3. समुद्र विज्ञान Free Test

1. सम्पूर्ण ग्लोब के कितने प्रतिशत भाग पर जलमण्डल का विस्तार पाया जाता है:
[A] 51%
[B] 61%
[C] 71%
[D] 81%
[read more] [C] 71% [/read]
2. निम्न में से कौन जलसन्धि अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानान्तर स्थित है?
[A] पनामा
[B] स्वेज
[C] डोवर
[D] बेरिंग
[read more] [D] बेरिंग [/read]
3. निम्न में से कौन-सा महासागर उत्तरी अमेरिका को स्पर्श नहीं करता?
[A] अटलांटिक महासागर
[B] आर्कटिक महासागर
[C] हिन्द महासागर
[D] प्रशांत महासागर
[read more] [C] हिन्द महासागर [/read]
4. बेरिंग जलडमरूमध्य किन स्थल भागों को अलग करता है?
[A] भारत और मलेशिया
[B] एशिया तथा उत्तरी अमेरिका
[C] मलेशिया और मोजाम्बिक
[D] यूरोप तथा अफ्रीका
[read more] [B] एशिया तथा उत्तरी अमेरिका [/read]
5. निम्न में से कौन-सा महासागर एक ओर एशिया को स्पर्श करता है तथा दूसरी ओर अमेरिका को?
[A] प्रशांत महासागर
[B] अंध महासर
[C] हिन्द महासागर
[D] इनमें से सभी
[read more] [A] प्रशांत महासागर [/read]
6. डाल्फिन चैलेन्जर कटक (रिज) स्थित है:
[A] आर्कटिक महासागर में
[B] प्रशान्त महासागर में
[C] हिन्द महासागर में
[D] अटलाण्टिक महासागर में
[read more] [D] अटलाण्टिक महासागर में [/read]
7. समुद्र की ज्ञात अधिकतम गहराई है:
[A] 8 किमी
[B] 10 किमी
[C] 22 किमी
[D] 11 किमी
[read more] [D] 11 किमी [/read]
8. पाक जलडमरूमध्य स्थित है:
[A] भारत-पाकिस्तान के बीच
[B] भारत-बांग्लादेश के बीच
[C] भारत-इण्डोनेशिया के बीच
[D] भारत-श्रीलंका के बीच
[read more] [D] भारत-श्रीलंका के बीच [/read]
9. प्रशान्त महासागर, अटलाण्टिक महासागर से बड़ा है:
[A] लगभग तीन गुना
[B] लगभग चार गुना
[C] लगभग बराबर है
[D] लगभग दो गुना
[read more] [D] लगभग दो गुना [/read]
10. किस महासागर का आकार अंग्रेजी के ‘एस’ अक्षर से मिलता-जुलता है?
[A] प्रशान्त महासागर
[B] हिन्द महासागर
[C] अण्टार्कटिक महासागर
[D] अटलाण्टिक महासागर
[read more] [D] अटलाण्टिक महासागर [/read]
11. निम्न में से कौन-सी जल सन्धि जापान से सम्बंधित नहीं है?
[A] सुशीमा
[B] सुगारू
[C] टोकारा
[D] डेविस
[read more] [D] डेविस [/read]
12. निम्नांकित में से कौन-सा सागर हिन्द महासागर से सम्बंधित नहीं है?
[A] अरब सागर
[B] लाल सागर
[C] तस्मान सागर
[D] फारस की खाड़ी
[read more] [C] तस्मान सागर [/read]
13. निम्नांकित में से प्रशान्त महासागर का तटवर्ती महाद्वीप नहीं है:
[A] एशिया
[B] उत्तरी अमेरिका
[C] दक्षिणी अमेरिका
[D] अफ्रीका
[read more] [D] अफ्रीका [/read]
14. जो देश हिन्द महासागर के तट पर स्थित नहीं है, वह है:
[A] मेडागास्कर
[B] इण्डोनेशिया
[C] सोमालिया
[D] पापुआ न्यू गिनी
[read more] [D] पापुआ न्यू गिनी [/read]
15. किस महासागर में सबसे अधिक व विशेष चौड़े मग्न तट पाए जाते हैं:
[A] आर्कटिक
[B] अण्टार्कटिक
[C] हिन्द
[D] अटलाण्टिक
[read more] [D] अटलाण्टिक [/read]
16. महासागरीय तल का कौन-सा भाग सबसे अधिक विस्तृत है:
[A] महाद्वीपीय मग्न ढाल
[B] अगाध सागरीय मैदान
[C] मग्न तट (चबूतरा)
[D] कन्दराएं (कैनियन)
[read more] [B] अगाध सागरीय मैदान [/read]
17. पर्वतीय तट के निकट महाद्वीपीय चबूतरा (मग्न तट) होगा:
[A] छिछला
[B] कटा-फटा
[C] संकरा
[D] अधिक चौड़ा व गहरा
[read more] [D] अधिक चौड़ा व गहरा [/read]
18. महासागरीय कटक (श्रेणियाँ) पायी जाती हैं:
[A] महासागरों के पूर्व में
[B] अनियमित दिशा में
[C] प्राय: मध्यवर्ती भाग में
[D] पश्चिमी तट के निकट
[read more] [C] प्राय: मध्यवर्ती भाग में [/read]
19. मध्य अटलाण्टिक श्रेणी (कटक) की आकृति है
[A] S आकार में
[B] U के आकार में
[C] चतुर्भुजाकार
[D] सीधी रेखा की भांति
[read more] [A] S आकार में [/read]
20. अधिकांश ज्वालामुखी निर्मित द्वीप फैले हुए हैं:
[A] हिन्द महासागर के दक्षिण में
[B] उत्तरी अन्ध महासागर में
[C] दक्षिणी अटलाण्टिक महासागर में
[D] मध्यवर्ती प्रशान्त महासागर में
[read more] [D] मध्यवर्ती प्रशान्त महासागर में [/read]
21. कौन-सा क्रम सही है:
[A] खाइयां, मग्न ढाल, गहरे सागरीय मैदान, मग्न तट
[B] गहरे सागरीय मैदान, मग्न तट, खाइयां, मग्न ढाल
[C] मग्न तट, मग्न ढाल, गहरे सागरीय मैदान, खाइयां
[D] मग्न ढाल, गहरे सागरीय मैदान, खाइयां, मग्न तट
[read more] [C] मग्न तट, मग्न ढाल, गहरे सागरीय मैदान, खाइयां [/read]
22. सेण्ट-पाल एमस्टरडम् पठार कहां स्थित है:
[A] उत्तरी अटलाण्टिक में
[B] दक्षिणी हिन्द महासागर में
[C] पूर्वी प्रशान्त महासागर में
[D] द.-प. प्रशान्त महासागर में
[read more] [B] दक्षिणी हिन्द महासागर में [/read]
23. मध्य महासागरीय श्रेणियों (कटकों) का अधिकांश विस्तार मिलता है:
[A] अटलाण्टिक एवं हिन्द महासागर में
[B] प्रशान्त व हिन्द महासागर में
[C] आर्कटिक व अण्टार्कटिक महासागर में
[D] प्रशान्त महासागर में
[read more] [A] अटलाण्टिक एवं हिन्द महासागर में [/read]
24. कथन (A): अगाध महासागरीय मैदान के पार्श्वों एवं मध्य में महासागरीय कटक या श्रेणियां पायी जाती हैं।
कारण (R): महाद्वीपीय ढाल के पश्चात् ही वास्तविक महासागरीय बेसिन प्रारम्भ होते हैं।
[A] A तथा R दोनों सही हैं R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है
[read more] [B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है [/read]
25. प्रशान्त महासागर का नितल बना है:
[A] बेसाल्ट चट्टानों का
[B] ग्रेनाइट चट्टानों का
[C] निकल धातुपिण्ड का
[D] कठोर अवसादी चट्टानों का
[read more] [A] बेसाल्ट चट्टानों का [/read]
26. कथन (A): फियोर्ड तट हिम प्रभावित क्षेत्रों में ही पाए जाते हैं।
कारण (R): यहां कभी घाटी हिमानी वर्तमान के सागर तट तक प्रभावी रही।
[A] A तथा R दोनों सही हैं R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है
[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं R, A की सही व्याख्या करता है [/read]
27. हैफ तट रेखा बनती है:
[A] हिमानी की जमाव क्रिया से
[B] वायु द्वारा तटीय भागों में जमाव क्रिया से
[C] लहरों के कटाव से
[D] रासायनिक अपरदन से
[read more] [B] वायु द्वारा तटीय भागों में जमाव क्रिया से [/read]
28. फियोर्ड तट का सुन्दर उदाहरण है
[A] नार्वे का उत्तर-पश्चिमी तट
[B] जर्मनी का तट
[C] मेक्सिको का खाड़ी तटीय भाग
[D] चीन का तट
[read more] [A] नार्वे का उत्तर-पश्चिमी तट [/read]
29. डाल्मेशियन तट रेखा बनती है:
[A] तटीय लहरों के गहरे अपरदन से
[B] खाड़ियां व भृगु बनने से
[C] तटीय श्रेणियों के निमज्जन आदि से डूबने से
[D] हिमानी घाटी के डूबने से
[read more] [C] तटीय श्रेणियों के निमज्जन आदि से डूबने से [/read]
30. अधिकांशतः कटी-फटी व निमज्जन वाली तट रेखा कहलाती है:
[A] प्रशान्त तुल्य तट रेखा
[B] ज्वालामुखी से बनी तट रेखा
[C] अटलाण्टिक तुल्य तट रेखा
[D] पूर्वी भारत की तट रेखा
[read more] [C] अटलाण्टिक तुल्य तट रेखा [/read]
31. रिया नामक समुद्र तट चौड़ी खाड़ी से बना है जिसके किनारे मामूली कटाव वाले हैं और जो बने हैं:
[A] नदियों से
[B] ग्लैशियर से
[C] समुद्री जल से
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [A] नदियों से [/read]
32. पानी के समानान्तर पर्वत श्रृंखलाओं के डूबने से जो समुद्र तट बनता है, उसे कहते हैं?
[A] डाल्मेशियन
[B] रिया
[C] फियोर्ड तट
[D] अधःकर्तित तट
[read more] [A] डाल्मेशियन [/read]
33. रिया तटों का निर्माण किस प्रकार से होता है:
[A] हिमानीकृत उच्च धरातल के आंशिक निमज्जन से
[B] हिमानीकृत अपरदन से रहित उच्च धरातल के आंशिक निमज्जन से
[C] सागरीय तटों के समानान्तर विस्तृत पर्वतीय भागों के निमज्जन से
[D] उपर्युक्त में से किसी से भी नहीं
[read more] [B] हिमानीकृत अपरदन से रहित उच्च धरातल के आंशिक निमज्जन से [/read]
34. समुद्र में डूबी हिमघाटियों वाले तट को कहते हैं:
[A] हिमोढ़
[B] फियोर्ड
[C] एस्कर
[D] केम
[read more] [B] फियोर्ड [/read]
35. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए:
सूची I सूची II
(गहरे स्थान) (सागर)
a. मिण्डानाओ 1. हिन्द महासागर
b. सुण्डा गर्त 2. भूमध्य सागर
c. माटापान 3. प्रशान्त महासागर
d. प्यूर्टोरिको खाई 4. आर्कटिक सागर
a b c d
[A] 3 1 2 4
[B] 1 2 3 4
[C] 4 3 2 1
[D] 1 2 4 3
[read more] [A] 3 1 2 4 [/read]
36. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है:
[A] एल्यूशियन गर्त- उत्तरी प्रशान्त
[B] टोंगा गर्त- दक्षिणी प्रशान्त
[C] प्यूर्टोरिको गर्त- दक्षिणी अटलाण्टिक
[D] सुण्डा गर्त- हिन्द महासागर
[read more] [C] प्यूर्टोरिको गर्त- दक्षिणी अटलाण्टिक [/read]
37. भूमि का वह डूबा हुआ भाग जो महाद्वीप से जुड़ा होता है और 600 फीट से अधिक गहरा नहीं होता है, कहलाता है?
[A] महाद्वीपीय छज्जा तट (शेल्फ)
[B] महाद्वीपीय द्वीप
[C] मोंगा द्वीप
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [A] महाद्वीपीय छज्जा तट (शेल्फ) [/read]
38. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृति समुद्री नितल से सम्बन्धित है?
[A] ट्रेंच
[B] स्टैक
[C] स्केरी एस्कर
[D] मियाण्डर
[read more] [A] ट्रेंच [/read]
39. निम्नलिखित में से कौन प्रशान्त महासागर में स्थित नहीं है?
[A] मेरियाना
[B] टोंगा
[C] सुण्डा
[D] एल्यूशियन
[read more] [C] सुण्डा [/read]
40. समतल चोटी वाली समुद्री पहाड़ी को कहते हैं?
[A] मोनेडनॉक
[B] गुयोट
[C] इन्सेलबर्ग
[D] ज्यूजेन
[read more] [B] गुयोट [/read]
41. एक ज्ञात स्तर के ऊपर के भू-भाग की विभिन्न ऊचाइयों अथवा गहराइयों को उचित ढंग से प्रदर्शित करने का माध्यम है:
[A] हिप्सोमेट्रिक वक्र
[B] एस वक्र
[C] लॉरेन्ज वक्र
[D] बारम्बारता वक्र
[read more] [A] हिप्सोमेट्रिक वक्र [/read]
42. टेलीग्राफिक पठार निम्न में से किसका भाग है?
[A] उत्तरी अटलाण्टिक कटक
[B] मध्य हिन्द महासागर कटक
[C] दक्षिणी अटलाण्टिक कटक
[D] उत्तरी अमेरिका
[read more] [A] उत्तरी अटलाण्टिक कटक [/read]
43. अधखुले महासागरों में सर्वोच्च तापमान अंकित किए जाते हैं:
[A] मेक्सिको की खाड़ी में
[B] फारस की खाड़ी में
[C] लाल सागर में
[D] जापान सागर में
[read more] [C] लाल सागर में [/read]
44. न्यूनतम लवणता वाले सागर का नाम है।
[A] सारगैसो सागर
[B] श्वेत सागर
[C] पूर्वी भूमध्य सागर
[D] दक्षिणी कैस्पियन सागर
[read more] [B] श्वेत सागर [/read]
45. लवणता पर जिस कारक का प्रभाव नहीं पड़ता, वह है:
[A] वाष्पीकरण
[B] भारी वर्षा
[C] ऊंचे तापमान
[D] प्रवाहित जल का वेग
[read more] [D] प्रवाहित जल का वेग [/read]
46. महासागर जल का तापमान गहराई बढ़ने के साथ-साथ:
[A] स्थिर रहता है
[B] निरन्तर बढ़ता है
[C] धीमी गति से बढ़ता है
[D] निरन्तर शनैः शनैः घटता जाता है
[read more] [D] निरन्तर शनैः शनैः घटता जाता है [/read]
47. विषुवत् रेखीय प्रदेश में खारापन विशेष कम रहता है।
[A] जितनी वर्षा होती है उतना ही ऊंचा वाष्पीकरण होता है
[B] जितनी वर्षा होती है उसमें अधिक वाष्पीकरण होता है
[C] अधिक वर्षा कम वाष्पीकरण व नदियों से ताजा जल प्राप्ति
[D] नदियों से मौसमी जल प्राप्ति
[read more] [C] अधिक वर्षा कम वाष्पीकरण व नदियों से ताजा जल प्राप्ति [/read]
48. शीतोष्ण सागरों के सागर जल का तापमान भी उष्ण प्रदेश के सागर जल से ही विशेष प्रभावित रहता है, क्योंकि:
[A] यहां पर महाद्वीप शीतल रहते हैं
[B] सूर्य की किरणें तिरछी चमकती हैं
[C] शीतोष्ण सागरों की ओर उष्ण सागरों में गर्म जल धारा बहती हैं
[D] पछुआ पवनों के शीर्ष भागों में ठण्डी व गर्म पवने मिलती हैं
[read more] [C] शीतोष्ण सागरों की ओर उष्ण सागरों में गर्म जल धारा बहती हैं [/read]
49. कथन (A): महासागरों पर समताप रेखाएं अक्षांशों की दिशा का अनुसरण नहीं कर पातीं।
कारण (R) : यहां के तापमान पर प्रचलित धाराओं की दिशा एवं प्रवाहित पवनों का भी प्रभाव पड़ता है।
[A] A तथा R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथाR दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है
[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या करता है [/read]
50. निम्नांकित में से कौन-सा कथन असत्य है?
[A] सागरीय जल में लवणता का प्रतिशत 35 है।
[B] उच्च अक्षांशों में गहराई पर लवणता बढ़ती है।
[C] लवणता के कारण जल का घनत्व कम हो जाता है।
[D] निम्न अक्षांशों में गहराई पर लवणता घटती है।
[read more] [C] लवणता के कारण जल का घनत्व कम हो जाता है। [/read]
51. सागरों में अधिकतम लवणता पाई जाती है:
[A] 20° से 40° दक्षिणी अक्षांशों के मध्य
[B] 20° से 40° उत्तरी अक्षांशों के मध्य
[C] 50° से 60° अक्षांशों के मध्य
[D] भूमध्य रेखा पर
[read more] [B] 20° से 40° उत्तरी अक्षांशों के मध्य [/read]
52. सर्वाधिक खारापन निम्नलिखित में से किस झील में पाया जाता है?
[A] सांभर झील
[B] डेड सी
[C] ग्रेट साल्ट लेक
[D] वान झील
[read more] [D] वान झील [/read]
53. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:
कथन (A) : काला सागर में खारापन भूमध्य सागर की अपेक्षा कम है।
कारण (R) : काला सागर में अनुपाततः नदियों द्वारा जलापूर्ति अधिक है।
निम्न कूट से सही उत्तर चुनिए:
कूट :
[A] A तथा R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथाR दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है
[read more] [A] A तथा R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या करता है [/read]
54. समुद्री जल का घनत्व बढ़ता है यदि:
[A] गहराई एवं लवण की सान्द्रता दोनों घटती हैं
[B] गहराई एवं लवण की सान्द्रता दोनों बढ़ती हैं
[C] गहराई घटती है किन्तु लवण की सान्द्रता बढ़ती है
[D] गहराई बढ़ती है किन्तु लवण की सान्द्रता घटती है
[read more] [B] गहराई एवं लवण की सान्द्रता दोनों बढ़ती हैं [/read]
55. निम्नांकित में से सही कथन है?
[A] वाष्पीकरण में वृद्धि के साथ लवणता घटती है।
[B] वर्षण एवं लवणता में विलोम सम्बन्ध होता है।
[C] वायुमण्डलीय दाब एवं लवणता में विलोम सम्बन्ध होता है।
[D] महासागरों में नदियों द्वारा जल के मिश्रण से लवणता बढ़ती है।
[read more] [B] वर्षण एवं लवणता में विलोम सम्बन्ध होता है। [/read]
56. बोथेनिया की खाड़ी) में लवणता कम होने का कारण है:
[A] इसमें नदियों का आकर मिलना
[B] वाष्पीकरण कम होना
[C] तापमान का कम होना
[D] वायुमण्डल में आर्द्रता अधिक होना
[read more] [A] इसमें नदियों का आकर मिलना [/read]
57. भूमध्य सागर में लवणता की अधिक मात्रा का कारण है:
[A] वाष्पीकरण की ऊंची दर
[B] कम वर्षा
[C] वाहि जल के रूप में ताजे जल की कम प्राप्ति
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]
58. महासागरीय जल में विद्यमान लवणता का औसत प्रतिशत है:
[A] 20
[B] 35
[C] 30
[D] 40
[read more] [B] 35 [/read]
59. मानचित्र पर समान लवणता वाले स्थानों को मिलाकार खींची गई रेखा कहलाती है:
[A] आइसोहेलाइन
[B] थर्मोहलाइन
[C] आइसोथर्म
[D] आइसोहाइट
[read more] [A] आइसोहेलाइन [/read]
60. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
[A] सागर/झील- 240%
[B] लवणता- 330%
[C] मृत सागर- 200%
[D] वॉन झील- 220%
[read more] [C] मृत सागर- 200% [/read]
61. महासागरीय जल का तापमान नियंत्रित होता है:
[A] अक्षांश के द्वारा
[B] हिमशिलाओं के द्वारा
[C] सूर्यातप की मात्रा के द्वारा
[D] उपर्युक्त सभी के द्वारा
[read more] [D] उपर्युक्त सभी के द्वारा [/read]
62. ‘ब्लैक स्ट्रीम’ कहते हैं:
[A] कमचटका धारा को
[B] क्यूराइल धारा को
[C] ब्राजील धारा को
[D] क्यूरोशिवो धारा को
[read more] [D] क्यूरोशिवो धारा को [/read]
63. सारगैसो सागर प्रख्यात है:
[A] अत्यधिक निम्न तापमान हेतु
[B] अधिक गहराई हेतु
[C] समुद्री शैवाल से भरा स्थिर जल हेतु
[D] उष्ण महासागरी धाराओं हेतु
[read more] [C] समुद्री शैवाल से भरा स्थिर जल हेतु [/read]
64. ब्रिटिश द्वीप समूह में सम जलवायु रहती है:
[A] लेब्राडोर धारा के कारण
[B] क्यूरोशिवो के कारण
[C] गल्फस्ट्रीम के कारण
[D] उत्तरी अटलाण्टिक ड्रिफ्ट के कारण
[read more] [D] उत्तरी अटलाण्टिक ड्रिफ्ट के कारण [/read]
65. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित है।
1. ओयाशियो- दक्षिणी प्रशान्त
2. फाकलैण्ड धारा- दक्षिणी अटलाण्टिक
3. मोजाम्बिक धारा- हिन्द महासागर
4. लेब्राडोर धारा- उत्तरी प्रशान्त
कूट:
[A] 1 एवं 2
[B] 2 एवं 3
[C] 1 एवं 4
[D] 3 एवं 4
[read more] [B] 2 एवं 3 [/read]
66. निम्नलिखित में से कौन समुद्री धाराओं के प्रवाहित होने का वास्तविक कारण नहीं है?
[A] पानी की लवणता में परिवर्तन
[B] पानी के ताप में परिवर्तन
[C] पानी की गहराई में परिवर्तन
[D] पानी के घनत्व में परिवर्तन
[read more] [C] पानी की गहराई में परिवर्तन [/read]
67. निम्नलिखित धाराओं को सुमेलित कीजिए
A. गल्फस्ट्रीम 1. हिन्द महासागर
B. मोजाम्बिक 2. उत्तरी अन्ध महासागर
C. क्यूरोशिवो 3. दक्षिणी प्रशान्त महासागर
D. एलानिनो 4. उत्तरी प्रशान्त महासागर
[A] A-2, B-1, C-4, D-3
[B] A-1, B-2, C-3, D-4
[C] A-4, B-3, C-2, D-1
[D] A-1, B-4, C-2, D-3
[read more] [A] A-2, B-1, C-4, D-3 [/read]
68. महासागरीय धाराएं उत्पन्न की जाती हैं:
[A] पछुआ हवाओं द्वारा
[B] स्थायी पवनों द्वारा
[C] आवर्ती पवनों द्वारा
[D] मानसून पवनों द्वारा
[read more] [B] स्थायी पवनों द्वारा [/read]
69. निम्न में से कौन-सी धारा ‘उष्ण धारा’ (warm current) कहलाती है:
[A] बेंगुला धारा
[B] गल्फस्ट्रीम
[C] कनारी धारा
[D] पश्चिमी पवन प्रवाह (West wind drift)
[read more] [B] गल्फस्ट्रीम [/read]
70. निम्नलिखित में से कौन-सी जलधारा ‘यूरोप का गर्म कम्बल’ (Warm Blanket of Europe) के उपनाम से जानी जाती है।
[A] कनारी
[B] गल्फस्ट्रीम
[C] इरमिंजर
[D] बेंगुला
[read more] [B] गल्फस्ट्रीम [/read]
71. लेब्राडोर धारा की उत्पत्ति का मुख्य कारण है?
[A] दाब में वृद्धि
[B] तापमान में विषमता
[C] लवणता में भिन्नता
[D] चलने वाली हवाएं
[read more] [B] तापमान में विषमता [/read]
72. निम्न में से कौन गर्म धारा है?
[A] कनारी धारा
[B] ब्राजील धारा
[C] पिरूवियन धारा
[D] बेंगुला धारा
[read more] [B] ब्राजील धारा [/read]
73. निम्नलिखित में से कौन-सी ठण्डी धारा नहीं है?
[A] फाकलैण्ड
[B] कैलिफोर्निया
[C] पश्चिमी आस्ट्रेलियन
[D] अगुल्हास
[read more] [D] अगुल्हास [/read]
74. न्यूफाउण्डलैण्ड के आस-पास हमेशा कोहरा क्यों छाया रहता है?
[A] क्योंकि ठण्डी और गर्म जल की धाराएं वहां आकर मिलती हैं
[B] क्योंकि यहां पर हमेशा बर्फ पिघलती रहती है
[C] क्योंकि वहां पर ओस पड़ती है
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं
[read more] [A] क्योंकि ठण्डी और गर्म जल की धाराएं वहां आकर मिलती हैं [/read]
75. निम्न में से कौन ठण्डी समुद्री जलधारा है?
[A] गल्फस्ट्रीम
[B] ब्राजील
[C] क्यूरोशिवो
[D] बेंगुला
[read more] [D] बेंगुला [/read]
76. समुद्र की गर्म धाराएं
[A] ध्रुवों की ओर जाती हैं
[B] भूमध्य रेखा की ओर जाती हैं
[C] उष्णकटिबन्ध की ओर जाती हैं
[D] कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच चलती हैं
[read more] [A] ध्रुवों की ओर जाती हैं [/read]
77. निम्नलिखित में से कौन-सी तीन गर्म धाराएं हैं?
[A] गल्फस्ट्रीम, क्यूराइल, क्यूरोशिवो
[B] क्यूरोशिवो, क्यूराइल, कैलिफोर्निया
[C] क्यूरोशिवो, गल्फस्ट्रीम, कैलिफोर्निया
[D] गल्फस्ट्रीम, मोजाम्बिक, ब्राजील
[read more] [D] गल्फस्ट्रीम, मोजाम्बिक, ब्राजील [/read]
78. महासागरों में जलधाराओं के वहने का कारण है?
[A] वायुदाब और हवाएं
[B] पृथ्वी का परिभ्रमण और गुरुत्वाकर्षण
[C] भूमध्यरेखीय व ध्रुवीय प्रदेशों के असमान तापमान के कारण
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]
79. निम्न में से कौन-सी जलधारा अटलाण्टिक महासागर में नहीं प्रवाहित होती है?
[A] रेनेल धारा
[B] इरमिंजर धारा
[C] सुशिमा धारा
[D] बेंगुला धारा
[read more] [C] सुशिमा धारा [/read]
80. एलानिनो धारा प्रकट होती है
[A] ब्राजील तट पर
[B] पेरू तट पर
[C] अलास्का तट पर
[D] पश्चिमी आस्ट्रेलिया तट पर
[read more] [B] पेरू तट पर [/read]
81. उस समुद्र का नाम बताओ जिसमें उत्तरी भूमध्यरेखीय धारा ऋतु के अनुसार अपनी दिशा बदलती है
[A] उत्तरी प्रशान्त महासागर
[B] हिन्द महासागर
[C] अन्ध महासागर
[D] दक्षिणी प्रशान्त महासागर
[read more] [B] हिन्द महासागर [/read]
82. निम्नलिखित में कौन बेमेल हैं
[A] दैनिक ज्वार
[B] भूमध्यरेखीय ज्वार
[C] उप-भू ज्वार
[D] बैरोमीट्रिक ज्वार
[read more] [D] बैरोमीट्रिक ज्वार [/read]
83. निम्न में से कौन कारक युग्म पृथ्वी के महासागरीय तल पर दो प्रत्यक्ष ज्वारों के मध्य 52 मिनट के विलम्ब हेतु उत्तरदायी है:
1. पृथ्वी का घूर्णन
2. पृथ्वी का परिक्रमण
3. चन्द्रमा का घूर्णन
4. चन्द्रमा का परिक्रमण
[A] 1 एवं 2
[B] 3 एवं 4
[C] 2 एवं 3
[D] 1 एवं 4
[read more] [D] 1 एवं 4 [/read]
84. सूर्य की ज्वारीय शक्ति चन्द्रमा की शक्ति की तुलना में कितने भाग कम होती है:
[A] 1/2
[B] 3/4
[C] 4/9
[D] 7/10
[read more] [C] 4/9 [/read]
85. वृहत् ज्वार-भाटा नवचन्द्र व पूर्णचन्द्र के दिनों में आते हैं क्योंकि इन दिनों में:
[A] चन्द्र व पृथ्वी परस्पर समकोण पर होते हैं
[B] सूर्य, चन्द्र व पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं
[C] सूर्य और चन्द्र एक-दूसरे के विपरीत होते हैं
[D] चन्द्र व सूर्य पृथ्वी के अधिक निकट होते हैं
[read more] [B] सूर्य, चन्द्र व पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं [/read]
86. समुद्र में ज्वार-भाटा आने का कारण है:
[A] चन्द्रमा का आकर्षण
[B] पृथ्वी की गोलीय सतह
[C] पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण
[D] सूर्य व चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण
[read more] [D] सूर्य व चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण [/read]
87. ‘प्रगामी तरंग सिद्धान्त’ निम्न में से किसकी उत्पत्ति की व्याख्या करता है?
[A] महासागरीय तरंग
[B] चक्रवात
[C] ज्वार-भाटा
[D] उपसागरीय भूकम्प
[read more] [C] ज्वार-भाटा [/read]
88. एक ज्वार-भाटा के बाद दूसरी बार ज्वार-भाटा प्रायः कितने समय बाद आता है?
[A] 24 घण्टे
[B] 12.5 घण्टे
[C] 36 घण्टे
[D] 48 घण्टे
[read more] [B] 12.5 घण्टे [/read]
89. महासागरों में उठने वाले ज्वार-भाटों का कारण है।
[A] चन्द्रमा का प्रभाव
[B] सशक्त पवनें
[C] असमान तापमान
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [A] चन्द्रमा का प्रभाव [/read]
90. निम्नांकित में से ज्वारीय बन्दरगाह है:
[A] चेन्नई
[B] कोलकाता
[C] मुम्बई
[D] कोच्चि
[read more] [B] कोलकाता [/read]
91. अप्रत्यक्ष ज्वार का कारण है
[A] अपकेन्द्रीय बल
[B] केन्द्राभिमुख बल
[C] पृथ्वी की गोलीय सतह
[D] पृथ्वी का घूर्णन
[read more] [A] अपकेन्द्रीय बल [/read]
92. ज्वार भाटा की उत्पत्ति के सम्बन्ध में ‘सन्तुलन सिद्धान्त’ का प्रतिपादन किया है।
[A] न्यूटन ने
[B] एयरी ने
[C] विलियम लेवेल ने
[D] होम्स ने
[read more] [A] न्यूटन ने [/read]
93. निम्न में से कहां पर सर्वाधिक ऊंचाई वाले ज्वार आते हैं?
[A] बंगाल की खाड़ी में
[B] फण्डी की खाड़ी में
[C] मृत सागर में
[D] भूमध्य सागर में
[read more] [B] फण्डी की खाड़ी में [/read]
94. प्रवाल विकास में जो दशा अवरोधक है, वह है:
[A] अवसाद रहित सागर
[B] विशेष ऊंचा खारापन (40%) से अधिक
[C] छिछला उपोष्ण सागर अपतट
[D] ज्वालामुखी निर्मित प्लेटफार्म व द्वीप
[read more] [B] विशेष ऊंचा खारापन (40%) से अधिक [/read]
95. विश्व की अधिकांश प्रवाल रचनाएं पायी जाती हैं:
[A] उपध्रुवीय प्रदेशों में
[B] विषुवत् रेखा के निकट
[C] उपोष्ण अयनवृत्तीय प्रदेश में
[D] मध्य अक्षांशीय प्रदेश में
[read more] [C] उपोष्ण अयनवृत्तीय प्रदेश में [/read]
96. प्रवाल जिस तत्व प्रधान से बनते हैं, वह है।
[A] सिलिका प्रधान
[B] चूना प्रधान
[C] कार्बन प्रधान
[D] प्रोटीन युक्त
[read more] [B] चूना प्रधान [/read]
97. जहाँ वलयाकार प्रवाल मिलती है, वह स्थल है।
[A] लक्षद्वीप
[B] क्यूबा द्वीप
[C] नवमूर द्वीप
[D] फूनाफूटी द्वीप
[read more] [D] फूनाफूटी द्वीप [/read]
98. उष्ण व अर्द्धोष्ण प्रदेशों में प्रवाल रचना के विकास का अक्षांशीय विस्तार है:
[A] 25° उ. से 25° द.
[B] 20° उ. से 45° द.
[C] अयनवृत्तों से ध्रुवीय वृत्तों तक
[D] सभी असत्य हैं
[read more] [A] 25° उ. से 25° द. [/read]
99. जिस विद्वान ने प्रवाल विकास में हिमनद नियंत्रण सिद्धान्त की व्याख्या की, उसका नाम है।
[A] डार्विन
[B] जॉन मर्रे
[C] डेली
[D] गार्नियर
[read more] [C] डेली [/read]
100. वर्तमान में डेविस व अन्य विद्वानों से जिस सिद्धान्त को महत्वपूर्ण माना है, वह है।
[A] जॉन मर्रे का स्थिर स्थल सिद्धान्त
[B] अगासिस व गार्नियर की सैद्धान्तिक व्याख्या
[C] डार्विन एवं डाना का अवतलन सिद्धान्त
[D] सभी सत्य हैं
[read more] [C] डार्विन एवं डाना का अवतलन सिद्धान्त [/read]
101. प्रवाल जीव सुरक्षित रहता है
[A] मरे हुए जीवों पर
[B] चूने की सख्त पॉलिप या खोल में
[C] ज्वालामुखी द्वीपों के निकट
[D] गहरे महासागरों में
[read more] [B] चूने की सख्त पॉलिप या खोल में [/read]
102. विश्व की सबसे बड़ी मूंगे की चट्टान ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ निम्न में से किसके तटवर्ती भाग में स्थित है:
[A] उत्तरी अमेरिका
[B] जापान
[C] यूरोप
[D] आस्ट्रेलिया
[read more] [D] आस्ट्रेलिया [/read]
103. प्रवाल के निक्षेपण के लिए महत्व की दृष्टि से उपयुक्त दशा होती है?
[A] गहरा सागर, अवसाद युक्त जल, कम तापक्रम
[B] उबला सागर, अवसादयुक्त जल, सामान्य तापक्रम
[C] उथला सागर, अवसादयुक्त जल, अधिक तापक्रम
[D] गहरा सागर, अवसादयुक्त जल, क्रम तापमान
[read more] [B] उबला सागर, अवसादयुक्त जल, सामान्य तापक्रम [/read]
104. प्रवाल भित्तियों की उत्पत्ति से सम्बन्धित अवतलन सिद्धान्त के प्रतिपादक कौन हैं?
[A] डार्विन
[B] हैरिस
[C] न्यूटन
[D] जॉन मर्रे
[read more] [A] डार्विन [/read]
105. आस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ निम्न में से किस प्रवाल भित्ति का उदाहरण है?
[A] वलयाकार प्रवाल-भित्ति
[B] अवरोधक प्रवाल भित्ति
[C] तटीय प्रवाल भित्ति
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [B] अवरोधक प्रवाल भित्ति [/read]
106. प्रवाल क्या है?
[A] एक वन काष्ठ
[B] एक समुद्री जीव
[C] एक जड़ी-बूटी
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [B] एक समुद्री जीव [/read]
107. निम्नांकित में से कौन-सा सिद्धान्त प्रवाल भित्ति तथा ऍटाल की उत्पत्ति की व्याख्या करता है?
[A] महाद्वीपीय फिलसन सिद्धान्त
[B] महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त
[C] प्रत्यास्थ पुनश्चलन सिद्धान्त
[D] हिमानी नियंत्रण सिद्धान्त
[read more] [D] हिमानी नियंत्रण सिद्धान्त [/read]
108. निम्नांकित में से कौन-सा सिद्धान्त प्रवाल भित्तियों की उत्पत्ति से सम्बन्धित नहीं है?
[A] निमज्जन सिद्धान्त
[B] हिमनद नियंत्रण सिद्धान्त
[C] स्थिर स्थल या विलयन सिद्धान्त
[D] महाद्वीपीय फिसलन सिद्धान्त
[read more] [A] निमज्जन सिद्धान्त [/read]
109. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सुमेलित है?
[A] निमज्जन सिद्धान्त- चार्ल्स डार्विन
[B] हिमनद नियंत्रण सिद्धान्त- मर्रे
[C] स्थिर स्थल सिद्धान्त- डैली
[D] नहर सिद्धान्त- एयरी
[read more] [A] निमज्जन सिद्धान्त- चार्ल्स डार्विन [/read]
110. प्रवाल भित्ति की उत्पत्ति सम्बन्धी सिद्धान्त आधारित है
[A] स्थल तल में परिवर्तन से
[B] उन्मज्जन से
[C] निमज्जन से
[D] उपर्युक्त सभी से
[read more] [D] उपर्युक्त सभी से [/read]
111. प्रवाल भित्ति के सम्बन्ध में कौन-सा कथन असत्य है?
[A] यह प्रवालों से निर्मित होती है।
[B] इसकी स्थिति प्रायद्वीप के चारों ओर या जलगमग्न पठार के ऊपर अण्डाकार रूप में पायी जाती है।
[C] इसका कोई न कोई भाग खुला अवश्य रहता है।
[D] इसके बीच में लैगून होती है।
[read more] [D] इसके बीच में लैगून होती है। [/read]
112. सिलिका प्रधान सिन्धु पंक के अन्तर्गत आते हैं:
[A] डायटम व रेडियोलेरियन
[B] टेरोपॉड व ग्लोबिजेरिना
[C] दोनों सत्य हैं
[D] दोनों गलत हैं
[read more] [A] डायटम व रेडियोलेरियन [/read]
113. किस सिन्धु पंक के जमाव हिन्द महासागर में सर्वाधिक हैं:
[A] डायटम
[B] ग्लोबिजेरिना
[C] लाल पंक
[D] कॉस्मिक धूल
[read more] [B] ग्लोबिजेरिना [/read]
114. लाल मृत्तिका (चीका) का निर्माण होता है:
[A] सिन्धु पंक के विस्तार से
[B] अगाध सागरीय लौह ऑक्साइड एवं ऐलुमिनियम सिलिकेट से जो कि ज्वालामुखी पदार्थों के विघटन से प्राप्त होती है
[C] महासागरों के धात्विक पदार्थों से
[D] सभी असत्य हैं
[read more] [B] अगाध सागरीय लौह ऑक्साइड एवं ऐलुमिनियम सिलिकेट से जो कि ज्वालामुखी पदार्थों के विघटन से प्राप्त होती है [/read]
115. प्रशान्त महासागरीय तली में सर्वाधिक विशिष्ट जमाव पाए जाते हैं।
[A] डायटम सिन्धु पंक
[B] टेरोपॉड सिन्धु पंक
[C] स्थलजात जमाव
[D] लाल चीका
[read more] [D] लाल चीका [/read]
116. सिन्धु पंक (ooza) कहलाती है।
[A] अजैविक जमाव
[B] ज्वालामुखी पदार्थ के विघटन से प्राप्त पदार्थ
[C] लघु रूप जीवों के मरने से प्राप्त पदार्थ
[D] कॉस्मिक व अणु पदार्थ
[read more] [C] लघु रूप जीवों के मरने से प्राप्त पदार्थ [/read]
117. चूना-प्रधान सिन्धु पंक के अन्तर्गत आते हैं:
[A] डायटम व रेडियोलेरियन
[B] टैरोपॉड व ग्लोबिजेरिना
[C] डायटम
[D] सभी सत्य हैं
[read more] [B] टैरोपॉड व ग्लोबिजेरिना [/read]
118. प्रशान्त महासागर में जो सिन्धु पंक सर्वाधिक मिलता है, वह है:
[A] डायटम
[B] टेरोपॉड
[C] ग्लोबिजेरिना
[D] लाल पंक
[read more] [A] डायटम [/read]
119. महासागरीय तली के किस भाग में सबसे अधिक धातुओं के संग्रथित (Nodular) जमाव पाए जाते हैं
[A] महासागरीय मग्न ढाल पर
[B] खाइयों या गर्त में
[C] अगाध सागरीय मैदान पर
[D] सभी सत्य हैं
[read more] [C] अगाध सागरीय मैदान पर [/read]
120. स्थलजात निक्षेप का विस्तार सर्वाधिक किस सागर क्षेत्र में पाया जाता है:
[A] महासागर के गहरे भागों में
[B] महाद्वीपीय मग्न तट या चबूतरे पर
[C] तटीय भाग में
[D] अनियमित रूप से ज्वार-भाटे के साथ
[read more] [B] महाद्वीपीय मग्न तट या चबूतरे पर [/read]
121. कथन (A): गम्भीर सागरीय जमाव सागर बेसिन पर ही अधिक पाए जाते हैं।
कारण (R): गम्भीर सागरीय जमावों में सिन्धु पंक का विशेष महत्व है।
[A] A तथा R दोनों सही हैं एवं R, A की सही व्याख्या करता है
[B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है
[C] A सही है जबकि R गलत है
[D] A गलत है जबकि R सही है
[read more] [B] A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है [/read]
122. चूना-प्रधान ऊज है:
[A] ग्लोबिजेरिना
[B] रेडियोलेरियन
[C] डायटम
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [A] ग्लोबिजेरिना [/read]
123. निम्नांकित महासागरीय निक्षेपों का उनके विस्तार क्षेत्र के प्रतिशत के आधार पर सही अवरोही क्रम है:
[A] डायटम, लाल मृत्तिका, रेडियोलेरिया और ग्लोबिजेरिना
[B] लाल मृत्तिका, रेडियोलेरिया, डायटम और ग्लोबिजेरिना
[C] लाल मृत्तिका, ग्लोबिजेरिना, डायटम और रेडियोलेरिया
[D] ग्लोबिजेरिना, लाल मृत्तिका, डायटम और रेडियोलेरिया
[read more] [C] लाल मृत्तिका, ग्लोबिजेरिना, डायटम और रेडियोलेरिया [/read]
124. पैलेजिक पदार्थों का निक्षेपण महासागरों के किस भाग में होता है?
[A] छिछले सागरीय
[B] तटवर्ती
[C] अगाध सागरीय
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [C] अगाध सागरीय [/read]
125. महासागरों में सबसे अधिक गहराई पर पाया जाने वाला निक्षेप है:
[A] लाल पंक
[B] लाल मृत्तिका
[C] डायटम ऊज
[D] तटवर्ती अकार्बनिक निक्षेप
[read more] [B] लाल मृत्तिका [/read]
126. निम्नांकित में से जो युग्म सुमेलित है, वह है:
[A] अकार्बनिक निक्षेप- गहन सागरीय मैदान
[B] टेरोपोड ऊज- महाद्वीपीय ढाल
[C] लाल मृत्तिका- प्रशान्त महासागर
[D] चूनामयी निक्षेप- गर्त
[read more] [C] लाल मृत्तिका- प्रशान्त महासागर [/read]
127. चूनामयी निक्षेप अधिकांशतः पाये जाते हैं:
[A] समुद्री गर्तों में
[B] छिछले सागरों में
[C] गहन सागरीय मैदानों में
[D] तटवर्ती क्षेत्रों में
[read more] [B] छिछले सागरों में [/read]
128. गहन सागरीय भागों में अधिकांश अवसाद जमा किए जाते हैं:
[A] हिमनदों द्वारा
[B] समुद्री धाराओं द्वारा
[C] नदियों द्वारा
[D] सूक्ष्म जीवों द्वारा
[read more] [D] सूक्ष्म जीवों द्वारा [/read]
Read More:
नोट : मैं आशा करता हूँ कि भूगोल विषय से सम्बंधित सभी Question Answer Test आपके सभी प्रकार के परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामना करता हूँ।
Thank You @ By Dr. Amar Kumar
Leave a Reply