खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (द) श्रीलंका

खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (द) श्रीलंका

        खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश

(द) श्रीलंका

बिहार बोर्ड के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



 
अध्याय 7वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर
1. श्रीलंका की आकृति कैसी है?
(क) आयताकार
(ख) अण्डाकार
(ग) त्रिभुजाकार
(घ) वृत्ताकार
उत्तर- (ख) अण्डाकार
2. पिदुरतालगाला श्रीलंका का एक प्रमुख स्थलाकृति है-
(क) नदी
(ख) झील
(ग) शिखर
(घ) गर्त
उत्तर- (ग) शिखर
3. श्रीलंका की राजधानी है-
(क) कैंडी
(ख) कोलंबो
(ग) जाफना
(घ) अनुराधानगर
उत्तर- (ख) कोलंबो
4. भारत से श्रीलंका को अलग करता है-
(क) पाक जलसंधि
(ख) श्रीलंका जलसंधि
(ग) हरमुज जलसंधि
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (क) पाक जलसंधि
5. श्रीलंका में लोकतंत्र की स्थापना कब हुई?
(क) 1948 में
(ख) 1949 में
(ग) 1955 में
(घ) 1956 में
उत्तर- (क) 1948 में
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. श्रीलंका की जलवायु किस प्रकार की है?
उत्तर- श्रीलंका की जलवायु मानसूनी है। विषुवत रेखा के नजदीक होने के कारण यहाँ सालोंभर गर्मी पड़ती है और वर्षा भी होती है।
2. ‘पूर्व की मोती’  श्रीलंका को क्यों कहा जाता है ?
उत्तर- श्रीलंका में हीरे-मोत, जवाहरात एवं अन्य रत्नों के पर्याप्त भंडार होने के कारण इसे ‘पूर्व की मोती’ या ‘मोतियों के द्वीप’ के नाम से विभूषित किया गया है।
3. श्रीलंका में किस प्रकार की वनस्पति पायी जाती है।
उत्तर- श्रीलंका में मुख्यत: विषुवतीय वनस्पति पाई जाती है।
 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. श्रीलंका की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर- श्रीलंका की जलवायु मानसूनी है। विषुवत रेखा के नजदीक होने के कारण यहाँ सालोंभर गर्मी पड़ती है और वर्षा भी होती रहती है। जाड़े की ऋतु यहाँ नहीं होती है। यहाँ तटीय भाग में वर्षा 200 सें०मी० तक और पर्वतीय क्षेत्रों में 500 सें०मी० से भी अधिक वर्षा होती है। यहाँ जाड़ें एवं गर्मी की ऋतु में वार्षिक तापांतर (5°सें० -7°सें०) नहीं के बराबर होती है। जाड़े की ऋतु में औसत तापमान 22° सेंटीग्रेट रहता है। पर्वतीय भाग में तापमान 20° सेंटीग्रेट रहता है।

       यहाँ की प्रमुख नदियों में महावली गंगा, पान और अरुबी है, जो मध्यवर्ती उच्चभूमि से निकलकर तटवर्ती क्षेत्रों से बहती हुई समुद्र में गिरती है। मपद और बुद्धपद जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में दियालुमा, लक्सपाना औ पेरावाला सुंदर जलप्रपात भी हैं।


Read More:

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: