अध्याय-10 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : अपना प्रदेश बिहार

बिहार बोर्ड वर्ग-7 वाँ भूगोल प्रश्नोत्तर 

अध्याय-10 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : अपना प्रदेश बिहार


अध्याय-10 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : अपना प्रदेश बिहार

अभ्यास के प्रश्नोत्तर

i. सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाएँ-

(1) बिहार के पूरब में है-
(क) पश्चिम बंगाल
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) सोन नदी
(घ) छत्तीसगढ़
उत्तर- (क) पश्चिम बंगाल

(2) मधुबनी पेंटिंग जुड़ी है-
(क) मगध क्षेत्र में
(ख) अंग क्षेत्र में
(ग) भोजपुरी क्षेत्र में
(घ) मिथिला क्षेत्र में
उत्तर- (घ) मिथिला क्षेत्र में

(3) जमालपुर में है-
(क) सिगरेट कारखाना
(ख) जूट कारखाना
(ग) बारूद कारखाना
(घ) रेलवे कार्यशाला
उत्तर- (घ) रेलवे कार्यशाला

ii. सही मिलान करें-

                        उत्तर-

(1) चूना पत्थर- (ग) कैमूर

(2) रेलवे वैगन प्लांट- (घ) मोकामा

(3) जर्दालु- (क) भागलपुर

(4) तेलशोधन कारखाना- (ख) बरौनी

अध्याय-10 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया : अपना प्रदेश बिहार

iii. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

1. बिहार की भौगोलिक दशाओं की जानकारी दीजिए।
उत्तर- बिहार गंगा के मध्य मैदान में अवस्थित है। इसके पूरब में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर-प्रदेश तथा दक्षिण में झारखंड राज्य है। यहाँ की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है। यहाँ मानसून के समय वर्षा होती है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा  100 से 150 सेंटीमीटर के बीच होती है। गर्मी के मौसम में तापमान 40° सेल्सियस तक चला जाता है। जाड़े के मौसम में यहाँ का अधिकतम तापमान 29° से 30° सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस के लगभग रहता है।

2. बिहार में लोगों का मुख्य पेशा क्या है?
उत्तर- बिहार कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है।

3. बिहार को किन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है? इसका जन-जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- बिहार को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। प्रायः उत्तरी बिहार खासकर कोसी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होते ही रहता है। जन-जीवन पर इसका बड़ा बुरा प्रभाव पड़ता है। जमी-जमाई गृहस्थी अस्त-व्यस्त हो जाती है। घर और घर का अधिकांश सामान योंहीं छोड़ इन्हें अन्यत्र शरण लेना पड़ता हैं। जो लोग दूसरों को खिलाते रहते हैं वे अब दूसरों की कृपा पर निर्भर हो जाते हैं।

           सरकारी और गैर-सरकारी सहायता का उन्हें बेसब्री से इन्तजार करना पड़ता है। प्राय: दक्षिणी बिहार को सूखे जैसे भी आपदा को भी झेलना पड़ता है।

4. बिहार की सांस्कृतिक विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- बिहार की सांस्कृतिक विशेषताओं में यहाँ के पर्व-त्योहारों की प्रमुखता है। दशहरा का त्योहार सार्वजनिक रूप में मनाया जाता है। वहीं दीपावली घर-घर व्यक्तिगत रूप में मनाते हैं। वैसे ही होली मिल-जुलकर मनाया जाने वाला पर्व है। बिहार की मधुबनी पेंटिंग विश्व प्रसिद्ध है। मिथिला क्षेत्र की यह खास है जिसमें प्राकृतिक रंगो और प्रतीकों का उपयोग किया जाता है। बहुतों को यह रोजगार मुहैया कराता है।

5. बिहार की मुख्य फसलें क्या-क्या हैं?
उत्तर- बिहार की मुख्य फसल धान है। अन्य फसलों में गेहूँ, मकई, मडुआ, चना, अरहर, मसूर, मटर आदि दलहन; सरसों, तीसी, सूर्यमुखी जैसे तेलहन; हल्दी, जीरा, धनिया, मिरचाई, प्याज, लहसुन आदि मसालों की भी खेती होती है। कुछ जिलों में पान, मखाना, लीची, तंबाकू की भी खेती होती है। आम भी यहाँ खूब होता है। दीघा का दुधिया तथा भागलपुर का जर्दालू, माल्दह प्रसिद्ध है। केला के लिये हाजीपुर तथा शाही लीची के लिए मुजफ्फरपुर प्रसिद्ध है।

6. बिहार किन-किन खाद्य पदार्थों के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- बिहार का मुख्य भोजन चावल, दाल और सब्जी है। रोटी-सब्जी भी चाव से खाई जाती है। छपरा जिला में सत्तू, लिटटी-चोखा मशहूर है। मैथिली क्षेत्र में दही-चूड़ा-चाव से खाया जाता है।

7. मिथिला पेंटिंग की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर- मिथिला पेंटिंग की मुख्य विशेषताएँ हैं कि चित्र के लिए स्थानीय परिवेश तथा प्रतीकों को अपनाया जाता है। चित्रकार रंग स्वयं बनाते हैं। रंग बनाने के लिए प्राकृतिक साधनों खासकर रंगीन फूलों का उपयोग किया जाता है। इस कला को पारंपरिक धरोहर के रूप में माना जाता है।

अध्याय-10 मानव पर्यावरणअध्याय-10 मानव पर्यावरणअध्याय-10 मानव पर्यावरण

8. बिहार के मानचित्र में नदियों को दर्शाए।
उत्तर- छात्र स्वंय करें।

9. मैंगो शावर से आपके घर-मोहल्ले में क्या परिवर्तन दिखता है? बताइए।
उत्तर- अप्रैल-मई की पहली वर्षा को मैंगो-शावर कहते हैं। मैंगो-शावर से आम को बढ़ने की गति तो मिलती ही है तथा में हमारे घर-मोहल्ले के लोग जेठ की लू वाली गर्मी से निजात महसूस कते हैं। इस वर्षा से सर्वत्र खुशियाँ छा जाती हैं। बच्चे वर्षा में उछल-कूद मचाने और नहाने का मजा लेते हैं।

10. नीचे ग्यारह किस्म के आमों के नाम दिए गए हैं उन्हें ढूँढें-


उत्तर- 

1. बीजु

2. चौसा

3. डंका

4. बम्बइया

5. जर्दालु

6. शुकुल

7. मिदुआ

8. दशहरी

9. गुलाबखास

10. तोतापुरी

11. मालदह


Read More: 
error: