6. प्रादेशिक भूगोल Free Test

1. एक नियोजन प्रदेश की विशेषताएं हो सकती हैं:
[A] प्राकृतिक संसजन (Cohesion)
[B] समस्याओं की एकरूपता
[C] सीमाओं का लचीलापन
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]
2. सामान्यतः नियोजन प्रदेशों की पदानुक्रम व्यवस्था होती है:
[A] एक स्तरीय
[B] द्विस्तरीय
[C] त्रिस्तरीय
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [C] त्रिस्तरीय [/read]
3. जिस प्रदेश की पहचान प्रादेशीकरण की विधियों द्वारा निर्धारित सीमाओं से होती है, कहलाता है:
[A] निर्दिष्ट प्रदेश
[B] संस्थागत प्रदेश
[C] सहज प्रदेश
[D] इनमें से कोई नहीं
[read more] [A] निर्दिष्ट प्रदेश [/read]
4. निम्नांकित में से कौन-सी एक विधि नियोजन प्रदेशों के सीमांकन की मात्रात्मक विधि नहीं है?
[A] थिसेन बहुभुजी विधि
[B] दूरी न्यूनतमकरण प्रक्रिया
[C] ग्राफ सिद्धान्त विधि
[D] स्थानीकरण त्रिभुज विधि
[read more] [D] स्थानीकरण त्रिभुज विधि [/read]
5. प्रादेशिक असमानताओं को कम करने हेतु एवं टिकाऊ कृषि हेतु भारत में कृषि का नियोजन किया गया है।
[A] कृषि जलवायु प्रदेशों के रूप में
[B] कृषि-पारिस्थितिकी प्रदेशों के रूप में
[C] उर्वरक भूमि प्रदेशों के रूप में
[D] वानस्पतिक प्रदेशों के रूप में
[read more] [B] कृषि-पारिस्थितिकी प्रदेशों के रूप में [/read]
6. कृषि नियोजन हेतु भारत को कितने कृषि पारिस्थितिकी प्रदेशों मैं विभाजित किया गया है?
[A] 15
[B] 10
[C] 20
[D] 30
[read more] [C] 20 [/read]
7. आर्थिक विकास के मुख्य प्राचल (Parameters) हैं
[A] प्राकृतिक पर्यावरण
[B] प्राविधिक
[C] संस्था/ संस्थान
[D] इनमें से सभी
[read more] [D] इनमें से सभी [/read]
8. स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग द्वारा ग्रामीण विकास के लिए विकास खण्ड स्तर पर नियोजन प्रारम्भ हुआ:
[A] 1978-83 के दौरान
[B] 1980-85 के दौरान
[C] 1973-78 के दौरान
[D] 1985-90 के दौरान
[read more] [A] 1978-83 के दौरान [/read]
9. भारत को कितने वृहत् नियोजन प्रदेशों में बांटा गया है?
[A] 15
[B] 10
[C] 13
[D] 20
[read more] [C] 13 [/read]
10. भारत में कितने मध्यम स्तरीय नियोजन प्रदेश हैं?
[A] 20
[B] 15
[C] 35
[D] 45
[read more] [C] 35 [/read]
11. निम्नांकित में से कौन-सा एक राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश का मुद्रिका नगर (Ring Town) नहीं है?
[A] गाजियाबाद
[B] सोनीपत
[C] गुड़गाँव
[D] भरतपुर
[read more] [D] भरतपुर [/read]
12. निम्नांकित में से कौन-सा एक विशिष्ट क्षेत्रीय नियोजन प्रदेश नहीं है?
[A] जनजातीय नियोजन प्रदेश
[B] पर्वतीय नियोजन प्रदेश
[C] नदी बेसिन नियोजन प्रदेश
[D] महानगरीय नियोजन प्रदेश
[read more] [D] महानगरीय नियोजन प्रदेश [/read]
13. निम्नांकित में से कौन-सा एक अधिवासीय नियोजन प्रदेश नहीं है?
[A] ग्रामीण नियोजन प्रदेश
[B] नगर नियोजन प्रदेश
[C] महानगरीय नियोजन प्रदेश
[D] सूखा ग्रस्त नियोजन प्रदेश
[read more] [D] सूखा ग्रस्त नियोजन प्रदेश [/read]
14. राष्ट्रीय नियोजन के अनिवार्य घटक के रूप में मान्यता प्रदान की गई है:
[A] ग्राम स्तरीय नियोजन को
[B] प्रखण्ड स्तरीय नियोजन को
[C] जलसम्भर स्तरीय नियोजन को
[D] सूखा ग्रस्त नियोजन प्रदेश
[read more] [D] सूखा ग्रस्त नियोजन प्रदेश [/read]
15. पृथ्वी सतह का वह व्यापक प्रदेश जिसमें भौतिक, जैविक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण के सभी तत्व कार्यात्मक रूप से सम्बन्धित होते हैं, क्या कहलाता है?
[A] कम्पेज
[B] एस्टेशिया
[C] रैंच
[D] टोफिलिया
[read more] [A] कम्पेज [/read]
16. प्रादेशिक नियोजन की संकल्पना निर्देशित होती है
[A] क्षैतिजीय स्थानिक एकता के सिद्धान्त द्वारा
[B] सामुदायिक विकास के सिद्धान्त द्वारा
[C] स्थानिक परिघटनाओं में ऊर्ध्वाधर एकता के सिद्धान्त द्वारा
[D] उपर्युक्त सभी सिद्धान्तों द्वारा
[read more] [D] उपर्युक्त सभी सिद्धान्तों द्वारा [/read]
17. प्रादेशिक नियोजन के लक्ष्य हैं:
[A] संसाधन संरक्षण
[B] सतत विकास
[C] उपयुक्त प्रादेशिक गतिशीलता तन्त्र की स्थापना
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]
18. भारत में प्रादेशिक नियोजन प्रक्रिया से जीत नहीं है वह है:
[A] के. वी. सुन्दरम
[B] मुनीस राजा
[C] वी. एल. एस. प्रकाशराव
[D] एल. एस. भट्ट
[read more] [B] मुनीस राजा [/read]
19. निम्नांकित में से कौन-सा कथन सत्य है?
[A] ‘प्रदेश’ की संकल्पना भूगोल से जनित है।
[B] प्रादेशिक नियोजन एवं भूगोल दोनों का कार्य क्षेत्र स्थानिक संगठन से सम्बन्धित है।
[C] प्रादेशिक नियोजन अपने दार्शनिक आधार के लिए भूगोल पर निर्भर होता है।
[D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
[read more] [D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। [/read]
20. विश्व का प्रथम नियोजन मॉडल “अन्तर्प्राखण्डिक आर्थिक सन्तुलन मॉडल” किस देश में लागू किया गया?
[A] संयुक्त राज्य अमेरिका
[B] रूस
[C] फ्रान्स
[D] ग्रेट ब्रिटेन
[read more] [B] रूस [/read]
21. “विकास में अन्तर मिलना प्राकृतिक संसाधनों में अन्तर का ही परिणाम नहीं है, अपितु मानवीय या अभौतिक कारक भी इस अन्तर के लिए अधिक उत्तरदायी है।” उपर्युक्त कथन कहा है:
[A] रोस्टोव ने
[B] हार्टशोन ने
[C] मार्क्स ने
[D] हटिंगटन ने
[read more] [B] हार्टशोन ने [/read]
22. विकास की संकल्पना है
[A] स्थैतिक
[B] गत्यात्मक
[C] शाश्वत
[D] परिपूरक
[read more] [B] गत्यात्मक [/read]
23. “Essays on Geography and Economic Develop- ment” पुस्तक के लेखक हैं।
[A] नार्टन गिन्सबर्ग
[B] हार्टशोन
[C] एडवर्ड डलमान
[D] फ्रायर
[read more] [A] नार्टन गिन्सबर्ग [/read]
24. ग्रामीण विकास एवं नियोजन पर सर्वाधिक ध्यान किस पंचवर्षीय योजना में दिया गया?
[A] चौथी पंचवर्षीय योजना
[B] पांचवीं पंचवर्षीय योजना
[C] छठी पंचवर्षीय योजना
[D] सातवीं पंचवर्षीय योजना
[read more] [C] छठी पंचवर्षीय योजना [/read]
25. भारत में योजना आयोग द्वारा दंतावाला कार्य समिति का गठन किया गया था
[A] प्रखण्ड स्तर पर नियोजन हेतु
[B] जिला स्तरीय नियोजन हेतु
[C] प्रादेशिक नियोजन हेतु
[D] राज्य स्तरीय नियोजन हेतु
[read more] [A] प्रखण्ड स्तर पर नियोजन हेतु [/read]
26. निम्नांकित में से जो प्रदेश “सहज प्रदेश” (Naively Region) का उदाहरण है, वह है:
[A] मानसूनी जलवायु प्रदेश
[B] मारवाड़ प्रदेश
[C] नगर प्रभाव प्रदेश
[D] राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश
[read more] [B] मारवाड़ प्रदेश [/read]
27. निम्नांकित में से कौन-सा एक कार्यात्मक प्रदेश है?
[A] राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश
[B] दामोदर घाटी प्रदेश
[C] बन्दरगाह पृष्ठभूमि प्रदेश
[D] अवध प्रदेश
[read more] [C] बन्दरगाह पृष्ठभूमि प्रदेश [/read]
28. भारत में दामोदर घाटी परियोजना का क्रियान्वयन किया गया है:
[A] राइन घाटी परियोजना के आधार पर
[B] मिसिसीपी घाटी परियोजना के आधार पर
[C] टेनेसी घाटी परियोजना के आधार पर
[D] नील घाटी परियोजना के आधार पर
[read more] [C] टेनेसी घाटी परियोजना के आधार पर [/read]
29. दामोदर घाटी परियोजना के क्रियान्वयन का मुख्य उद्देश्य है:
[A] जल विद्युत उत्पन्न करना
[B] सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराना
[C] बाढ़ नियंत्रण
[D] कृषि उत्पादन को बढ़ाना
[read more] [C] बाढ़ नियंत्रण [/read]
30. निम्नांकित में से कौन-सा कथन सत्य है?
[A] प्रादेशिक विकास द्वारा प्रदेश में मानव कल्याण के साथ-साथ लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होता है।
[B] प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण सूचक है।
[C] विकास प्रक्रिया के द्वारा समाज के कुछ वर्गों को अन्य की अपेक्षा अधिक लाभ पहुंचता है।
[D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
[read more] [D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। [/read]
31. निम्नांकित में से किस प्रदेश की धारिता क्षमता (Carrying capacity) सबसे कम होगी?
[A] आखेटक-संग्रहक
[B] गहन व्यापारिक कृषि
[C] आत्मनिर्वाहक कृषि
[D] नगरीय औद्योगिक
[read more] [A] आखेटक-संग्रहक [/read]
32. वर्तमान स्थानों (Places) की विशेषताएं परिणाम हैं:
[A] वर्तमान बसाव का
[B] भूतकालीन दशाओं में हुए निरन्तर परिवर्तन का
[C] तकनीकी का
[D] शिक्षा के स्तर का
[read more] [B] भूतकालीन दशाओं में हुए निरन्तर परिवर्तन का [/read]
33. प्रादेशिक संकल्पना का उपयोग किया जाता है:
[A] सीमाओं की पहचान में
[B] सापेक्षिक अवस्थिति की मात्रा को रेखांकित करने में
[C] पृथ्वी सतह पर विद्यमान अत्यधिक विविधता को क्रमबद्ध करने में
[D] निरपेक्ष अवस्थिति के विकास में
[read more] [C] पृथ्वी सतह पर विद्यमान अत्यधिक विविधता को क्रमबद्ध करने में [/read]
34. “नियोजन” से अभिप्राय है:
[A] सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का आकलन और इनके समाधान हेतु योजना का क्रियान्वयन।
[B] उत्पादन और उपभोग के वीच विद्यमान असन्तुलन को दूर करने का प्रयास।
[C] संसाधन दोहन हेतु निर्मित क्रियाओं का अनुक्रम।
[D] संसाधनों की मात्रात्मक वृद्धि का बौद्धिक प्रक्रम।
[read more] [A] सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का आकलन और इनके समाधान हेतु योजना का क्रियान्वयन। [/read]
35. प्रदेश की गुणात्मक विशेषताओं में जो सम्मिलित है, वह है:
[A] विशेष अवस्थिति वाला धरातलीय खण्ड
[B] पर्याप्त क्षेत्रीय विस्तार वाला भूखण्ड
[C] समरूपी विशिष्टता का सापेक्षिक गुण
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]
36. निम्नांकित में से कौन-सा एक आर्थिक नियोजन प्रदेश नहीं है?
[A] कृषि नियोजन प्रदेश
[B] खनिज नियोजन प्रदेश
[C] नगरीय नियोजन प्रदेश
[D] उद्योग नियोजन प्रदेश
[read more] [C] नगरीय नियोजन प्रदेश [/read]
37. राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश में निम्नांकित में से किस राज्य का कोई भी क्षेत्र सम्मिलित नहीं है?
[A] पंजाब
[B] राजस्थान
[C] हरियाणा
[D] हिमाचल प्रदेश
[read more] [D] हिमाचल प्रदेश [/read]
38. राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश के प्रादेशिक नियोजन का जो मुख्य उद्देश्य नहीं है, वह है:
[A] जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना
[B] गरीय क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना
[C] परिवहन, जलापूर्ति, विद्युतआपूर्ति, आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना
[D] ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नगरीय क्षेत्रों में बसाना
[read more] [D] ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नगरीय क्षेत्रों में बसाना [/read]
39. भारत में नियोजन की नीति तय की जाती है:
[A] योजना आयोग द्वारा
[B] मानव संसाधन विकास परिषद द्वारा
[C] राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
[D] केन्द्रीय सरकार द्वारा
[read more] [C] राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा [/read]
40. राज्यों की कुल जनसंख्या में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत किस राज्य में है?
[A] जम्मू और कश्मीर में
[B] उड़ीसा में
[C] राजस्थान में
[D] अरुणाचल प्रदेश में
[read more] [B] उड़ीसा में [/read]
41. भारत में सबसे ऊंचा मानव विकास सूचकांक किस राज्य का है?
[A] केरल
[B] महाराष्ट्र
[C] उत्तर प्रदेश
[D] गोवा
[read more] [A] केरल [/read]
42. भारत में प्रादेशिक विषमताओं के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है?
[A] आन्तरिक भागों की तुलना में तटीय क्षेत्र अधिक विकसित है।
[B] पंजाब और केरल के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विषमता कम है।
[C] जनजातीय क्षेत्र अभी भी कम विकसित है।
[D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
[read more] [D] उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं। [/read]
43. भारत में सूक्ष्म स्तर पर विकास की सम्भावनाएं बढ़ी हैं:
[A] उदारीकरण से
[B] निजीकरण से
[C] वैश्वीकरण से
[D] पंचायती राज के उदय से
[read more] [D] पंचायती राज के उदय से [/read]
44. भारत में पहाड़ी क्षेत्र विकास कार्यक्रम में जो क्षेत्र सम्मिलित है, वह है:
[A] उत्तरांचल
[B] पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग जिला
[C] तमिलनाडु का नीलगिरि जिला
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]
45. जनजातीय विकास कार्यक्रम के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है?
[A] इसका क्रियान्वयन कुल जनसंख्या में 50 प्रतिशत या इससे अधिक जनजाति लोगों की संख्या वाले क्षेत्रों में किया गया है।
[B] इसका उद्देश्य जनजातीय और अन्य लोगों के विकास के स्तरों के अन्तर को कम करना।
[C] जनजातीय समुदायों की जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना।
[D] उपर्युक्त सभी कयन सत्य हैं।
[read more] [D] उपर्युक्त सभी कयन सत्य हैं। [/read]
46. भारत में हरित क्रान्ति का सूत्रपात हुआ:
[A] द्वितीय पंचवर्षीय योजना में
[B] तीसरी पंचवर्षीय योजना में
[C] 1966-69 की वार्षिक योजनाओं में
[D] चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में
[read more] [C] 1966-69 की वार्षिक योजनाओं में [/read]
47. सूखा प्रवण क्षेत्र कार्यक्रम सम्बन्धित है:
[A] सिंचाई परियोजनाओं में
[B] भूमि विकास कार्यक्रम से
[C] वनारोपण से
[D] इनमें से सभी से
[read more] [D] इनमें से सभी से [/read]
48. गहन कृषि विकास कार्यक्रम किस पंचवर्षीय योजना के दौरान प्रारम्भ किया गया?
[A] तीसरी
[B] चतुर्थ
[C] छठी
[D] पाँचवी
[read more] [A] तीसरी [/read]
49. भारत में नियोजित विकास की सफलताएं देखी जा सकती हैं:
[A] खाद्यान्नों में आत्मनिर्भरता के रूप में
[B] मुद्रास्फीति की दर पर नियंत्रण के रूप में
[C] गरीबी के अनुपात में कमी के रूप में
[D] उपर्युक्त सभी के रूप में
[read more] [D] उपर्युक्त सभी के रूप में [/read]
50. टिकाऊ विकास की अवधारणा में सम्मिलित है:
[A] पर्यावरणीय संसाधनों का उनकी पुनर्भरण की क्षमता के अनुसार उपयोग
[B] उत्पादक संरचनाओं और सम्बन्धों के साथ अर्थव्यवस्था और समाज में प्रगति
[C] आय और अवसरों का न्यायपूर्ण वितरण
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]
51. “विकास” का तात्पर्य है:
[A] एक देश या क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों की मात्रा
[B] एक देश या क्षेत्र में संसाधनों के इष्टतम उपयोग का स्तर
[C] एक देश या क्षेत्र में सकल घरेलू उत्पाद और प्रति व्यक्ति आय का अधिक होना
[D] एक देश या क्षेत्र में आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संरचना में परिवर्तन
[read more] [B] एक देश या क्षेत्र में संसाधनों के इष्टतम उपयोग का स्तर [/read]
52. किस रोग ने कुछ विकासशील देशों की आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिरता के लिए गम्भीर चुनौती प्रस्तुत कर दी है?
[A] एड्स
[B] मलेरिया
[C] गम्भीर कुपोषण
[D] टाइफाइड
[read more] [A] एड्स [/read]
53. विकास के आर्थिक और सामाजिक सूचकों के बीच सम्बन्ध है:
[B] अप्रत्यक्ष और समानुपाती
[C] प्रत्यक्ष और प्रौद्योगिकीय
[D] अप्रत्यक्ष और प्रौद्योगिकीय
[read more] [A] प्रत्यक्ष और समानुपाती [/read]
54. पिछले तीन दशकों में विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था की औसत वार्षिक वृद्धि दर रही है:
[A] 2.1 प्रतिशत
[B] 3.5 प्रतिशत
[C] 5.3 प्रतिशत
[D] 7.2 प्रतिशत
[read more] [C] 5.3 प्रतिशत [/read]
55. जीवन के भौतिक गुणवत्ता सूचकांक (PQLI) में जो कारक सम्मिलित नहीं है, वह है:
[A] आवासों की गुणवत्ता
[B] शिशु मृत्यु दर
[C] जीवन-प्रत्याशा आयु
[D] साक्षरता
[read more] [A] आवासों की गुणवत्ता [/read]
56. श्रम बल के रूप में महिलाओं की सहभागिता परिणाम है:
[A] कृषिगत दशाओं का
[B] सांस्कृतिक दशाओं का
[C] आर्थिक दशाओं का
[D] नगरीय दशाओं का
[read more] [B] सांस्कृतिक दशाओं का [/read]
57. विश्व में आज भी लगभग कितने लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी प्राथमिक सुविधाओं से वंचित हैं?
[A] 1 अरब
[B] 1.3 अरब
[C] 2 अरब
[D] 10 करोड़
[read more] [C] 2 अरब [/read]
58. एक देश के विकास के स्तर के मापन में निम्न में किस कारक का उपयोग नहीं किया जाता है?
[A] क्षेत्रीय आकार
[B] ऊर्जा की खपत
[C] पोषणता का स्तर
[D] प्रति व्यक्ति आय
[read more] [A] क्षेत्रीय आकार [/read]
59. विकासशील देशों में कुल जनसंख्या की कितनी प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रही है?
[A] एक-चौथाई
[B] एक-तिहाई
[C] दो-तिहाई
[D] आधी
[read more] [B] एक-तिहाई [/read]
60. सकल घरेलू उत्पाद और ऊर्जा खपत के मध्य सम्बन्ध के अनुसार:
[A] सकल घरेलू उत्पाद के बढ़ने पर ऊर्जा की खपत घटती है
[B] ऊर्जा खपत के घटते रहने से सकल घरेलू उत्पाद बढ़ता
[C] सकल घरेलू उत्पाद के बढ़ने पर ऊर्जा की खपत बढ़ती है
[D] सकल घरेलू उत्पाद और ऊर्जा खपत के मध्य कोई सम्बन्ध नहीं है
[read more] [C] सकल घरेलू उत्पाद के बढ़ने पर ऊर्जा की खपत बढ़ती है [/read]
61. एक देश कम विकसित से अधिक विकसित स्तर की ओर अग्रसर होता है:
[A] प्रौद्योगिकी अन्तराल द्वारा
[B] सांस्कृतिक समागम द्वारा
[C] व्यावसायिक संरचना द्वारा
[D] प्रौद्योगिकी हस्तानान्तरण द्वारा
[read more] [D] प्रौद्योगिकी हस्तानान्तरण द्वारा [/read]
62. इजराइल तथा दक्षिण-पश्चिमी एशिया के अन्य देशों के बीद आर्थिक विकास में विषमता का कारण है:
[A] इजराइल की खनिज सम्पदा
[B] अन्य देशों की मरुस्थली दशाएं
[C] इजराइल में उच्च प्रौद्योगिकी का उपयोग
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [C] इजराइल में उच्च प्रौद्योगिकी का उपयोग [/read]
63. कार्यात्मक प्रदेश (Functional Region) है:
[A] प्राकृतिक अथवा सांस्कृतिक लक्षण की समरूपता वाल क्षेत्र
[B] एक स्थानिक व्यवस्था जो गतिशील अन्तर्क्रिया और संबंधों द्वारा परिभाषित होती है
[C] एक सापेक्षिक रूप से अमूर्त प्रदेश
[D] एक प्रदेश जो वस्तुनिष्ठ तथ्यों की अपेक्षा मनोभाव और कल्पना पर आधारित होता है
[read more] [B] एक स्थानिक व्यवस्था जो गतिशील अन्तर्क्रिया और संबंधों द्वारा परिभाषित होती है [/read]
64. निम्नांकित में से जो विकास का संकेतक है, वह है:
[A] प्रति व्यक्ति आय
[B] प्रति व्यक्ति बचत
[C] कार्यशील जनसंख्या
[D] इनमें से सभी
[read more] [D] इनमें से सभी [/read]
65. विकास के स्तर का निर्धारण करने हेतु प्रयुक्त विधि है:
[A] जेडस्कोर विधि
[B] वर्गीकरण विधि (Taxonomic method)
[C] श्रेणी गुणांक विधि
[D] उपर्युक्त सभी
[read more] [D] उपर्युक्त सभी [/read]
66. ‘प्रदेश’ के बारे में कौन-सा कथन असत्य है?
[A] प्रदेशों में पदानुक्रम नहीं होता है।
[B] सभी प्रदेश त्रिआयामी होते हैं।
[C] प्रदेश में भौगोलिक तत्वों की समरूपता होती है।
[D] प्रदेश परिवर्तनशील होते हैं।
[read more] [A] प्रदेशों में पदानुक्रम नहीं होता है। [/read]
67. “प्रदेश एक जैविक इकाई है” यह कहना है।
[A] हार्टशोर्न का
[B] स्पैन्सर का
[C] हर्बर्टसन का
[D] डार्विन का
[read more] [B] स्पैन्सर का [/read]
68. विश्व को सर्वप्रथम “प्राकृतिक प्रदेशों” में विभाजित किया
[A] हर्बर्टसन ने
[B] डीटलसी ने
[C] जीन बन्स ने
[D] हटिंगठन ने
[read more] [A] हर्बर्टसन ने [/read]
69. थीसियन बहुभुज विधि द्वारा प्रदेशों का सीमांकन किया
[A] फॉसेट ने
[B] बोगुए ने
[C] एम. सी. ब्रून्स ने
[D] वेन महोदय ने
[read more] [B] बोगुए ने [/read]
70. विकास ध्रुव संकल्पना का प्रतिपादन किया:
[A] एफ. पैरोक्स ने
[B] गुन्नार मिर्डल ने
[C] रोस्टोव ने
[D] वॉन थ्यूनेन ने
[read more] [A] एफ. पैरोक्स ने [/read]
71. वृद्धि ध्रुव के सन्दर्भ में संचयी परिणामी सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?
[A] कोलोवस्की ने
[B] प्रेड ने
[C] गुन्नार मिर्डल ने
[D] इयान स्मिथ ने
[read more] [C] गुन्नार मिर्डल ने [/read]
72. संसाधन चक्र की संकल्पना का प्रतिपादन किसने किया है?
[A] आई. वी. कोमार ने
[B] जिम्मरमेन ने
[C] हार्शमेन ने
[D] अमर्त्यसेन ने
[read more] [A] आई. वी. कोमार ने [/read]
73. आर्थिक प्रदेशों के सीमांकन में “उत्पादन चक्र” को आधार माना है:
[A] कोलोसोवस्की ने
[B] प्रकाशाराव ने
[C] एल. एस. भट्ट ने
[D] सदास्युक ने
[read more] [A] कोलोसोवस्की ने [/read]
74. फ्रांस में लघु प्रदेशों को ‘पे’ (Pays) किसने कहा है?
[A] फेब्रे ने
[B] विडाल डी ला ब्लाश ने
[C] जीन ब्रुंश ने
[D] डी-मार्तोनी ने
[read more] [B] विडाल डी ला ब्लाश ने [/read]
75. यूनेस्को द्वारा विकास के स्तर का निर्धारण करने हेतु उपयोग में लाई जाने वाली विधि कौन-सी है?
[A] वर्गीकरण विधि
[B] जेड स्कॉर विधि
[C] संयुक्त सूचकांक विधि
[D] श्रेणी गुणांक विधि
[read more] [A] वर्गीकरण विधि [/read]
76. भारत में नियोजित नगर का उदाहरण है:
[A] चण्डीगढ़
[B] शिमला
[C] कानपुर
[D] उदयपुर
[read more] [A] चण्डीगढ़ [/read]
77. निम्नांकित में से कौन-सी एक प्रादेशिक नियोजन की प्राविधि नहीं है?
[A] आर्थिक आधार विश्लेषण
[B] निवेश-निर्गत विश्लेषण
[C] प्रादेशिक गुणक विश्लेषण
[D] संचयी कार्योत्पादक विश्लेषण
[read more] [D] संचयी कार्योत्पादक विश्लेषण [/read]
78. निम्नांकित में से किस नियोजन प्रदेश की सीमा प्राकृतिक होती है?
[A] महानगरीय नियोजन प्रदेश
[B] जनजातीय नियोजन प्रदेश
[C] जल सम्भर नियोजन प्रदेश
[D] ग्रामीण नियोजन प्रदेश
[read more] [C] जल सम्भर नियोजन प्रदेश [/read]
79. प्रादेशिक नियोजन में भूगोलवेत्ताओं की आवश्यकता होती है:
[A] प्रादेशिक विश्लेषण एवं संश्लेषण हेतु
[B] आंकड़ों एवं सूचनाओं की प्राप्ति हेतु
[C] प्रादेशीकरण हेतु
[D] उपर्युक्त सभी हेतु
[read more] [D] उपर्युक्त सभी हेतु [/read]
Read More:
नोट : मैं आशा करता हूँ कि भूगोल विषय से सम्बंधित सभी Question Answer Test आपके सभी प्रकार के परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact कर सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामना करता हूँ।
Thank You @ By Dr. Amar Kumar
Leave a Reply