OCTOBER 2022 UGC NET SOLVED EXAM PAPER

OCTOBER 2022 UGC NET SOLVED EXAM PAPER

UGC NET SOLVED PAPER

OCTOBER 2022



पेपर II

* निर्देश इस प्रश्न-पत्र में सौ (100) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक निर्धारित हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

1. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से दो वर्णानुक्रमिक प्रतीक ‘उष्णार्द्र’ जलवायु को प्रदर्शित करते हैं?

A. BWh

B. Af

C. Dfc

D. Am

E. BSh

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और E

2 B और D

3 B और C

4 A और C

[read more] 2 B और D [/read]

2. मैंग्रोव पत्तियों पर आधारित, ओडम (1970) द्वारा वर्णित अपरद खाद्य श्रृंखला को सही अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. अपरद

B. छोटी मछली

C. मैंग्रोव पत्तियाँ

D. बड़ी मछली

E. केकड़ा (क्रैब) और झींगा (श्रिम्प)

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 C, B, A, E, D

2 C, E, B, A, D

3 C, E, A, B, D

4 C, A, E, B, D

[read more] 4 C, A, E, B, D [/read]

3. निम्नलिखित में से कौन भौगोलिक सूचना तन्त्र के रॉस्टर मॉडल के संदर्भ में सही है?

A. रॉस्टर डेटा मॉडल एक सरल आँकड़ा संरचना है।

B. सभी पिक्सेल एक ही आकार तथा आकृति के होते हैं।

C. फाइल का आकार छोटा होता है।

D. रॉस्टर डेटा मॉडल दूरसंवेदी इमेज के अनुरूप होता है।

E. उपरिशायीकरण (ओवरले ऑपरेशन) कठिन होता है।

     नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A, B और D

2 A और C

3 C और E

4 A, B और E

[read more] 1 A, B और D [/read]

4. वृक्षों के वार्षिक वलय के कालनिर्धारण और अध्ययन को कहा जाता है

1 आकृतिविज्ञान

3 पुरस्सरण

2 उत्केन्द्रता

4 वृक्ष कालानुक्रमण

[read more] 4 वृक्ष कालानुक्रमण [/read]

5. एक पारिस्थितिकी अनुक्रमण जो कि अकार्बनिक अंशों में प्रचुर परन्तु कार्बनिक अंशों में अल्प मात्रा वाले स्थान से प्रारम्भ होता है, कहलाता है

1 स्वजात (ओटोजैनिक) अनुक्रमण

2 अन्यत्रजात (एलोजैनिक) अनुक्रमण

3 उत्प्रेरित (इन्ड्यूसड) अनुक्रमण

4 ऑटोट्रौफिक अनुक्रमण

[read more] 4 ऑटोट्रौफिक अनुक्रमण [/read]

6. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (Assertion, A) के रूप में लिखित है, तो दूसरा उसके कारण (Reason, R) के रूप में;

अभिकथन (A) कृषि, पशुधन, उद्योग या मानव जनसंख्या की सामान्य आवश्यकताओं की सन्तुष्टि के लिए पानी की किसी भी प्रकार की कमी को सूखा कहा जाता है।

कारण (R) सूखा, वर्षा के अभाव के कारण उत्पन्न एक विपत्तिजनक स्थिति है।

उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।

2 A और R दोनों सत्य हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

3 A सत्य है, किन्तु R असत्य है।

4 A असत्य है, किन्तु R सत्य है।

[read more] 1 A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या है। [/read]

7. अमोनीकरण एक महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है

1 फास्फोरस चक्र में

2 कार्बन चक्र में

3 नाइट्रोजन चक्र में

4 ऑक्सीजन चक्र में

[read more] 3 नाइट्रोजन चक्र में [/read]

8. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है?

1 देव प्रयाग, भागीरथी + अलकनन्दा

2 रुद्र प्रयाग, मंदाकिनी + अलकनन्दा

3 कर्ण प्रयाग, भागीरथी + पिण्डार

4 विष्णु प्रयाग, धौलीगंगा + अलकनन्दा

[read more] 3 कर्ण प्रयाग, भागीरथी + पिण्डार [/read]

9. भूगोल के किस सन्दर्भ के साथ ‘फर्दिनान्द द सस्यूर’ का सम्बन्ध है?

1 प्रत्यक्षवाद

2 व्यवहारवाद

3 नारीवाद

4 संरचनावाद

[read more] 4 संरचनावाद [/read]

10. निम्नांकित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A. मलजल की बी. ओ. डी. (जैविक ऑक्सीजन माँग) बहुत अधिक होती है।

B. मलजल में विलयित ऑक्सीजन की मात्रा न्यून होने के कारण मलजल में वायवीय जीवों की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है।

C. पारिस्थितिकी विज्ञान जीव और उनके भौतिक पर्यावरण के मध्य अन्तःसम्बन्ध का अध्ययन है।

D. परपोषी (परजीवी) ऐसे जीव होते हैं, जो अपने आहार के लिए अन्य जीवित जीवों पर निर्भर नहीं होते हैं।

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल A

2 केवल C

3 A और C

4 B और D

[read more] 3 A और C [/read]

11. कुल जनसंख्या के सम्बन्ध में भारत के पाँच मेट्रो को अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है?

1 मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु

2 दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, चेन्नई, बेंगलुरु

3 मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई

4 मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु

[read more] 1 मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु [/read]

12. निम्नलिखित में से किस एक वाताग्र में धरातल से गर्म वायु पूर्ण रूप से विस्थापित हो जाती है?

1 अवरुद्ध वाताग्र

2 शीत वाताग्र

3 उष्ण वाताग्र

4 स्थिर वाताग्र

[read more] 1 अवरुद्ध वाताग्र [/read]

13. हार्टलैण्ड सिद्धान्त के बारे में क्या सही है?

A. इसका प्रकाशन तीन बार वर्ष 1904, 1914 और 1943 में हुआ था।

B. इसे जर्मन भूगोलवेत्ता एच.जे. मैकिण्डर ने प्रतिपादित किया था।

C. विश्व इतिहास में जल-थल शक्तियों में आपसी संघर्ष इसका आधार था।

D. इस सिद्धान्त की भविष्यवाणी सत्य हुई और जर्मनी विश्व की महाशक्ति बन गया।

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल A

2 A और C

3 केवल C

4 C और D

[read more] 3 केवल C [/read]

14. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची ।               सूची ॥

(पैमाना पद्धति)   (मापे गए आँकड़ों का प्रकार)

A. नामिक I. माध्य समुद्र तल से तुंगता

B. क्रमसूचक II. मृदा प्रकार

C. अंतराल III. मासिक आय (₹ में)

D. अनुपात IV. शहर का आकार

कूट

   A  B  C  D

1 II  IV I III

2 III II I IV

3 III IV I II

4 II III I IV

[read more] 1 II  IV I III [/read]

15. निम्नलिखित में से कौन विशिष्टतः असुरक्षित जनजातीय समूह (PVTGs) नहीं है?

1 वनटांगिया

2 मरम नागा

3 सेहरिया

4 रिंयग

[read more] 1 वनटांगिया [/read]

16. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

A. कार्ल रिटर- महाद्वीपीयता अवधारणा

B. अलेक्जेण्डर वॉन हमबोल्ट- उद्देश्यवादी उपगमन

C. ऑस्कर पैसेल- दास औसलैण्ड

D. वैरैनियम- क्रिटीक ऑफ प्योर रीजन

E. इमैनुअल काण्ट- खगोल प्रकृति का सामान्य इतिहास

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और C

2 B और E

3 D और E

4 C और E

[read more] 4 C और E [/read]

17. हमारा साझा भविष्य शीर्षक की रिपोर्ट वर्ष 1987 में किसने प्रस्तुत की थी?

1 खाद्य और कृषि संगठन

2 विश्व मौसम विज्ञान संगठन

3 जलवायु परिवर्तन पर अंतर्सरकारीय पैनल

4 ब्रण्टलैण्ड कमीशन

[read more] 4 ब्रण्टलैण्ड कमीशन [/read]

18. किस एजेन्सी का सम्बन्ध IKONOS रिमोट सेनसिंग डेटा (दूर-संवेदी आँकड़ों) से है?

1 डिजिटल ग्लोब

3 डिजिटल इमेज

2 इमेज सैट इंटरनेशनल इंक

4 ओ. आर. बी. इमेज

[read more] 1 डिजिटल ग्लोब [/read]

19. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (Assertion, A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason, R) के रूप में;

अभिकथन (A) पार्थिव पारितन्त्र (घासस्थल, वन) में जैव बायोमास का पिरामिड चौड़े आधार में ऊर्ध्वाधर खड़ा होता है।

कारण (R) पार्थिव पारितन्त्र में बायोमास की प्राथमिक से तृतीयक उपभोक्ता में वृद्धि होती है।

    उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।

2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

3 A सही है, किन्तु R गलत है।

4 A गलत है, किन्तु R सही है।

[read more] 3 A सही है, किन्तु R गलत है। [/read]

20. निम्नलिखित में से क्या प्रत्यक्षवाद की विशेषताएँ हैं?

A. तत्त्वमीमांसा

B. अनुभववाद

C. मानकीय मूल्य

D. वैज्ञानिक नियमों का एकीकरण

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 B और D

2 A और B

3 A और C

4 C और D

[read more] 1 B और D [/read]

21. निम्नलिखित में से कौन-सा/से ब्रह्मपुत्र नदी तन्त्र में आने वाली बाढ़ का कारण/के कारणों में नहीं है?

A. ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ विशाल मात्रा में जल और गाद (सिल्ट) लाती हैं। गाद के अधिक जमाव ने नदी तल को ऊँचा कर दिया है।

B. कृषि की त्रुटिपूर्ण पद्धति

C. अनियमित भूकम्पों ने नदी के मार्ग को परिवर्तित कर दिया है

D. ब्रह्मपुत्र घाटी की चौड़ाई

E. अति उच्च जनसंख्या के दबाव ने जनसंख्या को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने के लिए बाध्य कर दिया है।

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल A

2 B और C

1 B और D

4 केवल E

[read more] 1 B और D [/read]

22. निम्नलिखित सूक्ष्म गैसों को वायुमण्डल में उनकी सान्द्रता के अनुसार अवरोही क्रम के अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. मीथेन

B. क्रिप्टॉन

C. हीलियम

D. निऑन

E. हाइड्रोजन

  नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 E, B, D, A C

2 D, B, E, A, C

3 D, C, A, B, E

4 D, E, B, A, C

[read more] 3 D, C, A, B, E [/read]

23. नॉक-नी सिन्ड्रोम (संलक्षण) (घुटनों से नीचे टाँगों का बाहर की ओर मुड़ना) का मुख्य कारण है-

1 फ्लोराइड प्रदूषण

2 लेड (सीसा) प्रदूषण

3 मरकरी (पारा) प्रदूषण

4 कार्बन-डाइऑक्साइड प्रदूषण

[read more] 1 फ्लोराइड प्रदूषण [/read]

24. हिन्द महासागर में दक्षिण से उत्तर की तरफ कटकों का सही अनुक्रम है

A. कर गुलेन-गासबर्ग कटक, चैगोस-सेण्ट पाल कटक, सोकोत्रा-चैगोस कटक, लक्षद्वीप चैगोस कटक

B. कर गुलेन-गासबर्ग कटक, चैगोस-सेण्ट पाल कटक, सोकोत्रा-चैगोस कटक, अण्डमान-निकोबार कटक

C. चैगोस-सेण्ट पाल कटक, कर गुलेन-गासबर्ग कटक, सोकोत्रा-चैगोस कटक, लक्षद्वीप चैगोस कटक

D. चैगोस-सेण्ट पाल कटक, कर गुलेन गासबर्ग कटक, सोकोत्रा-चैगोस कटक, अण्डमान-निकोबार कटक

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और D

2 A, B और C

3 A और B

4 B, C और D

[read more] 3 A और B [/read]

25. नीचे दो कथन दिए गए हैं

कथन I डिजिटल उच्चतम मॉडल (डी.इ.एम.) एक रॉस्टर प्रारूप है।

कथन II डी.इ.एम. में सारे पिक्सल (चित्र अवयव) अलग-अलग आकृति और आकार के होते हैं।

    उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 कथन I और II दोनों सत्य हैं।

2 कथन I और II दोनों असत्य हैं।

3 कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।

4 कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।

[read more] 3 कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है। [/read]

26. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A. अनाच्छादन अपक्षय, द्रव्यमान क्षय और अपरदन को सम्मिलित करता है।

B. भौतिक अपक्षय और यान्त्रिक अपक्षय प्रक्रिया केवल मापनी (स्केल) पर भिन्न होती है।

C. शुष्क जलवायु में लवण-क्रिस्टल वृद्धि और अपक्षय बालुका पत्थर के भृगु के आधारों के समीप विशिष्ट गर्तों के निर्माण की ओर अग्रसर होता है।

D. अपशल्कन तब घटित होता है, जब तापमान परिवर्तन के कारण भिन्न दरों पर खनिजों का विस्तारण और संकुचन होता है।

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल B

2 A और C

3 B और D

4 केवल A

[read more] 2 A और C [/read]

27. निम्नलिखित में से कौन-सी संचयी वायुमण्डलीय आपदाएँ हैं?

A. टॉरनैडो आपदा

B. बाढ़ आपदा

C. सुनामी आपदा

D. उष्ण लहर आपदा

E. भूस्खलन आपदा

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और B

2 B और C

3 A, B और D

4 B और E

[read more] 3 A, B और D [/read]

28. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?

A. भित्ति मानचित्र – 1:1.980

B. बृहद मापक योजना – 1:100

C. स्थलाकृतिक मानचित्र – 1:250.000

D. एटलस मानचित्र – 1:250

E भू-कर मानचित्र 1:3.960

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और E

2 A और C

3 B, C और E

4 B और D

[read more] 3 B, C और E [/read]

29. सूची 1 के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची । (भूकम्प स्थल)    सूची ॥ (विवर्तनिकी पर्यावरण)

A. बाम (ईरान)  I. क्षेपण मण्डल

B. मेक्सिको सिटी  II. रूपान्तर सीमान्त

C. सेन फ्रांसिस्को  III. अन्तःसागरीय क्षेपण

D. जावा  IV. अन्ध भ्रंश

कूट

   A  B  C  D

IV I III II

2 I IV II III

3 IV I II III

4 III I IV II

[read more] 3 IV I II III [/read]

30. साइबेरियन मृदाओं की हिमाशीतित विशेषताओं को समझाने के लिए किस मूल के विद्वान ने ‘स्थायी तुषार भूमि’ शब्द दिया?

1 अमेरिकी

2 ब्रिटिश

3 फ्रेंच

4 जर्मन

[read more] 4 जर्मन [/read]

31. सूची । के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची। (मृदा का नाम)  सूची ॥ (क्षेत्र)

A. चूनेदार मृत्तिकामय मृदा I. छोटानागपुर उच्चभूमि

B. लाल दोमुटी मृदा II. हिमालय की मध्य-तुंग पेटी

C. अम्लीय (पोडजोल) मृदा III. मरुस्थल मृदा

D. निम्न जैवीय पदार्थ, निम्न नाइट्रोजन और अन्य पोषकों वाली मृदा IV. खादर

कूट

    A  B  C  D

1 IV I II III

2 IV II III I

3 I IV II III

4 II I IV III 

[read more] 1 IV I II III [/read]

32. यू. एन. जनरल असेम्बली ने वर्ष 2000 के बाद की विश्व पर्यावरण और विकास की स्थिति जानने के लिए वर्ष 1985 में पर्यावरण और विकास पर विश्व कमीशन (WCED) बनाया, जिसे कहा जाता है

1 सतत् विकास कमीशन

2 ब्रण्टलैण्ड कमीशन

3 एजेण्डा-21

4 चिपको कमीशन

[read more] 2 ब्रण्टलैण्ड कमीशन [/read]

33. स्थलरूप के ह्रासमान विकास को निर्दिष्ट करने हेतु डब्ल्यू. पेंक द्वारा इनमें से किस पद को प्रयुक्त किया गया है?

1 प्राइमारम्फ

2 आफ्स्तीजिण्डे इण्टिवकलुंग

3 ग्लीखफार्मिगे इण्टिवकलुंग

4 आबस्तीजिण्डे इण्टिवकलुंग

[read more] 4 आबस्तीजिण्डे इण्टिवकलुंग [/read]

34 सूची । के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

 सूची । (परिवहन नेटवर्क का मापन और कनेक्टीविटी)    सूची ॥ (परिभाषा)

A. इटा सूचकांक I. यह एक ग्राफ में कनेक्टीविटी के स्तर को मापता है और नोड की संख्या पर लिंक की संख्या के बीच के सम्बन्ध को व्यक्त करता है।

B. थीटा सूचकांक ॥. प्रत्येक लिंक की औसत लम्बाई

C. बीटा सूचकांक III. प्रत्येक चौराहे पर यातायात की औसत मात्रा

D. अल्फा सूचकांक IV. यह अधिकतम चक्रों की संख्या की तुलना में ग्राफ में चक्रों की संख्या का मूल्यांकन करता है।

कूट

    A  B  C  D

1 II I III IV

2 II IV III І

3 II III IV I

4 II III I IV

[read more] 4 II III I IV [/read]

35. ‘पदार्थ जो ओजोन की परत को कम करते हैं’ पर हुए अन्तर्राष्ट्रीय समझौते का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है?

1 पेरिस समझौता

2 मारकेश समझौता

3 क्योटो प्रोटोकॉल

4 मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल

[read more] 4 मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल [/read]

36. निम्नलिखित में से कौन-से भारत के तेल क्षेत्रों का मिलान सही है?

A. असम-मोरान हुगरीजन तेल क्षेत्र

B. गुजरात-लुनेज कलोल तेल क्षेत्र

C. पूर्वी तट अपतट तेल क्षेत्र-ओल्कड असजोल

D. पश्चिमी तट अपतट तेल क्षेत्र बस्सेन अलियाबेट

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और B

2 A, B और D

3 A, B और C

4 C और D

[read more] 2 A, B और D [/read]

37. निम्न में से कौन-सी विधियाँ रेखीय विपर्यास प्रतिबिम्ब सम्वृद्धि की विधियाँ हैं?

A. न्यूनतम अधिकतम विस्तार (मिनिमम-मैक्सिमम-स्ट्रैच)

B. आयतचित्र समकरण (हिस्टोग्राम इक्वलाइजेशन)

C. घनत्व वर्गीकरण (डेन्सीटी स्लाइसिंग)

D. आयतचित्र सामान्यीकरण (हिस्टोग्राम नॉरमलाइजेशन)

E. संतृप्त-विस्तार (सेचुरेशन स्ट्रैच)

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और B

2 A और C

3 B और D

4 A और E

[read more] 4 A और E [/read] 

38. वेदों के ब्रह्मोडिकी में विवेचित ब्रह्माण्ड उत्पत्ति के प्रकारों को पहचानिए।

A. दार्शनिक उत्पत्ति

B. कलात्मक उत्पत्ति

C. यन्त्रीय उत्पत्ति

D. रासायनिक उत्पत्ति

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और C

2 B और D

3 A, B और C

4 C और D

[read more] 3 A, B और C [/read]

39. मानचित्र में कश्मीर हिमालय के दर्रें दिखाए गए हैं। अंकित दर्रो का कौन-सा अनुक्रम आरोही क्रम में सही है?

UGC NET SOLVED PAPER OCTOBER 2022

1 काराकोरम, क्वरा ताग, लनक ला, चांग ला, उमासी ला, बनिहाल, पीर पंजाल, जोजी ला

2 काराकोरम, क्वरा ताग, चांग ला, लनक ला, उमासी ला, बनिहाल, पीर पंजाल, जोजी ला

3 काराकोरम, अघील, लनक ला, उमासी ला, चांग ला, बनिहाल, पीर पंजाल, जोजी ला

4 काराकोरम, सेसर ला, लनक ला, चांग ला, उमासी ला, पीर पंजाल, क्वरा ताग, जोजी ला

[read more] 1 काराकोरम, क्वरा ताग, लनक ला, चांग ला, उमासी ला, बनिहाल, पीर पंजाल, जोजी ला [/read]

40. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

1. चेरी मंजरी – कर्नाटक

2 नॉरवेस्टर – पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा

3 लू – उत्तरी भारत

4 आम्र बौछार – महाराष्ट्र

[read more] 4 आम्र बौछार – महाराष्ट्र [/read]

41.भारत (2020-21 में) में गेहूँ के उत्पादन वाले पाँच राज्यों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. उत्तर प्रदेश

B. हरियाणा

C. राजस्थान

D. पंजाब

E. मध्य प्रदेश

  नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A, D, B, E, C

2 AD, E, B, C

3 A, E, B, D, C

4 D, A, B, E, C

[read more] व्याख्या NTA के द्वारा इस प्रश्न को ड्रॉप किया गया है। [/read]

42. विश्व के निम्नलिखित महाद्वीपों को वर्तमान जनसंख्या के घनत्व (व्यक्ति प्रति किमी) के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. एशिया

B. उत्तर अमेरिका

C. अफ्रीका

D. यूरोप

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 C, B, A और D

2 A, C, D और B

3 B, A, C और D

4 D, A, B और C

[read more] 2 A, C, D और B [/read]

43. नगर की आन्तरिक संरचना का निम्नलिखित में से कौन-सा मॉडल परिवहन के मार्गों के महत्त्व पर बल देता है?

1 संकेन्द्रीय मॉडल

2 खण्डीय मॉडल

3 बहुनाभिकीय मॉडल

4 नगरीय सामाजिक क्षेत्र मॉडल

[read more] 2 खण्डीय मॉडल [/read]

44. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची। (खनिज /ऊर्जा संसाधन) सूची ॥ (खानों के नाम)

A. मैगनीज I. डुंगरपुर, मलजखण्ड

B. ताँबा II. बालाघाट, छिन्दवाड़ा

C. बॉक्साइट III. उत्तर कर्णपुर, झिलमिली

D. कोयला IV. बोलानगिर, उदगेरी

कूट

            A  B  C  D

1 II I IV III

2 II I III IV

3 I II IV III

4 III I IV II

[read more]1 II I IV III [/read]

45. गंगा की सहायक नदियों के बाएँ किनारे को पश्चिम से पूरब की ओर व्यवस्थित कीजिए।

A. रामगंगा

B. गोमती

C. गण्डक

D. घाघरा

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 B, D, C, A

2 A, C, D, B

3 A, B, D, C

4 A, C, B, D

[read more] 3 A, B, D, C [/read]

46. चरों की अन्योन्याश्रयता (इंटरडिपेन्डनस) का विश्लेषण करने के लिए निम्नलिखित में से किस एक सांख्यिकीय तकनीक का उपयोग किया जाता है?

1. स्थिति भागफल (लोकेशन कोशेन्ट)

2 मानक अंक (स्टैण्डर्ड स्कोर)

3 परिवर्तिता का गुणांक (कोइफिसिएन्ट ऑफ बैरियाबिलिटी)

4. प्रमुख घटकों का विश्लेषण (प्रिन्सिपल कम्पोनेन्ट्स एनालिसिस)

[read more] 4. प्रमुख घटकों का विश्लेषण (प्रिन्सिपल कम्पोनेन्ट्स एनालिसिस) [/read]

47. काम्बे ग्रावेन निम्नलिखित भूकम्पों में से किस एक के साथ सम्बन्धित है?

1. भुज भूकम्प

2 लातूर भूकम्प

3 जबलपुर भूकम्प

4. क्वेटा, बलूचिस्तान भूकम्प

[read more] 1. भुज भूकम्प [/read]

48. भारत की जनगणना, 2011 के अनुसार निम्नलिखित केन्द्रशासित राज्यों को उनकी साक्षरता दर के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. चण्डीगढ़, पुदुचेरी, दमन और दीव, दादर नगर हवेली

B. पुदुचेरी, चण्डीगढ़, दादर नगर हवेली, दमन और दीव

C. चण्डीगढ़, दादर नगर हवेली, पुदुचेरी, दमन और दीव

D. दमन और दीव, पुदुचेरी, चण्डीगढ़, दादर नगर हवेली

E. दमन और दीव, चण्डीगढ़, पुदुचेरी, दादर नगर हवेली नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल A

2 A और E

3 A, B और C

4 केवल E

[read more] 4 केवल E [/read]

49. एक भवन समूह द्वारा रूपित ज्यामितीय आकृति को जाना जाता है

1 स्थल

2 प्रतिरूप

3 अवस्थिति

4 स्थिति

[read more] 2 प्रतिरूप [/read]

50. किस व्यक्ति ने जियोपोलिटिक (भूराजनीति) पद सर्वप्रथम प्रचलित किया?

1 फ्रेडरीक रैटजेल

2 कालं हाओशौफर

3 रूडॉल्फ जैलन

4 पीटर क्रोपोटीन

[read more] 3 रूडॉल्फ जैलन [/read]

51. निम्नलिखित में से कौन-सा पद महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त से सम्बन्धित नहीं है?

1 पैथालसा

2 पुराजलवायु

3 समुद्री नितल प्रवाह

4 जिगसा फिट

[read more] 3 समुद्री नितल प्रवाह [/read]

52. प्रसिद्ध पुस्तक मुक्दीमाह के लेखक कौन हैं?

1 इब्नबतूता

2 अल-बरूनी

3 अल-इदरीसी

4 इब्न-खालदून

[read more] 4 इब्न-खालदून [/read]

53. निम्नलिखित में से किस देश ने नवजात शिशु समर्थक जनसंख्या नीति अपनाई है?

A. श्रीलंका

B. स्पेन

C. मलेशिया

D. म्यांमार

E. जापान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल A

2 A, C और D

3 C, D और E

4 C और E

[read more] व्याख्या NTA के द्वारा इस प्रश्न को ड्रॉप किया गया है। [/read]

54. स्तर पटक ज्वालामुखी निम्नलिखित में से किसका अभिलक्षण है?

A. बेसाल्ट मैग्मा

B. अंतरधारीय परत शामिल होती है

C. मैग्मा गैसयुक्त और अत्यधिक श्लेष्मा

D. मैग्मा निम्नदाब पर उत्पन्न होता है

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और D

2 B और D

3 A और C

4 B और C

[read more] 4 B और C [/read]

55. ‘सांस्कृतिक क्रोड’ को कैसे परिभाषित किया जाता है?

1 यह उद्भव के एक स्रोत या स्रोतों से पृथ्वी पर विभिन्न सांस्कृतिक परिघटनाओं के फैलाव की शक्ति से सम्बन्धित है।

2 एक विशिष्ट सांस्कृतिक भू-दृश्य (लैण्डस्केप) से सम्बद्ध एक सांस्कृतिक समूह का जन्म स्थान।

3 सांस्कृतिक मापदण्ड, जो सीखे गए व्यवहार को निर्दिष्ट करता है।

4 सांस्कृतिक समष्टि (कॉम्प्लेक्स) और भू-दृश्य को दर्शाने वाले सांस्कृतिक प्रदेश।

[read more] 2 एक विशिष्ट सांस्कृतिक भू-दृश्य (लैण्डस्केप) से सम्बद्ध एक सांस्कृतिक समूह का जन्म स्थान। [/read]

56. सूची । के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची ।        सूची ॥

A. वान थूनन  I. केन्द्रीय स्थल सिद्धान्त

B ऑगस्ट लॉश ॥. कृषि अवस्थिति

C. डोई III. औद्योगिक अवस्थित सिद्धान्त

D. क्रिस्टॉलर IV. फसल संयोजन
कूट

   A  B  C  D

1 II IV III I

2 II I IV III
3 II III IV I
4 I II III IV

[read more] 3 II III IV I [/read]

57. जनसांख्यिकीय संक्रमण निदर्श में निम्नलिखित में से कौन-सा चरण उच्च एवं स्थिर जन्म दर के साथ-साथ उच्च एवं घटती-बढ़ती मृत्यु दर की स्थिति का वर्णन करता है?

1 प्रारम्भिक विस्तारक चरण

2 विलम्बित विस्तारक चरण

3 उच्च स्थिर चरण

4 निम्न स्थिर चरण

[read more] 3 उच्च स्थिर चरण [/read]

58. हवाई छाया चित्र के निर्वचन में स्थान, स्थिति और साहचर्य तत्त्व किस क्रम में आते हैं?

1 प्राथमिक

2 द्वितीयक

3 तृतीयक

4 उच्चतर

[read more] 4 उच्चतर [/read]

59. नीचे दो कथन दिए गए हैं

कथन I शफी ने वर्ष 1990 में कृषि उत्पादकता को क्रम विन्यास गुणांक विधि से परिकलित किया।

कथन II वर्ष 1964 में खुसरो ने निवेश-निर्गम अनुपात से कृषि उत्पादकता को परिकलित किया।

    उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 कथन I और II दोनों सत्य हैं।

2 कथन I और II दोनों असत्य है।

3 कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।

4 कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।

[read more] 4 कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है। [/read]

60. एक प्वॉइण्ट आँकड़ा है

1 0D आयाम रहित

2 1D एक-आयामी

3 2D द्वि-आयामी

4 3D त्रि-आयामी

[read more] 1 0D आयाम रहित [/read]

61. निम्नलिखित किस भ्रंश में भू-स्खलन का बहुत बड़ा जोखिम निहित होता है?

1 नतिलम्बी अथवा अन्तरित धारा भ्रंश

2 सामान्य भ्रंश

3 व्युत्क्रम भ्रश

4 अधिक्षिप्त भ्रंश

[read more] 3 व्युत्क्रम भ्रश [/read]

62. एक प्रतिगामी जनसंख्या आयु संरचना किस देश में सामना किए जाने की सम्भावना है?

1 जिसने जनांकिकी संक्रमण पूरा कर लिया है।

2 जिसमें युवा और वृद्ध की जनसंख्या सन्तुलित है।

3 जिसकी जनसंख्या युवा है।

4 जो जनांकिकी संक्रमण के प्रारम्भिक विस्तारक चरण में है।

[read more] 1 जिसने जनांकिकी संक्रमण पूरा कर लिया है। [/read]

63. भारत में राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम (एन. ए. ए. क्यू. एम.) का प्रारम्भ किया था

1 राष्ट्रीय पर्यावरण अभियान्त्रिकी अनुसन्धान संस्थान

2 केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड

3 भारत मौसम विज्ञान विभाग

4 शहरी मामलों का राष्ट्रीय संस्थान

[read more] 2 केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड [/read]

64. निम्नलिखित में से किस लेखक ने ‘पर्यटन क्षेत्र के जीवन चक्र (TALC)’ के मॉडल से पर्यटन में विकास और समय के साथ एक प्रदेश में आने वाले परिवर्तनों को प्रस्तुत किया है?

1 जॉन ग्लासन, 1956

2 रिचर्ड बटलर, 1980

3 डेविड हावें, 1945

4 रॉबर्ट प्रोस्सर, 1982

[read more] 2 रिचर्ड बटलर, 1980 [/read]

65. निकटतम पड़ोसी विश्लेषण के अनुसार 25 का सूचकांक मान सुझावित करता है कि बस्तियाँ हैं

1 ग्रन्थित

2 अति ग्रन्थित

3 यादृच्छिक रूप से वितरित

4 सम-दूरस्थ

[read more] 4 सम-दूरस्थ [/read]

66. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वेबर के औद्योगिक अवस्थिति सिद्धान्त के बारे में गलत है?

A. वेबर ने उद्योग के कहाँ अवस्थित होने के बारे में निर्धारित करने के लिए स्थानीकृत सामग्री के भार और उत्पाद के भार के मध्य अनुपात का परिकलन किया था।

B. उन्होंने इसको सामग्री सूचकांक के रूप में निर्दिष्ट किया।

C. यदि सूचकांक एक (1) से कम है, तो अवस्थिति उपभोग केन्द्र उन्मुखी होता है।

D. यदि सूचकांक एक (1) से अधिक है, तो अवस्थिति सामग्री-उन्मुखी होती है।

E. यदि सूचकांक एक (1) से अधिक है, तो अवस्थिति उपभोग केन्द्र उन्मुखी होता है।

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 B और E

2 C और E

3 D और E

4 केवल E

[read more] 4 केवल E [/read]

67. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A. जीवन प्रत्याशा का अनुमान जीवन तालिका से प्राप्त किया जा सकता है।

B. जीवन प्रत्याशा में सुधार वृद्ध जनसंख्या का एक कारण है।

C. शिशु मृत्युदर की परिभाषा वर्ष के मध्य में एक वर्ष से कम आयु के प्रति 1000 बच्चों में एक वर्ष में होने वाली शिशु मृत्यु के रूप से दी जाती है।

D. माल्थस ने जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त को प्रस्तावित किया था।

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और B

2 केवल C

3 C और D

4 A, B और C

[read more] 1 A और B [/read]

68. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत सरकार का मन्त्रालय देश में जनगणना कार्य का संचालन करता है?

1 सांख्यिकीय और कार्यक्रम कार्यान्वयन मन्त्रालय

2 शिक्षा मन्त्रालय

3 गृह मन्त्रालय

4 वित्त मन्त्रालय

[read more] 3 गृह मन्त्रालय [/read]

69. निम्नांकित में से कौन-से कथन सही हैं?

A. जब किसी देश में कुल प्रजनन दर 2.1 के स्तर पर पहुँच जाता है, तो वह प्रजनन के प्रतिस्थापन स्तर को प्राप्त कर लेता है।

B. प्रजनन क्षमता का तात्पर्य महिलाओं द्वारा बच्चों को जन्म देने की क्षमता से है।

C. माल्थस के अनुसार, युद्ध एक निवारक नियन्त्रण है।

D. अशोधित मृत्युदर प्रति एक हजार मध्य वर्षीय जनसंख्या में मृतकों की संख्या से अभिप्रेत है।

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A, C और D

2 B और C

3 A, B और C

4 A, B और D

[read more] 4 A, B और D [/read]

70. सूची 1 के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची ।                      सूची ॥ 

(विषयगत मानचित्र)  (प्रस्तुत आँकड़ा प्रकार, उदाहरण)

A गुणात्मक ।. अन्तराल और अनुपात आँकड़े, वर्णमात्री मानचित्र

B. अर्द्ध-मात्रात्मक ॥. कम्प्यूटर का उपयोग करके डिजिटल तरीके से बनाए गए आभासी मानचित्र, स्थल स्वरूप मानचित्र

C. मात्रात्मक III. नामिक आँकड़े, कोरोक्रोमेटिक मानचित्र

D. विशेष IV. प्रतीकीकरण/क्रमसूचक आँकड़े, वर्णप्रतीकी मानचित्र

कूट

          A  B  C  D
1 III I II IV
2 III IV II I
3 III IV I II
4 III II IV I

[read more] 3 III IV I II [/read]

71. सूची। के साथ सूची ।। का मिलान कीजिए।

सूची। (अध्येता का नाम)  सूची ।। (सिद्धान्त/नियम/मॉडल)

A सैडलर I. अर्थव्यवस्था पर जनसख्या वृद्धि का शुद्ध प्रभाव

B रिकार्डो II. मध्यवर्ती अवसर मॉडल

C थॉम्पसन III. प्रजनन दर घनत्व के साथ प्रतिलोमतः भिन्न होती है

D. स्टॉफर IV. जनांकिकी संक्रमण मॉडल
कूट
    А  В  С  D

1 I II III IV
2 II III IV I
3 III I IV II
4 IV II I III

[read more] 3 III I IV II [/read]

72. फसल विविधता सूचक = Σχ2/(Σχ)2

     उपरोक्त सूत्र में ‘x’ निर्देश करता है

1 सकल फसलीय क्षेत्र

2 प्रत्येक फसल के अन्तर्गत कुल फसलीय क्षेत्र

3 शुद्ध बोया गया क्षेत्र

4 प्रत्येक फसल के अन्तर्गत शुद्ध बोया गया क्षेत्र

[read more] 2 प्रत्येक फसल के अन्तर्गत कुल फसलीय क्षेत्र [/read]

73. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थानीय पवन एक कैटाबेटिक (अवरोही) पवन है?

1 चिनुक

2 फॉन

3 सांता अना

4 मिस्ट्रल

[read more] 4 मिस्ट्रल [/read]

74. सूची। के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची। (विद्वान)   सूची ।। (अवधारणा/पद/योगदान)

A गेलार्ड नेलसन I. पारिस्थिति विज्ञान

B ए. ई. डगलस II. पारिस्थितिकी निकेत

C चार्ल्स एल्टन III. पृथ्वी दिवस

D एग्नेस्ट हैकल IV. वृक्ष कालानुक्रमण

    कूट

    A  B  C  D

1 I III IV II
2 III IV II I
3 II III I IV
4 IV I III II

[read more] 2 III IV II I [/read]

75. परिवेशी तटवर्ती क्षेत्रों के तापमान को कम करने के लिए निम्नलिखित में से दो महासागरीय धाराएँ उत्तरदायी हैं

A. बेंगुएला धारा

B. कुरोसरीको धारा

C. ब्राजील धारा

D. कनारी धारा

E. गल्फ स्ट्रीम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और B

2 A और C

3 A और D

4 D और E

[read more] 3 A और D [/read]

76. विल्सन चक्र का उचित क्रम है

A. महाद्वीपीय फटन और निष्क्रिय सीमान्तों वाली चौड़ी महासागरीय बेसिन का निर्माण।

B. द्वीपीय चाप और महाद्वीपीय चाप ओरोजन का निर्माण।

C. महासागरीय लिथोस्फेयर विभंग और नई क्षेपण-सीमाओं का आकार ग्रहण करना।

D. प्लेट विपरीत दिशा में गतिशील और महासागरीय बेसिन बन्द होने लगता है।

E. महाद्वीपीय सीवन (सुचुर) का निर्माण।

  नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A, C, D, B, E

2 A, D, C, B, E

3 A, D, C, E, B

4 A, C, E, D, В

[read more] 2 A, D, C, B, E [/read]

77. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. वैश्विक जनसंख्या का आधे से अधिक हिस्सा औसत समुद्र तल के ऊपर एवं 200 मीटर से नीचे रहता है

B. वैश्विक जनसंख्या का 50% हिस्सा भू-सतह के 25% भाग पर रहता है।

C. वैश्विक जनसंख्या का 90% हिस्सा उत्तरी गोलार्द्ध में रहता है।

D. महाद्वीपों के किनारों पर आन्तरिक भागों की तुलना में अत्यधिक जनसंख्या रहती है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल C

2 केवल B

3 केवल D

4 केवल A

[read more] 2 केवल B [/read]

78. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची। (पवन के प्रकार) सूची ॥ (पवन की विशेषताएँ)

A. बोरस I. उष्ण और कोमल

B युरस II. प्रगामी तूफान

C. नोटस III. निर्मल आकाश के साथ शक्तिशाली और ठण्डी

D. जेफाईरस IV. विभीषक और सुहावनी

कूट

   A  B  C  D
1 II I III IV
2 III I II IV
3 IV II I III
4 I IV II IV

[read more] 2 III I II IV [/read]

79. गुन्नार मिर्डल (1957) ने अपने वृत्तीय संचयी कारणत्व के सिद्धान्त में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रादेशिक असमानताओं को किस प्रकार वर्णित किया है?

1 अग्रगामी और पश्चगामी अनुबन्ध (लिंकेज)

2 आकर्षण और अपकर्षण कारक

3 प्रतिगमन और प्रसार प्रभाव

4 सन्तुलित और असन्तुलित वृद्धि

[read more] 3 प्रतिगमन और प्रसार प्रभाव [/read]

80. वर्ष 2020-21 में भारत ने निम्नलिखित देशों में से किसे पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात किया?

A. ओमान

B. मालद्वीव

C. पाकिस्तान

D. इण्डोनेशिया

E. थाईलैण्ड

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल A

2 A और B

3 C और E

4 A, B और D

[read more] 4 A, B और D [/read]

81. भारत की जनगणना, 2011 के अनुसार अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) जनसंख्या के सर्वाधिक बड़े आकार वाले शीर्ष तीन राज्यों का अवरोही क्रम क्या है?

A. मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र

B. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा

C. मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान

D. मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल A

2 केवल B

3 केवल C

4 केवल D

[read more] 2 केवल B [/read]

82. विश्व में पर्यटन उद्योग के विस्तार में कौन-सी घटनाओं ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? कालानुक्रमिक आधार पर बताइए।

A. पहिए का आविष्कार

B. द्वितीय विश्वयुद्ध का अन्त

C. थॉमस कुक ने यू.के. के लैसेस्टर और लौगबरों के मध्य प्रथम पैकेज

(संवेष्टित) दूर की व्यवस्था की

D. जेट वायुयानों का प्रयोग पैसेन्जरों के आवागमन के लिए

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A, C, B, D

2 A, B, C, D

3 A, D, B, C

4 A, D, C, B

[read more] 1 A, C, B, D [/read]

83. विशेषीकृत अवकाश की पूर्ति हेतु अग्रणी बाजार पर्यटन प्रचालकों (टूर ऑपरेटर) की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, इसमें सम्मिलित हैं

A. थीम पार्क

B. क्रूज

C. खेल पर्यटन

D. परिजन समवेत पर्यटन

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A, B और C

2 A, B और D

3 A,C और D

4 केवल D

[read more] 1 A, B और C [/read]

84. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा है?

1 ड्ररण्ड रेखा

2 ब्ल्यू रेखा

3 रेडक्लिफ रेखा
4.मेकमोहन रेखा

[read more] 3 रेडक्लिफ रेखा [/read]

85. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (Assertion, A) के रूप में लिखित है, तो दूसरा उसके कारण (Reason, R) के रूप में;

अभिकथन (A) विषुवत् की अवधि में सर्वत्र पृथ्वी में दिन का प्रकाश 12 घण्टों का होता है।

कारण (R) विषुवत् में प्रदीप्ति वृत्त सीधा ध्रुवों के आर-पार गुजरता हुआ अक्षांशों को आधे में विभाजित करता है।

   उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।

2 A और R दोनों सत्य है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

3 A सत्य है, किन्तु R असत्य है।

4 A असत्य है, किन्तु R सत्य है।

[read more] 1 A और R दोनों सत्य हैं तथा R, A की सही व्याख्या है। [/read]

86. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए।

सूची । (लौह-इस्पात संयंत्र)    सूची ॥ (लौह अयस्क का स्रोत)

A. TISCO-जमशेदपुर I. केम्मानगुण्डी खदान

B. VISL-भद्रावती II. नौमुण्डी, गुरुमहिसिनी खदान

C. HSL-भिलाई III. किरीबुरू खदान

D. BSL-बोकारो IV. डली-राजहरा रेंज (प्रक्षेत्र)

कूट

   A B C D

1 II III IV I

2 I llI IV II

3 II I lV III

4 I IV II lll

[read more] 3 II I lV III [/read]

87. जिन्होंने जलवायु विज्ञान के क्षेत्र में अपना योगदान दिया दो स्वीडिश विद्वानों को पहचानिए।

A. गैब्रियल डेनियल फारेनहाइट

B. एन्ड्रस सैल्सियस

C. विलहेम बर्कनीज

D. टॉर बरजरन

E. गैस्पर्ड गुस्टाव कोरियोलिस

  नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और E

2 B और C

3 B और D

4 B और E

[read more] 3 B और D [/read]

88. निम्नलिखित में से सही कथन को पहचानिए।

1 दक्षिणी गोलार्द्ध में पवन अपनी दाहिनी ओर विक्षेपित हो जाती है।

2 भूविक्षेपी पवन समदाब रेखाओं के समान्तर प्रवाहित होती है।

3 पवन की गति घर्षण के साथ बढ़ती है।

4 पवन की गति, दाब, प्रवणता बल से व्युत्क्रम समानुपाती होती है।

[read more] 2 भूविक्षेपी पवन समदाब रेखाओं के समान्तर प्रवाहित होती है। [/read]

89. एम. डी. मॉरिस (1979) ने जीवन की भौतिक गुणवत्ता सूचकांक (पी. क्यू. एल. आई.) के परिकलन के लिए निम्नलिखित में किन तीन घटक संकेतकों का उपयोग किया है?

1 शिशु मृत्युदर, एक वर्ष की उम्र पर जीवन प्रत्याशा, 15 वर्ष की उम्र पर मूल साक्षरता

2 मातृ मृत्युदर, 7 वर्ष की उम्र पर साक्षरता, जीवन प्रत्याशा

3 नवजात शिशु मृत्युदर, महिला साक्षरता दर, एक वर्ष की उम्र पर जीवन प्रत्याशा

4 शिशु मृत्युदर, विद्यालय में शिक्षा न ग्रहण करने वाले बच्चे, एक वर्ष की उम्र पर जीवन प्रत्याशा

[read more] 1 शिशु मृत्युदर, एक वर्ष की उम्र पर जीवन प्रत्याशा, 15 वर्ष की उम्र पर मूल साक्षरता [/read]

90. ऋण सेवा अनुपात क्या है?

1 यह किसी देश के निर्यात आय का वह अंश है, जिसका उसकी ऋण भुगतान की पूर्ति में उपयोग होता है।

2 यह किसी देश की कुल राष्ट्रीय आय का वह अंश है, जिसका उसकी ऋण भुगतान की पूर्ति में उपयोग होता है।

3 यह किसी देश के सेवा क्षेत्र की आय का वह अंश है, जिसका उसकी ऋण भुगतान की पूर्ति में उपयोग होता है।

4 यह किसी देश की मैन्यूफैक्चरिंग (विनिर्माण) क्षेत्र से कुल आय का वह अंश है, जिसका उसकी ऋण भुगतान की पूर्ति में उपयोग होता है।

[read more] 1 यह किसी देश के निर्यात आय का वह अंश है, जिसका उसकी ऋण भुगतान की पूर्ति में उपयोग होता है। [/read]

निर्देश (प्रश्न संख्या 91-95) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

मानव समाज में व्यक्तियों, सामानों एवं सूचना का संचरण सदैव एक मौलिक संघटक रहा है। समकालीन आर्थिक प्रक्रियाओं के साथ गतिशीलता एवं अभिगम्यता में सार्थक वृद्धि हुई है। यद्यपि यह प्रवृत्ति औद्योगिक क्रान्ति से पूर्व भी थी, तथापि इसमें 20वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में पर्याप्त बढ़ोतरी हुई, क्योंकि व्यापार का उदारीकरण हो गया। आर्थिक ब्लॉक उभर कर आए और वैश्विक श्रम एवं संसाधनों के तुलनात्मक लाभों को अधिक दक्षता से प्रयोग किया गया।

        विभिन्न प्रकार के कार्यकलापों में से आवागमन, ऊर्जा आवश्यकता की आपूर्ति, विनिर्माण सुविधाओं एवं वितरण केन्द्रों के मध्य वितरण के लिए समाज की अपने परिवहन प्रणालियों पर निर्भरता निरन्तर बढ़ती रहती है। परिवहन का विशिष्ट उद्देश्य दूरी को कम करना है, जो अनेक मानवीय एवं भौतिक अवरोधों; जैसे-दूरी, समय, प्रशासनिक प्रभागों एवं स्थलाकृतियों से निर्धारित होती है। संयुक्त रूप से, वे किसी संचलन में बाधा प्रस्तुत करते हैं, जिसे सामान्य रूप में दूरी के संघर्ष के रूप में जाना जाता है। बिना भूगोल के कोई यातायात नहीं हो सकता है और बिना यातायात के कोई भूगोल नहीं हो सकता है।

       इस प्रकार यातायात का लक्ष्य माल-भाड़े, व्यक्तियों अथवा सूचना, उत्पत्ति से गंतव्य के भौगोलिक गुणों के रूपान्तरण और इस प्रक्रिया में उनमें मूल्यवर्धन करना है। यह जिस सुगमता से किया जा सकता है, उस ‘परिवहनीयता’ में प्रचुर विविधता पाई जाती है। परिवहनीयता का सन्दर्भ यात्रियों, माल-भाड़े अथवा सूचना के परिवहन में सुगमता है। यह परिवहन लागत के साथ-साथ परिवहन की जा रही वस्तुओं के गुणों (क्षण-भंगुरता, नाशवान मूल्य) से प्रभावित होती राजनीतिक पहलू जैसे-कानून, विनिमय, सीमाएँ एवं शुल्क भी परिवहनीयता को प्रभावित करते हैं।

       परिवहन का विशिष्ट उद्देश्य गतिशीलता की माँग को पूरी करना है, चूँकि परिवहन तभी रहेगा जब व्यक्तियों, माल-भाड़े एवं सूचना में गतिशीलता बनी रहे अन्यथा इसका कोई उद्देश्य नहीं है। यह इसलिए है कि परिवहन मुख्यतः एक व्युत्पन्न माँग का परिणाम है।

91. विश्व में 20वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में व्यक्तियों, सामानों एवं सूचना के संचरण में महत्त्वपूर्ण वृद्धि देखी गई। निम्नलिखित में से इसके कारण कौन-से रहे हैं?

A. उदारीकृत व्यापार

B. आर्थिक ब्लॉकों का उद्भव

C. न्यून श्रमिक उत्पादकता

D. संसाधनों का दक्ष उपयोग

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और B

2 A, B और D

3 A, B और C

4 C और D

[read more] 2 A, B और D [/read]

92. समाज अपनी यातायात प्रणालियों पर अत्यन्त निर्भर हो गया, जिसका कारण निम्नलिखित में से कौन-सा/से है/हैं?

A. आवागमन

B. ऊर्जा आवश्यकताओं की आपूर्ति करना

C. विनिर्माण एवं वितरण के लिए

D. उपरोक्त सभी

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 केवल D

2 A और B

3 B और C

4 A और C

[read more] 1 केवल D [/read]

93. ‘परिवहनीयता’ क्या है?

1 यात्रियों, माल-भाड़े अथवा सूचना के संचरण में सुगमता

2 यात्रियों, माल-भाड़े अथवा सूचना के संचरण में कठिनाई

3 यात्रियों एवं माल-भाड़े के संचरण का परिणाम

4 यात्रियों के संचरण को शासित करने वाले कानून एवं विनियम

[read more] 1 यात्रियों, माल-भाड़े अथवा सूचना के संचरण में सुगमता [/read]

94. दूरी के संघर्ष से आप क्या समझते हैं?

1 मानव एवं भौतिक अवरोध जो व्यक्तियों, माल-भाड़े एवं सूचना के संचरण में संघर्ष उत्पन्न करते हैं।

2 मानव अवरोध जो व्यक्तियों, माल-भाड़े, सूचना के संचरण में संघर्ष उत्पन्न करते हैं।

3 भौतिक अथवा प्राकृतिक अवरोध, जो व्यक्तियों, माल-भाड़े, सूचना के संचरण में संघर्ष उत्पन्न करते हैं।

4 मानव एवं भौतिक अवरोध, जो केवल सूचना के संचरण में संघर्ष उत्पन्न करते हैं।

[read more] 1 मानव एवं भौतिक अवरोध जो व्यक्तियों, माल-भाड़े एवं सूचना के संचरण में संघर्ष उत्पन्न करते हैं। [/read]

95. नीचे दो कथन दिए गए हैं

कथन I परिवहन का विशिष्ट उद्देश्य संचरण की माँग को पूरा करना है, चूँकि परिवहन तभी अस्तित्व में रहेगा यदि यह व्यक्तियों, माल-भाड़े एवं सूचना का संचरण करता है।

बढ़ती जाती है।

कथन II परिवहन मुख्यतः एक व्युत्पन्न माँग का परिणाम है।

     उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

1 कथन I और II दोनों सत्य हैं।

2 कथन I और II दोनों असत्य हैं।

3 कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।

4 कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।

[read more] 1 कथन I और II दोनों सत्य हैं। [/read]

निर्देश (प्रश्न संख्या 96-100) निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में यूनानी विद्वान इरेटोस्थनीज भूगोल शब्द का प्रयोग करने वाले पहले व्यक्ति थे, लेकिन इससे बहुत पहले से ही मनुष्य भूगोल-सम्बन्धी प्रश्नों का अन्वेषण करता रहा है। यूनानी भूगोलवेत्ताओं ने भूगोल-सम्बन्धी लेखन का श्रेय होमर को दिया है, लेकिन प्राचीनतम ज्ञात मानचित्र सुमेरवासियों ने लगभग ईसा पूर्व 2700 में ही बना लिया था। भूगोल के अध्ययन का प्रारम्भ मानवीय विद्वत्ता के आरम्भ से ही हुआ है। बौद्धिक प्रगति का पहला महत्त्वपूर्ण काल, जो पाश्चात्य जगत की लिखित परम्परा का भाग प्राचीन यूनान में मिलता है, जो ईसा पूर्व तीसरी तथा चौथी शताब्दी में पराकाष्ठा पर पहुँचा।

      यूनानियों ने कार्य प्रणालियाँ विकसित की, जिन्हें हम वैज्ञानिक विधियों के रूप में जानते हैं। जो लोग सिद्धान्त को मुख्य महत्त्व का  स्थान देना पसन्द करते हैं, वे प्रायः प्लेटो को सबसे अधिक उधृत करते हैं, जिसने निगमनात्मक पद्धति को विकसित किया। अरस्तू, जिसने आगमनात्मक पद्धति को विकसित किया। अवलोकित तथ्यों के सामान्यीकरण के रूप में अपनी अवधारणाओं को सूत्रबद्ध करने को वरीयता दी। अरस्तू ने सिद्धान्त से तार्किक निगमन करने के स्थान पर प्रत्यक्ष प्रेक्षण/अवलोकन करने के महत्त्व पर बल दिया। प्राचीन यूनानी दार्शनिकों में भौगोलिक अध्यक्ष को लेकर दो मूल परम्पराएँ मिलती हैं।

     पहली परम्परा थेल्स से शुरू होने वाली गणितीय परम्परा है, जिसमें विषयों को सही स्थान पर अवस्थित करने वाले हिप्पार्कस सम्मिलित है और जिसका सार-संक्षेप टोलेमी ने किया। दूसरी परम्परा होमर से शुरू होने वाली साहित्यिक परम्परा है, जिसमें हैकेटियस आते हैं तथा जिसका सार-संक्षेप स्ट्रोबो ने किया। मध्य-युग में पतन का एक लम्बाकाल आया, जब भौगोलिक ज्ञान के क्षितिज संकुचित हो गए और ईसाई-मठ ज्ञान का केन्द्र बने।

      यूरोप में इन सभी नए नवाचारों और पर्यवेक्षणों का आविर्भाव अत्यन्त प्रेरक था और इसने घटनाओं की ऐसी श्रृंखला को जन्म दिया, जिसकी निरन्तरता आज भी विद्यमान है। सबसे पहले तो धर्मग्रन्थों के शाब्दिक-पाठ से उत्पन्न अवधारणाओं को चुनौती दी गई और अकादमिक स्वतंत्रता के सिद्धान्तों को स्थापित करने का संघर्ष शुरू हुआ। सुयोग्य पेशेवर विद्वानों का यह अधिकार है कि वे प्रश्नों के उत्तर ढूँढें, अपने निष्कर्षों को प्रकाशित करें और उनके विश्वास के अनुसार जो सत्य है वह सिखलाएँ और ऐसा करते समय सिवाय उनके अपने पेशे में स्थापित विद्वत प्रक्रियाओं के मानदण्डों के अन्य किसी भी नियन्त्रण से मुक्त रहें।

96. स्थान निर्धारण की गणितीय परम्परा किससे सम्बन्धित है?

1 होमर

2 स्ट्रोबो

3 हैकेटियस

4 हिप्पार्कस

[read more] 4 हिप्पार्कस [/read]

97. किसने सामान्य से विशिष्ट पद्धतियों के तर्क का प्रतिपादन किया?

1 इरेटोस्थनीज

2 होमर

3 अरस्तू

4 प्लेटो

[read more] 4 प्लेटो [/read]

98. निम्नलिखित में से कौन-सी अन्वेषण युग की विशेषता नहीं है?

1 सत्य के संधान को प्रोत्साहन

2 नए प्रतिपादनों का सूत्रीकरण

3 अकादमिक प्रतिबन्ध

4 धार्मिक विश्वासों को दुर्बल करना

[read more] 3 अकादमिक प्रतिबन्ध [/read]

99. आगमनात्मक पद्धति का सम्बन्ध किससे है?

1 निगमित ज्ञान

2 अनुभवजनित पर्यवेक्षित ज्ञान

3 दार्शनिक ज्ञान

4 धर्मशास्त्रीय ज्ञान

[read more] 2 अनुभवजनित पर्यवेक्षित ज्ञान [/read]

100. भूगोल-सम्बन्धी प्रश्नों का सबसे प्रारम्भिक अन्वेषण किससे शुरू हुआ?

1 इरेटोस्थनीज

2 होमर

3 सुमेवासियों द्वारा बनाए गए मानचित्र

4 मानवीय विद्वता का उद्भव

[read more] 4 मानवीय विद्वता का उद्भव [/read]

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: