16. Major Industries of India
(भारत के प्रमुख उद्योग)

1. भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से किस उद्योग में सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे अधिक पूँजी निवेश हुआ है?
(a) उर्वरक उद्योग
(b) लौह-इस्पात उद्योग
(c) दवा व रसायन उद्योग
(d) रंग-रोगन उद्योग
[read more] (b) लौह-इस्पात उद्योग [/read]
2. आधुनिक लौह-इस्पात उद्योग का वास्तविक प्रारम्भ किस स्थान पर स्थापित कारखाने के साथ हुआ?
(a) कुल्टी
(b) बर्नपुर
(c) जमशेदपुर
(d) गोपालपुर
[read more] (b) बर्नपुर [/read]
3. निजी क्षेत्र में भारत का प्रथम लौह-इस्पात कारखाना कहाँ पर स्थापित हुआ?
(a) भिलाई
(b) दुर्गापुर
(c) जमेशदपुर
(d) राउरकेला
[read more] (c) जमेशदपुर [/read]
4. दुर्गापुर लौह-इस्पात संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया?
(a) ब्रिटेन
(b) जर्मनी
(c) फ्रांस
(d) रूस
[read more] (a) ब्रिटेन [/read]
5 . राउरकेला में लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है?
(a) जर्मनी
(b) ब्रिटेन
(c) रूस
(d) जापान
[read more] (a) जर्मनी [/read]
6. भिलाई लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है?
(a) ब्रिटेन
(b) जर्मनी
(c) रूस
(d) सं०रा०अ०
[read more] (c) रूस [/read]
7. रूस की सहायता से स्थापित लौह-इस्पात संयंत्र है-
(a) बोकारो
(c) विशाखापतनम
(b) भिलाई
(d) इनमें से सभी
[read more] (d) इनमें से सभी [/read]
8. भिलाई, दुर्गापुर और राउरकेला में लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई?
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ
[read more] (b) द्वितीय [/read]
9. भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL) की स्थापना कब की गई थी?
(a) 1964 ई०
(b) 1869 ई०
(c) 1974 ई०
(d) 1984 ई०
[read more] (c) 1974 ई० [/read]
10. कोयले की स्थानीय आपूर्ति उपलब्ध नहीं है?
(a) TISCO-जमशेदपुर को
(b) VISL-भद्रावती को
(c) HSL-दुर्गापुर को
(d) HSL-भिलाई को
[read more] (b) VISL-भद्रावती को [/read]
11. वह कौन-सा रेलमार्ग है जिस पर सर्वाधिक इस्पात कारखाने स्थित हैं?
(a) दिल्ली-चेन्नई वाया भोपाल
(b) मुम्बई-हावड़ा वाया रायपुर
(c) मुम्बई-हावड़ा वाया जबलपुर
(d) दिल्ली-एर्नाकुलम वाया गुंटूर-रेनीगंटा
[read more] (b) मुम्बई-हावड़ा वाया रायपुर [/read]
12. निम्नलिखित में कौन-सा विनिर्माण उद्योग सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है?
(a) लौह-इस्पात उद्योग
(b) सूती वस्त्र उद्योग
(c) चीनी उद्योग
(d) सीमेण्ट उद्योग
[read more] (b) सूती वस्त्र उद्योग [/read]
13. भारत में किस उद्योग में सर्वाधिक लोग कार्यरत हैं?
(a) जूट उद्योग में
(b) लौह-इस्पात उद्योग में
(c) कपड़ा उद्योग में
(d) चीनी उद्योग में
[read more] (c) कपड़ा उद्योग में [/read]
14. विभाजन के कारण भारत का कौन-सा उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ?
(a) रूई तथा शक्कर उद्योग
(b) इजीनियरिंग तया सीमेण्ट उद्योग
(c) जूट तथा रूई उद्योग
(d) कागज तथा लोहा उद्योग
[read more] (c) जूट तथा रूई उद्योग [/read]
15. देश में आधुनिक तकनीक पर आधारित ऊनी कपड़े का प्रथम कारखाना कानपुर में लाल इमली के नाम से स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना कब हुई थी?
(a) 1776 ई०
(b) 1876 ई०
(c) 1926 ई०
(d) 1962 ई०
[read more] (b) 1876 ई० [/read]
16. पंजाब में कौन-सा स्थान हौजरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
(a) गुरुदासपुर
(b) अमृतसर
(c) जालन्धर
(d) लुधियाना
[read more] (d) लुधियाना [/read]
17. सुमेलित कीजिए-
सूची-I सूची-II
A. पूर्व का बोस्टन 1.कोयम्बटूर
B. सूती वस्त्रों की राजधानी 2.अहमदाबाद
C. उत्तर भारत का मैनचेस्टर 3.कानपुर
D. दक्षिण भारत का मैनचेस्टर 4.मुम्बई
कूट: A B C D
(a) 2 4 3 1
(b) 3 2 4 1
(c) 1 3 2 4
(d) 1 2 3 4
[read more] (a) 2 4 3 1 [/read]
18. देश में रेशम उद्योग का सर्वाधिक स्थानीयकरण किस राज्य में हुआ है?
(a) मणिपुर
(b) कर्नाटक
(c) केरल
(d) जम्मू-कश्मीर
[read more] (b) कर्नाटक [/read]
19. भारत में सीमेण्ट उत्पादन में अग्रणी राज्य है-
(a) आ० प्र०
(b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश
(d) तमिलनाडु
[read more] (b) राजस्थान [/read]
20. निम्न में से कौन वन आधारित उद्योग नहीं है?
(a) सीमेण्ट उद्योग
(b) लाह उद्योग
(c) कागज उद्योग
(d) खेल सामग्री उद्योग
[read more] (a) सीमेण्ट उद्योग [/read]
21. कटनी में स्थित है-
(a) सीमेण्ट कारखाना
(b) उर्वरक कारखाना
(c) स्कूटर कारखाना
(d) साइकिल कारखाना
[read more] (a) सीमेण्ट कारखाना [/read]
22. निम्नलिखित में कौन सीमेण्ट कारखाना हरियाणा राज्य में स्थित है?
(a) डालमियानगर
(b) डालमियापुरम
(c) डालमियादाद्री
(d) मछरेला
[read more] (c) डालमियादाद्री [/read]
23. सीमेण्ट उद्योग की स्थापना के लिए निम्न में से किसकी उपस्थिति अधिक प्रभावी होती है?
(a) कोयला तथा जिप्सम
(c) चूना-पत्यर तथा जिप्सम
(b) कोयला तथा तौह अयस्क
(d) चूना पत्थर तथा मैगनीज
[read more] (a) कोयला तथा जिप्सम [/read]
24. सीमेण्ट उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
[read more] (b) दूसरा [/read]
25. भारत में प्रथम सीमेण्ट संयंत्र 1904 ई० में कहाँ स्थापित किया गया था।
(a) चेन्नई
(b) रानीपेट
(c) झींकपानी
(d) पोर्टोनोवा
[read more] (a) चेन्नई [/read]
26. भारत में प्रथम उर्वरक संयंत्र 1906 ई० में कहाँ स्थापित किया गया था
(a) चेन्नई
(b) सिन्दरी
(c) रानीपेट
(d) पोरबन्दर
[read more] (c) रानीपेट [/read]
27. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अन्तर्गत सर्वप्रथम उर्वरक संयंत्र स्थापित किया गया था-
(a) नांगल में
(b) ट्राम्बे में
(c) सिन्दरी में
(d) आल्वाये में
[read more] (c) सिन्दरी में [/read]
28. भारत में कागज उद्योग का प्रथम सफल कारखाना सन् 1870 में निम्न में से किस स्थान पर लगाया गया?
(a) ट्रांकुवार
(b) बालीगंज
(c) लखनऊ
(d) सीरामपुर
[read more] (b) बालीगंज [/read]
29. भारत में अधिकांश कागज कारखानें पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित होने का कारण है-
(a) कच्चे माल की पर्याप्त मात्रा में प्राप्ति
(b) कोलकाता की विशाल जनसंख्या द्वारा देश के सबसे बड़े कागज बाजार की उपलब्धता
(c) रानीगंज एवं झरिया से शक्ति के साधन के रूप में कोयले की प्राप्ति
(d) उपर्युक्त सभी
[read more] (d) उपर्युक्त सभी [/read]
30. नेपानगर में स्थित सबसे महत्वपूर्ण उद्योग है-
(a) मशीनी औजार
(b) सीमेण्ट उद्योग
(c) चीनी उद्योग
(d) अखबारी कागज
[read more] (d) अखबारी कागज [/read]
31. भारी मशीन प्लाण्ट कहाँ स्थित है?
(a) बरौनी
(b) धनबाद
(c) जमशेदपुर
(d) राँची
[read more] (d) राँची [/read]
32. बरौनी निम्न में से किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
(a) तेलशोधन उद्योग
(b) चमड़ा उद्योग
(c) लौह-इस्पात उद्योग
(d) कागज उद्योग
[read more] (a) तेलशोधन उद्योग [/read]
33. डीजल लोकोमोटिव कारखाना कहाँ स्थित है?
(a) चित्तरंजन
(b) पेरम्बूर
(c) वाराणसी
(d) कपूरथला
[read more] (c) वाराणसी [/read]
34. कानपुर किसलिए प्रसिद्ध है?
(a) कोयला खान
(b) चमड़ा उद्योग
(c) चीनी उद्योग
(d) लौह-इस्पात उद्योग
[read more] (b) चमड़ा उद्योग [/read]
35. महाराष्ट्र स्थित पिम्परी किसलिए प्रसिद्ध है?
(a) घड़ी निर्माण के लिए
(b) कागज उद्योग के लिए
(c) सीमेण्ट उद्योग के लिए
(d) एण्टीबायोटिक उद्योग के लिए
[read more] (d) एण्टीबायोटिक उद्योग के लिए [/read]
36. देश की प्रमुख मोटर निर्माता कम्पनी मारूति उद्योग लिमिटेड कहाँ स्थापित है?
(a) चेन्नई
(b) गुड़गाँव
(c) कोलकाता
(d) पुणे
[read more] (b) गुड़गाँव [/read]
37. देश की प्रमुख जीप निर्माता कम्पनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी लिमिटेड किस स्थान पर स्थित है?
(a) जमशेदपुर
(b) गुडगाँव
(c) पुणे
(d) चेन्नई
[read more] (c) पुणे [/read]
38 . भारत का सबसे महत्वपूर्ण लघु उद्योग है-
(a) गुड़ एवं खांडसारी
(b) बर्तन निर्माण
(c) हथकरघा उद्योग
(d) चमड़ा उद्योग
[read more] (c) हथकरघा उद्योग [/read]
39. भारत के किस नगर को ‘इलेक्ट्रानिक उद्योग की राजधानी’ कहा जाता है?
(a) चेन्नई
(b) बेंगलूरु
(c) कानपुर
(d) कोयम्बटूर
[read more] (b) बेंगलूरु [/read]
40. निम्नलिखित में से किस उद्योग में सर्वाधिक संख्या में महिलाएँ कार्यरत है?
(a) चाय उद्योग
(b) जूट उद्योग
(c) वस्त्र उद्योग
(d) रबड़ उद्योग
[read more] (a) चाय उद्योग [/read]
41. निम्न में से कौन-सा तेलशोधनशाला खनिज तेल क्षेत्र के समीप ही स्थापित की गई है?
(a) विशाखापत्तनम
(b) नूनमाटी
(c) बरौनी
(d) मथुरा
[read more] (b) नूनमाटी [/read]
42. बरौनी तेल शोधन कारखाने की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है?
(a) जर्मनी
(b) इंग्लैंड
(c) फ्रांस
(d) पूर्व सोवियत संघ
[read more] (d) पूर्व सोवियत संघ [/read]
43. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I (उद्योग) सूची-II (स्थान)
A. कांच उद्योग 1. मुरादाबाद
B. पीतल उद्योग 2. मरकपुर
C. स्लेट उद्योग 3. फिरोजाबाद
D. हस्त निर्मित कालीन उद्योग 4. मिर्जापुर
कूट: A B C D
(a) 3 1 2 4
(b) 1 3 4 2
(c) 3 1 4 2
(d) 1 3 2 4
[read more] (a) 3 1 2 4 [/read]
44. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I (स्थान) सूची-II (उद्योग)
A. जामनगर 1. ऐलुमिनियम
B. हास्पेट 2. ऊनी वस्त्र
C. कोरबा 3. उर्वरक
D. हल्दिया 4. लोहा एवं इस्पात
कूट: A B C D
(a) 4 3 1 2
(b) 2 4 1 3
(c) 4 3 2 1
(d) 2 1 4 3
[read more] (b) 2 4 1 3 [/read]
45. निम्नलिखित में से कौन-से स्थान कागज उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं?
1. यमुना नगर 2. गुवाहाटी 3. शाहाबाद 4. बल्लारपुर
उपर्युक्त दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(a) 1, 2 और 3
(b) 1, 2 और 4
(c) 1, 3 और 4
(d) 2, 3 और 4
[read more] (b) 1, 2 और 4 [/read]
46. नेपानगर किस उद्योग के लिए जाना जाता है?
(a) सीमेण्ट
(c) हथकरघा
(b) उर्वरक
(d) अखबारी कागज
[read more] (d) अखबारी कागज [/read]
47. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I (उद्योग) सूची-II (उत्पादन केन्द्र)
A. जूट का सामान 1.भदोही
B. रेशमी वस्त्र 2.लुधियाना
C. ऊनी वस्त्र 3.बंगलौर
D. ऊनी कालीन 4.टीटागढ़
कूट: A B C D
(a) 3 4 2 1
(b) 4 3 2 1
(c) 1 3 4 2
(d) 4 1 3 2
[read more] (b) 4 3 2 1 [/read]
48. निम्नलिखित में से किस राज्य में पेट्रो रसायन उद्योग के लिए आदर्श दशायें पायी जाती है?
(a) गुजरात
(b) महाराष्ट्र
(c) तमिलनाडु
(d) उ० प्र०
[read more] (a) गुजरात [/read]
49. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I (केन्द्र) सूची-II (उद्योग)
A. आंवला 1. पॉली फाइबर
B. मोदी नगर 2. उर्वरक
C. बाराबंकी 3. रबड़
D. कानपुर 4. विस्फोटक
कूट: A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 3 1 4
(c) 3 2 4 1
(d) 4 3 2 1
[read more] (b) 2 3 1 4 [/read]
50. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I (स्थान) सूची-II (उद्योग)
A. विशाखापतनम 1. मोटर गाड़ियों
B. मुरी 2. पोत निर्माण
C. गुडगांव 3. उर्वरक
D. पनकी 4. ऐलुमिनियम
कूट: A B C D
(a) 2 3 4 1
(b) 1 2 3 4
(c) 2 4 3 1
(d) 2 4 1 3
[read more] (d) 2 4 1 3 [/read]
51. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
सूची-I (उद्योग) सूची-II (स्थान)
A. भारी इंजीनियरिंग उद्योग 1.सिन्दरी
B. मशीन औजार उद्योग 2. रेणुकूट
C. ऐलुमिनियम उद्योग 3. राँची
D. उर्वरक उद्योग 4. पिंजौर
कूट: A B C D
(a) 3 4 2 1
(b) 4 3 1 2
(c) 4 3 2 1
(d) 1 2 3 4
[read more] (a) 3 4 2 1 [/read]
52. भारत में सबसे बड़ी तेलशोधनशाला कहाँ स्थित है?
(a) बरौनी
(b) कोयली
(c) मुम्बई
(d) जामनगर
[read more] (d) जामनगर [/read]
53. भारत में तेलशोधक कारखाने बहुधा वृहद् बंदरगाहों के समीप संस्थापित हैं, क्योंकि-
(a) तेल क्षेत्र अधिकतर तट के समीप स्थित हैं।
(b) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है।
(c) शोधित उत्पाद बाजार से सरलता से जुड़े हैं।
(d) तकनीकी क्षमता सुलभ है।
[read more] (b) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है [/read]
54. जॉर्ज आकलैंड ने सर्वप्रथम भारत में 1855 ई० में किस स्थान पर जूट मिल की स्थापना की थी?
(a) रिसरा में
(b) बजबज में
(c) टीटागढ़ में
(d) शिवपुर में
[read more] (a) रिसरा में [/read]
55. देश के विभाजन के फलस्वरूप जूट उद्योग का ह्रास हुआ, क्योंकि
(a) अनेक जूट मिलें बांग्लादेश में चली गयी थी।
(b) भारत में पूँजी का अभाव था।
(c) अंग्रेजों की दोषपूर्ण नीति का प्रभाव पड़ा था।
(d) कुशल श्रम तथा जूट उत्पादन क्षेत्र का अधिकांश भाग वर्तमान बांग्लादेश में चला गया था।
[read more] (d) कुशल श्रम तथा जूट उत्पादन क्षेत्र का अधिकांश भाग वर्तमान बांग्लादेश में चला गया था [/read]
56. इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण किया जाता है-
(a) जमशेदपुर में
(b) वाराणसी में
(c) चित्तरंजन में
(d) गोरखपुर में
[read more] (c) चित्तरंजन में [/read]
57. बिहार में पहली चीनी मिल स्थापित हुई-
(a) मरहौरा में
(b) बेतिया में
(c) मोतिहारी में
(d) पटना में
[read more] (a) मरहौरा में, बिहार में पहली चीनी मिल मरहौरा / मढ़ौरा (Marhaura) में स्थापित हुई थी। इसका स्थापना वर्ष 1904 में हुआ था और यह सिर्फ बिहार की पहली नहीं बल्कि भारत की सबसे पहली चीनी मिलों में से एक भी थी। [/read]
58. कपास उद्योग जिन कच्चे माल पर आश्रित हैं, वे हैं-
(a) भार ह्रास मूलक
(b) भार वृद्धि मूलक
(c) भार सम मूलक
(d) इनमें से कोई नहीं
[read more] (a) भार ह्रास मूलक [/read]
59. बिहार में तेलशोधक कारखाना है-
(a) सिंहभूम में
(b) रूद्रसागर में
(c) बरौनी में
(d) राँची में
[read more] (c) बरौनी में [/read]
60. कौन-सा प्रमुख उद्योग मुरी में स्थापित है?
(a) ऐलुमिनियम उद्योग
(b) ताँबा उद्योग
(c) इस्पात उद्योग
(d) रसायन उद्योग
[read more] (a) ऐलुमिनियम उद्योग [/read]
61. बिहार में सूची-I (उद्योगों) को सूची-II (नगरी) से सह-सम्बन्धित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I (उद्योग) सूची-II (नगर)
A. कागज एवं लुग्दी 1. डालमियानगर
B. सिगरेट 2. दिलवारपुर
C. प्लाइवुड 3. हाजीपुर
D. जूट 4. पूर्णियाँ
कूट: A B C D
(a) 3 4 1 2
(b) 1 2 3 4
(c) 2 1 4 3
(d) 4 3 2 1
[read more] (b) 1 2 3 4 [/read]
62. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये के कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I (कुटीर उद्योग उत्पाद) सूची-II (उत्पादन केन्द्र)
A. सिल्क साड़ियाँ 1. मुरादाबाद
B. चिकन 2. गोरखपुर
C. टेराकोटा 3. वाराणसी
D. पीतल 4. लखनऊ
कूट: A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 3 4 2 1
(c) 4 3 1 2
(d) 2 1 4 3
[read more] (b) 3 4 2 1 [/read]
63. भारत में प्रथम सूती कपड़े का कारखाना कहाँ स्थापित हुआ था?
(a) सूरत
(b) मुंबई
(c) अहमदाबाद
(d) कोयम्बटूर
[read more] (b) मुंबई [/read]
64. प्रथम तेल परिष्करण संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया?
(a) बरौनी में
(b) डिग्बोई में
(c) विशाखापतनम में
(d) मुम्बई में
[read more] (b) डिग्बोई में [/read]
65. सबसे बड़ा तेलशोधक कारखाना पाया जाता है-
(a) पोरबन्दर
(b) जामनगर
(c) अहमदाबाद
(d) सूरत
[read more] (b) जामनगर [/read]
66. भारत का प्रथम स्टील प्रोजेक्ट शहर स्थापित किया गया-
(a) भिलाई
(b) कोलकाता
(c) जमशेदपुर
(d) बोकारो
[read more] (c) जमशेदपुर [/read]
67. पिम्परी सम्बन्धित है-
(a) इस्पात उद्योग
(c) खाद उद्योग
(b) कागज उद्योग
(d) पेन्सिलीन उद्योग
[read more] (d) पेन्सिलीन उद्योग [/read]
68. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए-
सूची-I सूची-II
A. नेपानगर 1. तेलशोधन
B. झरिया 2. अखबारी कागज
C. मथुरा 3. परमाणु ऊर्जा संयंत्र
D. कलपक्कम 4. कोयला उत्खनन
कूट: A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 4 1 3
(c) 4 2 3 1
(d) 2 3 4 1
[read more] (b) 2 4 1 3 [/read]
Leave a Reply