभी [/read]

3. निम्नलिखित में से कौन-सा ज्वालामुखी के उन तीन वर्गों में शामिल नहीं है जो उनके उद्भव की आवृत्ति के आधार पर वर्गीकृत किये गये हैं?

(a) जाग्रत ज्वालामुखी

(b) प्रसुप्त ज्वालामुखी

(c) मृत ज्वालामुखी

(d) यौगिक ज्वालामुखी

[read more] [d] यौगिक ज्वालामुखी [/read]

4. किस ज्वालामुखी में अक्सर उद्गार होती रहती है?

(a) जाग्रत ज्वालामुखी

(b) प्रसुप्त ज्वालामुखी

(c) मृत ज्वालामुखी

(d) शान्त ज्वालामुखी

[read more] [a] जाग्रत ज्वालामुखी [/read]

5. किस ज्वालामुखी में ऐतिहासिक काल से उद्गार नहीं हुए हैं?

(a) जाग्रत ज्वालामुखी

(b) प्रसुप्त ज्वालामुखी

(c) शान्त ज्वालामुखी

(d) मृत ज्वालामुखी

[read more] [d] मृत ज्वालामुखी [/read]

6. लम्बे समय तक शान्त रहने के पश्चात् विस्फोट होने वाला ज्वालामुखी क्या कहलाता है?

(a) मृत ज्वालामुखी

(b) सुसुप्त ज्वालामुखी

(c) सक्रिय ज्वालामुखी

(d) निष्क्रिय ज्वालामुखी

[read more] [b] सुसुप्त ज्वालामुखी [/read]

7. पृथ्वी की पपड़ी (Earth’s Crust) की ठोस चट्टानों के नीचे जो पिघला हुआ पदार्थ होता है, जो कभी-कभी ज्वालामुखी के उद्गार के साथ धरती के ऊपरी तल पर आ जाता है, उसे क्या कहते हैं?

(a) मैग्मा

(b) मैक्युस

(c) मार्श

(d) मेसेटा

[read more] [a] मैग्मा [/read] 

8. ‘पेले अश्रु’ (Pale’s Tear) की उत्पत्ति कब होती है?

(a) भूकम्प के समय

(b) सेट विवर्तनिकी से

(c) ज्वालामुखी उद्‌गार के समय

(d) पर्वत निर्माण के समय

[read more] [c] ज्वालामुखी उद्‌गार के समय [/read]

9. ज्वालामुखी में जलवाष्प के अलावा मुख्य गैसें होती है

(a) नाइट्रोजन, ऑक्सीजन

(b) हाइड्रोजन, ऑक्सीजन

(c) कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन

(d) सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन

[read more] [d] सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन [/read]

10. ज्वालामुखी उद्‌गार के फलस्वरूप प्राप्त लावा एवं घरातलीय चट्टानों के टुकड़े को सम्मिलित रूप से क्या कहा जाता है?

(a) पायरोक्लास्ट

(b) ब्रेसिया

(c) लैपिली

(d) स्कोरिया

[read more] [a] पायरोक्लास्ट [/read]

11. क्रेटर तथा काल्डेरा स्थलाकृतियाँ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

(a) उल्कापात

(b) ज्वालामुखी क्रिया

(c) पवन क्रिया

(d) हिमानी क्रिया

[read more] [b] ज्वालामुखी क्रिया [/read]

12. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृति ज्वालामुखी क्रिया से सम्बन्धित नहीं है?

(a) क्रेटर

(b) काल्डेरा

(c) गैसर

(d) फियोर्ड

[read more] [d] फियोर्ड [/read] 

13. किस स्थलाकृति का निर्माण ज्वालामुखी क्रिया से नहीं होता है?

(a) लावा पठार

(b) लावा मैदान

(c) सिल तथा डाइक

(d) विसर्प

[read more] [d] विसर्प [/read]

14. डाइक क्या है?

(a) ज्वालामुखी निर्मित बहिवर्ती स्थलाकृति

(b) ज्वालामुखी निर्मित आन्तरिक स्थलाकृति

(c) तटीय स्थलाकृति

(d) हिमनद निर्मित स्थलाकृति

[read more] [b] ज्वालामुखी निर्मित आन्तरिक स्थलाकृति [/read]

15. काल्डेरा सम्बन्धित है-

(a) हिमनद से

(b) भूकम्प से

(c) ज्वालामुखी से

(d) अंश से

[read more] [c] ज्वालामुखी से [/read]

16. वह कौन-सा महाद्वीप है जहाँ एक भी ज्वालामुखी नहीं है?

(a) आस्ट्रेलिया

(b) अफ्रीका

(c) अंटार्कटिका

(d) यूरोप

[read more] [a] आस्ट्रेलिया [/read]

17. अग्नि वलय (Circle of Fire) किसे कहा जाता है?

(a) अटलांटिक परिमेखला

(b) हिन्द परिमेखला

(c) प्रशान्त परिमेखला

(d) आर्कटिक परिमेखला

[read more] [c] प्रशान्त परिमेखला [/read]

18. लैकोलिथ सम्बन्धित है-

(a) ज्वालामुखी से

(b) भूकम्प से

(c) पर्वत निर्माण से

(d) महाद्वीपीय प्रवाह से

[read more] [a] ज्वालामुखी से [/read]

19. पेण्टपॉट (Paintpot) के विषय में कौन-सा कथन सत्य है?

(a) ज्यालामुखी क्षेत्रों का एक छिद्र जिससे गर्म एवं गहरे रंग का द्रव्य कीचड़ (Mud) बाहर निकलता है।

(b) इसके साथ सामान्यतः गेसर पाये जाते हैं।

(c) पैण्टपॉट USA के वेलोस्टोन नेशनल पार्क में पाये जाते हैं।

(d) उपर्युक्त सभी।

[read more] [d] उपर्युक्त सभी। [/read]

20. विश्व में सर्वाधिक जागृत ज्वालामुखी कहाँ स्थित है?

(a) आन्ध्र महासागर के आस-पास

(b) प्रशान्त महासागर के आस पास

(c) हिन्द महासागर के आस पास

(d) आर्कटिक महासागर के आस पास

[read more] [b] प्रशान्त महासागर के आस पास [/read]

21. विश्व की अधिकांश ज्वालामुखी घटनाएँ घटित होती है-

(a) रचनात्मक प्लेट किनारों पर

(b) भ्रंश मेखला के सहारे

(c) मोड़दार मेखला के सहारे

(d) विनाशात्मक प्लेट किनारों पर

[read more] [d] विनाशात्मक प्लेट किनारों पर [/read]

22. विश्व के अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं-

(a) प्राचीन पठारी क्षेत्रों में

(b) गहन सागरीय मैदानों में

(c) नवीन मोड़दार पर्वतीय क्षेत्रों में

(d) मैदानी क्षेत्रों में

[read more] [c] नवीन मोड़दार पर्वतीय क्षेत्रों में [/read]

23. प्रशान्त महासागर के चारों तरफ स्थित ज्वालामुखी की पेटी को क्या कहा जाता है?

(a) नुइस अरडेंटे

(b) हार्नितो

(c) अग्नि श्रृंखला

(d) सोल्फ तारा

[read more] [c] अग्नि श्रृंखला [/read]

24. विश्व के अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखी निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाये जाते हैं?

(a) मध्य महाद्वीपीय पेटी

(b) मध्ये अटलांटिक पेटी

(c) परिप्रशांत पेटी

(d) अफ्रीका की भ्रंश घाटी

[read more] [c] परिप्रशांत पेटी [/read]

25. निम्नलिखित में से कौन-सा ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण नहीं है?

(a) माउण्ट एटना

(b) माउण्ट फ्यूजीयामा

(c) माउण्ट ब्लैक

(d) माउण्ट किलिमंजारो

[read more] [c] माउण्ट ब्लैक [/read]

26. विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत कोटोपैक्सी कहाँ थित है?

(a) जापान 

(b) फिलीपीन्स

(c) इक्वेडोर

(d) हवाई द्वीप

[read more] [c] इक्वेडोर [/read]

27. स्ट्राम्बोली (Stramboli) किस प्रकार का ज्वालामुखी है?

(a) जाग्रत

(b) सुसुप्त

(c) मृत या शान्त

(d) इनमें से कोई नहीं

[read more] [a] जाग्रत [/read]

28. मृत ज्वालामुखी किलिमंजारो किस देश में स्थित है?

(a) इटली

(b) तंजानिया

(c) मैक्सिको

(d) सं० स० अ०

[read more] [b] तंजानिया [/read] 

29. फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी पर्वत है?

(a) इटली

(b) जापान

(c) कीनिया

(d) मैक्सिको

[read more] [b] जापान [/read]

30. निम्नलिखित में से किस ज्वालामुखी को भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ (Light house of the Mediterranean sea) कहा जाता है?

(a) एटना

(b) क्राकाटाओ

(c) स्ट्राम्बोली

(d) विसुवियस

[read more] [c] स्ट्राम्बोली [/read]

31. फौसा मैग्ना है एक-

(a) ज्वालामुखी

(b) V-आकार की घाटी

(c) भ्रंशोत्थ पर्वत

(d) दरार घाटी

[read more] [a] ज्वालामुखी [/read]

32. एयर बस ज्वालामुखी कहाँ स्थित है?

(a) अटलांटिक महासागर

(b) आर्कटिक महासागर

(c) अण्टार्कटिका महाद्वीप

(d) अण्डमान निकोबार द्वी० स०

[read more] [c] अण्टार्कटिका महाद्वीप [/read]

33. माउण्ट एटना ज्वालामुखी किस द्वीप पर स्थित है?

(a) लिपारी

(b) सिसली

(c) कोर्सिका

(d) त्रिस्टान-डि-कुन्हा

[read more] [b] सिसली [/read]

34. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ज्वालामुखी पर्वत नहीं है?

(a) फ्यूजीयामा

(b) एण्डीज

(c) विसुवियस

(d) वास्जेज

[read more] [d] वास्जेज [/read]

35. विसुवियस ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?

(a) कीनिया

(b) इटली

(c) इण्डोनेशिया

(d) मैक्सिको

[read more] [b] इटली [/read]

36. मौनालोआ उदाहरण है-

(a) सक्रिय ज्वालामुखी

(b) प्रसुप्त ज्वालामुखी

(c) मृत ज्वालामुखी

(d) ज्वालामुखी क्षेत्र में पठार का

[read more] [b] प्रसुप्त ज्वालामुखी [/read]

37. क्राकाटाओ ज्वालामुखी निम्नलिखित में से किस द्वीप समूह में स्थित है?

(a) पापुआ न्यू गिनी में

(b) स्प्रैटली द्वीप समूह में

(c) इण्डोनेशिया में

(d) पश्चिमी द्वीप सुमह में

[read more] [b] स्प्रैटली द्वीप समूह में [/read]

38. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(a) एटना-इटली

(c) पोपा- म्यान्मार

(b) फ्यूजीवामा- जापान

(d) काकाटाओ- मलेशिया

[read more] [d] काकाटाओ- मलेशिया [/read]

39. किलिमंजारों पर्वत निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है?

(a) एशिया

(b) यूरोप

(c) अफ्रीका

(d) आस्ट्रेलिया

[read more] [c] अफ्रीका [/read]

40. एड मिस्टी (El-Misti) ज्वालामुखी किस देश में हैं?

(a) इटली

(b) चिली

(c) पेरू

(d) कोलम्बिया

[read more] [c] पेरू [/read]

41. ज्वालाखण्डाश्मी (Pyroclastics) क्या होता है?

(a) तप्त शैल के टुकड़े और लावा

(b) लावा स्तर

(c) निराविषी गैस

(d) भाप विस्फोटक

[read more] [a] तप्त शैल के टुकड़े और लावा [/read]

42. फिलीपीन्स में कौन-सा ज्वालामुखी लगभग छह शताब्दियों तक सुप्त रहने के बाद फट पड़ा था?

(a) माउण्ट बैरन

(b) माउण्ट फ्यूजीयामा

(c) माउण्ट उन्जेन

(d) माउण्ट पिनेटुबो

[read more] [d] माउण्ट पिनेटुबो [/read]

43. क्रेटर (ज्वालामुखी छिद्र) मुख्यतः किस आकृति के होते हैं?

(a) गोलाकार

(b) कीपाकार

(c) शंक्वाकार

(d) लम्बवत

[read more] [b] कीपाकार [/read]

44. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ज्वालामुखी उद्भेदन के समय नहीं निकलती है?

(a) ऑक्सीजन

(b) हाइड्रोजन

(c) अमोनिया

(d) कार्बन डाइऑक्साइड

[read more] [a] ऑक्सीजन [/read]

45. ज्वालामुखी के उद्‌गार के समय निकलने वाली गैस में जलवाष्प की मात्रा कितनी होती है?

(a) 40 से 50 प्रतिशत

(b) 50 से 60 प्रतिशत

(c) 60 से 70 प्रतिशत

(d) 80 से 90 प्रतिशत

[read more] [d] 80 से 90 प्रतिशत [/read]

46. विश्व का सर्वाधिक ज्वालामुखी वाला क्षेत्र है-

(a) फिलीपाइन द्वी० स०

(b) जापान द्वी० स०

(c) पश्चिमी द्वी० स०

(d) इण्डोनेशिया द्वी० स०

[read more] [a] फिलीपाइन द्वी० स० [/read]

47. निम्न में से कौन सुमेलित नहीं है?

(a) शान्त ज्वालामुखी- देमवन्द

(b) जाग्रत ज्वालामुखी- स्ट्राम्बोली

(c) प्रसुप्त ज्वालामुखी- क्राकाटाओ

(d) निष्क्रिय ज्वालामुखी- एटना

[read more] [d] निष्क्रिय ज्वालामुखी- एटना [/read]

48. स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी कहाँ स्थित है?

(a) मार्टिनिक द्वीप में

(b) लक्षद्वीप में

(c) लिपारी द्वीप में

(d) हवाई द्वीप में

[read more] [c] लिपारी द्वीप में [/read]

49. विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी निम्नलिखित में से कौन है? 

(a) एटना

(b) मौनालोआ

(c) चिम्बोरेजो

(d) कोटोपैक्सी

[read more] [d] कोटोपैक्सी [/read]

50. माउण्ट एरेबसो ज्वालामुखी निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है?

(a) यूरोप

(b) एशिया

(c) अण्टार्कटिका

(d) अफ्रीका

[read more] [c] अण्टार्कटिका [/read]

51. निम्नलिखित में से कौन प्रसुप्त ज्वालामुखी है?

(a) मौनालोआ

(b) स्ट्राम्बोली

(c) काकाटाओ

(d) चिम्बोरेजो

[read more] [c] काकाटाओ [/read]

उत्तर– (c) 

52. निम्नलिखित में से कौन सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है?

(a) स्ट्राम्बोली

(b) किलिमंजारो

(c) एटना

(d) कोटोपैक्सी

[read more] [b] किलिमंजारो [/read]

53. निम्नलिखित में से कौन मृत ज्वालामुखी नहीं है?

(a) चिम्बोरेजो

(b) कोह सुल्तान

(c) मौनालोआ

(d) देमवन्द

[read more] [c] मौनालोआ [/read]

54. ‘दस हजार धुआँरों की घाटी’ (A valley of ten thousand smokes) पायी जाती है

(a) अलास्का में

(b) भूमध्य सागर में

(c) अंटार्कटिका में

(d) हवाई द्वीप समूह में

[read more] [a] अलास्का में [/read]

55. विस्फोट की तीव्रता के आधार पर ज्वालामुखियों के प्रकारों का सही आरोही क्रम है-

(a) हवाई तुल्य, स्ट्राम्बोली तुल्य, पीलियन तुल्य, वल्केनियन तुल्य

(b) हवाई तुल्य, स्ट्राम्बोली तुल्य, वल्केनियन तुल्य, पीलियन तुल्य

(c) हवाई तुल्य, वल्केनियन तुल्य, पीलियन तुल्य, स्ट्राम्बोली तुल्य

(d) हवाई तुल्य, वल्केनियन तुल्य, स्ट्राम्बोली तुल्य, पीलियन तुल्य

[read more] [b] हवाई तुल्य, स्ट्राम्बोली तुल्य, वल्केनियन तुल्य, पीलियन तुल्य [/read]

56. निम्नलिखित में से किस प्रकार के ज्वालामुखी में सर्वाधिक विस्फोटक उद्गार होता है?

(a) हवाई तुल्य

(b) पीलियन तुल्य

(c) स्ट्राम्बोली तुल्य

(d) वल्केनियन तुल्य

[read more] [b] पीलियन तुल्य [/read]

57. पेले के बाल (Pale’s hair) का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किस प्रकार के ज्वालामुखी से है?

(a) टिलनियन तुल्य

(b) पीलियन तुल्य

(c) हवाई तुल्य

(d) वल्केनियन तुल्य

[read more] [c] हवाई तुल्य [/read]

58. निम्नलिखित में से किस प्रकार के ज्वालामुखी की आकृति गोभी के फूल जैसी होती है?

(a) वल्केनियन तुल्य

(b) पीलियन तुल्य

(c) स्ट्राम्बोली तुल्य

(d) हवाई तुल्य

[read more] [a] वल्केनियन तुल्य [/read]

59. निम्नलिखित में से किस प्रकार के ज्वालामुखी को पीलियन तुल्य ज्वालामुखी भी कहा जाता है? 

(a) वल्केनियन तुल्य

(b) विसुवियस तुल्य

(c) स्ट्राम्बोली तुल्य

(d) हवाई तुल्य

[read more] [b] विसुवियस तुल्य [/read]

60. पृथ्वी की सतह के नीचे द्रवीभूत शैल कहलाता है-

(a) बैसाल्ट

(b) लेकोलिय

(c) लावा

(d) मैग्मा

[read more] [d] मैग्मा [/read]

61. ‘कोटोपैक्सी’ कहाँ स्थित है? 

(a) इक्वाडोर

(c) द० अफ्रीका

(b) जापान

(d) कनाडा

[read more] [a] इक्वाडोर [/read]

62. विश्व में तीन-चौथाई से भी अधिक ज्वालामुखी पाये जाते हैं-

(a) अभिसारी सीमांत क्षेत्र में

(c) अपसारी सीमांत क्षेत्र में

(b) संरक्षक सीमांत क्षेत्र में

(d) इनमें से कोई नहीं

[read more] [a] अभिसारी सीमांत क्षेत्र में [/read]

63. येलोस्टोन पार्क जहां लगभग 100 गीजर और 4,000 गर्म जल के झरने हैं, निम्नलिखित किस देश में अवस्थित है?

[A] आइसलैण्ड
[B] सं. रा. अमेरिका
[C] न्यूजीलैण्ड
[D] आस्ट्रेलिया

[read more] [B] सं. रा. अमेरिका [/read]

7. Plate Tectonic Theory (प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत)

7. Plate Tectonic Theory

(प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत)



Plate Tectonic

➤ प्लेट विवर्तनिकी एक ऐसा सिद्धान्त है जो भू-भौतिकी से संबंधित अनेक घटनाओं जैसे-पर्वत निर्माण, ज्वालामुखी क्रिया इत्यादि के संबंध में व्यक्त किये गये सभी परम्परागत सिद्धान्तों का परित्याग कर नया विचार प्रस्तुत करता है।
➤ इस परिकल्पना के अनुसार पृथ्वी का ऊपरी भाग दृढ़ भूखंडों से निर्मित है। ये भूखंड कई भागों में विभक्त है, इसके एक भाग को प्लेट से संबोधित करते है।
➤ सर्वप्रथम वर्ष 1955 में कनाडा के भू-वैज्ञानिक जे. टूजो विल्सन (J-Tuzo Wilson) ने ‘प्लेट’ शब्द का प्रयोग किया था।  
प्लेटों की संख्या
 
➤ अमेरिकी अर्थ साइंस के अनुसार पृथ्वी 7 बड़े और 6 छोटे प्लेट निम्नलिखित है-
प्रमुख प्लेट- 7
1. प्रशांत महासागरीय प्लेट
2. उ० अमेरिकी प्लेट
3. द० अमेरिकी प्लेट
4. अफ्रीकन प्लेट
5. युरेशियन प्लेट
6. इण्डियन प्लेट
7. अंटार्कटिका प्लेट
गौण प्लेट- 6
(i) अरेबियन प्लेट
(ii) फिलीपींस /फिलीपाइन प्लेट
(iii) कोकस प्लेट
(iv) नास्का प्लेट
(v) स्कोशिया प्लेट
(vi) कैरेबियन प्लेट
Plate Tectonic Theory
➤ इस सिद्धांत के अनुसार प्लेटों को दो भागों में बांटा जाता है–
1. स्थिर प्लेट
2. गतिशील प्लेट 
         
➤ स्थिर प्लेटों के नीचे संवहन तरंगे नहीं चल रही है जबकि गतिशील प्लेटों के नीचे संवहन तरंगे चल रही है। 
➤ संरचना के दृष्टिकोण से प्लेट दो प्रकार के होते है- 
1. महासागरीय प्लेट
2. महाद्वीपीय  प्लेट
                   
महासागरीय प्लेट बैसाल्ट चट्टानों से निर्मित है तथा इसका घनत्व अधिक है जबकि महाद्वीपीय प्लेट ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित है तथा इसका घनत्व कम है।
सीमा या सीमांत         
       
इस सिद्धांत के अनुसार प्लेटों के मिलन स्थल को प्लेट के सीमा या सीमांत कहते है।
इसके अनुसार प्लेटों में 3 प्रकार की सीमाएं पायी जाती है। इसे  निम्न चित्रों में देखा जा सकता है-
 प्लेटों के संचालन शक्तियाँ
इस सिद्धांत के अनुसार सभी प्लेट पृथ्वी के अक्ष का अनुसरण करते हुए पूरब से पश्चिम दिशा की ओर प्रवाहित हो रही है।
प्लेटों में गति हेतु कई कारक उत्तरदायी माना गया है। जैसे- पृथ्वी के घूर्णन गति, प्लवनशीलता बल, गुरुत्वाकर्षण बल और प्लेटों का 45° पर प्रत्यावर्तन, सूर्य एवं चन्द्रमा का ज्वारीय बल, संवहन तरंग आदि।
इस सिद्धांत के अनुसार प्लेटों में 3 प्रकार के गतियाँ पायी जाती है। जैसे – निर्माणकारी गति की उत्पत्ति अपसरण सीमा के सहारे होती है, विनाशकारी गति की उत्पति अभिसारी सीमा के सहारे तथा संरक्षी गति संरक्षी सीमा के सहारे उत्पन्न होता है।
प्लेटों का क्रियाविधि
उठती हुई संवहन तरंगे अपसरण सीमा को जन्म देती है। इसी सीमा के सहारे दरार का निर्माण होता है। इन दरारों से ही दुर्बलमंडल से लावा/मैग्मा निकलती है, जिससे ज्वालामुखी क्रिया होती है।
गिरती हुई संवहन तरंगे अभिसारी सीमा का निर्माण करती है। इस सीमा के सहारे अधिक घनत्व वाले प्लेट कम घनत्व वाले प्लेट में घुसने की प्रवृति रखती है। प्लेट अत्यधिक अंदर जाकर पिघलती है और “बेनी ऑफ जोन” निर्माण करती है तथा चट्टानों के वलन के साथ-साथ ज्वालामुखी का उदगार भी होता है। इसे निम्न चित्र से समझा जा सकता है-
प्रमाण 
   प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के समर्थन में निम्नलिखित प्रमाण प्रस्तुत किये गए है–
1. ज्वालामुखी-
   
        विश्व के ज्वालामुखी वितरण के अध्ययन से स्पष्ट है कि विश्व के अधिकांश ज्वालामुखी क्रियाएं अभिसारी प्लेट सीमा के सहारे होती है।
2. भूकम्प-
   
       भूकम्पीय वितरण के अध्ययन से स्पष्ट है कि विश्व में सर्वाधिक भूकम्प प्रशांत महासागर के चारों ओर स्थित क्षेत्रों में आती है। ये क्षेत्र संरक्षी प्लेट सीमा के सहारे स्थित है।
3. सागर नितल प्रसार और पुराचुमकत्व- 
     
      सागर नितल प्रसार सिद्धान्त से स्पष्ट है कि सागर नितल प्रसार अपसारी सीमा के सहारे हो रही है तथा नवीन चट्टानों में पुराचुमकत्व का गुण कम तथा पुराने चाट्टानों में चुमकत्व का गुण अधिक पाया जाता है।
 4. भूगर्भिक समस्याओं का समाधान  
                   
       प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त के माध्यम से कई भूगर्भिक समस्याओं का समाधान होता है। जैसे- पर्वतों के उत्त्पति, भूकंप, भूसंचालन, महाद्वीपीय विखण्डन, समुद्री नितल प्रसार, पुराचुमकत्व, द्वीपीय चाप के निर्माण आदि।
आलोचना
         
      उपरोक्त विशेषताओं के वाबजूद इस सिद्धांत की कई खामियां है। जैसे –  प्लेटों की संख्या का स्पष्ट पता नहीं चल पाता है, प्लेटों में संवहन तरंगे क्यों उत्पन्न होती है?, हरसिनियन और कैलिडोनियन युग के पर्वतों की उत्पत्ति की व्याख्या नहीं करता है, बेनी ऑफ जोन से निकलने वाला मैग्मा पदार्थ के परिणाम का वैज्ञानिक व्याख्या नहीं करता।   

      इन सीमाओं के वाबजूद भूगर्भ विज्ञान का एक क्रांतिकारी विचा है क्योंकि भूपटल से संबंधित सभी भूगर्भिक घटनाओं का एक बा में ही व्याख्या प्रस्तुत करता है। 



प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



1. महाद्वीप और महासागर किस श्रेणी के उच्चावच हैं?

[A] प्रथम श्रेणी
[B] द्वितीय श्रेणी
[C] तृतीय श्रेणी
[D] चतुर्थ श्रेणी

[read more] [A] प्रथम श्रेणी [/read]

2. पृथ्वी के धरातल के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपों का विस्तार पाया जाता है?

[A] 25.5
[B] 29.2 
[C] 35.6 
[D] 40.7

[read more] [B] 29.2  [/read]

3. महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त के प्रणेता हैं-

[A] ग्रेगरी
[B] प्राट
[C] वेग्नर
[D] होम्स

[read more] [C] वेग्नर [/read]

4. कार्बोनिफेरस युग में विश्व में सम्पूर्ण महाद्वीप आपस में मिले हुए थे, यह किसकी मान्यता है?

[A] वेग्नर
[B] डाना
[C] जेफ्रीज
[D] होम्स

[read more] [A] वेग्नर [/read]

5. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त किस वर्ष प्रस्तुत किया?

[A] 1875
[B] 1965
[C] 1875
[D] 1960

[read more] [D] 1960 [/read]

6. प्लेट विवर्तनिक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?

[A] हैरी हैस
[B] टेलर
[C] जेफ्रीज
[D] डाना

[read more] [A] हैरी हैस [/read]

7. वेग्नर के अनुसार महाद्वीपीय विस्थापन जिस दिशा में हुआ, वह है-

[A] भूमध्य रेखा व उत्तरी ध्रुव
[B] भूमध्य रेखा व पश्चिमी
[C] भूमध्य रेखा व दक्षिणी ध्रुव
[D] भूमध्य रेखा व पूर्व

[read more] [B] भूमध्य रेखा व पश्चिमी [/read]

8. वेग्नर के अनुसार पेंजिया का विखण्डन किस युग में प्रारम्भ हुआ?

[A] कैम्ब्रियन
[B] प्रीकैम्ब्रियन
[C] कार्बोनिफेरस
[D] पर्मियन

[read more] [C] कार्बोनिफेरस [/read]

9. वेग्नर के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] कार्बोनिफेरस युग में विश्व के सभी महाद्वीप आपस में जुड़े हुए थे जिसे उन्होंने पेंजिया कहा।
[B] पेंजिया टेथिस सागर नामक महासागर से घिरा हुआ था।
[C] उत्तरी अमेरिका, यूरोप आदि अंगारालैंड के भाग थे।
[D] अंटार्कटिका गोण्डवानालैंड का अंग था।

[read more] [B] पेंजिया टेथिस सागर नामक महासागर से घिरा हुआ था। [/read]

10. महाद्वीपीय विस्थापन को स्पष्ट करने वाला नवीनतम सिद्धान्त कौन है?

[A] टेलर की महाद्वीपीय विस्थापन परिकल्पना
[B] वेग्नर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त
[C] चतुष्फलक परिकल्पना
[D] प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त

[read more] [D] प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त [/read] 

6. Continental Drift Theory (महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत)

6. Continental Drift Theory

(महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत)



वेगनर महोदय एक जलवायुवेता एवं भूगर्भशास्त्री थे।

इन्होंने 1912 ई० में अपनी पुस्तक डाई इंटेस्टहंगडर कण्टिनेंट एण्ड ओगोनी में महाद्वीपीय विस्थापन का सिद्धांत प्रस्तुत किया।

इनका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन एवं विभिन्न स्थानों पर मिलने वाले वनस्पतियों के समानता का व्याख्या करना था।

➤  इन्होंने सिद्धांत के व्याख्या में दो तर्क दिए-

(1) या तो समय-समय पर जलवायु में परिवर्तन होता रहा है।

(2) या तो महाद्वीपों का विस्थापन होता रहा है।

वेगनर के अनुसार कार्बोनिफेरस युग में सभी महाद्वीप आपस में जुड़े थे, जिसे पेंजिया कहा है।

➤ पेंजिया के चारों ओर स्थित विशाल महासागर को पैंथालास कहा।

कालान्तर में पेंजिया के विखण्डन से मध्य भाग में गहरी व सकरी भूसन्नति का निर्माण हुआ जिसे टेथिस सागर कहा।

➤ उन्होंने टेथिस के उत्तर में स्थित भूखण्ड को लॉरेशिया तथा दक्षिण में स्थित भूखण्ड को गोंडवानलैंड कहा।

वेगनर के अनुसार भूपटल सियाल से निर्मित है और इससे नीचे सीमा तथा निफे की परत है तथा सियाल सीमा पर अबाध रूप से तैर रही है।

कार्बोनिफेरस युग में कुछ भूगर्भिक शक्तियों के कारण लॉरेशिया एवं गोंडवाना लैंड में विखण्डन की क्रिया हुई जिससे छोटे-छोटे भूखण्ड यानी महाद्वीपों का निर्माण हुआ।

➤  इन महाद्वीपों के विस्थापन से ही दरार घाटी में हुए जलविस्तार से महासागरों का निर्माण हुआ जिसे निम्न चित्रों में देखा जा सकता है-

महाद्वीपों का प्रवाह

      वेगनर के अनुसार महाद्वीपों के विस्थापन के लिए दो बल उत्तरदायी है– 

(i) गुरुत्वाकर्षण एवं प्लवनशीलता बल- महाद्वीपों का उत्तर की ओर विस्थापन

(ii) सूर्य एवं चन्द्रमा का ज्वारीय बल- महाद्वीपों के पश्चिम दिशा की ओर विस्थापन के लिए उत्तरदायी।

वेगनर के अनुसार लौरेशिया भूखंड में उ० अमेरिका, ग्रीनलैंड, यूरोप एवं एशिया के अधिकांश भाग तथा गोण्डवाना लैंड में द० अमेरिका, अफ्रीका, प्रायद्वीपीय भारत, ऑस्ट्रेलिया एवं अंटार्कटिका सम्मलित थे।

पक्ष में प्रमाण

(1) भूगर्भिक प्रमाण- भारतीय पठार, अफ्रीकी पठार, ब्राजील का पठार एवं ऑस्ट्रेलिया के पठार सभी एक ही समय के निर्मित एवं समान विशेषताएं वाले चट्टान है। 

(2) अटलांटिक महासागर के दोनों तटों पर समानता पायी जाती है तथा दोनों तटों को मिलाया जा सकता है, जिसे उन्होंने– Zig-Saw-Fit कहा।

Continental Drift

(3) साइबेरिया, ग्रीनलैण्ड, कनाडा में कोयला का पाया जाना तथा केन्या, युगांडा, ब्राजील के मध्य भाग में बोल्डर क्ले का पाया जाना।

(4) सभी महाद्वीपों पर गलोसॉप्टेरिस एवं रेन्डियर का पाया जाना।

(5) लेमिंग नामक जंतु का पश्चिम की ओर भागने की प्रवृति।

(6) सभी महाद्वीपों को कम्प्यूटर पर टूटे हुए प्लेट के समान जोड़ा जा सकता है।

आलोचना

वेगनर मूलतः जलवायुवेता एवं भूगर्भशास्त्री थे जो जलवायु परिवर्तन का अध्ययन न कर महाद्वीप के विस्थापन का अध्ययन करने लगे।

इनके द्वारा प्रस्तुत महाद्वीपीय विस्थापन का कारक बल पर्याप्त नहीं है।

आस्ट्रेलिया का उ० पू० में प्रवाहित होना इस सिद्धांत के विरुद्ध है।

प्लेट विवर्तनिकी के अनुसार विस्थापन महाद्वीपों का नहीं बल्कि प्लेटों का हो रहा है।

इनके अनुसार महाद्वीप सियाल एवं महासागर सीमा से निर्मित है जो गलत है।

इनके अनुसा सियाल सीमा प निर्बाध रूप से तैर रही है परंतु मोड़दार पर्वतों की उत्पत्ति के लिए सीमा द्वारा अवरोध बताता है जो विरोधाभाषी है।



महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



1. महाद्वीप और महासागर किस श्रेणी के उच्चावच हैं?

[A] प्रथम श्रेणी
[B] द्वितीय श्रेणी
[C] तृतीय श्रेणी
[D] चतुर्थ श्रेणी

[read more] [A] प्रथम श्रेणी [/read]

2. पृथ्वी के धरातल के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपों का विस्तार पाया जाता है?

[A] 25.5
[B] 29.2 
[C] 35.6 
[D] 40.7

[read more] [B] 29.2  [/read]

3. महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त के प्रणेता हैं-

[A] ग्रेगरी
[B] प्राट
[C] वेग्नर
[D] होम्स

[read more] [C] वेग्नर [/read]

4. कार्बोनिफेरस युग में विश्व में सम्पूर्ण महाद्वीप आपस में मिले हुए थे, यह किसकी मान्यता है?

[A] वेग्नर
[B] डाना
[C] जेफ्रीज
[D] होम्स

[read more] [A] वेग्नर [/read]

5. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त किस वर्ष प्रस्तुत किया?

[A] 1875
[B] 1965
[C] 1875
[D] 1960

[read more] [D] 1960 [/read]

6. प्लेट विवर्तनिक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था?

[A] हैरी हैस
[B] टेलर
[C] जेफ्रीज
[D] डाना

[read more] [A] हैरी हैस [/read]

7. वेग्नर के अनुसार महाद्वीपीय विस्थापन जिस दिशा में हुआ, वह है-

[A] भूमध्य रेखा व उत्तरी ध्रुव
[B] भूमध्य रेखा व पश्चिमी
[C] भूमध्य रेखा व दक्षिणी ध्रुव
[D] भूमध्य रेखा व पूर्व

[read more] [B] भूमध्य रेखा व पश्चिमी [/read]

8. वेग्नर के अनुसार पेंजिया का विखण्डन किस युग में प्रारम्भ हुआ?

[A] कैम्ब्रियन
[B] प्रीकैम्ब्रियन
[C] कार्बोनिफेरस
[D] पर्मियन

[read more] [C] कार्बोनिफेरस [/read]

9. वेग्नर के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

[A] कार्बोनिफेरस युग में विश्व के सभी महाद्वीप आपस में जुड़े हुए थे जिसे उन्होंने पेंजिया कहा।
[B] पेंजिया टेथिस सागर नामक महासागर से घिरा हुआ था।
[C] उत्तरी अमेरिका, यूरोप आदि अंगारालैंड के भाग थे।
[D] अंटार्कटिका गोण्डवानालैंड का अंग था।

[read more] [B] पेंजिया टेथिस सागर नामक महासागर से घिरा हुआ था। [/read]

10. महाद्वीपीय विस्थापन को स्पष्ट करने वाला नवीनतम सिद्धान्त कौन है?

[A] टेलर की महाद्वीपीय विस्थापन परिकल्पना
[B] वेग्नर का महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त
[C] चतुष्फलक परिकल्पना
[D] प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त

[read more] [D] प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त [/read]

4. Chief Governor General and Viceroy (प्रमुख गवर्नर जनरल एवं वायसराय)

4. Chief Governor General and Viceroy

(प्रमुख गवर्नर जनरल एवं वायसराय)



1. बंगाल का पहला गवर्नर जनरल था

➤ वारेन हेस्टिंग्स (1774-75 ई०) 

2. बंगाल में द्वैध शासन की व्यवस्था की

➤ रार्बट क्लाइव ने

3. बंगाल के गवर्नर को गवर्नर जनरल कहा जाने लगा

➤ रेक्यूलेटिंग एक्ट 1773 ई० के अनुसार

4. गीता का अंग्रेजी में अनुवाद किया था

➤ विलियम विलकिन्स ने

5. द एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना की थी

➤ सर विलियम जोंस ने 1784 ई० में

6. सिविल सेवायें प्रारंभ की थी

➤ लॉर्ड कार्नवालिस ने

7. भारत में नागरिक सेवा का जनक माना जाता है

➤ कॉर्नवालिस को

8. भारत में सहायक संधि का प्रयोग किया था

➤ फ्रांसीसी गवर्नर डूप्ले ने

9. कलकता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की थी

➤ लॉर्ड वेलेजली ने

10. स्वयं को बंगाल का शेर कहा करता था

➤ लॉर्ड वेलेजली

11. भारत का पहला गवर्नर जेनरल था

➤ लॉर्ड विलियम बैटिक

12. सती प्रथा को समाप्त किया था

➤ लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1829 ई० में

13. अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम बनाया गया

➤ मैकाल की अनुशंसा पर 

14. भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता कहा जाता है

➤ चार्ल्स मेटकॉफ को 

15. प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध महत्त्वपूर्ण घटना है

➤ लॉर्ड ऑकलैण्ड के समय की 

16. प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध (1839-42 ई०) समाप्त हुआ

➤ लॉर्ड एलिनबरो के समय

17. नरबलि पर प्रतिबंध लगाया था

➤ लॉर्ड हार्डिंग ने

18. शिक्षा संबंधी सुधारों में बुड डिस्पैच को लागू किया था

➤ लॉर्ड डलहौजी ने  सन् 1854 ई० में 

19. भारत में रेलवे का जनक माना जाता है

➤ लॉर्ड डलहौजी को 

Chief Governor General

लॉर्ड डलहौजी

20. भारत में सिविल सेवाओं की शुरुआत किसने की थी?

➤ लार्ड कार्नवालिस ने

21. भारत में कम्पनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा भारत का प्रथम वायसराय था

➤  लॉर्ड कैनिंग

22. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित हुआ

➤ लॉर्ड कैनिंग के समय 1856 ई० में   

23. बहावी आन्दोलन का दमन किया था

➤ लॉर्ड ऐल्गिन ने

24. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को पारित कर समाचार पत्रों पर कठोर प्रतिबंध लगाया था

➤ मार्च 1878 में लॉर्ड लिटन ने

25. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त किया था

➤ लॉर्ड रिपन ने 1882 ई० में

26. सिविल सेवा में प्रवेश की आयु को 19 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किया था

➤ लॉर्ड रिपन ने

27. भारत में प्रथम जनगणना हुई थी

➤ लॉर्ड मेयो के समय 1872 में

28. भारत में नियमित जनगणना करवायी गयी

➤ लॉर्ड रिपन के समय 1881 में

29. लॉर्ड रिपिन को ‘भारत के उद्धारक’ की संज्ञा दी

➤ फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने

30. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी

➤ लॉर्ड डफरिन के समय

31. 1905 में बंगाल का विभाजन हुआ

➤ लॉर्ड कर्जन के समय

32. 1911 में बंगाल विभाजन को रद्द करने की घोषणा की गयी थी

➤ लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के समय

33. 28 जुलाई, 1914 ई० को प्रथम विश्व युद्ध प्रारंभ हुआ था

➤ लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के समय

34. 1919 में रॉलेट एक्ट तथा 1917 में शिक्षा पर सैडलर आयोग का गठन हुआ था

➤ लॉर्ड चेम्सफोर्ड के शासन में

35. 13 अप्रैल, 1919 ई. को जालियाँवाला बाग हत्या कांड के समय गवर्नर जनरल था

➤ लॉर्ड चेम्सफोर्ड

36. चौरी-चौरा काण्ड (5 फरवरी, 1922 ई०) के समय गवर्नर जनरल था

➤ लॉर्ड रीडिंग

37. 1 सितम्बर, 1939 को द्वितीय युद्ध प्रारंभ के समय गवर्नर जनरल था

➤ लॉर्ड लिनलिथगो

38. ब्रिटिश भारत का अंतिम तथा स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल था

➤ लॉर्ड माउण्टबेटन

39. 1857 के क्रांति के समय गवर्नर जनरल था

➤ लॉर्ड कैनिंग

40. 1907 में सूरत अधिवेशन में कांग्रेस के विभाजन के समय गवर्नर जनरल था

➤ लॉर्ड मिण्टो द्वितीय

41. ब्रिटिश शासन काल का स्वर्णयुग कहा जाता है

➤ लार्ड रिपन के शासन काल को

42. भारत में पहली बार डाक टिकट प्रचलन आरंभ तथा पोस्ट ऑफिस एक्ट पारित हुआ था

➤ लॉर्ड डलहौजी के समय

43. पंजाब का प्रसिद्ध कूका आन्दोलन हुआ था

➤ लॉर्ड नार्थब्रुक के समय

44. स्थानीय स्वशासन की शुरुआत की थी

➤ लॉर्ड रिपन ने

45. भा में लोक सेवा का जनक कहा जाता है।

➤ लॉर्ड कार्नवालिस को

46. भारतीय सिविल सेवा में प्रथम व्यक्ति कौन चुना गया था?

➤ सत्येन्द्र नाथ टैगो

error: