इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2021, भूगोल का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र/Intermediate Annual Examination -2021, Geography With Total Solution Paper

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2021, भूगोल(ऐच्छिक) का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र

(Intermediate Annual Examination -2021, Geography With Total Solution Paper)


 

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2021

इंटरमीडिएट वार्षिक परीकTheory / सैद्धांतिक

खण्ड – अ / SECTION – A

वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions

प्रश्न संख्या 1 से 70 तक के प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। आपको 35 प्रश्नों के उत्तर देने हैं । 35 × 1 = 35

Question Nos. 1 to 70 have four options, out of which only one is correct. You have to mark your selected options on the OMR sheet. Only 35 questions are to be answered. 35 x 135

1.निम्नलिखित में कौन मानव और पर्यावरण के बीच अन्योन्य क्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है?

(A) मानव बिद्धिमत्ता

(B) प्रौद्योगिकी

(C) लोगों के अनुभव

(D) मानवीय भाईचारा

उत्तर – (B) प्रौद्योगिकी

2. नियतिवाद संकल्पना में किस घटक को महत्वपूर्ण माना गया है?

(A) प्राकृतिक घटक

(B) मानवीय घटक

(C) (A) एवं (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) प्राकृतिक घटना

3. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल नहीं है?

(A) कॉफी

(B) गेहूँ

(C) बुनाई

(D) जूट उद्योग

उत्तर – (B) गेहूँ

4. निम्नलिखित में कौन प्राकृतिक क्रियाकलाप है?

(A) खेती

(B) व्यापार

(C) बुनाई

(D) जूट उद्योग

उत्तर – (A) खेती

5. स्वेज नहर जोड़ती है-

(A) हिन्द महासागर को प्रशांत महासागर से

(B) प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से

(C) अटलांटिक महासागर को आर्कटिक महासागर से

(D) लाल सागर को भूमध्य सागर से

उत्तर – (D) लाल सागर को भूमध्य सागर से

6. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस अंतर्राट्रीय हवाई अड्डा है-

(A) ओडिशा में

(B) पश्चिम बंगाल में

(C) महाराष्ट्र में

(D) गुजरात में

उत्तर- (B) पश्चिम बंगाल में

7. नदी के सहारे बसा गांव किस प्रतिरूप में आएगा

(A) आयताकार

(B) अरीय

(C) वृत्ताकार

(D) रेखीय

उत्तर – (D) रेखीय

8. संभववाद की अवधारणा में किस घटक को महत्वपूर्ण माना गया है?

(A) प्राकृतिक घटक

(B) मानवीय घटक

(C) (A)  एवं  (B) दोनों 

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B) मानवीय घटक

9. विश्व के सघन  जनसंख्या क्षेत्रों में निम्नलिखित में से कौन क्षेत्र  सम्मिलित नहीं है?

(A) पश्चिमी यूरोप

(B) दक्षिण-पूर्व एशिया

(C) दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका

(D) उत्तर-पूर्व उत्तरी अमेरिका

उत्तर – (C) दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका

10. निम्नलिखित में कौन एक जन-स्थानांतरण का अपकर्ष  कारक नहीं है?

(A) रहन-सहन की अच्छी की दशाएँ

(B) अनुकूल जलवायु

(C) रहन-सहन की निम्न दशाएँ

(D) शांति एवं स्थायित्व

उत्तर – (C) रहन-सहन की निम्न दशाएँ

11. विश्व के किस देश की जनसंख्या सर्वाधिक है?

(A) संयुक्त राज्य अमेरिका

(B) भारत

(C) चीन

(D) इंडोनेशिया

उत्तर – (C) चीन

12. निम्नलिखित में कौन एकल कृषि नहीं है?

(A) मिश्रित कृषि

(B) डेरी कृषि

(C) रोपण कृषि

(D) व्यापारिक अनाज कृषि

उत्तर – (A) मिश्रित कृषि

13. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल नहीं है?

(A) कॉफी

(B) गेहूँ

(C) गन्ना

(D) रबड़

उत्तर – (B) गेहूँ

14. विस्तृत व्यापारी का अनाज-उत्पादक कृषि नहीं की जाती है?

(A) प्रेयरी क्षेत्र में 

(B) स्टैपीज क्षेत्र  में

(C) पम्पास क्षेत्र में

(D) अमेजन बेसिन में

उत्तर – (D) अमेजन बेसिन में

15. निम्नलिखित में कौन पश्चिमी भारत की नदी बेसिन है?

(A) माही बेसिन

(B) कोसी बेसिन

(C) गंगा बेसिन

(D) सोन बेसिन

उत्तर – (A) माही बेसिन

16. सबसे महत्वपूर्ण जूट उत्पादक क्षेत्र है

(A) गंगा डेल्टा

(B) कृष्णा डेल्टा

(C) गोदावरी डेल्टा

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) गंगा डेल्टा

17. बाबाबूदन पहाड़ी है

(A) कर्नाटक में

(B) गोवा में

(C) झारखंड में

(D) उड़ीसा में

उत्तर – (A) कर्नाटक में

18. निम्नलिखित राज्यों में कौन को गोंडवाना कोयला के लिए प्रसिद्ध है?

(A) नागालैंड

(B) त्रिपुरा

(C) तमिलनाडु

(D) झारखंड

उत्तर – (D) झारखंड

19. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है

(A) स्थलाकृति

(B) मिट्टी

(C) प्राकृतिक वनस्पति

(D) जलवायु

उत्तर – (A) स्थलाकृति

20. औद्योगिकरण से कौन-सा प्रदूषण होता है?

(A) जल प्रदूषण

(B) वायु प्रदूषण

(C) ध्वनि प्रदूषण

(D) इनमें से सभी

उत्तर – (D) इनमें से सभी

21. हथकरघा उद्योग है

(A) आधारभूत उद्योग

(B) कुटीर उद्योग

(C) स्वच्छंद उद्योग

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B) कुटीर उद्योग

22. हुगली औद्योगिक प्रदेश का केंद्र है

(A) कोलकाता- हावड़ा

(B) कोलकाता- मेदिनीपुर

(C) कोलकाता- रिषरा

(D) कोलकाता- कोन्नगर

उत्तर – (A) कोलकाता- हावड़ा

23. भारत में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था

(A) 1936 में

(B) 1911 में

(C) 1923 में

(D) 1927 में

उत्तर – (C) 1923 में

24. भारतीय रेल की शुरुआत हुई

(A) 1853 में

(B) 1753 में

(C) 1863 में

(D) 1760 में

उत्तर – (A) 1853 में

25. कोच्चि पतन  अवस्थित है

(A) कर्नाटक में

(B) उडिशा में

(C) केरल में

(D) तमिलनाडु में

उत्तर – (C) केरल में

26. जल-जन्य रोग है

(A) श्वसन संक्रमण

(B) नेत्र श्लेष्मल शोथ 

(C) अतिसार

(D) श्वासनली शोथ 

उत्तर – (C) अतिसार

27. सर्वाधिक जनसंख्या वाला मेगालोपोलिस है

(A) मुंबई

(B) दिल्ली

(C) कोलकाता

(D) चेन्नई

उत्तर – (A) मुंबई

28. धारावी मलिन बस्ती स्थित है

(A) कोलकाता में

(B) मुंबई में

(C) दिल्ली में

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (B) मुंबई में

29. निम्नलिखित में कौन दूसरे उद्योगों के लिए कच्चा माल तैयार करता है?

(A) आधारभूत उद्योग

(B) कुटीर उद्योग

(C) स्वच्छंद उद्योग

(D) छोटे पैमाने का उद्योग

उत्तर – (A) आधारभूत उद्योग

30. निम्नलिखित में कौन तृतीयक क्रियाकलाप है?

(A) खेती

(B) व्यापार

(C) बुनाई

(D) आखेट

उत्तर – (B) व्यापार

31. निम्नलिखित में कौन द्वितीयक क्रियाकलाप नहीं है?

(A) मछली पकड़ना

(B) लौह प्रगलन

(C) वस्त्र निर्माण

(D) टोकरी बनाना

उत्तर – (A) मछली पकड़ना

32. ट्रांस महाद्वीपीय स्टुअर्ट महामार्ग जोड़ता है

(A) बैंकूवर को सेंट जॉन्स से

(B)  चेंगडू को ल्हासा से 

(C) एडमोंटन को एनकोरेज से  

(D) डार्विन को मेलबोर्न से

उत्तर – (D) डार्विन को मेलबोर्न से

33. पनामा नहर जोड़ती है

(A) प्रशांत महासागर को हिन्द महासागर से 

(B) कैरीबियन सागर को मैक्सिको की खाड़ी से 

(C) प्रशांत महासागर को अतलांटिक महासागर से 

(D) अटलांटिक महासागर को हिन्द महासागर से 

उत्तर- (C) प्रशांत महासागर को अतलांटिक महासागर से 

34. विश्व के प्रमुख समुद्री पत्तन है

(A) नौसेना पत्तन 

(B) तेल पत्तन 

(C) विस्तृत पत्तन 

(D) औद्योगिक पत्तन 

उत्तर – (C) विस्तृत पत्तन 

35. निम्नलिखित महाद्वीपों में किससे विश्व व्यापार का सर्वाधिक प्रभाव होता है?

(A) एशिया

(B) उत्तरी अमेरिका

(C) यूरोप

(D) अफ्रीका

उत्तर –(C) यूरोप

36. ओपेक (ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) का मुख्यालय कहाँ है?

(B) जकार्ता

(C) हनोई

(D) जेनेवा

उत्तर – (A) वियना

37. झील के चारों ओर बसा गाँव किस प्रतिरूप में आएगा?

(A) आयताकार

(B) अरीय

(C) वृताकार

(D) तारा

उत्तर – (C) वृताकार

38. निम्नलिखित में कौन व्यवसायिक नगर है?

(A) जेरूसलम

(B) पिट्सबर्ग

(C) बीजिंग

(D) एमस्टर्डम

उत्तर – (D) एमस्टर्डम

39. उत्तर अटलांटिक मार्ग जोड़ता है

(A) उत्तरी अमेरिका को यूरोप से

(B) उत्तरी अमेरिका को अफ्रीका से

(C) यूरोप को एशिया से

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) उत्तरी अमेरिका को यूरोप से

40. यूरोपवासियों द्वारा अपने उपनिवेशों में किस प्रकार की कृषि का विकास किया गया था?

(A) मिल्पा

(B) रोपण कृषि

(C) मिश्रित कृषि

(D) अंगूर की खेती

उत्तर – (B) रोपण कृषि

41. खट्टे फलों की कृषि संबंधित है

(A) मिश्रित कृषि से

(B) रोपण कृषि से

(C) भूमध्यसागरीय कृषि से

(D) सहकारी कृषि से

उत्तर – (C) भूमध्यसागरीय कृषि से

42. निम्नलिखित में से कौन ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है?

(A) कैनबेरा

(B) अदीस अबाबा

(C) बीजिंग

(D) पर्थ

उत्तर – (A) कैनबेरा

43. नोआमुंडी लौह क्षेत्रीय स्थित है

(A) महाराष्ट्र में

(B) झारखंड में

(C) मध्यप्रदेश में

(D) छत्तीसगढ़ में

उत्तर – (B) झारखंड में

44. भारत में हरित क्रांति शुरू हुई थी

(A) 1950 के दशक में

(B) 1960 के दशक में

(C) 1970 के दशक में

(D) 1980 के दशक में

उत्तर – (B) 1960 के दशक में

45. कोलकाता पत्तन स्थित है

(A) कर्नाटक में

(B) ओडिशा में

(C) केरल में

(D) पश्चिम बंगाल में

उत्तर – (D) पश्चिम बंगाल में

46. निम्नलिखित रोगों में से कौन वायु जन्य नहीं है?

(A) श्वसन संक्रमण

(B) नेत्र श्लेष्मल शोथ 

(C) अतिसार

(D) श्वासनली शोथ

उत्तर – (C) अतिसार

47. ब्राजील के कॉफी क्षेत्र को कहा जाता है

(A) फेजेंडा

(B) एजेंडा

(C) मिल्पा

(D) लदान

उत्तर – (A) फेजेंडा

48. मणिपाल सॉफ्टवेयर तकनीकी पार्क अवस्थित है

(A) सिक्किम में

(B) कर्नाटक में

(C) आंध्र प्रदेश में

(D) तमिलनाडु में

उत्तर –(B) कर्नाटक में

49. निम्नलिखित में सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन है?

(A) रावी

(B) गोदावरी

(C) ब्रह्मपुत्र

(D) यमुना

उत्तर – (D) यमुना

50. उच्च परिणाम और स्तर वाले अन्वेंषण से संबंधित क्रियाकलापों को कहा जाता है

(A) द्वितीयक क्रियाकलाप

(B) पंचम क्रियाकलाप

(C) चतुर्थ क्रियाकलाप

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C) चतुर्थ क्रियाकलाप

51. उत्तर भारत में सिंचाई का मुख्य स्रोत कौन है?

(A) नहर

(B) नलकूप

(C) तालाब

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) नहर

52. निम्नलिखित खनिजों में किसको ‘भूरा हीरा’ कहा जाता है?

(A) लौह अयस्क

(B) अभ्रक

(C) मैंगनीज

(D) लिग्नाइट

उत्तर – (D) लिग्नाइट 

53. निम्नलिखित राज्यों में किसमें  कैगा नाभिकीय ऊर्जा केंद्र अवस्थित है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) महाराष्ट्र

(C) कर्नाटक

(D) गुजरात

उत्तर – (C) कर्नाटक

54. बैलाडीला लौह अयस्क क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?

(A) महाराष्ट्र

(B) झारखंड

(C) मध्य प्रदेश

(D) छत्तीसगढ़

उत्तर – (D) छत्तीसगढ़

55. केन्दुझर मैंगनीज क्षेत्र स्थित है

(A) मध्यप्रदेश में

(B) झारखंड में

(C) ओडिशा में

(D) छत्तीसगढ़ में

उत्तर – (C) ओडिशा में

56. निम्नलिखित में कौन ऊर्जा का गैर परंपरागत स्रोत है?

(A) कोयला

(B) जल विद्युत

(C) सौर ऊर्जा

(D) खनिज तेल

उत्तर – (C) सौर ऊर्जा

57. 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य की जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है?

(A) अरुणाचल प्रदेश

(B) मेघालय

(C) केरल

(D) असम

उत्तर – (A) अरुणाचल प्रदेश

58. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या थी

(A) 10.41 करोड़

(B) 11.41 करोड़

(C) 961 करो

(D) 8.51 करोड़

उत्तर – (A) 10.41 करोड़

59. निम्नलिखित राज्यों में से किसकी जनसंख्या सर्वाधिक है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) बिहार

(C) पश्चिम बंगाल

(D) महाराष्ट्र

उत्तर – (A) उत्तर प्रदेश

60. हॉर्टिकल्चर संबंधित है

(A) फूल से

(B) अन्न से 

(C) दाल से

(D) फल एवं सब्जी से

उत्तर – (A) फूल से तथा  (D) फल एवं सब्जी से (दोनों विकल्प होगा) 

61. शुष्क क्षेत्रों में मृदा अपरदन का मुख्य कारण है

(A) अवनालिका अपरदन

(B) सिल्ट-जमाव

(C) वायु अपरदन

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C) वायु अपरदन

62. दक्षिण भारत में सिंचाई का मुख्य स्रोत कौन है?

(A) नहर

(B) नलकूप

(C) तालाब

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (C) तालाब

63. तारापुर नाभिकीय ऊर्जा केंद्र अवस्थित है

(A) उत्तर प्रदेश में

(B) महाराष्ट्र में

(C) कर्नाटक में

(D) गुजरात में

उत्तर – (B) महाराष्ट्र में 

64. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का जनसंख्या घनत्व था

(A) 1126 व्यक्ति / वर्ग किमी 

(B) 1006 व्यक्ति / वर्ग किमी

(C) 906 व्यक्ति / वर्ग किमी

(D) 1106 व्यक्ति / वर्ग किमी

उत्तर – (D) 1106 व्यक्ति / वर्ग किमी

65. भारत में पूर्ण जनगणना पहली बार कब हुई थी?

(A) 1881

(B) 1901

(C) 1781

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (A) 1881

66. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में नगरीय आबादी है

(A) 31.165%

(B) 35.16%

(C) 36.16%

(D) 37.16%

उत्तर – (A) 31.165%

67. निम्नलिखित में से कौन भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है?

(A) विवाह

(B) व्यवसाय

(C) काम और रोजगार

(D) शिक्षा

उत्तर – (C) काम और रोजगार

68. निम्नलिखित राज्यों में किसका 0-6 आयु वर्ग में लिंगानुपात निम्नतम है?

(A) हरियाणा

(B) गुजरात

(C) पंजाब

(D) हिमाचल प्रदेश

उत्तर – (A) हरियाणा

69. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किसमें नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है?

(A) तमिलनाडु

(B) महाराष्ट्र

(C) गोवा

(D) केरल

उत्तर – (C) गोवा

70. सिंचित क्षेत्रों में मृदा निम्नीकरण का प्रमुख कारण है

(A) अवनालिका अपरदन

(B) मृदा लवणता

(C) वायु अपरदन

(D) सिल्ट का जामाव

उत्तर – (B) मृदा लवणता



खंड- ब /Section- B 

Short Answer Type 2uestions

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न संख्या 1 से 20 लघु उत्तरीय हैं । किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। 10 x 2 = 20

Question Nos. 1 to 20 are Short Answer Type. Answer any 10 questions. Each question carries 2 marks. 10 x 2 = 20

1. भारत के चार प्रमुख औद्योगिक प्रदेशों के नाम बताइए।

उत्तर – भारत के चार प्रमुख औद्योगिक प्रदेश हैं-

(i) गोवा – नागपुर क्षेत्र 

(ii) मुंबई – पुणे क्षेत्र 

(iii) तमिलनाडु – बेंगलुरु क्षेत्र 

(iv) गुजरात प्रदेश 

(v) हुगली औद्योगिक प्रदेश (कोई चार)

2. भारत में परिवहन के मुख्य साधन कौन है?

उत्तर – भारत में परिवहन के मुख्य साधन हैं-

(i) स्थल परिवहन 

(ii) जल परिवहन 

(iii) वायु परिवहन

3. जन्म दर और मृत्यु दर में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – जन्म दर एवं मृत्यु दर में अंतर-  

जन्म दर-

    किसी एक वर्ष के दौरान प्रति एक हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए गए जीवित बच्चों की संख्या जन्म दर कहलाता है। 

मृत्यु दर- 

    किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति एक हजार जनसंख्या के पीछे मृतकों की संख्या मृत्यु दर कहलाती है।

4. मानव भगोल को परिभाषित कीजिए।

उत्तर – मानव भगोल-

       मानव भूगोल मानव विकास के विभिन्न चरणों में उस पर पड़ने वाले भौगोलिक प्रभाव का आदर्श अध्ययन है। अर्थात् मानव भूगोल मानव और उसके भौतिक वातावरण के संबंधों का समग्र अध्ययन करता है।

5. डेन्यूब जलमार्ग के महत्व का उल्लेख करें।

उत्तर – 2850 किलोमीटर लंबी डेन्यूब नदी यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है। यह यूरोप के सात से अधिक देशों से होकर बहती है और काला सागर में गिरती है। यह सघन जलमार्ग यूरोप का अंत:स्थलीय जलमार्ग है। यह नदी ब्लैक फारेस्ट से होती हुई पूरब की तरफ बहती है। इसमें बड़े जहाजों का परिवहन टॉरना सेविरिन तक होता है।

6. ओरिएंट एक्सप्रेस क्या है?

उत्तर –  ओरियंट एक्सप्रेस-

     ओरियंट एक्सप्रेस का विस्तार पेरिस से इस्तांबुल तक स्ट्रेंसबर्ग, म्युनिक, वियना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड होते हुए हैं। यह रेलमार्ग पाँच से अधिक देशों से होकर गुजरता है। इस रेलमार्ग पर पनीर, सूअर का माँस, जई, शराब, फल तथा मशीनों का अधिक व्यापार होता है।

7. मानव विकास के दो मूलभूत क्षेत्र कौन से हैं?

उत्तर – मानव विकास के दो मूलभूत क्षेत्र हैं-

(क)  शिक्षा 

(ख) दीर्घ और स्वास्थ्य जीवन 

(ग) संसाधनों तक पहुँच (कोई दो)

8. आप्रवास और उत्प्रवास में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर – आप्रवास एवं उत्प्रवास में अंतर-

उत्प्रवास-

     व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह का स्थाई रूप से किसी स्थान से बाहर जाना उत्प्रवास कहलाता है। 

आप्रवास-

    व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह का स्थाई रूप से किसी स्थान पर बाहर से आकर बस जाना अप्रवास कहलाता है।

9. महाराष्ट्र के चार प्रमुख सूती वस्त्र उद्योग केंद्रों के नाम लिखिए।

उत्तर –

(i) मुंबई 

(ii) पुणे 

(iii) कोल्हापुर 

(iv) शोलापुर इत्यादि।

10. संचार से आप क्या समझते है?

उत्तर – संचार – 

    एक स्थान से दूसरे स्थान एवं एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच संदेशों के आदान-प्रदान की विधि को संचार कहा जाता है।

11. मुक्त व्यापार क्या है?

उत्तर – मुक्त व्यापार-

    व्यापार हेतु अर्थव्यवस्थाओं को खोलना तथा व्यापारिक बाधाएँ तथा बंधन से मुक्त करना मुक्त व्यापार अथवा व्यापार उदारीकरण के रूप में जाना जाता है। यह कार्य व्यापारिक अवरोधों जैसे सीमा शुल्क को घटाकर किया जाता है। घरेलू उत्पादों एवं सेवाओं से प्रतिस्पर्धा करने के लिए व्यापार उदारीकरण स्थानों से वस्तुओं और सेवाओं के लिए अनुमति प्रदान करता है।

12.  भारत के घटते शिशु लिंगानुपात के दो कारणों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- भारत में घटते शिशु लिंगानुपात के दो कारण निम्नलिखित है-

(क) सामाजिक दृष्टिकोण-

      जिसमें पुत्र को प्राथमिकता दी जाती है। 

(ख) वैज्ञानिक विधियाँ – 

     जिसमें शिशु जन्म से पहले ही उसके लिंग का पता लगा लिया जाता है। इससे भारत में कन्या भ्रूण हत्या को प्रोत्साहित मिला है।

13. अंकीय विभाजक क्या है?

उत्तर – अंकीय विभाजक- 

    सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक परिस्थितियों में अंतर के कारण विकसित और विकासशील देशों में नागरिकों को सूचना और संचार सुविधाएँ उपलब्ध कराने में पर्याप्त अंतर पाया जाता है। इसे ही अंकीय विभाजक कहा जाता है। इस संबंध में अंत: एवं अंतरप्रादेशिक विभिन्नताएँ पाई जाती है।

14. पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है?

उत्तर – पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग-

      पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग महाद्वीप के दो किनारों को जोड़ता है। इसका निर्माण आर्थिक और राजनीतिक कारणों से विभिन्न दिशाओं में लंबी यात्राओं की रेल सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया है। जैसे- पार-साइबेरियन रेलमार्ग, पार-कैनेडियन रेलमार्ग आदि।

15. लिंग-अनुपात कैसे मापा जाता है?

उत्तर- लिंग अनुपात मापने का तरीका- 

     लिंग अनुपात किसी प्रदेश के पुरुष तथा महिला जनसंख्या के बीच के संबंधों को व्यक्त करता है। भारत में लिंग अनुपात कुल जनसंख्या में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में मापा जाता है।

16. आकार के आधार पर उद्योगों को वर्गीकृत कीजिए।

उत्तर- आकार के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण-

(i) कुटीर उद्योग 

(ii) लघु उद्योग 

(iii) वृहद उद्योग

17. जल संभरण प्रबंधन क्या है?

उत्तर – जल संभरण प्रबंधन-

     सतही एवं भूमिगत जल संसाधनों का दक्ष प्रबंधन, जल संभरण प्रबंधन है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा-पोषित क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के सतत् पोषणीय विकास के द्वारा कृषि की उत्पादकता एवं उत्पादन को बढ़ाना है।

18 . भारत के चार लौह-अयस्क उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए।

उत्तर – भारत के चार लौह-अयस्क उत्पादक राज्य हैं-

(क) गोवा 

(ख) छत्तीसगढ़ 

(ग) मध्य प्रदेश 

(घ) कर्नाटक 

(च) झारखंड 

(ज) उड़ीसा (कोई चार)

19. निवल बोया गया क्षेत्र तथा सकल बोया गया क्षेत्र में अंतर स्पष्ट करें

उत्तर – निबल बोया गया क्षेत्र तथा सकल बोया गया क्षेत्र में अंतर- 

निबल बोया गया क्षेत्र- भू-उपयोग के अंतर्गत वह भूमि जिस पर फसलें उगाई व काटी जाती है, निबल बोया गया क्षेत्र कहलाता है।

सकल बोया गया क्षेत्र- जोते गए क्षेत्र में बोया गया शुद्ध क्षेत्र तथा बोए क्षेत्र शुद्ध क्षेत्र का वह भाग जिसका उपयोग वर्ष में एक से अधिक बार किया गया दोनों शामिल है।

20. ध्वनि प्रदूषण के चार स्रोतों का उल्लेख करें।

उत्तर – ध्वनि प्रदूषण के चार स्रोत है-

(i) मशीनीकृत निर्माण

(ii) तीव्र चालित मोटरवाहन 

(iii) वायुयान 

(iv) विविध उद्योग



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Long Answer Type Questions

प्रश्न संख्या 21 से 26 दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। 3 x 5 = 15

Question Nos. 21 to 26 are Long Answer Type. Answer any three questions. Each question carries 5 marks. 3 x 5-15

21. चलवासी पशुचारण और व्यापारिक पशुपालन में अंतर कीजिए।

उत्तर- चलवासी पशुचारण कृषि पशु आधारित जीवन-निर्वाह कृषि है। इसमें कृषकों का अस्थायी निवास होता है। पशु ही कृषकों की संपत्ति होते हैं। पशुओं के साथ वे एक स्थान से दूसरे स्थान चारागाह एवं पानी की उपलब्धता के लिए स्थानांतरित होते रहते है। पशु उत्पाद का उपयोग निजी कार्य के लिए किया जाता है। इस प्रकार की कृषि मसाई, बंटू, खिरगीज, लैप इत्यादि जनजातियों द्वारा किया जाता रहा है। परंतु अब इन सभी ने स्थायी जीवन अपना लिया है।

     दूसरी ओर, वाणिज्यिक पशुपालन तुलनात्मक रूप से अधिक व्यवस्थित, स्थायी एवं पूँजी प्रधान कृषि है। यह कृषि पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित है। यह एक ऐसी कृषि प्रकार है जिसमें केवल एक ही प्रकार के पशु का पालन वैज्ञानिक ढंग से किया जाता है। इन पशुओं से प्राप्त उत्पाद दुग्ध एवं मांस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेज जाता है। विश्व स्तर पर अमेरिका, उरुग्वे, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड में इस प्रकार की कृषि की जाती है।

22. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में स्वेज नहर मार्ग के महत्व का वर्णन कीजिए।

उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय नहर विश्व की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण जहाजी नहर है जो भूमध्यसागर को लाल सागर होते हुए अरब सागर से जोड़ने का काम करती है। 160 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण कार्य 1869 में पूरा हुआ। यहाँ से प्रतिदिन लगभग 100 जहाज गुजरते है। यहाँ से जहाजों को गुजरने से 10 से 12 घण्टे का समय लगता है। मिस्र सरकार के नियंत्रण वाले इस नहर के भूमध्यसागर तट पर पोर्ट सईद और लाल सागर तट पर स्वेज बंदरगाह की स्थिति है।

    स्वेज नहर व्यापारिक दृष्टि से यूरोप के विकसित एवं एशिया के विकासशील देशों के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करती है। वास्तव में यह नहर विश्व के मध्य से होकर गुजरती है। परिणामस्वरूप इससे यूरोपीय देश, पूर्वी अफ्रीकी देश, दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश लाभान्वित है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लगभग 20% भाग इस नहर मार्ग से संपादित होता है। यही नहीं, इस नहर के बन जाने से कई देशों के मध्य दूरी में काफी कमी आई है। इस नहर मार्ग से यूरोप को पेट्रोलियम, चाय, कपास, रबड़, टीन, खजूर, रेशम सागौन, मसाला, तंबाकू, ऊन, गेहूँ, मांस तथा फल और एशिया को वस्त्र, रसायन, मशीनरी, कागज, मोटरकार तथा उर्वरक की आपूर्ति होती है।

23. विकासशील देशों ने नगरीय बस्तियों  की समस्याओं की विवेचना कीजिए।

उत्तर- नगरीकरण विकास का सूचक माना जाता है। परिणामस्वरूप विश्व के सभी देशों तथा विकसित एवं विकासशील देशों में नगरों का वितरण भिन्न रूपों में पाया जाता है। विकसित देशों में नगरीकरण सुविधाएँ बढ़ी है जबकि विकासशील देशों में समस्याएँ बढ़ी है। छोटे-छोटे कस्बों एवं क्षेत्रों से कार्यकारी जनसंख्या का पलायन हो रहा है। रोजगार के ज्यादा अवसर बड़े-बड़े शहरों तक सीमित है। वृहत आकार की जनसंख्या में अकुशल, अर्द्धकुशल एवं अनुत्पादकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अकुशल, अर्द्धकुशल श्रमिकों को छोटे स्तर पर काम मिलने से उनका जीवन स्तर निम्न स्तर का होता है। यहाँ कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक बुराइयाँ जन्म ले रही है। यहाँ का लिंगानुपात बिगड़ रहा है। अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। पर्यावरणीय समस्याएँ बढ़ती जा रही है तथा यातायात संबंधी समस्याएँ भी बढ़ती जा रही है।

24. भारत मे धान का उत्पाद एवं वितरण का विवरण दें।

उत्तर – चावल भारत का प्रमुख खाद्य फसल है। जो धान की भूसी को हटाकर प्राप्त किया जाता है। चावल उत्पादन में भारत का विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान है। इसकी खेती कुल बोए गए क्षेत्र के लगभग 25% भाग पर की जाती है। धान की खेती के लिए उपलब्ध आवश्यक भौगोलिक सुविधाओं को देखते हुए इसकी कृषि उत्तरी भारत के मैदानों, तटीय मैदानों, हिमालय की घाटी तथा प्रायद्वीपीय भारत में की जाती है। 

       उत्पादन की दृष्टि से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा राज्य मुख्य है। पश्चिम बंगाल में धान की तीन फसलें उगाई जाती है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। पंजाब एवं हरियाणा चावल के परंपरागत उत्पादक राज्य नहीं है। हरित क्रांति के बाद 1970 से यहाँ के सिंचित क्षेत्रों से चावल की कृषि प्रारंभ की गई है। 1951 में चावल का उत्पादन देश में 211 टन था जो 1961 से 346, 1971 में 422, 1981 में 536, 1991 में 743 तथा 2001 में 850 लाख टन हो गया। 2008 में इसका उत्पादन 1000 टन तक पहुँच गया। यानी हरित क्रांति के बाद विशेषकर 1970 के बाद से देश में चावल का उत्पादन प्रतिवर्ष बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से सिंचाई सुविधाओं में विस्तार के कारण चावल का उत्पादन बढ़ा है।

25. ऊर्जा के अपारंपरिक स्रोतों की विवेचना कीजिए।

उत्तर- ऊर्जा के परंपरागत स्रोतों की कमी तथा ऊर्जा के बढ़ते उपयोग एवं मांग को देखते हुए गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत या साधन अधिक महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। अपरंपरागत ऊर्जा के स्रोत में मुख्य है- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय उर्जा और बायोगैस।

सौर ऊर्जा- 

     एक उष्णकटिबंधीय होने के कारण भारत में सौर ऊर्जा के विकास की असीम संभावनाएँ है। कुछ अंशों में इसका उपयोग किया जाने लगा है। गुजरात में भुज के निकट इसका सबसे बड़ा उत्पादन संयंत्र लगाया गया है। 

पवन ऊर्जा- 

    भारत में पवन ऊर्जा के विकास की असीम संभावनाएँ हैं। देश के तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र तथा लक्षद्वीप में इसके विकास की पूरी संभावनाएँ मौजूद है। एशिया का सबसे बड़ा ऊर्जा संयंत्र गुजरात के लांबा में लगाया गया है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु के नागरकोइल से मदुरई तक इसके विकास की संभावनाएँ हैं।

ज्वारीय ऊर्जा- 

     ज्वारीय ऊर्जा के अंतर्गत समुद्री तरंगों, लहरों के प्रयोग विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है। भारत में कच्छ की खाड़ी में विद्युत उत्पादन करने की दशाएँ मौजूद है जबकि भूतापीय उर्जा के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश और लद्धाख में  संभावनाएँ मौजूद है। भारत जैसे ग्रामीण परिवेश वाले देश में बायोगैस के विकास की संभावनाएँ मौजूद हैं। भारत के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बायोगैस संयंत्र लगाए जा चुके हैं।

26. भारत का मानचित्र बनाइये और निम्नलिखित को प्रदर्शित कीजिए:

(A) उदयपुर

(B) शिमला

(C) भुवनेश्वर 

(D) हैदराबाद

(E) नर्मदा नदी।


Read More:-

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

(खण्ड 1: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत)

Part 1: Principal of Human Geography
बिहा बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर
(खण्ड 2: भारत- लोग और अर्थव्यवस्था)
Part 2: India- People and Economy

PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER सम्पूर्ण हल सहित (बिहार बोर्ड भूगोल 12वीं कक्षा)

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2022, भूगोल का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र /Intermediate Annual Examination -2022, Geography WithTotal Solution Paper

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2022, भूगोल(ऐच्छिक) का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र

(Intermediate Annual Examination -2022, Geography With Total Solution Paper)


इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2022, भूगोल(ऐच्छिक) का सम्पूर्ण हल सहित प्रश्नपत्र

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्
 
खंड -अ/Section -A
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
1.पर्वतों पर किस प्रकार की बस्तियाँ पाई जाती है?
(A) वृत्ताकार 
(B) सीढ़ीनुमा 
(C) आयताकार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) सीढ़ीनुमा
2. शेंटी टाउन का संबंध है-
(A) महानगर से
(B) गंदी बस्ती से
(C) जुड़वा नगर से
(D) तटीय नगर से
उत्तर – (B) गंदी बस्ती से
3. धनबाद प्रसिद्ध है
(A) कोयला के लिए
(B) राजधानी के लिए
(C) पर्यटन के लिए
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (A) कोयला के लिए
4. मिलियन सिटी की जनसंख्या होती है-
(A) एक लाख से कम
(B) पाँच लाख से कम
(C) दस लाख से अधिक
(D) दस लाख से कम
उत्तर – (C) दस लाख से अधिक
5. फेब्रे संबंधित है-
(A) नियतिवाद से
(B) संभववाद से
(C) मानवतावाद से
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर -(B) संभववाद से
6. सिक्किम की राजधानी है
(A) शिलांग
(B) इंफाल
(C) पटना
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं
7. धारावी मलिन बस्ती कहाँ है?
(A) मुंबई
(B) कोलकाता
(C) दिल्ली
(D) चेन्नई
उत्तर -(A) मुंबई
8. किस देश में सेंट जॉन से बैंकुवर के बीच महामार्ग है?
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) भारत
(D) कनाडा
उत्तर -(D) कनाडा
9. एयर इंडिया संबंधित है
(A) इंटरनेट से
(B) उपग्रह से
(C) वायु मार्ग से
(D) महामार्ग से
उत्तर – (C) वायुमार्ग से
10. यूरोपीय संघ का मुख्यालय किस देश में है?
(A) रूस
(B) बेल्जियम
(C) जर्मनी
(D) कनाडा
उत्तर – (B) बेल्जियम
11. निम्न में से किस संघ का मुख्यालय काठमांडू में अवस्थित है
(A) ओपेक
(B) दक्षेस
(C) आसियान
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (B) दक्षेस
12. कारवाड़ पतन है
(A) बिहार में
(B) पश्चिम बंगाल में
(C) कर्नाटक में
(D) गुजरात में
उत्तर – (C) कर्नाटक में
13. ओपेक संबंधित है
(A) कपास निर्यात से
(B) तांबा निर्यात से
(C) पेट्रोलियम निर्यात से
(D) चीनी निर्यात से
उत्तर – (C) पेट्रोलियम निर्यात से
14. माराकाइबो पतन संबंधित है –
(A) वेनेजुएला से
(B) भारत से
(C) ऑस्ट्रेलिया से
(D) रूस से
उत्तर -(A) वेनेजुएला से
15. सलाया-मथुरा पाइपलाइन का सलाया अवस्थित है
(A) बिहार में
(B) पंजाब में
(C) गुजरात में
(D) तमिलनाडु में
उत्तर – (C) गुजरात में
16. वाल्लामकाली (नौका दौड़) संबंधित है –
(A) केरल से
(B) बिहार
(C) गुजरात से
(D) असम से
उत्तर – (A) केरल से
17. वेस्ट सेंट्रल रेलमंडल का मुख्यालय है?
(A) हाजीपुर
(B) जबलपुर
(C) चेन्नई
(D) गाँधीनगर
उत्तर – (B) जबलपुर
18. भरमौर जनजातीय क्षेत्र से संबंधित है?
(A) गद्दी से
(B) मसाई से
(C) बेंदा से
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) गद्दी से
19. अलापुझा औद्योगिक केंद्र किस राज्य में अवस्थित है?
(A) बिहार
(B) सिक्किम
(C) त्रिपुरा
(D) केरल
उत्तर – (D) केरल
20. पायकारा जलविद्युत परियोजना है
(A) तमिलनाडु में
(B) पंजाब में
(C) असम में
(D) मणिपुर में
उत्तर – (A) तमिलनाडु में
21. हुबली सूती वस्त्र केंद्र कहाँ है?
(A) कर्नाटक
(B) पश्चिम बंगाल
(C) बिहार
(D) हरियाणा
उत्तर -(A) कर्नाटक
22. अरेबिका संबंधित है
(A) चाय से
(B) कॉफी से
(C) गन्ना से
(D) धान से
उत्तर -(B) कॉफी से
23. निम्न में से कौन जूट उत्पादक राज्य है?
(A) तमिलनाडु
(B) कर्नाटक
(C) असम
(D) पंजाब
उत्तर – (C) असम
24. मेरठ महानगरीय शहर किस राज्य में अवस्थित है?
(A) बिहार
(B) राजस्थान
(C) केरल
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (D) उत्तर प्रदेश
25. नीरू-मीरू संबंधित है
(A) जल संभर प्रबंधन से
(B) सिंचाई प्रबंधन से
(C) प्रदूषण प्रबंधन से
(D) पर्यावरण प्रबंधन से
उत्तर – (A) जल संभर प्रबंधन से
26. लूनी नदी के प्रवाह की दिशा है
(A) पूर्वी
(B) पश्चिमी
(C) दक्षिणी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) दक्षिणी
27. रानीगंज प्रसिद्ध है
(A) ताँबा के लिए
(B) कोयला के लिए
(C) हीरा के लिए
(D) यूरेनियम के लिए
उत्तर -(B) कोयला के लिए
28. पानीपत तेलशोधन केंद्र किस राज्य में अवस्थित है?
(A) हरियाणा
(B) बिहार
(C) केरल
(D) असम
उत्तर -(A) हरियाणा
29. निम्न पुस्तकों में कौन हम्बोल्ट द्वारा  लिखित है?
(A) ऑस्ट्रेलिया का भूगोल
(B) कॉसमास
(C) जनसंख्या भूगोल
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (B) कॉसमास
30. निम्न में से कौन मानव भूगोल से संबंधित नहीं है?
(A) प्रत्यक्षवाद
(B) संभववाद
(C) समुद्र विज्ञान
(D) मानववाद
उत्तर – (C) समुद्र विज्ञान
31. मसाई जनजाति संबंधित है
(A) आस्ट्रेलिया से
(B) यूरोप से
(C) अंटार्कटिका से
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं
32. आयु-लिंग पिरामिड का संबंध है
(A) जनसंख्या घनत्व से
(B) पुरुष एवं महिला जनसंख्या से
(C) जनसंख्या साक्षरता से
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) पुरुष एवं महिला जनसंख्या से
33. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या का घनत्व है
(A) 815
(B) 382
(C) 215
(D) 940
उत्तर – (B) 382
34. निम्नलिखित में कौन मानव विकास सूचकांक से संबंधित है?
(A) मनमोहन सिंह
(B) सुचित्रा सेन 
(C) महबूब उल हक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) महबूब उल हक
35. निम्नलिखित देशों में किस में प्रसन्नता को प्रगति का माप माना गया है?
(A) भूटान
(B) भारत
(C) क्यूबा
(D) रूस
उत्तर – (A) भूटान
36. विजाग का सम्बंध है 
(A) सूती वस्त्र उद्योग से 
(B) लौह-इस्पात उद्योग से
(C) चीनी उद्योग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर -(B) लौह-इस्पात उद्योग से
37. बुंदेलखंड प्रदेश में किस प्रकार की बस्तियाँ पायी जाती है?
(A)  पल्ली बस्तियाँ
(B)  गुच्छित बस्तियाँ
(C) प्रविकीर्ण बस्तियाँ
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (C) प्रविकीर्ण बस्तियाँ
38. निम्न में उत्तर भारत में अवस्थित नगर है
(A) पुणे
(B) चेन्नई
(C) कोचिंग
(D) आगरा
उत्तर -(D) आगरा
39. गाजियाबाद एक उदाहरण है
(A) प्राचीन नगर का
(B) सेटेलाइट अनुषंगी नगर का
(C) मध्यकालीन नगर
(D) आधुनिक नगर का
उत्तर – (B) सेटेलाइट अनुषंगी नगर का
40. ज्वार उत्पादन में अग्रणी राज्य है
(A) महाराष्ट्र
(B) ओडिशा
(C) गोवा
(D) मेघालय
उत्तर – (A) महाराष्ट्र
41. हरित क्रांति में किस फसल का सर्वाधिक उत्पादन था?
(A) सोयाबीन
(B) चना
(C) गेहूँ
(D) कपास
उत्तर -(C) गेहूँ
42. भारत में चाय की खेती कहाँ से आरंभ हुई?
(A) ब्रह्मपुत्र घाटी
(B) नीलगिरी
(C) डालमा हिल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर -(A) ब्रह्मपुत्र घाटी
43. टोकरी बनाना किस आर्थिक क्रियाकलाप का उदाहरण है?
(A) प्राथमिक
(B) द्वितीयक
(C) तृतीयक
(D) पंचम
उत्तर – (A) प्राथमिक
44. नागासाकी उदाहरण है
(A) तेल पत्तन का
(B) मत्स्य पत्तन का
(C) आंत्रेपो पत्तन का
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) मत्स्य पत्तन का
45. गैरिसन नगर का संबंध है
(A) छावनी से
(B) व्यापार से
(C) तट से
(D) इनमें से सभी से
उत्तर – (A) छावनी से
46. पेरिस और लंदन शहर को जोड़ने वाली सुरंग है
(A) चैनल टनल
(B) सेटेलाइट टनल
(C) पोस्टल टनल
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (A) चैनल टनल
47. सर्वाधिक प्रदूषण मिलता है
(A) सन्नगर में
(B) मलिन बस्ती में
(C) महानगर में
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) मलिन बस्ती में
48. कुलगार्डी किस देश में अवस्थित है?
(A) दक्षिण अफ्रीका
(B) भारत
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) कनाडा
उत्तर – (C) ऑस्ट्रेलिया
49. रेखिए नगर का विकास होता है
(A) नदी के सहारे
(B) झील के सहारे
(C) पर्वतों पर
(D) मैदान में
उत्तर -(A) नदी के सहारे
50. निम्न में से कौन कालाहारी मरुस्थल की जनजाति है?
(A) बुशमैन
(B) रोका
(C) मसाई
(D) सोमांग
उत्तर – (A) बुशमैन
51. निम्न में से कौन एकल कृषि का उत्पाद है?
(A) रबड़
(B) केला
(C) चाय
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (B) केला
52. निम्नलिखित में कौन रूस में अवस्थित है?
(A) टोकियो
(B) तुला
(C) शंघाई
(D) ऐसेन
उत्तर – (B) तुला
53. ऐसेन अवस्थित है
(A) जर्मनी में
(B) भारत में
(C) ऑस्ट्रेलिया में
(D) अफ्रीका
उत्तर – (A) जर्मनी में
54. कौन पेशागत कॉलर का रंग नहीं है?
(A) लाल
(B) नीला
(C) काला
(D) गुलाबी
उत्तर – (C) काला
55. निम्न में से कौन पेशेवर सेवाओं से संबंधित है?
(A) वकील
(B) नाई
(C) धोबी
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
56. किस मार्ग का उपयोग अर्जेंटीना एवं यूरोप के बीच व्यापार के लिए होता है?
(A) उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग
(B) स्वेज मार्ग
(C) पनामा मार्ग
(D) केप मार्ग
उत्तर – (D) केप मार्ग
57. भद्रावती का संबंध है
(A) लौह-इस्पात से
(B) सूती-वस्त्र से
(C) पेट्रो-रसायन से
(D) बंदरगाह से
उत्तर – (A) लौह-इस्पात से
58. किस पतन को स्वेज मार्ग का लाभ प्राप्त है?
(A) कोच्चि
(B) कोलकाता
(C) चेन्नई
(D) पोर्ट ब्लेयर
उत्तर – (A) कोच्चि
59. निम्न नगरों में कौन गुजरात में अवस्थित नहीं है?
(A) सूरत
(B) नासिक
(C) राजकोट
(D) कांडला
उत्तर – (B) नासिक
60. भारत के जल संसाधन से जुड़ी समस्या है
(A) वितरण
(B) उपलब्धता
(C) संरक्षण
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
61. निम्न में से कौन लौह अयस्क खान छत्तीसगढ़ में है?
(A) नोआमुंडी
(B) किरीबुरू
(C) बैलाडीला
(D) बदामपहाड़
उत्तर – (C) बैलाडीला
62. निम्न में से कौन रेडियो सक्रिय खनिज है?
(A) यूरेनियम
(B) थोरियम
(C) जिरकोनियम
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
63. सिंदरी प्रसिद्ध है
(A) उर्वरक कारखाना के लिए
(B) नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र के लिए
(C) सूती वस्त्र उद्योग के लिए
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) उर्वरक कारखाना के लिए
64. निम्न में से कौन भूमि-निम्नीकरण का कारण है?
(A) भू-क्षारता
(B) मृदा अपरदन
(C) जल जमाव
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
65. पंचपटमाली खान किस खनिज से संबंधित है?
(A) सोना
(B) बॉक्साइट
(C) यूरेनियम
(D) पेट्रोलियम
उत्तर – (B) बॉक्साइट
66. कोरोना बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित होती है
(A) स्वसन तंत्र
(B) तंत्रिका तंत्र
(C) रक्त संचार तंत्र
(D) उत्सर्जन तंत्र
उत्तर – (A) स्वसन तंत्र
67. डेसीबल मापन इकाई है
(A) जल प्रदूषण की
(B) वायु प्रदूषण की
(C) भू-प्रदूषण की
(D) ध्वनि प्रदूषण की
उत्तर – (B) ध्वनि प्रदूषण की
68. निम्न में से कौन जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह कहलाता है?
(A) मार्मागाओ
(B) मंगलोर
(C) न्हवा शेवा
(D) कोलकाता
उत्तर – (C) न्हवा शेवा
69. पारादीप पतन किस नदी के डेल्टा पर स्थित है?
(A) गंगा
(B) महानदी
(C) कावेरी
(D) नर्मदा
उत्तर – (B) महानदी
70. मुक्त आकाश नीति लागू की गई
(A) 1992 में
(B) 1972 में
(C) 2011 में
(D) 2021 में

उत्तर- (A) 1992 में



खंड- ब /Section- B 

Short Answer Type 2uestions

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न संख्या 1 से 20 लघु उत्तरीय हैं । किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

10 x 2 = 20

Question Nos. 1 to 20 are Short Answer Type. Answer any 10 questions. Each question carries 2 marks.

10 x 2 = 20

1. सतत् पोषणीय विकास क्या है?
उत्तर- सतत् पोषणीय विकास- भावी पीढ़ी के पोषण की आवश्यकता को ध्यान में रखकर वर्तमान पीढ़ी द्वारा पर्यावरण को बिना क्षति पहुँचाए विकास करना, सतत् पोषणीय विकास कहलाता है।
 
2. भारत के कुछ प्रमुख आयात उत्पादों के नाम लिखिए।
उत्तर- भारत के प्रमुख आयात उत्पाद – भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत कई वस्तुओं का आयात किया जाता है। इनमें प्रमुख उत्पाद शामिल है- सोना, खनिज तेल, कीमती रत्न, मोती, उर्वरक, रसायन, कृत्रिम रोल, पेट्रोलियम उत्पाद इत्यादि।
 
3. स्थिर जनसंख्या से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर- स्थिर जनसँख्या- जब किसी देश में जन्म दर एवं मृत्यु दर लगभग समान हो जाता है तब वहाँ की जनसंख्या वृद्धि स्थिर हो जाती है, इसे ही स्थिर जनसंख्या कहा जाता है।
 
4. साक्षरता को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- साक्षरता- भारत में 7 वर्ष एवं इससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जो किसी भी भाषा में दैनिक उपयोग की बातों को लिखना-पढ़ना जानता है और इसकी समझ रखता है, साक्षर व्यक्ति कहलाता है। इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
5. सवारी पतन क्या है? कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर- सवारी पतन- वैसे पतन जिनका मुख्य कार्य सवारियों को चढ़ाना एवं उतारना होता है, सवारी पतन कहलाता है। उदाहरण- मुंबई, लंदन, न्यूयार्क आदि (कोई दो)
 
6. भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रमुख अवधियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- भारत में जनसंख्या वृद्धि की प्रमुख अवधियाँ-
     भारत में जनसंख्या वृद्धि के प्रमुख अवधियाँ 1901 से 2011 तक इस प्रकार है-
(क) 1901 -1921 तक – धीमी जनसंख्या वृद्धि वाली अवधि
(ख) 1921 -1951 तक – निरंतर जनसंख्या वृद्धि वाली अवधि
(ग) 1951 -1981 तक- विस्फोटक जनसंख्या वृद्धि वाली अवधि
(घ) 1981 -2011 तक- घटती जनसंख्या वृद्धि वाली अवधि
 
7. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवास के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवास – जब व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह अपने मूल स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर कानूनी रूप से स्थायी अथवा अस्थायी रूप से बस जाता है तब इसे प्रवास कहा जाता है। ऐसा प्रवास जब देश के अंदर होता है तब इसे राष्ट्रीय प्रवास कहा जाता है और जब ऐसा प्रवास दो या अधिक देशों के बीच होता है तब इसे अंतरराष्ट्रीय प्रवास कहा जाता है।
 
8. अधिवास क्या है? इसके प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- अधिवास एवं इसके प्रमुख प्रकार – विभिन्न परिवारों के समूह को एक स्थान पर बसने को अधिवास कहा जाता है। कार्यों के आधार पर मानवीय अधिवास को दो प्रमुख भागों में बाँटा जाता है-
(क) ग्रामीण अधिवास और
(ख) नगरीय अधिवास
 
9. सामूहिक कृषि कैसे की जाती है?
उत्तर- सामूहिक कृषि- सामूहिक कृषि के तहत जोत का स्वामित्व अनेक व्यक्तियों के पास होता है। इसमें उत्पादन सामूहिक श्रम पर आधारित होता है। समूह के सभी सदस्य मिलकर पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार कार्य करते हैं।
 
10. औद्योगिक बस्ती किसे कहा जाता है?
उत्तर- औधोगिक बस्ती- ऐसी बस्ती जहाँ शोध एवं विकास के साथ उत्पादन का काम भी किया जाता है, औद्योगिक बस्ती कहलाता है। ऐसी बस्तियाँ नगरों के बाहर और अंदर विकसित होते हैं।
11. बेंदा समाज में वनों को क्या कहा जाता है?
उत्तर- बेंदा के समाज में वनों को पेंडा कहा जाता है।
12. जैव तकनीक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- जैव तकनीक- किसी विशेष प्रकार के पदार्थों अथवा उत्पादों को बनाने या विकसित करने में जब जीवों या जीवित प्रणालियों का उपयोग किया जाता है, तब इस प्रणाली को जैव तकनीक कहा जाता है।
13.  बाह्यस्रोतीकरण क्या है?
उत्तर- बाह्यस्रोतीकरण- दक्षता को बढ़ाने और कीमत को घटाने के लिए बाहर से किसी कंपनी अथवा व्यक्तियों के समूह से काम लेना बाह्यस्रोतीकरण कहलाता है।
 
14. सड़क परिवहन की किन्हीं दो समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- सड़क परिवहन की दो समस्याएँ- सड़क परिवहन की दो मुख्य समस्याएँ हैं-
(क) वर्षा ऋतु के दौरान कच्ची सड़कों पर चलना एवं वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। 
(ख) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें बाढ़ से बार-बार टूट जाती है।
(ग) पर्वतीय एवं पठारी भागों में सड़क निर्माण कठिन होता है।
(घ) मरुस्थल के बालुई क्षेत्रों में सड़क निर्माण कठिन होता है। (कोई दो)
15. जन्म दर क्या है?
उत्तर- जन्म दर- किसी एक वर्ष के दौरान प्रति एक हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए गए जीवित बच्चों की संख्या को जन्म दर कहा जाता है।
 
16. अपकर्ष कारक क्या है?
उत्तर- अपकर्ष कारक- वैसे कारक जो जनसंख्या को अपनी ओर आकर्षित करते हैं अथवा किसी स्थान पर बसने के लिए लोगों को आकर्षित करते हैं, अपकर्ष कारक कहलाते हैं। 
  शहरीकरण, औद्योगीकरण, खनिजों की उपलब्धता, शैक्षणिक सुविधाएँ, तृतीयक एवं अन्य प्राथमिक कार्यों की उपलब्धता प्रमुख अपकर्ष कारक है।
 
17. भारत की किन्ही चार खरीफ फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर – भारत की खरीफ फसलें- खरीफ की चार प्रमुख फसलें हैं- धान, कपास, अरहर, बाजरा, मूंगफली, ज्वार इत्यादि (कोई चार)
 
18. जल संरक्षण के लिए किन्हीं चार विधियों का सुझाव दीजिए।
उत्तर – जल संरक्षण संबंधित चार सुझाव-
     जल अभाव की स्थिति से निपटने के लिए जल संरक्षण जरूरी है। जल संरक्षण संबंधी चार सुझाव निम्नलिखित है-
(क) जल की बर्बादी रोकने हेतु जन जागरूकता पैदा करना 
(ख) वर्षा जल संग्रह करना 
(ग) छत वर्षा जल संग्रह करना 
(घ) जल के अति शोषण पर रोक लगाना
(च)  नदियों पर बाँध बनाना 
(छ) बॉस ड्रिप सिंचाई को प्रचलित करना (कोई चार)
 
19. भारत के चार अभ्रक उत्पादक क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- भारत के चार अभ्रक उत्पादक क्षेत्र – भारत के अभ्रक उत्पादक चार क्षेत्रों में शामिल है- झारखंड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल (कोई चार)
 
20. पेट्रो-रसायन उद्योग का आधार क्या है?

उत्तर- पेट्रो रसायन उद्योग का आधार- पेट्रो रसायन उद्योग का आधार पेट्रोलियम से प्राप्त रसायन उत्पाद है।



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Long Answer Type Questions

प्रश्न संख्या 21 से 26 दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

3 x 5 = 15

Question Nos. 21 to 26 are Long Answer Type. Answer any three questions. Each question carries 5 marks. 3 x 5-15

21. यूरोप के किसी एक जलमार्ग का विवरण दीजिए।
उत्तर- यूरोप में नदियों के जाल के कारण कई जलमार्ग विकसित है। इनमें राईन जलमार्ग प्रमुख है। राईन नदी स्विट्जरलैंड से फ्रांस की पूर्वी सीमा होती हुई जर्मनी और नीदरलैंड्स तक बहती है। राईन नदी पर विकसित यह जलमार्ग अटलांटिक महासागर से मिलती है। बेसल से रोटरडम तक इसकी लंबाई 700 किलोमीटर है। समुद्री जहाज इनमें कोलोन तक जाता है। रूर नदी भी इस जलमार्ग से जुड़ा है। फलत: यह पूरा बेसिन आर्थिक रूप से समृद्ध है। राईन के तट पर ड्यूसेलडर्फ क्षेत्र की औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों की जान है। रूर के दक्षिण का जलमार्ग विश्व का सबसे व्यस्त जलमार्ग माना जाता है। राईन जलमार्ग के कारण फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड जैसे कई अन्य औद्योगिक एवं व्यापारिक देशों का सम्पर्क अटलांटिक से सीधे हो गया है।
 
22. कृषि कार्य को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- कृषि एक प्राथमिक क्रिया है जो विश्व स्तर पर की जाती है। इसमें फसलों का उत्पादन कई कारकों पर निर्भर करता है। कृषि कार्य करने के लिए कई कारक सहायक के रूप में कार्य करते हैं। कृषि कार्य को प्रभावित करने वाले कारकों में प्रमुख है:-
(i) भूमि- भूमि की दृष्टि से समतल मैदानी भागों में कृषि करना सरल होता है। इसके विपरीत पर्वतीय एवं पठारी भागों में कृषि करना तुलनात्मक रूप से कठिन होता है।
(ii) जलवायु- फसल विशेष के लिए विशिष्ट प्रकार के जलवायु की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए उष्ण कटिबंधीय, शीतोष्ण कटिबंधीय, शुष्क जलवायु क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं।
(iii) वर्षा- फसलों की वृद्धि के लिए नमी की आवश्यकता होती है। जैसे – धान की फसल और गेहूँ की फसलों के लिये नमी की अलग मात्रा की जरूरत होती है। अधिक पानी में मटर की फसल गल जाती है जबकि मोटा अनाज के लिए शुष्क मौसम सहायक होती है। 
(iv) मृदा- विभिन्न प्रकार की मृदा के भौतिक एवं रासायनिक गुणों में अंतर का असर फसलों के उत्पादन पर पड़ता है।
   इसके अलावा उच्चावच एवं सामाजिक-आर्थिक कारकों का भी कृषि पर असर होता है।
 
23. आकृति के आधार पर ग्रामीण अधिवासों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर- आकृति के आधार पर ग्रामीण अधिवासों के प्रमुख वर्ग है- 
(i) रेखीय अधिवास- सड़कों, नदियों, रेलमार्गों,  नहरों के सहारे विकसित अधिवासों की आकृति रेखीय होती है। 
(ii) चौकपट्टी अधिवास- जब सड़कें समकोण पर मिलती है तब ऐसी स्थिति में गलियाँ एवं सड़कें लम्बवत तथा समानांतर होती है। ऐसी दशा में विकसित अधिवास चौकपट्टी आकृति का विकसित होता है। 
(iv) अरीय अधिवास- जब अधिवास के बीच झील, तालाब, बाजार या कुआँ की स्थिति हो तथा यहाँ से कई सड़कें बाहर जाती है या बाहर से अंदर की ओर आती है तब विकसित अधिवास की आकृति अरीय हो जाती है। 
(iv) वृत्ताकार अधिवास- झील, तालाब, बाजार या कुआँ के  चारों तरफ विकसित अधिवास की आकृति वृत्ताकार हो जाती है। 
(v) सीढ़ीनुमा अधिवास- पर्वतीय ढालों के सहारे विकसित अधिवास की आकृति विभिन्न ऊंचाइयों के कारण सीढ़ीनुमा आकृति ले लेता है। 
(vi) तीर अधिवास- अंतरिप के सिर पर या नदी के नुकीले मोड़ पर बसे अधिवास तीर आकृति का विकसित होता है।
 
24. प्रवास के सामाजिक-जनांकिकीय परिणामों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- प्रवास के कई विभिन्न परिणाम है। प्रवास के कारण विभिन्न भागों में लोगों के भी बिखराव होने से सांस्कृतिक एकता सुदृढ़ होती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के प्रवास के कारण ग्रामीण आबादी विशेषकर पुरुष आबादी घटती जा रही है जबकि शहरी आबादी बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग के प्रवास के कारण लिंगानुपात, आयु-संरचना एवं शिक्षित वर्ग की संख्या में गंभीर असंतुलन उत्पन्न हो गया है। 
     सामाजिक दृष्टि से कुशल युवा वर्ग के प्रवास के कारण आधुनिक एवं तकनीकी विचारों का वितरण एवं प्रचार-प्रसार होता है। शिक्षित महिलाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास से साक्षरता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। नौकरी करने वाले लोगों के नगर से गांव में प्रवास से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ी है। इसके कारण पुरुष एवं महिलाओं के बीच का अंतर कम होता जा रहा है तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को इससे बल मिला है। इन सबसे समाज प्रगति करता जा रहा है।
25. भारत के पेट्रोलियम संसाधन का विवरण दीजिए।
उत्तर- पेट्रोलियम एक ऐसा अकार्बनिक तरल पदार्थ है जो भारत के टर्शियरी युग के चट्टानों में पाया जाता है। भारत में लगभग 14 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल के 16 अरब टन भंडार है। देश में पहली बार असम के डिगबोई क्षेत्र में पेट्रोलियम का पता चला था 19850-51 में भारत में कच्चे तेल का कुल उत्पादन 3 लाख टन था जो 2020 में बढ़कर 32 लाख टन हो गया। भारत में पेट्रोलियम उत्पादन के प्रमुख क्षेत्रों में असम क्षेत्र, गुजरात क्षेत्र एवं मुंबई हाई शामिल है।
                 
      असम क्षेत्र के अंतर्गत डिगबोई, नाहरकटिया, हुगरीजन, मोरान , गुजरात क्षेत्र में अंकलेश्वर, कलोल, कोसंबा, लुनेज, मेहसाना प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र है। मुंबई हाई अरब सागर में स्थित भारत का सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र है।  इसके अलावा गोदावरी और कावेरी नदी बेसिन में भी पेट्रोलियम पाया जाता है। भारत के कुल पेट्रोलियम उत्पादन का 63% मुंबई हाई क्षेत्र से, 18% गुजरात क्षेत्र से तथा 16% असम क्षेत्र से प्राप्त होता है। देश में कुल 18 प्रमुख तेल शोधनशालाओं में कच्चे तेल का परिष्करण किया जाता है।
26. भारत का मानचित्र बनाइए और निम्नलिखित को प्रदर्शित कीजिए :
(A)पटना 
(B)चेन्नई 
(C) गंगा नदी 
(D) जमशेदपुर 
(E) मुंबई
 उत्तर –


Read More:-

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

(खण्ड 1: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत)

Part 1: Principal of Human Geography
बिहा बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर
(खण्ड 2: भारत- लोग और अर्थव्यवस्था)
Part 2: India- People and Economy

PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER सम्पूर्ण हल सहित (बिहार बोर्ड भूगोल 12वीं कक्षा)

error: