DECEMBER 2021 UGC NET SOLVED EXAM PAPER

DECEMBER 2021 UGC NET SOLVED EXAM PAPER

UGC NET SOLVED EXAM PAPER

DECEMBER 2021



पेपर II

* निर्देश इस प्रश्न-पत्र में सौ (100) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक निर्धारित हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

1. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

       सूची-I           सूची-II

(जलशक्ति इकाई)  (राज्य)

A. देहर          I. कर्नाटक

B. श्रीसैलम    II. कर्नाटक

C. कालिन्दी   III. आन्ध्र प्रदेश

D. शारावती   IV. हिमाचल प्रदेश

    नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

A  B  C  D

1 I IV III II

2 IV II III I

3 IV III II I

4 Ι II IV I

[read more] 3 IV III II I [/read]

2. समुद्री मैदान (प्लेन्स) अधिकांशतः किन अक्षांशों के बीच नहीं मिलते हैं?

1 20º दक्षिण – 30º दक्षिण अक्षांश

2 60º उत्तर –  70º उत्तर अक्षांश

3 40º दक्षिण – 50º दक्षिण अक्षांश

4 30º दक्षिण – 40º दक्षिण अक्षांश

[read more] 2 60º उत्तर –  70º उत्तर अक्षांश [/read]

3. निम्नलिखित में से कौन केन्द्रीय स्थल मॉडल का वर्णन करता है?

1 वस्तु और सेवाओं के प्रवाह के आधार पर शहरी और बाह्य क्षेत्रों का स्थानिक प्रतिरूप

2 आय समूहों का स्थानिक प्रतिरूप

3 रिहायशी स्थानों का स्थानिक प्रतिरूप

4 सांस्कृतिक स्थानों का स्थानिक प्रतिरूप

[read more] 1 वस्तु और सेवाओं के प्रवाह के आधार पर शहरी और बाह्य क्षेत्रों का स्थानिक प्रतिरूप [/read]

4. जी. आई. एस. आधारित मानचित्र को निम्नलिखित में से क्या किया जा सकता है?

A. अद्यतन

B. सम्पादित

C. प्रदर्शित

D. गूगल वेब पोर्टल पर देखा जा सकता है।

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए

1 A और B

2 B, C और D

3 A, B और C

4 A, B, C और D

[read more] 4 A, B, C और D [/read]

5. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची । (शिखर)   सूची II (पर्वत श्रेणी)

A. गुरुशिखर       I. नीलगिरि

B. डोडाबेटा        II. पूर्वी घाट

C. अर्माकोण्डा    III. सतपुड़ा

D. धूपगढ़           IV. अरावली

   नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

   A  B  C  D

1 II IV III I

2 IV I II III

3 II IV I III

4  IV II I III

[read more] 2 IV I II III [/read]

6. विश्व में निम्नलिखित कलस्टर क्षेत्रों में से कौन जनसंख्या के बड़े कलस्टर हैं?

1 पूर्व एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण एशिया, अफ्रीका

2 पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, यूरोप, मध्य अफ्रीका

3 पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, यूरोप, उत्तरी अफ्रीका

4 पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका

[read more] 4 पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका [/read]

7. नीचे दो कथन दिए गए हैं

कथन (I) अभिसरण क्षेत्र वह प्रक्रिया है, जिसमें एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे खिसक जाती है।

कथन (II) अभिसरण क्षेत्र के किनारे समुद्र अधःस्तल का फैलाव अधिक प्रबल हो जाता है।

    उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

1 कथन I और II दोनों सत्य हैं।

2 कथन I और II दोनों असत्य हैं।

3 कथन I सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।

4 कथन I असत्य है, लेकिन कथन II सत्य है।

[read more] 2 कथन I और II दोनों असत्य हैं। [/read]

8. निम्नलिखित में से कौन कार्यात्मक (Functional) प्रदेश नहीं है?

A. मध्य गंगा मैदान

B. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र

C. मालवा पठार क्षेत्र

D. कोलकाता-हावड़ा सन्नगर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए

1 A और B

2 A और C

3 B, C और D

4 A, B और C

[read more] 2 A और C [/read]

9. भावी जनसंख्या अनुमान तैयार करते समय निम्नलिखित में से किन पर विचार किया जाता है?

1 अपक्व (क्रूड) मृत्यु दर तथा उनकी अस्थायी परिवर्तन

2 जनसंख्या वृद्धि की दर तथा पिछले आँकड़ों के आधार पर जन्म एवं मृत्यु दरों का भावी अनुमान

3 सामान्य जनन दर तथा उनकी सामयिक परिवर्तन

4 आयु और लिंग संरचना दरें तथा उनका सामयिक परिवर्तन

[read more] 2 जनसंख्या वृद्धि की दर तथा पिछले आँकड़ों के आधार पर जन्म एवं मृत्यु दरों का भावी अनुमान [/read]

10. नीचे दो कथन दिए गए हैं।

कथन (I) वे सभी मानवीय गतिविधियाँ, जिनका सम्बन्ध वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, विपणन और उपभोग से है, उन्हें आर्थिक गतिविधियाँ कहा जाता है।

कथन (II) वे सारी मानवीय गतिविधियाँ, जो न केवल वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, विपणन और उपभोग से ही जुड़ी हों, बल्कि अवकाश एवं आमोद-प्रमोद वाली गतिविधियों से सम्बन्धित हैं, को भी आर्थिक गतिविधियाँ कहा जाता है।

   उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

1 कथन I और II दोनों सही हैं

2 कथन I और II दोनों गलत हैं

3 कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है

4 कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है

[read more] 3 कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है [/read]

11. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना वैश्विक विकिरण सन्तुलन में शामिल नहीं है?

A. पाइरनोमीटर

B. एनिमोमीटर

C. अलबीडो

D. संवेदी ऊष्मा

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 C और D

4 A और D

[read more] 1 A और B [/read]

12. नीचे दो कथन दिए गए हैं एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है, तो दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में।

अभिकथन (A) पत्तन के लिए फियॉर्ड उपयुक्त स्थान नहीं है।

कारण (R) फियॉर्ड निमग्न हिमनदित घाटियाँ होते हैं, जिनमें तट के किनारे संकीर्ण गहरी वाहिकाएँ होती हैं।

     उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है

2 A और R दोनों सही है, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है

3 A सही है. किन्तु R सही नहीं है

4 A सही नहीं है, किन्तु R सही है

[read more] 1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है [/read]

13. हिन्द महासागर के चार उच्चावच लक्षणों को उत्तर से दक्षिण की ओर उनकी स्थिति के आधार पर क्रमबद्ध करें

A. लक्कदीव-चागोस कटक

B. चागोस-सन्त पॉल कटक

C. एम्स्टर्डम-सन्त पॉल पठार

D. कर्गेलेन-गाउसबर्ग कटक

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 D, C, B, A

2 C, B, A, D

3 A, B, C, D

4 B, C, A, D

[read more] 3 A, B, C, D [/read]

14. लेबेनस्रॉम की अवधारणा राजनीतिक भूगोल में किस पुस्तक के प्रकाशन के बाद अधिक लोकप्रिय हुई?

1 मैंकिंग ऑफ पॉलिटिकल ज्योग्राफी

2 ज्योग्राफी पाईवॉट ऑफ हिस्टरी

3 कास्मोग्राफी

4 पॉलिटिश ज्योग्राफी

[read more] 4 पॉलिटिश ज्योग्राफी [/read]

15. किसके द्वारा पर्यावरणीय निश्चयवाद की आलोचना और विरोध किया गया?

A. हण्टिंगटन और सेम्पल

B. विडाल डि ला ब्लाश और एल फेब्बर

C. हम्बोल्ट और रैटजेल

D. रिटर और एल फेब्बर

E. ब्लाश और रिक्लश

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 D और E

4 B और E

[read more] 4 B और E [/read]

16. जनगणना 2011 के आँकड़ों के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य संघ राज्य क्षेत्र समूह ने 35 प्रतिशत से अधिक नगरीय जनसंख्या दर्ज की?

1 आन्ध्र प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, हरियाणा

2 गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब

3 त्रिपुरा, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़

4 सिक्किम, केरल, पंजाब, गोवा

[read more] 2 गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब [/read]

17. निम्नलिखित में से कौन-सी खान जिप्सम से सम्बन्धित है?

A. नागौर

B. लप्सा बुरु

C. भदवाह

D. घागीडीह

E. जस्मार

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A, B और C

2 B, C और D

3 C, D और E

4 A, C और E

[read more] 4 A, C और E [/read]

18. किसे सामान्यतया इस विचार की वैधता को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है कि एक हिमयुग था जिसके दौरान उत्तरी यूरोप का अधिकांश भाग बर्फ की चादर से ढका था?

1 जुकर

2 अगासिज

3 रैम्से

4 डब्ल्यू. पेंक

[read more] 2 अगासिज [/read]

19. समुद्री जल के विषय में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

A. समुद्री जल का घनत्व तापमान, दबाव और लवणता पर निर्भर करता है।

B. घनत्व पर जल की अभिसारिता का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

C. तापमान के बढ़ने-घटने से जल के ऊष्मीय विस्तार में परिवर्तन होता है।

D. मध्य अक्षांशों में अत्यधिक वर्षण के कारण घनत्व अधिक होता है।

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 A और C

3 B और C

4 C और D

[read more] 2 A और C [/read]

20. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I                      सूची-II

(स्पैक्ट्रमी बैण्ड)    (मुख्य एप्लिकेशन)

A. नीला  I. वनस्पति दबाव विश्लेषण

B. हरा  II. वनस्पति से मृदा-विभेद करना

C. लाल  III. समुद्रतट का मानचित्रण

D. तापीय  IV. वनस्पति विभेदीकरण

नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

   A  B  C  D

1 I II III IV

2 III IV II I

3 II IV I III

4 IV III II I

[read more] 2 III IV II I [/read]

21. निम्नलिखित में से कौन-सी खाद्य सामग्री पानी की सर्वाधिक मात्रा का उपयोग करती है?

1 चावल

2 गोमाँस

3 चॉकलेट

4 केला

[read more] 3 चॉकलेट [/read]

22. निम्नलिखित में से वनस्पति की कौन-सी जाति उष्णकटिबन्धीय कँटीले वनों से सम्बन्धित नहीं है?

A. निर्मली

B. खेजड़ा

C. तेन्दू

D. हल्दू

E. बबूल

     नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 C और D

3 A और E

4 B और C

[read more] 2 C और D [/read]

23. जब एक निर्माता कम्पनी अपने आपूर्तिकर्ताओं अथवा उनके जिन्हें यह अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है, के बहुत पास स्थित हो, तब उसे कहा जाता है

1 नगरीय अर्थव्यवस्था

2 आन्तरिक अर्थव्यवस्था

3 विपणन अर्थव्यवस्थाएँ

4 स्थानीयकरण अर्थव्यवस्था

[read more] 4 स्थानीयकरण अर्थव्यवस्था [/read]

24. ओजोन की माप से सम्बद्ध पारिभाषिक शब्दों की पहचान करें

A. डॉबसन

B. स्पेक्ट्रोफोटोमीटर

C. पाइरानोमीटर

D. प्लानीमीटर

E. एनिमोमीटर

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 A और C

4 D और E

[read more] 1 A और B [/read]

25. उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में सूचना और प्रौद्योगिकी उद्योग की तीव्र वृद्धि की निम्नलिखित में से कौन एक व्याख्या करता है?

A. सुशासन

B. अच्छी अवसंरचना और नेटवर्क सुलभता

C. उच्च तकनीकी संस्थानों की अधिक संख्या

D. निम्न श्रम लागत

E. विनिर्माण कामगारों का उच्च अनुपात

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 B, C और E

2 B, C और D

3 A, B और C

4 A, B और D

[read more] 3 A, B और C [/read]

26. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (प्रक्रिया)    सूची-II (मानदण्ड)

A. प्रकाशमण्डल (फोटोस्फेयर)  I. सौरकलंक

B. माऊण्डर न्यूनतम  II. सौर प्रदीप्ति

C. ए. बी. सी.   III. परागकणों एवं बीजाणुओं का अध्ययन

D. परागकण   IV. प्रदूषकों की सतहों का बनना

   नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए:

   A  B  C  D

1 II III IV I

2 II I IV III

3 II IV I III

4 II I III IV 

[read more] 2 II I IV III [/read]

27. मैंग्रोव वनस्पति के कवरेज क्षेत्र की दृष्टि से निम्नलिखित राज्यों को आरोही क्रम में रखें

A. गोवा

B. आन्ध्र प्रदेश

C. ओडिशा

D. पश्चिम बंगाल

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 B, A, C, D

2 A, B, C, D

3 B, A, D, C

4 A, B, D, C

[read more] 2 A, B, C, D [/read]

28. निम्नलिखित को उनके सम्मेलन रिपोर्ट के वर्ष के आधार पर क्रम में व्यवस्थित कीजिए

A. सी.ओ.पी.-21

B. क्योटो प्रोटोकाल

C. प्रथम पृथ्वी सम्मेलन

D. आई.पी.सी. सी रिपोर्ट

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 C, B, D, A

2 B, D, A, C

3 A, C, D, B

4 D, C, A, B

[read more] 1 C, B, D, A [/read]

29. महासागरों में तापमान के ऊर्ध्व वितरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

A. 600 फुट के नीचे सूर्य की किरणों का कोई प्रभाव नहीं होता है।

B. जल-संचलन के बावजूद समुद्र का एक बड़ा हिस्सा अपेक्षाकृत ठंडा रहता है।

C. महासागरों में 80% जल का तापमान स्थायी रूप से 40°F से कम रहता है।

D. भूमध्यरेखा से ध्रुव की ओर के तापमान में गिरावट ऊर्ध्वाधर रूप से समान रहती है।

     नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A, B और C

3 C और D

2 B, C और D

4 A और D

[read more] 1 A, B और C [/read]

30. निम्नलिखित में से कौन-सी एक विस्तृत रूप से समुद्री सतह द्वारा अवशोषित (अबजॉर्व) कर ली जाती है?

1 दृश्य तरंग विकिरण

2 मध्य तरंग विकिरण

3 दीर्घ तरंग विकिरण

4 पराबैंगनी तरंग विकिरण

[read more] 3 दीर्घ तरंग विकिरण [/read]

31. भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

A. जल विद्युत उत्पादन की बहुत सम्भावनाएँ

B. उच्च साक्षरता दर

C. बागवानी क्रियाकलापों में अधिक सम्भावनाएँ

D. प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन

E. कृषि योग्य भूमि का अधिक अनुपात

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A, B, E

2 A, B, D

3 C, D, E

4 A, B, C

[read more] 4 A, B, C [/read]

32. निम्नलिखित में कौन-सी सह-सम्बन्ध गुणांक की विशेषता नहीं है?

A. r (आर) चयन के उद्भव से स्वतन्त्र है।

B. r (आर) मापक से स्वतन्त्र है।

C. r (आर) – 1 और + 1 के बीच में स्थित है।

D. r (आर) = + 1.0 पूर्णतया नकारात्मक सह-सम्बन्ध का संकेत देता है।

E. r (आर) = – 1.0 पूर्णतया धनात्मक सह-सम्बन्ध का संकेत देता है।

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 C और D

4 D और E

[read more] 4 D और E [/read]

33. भारत का ‘आर्थिक क्षेत्र’ तट रेखा से कितनी दूर तक फैला है?

1 112 समुद्री मील

2 120 समुद्री मील

3 200 समुद्री मील

4 320 समुद्री मील

[read more] 3 200 समुद्री मील [/read]

उत्तर (3)

34. गुणात्मक शोध के प्रमाणीकरण को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति उपयुक्त नहीं है?

1 समकक्षी समीक्षा

2 त्रिभुजन पद्धति

3 विस्तारित क्षेत्रकार्य

4 देयकार्य का यादृच्छिक प्रमाणीकरण

[read more] 4 देयकार्य का यादृच्छिक प्रमाणीकरण [/read]

35. असमानताओं के मापन के लिए उपयोग की जाने वाली 45° की समान वितरण रेखा क्या कहलाती है?

1 विकीर्ण आरेख

2 आयत

3 लॉरेन्ज वक्र

4 ओजाइव वक्र

[read more] 3 लॉरेन्ज वक्र [/read]

36. क्योटो प्रोटोकॉल, 1997 समझौते का क्या परिणाम था?

A. कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 5.2% कटौती।

B. समझौते को अमान्य नहीं किया जा सकता है।

C. यह प्रोटोकॉल वर्ष 1997 से प्रभावी होना था।

D. यह प्रोटोकॉल वर्ष 1999 से प्रभावी होना था।

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 A और D

4 C और D

[read more] 3 A और D [/read]

37. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

A. महासागरीय धाराएँ पृथ्वी की सतह के तापीय वातावरण का अत्यधिक विनियमन करती हैं।

B. स्थानीय पैमाने पर गर्म जल धाराएँ आर्कटिक अक्षांशों में तटों पर सन्तुलनकारी प्रभाव लाती हैं।

C. ठण्डी धाराएँ उष्णकटिबन्धीय मरुस्थलों में तापमान में गिरावट नहीं ला पाती हैं।

D. घनत्व में अन्तर के कारण भी महासागरीय जल में प्रवाह हो सकता है।

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A, C और D

2 A, B, और D

3 B, C और D

4 A, B और C

[read more] 2 A, B, और D [/read]

38. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I                                सूची-II

(उच्चावच के स्वरूप)  (महासागरों के नाम)

A. प्युटों रिको डीप (Deep)  I. प्रशान्त महासागर

B. सुण्डा खाई  II. अटलाण्टिक महासागर

C. फिलिपीन खाई  III. हिन्द महासागर

D. पॉइण्ट बैरो  IV. आर्कटिक महासागर

       नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

    A  B  C  D

1 I II III IV

2 IV III II I

3 II III I IV

4 III IV I II

[read more] 3 II III I IV [/read]

39. निम्नलिखित में से किसने भूगोल की मानचित्र बनाने के विज्ञान के रूप में व्याख्या की?

1 थेल्स ऑफ मिलिटस

2 स्ट्रेबो

3 हेक्टियस

4 क्लाडियस टॉलमी

[read more] 4 क्लाडियस टॉलमी [/read]

40. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में मुक्त व्यापार क्षेत्र वहाँ होता है, जहाँ

1 सभी भागीदार सदस्य देश गैर-सदस्य देशों से होने वाले आयात पर एक समान प्रशुल्क लगाते हैं।

2 सभी भागीदार दश श्रमबल और पूँजी के मुक्त आदान-प्रदान की अनुमति देते हैं।

3 सदस्य देश व्यापार पर प्रशुल्क और कोटा खत्म करते हैं, परन्तु गैर-सदस्य देशों से आयात पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए वे स्वतन्त्र बने रहते हैं।

4 सदस्य देश कृषि, परिवहन, उद्योग और क्षेत्रीय नीति जैसे मुद्दों पर साझी आर्थिक नीतियाँ अपनाते हैं।

[read more] 3 सदस्य देश व्यापार पर प्रशुल्क और कोटा खत्म करते हैं, परन्तु गैर-सदस्य देशों से आयात पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए वे स्वतन्त्र बने रहते हैं। [/read]

41. ‘विविधता में एकता’ की अवधारणा निम्नलिखित में से किसने दी?

1 ए. वी. हम्बोल्ट

2 हेटनर

3 सी. रिटर

4 ओ. पाश्चल

[read more] 3 सी. रिटर [/read]

42. विश्व में पर्यटन उद्योग के विकास से सम्बन्धित निम्नलिखित में से कौन-से कथन असत्य हैं?

A. पर्यटन के विकास में विश्व के लोगों की वास्तविक आय में नियमित वृद्धि का योगदान रहा।

B. पर्यटन विकास में विभिन्न संस्कृतियों और परिदृश्यों का अनुभव करने के लिए लोगों में बढ़ती हुई इच्छा का योगदान रहा है।

C. पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए कई देशों ने पर्यटन सम्बन्धी आधारभूत संरचना के विकास में भारी निवेश किया।

D. मध्यम आय वर्ग के यात्रियों के लिए पर्यटनस्थलों की संख्या सीमित है।

E. वैश्विक पर्यटन में विकासशील देशों के लोगों की अब प्रधानता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 D और E

4 C, D और E

[read more] 3 D और E [/read]

43 भारत में निम्नलिखित में से किस एक राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश ने पिछले 3 दशकों के दौरान शिशु मृत्यु दर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की?

1 जम्मू व कश्मीर

2 उत्तर प्रदेश

3 तमिलनाडु

4 मध्य प्रदेश

[read more] 3 तमिलनाडु [/read]

44. पवन और चक्रवात से होने वाली क्षति के खतरा क्षेत्र को आरोही क्रम में निम्नलिखित क्षेत्रों/राज्यों को क्रमबद्ध करें

A. पूर्वी तटीय मैदान

B. राजस्थान

C. महाराष्ट्र का अधिकतर भाग

D. कर्नाटक (तटीय क्षेत्र को छोड़कर)

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A, C, B, D

2 C, B, A, D

3 D, C, B, A

4 B, C, D, A

[read more] 3 D, C, B, A [/read]

45. निम्नलिखित में से किस विद्वान ने कृषि उत्पादकता स्तर मापने हेतु सूत्र PI =Y/Yn÷T/Tn का प्रयोग किया है, जहाँ PI = कृषि उत्पादकता सूचकांक; y = इकाई क्षेत्र में चुनिन्दा फसलों का कुल उत्पादन; yn = उन्हीं चुनिन्दा फसलों का देश में कुल उत्पादन; T = इकाई क्षेत्र में कुल क्षेत्रफल जहाँ फसलें लगाई गईं, Tn = देश में कुल क्षेत्रफल जहाँ फसलें लगाई गईं।

1 भाटिया

2 एन्येदि

3 वेबर

4 शफी

[read more] 2 एन्येदि [/read]

46. चलजलीय प्रवणता के सिद्धान्त के प्रतिपादक थे

1 सी. डार्विन

2 डब्ल्यू. एम. डेविस

3 डब्ल्यू. पेंक

4 आर. ई. हार्टन

[read more] 4 आर. ई. हार्टन [/read]

47. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I                                    सूची-II

(राष्ट्रीय जल मिशन के लक्ष्य)  (मद)

A. लक्ष्य-1  I. बेसिन-स्तरीय एकीकृत जल संसाधन प्रबन्धन

B. लक्ष्य-2  II. भेद्य क्षेत्रों पर विशेष ध्यान

C. लक्ष्य-3  III. नागरिकों और राज्य की क्रियाओं को बढ़ावा देकर जल संरक्षण

D. लक्ष्य-5  IV. समग्र जल डाटा आधार (डाटाबेस)

    नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

    A  B  C  D

1 I II III IV

2 II IV I III

3 III II I IV

4 IV III Π Ι

[read more] 4 IV III Π Ι [/read]

48. पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तरोन्मुख ढाल निम्नलिखित में से किसकी वजह से वनाच्छादित बना रहता है?

1 विकिरण तीव्रता

3 ऊष्मा विसार

2 संवेद्य ऊष्मा

4 रैले बिखराव

[read more] 1 विकिरण तीव्रता [/read]

49. निम्नलिखित में से कौन पछुआ पवन से अधिक सम्बन्धित है?

A. प्रचण्ड पचासा (फ्यूरियस फिफ्टीज)

B. बॉयल का गैस नियम

C. वाकर परिसंचरण

D. रॉसबाइ तरंग

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 C और D

4 A और D

[read more] 4 A और D [/read]

50. महासागरीय जल में वाष्पीकरण की प्रक्रिया प्रभावित होती है

A. लवणता

B. अक्षांश

C. मौसम

D. पवनें

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 B, C और D

4 A, B, C और D

[read more] 4 A, B, C और D [/read]

51. आर्कटिक सागर में किस महीने में समुद्री बर्फ का अधिकतम विस्तार पाया जाता है?

1 दिसम्बर

2 फरवरी

3 जनवरी

4 मई

[read more] 4 मई [/read]

उत्तर (4)

52. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समुद्री जल पर अधिकतम ज्वार उत्पन्न करने वाला बल डालता है?

1 सूर्य

2 चन्द्रमा

3 शुक्र

4 मंगल

[read more] 2 चन्द्रमा [/read]

53. वह शब्द, जो वर्णित करता है कि जनन दर में गिरावट के बाद भी जनसंख्या में वृद्धि होती रहेगी, वह कहलाता है

1 जनसांख्यिकीय गति

2 जनसांख्यिकीय संक्रमण

3 प्राकृतिक वृद्धि की दर

4 जनन क्षमता में गिरावट की दर

[read more] 1 जनसांख्यिकीय गति [/read]

54. सूची । के साथ सूची II का मिलान कीजिए

सूची-I                         सूची-II

(अरब भूगोलवेत्ता)     (पुस्तकें)

A. अल-मसूदी  I. किताब अल हिन्द

B. अल-इदरीशी II. मुकदिमाह

C. अल-बिरुनी III. किताब मुराज-अल-दहाब

D. इब्न-खाल्दुन IV. टैब्यूला रोजरियाना

    नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

    A  B  C  D

1 III IV I II

2 I IV III II

3 II III IV I

4 IV I II III

[read more] 1 III IV I II [/read]

55. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है, तो दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में

अभिकथन (A) भारत के राज्यों में, मध्य प्रदेश ने जनगणना 2011 में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का उच्चतम प्रतिशत दर्ज किया।

कारण (R) मध्यप्रदेश भारत के मध्य भाग में स्थित है और इसके बड़े क्षेत्र में जंगल है तथा सड़क से सम्पर्क तथा पहुँच बहुत कम है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।

2 A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है।

3 A सही है, लेकिन R सही नहीं है।

4 A सही नहीं है लेकिन R सही है।

[read more] 4 A सही नहीं है लेकिन R सही है। [/read]

56. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I                        सूची-II

A. संस्कृति I. सांस्कृतिक गुणों जो कार्यात्मक रूप से अन्तर्सम्बन्धित हैं।

B. सांस्कृतिक शंकुल II. वह क्षेत्र जो विशिष्ट विशेषताओं में आस-पास के क्षेत्रों से अलग है।

C. सांस्कृतिक क्षेत्र III. विशिष्ट व्यवहार सम्बन्धी प्रतिरूप समझ और समूह का अनुकूलन

D. सांस्कृतिक एकीकरण IV. समाजशास्त्रीय, प्रौद्योगिकीय और सैद्धान्तिक उप प्रजातियों की अन्तः पारात प्रकृति

   नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

     A  B  C  D

1 III IV II I

2 I IV III II

3 I II III IV

4 IV III II I

[read more] 2 I IV III II [/read]

57. दिए गए रेखाचित्र में प्रस्तुत वितरण की माध्यिका क्या होगी?

UGC NET SOLVED EXAM PAPER DECEMBER 2021

1 40

2 60

3 80

4 100

[read more] 2 60 [/read]

58. निम्नलिखित में से कौन-सी वायुमण्डलीय गैस सही प्रतीक द्वारा नहीं दर्शाई गई है?

A. नियॉन-एन. ई. (Ne)

B. हीलियम एच. ई. (He)

C. नाइट्रस ऑक्साइड – एन. ओ. (NO)

D. क्रिपटॉन के. आर. (KR)

     नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 C और D

4 A और D

[read more] 3 C और D [/read]

59. उच्च स्थानिक विभेदन के सन्दर्भ में उपग्रह संवेदकों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही आरोही क्रम है?

A. लैण्डसैट का आर. बी. वी

B. लैण्डसैट का टी. एम.

C. आई.आर.एस.-I  सी.का.एल.आई.एस.एस.-II

D. इकोनॉस-2 का पी.ए.एन. (PAN)

     नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A, D, C, B

2 A, C, B, D

3 D, A, B, C

4 B, C, A, D

[read more] 2 A, C, B, D [/read]

60. ‘फॉसिल जल’ किसे कहते हैं?

1 सहजात जल

2 उल्का जल

3 वितलीय जल

4 बाल (Juvenile) जल

[read more] 1 सहजात जल [/read]

61. निम्नलिखित में से किस प्राणीजात समूह में स्थानिक प्रजाति का सर्वाधिक प्रतिशत है?

1 उभयचर

2 पक्षी

3 कीट

4 सरीसृप

[read more] 1 उभयचर [/read]

62. निम्नलिखित में से कौन उष्णकटिबन्धीय चक्रवात की संरचना से सम्बद्ध नहीं है?

1 अवलोकन भित्ति

2 सर्पिल पट्टी

3 वलयाकार पट्टी

4 एकमैन सर्पिल

[read more] 4 एकमैन सर्पिल [/read]

63. निम्नलिखित में से कौन मानचित्र मापनी कृषि समुदाय के भृदृश्य में भौगोलिक विशेषताओं का विस्तृत अध्ययन करने के लिए सबसे अधिक उपयोगी होगी?

1 1:3,000,000

2 1:1,000,000

3 1:10,000

4 1:125,000

[read more] 3 1:10,000 [/read]

64. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची I (नदियाँ)    सूची II (डेल्टा के प्रकार)

A. मिसिसिपी   I. चापाकार

B. गंगा   II. पक्षी पंजा

C. नर्मदा  III.अग्रवर्धी

D. टाइबर  IV. एस्चुएरीनुमा

  नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

    A  B  C  D

1 I III II IV

2 III II I IV

3 II I IV III

4 IV II III I

[read more] 3 II I IV III [/read]

65. ‘शान्त घाटी बचाओ’ आन्दोलन एक प्रादेशिक विकास परियोजना से उष्णकटिबन्धीय हरित वनों को विनाश से बचाने के लिए, यह सामाजिक आन्दोलन भारत के किस राज्य में स्थित था?

1 पश्चिम बंगाल

2 बिहार

3 केरल

4 गुजरात

[read more] 3 केरल [/read]

66. संकेन्द्रीय क्षेत्र प्रतिरूप में नगर केन्द्र से बाह्यभाग की ओर के क्षेत्रों का सही क्रम है

A. निम्नवर्ग आवासीय

B. थोक हल्के विनिर्माण

C. सी.बी.डी.

D. मध्य वर्ग आवासीय

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A, B, C, D

2 B, C, D, A

3 C, B, A, D

4 D, B, C, A

[read more] 3 C, B, A, D [/read]

67. ‘एन्थ्रोपोजियोग्राफिक’ शब्द की रचना रैटजेल द्वारा उनके किस लेखन में की गई?

1 मनुष्य और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण पारस्परिक सम्बन्ध का अध्ययन

2 व्यक्ति और प्रजातियों के सन्दर्भ में मानव का भूगोल

3 मनुष्य और उसके कार्यों का पृथ्वी सतह के सन्दर्भ में मानव का भूगोल

4 समाज एवं राज्य का जैविक सिद्धान्त

[read more] 1 मनुष्य और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण पारस्परिक सम्बन्ध का अध्ययन [/read]

69. अगर पृथ्वी सारी आपती ऊर्जा को अवशोषित कर लेती है, तब क्या होगा?

1 स्थिर तापन

2 स्थिर शीतलन

3 स्थिर संचरण

4 स्थिर परावर्तन

[read more] 1 स्थिर तापन [/read]

70. निम्नलिखित में से कौन-कौन वातावरणीय निश्चयवाद में विश्वास रखते थे?

A. सी. डार्विन

B. हम्बोल्डट

C. रैटजेल

D. सैम्पुल

E. ब्लाच

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A, C और D

2 A, B और E

3 A और B

4 A और E

[read more] 1 A, C और D [/read]

71. निम्नलिखित में किस अवधि में पुरातत्वविद् स्थायी मानव अधिवासों के साक्ष्य पाते हैं?

1 पुरापाषाणिक अवधि

2 कांस्य युगीन अवधि

3 नवपाषाणिक अवधि

4 चिरप्रतिष्टित (क्लासिकल) अवधि

[read more] 3 नवपाषाणिक अवधि [/read]

72. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason R) के रूप में

अभिकथन (A) वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियों का हिस्सा 8.6% है, वे मुख्यतः वनाच्छादित एवं पहाड़ी क्षेत्रों में फैली हुई हैं।

कारण (R) अनुसूचित जनजातीय समुदायों के मुख्य लक्षण हैं- आदिम विशेषताएँ, भौगोलिक अलगाव और आर्थिक पिछड़ापन। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।

2 A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या नहीं है।

3 A सत्य है, लेकिन R असत्य है।

4 A सत्य नहीं है, लेकिन R सत्य है।

[read more] 1 A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है। [/read]

73. निम्नलिखित में किसने भारत में मानसून की उत्पत्ति का विचार दिया?

1 अल-बिरुनी

2 अल-मसूदी

3 इब्न-हक्काल

4 इब्न-खाल्दुन

[read more] 2 अल-मसूदी [/read]

74. सांस्कृतिक एकक का सर्वाधिक सटीक प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनको उच्चतम से निम्नतम क्रम में व्यवस्थित कीजिए

A. जटिल (कॉम्प्लैक्स)

B. परिमण्डल

C. प्रदेश

D. गुण (ट्रैट)

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 B, C, A, D

2 B, D, A, C

3 C, A, D, B

4 B, C, D, A

[read more] 1 B, C, A, D [/read]

75. भारत में जीवमण्डलीय अरण्यों की राज्य/संघप्रशासित क्षेत्रवार स्थिति

A. मेघालय में नॉकरेक

B. जम्मू और कश्मीर में शीत मरुस्थल

C. ओडिशा में सिमलीपाल

D. तमिलनाडु में शेषाचलम

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 A और C

4 B और D

[read more] 3 A और C [/read]

76. मैकिण्डर ने वर्ष 1919 में धुरी (प्वॉइट) क्षेत्र की अपनी अवधारणा को ‘हार्ट लैण्ड’ में किस पुस्तक में पुनर्नामकरण किया?

1 दि राउण्ड वर्ल्ड एण्ड दि विनिंग ऑफ पीस

2 फॉरेन अफेयर

3 वर्ल्ड वार एण्ड ज्योग्राफी

4 द डेमोक्रेटिक आइडिया एण्ड रियलिटी

[read more] 4 द डेमोक्रेटिक आइडिया एण्ड रियलिटी [/read]

77. ‘ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज’ की परिकल्पना को निम्नलिखित में से किसने चुनौती दी?

1 पी.ई. जेम्स

2 डि. वैरीज

3 एच. रॉबिन्सन

4 के. के. पार्क

[read more] 2 डि. वैरीज [/read]

78. वेगनर का विस्थापन सिद्धान्त मुख्यतः निम्नलिखित में से किसकी व्याख्या करने के लिए प्रतिपादित किया गया था?

A. हिमयुग और हिमनदीय संचलन

B. समुद्री तटों और हिमनदन की भूवैज्ञानिक समानता

C. भू-आकृतियों और महासागर तल का वितरण

D. विश्व में मुख्य जलवायु परिवर्तन

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और D

3 C और D

4 A और D

[read more] 2 B और D [/read]

79. सर्क भू-आकृति किस श्रेणी में आते हैं?

1 प्रथम श्रेणी

2 द्वितीय श्रेणी

3 तृतीय श्रेणी

4 चतुर्थ श्रेणी

[read more] 3 तृतीय श्रेणी [/read]

80. वायु का स्तरीय (लेमिनार) प्रवाह कहलाता है

1 कणों का सभी दिशाओं में गति

2 कणों का एक दिशा में गति

3 पृष्ठीय पवन की दिशा में विचलन

4 दो समदाब रेखाओं के बीच वायुदाब का घटना

[read more] 2 कणों का एक दिशा में गति [/read]

81. निम्नलिखित में से कौन सांस्कृतिक समूह और प्राकृतिक वातावरण के बीच सम्बन्धों को बताता है?

1 सांस्कृतिक पारिस्थितिकी

2 सांस्कृतिक सम्मिलन

3 सांस्कृतिक विसरण

4 सांस्कृतिक हर्थ (Hearth)

[read more] 1 सांस्कृतिक पारिस्थितिकी [/read]

82. नगर के केन्द्र से बाह्य भाग तक वॉन थुनन द्वारा प्रतिपादित कृषि सम्बन्धी गतिविधियाँ व्यवस्थित कीजिए

A. अनाज खेती

B. विपणि खेती

C. त्रिविध पद्धति

D. ईंधन की लकड़ी और काष्ठकर्तन उत्पाद

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 D, B, A, C

2 A, B, C, D

3 C, D, A, B

4 B, D, A, C

[read more] 4 B, D, A, C [/read]

83. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार ‘ए.एम.डब्ल्यू.’ (Amw) जलवायु कहाँ पाई जाती है?

1 असम

2 गोवा

3 पंजाब

4 अरुणाचल प्रदेश

[read more] 2 गोवा [/read]

84. जर्मन विचारधारा के विकास में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही क्रम है?

A. रैटजेल – पास्चेल – हेट्टनर – ट्रोल

B. पास्चेल – रैटजेल – हेट्टनर – ट्रोल

C. रैटजेल – ट्रोल – पास्चेल – हेट्टनर

D. ट्रोल – पास्चेल – हेट्टनर – रैटजेल

E. हेट्टनर – पास्चेल – ट्रोल – रैटजेल

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A

2 B

3 C

4 D

[read more] 2 B [/read]

85. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची I                                   सूची II

(सामाजिक आन्दोलन)     (उद्गम देश)

A. सेव साइलेण्ट वैली I. झारखण्ड

B. चिपको II. गुजरात

C. नर्मदा बचाओ III. उत्तराखण्ड

D. जंगल बचाओ IV. केरल

   नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर का चयन कीजिए

   A  B  C  D

1 I II III IV

2 II III IV I

3 III IV I II

4 IV III II I

[read more] 4 IV III II I [/read]

86. प्रवाह के सन्दर्भ में नदी तन्त्र का आशय है

A. जल के मौसमी प्रवाह का प्रतिरूप

B. जलवायु सम्बन्धी स्थितियों के कारण नदी तन्त्रों में अन्तर होता है

C. नदी तन्त्र क्यूमेक्स द्वारा गणितीय रूप से दर्शाया जाता है

D. नर्मदा और झेलम का नदी तन्त्र एक समान है

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए

1 A और B

2 B और C

3 C और D

4 A और D

[read more] 1 A और B [/read]

87. ‘पेनीप्लेन’ शब्द दर्शाता है

A. किसी नदीय चक्र की वृद्धावस्था में निर्मित समतल सतह

B. पवन अपरदन से निर्मित समतल सतह

C. समुद्री अपरदन से निर्मित समतल सतह

D. बाढ़कृत मैदान के मिलने से निर्मित समतल सतह

E. अपरदन की अन्तिम उत्पाद से निर्मित समतल सतह

     नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 A और E

2 B और C

3 B और D

4 A और D

[read more] 1 A और E [/read]

88 अप्रदूषित वर्षा जल का पी. एच. मान किसके बीच होता है?

1 पी. एच. 4 और पी. एच. 5

2 पी. एच. 5 और पी. एच. 6

3 पी. एच. 6 और पी. एच. 7

4 पी. एच. 7 और पी. एच. 8

[read more] 2 पी. एच. 5 और पी. एच. 6 [/read]

89. जैसे-जैसे तरंगें तट की ओर बढ़ती हैं, उनके रूप में आमूल परिवर्तन हो जाता है। परिवर्तनों का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?

A. कम अन्तराल वाले श्रृंग

B. तरंग रोधक

C. उद्घावन

D. पश्चधावन

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1 B, C, A, D

2 A, D, C, B

3 C, B, D, A

4 A, B, C, D

[read more] 4 A, B, C, D [/read]

90. भारत की पर्वतीय जलवायु के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

A. सूर्य के अभिमुख और विमुख ढालों के तापमान में भारी अन्तर।

B. दिन के तापमान का प्रसार (रेन्ज) अधिक होता है।

C. वर्षा की अनिश्चितता के कारण सूखा पड़ने और फसलें खराब होने की सम्भावना होती है।

D. उच्च तापमान के साथ-साथ उच्च आर्द्रता।

   नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

1 A और C

2 B और C

3 A और B

4 C और D

[read more] 3 A और B [/read]

निर्देश (प्रं. सं. 91-95) निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या का उत्तर दें

जलवायु परिवर्तन में आन्तरिक और बाह्य कारक दोनों सम्मिलित हैं। बाह्य कारकों के अन्तर्गत सौर परिवर्तनशीलता, पृथ्वी के कक्ष पर खगोलीय प्रभाव और ज्वालामुखीय गतिविधि आती हैं, जबकि आन्तरिक कारकों के अन्तर्गत तन्त्र की प्राकृतिक परिवर्तनशीलता तथा वायुमण्डल, महासागर और भूपटल की प्रतिक्रियाएँ आती हैं। हाल के वर्षों में वैश्विक और स्थानीय स्तर पर मानवजनित जलवायु परिवर्तन सच्चाई बनकर सामने आई है, जिसमें मुख्यतः वायुमण्डलीय संघटन और भू-पटल के गुणों में होने वाले परिवर्तन सम्मिलित हैं।

        जलवायु परिवर्तनों में महाद्वीपीय प्रवाह, ज्वालामुखीय गतिविधि और सौर निर्गम सम्मिलित हैं। हिमनदीय-अन्तर्हिमनदीय चक्रों को खगोलीय परिवर्तन नियन्त्रित करते आए हैं। भूमण्डलीय तापमान 0.5°C बढ़ा और तापन में यह वृद्धि सबसे अधिक मध्य अक्षांशों में हुई है। यहाँ भी तापन विशेषतः वर्ष 1920 से 1940 की अवधि तथा 1990 के दशक के दौरान कई वर्ष सबसे अधिक गरम रहे हैं। दीर्घकालीन परिवर्तनों का कारण खगोलीय शक्तियों को माना जाता है, जबकि अल्पकालिक परिवर्तनों का सम्बन्ध उन मानवजन्य कारकों से है, जो वायुमण्डलीय संघटन में परिवर्तन लाते हैं, जैसे ऐरोसॉल भारण, ओजोन स्तर में कमी, वनस्पति का विनाश इत्यादि।

    अगले 100 वर्षों के लिए जी.सी.एम के साथ जलवायु परिवर्तन की भविष्यवाणियाँ की जा रही हैं। ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन तथा ऐरोसॉल के आधार पर अगले 100 वर्षों में औसत भूमण्डलीय तापमान के परिसर में 1.4 से 5.8°C वृद्धि होने के साथ-साथ समुद्र सतह में भी वृद्धि होने की सम्भावना है।

      निष्कर्ष के तौर पर हम कह सकते हैं कि जलवायु परिवर्तन के सन्दर्भ में मेघावरण, विकिरण, महासागरीय प्रक्रियाओं, वायुमण्डलीय युग्मन और फीडबैक प्रक्रियाओं से सम्बन्धित शोध के लिए महत्त्वपूर्ण आँकड़ों की आवश्यकता है।

91. हाल के समय में भूमण्डलीय तापमान में निम्नलिखित में से कौन-सी वृद्धि दर देखी गई है?

1 1.0°C

2 1.4°C

3 0.5°C

4 5.8°C

[read more] 3 0.5°C [/read]

92. निम्नलिखित में से कौन-सा अवयव जलवायु परिवर्तन से सम्बन्धित नहीं है?

1 सौर परिवर्तनशीलता

2 जल के ऊपर आने की पारस्परिक क्रियाएँ

3 ज्वालामुखीय उभेदन

4 खगोलीय आवर्तन

[read more] 2 जल के ऊपर आने की पारस्परिक क्रियाएँ [/read]

93. वायुमण्डलीय संघटन में अल्पकालिक परिवर्तनों को निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि बल प्रदान नहीं करती है?

1 ऐरोसॉल भारण

2 खगोलीय बल-क्रिया

3 वनस्पति का कम होना

4 ओजोन के स्तर में कमी

[read more] 2 खगोलीय बल-क्रिया [/read]

94. जलवायु परिवर्तन से सम्बन्धित भविष्य के शोध के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शर्त अनिवार्य है?

1 जलविज्ञान-सम्बन्धी निदर्शीकरण

2 प्रवाह निदर्शीकरण

3 कम्प्यूटर निदर्शीकरण

4 वायुमण्डलीय निदर्शीकरण

[read more] 4 वायुमण्डलीय निदर्शीकरण [/read]

95. वर्ष 2100 तक औसत भूमण्डलीय तापमान में वृद्धि का परिसर (Range) निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?

1 0.1-2.0°C

2 1.5-4.8°C

3 1.4-5.8°C

4 2.0-3.0°C

[read more] 3 1.4-5.8°C [/read]

निर्देश (प्रं. सं. 96-100) निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न संख्या का उत्तर दें

जनसंख्या भूगोल, भूगोल का एक उपक्षेत्र, धरातल पर जनसंख्या वितरण, नवसन, उसकी संरचना और वृद्धि के स्थानिक विभेदों का अध्ययन करता है। एक नकार से यह जनसांख्यिकी को भौगोलिक सन्दर्भ में शामिल करता है।

    यह ऐसे प्रश्नों पर बल देता है, यथा कहाँ जनसंख्या पाई जाती है और इन जनसंख्याओं का आकार और संरचना किस प्रकार से प्रजनन, मृत्यु और प्रवसन की जनसांख्यिकीय प्रक्रियाओं से विनियमित होती है। जनसंख्या भूगोल में योगदान अन्तर-विषयक है। जनसंख्या भूगोल में योगदान देने वाले विषयों में भूगोल के अतिरिक्त जनसांख्यिकीं, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र हैं। जनसंख्या भूगोल अपने प्रारम्भ से कम से कम तीन अलग-अलग रूप ले चुका है।

       सबसे पहले उन्नीस सौ पचास के दशक में इस विषय के उद्भव के समय इसमें समग्रतः जनसंख्या वितरण तथा जनसंख्या की परिवर्तनात्मक विशेषताओं में स्थानिक भिन्नता के आधार पर अध्ययन पर बल दिया गया। अमेरिका से ट्रिवार्था, जैलिन्स्की, डब्ल्यू. ए. वी. क्लार्क और अन्य विद्वानों तथा फ्रांस में जे.बी. गार्नियर और पियरे जॉर्ज ने इस चरण में अग्रणी भूमिका निभाई। समय के साथ जनसंख्या भूगोल का क्षेत्र विभिन्न विषय-वस्तुओं को शामिल करते हुए विस्तारित हुआ है।

       यह जनसंख्या की विशेषताओं को राजनीतिक और प्रशासनिक सीमाओं में समूहन करने के माध्यम से लिंग, धर्म, आयु, अक्षमता, प्रजाति सहित विभिन्न जनसंख्या सम्बन्धी विशेषताओं का अध्ययन करता है। ऐसे सभी चर जन्म, मृत्यु और विवाह अथवा प्रवसन के जीवन सम्बन्धी आंकड़ों से कहीं बहुत आगे जाते हैं।

     भूगोलवेत्ताओं ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनसांख्यिकीय वृद्धि, विस्थापन और संसाधनों तक पहुँच के बीच के सम्बन्धों का अध्ययन किया है। उदाहरण के तौर पर वर्णमात्री, सममानरेखा और बिन्दुओं के प्रयोग से तैयार घनत्व मानचित्र हैं।

96. निम्नलिखित में से कौन विद्वान है, जिसने स्थानिक विज्ञान के भाग के रूप में जनसंख्या भूगोल को आगे बढ़ाया परन्तु वह अमेरिकी भूगोलवेत्ता नहीं थे?

1 जी. टी. ट्रिवार्था

2 पियरे जॉर्ज

3 विल्बर जैलिन्स्की

4 डब्ल्यू ए. वी. क्लार्क

[read more] 2 पियरे जॉर्ज [/read]

97. निम्नलिखित में से कौन-सी जनसंख्या विशेषता जीवन-सम्बन्धी आँकड़ों से सम्बन्धित नहीं है?

1 जन्म

2 मृत्यु

3 आयु और लिंग

4 विवाह/प्रवसन

[read more] 3 आयु और लिंग [/read]

98. निम्नलिखित में से एक का जनसंख्या के जीवन सम्बन्धी आँकड़ों वाली जनसांख्यिकीय विशेषताओं का अध्ययन जनसंख्या भूगोल के अंतर्गत किया जाता है?

1 आयु और लिंग

2 धार्मिक संघटन और प्रजाति

3 जन्म, मृत्यु, विवाह/प्रवसन

4 साक्षरता और कार्यबल

[read more] 3 जन्म, मृत्यु, विवाह/प्रवसन [/read]

99. निम्नलिखित में से किस दशक में जनसंख्या भूगोल में जनसंख्या वितरण तथा जनसंख्या की विशेषताओं के विभिन्न लक्षणों में स्थानिक अन्तर के व्यवस्थित अध्ययन पर अधिक बल दिया गया?

1 1950 के दशक में

2 1960 के दशक में

3 1980 के दशक में

4 1990 के दशक में

[read more] 1 1950 के दशक में [/read]

100. भूगोल के अलावा निम्नलिखित में से किस विषय-समूह ने जनसंख्या भूगोल के अध्ययन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है?

1 मनोविज्ञान, नृविज्ञान और इतिहास

2 नृविज्ञान, सांख्यिकी और समाजशास्त्र

3 समाजशास्त्र, जनसांख्यिकी औ अर्थशास्त्र

4 अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और इतिहास

[read more] 3 समाजशास्त्र, जनसांख्यिकी और अर्थशास्त्र [/read]

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: