NOVEMBER 2020
UGC NET SOLVED EXAM PAPER
पेपर II
* निर्देश इस प्रश्न-पत्र में सौ (100) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक निर्धारित हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. निम्नलिखित किस समूह की स्थल आकृति का निर्माण अपरदन के कारण होता है?
1 प्लाया, शिखरिका, जलजक गर्तिका
2 ऐराटे, केम, लेविज
3 ड्रैमलिन, फिजोर्ड, तरंग निर्मित प्लेटफार्म
4 ड्रिपस्टोन, विलयन रन्ध्र, यू-आकार की घाटी
[read more] 1 प्लाया, शिखरिका, जलजक गर्तिका [/read]
2. निम्नलिखित में से कौन-सी भूकम्प तरंगें अधिकेन्द्र पर अधिक विध्वंसात्मक होती हैं?
1 एस-तरंगें
2 पी-तरंगें
3 आर-तरंगें
4 एल-तरंगें
[read more] 4 एल-तरंगें [/read]
3. रिया तट है-
1 निमज्जित उच्च भूमि तट
2 उन्मज्जित उच्च भूमि तट
3 मध्यसिलिक तट
4 संयुक्त तट
[read more] 1 निमज्जित उच्च भूमि तट नोट: व्याख्या- निमज्जित उच्च भूमि तट को रिया (Ria) तट कहते हैं। ‘रिया’ स्पेनिश शब्द है। रिया एक कीप के आकार की नदी घाटी होती है। रिया तट की गहराई समुद्र की ओर बढ़ती जाती है। रिया तट के उदाहरण-भारत का पश्चिमी तट, दक्षिण-पश्चिमी आयरलैण्ड, उत्तर पश्चिम स्पेन हैं। [/read]
4. भू-अभिनति के चारों ओर स्थित दृढ़ द्रव्यमान को कोबार ने निम्नलिखित नाम दिया था
1 क्रैटोजेन
2 पर्वतजन
3 प्राइमार्रफ
4 एण्ड्रम्फ
[read more] 1 क्रैटोजेन [/read]
5. हवा की दिशा के समकोण की ओर उन्मुख दीर्घित रिज के रूप में निर्मित बालू टिब्बों को कहा जाता है
1 स्टार ड्यून्स
2 बरकान
3 अनुप्रस्थ ड्यून्स
4 सीफस
[read more] 3 अनुप्रस्थ ड्यून्स [/read]
उत्तर (3)
6. निम्नलिखित में से कौन-सी भू-आकृति निर्माण की गति के आधार पर दूसरों से भिन्न है?
1 रैपिड्स
3 क्वेस्टार
2 एस्कार्पमेण्ट
4 ड्रिपस्टोन्स
[read more] 4 ड्रिपस्टोन्स [/read]
7. निम्नलिखित में से किस उन्नयन तक कोपेन (Af) प्रकार के जलवायु क्षेत्र का विस्तार मध्य समुद्री स्तर तक होता है?
1 1000 मी
2 1500 मी
3 2000 मी
4 2500 मी
[read more] 1 1000 मी [/read]
8. सौर विकिरण का निम्नलिखित में से कितना प्रतिशत वापिस परावर्तित होता है और अन्तरिक्ष में बिखर जाता है?
1 58%
2 12%
3 30%
4 20%
[read more] 3 30% [/read]
उत्तर (3)
9. यदि किसी वायु द्रव्यमान का 25° सेण्टीग्रेड पर सान्द्रण मिश्रण अनुपात 20 ग्राम है और H₂O वाष्प 5 ग्राम है, तो सही सापेक्षिक आर्द्रता (%) को चिह्नित करें
1 15%
3 25%
2 30%
4 50%
[read more] 2 30% [/read]
10. निम्नलिखित अक्षांशों में कौन-से एक पर उत्तरी गोलार्द्ध में ऊष्मा बजट में न अधिकता और न ही कमी होती?
1 18½°N
2 23 N
3 38°N
4 66½°N
[read more] 3 38°N [/read]
11. निम्नलिखित सतह क्षेत्र में कौन-सा एक ऊर्ध्वाधर धूप के साथ दोपहर में 1 मी चौड़ाई की सौर किरण द्वारा आच्छादित होता है?
1 1 मी चौड़ाई
2 4 मी चौड़ाई
3 45 मी चौड़ाई
4 90 मी चौड़ाई
[read more] 1 1 मी चौड़ाई [/read]
12. कौन एक वैज्ञानिक समुद्री मौसम विज्ञान के प्रतिपादक के रूप में जाना जाता है?
1 एलसी किंग
2 एमएफ मरे
3 डब्ल्यू एम डेविस
4 एफपी शेफर्ड
[read more] 2 एमएफ मरे [/read]
13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऑक्सीजन के पुनर्चक्रण अवधि के लिए सही है?
1 100 वर्ष
2 2000 वर्ष
3 1000 वर्ष
4 500 वर्ष
[read more] 2 2000 वर्ष [/read]
14. निम्नलिखित घटकों में कौन-सा एक डार्विन के सिद्धान्त जीवों की उत्पत्ति के साथ सुमेलित नहीं है?
1 प्राकृतिक खतरा
2 प्राकृतिक चयन
3 अनुकूलन
4 योग्यतम की उत्तरजीविता
[read more] 1 प्राकृतिक खतरा [/read]
15. किसने प्रदूषण को इस रूप में परिभाषित किया
‘पदार्थों अथवा ऊर्जा प्रारूपों की बहुत उपस्थिति जो अनिच्छापूर्वक उत्पन्न की गई हो, अपने उद्देश्य से अधिक समय तक टिकी हो, दुर्घटना द्वारा बची हो अथवा अनदेखे प्रभावों से पूर्व हो, मात्रात्मक रूप में जो उसके (आदमी के) स्वास्थ्य को नुकसान देती हो अथवा उसको सुरक्षित करती हो’
1 लॉर्ड कैनेट
2 डी एम डिक्शन
3 आर एफ दशमान
4 ए गुड़ी
[read more] 1 लॉर्ड कैनेट [/read]
16. निम्नलिखित प्रक्रियाओं में कौन-सा एक पौधों की जड़ों द्वारा अकार्बनिक लवणों और पानी के अशोषण से सम्बन्धित है?
1 ऑक्सीकरण
2 रसाकर्षण (ऑसमोसिस)
3 जलयोजन
4 जल-अपघटन
[read more] 2 रसाकर्षण (ऑसमोसिस) [/read]
17. ढाल प्रतिस्थापन का प्रतिपादन किया था
1 ए स्ट्रालर ने
2 ए पेंक ने
3 डब्ल्यू एम डेविस ने
4 एच वुड ने
[read more] 2 ए पेंक ने [/read]
18. जापान में ‘परिवार रजिस्टर’ किस नाम से जाना जाता था?
1 तुकेशी
2 यूमितावा
3 कोसेकी
4 केतना
[read more] 3 कोसेकी [/read]
19. जफरसन द्वारा ‘प्राइमेट सिटी’ की संकल्पना कब दी गई थी?
1 वर्ष 1929
2 वर्ष 1938
3 वर्ष 1939
4 वर्ष 1940
[read more] 3 वर्ष 1939 [/read]
20. ‘हाइपर मार्केट’ विपणन केन्द्र कहाँ अवस्थित है?
1 सी बी डी के समीप
2 रेलवे-सड़क जंक्शन के समीप
3 शहर के बाहर
4 अस्पतालों के समीप
[read more] 3 शहर के बाहर [/read]
21. बाढ़ रक्षित बस्तियाँ निम्नलिखित में समान रूप से मिलती हैं
1 डेल्टा
2 पहाड़ी क्षेत्र
3 मरुस्थल
4 वृष्टिछाया क्षेत्र
[read more] 1 डेल्टा [/read]
22. निम्नलिखित में से कौन-सा गैर-नवीकरणीय स्रोत नहीं है?
1 मछली
2 पौधे
3 जीवाश्म ईंधन
4 सौर ऊर्जा
[read more] 4 सौर ऊर्जा [/read]
23. ‘स्वांगीकरण क्षेत्र’ और ‘डिस्कार्ड क्षेत्र’ ये पद निम्नलिखित के परिसीमन से सम्बन्धित हैं
1 शहर का आकार
2 शहर का प्रकार्य
3 शहर का सीबीडी
4 शहर का प्रवास प्रचलन
[read more] 3 शहर का सीबीडी [/read]
24. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची I सूची II
A. कुहासा I. 2-5 मिमी
B. बर्फ II. 0.5-5 मिमी
C. कच्चे ओले III. 0.005-0.05 मिमी
D. हिमी वर्षा IV. 1 मिमी-20 मिमी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
A B C D
1 I III II IV
2 III IV II I
3 IV II III I
4 III IV I II
[read more] 4 III IV I II [/read]
25. निम्नलिखित विधियों में से कौन-सी विधि का प्रयोग सामान्यतः एक क्षेत्र या उद्योग में होने वाले परिवर्तन के कारण अर्थव्यवस्था के दूसरे क्षेत्रों में होने वाले परिवर्तन का संख्यात्मक रूप से अनुमान लगाने के लिए किया जाता है?
A. ढेरी विश्लेषण
C. आगत-निर्गत विश्लेषण
B. अर्थमिति
D. प्रधान घटक विश्लेषण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक सही उत्तर चुनिए
1 केवल A
2 केवल B
3 केवल C
4 केवल D
[read more] 3 केवल C [/read]
26. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने सोद्देश्य असन्तुलित विकास की नीति का अनुसमर्थन किया?
A. जी मिर्डाल
B. एओ हिर्चमैन
C. एजी फ्रेंक
D. आर नुर्के
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 केवल A
2 केवल B
3 केवल C
4 केवल D
[read more] 2 केवल B [/read]
27. स्थानिक अर्थव्यवस्था के क्रमविकास के चार चरणों का निरूपण किसने किया?
A. जॉन फ्राइडमन
B. कार्ल मार्क्स
C. रोनाल्ड एफ एब्लर
D. आगस्ट लोस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक सही उत्तर चुनिए
1 केवल A
2 केवल B
3 केवल C
4 केवल D
[read more] 1 केवल A [/read]
28. निम्नलिखित संयोजकता मैट्रिक्स में से कौन-सा मैट्रिक्स छः नोडल के दिए गए नेटवर्क को दिखाने के लिए सही है?

[read more] 2, नोट: व्याख्या- दिए गए संयोजकता मैट्रिक्सों में से मैट्रिक्स (2) छः नोडल के दिए गए नेटवर्क को दिखाने के लिए सही है। 1 से 6 से प्रारम्भ होने वाले प्रत्येक नोडल से एक सड़क निकलती है, बिन्दु 1 से 2 तक जाने हेतु एक लेन है तथा बिन्दु 3 से 6 तक जाने वाली एक लेन है, जबकि बिन्दु 4 से 6 तक जाने वाली कोई लेन नहीं है। [/read]
29. उत्तरवर्ती वैश्वीकरण काल में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के विषय में क्या सही नहीं है?
1 इसने विश्व अर्थव्यवस्था के स्थानिक समाकलन को प्रोत्साहित किया है
2 व्यापार के सरलीकरण में डिजिटल तकनीक की भूमिका अधिकाधिक महत्त्वपूर्ण बन गई है
3 क्षेत्रीय तुलनात्मक लाभ पतन की ओर है
4 किसी देश की अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार व अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्द्धा करने की योग्यता परिवहन प्रणाली के साथ-साथ व्यापार के सरलीकरण रूपरेखा पर अत्यधिक निर्भर करती है
[read more] 3 क्षेत्रीय तुलनात्मक लाभ पतन की ओर है [/read]
30. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में तीन पूर्ण स्पष्ट दौर हैं। दूसरा दौर जो उत्पादन के कारकों की गतिशीलता का सूचक रहा किस दौर के दौरान बना रहा?
1 1950s और 1960s
2 1960s और 1970s
3 1970s और 1990s
4 1990s से अभी तक
[read more] 3 1970s और 1990s [/read]
31. निम्नलिखित में से कौन-सा कूट नीचे दिए गए आरेख में विभिन्न स्थानिक लागत/राजस्व स्थितियों में लाभप्रदता की इष्टतम अवस्थिति को दर्शाता है?

1 A
2 B
3 C
4 D
[read more] 2 B [/read]
32. रिमलैण्ड सिद्धान्त को एम जे स्पाईकमैन द्वारा कब प्रस्तुत किया गया था?
1 वर्ष 1941 में
2 वर्ष 1942 में
3 वर्ष 1943 में
4 वर्ष 1944 में
[read more] 2 वर्ष 1942 में [/read]
33. इनमें से कौन संघीय राज्य का प्रारूप नहीं है?
1 मध्यमार्गी (कॉम्प्रोमाइज्ड)
2 अधिरोपित (इम्पोज्ड)
3 सामाजिक (कॉम्पोजिट)
4 केन्द्रीकृत (सेण्ट्रलाइज्ड)
[read more] 3 सामाजिक (कॉम्पोजिट) [/read]
34. सामाजिक और स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों, घरेलू राजनीति और सुरक्षा मामले तथा अन्तर्राष्ट्रीय कूटनीति राजनीतिक भूगोल में एक नया रुझान है, जिसे कहा जाता है
1 नवराजनीति
2 वृहत-भू राजनीति (मेटा-जियोपॉलिटिक्स)
3 वृहत-राजनीति (मेगा-पॉलिटिक्स)
4 विकासात्मक भू-राजनीति
[read more] 2 वृहत-भू राजनीति (मेटा-जियोपॉलिटिक्स) [/read]
35. भारत और पाकिस्तान के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का सीमांकन बँटवारे के पश्चात् किया गया था। यह सीमा किस प्रकार की है?
1 सांस्कृतिक
2 जटिल
3 पूर्ववर्ती
4 अनुवर्ती
[read more] 1 सांस्कृतिक [/read]
उत्तर (1)
36. निम्नलिखित में से किस भूगोलविद् ने सामान्य वर्सेज विशेष भूगोल के द्विभाजन की स्थापना की आधारशिला रखी?
1 इमैनुअल काण्ट
2 सेबेस्टियन मनस्टर
3 पीटर एपिएन
4 बर्नहार्ड वेरेनियस
[read more] 4 बर्नहार्ड वेरेनियस [/read]
37. निम्नलिखित में कौन-सा एक ग्रीक भूगोल के विकास में योगदानकर्ताओं का सही क्रम है?
1 ऐनेक्सीमेण्डर, हिप्पार्कस, हेरोडोट्स, इरेटोस्थेनीज
2 इरेटोस्थेनीज, हेरोडोट्स, हिप्पार्कस, ऐनेक्सीमेण्डर
3 ऐनेक्सीमेण्डर, हेरोडोट्स, इरेटोस्थेनीज, हिप्पार्कस
4 हिप्पार्कस, ऐनेक्सीमेण्डर, हेरोडोट्स, इरेटोस्थेनीज
[read more] 3 ऐनेक्सीमेण्डर, हेरोडोट्स, इरेटोस्थेनीज, हिप्पार्कस [/read]
38. ‘एन एण्ट्रोडक्शन टू द अप्लीकेशन ऑफ ज्योग्राफी टू हिस्ट्री’ और ‘द ज्योग्राफिकल डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ मैनकाइण्ड’ किसकी पुस्तकें हैं?
1 कार्ल रिटर
2 फ्रेडरिक रैटजेल
3 विडाल-डी लॉ ब्लांश
4 अल्फ्रेड हेटनर
[read more] 2 फ्रेडरिक रैटजेल [/read]
39. जी आई एस में वेक्टर डेटा मॉडल्स के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. यह एक साधारण डेटा मॉडल है और इसकी निम्न कार्टोग्राफिक (मानचित्रण) निर्गम (आउटपुट) गुणवत्ता है।
B. यह एक सुसम्बद्ध (कॉम्पैक्ट) डेटा संरचना है, जिसकी उच्च मानचित्रण निर्गम गुणवत्ता है।
C. यह सरल डेटा प्रसंस्करण की विशेषतायुक्त है।
D. प्रौद्योगिकी का उपयोग होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 केवल A
2 केवल B
3 केवल C
4 केवल D
[read more] 2 केवल B [/read]
40. हण्टिंग्टन के अनुसार भविष्य के लिए भौगोलिक विचार के दिशा-निर्देश को किसने निर्धारित किया?
1 हण्टिंग्टन ई. डब्ल्यू
2 विडाल-डी लॉ ब्लांश
3 ई सैम्पल
4 वॉन रिचथोफेन
[read more] 4 वॉन रिचथोफेन [/read]
41. वह अरब विद्वान कौन था जिसने टॉलमी की पुस्तक में सुधार किया था?
1 इब्न-बबूता
2 इब्न-खलदून
3 अल-समूदी
4 अल-इदरीसी
[read more] 4 अल-इदरीसी [/read]
42. निम्नलिखित में से किसने भूगोल को जीव-भूविस्तार सम्बन्धी विज्ञान के रूप में व्याख्यायित किया?
1 पीई जेम्स
2 हेटनर जे
3 रिचथोफेन
4 डार्विन सीआर
[read more] 2 हेटनर जे [/read]
43. निम्नलिखित में से कौन राजनीतिक भूगोल से सम्बन्धित नहीं है?
A. आई बॉमैन
B. आर जॉन्सटन
C. एफ रैटजेल
D. एच जे मैकिण्डर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 केवल A
2 A और B
3 केवल B
4 B और C
[read more] 3 केवल B [/read]
44. निम्नलिखित में से कौन-सी तकनीक दो दिए गए वितरणों की असमानता को दर्शाने के लिए सही है?
1 Rn सांख्यिकी
2 x² परीक्षण
3 सहसम्बद्ध गुणांक
4 लॉरेन्ज वक्र
[read more] 4 लॉरेन्ज वक्र [/read]
45. डिजिटीकरण अथवा स्कैनिंग किस जीआईएस प्रणाली के उदाहरण हैं?
1 डेटा आउटपुट (निर्गम)
2 डेटा संग्रहण
3 एज मैचिंग
4 भूल (एरर) संसूचन
[read more] 2 डेटा संग्रहण [/read]
46. उत्तक चित्र (हिस्टोग्राम) निम्नलिखित आँकड़ा (डेटा) वितरण (डिस्ट्रीब्यूशन) में से किससे सम्बद्ध है?
1 पृथक् आवृत्ति वितरण
2 सतत् आवृत्ति वितरण
3 लॉग-नार्मल आवृत्ति वितरण
4 अवर्गीकृत आँकड़ा
[read more] 2 सतत् आवृत्ति वितरण [/read]
47. 0 से + 1.00 (σ) के बीच मानक विचलन के आवृत्तियों की प्रतिशतता निम्नलिखित में से कौन-सी है?

1 34.13%
2 38.23%
3 46.20%
4 47.73%
[read more] 1 34.13% [/read]
48. द्वि-विमीय आरेखों को जाना जाता है
1 आकार से
2 आयतन से
3 अनुपात से
4 क्षेत्र से
[read more] 4 क्षेत्र से [/read]
49. निम्नलिखित मानचित्रों में से कौन-से मानचित्र एक ही समय में औसत ढाल और आपेक्षिक भू-आकृति दर्शाते हैं?
1 ट्रैकोग्राफिक मानचित्र
2 क्षेत्रफल मापी मानचित्र
3 उच्चतादर्शी मानचित्र
4 आकृतिकारक मानचित्र
[read more] 1 ट्रैकोग्राफिक मानचित्र [/read]
50. निम्नलिखित में से कौन-सा वक्र संचयी बारम्बारता वितरण को दर्शाने के लिए उचित है
1 बारम्बारता वक्र
2 तोरण (ओजाइव)
3 लॉग नार्मल वक्र
4 सेमी लॉग (अर्द्ध-संलेख) वक्र
[read more] 2 तोरण (ओजाइव) [/read]
51. निम्नलिखित में कौन-सी नदी हिमाचल प्रदेश से होकर नहीं बहती है?
1 व्यास
2 चिनाब
3 झेलम
4 रावी
[read more] 3 झेलम [/read]
52. भारतीय मानसून की ‘अरब सागर शाखा’ और ‘बंगाल की खाड़ी’ शाखा का निम्नलिखित किस क्षेत्र में विलय हो जाता है?
1 पंजाब और हिमालय से लगा क्षेत्र
2 मध्य भारत
3 उत्तर-पूर्व भारत के राज्य
4 पश्चिमी घाट
[read more] 1 पंजाब और हिमालय से लगा क्षेत्र [/read]
53. निम्नलिखित में से ‘नोडल क्षेत्र’ का उदाहरण कौन-सा है?
1 दामोदर घाटी क्षेत्र
2 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
3 पश्चिमी घाट क्षेत्र
4 ऊपरी गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र
[read more] 2 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र [/read]
54. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए
सूची I (सिद्धान्त) सूची II (प्रस्तावक)
A. तापीय संकुचन सिद्धान्त (थर्मल कण्ट्रैक्शन थ्योरी) I. जेम्स हट्टन
B. थ्योरी ऑफ जियोसिंचाहन II. जेफ्रेया जे
C. थ्योरी ऑफ सीफ्लोर स्प्रेडिंग III. हाल एण्ड डानो
D. डॉक्ट्रिन ऑफ यूनीफार्मेटेरेनिज्म IV. हैरी हेस
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
A B C D
1 I II III IV
2 IV III I II
3 III II I IV
4 II III IV I
[read more] 4 II III IV I [/read]
55. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए
सूची I सूची II
A. मोरेन्स I. पवन
B. गाद (सिल्ट) II. हिमनद (ग्लेशियर)
C. लोएस III. भौमजल
D. ड्रिपस्टोन IV. नदी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
A B C D
1 II IV I III
2 I III II IV
3 III II IV I
4 IV I III II
[read more] 1 II IV I III [/read]
56. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए
सूची I सूची II
(स्थल आकृति) (आच्छादन)
A. मोनैड्नाक I. पवन
B. अन्ध घाटी II. हिमनद
C. ड्रमलिन III. नदी
D. ड्रैइकेनेट्स IV. भौमजल
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
A B C D
1 III IV II I
2 II III IV I
3 I IV III II
4 IV II I III
[read more] 1 III IV II I [/read]
57. नीचे दो कथन दिए गए हैं
कथन (A) सभी गतिशील वस्तुएँ अपनी गति के कारण किसी कार्य को करने में सक्षम हैं।
कथन (R) स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें
1 कथन A और R दोनों सही हैं
2 कथन A और R दोनों गलत हैं
3 कथन A सही है, किन्तु कथन R गलत है
4 कथन A गलत है, किन्तु कथन R सही है
[read more] 3 कथन A सही है, किन्तु कथन R गलत है [/read]
58. किस ऊर्ध्वगामी क्रमव्यवस्था के अनुसार निम्नलिखित प्रकार के बादल पाए जाते हैं?
A. अल्टोस्ट्रेट्स
B. स्ट्रेटोक्युमलस
C. स्ट्रेटस
D. साइरस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 A, B, D, C
2 C, B, A, D
3 B, C, A, D
4 C, B, D, A
[read more] 2 C, B, A, D [/read]
59. समुद्री जल के गर्म होने की प्रक्रिया को पहचानें
A. सूर्य से प्राप्त विकिरण का अवशोषण
B. गतिज ऊर्जा का रूपान्तरण
C. ध्रुवीय बर्फ का पिघलना
D. समुद्री नियमों का उल्लंघन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 A और C
2 B और C
3 A और B
4 C और D
[read more] 3 A और B [/read]
60. सूची । को सूची ।। के साथ सुमेलित कीजिए
सूची। सूची II
(समुद्री जल में नमक) (समुद्री जल की मात्रा (%))
A. सोडियम क्लोराइड I. 3.807%
B. मैग्नीशियम क्लोराइड II. 27.213%
C. मैग्नीशियम सल्फेट III. 1.260%
D. कैल्शियम सल्फेट IV. 1.658%
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
A B C D
1 II I IV III
2 II І III IV
3 I III IV II
4 I II IV III
[read more] 1 II I IV III [/read]
61. नीचे दो कथन दिए गए हैं
कथन (A) समुद्री सतह के नजदीक दबाव में वृद्धि के कारण सतह से गहराई की ओर घनत्व भी बढ़ता जाता है।
कथन (R) यदि हल्का सतही जल हवाओं द्वारा दूर ले जाया जाता है, सघन उप-सह जल सतह पर ऊर्ध्वगामी होता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें
1 कथन A और R दोनों सही हैं
2 कथन A और R दोनों गलत हैं
3 कथन A सही है, किन्तु कथन R गलत है
4 कथन A गलत है, किन्तु कथन R सही है
[read more] 1 कथन A और R दोनों सही हैं [/read]
62. नीचे दो कथन दिए गए हैं
कथन (A) सतत पुंज (मास) के किसी तन्त्र में ऊर्जा न तो उत्पन्न की जाती है न ही समाप्त हो जाती है।
कथन (R) पारिस्थितिकी तन्त्र में ऊर्जा प्रवाह एकदिशीय नहीं है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 कथन A और R दोनों सही हैं
2 कथन A और R दोनों सही नहीं हैं
3 कथन A सही है, किन्तु कथन R सही नहीं है
4 कथन A सही नहीं है, किन्तु कथन R सही है
[read more] 3 कथन A सही है, किन्तु कथन R सही नहीं है [/read]
उत्तर (3)
63. नीचे दो कथन दिए गए हैं
कथन (I) ऑक्सीजन के उपभोग में 1860 ई. में हुई औद्योगिक क्रान्ति के बाद वृद्धि हो गई है।
कथन (II) ब्राजील और भारत विश्व के दूसरे देशों से अधिक सालाना ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 कथन I और II दोनों सही हैं
2 कथन I और II दोनों सही नहीं हैं
3 कथन I सही है, किन्तु कथन II सही नहीं है
4 कथन I सही नहीं है, किन्तु कथन II सही है
[read more] 3 कथन I सही है, किन्तु कथन II सही नहीं है [/read]
64. निम्नलिखित स्रोतों में से कौन-से दो कार्बन मुक्त करते हैं?
A. ज्वालामुखी विस्फोटन
B. जीवाश्म ईंधनों का दहन
C. भूस्खलन
D. खुला (ओपेन) खनन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 A और B
2 B और C
3 A और C
4 B और D
[read more] 1 A और B [/read]
65. सूची । को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए
सूची । सूची II
(किताब का नाम) (लेखक)
A. फण्डामेण्टल ऑफ इकोलॉजी I. एच के गुप्ता
B. इण्डियन वाटर वेल्थ II. डीएन वाडिया
C. जियोलॉजी ऑफ इण्डिया III. ईपी ओम
D. डैम एण्ड अर्थक्वेक IV. केएल राव
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
A B C D
1 III II IV I
2 III IV II I
3 II III I IV
4 IV I II III
[read more] 2 III IV II I [/read]
66. नीचे दो कथन दिए गए हैं
कथन (A) डार्विन के सिद्धान्त जीवों की उत्पत्ति अधिकांशतः एकरूपतावाद के नियम के सदृश है।
कथन (R) वैयक्तिक जीवों में वंशागत विभिन्नताएँ हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 कथन A और R दोनों सही हैं
2 कथन A और R दोनों गलत हैं
3 कथन A सही है, किन्तु कथन R गलत है
4 कथन A सही नहीं है, किन्तु कथन R सही है
[read more] 1 कथन A और R दोनों सही हैं [/read]
67. जीवन-निर्वाह खेती के कार्य में संलग्न देशों की विशेषताओं में निम्नलिखित तथ्य शामिल हैं
A. विकासशील अर्थव्यवस्था
B. जनसंख्या का उच्च घनत्व
C. प्रौद्योगिकी का न्यून स्तर
D. उच्च विकसित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 A, B और D
2 B, C और D
3 B और C
4 A, B और C
[read more] 4 A, B और C [/read]
68. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
A B C D
1 II I IV II
2 I II IV III
3 I II III IV
4 II IV I III
[read more] 1 II I IV II [/read]
69. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए
सूची I सूची II
(माप विधियाँ) (प्रतिपादक)
A. रैंक कोएफिशिएण्ट मैथड I. जसबीर सिंह
B. क्रोप यील्ड एण्ड कन्सेन्ट्रेशन इण्डिसेस II. डूडली स्टेम्प
C. कैरिंग केपेसिटी ऑफ लैण्ड III. केण्डल
D. इण्डेक्स ऑफ प्रोडक्टिविटी IV. एम शेफी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
A B C D
1 III I II IV
2 IV III I II
3 I IV II III
4 II I IV III
[read more] 1 III I II IV [/read]
70. फसल संयोजन के बारे में वीबर की पद्धति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
A. उन्होंने दिए गए एक क्षेत्र में उपक्रमों के सापेक्षिक महत्त्व के साधारण निरीक्षण से बेहतर विश्लेषण पद्धति प्रस्तावित की।
B. उन्होंने इस धारणा में समय का आयाम जोड़ा कि पिछली शताब्दी के दौरान ब्रिटेन की सर्वोत्तम और सबसे खराब कृषि-भूमि में परिवर्तन नहीं हुआ है।
C. उन्होंने उन उपक्रमों की संख्या का पता लगाने का प्रयास किया, जिन्होंने वास्तविक और सैद्धान्तिक उपक्रमों के संयोजन में अन्तर को न्यूनतम किया।
D. उन्होंने उपज के एक मापन को अपनाया, जिसको अच्छे प्रबन्धन के अन्तर्गत एक एकड़ के औसत अच्छे कृषि खेत के सम्भाव्य उत्पादन के रूप में परिभाषित किया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 A, B और D
2 A, C और D
3 A और B
4 A और C
[read more] 4 A और C [/read]
71. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए
सूची I सूची II
(लेखक का नाम) (पुस्तक का नाम)
A. ए वेबर I. इण्डस्ट्रियल लोकेशन : एन इकोनॉमिक जियोग्राफिकल एनालिसिस
B. ई एम हूवर II. बिहेवियर एण्ड लोकेशन : फाउण्डेशन्स फोर ए जियोग्राफिक एण्ड डायनमिक थ्योरी
C. ए ग्रेड III. द लोकेशन ऑफ इकोनॉमिक एक्टिविटी
D. डी एम स्मिथ IV. थ्योरी ऑफ द लोकेशन ऑफ इण्डस्ट्रीज
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
A B C D
1 Ι ΙΙ ΙII IV
2 II III IV I
3 II IV I II
4 IV III II I
[read more] 4 IV III II I [/read]
72. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए
सूची I सूची II
A. केन्द्र स्थल I. वैन वाल्केनबर्ग
B. परिमास्थल (रिमलैण्ड) II. रैटजेल
C. राज्य का वर्गीकरण III. स्पाइकमैन
D. राज्यों के क्षेत्रीय विकास का सिद्धान्त IV. मैकिण्डर
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
A B C D
1 IV III I II
2 III IV II I
3 I II III IV
4 II I IV III
[read more] 1 IV III I II [/read]
73. निम्नलिखित अभिकथनों को उच्चतादर्शी वक्र (हिप्सोमीट्रिक कर्व) के सन्दर्भ में पढ़ें
A. यह अपवाह द्रोणी का क्षेत्रफल-ऊँचाई सम्बन्ध दर्शाता है।
B. एक उत्तल वक्र (कॉन्वेक्स कर्व) दर्शाता है कि अधिकांश अपवाह क्षेत्र अपेक्षाकृत निम्न ऊँचाई पर होता है।
C. एक अवतल वक्र भूस्खलन, मृदा सर्पण आदि जैसी विसरित पहाड़ी ढाल प्रक्रिया की विशेषता द्वारा पहचाना जाता है।
D. किसी अपवाह-द्रोण के लिए किसी उच्चतादर्शी वक्र के आकार की विशेषता जानने का सरल तरीका है। उच्चतादर्शी समाकलक (एचआई) की गणना करना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 A, B और C
2 A और C
3 A और D
4 A, B, C और D
[read more] 3 A और D [/read]
74. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची I सूची II
(पहाड़ी दरें) (राज्य)
A. बनिहाल दर्रा I. उत्तराखण्ड
B. बारा लाचा ला दर्रा II. सिक्किम
C. जेलप ला दर्रा III. जम्मू और कश्मीर
D. लिपुलेख दर्रा IV. हिमाचल प्रदेश
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
A B C D
1 I IV III II
2 II Ι IV III
3 III II IV I
4 III IV II I
[read more] 4 III IV II I [/read]
75. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सुधारोत्तर काल (पोस्ट रिफोर्म पीरियड) में कृषि वृद्धि में मन्दी के बारे में सही हैं?
A. कृषि में सार्वजनिक और सामान्य निवेश में मन्दी
B. खेत का घटता आकार
C. नई प्रौद्योगिकी के विकास में विफलता
D. क्रमिक भूमि-सुधार
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 A, B, C और D
2 A और B
3 B और D
4 A, B और C
[read more] 4 A, B और C [/read]
76. निम्नलिखित में से कौन-सा कौन-से कथन भारत में हरित क्रान्ति के बारे में सही नहीं है/हैं?
A. हरित क्रान्ति ने किसी भी क्षेत्रीय विषमता के न होने को सुनिश्चित किया।
B. हरित क्रान्ति ने चयनित फसलों में उत्पादन वृद्धि सुनिश्चित की।
C. हरित क्रान्ति ने सभी कृषकों के बीच एकसमान आय सुनिश्चित की।
D. हरित क्रान्ति ने खेतों में मशीनीकरण को सुनिश्चित किया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1 A, B, C और D
2 केवल A
3 केवल B
4 केवल D
[read more] 2 केवल A [/read]
77. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) एल्यूशियन द्वीप ज्वालामुखीय विस्फोट का स्थल होता है।
तर्क (R) अपसरण पट्टिका उपान्त ज्वालामुखीय विस्फोट का स्थल होता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है [/read]
78. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) जलवाष्प के साथ कार्बन-डाइऑक्साइड वातावरण में ग्रीनहाउस प्रभाव के लिए मुख्यतः जिम्मेदार है।
तर्क (R) कार्बन-डाइऑक्साइड एक महत्त्वपूर्ण ताप अवशोषक नहीं है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 3 A सही है, किन्तु R गलत है [/read]
79. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
कथन (A) प्रत्येक दिन में चन्द्रमा द्वारा तीव्र ज्वार समय अन्तराल (लैंग) 50 मिनट का होता है।
तर्क (R) उच्च और निम्न ज्वार को किसी स्थान पर दो चक्र पूरा करने की कुल अवधि 24 घण्टा 50 मिनट है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में दोनों कथनों पर विचार कीजिए और निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है [/read]
80. निम्नलिखित दो कथन हैं, एक अभिकथन (A) व दूसरा तर्क (R) है
अभिकथन (A) उत्पादन का वैश्वीकरण व्यापार के वैश्वीकरण का सहवर्ती है, क्योंकि एक-दूसरे के बिना कार्य नहीं कर सकते।
तर्क (R) 1970 के दशक से जारी वैश्विक स्थल/समय के अभिसरण की प्रक्रिया के कारण अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का स्तर परिमाण व दक्षता में निरन्तर वृद्धि हुई है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है [/read]
81. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) व दूसरा तर्क (R) है
अभिकथन (A) भूमि क्षमता उपागम वह है कि जहाँ उत्पादन की विभिन्न कृषि व वानिकी प्रणाली के अन्तर्गत भूक्षरण के प्रति उसकी सुग्राहिता के अनुसार भूमि को श्रेणीगत करता था।
तर्क (R) उत्पादन का अत्यधिक माँगजन्य प्रणाली का उत्तम भूमि पर संकेन्द्रण होता है और व्यापक रूप से बंजर भूमि रह जाती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 2 A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है [/read]
82. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) व दूसरा तर्क (R) है
अभिकथन (A) वॉथ्यूनेन ने तर्क दिया कि सेक्टरीय खेत सर्वाधिक अतार्किक होते हैं और किसान द्वारा खेत के इर्द-गिर्द आवागमन में बिताए जाने वाले समय को घटाता है।
तर्क (R) सेक्टरीय खेत सामान्य होते हैं, उनका भिन्न-भिन्न कृषि प्रणालियाँ और पर्यावरण में उपयोग किया गया है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 4 A गलत है, किन्तु R सही है [/read]
83. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) व दूसरा तर्क (R) है
अभिकथन (A) सघन जीवन-निर्वाह कृषि के क्षेत्रों में पशुपालन फसल उत्पादन की एक अल्प उपजीविका है।
तर्क (R) पूरे क्षेत्र में पशुओं के जनन की वैज्ञानिक पद्धतियों के अभाव के कारण कृषकों के सामने पशुओं के पालन-पोषण में बाधा उत्पन्न होती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है [/read]
84. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) व दूसरा तर्क (R) है
अभिकथन (A) स्थानिक जलवायु सम्बन्धी घटकों ने मैकिण्डर के केन्द्र स्थल को विश्व के कतिपय अन्य बड़े और सम्पन्न क्षेत्रों की अपेक्षा तुलनात्मक हानि पहुँचाई है।
तर्क (R) केन्द्र स्थल अपने स्थानिक और परिणामी विषय जलवायु के कारण एक स्थायी कठिनाइयों का क्षेत्र है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है [/read]
उत्तर (1)
85. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) व दूसरा तर्क (R) है
अभिकथन (A) थर्मल इन्फ्रारेड को रिमोट सेन्सिंग में रेडियोमीटर्स द्वारा संवेदन (सेन्स) किया जाता है।
तर्क (R) थर्मल इन्फ्रारेड न तो मानव आँखों द्वारा देखी जा सकती है और न ही उनकी फोटोग्राफी की जा सकती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है [/read]
86. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) लैटेराइट मृदा का निर्माण उस स्थिति में होता है जब उच्च तापमान और अच्छी बारिश हो तथा क्रम से आर्द्र और शुष्क समयावधि आती है।
तर्क (R) लैटेराइट मृदा का निर्माण उस स्थिति में होता है जब उच्च तापमान और अच्छी बारिश हो तथा क्रम से आर्द्र और शुष्क समयावधि आती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 3 A सही है, किन्तु R गलत है [/read]
87. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) व दूसरा तर्क (R) है
अभिकथन (A) वर्तमान में भारत में सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं का सबसे बड़ा उपभोक्ता सरकारी क्षेत्र है।
तर्क (R) भारतीय कम्पनियाँ कुल राजस्व और यहाँ तक कि सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात बाजार की हिस्सेदारी में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से आगे निकल गई हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है [/read]
88. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) वैश्वीकरण स्वतन्त्रता की मात्रा में वृद्धि करता है, जिसका परिणाम घरेलू अर्थव्यवस्था पर अधिकतम नियन्त्रण और आर्थिक सम्प्रभुता की हानि के रूप में सामने आता है।
तर्क (R) वैश्वीकरण उपभोग-संस्कृति को प्रोत्साहन देता है, जो सभी देशों की जीवन-शैलियों और मूल्यों के साथ संगत नहीं हो सकती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है [/read]
89. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) ‘निर्माण, प्रचालन और हस्तान्तरण’ (बीओटी) एक योजना है, जिसके अन्तर्गत सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए सार्वजनिक प्रचालकों को आमन्त्रित किया जाता है।
तर्क (R) बीओटी योजना के अन्तर्गत निजी निवेश को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम में संशोधन किया गया है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 3 A सही है, किन्तु R गलत है [/read]
90. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) वैश्वीकरण भारत के विकसित-अविकसित राज्यों के बीच असमानता को बढ़ाने में परिणत हुआ है।
तर्क (R) संगठित क्षेत्र शुद्ध घरेलू उत्पाद का 63% प्रदान करता है, लेकिन कार्यक्षमता का 93% रोजगार प्रदान करता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में निम्नांकित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, किन्तु R गलत है
4 A गलत है, किन्तु R सही है
[read more] 3 A सही है, किन्तु R गलत है [/read]
निर्देश (प्र.सं. 91-95) निम्नलिखित को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दें
उष्णकटिबन्धीय चक्रवात निम्न दाब प्रणाली के समीप होते हैं, जो सामान्यतः लगभग 650 किमी के व्यास में आते हैं, जो उग्र हवाएँ, मूसलाधार वर्षा व तड़ित झंझावत लेकर आते हैं। सामान्यतः लगभग दस किमी के व्यास के साथ उनमें एक केन्द्रित क्षेत्र ‘द आई’ होता है। जहाँ हल्की हवाएँ या कमोवेश हल्के बादलों का आकाश होता है।
चक्रवात के विकास के लिए विभिन्न अवस्थाओं का पूरा होना आवश्यक है। प्रचुर नमी की पूर्ति का होना आवश्यक है, इस कारण से चक्रवात का वितरण उन क्षेत्रों के निकट होता है, जहाँ उच्चतम सागरीय-सतह तापमान पाया जाता है। जैसे-ग्रीष्म के उत्तरार्द्ध में उष्णकटिबन्धीय महासागरों का पश्चिम भाग जहाँ तापमान 27°C हो, यहाँ नमी वर्षा प्रदान करने के लिए आँधी के उत्प्रेरण के लिए आवश्यक गुप्त ऊष्मा प्रदान करती है।
मुख्य चक्रवातीय विधियाँ उत्तरी गोलार्द्ध में ग्रीष्म के उत्तरार्द्ध व शरद के दौरान भूमध्यरेखिय द्रोणिका के दक्षिणी विस्थापन के समय होती हैं।
91. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्त्व उष्णकटिबन्धीय चक्रवातों से सम्बन्धित नहीं है?
1 उग्र हवाएँ
2 मूसलाधार वर्षा
3 तड़ित झंझावत
4 घना कोहरा
[read more] 4 घना कोहरा [/read]
92. वेस्टइण्डीज में उष्णकटिबन्धीय चक्रवात के लिए निम्नलिखित से कौन-सा क्षेत्रीय नाम है?
1 विली-विली
2 हरिकेन
3 टाइफून
4 साइक्लोन
[read more] 2 हरिकेन [/read]
93. उष्णकटिबन्धीय चक्रवात के विकास के लिए निम्नलिखित अवस्था में से कौन-सी अवस्था आवश्यक है?
1 निम्न गति हवा
2 महासागर की ठण्डी व गर्म लहरों का मिलना
3 प्रचुर नमी की आपूर्ति
4 लवणीय और मीठे जल का मिलना
[read more] 3 प्रचुर नमी की आपूर्ति [/read]
94. निम्नलिखित सागर-सतह तापमान में से कौन-सा तापमान उष्णकटिबन्धीय चक्रवात के निर्माण के लिए आदर्श है?
1 27 ºC
2 20 ºC
3 17 ºC
4 15 ºC
[read more] 1 27 ºC [/read]
95. उत्तरी गोलार्द्ध में चक्रवाती गतिविधियाँ किससे सम्बन्धित हैं?
1 बसन्त व सर्दी
2 बसन्त व शरद
3 शरद व सदर्दी
4 ग्रीष्म व शरद
[read more] 4 ग्रीष्म व शरद [/read]
निम्नलिखित आँकड़ों पर विचार कीजिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए
| क्र. सं. | वर्ग-सीमा | बारम्बारता |
| 1. | 101-200 | 4 |
| 2. | 201-300 | 12 |
| 3. | 301-400 | 24 |
| 4. | 401-500 | 40 |
| 5. | 501-600 | 16 |
| 6. | 601-700 | 12 |
| 7. | 701-800 | 10 |
| 8. | 801-900 | 5 |
| 9. | 901-1000 | 2 |
96. दिए गए आँकड़ा समूह से वर्ग-सीमा 301-400 के लिए प्रतिशत में सापेक्षिक बारम्बारता निम्नलिखित में से कौन-सा एक है?
1 18.2
2 19.2
3 20.2
4 24.2
[read more] 2 19.2 [/read]
97. दिए गए आँकड़ा समूह से वर्ग-सीमा 401-500 के लिए संचयी बारम्बारता निम्नलिखित में से कौन-सा एक है?
1 24
2 40
3 16
4 80
[read more] 4 80 [/read]
98. सम्पूर्ण आँकड़ा समूह की संचयी बारम्बारता निम्नलिखित में से कौन-सा एक है?
1 125
2 24
3 40
4 118
[read more] 1 125 [/read]
99. दिए गए आँकड़ा समूह के लिए अंकगणितीय माध्य-मूल्य निम्नलिखित में से कौन-सा एक है?
1 125
2 40
3 483
4 603
[read more] 3 483 [/read]
100. दिए गए आँकड़ा समूह के लिए बहुलक मूल्य निम्नलिखित में से कौन-सा एक है?
1 483
2 125
3 400.5
4 441
[read more] 4 441 [/read]
Leave a Reply