DECEMBER 2019
UGC NET SOLVED EXAM PAPER
पेपर II (भूगोल)
* निर्देश इस प्रश्न-पत्र में सौ (100) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक निर्धारित हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
1. ‘चूना पत्थर की गुफाओं की उत्पत्ति’ से सम्बन्धित द्विचक्रीय सिद्धान्त के प्रतिपादक थे
1 स्विनर्टन
2 गार्डेनर
3 डब्ल्यू.एम. डेविस
4 मालोंट
[read more] 3 डब्ल्यू.एम. डेविस [/read]
2. ‘रिया तट’ निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
1 निष्प्रभावित तट रेखा
2 संयुक्त तट रेखा
3 निमग्न उपरिभूमि तट रेखा
4 उन्मज्जित उपरिभूमि तट रेखा
[read more] 3 निमग्न उपरिभूमि तट रेखा [/read]
3. अपरदन की प्रक्रिया में, विलियन के द्वारा पदार्थ का अपनयन (रिमूवल) कहलाता है
1 अपघर्षण
2 संनिघर्षण
3 संक्षारण
4 अधः खतन
[read more] 3 संक्षारण [/read]
4. पैनप्लेन (Panplain) की अवधारणा निम्नलिखित में से किसने प्रतिपादित की थी?
1 स्विनर्टन
2 जॉनसन
3 डेविस
4 क्रिकमे
[read more] 4 क्रिकमे [/read]
5. ‘एकरूपतावाद का सिद्धान्त’ किसने दिया था?
1 कॉटन
2 डट्टन
3 हट्टन
4 डॉल्टन
[read more] 3 हट्टन [/read]
6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ‘रास्टर डाटा फॉर्मेट’ का लाभ नहीं है?
1 सरल आँकड़ा ढाँचा
2 आसान और कुशल ‘ओवरलेइंग’
3 दूर संवेदी इमेजरी के साथ संयोज्य
4 नेटवर्क विश्लेषण में अनुप्रयोग
[read more] 4 नेटवर्क विश्लेषण में अनुप्रयोग [/read]
7. विभेदन (रिजोल्युशन), जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम के अंशों में अन्तर रिकॉर्ड करने हेतु दूर संवेदी संसूचक की संवेदिता से सम्बन्धित होता है, कहलाता है
1 स्पैशियम रिजोल्युशन
2 स्पेक्ट्रल रिजोल्युशन
3 रेडियोमैट्रिक रिजोल्युशन
4 टेम्पोरल रिजोल्युशन
[read more] 2 स्पेक्ट्रल रिजोल्युशन [/read]
8. विश्व के निम्नलिखित में से किस स्थलीय भाग में 21 जुलाई, 1983 को न्यूनतम वायु तापमान (-89° सेण्टीग्रेड) दर्ज किया गया था?
1 अण्टार्कटिक
2 ग्रीनलैण्ड
3 ऑस्ट्रेलिया
4 नॉर्थ अमेरिका
[read more] 1 अण्टार्कटिक [/read]
9. कोपेन के विश्व जलवायु वर्गीकरण में ‘Aw’ हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा वर्णन सही है?
1 पश्चिमी समुद्री तटीय जलवायु
2 उष्णकटिबन्धीय आर्द्र जलवायु
3 उष्णकटिबन्धीय जलवायु
4 उष्णकटिबन्धीय सवाना जलवायु
[read more] 4 उष्णकटिबन्धीय सवाना जलवायु [/read]
10. निम्नलिखित में से किस तापमान पर ताजे पानी का घनत्व सर्वाधिक होता है?
1 0º सेण्टीग्रेड
2 4º सेण्टीग्रेड
3 100º सेण्टीग्रेड
4 -4º सेण्टीग्रेड
[read more] 2 4º सेण्टीग्रेड [/read]
11. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा सक्रिय ज्वालामुखी के विश्व वितरण को सही ढंग से वर्णित करता है?
1 यह युवा मोड़दार पर्वत श्रृंखला में सम्बद्ध पाए जाते हैं
2 यह नदी के बाढ़ वाले मैदान में होते हैं
3 यह पुरानें क्षयित पहाड़ की श्रृंखला से सम्बद्ध होते हैं
4 यह समुद्र बेसिन के आस-पास श्रृंखला बनाने को अभिमुख होते हैं
[read more] 4 यह समुद्र बेसिन के आस-पास श्रृंखला बनाने को अभिमुख होते हैं [/read]
12. निम्नलिखित में से कौन-से मौसम उपकरण स्टीवेन्सन स्क्रीन के बाहर रखे जाते हैं?
1 बैरोमीटर
2 एनीमोमीटर
3 हाइड्रोग्राफ
4 अधिकतम एवं न्यूनतम थर्मोमीटर
[read more] 2 एनीमोमीटर [/read]
13. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया का आवश्यक भाग नहीं होता है?
1 सूर्य का प्रकाश
2 कार्बन डाइऑक्साइड
3 नाइट्रोजन
4 पानी
[read more] 3 नाइट्रोजन [/read]
14. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सघन कृषि के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
1 बड़ा जोत आकार
2 निम्न श्रम निवेश
3 उच्च उत्पादक दर
4 विरल जनसंख्या क्षेत्र
[read more] 3 उच्च उत्पादक दर [/read]
15. ज्वालामुखीय उत्पत्ति समुद्र की सतह में 2500 फैदम या उससे अधिक गहराई पर निक्षिप्त होती है, कहलाते हैं
1 समुद्री निक्षेप
2 लाल मिट्टी
3 कैल्शियम युक्त पंक
4 रेडियोलैरियन पंक
[read more] 2 लाल मिट्टी [/read]
16. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
1 बर्फ से ढ़के हुए आर्कटिक क्षेत्र में माध्यमिक पारिस्थितिकीय उत्पादकता पाई जाती है
2 पारिस्थितिकीय उत्पादकता के मुकाबले, मरुस्थलीय क्षेत्रों के लिए तापमान प्रतिबन्धीकारक है
3 प्राकृतिक पारिस्थितिक तन्त्र की प्राथमिक उत्पादकता सौर-विकिरण की मात्रा पर अधिक निर्भर करती है
4 तृणभक्षी पशु द्वितीयक उपभोक्ता कहलाते हैं
[read more] उत्तर (*), नोट: व्याख्या- दिए गए कथनों में से कथन 2 और 3 सही हैं। प्राकृतिक परिस्थितिक तन्त्र की प्राथमिक उत्पादकता का आहार श्रृंखला में आधार स्तर स्वपोषित या प्राथमिक उत्पादक जीवों का होता है, जिसमें हरे पौधों को सम्मिलित करते हैं। इस स्तर पर पौधे प्रकाश ऊर्जा से प्रकाश संश्लेषण विधि द्वारा भोजन निर्मित करते हैं, जिसका उपयोग करके अपने विभिन्न अंगों की वृद्धि करते हैं तथा दूसरे जीवों के भोजन स्रोत बनते हैं।[/read]
17. यदि किसी क्षेत्र में सबसे बड़े शहर की जनसंख्या 10,00,000 है, ‘श्रेणी-आकार नियम’ का पालन करते हुए चौथे सबसे बड़े शहर की जनसंख्या का आकार क्या होगा?
1 1,00,000
2 2,00,000
3 2,50,000
4 3,50,000
[read more] 3 2,50,000 [/read]
18. किसी क्षेत्र में ग्रामीण बसाव के वितरण का प्रारूप क्या होगा यदि निकटतम नेबर स्टैटिस्टिक के अनुसार, उसका सूचकांक 2.10 है?
1 यादृच्छिक
2 गुच्छ
3 एकत्र
4 समरूप
[read more] 4 समरूप [/read]
19. क्षेत्रीय बसाव के संगठन के लिए केन्द्रीय स्थान प्रणाली का ‘K = 7’ का क्षेत्र सिद्धान्त संचालन निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त पर आधारित है?
1 बाजार सिद्धान्त
2 यातायात सिद्धान्त
3 प्रशासनिक सिद्धान्त
4 आर्थिक सिद्धान्त
[read more] 3 प्रशासनिक सिद्धान्त [/read]
20. ‘लकड़ी काटने का व्यवसाय’ किस श्रेणी में आता है?
1 तृतीयक कार्यकलाप
2 द्वितीयक कार्यकलाप
3 प्राथमिक कार्यकलाप
4 चतुर्थांश कार्यकलाप
[read more] 3 प्राथमिक कार्यकलाप [/read]
21. भारत और पाकिस्तान तथा भारत और बांग्लादेश के बीच की सीमाएँ निम्नलिखित में से किस प्रकार की हैं?
1 पूर्ववर्ती सीमाएँ
2 उत्तरवर्ती सीमाएँ
3 आरोपित सीमाएँ
4 रेलिक्ट सीमाएँ
[read more] 2 उत्तरवर्ती सीमाएँ [/read]
22. निम्नलिखित में से विश्व के उत्तर-दक्षिण विभाजन (North-South division) का आधार कौन-सा मानदण्ड है?
1 सांस्कृतिक
2 अक्षांश
3 आर्थिक विकास
4 राजनैतिक विचारधारा
[read more] 3 आर्थिक विकास [/read]
23. भारत में सरकार की क्षेत्रीय विकास नीतियों की प्रतिक्रिया के रूप में देश के विभिन्न भागों में अनेक सामाजिक आन्दोलन उभरे। ऐसे आन्दोलनों में से ‘चिपको आन्दोलन’, निम्नलिखित में से किस कार्यक्रम के अन्तर्गत शामिल क्षेत्र में उभरा था?
1 मरुभूमि विकास कार्यक्रम
2 तटीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम
3 जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम
4 पहाडी क्षेत्र विकास कार्यक्रम
[read more] 4 पहाडी क्षेत्र विकास कार्यक्रम [/read]
24. निम्नलिखित में से किसने विचारित असन्तुलित विकास की नीति की वकालत की थी?
1 गुन्नार मिर्डाल
2 ए.ओ. हर्षमैन
3 ए.जी. फ्रैंक
4 आर. नस्की
[read more] 2 ए.ओ. हर्षमैन [/read]
25. संगना ‘Geopolitics’ किसने सृजित किया था?
1 हाउशोफर
2 केलेन
3 हेस
4 स्पाइक मैन
[read more] 2 केलेन, नोट: व्याख्या- संगना ‘Geopolitics’ केलेन ने 1899 ई. में सृजित किया था। अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति तथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों पर भौगोलिक प्रभावों का अध्ययन भू-राजनीति (Geopolitics) कहलाती है। Geopolitics शब्द का सबसे पहले प्रयोग केलेन ने किया था। भू-राजनीति का उद्देश्य राज्यों के मध्य सम्बन्ध एवं उनकी परस्पर स्थिति के भौगोलिक आयामों के प्रभावों का अध्ययन करना है। [/read]
26. राज्य का जैव सिद्धान्त किस विद्वान द्वारा प्रतिपादित किया गया था?
1 बोमैन
2 हाउशोफर
3 मेकिण्डर
4 रैटजेल
[read more] 2 हाउशोफर [/read]
27. भूगोल के मानववादी विचारधारा के प्रतिपादक कौन हैं?
1 वालपर्ट
2 टाँन
3 किर्क
4 हार्वे
[read more] 2 टाँन [/read]
28. सम्भववाद के जनक कौन हैं?
1 जी. कार्टर
2 एल. फेबने
3 डब्ल्यू. बुंगे
4 ई. सी. सेम्पल
[read more] 2 एल. फेबने [/read]
29. किसने भूगोल को वर्णित करने के लिए कोरोग्राफी (Chorographic) शब्द का प्रयोग किया?
1 बी. वरेनियस
2 ए. वॉन हम्बोल्ट
3 ई. कॉण्ट
4 सी. रिटर
[read more] 3 ई. कॉण्ट [/read]
30. किसने कहा कि ‘भूगोल वह विज्ञान है, जो मानचित्रण की कला से सम्बद्ध है?’
1 एरेटोसथिनस
2 हिपैरकस
3 हेकाटियस
4 टॉलेमी
[read more] 4 टॉलेमी [/read]
31. किसने यह परिकलित किया था कि पृथ्वी की परिधि 25,000 मील है?
1 थेलस ऑफ मेलेटस
2 पोसेडोनियस
3 हिपारकस
4 एरोटसथिनस
[read more] 4 एरोटसथिनस [/read]
32. नीचे दिए गए चित्र के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा अपवाह प्रतिरूप सही है?

1 समानान्तर
2 द्रुमाकृतिक
3 अभिकेन्द्री
4 कोणीय
[read more] 2 द्रुमाकृतिक [/read]
33. निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति-माप सही है, यदि बेसिन क्षेत्र ‘A’ और बेसिन की अधिकतम लम्बाई ‘L’ हो?
1 A/L
2 A/L2
3 Α/πL3
4 Α/πL4
[read more] 2 A/L2 [/read]
34. दो बिन्दु A और B औसत समुद्रतल से क्रमशः 250 मी. और 500 मी. की ऊँचाई पर अवस्थित हैं और उनके बीच की क्षैतिज दूरी 1000 मी. है। ढाल प्रवणता (tan-मूल्य मान में) का निम्नलिखित में से कौन-सा मान सही है?
1 0.20
2 0.25
3 0.30
4 0.40
[read more] 2 0.25 [/read]
35. प्रत्यगमन मॉडल ( y = a + bx रिग्रेशन मॉडल) जहाँ x‾ = 2.50, y‾= 5.50 और a = 1.50 (x‾ व y‾x और y के चर के माध्य को निर्दिष्ट करता है और a स्थिर है), निम्नलिखित में से कौन-सा मॉडल के ‘b’ पैरामीटर का सही मूल्य है?
1 1.75
2 1.60
3 2.00
4 2.50
[read more] 2 1.60 [/read]
36. 2011 के जनगणना के आँकड़ों के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किसने भारत की समस्त जनसंख्या के उच्चतम प्रतिशत को अभिलिखित किया था?
1 पश्चिम बंगाल
2 बिहार
3 उत्तर प्रदेश
4 महाराष्ट्र
[read more] 3 उत्तर प्रदेश [/read]
37. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या के उच्चतम प्रतिशत को अभिलिखित किया गया था?
1 मध्य प्रदेश
2 हरियाणा
3 बिहार
4 उत्तर प्रदेश
[read more] 2 हरियाणा [/read]
38. निम्नलिखित में से कौन-सा सही रूप से सुमेलित नहीं है?
1 लातुर-नदीय बाढ़
2 नशरी-भूस्खलन
3 काण्डला-चक्रवाती तूफान
4 भुज-भूकम्प
[read more] 1 लातुर-नदीय बाढ़ [/read]
39. सर्दी के मौसम के दौरान, भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में निम्नांकित में से किस कारण से वर्षा होती है?
1 तड़ित झंझा
2 लौटता हुआ मानसून
3 पश्चिमी विक्षोभ
4 उष्णकटिबन्धीय चक्रवात
[read more] 3 पश्चिमी विक्षोभ [/read]
40. भारत के किस भाग में दण्डकारण्य प्रदेश अवस्थित है?
1 उत्तर-पूर्वी भाग में
2 दक्षिण-पूर्वी भाग में
3 केन्द्रीय भाग में
4 उत्तरी भाग में
[read more] 2 दक्षिण-पूर्वी भाग में [/read]
41. यह विचार किसने दिया था कि एक हिम युग था, जिसके दौरान-उत्तरी यूरोप का अधिकांश हिस्सा हिमाच्छादित था?
1 डब्ल्यू. एम. डेविस
2 एल. अगासिज
3 डब्ल्यू. पेंक
4 ए. सी. रैमसे
[read more] 2 एल. अगासिज [/read]
42. यह वक्तव्य ‘वर्तमान भूतकाल की कुंजी है’, किस विद्वान् द्वारा प्रतिपादित किया गया?
1 डब्ल्यू. एम. डेविस
2 वाल्टर पेंक
3 जेम्स हट्टन
4 एफ. वान रिचथोफेन
[read more] 3 जेम्स हट्टन [/read]
43. चल जलीय ढ़ाल सिद्धान्त (हाइड्रॉलिक स्लोप थियरी) किसने दिया था?
1 सी. डार्विन
2 ए. गॉडी
3 आर. ई. हर्टन
4 सी. ए. कोटन
[read more] 3 आर. ई. हर्टन [/read]
44. भू-अभिनति को घेरे दृढ़ भू-भाग को कोवर ने कहा है
1 क्रैटोजन
2 प्रिमारम्फ
3 एण्डरम्फ
4 मोनाडनाक
[read more] 1 क्रैटोजन [/read]
45. वह डिजिटल इमेज प्रक्रिया जिसमें वह ‘एल्गोरिथ्म’ शामिल होता है, जो बिम्ब (इमेज) में अज्ञात पिक्सलों की जाँच करता है और उन्हें बिम्ब में विद्यमान स्वाभाविक समूहों अथवा कलस्टर के आधार पर उन्हें विभिन्न वर्गों में संकलित करता है
1 स्पेक्ट्रमी संवर्धन तकनीक
2 पर्यवेक्षित वर्गीकरण तकनीक
3 अपर्यवेक्षित वर्गीकरण तकनीक
4 बिम्ब रूपान्तरण तकनीक
[read more] 3 अपर्यवेक्षित वर्गीकरण तकनीक [/read]
46. निम्नलिखित में से किस वैज्ञानिक ने 1687 ई. में ज्वार-भाटा तथा चाँद और सूर्य के ज्वार-भाटा पैदा करने वाले बल की पहली बार तार्किक व्यवस्था प्रस्तुत की थी?
1 जॉन डाल्टन
2 ग्रेगर मेण्डल
3 आइजैक न्यूटन
4 अल्बर्ट आइन्सटीन
[read more] 3 आइजैक न्यूटन [/read]
47. निम्नलिखित में से कौन-सा पादप वृद्धि हेतु एक आवश्यक बड़ा (मेक्रो) पोषक तत्त्व है?
1 लोहा
2 ताँबा
3 पोटैशियम
4 निकेल
[read more] 3 पोटैशियम [/read]
48. विश्व संरक्षण निगरानी केन्द्र (वर्ल्ड कंजर्वेशन मॉनीटरिंग सेण्टर) (1995) के अनुसार, 1600 ई. से पशु विलुप्तीकरण का निम्नलिखित में से कौन-सा एक अग्रणी कारण रहा है?
1 वासाथान विनष्ट करना
2 प्रजाति सन्निवेशन
3 आखेट
4 काष्ठकर्तन (लम्बरिंग)
[read more] 2 प्रजाति सन्निवेशन [/read]
49. तटीय और एस्चुएरी जल कभी-कभी काई फेन (Algae) और मलफेन (Scum) से प्रभावित होता है, प्रायः इसे कहा जाता है
1 लाल ज्वार (रेड टाइड)
2 लाल मृत्तिका
3 लाल मृदा
4 लाल तरंग
[read more] 1 लाल ज्वार (रेड टाइड) [/read]
50. सी. डी. हेरिस और ई. एल. उलमैन द्वारा प्रतिपादित शहरी ढाँचा के बहुकेन्द्रक मॉडल (मल्टीपल न्यूक्लि मॉडल) के नीचे दिए गए आरेख से केन्द्रक 3 और 6 की शहरी भूमि-प्रयोग की पद्धति की पहचान कीजिए।

1 सी.बी.डी. और आवासीय उपनगर (रेजीडेशियल सबर्ब)
2 निम्न वर्गीय आवासीय और भारी विनिर्माण
3 थोक बिक्री और हल्का विनिर्माण एवं आवासीय उपनगर
4 उच्च वर्गीय आवासीय और बहुवर्ती व्यवसाय जिला
[read more] 2 निम्न वर्गीय आवासीय और भारी विनिर्माण [/read]
51. यदि 24,000 तथा 6,000 की जनसंख्या वाले दो शहर क्रमशः 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, तो दोनों को विभक्त करने वाला बिन्दु छोटे शहर से कितनी दूरी पर होगा?
1 3 किमी
2 4 किमी
3 5 किमी
4 6 किमी
[read more] 4 6 किमी [/read]
52.

उपरोक्त चित्र एक विशेष मॉडल की व्याख्या करता है, निम्न विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए
1 वेबेरियन मॉडल
2 सेण्ट्रल प्लेस मॉडल
3 वोन थयूनियन मॉडल
4 ग्रेविटी मॉडल
[read more] 2 सेण्ट्रल प्लेस मॉडल [/read]
53. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें एक को अभिकथन (A) लिखा गया है और दूसरे को तर्क (R) लिखा गया है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनें
अभिकथन (A) लॉश का मानना था कि परिवहन की लागत और उत्पादन स्थल P के इर्द-गिर्द माँग चक्र की परिवर्तनशीलता के कारण कीमत बढ़ती है, बाजार क्षेत्र का आकार वृत्ताकार होता हुआ दिखाई पड़ता है।
तर्क (R) उसने प्रत्येक फलन को पृथक् विस्तार अवसीमित और षट्कोणीय पश्चभूमि का माना।
कूट
1 (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
2 (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
3 (A) सत्य है, लेकिन (R) गलत है
4 (A) गलत है, लेकिन (R) सत्य है
[read more] 2 (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है [/read]
54. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें एक अभिकथन है और दूसरा तर्क है। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनें
अभिकथन (A) सीमाएँ राज्यों के बीच संक्रामी होने के बजाए भौगोलिक प्रदेशों के मध्य संक्रामी होती हैं।
तर्क (R) यह अभिकेन्द्री बल की अभिव्यक्ति है।
कूट
1 (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
2 (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
3 (A) सही है, लेकिन (R) गलत है
4 (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
[read more] 3 (A) सही है, लेकिन (R) गलत है [/read]
55. निर्णय लेने की प्रक्रिया में पर्यावरण के मानस मानचित्र के महत्त्व पर किसने पहली बार बल दिया?
1 डी. वूड
2 एस. जे. गोल्ड
3 डी. वुडवर्ड
4 के. लिंच
[read more] 2 एस. जे. गोल्ड [/read]
56. निम्नलिखित में से किसने भूगोल को कोरोलॉजिकल साइंस (Chorological Science) के रूप में परिभाषित किया है?
1 एफ. वोन रिक्होटेन
2 ई. हण्टिगटन
3 ए. हेटनर
4 एफ. रैटजेल
[read more] 3 ए. हेटनर [/read]
57. किसने मात्रात्मक क्रान्ति को भूगोल के उद्देश्य और अभिप्राय को तीव्र परिवर्तन के रूप में वर्णन किया है?
1 आई. बर्टन
2 पी. हेगेट
3 आर. चोलें
4 ओ. एच. के. स्पेट
[read more] 1 आई. बर्टन [/read]
58. सुदूर संवेदन में प्रयुक्त निम्नलिखित विद्युतीय चुम्बकीय तरंगों (EMR) में से किसका तरंग दैर्ध्य सबसे कम है?
1 हरा
2 लाल
3 नीला
4 इन्फ्रा रेड (Infra red)
[read more] 3 नीला [/read]
59. समाश्रयण (Regression) मॉडल के वितरण-कार्य Y (x) में, Y = a + bx + e त्रुटि को Σe = 0 के रूप में परिभाषित किया जाता है, निम्नांकित समीकरणों में से कौन-सा y, Y‾ और Y को क्रमशः Y के अनुमानित आश्रय चर के मूल्य और माध्य के दिए गए मूल्य को सही रूप में निर्दिष्ट करता है?
1 Σ(Y- Y‾)=0
2 Σ(Y- Y‾)= न्यूनतम
3 Σ(Y- Yˆ)=0
4 Σ(Y- Yˆ)= न्यूनतम
[read more] 3 Σ(Y- Yˆ)=0 [/read]
60. भारत में ‘रैली फॉर वैली’ कार्यक्रम किस समस्या को उजागर करने के लिए आयोजित किया गया?
1 पर्यावरणीय क्षति
2 जैव विविधता
3 विस्थापित व्यक्तियों का पुनर्वास
4 कृषि भूमि की कमी
[read more] 3 विस्थापित व्यक्तियों का पुनर्वास [/read]
61. निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना के दौरान, भारत सरकार ने कृषि आयोजन के लिए क्षेत्रीय दृष्टिकोण अपनाया?
1 पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
2 छठी पंचवर्षीय योजना
3 आठवीं पंचवर्षीय योजना
4 दसवीं पंचवर्षीय योजना
[read more] 3 आठवीं पंचवर्षीय योजना [/read]
62. निम्नलिखित में से कौन-से मानदण्ड टॉरनेडो को श्रेणीकृत करने के लिए ‘फ्युजिटा पैमाना’ के आधार हैं?
A. दाब घटक
B. ताप घटक
C. वायु गति
D. सम्बन्धित सम्पत्ति नुकसान
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए
1 A और B
2 B और D
3 C और D
4 A और D
[read more] 3 C और D [/read]
63. मध्य अक्षांश चक्रवात बनने के सम्बन्ध में निम्नलिखित पदों में से सही पद की पहचान कीजिए
A. वायुदाबीय ढाल का बल
B. कोरिओलिस बल
C. पृष्ठीय घर्षण
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए
1 केवल A
2 केवल B
3 केवल C
4 A, B और C
[read more] 4 A, B और C [/read]
64. सेंसस ऑफ इण्डिया द्वारा बनाए गए पारिभाषिक पद ‘सेंसस टाउन्स’ की परिभाषा के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
A. विद्यमान कुल कार्यशील जनसंख्या का 75% कृषि गतिविधियों में संलग्न होनी चाहिए।
B. जनसंख्या का न्यूनतम आकार 5,000 व्यक्ति है।
C. कुल पुरुष मुख्य कार्यशील जनसंख्या का 75% गैर-कृषि कार्यों में संलग्न होना चाहिए।
D. अधिकतम जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। सही विकल्प का चयन करें
1 A और B
2 B और C
3 B और D
4 A और D
[read more] 2 B और C [/read]
65. लंकाशायर सूती वस्त्र उद्योग की अवस्थिति के निम्नलिखित अनुकूल कारक हैं
A. नम जलवायु और मीठा जल
B. बैंकिंग और वित्तीय सेवाएँ
C. पर्याप्त मात्रा में कोयले की उपलब्धता
D. अटलाण्टिक व्यापारिक क्षेत्र में लिवरपूल की स्थिति
निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए
1 A, B और D
2 A, B और C
3 A, C और D
4 B और C
[read more] 3 A, C और D [/read]
उत्तर (3)
66. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कजिए
सूची । (लेखक) सूची II (कृतियाँ)
A. जोन पालिक I. इण्ट्रोडक्शन टू कण्ट्रोल जियोमॉफॉलॉजी
B. स्टीफन टर्डजिल II. लाइमस्टोन जियोमोफॉलॉजी
C. सी. एच. क्रिकमी III. द वर्क ऑफ द रिवर
D. चार्ल्स लाएल IV. प्रिन्सीपल ऑफ जियोलॉजी
नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए
A B C D
1 I II III IV
2 III IV I II
3 IV III II I
4 I II IV III
[read more] 1 I II III IV [/read]
67. निम्नलिखित आरेख में उच्चादर्शी वक्र (Hypsographic curve) बेसिन के विकास के विभिन्न चरणों को अभिव्यक्त करता है

उपरोक्त आरेख से बेसिन के विकास की सबसे युवा चरण के सही विकल्प को चुनें
1 A
2 B
3 C
4 D
[read more] 1 A [/read]
68. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची I (समान रेखा/बिन्दु) सूची II (विवरण)
A. उभयगामी बिन्दु (Amphidromic point) I. समान धारा वेग रेखा
B. समताप रेखा (Isohaline) II. समान वर्षा के स्थान
C. आइसोवल (Isovel) III. समान लवणता के स्थान
D. समवर्षा रेखा (Isohytes) IV. वार रहित स्थल
नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए
A B C D
1 I III IV II
2 III IV I II
3 IV III II I
4 IV III I II
[read more] 4 IV III I II [/read]
69. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची । सूची II
(मर्शेली पैमाना) (उच्चतम तीव्रता की पहुँच के सुसंगत रिक्टर परिमाण)
A. VI शक्तिशाली I. 7-7.3
B. VII विध्वंसक II. 4.9-5.4
C. X विनाशी III. 8.1 से अधिक
D. XII प्रलयकारी IV. 6.2
नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए
A B C D
1 IV III II I
2 III IV I II
3 II IV I III
4 I II III IV
[read more] 3 II IV I III [/read]
70. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची । सूची II
(भू-वैज्ञानिक युग) (भू-वैज्ञानिक अवधि)
A. निओजोइक (नवजीवक) I. जुरासिक
B. मेसोजोइक (मध्य जीवक) II. मियोसिन
C. सीनोजोइक (सीनोजीवक) III. प्लेस्टोसिन
D. पेलेजोइक (पुराजीवी) IV. सिल्युरियन
नीचे दिए गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए
A B C D
1 I III IV II
2 IV II III I
3 II III IV I
4 III I II IV
[read more] 4 III I II IV [/read]
71. विद्वानों के नाम को उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त/मॉडल/अवधारणा के साथ सुमेलित कीजिए
सूची । सूची II
(विद्वान्) (सिद्धान्त/मॉडल/अवधारणा)
A. जे. गॉटमेन I. रैंक साइज रूल
B. जी.के. जिप्फ II. संकेन्द्री क्षेत्र
C. एम. जेफरसन III. प्रमुख (प्राइमेट) शहर
D. ई. बर्गेस IV. विश्वनगरी (मैगालोपॉलिस)
निम्नलिखित कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिए
A B C D
1 I II III IV
2 IV I III II
3 III IV II I
4 I II IV III
[read more] 2 IV I III II [/read]
उत्तर (2)
72. औद्योगिक/विनिर्माण भूगोल में प्रयुक्त होने वाले निम्नलिखित पदों को उनकी व्यवस्था के साथ सुमेलित कीजिए
सूची । सूची II
(पद) (विवरण)
A. सामग्री सूचकांक (मैटेरियल इंडेक्स) I. प्रति इकाई उत्पाद की श्रम लागत का उस इकाई के स्थानिक भार के साथ अनुपात
B. आइसोडेपेन II. उद्योग समूहन के कारण उत्पादन श्रेष्ठता
C. श्रम गुणांक III. स्थानिक सामग्री का भार और उत्पाद भार
D. समूहन IV. प्रति टन समान ढुलाई लागत की रेखाएँ
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए
A B C D
1 I II III IV
2 I III IV I
3 III IV I II
4 IV III II I
[read more] 3 III IV I II [/read]
उत्तर 3
73. अर्थव्यवस्था के प्रकारों को उनकी विशेषताओं के साथ सुमेलित कीजिए
सूची I सूची II
(अर्थव्यवस्था के प्रकार) (विशेषताएँ)
A. जीविका आधारित (Subsistence) I. उत्पादन पद्धति को आकार देने में बाजार प्रतिस्पर्द्धा प्राथमिक बल का कार्य करती है
B. वाणिज्यिक II. आत्मनिर्भरता, कम उत्पादन, जनसंख्या का कम घनत्व
C. गहन जीविका III. आत्मनिर्भरता, अधिक उत्पादन, जनसंख्या का अधिक घनत्व
D. विस्तृत जीविका IV. वस्तुओं का कम आदान-प्रदान, बाजारों की सीमित आवश्यकता
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए
A B C D
1 II III I IV
2 IV I III II
3 III II IV I
4 I IV III II
[read more] 2 IV I III II [/read]
74. रैटजेल की वास-स्थान (लेबिनसरम) की अवधारणा के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. यह वह भौगोलिक क्षेत्र है, जिसके अन्दर सजीव विकसित होते हैं।
B. यह मनुष्यों की वह आर्थिक एवं सांस्कृतिक गतिविधि है, जो वे अपने परिबद्ध क्षेत्र से बाहर करते हैं।
C. यह मानव समाज और किसी स्थानिक संगठन और उसकी भौतिक अवस्थिति के बीच का सम्बन्ध है।
D. यह एक भू-राजनैतिक संघना है, जो राज्य की दृष्टि से स्थान (स्पेस) का अध्ययन करती है।
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए
1 A, B और C
3 B, C और D
उत्तर (4)
2 B और C
4 A और C
[read more] D. यह एक भू-राजनैतिक संघना है, जो राज्य की दृष्टि से स्थान (स्पेस) का अध्ययन करती है। [/read]
75. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनकी जनसांख्यिकीय विशेषताओं के साथ सुमेलित कीजिए
सूची । सूची II
(राज्य का नाम) (जनसांख्यिकीय विशेषता)
A. हरियाणा I. सर्वाधिक जनसंख्या
B. केरल II. न्यूनतम बाल लिंगानुपात
C. मिजोरम III. अधिकतम लिंगानुपात
D. उत्तर प्रदेश IV. शहरी जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए
A B C D
1 I II III IV
2 II III IV I
3 III IV I II
4 IV III II I
[read more] 2 II III IV I [/read]
76. भू-आकृतियों के निम्नलिखित समूहों में से कौन-से अपरदनी विशेषताएँ हैं?
1 निश्चुताम (Stalagmites), प्राकृतिक लेवीस्, स्टेक, टैलस
2 हिम जगहवर, यारडांग, गॉर्ज, धोलरन्ध्र (Sink holes)
3 प्राकृतिक सेतु, पुलिन (Beaches), हिमनद मृद कटक (Esker), तारानुमा बालू स्तूप (Star dunes)
4 कहार (Flood plain), हिमोढ़ (Moraine), हिमजगहवर (Calderas), ‘U’ आकार की घाटी (U shape valley)
[read more] 2 हिम जगहवर, यारडांग, गॉर्ज, धोलरन्ध्र (Sink holes) [/read]
उत्तर (2)
77. स्तरित प्रतिदर्शी (Sampling) कैसे की जाती है?
1 जनसंख्या को समांग समूहों में बाँटते हैं और उनमें से भी संख्या समान रूप से, परन्तु यादृच्छिक रूप से (randomly) चुनते हैं।
2 जनसंख्या से संख्याओं को नियत करना और संख्याओं का चयन करना
3 जनसंख्या को यादृच्छिक रूप से समूहों में बाँटना और प्रत्येक समूह में से चुनाव करना
4 जनसंख्या के एक अंश का प्रतिदर्शी तैयार करना, जिसका चुनाव यादृच्छिक रूप से किया जाना
[read more] 1 जनसंख्या को समांग समूहों में बाँटते हैं और उनमें से भी संख्या समान रूप से, परन्तु यादृच्छिक रूप से (randomly) चुनते हैं। [/read]
उत्तर (1)
78. निम्न में से भू-भाग से समुद्र के लिए कौन-सा अनुक्रम सही है?
1 महाद्वीपीय ढाल, समुद्री मैदान, महासागर गहराई, महाद्वीपीय शेल्फ
2 महाद्वीपीय शेल्फ, महाद्वीपीय ढाल, समुद्री मैदान, महासागर गहराई
3 महासागर गहराई, समुद्री मैदान, महाद्वीपीय ढाल, महाद्वीपीय शेल्फ
4 समुद्री मैदान, महासागर गहराई, महाद्वीपीय ढाल, महाद्वीपीय शेल्फ
[read more] 2 महाद्वीपीय शेल्फ, महाद्वीपीय ढाल, समुद्री मैदान, महासागर गहराई [/read]
79. वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन पर आयोजित हुए सम्मेलनों/प्रोटोकॉल/समझौतों से सम्बन्धित निम्नांकित में से कौन-सा कालक्रम समूह सही है?
1 एजेण्डा-21, क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौता, UNFCCC के दलों (COP-10) का दसवाँ सम्मेलन
2 UNFCCC के दलों (COP-10) का दसवाँ सम्मेलन, पेरिस समझौता, क्योटो प्रोटोकॉल, एजेण्डा-21
3 एजेण्डा-21, क्योटो प्रोटोकॉल, UNFCCC के दलों (COP-10) का दसवाँ सम्मेलन, पेरिस समझौता
4 क्योटो प्रोटोकॉल, एजेण्डा-21, पेरिस समझौता व UNFCCC के दलों (COP-10) का दसवाँ सम्मेलन
[read more] 3 एजेण्डा-21, क्योटो प्रोटोकॉल, UNFCCC के दलों (COP-10) का दसवाँ सम्मेलन, पेरिस समझौता [/read]
80. परिवार कल्याण कार्यक्रम से सम्बन्धित घटनाओं से सम्बन्धित निम्नांकित समूह में से कौन-सा समय अवधि क्रम सही है?
1 मातृ व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (MCH), प्रजनन व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RCH), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM), बाल उत्तरजीविता (Survival) व सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम (CSSM)
2 मातृ व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (MCH), बाल उत्तरजीविता (Survival) व सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम (CSSM), प्रजनन व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RCH), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM)
3 बाल उत्तरजीविता व सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम (CSSM), प्रजनन व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RCH), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM), मातृ व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (MCH)
4 बाल उत्तरजीविता व सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम (CSSM), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM), प्रजनन व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RCH), मातृ व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (MCH)
[read more] 2 मातृ व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (MCH), बाल उत्तरजीविता (Survival) व सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम (CSSM), प्रजनन व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RCH), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) [/read]
81. फसल संयोजन क्षेत्रों को वर्णित करने वाली निम्नलिखित विधियों को उनके प्रतिपादन काल के क्रम में व्यवस्थित करें
A. डोई-विधि
B. रफीउल्लाह-विधि
C. वीवर-विधि
D. कोपोक-विधि
निम्नलिखित में से सही कूट का चयन करें
1 A, B, C, D
2 B, C, D, A
3 C, B, A, D
4 D, C, B, A
[read more] 3 C, B, A, D [/read]
82. भारत के निम्नलिखित पाँच राज्यों में अनुसूचित जाति जनसंख्या का केन्द्रीकरण अधिक है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, इन राज्यों में उनकी जनसंख्या के आकार के आधार पर निम्नलिखित में से सही अवरोही क्रम की पहचान कीजिए
1 उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश
2 उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल
3 उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश
4 पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु
[read more] 3 उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश [/read]
83. 2011 की जनगणना आँकड़ों के अनुसार, निम्नलिखित पाँच राज्यों में कुल जनसंख्या में मुस्लिम जनसंख्या की प्रतिशत हिस्सेदारी अपेक्षाकृत अधिक है। मुस्लिम जनसंख्या की सम्बन्धित हिस्सेदारी के सन्दर्भ में इन राज्यों के सही अवरोही क्रम की पहचान कीजिए
1 उत्तर प्रदेश, असम, केरल, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर
2 जम्मू-कश्मीर, असम, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश
3 जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, उत्तर प्रदेश
4 पश्चिम बंगाल, असम, जम्मू-कश्मीर, केरल, उत्तर प्रदेश
[read more] 2 जम्मू-कश्मीर, असम, पश्चिम बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश [/read]
उत्तर (2)
84. घटती हुई औसत वार्षिक वृष्टि के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?
1 उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा , असम
2 असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा
3 हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम
4 असम, बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश
[read more] 2 असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा [/read]
85. जम्मू व कश्मीर राज्य में अवस्थित हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं की ऊँचाई के आधार पर उनके घटते हुए क्रम (उत्तर-पूर्व से दक्षिण पश्चिम) के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?
1 लद्दाख, पीरपंजाल, जास्कर, शिवालिक
2 पीरपंजाल, लद्दाख, जास्कर, शिवालिक
3 लद्दाख, जास्कर, पीरपंजाल, शिवालिक
4 लद्दाख, शिवालिक, जास्कर, पीरपंजाल
[read more] 3 लद्दाख, जास्कर, पीरपंजाल, शिवालिक [/read]
86 नीचे दो कथन दिए गए हैं एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) प्लावी हिमशैल के पिघलने से सामुद्रिक जलस्तर पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
तर्क (R) प्लावी हिमशैल का 90% भाग समुद्र जल में डूबा रहता है। उपरोक्त दोनों कथनों के आलोक में सही विकल्प का चयन कीजिए
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, परन्तु R गलत है
4 A गलत है, परन्तु R सही है
[read more] 4 A गलत है, परन्तु R सही है [/read]
87. नीचे दो कथन दिए गए हैं एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) आहार श्रृंखला के अन्त में आने वाले जीवों को अपना आहार प्राप्त करने के लिए काफी बड़े क्षेत्र में भ्रमण करना पड़ता है।
तर्क (R) पादप से दूर की श्रृंखला में ऊर्जा की मात्रा बढ़ती है।
उपरोक्त दोनों कथनों के आलोक में सही विकल्प का चयन कीजिए
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, परन्तु R गलत है
4 A गलत है, परन्तु R सही है
[read more] 3 A सही है, परन्तु R गलत है [/read]
88. नीचे दो कथन दिए गए हैं एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) विश्व के अधिकांश विकासशील देशों की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
तर्क (R) विकासशील देशों में घटती हुई जन्म दर और उच्च मृत्यु दर दर्ज की गई है।
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, परन्तु R गलत है
4 A गलत है, परन्तु R सही है
[read more] 3 A सही है, परन्तु R गलत है [/read]
89. नीचे दो कथन दिए गए हैं एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) क्षेत्रीय विकास के ‘एग्रोपोलिटन’ दृष्टिकोण में यह धारणा है कि ग्रामीण विकास सर्वाधिक अच्छे ढंग से, तब किया जा सकता है, यदि इसे स्थानीय स्तर पर शहरी विकास के साथ जोड़ दिया जाए।
तर्क (R) क्षेत्रीय विकास हेतु ‘एग्रोपोलिटन’ दृष्टिकोण में मुख्य कारक के रूप में विकेन्द्रीकरण, लोकतन्त्रीकरण और भागीदारी को लिया जाता है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, परन्तु R गलत है
4 A गलत है, परन्तु R सही है
[read more] 2 A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है [/read]
90. नीचे दो कथन दिए गए हैं एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) कहा गया है
अभिकथन (A) रेले प्रकीर्णन आकाश के नीले रंग के लिए उत्तरदायी है।
तर्क (R) रेले प्रकीर्णन तब घटित होता है, जब वायुमण्डलीय कणों का व्यास विकिरण के तरंग दैर्ध्य की तुलना में कम होता है। उपरोक्त दोनों कथनों के आलोक में सही विकल्प का चयन कीजिए
1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
2 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है
3 A सही है, परन्तु R गलत है
4 A गलत है, परन्तु R सही है
[read more] 1 A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है [/read]
निर्देश (प्र. सं. 91-95) निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
स्मिथ ने माँग और राजस्व को प्रभावित करने वाले कारकों के विश्लेषण में निर्दिष्ट स्थान पर किसी एक फर्म के लिए कुल बिक्री और राजस्व के विचलन को अभिपुष्ट किया है, परन्तु सन्निहित किसी भी लागत और माँग स्थितियों में परिवर्तन के साथ सम्भावित स्थानों के बीच ‘माँग शंकु’ की मात्रा और इस प्रकार से कुल प्राप्त होने वाले राजस्व परिवर्तित हो सकते हैं, परन्तु वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं होता है कि किसी सीमित क्षेत्र को छोड़कर अन्य जगह जनसंख्या घनत्व, उत्पादन लागत, ढुलाई दर, माँग फलन और ऐसी अन्य चीजें स्थिर बनी रहें …।
सामान्य स्थानिक सिद्धान्तों का उल्लेख महत्त्वपूर्ण है…। लागत और राजस्व को प्रभावित करने वाले चरों में परिवर्तन विद्यमान स्थानिक लागत/राजस्व में बदलाव लाएँगे और इस प्रकार वैकल्पिक स्थानों के तुलनात्मक आर्थिक लाभ में परिवर्तन लाएँगें।’
91. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन किसी बाजार क्षेत्र में सामानों की बिक्री के लिए स्थानिक सन्दर्भ में सही है?
1 बिक्री, घरेलू माँग द्वारा निर्धारित होती है
2 बिक्री, घरेलू आय द्वारा तय होती है
3 बिक्री, घरेलू व्यय तय करता है
4 बिक्री, घरेलू उपभोग पर निर्भर करती है
[read more] 1 बिक्री, घरेलू माँग द्वारा निर्धारित होती है [/read]
92. उद्योग/फर्म को प्रभावित करने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा चर किसी फर्म के इसके बाजार क्षेत्र में समान आपूर्ति करने के लिए फर्म की लागत में परिवर्तन हेतु स्थानिक सन्दर्भ से सही है?
1 जलवायु परिवर्तन
2 फर्म के प्रबन्धन में परिवर्तन
3 मशीन की लागत में परिवर्तन
4 ढुलाई लागत में परिवर्तन
[read more] 4 ढुलाई लागत में परिवर्तन [/read]
93. बाजार क्षेत्र के अन्तर्गत किसी फर्म की लागत और राजस्व के बीच के सम्बन्ध के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
1 अति धनात्मक
2 धनात्मक
3 ऋणात्मक
4 कोई सम्बन्ध नहीं
[read more] 3 ऋणात्मक [/read]
94. बाजार क्षेत्र के अन्तर्गत माँगी गई मात्रा के सम्बन्ध में पूर्ण वृद्धि होती है। (डिलीवर्ड) लागत (संयन्त्र लागत और आपूर्ति लागत का योग) की निम्नलिखित में से कौन-सी प्रवृत्ति सही है?
1 बढ़ती हुई
2 घटती हुई
3 स्थिर
4 अनियमित
[read more] 2 घटती हुई [/read]
95. बाजार क्षेत्र में तुलनात्मक लाभ लेने के लिए किसी फर्म का निम्नलिखित में से कौन-सा स्थानिक निर्णय सही है, जब फर्म द्वारा उत्पादित सामानों के मूल्य में वृद्धि हो रही हो?
1 मशीन लागत में कोई परिवर्तन नहीं
2 कोई स्थान परिवर्तन नहीं
3 वैकल्पिक स्थान की खोज
4 वैकल्पिक आदान हेतु खोज
[read more] 3 वैकल्पिक स्थान की खोज [/read]
निर्देश (प्र. सं. 96-100) निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
उष्णकटिबन्धीय चक्रवात में पृथ्वी-वायुमण्डल ऊर्जा बजट और आर्द्रता प्रणाली एक प्रबल अभिव्यक्ति है, जो कि पूर्ण रूप से उष्णकटिबन्धीय वायु राशि में पैदा होती है। उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र 23.5° (उत्तर) अक्षांश और 10° (दक्षिण) अक्षांश के बीच का विषुवतीय क्षेत्र समावेशित है। विश्व में प्रतिवर्ष औसतन 80 उष्णकटिबन्धीय चक्रवात आते हैं। इनमें से कुछ इतने शक्तिशाली होते हैं कि उन्हें हरिकेन और टाइफून के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।
उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र में चक्रवाती प्रणाली का निर्माण मध्य अक्षांश में बने चक्रवातों से पूर्णतः भिन्न हैं, क्योंकि उष्णकटिबन्धीय वायु अनिवार्यतः समांग, वाताग्ररहित और बिना टकराहट वाली होती है। उष्णकटिबन्धीय निम्न दबाव जैसे-जैसे अटलांटिक से गुजरता है, तो वह तीव्रता से उष्णकटिबन्धीय तूफान में परिवर्तित होता है।
एक आम धारणा बन चुकी है कि यदि वे अपने मार्ग पर समय पूर्व प्रबल हो जाती हैं, तो उनका रूख उत्तरी अटलांटिक की ओर उत्तरी दिशा में हो जाता है और अमेरिका को छोड़ देता है। यह भयावह स्थिति लगभग 40° (पश्चिम) देशान्तर के पास होती है। आधिकारिक रूप से उष्णकटिबन्धीय चक्रवात की ऋतु प्रतिवर्ष 1 जून से लेकर 30 नवम्बर तक होती है।
96. निम्न कथनों में से कौन सही है?
A. उष्णकटिबन्धीय चक्रवातों के अनेक रूप होते हैं, जो आकार, रूप, वेग और मौसम स्थितियों के हिसाब से अलग होते हैं।
B. उष्णकटिबन्धीय चक्रवात अपेक्षाकृत अधिक ताकतवर होते हैं तथा महानगरों के ऊपर अत्यन्त तेज वेग से गुजरते हैं।
C. चक्रवात में केन्द्र में अत्यधिक उच्च दाब होता है।
D. उष्णकटिबन्धीय चक्रवातों का कार्य विभिन्न भागों में एक सदृश होता है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें
1 A, B और D
2 केवल A
3 A और B
4 A, B और C
[read more] 3 A और B [/read]
97. निम्नलिखित कथनों में से उष्णकटिबन्धीय चक्रवातों के सम्बन्ध में कौन-सा सही नहीं है?
A. उष्णकटिबन्धीय चक्रवात व्यापारिक पवनों के प्रभाव के कारण पूर्व से पश्चिम की ओर मुड़ जाते हैं।
B. उष्णकटिबन्धीय चक्रवात उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र के विनाशकारी खतरे नहीं हैं।
C. उष्णकटिबन्धीय चक्रवात प्रायः आई टी सी जेड के निकट पैदा होते हैं।
D. उष्णकटिबन्धीय चक्रवात भूमि क्षेत्र से गुजरने पर कमजोर पड़ने लगते हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए
1 A और B
2 केवल B
3 A और D
4 केवल D
[read more] 2 केवल B [/read]
98. उष्णकटिबन्धीय निम्न दबाव सघन होकर उष्णकटिबन्धीय तूफानों में परिवर्तित हो जाते हैं, जैसे ही वे पार करते हैं
1 ग्रीनलैण्ड
2 आर्कटिक महासागर
3 अटलाण्टिक महासागर
4 प्रशान्त महासागर
[read more] 3 अटलाण्टिक महासागर [/read]
99. निम्नांकित में से किस देशान्तर पर उष्णकटिबन्धीय तूफान का रुख उत्तर दिशा की ओर उत्तर अटलाण्टिक की ओर मुड़ जाता है और संयुक्त राज्य अमेरिका क्षेत्र को छोड़ देता है?
1 10° पश्चिम
2 20° पश्चिम
3 30° पश्चिम
4 40° पश्चिम
[read more] 4 40° पश्चिम [/read]
100. निम्नलिखित में से वर्ष के कौन-से विशिष्ट समय में अधिकतम उष्णकटिबन्धीय चक्रवात आते हैं?
1 5 जून-25 नवम्बर
2 1 जुलाई-30 नवम्बर
3 29 जून-5 दिसम्बर
[read more] 4 1 जून-30 नवम्बर [/read]
Leave a Reply